Right to privacy is mentioned under which of the following parts of the Indian Constitution?
भारतीय संविधान के निम्नलिखित किस भाग के तहत गोपनीयता के अधिकार का उल्लेख किया गया है?
भाग I Part I
भाग III Part III
भाग IV Part IV
भाग II Part II
भारतीय संविधान के भाग-3 (मौलिक अधिकार) में अनु. -21 के तहत जीवन के अधिकार तथा निजी स्वतंत्रता के अधिकार के अन्तर्गत निजता या गोपनीयता के अधिकार को मौलिक अधिकार माना गया है। अगस्त 2017 में सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से निजता के अधिकार को मौलिक अधिकार घोषित किया।
Question 2:
It is a methane gas producing area.
मेथेन गैस उत्पादन करने वाला क्षेत्र है।
कपास का खेत cotton field
गेहूं का खेत wheat field
मूंगफली का खेत Groundnut field
धान का खेत Paddy field
धान के खेत, कोयले की खदानें एवं घरेलू पशु वातावरण में मेथेन उत्सर्जन के मानवीय स्रोत हैं जबकि आर्द्रभूमि तथा समुद्र, मेथेन उत्सर्जन के प्राकृतिक स्रोत हैं।
Question 3:
Which of the following fishing grounds is situated at the confluence of the Labrador Current and the Gulf Stream?
निम्न में से कौन सा फिशिंग ग्राउंड लेब्राडोर धारा (Labrador Current) और गल्फ स्ट्रीम (Gulf Stream) के संगम पर स्थित है?
फॉकलैण्ड द्वीप समूह Falkland Islands
न्यूफाउन्डलैंड Newfoundland
ओयाशियो फिशिंग ग्राउंड Oyashio Fishing Ground
दक्षिण पश्चिम अफ्रीकी तट South West African coast
लेब्राडोर जलधारा उत्तरी अटलांटिक में बहने वाली ठण्डी जलधारा है। यह ग्रीनलैण्ड के पश्चिमी तट पर बैफिन की खाड़ी से निकलकर लेब्राडोर पठार के सहारे बहती हुई न्यूफाउण्डलैंड के निकट गल्फस्ट्रीम जलधारा में मिल जाती है। गल्फ स्ट्रीम एक गर्म जलधारा है, जो मेक्सिको की खाड़ी से बहते हुए न्यूफाउण्डलैंड के दक्षिणी पूर्वी तट को स्पर्श करती हुई स्कैंडिनेविया तक पहुँचती है। जब लैब्राडोर (ठण्डी) जलधारा एवं गल्फस्ट्रीम (गर्म) जलधारा न्यूफाउण्डलैण्ड पर आपस में टकराती हैं तब यह स्थिति मछलियों के प्रजनन के लिए अनुकूल होती है।
Question 4:
Total cost per unit of production is known as ______.
उत्पादन की प्रति यूनिट कुल लागत ______ के नाम से जानी जाती है।
औसत लागत Average cost
औसत परिवर्ती लागतAverage variable cost
औसत स्थिर लागत Average fixed cost
औसत उत्पाद Average product
कुल लागत को उत्पादन की कुल इकाइयों की संख्या से भाग देने पर जो भागफल आता है उसे प्रति इकाई औसत लागत कहते हैं। गणितीय रूप में - औसत लागत = कुल लागत/उत्पादन की कुल इकाईयों की संख्या ।
Question 5:
In which state is the five-day religious festival of 'Shad Nongkrem' celebrated?
‘शाद नोंगक्रेम' का पांच दिवसीय धार्मिक उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
मेघालय Meghalaya
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh
त्रिपुराTripura
आंध्र प्रदेश Andhra Pradesh
शाद नोंगक्रेम', मेघालय में मनाया जाने वाला धार्मिक उत्सव है, ये खाँसी जनजाति द्वारा मनाए जाने वाला त्यौहार है।
Question 6:
The platform named Takht-e-Akbari, where Akbar was crowned as the emperor, is located in which state?
तख्त-ए-अकबरी नामक मंच, जहा पर अकबर का सम्राट के रूप में राज्याभिषेक किया गया था, किस राज्य में स्थित है?
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh
पंजाब Punjab
हरियाणा Haryana
राजस्थान Rajasthan
तख्त-ए-अकबरी नामक मंच पर 14 फरवरी, 1556 को पंजाब के कालानौर नामक स्थान पर अकबर का राज्याभिषेक हुआ था। अकबर का बचपन का नाम जलाल था । वह जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर की उपाधि से राजसिंहासन पर बैठा था।
Question 7:
Which former Prime Minister was the Deputy Prime Minister during the time of Morarji Desai?
कौन से पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के समय उप प्रधानमंत्री थे ?
V. P. सिंह V.P.Singh
I. K गुजराल I.K Gujral
चरण सिंह Charan Singh
अटल बिहारी वाजपेयी Atal Bihari Vajpayee
चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई के समय उपप्रधानमंत्री थे। मोरारजी देसाई स्वतंत्र भारत के चौथे और पहले गैर कांग्रेसी थे।
Question 8:
Which one of the following is another name for RDX?
निम्नलिखित में से कौन-सा एक RDX का अन्य नाम है ?
साइक्लोनाइट Cyclonite
साइएनोहाइड्रिन Cyanohydrin
डेक्सट्रान Dextran
साइक्लोहेक्सेन Cyclohexane
RDX (Research Department Explosive) एक अति विस्फोटक ठोस पदार्थ है जिसका प्रयोग सैनिक एवं औद्योगिक कार्यों में किया जाता है। इसका रासायनिक नाम साइक्लोट्राई मिथिलीन ट्राइनाइट्रोएमिन है। इसे साइक्लोनाइट के नाम से भी जाना जाता है।
Question 9:
The Great Victoria Desert is located in _______.
ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल _______ में स्थित है।
ऑस्ट्रेलिया Australia
दक्षिण अफ्रीका South Africa
संयुक्त राज्य अमेरिका United States
यूनाइटेड किंगडम United Kingdom
ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण एवम् दक्षिण पश्चिम में फैला हुआ है। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा मरुस्थल है। इस मरुस्थल के मध्य में खारे पानी की छोटी-छोटी झील पायी जाती है। ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में अधिकांशतः मरुस्थल हैं। यहाँ के मरुस्थल - ग्रेट सैंडी, गिब्सन, सिम्पसन बार्बटन, स्टुअर्ट इत्यादि हैं।
Question 10:
Which of the following animals is present on the logo of the Reserve Bank of India?
इनमें से कौन-सा पशु भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतीक चिह्न पर मौजूद है?
गैंडा Rhinoceros
बाघ tiger
जेब्रा zebra
हाथी elephant
भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतीक चिह्न में बाघ और ताड़ के पेड़ शामिल है। प्रारम्भ में इसके प्रतीक चिह्न में शेर और ताड़ का पेड़ शामिल था। बाद में इसे बाघ के साथ बदलने का निर्णय लिया गया। बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु भी है। इसका वैज्ञानिक नाम 'पैंथेरा टाइग्रिस' है ।