रिम ऑफ द पैसिफिक (Rim of the Pacific - RIMPAC) 2026 समुद्री सैन्य अभ्यास (Maritime Exercise) का 30वाँ संस्करण 24 जून 2026 को जॉइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम (Joint Base Pearl Harbor-Hickam), हवाई (Hawaii), अमेरिका में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ। RIMPAC विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सैन्य अभ्यास (International Maritime Exercise) है, जिसका आयोजन हर दो वर्ष में संयुक्त राज्य अमेरिका की पैसिफिक फ्लीट (United States Pacific Fleet) के नेतृत्व में किया जाता है। इस अभ्यास की शुरुआत 1971 में हुई थी। RIMPAC 2026 में 30 देशों, 30 से अधिक सतही युद्धपोतों (Surface Ships), 5 पनडुब्बियों (Submarines), 15 राष्ट्रीय थल सेनाओं (National Land Forces), 206 से अधिक विमानों (Aircraft) तथा 30,000 से अधिक सैन्य कर्मियों (Personnel) ने भाग लिया है। कमांडर, U.S. 3rd फ्लीट इस अभ्यास में कंबाइंड टास्क फोर्स कमांडर (Combined Task Force Commander) हैं।