03 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (03 November 2026)

 

  1. राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण खेल 2026 का उद्घाटन किसने किया? सी. पी. राधाकृष्णन
  2. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 55वें महानिदेशक के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया? दिनेश विट्ठलराव गनवीर
  3.  भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किसने किया? नरेंद्र मोदी
  4. हाइलो ओपन 2026 में पुरुष एकल और महिला एकल के खिताब क्रमशः किन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते? लक्ष्य सेन और पी.वी. सिंधु
  5. 1 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति निशान से किस पुलिस बल को सम्मानित किया गया? चंडीगढ़ पुलिस
  6. वर्ष 2026 के 34वें एझुथाचन पुरस्कार के लिए किस लेखक को चुना गया है? मेथिल राधाकृष्णन
  7.  ‘लालन संध्या 2026’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किस शहर में किया गया? ढाका
  8. भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का प्रोटॉन बीम थेरेपी केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? असम
  9. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने बाँस से भरी भूमिगत कंपन-अवरोधक प्रणाली का पेटेंट प्राप्त किया है? भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
  10. हाल ही में बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात ‘मुरासु’ नाम का क्या अर्थ है? युद्ध का नगाड़ा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण खेल 2026 का उद्घाटन सी. पी.राधाकृष्णन ने किया|

    उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण खेल 2026 (National Organ Transplant Games 2026) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अंगदान (Organ Donation) को ‘महादान’ अर्थात सर्वोच्च दान बताया। इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण 570 अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं (Transplant Recipients) और अंगदाताओं (Donors) द्वारा एक साथ ताड़ासन करना था। इस उपलब्धि के लिए आयोजकों को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, नई दिल्ली (World Book of Records) से अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ताओं और दाताओं द्वारा ताड़ासन करने के सबसे बड़े एकत्रीकरण (Largest Congregation) का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

  • 2

    भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 55वें महानिदेशक के रूप में दिनेश विट्ठलराव गनवीर ने पदभार ग्रहण किया|

    दिनेश विट्ठलराव गनवीर ने 1 नवंबर 2026 को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India—GSI) के 55वें महानिदेशक (Director General) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

  • 3

    भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 (Bharat Renewable Energy Summit and Expo 2026) का उद्घाटन किया। इस शिखर सम्मेलन की थीम “निवेश करें, नवाचार करें और प्रेरित करें” (Invest. Innovate. Inspire.) है। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance—ISA) की 9वीं सभा (9th Session of the ISA Assembly) और हरित हाइड्रोजन पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (4th International Conference on Green Hydrogen) के साथ किया जा रहा है।

  • 4

    हाइलो ओपन 2026 में पुरुष एकल और महिला एकल के खिताब क्रमशः लक्ष्य सेन और पी.वी. सिंधु भारतीय खिलाड़ियों ने जीते|

    लक्ष्य सेन और पी.वी. सिंधु ने जर्मनी के सारब्रुकेन (Saarbrücken) में आयोजित हाइलो ओपन 2026 (Hylo Open 2026) में क्रमशः पुरुष एकल (Men’s Singles) और महिला एकल (Women’s Singles) के खिताब जीते। पी.वी. सिंधु ने डेनमार्क की लाइन कजर्सफेल्ट (Line Kjaersfeldt) को हराकर यह खिताब जीता और वह हाइलो ओपन महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। वहीं, लक्ष्य सेन ने फाइनल में मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी (Jonatan Christie) को हराकर दूसरी बार पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया। वह हाइलो ओपन दो बार जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए।

  • 5

    1 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति निशान से चंडीगढ़ पुलिस बल को सम्मानित किया गया|

    चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) को 1 नवंबर 2026 को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति निशान (President’s Colour), जिसे राष्ट्रपति ध्वज (Rashtrapati Nishaan) भी कहा जाता है, से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुलिस बल के हीरक जयंती (Diamond Jubilee) और 60वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। यह सम्मान पुलिस बल की विशिष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।

  • 6

    वर्ष 2026 के 34वें एझुथाचन पुरस्कार के लिए मेथिल राधाकृष्णन लेखक को चुना गया है|

    प्रसिद्ध लेखक मेथिल राधाकृष्णन को केरल के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 34वें एझुथाचन पुरस्कार (Ezhuthachan Award) के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार के तहत उन्हें ₹5 लाख की नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र (Citation) और एक पट्टिका (Plaque) प्रदान की जाएगी। उनके प्रमुख उपन्यासों (Novels) में ‘सूर्यवंशम’ (Sooryavamsam), ‘हिचकॉकिंटे इटापेटल’ (Hitchcockinte Itapetal) और ‘लैंगिकतायेक्कुरिचु ओरु उपन्यासम’ (Laingikathayekkurichu Oru Upanyasam) शामिल हैं। उनकी प्रमुख लघु कथाओं (Short Fiction) में ‘संगीतम ओरु समयकलायानु’ (Sangeetham Oru Samayakalayanu), ‘कयरिंटे अट्टम’ (Kayarinte Attam) और ‘नायकनमार शवपेटकथिल’ (Nayakanmar Shavapedakathil) शामिल हैं।

  • 7

    ‘लालन संध्या 2026’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ढाका शहर में किया गया|

    ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) के अंतर्गत इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र (Indira Gandhi Cultural Centre—IGCC) ने 31 अक्टूबर 2026 को ढाका के ओस्मानी मेमोरियल ऑडिटोरियम में ‘लालन संध्या 2026’ (Lalon Sandhya 2026) नामक सांस्कृतिक संध्या (Cultural Evening) का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध बाउल संत, दार्शनिक और गीतकार फकीर लालन शाह (Fakir Lalon Shah) के जीवन, संगीत और दर्शन को समर्पित था। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने लालन शाह को ‘मानवता का प्रकाश स्तंभ’ (Lighthouse of Humanity) और भारत-बांग्लादेश के बीच ‘मैत्री का सेतु’ (Bridge of Friendship) बताया।

  • 8

    भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का प्रोटॉन बीम थेरेपी केंद्र असम राज्य में स्थापित किया जाएगा|

    असम सरकार ने बेल्जियम स्थित कंपनी आयन बीम एप्लीकेशंस (Ion Beam Applications—IBA) के साथ भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का प्रोटॉन बीम थेरेपी केंद्र (Public-Sector Proton Beam Therapy Centre) स्थापित करने के लिए समझौता किया। यह केंद्र गुवाहाटी स्थित गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (Gauhati Medical College and Hospital—GMCH) में स्थापित किया जाएगा और इसे लगभग तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है। इस परियोजना की अनुमानित लागत ₹600 करोड़ है, जिसमें विश्व बैंक (World Bank) से ₹315 करोड़ का ऋण तथा असम सरकार द्वारा ASSIST पहल के तहत ₹285 करोड़ का योगदान शामिल है।

  • 9

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के शोधकर्ताओं ने बाँस से भरी भूमिगत कंपन-अवरोधक प्रणाली का पेटेंट प्राप्त किया है|

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) के शोधकर्ताओं ने यातायात, निर्माण कार्यों और कारखानों से उत्पन्न जमीन में फैलने वाले कंपन (Ground-Borne Vibrations) को रोकने के लिए बाँस से भरी भूमिगत अवरोधक प्रणाली (Bamboo-Filled Underground Barrier System) का पेटेंट प्राप्त किया है। इस पेटेंट का शीर्षक “बांस से भरे वेव बैरियर के साथ एक पैसिव वाइब्रेशन स्क्रीनिंग अरेंजमेंट (A Passive Vibration Screening Arrangement with Bamboo In-filled Wave Barriers)” है। इसे 3 जुलाई 2023 को भारतीय पेटेंट संख्या 436990 के तहत प्रदान किया गया था। इस तकनीक के आविष्कारक सिविल इंजीनियरिंग विभाग (Department of Civil Engineering) की डॉ. प्रियंका घोष और श्रेयशराव सुराप्रेड्डी हैं।
    इस प्रणाली में भूमिगत खाइयों (Underground Trenches) के भीतर बाँस से भरे अवरोधक लगाए जाते हैं, जो यांत्रिक कंपन और भू-तरंगों (Mechanical Vibrations and Ground Waves) को बाधित एवं कम करते हैं, ताकि वे आसपास की इमारतों और उपकरणों तक न पहुँच सकें।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top