CTET Level -1 (09 June 2024)

Question 1:

निम्नलिखित में से कौन-सा पठन का आयाम नहीं है?

  • भाषा की लिपि की पहचान

  • कर्तृवाच्य और कर्मवाच्य की पहचान करना

  • पाठ्य सामग्री में से मुख्य बिंदु की पहचान करना

  • पाठ को विस्तार देते हुए उसकी व्याख्या करना

Question 2:

भाषा शिक्षा के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, के बारे मे कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • विद्यालयी शिक्षा के आरंभिक चरणों से ही अंग्रेजी भाषा माध्यम के रूप में

  • शिक्षा के माध्यमिक चरण में विदेशी भाषा का अध्ययन

  • मिडिल और माध्यमिक चरणों में शास्त्रीय भाषाओं का अध्ययन

  • घर की भाषा / मातृभाषा निर्देश माध्यम की भाषा के रूप में

Question 3:

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में बोली जाने वाली हिंदी बिहार के पूर्वी भागों में बोली जा रही हिंदी से भिन्न है। पर इन दोनों क्षेत्रों के वक्ता और श्रोता भाषा की इस विविधता को समझ लेते हैं। हिंदी की इन दो विविधताओं को किस रूप में जाना जाएगा?

  • ये एक ही भाषा है

  • ये हिन्दी भाषा की बोलियाँ हैं

  • विभिन्न भाषाएँ

  • एक हिंदी है और दूसरी भोजपुरी है

Question 4:

स्वनिम जागरूकता किसका ज्ञान है?

  • शब्द

  • ध्वनि

  • भाषा

  • संगीत

Question 5:

सरसरी तौर पर पठन है-

  • विशिष्ट सूचना प्राप्त करने के लिए पठन

  • लेखक की मंशा जानने के लिए पठन

  • पाठ्यसामग्री से आगे का पठन

  • पाठ्यसामग्री में से समग्र अर्थ प्राप्त करने के लिए पठन

Question 6:

निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षार्थियों में पठन विकसित करने का उद्देश्य नहीं है?

  • अध्यापक द्वार जोर से बोलकर पढ़ने के बाद उसे दोहराना

  • पाठ्यसामग्री को अपने पूर्व अनुभवों से जोड़ना

  • पाठ्यसामग्री को पढ़ते हुए उसमें से निष्कर्ष ढूँढ़ना

  • शब्दों और शब्द समूहों के अर्थ समझना

Question 7:

शिक्षार्थी अपनी बुनियादी पठन कुशलताओं का निर्माण कर सकें, इसके लिए एक शिक्षक द्वारा ___________ शिक्षार्थियों को मदद करने की जरूरत है।

  • कक्षा विशेष के सीखने के प्रतिफल को प्राप्त करने के लिए उन्हें मानक परीक्षण देने के माध्यम से

  • वैयक्तिक और विभेदित अनुदेशन के साथ

  • वैविध्यपूर्ण तकनीकी का प्रयोग करते हुए

  • पठन से पूर्व नवीन एवं चुनौतीपूर्ण शब्दावली के साथ

Question 8:

निम्नलिखित में से किसका कविता में एक आकलन- तत्त्व के रूप में समर्थन नहीं किया जाता है ?

  • व्याकरण

  • शब्द - भंडार

  • काव्यात्मक उपकरण

  • कविता की अंतर्वस्तु

Question 9:

पढ़ते समय विवरण, स्थान, नाम, तारीख / समय आदि को खोजना है –

  • स्थानीय अवबोधन

  • निष्कर्ष निकालना

  • पाठ्य वस्तु का निर्वाचन

  • वैश्विक अवबोधन

Question 10:

एक प्रभावी भाषा शिक्षक

  • पूरी तरह से प्रस्तावित पुस्तक पर निर्भर करेगा

  • बच्चों को पाठ्य पुस्तक में दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर याद करवाएगा

  • पाठ्य-वस्तु के साथ अन्य संसाधनों का प्रयोग करेगा

  • केवल पाठ्य पुस्तक में दिए गए प्रश्नों का प्रयोग करते हुए प्रश्न-पत्र का निर्माण करेगा

Scroll to Top
India’s Bulbul and Saras AI Set to Challenge ChatGPT New Driving Licence Rules: Getting a DL Just Got Tougher! Why the Governor Warned Boys About Relationships SSC Stenographer Grade C and D Salary 2026: Check Pay Scale and In-Hand Salary UGC NET Dec 2026: Latest Application Form Count Out