CTET Level -2 (16 June 2024)

Question 1:

भाषा अध्यापक होने के नाते भाषा शिक्षण का आपका क्या उद्देश्य होना चाहिए? 

  • अकादमिक भाषा का विकास

  • सम्प्रेषणात्मक दक्षता का विकास

  • व्याकरणिक ज्ञान का विकास

  • स्वनिम ज्ञान का विकास

Question 2:

एक अध्यापिका 'क्रिया' का परिचय देने के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित क्रियाएँ करने के लिए कहती है:

" अपने हाथ धोकर आइए

अपना चेहरा धोकर आइए

अपने बाल सवाँरिए "

अध्यापिका किसका अनुसरण कर रही है?

  • समग्र भौतिक प्रतिक्रिया

  • विषयवस्तु आधारित भाषा शिक्षण

  • कार्य आधारित भाषा शिक्षण

  • परामर्श कोश

Question 3:

भाषा की कक्षा में कौन-सा उदाहरण प्रामाणिक सामग्री का उदाहरण नहीं है?

  • अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तक

  • नौकरी हेतु विज्ञापन

  • गीत के बोल

  • भोजनालय की भोजन तालिका (मैन्यु कार्ड)

Question 4:

सृष्टि की कक्षा में, एक विद्यार्थी अपने मित्र से अपने स्वप्न के बारे में कहती है और उसकी मित्र उसके प्रश्न का उत्तर देती है।

सृष्टि किस युक्ति का प्रयोग कर रही है?

  • भूमिका निर्वाह ( रोल प्ले)

  • प्रश्न करना

  • चर्चा

  • साक्षात्कार

Question 5:

किसी अध्यापक को कक्षा आठ के विद्यार्थियों को लेखन कौशल संबंधी शिक्षण देने के लिए पाठ योजना बनाते समय किस काम से बचना चाहिए?

  • शिक्षार्थियों को ऐसा कार्य देना जो भाषा के रूप व नियमों को सीखने पर केन्द्रित हो

  • कक्षा प्रस्तुतीकरण हेतु स्लाइड आदि बनाना

  • होटल में बुकिंग करने से जुड़ी सूचना प्राप्त करने के लिए ईमेल लिखना

  • व्याख्यान के दौरान टिप्पणियाँ लिखना और उनका सारांशीकरण

Question 6:

कौन - सी गतिविधि जीवन की वास्तविक स्थितियों में भाषा के प्रयोग में अधिक सहायता नहीं करेगी?

  • प्रामाणिक सामग्री का पठन

  • प्रतिबिम्बात्मक जर्नल लिखना

  • श्यामपट्ट से नकल करना

  • समाचार सुनना

Question 7:

अध्यापिका अपने शिक्षार्थियों को अपने लेखन को अन्तिम रूप से पहले योजना बनाने और प्रारूपण के चरणों से परिचित कराना चाहती हैं। अध्यापिका - किसका अनुसरण कर रही है?

  • लेखन का उत्पाद उपागम

  • लेखन का उद्देश्यपूर्ण तरीका

  • लेखन का प्रक्रिया उपागम

  • लेखन का प्रगतिशील तरीका

Question 8:

कुल भौतिक प्रतिक्रिया (TPR) किन विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी है?

  • क्रिया करके सीखने वाले

  • श्रवण द्वारा सीखने वाले

  • चित्र देखकर सीखने वाले

  • पठन द्वारा सीखने वाले

Question 9:

भाषा अर्जन से तात्पर्य है

  • भाषा की व्याकरण के नियमों का अधिगम

  • औपचारिक स्थितियों में सचेतन रूप से भाषा अधिगम

  • भाषा के बारे में अधिगम

  • अनौपचारिक स्थितियों में अचेतन रूप से भाषा अधिगम

Question 10:

भाषा शिक्षण के रचनावादी उपागम में अध्यापक से क्या अपेक्षा की जाती है?

  • अपनी पाठ्यचर्या सृजित करना

  • शिक्षार्थियों को अपनी पाठ्यपुस्तक बनाने के लिए कहना

  • शिक्षार्थियों को ज्ञान के निर्माण में अपने अनुभवों का प्रयोग करने में मदद करना

  • शिक्षार्थी को पहले से ही मौजूद ज्ञान देना

Scroll to Top
Type I & Type II Errors Explained: Stop Getting Confused! UP Weather Alert: Cyclone Arnab to Hit Uttar Pradesh? India’s Healthcare Evolution: 3 Major Medical Technologies. RO ARO 2023 Update: Allahabad High Court Rejects Plea Blood Pressure 120/80: What Do These Numbers Really Mean?