इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit – EIU) द्वारा जारी ग्लोबल लाइवेबिलिटी इंडेक्स 2026 (Global Liveability Index 2026) में नई दिल्ली को 173 शहरों में 120वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली का कुल स्कोर 48.1 रहा। विभिन्न मानकों में नई दिल्ली को शिक्षा (Education) में 66.7, अवसंरचना (Infrastructure) में 58.9, स्वास्थ्य सेवाओं (Healthcare) में 41.7 तथा संस्कृति एवं पर्यावरण (Culture and Environment) में 35.4 अंक प्राप्त हुए। भारत के अन्य शहरों में मुंबई 121वें, चेन्नई 123वें और बेंगलुरु 127वें स्थान पर रहे। ये सभी भारतीय शहर वैश्विक शीर्ष 100 (Global Top 100) में स्थान बनाने में असफल रहे। रिपोर्ट के अनुसार कोपेनहेगन, डेनमार्क (Copenhagen, Denmark) लगातार दूसरे वर्ष विश्व का सबसे रहने योग्य शहर (World's Most Liveable City) बना रहा। उसे 98 का कुल स्कोर प्राप्त हुआ, जिसमें स्थिरता (Stability), शिक्षा (Education) और अवसंरचना (Infrastructure) में पूर्ण अंक मिले। इसके बाद वियना (Vienna) दूसरे, ज्यूरिख (Zurich) तीसरे, मेलबर्न (Melbourne) चौथे और जेनेवा (Geneva) पाँचवें स्थान पर रहे। शीर्ष 10 में सिडनी (Sydney), ओसाका (Osaka), ऑकलैंड (Auckland), एडिलेड (Adelaide) और टोक्यो (Tokyo) भी शामिल रहे।