Daily Current Affairs 2025

23 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (23 August 2025)

 
  1. हाल ही में आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि और स्मरण का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2025 कब मनाया गया है? 21 अगस्त
  2. हाल ही में दिवंगत फ्रैंक कैप्रियो कौन थे? न्यायाधीश
  3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य उद्यमिता आयोग स्थापित करने की घोषणा की है? हरियाणा
  4. हाल ही में किस राज्य का कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) पूर्वोत्तर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ KVK पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? नागालैंड
  5. हाल ही में किस राज्य में स्थित जलालाबाद नगर का नाम बदलकर "परशुरामपुरी" कर दिया गया है? उत्तर प्रदेश
  6. हाल ही में गौहर सुल्ताना ने किस खेल से संन्यास की घोषणा की है? क्रिकेट
  7. भारत ने हाल ही में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  8. 8. हाल ही में संसद ने ऑनलाइन पैसे वाले खेलों पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में कौन सा विधेयक पारित किया है? ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक, 2025
  9. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) के पदेन सदस्य के रूप में किसे नियुक्त किया है? इंद्रनील भट्टाचार्य
  10. हाल ही में दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है? सतीश गोलचा
 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

             

22 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (22 August 2025)

 
  1. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका भारत की अधिकारिक यात्रा पर आयेंगे? फिजी
  2. हाल ही में स्टारलिंक ने भारत में आधार-आधारित ग्राहक सत्यापन के लिए किसके साथ सहयोग किया है? यूआईडीएआई
  3. हाल ही में भारतीय सेना के साथ स्ट्राइकर FPV ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण किसने किया है? IG Drones
  4. हाल ही में भारत का पहला सिलिकॉन फोटोनिक्स-आधारित उच्च गति क्वांटम रैंडम नंबर जनरेटर (QRNG) किसने विकसित किया है? IIT मद्रास
  5. हाल ही में अक्षय ऊर्जा दिवस 2025 कब मनाया गया है? 20 अगस्त
  6. हाल ही में ‘प्रेस सेवा’ पोर्टल किसने लॉन्च किया है? भारतीय प्रेस महापंजीयक
  7. हाल ही में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफलतापूर्वक परीक्षण कहाँ किया गया है? ओडिशा
  8. हाल ही में किस राज्य की “शक्ति योजना” को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है? कर्नाटक
  9. हाल ही में "श्रमश्री" योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है? पश्चिम बंगाल
  10. हाल ही में भारतीय सेना ने ‘समन्वय शक्ति 2025’ अभ्यास कहाँ शुरू किया है? असम और मणिपुर
 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

         

21 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (21 August 2025)

 
  1. हाल ही में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025, जूनियर वर्ग, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक किस जोड़ी ने जीता है? वंशिका चौधरी और जोनाथन गेविन एंटनी
  2. ओपनAI ने हाल ही में 'चैटजीपीटी गो' कहाँ लॉन्च किया है? भारत
  3. हाल ही में विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 कब मनाया गया है? 19 अगस्त
  4. हाल ही में रेलवे पटरियों के बीच भारत का पहला रिमूवेबल सोलर पैनल सिस्टम किसने स्थापित किया है? बनारस लोकोमोटिव वर्क्स
  5. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस एक्सप्रेसवे को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) के रूप में नामित किया है? पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे
  6. हाल ही में भारत के किस राज्य में प्राइमरी अमीबिक मेनिन्जोएन्सेफलाइटिस (PAM) के मामले सामने आए हैं? केरल
  7. हाल ही में चर्चित "डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान" कहाँ स्थित है? असम
  8. हाल ही में सद्भावना दिवस 2025 कब मनाया गया? 20 अगस्त
  9. हाल ही में दिल्ली कैबिनेट ने जन शिकायत प्रणाली को मज़बूत बनाने के लिए किस ऐप को मंजूरी दी है? दिल्ली मित्र
  10. हाल ही में केंद्र सरकार ने कितने तेजस हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) मार्क 1ए की खरीद को मंजूरी दी है? 97
 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

         

20 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (20 August 2025)

 
  1.  हाल ही में दुनिया का पहला AI-संचालित यात्री कॉरिडोर किसने लॉन्च किया है? दुबई
  2. हाल ही में छह दिवसीय भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन कहाँ किया गया? श्रीलंका
  3. हाल ही में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर किस देश की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं? रूस
  4. हाल ही में मनु भाकर ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? कांस्य पदक
  5. हाल ही में आदि कर्मयोगी अभियान किस मंत्रालय ने शुरू किया है?जनजातीय कार्य मंत्रालय
  6. हाल ही में असम राइफल्स ने रक्षा क्षेत्र में ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ साझेदारी की है? IIIT मणिपुर
  7. हाल ही में फॉक्सकॉन ने भारत में कहाँ पर iPhone 17 का उत्पादन शुरू किया है? बेंगलुरु
  8. हाल ही में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने अपनी 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कहाँ किया है? नई दिल्ली
  9. हाल ही में भारतीय सेना ने ‘आरोग्यम स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र’ का उद्घाटन कहाँ किया है? अरुणाचल प्रदेश
  10. हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब किसने जीता है? मनिका विश्वकर्मा
 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

                           

19 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (19 August 2025)

 
  1. हाल ही में मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन 2025 टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब किसने जीता है? देविका सिहाग
  2. हाल ही में भारत ने वर्ल्ड गेम्स 2025 में कुल कितने पदक जीते हैं? 3
  3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे स्वतंत्रता दिवस भाषण का रिकॉर्ड बनाया- इस भाषण की अवधि कितनी थी? 1 घंटा 43 मिनट
  4. हाल ही में किस देश की अंतरिक्ष एजेंसी ने वर्ष 2030 तक चंद्रमा पर परमाणु रिएक्टर लगाने की घोषणा की है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  5. हाल ही में कपिल ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में पुरुष जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  6. हाल ही में जारी अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया क्षेत्र में सबसे बड़ा लैंगिक वेतन अंतर किस देश में पाया गया है? पाकिस्तान
  7. हाल ही में किस बैंक ने बॉब ई-पे ऐप के जरिए अंतर्राष्ट्रीय UPI सेवाएँ शुरू की हैं?बैंक ऑफ बड़ौदा
  8. हाल ही में किस देश ने "वेनेरा-डी" शुक्र मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है? रूस
  9. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2025 कहाँ आयोजित किया गया है? तमिलनाडु
  10. हाल ही में राष्ट्रीय अनुभव पुरस्कार 2025 किसने प्रदान किया है? डॉ. जितेंद्र सिंह

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

18 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (18 August 2025)

 
  1. हाल ही में US ओपन 2025 में सबसे उम्रदराज एकल खिलाड़ी कौन बनी हैं? वीनस विलियम्स
  2. जल्द ही आयोजित होने वाला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-2025 किन देशों के बीच किया जा रहा है? भारत–श्रीलंका
  3. हाल ही में दिवंगत उस्ताद ला गणेशन का संबंध किस क्षेत्र से था? राजनीति
  4. हाल ही में नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया है? अजय कुमार भल्ला
  5. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा सतत विमानन ईंधन के लिए देश का पहला ISCC CORSIA प्रमाणन किसे मिला है? इंडियनऑयल
  6. हाल ही में, वन्यजीव अपराध प्रबंधन प्रणाली ‘HAWK’ शुरू करने वाला तीसरा भारतीय राज्य कौन सा बना है? तमिलनाडु
  7. हाल ही में दिवंगत वेस पेस का संबंध किस खेल से था? हॉकी
  8. हाल ही में इसरो ने "पासांग वांगचुक सोना अंतरिक्ष प्रयोगशाला" का उद्घाटन किस राज्य में किया है? अरुणाचल प्रदेश
  9. हाल ही में जारी टॉपब्रांड 2025 "टॉप 500 ग्लोबल ब्रांड्स" सूची में शीर्ष स्थान किस कंपनी ने हासिल किया है? माइक्रोसॉफ्ट
  10. हाल ही में एशियाई ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? भारत
 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

16 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (16 August 2025)

 
  1. 1. हाल ही में क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 का खिताब किसने जीता है? विंसेंट कीमर
  2. हाल ही में अनावरण किया गया पहले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव का शुभंकर कौन सा है? हिमालयन किंगफिशर
  3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अग्निवीरों (पूर्व सैनिकों) के लिए सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती में 10% क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दी है? उत्तराखंड
  4. हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की सौर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल निर्माण क्षमता कितनी हो गई है? 100 GW
  5. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का मानसिक स्वास्थ्य के लिए एम्बेसडर नियुक्त किया गया है? अभिनव बिंद्रा
  6. हाल ही में गृह मंत्रालय ने किस सैन्य बल के कर्मियों की पहली कैडर समीक्षा को मंजूरी दी है? सीमा सुरक्षा बल
  7. हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास "उलची फ्रीडम शील्ड" किस देशों के बीच आयोजित किया जायेगा ? दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका
  8. हाल ही में जोमैटो का नया ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? शाहरुख खान
  9. हाल ही में भारतीय सेना ड्रोन प्रतियोगिता “सूर्य ड्रोनाथन 2025” कहाँ आयोजित कर रही है? हिमाचल प्रदेश
  10. हाल ही में  किस के द्वारा लिखित पुस्तक 'व्हाई द कॉन्स्टिट्यूशन मैटर्स' का विमोचन किया जाएगा? डी. वाई. चंद्रचूड़

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

14 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (14 August 2025)

 
  1. हाल ही में जारी मध्य-2025 नौमबियो सेफ्टी इंडेक्स के अनुसार, भारत ने वैश्विक स्तर पर कौन सा स्थान हासिल किया है? 67वाँ
  2. हाल ही में खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (IOAA) कहाँ आयोजित किया जा रहा है? मुंबई
  3. हाल ही में जुलाई 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है? शुभमन गिल
  4. हाल ही में किस देश ने बैलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  5. हाल ही में "आपराधिक आपातकाल" की घोषणा कहाँ की गई है? वॉशिंगटन डी.सी.
  6. हाल ही में भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? रोहित कृष्ण एस
  7. हाल ही में विनफास्ट ने भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन असेंबली प्लांट का उद्घाटन कहाँ किया है? तमिलनाडु
  8. हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी है? पुडुचेरी
  9. हाल ही में विश्व खेलों में वुशु में भारत की पहली पदक विजेता कौन बनीं हैं? नम्रता बत्रा
  10. हाल ही में चर्चित "डार्डानेल्स जलडमरूमध्य" कहाँ स्थित है? तुर्की

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

13 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (13 August 2025)

 
  1. हाल ही में 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब किसने जीता है? पंजाब
  2. हाल ही में “गरुड दृष्टि” प्रणाली का अनावरण कहाँ किया गया है? महाराष्ट्र
  3. हाल ही में निशा ने अंडर-19 एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2025 में महिला 54 किग्रा वर्ग में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  4. हाल ही में किस देश ने फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता देने की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया
  5. वर्ष 2024–25 में मिलेट उत्पादन में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा है? राजस्थान
  6. हाल ही में किस राज्य ने स्थानीय समुदायों के लिए हथियार लाइसेंस प्राप्त करने हेतु एक विशेष पोर्टल शुरू करने की घोषणा की है? असम
  7. हाल ही में भारत की सबसे लंबी रूट वाली वंदे भारत ट्रेन कहाँ शुरू हुई है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में किस देश के शिनमोएडेके ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है? जापान
  9. हाल ही में अन्नू रानी ने इंडियन ओपन 2025 विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य प्रतियोगिता में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  10. हाल ही में भारत का पहला 'स्मार्ट इंटेलिजेंट गाँव' किस राज्य में बनाया जा रहा है? महाराष्ट्र

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

11 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (11 August 2025)

 
  1. हाल ही में विश्व शेर दिवस 2025 कब मनाया गया है? 10 अगस्त
  2. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस देश को स्लीपिंग सिकनेस मुक्त घोषित किया है? केन्या
  3. हाल ही में “बाज़ अख” नामक ड्रोन-रोधी प्रणाली किस राज्य में शुरू की गई है? पंजाब
  4. हाल ही में एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक ट्रायल रन किस देश ने किया है? भारत
  5. हाल ही में पहला खाद्य एवं शांति के लिए M. S. स्वामिनाथन पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? ऐडेमोला एडेनले
  6. हाल ही में किस देश ने इज़रायल को सभी सैन्य निर्यात निलंबित कर दिया है? जर्मनी
  7. फॉर्च्यून की 2025 की व्यावसायिक क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? जेंसन हुआंग
  8. हाल ही में दिवंगत जिम लवेल का संबंध किस मिशन से था? अपोलो 13 मिशन
  9. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BEML रेल हब (ब्रह्मा परियोजना) की आधारशिला कहाँ रखी है? मध्य प्रदेश
  10. वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) ने सकल व्यापार मूल्य (GMV) कितना हासिल किया है? 5.4 लाख करोड़ रुपये 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

08 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (08 August 2025)

 
  1. हाल ही में नॉर्वे कप अंडर14 फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का खिताब किसने जीता है? भारत
  2. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 107वां सदस्य देश कौन बना है? मोल्दोवा
  3. हाल ही में नवीनतम फीफा रैंकिंग में भारतीय महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने वैश्विक स्तर पर कौन सा स्थान हासिल किया है? 63
  4. हाल ही में विश्व स्कूल टीम शतरंज चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक किस देश की टीम ने जीता है? भारत
  5. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस वायरस को कैंसरकारी घोषित किया है? हेपेटाइटिस डी वायरस
  6. हाल ही में किस राज्य ने किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों को पैनल में शामिल करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है? पंजाब
  7. हाल ही में शीलीड्स II: महिला नेताओं के लिए कार्यशाला के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किसने किया है? अन्नपूर्णा देवी
  8. हाल ही में लोकसभा ने किस राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए सीटों के आरक्षण को सक्षम करने वाला विधेयक पारित किया है? गोवा
  9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए 'स्त्री शक्ति' निःशुल्क बस यात्रा योजना को मंजूरी दी है? आंध्र प्रदेश
  10. हाल ही में किन देशों ने हालिया सीमा संघर्ष के बाद युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? थाइलैंड और कंबोडिया

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

07 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (07 August 2025)

 
  1. हाल ही में "भारतीय हथकरघा क्षेत्र में कार्बन फुटप्रिंट आकलन" पुस्तक का विमोचन किसने किया है? गिरिराज सिंह
  2. हाल ही में विश्व में परमाणु हथियार के प्रथम प्रयोग की 80वीं वर्षगांठ कब मनाई गई है? 6 अगस्त
  3. हाल ही में पहली भारत–न्यूजीलैंड रक्षा रणनीतिक वार्ता कहाँ आयोजित की गई ? नई दिल्ली
  4. हाल ही में भारत किस देश के साथ सीधी उड़ानें शुरू करेगा? फिलीपींस
  5. एक हालिया नीति के तहत किस देश ने ट्रांसजेंडर महिलाओं के लिए खेल वीज़ा पर प्रतिबंध लगा दिया है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  6. हाल ही में कर्तव्य भवन03 का उद्घाटन किसने किया है? नरेंद्र मोदी
  7. हाल ही में 11वाँ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2025 कब मनाया गया है? 7 अगस्त
  8. हाल ही में "हाट ऑन व्हील्स" मोबाइल रिटेल पहल की शुभारंभ किस मंत्रालय ने की है? वस्त्र मंत्रालय
  9. हाल ही में भारत ने विवादित दक्षिण चीन सागर में किस देश के साथ पहली बार संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है? फिलीपींस
  10. हाल ही में भारत की पहली AIसंचालित आंगनवाड़ी का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है? महाराष्ट्र

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

05 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (05 August 2025)

 
  1. हाल ही में 2025 FIVB पुरुष वॉलीबॉल नेशंस लीग का खिताब किस ने जीता है? पोलैंड
  2. हाल ही में महारानी ट्रॉफी 2025 का पहला संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा? बेंगलूरू
  3. हाल ही में इसरो ने HOPE” मिशन (हिमालयन आउटपोस्ट फॉर प्लैनेटरी एक्सप्लोरेशन) कहाँ लॉन्च किया है? लद्दाख
  4. हाल ही में “अपना घर” पहल किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है? पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  5. हाल ही में “एंडरसनतेंदुलकर ट्रॉफी 2025” श्रृंखला किसने जीती है? श्रृंखला ड्रॉ हुई
  6. हाल ही में “एक महीने में नागरिक सहभागिता मंच पर सर्वाधिक लोगों द्वारा पंजीकरण” के लिए कौनसी पहल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है? परीक्षा पे चर्चा 2025
  7. हाल ही में जारी ग्लोबल एआई सिटी इंडेक्स 2025 में भारत का शीर्ष एआई/डेटा-सेंटर हब कौन सा शहर घोषित हुआ है? बेंगलुरु
  8. हाल ही में “अपनी बुनाई को जानें अभियान 2025” किस मंत्रालय ने शुरू किया है? वस्त्र मंत्रालय
  9. हाल ही में “कोसानोव मेमोरियल 2025” एथलेटिक्स मीट में अब्दुल्ला अबूबकर ने पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  10. हाल ही में दिवंगत शिबू सोरेन का संबंध किस राजनीतिक संगठन से था? झारखंड मुक्ति मोर्चा

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

04 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (04 August 2025)

 
  1. हाल ही में विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 कब मनाया जायेगा? 1 – 7 अगस्त
  2. हाल ही में एसोचैम (ASSOCHAM) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? निर्मल के. मिंडा
  3. हाल ही में रक्षा लेखा महानियंत्रक पद पर किसे नियुक्त किया गया है? राज कुमार अरोड़ा
  4. हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया है? रानी मुखर्जी
  5. हाल ही में महिलाओं की कबड्डी विश्व कप2025 कहाँ आयोजित किया जाएगा? हैदराबाद
  6. हाल ही में "मातृ वन" नामक थीमआधारित पहल का शुभारंभ कहाँ किया गया है? गुरुग्राम
  7. हाल ही में 43वें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? नितिन गडकरी
  8. हाल ही में इज़राइल के साथ हथियारों के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय संघ देश कौन सा बना है? स्लोवेनिया
  9. हाल ही में उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है? शशि प्रकाश गोयल
  10. हाल ही में भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2025 – Bharat NCX 2025 कहाँ आयोजित किया गया? नई दिल्ली

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

02 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (02 August 2025)

 
  1. हाल ही में किस राज्य में “फेसलेस अधिनिर्णय” का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है? केरल
  2. हाल ही में सरकार कर्मचारियों के लिए सैबटिकल लीव योजना शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है? सिक्किम
  3. हाल ही में नए रक्त समूह “CRIB” की खोज कहाँ की गई है? कर्नाटक
  4. हाल ही में उप–सेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह
  5. हाल ही में 2025 अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता है? अश्विनी विश्नोई
  6. हाल ही में भारतीय पुरुष टीम ने 2025 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है? कांस्य पदक
  7. हाल ही में 2025–26 डॉ. बी. सी. रॉय ट्रॉफी किसने जीती है? मणिपुर
  8. हाल ही में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? ए. राजराजन
  9. हाल ही में संसद टीवी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? उत्पल कुमार सिंह
  10. हाल ही में भारतीय नौसेना के स्टाफ की 47वीं उप प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? संजय वात्स्यायन

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

01 August Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (01 August 2025)

 
  1. हाल ही में समुद्री अभ्यास ‘सिम्बेक्स’ का 32वां संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? सिंगापुर
  2. हाल ही में लोकसभा ने किस राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने हेतु वैधानिक प्रस्ताव को मंजूरी दी है? मणिपुर
  3. हाल ही में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में हरदीप सिंह ने 110 किग्रा ग्रीको-रोमन स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने अग्निवीरों को बाघ संरक्षण बल में शामिल करने की घोषणा की है? उत्तराखंड
  5. हाल ही में भारत का पहला मेक-इन-इंडिया 1 मेगावाट हरित हाइड्रोजन संयंत्र कहाँ लॉन्च किया गया है? कांडला
  6. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने 12 अगस्त को "सफाई आंदोलन दिवस" के रूप में घोषित किया है? लद्दाख
  7. हाल ही में महाराष्ट्र का पहला ग्लास ब्रिज कहाँ खोला गया है? सिंधुदुर्ग
  8. हाल ही में वर्ल्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉन्फ्रेंस 2025 कहाँ आयोजित किया गया? शंघाई
  9. हाल ही में शहीद उधम सिंह का 86वाँ शहादत दिवस कब मनाया गया? 31 जुलाई
  10. हाल ही में सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? संजय सिंघल

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

31 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (31 July 2025)

 
  1. हाल ही में किस राज्य ने अटल मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक किया है? झारखंड
  2. हाल ही में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया है? आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2025
  3. हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का किस का रिकॉर्ड तोड़ा है? पंडित गोविंद बल्लभ पंत
  4. हाल ही में “सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्सः अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन” पुस्तक का विमोचन किसने किया है? पुष्कर सिंह धामी
  5. हाल ही में भारतीय सेना ने ‘दिव्य दृष्टि’ अभ्यास कहाँ आयोजित किया है? सिक्किम
  6. हाल ही में किस देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब पर प्रतिबंध लगाया है? ऑस्ट्रेलिया
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 7 अगस्त को “सतत कृषि दिवस” के रूप में घोषित किया है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में भारतीय सेना ने ड्रोनप्रहार अभ्यास कहाँ आयोजित किया है? अरुणाचल प्रदेश
  9. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में किसे नामित किया गया है? अनुराधा ठाकु
  10. हाल ही में दिवंगत मेघनाद देसाई कौन थे? अर्थशास्त्री

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

30 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (30 July 2025)

 
  1. हाल ही में 11वां मालाबार नदी महोत्सव कहाँ आयोजित किया गया? केरल
  2. हाल ही में जस्टिन एनसेंगियुम्वा को किस देश का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है? रवांडा
  3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है? बिहार
  4. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया है? गोरखपुर
  5. हाल ही में भारत का पहला पूर्ण हिंदी माध्यम MBBS कॉलेज कहाँ स्थापित किया जाएगा? जबलपुर
  6. हाल ही में ‘ज्ञान भारतम मिशन’ का शुभारंभ किसने किया है? नरेंद्र मोदी
  7. हाल ही में प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किसने किया है? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  8. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं? जो रूट
  9. हाल ही में 170 घंटे भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में किसे शामिल किया गया है? रेमोना एवेट पेरेरा
  10. हाल ही में IBSF वर्ल्ड 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप 2025 (पुरुष वर्ग) किसने जीती है? राइली पॉवेल

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

29 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (29 July 2025)

 
  1. हाल ही में भारतीय सेना ने "ऑपरेशन महादेव" कहाँ चलाया? श्रीनगर
  2. हाल ही में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) का 87वां स्थापना/राइजिंग डे कब मनाया गया है? 27 जुलाई
  3. हाल ही में विश्व के अरबपतियों की सूची में कौन शामिल हुए हैं? सुंदर पिचाई
  4. हाल ही में चर्चित "पैठणी साड़ियों" का संबंध किस राज्य से है? महाराष्ट्र
  5. हाल ही में FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? 12 पदक
  6. हाल ही में पोलैंड मीट में नया राष्ट्रीय डेकाथलॉन रिकॉर्ड किसने बनाया है? तेजस्विन शंकर
  7. हाल ही में 'समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन 2025' कहाँ आयोजित किया गया? नई दिल्ली
  8. हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने किस देश की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? यूनाइटेड किंगडम
  9. हाल ही में वेंदा कृष्णमूर्ति ने किस खेल से संन्यास की घोषणा की है? क्रिकेट
  10. हाल ही में FIDE महिला शतरंज विश्व कप 2025 का खिताब किसने जीता है? दिव्या देशमुख

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

28 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2025

Current Affairs Today (28 July 2025)

 
  1. हाल ही में FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्रणीत कौर और कुशल दलाल ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम तीरंदाजी स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. हाल ही में विश्व मैंग्रोव दिवस 2025 कब मनाया गया है? 26 जुलाई
  3. हाल ही में जीपी बिड़ला मेमोरियल पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया है? डॉ. वी. नारायणन
  4. हाल ही में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की पहली महिला कुलपति कौन बनी हैं? उमा कांजीलाल
  5. हाल ही में संसद रत्न पुरस्कार 2025 से कितने सांसदों को सम्मानित किया गया है? 17
  6. हाल ही में भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक टिकट जारी किया गया है? मालदीव
  7. हाल ही में "नाहिद–2" दूरसंचार उपग्रह को किस देश ने सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है? ईरान
  8. हाल ही में भारत ने किस देश के लिए ₹4,850 करोड़ की ऋण सुविधा की घोषणा की है? मालदीव
  9. हाल ही में मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी सर्वे में दुनिया का सबसे भरोसेमंद लोकतांत्रिक नेता किसे चुना गया है? नरेंद्र मोदी
  10. हाल ही में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनीं हैं? अनाहत सिंह       

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Daily Current Affairs-2023

1

आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि और स्मरण का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 21 अगस्त को 2025 कब मनाया गया है |

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) प्रतिवर्ष 21 अगस्त को आतंकवाद के पीड़ितों के स्मरण एवं श्रद्धांजलि का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of Remembrance and Tribute to the Victims of Terrorism) मनाता है| इस दिवस का आठवां स्मरणोत्सव 21 अगस्त 2025 को मनाया गया| इस वर्ष की थीम:  "आशा से एकजुट: आतंकवाद के पीड़ितों के लिए सामूहिक कार्रवाई (United by Hope: Collective Action for Victims of Terrorism)" उद्देश्य (Objective): आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को सम्मानित करना, बचे लोगों को सहायता प्रदान करना, तथा उनके मानवाधिकारों एवं बुनियादी स्वतंत्रताओं को बढ़ावा देना एवं उनकी रक्षा करना| संयुक्त राष्ट्र महासभा ( United Nations General Assembly) ने इस दिवस की स्थापना 21 अगस्त, 2017 को की थी|

2

विश्व उद्यमी दिवस 2025 21 अगस्त को मनाया गया है |

विश्व उद्यमी दिवस (World Entrepreneurs' Day), विश्व स्तर पर उद्यमियों की उपलब्धियों और उद्यमशीलता नवाचार का जश्न मनाने के लिए प्रतिवर्ष 21 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस पहली बार 2016 में मनाया गया था| 21 अगस्त को नासा के उड़ान निदेशक जीन क्रांज़ (Gene Kranz, the NASA flight director) के जन्मदिन पर मनाया जाता है, जिन्हें अपोलो 13 मिशन (Apollo 13 mission) के दौरान उनके नेतृत्व के लिए जाना जाता है|

3

दिवंगत फ्रैंक कैप्रियो न्यायाधीश थे |

अपनी करुणा और दयालुता के लिए प्रिय न्यायाधीश फ्रैंक कैप्रियो (Judge Frank Caprio) का 88 वर्ष की आयु में अग्नाशय कैंसर (pancreatic cancer) के कारण  निधन हो गया है| वह एक अमेरिकी म्युनिसिपल न्यायाधीश थे| उन्हें “द वर्ल्ड्स नाइसिस्ट जज (The world’s nicest judge)” के नाम से भी जाना जाता था| वे अपने रियलिटी कोर्ट टीवी शो "कॉट इन प्रोविडेंस (Caught in Providence)" के लिए जाने जाते थे, जहाँ उन्होंने यातायात उल्लंघनों से लेकर आपराधिक अपराधों तक के मामलों की सुनवाई की| यह शो रोड आइलैंड के प्रोविडेंस म्यूनिसिपल कोर्ट (Providence Municipal Court in Rhode Island) पर आधारित था|

4

हरियाणा सरकार ने राज्य उद्यमिता आयोग स्थापित करने की घोषणा की है |

हरियाणा के  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने "हरियाणा राज्य उद्यमिता आयोग (Haryana State Entrepreneurship Commission)" के गठन की घोषणा की है | उद्देश्य (Objective): स्टार्टअप इकोसिस्टम (startup ecosystem) को मजबूत बनाना और युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना| उन्होंने कृषि व्यवसाय इनक्यूबेशन केंद्र (Agri Business Incubation Centre) के तहत 22 स्टार्टअप्स को 114.3 लाख रुपये का अनुदान भी वितरित किया|

5

जम्मू-कश्मीर के रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कप्तान तुषार महाजन के नाम पर रखा गया है |

भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर "शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन (Shaheed Captain Tushar Mahajan Railway Station)" रखा है| कैप्टन तुषार महाजन 21 फरवरी 2016 को जम्मू-कश्मीर के पम्पोर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के कारण शहीद हुए थे| मरणोपरांत उन्हें ‘शौर्य चक्र (Shaurya Chakra)’ से सम्मानित किया गया|

6

नागालैंड का कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) पूर्वोत्तर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ KVK पुरस्कार से सम्मानित किया गया है |

हाल ही में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आयोजित 32वें स्थापना दिवस और किसान मेले (32nd Foundation Day and Kisan Mela) के दौरान ICAR-NRCB द्वारा आईसीएआर-कृषि विज्ञान केंद्र (ICAR-Krishi Vigyan Kendra (KVK)), वोखा, नागालैंड को पूर्वोत्तर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ केवीके पुरस्कार (Best KVK in the North Eastern Region) प्रदान किया गया| आईसीएआर-राष्ट्रीय केला अनुसंधान केंद्र (ICAR-National Research Centre for Banana (NRCB) की स्थापना 21 अगस्त 1993 को आईसीएआर, नई दिल्ली द्वारा तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में की गई थी|

7

उत्तर प्रदेश में स्थित जलालाबाद नगर का नाम बदलकर "परशुरामपुरी" कर दिया गया है |

गृह मंत्रालय ने हाल ही में  उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर ज़िले के जलालाबाद नगर का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से “परशुरामपुरी” कर दिया है| इसे भगवान परशुराम की जन्मभूमि माना जाता है|

8

गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है |

भारतीय महिला टीम की बाएं हाथ की स्पिनर (left-arm spinner) गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है| उन्होनें भारत के लिए 50 वनडे मैचों में 19.39 की औसत से 66 विकेट लिए और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 26.27 की औसत से 29 विकेट लिए हैं|

9

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है |

भारतीय टीम- रुद्राक्ष पाटिल, अर्जुन बाबूता और किरण जाधव- ने कजाकिस्तान के शिमकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप (Asian Shooting Championships) 2025 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा (men’s 10m air rifle team event) में स्वर्ण पदक जीता है| भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वालारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा (women’s 10m air rifle competition) में स्वर्ण पदक जीता| मानसी रघुवंशी ने स्वर्ण पदक जीता जबकि हमवतन यशस्वी राठौर ने महिला जूनियर स्कीट प्रतियोगिता (women’s junior skeet competition) में कांस्य पदक जीता|

10

ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (NCeG) विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा |

ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (28th National Conference on e-Governance (NCeG) 22 और 23 सितंबर, 2025 को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जाएगा| यह आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG)), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है| ज्ञान भागीदार: IIM विशाखापत्तनम ,थीम: "विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन (Viksit Bharat: Civil Service and Digital Transformation)"|

1

फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका भारत की अधिकारिक यात्रा पर आयेंगे |

फिजी (Fiji) के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका (Sitiveni Ligamamada Rabuka) 24 से 26 अगस्त 2025 तक भारत की तीन-दिवसीय अधिकारिक यात्रा पर आयेंगे | वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, और नई दिल्ली में भारतीय विश्व मामलों की परिषद (Indian Council of World Affairs ICWA) में शांति महासागर (Ocean of Peace) पर संबोधन भी देंगे|

2

COP30 (संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन) ब्राजील में आयोजित किया जाएगा |

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UN Framework Convention on Climate Change (UNFCCC) के पक्षकारों का 30वां सम्मेलन (30th Conference of the Parties (COP30) 10-21 नवंबर 2025 को ब्राजील के बेलेम (Belém, Brazil) में आयोजित किया जाएगा|

3

नासा ने ग्रह यूरेनस का S/2025 U1 नया उपग्रह खोजा है |

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (NASA's James Webb Space Telescope) का उपयोग करते हुए, साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (Southwest Research Institute (SwRI) के नेतृत्व वाली एक टीम ने 2 फरवरी 2025 की नियर-इन्फ्रारेड कैमरा (Near-Infrared Camera NIRCam) की छवियों के माध्यम से यूरेनस (Uranus) की परिक्रमा कर रहे एक नये उपग्रह (satellite) की पहचान की है | इसका नाम S/2025 U1 रखा गया है, इसी के साथ यूरेनस के ज्ञात उपग्रहों की संख्या 29 हो गई है| यह ग्रह के केंद्र से लगभग 56,000 किलोमीटर की दूरी पर ग्रह की परिक्रमा करता है और इसकी व्यास केवल लगभग 10 किलोमीटर होने का अनुमान है| यह ग्रह के भूमध्यरेखीय तल पर ओफेलिया (orbits of Ophelia) (जो यूरेनस के मुख्य वलय तंत्र (main ring system) के ठीक बाहर है) और बियांका (Bianca) की कक्षाओं के बीच परिक्रमा कर रहा है| यूरेनस में अब कुल 14 आंतरिक चंद्रमा (inner moons) हैं| 1986 में यूरेनस के पास से गुज़रने वाले वॉयजर 2 (Voyager 2) ने 11 चंद्रमाओं और दो नए छल्लों का पता लगाया, लेकिन इस एक को नहीं दिखा पाया|

4

स्टारलिंक ने भारत में आधार-आधारित ग्राहक सत्यापन के लिए यूआईडीएआई के साथ सहयोग किया है |

निजी उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवा प्रदाता, स्टारलिंक (private satellite-based internet service provider, Starlink) ने भारत में आधार-आधारित ग्राहक सत्यापन (Aadhaar-based customer verification) के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई Unique Identification Authority of India (UIDAI) के साथ सहयोग किया है | इस सहयोग के तहत स्टारलिंक को उप-प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता एजेंसी (Sub-Authentication User Agency) और उप-ईकेवाईसी उपयोगकर्ता एजेंसी (Sub-eKYC User Agency) के रूप में प्रमाणित किया गया है, जिससे आधार-आधारित पहचान एवं e-KYC प्रक्रिया को सुरक्षित और सहज किया जा सकेगा |

 

5

भारतीय सेना के साथ स्ट्राइकर FPV ड्रोन का सफलतापूर्वक परीक्षण IG Drones ने किया है |

नोएडा स्थित आईजी ड्रोन्स (IG Drones) ने भारत-चीन सीमा (Indo-China border) पर भारतीय सेना (Indian army) के साथ अपने स्ट्राइकर एफपीवी (फर्स्ट-पर्सन व्यू) ड्रोन (striker FPV (first-person view) drone) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है |

6

पहला सिलिकॉन फोटोनिक्स-आधारित उच्च गति क्वांटम रैंडम नंबर जनरेटर (QRNG) IIT मद्रास ने विकसित किया है |

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास IIT Madras) ने स्वदेशी रूप से भारत का पहला सिलिकॉन फोटोनिक्स-आधारित उच्च गति क्वांटम रैंडम नंबर जनरेटर (silicon photonics-based high-speed quantum random number generator (QRNG) विकसित किया है| इसे सेंटर फॉर प्रोग्रामेबल फोटोनिक इंटीग्रेटेड सर्किट्स एंड सिस्टम्स (Centre for Programmable Photonic Integrated Circuits and Systems (CPPICS), IIT मद्रास में विकसित किया गया है| IIT मद्रास ने इस तकनीक के व्यावसायिक उपयोग (commercial deployment) के लिए इंद्रारका क्वांटम टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (Indrarka Quantum Technologies Pvt. Ltd) के साथ ₹1 करोड़ के लाइसेंसिंग समझौते (licensing agreement) पर हस्ताक्षर किए|

7

अक्षय ऊर्जा दिवस 2025 20 अगस्त को मनाया गया है |

अक्षय ऊर्जा दिवस (Akshay Urja Diwas), जिसे भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस (National Renewable Energy Day) के रूप में भी जाना जाता है, भारत में हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है| उद्देश्य (Objective): अक्षय ऊर्जा के महत्व के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाना | इसकी स्थापना 2004 में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New and Renewable Energy) द्वारा की गई थी| यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है|

8

‘प्रेस सेवा’ पोर्टल भारतीय प्रेस महापंजीयक ने लॉन्च किया है|

भारतीय प्रेस महापंजीयक (Press Registrar General of India (PRGI) ने प्रेस सेवा' पोर्टल (‘Press Sewa’ portal) लॉन्च किया है| उद्देश्य: समाचारपत्रों और पत्रिकाओं के पंजीकरण को अधिक पारदर्शी, तेज और सरल बनाना | इसे समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु एकल-खिड़की समाधान के रूप में पेश किया गया है|

9

नेपाल ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टिकटॉक के साथ साझेदारी की है |

हाल ही में, नेपाल टूरिज़्म बोर्ड (Nepal Tourism Board NTB) ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टिकटॉक (TikTok) के साथ साझेदारी की है| उद्देश्य (Objective): स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा निर्माताओं द्वारा बनाए गए लघु-फ़ॉर्म वीडियो (short-form videos) के माध्यम से नेपाल के परिदृश्य, सांस्कृतिक विरासत और साहसिक अनुभवों को प्रदर्शित करना |

10

कर्नाटक की “शक्ति योजना” को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है|

हाल ही में, कर्नाटक की शक्ति योजना (Shakti Scheme) को लगभग 5 अरब यात्राओं के लिए गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Golden Book of World Records) में दर्ज किया गया है| इस योजना के तहत 11 जून, 2023 से 10 जून, 2025 तक पाँच अरब चार करोड़ चौरानवे लाख छिहत्तर हज़ार चार सौ सोलह (5,04,94,76,416) महिला यात्रियों को मुफ़्त बस यात्रा की सुविधा दी गई है| 11 जून, 2023 को लागू की गई शक्ति योजना, कर्नाटक में रहने वाली महिलाओं को चार राज्य परिवहन निगमों द्वारा संचालित गैर-प्रीमियम बसों में मुफ़्त यात्रा करने की अनुमति देती है|

1

प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (PFA) का पुरुष पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार तीसरी बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी मोहम्मद सलाह बने हैं|

लिवरपूल के मिस्र के स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह (Liverpool’s Egyptian striker Mohamed Salah) ने हाल ही में  2024-2025 प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (पीएफए) पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार (2024-2025 Professional Footballers’ Association (PFA) men’s player of the year) जीता है| वह यह पुरस्कार तीसरी बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं| इससे पहले उन्होनें  यह पुरस्कार 2017/18 और 2021/22 सीज़न में जीता था| 2024-2025 प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (पीएफए) महिला प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार (2024-2025 Professional Footballers’ Association (PFA) women’s player of the year): आर्सेनल की स्पेनिश मिडफील्डर मैरियोना कैल्डेंटी (Arsenal’s Spanish midfielder Mariona Caldentey) |

2

एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025, जूनियर वर्ग, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक वंशिका चौधरी और जोनाथन गेविन एंटनी ने जीता है|

वंशिका चौधरी और जोनाथन गेविन एंटनी ने 16 वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप (Asian Shooting Championship) में जूनियर वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा (10 meter air pistol mixed team event in the junior category) का स्वर्ण पदक जीता है| वहीँ, सुरुचि सिंह और सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में मिश्रित टीम स्पर्धा (10 meter air pistol mixed team event) का कांस्य पदक जीता|

3

ओपन AI ने हाल ही में 'चैटजीपीटी गो' भारत में लॉन्च किया है|

ओपनएआई (OpenAI) ने भारत में 'चैटजीपीटी गो (ChatGPT Go)' नामक नया, किफायती सब्सक्रिप्शन मॉडल (subscription model) लांच किया है, जिसकी कीमत ₹399 प्रति माह है| यह योजना विशेष रूप से भारत में उपलब्ध कराई गई है| उद्देश्य (Objective): भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए एआई टूल्स को और अधिक किफायती बनाना|

4

विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 19 अगस्त को मनाया गया है|

विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) हर साल 19 अगस्त को फोटोग्राफी की कला के सम्मान में मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम:  "मेरी पसंदीदा तस्वीर (My Favourite Photo)"| 1839 में 19 अगस्त फ्रांसीसी सरकार ने डाग्युरोटाइप (daguerreotype) के आविष्कार की घोषणा की, जो लुई डाग्युरे (Louis Daguerre)  द्वारा विकसित एक प्रारंभिक फोटोग्राफिक प्रक्रिया (early photographic process) है|

5

रेलवे पटरियों के बीच भारत का पहला रिमूवेबल सोलर पैनल सिस्टम बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने स्थापित किया है|

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (Banaras Locomotive Works (BLW), Varanasi), वाराणसी ने सक्रिय रेलवे पटरियों के बीच भारत का पहला 70 मीटर लंबा रिमूवेबल सोलर पैनल सिस्टम (removable solar panel system) चालू किया है| इस परियोजना में लाइन संख्या 19 पर 28 पैनल हैं जो 15 किलोवाट पावर उत्पन्न करते हैं|

6

केंद्र सरकार ने पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 (NE-9) के रूप में नामित किया है|

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Union Ministry of Road Transport and Highways) ने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे (Patna–Purnia Expressway) को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे-9 (National Expressway-9 (NE-9) के रूप में घोषित किया है| जिससे यह बिहार का पहला पूर्णत: राज्य-आंतरिक राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे (fully state-internal national expressway) बन गया है| 250 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर मीरनगर अरेजी (हाजीपुर) से शुरू होगा और पूर्णिया जिले के हंसदाह में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर) से जुड़ेगा| इस परियोजना में 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज, 21 इंटरचेंज और 322 अंडरपास शामिल हैं|

7

भारत के केरल में प्राइमरी अमीबिक मेनिन्जोएन्सेफलाइटिस (PAM) के मामले सामने आए हैं|

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने कोझिकोड ज़िले में दुर्लभ प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (primary amoebic meningoencephalitis (PAM) के लगातार तीन मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी कर दिया है| अमीबिक मेनिंगोएन्सेफेलाइटिस या अमीबिक एन्सेफलाइटिस (Amoebic meningoencephalitis or amoebic encephalitis) नेग्लेरिया फाउलेरी (Naegleria fowleri), जिसे "दिमाग खाने वाला अमीबा (brain-eating amoeba)" भी कहा जाता है, के कारण होता है| यह एक सूक्ष्म एककोशिकीय जीव (microscopic single-celled organism) है जो झीलों, नदियों और गर्म झरनों जैसे गर्म मीठे पानी के निकायों में पाया जाता है|

8

चर्चित "डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान" असम में स्थित है|

हाल ही में हुए एक अध्ययन में दो देशी पौधों और आक्रामक प्रजातियों (native plant and invasive species) की पहचान की गई है जो असम के डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान (Dibru-Saikhowa National Park (DSNP)) के नदी पारिस्थितिकी तंत्र को बदल रहे हैं| यह स्थानीय "घास के मैदानों पर आक्रमण करने वाले" बॉम्बैक्स सीबा और लेगरस्ट्रोमिया स्पेशोसा (Bombax ceiba and Lagerstroemia speciosa) हैं. इन फूलदार पेड़ों को असमिया में सिमालु और अजर कहा जाता है| इस बदलाव का मुख्य कारण ब्रह्मपुत्र नदी में बार-बार आने वाली बाढ़ और इसकी सीमाओं के भीतर स्थित वन गाँवों से बढ़ते मानवजनित दबाव हैं| डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान: यह जंगली घोड़ों का घर है| यह असम राज्य के दिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में स्थित है| यह उद्यान ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ मैदान में फैला हुआ है और इसे 1999 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया, इसके पहले यह एक जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserve) था|

9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑंटा-सिमरिया परियोजना का उद्घाटन बिहार में करेंगे|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त 2025 को बिहार के गया में औंटा-सिमरिया परियोजना (Aunta-Simaria project) का उद्घाटन करेंगे| इस परियोजना में गंगा नदी पर लगभग दो किलोमीटर लंबा पुल शामिल है, जो पटना जिले के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगा| यह पुल पुराने 2-लेन रेल-सह-सड़क पुल 'राजेंद्र सेतु' के समानांतर बनाया गया है|

10

सद्भावना दिवस 2025 20 अगस्त को मनाया गया|

सद्भावना दिवस (Sadbhavana Divas) हर साल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे| उद्देश्य: लोगों के बीच शांति, सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को बढ़ावा देना | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती 20 अगस्त 2025 को मनाई गई है| पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, 1984 में 40 वर्ष की आयु में वे भारत के छठे प्रधानमंत्री बने| उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था| 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (LTTE) के एक आत्मघाती हमलावर (Liberation Tigers of Tamil Eelam (LTTE) suicide bomber) ने उनकी हत्या कर दी थी|

1

दुनिया का पहला AI-संचालित यात्री कॉरिडोर दुबई ने लॉन्च किया है|

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dubai International Airport DXB) ने निवास एवं विदेशी मामलों का महानिदेशालय (General Directorate of Residency and Foreigners Affairs (GDRFA) के सहयोग से दुनिया का पहला एआई-संचालित यात्री कॉरिडोर (AI-powered passenger corridor) लॉन्च किया है| यह प्रणाली फेशियल रिकग्निशन और AI आधारित सत्यापन से यात्रियों को बिना कोई दस्तावेज दिखाए आप्रवासन प्रक्रिया को सेकंडों में पूरा करने की सुविधा देती है| एक ही समय में दस लोग पार कर सकते हैं, जबकि पारंपरिक तरीकों से केवल एक यात्री ही पार कर सकता है|दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगातार 11वें वर्ष दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (world’s busiest international airport) बना हुआ है|

2

छह दिवसीय भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन श्रीलंका में किया गया|

छह दिवसीय भारतीय फिल्म महोत्सव (Indian Film Festival) का उद्घाटन 18 अगस्त को श्रीलंका स्थित ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के त्रिंकोमाली परिसर (Trincomalee campus of Eastern University in Sri Lanka) में किया गया| इसका उद्घाटन श्रीलंका के पूर्वी प्रांत के राज्यपाल प्रो. जयंत लाल रत्नशेखर (Prof. Jayantha Lal Ratnasekera, Governor of Sri Lanka’s Eastern Province) ने किया|इसमें विभिन्न भाषाओं में छह भारतीय फिल्में दिखाई जाएँगी|

3

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस की आधिकारिक यात्रा पर गए हैं|

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 19-21 अगस्त 2025 तक रूस (Russia) की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए हैं| इस दौरान वह 20 अगस्त को व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (India-Russia Inter-Governmental Commission on Trade, Economic, Scientific, Technological and Cultural Cooperation (IRIGC-TEC) के 26वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे| वे भारत-रूस व्यापार मंच (India-Russia Business Forum) को भी संबोधित करेंगे और अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) से मुलाकात कर द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय एवं वैश्विक विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे|

4

सिनसिनाटी ओपन 2025 में महिला एकल खिताब इगा स्वियाटेक ने जीता है|

पोलैंड की इगा स्वियाटेक (Iga Swiatek of Poland) ने फाइनल में इटली की जस्मिन पाओलिनी (Jasmine Paolini of Italy) को हराकर सिनसिनाटी ओपन 2025 का महिला एकल खिताब (Cincinnati Open 2025 Women's Singles title) जीता—यह उनका इस टूर्नामेंट में पहला खिताब है| यह उनका 11वां WTA 1000 खिताब और  WTA टूर पर कुल 24वां एकल खिताब है| पुरुष एकल खिताब: स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ (Carlos Alcaraz of Spain)इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner of Italy) को बीमारी के कारण पहले सेट के अंत में खेल से हटना पड़ा|

 

5

मनु भाकर ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है|

भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर ने शिमकेंट, कजाकिस्तान (Shymkent, Kazakhstan) में आयोजित 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप (16th Asian Shooting Championship) में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा (Women's 10m Air Pistol Individual Event) में कांस्य पदक जीता है|यह उनका एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 2019 दोहा संस्करण के बाद पहला व्यक्तिगत पदक है. उस समय उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था| वहीँ, मनु भाकर, सुरुचि सिंह और पलक गुलिया की भारतीय तिकड़ी ने  एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा (Women's 10m Air Pistol Team Event) में कांस्य पदक जीता है|

6

केंद्र सरकार ने राजस्थान में नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास को मंजूरी दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (Cabinet Committee on Economic Affairs) ने कोटा-बूंदी (राजस्थान) में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे (Green Field Airport) के विकास हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India (AAI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है|इसकी अनुमानित लागत (estimated cost) 1507.00 करोड़ रुपये है| राजस्थान सरकार ने ए-321 प्रकार के विमानों के संचालन हेतु उपयुक्त ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास हेतु एएआई को 440.06 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित (transferred) की है| चंबल नदी के तट पर स्थित कोटा, राजस्थान की औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है और कोटा भारत के शैक्षिक कोचिंग केंद्र के रूप में भी प्रसिद्ध है|

7

आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय ने शुरू किया है|

जनजातीय मामलों के मंत्रालय (Ministry of Tribal Affairs) ने आधिकारिक तौर पर आदि कर्मयोगी अभियान (Adi Karmayogi Abhiyan) शुरू किया है| इसे दुनिया के सबसे बड़े जनजातीय जमीनी स्तर के नेतृत्व कार्यक्रम (World’s Largest Tribal Grassroots Leadership Programme) के रूप में परिकल्पित किया गया है|उद्देश्य (Objective): जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना, उत्तरदायी शासन को मजबूत करना और देश भर में स्थानीय नेतृत्व के अवसर पैदा करना|यह अभियान 1 लाख से अधिक जनजातीय बहुल गांवों तक पहुंचेगा तथा 550 जिलों और 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 20 लाख परिवर्तन नेताओं को संगठित करेगा|

8

असम राइफल्स ने रक्षा क्षेत्र में ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए IIIT मणिपुर के साथ साझेदारी की है|

असम राइफल्स (Assam Rifles) ने रक्षा और सुरक्षा के लिए ड्रोन तकनीक को आगे बढ़ाने हेतु भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Information Technology (IIIT) Manipur) मणिपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| इस सहयोग में प्रशिक्षण शामिल है और इसका उद्देश्य स्वदेशी निगरानी और रसद क्षमताओं को बढ़ावा देना है|इस सहभागिता के अंतर्गत एक उन्नत ड्रोन प्रशिक्षण और पुनःताज़गी पाठ्यक्रम (Advanced Drone Training and Refresher Course) शुरू किया गया है, जो ड्रोन संचालन, रखरखाव और DGCA मानकों के अनुरूप प्रमाणन प्रशिक्षण प्रदान करता है|

9

फॉक्सकॉन ने भारत के बेंगलुरु में iPhone 17 का उत्पादन शुरू किया है|

ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी (Taiwanese electronics) और एप्पल (Apple) की प्रमुख आपूर्तिकर्ता (supplier) फॉक्सकॉन (Foxconn) ने अपने नए बेंगलुरु (देवणहल्ली) में स्थित विनिर्माण इकाई में iPhone 17 का उत्पादन शुरू कर दिया है| यह इकाई चीन (China) के बाहर फॉक्सकॉन की दूसरी सबसे बड़ी iPhone निर्माण इकाई है और इसे लगभग 2.8 बिलियन डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) के निवेश से स्थापित किया गया है|

10

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने पारंपरिक प्लास्टिक की जगह बायोडिग्रेडेबल सामग्री लाने के लिए IIT-गुवाहाटी के साथ साझेदारी की है|

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway (NFR) ने पारंपरिक प्लास्टिक (conventional plastic) के विकल्प के रूप में बायोडिग्रेडेबल और कम्पोस्टेबल सामग्री (biodegradable and compostable materials) को अपनाने के लिए IIT-गुवाहाटी के साथ साझेदारी की है| एक पायलट पहल के रूप में, एनएफआर ने अपनी ट्रेनों में पर्यावरण के अनुकूल हरित बेड-रोल बैग (eco-friendly green bed-roll bags) पेश किए हैं, जो यात्रियों को लिनेन वितरित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले पारंपरिक प्लास्टिक बैग की जगह लेंगे | यह बायो-प्लास्टिक कम समय में खाद में विघटित हो जाता है और आईआईटी-गुवाहाटी के आंतरिक अनुसंधान और विकास केंद्र में विकसित किया गया है|

1

मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन 2025 टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब देविका सिहाग ने जीता है|

हाल ही में देविका सिहाग ने हमवतन ईशारानी बरुआ को हराकर इपोह (Ipoh) में आयोजित मलेशिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन 2025 टूर्नामेंट (Malaysia International Challenge 2025 badminton tournament) में महिला एकल खिताब (women’s singles title) जीता है|यह उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय चैलेंज खिताब है|

2

भारत ने वर्ल्ड गेम्स 2025 में कुल 3 पदक जीते हैं|

हाल ही में भारत ने चीन के चेंगदू (Chengdu, China)  में आयोजित वर्ल्ड गेम्स 2025 (World Games 2025) में कुल 3 पदक जीते हैं, जिसमें 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते है| नम्रता बत्रा (वुशु wushu) - वूमेंस सांडा 52 किग्रा में रजत पदक ,ऋषभ यादव (तीरंदाजी archery) - मेंस इंडिविजुअल कंपाउंड इवेंट में कांस्य पदक  और आनंदकुमार वेलकुमार (रोलर स्पोर्ट्स roller sports) - मेंस 1000 मीटर स्प्रिंट इनलाइन स्पीड स्केटिंग ट्रैक इवेंट में कांस्य पदक|

3

पीयूष गोयल ने भारत का पहला पूर्णतः महिला संचालित ‘स्वच्छ स्ट्रीट फूड हब’ महाराष्ट्र में शुरू किया गया है|

केंद्रीय मंत्री (Union Minister) पीयूष गोयल ने मुंबई के निकट कांदिवली में "मौली - पहला पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित स्वच्छ स्ट्रीट फ़ूड हब (All-Women Operated clean street food hub)" का उद्घाटन किया है|इसे सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने के लिए ईट राइट इंडिया (Eat Right India) के तहत भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India FSSAI) प्रशिक्षण के साथ लॉन्च किया गया है|

4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे स्वतंत्रता दिवस भाषण का रिकॉर्ड बनाया- इस भाषण की अवधि 1 घंटा 43 मिनट थी|

15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से इतिहास का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण (longest Independence Day speech) दिया, जिसकी कुल अवधि 103 मिनट (1 घंटा 43 मिनट) थी|उन्होनें 2024 के अपने ही 98 मिनट (1 घंटा 38 मिनट) के रिकॉर्ड को तोडा|2014 (65 मिनट) के बाद से यह उनका लगातार 12वाँ स्वतंत्रता दिवस भाषण था|पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1954 में और इंदिरा गांधी ने 1966 में सबसे छोटा 14 मिनट का भाषण दिया था|

5

हाल ही में अनावरण किया गया 12वीं पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप का शुभंकर चाँद है|

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 12वीं पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप (12th Men’s Asia Cup Hockey Championship) के लोगो, शुभंकर और ट्रॉफी का अनावरण किया है|शुभंकर (mascot): "चाँद (Chand)", यह एक बाघ है|यह राष्ट्रीय पशु बाघ (national animal, tiger) और बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के राजसी बाघ (majestic tiger of Bihar’s Valmiki Tiger Reserve) से से प्रेरित है|"चाँद" नाम हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद (hockey legend Major Dhyan Chand) से प्रेरित है|उन्होनें ट्रॉफी प्राइड जर्नी (Trophy Pride Journey) को भी हरी झंडी दिखाई, जिसके दौरान एशिया कप हॉकी मशाल राज्य के हर ज़िले से होकर गुज़रेगी|12वीं पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच बिहार के राजगीर के राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा|

6

संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ने वर्ष 2030 तक चंद्रमा पर परमाणु रिएक्टर लगाने की घोषणा की है|

अमेरिकी (US) अंतरिक्ष एजेंसी राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा National Aeronautics and Space Administration (NASA) ने अपने आर्टेमिस कार्यक्रम (Artemis programme) के तहत वह वर्ष 2030 तक चंद्रमा पर एक 100-किलोवाट का परमाणु रिएक्टर (nuclear reactor) स्थापित करने की घोषणा की है|उद्देश्य: भविष्य के चंद्रमा ठिकानों के लिए एक विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत तैयार करना|1967 की बाह्य अंतरिक्ष संधि (1967 Outer Space Treaty) के तहत, कोई भी देश चंद्रमा या अन्य खगोलीय पिंडों पर संप्रभुता (sovereignty) का दावा नहीं कर सकता|लेकिन परमाणु रिएक्टरों और ठिकानों जैसे बुनियादी ढाँचे के निर्माण से इन प्रतिष्ठानों के आसपास प्रभावी रूप से "प्रतिबन्ध क्षेत्र (no-go zones)" निर्धारित हो जाते हैं|ये क्षेत्र संचालकों को आस-पास के संसाधनों, जैसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मूल्यवान बर्फ के भंडार, तक पहुँच पर महत्वपूर्ण नियंत्रण प्रदान करते हैं, जिनका उपयोग रॉकेट ईंधन बनाने और जीवन को बनाए रखने के लिए किया जा सकता है|

7

कपिल ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में पुरुष जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है|

भारतीय निशानेबाज़ कपिल ने शिमकेंट, कजाकिस्तान (Shymkent, Kazakhstan) में आयोजित 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप (16th Asian Shooting Championship) में पुरुष जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा (men's junior 10m air pistol event) में स्वर्ण पदक जीता है|रजत पदक: उज़्बेकिस्तान के इल्खोमबेक ओबिदजोनोव (Uzbekistan’s Ilkhombek Obidjonov) और कांस्य पदक: भारत के जोनाथन एंटनी|

8

केंद्र सरकार ने UGC, AICTE, और NCTE UGC, AICTE, और NCTE संस्थाओं का एकीकरण कर भारतीय उच्च शिक्षा आयोग के गठन की घोषणा की है|

हाल ही में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (All India Council for Technical Education AICTE), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission UGC) और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (National Council for Teachers Education NCTE) निकायों का विलय करके भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (Higher Education Commission of India HECI) का गठन किया जाएगा|राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुसार, उच्च शिक्षा के लिए HECI एक व्यापक निकाय होगा|

9

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया क्षेत्र में सबसे बड़ा लैंगिक वेतन अंतर पाकिस्तान में पाया गया है|

हाल ही में जारी अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organisation ILO) की नवीनतम 'वैश्विक वेतन रिपोर्ट (Global Wage Report)' के अनुसार, दक्षिण एशिया क्षेत्र (South Asia region) में पाकिस्तान को सबसे ज़्यादा लैंगिक वेतन अंतर (gender pay gap) वाला देश है| यह भारत, बांग्लादेश और नेपाल से पीछे है|पाकिस्तान में महिलाएँ अपने पुरुष समकक्षों की तुलना में औसतन 34% कम कमाती हैं|हालांकि पूरा दक्षिण एशिया लैंगिक असमानता (Gender Inequality) से जूझ रहा है, पाकिस्तान की स्थिति विशेष रूप से निराशाजनक है|पाकिस्तान में लैंगिक वेतन अंतर की जड़ें केवल आर्थिक नहीं हैं - बल्कि वे सांस्कृतिक और संस्थागत रूप से भी गहरी हैं|अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार और विश्व आर्थिक मंच तथा UNDP जैसे स्वतंत्र थिंक टैंकों द्वारा समर्थित, पाकिस्तान वैश्विक लैंगिक समानता (Global gender equality) सूचकांकों में लगातार सबसे निचले पायदान पर है|विश्व आर्थिक मंच की 2025 की वैश्विक लैंगिक अंतर रिपोर्ट (World Economic Forum’s 2025 Global Gender Gap Report) में पाकिस्तान को 156 देशों में 151वें स्थान पर रखा गया है|

10

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब ई-पे ऐप के जरिए अंतर्राष्ट्रीय UPI सेवाएँ शुरू की हैं|

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बॉब ई-पे ऐप (bob इ Pay app) के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) सेवाएँ (international Unified Payments Interface (UPI) services) शुरू की हैं|इससे भारतीय और एनआरआई ग्राहकों के लिए सीमा-पार भुगतान संभव हो गया है|इसकी विशेषताओं में सिंगापुर से रीयल-टाइम प्रेषण और एनआरई/एनआरओ खातों वाले एनआरआई के लिए यूपीआई एक्सेस शामिल हैं|UPI वैश्विक स्वीकृति के साथ, विदेश यात्रा करने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक अब बॉब ई-पे ऐप का उपयोग करके UPI समर्थित आठ देशों - मॉरीशस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, फ्रांस, श्रीलंका, नेपाल और भूटान - के व्यापारियों को QR कोड-आधारित भुगतान (QR code-based payments) कर सकते हैं|विदेशी आवक प्रेषण (Foreign Inward Remittance) सुविधा, भारत में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को बॉब ई-पे ऐप के माध्यम से सिंगापुर के निवासियों से 24x7 रीयल-टाइम प्रेषण (real-time remittances) प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करती है|

1

US ओपन 2025 में सबसे उम्रदराज एकल खिलाड़ी वीनस विलियम्स बनी हैं |

दो बार की यूएस ओपन विजेता वीनस विलियम्स (US Open champion Venus Williams) को 45 साल की उम्र में यूएस ओपन में महिला एकल (women's singles at the US Open) में खेलने के लिए वाइल्ड-कार्ड एंट्री (wild-card entry) दी गई है| जिस से वह  US ओपन (US Open) में सबसे उम्रदराज एकल खिलाड़ी बनी है| 45 साल की उम्र में, वह 1981 में रिनी रिचर्ड्स (47) (Renee Richards) के बाद से प्रतिस्पर्धा करने वाली सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी है| रिनी रिचर्ड्स (47) ने फ्लशिंग मीडोज़ (Flushing Meadows) में एकल में प्रतिस्पर्धा की थी| सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन ने आखिरी बार 2023 में फ्लशिंग मीडोज़ में एकल में भाग लिया था| उन्हें अगले हफ़्ते होने वाले मिश्रित युगल (mixed doubles) मुक़ाबले के लिए साथी अमेरिकी खिलाड़ी रीली ओपेल्का (American Reilly Opelka) के साथ पहले ही वाइल्ड कार्ड मिल चुका है|

2

आयोजित होने वाला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-2025 भारत–श्रीलंका के बीच किया जा रहा है|

श्रीलंका-भारत नौसैनिक अभ्यास (Sri Lanka-India Naval Exercise) (SLINEX-2025) का 12वां संस्करण 14 से 18 अगस्त तक कोलंबो, श्रीलंका (Colombo, Sri Lanka) में आयोजित किया जा रहा है| भारत की ओर से इसमें- निर्देशित मिसाइल विध्वंसक INS राणा (guided missile destroyer INS Rana) और बेड़े का टैंकर INS ज्योति (fleet tanker INS Jyoti) भाग ले रहे है|श्रीलंकाई नौसेना का प्रतिनिधित्व-  अपतटीय गश्ती पोत, SLNS गजबाहु और विजयबाहु (offshore patrol vessels, SLNS Gajabahu and Vijayabahu)- करेंगे|यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा - 16 अगस्त तक कोलंबो में बंदरगाह चरण (harbour phase), उसके बाद 17 से 18 अगस्त तक समुद्री चरण (sea phase)|SLINEX- 2024, 17 से 20 दिसंबर 2024 तक भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था|2005 में परिकल्पित, श्रीलंका-भारत नौसैनिक अभ्यास (SLINEX-25) एक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है|

3

दिवंगत उस्ताद ला गणेशन का संबंध राजनीति से था|

नागालैंड के राज्यपाल (Nagaland Governor) और पूर्व सांसद एवं तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ला गणेशन का 80 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया है|2017 में, वह मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए|उन्हें 2021 से 2023 तक मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया|जुलाई 2022 से नवंबर 2022 तक उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया|फ़रवरी 2023 से, वह नागालैंड के 21वें राज्यपाल के रूप में कार्यरत रहे|

4

नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार अजय कुमार भल्ला को सौंपा गया है|

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल ला. गणेशन के निधन के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 16 अगस्त, 2025 को मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार (additional charge as Nagaland Governor) सौंपा है|

5

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा सतत विमानन ईंधन के लिए देश का पहला ISCC CORSI प्रमाणन इंडियन ऑयल को मिला है|

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (इंडियन ऑयल) की पानीपत रिफ़ाइनरी (Indian Oil Corporation (IndianOil)'s Panipat Refinery) को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (International Civil Aviation Organisation (ICAO) द्वारा सतत विमानन ईंधन (sustainable aviation fuel (SAF)) के लिए देश का पहला ISCC CORSIA प्रमाणन (ISCC CORSIA certification) प्राप्त हुआ है|यह रिफ़ाइनरी घरों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले खाना पकाने के तेल को सतत विमानन ईंधन (SAF) में परिवर्तित करती है|अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा अंतरराष्ट्रीय विमानन के लिए कार्बन ऑफसेटिंग और न्यूनीकरण योजना (Carbon Offsetting and Reduction Scheme for International Aviation (CORSIA) के तहत विकसित ISCC CORSIA प्रमाणन, अर्थात अंतरराष्ट्रीय स्थिरता और कार्बन प्रमाणन (International Sustainability & Carbon Certification (ISCC)), यह प्रमाणित करता है कि SAF उच्चतम अंतरराष्ट्रीय स्थिरता और जीवनचक्र कार्बन उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है|

6

वन्यजीव अपराध प्रबंधन प्रणाली ‘HAWK’ शुरू करने वाला तीसरा भारतीय राज्य तमिलनाडु बना है|

तमिलनाडु वन विभाग ने डिजिटल-सह-केंद्रीकृत वन एवं वन्यजीव अपराध प्रबंधन प्रणाली (digital-cum-centralised forests and wildlife crime management system)- होस्टाइल एक्टिविटी वॉच कर्नेल (Hostile Activity Watch Kernel (HAWK)) लॉन्च किया है| अभी तक, HAWK के पेरेग्रीन और शिकरा मॉड्यूल (Peregrine and Shikra modules) तमिलनाडु में लागू किए जा चुके हैं| इस से पहले यह प्रणाली केरल और कर्नाटक में लागू की जा चुकी है, ओडिशा इस सॉफ़्टवेयर को लागू करने की प्रक्रिया में है|इसे सॉफ़्टवेयर को वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (Wildlife Trust of India (WTI) और आईटी सेवा प्रदाता NTT DATA द्वारा विकसित किया गया है| पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (Crime and Criminal Tracking Network and Systems CCTNS) के समान है|

7

हाल ही में पारित आयकर विधेयक, 2025 ,आयकर अधिनियम, 1961 अधिनियम के स्थान पर लागू किया जाएगा|

हाल ही में संसद ने आयकर विधेयक, 2025 (Income Tax Bill, 2025) को पारित किया है. यह आयकर अधिनियम, 1961 (Income Tax Act, 1961) के स्थान पर लागू किया जाएगा|यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा|यह विधेयक 819 धाराओं को घटाकर 536 धाराओं में समेटता है, कर प्रक्रिया को आसान बनाता है और करदाताओं की सुविधा एवं पारदर्शिता बढ़ाएगा |आयकर अधिनियम, 1961 के अंतर्गत टीडीएस सुधार विवरण (TDS correction statements) प्रस्तुत करने की अवधि को पिछले छह वर्षों से घटाकर दो वर्ष कर दिया गया है|छह महीने में तैयार किए गए और बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली संसदीय प्रवर समिति (Parliamentary Select Committee) द्वारा समीक्षा किए गए इस विधेयक को विपक्ष के बहिर्गमन के बावजूद ध्वनिमत (voice vote) से पारित कर दिया गया|

8

दिवंगत वेस पेस का संबंध हॉकी खेल से था|

पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी और टेनिस स्टार लिएंडर पेस के पिता डॉ. वेस पेस का पार्किंसन रोग के कारण 80 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया है |वे   1971 बार्सिलोना हॉकी विश्व कप (1971 Barcelona Hockey World Cup) और 1972 के म्यूनिख ओलंपिक (1972 Munich Olympics) में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे|उन्होंने 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ (Indian Rugby Football Union) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया|

9

सिएटल में स्थित स्पेस नीडल पर भारतीय तिरंगा फहराया गया है|

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमेरिका के सिएटल (Seattle, USA) की प्रतिष्ठित इमारत 605 फुट ऊँचे स्पेस नीडल (Space Needle) पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा, फहराया गया है|यह पहली बार है जब विश्व प्रसिद्ध इस ऐतिहासिक स्थल पर किसी विदेशी राष्ट्र का ध्वज फहराया गया है|स्पेस नीडल, सिएटल, वाशिंगटन में स्थित एक प्रसिद्ध अवलोकन टावर (observation tower) है, जो 605 फीट ऊँचा है|इसे 1962 के विश्व मेले (1962 World's Fair) के लिए बनाया गया था. आर्किटेक्ट जॉन ग्राहम जूनियर और विक्टर स्टीनब्रुक (architects John Graham Jr. and Victor Steinbrueck) द्वारा डिज़ाइन किया गया है|

10

"पासांग वांगचुक सोना अंतरिक्ष प्रयोगशाला" का उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश में किया है|

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो Indian Space Research Organisation (ISRO) ने मुस्कान फाउंडेशन (Muskaan Foundation) के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले के मेचुका स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पासंग वांगचुक सोना इसरो अंतरिक्ष प्रयोगशाला (Pasang Wangchuk Sona ISRO Space Laboratory) का उद्घाटन किया|इसका  उद्घाटन अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी सोना ने किया|मंत्री के दिवंगत पिता, पासंग वांगचुक सोना के सम्मान में नामित यह प्रयोगशाला शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है|

1

क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 का खिताब विंसेंट कीमर ने जीता है |

जर्मनी के ग्रैंडमास्टर विंसेंट कीमर ने क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 (Quantbox Chennai Grand Masters 2025) का खिताब राउंड 8 से पहले ही जीत लिया, जिससे वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहले एकल विजेता बने| इससे वे पहली बार विश्व टॉप-10 रैंकिंग में भी शामिल हुए है|

2

अनावरण किया गया पहले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव का शुभंकर हिमालयन किंगफिशर है ||

हाल ही में जम्मू – कश्मीर में श्रीनगर में पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स महोत्सव (Khelo India Water Sports Festival) के शुभंकर (mascot) का अनावरण किया गया है| यह  21 से 23 अगस्त, 2025 तक श्रीनगर (डल झील) में आयोजित किया जाएगा|

शुभंकर: हिमालयन किंगफिशर (Himalayan Kingfisher)

लोगो: बर्फ से ढके पहाड़ों और देवदार के पेड़ों से घिरी डल झील पर तैरता एक शिकारा

3

सशस्त्र बल अंतर-सेवा स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025–26 भारतीय नौसेना ने जीती है |

भारतीय नौसेना ( Indian Navy) ने चंडीगढ़ स्थित भारतीय वायु सेना के बेस रिपेयर डिपो (Indian Air Force’s Base Repair Depot) में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय वायु सेना को 2-1 से हराकर सशस्त्र बल अंतर सेवा स्क्वैश चैंपियनशिप 2025-26 (Armed Forces Inter Services Squash Championship 2025-26) जीती| इसमें  चार टीमों ने हिस्सा लिया: आर्मी ग्रीन, आर्मी रेड,  भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना|

4

उत्तराखंड सरकार ने अग्निवीरों (पूर्व सैनिकों) के लिए सरकारी सेवाओं में सीधी भर्ती में 10% क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दी है |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों (former Agniveers) को ग्रुप-‘C’ वर्ग की वर्दीधारी पदों (जैसे पुलिस, फायर सर्विस, वन विभाग आदि) में 10% क्षैतिज आरक्षण (horizontal reservation) की मंजूरी दी गई है| इस आरक्षण के तहत चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट और आयु सीमा में भी छूट की सुविधा प्रदान की गई है| उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक, 2025 (Uttarakhand Freedom of Religion (Amendment) Bill, 2025) को भी मंजूरी दी, जिसमें अवैध धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं|

5

जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की सौर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल निर्माण क्षमता 100 GW हो गई है |

हाल ही में मॉडलों और निर्माताओं की अनुमोदित सूची (Approved List of Models and Manufacturers (ALMM) के तहत भारत की घरेलू सौर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल निर्माण क्षमता (Solar photovoltaic PV Module Manufacturing Capacity) 100 GW से अधिक हो गई है| ALMM, सरकार समर्थित और उपयोगिता-स्तरीय सौर परियोजनाओं (government-backed and utility-scale solar projects) को आपूर्ति के लिए पात्र मॉड्यूलों की एक रजिस्ट्री (registry) है| सूचीबद्ध क्षमताएँ मुख्यतः स्वदेशी हैं और घरेलू निर्माताओं द्वारा विकसित की गई हैं|

6

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2025 14 अगस्त को मनाया गया |

भारत में प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) के रूप में मनाया जाता है| यह दिवस 14 अगस्त को भारत के 1947 के विभाजन के दौरान लोगों के पीड़ितों और पीड़ाओं को याद करने के लिए मनाया जाता है| यह पहली बार 2021 में मनाया गया था|

7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समुद्र तल के नीचे तेल की खोज के लिए नेशनल डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन की घोषणा की है |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले से दिए गए स्वतंत्रता दिवस के भाषण में नेशनल डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन (National Deep Water Exploration Mission) की घोषणा की| जिसका उद्देश्य भारत के समुद्र तट के नीचे मौजूद तेल और गैस भंडारों की खोज करना है| इस पहल को "समुद्रमंथन (Samudramanthan)" कहा गया|

इसके अलावा, अन्य घोषणाएं:

  1. सुदर्शन चक्र मिशन (Sudarshan Chakra Mission)- यह व्यापक सुरक्षा पहल आधुनिक निगरानी, साइबर सुरक्षा उपायों और भौतिक सुरक्षा उपायों को मिलाकर सुरक्षा की कई परतों को लागू करने के लिए तैयार है, जिसे विशेष रूप से भारत की वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों के लिए डिज़ाइन किया गया है|
  1. उच्च-शक्ति जनसांख्यिकीय मिशन (High-Power Demographic Mission)- सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के लिए |
8

अभिनव बिंद्रा को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का मानसिक स्वास्थ्य के लिए एम्बेसडर नियुक्त किया गया है |

हाल ही में, भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee (IOC) के नौ मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर (mental health ambassadors) में से एक चुना गया है| वह आईओसी एथलीट आयोग (IOC Athletes' Commission) के उपाध्यक्ष भी हैं|

अन्य एम्बेसडर:

ब्रिटिश पोल वॉल्टर होली ब्रैडशॉ, हांगकांग की तैराक केमिली चेंग, ब्राज़ील के तैराक ब्रूनो फ्रैटस, अमेरिकी फ़िगर स्केटर ग्रेसी गोल्ड, आइवरी कोस्ट की ट्रैक एंड फ़ील्ड स्टार मैरी-जोसी ता लू-स्मिथ, पापुआ न्यू गिनी के तैराक रयान पिनी, दक्षिण अफ़्रीकी धावक अकानी सिम्बाइन और अफ़ग़ान साइकिलिस्ट मासोमा अली ज़ादा

9

गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों की पहली कैडर समीक्षा को मंजूरी दी है |

केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force (BSF) कर्मियों की पहली कैडर समीक्षा (cadre review) को मंजूरी दी है| 1965 में बल की स्थापना के बाद से, यह पहली बार है जब इस तरह की समीक्षा की जा रही है| इसके तहत BSF के ग्रुप बी और सी के कर्मचारियों, कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक, कैडर समीक्षा को मंजूरी दी. इस कार्यान्वयन में कुल 23,710 कर्मियों की तत्काल पदोन्नति शामिल होगी |

10

गोवा विधानसभा में "धीरियो बुल फ़ाइट" को वैध बनाने की मांग की गई है |

गोवा की विधानसभा में सदस्यों ने पारंपरिक "धीरियो बुल फाइट (dhirio bull fighting)" को वैध (legalise) बनाने की मांग की है, इसे गोवा की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा बताया गया है| हालांकि यह गतिविधि 1997 में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत बैन है|

1

जारी मध्य-2025 नौमबियो सेफ्टी इंडेक्स के अनुसार, भारत ने वैश्विक स्तर पर 67वाँ स्थान हासिल किया है |

नवीनतम मध्य-2025 न्यूमबियो सुरक्षा सूचकांक रैंकिंग (Numbeo Safety Index mid-2025 rankings) में, भारत 55.8 के सूचकांक स्कोर के साथ दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों (world’s safest countries) में 67वें स्थान पर रहा| शहरवार सुरक्षा रैंकिंग में, मैंगलोर को भारत में सबसे सुरक्षित शहर (safest city in India) का दर्जा दिया गया है, इसकी कम अपराध दर और मजबूत नागरिक बुनियादी ढांचे के लिए प्रशंसा की गई है, वैश्विक स्तर पर 74.2 के सुरक्षा सूचकांक स्कोर के साथ 49 रैंकिंग पर है| गुजरात में तीन शहर - वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत - क्रमशः 69.2, 68.2 और 66.6 के सुरक्षा स्कोर के साथ अगले स्थान पर हैं| दिल्ली को अपराध सूचकांक स्कोर 59.03, गाजियाबाद को 58.44 तथा नोएडा को 55.1 के साथ सबसे असुरक्षित भारतीय शहरों (most unsafe Indian cities) में स्थान दिया गया है| सूची में शीर्ष स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates (UAE) की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) है, जिसका सुरक्षा सूचकांक मध्य वर्ष 88.8 है, जो लगातार नौवें वर्ष वैश्विक स्तर पर सबसे सुरक्षित शहर के रूप में शीर्ष स्थान पर है, जबकि UAE देश स्तर पर दूसरे स्थान पर है| क़तर का शहर दोहा (Doha, Qatar) 84.3 स्कोर के साथ दूसरे स्थान और दुबई (Dubai) 83.9 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है|

2

खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (IOAA) मुंबई में आयोजित किया जा रहा है |

खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वां अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड (18th International Olympiad on Astronomy and Astrophysics (IOAA) 12 अगस्त से मुंबई में आयोजित किया जा रहा है| पर्यवेक्षक देश (observer country)- घाना (Ghana)  इस का आयोजन मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (Tata Institute of Fundamental Research), होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (Homi Bhabha Centre for Science Education) द्वारा किया जा रहा है| IOAA 2025 अब तक का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड होगा, जिसमें 64 देशों के कुल 288 छात्र इस 10-दिवसीय आयोजन में भाग ले रहे हैं|

3

शुभमन गिल को जुलाई 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना गया है |

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को जुलाई 2025 के लिए ICC पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ (ICC Men’s Player of the Month for July 2025) चुना गया है| जिससे वह चार बार पुरुष वर्ग का पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है| उन्होंने इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का पुरस्कार जीता था| दो महिला खिलाड़ियों - ऐश गार्डनर और हेले मैथ्यूज़ (Ash Gardner and Hayley Matthews)- ने चार-चार बार यह पुरस्कार जीता है|इंग्लैंड की बल्लेबाज़ सोफिया डंकले (England batter Sophia Dunkley) ने जुलाई 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ (ICC women’s Players of the Month for July 2025) का पुरस्कार जीता है|

4

संयुक्त राज्य अमेरिका ने बैलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी और मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया है |

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) ने आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 219 और कार्यकारी आदेश 13224 (section 219 of the Immigration and Nationality Act and Executive Order 13224) के तहत बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army (BLA)) और उसकी सशस्त्र इकाई, मजीद ब्रिगेड (Majeed Brigade) को आधिकारिक तौर पर विदेशी आतंकवादी संगठनों (Foreign Terrorist Organisations (FTOs)) की सूची में शामिल किया है| मजीद ब्रिगेड को पहले से मौजूद विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (Specially Designated Global Terrorist (SDGT) status) की स्थिति में बीएलए के उपनाम के रूप में भी जोड़ा गया है|

5

पारित मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2024 मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 की जगह लागू होगा |

संसद ने भारत के समुद्री कानूनों को आधुनिक बनाने और उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के लिए मर्चेंट शिपिंग विधेयक, 2024 (Merchant Shipping Bill, 2024) और समुद्री माल परिवहन विधेयक, 2025 (Carriage of Goods by Sea Bill, 2025) पारित किया है| यह विधेयक मर्चेंट शिपिंग अधिनियम, 1958 (Merchant Shipping Act 1958) का स्थान लेगा| यह विधेयक व्यापारिक नौवहन से संबंधित कानून में संशोधन करता है, ताकि समुद्री संधियों और अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेजों के तहत देश के दायित्वों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके, जिनमें भारत एक पक्ष है।

6

"आपराधिक आपातकाल" की घोषणा वॉशिंगटन डी.सी. में की गई है |

11 अगस्त 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में "आपराधिक आपातकाल (criminal emergency)" घोषित की है| इसके तहत उन्होंने वाशिंगटन, डीसी के पुलिस विभाग का नियंत्रण लिया और नेशनल गार्ड सैनिकों (National Guard) को तैनात किया| मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (Metropolitan Police Department) को अस्थायी रूप से संघीय नियंत्रण में ले लिया गया |

7

DGAQA ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के द्वारा निर्मित स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस MK-1A को उड़ान की मंजूरी दी है |

भारतीय विमानन गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय (Directorate General of Aeronautical Quality Assurance DGAQA) ने हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के नासिक प्रभाग (Hindustan Aeronautics Limited’s (HAL) Nashik division) द्वारा निर्मित स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस Mk1A (Light Combat Aircraft Tejas Mk1A) को उड़ान की मंजूरी दी है|

8

तेंदोंग ल्हो रुम फात त्योहार लेप्चा जनजाति द्वारा मनाया गया है |

सिक्किम में हाल ही में लेप्चा जनजाति (Lepcha tribe) का परंपरागत और प्राचीन  त्योहार तेंदोंग ल्हो रम फात (Tendong Lho Rum Faat is a traditional festival) मनाया गया है| यह तेंदोंग पहाड़ी (Tendong Hill) के सम्मान में मनाया जाता है जिसने उनके पूर्वजों को एक प्राचीन बाढ़ से बचाया था| तेंदोंग पहाड़ी, जिसका अर्थ लेप्चा भाषा में "उठे हुए सींग वाली पहाड़ी" है, पवित्र मानी जाती है| लेप्चा समुदाय इस त्योहार के दौरान पहाड़ी पर और उसके आसपास इकट्ठा होकर अपने देवता इदबुरूम (Idburum) की पूजा करता है|

9

भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर रोहित कृष्ण एस बने हैं |

रोहित कृष्ण एस कज़ाकिस्तान (Kazakhstan) में अल्माटी मास्टर्स कोनाएव कप (Almaty Masters Qonaev Cup) में भारत के 89वें ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) बने है|

10

लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी भारतीय हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला पुरस्कार 2025 जीता हैलोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी भारतीय हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला पुरस्कार 2025 जीता है |

असम के गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lokpriya Gopinath Bordoloi International Airport ) के नवनिर्मित टर्मिनल 2 (Terminal 2) ने परिवहन श्रेणी (Transport category) में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला पुरस्कार 2025 (International Architecture Award 2025) जीता है| यह डिज़ाइन बांस के लचीलेपन और असम के राज्य पुष्प, फॉक्सटेल ऑर्किड की शोभा से प्रेरित है| इसे नुरू करीम के नेतृत्व वाली वास्तुशिल्प फर्म न्यूड्स (NUDES) द्वारा डिज़ाइन किया गया है|
यह पुरस्कार शिकागो एथेनियम: वास्तुकला एवं डिज़ाइन संग्रहालय (Chicago Athenaeum: Museum of Architecture and Design) द्वारा यूरोपीय सेंटर फॉर आर्किटेक्चर आर्ट डिजाइन एंड अर्बन स्टडीज (European Centre for Architecture Art Design and Urban Studies) और मेट्रोपॉलिटन आर्ट्स प्रेस लिमिटेड (Metropolitan Arts Press, Ltd) के सहयोग से प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है|

हवाई अड्डे और परिवहन केंद्र श्रेणी में पुरस्कृत 2025 में वास्तुकला के लिए मान्यता प्राप्त अन्य हवाई अड्डे:

  1. गारे डू नॉर्ड, पेरिस, फ्रांस में सौर बाइक शेड (Solar Bike Shed at Gare du Nord, Paris, France)
  2. पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, ओरेगन, अमेरिका (Portland International Airport, Oregon, USA)
  3. गादेओकडो नया हवाई अड्डा डिज़ाइन प्रतियोगिता, दक्षिण कोरिया (Gadeokdo New Airport Design Competition, South Korea)
  4. चांगी हवाई अड्डा टर्मिनल 2, सिंगापुर (Changi Airport Terminal 2, Singapore)
1

15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का खिताब पंजाब ने जीता है |

हॉकी पंजाब ने हॉकी झारखंड को  हराकर 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 (15th Hockey India Sub Junior Men National Championship 2025) का खिताब जीता है|

2

“गरुड दृष्टि” प्रणाली का अनावरण महाराष्ट्र में किया गया है |

हाल ही में महाराष्ट्र में एक उन्नत सोशल मीडिया निगरानी और इंटेलिजेंस टूल (advanced social media monitoring and intelligence tool) के रूप में “गरुड दृष्टि” (Garud Drishti system) प्रणाली का अनावरण किया गया है| इस प्रणाली का उद्देश्य सोशल मीडिया पर फैलते अफवाहों, हिंसा भड़काने वाले मैसेज, आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद करना है|

3

निशा ने अंडर-19 एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप 2025 में महिला 54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है |

निशा ने बैंकाक, थाईलैंड (Bangkok, Thailand) में आयोजित अंडर-19 एशियाई मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप (Under-19 Asian Boxing Championships) में महिला 54 किग्रा वर्ग (women's 54kg category) में स्वर्ण पदक जीता है|

स्वर्ण पदक:

महिला 57 किग्रा वर्ग- मुस्कान
पुरुष 75 किलोग्राम वर्ग- राहुल कुंडू

रजत पदक :

महिला 75 किग्रा में आरती कुमारी
महिला 80 किग्रा में कृतिका वासन
महिला 80+ वर्ग में पार्ची टोकस

कांस्य पदक:

महिला वर्ग- याशिका (51 किग्रा), आकांक्षा फलसवाल (70 किग्रा)
पुरुष वर्ग- शिवम (55 किग्रा), और गौरव (85 किग्रा)

4

ऑस्ट्रेलिया ने फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता देने की घोषणा की है |

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ (Australian Prime Minister Anthony Albanese) ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र (80th Session of the United Nations General Assembly) में फ़िलिस्तीन राज्य (State of Palestine) को औपचारिक रूप से मान्यता देगा|

5

वर्ष 2024–25 में मिलेट उत्पादन में राजस्थान शीर्ष पर रहा है |

भारत विश्व में मिलेट (श्री अन्न millets (Shree Ann) का सबसे बड़ा उत्पादक (producer) देश है,  वैश्विक उत्पादन में 38.4% योगदान है| जुलाई 2025 तक, भारत ने 2024-25 में कुल 180.15 लाख टन मिलेट (श्री अन्न) का उत्पादन हासिल कर लिया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.43 लाख टन अधिक है| राजस्थान ने 2024-25 में सबसे अधिक मिलेट उत्पादन किया, देश के कुल मिलेट उत्पादन का लगभग 27%. इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर रहा| भारत के अनुरोध पर, संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने  वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट (International Year of Millets) घोषित किया था|

6

असम ने स्थानीय समुदायों के लिए हथियार लाइसेंस प्राप्त करने हेतु एक विशेष पोर्टल शुरू करने की घोषणा की है |

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल (online portal) लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसके माध्यम से "संवेदनशील क्षेत्रों (sensitive areas)" में रहने वाले आदिवासी/स्थानीय समुदाय हथियार लाइसेंस (arms licences) के लिए आवेदन कर सकेंगे| यह पहल उन असमिया मूल निवासियों के हित में है, जो राज्य के संवेदनशील, साम्प्रदायिक रूप से तनावग्रस्त अथवा सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखना अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण है, और पुलिस बल की त्वरित उपस्थिति सुनिश्चित कर पाना कठिन होता है|

7

महाराष्ट्र ने बौद्धिक विकलांग छात्रों की समान शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘दिशा अभियान’ लागू किया है |

हाल ही में, बौद्धिक दिव्यांग (Intellectual Disabilities) छात्रों की समान शिक्षा के लिए 'दिशा अभियान (Disha Abhiyan)' महाराष्ट्र में सफलतापूर्वक लागू किया गया है| यह पहल राज्य में 453 विशेष विद्यालयों में लागू की गई है, जिससे 18,000 से अधिक छात्रों और 2,600 शिक्षकों को लाभ मिला है| यह जय वकील फाउंडेशन (Jai Vakil Foundation) द्वारा विकसित और राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (National Institute for the Empowerment of Persons with Intellectual Disabilities (NIEPID) द्वारा अनुमोदित (approved) है|

8

भारत की सबसे लंबी रूट वाली वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र में शुरू हुई है |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजनी (नागपुर) और पुणे के बीच भारत की सबसे लंबी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई| इसके अलावा उन्होनें बेंगलुरु-बेलगावी (Bengaluru–Belagavi) और कटरा-अमृतसर वंदे भारत ट्रेनों (Katra–Amritsar Vande Bharat trains) का भी उद्घाटन किया| अजनी-पुणे वंदे भारत 12 घंटे में 881 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिससे यह भारत में अपनी तरह की सबसे लंबी और नागपुर-पुणे रूट पर सबसे तेज़ सेवा बन गई है| इसकी औसत गति 73 किलोमीटर प्रति घंटा और 10 स्टॉप हैं| महाराष्ट्र की 12वीं वंदे भारत ट्रेन है और वर्धा-मनमाड रूट (Wardha–Manmad stretch) पर सेवा देने वाली पहली ट्रेन है|

9

प्रथम अम्मा सम्मान दिवस के अवसर पर “नारी अदालत” का शुभारंभ सिक्किम में किया गया है |

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने प्रथम अम्मा सम्मान दिवस (Amma Samman Diwas) के अवसर पर राँगो, सिक्किम में “नारी अदालत (Nari Adalat)” का उद्घाटन किया है| 10 अगस्त को 8वां जन उन्मुक्ति दिवस (8th Jan Mukti Diwas) और पहला अम्मा सम्मान दिवस मनाया गया| सिक्किम सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल से तमांग की रिहाई की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस दिन को अम्मा सम्मान दिवस के रूप में मनाया| नारी अदालत महिलाओं द्वारा संचालित एक समुदाय-आधारित मंच (community-based platform) है जिसका उद्देश्य विशेष रूप से सिक्किम के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सुलभ और अनौपचारिक न्याय प्रदान करना है| यह भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक कार्यक्रम, मिशन शक्ति के अंतर्गत "संबल" उप-योजना (“Sambal” sub-scheme) का एक हिस्सा है|

10

जापान के शिनमोएडेके ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है |

शिनमोएडेके ज्वालामुखी (Shinmoedake volcano), जो कि जापान में क्यूशू द्वीप (island of Kyushu in Japan) पर किरिशिमा पर्वत श्रृंखला (Kirishima mountain range) का हिस्सा है, में हाल ही में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है| इस विस्फोट से राख का गुबार 3,000 मीटर से अधिक ऊँचाई तक फैल गया है|

1

विश्व शेर दिवस 2025 10 अगस्त मनाया गया है |

विश्व शेर दिवस (World Lion Day) प्रत्येक वर्ष 10 अगस्त को मनाया जाता है|

पहला विश्व शेर दिवस 2013 में मनाया गया था| पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change) ने गुजरात सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से विश्व शेर दिवस 2025 गुजरात के बरदा वन्यजीव अभयारण्य (Barda wildlife sanctuary) में मनाया| बरदा वन्यजीव अभयारण्य एशियाई शेरों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास और द्वितीयक घर के रूप में उभरा है| मई 2025 में की गई शेरों की जनगणना (lion census) के अनुसार, गुजरात की शेरों की आबादी 2020 से 32 प्रतिशत बढ़कर 674 से 891 हो गई|

उद्देश्य : शेरों के संरक्षण और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना

 

2

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने केन्या को स्लीपिंग सिकनेस मुक्त घोषित किया है |

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO) ने केन्या (Kenya) को आधिकारिक तौर पर मानव अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस (human African trypanosomiasis (HAT) या स्लीपिंग सिकनेस (sleeping sickness) को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने की मान्यता दी है| जिस से केन्या यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का दसवाँ देश बन गया है| गिनी कृमि रोग (Guinea worm disease) के बाद देश में समाप्त होने वाला दूसरा उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (neglected tropical disease (NTD) है, जिसे 2018 में उन्मूलन प्रमाणित किया गया था| HAT एक वेक्टर-जनित परजीवी संक्रमण (vector-borne parasitic infection) है जो रक्त परजीवी ट्रिपैनोसोमा ब्रुसेई (blood parasite Trypanosoma brucei) के कारण होता है| यह संक्रमित त्सेत्से मक्खियों (infected tsetse flies) के काटने से मनुष्यों में फैलता है, जो संक्रमित जानवरों या मनुष्यों से परजीवी प्राप्त करती हैं|

3

“बाज़ अख” नामक ड्रोन-रोधी प्रणाली पंजाब में शुरू की गई है |

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तैनतारन जिले में “बाज़ अख (Baaj Akh)”नामक ड्रोन-रोधी प्रणाली (Anti-Drone System ADS) शुरू की है| तीन ऐसे ADS शुरू किए गए हैं तथा छह और ADS जल्द ही शुरू किए जाएंगे| यह प्रणाली सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों तथा हथियारों (drugs and weapons) की तस्करी को रोकने के लिए भारत का पहला राज्य-स्तरीय ड्रोन-रोधी प्रणाली है| इसे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force (BSF)) के साथ समन्वय में तैनात किया गया है|

4

विश्व संस्कृत दिवस 2025 9 अगस्त को मनाया गया है |

विश्व संस्कृत दिवस (World Sanskrit Day) 2025 9 अगस्त को मनाया गया है| विश्व संस्कृत दिवस, जिसे विश्व-संस्कृत-दिनम के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया की सबसे प्राचीन और सबसे प्रतिष्ठित भाषाओं में से एक संस्कृत के सम्मान में हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है|  विश्व संस्कृत दिवस की शुरुआत 1969 में हुई थी|

उद्देश्य : संस्कृत भाषा के अध्ययन को बढ़ावा देना, इसकी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना और आधुनिक समय में इसकी प्रासंगिकता को उजागर करना |

5

एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक ट्रायल रन भारत ने किया है |

भारतीय रेलवे ने एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी (Asia's longest freight train) 'रुद्रस्त्र (Rudrastra)' का सफलतापूर्वक ट्रायल रन किया है| यह ट्रायल रन उत्तर प्रदेश के चंदौली स्थित गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन से झारखंड के गढ़वा तक हुआ| जहाँ इसने 40.50 किमी/घंटा की औसत गति से लगभग 5 घंटे 10 मिनट में 209 किलोमीटर की दूरी तय की| 'रुद्रस्त्र' ट्रेन 4.5 किलोमीटर लंबी है और इसमें सात इंजनों द्वारा संचालित 354 वैगन हैं| इसे छह बॉक्स रेक को जोड़कर बनाया गया है, जिनमें से प्रत्येक वैगन 72 टन माल ले जाने में सक्षम है|

6

पहला खाद्य एवं शांति के लिए M. S. स्वामिनाथन पुरस्कार ऐडेमोला एडेनले को प्रदान किया गया है |

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने  ICAR- पूसा परिसर, नई दिल्ली में आयोजित डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (Bharat Ratna Dr. M.S. Swaminathan Centenary International Conference) के दौरान खाद्य एवं शांति के लिए एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार (M.S. Swaminathan Prize for Food and Peace) की शुरुआत की है| पहला खाद्य एवं शांति के लिए एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार नाइजीरिया के वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर एडेमोला एडेनले (Nigerian scientist Professor Ademola Adenle) को को नाइजीरिया में भुखमरी से निपटने में उनके प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है| उनके जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-आधारित बीज प्रणालियों (climate-resilient agriculture and farmer-based seed systems) पर किए गए कार्यों ने उप-सहारा अफ्रीका में आजीविका में बदलाव लाया है| यह पुरुस्कार एम.एस. स्वामीनाथन अनुसंधान प्रतिष्ठान (M.S. Swaminathan Research Foundation (MSSRF) और विश्व विज्ञान अकादमी (The World Academy of Sciences (TWAS) द्वारा स्थापित किया गया है| भारत की हरित क्रांति के जनक, प्रोफ़ेसर एम.एस. स्वामीनाथन को 2024 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया  गया था|

7

जर्मनी ने इज़रायल को सभी सैन्य निर्यात निलंबित कर दिया है |

जर्मनी (Germany) ने इज़राइल (Israel) को सभी सैन्य निर्यात (military exports) निलंबित कर दिए हैं जिनका इस्तेमाल गाजा (Gaza) में किया जा सकता है| यह निर्णय इज़राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल (Israel's Security Cabinet) द्वारा गाजा शहर पर कब्ज़ा करने की योजना को मंज़ूरी दिए जाने के बाद लिया गया है| 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले, जिसने गाजा युद्ध शुरू किया था, से मई 2025 तक, जर्मनी ने इज़राइल को 485 मिलियन यूरो (565 मिलियन डॉलर) मूल्य के रक्षा निर्यातों को मंज़ूरी दी थी|

8

फॉर्च्यून की 2025 की व्यावसायिक क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में शीर्ष स्थान जेंसन हुआंग ने हासिल किया है |

हाल ही में, एनवीडिया के सीईओ और सह-संस्थापक जेन्सेन हुआंग (NVIDIA CEO and co-founder Jensen Huang) ने फॉर्च्यून की "2025 के व्यावसायिक क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली लोग" सूची (Fortune's "Most Powerful People in Business 2025" list) में शीर्ष स्थान हासिल किया है|

इस सूची में शामिल शीर्ष 5 व्यक्ति:

  1. जेन्सन हुआंग, संस्थापक और सीईओ, NVIDIA
  2. सत्य नडेला, सीईओ और अध्यक्ष, माइक्रोसॉफ्ट (Satya Nadella, CEO and Chairman, Microsoft)
  3. मार्क ज़करबर्ग, सीईओ, अध्यक्ष और संस्थापक, मेटा (Mark Zuckerberg, CEO, Chairman and Founder, Meta)
  4. एलन मस्क, सीईओ और सह-संस्थापक, टेस्ला, स्पेसएक्स, xAI (Elon Musk, CEO and Co-Founder, Tesla, SpaceX, xAI)
  5. वांग चुआनफू, सीईओ, अध्यक्ष और संस्थापक, BYD (चीन की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी) (Wang Chuanfu, CEO, Chairman and Founder, BYD (China's electric vehicle company))

मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज) 56वें स्थान पर हैं, जो पिछले साल 12वें स्थान पर थे|

इस साल की सूची में नए चेहरों में फॉर्च्यून की तीन सबसे शक्तिशाली व्यावसायिक महिलाएँ शामिल हैं: डीबीएस ग्रुप की तान सु शान (DBS Group's Tan Su Shan 28वें स्थान पर), लैंड ओ'लेक्स की बेथ फोर्ड (Land O'Lakes' Beth Ford 51वें स्थान पर) और हांगकांग एक्सचेंज एंड क्लियरिंग की बोनी चैन (Hong Kong Exchanges & Clearing's Bonnie Chan 53वें स्थान पर)

सूची में शामिल 19 सीईओ और प्रमुख महिलाएँ हैं, जिनमें एक्सेंचर की जूली स्वीट (Accenture's Julie Sweet 11वें स्थान पर), सिटीग्रुप की जेन फ्रेजर (Citigroup's Jane Fraser 12वें स्थान पर), एएमडी की लिसा सु (AMD's Lisa Su 14वें स्थान पर) और बैंको सैंटेंडर की एना बोटिन (Banco Santander's Ana Botin 20वें स्थान पर) शामिल हैं|
जेन्सेन हुआंग के नेतृत्व में, एनवीडिया हाल ही में 4 ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण को पार करने वाली पहली कंपनी बन गई है|

 

9

दिवंगत जिम लवेल का संबंध अपोलो 13 मिशन से था |

अंतरिक्ष यात्री और नासा के अपोलो 13 मिशन के कमांडर (commander of NASA's Apollo 13 mission) जेम्स ए. लवेल जूनियर (James A. Lovell Jr.) का 97 वर्ष की आयु में इलिनोइस में निधन हो गया है| 1970 में अपोलो 13 चंद्र मिशन  के लगभग विनाशकारी ऑक्सीजन टैंक विस्फोट के दौरान उनके नेतृत्व ने इस मिशन को सफलता दिलाई| वह अपोलो 8 मिशन का भी हिस्सा थे, चंद्रमा पर दो बार जाने वाले पहले व्यक्ति थे, लेकिन वास्तव में वह चंद्रमा की सतह पर कभी नहीं उतरे| उन्होनें  चार बार उड़ान भरी- जेमिनी 7, जेमिनी 12, अपोलो 8 और अपोलो 13 (Gemini 7, Gemini 12, Apollo 8 and Apollo 13)

10

NIT कलिकट को भारत का पहला I-STEM कैटेलिस्ट सेंटर घोषित किया गया है |

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट (National Institute of Technology, Calicut (NIT-C), देश का पहला आई-एसटीईएम उत्प्रेरक केंद्र (I-STEM Catalyst Centre) बन गया है| यह घोषणा परिसर में आयोजित आई-स्टेम समावेश-11 (I-STEM SAMAVESHA–11) के दौरान की गई| I-STEM भारत का राष्ट्रीय मंच है जो उन्नत वैज्ञानिक बुनियादी ढांचे तक पहुंच को लोकतांत्रिक (democratising) बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगात्मक नवाचार (collaborative innovation) को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है| समावेश, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (ओपीएसए) कार्यालय के अधीन संचालित भारतीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सुविधा मानचित्र (आई-स्टेम Indian Science, Technology, and Engineering Facilities Map (I-STEM) की प्रमुख आउटरीच पहल है|

Exit mobile version