Daily Current Affairs 2026
25 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (25 June 2026)
- भारत ने QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में दुनिया भर में कौन-सा स्थान हासिल किया है? 13वां
- हाल ही में महर्षि सुश्रुत की 90 किलोग्राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया? स्कॉटलैंड
- NOTTO के अनुसार, भारत ने अंगदान के लिए प्रतिज्ञा की कितनी संख्या पार की है? 5 लाख
- गृह मंत्रालय ने किस पोर्ट को भारत का 41वां इमिग्रेशन पोस्ट बनाया है? हल्दिया सी-पोर्ट
- संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? जॉर्जिया
- फीफा विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बने हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- लियोनेल मेसी की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? अर्जेंटीना
- किस देश की रानी मैक्सिमा भारत के UPI इकोसिस्टम को समझने के लिए मुंबई आई हैं? नीदरलैंड
- किस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने फिर से चुनाव जीता है? 2019
- पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने के लिए किस समूह ने सहमति दी है? यूरोपीय संघ
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
24 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (24 June 2026)
- हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है? ब्रिटेन
- हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है? वैभव सूर्यवंशी
- विश्वास विदु सपकाल को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है? स्लोवाकिया
- हाल ही में किस कंपनी को भारत का 28वां नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) का दर्जा दिया गया है? चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL)
- एफआईएच वूमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब किसने जीता है? भारत
- हाल ही में विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2026 कब मनाया गया है? 21 जून
- हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? जॉर्ज कुरियन
- हाल ही में अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के लिए कितनी राशि का सपोर्ट पैकेज घोषित किया है? 230 मिलियन डॉलर
- हाल ही में किस जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कोच पुरस्कार जीता है? पुंछ
- UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में कौन-सा देश दुनिया का सबसे बड़ा जहाज पुनर्चक्रण देश बना है? भारत
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
23 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (23 June 2026)
- भारतीय महिला 4×100 मीटर टीम ने एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में कौन-सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
- भारत ने 56वें ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम में कुल कितने पदक जीते हैं? 12
- विश्व मुक्केबाजी कप चीन 2026 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक किसने जीता है? ज्योति गुलिया
- हाल ही में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर कौन बनी है? हरमनप्रीत कौर
- हाल ही में किस राज्य की खुरासानी इमली को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है? मध्य प्रदेश
- हाल ही में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? गुरुग्राम
- हाल ही में भारत का पहला सात्विक सूचकांक ‘सात्विक 100’ किसने लॉन्च किया है? BSE इंडेक्स सर्विसेज
- 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वोच्च सम्मान ‘गोल्डन कॉन्च’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? सिल्वर
- किस देश ने प्राथमिक विद्यालयों में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है? नॉर्वे
- ओडिशा ने किस देश को पूरे सूखे अंडा पाउडर की पहली व्यावसायिक खेप भेजी है? ऑस्ट्रिया
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
20 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (20 June 2026)
- हाल ही में सेजल कांबले ने ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
- हाल ही में चर्चित मिश्मी टाकिन का वैज्ञानिक नाम क्या है? बुडोरकास टैक्सीकलर
- हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित की है? 15 वर्ष
- हाल ही में CSIR-NML ने लिथियम-आयन बैटरियों की रीसाइक्लिंग तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए किसके साथ समझौता किया है? R2E ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड
- हाल ही में भारत ने वर्ष 2027 में किस देश के साथ 'तृष्णा' (TRISHNA) सैटेलाइट लॉन्च करने की घोषणा की है? फ्रांस
- भारतीय तटरक्षक बल में शामिल पहला स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल (ACV) H-561 किस कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है? चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
- हाल ही में बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास 'खान क्वेस्ट' कहाँ आयोजित किया जाएगा? उलानबातर
- हाल ही में विश्व सिकल सेल दिवस 2026 कब मनाया गया है? 19 जून
- हाल ही में भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी कौन बने हैं? मनप्रीत सिंह
- हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को किस प्रकार का अधिकार बताया है? मौलिक अधिकार
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
19 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (19 June 2026)
- हाल ही में ओपन सोप्रा स्टेरिया डे ल्योन 2026 टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब किसने जीता है? निकी पूनाचा और प्रूचा इसारो
- हाल ही में 26वीं सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा? भारत
- हाल ही में किस राज्य की 'जसदण पटारी संदूक' को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है? गुजरात
- भारत मिस ग्रांड इंटरनेशनल के कौन-से संस्करण का आयोजन करेगा? 14वां
- हाल ही में किस कंपनी के सह-संस्थापक हरी मेनन ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है? बिगबास्केट
- हाल ही में दिवंगत रॉबर्ट थर्मन कौन थे? तिब्बती बौद्ध विद्वान
- हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय
- हाल ही में लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में किसकी बराबरी की है? मिरोस्लाव क्लोज़े
- हाल ही में जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में किस भारतीय संस्थान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है? आईआईटी दिल्ली
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसियों ने विश्व के कितने क्षेत्रों में भूख और खाद्य संकट की चेतावनी दी है? 13
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
18 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (18 June 2026)
- मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस 2026 के वैश्विक आयोजन की मेज़बानी किस देश ने की? केन्या
- हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की 28वीं बैठक की मेजबानी किसने की? भारत
- हाल ही में दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी कौन-सी बनी है? स्पेसएक्स
- हाल ही में GSER 2026 के अनुसार, बेंगलुरु किसके बाद एशिया में दूसरा सबसे बेहतरीन AI-नेटिव क्लस्टर बना है? बीजिंग
- हाल ही में निम्न में से किस राज्य ने किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति दी है? उत्तराखंड
- हाल ही में किस राज्य के वाद्ययंत्र 'सारिंदा' को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है? त्रिपुरा
- हाल ही में अंडर-17 महिला युवा फुटबॉल लीग का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जाएगा? पहला
- हाल ही में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए कितनी राशि की योजना को मंजूरी दी है? 733.28 करोड़ रुपये
- TIME मैगज़ीन की 2026 की खेलों में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कौन हैं? स्मृति मंधाना
- हाल ही में किसके संरक्षण के लिए शान संरक्षण सोसायटी के गठन को मंजूरी दी गई है? हिम तेंदुआ
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
17 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (17 June 2026)
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है? स्लोवाकिया
- हाल ही में 'अगथियार-द यूनिफायर' पुस्तक का विमोचन किसने किया है? सी.पी. राधाकृष्णन
- हाल ही में लंबी दूरी की भू-आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण कहाँ से किया गया है? ओडिशा
- हाल ही में पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (डब्ल्यूटी-मारुत) पोर्टल का शुभारंभ किसने किया है? प्रल्हाद जोशी
- हाल ही में भारत की नई यूनिकॉर्न कंपनी कौन-सी बनी है? सर्वम एआई
- हाल ही में पहली बार मच्छर जनित फ्लैविवायरस "उसुतु वायरस" की पुष्टि कहाँ की गई है? स्कॉटलैंड
- हाल ही में केंद्र सरकार ने रवि-ब्यास और कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरणों का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ाया है? 1 वर्ष
- हाल ही में 55 वर्षों की सेवा के बाद भारतीय नौसेना का कौन-सा हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन निष्क्रिय किया गया है? इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 330
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने सभी सरकारी संस्थानों में किंडरगार्टन से पोस्टग्रेजुएट स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की योजना की घोषणा की है? ओडिशा
- हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहाँ पर एक उन्नत हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया है? हैदराबाद
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
16 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (16 June 2026)
- हाल ही में किस राज्य की बावन बूटी साड़ी को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है? बिहार
- हाल ही में किस राज्य की डोकरा शिल्प को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है? झारखंड
- हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? 52वां
- हाल ही में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं? सुदर्शन पटनायक
- हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम को लगभग 1,400 वर्षों पुराने अभिलेख कहाँ से मिले हैं? नल्लामाला-नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने शिक्षकों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम पोर्टल शुरू किया है? उत्तर प्रदेश
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में ब्रेकफास्ट और मिल्क योजना शुरू की है? तेलंगाना
- हाल ही में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? 19वां
- हाल ही में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज कौन बनी हैं? दीप्ति शर्मा
- हाल ही में किन देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति हुई है? अमेरिका और ईरान
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
15 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (15 June 2026)
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयोजित आयुष मंत्रालय के वैश्विक ऑनलाइन योग सत्र में कितने देशों ने भाग लिया? 130 से अधिक देशों ने
- हाल ही में चर्चा में रहा पारंपरिक फसल उत्सव 'राजा महोत्सव’ कहाँ मनाया गया? ओडिशा
- हाल ही में किस राज्य में डाक विभाग द्वारा ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है? हिमाचल प्रदेश
- हाल ही में लूनर लैंडर के लिए उन्नत कृत्रिम तापन प्रणाली विकसित करने हेतु इसरो ने किस विभाग के साथ सहयोग किया है? परमाणु ऊर्जा विभाग
- हाल ही में असम के जोरहाट में हुई वायुसेना के किस विमान की दुर्घटना में पांच वायु सेना जवान शहीद हो गए? एएन-32
- हाल ही में पांच दिवसीय ब्रिक्स कृषि सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया? इंदौर
- हाल ही में देश के नए थल सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने की घोषणा किसकी हुई है? लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पिछले दस वर्षों में जन्म के समय लिंगानुपात (Sex Ratio at Birth) बढ़कर कितना हो गया है? 929
- फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील ने अपने अभियान की शुरुआत किस टीम के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर की? मोरक्को
- हाल ही में गुजरात पुलिस द्वारा लापता लोगों को खोजने के लिए चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का नाम क्या है? ऑपरेशन मिलाप
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
13 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (13 June 2026)
- हाल ही में केंद्र सरकार ने असम और किस राज्य के साथ सीमा पर तेल और गैस उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं? नागालैंड
- तिलहन किसानों के लिए भारत की पहली देशव्यापी व्हाट्सऐप आधारित एआई परामर्श सेवा किस नाम से शुरू की गई है? ऑयलसीड्स किसान मित्र
- हाल ही में दिवंगत जसपाल राणा का संबंध किस खेल से था? निशानेबाजी
- हाल ही में रुद्र गौरव श्रेष्ठ को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है? तुर्किये
- हाल ही में भारत के पहले घरेलू रूप से निर्मित एयरबस C295 एयरक्राफ्ट ने कहाँ से सफल उड़ान परीक्षण किया है? वडोदरा
- हाल ही में अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी सम्मेलन (उत्तरी क्षेत्र) 2026 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? जम्मू
- हाल ही में शिगेला संक्रमण का प्रकोप किस राज्य में फैल रहा है? केरल
- हाल ही में किस राज्य ने प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के पहले चरण के लिए ढांचा और प्रशासनिक रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है? कर्नाटक
- हाल ही में जारी ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है? 127वां
- हाल ही में यॉर्क विश्वविद्यालय को कहाँ पर अपना पहला विदेशी कैंपस स्थापित करने के लिए स्वीकृति मिली है? मुंबई
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
12 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (12 June 2026)
- हाल ही में दिवंगत भारती राजा को किस वर्ष के पद्म श्री से सम्मानित किया गया था? 2004
- टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप 2026 में ATP चैलेंजर डबल्स खिताब किसने जीता है? रामकुमार रामनाथन और ऋत्विक बोलिपल्ली
- हाल ही में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता किसने की है? नरेन्द्र मोदी
- हाल ही में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए QR-कोड आधारित निगरानी प्रणाली कहाँ शुरू की गई है? अहमदाबाद
- हाल ही में पानी के भीतर सबसे ऊंचा मानव स्टैक बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कहाँ स्थापित किया गया है? अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- हाल ही में भारत ने ICC पुरुष ODI टीम रैंकिंग में कौन सा स्थान हासिल किया है? पहला
- हाल ही में किस राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ को मंजूरी दी है? केरल
- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने गृहिणी की देखभाल की हानि को किसके तहत एक अलग मुआवजे के रूप में मान्यता दी है? मोटर दुर्घटना दावे
- हाल ही में किसके द्वारा विकसित भारत के पहले स्वदेशी एचपीवी परीक्षण ट्रूनेट HR-HPV-प्लस को मान्यता दी गई है? मोलबायो डायग्नोस्टिक्स
- हाल ही में किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र सुविधा, काशिवाज़ाकी-करीवा परमाणु संयंत्र को फिर से शुरू किया? जापान
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
11 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (11 June 2026)
- हाल ही में ईरान ने किस देश के खिलाफ ऑपरेशन नस्र शुरू किया है? इजरायल
- हाल ही में विश्व महासागर दिवस 2026 कब मनाया गया है? 8 जून
- हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने कहाँ पर रक्षा भूमि पर 250 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दी है? उत्तर प्रदेश
- हाल ही में केंद्र सरकार ने कहाँ पर द्वि-उपयोगी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी है? अंडमान और निकोबार
- हाल ही में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक कौन बने हैं? कुमार शंकर
- हाल ही में किस राज्य के आपदा प्रबंधन ढांचे को BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) कार्य समूह में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई है? उत्तराखंड
- हाल ही में केंद्र के हब-एंड-स्पोक विमानन दृष्टिकोण के तहत ईज़ी कनेक्ट फ्लाइट्स मॉडल में शामिल होने वाला पहला शहर कौन सा बना है? वाराणसी
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किन देशों की यात्रा पर जाएंगे? फ्रांस और स्लोवाकिया
- हाल ही में भारतीय विद्या भवन के अध्यक्ष कौन बने हैं? बनवारीलाल पुरोहित
- हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए किस देश की सुकुबा यूनिवर्सिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? जापान
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
10 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (09 June 2026)
- हाल ही में एपीडा (APEDA) ने किस राज्य से दुबई के लिए तेजपुर लीची की पहली खेप निर्यात की है? असम
- हाल ही में भव्य पोर्टल का शुभारंभ किस मंत्रालय ने किया है? वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
- हाल ही में 16वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? इंदौर
- हाल ही में दूसरे कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन ज़ोन-II सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया? ओम बिरला
- हाल ही में भारत के 8वें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) का उद्घाटन कहाँ किया गया है? लखनऊ
- हाल ही में शैली सिंह ने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन 2026 में महिला लंबी कूद में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
- हाल ही में 'बार्टन अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन कार्टूनिंग 2026' के लिए किसे चुना गया है? सुभानी शेख
- हाल ही में विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? 114
- SIPRI के अनुसार, भारत 2025 में दुनिया का कौन सा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना है? पांचवां
- हाल ही में UNFCCC के तहत सहायक निकायों का 64वां सत्र कहाँ आयोजित किया जा रहा है? बॉन
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
09 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (09 June 2026)
- हाल ही में भारतीय वायु सेना के वाइस-चीफ ऑफ एयर स्टाफ किसे नियुक्त किया गया है? आशुतोष दीक्षित
- हाल ही में टाइफून जंगमी कहाँ आया है? जापान
- हाल ही में चर्चित KAU तेजस्विनी क्या है? हरी मिर्च की नई किस्म
- हाल ही में दक्षिण कोरिया और किस देश के बीच 9 वर्ष के अंतराल पर SAREX अभ्यास किया गया है? जापान
- हाल ही में फ्रेंच ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? अलेक्जेंडर ज़ेवरेव
- हाल ही में भारत ने उलानबातर ओपन 2026 कुश्ती टूर्नामेंट में कुल कितने पदक जीते हैं? 17
- हाल ही में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) का शुभारंभ कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
- हाल ही में पश्चिम बंगाल के कितने शहरों को "हिमालयी पहाड़ी शहरों" के रूप में विकसित करने की योजना की घोषणा की गई है? 5
- हाल ही में 3,000 किलोग्राम तरी पोहा बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड किसने बनाया है? विष्णु मनोहर
- हाल ही में दिवंगत सलीम कुमार कौन थे? अभिनेता
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
08 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (08 June 2026)
- हाल ही में 2026 प्रिंसेस ऑफ़ एस्टुरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने वाले पहले फुटबॉलर कौन बने हैं? लियोनेल मेसी
- हाल ही में भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक कहाँ आयोजित की जा रही है? जकार्ता
- हाल ही में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान समारोह-2026 में कितने कलाकारों को सम्मानित किया गया है? 51
- हाल ही में किस राज्य की महिला सुरक्षा विंग ने महिलाओं की सुरक्षा और गतिशीलता के लिए 'स्त्री राइड' लॉन्च किया है? तेलंगाना
- हाल ही में किस राज्य ने वन्यजीव अपराध प्रबंधन के लिए HAWK लॉन्च किया है? कर्नाटक
- हाल ही में ऑयल इंडिया लिमिटेड ने प्राकृतिक गैस की खोज कहाँ की है? अंडमान सागर
- हाल ही में भारत-यूएस आर्मी टू आर्मी स्टाफ टॉक्स (AAST) का 29वां संस्करण कहाँ आयोजित किया गया है? हवाई
- हाल ही में कई दशकों के बाद एक दुर्लभ कैराकल (जंगली बिल्ली) कहाँ देखी गई है? कुनो नेशनल पार्क
- हाल ही में महिला एशियाई व्यक्तिगत शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का खिताब किसने जीता है? सविता श्री भास्कर
- हाल ही में भारतीय पुरुष टीम ने किसे हराकर अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब जीता है? जापान
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
06 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (06 June 2026)
- हाल ही में किस देश के विदेश मंत्री शिसिर खनाल भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं? नेपाल
- हाल ही में 4 जून को जातिगत भेदभाव और छुआछूत खत्म करने का राष्ट्रीय दिवस कहाँ मनाया गया है? नेपाल
- हाल ही में विपुल को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है? सऊदी अरब
- हाल ही में जारी विश्व बॉक्सिंग रैंकिंग में महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? जैस्मीन लंबोरिया
- हाल ही में किसके पूर्व महासचिव सुभाष सी. कश्यप का निधन हो गया है? लोकसभा
- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में तरुण कपूर के कार्यकाल को कितने वर्ष के लिए बढ़ाया गया है? 1 वर्ष
- हाल ही में भारत-ज़िम्बाब्वे संयुक्त रक्षा समिति (JDC) की पहली बैठक कहाँ आयोजित की गई? नई दिल्ली
- हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा पर केंद्र की रिपोर्ट की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया है? कंचन देवी
- हाल ही में भारत की 100वीं रामसर साइट के तौर पर किसे चुना गया है? सुरहा ताल
- हाल ही में विश्व बैंक में भारत का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? नीलकंठ मिश्रा
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
05 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (05 June 2026)
- हाल ही में कहाँ के चुमुर गाँव को 'वाइब्रेंट विलेजेज़ प्रोग्राम' के तहत भारत के पहले 'मॉडल सीमावर्ती गाँव' के रूप में चुना गया है? लद्दाख
- हाल ही में "प्रोजेक्ट पैट्रियट पाइपलाइन" किसने शुरू किया है? संयुक्त राज्य अमेरिका
- हाल ही में डी.के. शिवकुमार ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है? कर्नाटक
- हाल ही में भारत क्लाउड मिथोस प्रीव्यू AI मॉडल तक पहुंच के लिए किस एडवांस्ड AI प्रोग्राम में शामिल हुआ है? प्रोजेक्ट ग्लासविंग
- किस भारतीय ऐप को एप्पल डिज़ाइन अवॉर्ड 2026 के ‘समावेशिता’ श्रेणी का विजेता चुना गया है? गिटार विज
- हाल ही में मेटे फ्रेडरिक्सन किस देश की लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनी हैं? डेनमार्क
- हाल ही में किसके द्वारा संपादित पुस्तक "व्हेन ऑडिट मैटर्स: सीएजी इंटरवेंशन्स दैट मेड ए डिफरेंस" का विमोचन किया गया है? विनोद राय
- हाल ही में भारत में FIFA विश्व कप 2026 के मीडिया प्रसारण अधिकार किसने हासिल किए हैं? ज़ी एंटरटेनमेंट
- हाल ही में किसके पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया है? केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड
- हाल ही में किस देश ने भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता समाप्त की है? जर्मनी
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
04 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (04 June 2026)
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र का अध्यक्ष किसे चुना गया है? बांग्लादेश
- हाल ही में ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? वाराणसी
- हाल ही में 'PM सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार' के लिए किसे चुना गया है? ओडिशा
- हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? लोखंडे प्रशांत सीताराम
- हाल ही में डिजिटल इंडिया भाषिनी डिवीज़न ने बहुभाषी AI इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए कौन-सी प्रतियोगिता लॉन्च की है? व्योमा इनोवेशन प्रतियोगिता
- हाल ही में किस देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ भारत यात्रा पर आई हैं? वेनेजुएला
- हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने किस उत्पाद के लिए मिशन "स्नेहजोरी" का शुभारंभ किया है? मूगा रेशम
- हाल ही में 13 वां ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
- हाल ही में भारत वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि में 2025 तक विश्व का कौन-सा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा विकास बाजार बन गया है? दूसरा
- हाल ही में किस देश ने पद्मा बैराज प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी है? बांग्लादेश
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
03 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (03 June 2026)
- हाल ही में किस राज्य के किसान वल्लुवन को UN FAO द्वारा 'सॉइल फ़ार्मर हीरो' के तौर पर सम्मानित किया गया है? तमिलनाडु
- हाल ही में विश्व दुग्ध दिवस 2026 कब मनाया गया है? 1 जून
- हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने प्रशासनिक उल्लंघनों के कारण किसकी सदस्यता निलंबित की है? क्रिकेट कनाडा
- हाल ही में शनेल की किस भारतीय ब्रांड एंबेसडर को फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2026 में 'कला' श्रेणी में शामिल किया गया है? भविता मंडावा
- हाल ही में चर्चित ब्यूफ़ोर्ट कैसल कहाँ स्थित है? लेबनान
- हाल ही में BRICS के आपदा जोखिम न्यूनीकरण समूह की दूसरी तकनीकी बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? पुरी
- हाल ही में भारत का पहला प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाला दूध पाउच किसने लॉन्च किया है? मदर डेयरी
- हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने कहा कि लोक अदालतों और जिला विधि सेवा प्राधिकरणों को तलाक का निर्णय देने का अधिकार नहीं है? इलाहाबाद उच्च न्यायालय
- हाल ही में सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ किसे नियुक्त किया गया है? तरुण चौधरी
- हाल ही में 12वां तेलंगाना स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 2 जून
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
02 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026
Current Affairs Today (02 June 2026)
- हाल ही में उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) किसे नियुक्त किया गया है? राजीव कृष्णा
- हाल ही में भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल कितने पदक जीते हैं? 10
- हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया है? राजेश कुमार सिंह
- हाल ही में किस देश ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है? मलेशिया
- हाल ही में केंद्र सरकार ने चिनाब-ब्यास लिंक सुरंग परियोजना को मंज़ूरी दी है, इसकी अनुमानित लागत कितनी है? ₹2,352.17 करोड़
- हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने जल अनुसंधान के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं? भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
- हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने जीवित चूहे की आंख की कोशिकाओं में प्रकाश-संश्लेषण प्रदर्शित किया है? सिंगापुर
- हाल ही में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 कब मनाया गया है? 31 मई
- हाल ही में राष्ट्रीय अभियान “खेत बचाओ अभियान” कहाँ से लॉन्च किया गया है? मध्य प्रदेश
- हाल ही में भारत का पहला 'ब्लू बॉन्ड' कौन लॉन्च करेगा? सागरमाला फाइनेंस
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
Daily Current Affairs-2023
भारत ने QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में दुनिया भर में 13वां स्थान हासिल किया है|
भारत ने QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स (QS World Future Skills Index) 2027 में दुनिया भर में 13वां स्थान हासिल किया है। भारत को 100 में से 89.4 अंक मिले हैं। यह रिपोर्ट 89 देशों की भविष्य के कौशल (Future Skills) और कार्यबल (Workforce) की तैयारी का आकलन (Assessment) करती है। इस रैंकिंग में अमेरिका (USA) पहले स्थान पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया (Australia) दूसरे और यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom - UK) तीसरे स्थान पर रहे।
हाल ही में महर्षि सुश्रुत की 90 किलोग्राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण स्कॉटलैंड में किया गया|
शल्य चिकित्सा के जनक (Father of Surgery) माने जाने वाले महर्षि सुश्रुत (Maharishi Sushruta) की कांस्य प्रतिमा (bronze statue) का अनावरण स्कॉटलैंड (Scotland) के एडिनबर्ग स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ एडिनबर्ग (Royal College of Surgeons of Edinburgh) में किया गया। यह कार्यक्रम भारत की प्राचीन चिकित्सा विरासत (Ancient Medical Heritage) और भारत-स्कॉटलैंड के बीच चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा (Medicine and Surgery) के ऐतिहासिक संबंधों (Historical Links) को सम्मान देने के लिए आयोजित किया गया।
NOTTO के अनुसार, भारत ने अंगदान के लिए प्रतिज्ञा की 5 लाख संख्या पार की है|
भारत में 22 जून 2026 तक अंगदान (Organ Donation) के लिए 5 लाख से अधिक लोगों ने प्रतिज्ञा (Pledge) की है। यह उपलब्धि लोगों में बढ़ती जागरूकता और जीवन बचाने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य के प्रति बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, यह आंकड़ा अंग एवं ऊतक दान (Organ and Tissue Donation) के लिए स्वैच्छिक पंजीकरण (Voluntary Registration) से जुड़ा है। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (National Organ and Tissue Transplant Organization - NOTTO) भारत में अंगदान और प्रत्यारोपण (Transplantation) से संबंधित गतिविधियों का समन्वय (Coordination) करता है।
गृह मंत्रालय ने हल्दिया सी-पोर्ट को भारत का 41वां इमिग्रेशन पोस्ट बनाया है |
गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया सी-पोर्ट (Haldia Seaport) को आव्रजन जांच चौकी (Immigration Post) के रूप में अधिसूचित (Notified) किया है। इसके साथ ही यह भारत की समुद्री तटरेखा पर 41वां समुद्री आव्रजन केंद्र (Immigration Check Post) बन गया है। उद्देश्य: पूर्वी समुद्री बंदरगाह (Eastern Seaport) से अंतरराष्ट्रीय व्यापार (International Trade) और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा देना| हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स (Haldia Dock Complex - HDC) का निर्माण वर्ष 1968 में कोलकाता बंदरगाह (Kolkata Port) पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए किया गया था। इस बंदरगाह ने 1977 में अंतरराष्ट्रीय परिचालन (International Operations) शुरू किया।
परिवहन, गतिशीलता और लॉजिस्टिक्स के अर्थशास्त्र को समर्पित भारत का पहला स्थायी और स्वतंत्र अनुसंधान केंद्र राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद में स्थापित किया जाएगा|
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India - NHAI) ने सड़क परिवहन क्षेत्र में बेहतर नीतियां बनाने और उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान (Research) को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (National Council of Applied Economic Research - NCAER) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत NHAI सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऑफ ट्रांसपोर्टेशन, मोबिलिटी एंड लॉजिस्टिक्स (NHAI Centre for Economics of Transportation, Mobility and Logistics) की स्थापना की जाएगी। यह भारत का पहला स्थायी और स्वतंत्र अनुसंधान केंद्र (permanent and independent research centre) होगा, जो परिवहन (Transportation), गतिशीलता (Mobility) और लॉजिस्टिक्स (Logistics) के आर्थिक पहलुओं (Economic Aspects) पर केंद्रित होगा।
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026 जॉर्जिया में आयोजित किया जा रहा है|
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (United Nations Public Service Day) हर वर्ष 23 जून को मनाया जाता है। यह दिवस लोक सेवकों (Public Servants) के योगदान और समाज, विकास तथा लोकतांत्रिक शासन (Democratic Governance) में सार्वजनिक संस्थाओं (Public Institutions) की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly - UNGA) ने 20 दिसंबर 2002 को प्रस्ताव 57/277 (Resolution 57/277) के माध्यम से 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026 (United Nations Public Service Forum 2026) का आयोजन 23 से 25 जून 2026 तक त्बिलिसी, जॉर्जिया (Tbilisi, Georgia) में किया जा रहा है।
फीफा विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने हैं|
पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हाल ही में उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल के ग्रुप K मैच में गोल करकर फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) के छह अलग-अलग संस्करणों (Editions) में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होनें विश्व कप में अपना पहला गोल वर्ष 2006 में ईरान (Iran) के खिलाफ किया था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के विश्व कप में भी गोल किया।
लियोनेल मेसी की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण अर्जेंटीना में किया गया है|
अर्जेंटीना (Argentina) में फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा (Statue) का अनावरण किया गया है। इस प्रतिमा की ऊंचाई 26 मीटर है। इस प्रतिमा का निर्माण कलाकार एल्डो बेरोइसा (Aldo Beroisa) ने किया है। यह प्रतिमा अर्जेंटीना के न्यूक्वेन प्रांत (Neuquén Province) के मैनुअल सावियो (Manuel Savio) क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 22 के पास स्थापित की गई है। प्रतिमा में लियोनेल मेसी को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की जर्सी पहने हुए और फीफा विश्व कप ट्रॉफी (FIFA World Cup Trophy) हाथ में पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसे उन्होंने कतर विश्व कप 2022 (Qatar World Cup 2022) में जीता था। यह प्रतिमा लगभग 70 टन वजनी है और इसे सीमेंट से बनाया गया है।
नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा भारत के UPI इकोसिस्टम को समझने के लिए मुंबई आई हैं|
नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा (Queen Maxima of the Netherlands) ने भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र (Digital Payment System) यूपीआई (Unified Payments Interface - UPI) और उसके वित्तीय स्वास्थ्य (Financial Health) पर प्रभाव का अध्ययन करने के लिए मुंबई का दौरा किया।
हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है|
ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ने अपने पद से इस्तीफा (Resignation) देने की घोषणा की है। हालांकि, नए प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री (Caretaker Prime Minister) के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।उन के नेतृत्व में लेबर पार्टी (Labour Party) ने जुलाई 2024 के आम चुनाव (General Election) में शानदार जीत दर्ज की थी और 14 वर्षों बाद सत्ता में वापसी की थी| उनके इस्तीफे की तात्कालिक वजह हाल ही में हुए एक विशेष चुनाव (By-election) में एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) की जीत को माना जा रहा है। इस परिणाम के बाद ब्रिटेन की राजनीति में नए नेतृत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने बनाया है|
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में भारत ए (India A) और श्रीलंका ए (Sri Lanka A) के बीच खेले गए ट्राई सीरीज (Tri-Series) के फाइनल में 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट (List A Cricket) का नया विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाया| उन्होनें केवल 11 गेंदों में अर्धशतक (Half-Century) पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया|
विश्वास विदु सपकाल को स्लोवाकिया में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है|
IFS अधिकारी विश्वास विदु सापकाल को स्लोवाकिया में भारत का नया राजदूत (Ambassador of India to Slovakia) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में पेरू (Peru) में भारतीय राजदूत के रूप में कार्यरत हैं| उन्होंने फिजी , सेंट पीटर्सबर्ग , मॉस्को , शिकागो , येरेवन और काहिरा में राजनयिक सेवाएँ दी हैं|
हाल ही में चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भारत का 28वां नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) का दर्जा दिया गया है|
सरकारी स्वामित्व वाली (State-owned) कंपनी, चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Chennai Petroleum Corporation Limited - CPCL) को, केंद्रीय वित्त मंत्री की मंजूरी के बाद, भारत का 28वां नवरत्न (Navratna) सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (Public Sector Enterprise) का दर्जा प्राप्त हुआ है| CPCL, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन कार्य करती है और पेट्रोलियम क्षेत्र (Petroleum Sector) में एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है|
एशियन डबल्स स्क्वॉश चैंपियनशिप 2026 में पुरुष युगल खिताब अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने जीता है|
भारत के अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप (Asian Doubles Squash Championship) 2026 के पुरुष युगल (Men’s Doubles) फाइनल में पाकिस्तान के नासिर इकबाल और नूर जमान को हराकर यह खिताब जीता है| इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने लगातार दूसरी बार चैंपियनशिप जीती। साथ ही, उन्होंने एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप के अब तक हुए तीनों संस्करणों (Editions) में स्वर्ण पदक जीतकर अपना रिकॉर्ड कायम रखा।
महिला युगल (Women’s Doubles) वर्ग में मलेशिया (Malaysia) की ऐना अमानी (Ainaa Amani) और यी शिन यिंग (Yee Xin Ying) की जोड़ी ने खिताब जीता। स्क्वैश (Squash) को पहली बार लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 (Los Angeles Olympics 2028) में शामिल किया गया है।
हाल ही में विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2026 21 जून को मनाया गया है|
विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस (World Hydrography Day) हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है| उद्देश्य: हाइड्रोग्राफी के महत्व तथा समुद्री सुरक्षा (Maritime Safety), पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) और महासागरों के सतत प्रबंधन (Sustainable Ocean Management) में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना| यह दिवस अंतरराष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (International Hydrographic Organization - IHO) के कार्यों को भी सम्मानित करता है| इस दिवस को वर्ष 2005 में IHO द्वारा अपनाया गया था और बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly - UNGA) ने इसका स्वागत किया। 21 जून की तिथि IHO की स्थापना की वर्षगांठ को दर्शाती है। विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2026 की थीम — “महासागरीय आंकड़ों को साझा करने के तरीके में बदलाव (Transforming how ocean data is shared)"| हाइड्रोग्राफी, समुद्र, नदियों और जल क्षेत्रों का वैज्ञानिक अध्ययन, समुद्री नक्शे (Nautical Charts) तैयार करने, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही, समुद्री संसाधनों के प्रबंधन और समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
हाल ही में जॉर्ज कुरियन केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है|
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (Ministry of Minority Affairs) और मत्स्य पालन मंत्रालय (Ministry of Fisheries) में राज्य मंत्री (Minister of State - MoS) पद से इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने यह इस्तीफा राज्यसभा (Rajya Sabha) में अपने छह वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति के बाद दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। यह इस्तीफा भारतीय संविधान (Constitution of India) के अनुच्छेद 75(2) (Article 75(2)) के तहत स्वीकार किया गया, जिसके अनुसार मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत (Pleasure of the President) पद पर बने रहते हैं।
हाल ही में अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के लिए 230 मिलियन डॉलर राशि का सपोर्ट पैकेज घोषित किया है|
संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America - USA) ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर (Ultra-Light Howitzer) तोपों के रखरखाव (Sustainment) के लिए 230 मिलियन अमेरिकी डॉलर (US$ 230 Million) के प्रस्तावित पैकेज (Proposed Package) की घोषणा की है। इस पैकेज में स्पेयर पार्ट्स (Spare Parts), मरम्मत, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता (Technical Assistance) और लॉजिस्टिक सहायता (Logistics Support) शामिल हैं।
हाल ही में पुंछ जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कोच पुरस्कार जीता है|
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य (Excellence in Healthcare Services) के लिए प्रतिष्ठित स्कोच पुरस्कार (SKOCH Award) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया गया।
पुंछ जिले को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana - AB PMJAY) SEHAT Scheme के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह सम्मान मिला। पुंछ जम्मू-कश्मीर का एकमात्र जिला और देश के चुनिंदा जिलों में शामिल रहा, जिसे इस राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त हुई। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के आवास एवं शहरी विकास विभाग (Housing & Urban Development Department - H&UDD) को डिजिटल गवर्नेंस (Digital Governance) के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर के आवास और शहरी विकास विभाग (H&UDD) को डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित SKOCH राष्ट्रीय पुरस्कार – स्वर्ण पुरस्कार और रजत पुरस्कार – मिले। (SKOCH National Awards – Gold Award and Silver Award) – प्राप्त हुए। ये पुरस्कार विभाग की नागरिक-केंद्रित (Citizen-Centric) और नवाचार आधारित (Innovative) डिजिटल परियोजनाओं के लिए दिए गए। इनमें प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं|
UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में भारत दुनिया का सबसे बड़ा जहाज पुनर्चक्रण देश बना है|
भारत वर्ष 2025 में वैश्विक जहाज पुनर्चक्रण (Global Ship Recycling) बाजार में 35.4% हिस्सेदारी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा जहाज पुनर्चक्रण देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (United Nations Conference on Trade and Development - UNCTAD) तथा सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, भारत की वैश्विक जहाज पुनर्चक्रण में हिस्सेदारी 2024 के 30.1% से बढ़कर 2025 में 35.4% हो गई। इसी दौरान पुनर्चक्रित (Recycled) जहाजों की कुल क्षमता (Tonnage) लगभग 60% बढ़कर 1.86 मिलियन ग्रॉस टन (Gross Tons - GT) से 2.99 मिलियन ग्रॉस टन हो गई।
भारतीय महिला 4×100 मीटर टीम ने एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक पदक जीता है|
चीन के शांग्यू (Shaoxing Shangyu, China) में आयोजित एशियन रिले चैंपियनशिप (Asian Relay Championship) 2026 में भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने 43.85 सेकंड समय के साथ स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता|
भारत ने 56वें ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम में कुल 12 पदक जीते हैं|
चेकिया (Czechia) में आयोजित 56वें ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम (Grand Prix Usti nad Labem) मुक्केबाजी (Boxing) प्रतियोगिता में भारत ने कुल 12 पदक जीते| इनमें 8 स्वर्ण पदक (Gold Medals), 3 रजत पदक (Silver Medals) और 1 कांस्य पदक (Bronze Medal) शामिल हैं| भारतीय महिला टीम ने केवल पांच मुक्केबाजों के साथ भाग लेते हुए 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया|
विश्व मुक्केबाजी कप चीन 2026 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक ज्योति गुलिया ने जीता है|
चीन के गुइयांग (Guiyang, China) में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप (World Boxing Cup) 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार 1 स्वर्ण पदक (Gold Medal), 3 रजत पदक (Silver Medals) और 2 कांस्य पदक (Bronze Medals) सहित कुल 6 पदक जीते| ज्योति गुलिया ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता| उन्होंने फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की फरजोना फोजिलोवा (Farzona Fozilova) को हराया|
हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बनी है|
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20 International - T20I) क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं| यह उपलब्धि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ विश्व कप (World Cup) मैच के दौरान हासिल की| उन्होनें अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2009 में खेला था| इस अवसर पर भारतीय टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार और उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने उन्हें ‘200’ अंकित विशेष जर्सी और कैप भेंट कर सम्मानित किया|
हाल ही में मध्य प्रदेश की खुरासानी इमली को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है|
मध्य प्रदेश के धार जिले के शहर मांडू की प्रसिद्ध खुरासानी इमली (Khurasani Imli) को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) टैग प्राप्त हुआ है| खुरासानी इमली सामान्य इमली (Tamarindus indica) नहीं है| यह अफ्रीका (Africa) के प्रसिद्ध बाओबाब वृक्ष (Baobab Tree - Adansonia digitata) का फल है| यह वृक्ष अपने विशाल बोतल के आकार वाले तनों के कारण आसानी से पहचाना जाता है| खुरासानी इमली का स्वाद सामान्य इमली की तुलना में हल्का खट्टा-मीठा होता है और इसमें क्रीम ऑफ टार्टर जैसा विशेष स्वाद पाया जाता है| इसे मांडू इमली (Mandu Imli), गोरिल्ला टैमरिंड (Gorilla Tamarind) और मंकी ब्रेड ट्री (Monkey Bread Tree) के नाम से भी जाना जाता है|
हाल ही में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी|
भारत अपनी BRICS अध्यक्षता 2026 के तहत 25-26 जून 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक (11th BRICS Energy Ministers’ Meeting) की मेजबानी करेगा| इस बैठक में BRICS के सभी 11 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे| इनमें ब्राजील (Brazil), रूस (Russia), भारत, चीन (China), दक्षिण अफ्रीका (South Africa), मिस्र (Egypt), इथियोपिया (Ethiopia), ईरान (Iran), संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates - UAE), सऊदी अरब (Saudi Arabia) और इंडोनेशिया (Indonesia) शामिल हैं| ये 11 देश मिलकर दुनिया की लगभग आधी आबादी और लगभग 40 प्रतिशत वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (Global Gross Domestic Product - GDP) का प्रतिनिधित्व करते हैं|
हाल ही में भारत का पहला सात्विक सूचकांक ‘सात्विक 100’ BSE इंडेक्स सर्विसेज ने लॉन्च किया है|
बीएसई (BSE) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी (Wholly Owned Subsidiary) बीएसई इंडेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (BSE Index Services Pvt. Ltd.) ने भारत का पहला सात्विक सूचकांक (Saatvik Index) ‘बीएसई सात्विक 100 (BSE Saatvik 100)’ लॉन्च किया है| बीएसई सात्विक 100 भारत का पहला शेयर बाजार सूचकांक (Stock Market Index) है, जिसे सात्विक सिद्धांतों (Saatvik Principles) पर आधारित निवेश (Investment) को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है| यह उन निवेशकों (Investors) के लिए बनाया गया है जो नैतिक (Ethical) और मूल्य-आधारित (Value-Based) निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं|
19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वोच्च सम्मान ‘गोल्डन कॉन्च’ पुरस्कार से सिल्वर को सम्मानित किया गया है|
19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Mumbai International Film Festival - MIFF) 2026 में पोलैंड (Poland) की डॉक्यूमेंट्री फिल्म सिल्वर (Silver) को सर्वोच्च सम्मान गोल्डन कॉन्च (Golden Conch) पुरस्कार से सम्मानित किया गया| इस फिल्म का निर्देशन नतालिया कोनियार्ज़ (Natalia Koniarz) ने किया है और इसके निर्माता माचेज कुबिकी (Maciej Kubicki) हैं| MIFF 2026 का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा किया गया, जबकि इसका संचालन (Execution) राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (National Film Development Corporation - NFDC) ने किया|
नॉर्वे ने प्राथमिक विद्यालयों में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है|
नॉर्वे (Norway) ने प्राथमिक विद्यालयों (Elementary Schools) में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Generative Artificial Intelligence - AI) टूल्स के उपयोग पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध लगाया है. यह नियम अगस्त 2026 के अंत से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक वर्ष (Academic Year) से लागू होगा| सरकार का मानना है कि AI पर अधिक निर्भरता बच्चों की बुनियादी सीखने की क्षमता| (Fundamental Learning Skills) जैसे पढ़ना, लिखना और गणित पर नकारात्मक प्रभाव (Negative Impact) डाल सकती है|
हाल ही में सेजल कांबले ने ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पदक जीता है|
सेजल कांबले ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 (ISSF Junior World Championship 2026) में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (10m Air Pistol Women Junior) स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता है| यह प्रतियोगिता जर्मनी के सूहल (Suhl, Germany) शहर में आयोजित की जा रही है| बुल्गारिया की मारिया एंचेवा अतानासोवा (Maria Encheva Atanasova, Bulgaria) ने रजत पदक (Silver Medal) जीता, जबकि भारत की हिमांशी ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया| महिला टीम स्पर्धा (Women's Team Event) में भी वंशिका चौधरी, नव्या और संस्कृति बाना की भारतीय टीम ने 1700-46x के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता| इस चैंपियनशिप में 70 देशों के 800 से अधिक निशानेबाज भाग ले रहे हैं| भारत ने प्रतियोगिता में 84 सदस्यीय दल भेजा है|
हाल ही में चर्चित मिश्मी टाकिन का वैज्ञानिक नाम बुडोरकास टैक्सीकलर है|
सिक्किम में लगभग 27 वर्षों बाद बड़ा बकरी-मृग, मिश्मी टाकिन (Mishmi Takin) को फिर से देखा गया है.14 जून 2026 को उत्तर सिक्किम के टिंगदा रिजर्व फॉरेस्ट में आठ मिश्मी टाकिनों के झुंड का दस्तावेजीकरण किया गया| इससे पहले इसे वर्ष 1999 में देखा गया था| यह इस क्षेत्र में अब तक दर्ज किया गया सबसे बड़ा झुंड है| मिश्मी टाकिन (बुडोरकास टैक्सीकलर) एक बड़ा शाकाहारी (Herbivorous) पर्वतीय स्तनधारी (Mammal) है, जो पूर्वी हिमालय के ऊंचे इलाकों में पाया जाता है| यह मुख्य रूप से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, म्यांमार और चीन में मिलता है| सिक्किम इसका वैश्विक वितरण (Distribution) का सबसे पश्चिमी क्षेत्र माना जाता है| यह प्रजाति IUCN रेड लिस्ट में "असुरक्षित" (Vulnerable) श्रेणी में शामिल है| मिश्मी टाकिन मुख्य रूप से बांस और विलो (Willow) के पौधों की टहनियां खाता है| इसकी मोटी और तैलीय (Oily) खाल इसे कठोर मौसम से बचाने में मदद करती है|
हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की है|
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु (Minimum Age) 15 वर्ष निर्धारित कर दी है| नए नियमों के अनुसार 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अपना व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेंगे और न ही उसका उपयोग कर सकेंगे| इस प्रतिबंध के तहत बच्चे पोस्ट करना, टिप्पणी करना, सामग्री साझा करना, सार्वजनिक समूहों में शामिल होना या अन्य इंटरैक्टिव ऑनलाइन गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे| 15 और 16 वर्ष की आयु के किशोरों को सोशल मीडिया उपयोग की अनुमति होगी, लेकिन उनके लिए विशेष सुरक्षा उपाय (Safeguards) लागू किए जाएंगे| इनमें आयु-उपयुक्त सामग्री नियंत्रण (Age-Appropriate Content Controls), अजनबियों से संपर्क पर प्रतिबंध, स्क्रीन-टाइम प्रबंधन (Screen-Time Management) और अभिभावकीय निगरानी (Parental Supervision) शामिल हैं|
हाल ही में CSIR-NML ने लिथियम-आयन बैटरियों की रीसाइक्लिंग तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए R2E ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है|
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML) ने लिथियम-आयन बैटरियों की रीसाइक्लिंग के लिए नई दिल्ली की R2E ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड (R2E Greentech Private Limited) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य: सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा विकसित स्वदेशी तकनीक का व्यावसायीकरण करना है, जिसके माध्यम से उपयोग के बाद बेकार हो चुकी लिथियम-आयन बैटरियों (Lithium-ion Batteries) का पुनर्चक्रण (Recycling) किया जाएगा| इसके अलावा बेंगलुरु स्थित सर्क्योर प्राइवेट लिमिटेड (CircuOre Private Limited) के साथ तकनीक हस्तांतरण (Technology Transfer) समझौता भी किया गया| सीएसआईआर-एनएमएल द्वारा विकसित इस तकनीक से पुरानी बैटरियों से लिथियम, कोबाल्ट (Cobalt), मैंगनीज (Manganese), निकेल (Nickel), तांबा (Copper), एल्युमिनियम (Aluminium) और ग्रेफाइट (Graphite) जैसे महत्वपूर्ण पदार्थों को दोबारा प्राप्त किया जा सकेगा| इन पदार्थों का उपयोग इलेक्ट्रिक वाहन (EV), इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा भंडारण और स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) उद्योगों में किया जाता है|
हाल ही में भारत ने वर्ष 2027 में फ्रांस के साथ 'तृष्णा' (TRISHNA) सैटेलाइट लॉन्च करने की घोषणा की है|
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जून 2026 को घोषणा की कि भारत और फ्रांस (France) मिलकर तृष्णा (हाई-रिज़ॉल्यूशन नेचुरल रिसोर्स असेसमेंट के लिए थर्मल इन्फ्रा-रेड इमेजिंग सैटेलाइट) (TRISHNA (Thermal Infra-Red Imaging Satellite for High-resolution Natural Resource Assessment) उपग्रह को वर्ष 2027 में लॉन्च करेंगे| यह मिशन वैश्विक जल सुरक्षा (Water Security) और खाद्य सुरक्षा (Food Security) को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा| यह उपग्रह भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस- सेंटर नेशनल डी'एट्यूड्स स्पैटियल्स (CNES - Centre National d'Etudes Spatiales) का संयुक्त मिशन है|
हाल ही में ओपन सोप्रा स्टेरिया डे ल्योन 2026 टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब निकी पूनाचा और प्रूचा इसारो ने जीता है|
भारतीय टेनिस खिलाड़ी निकी पूनाचा और उनके थाईलैंड के जोड़ीदार प्रुच्या इसारो (Pruchya Isaro, Thailand) ने फ्रांस (France) में आयोजित ओपन सोप्रा स्टेरिया डी लियोन 2026 (Open Sopra Steria de Lyon 2026) के युगल (Doubles) वर्ग का खिताब जीता| फाइनल मुकाबले में उन्होंने ट्यूनीशिया के स्कैंडर मंसूरी (Skander Mansouri, Tunisia) और ऑस्ट्रिया के मैक्सिमिलियन न्यूक्रिस्ट (Maximilian Neuchrist, Austria) को 6-0, 6-1 से हराया| यह प्रतियोगिता एटीपी चैलेंजर सर्किट (ATP Challenger Circuit) का हिस्सा है और आउटडोर क्ले कोर्ट (Outdoor Clay Courts) पर खेली जाती है| इस जीत के साथ निकी पूनाचा ने अपने करियर का 10वां एटीपी चैलेंजर डबल्स खिताब (ATP Challenger Doubles Title) जीता| साथ ही यह वर्ष 2026 में उनका चौथा खिताब है|
हाल ही में 26वीं सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी भारत देश करेगा|
भारत पहली बार सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप (Senior Asian Fencing Championship) की मेजबानी करेगा| 26वीं सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 19 से 24 जून 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा| फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Fencing Association of India - FAI) ने इस प्रतियोगिता के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है. टीम में 12 पुरुष और 12 महिला खिलाड़ी शामिल हैं| भारतीय दल की कप्तानी देश की पहली और एकमात्र फेंसिंग ओलंपियन चदलावदा आनंदा भवानी देवी करेंगी|
हाल ही में गुजरात की 'जसदण पटारी संदूक' को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है|
गुजरात की पारंपरिक हस्तकला जसदण पाटरी संदूक (Jasdan Patari Sandook) को वर्ष 2025-26 के लिए भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) टैग प्रदान किया गया है| जसदण पाटरी संदूक सागौन की लकड़ी (Teak Wood) से बनाया जाने वाला पारंपरिक संदूक (Traditional Chest) है, जिसे धातु की सजावट (Metal Embellishment) से आकर्षक बनाया जाता है| यह शिल्प गुजरात के जसदण क्षेत्र की विशेष पहचान माना जाता है| इस GI टैग के लिए सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (Centre for Environment Education - CEE) ने दस्तावेजीकरण और आवेदन प्रक्रिया में सहायता की|
भारत मिस ग्रांड इंटरनेशनल के 14वां संस्करण का आयोजन करेगा|
भारत पहली बार मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (Miss Grand International 2026) की मेजबानी करेगा| मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2026 का 14वां संस्करण अक्टूबर 2026 में आयोजित किया जाएगा| प्रतियोगिता की विभिन्न गतिविधियां नई दिल्ली, जयपुर और आगरा में आयोजित होंगी| इस आयोजन का प्रबंधन स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन (Star Entertainment Production) द्वारा किया जाएगा, जिसका नेतृत्व सौरव आनंद (Sourav Anand) और आकांक्षा ठाकुर (Akanksha Thakur) कर रहे हैं| आकांक्षा ठाकुर मिस ग्रैंड इंडिया (Miss Grand India) की राष्ट्रीय निदेशक (National Director) भी हैं|
तमिलनाडु की लक्षिता थिलगराज, जिन्हें मिस ग्रैंड इंडिया 2026 का खिताब मिला है, इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी|
हाल ही में बिगबास्केट के सह-संस्थापक हरी मेनन ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है|
टाटा समूह (Tata Group) के स्वामित्व वाली ऑनलाइन किराना कंपनी बिगबास्केट (BigBasket) के सह-संस्थापक (Co-founder) हरी मेनन ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है| उनके स्थान पर अमित नंदा को बिगबास्केट का नया CEO नियुक्त किया गया है| वह इससे पहले अमेज़न (Amazon) में डायरेक्टर ऑफ सेलिंग पार्टनर सर्विसेज (Director of Selling Partner Services) के पद पर कार्यरत थे| हरी मेनन ने लगभग 15 वर्षों तक बिगबास्केट का नेतृत्व किया| पद छोड़ने के बाद भी वे कंपनी के निदेशक मंडल (Board of Directors) में बने रहेंगे और नई नेतृत्व टीम को मार्गदर्शन देंगे। सह-संस्थापक विपुल पारेख भी बोर्ड में बने रहेंगे|
हाल ही में दिवंगत रॉबर्ट थर्मन तिब्बती बौद्ध विद्वान थे |
प्रसिद्ध तिब्बती बौद्ध विद्वान (Tibetan Buddhist Scholar) प्रोफेसर रॉबर्ट थर्मन (Professor Robert Thurman) का 84 वर्ष की आयु में न्यूयॉर्क के वुडस्टॉक (Woodstock, New York) में निधन हो गया| वे तिब्बती बौद्ध धर्म (Tibetan Buddhism) के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध विशेषज्ञ थे| वह कोलंबिया विश्वविद्यालय (Columbia University) में इंडो-तिब्बती बौद्ध अध्ययन (Indo-Tibetan Buddhist Studies) के प्रोफेसर थे और तिब्बत हाउस यूएस (Tibet House US) के सह-संस्थापक (Co-founder) भी थे| वे लंबे समय तक अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज (American Institute of Buddhist Studies) के अध्यक्ष (President) रहे| भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित किया था| वे तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा (Dalai Lama) के घनिष्ठ मित्र और उनके प्रमुख समर्थकों में से एक थे| उन्होनें तिब्बती कांग्यूर (Kangyur) से विमलकीर्ति सूत्र (Vimalakirti Sutra) का अंग्रेजी में अनुवाद (Translation) किया और तिब्बती बौद्ध धर्म पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, संपादित कीं और अनुवादित कीं|
हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) का नया अध्यक्ष डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय को नियुक्त किया गया है|
भारत सरकार ने डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (National Statistical Commission - NSC) का नया अध्यक्ष (Chairperson) नियुक्त किया है| इसके साथ ही प्रो. शुभब्रत दास, सत्येंद्र बहादुर सिंह और डॉ. माधवन मुकुंद को आयोग का सदस्य (Member) नियुक्त किया गया है| राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) देश की सर्वोच्च सांख्यिकीय सलाहकार संस्था (Apex Statistical Advisory Body) है| इसकी स्थापना वर्ष 2005 में देश की सांख्यिकीय नीतियों (Statistical Policies), मानकों (Standards) और विभिन्न सांख्यिकीय गतिविधियों के समन्वय (Coordination) के लिए की गई थी| आयोग का मुख्य कार्य राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणाली (National Statistical System) को मजबूत बनाना, सांख्यिकीय प्राथमिकताओं (Statistical Priorities) की निगरानी करना तथा आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है|
हाल ही में लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में मिरोस्लाव क्लोज़े की बराबरी की है|
अर्जेंटीना (Argentina) के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में अल्जीरिया (Algeria) के खिलाफ मैच में शानदार हैट्रिक (Hat-trick) लगाकर विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर लिया है| इस हैट्रिक के साथ उन के विश्व कप में कुल 16 गोल (World Cup Goals) हो गए हैं और उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े (Miroslav Klose, Germany) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है| मिरोस्लाव क्लोज़े के नाम भी विश्व कप में 16 गोल दर्ज हैं| यह उन के करियर की पहली विश्व कप हैट्रिक भी है|
इसके साथ ही 38 वर्ष 357 दिन की उम्र में वे विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी (Oldest Player to Score a World Cup Hat-trick) बन गए हैं| उन्होंने यह रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का पिछला रिकॉर्ड तोड़कर बनाया|
हाल ही में खाद्य भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम का शुभारंभ प्रल्हाद जोशी ने किया है|
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में खाद्य भंडारण के लिए स्मार्ट वेयरहाउसिंग सिस्टम (Smart Warehousing System for food storage) का शुभारंभ किया| यह प्रणाली केंद्रीय भंडारण निगम (Central Warehousing Corporation - CWC) के खाद्यान्न भंडारण को आधुनिक और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई है|
इस नई प्रणाली के तहत देश के 216 अनाज गोदामों की निगरानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (Internet of Things - IoT), स्वचालन (Automation) और डेटा विश्लेषण (Analytics) जैसी उन्नत तकनीकों की मदद से की जाएगी| सभी गोदामों की जानकारी एकीकृत डैशबोर्ड (Integrated Dashboard) पर वास्तविक समय में उपलब्ध होगी| उद्देश्य: गोदाम प्रबंधन (Warehouse Management) को अधिक कुशल बनाना, खाद्यान्न की सुरक्षा बढ़ाना तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System - PDS) के लिए रखे गए अनाज की निगरानी को मजबूत करना|
मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस 2026 के वैश्विक आयोजन की मेज़बानी केन्या ने की|
मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस (World Day to Combat Desertification and Drought) हर वर्ष 17 जून को मनाया जाता है| उद्देश्य: भूमि क्षरण (Land Degradation), सूखा (Drought) और पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) के प्रति जागरूकता बढ़ाना| यह दिवस संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification - UNCCD) के नेतृत्व में मनाया जाता है| वर्ष 2026 की थीम: "चरागाहों को पहचानें, सम्मान दें और पुनर्स्थापित करें (Rangelands: Recognize. Respect. Restore)"|
हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की 28वीं बैठक की मेजबानी भारत ने की|
भारत ने 15-16 जून 2026 को नई दिल्ली में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (Indian Ocean Rim Association - IORA) की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (Committee of Senior Officials - CSO) की 28वीं बैठक की मेजबानी की| यह बैठक IORA में भारत की वर्तमान अध्यक्षता के तहत आयोजित की गई| उद्देश्य: हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग (Regional Cooperation) को मजबूत करना और शांतिपूर्ण, स्थिर तथा समृद्ध भविष्य के लिए संगठन की आगामी कार्ययोजना (Roadmap) पर चर्चा करना| CSO, IORA की दूसरी सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था (Decision-Making Body) है, जो नीतिगत विषयों (Policy Matters) की समीक्षा कर उन्हें अंतिम मंजूरी के लिए मंत्रिपरिषद (Council of Ministers - COM) को भेजती है|
हाल ही में दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी स्पेसएक्स बनी है|
स्पेसएक्स (SpaceX) बाजार मूल्य (Market Capitalization) के आधार पर अमेज़न (Amazon) को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी (Fifth Most Valuable Company) बन गई है| कंपनी के शेयरों में 11.2% की बढ़ोतरी के बाद उसका कुल बाजार मूल्य लगभग 2.76 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया| इस बढ़त के साथ स्पेसएक्स अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के करीब पहुंच गई है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 2.92 ट्रिलियन डॉलर है|
हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम को नियुक्त किया गया है|
IPS अधिकारी सुंदरराज पट्टिलिंगम को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency - NIA) का महानिरीक्षक (Inspector General - IG) नियुक्त किया गया है| उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र (Bastar Region) में माओवादी विरोधी अभियानों (Anti-Maoist Operations) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनकी इस उपलब्धि और अनुभव को देखते हुए उन्हें NIA में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है| राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भारत की प्रमुख आतंकवाद विरोधी जांच एजेंसी (Counter-Terrorism Investigation Agency) है, जो गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs - MHA) के अधीन कार्य करती है| यह एजेंसी आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों की जांच करती है|
हाल ही में GSER 2026 के अनुसार, बेंगलुरु बीजिंग के बाद एशिया में दूसरा सबसे बेहतरीन AI-नेटिव क्लस्टर बना है|
बेंगलुरु ने ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रिपोर्ट 2026 (Global Startup Ecosystem Report - GSER 2026) में दुनिया के शीर्ष स्टार्टअप केंद्रों (Startup Ecosystems) में 15वां स्थान हासिल किया है| यह पिछले वर्ष की तुलना में एक स्थान नीचे है, लेकिन एशिया (Asia) में यह छठे स्थान पर बना हुआ है| रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु को एशिया का दूसरा सर्वश्रेष्ठ AI-नेटिव स्टार्टअप क्लस्टर (AI-Native Startup Cluster) माना गया है, जो केवल बीजिंग (Beijing) से पीछे है| शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम का कुल मूल्य लगभग 153 बिलियन डॉलर आंका गया है| बेंगलुरु को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा AI टैलेंट हब (AI Talent Hub) भी माना जाता है, जहां लगभग 6 लाख AI और मशीन लर्निंग (Machine Learning) पेशेवर कार्यरत हैं| जनवरी 2026 तक यहां 30 यूनिकॉर्न (Unicorn Startups) मौजूद थे, जो वैश्विक औसत 11 से कहीं अधिक है| रिपोर्ट में बेंगलुरु को प्रदर्शन (Performance) और अनुसंधान एवं विकास (Research and Development - R&D) में 9 अंक, AI-नेटिव क्लस्टर में 8 अंक तथा फंडिंग (Funding) और बाजार पहुंच (Market Reach) में 7 अंक प्राप्त हुए| वर्ष 2021 से 2025 के बीच शहर ने 39 बिलियन डॉलर का वेंचर कैपिटल निवेश (Venture Capital Funding) आकर्षित किया और 46 बिलियन डॉलर के एग्जिट दर्ज किए|
हाल ही में निम्न में से उत्तराखंड ने किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति दी है|
किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना (Kishau Multi-Purpose Dam Project) को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 6 राज्यों ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति जताई है, जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान शामिल है| यह परियोजना टोंस नदी (Tons River) पर बनाई जा रही है, जो यमुना नदी (Yamuna River) की प्रमुख सहायक नदी (Tributary) है| लगभग 422 मेगावाट (MW) क्षमता वाली यह परियोजना यमुना में स्वच्छ जल (Clean Water) के प्रवाह को बढ़ाने और नदी के पुनर्जीवन (Rejuvenation) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी| करीब 15,000 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर प्रस्तावित है| जल घटक (Water Component) के लिए केंद्र सरकार (Central Government) 90% वित्तीय सहायता (Financial Assistance) प्रदान करेगी, जबकि शेष 10% खर्च छह राज्यों द्वारा साझा किया जाएगा| यह परियोजना जल आपूर्ति (Water Supply), जल संरक्षण (Water Conservation), जलविद्युत उत्पादन (Hydropower Generation) और पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) के लिए महत्वपूर्ण है|
हाल ही में त्रिपुरा के वाद्ययंत्र 'सारिंदा' को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है|
त्रिपुरा के प्रसिद्ध पारंपरिक वाद्य यंत्र "त्रिपुरा सारिंदा (Tripura Sarinda)" को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) टैग प्रदान किया गया है| सारिंदा एक तार वाला पारंपरिक वाद्य यंत्र (Bowed String Instrument) है, जिसे त्रिपुरा की जनजातीय समुदायों (Indigenous Communities) द्वारा लोक संगीत, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक उत्सवों में बजाया जाता है| इससे पहले त्रिपुरा के क्वीन अनानास (Queen Pineapple), रिशा/पछरा (Risha/Pachra) एवं रिग्नाई (Rignai) जैसे पारंपरिक जनजातीय परिधान (Traditional Tribal Attire) तथा प्रसिद्ध माताबाड़ी पेड़ा (Matabari Peda) को भी GI टैग मिल चुका है| माताबाड़ी पेड़ा एक दुग्ध आधारित मिठाई है, जिसे गोमती जिले के उदयपुर स्थित 524 वर्ष पुराने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (Tripura Sundari Temple) में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है|
हाल ही में अंडर-17 महिला युवा फुटबॉल लीग का पहला संस्करण आयोजित किया जाएगा|
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation - AIFF) ने भारत की पहली अंडर-17 महिला युवा लीग (Under-17 Women’s Youth League) शुरू करने की घोषणा की है| इस लीग में देशभर की 16 टीमें भाग लेंगी| टूर्नामेंट का आयोजन 18 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक आरकेएम फुटबॉल अकादमी, नारायणपुर, छत्तीसगढ़ (RKM Football Academy, Narainpur, Chhattisgarh) में किया जाएगा|
हाल ही में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 733.28 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है|
महाराष्ट्र पुलिस के आधुनिकीकरण (Modernisation of Maharashtra Police) के लिए केंद्र सरकार ने 733.28 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है| उद्देश्य: पुलिस बल को तकनीक-संचालित (Technology-Driven) और भविष्य के लिए तैयार बनाना| यह परियोजना केंद्र-राज्य साझेदारी मॉडल (Joint Funding Model) के तहत लागू की जाएगी, जिसमें कुल लागत का 60% केंद्र सरकार और 40% महाराष्ट्र सरकार वहन करेगी| यह सहायता गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की राज्यों को पुलिस आधुनिकीकरण सहायता योजना (Assistance to States for Modernisation of Police - ASUMP) के तहत प्रदान की जा रही है|
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है|
स्लोवाकिया (Slovakia) के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी (Peter Pellegrini) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास (Order of the White Double Cross, First Class)" से सम्मानित किया है| यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है| इस अवसर पर भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी (Comprehensive Partnership) के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की| दोनों देशों ने श्रम प्रवासन (Labour Migration), रक्षा (Defence), डिजिटल प्रौद्योगिकी (Digital Technologies), उच्च शिक्षा और शोध (Higher Education and Research), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI), क्वांटम संचार (Quantum Communication), पर्यटन (Tourism) और विज्ञान (Science) सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 11 समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए| इसके अलावा, दोनों देशों ने आतंकवाद निरोध (Counter Terrorism) के लिए संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) और कॉन्सुलर संवाद (Consular Dialogue) शुरू करने की भी घोषणा की|
हाल ही में 'अगथियार-द यूनिफायर' पुस्तक का विमोचन सी.पी. राधाकृष्णन ने किया है|
‘अगथियार– द यूनिफायर (Agatthiyar – The Unifier)’ पुस्तक का विमोचन 15 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया| यह पुस्तक ऋषि अगस्त्य (Sage Agatthiyar) के जीवन और उनके विचारों पर आधारित है| इसमें भारत की सांस्कृतिक (Cultural) और आध्यात्मिक (Spiritual) एकता को बढ़ावा देने में उनके योगदान को बताया गया है| उपराष्ट्रपति ने कहा कि अगस्त्य भारत के उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कड़ी हैं| इस पुस्तक को ओ. शमा भट और डॉ. एम. एन. सुधा ने लिखा है, जबकि प्रोफेसर कल्याणी ने इसका तमिल भाषा में अनुवाद (Translation) किया है|
हाल ही में लंबी दूरी की भू-आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल परीक्षण ओडिशा से किया गया है|
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research & Development Organisation - DRDO) ने ओडिशा तट के पास स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (Dr APJ Abdul Kalam Island) से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज मिसाइल (Long Range Land Attack Cruise Missile - LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण (Flight Test) किया| यह एक स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइल है, जिसके सभी प्रमुख सिस्टम (Sub-systems) DRDO की विभिन्न प्रयोगशालाओं (Laboratories) और भारतीय उद्योग के सहयोग से तैयार किए गए हैं| इसका प्रमुख विकास केंद्र (Nodal Laboratory) एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (Aeronautical Development Establishment - ADE), बेंगलुरु है|
परीक्षण के दौरान सभी निर्धारित लक्ष्य (Test Objectives) सफलतापूर्वक पूरे हुए| रक्षा सचिव एवं रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने परीक्षण के दौरान सभी गतिविधियों की लगातार निगरानी की|
हाल ही में पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (डब्ल्यूटी-मारुत) पोर्टल का शुभारंभ प्रल्हाद जोशी ने किया है|
केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गोवा में आयोजित वैश्विक पवन दिवस 2026 (Global Wind Day 2026) राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान डब्ल्यूटी-मारुत (WT-Marut) पोर्टल का शुभारंभ किया| यह भारत का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) है, जिसे पवन टरबाइन (Wind Turbine) आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है| इस पोर्टल को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New and Renewable Energy - MNRE) ने भारतीय पवन टरबाइन विनिर्माता संघ (Indian Wind Turbine Manufacturers Association - IWTMA), विंड इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (Wind Independent Power Producers Association (WIPPA) और इंडियन विंड पावर एसोसिएशन (Indian Wind Power Association (IWPA) और अन्य इंडस्ट्री बॉडीज़ के साथ मिलकर तैयार किया है|
हाल ही में भारत की नई यूनिकॉर्न कंपनी सर्वम एआई बनी है|
बेंगलुरु (Bengaluru) स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence - AI) स्टार्टअप सर्वमएआई (Sarvam AI) ने 234 मिलियन डॉलर की फंडिंग (Funding) हासिल कर भारत के यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्लब में शामिल हो गई है| इस निवेश के बाद कंपनी का मूल्यांकन (Valuation) लगभग 1.5 बिलियन डॉलर हो गया है| इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व एचसीएलटेक (HCLTech) और बेसेमर वेंचर पार्टनर्स (Bessemer Venture Partners) ने किया| HCLTech ने 150 मिलियन डॉलर का निवेश कर कंपनी में 10.4% हिस्सेदारी (Stake) हासिल की है| सर्वम एआई ने हाल ही में 105-बिलियन-पैरामीटर (105-Billion-Parameter) वाला एक बड़ा लार्ज लैंग्वेज मॉडल (Large Language Model - LLM) और व्यावसायिक उपयोग (Commercial Use) के लिए कई AI टूल्स लॉन्च किए हैं| कंपनी को भारत में शुरुआती ब्लैकवेल (Blackwell) आधारित AI कंप्यूटिंग क्लस्टर (AI Compute Cluster) तक भी पहुंच मिली है, जो उन्नत AI प्रशिक्षण (AI Training) और कार्यों (Inference) के लिए उपयोग किया जाता है|
हाल ही में पहली बार मच्छर जनित फ्लैविवायरस "उसुतु वायरस" की पुष्टि स्कॉटलैंड में की गई है|
स्कॉटलैंड (Scotland) में पहली बार उसुतु वायरस (Usutu Virus - USUV) ब्लैकबर्ड (Blackbird) पक्षियों में पाया गया है| इसकी पहचान एनिमल एंड प्लांट हेल्थ एजेंसी (Animal and Plant Health Agency - APHA) के वन्य पक्षी निगरानी कार्यक्रम (Wild Avian Surveillance Programme) के दौरान हुई| जिससे जलवायु-प्रेरित मच्छरजनित बीमारियों और वन्यजीवन की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है| उसुतु वायरस एक मच्छर जनित वायरस (Mosquito-borne Virus) है, जो डेंगू (Dengue), येलो फीवर (Yellow Fever) और वेस्ट नाइल वायरस (West Nile Virus) वाले वायरस परिवार से संबंधित है| यह मुख्य रूप से मच्छरों के जरिए जंगली पक्षियों (Wild Birds) में फैलता है और यूरोप के कई देशों में ब्लैकबर्ड की संख्या में कमी का कारण बना है|
हाल ही में केंद्र सरकार ने रवि-ब्यास और कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरणों का कार्यकाल 1 वर्ष वर्ष के लिए बढ़ाया है|
भारत सरकार ने देश के दो सबसे पुराने जल विवाद न्यायाधिकरणों (Water Disputes Tribunals) — रावी-ब्यास जल विवाद न्यायाधिकरण (Ravi and Beas Water Disputes Tribunal) और कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण (Krishna Water Disputes Tribunal) — का कार्यकाल (Tenure) एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है, जो क्रमशः 5 अगस्त, 2027 और 31 जुलाई, 2027 तक है| रावी-ब्यास न्यायाधिकरण का गठन 1986 में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए किया गया था| वहीं, कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण 2004 में महाराष्ट्र, कर्नाटक और तत्कालीन आंध्र प्रदेश के बीच नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर बनाया गया था|
हाल ही में 55 वर्षों की सेवा के बाद भारतीय नौसेना का इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन हेलीकॉप्टर निष्क्रिय किया गया है|
भारतीय नौसेना (Indian Navy) के हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 330 (Indian Naval Air Squadron 330 INAS 330), जिसे "द हार्पून्स (The Harpoons)" के नाम से जाना जाता है, ने 14 जून 2026 को अपने प्रसिद्ध सी किंग Mk 42B (Sea King Mk 42B) हेलीकॉप्टर बेड़े (Fleet) को आधिकारिक रूप से सेवा से विदाई दी| 17 अप्रैल 1971 को कोच्चि के INS गरुड़ (INS Garuda) में कमांडर एमपी वधावन के कमान में कमीशन किया गया, आईएनएएस 330 भारतीय नौसेना के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित स्क्वाड्रनों में से एक रहा है| सी किंग Mk 42B हेलीकॉप्टर का उपयोग पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-Submarine Warfare), जहाज रोधी अभियान (Anti-Ship Missions) और खोज एवं बचाव कार्य (Search and Rescue Operations) के लिए किया जाता था| इसने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (Indo-Pak War) में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
हाल ही में तेलंगाना ने दुर्लभ पांडुलिपियों और अभिलेखीय रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण एवं संरक्षण के लिए ईरान के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|
तेलंगाना सरकार के विरासत विभाग (Department of Heritage) ने ईरान (Iran) के नूर इंटरनेशनल माइक्रोफिल्म सेंटर (Noor International Microfilm Centre) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य: राज्य की दुर्लभ पांडुलिपियों (rare manuscripts), चित्रों, किताबों और अभिलेखीय रिकॉर्ड्स (archival records) का डिजिटलीकरण, संरक्षण और कैटलॉगिंग करना| इस समझौते के तहत 737 दुर्लभ पांडुलिपियों, 3,091 ऐतिहासिक चित्रों (Historical Paintings), 14,522 पुस्तकों (Library Books) और 101 दस्तावेज़ों (Archival Records) का डिजिटलीकरण (Digitisation), सूचीकरण (Cataloguing) और संरक्षण (Conservation) किया जाएगा| इस परियोजना का पूरा खर्च ईरान की नूर इंटरनेशनल माइक्रोफिल्म सेंटर वहन करेगी| इस पहल का उद्देश्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है|
हाल ही में बिहार की बावन बूटी साड़ी को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है|
बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) टैग मिला है| इनमें नालंदा की बावन बूटी साड़ी और फैब्रिक (Bavan Buti saree and fabric), गया का पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट (Pattharkatti stone craft) और भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग (Pidhiya Painting) शामिल हैं| बावन बूटी में कपड़ों पर पारंपरिक डिजाइन (Traditional Motifs) और सांस्कृतिक प्रतीक (Cultural Symbols) हाथ से बुने जाते हैं| पत्थरकट्टी कला में काले ग्रेनाइट (Black Granite) पत्थरों से मूर्तियां और कलाकृतियां बनाई जाती हैं, यह लगभग 300 वर्ष पुरानी विरासत (Heritage) है|
हाल ही में झारखंड की डोकरा शिल्प को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है|
झारखंड राज्य के 11 पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) टैग प्रदान किया गया है| GI टैग किसी उत्पाद की विशेष पहचान और उसके मूल स्थान (Origin) को कानूनी मान्यता देता है| GI टैग पाने वाले प्रमुख उत्पादों में भगैया साड़ी और फैब्रिक (Bhoya Saree and Fabric), कुचाई सिल्क साड़ी (Kuchai Silk Saree), केसरिया कलाकंद (Kesaria Kalakand), डोकरा शिल्प (Dokra Craft), दुमका चादर (Dumka Chadar), बडोनी पपेट्स (Baroni Puppets), मुंडा आभूषण (Munda Jewellery), झारखंड बांस शिल्प (Jharkhand Bamboo Craft), तसर सिल्क और साड़ियां (Tussar Silk and Sarees), जादोपटिया चित्रकला (Jadopatia Painting) और पांची साड़ी और फैब्रिक (Pancho Saree and Fabric) शामिल हैं| GI टैग मिलने से इन पारंपरिक कला (Traditional Art) और हस्तशिल्प (Handicrafts) को संरक्षण (Protection) मिलेगा|
हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन का 52वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है |
52वां G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) 15 से 17 जून 2026 तक फ्रांस (France) के एवियन-लेस-बेन्स (Évian-les-Bains) शहर में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) कर रहे हैं| इस तीन दिवसीय सम्मेलन में G7 के सात सदस्य देश—फ्रांस, अमेरिका (USA), ब्रिटेन (United Kingdom), कनाडा (Canada), जर्मनी (Germany), इटली (Italy) और जापान (Japan) भाग ले रहे हैं| इसके अलावा, यूरोपीय परिषद (European Council) और यूरोपीय आयोग (European Commission) के अध्यक्ष भी इसमें शामिल हो रहे हैं| भारत, ब्राजील (Brazil), दक्षिण कोरिया (South Korea), केन्या (Kenya) और मिस्र (Egypt) को भागीदार देश (Partner Countries) के रूप में आमंत्रित किया गया है. वहीं, यूक्रेन (Ukraine), कतर (Qatar) और संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates - UAE) को भी इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है| इसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है| यह दूसरी बार है जब एवियन-लेस-बेन्स में G7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले इसने 2003 में 29वां G8 शिखर सम्मेलन आयोजित किया था| फ्रांस ने अंतिम बार 2019 में बियारिट्ज़ (Biarritz) में G7 की मेजबानी की थी|
हाल ही में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप जीतने वाले पहले भारतीय सुदर्शन पटनायक बने हैं|
ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार (Sand Artist) सुदर्शन पटनायक को रूस के कालिनिनग्राद क्षेत्र (Russia) में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सैंड स्कल्पचर महोत्सव (II International Festival of Sand Sculpture) में रूस ग्रैंड सैंड मास्टर कप 2026 (Russia Grand Sand Master Cup 2026) से सम्मानित किया गया है| यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय सैंड आर्टिस्ट बने हैं| इस महोत्सव में कई देशों के 12 प्रमुख रेत कलाकारों (Sand Sculptors) ने भाग लिया| सुदर्शन पटनायक ने 3 मीटर ऊंची रेत की मूर्ति बनाई, जिसमें पृथ्वी (Earth) के दो अलग-अलग रूप दिखाए गए. एक तरफ पर्यावरण प्रदूषण (Environmental Pollution) और ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) से प्रभावित धरती को दर्शाया गया, जबकि दूसरी तरफ पेड़ लगाने (Tree Plantation) और पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) के जरिए उम्मीद और बेहतर भविष्य का संदेश दिया गया|
हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम को लगभग 1,400 वर्षों पुराने अभिलेख नल्लामाला-नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व से मिले हैं|
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India - ASI) के एपिग्राफी शाखा (Epigraphy Branch) ने नल्लमाला-नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (NSTR) क्षेत्र में एक सर्वेक्षण (Survey) के दौरान 25 प्राचीन शिलालेख (Ancient Inscriptions) दर्ज किए हैं| इन शिलालेखों से पता चलता है कि इस क्षेत्र में लगभग 1,400 वर्षों से मानव बस्ती (Ancient Habitation) मौजूद थी| सर्वेक्षण के दौरान कृष्णा नदी (Krishna River) के पास गुफाओं में प्राचीन शैल चित्र (Rock Paintings) और ज्यामितीय आकृतियां (Geometric Motifs) भी मिली हैं| प्रारंभिक अध्ययन (Preliminary Assessment) के अनुसार, ये चित्र महा-पाषाण काल (Megalithic Period) और प्रारंभिक ऐतिहासिक काल (Early Historic Period), यानी लगभग 1500 ईसा पूर्व (BCE) के हो सकते हैं|
हाल ही में उत्तर प्रदेश ने शिक्षकों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम पोर्टल शुरू किया है |
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारजनों (Dependent Family Members) को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना (Chief Minister’s Cashless Medical Scheme) के तहत एक नया पंजीकरण पोर्टल (Registration Portal) शुरू किया है| इस योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षक, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों को हर साल 5 लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज सुविधा मिलेगी| यह सुविधा सरकारी और चयनित निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी| बेसिक शिक्षा विभाग (Basic Education Department) के शिक्षक इस पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं| रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस मेडिकल कार्ड (Cashless Medical Card) मिलेगा, जिससे इलाज की सुविधा आसानी से प्राप्त की जा सकेगी|
हाल ही में तेलंगाना ने सरकारी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में ब्रेकफास्ट और मिल्क योजना शुरू की है|
तेलंगाना सरकार ने सरकारी स्कूलों (Government Schools) और जूनियर कॉलेजों (Junior Colleges) के छात्रों के लिए ब्रेकफास्ट और मिल्क योजना (Breakfast and Milk Scheme) शुरू की है| उद्देश्य: बच्चों के पोषण (Nutrition), स्कूल में उपस्थिति (Attendance) और पढ़ाई के परिणाम (Learning Outcomes) में सुधार करना|
हाल ही में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 19वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है|
19वां मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Mumbai International Film Festival - MIFF) 15 से 21 जून 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है| यह दक्षिण एशिया (South Asia) का सबसे पुराना डॉक्यूमेंट्री (Documentary), लघु कथा (Short Fiction) और एनिमेशन (Animation) फिल्मों का महोत्सव है, जिसकी शुरुआत 1990 में बॉम्बे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के नाम से हुई थी| इस वर्ष प्रतियोगिता (Competition) वर्ग में 144 फिल्में शामिल हैं, जिनमें 13 देशों की 52 अंतरराष्ट्रीय और 92 राष्ट्रीय फिल्में हैं| वहीं, गैर-प्रतियोगिता (Non-Competition) वर्ग में 202 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा| इस महोत्सव की शुरुआत एनिमेशन फिल्म गुड लक टू यू ऑल (Good Luck to You All), आर्विन बेलार्मिनो और काइला डैनेल रोमेरो द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ‘अगापिटो (Agapito)’ और सारा डोसा की निर्देशित डॉक्यूमेंट्री ‘टाइम एंड वॉटर (Time and Water)’ से होगी| प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डेविड एटनबरो (Filmmaker David Attenborough) को ‘सेंटेनरी ट्रिब्यूट’ के तहत उनकी दो फिल्मों के विशेष प्रदर्शन के साथ सम्मानित किया जाएगा|
भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी पहले टी बैग के लिए गुणवत्ता मानक में एपिक्लोरोहाइड्रिन कैंसरकारी रसायन के उपयोग पर रोक लगाई गई है|
भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards - BIS) ने पहली बार टी बैग (Tea Bags) के लिए नए गुणवत्ता मानक (Quality Standards) जारी किए हैं| नए नियमों के तहत टी बैग बनाने में एपिक्लोरोहाइड्रिन (Epichlorohydrin) और क्लोरीन ब्लीचिंग (Chlorine Bleaching) के उपयोग पर रोक लगा दी गई है| एपिक्लोरोहाइड्रिन (1क्लोरो2,3एपॉक्सीप्रोपेन 1chloro2,3epoxypropane) एक रंगहीन, ज्वलनशील तरल रसायन (colourless, flammable liquid Chemical) है, जिसका उपयोग कागज को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है| इसे एपॉक्सी रेजिन, सिंथेटिक ग्लिसरीन (epoxy resins, synthetic glycerine) और अन्य उत्पाद बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|
हाल ही में केंद्र सरकार ने असम और नागालैंड के साथ सीमा पर तेल और गैस उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन (domestic exploration and production of hydrocarbons) बढ़ाने के लिए असम और नागालैंड की सरकारों के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (tripartite MoU) किया है| MoU पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए| उद्देश्य: असम-नागालैंड सीमा के विवादित क्षेत्र (disputed area belt DAB) में तेल और खनिज खोज कार्य करना | केवल असम में भारत के कच्चे तेल के भंडार का लगभग 22% और देश के प्राकृतिक गैस के भंडार का लगभग 15% हिस्सा है, जबकि नागालैंड में असम-अराकान बेसिन के नागा-शुप्पेन बेल्ट (Naga-Schuppen Belt of the Assam-Arakan Basin) में महत्वपूर्ण हाइड्रोकार्बन संभावनाएं हैं, ऐसे संसाधन जहाँ हाइड्रोकार्बन प्राकृतिक रूप से प्रवाहित होते हैं और जिनके विशाल अप्रयुक्त संसाधन भी हैं|
तिलहन किसानों के लिए भारत की पहली देशव्यापी व्हाट्सऐप आधारित एआई परामर्श सेवा ऑयलसीड्स किसान मित्र के नाम से शुरू की गई है|
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research (ICAR) ने तिलहन किसानों (oilseed farmers) को समय पर, शोध-आधारित सलाह देने के लिए एक AI-आधारित वट्सऐप टूल (AI-based WhatsApp tool)- ऑयलसीड्स किसान मित्र (Oilseeds Kisaan Mitra) लॉन्च किया है, जो कई भाषाओं में उपलब्ध है| यह तिलहन किसानों के लिए भारत की पहली देशव्यापी व्हाट्सऐप आधारित एआई परामर्श सेवा है| "ऑयलसीड्स किसान मित्र" एक वट्सऐप-आधारित सेवा है, जिसे ICAR-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ ऑयलसीड्स रिसर्च, हैदराबाद (ICAR-Indian Institute of Oilseeds Research (ICAR-IIOR), Hyderabad) ने विकसित किया है|
हाल ही में दिवंगत जसपाल राणा का संबंध निशानेबाजी से था|
भारतीय निशानेबाज और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता (Asian Games gold medalist) जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| वह भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के प्रशिक्षक (coach for Indian pistol shooters) के रूप में कार्यरत थे| उन्होंने मनु भाकर को निशानेबाजी में प्रशिक्षित किया और वर्ष 2024 के पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने में मदद की| उन्होनें अपने करियर में 4 एशियाई खेल स्वर्ण पदक और 15 राष्ट्रमंडल खेल पदक (Commonwealth Games medals) (9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक) जीते हैं| उन्हें वर्ष 1994 में अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award), 1997 में पद्म श्री (Padma Shri) और 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) से सम्मानित किया गया|
हाल ही में रुद्र गौरव श्रेष्ठ को तुर्किये में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है|
IFS ऑफिसर रुद्र गौरव श्रेष्ठ को तुर्किये में भारत का नया राजदूत (Ambassador of India to Turkey) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में, मई 2023 से ईरान (Iran) में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत है| उनकी नियुक्ति भारत और तुर्किये के बीच हाल ही में हुई विदेश कार्यालय की वार्ता के बाद हुई है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया|
हाल ही में भारत के पहले घरेलू रूप से निर्मित एयरबस C295 एयरक्राफ्ट ने वडोदरा से सफल उड़ान परीक्षण किया है|
हाल ही में भारत के पहले घरेलू रूप से निर्मित एयरबस C295 सैन्य परिवहन एयरक्राफ्ट (domestically built Airbus C295 military transport aircraft) ने वडोदरा में फाइनल असेंबली लाइन (Final Assembly Line) से अपना पहला सफल उड़ान परीक्षण किया है| यह पहली टेस्ट फ्लाइट विमान की पोस्ट प्रोडक्शन टेस्टिंग प्रक्रिया में एक अहम कदम है| यह विमान 40 C295 विमानों में से पहला है, जो भारत में भारतीय वायु सेना के लिए एयरबस डिफेन्स (Airbus Defence) और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (Tata Advanced Systems Limited) के साझेदारी के तहत बनाये जा रहे है| C295 इंडिया प्रोग्राम भारत में कोई भी सैन्य विमान निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित होने का पहला मामला है| यह प्रोजेक्ट 2021 में भारत और एयरबस डिफेंस और स्पेस के बीच 56 C295 विमान खरीदने के लिए हस्ताक्षरित 21,935 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है| इस समझौते के तहत, पहले 16 विमान स्पेन से फ्लाई-अवे कंडीशन में डिलीवर किए जा रहे हैं, जबकि बाकी 40 भारत में निर्मित किए जा रहे हैं|
हाल ही में अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी सम्मेलन (उत्तरी क्षेत्र) 2026 जम्मू में आयोजित किया जा रहा है|
दो दिवसीय अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी सम्मेलन (उत्तरी क्षेत्र) 2026 (All India Liaison Officers Conference (North Zone) 2026) जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में 11 जून से आयोजित किया जा रहा है| उद्देश्य: वस्त्र क्षेत्र को मजबूत करना, हितधारकों की भागीदारी बढ़ाना और उद्योग में सतत विकास तथा प्रतिस्पर्धा (sustainable growth and competitiveness) को बढ़ावा देना| इस सम्मेलन में उत्तरी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संपर्क अधिकारी और कपड़ा क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं| इस सम्मेलन में उद्योग से संबंधित मुद्दों, नीति कार्यान्वयन, गुणवत्ता मानकों और समन्वय तंत्रों को मजबूत करने पर चर्चा हो रही है|
हाल ही में शिगेला संक्रमण का प्रकोप केरल में फैल रहा है|
केरल राज्य में शिगेला संक्रमण (Shigella infections) के लगभग 339 मामले सामने आये है| इसके चलते, केरल स्वास्थ्य विभाग ने शिगेला संक्रमण के प्रकोप को लेकर एक जरूरी चेतावनी जारी की है| शिगेलोसिस एक बहुत ही संक्रामक आंत का संक्रमण (highly contagious intestinal infection) है, जो शिगेला बैक्टीरिया (Shigella bacteria) की वजह से होता है| शिगेला गंदे हाथों, खाने, पानी, सतहों या वस्तुओं के जरिए मल-मौखिक मार्ग (fecal-oral route) से आसानी से फैलता है| संक्रमण पैदा करने के लिए सिर्फ 10 से 100 शिगेला जीवाणु पर्याप्त होते हैं, जिससे यह दुनिया भर में दस्त का सबसे संक्रामक बैक्टीरियल कारण बन जाता है|
शिगेला बैक्टीरिया मानव पेट के खतरनाक एसिडिक वातावरण को सहन कर सकता है| मानव शरीर के बाहर, यह पानी में हफ्तों तक जीवित रह सकता है|
हाल ही में कर्नाटक ने प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के पहले चरण के लिए ढांचा और प्रशासनिक रूपरेखा को अंतिम रूप दिया है|
कर्नाटक के कलबुर्गी के पास प्रस्तावित पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क (PM MITRA Textile Park) के पहले चरण के लिए ढांचा और प्रशासनिक रूपरेखा (infrastructure blueprint and administrative framework) को अंतिम रूप दिया है| इसमें ₹1,800 करोड़ का निवेश और विश्व स्तरीय अवसंरचना शामिल है|
इस प्रोजेक्ट को चरणों में विकसित किया जाएगा, जिसमें पहला चरण लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्र में कलबुर्गी-जेवारगी हाईवे के किनारे होना किरानागी, नादिसिनूर और फिरोजाबाद गांवों के पास फैला होगा| औद्योगिक जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, अधिकारियों द्वारा एक व्यापक जल आपूर्ति नेटवर्क स्थापित किया जाएगा, जिसे 5 लाख लीटर की ग्राउंड-लेवल जलाशय (ground-level reservoir) और 10 लाख लीटर की ऊँचाई वाली शुद्ध जल की जलाशय (elevated treated-water reservoir) द्वारा समर्थित किया जाएगा| 2.5 MLD की कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (Common Effluent Treatment Plant (CETP)) स्थापित करने का प्रस्ताव भी है, जिसमें जिरो लिक्विड डिस्चार्ज (Zero Liquid Discharge (ZLD) technology) तकनीक का इस्तेमाल होगा|
हाल ही में विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.6% अनुमानित की है|
विश्व बैंक (World Bank) ने अपनी ‘ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स’ रिपोर्ट (Global Economic Prospects report) में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर (Gross Domestic Product growth) 6.6% अनुमानित की है| यह पूर्वानुमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुमानित 7.7% वृद्धि के बाद आया है| वित्त वर्ष 2027-28 में भारत की विकास दर 7.2 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2028-29 में 7.0 प्रतिशत अनुमानित की है| वहीँ, वर्ष 2026 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर (global growth forecast) का अनुमान घटाकर 2.5% की है| वैश्विक वृद्धि 2025 में 2.9% से घटकर 2026 में 2.5% होने की उम्मीद है, जो Covid-19 महामारी के बाद से सबसे कमजोर विकास को दर्शाता है| इस रिपोर्ट में ग्रामीण खपत (Rural consumption) और उबरती हुई शहरी मांग के समर्थन से मजबूत घरेलू मांग को भी दर्शाया गया है, जो भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है|
हाल ही में दिवंगत भारती राजा को वर्ष 2004 के पद्म श्री से सम्मानित किया गया था|
फिल्म निर्माता, अभिनेता और निर्देशक, भारती राजा का चेन्नई में 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होनें 1977 में फिल्म '16 वयाथिनिले' से अपने करियर की शुरुआत की थी| उन की प्रमुख फिल्मों में 'किझाके पोगुम रेल', 'सिगप्पु रोजक्कल', 'अलैगल ओइवथिल्लई', 'काधल ओवियम' और 'मुधल मरियाथाई' शामिल हैं|
2004 में उन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित किया गया| उन्हें 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards), 6 तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स (Tamil Nadu State Film Awards) और 1 नंदी अवॉर्ड (Nandi Award) मिला| तमिल सिनेमा में उनके व्यापक काम के अलावा, उन्होंने तेलुगु और हिंदी में भी फिल्में निर्देशित कीं|
टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप 2026 में ATP चैलेंजर डबल्स खिताब रामकुमार रामनाथन और ऋत्विक बोलिपल्ली ने जीता है|
रामकुमार रामनाथन और ऋत्विक बोलिपल्ली ने टेक्सास में टेक्सास स्पाइन एंड जॉइंट चैलेंजर मेन्स चैंपियनशिप 2026 (Texas Spine and Joint Challenger Men’s Championship 2026) में ATP चैलेंजर डबल्स खिताब (ATP Challenger doubles title) जीता है|
उन्होनें फाइनल में अमेरिकी जोड़ी ज़ैकरी फुच्स और वैली थायने (American pair Zachary Fuchs and Wally Thayne) को हराया| यह जीत उनकी टीम के रूप में पहला एटीपी चैलेंजर खिताब है|
हाल ही में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र मोदी ने की है|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 जून, 2026 को नई दिल्ली में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक (Governing Council Meeting of NITI Aayog) की अध्यक्षता की| वर्ष 2026 की थीम: '2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास (Inclusive Human Development for Viksit Bharat @2047)'| उद्देश्य: उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को सुधारने, और पूरे देश में स्थायी रोजगार के अवसर बनाने की रणनीतियों पर चर्चा करना
यह राज्य-स्तरीय विकास दृष्टिकोणों को राष्ट्रीय समावेशी मानव विकास के लक्ष्य के साथ जोड़ने पर भी ध्यान केंद्रित करता था| इस शासी परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल एक साथ मिलकर समावेशी मानव विकास प्रारूप पर चर्चा की|
हाल ही में भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान देने की घोषणा की है|
हाल ही में भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (United Nations Relief and Works Agency for Palestine Refugees (UNRWA) को 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान देने की घोषणा की है| यह राशि भारत की वार्षिक 5 मिलियन डॉलर सहायता का पहला हिस्सा है|
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) में, भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि दो-राज्य समाधान (two state solution) इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष को हल करने का एकमात्र स्पष्ट रास्ता है| इससे पहले भारत ने 2024-25 के लिए अपनी 5 मिलियन डॉलर की वार्षिक सहायता दो समान किश्तों में प्रदान की थी|
हाल ही में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए QR-कोड आधारित निगरानी प्रणाली अहमदाबाद में शुरू की गई है|
अहमदाबाद ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों को बढ़ाने के लिए क्यूआर-कोड-आधारित स्ट्रीट फूड स्वच्छता निगरानी प्रणाली (QR-code-based street food hygiene monitoring system) शुरू की है| यह पहल ग्राहकों को विक्रेता पंजीकरण को सत्यापित करने (verify vendor registrations), स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा पर प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने और स्वच्छता उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करने की अनुमति देती है| इस प्रणाली ने पहले ही 8,700 से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को पंजीकृत किया है|
हाल ही में पानी के भीतर सबसे ऊंचा मानव स्टैक बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थापित किया गया है|
हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के स्वराज द्वीप पर लाइटहाउस डाइव साइट (Lighthouse Dive Site on Swaraj Dweep) पर "पानी के भीतर सबसे ऊंचा मानव स्टैक बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record for the Tallest Underwater Human Stack)" स्थापित किया गया है| 14 गोताखोरों (divers) की एक टीम ने 22.3 मीटर ऊँची एक वर्टिकल संरचना बनाई और इसे तीन मिनट तक बनाए रखा|
हाल ही में भारत ने ICC पुरुष ODI टीम रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है|
11 जून को वार्षिक अपडेट के बाद भारत ने 118 अंकों के साथ ICC पुरुष ODI टीम रैंकिंग (ICC Men’s ODI Team Rankings) में पहला स्थान हासिल किया है| न्यूज़ीलैंड (New Zealand) 113 अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया (Australia) 109 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है| साउथ अफ्रीका (South Africa) (102 अंक) चौथे और पाकिस्तान (98 अंक) पाँचवें स्थान पर है| वार्षिक अपडेट में मई 2025 से खेले गए मैचों को 100 प्रतिशत पूर्ण वेटेज दिया गया है. वहीं, इससे पहले के दो वर्षों के परिणामों को 50 प्रतिशत यानी आधा वेटेज दिया गया है|
हाल ही में केरल राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ को मंजूरी दी है|
केरल सरकार ने प्रियदर्शिनी मुफ्त यात्रा योजना (Priyadarshini Free Travel Scheme) को मंजूरी दी है, जो पूरे राज्य में महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करती है| यह योजना, जिसे 10 जून 2026 को केरल कैबिनेट से मंजूरी मिली, 15 जून 2026 से लागू की जायेगी| उद्देश्य: महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए गतिशीलता बढ़ाना और परिवहन लागत को कम करना| यह पहल राज्य सरकार के इंदिरा गारंटी कार्यक्रम (Indira Guarantee programme) का हिस्सा है और केएसआरटीसी को प्रति माह 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने की उम्मीद है, जबकि वार्षिक व्यय का अनुमान 750 करोड़ से 800 करोड़ रुपये के बीच है|
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नए शोध के अनुसार, नागपुर और मदुरै दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अधिक गर्मी जोखिम वाले शहरों में शामिल किया गया है|
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford) के नए शोध में दुनिया के शीर्ष 50 सबसे अधिक गर्मी जोखिम वाले शहरों (world's top 50 facing significant heat risk) में भारत के 14 शहरों की पहचान की गई है, जिनमें नागपुर और मदुरै शीर्ष 10 में शामिल हैं| शीर्ष 50 की सूची में शामिल भारतीय शहर हैं: नागपुर, मदुरै, भोपाल, कानपुर, पुणे, पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और चेन्नई| अध्ययन में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 205 वैश्विक शहरों का विश्लेषण (analysed) किया गया| अल बसरा, इराक (Al Basrah, Iraq), को वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक जोखिम वाले शहर के रूप में चिन्हित किया गया है| भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया और घाना (India, Pakistan, Nigeria, and Ghana) में उच्च जोखिम स्कोर वाले शहरों की सबसे बड़ी संख्या स्थित है|