CTET Level -1 (09 June 2024)

Question 1:

पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को एक मानक पठन परीक्षण देने के लिए अध्यापक के लिए सर्वोत्तम सलाह क्या होगी ?

  • विद्यार्थियों को मानक परीक्षण की विशेषताओं की व्याख्या करना

  • अच्छे तरीके से पढ़ नहीं पाने वालों को अलग से पढ़ना, यह मानकर कि शेष विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर ही लेंगे

  • परीक्षा में आने वाले प्रश्नों से मिलते-जुलते प्रश्नों के उत्तरों का अभ्यास करवाना

  • बच्चों से यह कहें कि परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण है और वे इस परीक्षा में अपना सर्वोत्तम दे सकते हैं

Question 2:

तंत्रिका संबंधी विकार से हुई संज्ञानात्मक क्षति जिसमें शिक्षार्थी अक्षरों और शब्दों को पढ़ पाने और व्याख्या कर पाने में असमर्थ रहते हैं तथा एकसमान आकृति व ध्वनि से भ्रमित हो जाते हैं, इसे क्या कहा जाएगा ?

  • अधिगम प्राथमिकता

  • अधिगम भिन्नता

  • अधिगम विकलांगता

  • अधिगम शैली

Question 3:

निम्नलिखित में से कौन-सा पठन का आयाम नहीं है?

  • कर्तृवाच्य और कर्मवाच्य की पहचान करना

  • पाठ को विस्तार देते हुए उसकी व्याख्या करना

  • भाषा की लिपि की पहचान

  • पाठ्य सामग्री में से मुख्य बिंदु की पहचान करना

Question 4:

भाषा शिक्षा के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, के बारे मे कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • घर की भाषा / मातृभाषा निर्देश माध्यम की भाषा के रूप में

  • शिक्षा के माध्यमिक चरण में विदेशी भाषा का अध्ययन

  • मिडिल और माध्यमिक चरणों में शास्त्रीय भाषाओं का अध्ययन

  • विद्यालयी शिक्षा के आरंभिक चरणों से ही अंग्रेजी भाषा माध्यम के रूप में

Question 5:

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में बोली जाने वाली हिंदी बिहार के पूर्वी भागों में बोली जा रही हिंदी से भिन्न है। पर इन दोनों क्षेत्रों के वक्ता और श्रोता भाषा की इस विविधता को समझ लेते हैं। हिंदी की इन दो विविधताओं को किस रूप में जाना जाएगा?

  • एक हिंदी है और दूसरी भोजपुरी है

  • विभिन्न भाषाएँ

  • ये एक ही भाषा है

  • ये हिन्दी भाषा की बोलियाँ हैं

Question 6:

स्वनिम जागरूकता किसका ज्ञान है?

  • शब्द

  • ध्वनि

  • संगीत

  • भाषा

Question 7:

सरसरी तौर पर पठन है-

  • लेखक की मंशा जानने के लिए पठन

  • पाठ्यसामग्री से आगे का पठन

  • पाठ्यसामग्री में से समग्र अर्थ प्राप्त करने के लिए पठन

  • विशिष्ट सूचना प्राप्त करने के लिए पठन

Question 8:

निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षार्थियों में पठन विकसित करने का उद्देश्य नहीं है?

  • शब्दों और शब्द समूहों के अर्थ समझना

  • पाठ्यसामग्री को पढ़ते हुए उसमें से निष्कर्ष ढूँढ़ना

  • अध्यापक द्वार जोर से बोलकर पढ़ने के बाद उसे दोहराना

  • पाठ्यसामग्री को अपने पूर्व अनुभवों से जोड़ना

Question 9:

शिक्षार्थी अपनी बुनियादी पठन कुशलताओं का निर्माण कर सकें, इसके लिए एक शिक्षक द्वारा ___________ शिक्षार्थियों को मदद करने की जरूरत है।

  • वैयक्तिक और विभेदित अनुदेशन के साथ

  • पठन से पूर्व नवीन एवं चुनौतीपूर्ण शब्दावली के साथ

  • कक्षा विशेष के सीखने के प्रतिफल को प्राप्त करने के लिए उन्हें मानक परीक्षण देने के माध्यम से

  • वैविध्यपूर्ण तकनीकी का प्रयोग करते हुए

Question 10:

निम्नलिखित में से किसका कविता में एक आकलन- तत्त्व के रूप में समर्थन नहीं किया जाता है ?

  • व्याकरण

  • काव्यात्मक उपकरण

  • कविता की अंतर्वस्तु

  • शब्द - भंडार

Scroll to Top
RRB ALP: 2 Big Gifts for Candidates RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026: Notification Released RWA Books Offer: Get Exciting Discounts Now! UP Home Guard Medical: When Will It Begin? The Story Behind the Formation of the Himalayas