Which principles states that each child develops at her own rate even though the direction of development is similar?
किस सिद्धांत में प्रतिपादित किया गया है कि विकास की दिशा समान होने पर भी प्रत्येक बच्चे का विकास अपनी गति से होता है?
Principle of Cephalocaudal development/ शीर्षगामी विकास का सिद्धांत।
Principle of Individualilty / व्यक्तिगत विकास का सिद्धांत
Principle of Proximo-distal development / समीपदूराभिमुख विकास का सिद्धांत ।
Principle of Uniformity / एकरूपता का सिद्धांत ।
व्यक्तिगत विकास के सिद्धान्त में यह प्रतिपादित किया गया है कि विकास की दिशा समान होने पर भी प्रत्येक बच्चे का विकास अपनी गति से होता है । इस सिद्धान्त के अनुसार, प्रत्येक बालक और बालिका के विकास का अपना स्वयं का स्वरूप होता है और इस स्वरूप में वैयक्तिक भिन्नताएँ पायी जाती हैं अतः किसी का शारीरिक, मानसिक, सांवेगिक विकास अतिशीघ्र हो जाता है तो कुछ व्यक्तियों के विकास में देरी होती है।
Question 2:
According to Piaget, which is the correct sequence of stage of cognitive development beginning from the birth?
पियाजे के अनुसार जन्म के बाद संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं का सही क्रम कौन-सा है ?
Reversible Mental Operation, Hypothetical Thinking, Symbolic and Intuitive Thoughts Sensory Experiences /प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएं, परिकल्पनात्मक चिंतन, प्रतीकात्मक और सहज विचार, संवेदी अनुभव
Sensory Experience, Symbolic and Intuitive Thoughts, Reversible Mental Operation, Hypothetical Thinking/ संवेदी अनुभव, प्रतीकात्मक और सहज विचार, प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएं, परिकल्पनात्मक चिंतन
Sensory Experience, Reversible Mental Operation, Hypothetical Thinking, Symbolic and Intuitive Thoughts/संवेदी अनुभव, प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएं, परिकल्पनात्मक चिंतन, प्रतीकात्मक और सहज विचार
Symbolic and Intuitive Thoughts, Hypothetical Thinking, Sensory Experience, Reversible Mental Operation / प्रतीकात्मक और सहज विचार, परिकल्पनात्मक चिंतन, संवेदी अनुभव, प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएं ।
पियाजे के अनुसार जन्म के बाद संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं का सही क्रम निम्न है → संवेदी अनुभव प्रतीकात्मक और सहज विचार, प्रतिवर्तनीय मानसिक संक्रियाएँ परिकल्पनात्मक चिंतन ।
Question 3:
In Kohlberg's ________of moral development what is good or bad is determined by the consequences of obeying or disobeying rules?
नैतिक विकास के कोहलबर्ग के किस स्तर के अनुसार नियमों का पालन या अवज्ञा उनके अच्छे या बुरे परिणामों से निर्धारित होती है?
conventional level / पारंपरिक स्तर
Post-conventional level / उत्तर-पारंपरिक स्तर
Pre-operational level / पूर्व-संचालन स्तर
pre-conventional level / पूर्व-पारंपरिक स्तर
कोहलबर्ग के नैतिक विकास के पूर्व पारंपरिक स्तर के अनुसार नियमों का पालन या अवज्ञा उनके अच्छे या बुरे परिणामों से निर्धारित होती है। दूसरे शब्दों में, निर्णय पूरी तरह से निर्णय लेने वाले व्यक्ति के प्रभाव पर आधारित होते हैं। इस स्वर में बालक में नैतिकता का अभाव होता है अतः बालक अपने परिवार के सदस्यों से नैतिकता की बातें सीखता है। वह जैसा देखता है, वैसा ही सीखता है अर्थात् बाह्य घटना के आधार पर ही वह सही व गलत बताता है ।
Question 4:
Assertion (A): Teachers should emphasise on using and implementing standardized curriculum and assessment methods.
Reason (R): Schools should work towards removing individual differences among children rather than accepting them.
Choose the correct option:
कथन (A) : शिक्षकों को मानकीकृत पाठ्यचर्या व आकलन तरीकों के इस्तेमाल व कार्यान्वित करने पर बल देना चाहिए।
तर्क (R) : स्कूलों को बच्चों में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को स्वीकारने की बजाए उन्हें हटाने का प्रयास करना चाहिए।
सही विकल्प चुनें।
Both (A) and (R) are false /(A) और (R) दोनों गलत हैं।
Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A) / (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की ।
Both (A) and (R) are true and (R) is not the correct explanation of (A) / (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की ।
(A) is true but (R) is false / (A) सही है लेकिन (R) गलत है।
शिक्षकों को मानकीकृत पाठ्यचर्या व आकलन तरीकों के इस्तेमाल व कार्यान्वित करने पर बल देना चाहिए तथा स्कूलों को बच्चों में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को स्वीकारने की बजाय उन्हें हटाने का प्रयास करना चाहिए। ये दोनों ही कथन पूर्णतः गलत हैं क्योंकि शिक्षकों को लचीली पाठ्यचर्या व आकलन तरीकों के इस्तेमाल व कार्यान्वित करने पर बल देना चाहिए जिससे छात्रों को भी सुगमता हो सके तथा शिक्षक का यह दायित्व है कि वे वैक्तिक भिन्नताओं को स्वीकार करें एवं प्रत्येक व्यक्ति की प्रतिभा के अनुसार अपनी पाठ्यचर्या का निष्पादन करें जिससे सभी बच्चे सार्थक अधिगम कर सकें । (A) और (R) दोनों गलत हैं।
Question 5:
To provide constructive feedback to the students on their learning and reflect on their own pedagogy, the teachers should:
छात्रों को उनके सीखने पर रचनात्मक प्रतिक्रिया प्रदान करने और अपने स्वयं के अध्यापन पर मनन करने के लिए, शिक्षकों को :
Focus on scholastic aspects only / केवल शैक्षिक पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए।
Use summative assessment/योगात्मक मूल्यांकन का प्रयोग करना चाहिए।
Focus on use of paper-pencil objective type testing only /केवल पेपर पेंसिल वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण के उपयोग पर ध्यान देना चाहिए।
Use formative assessment / रचनात्मक मूल्यांकन का प्रयोग करना चाहिए।
छात्रों को उनके सीखने पर रचनात्मक प्रतिक्रिया प्रदान करने और अपने स्वयं के अध्यापन पर मनन करने के लिए शिक्षकों को रचनात्मक मूल्यांकन का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि रचनात्मक मूल्यांकन ऐसा मूल्यांकन है जो शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में बच्चों की प्रगति की निगरानी करने को संदर्भित करता है। इसका उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया के दौरान छात्रों की सीखने की कठिनाइयों की पहचान करना है।
Question 6:
Development ___________.
विकास ___________.
development proceeds from bottom to top. नीचे से ऊपर की ओर होता है।
proceeds from centre of the body in an outward direction. / शरीर के मध्य से बाहर की दिशा में होता है ।
is unidimensional. / एक आयामी है ।
is not influenced by environmental efforts. वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होता है।
विकास शरीर के मध्य से बाहर की दिशा में होता है। अर्थात् पहले स्पाइनल कार्ड बनात है फिर हृदय इस क्रम में विकास होता है। चूंकि निकट दूर विकास क्रम (Proximodistal Development Sequence) में शारीरिक विकास पहले केन्द्रीय भागों में प्रारम्भ होता है तत्पश्चात केन्द्र से दूर के भागों में होता है। उदाहरण के लिए पेट और धड़ में क्रियाशीलता जल्दी आती है।
Question 7:
Which of the following is NOT an educational implications of jean piaget's theory ?
निम्नलिखित में से कौन सा जीन पियाजे के सिद्धान्त का शैक्षिक निहितार्थ नहीं है?
Using appropriate rewards and punishment/ उचित पुरस्कार और दंड का उपयोग करना ।
Acceptance of individual differences / व्यक्तिगत मतभेदों की स्वीकृत |
Sensitivity to children's readiness to learn / सीखने के लिए बच्चों की तत्परता के प्रति संवेदनशीलता ।
Discovery learning./खोज अधिगम |
सीखने और विकास के बारे में पियाजे के विचारों ने सीखने के रचनावादी सिद्धांतों के साथ-साथ बाल केंद्रित शिक्षाशास्त्र और विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा में शिक्षकों के लिए निष्क्रिय पृष्ठभूमि की भूमिका की प्रवृत्ति को प्रभावित किया हैं । पियाजे ने सुझाव दिया कि शिक्षक की भूमिका में उपयुक्त सीखने के अनुभव और सामग्री प्रदान करना शामिल है जो छात्रों को उनकी सोच को | आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता हैं। उनके सिद्धांत ने व्यक्तिगत और छात्र केन्द्रित सीखने, रचनात्मक मूल्यांकन, सक्रिय सीखने की अवधारणाओं, डिस्कवरी लर्निंग और पीयर इंटरेक्शन को प्रभावित किया। उचित पुरस्कार और दंड का उपयोग करना पियाजे के सिद्धांत का शैक्षिक निहितार्थ नही हैं।
Question 8:
The notion that Men are powerful, decision- makers, and head of the household while women are weak, submissive, tolerant, and can only do household chores, is an example of:
"पुरुष ताकतवर, निर्णय लेने वाले और घर के मुखिया होते है जबकि महिलाएँ कमजोर, दब्बू, सहनशील होती है और केवल घरेलू काम ही कर सकती है" किसका उदाहरण है?
Gender Equality / जेंडर समानता
Gender Flexibility / जेंडर लचीलापन
Gender Equity / जेंडर समता
Gender Stereotypes /जेंडर रूढ़िवादिता
पुरूष ताकतवर, निर्णय लेने वाले और घर के मुखिया होते है जबकि महिलाएँ कमजोर, दब्बू, सहनशील होती है और केवल घरेलू काम ही कर सकती है।" यह जेंडर रूढ़िवादिता का उदाहरण हैं। लैंगिक रूढ़िवादिता एक अनुचित विचार है जो ऐसी सामान्यीकृत दृष्टिकोण या विशेषताओं को संदर्भित करता है जो महिलाओं और पुरूषों के पास होना चाहिए। लैंगिक रूढ़िवादिता हानिकारक होती हैं, यह महिलाओं और पुरूषों की व्यक्तिगत क्षमताओं को विकसित करने, उनके पेशेवर जीवन को आगे बढ़ाने अथवा उनकी चुनाव करने की उनकी क्षमता को सीमित करती हैं।
Question 9:
Socialization is a :/ सामाजीकरण:
Simple and uni- dimensional processs/सरल व एकायामी प्रक्रिया है।
Complex and multi- dimensional process / जटिल व बहु आयामी प्रक्रिया है।
rigid and universal process / अन्मय व सार्वभौमिक प्रक्रिया है।
linear and fixed process/रैखिक व निश्चित प्रक्रिया है।
सामाजीकरण जटिल व बहु-आयामी प्रक्रिया है जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों रूपों से होती है।
सामाजीकरण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें विभिन्न संस्थाएँ बच्चों को उनके जीवन काल में कई बार प्रभावित करती है।
सामाजीकरण मुख्य रूप से एक सीखने की प्रक्रिया है जो जन्म के तुरंत बाद से प्रारंभ होती है और जीवनपर्यंत निरन्तर चलती रहती है।
Question 10:
Lev Vygotsky believed that:
लेव वायगोत्स्की का मानना था कि :
Children construct their own understanding by support from adults / बच्चे बड़े की मदद से अपनी समझ खुद बनाते हैं।
Children learn when presented with appropriate materialistic rewards. / बच्चे तब सीखते हैं जब उन्हें उपयुक्त भौतिक ईनाम प्रदान किए
जाते हैं।
Children learn by associating stimulus with response / बच्चे उद्दीपन व प्रतिक्रिया का अनुकूलन करके सीखते हैं।
Children passively reproduce what is presented to them. / बच्चों को जो प्रस्तुत किया जाता है वे निष्क्रिय रूप से पुनरूत्पादन करते हैं।
लेव वायगोत्सकी का मानना था कि बच्चे बड़ों की मदद से अपनी समझ खुद बनाते हैं। लेव वायगोत्सकी महोदय ने सामाजिक- सांस्कृतिक सिद्धांत का प्रतिपादन किया था । लेव वायगोत्सकी ने सीखने के दौरान बच्चों की बुनियादी जरुरतों के लिए पाड़ प्रदान करने की बात कही है। पाड़ एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शिक्षको परिवार बड़ो आदि के द्वारा बच्चों को उनकी शिक्षा में दी जाने वाली अधारभूत व अस्थायी सहायता है । पाड़ का संबंध संकेत या इशारे प्रदान करने से है । पाड़ को मचान के नाम से जाना जाता है ।