CTET Level -1 (23 June 2024)

Question 1:

निर्देश: निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । 
धरती की परियों के सपनीले प्यार में 
नई चेतना, नई उमंग बोलने लगी। 
कुछ ऐसे भोर की बयार गुनगुना उठी, 
अलसाए कुहरे की बाँह सिमटने लगी न 
नरम-नरम किरणों की नई-नई धूप में 
राहों के पेड़ों की छाँह लिपटने लगी।

'पेड़ों की छाँह लिपटने लगी' पंक्ति ___________ की ओर संकेत करती है।

  • कुहरे के बढ़ने

  • धूप के कम होने

  • पेड़ों के बढ़ने

  • धूप के बढ़ने

Question 2:

निर्देश: निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । 
धरती की परियों के सपनीले प्यार में 
नई चेतना, नई उमंग बोलने लगी। 
कुछ ऐसे भोर की बयार गुनगुना उठी, 
अलसाए कुहरे की बाँह सिमटने लगी न 
नरम-नरम किरणों की नई-नई धूप में 
राहों के पेड़ों की छाँह लिपटने लगी।

'नरम ' - नरम किरणों से क्या तात्पर्य है?

  • सूरज की किरणें नरम होती हैं

  • सूरज की किरणें धूप में नहा ली हैं

  • सूरज की किरणें नरम पड़ रही हैं

  • सूरज अभी - अभी उगा है

Question 3:

निर्देश: निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । 
धरती की परियों के सपनीले प्यार में 
नई चेतना, नई उमंग बोलने लगी। 
कुछ ऐसे भोर की बयार गुनगुना उठी, 
अलसाए कुहरे की बाँह सिमटने लगी न 
नरम-नरम किरणों की नई-नई धूप में 
राहों के पेड़ों की छाँह लिपटने लगी।

'कुहरे की बाँह सिमटने लगी' से तात्पर्य है

  • कोहरा छँटने लगा है

  • कोहरे की बाँह छोटी होने लगी है

  • तेज़ धूप निकल आई है

  • कोहरा समाप्त हो गया है

Question 4:

निर्देश: निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । 
धरती की परियों के सपनीले प्यार में 
नई चेतना, नई उमंग बोलने लगी। 
कुछ ऐसे भोर की बयार गुनगुना उठी, 
अलसाए कुहरे की बाँह सिमटने लगी न 
नरम-नरम किरणों की नई-नई धूप में 
राहों के पेड़ों की छाँह लिपटने लगी।

'भोर की बयार गुनगुना उठी' पंक्ति में _______ अलंकार है।

  • मानवीकरण

  • रूपक

  • उपमा

  • अनुप्रास

Question 5:

निर्देश: निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए । 
धरती की परियों के सपनीले प्यार में 
नई चेतना, नई उमंग बोलने लगी। 
कुछ ऐसे भोर की बयार गुनगुना उठी, 
अलसाए कुहरे की बाँह सिमटने लगी न 
नरम-नरम किरणों की नई-नई धूप में 
राहों के पेड़ों की छाँह लिपटने लगी।

निम्न में से कौन-सा शब्द समूह से भिन्न है?

 

  • कुहरे

  • नई-नई

  • पेड़

  • किरणें

Question 6:

एक अध्यापक अपनी कक्षा इस प्रकार से आयोजित करती है कि विद्यार्थी लेखन संबंधी कक्षा में मुख्य बिन्दु लिख सकें, रूपरेखा तैयार कर सकें, पहला प्रारूप लिख सकें, उसमें सुधार कर सकें और अन्ततः अन्तिम प्रारूप तैयार कर सकें । यहाँ पर अध्यापक किस युक्ति का इस्तेमाल कर रहा है?

  • उद्देश्य के लिए लेखन

  • लेखन का प्रक्रिया उपागम

  • लेखन का उत्पाद-आधारित उपागम

  • प्रक्रिया - आधारित अधिगम

Question 7:

'ट्रान्सलैंग्युजिंग' से क्या आशय है?

  • भाषा को एक 'प्रक्रिया' के रूप में देखना न कि एक 'उत्पाद' के रूप में

  • अनुवाद की विस्तृत परम्परा के केन्द्र में भाषा को रखना

  • कई भाषाओं के प्रयोग की जगह एक भाषा का प्रयोग

  • वर्तमान समय के साहित्य में बहुभाषावाद के लिए नई पदावली है

Question 8:

'वाचन शिक्षण' के लिए कुछ विचार बिन्दु दिए गए हैं उस विचार बिन्दु की पहचान करें जो अधिक उपयोगी नहीं है।

  • विद्यार्थियों को बोलने से पहले कुछ वाक्यांश देना

  • वाचन के अभ्यास के लिए लिया गया टॉपिक शिक्षार्थियों के स्तर का होना चाहिए

  • वाचन के लिए सामग्री पूर्व में पढ़े गए पठन संबंधी पाठ से ली जा सकती है

  • वाचन के समय ही विद्यार्थियों के वाचन में संशोधन कर देना चाहिए

Question 9:

'पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है' इस प्रकार की तथ्यात्मक सूचना संबंधी लेखन को किस श्रेणी में रखेंगे?

  • विवरणात्मक लेखन

  • प्रत्ययकारी लेखन (आकर्षक)

  • प्रतिपादक लेखन (व्याख्यात्मक)

  • वृतान्तात्मक लेखन

Question 10:

“कल मुझे जालंधर जाना था, पर मेरी ट्रेन मिस हो गई।" यह वाक्य किसका उदाहरण है?

  • कोड परिवर्तन

  • कोड में भिन्नता

  • कोड मिश्रण

  • एक कोड से दूसरे कोड में जाना

Scroll to Top
Major Breakthrough: India’s First Vaccine to Wipe Out Bird Flu From Dharma to the Grammys: Dalai Lama’s Historic First Win HSSC Forest Guard Physical Screening Test Starts Today: What to Know Powering India: Global Rank in Coal, Gas, and Oil Demand UP PCS-J Exam Preparation Guide for Beginners