The device called 'Tokamak' is related to which of the following types of fuel?
'टोकामक' नामक उपकरण निम्नलिखित में से किस प्रकार के ईंधन से संबंधित है?
हाइडेल Hydel
परमाणु Nuclear
भूतापीय Geothermal
ज्वार Tidal
परमाणु । टोकामक प्लाज्मा के चुंबकीय बंधन के लिए परमाणु-संलयन अनुसंधान में उपयोग किया जाने वाला उपकरण है। टोकामक में संलयन अभिक्रिया हाइड्रोजन के दो समस्थानिक ड्यूटेरियम और ट्रिटियम से संचालित होती है।
Question 2:
Evangelista Torricelli is famous for which discovery?
इवेंजेलिस्टा टोरिसेली किस खोज के लिए प्रसिद्ध हैं?
स्प्रिंग तुला का आविष्कार Invention of spring balance
वैक्यूम गेज का आविष्कार Invention of vacuum gauge
पीज़ोमीटर का आविष्कार Invention of piezometer
मरकरी बैरोमीटर का आविष्कार Invention of mercury barometer
मरकरी बैरोमीटर का आविष्कार । स्प्रिंग तुला (ऐसी तुला जो स्प्रिंग के तनाव से वजन मापता है) - रिचर्ड साल्टर पीजोमीटर (द्रव या गैस के दाब को मापने का उपकरण) - हंस क्रिश्चियन ओर्टेड । वैक्यूम गेज ( वायुमंडलीय दाब से कम दाब को मापता है) मार्सेलो स्टेफ़ानो पिरानी ।
Question 3:
Which of the following pairs is incorrect?
निम्नलिखित में से कौन सा युग्म गलत है?
सुरा चित्रकला - ओडिशा Sura Painting - Odisha
गुलेर चित्रकला - कर्नाटक Guler Painting - Karnataka
बाघ चित्रकला - मध्य प्रदेश Bagh Painting - Madhya Pradesh
फड़ चित्रकला - राजस्थान Phad Painting - Rajasthan
गुलेर चित्रकला - कर्नाटक । गुलेर राज्य 18वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में कांगड़ा चित्रकला के जन्मस्थान के रूप में प्रसिद्ध है, जब मुगल चित्रकला में प्रशिक्षित कश्मीरी चित्रकारों के एक परिवार ने राजा दलीप सिंह के दरबार में शरण मांगी थी। यह हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध है।
Question 4:
हाल ही में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2024 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड किसे मिला है?
Who has recently received the Best Actor Award at the Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2024?
रणबीर कपूर Ranbir Kapoor
शाहरुख खान Shahrukh Khan
अक्षय कुमार Akshay Kumar
बॉबी देओल Bobby Deol
बेस्ट फिल्म - जवान
बेस्ट एक्टर - शाहरुख खान को 'जवान' फ़िल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी
बेस्ट डायरेक्टर - संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल) बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल - बॉबी देओल फिल्म ऑफ द ईयर - सालार पार्ट 1 - सीजफायर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म - ओपेनहाइमर
Question 5:
The first edition of the Thomas Cup, an international men's team championship of badminton, was held in which of the following years?
बैडमिंटन की एक अन्तर्राष्ट्रीय पुरुष टीम चैंपियनशिप, थॉमस कप का पहला संस्करण निम्नलिखित में से किस वर्ष आयोजित किया गया था ?
1961
1955
1952
1949
1949 । थॉमस कप - संस्थापक- जॉर्ज एलन थॉमस । अन्य बैडमिंटन कप : सुदीरमन कप (1989)। ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप (1899)। BWF विश्व सीनियर चैंपियनशिप (2003)।
Question 6:
Under the Delhi Sultanate, a religious tax _________was imposed on wealthy Muslims in India.
दिल्ली सल्तनत के अधीन, भारत में धनवान मुसलमानों पर एक धार्मिक कर _________लगाया गया था।
मामलुक (Mamluk)
ज़कात (Zakat)
किस्मत (Kismat)
फिरूज़ (Firuz)
ज़कात (Zakat)। ज़कात कर को सिकंदर लोदी ने समाप्त कर दिया था। फ़िरोज़ शाह तुगलक ने कुरान के आधार पर चार प्रकार के कर लागू किये। वे थे खराज (भूमि कर), खुम्स (युद्ध में लूट का माल), जजिया (गैर मुस्लिमों पर लगाया जाने वाला कर) और ज़कात ।
Question 7:
Who among the following was the successor to the throne of Mughal emperor Shah Jahan?
निम्नलिखित में से कौन मुगल सम्राट शाहजहाँ के सिंहासन का उत्तराधिकारी था?
औरंगज़ेब Aurangzeb
दारा शिकोह Dara Shikoh
शाह शुजा Shah Shuja
मुराद बख़्श Murad Baksh
औरंगजेब (1658-1707) शक्तिशाली मुगल शासकों में अंतिम था। मुग़ल सम्राट बाबर (1526-1530), हुमायूँ (1530 -1540, 1555-1556), अकबर (1556-1605), जहाँगीर (1605-1627), (1605-1627), शाहजहाँ (1627 -1658)। मुग़ल चंगेज खान (मातृक पक्ष) और तैमूर (पैतृक पक्ष) के वंशज थे। 1856 में, गवर्नर-जनरल लॉर्ड कैनिंग ने निर्णय लिया कि बहादुर शाह ज़फ़र अंतिम मुग़ल राजा होंगे।
Question 8:
Which article of the Constitution of India deals with the conduct of business of the government of a state?
भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद किसी राज्य की सरकार के कामकाज के संचालन से संबंधित है?
अनुच्छेद 164 Article 164
अनुच्छेद 166 Article 166
अनुच्छेद 163 Article 163
अनुच्छेद 165 Article 165
अनुच्छेद-166। अनुच्छेद-163 (राज्यपाल की सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद), अनुच्छेद-164 ( राज्य के मंत्रियों के लिए अन्य प्रावधान), अनुच्छेद-165 (राज्य के लिए महाधिवक्ता)।
Question 9:
Where is Red Lake located?
लाल झील (Red Lake) कहाँ स्थित है ?
यूएसए USA
जापान Japan
यूके UK
चीन China
USA । देश और झीलें: USA - एबर्ट, ओंटारियो, एरी/ईरी, ह्यूरन, मिशिगन । भारत चिल्का झील, सांभर साल्ट झील, लोकटक झील, वुलर झील कनाडा - एबरडीन झील, एबितिबी झील। ब्राज़ील अगुआ वर्मेला। ऑस्ट्रेलिया एलेक्जेंड्रिना झील, अमाडेस झील।
Question 10:
'Thalinomics' was introduced in the Economic Survey of _________.
'थैलिनोमिक्स' को _________ के आर्थिक सर्वेक्षण में पेश किया गया था।
2019-20
2017-18
2018-19
2016-17
2019-20 "थैलिनोमिक्स" शब्द का अर्थ "द इकोनोमिक्स ऑफ़ अ प्लेट ऑफ़ फ़ूड इन इंडिया"। यह पता लगाने की कोशिश है कि भारत में खाने की कीमत कितनी है ।