25 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (25 July 2026)

 

  1. हाल ही में इन्फोसिस ने अपने अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया है? आशीष कुमार दाश
  2. हाल ही में ग्रैविटी-1 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किस देश ने किया? चीन
  3. हाल ही में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किस राज्य में किया गया? महाराष्ट्र
  4. 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का उद्घाटन कहाँ हुआ? ग्लासगो
  5. हाल ही में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने हैं? वैभव सूर्यवंशी
  6. हाल ही में स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं? संग्राम सिंह
  7. हाल ही में इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ECCI) का शुभारंभ कहाँ किया? बेंगलुरु 
  8. हाल ही में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का नाम बदलकर ‘पेरुन्थलाइवर कामराजर नाश्ता योजना’ किस राज्य सरकार ने किया है? तमिलनाडु
  9. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार किसने ग्रहण किया है? विश्वनाथन आनंद
  10. जुलाई 2026 में भारत ने इबोला से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए चिकित्सा सहायता किस देश को प्रदान की? केन्या

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    हाल ही में इन्फोसिस ने अपने अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में आशीष कुमार दाश को नियुक्त किया है|

    इन्फोसिस (Infosys) ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार दाश को अपना अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी-नामित (CEO) नियुक्त किया है। वे 1 अप्रैल 2027 से मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का पाँच वर्षीय कार्यकाल संभालेंगे। वे वर्तमान सीईओ सलिल पारेख का स्थान लेंगे, जिनका दूसरा कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा।

  • 2

    हाल ही में ग्रैविटी-1 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण चीन ने किया|

    चीन (China) ने 22 जुलाई 2026 को ग्रैविटी-1 (Gravity-1) वाहक रॉकेट (Carrier Rocket) का सफल प्रक्षेपण कर नौ उपग्रहों ( Satellites) को उनकी निर्धारित कक्षाओं (Orbits) में स्थापित किया। यह प्रक्षेपण पूर्वी चीन सागर (East China Sea) में शंघाई (Shanghai) के पूर्व स्थित समुद्री प्रक्षेपण मंच (Maritime Launch Platform) से किया गया। 30 मीटर लंबे एवं 405 टन वजनी इस वाणिज्यिक (Commercial) रॉकेट का विकास ओरिएनस्पेस (ORIENSPACE) ने किया है। यह निजी क्षेत्र द्वारा विकसित वाणिज्यिक रॉकेट का चीन का पहला दूरस्थ समुद्री प्रक्षेपण (First Far-sea Launch) था।

  • 3

    हाल ही में DRDO ने कुशा दूरी सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइल (LRSAM) का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया|

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research & Development Organisation–DRDO) ने 23 जुलाई 2026 को ओडिशा तट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (APJ Abdul Kalam Island) से 'कुशा (Kusha)' दीर्घ दूरी सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइल (Long-Range Surface-to-Air Missile–LRSAM) का पहला उड़ान परीक्षण (Maiden Flight-test) सफलतापूर्वक किया। यह परीक्षण उच्च गति (High-speed) एवं उच्च ऊँचाई (High-altitude) वाले हवाई खतरे (Aerial Threat) का अनुकरण (Simulation) करने वाले इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य (Electronic Target) के विरुद्ध किया गया, जिसे मिसाइल प्रणाली ने सफलतापूर्वक अवरोधित (Intercepted) किया।
    'कुशा' मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमान (Fighter Jets), मिसाइल (Missiles), मानवरहित हवाई वाहन (Unmanned Aerial Vehicles–UAVs) तथा बड़े शत्रु विमान (Enemy Aircraft) सहित विभिन्न हवाई खतरों को लंबी दूरी (Long Range) एवं विभिन्न ऊँचाइयों (Altitude Envelope) पर निष्क्रिय (Neutralise) करने में सक्षम है।

  • 4

    हाल ही में 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ महाराष्ट्र में किया गया|

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Navi Mumbai International Airport) पर आयोजित कार्यक्रम में 'भारत टैक्सी (Bharat Taxi)' सेवा का शुभारंभ किया। यह सहकारी (Cooperative) मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग (Ride-hailing) प्लेटफॉर्म है। दिल्ली और गुजरात के बाद अब इसका विस्तार (Expansion) महाराष्ट्र में किया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुलभ (Accessible), पारदर्शी (Transparent) एवं विश्वसनीय (Reliable) टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है।

  • 5

    23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का उद्घाटन ग्लासगो में हुआ|

    23वें राष्ट्रमंडल खेल (23rd Commonwealth Games) का शुभारंभ 23 जुलाई 2026 को ग्लासगो (Glasgow), स्कॉटलैंड (Scotland) के ओवीओ हाइड्रो एरीना (OVO Hydro Arena) में उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस समारोह में 74 देशों ने भाग लिया तथा प्रतियोगिता 10 खेलों में आयोजित की जा रही है। भारत के 125 सदस्यीय दल का नेतृत्व ध्वजवाहक (Flag Bearer) मीराबाई चानू और औपचारिक बैटन वाहक (Ceremonial Baton Bearer) लवलीना बोरगोहेन ने किया। समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) भी उपस्थित रहे।

  • 6

    हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बने हैं|

    भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष 118 दिन की आयु में टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट में अर्धशतक (Fifty) लगाने वाले विश्व के सबसे युवा (Youngest) खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने हरारे (Harare) में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के विरुद्ध मात्र 19 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके एवं 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने यह रिकॉर्ड जिब्राल्टर (Gibraltar) के लुई ब्रूस (Louis Bruce) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 16 वर्ष 56 दिन की आयु में टी20I अर्धशतक लगाया था।

  • 7

    आयकर दिवस 2026 24 जुलाई को मनाया गया|

    आयकर दिवस (Income Tax Day / Aaykar Diwas) प्रतिवर्ष 24 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस 1860 में सर जेम्स विल्सन (Sir James Wilson) द्वारा भारत में आयकर (Income Tax) की शुरुआत की स्मृति में मनाया जाता है। इसके बाद 1981 में कर प्रशासन (Tax Administration) में कम्प्यूटरीकरण (Computerisation) की शुरुआत की गई। वर्ष 1995 में स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number–PAN) प्रणाली लागू की गई, जिससे वित्तीय लेनदेन (Financial Transactions) की बेहतर निगरानी (Tracking) एवं एकीकरण (Integration) संभव हुआ।

  • 8

    हाल ही में स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय संग्राम सिंह बने हैं|

    भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (Mixed Martial Arts–MMA) खिलाड़ी संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को हराकर स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप (STRIKE Asia Championship) का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। पूर्व पहलवान संग्राम सिंह ने कुश्ती (Wrestling) से एमएमए (MMA) में सफल बदलाव करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

  • 9

    हाल ही में इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ECCI) का शुभारंभ बेंगलुरु में किया|

    इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Internet and Mobile Association of India–IAMAI) ने बेंगलुरु में ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (E-Commerce Council of India–ECCI) का शुभारंभ किया। इस परिषद (Council) का उद्देश्य भारत के 120 अरब अमेरिकी डॉलर के डिजिटल वाणिज्य (Digital Commerce) पारिस्थितिकी तंत्र को एकीकृत (Unify) करना है। इसमें अमेज़न (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart), मीशो (Meesho) और उबर (Uber) सहित 70–80 संस्थापक सदस्य (Founding Members) शामिल हैं, जो नीति निर्माण (Policy), अनुसंधान (Research) एवं उद्योग की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर मिलकर कार्य करेंगे।

  • 10

    चंद्रशेखर आज़ाद जयंती 2026 23 जुलाई को मनाई गई|

    चंद्रशेखर आज़ाद जयंती (Chandra Shekhar Azad Jayanti) प्रतिवर्ष 23 जुलाई को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में उनकी 120वीं जयंती मनाई गई। चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को भाबरा गांव (वर्तमान चंद्रशेखर आज़ाद नगर, मध्य प्रदेश में चंद्रशेखर तिवारी के रूप में हुआ था। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (Hindustan Socialist Republican Association–HSRA) के मुख्य रणनीतिकार (Chief Strategist) एवं नेता थे तथा भारत के महान क्रांतिकारी (Revolutionary) स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top