27 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (27 July 2026)

 

  1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने अपने मुख्य अभियोजक के पद से किसे हटा दिया है? करीम खान
  2. हाल ही में भारत का पहला बैंक-संचालित क्वांटम फाइनेंस हब कहाँ स्थापित किया जाएगा? अमरावती क्वांटम वैली
  3. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार किसने संभाला है? प्रह्लाद जोशी
  4. हाल ही में भारत औद्योगिक विकास योजना–रसायन (BHAVYA Rasayan) के तहत कितने समर्पित रसायन पार्क स्थापित किए जाएंगे? तीन
  5. हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 45वाँ विश्व धरोहर स्थल कौन-सा बना है? सारनाथ
  6. कारगिल विजय दिवस 2026 की 27वीं वर्षगांठ कब मनाई जा रही है? 26 जुलाई
  7. हाल ही में का विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी हैं? अनाहत सिंह
  8. हाल ही में लगातार दूसरे वर्ष फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली एनटीपीसी की पकरी-बरवाडीह ओपन कास्ट कोयला खदान किस राज्य में स्थित है? झारखंड
  9. हाल ही में भारत का पहला घरेलू मानक-आधारित प्राकृतिक गैस वायदा अनुबंध किस स्टॉक एक्सचेंज पर शुरू किया जाएगा? नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
  10. 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता? मीराबाई चानू

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

  • 1

    हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने अपने मुख्य अभियोजक के पद से करीम खान को हटा दिया है|

    अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court–ICC) ने 25 जुलाई 2026 को मुख्य अभियोजक (Chief Prosecutor) करीम खान (Karim Khan) को गंभीर कदाचार के आरोपों के बाद उनके पद से हटा दिया। संयुक्त राष्ट्र (United Nations–UN) मुख्यालय में आयोजित गुप्त मतदान (Secret Ballot) में 125 सदस्य देशों में से 82 देशों ने उनके पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया, जबकि 13 देशों ने विरोध किया और 15 देशों ने मतदान से परहेज़ (Abstain) किया। जांच में एक महिला सहकर्मी द्वारा लगाए गए यौन दुराचार के आरोपों के आधार पर उन्हें कर्तव्य के गंभीर उल्लंघन (Serious Breach of Duty) का दोषी पाया गया।

  • 2

    हाल ही में भारत का पहला बैंक-संचालित क्वांटम फाइनेंस हब अमरावती क्वांटम वैली में स्थापित किया जाएगा|

    आंध्र प्रदेश सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank–PNB) ने अमरावती क्वांटम वैली (Amaravati Quantum Valley–AQV) में भारत का पहला बैंक-संचालित (Bank-operated) क्वांटम फाइनेंस हब (Quantum Finance Hub) स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। पीएनबी क्वांटम फाइनेंस हब (PNB Quantum Finance Hub) का उद्देश्य अगली पीढ़ी (Next-generation) के सुरक्षित (Secure), बुद्धिमान (Intelligent) एवं भविष्य-उन्मुख (Future-ready) बैंकिंग समाधान (Banking Solutions) विकसित करना, उनका परीक्षण एवं अपनाना है। यह पहल बैंकिंग क्षेत्र (Banking Sector) में नवाचार (Innovation) को बढ़ावा देने, साइबर सुरक्षा (Cyber Security) को मजबूत करने तथा वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) की रोकथाम में सहायक होगी।

  • 3

    हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार प्रह्लाद जोशी ने संभाला है|

    प्रह्लाद जोशी ने 26 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) संभाला। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का स्थान लिया, जिन्होंने 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान (Constitution) के अनुच्छेद 75 (Article 75) के तहत धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया। प्रह्लाद जोशी अपने वर्तमान मंत्रालयों—उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution) तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New and Renewable Energy)—के साथ शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

  • 4

    हाल ही में लोक परीक्षाएँ (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन का मुख्य उद्देश्य प्रश्नपत्र लीक एवं परीक्षा धोखाधड़ी के विरुद्ध कड़े प्रावधान लागू करना है|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोक परीक्षाएँ (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 [Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024] में संशोधन (Amendment) को मंजूरी दी है, ताकि प्रश्नपत्र लीक (Paper Leak) एवं परीक्षा धोखाधड़ी (Exam Fraud) के विरुद्ध कड़े प्रावधान (Stricter Provisions) लागू किए जा सकें। संशोधन के अनुसार, परीक्षा धोखाधड़ी का आयोजन (Organising Exam Fraud) करने वाले व्यक्तियों एवं गिरोहों के लिए अधिकतम 10 वर्ष का कारावास (Imprisonment) तथा ₹10 करोड़ तक के जुर्माने (Fine) का प्रावधान किया गया है। साथ ही, न्यूनतम कारावास की अवधि 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दी गई है।

  • 5

    हाल ही में भारत औद्योगिक विकास योजना–रसायन (BHAVYA Rasayan) के तहत तीन समर्पित रसायन पार्क स्थापित किए जाएंगे|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 जुलाई 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत औद्योगिक विकास योजना–रसायन (Bharat Audyogik Vikas Yojana Rasayan–BHAVYA Rasayan) योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत ₹3,030 करोड़ के निवेश (Investment) से देश में तीन समर्पित रसायन पार्क (Dedicated Chemical Parks) स्थापित किए जाएंगे। यह योजना वित्तीय वर्ष 2026–27 से 2030–31 तक पाँच वर्षों के लिए लागू रहेगी। योजना के कुल परिव्यय (Outlay) में से ₹3,000 करोड़ रसायन पार्कों के भीतर सामान्य अवसंरचना सुविधाओं (Common Infrastructure Facilities) एवं मूलभूत उपयोगिताओं (Basic Utilities) के विकास के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि शेष ₹30 करोड़ प्रशासनिक व्यय (Administrative Expenditure) के लिए आवंटित (Allocated) किए गए हैं।

  • 6

    हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 45वाँ विश्व धरोहर स्थल सारनाथ बना है|

    उत्तर प्रदेश स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ (Ancient Buddhist Site, Sarnath) को 25 जुलाई 2026 को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची (World Heritage List) में शामिल किया गया। यह घोषणा कोरिया गणराज्य (Republic of Korea) में आयोजित विश्व धरोहर समिति (World Heritage Committee) के 48वें सत्र में की गई। इस उपलब्धि के साथ सारनाथ भारत का 45वाँ विश्व धरोहर स्थल (45th World Heritage Site) बन गया। इस धरोहर में संरक्षित चौखंडी स्तूप (Chaukhandi Stupa) तथा सारनाथ के पुरातात्विक अवशेष (Archaeological Remains of Sarnath) शामिल हैं, जिनमें धमेख स्तूप (Dhamek Stupa) और धर्मराजिका स्तूप (Dharmarajika Stupa) प्रमुख हैं। ये सभी स्मारक मिलकर मृगदाव (Deer Park) के ऐतिहासिक परिदृश्य का निर्माण करते हैं। बौद्ध परंपरा (Buddhist Tradition) में इस स्थल को ऋषिपत्तन (Rishipatana), इसिपतन (Isipatana) तथा मृगदाव (Mrigadava) के नामों से भी जाना जाता है।

  • 7

    कारगिल विजय दिवस 2026 की 27वीं वर्षगांठ 26 जुलाई को मनाई जा रही है|

    कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) प्रतिवर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध (Kargil War) में भारत की विजय की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में इसकी 27वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। कारगिल संघर्ष (Kargil Conflict) की शुरुआत मई 1999 में हुई, जब घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा (Line of Control–LoC) पार कर भारतीय क्षेत्र की सामरिक ऊँची चोटियों पर कब्ज़ा कर लिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) चलाकर सभी कब्जाई गई चौकियों को पुनः अपने नियंत्रण में लिया। इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया।

  • 8

    हाल ही में का विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह बनी हैं|

    भारतीय स्क्वैश (Squash) खिलाड़ी अनाहत सिंह ने कनाडा (Canada) के नियाग्रा-ऑन-द-लेक (Niagara-on-the-Lake), ओंटारियो (Ontario) में आयोजित विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 (World Junior Squash Championships 2026) के महिला एकल (Women's Singles) फाइनल में मिस्र (Egypt) की रुकय्या सलेम (Ruqayya Salem) को 3–0 से हराकर विश्व जूनियर खिताब (World Junior Title) जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। इस जीत के साथ उन्होंने मिस्र के 15 वर्षों के वर्चस्व का अंत किया तथा 2010 में अमेरिका (United States) की अमांडा सोभी (Amanda Sobhy) के बाद महिला वर्ग (Women's Category) में खिताब जीतने वाली पहली गैर-मिस्री (Non-Egyptian) खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया।

  • 9

    हाल ही में लगातार दूसरे वर्ष फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली एनटीपीसी की पकरी-बरवाडीह ओपन कास्ट कोयला खदान झारखंड में स्थित है|

    एनटीपीसी (NTPC) की झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित पकरी-बरवाडीह ओपन कास्ट कोयला खदान (Pakri-Barwadih Opencast Coal Mine) को वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए लगातार दूसरे वर्ष फाइव स्टार रेटिंग (Five Star Rating) प्राप्त हुई है। यह सम्मान कोयला मंत्रालय के अधीन कोयला नियंत्रक संगठन (Coal Controller Organisation–CCO) द्वारा सुरक्षित खनन (Safe Mining), पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी (Modern Technology) के प्रभावी उपयोग के आधार पर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के साथ पकरी-बरवाडीह ने लगातार दूसरे वर्ष देश की ओपन कास्ट खदानों (Opencast Coal Mines) में प्रथम (Top Rank) स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2024–25 में एनटीपीसी की तीन कोयला खदानों (Coal Mines)—पकरी-बरवाडीह (झारखंड), दुलंगा, ओडिशा तथा तलाईपल्ली, छत्तीसगढ़ —को फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top