23 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (23 November 2026)

 

  1. भारतीय वायु सेना ने एयर फेस्ट 2026 का आयोजन महाराष्ट्र के किस शहर में किया? नागपुर
  2. तीरंदाजी एशिया कप 2026 के तीसरे चरण में भारत ने कुल कितने पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया? 6
  3. अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति का निशान प्राप्त करने के बाद यह सम्मान पाने वाला देश का कौन-सा पुलिस बल बन गया? 17वाँ
  4.  दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2026 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला? धुरंधर
  5. वर्ष 2026 का ‘प्रिंस विलियम अवार्ड फॉर कंजर्वेशन इन अफ्रीका’ आजीवन उपलब्धि पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? डॉ. कोलीन बेग
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2026 में बिहार में गंगा नदी पर बने किस छह-लेन केबल-स्टेड पुल को राष्ट्र को समर्पित किया? नीतीश सेतु
  7. राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भारत ने नौ महीने से भी कम समय में एचपीवी वैक्सीन की कितनी से अधिक खुराकें दीं? 1 करोड़
  8. चारों सेना देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज कौन बने? के.एल. राहुल
  9. प्रिंस विलियम और ‘यूनाइटेड फॉर वाइल्डलाइफ’ ने भारत के कितने अस्थायी वन्यजीव रक्षकों के लिए पाँच वर्षीय व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कार्यक्रम की घोषणा की? 10,000
  10. पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 में किस राज्य ने सात राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए? आंध्र प्रदेश

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    भारतीय वायु सेना ने एयर फेस्ट 2026 का आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर में किया|

    भारतीय वायु सेना (Indian Air Force IAF) ने 21 और 22 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित वायुसेना नगर में दो दिवसीय एयर फेस्ट 2026 (Air Fest 2026) का आयोजन किया। इसका आयोजन वायु सेना मुख्यालय के अनुरक्षण कमान (Headquarters Maintenance Command) द्वारा किया गया। इस एयर फेस्ट में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (Surya Kiran Aerobatic Team), सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम (Sarang Helicopter Display Team) और आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम (Akash Ganga Skydiving Team) ने हवाई करतबों (Aerial Displays) और प्रदर्शन के माध्यम से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

  • 2

    तीरंदाजी एशिया कप 2026 के तीसरे चरण में भारत ने कुल 6 पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया|

    भारत ने चीन के हांगझोऊ (Hangzhou) में 16 से 21 नवंबर, 2026 तक आयोजित तीरंदाजी एशिया कप 2026 के तीसरे चरण (Archery Asia Cup 2026 Stage 3) में कुल छह पदक जीतकर समग्र पदक तालिका (Overall Medal Tally) में पाँचवाँ स्थान हासिल किया। भारत ने 3 रजत (Silver) और 3 कांस्य (Bronze) पदक जीते। भारत के छह में से पाँच पदक कंपाउंड तीरंदाजी (Compound Archery) और एक पदक रिकर्व तीरंदाजी (Recurve Archery) में आया। पदक विजेताओं में महिला व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा (Women’s Individual Compound Event) में अदिति गोपीचंद स्वामी ने रजत और पृथिका प्रदीप ने कांस्य पदक जीता। पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा (Men’s Individual Compound Event) में गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने रजत पदक हासिल किया। पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा (Men’s Compound Team Event) में गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु, मानव गणेशराव जाधव और मोहित भाटी की टीम ने रजत पदक जीता। महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा (Women’s Compound Team Event) में अदिति गोपीचंद स्वामी, पृथिका प्रदीप और तेजल राजेंद्र साल्वे ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा (Men’s Recurve Team Event) में उज्ज्वल धामा, गोल्डी मिश्रा और अभ्युदय अमोल पखाले की टीम ने कांस्य पदक जीता।

  • 3

    अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति का निशान प्राप्त करने के बाद यह सम्मान पाने वाला देश का 17वाँ पुलिस बल बन गया|

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 21 नवंबर, 2026 को ईटानगर के निकट बंदरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (Police Training Centre PTC) में अरुणाचल प्रदेश पुलिस (Arunachal Pradesh Police APP) को राष्ट्रपति का निशान (President’s Colour/Rashtrapati ka Nishan) प्रदान किया। अरुणाचल प्रदेश पुलिस देश का यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाला 17वाँ पुलिस बल बन गया है।

  • 4

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 में सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी का प्रथम पुरस्कार शुभंकर नंदी ने प्राप्त किया|

    राष्ट्रीय गोकुल मिशन (Rashtriya Gokul Mission) के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry and Dairying) द्वारा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (National Gopal Ratna Award–NGRA) 2026 के विजेताओं की घोषणा की गई। ये पुरस्कार 26 नवंबर, 2026 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day) के अवसर पर बिहार के पटना में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) द्वारा प्रदान किए जाएंगे। स्वदेशी नस्लों के सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान (Best Dairy Farmer – Indigenous Breeds) श्रेणी में केरल के मुरलीधरन नायर ने प्रथम, गुजरात के ओडेदरा राजशिभाई ने द्वितीय और हरियाणा के मदन मोहन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्तराखंड के सागर सिंह रावत को पूर्वोत्तर एवं हिमालयी क्षेत्र (NER/Himalayan Region) का विशेष पुरस्कार मिला।

  • 5

    दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2026 में धुरंधर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला|

    दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Dadasaheb Phalke International Film Festival–DPIFF) पुरस्कार 2026 में फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) का पुरस्कार मिला। आदित्य धर को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अक्षय खन्ना को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और शाश्वत सचदेव को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक चुना गया। ‘धुरंधर’ के लिए आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ निर्माता (Producer of the Year) घोषित किया गया। ‘सैयारा’ (Saiyaara) के लिए अनीत पड्डा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तथा इसके शीर्षक गीत को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गीत (Song of the Year) चुना गया। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (Kantara: Chapter 1) को समीक्षकों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Critics’ Best Film) और ऋषभ शेट्टी को समीक्षकों का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Critics’ Best Actor) का पुरस्कार मिला। कमल हासन और इलैयाराजा को विशेष एवं उद्योग सम्मान (Special/Industry Recognition) प्रदान किया गया।
    अंतरराष्ट्रीय श्रेणियों में टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (International artist of the year), जेम्स कैमरून (James Cameron) को वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान (Outstanding Contribution in Global Cinema) और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (Avatar: Fire and Ash) को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म (Best International Feature Film) का पुरस्कार मिला।

  • 6

    वर्ष 2026 का ‘प्रिंस विलियम अवार्ड फॉर कंजर्वेशन इन अफ्रीका’ आजीवन उपलब्धि पुरस्कार डॉ. कोलीन बेग को प्रदान किया गया|

    दक्षिण अफ्रीका की संरक्षण पारिस्थितिकीविद् (Conservation Ecologist) डॉ. कोलीन बेग (Dr. Colleen Begg) को लंदन में आयोजित टस्क संरक्षण पुरस्कार (Tusk Conservation Awards) समारोह में प्रिंस विलियम द्वारा 2026 के ‘प्रिंस विलियम अवार्ड फॉर कंजर्वेशन इन अफ्रीका’ (Prince William Award for Conservation in Africa) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आजीवन योगदान (Lifetime Achievement) के लिए प्रदान किया गया। वह यह आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने ‘वी अफ्रीका’ (Wee Africa) नामक कोचिंग एवं नेतृत्व पहल (Coaching and Leadership Initiative) की सह-स्थापना भी की है।

  • 7

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 2026–2028 के कार्यकाल के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर संयुक्त राष्ट्र के 10-सदस्यीय समूह में भारतीय वैज्ञानिक शेखर सी. मांडे को नियुक्त किया|

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) ने भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (Indian National Science Academy–INSA) के अध्यक्ष प्रोफेसर शेखर सी. मांडे को सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals–SDGs) के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर संयुक्त राष्ट्र के 10-सदस्यीय समूह (UN 10-Member Group on Science, Technology and Innovation) में 2026–2028 के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है। वह इस समूह में नौ अन्य वैश्विक विशेषज्ञों के साथ कार्य करेंगे। इस समूह की सह-अध्यक्षता घाना की मारियन डोरकास क्वाइन (Marian Dorcas Quain) और इटली के जियोर्जियो रॉसी (Giorgio Rossi) करेंगे।

  • 8

    अंतरराष्ट्रीय भू-विज्ञान संघ की ‘100 भूवैज्ञानिक विरासत स्थलों’ की तीसरी सूची में शामिल होने वाला भारत का दूसरा स्थल लोनार झील बना|

    महाराष्ट्र में स्थित लोनार झील (Lonar Lake) को अंतरराष्ट्रीय भू-विज्ञान संघ (International Union of Geological Sciences–IUGS) की तीसरी ‘100 भूवैज्ञानिक विरासत स्थलों’ (Third 100 Geological Heritage Sites) की सूची में शामिल किया गया है। इसकी घोषणा पुर्तगाल के अल्गार्वे (Algarve) में आयोजित आईयूजीएस भू-विरासत कार्यक्रम (IUGS Geoheritage Event) के दौरान की गई। इसके साथ ही यह इस वैश्विक सूची में शामिल होने वाला भारत का दूसरा स्थल बन गया है। इससे पहले 2022 में मेघालय की मावमलुह गुफा (Mawmluh Cave) को इस सूची में स्थान मिला था। लोनार झील का निर्माण प्राचीन दक्कन ट्रैप्स (Deccan Traps) की बेसाल्ट चट्टानों पर एक अत्यधिक तीव्र गति से उल्कापिंड के टकराने (Hypervelocity Meteorite Impact) से हुआ था, जिससे लगभग 1.88 किलोमीटर चौड़ा क्रेटर बना, जिसमें लवणीय-क्षारीय झील (Saline-Alkaline Lake) स्थित है। यह स्थल मास्केलिनाइट (Maskelynite) और शैटर कोन्स (Shatter Cones) जैसे विशिष्ट प्रभाव-जनित भूवैज्ञानिक संकेतकों (Impact Shock Indicators) के कारण वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है।

  • 9

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2026 में बिहार में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु छह-लेन केबल-स्टेड पुल को राष्ट्र को समर्पित किया|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर, 2026 को बिहार के वैशाली जिले में लगभग ₹34,470 करोड़ की लागत वाली 227 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने गंगा नदी पर पटना और वैशाली को जोड़ने वाले ₹4,280 करोड़ की लागत से निर्मित छह-लेन केबल-स्टेड पुल ‘नीतीश सेतु’ (Six-Lane Cable-Stayed Nitish Setu) को राष्ट्र को समर्पित किया।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top