17 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (16 November 2026)

 

  1. वर्ष 2031 के आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप की संयुक्त मेजबानी कौन-से देश करेंगे? भारत और बांग्लादेश
  2.  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के आधिकारिक शुभंकर का नाम क्या रखा गया है? नीलामणि
  3.  ‘सागर सुरक्षा 2026’ राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है? कोलकाता
  4. राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026 की थीम क्या थी? पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार?
  5.  चक्रवात अकवान का नाम किस देश द्वारा प्रस्तावित किया गया है? ईरान
  6. राष्ट्रमंडल महिला सांसद सम्मेलन, भारत क्षेत्र 2026 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा? बेंगलुरु
  7.  ‘यूपीआई व्यापार सक्षम योजना 2026’ किस संस्था द्वारा शुरू की गई है? भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
  8. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? जय शाह
  9. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाउ शक्ति 2026’ का आयोजन किया जाएगा? मलेशिया
  10. हाल ही में किस देश को तुर्किये में बासमती चावल के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) की मान्यता प्राप्त हुई? पाकिस्तान

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    वर्ष 2031 के आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप की संयुक्त मेजबानी भारत और बांग्लादेश करेंगे|

    भारत वर्ष 2029 की आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Men's Champions Trophy) का मेजबान होगा, जबकि वर्ष 2031 के आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप (ICC Men's ODI World Cup) की मेजबानी भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से करेंगे।
    वर्ष 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 9 से 28 अक्टूबर, 2029 तक भारत में होगा। वहीं, वर्ष 2031 का पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 9 अक्टूबर से 23 नवंबर, 2031 तक भारत और बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा।

  • 2

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के आधिकारिक शुभंकर का नाम नीलामणि रखा गया है|

    आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 (Khelo India Youth Games 2026) का आधिकारिक लोगो और शुभंकर (Mascot) 15 नवंबर, 2026 को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा जारी किया गया। इस खेलों के शुभंकर का नाम ‘नीलामणि’ (Neelamani) रखा गया है, जो ऊर्जा, फुर्ती, दृढ़ संकल्प और खेल भावना (Sportsmanship) का प्रतीक है। इसमें जीवंतता, साहस, फुर्ती और गौरव जैसे चार प्रमुख गुणों को दर्शाया गया है। खेलों की टैगलाइन “खेल का जुनून, तेलंगाना की जान और पहचान” (Khel Ka Junoon, Telangana Ki Jaan Aur Pehchaan) है। इनका आयोजन 11 से 22 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा, जिसमें कुल 29 खेल विधाएँ शामिल होंगी।

  • 3

    ‘सागर सुरक्षा 2026’ राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन कोलकाता में किया जा रहा है|

    दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का तटीय सुरक्षा सम्मेलन ‘सागर सुरक्षा 2026’ (Sagar Suraksha 2026) 16–17 नवंबर, 2026 को कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है। इसका संयुक्त आयोजन भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) और गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग (Border Management Division) द्वारा किया गया है। सम्मेलन का विषय “तटीय सुरक्षा के लिए समग्र दृष्टिकोण: हितधारकों की भागीदारी और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना” (Comprehensive Approach to Coastal Security: Strengthening Stakeholder Participation and Community Engagement) है।

  • 4

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026 की थीम पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार थी |

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) 2026 भारत में 16 नवंबर को मनाया गया। यह दिवस भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India – PCI) के 1966 में औपचारिक रूप से कार्य करना शुरू करने के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम “पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार?” (Journalism: Populist or Responsible?) थी।

  • 5

    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 57 मेगावाट क्षमता का प्राकृतिक गैस आधारित विद्युत संयंत्र स्थापित करने का ठेका लक्षधनावी लिमिटेड कंपनी को दिया गया है|

    एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NTPC Vidyut Vyapar Nigam Limited NVVN), जो एनटीपीसी (NTPC) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 57 मेगावाट क्षमता का प्राकृतिक गैस आधारित विद्युत संयंत्र (Natural Gas-fired Power Plant) स्थापित करने के लिए श्रीलंका की इंजीनियरिंग कंपनी लक्षधनावी लिमिटेड (Lakdhanavi Limited) को 75 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 2,500 करोड़ रुपये) का ठेका दिया है। इस परियोजना के लिए फिनलैंड की कंपनी वॉर्टसिला कॉर्पोरेशन (Wärtsilä Corporation) विद्युत उत्पादन मशीनरी (Power-generating Machinery) उपलब्ध कराएगी। यह भारतीय विद्युत बाजार में लक्षधनावी लिमिटेड की पहली प्रमुख इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) परियोजना है।

  • 6

    लद्दाख में ‘प्रोजेक्ट अमृत सरोवर’ के तहत 97 अतिरिक्त जल निकायों को मंजूरी दी गई है|

    लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ‘प्रोजेक्ट अमृत सरोवर’ (Project Amrit Sarovar) के तहत 97 अतिरिक्त जल निकायों (Water Bodies) को मंजूरी दी है, जिससे इस परियोजना के अंतर्गत लक्षित तालाबों की कुल संख्या बढ़कर 163 हो गई है। ये 163 तालाब लद्दाख के कुल 248 गांवों में से 163 गांवों को लाभान्वित करेंगे। इन जल निकायों का उद्देश्य लगभग 550 मिलियन लीटर की संयुक्त जल भंडारण क्षमता (Combined Water Storage Capacity) विकसित करना है।

  • 7

    राष्ट्रमंडल महिला सांसद सम्मेलन, भारत क्षेत्र 2026 का आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा|

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 नवंबर, 2026 को बेंगलुरु में राष्ट्रमंडल महिला सांसद सम्मेलन (Commonwealth Women Parliamentarians – CWP), भारत क्षेत्र (India Region) का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन 17 से 18 नवंबर, 2026 तक किया जाएगा। सम्मेलन का विषय “मजबूत नींव, अधिक सशक्त आवाज़ें: समावेशी साइबरस्पेस और नई महिला विधायकों के लिए मार्गदर्शन के अवसर” (Strong Foundations, Stronger Voices: Inclusive Cyberspace and Mentorship Pathways for New Women Legislators) है।

  • 8

    ‘यूपीआई व्यापार सक्षम योजना 2026’ भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा शुरू की गई है|

    भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India NPCI) ने छोटे व्यापारियों के बीच डिजिटल भुगतान अवसंरचना (Digital Payment Infrastructure) और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘यूपीआई व्यापार सक्षम योजना 2026’ (UPI Vyapaar Saksham Scheme 2026) शुरू की है। यह योजना यूपीआई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (UPI Merchant Discount Rate MDR) लागू होने की भावी तिथि से तीन वर्षों तक संचालित होगी। इसके तहत मुख्य रूप से 40 लाख रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले छोटे व्यवसायों को लक्षित किया गया है, विशेषकर टियर-III से टियर-VI केंद्रों, पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) तथा पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma) जैसी केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत आने वाले व्यापारी भी इसके लिए पात्र होंगे।

  • 9

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में जय शाह को नियुक्त किया गया है|

    जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council ICC) के अध्यक्ष (Chairman) के रूप में निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है। उनका नया कार्यकाल दिसंबर 2030 तक रहेगा। उन्होंने पहली बार दिसंबर 2024 में आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top