सूर्य के चमकने वाले भाग को प्रकाशमण्डल कहते है। प्रकाशमण्डल किसी तारे का बाहरी आवरण होता है तथा सूर्य के संदर्भ में इसके प्रकाशमंडल का ताप 5500°C है । प्रकाशमंडल के किनारे प्रकाशमान नहीं होते, क्योंकि सूर्य का वायुमंडल प्रकाश का अवशोषण कर लेता है। सूर्य सौरमण्डल के केन्द्र में स्थित है, जो ऊर्जा एवं प्रकाश का प्रमुख स्रोत है।
Question 2:
Which of the following statements is not correct regarding cottage industries?
कुटीर उद्योग के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
इसमें उन्नत तकनीक कौशल की जरूरत होती है। It requires advanced technical skills.
इसमें गृह उद्योग शामिल होते हैं। It includes home industries.
इसमें स्थानीय कच्चे माल का उपयोग किया जाता है। It uses local raw materials.
इसमें परिवार या अल्पकालिक श्रमिकों का उपयोग किया जाता है it uses family or part-time labor
कुटीर उद्योग सामूहिक रूप से उन उद्योगों को कहते हैं जिनमें उत्पाद एवं सेवाओं का सृजन अपने घर में ही किया जाता है न कि किसी कारखाने में । कुशल कारीगरों द्वारा कम पूंजी एवं अधिक कुशलता से अपने हाथों के माध्यम से वस्तुओं का निर्माण किया जाता है।
Question 3:
What is the unit of measurement of wavelength of light?
प्रकाश की तरंगदैर्घ्य मापने की इकाई क्या है?
एंगस्ट्रॉम Angstrom
डाएन Diane
फैराडे Faraday
कैंडेला Candela
एंगस्ट्रॉम प्रकाश की तरंगदैर्ध्य मापने की इकाई है। एंगस्ट्रॉम (A), लंबाई की इकाई, 10-10 मीटर या 0.1 नैनोमीटर के बराबर | फैराडे, जिसे फैराडे स्थिरांक भी कहा जाता है, विद्युत की इकाई । कैंडेला ज्योति तीव्रता की SI इकाई है। बल की इकाई डाएन, सेंटीमीटर -ग्राम-सेकंड ।
Question 4:
Renowned dancer Pratibha Prahlad is associated with which dance form?
प्रख्यात नृत्यांगना प्रतिभा प्रह्लाद किस नृत्य शैली से संबंधित हैं ?
कथकली Kathakali
ओडिसी Odishi
भरतनाट्यम Bharatnatyam
कथक Kathak
प्रतिभा प्रहलाद भरतनाट्यम नर्तक, शिक्षक कोरियोग्राफर, कला प्रशासक और लेखिका हैं। वह दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय कला महोत्सव की संस्थापक निदेशक थी ।
Question 5:
Emperor Ashoka, in year 12 of his reign, appointed a special officer who surveyed the land, maintained land records and administered justice. Those officials were called ……..
सम्राट अशोक ने अपने राज्यकाल के 12 वर्ष में, एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की, जो भूमि का सर्वेक्षण करता था तथा भू-अभिलेखों का रखरखाव करता था और न्याय का पालन करता था। उन अधिकारियों को ...... .. कहा जाता था।
रज्जुक Rajjuk
अमात्य Amatya
समाहर्ता samahartha
चालुक्य Chalukya
सम्राट अशोक ने अपने राज्यकाल के 12वें वर्ष में एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की, जो भूमि का सर्वेक्षण करता था तथा भू-अभिलेखों का रखरखाव करता था और न्याय का पालन करता था। इन अधिकारियों को रज्जुक कहा जाता था ।
Question 6:
In which of the following articles of the Indian Constitution, the provision of living wage etc. for the employee has been specified?
भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में कर्मचारी के लिए निर्वाह मजदूरी आदि का प्रावधान निर्दिष्ट किया गया है?
अनुच्छेद 41 Article 41
अनुच्छेद 43 Article 43
अनुच्छेद 40 Article 40
अनुच्छेद 42 Article 42
भारतीय संविधान के भाग IV (अनुच्छेद 36-51 ) में राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त (DPSP) शामिल हैं। इन सिद्धान्तों का उद्देश्य लोगों के लिए सामाजिक-आर्थिक न्याय सुनिश्चित करना और भारत को एक कल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करना है भारतीय संविधान के अनुच्छेद 43 में यह प्रावधान हैं कि राज्य सभी कामगारों के लिए निर्वाह योग्य मजदूरी और एक उचित जीवन स्तर सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा ।
Question 7:
Which of the following are the strongest seismic waves?
निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे तीव्र भूकंपीय तरंगें (seismic waves) हैं?
सतही तरंगें surface waves
द्वितीयक तरंगें secondary waves
प्राथमिक तरंगें primary waves
ज्वारीय तरंगें tidal waves
भूकम्प के दौरान पृथ्वी में कई प्रकार की तरंगे उत्पन्न होती है जिन्हें भूकम्पीय तरंगें कहते है । जब भूकम्प अपने भूकम्प केन्द्र से प्रारम्भ होता है तो मुख्यतः तीन प्रकार की तरंगें उत्पन्न होती हैं। , (1) प्राथमिक या P- तरंगें , (2) द्वितीयक / गौण या S - तरंगें , (3) धरातलीय / दीर्घ या L - तरंगे । , प्राथमिक भूकंपीय तरंगों की चाल सबसे तीव्र लगभग 8 km/sec होती है। ये तरंगें ध्वनि की भांति अनुदैर्ध्य तरंगें होती है। उच्च घनत्व वाली चट्टानों में इनकी गति 8-14 km/sec होती है। ये ठोस, द्रव्य तथा गैसीय पदार्थो में यात्रा कर सकती है।
Question 8:
What are the four factors of production?
उत्पादन के चार कारक कौन से हैं?
श्रम, परिवहन, उत्पाद शुल्क और उद्यमिता Labour, Transport, Excise and Entrepreneurship
पूंजी, परिवहन, उत्पाद शुल्क और उद्यमिता Capital, Transport, Excise and Entrepreneurship
पूंजी ,कच्चा मॉल ,उत्पाद शुल्क और उद्यमिता Capital, Raw material , Excise and Entrepreneurship
भूमि, श्रम, पूंजी और उद्यमिता Land, Labour, Capital and Entrepreneurship
उत्पादन के चार कारक है- भूमि, श्रम, पूंजी और उद्यमिता।
Question 9:
Alha Gayan is a major genre of folk songs sung in some parts of _______.
आल्हा गायन _______ के कुछ भागों में गाए जाने वाले लोकगीतों की एक प्रमुख शैली है।
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh
पंजाब Punjab
ओडिशा Odisha
असम Assam
आल्हा गायन उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में गाए जाने वाले लोकगीतों की एक प्रमुख शैली है।
Question 10:
Which language writer Shivshankari has been selected by the KK Birla Foundation for the Saraswati Samman 13 for the year 2022 for her work Suryavansham?
केके बिरला फाउंडेशन द्वारा किस भाषा की लेखिका शिवशंकरी को उनकी कृति सूर्यवंशम के लिए वर्ष 2022 के सरस्वती सम्मान 13 के लिए चुना गया है?
मलयालम Malayalam
कन्नड़ Kannada
तमिल Tamil
हिंदी Hindi
तमिल लेखक शिवशंकरी को उनके 2019 के सूर्यवंशम के लिए सरस्वती सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा। केके बिड़ला फाउंडेशन ने इसकी घोषणा की है।