Every year 'International Day of Sign Languages' is celebrated all over the world ?
विश्व भर में प्रतिवर्ष 'अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) मनाया जाता है?
23 अक्टूबर 23 October
13 सितंबर 13 September
13 अक्टूबर 13 October
23 सितंबर 23 September
Question 2:
What is the 99th amendment of the constitution about?
संविधान का 99वां संशोधन किसके बारे में है?
हैदराबाद - कर्नाटक क्षेत्र के विकास के लिए कदम उठाने के लिए कर्नाटक के राज्यपाल को सशक्त बनाना Empowering the Governor of Karnataka to take steps for the development of the Hyderabad-Karnataka region
बांग्लादेश और भारत के बीच भूमि सीमा पर समझौता Agreement on land boundary between Bangladesh and India
भारत में GST शुरू करना Introduction of GST in India
राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग की स्थापना करना Establishment of the National Judicial Appointments Commission
संविधान का 99वाँ संशोधन राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) की स्थापना से सम्बंधित है। सुप्रीम कोर्ट भारतीय संविधान का संरक्षक है। यह भारतीय संसद के कानून की व्याख्या करने वाला सबसे बड़ा अभिकरण है। 14 अक्टूबर, 2015 को मुख्य न्यायाधीश जे. एस. खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने 'राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम' और 99वें संविधान संशोधन अधिनियम को रद्द कर कॉलेजियम प्रणाली को पुनः बहाल कर दिया।
Question 3:
In which of the following states is the Khechiopalri lake located
खेचिओपालरी झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
त्रिपुरा Tripura
नागालैंड Nagaland
पश्चिम बंगाल West Bengal
सिक्किम Sikkim
खेचिओपालरी झील सिक्किम की खूबसूरत झील है जिसे बौद्ध के साथ-साथ हिंदू भी पवित्र जलाशय के रूप में मानते है ।
Question 4:
According to the 2011 census, which of these states has the largest tribal population?
2011 की जनगणना के अनुसार, इनमें से किस राज्य में सर्वाधिक आदिवासी आबादी निवास करती है?
महाराष्ट्र Maharashtra
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh
राजस्थान Rajasthan
ओडिशा Odisha
2011 की जनगणना 15वें क्रम की थी जिसका आदर्श वाक्य “हमारी जनगणना हमारा भविष्य" था। भारत में सर्वप्रथम जनगणना 1872 में लॉर्ड मेयो के समय में हुई और 1881 से लगातार होती आ रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश में आदिवासी आबादी सबसे ज्यादा है। तथा नागालैंण्ड एकमात्र राज्य है जिसकी जनसंख्या वृद्धि ऋणात्मक थी ।
Question 5:
What is the full form of GSLV?
जीएसएलवी (GSLV) का पूरा नाम क्या है?
ग्लोबल सैटेलाइट लोकेटिंग व्हीकल Global Satellite Locating Vehicle
जी. एस. एल. वी. (Geo-stationary or Geosyn- chronous satellite Launch Vehicle - GSLV) एक शक्तिशाली तीन चरणों वाला 'भू- तुल्यकालिक या भू-स्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान है। GSLV के प्रथम चरण में ठोस प्रणोदक, द्वितीय चरण में द्रव प्रणोदक तथा तृतीय चरण में क्रायोजेनिक इंजन का प्रयोग किया जाता है। यह दो टन से अधिक भार के उपग्रह को पृथ्वी से 36000 किमी की ऊँचाई पर भू-स्थिर कक्षा में स्थापित कर देता है।
Question 6:
Which scheme will be launched to promote the use of alternative fertilizers instead of chemical fertilizers?
रसायनिक उर्वरकों की जगह वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए किस योजना की शुरूआत की जाएगी?
पीएम- विकास PM-Vikas
भारत श्री Bharat Shree
पीएम- प्रणाम PM- Pranam
इनमें से एक से अधिक more than one of these
केंद्र सरकार ने वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने के मकसद से राज्यों को प्रोत्साहित करने के लिए 28 मई 2023 को एक नई योजना पीएम-प्रणाम को मंजूरी दी। साथ ही 3.68 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ मौजूदा यूरिया सब्सिडी योजना को मार्च 2025 तक जारी रखने का भी फैसला किया।
Question 7:
Wind is used for pollination-
हवा से परागण के लिए प्रयोग किया जाता है-
एनेमोफिली Anemophily
एंडोफिली endophily
एंजियोप्लास्टी Angioplasty
सिसिफॉली Sisifoli
एनीमोफिली या पवन परागण, परागण का एक रूप है जिससे पराग वायु द्वारा वितरित किया जाता है। एंजियोप्लास्टी शब्द का अर्थ है एक संकुचित या अवरुद्ध धमनी को खोलने के लिए एक गुब्बारे का उपयोग करना ।
Question 8:
हाल ही में स्पेस में जाने वाले पहले भारतीय पर्यटक कौन बने हैं?
Recently, who has become the first Indian tourist to go to space?
शुभांशु शुक्ला Shubhanshu Shukla
अजित कृष्णन Ajit Krishnan
अंगद प्रताप Angad Pratap
गोपी थोटाकुरा Gopi Thotakura
गोपी थोटाकुरा
ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड 25 मिशन के तहत 6 लोगों को अंतरिक्ष में भेजा गया है।
इनमें भारत के गोपी थोटाकुरा भी शामिल हैं।
इसी के साथ गोपी थोटाकुरा पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक बन गए हैं
अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस ने स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन की स्थापना वर्ष 2000 में की थी।
Question 9:
ऑस्ट्रेलिया के किस शहर में दुनिया का सबसे ऊंचा राम मंदिर बन रहा है?
In which city of Australia is the world's tallest Ram temple being built ?
सिडनी sydney
पर्थ Perth
मेलबर्न melbourne
ब्रिसबेन brisbane
पर्थ शहर में दुनिया का सबसे ऊंचा राम मंदिर बन रहा है
इस मंदिर की ऊंचाई करीब 721 फ़ुट होगी
Question 10:
Where is United Nations University located?
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय कहां स्थित है?
टोक्यो, जापान Tokyo, Japan
बीजिंग, चीन Beijing, China
स्टॉकहोम, स्वीडन Stockhom, Sweden
लंदन, इंग्लैण्ड London, England
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित प्रस्ताव के अन्तर्गत 1975 में हुई। यह विश्वविद्यालय मानव विकास, कल्याण एवं मानवीय उत्तरजीविता के क्षेत्र में शोध व प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसका मुख्यालय टोक्यो (जापान) में है।