19 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (19 November 2026)

  1. गुजरात के किस वित्तीय एवं व्यावसायिक केंद्र को संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत का पहला ‘मेकिंग सिटीज़ रेजिलिएंट 2030’ रेजिलिएंस हब घोषित किया गया है? गिफ्ट सिटी
  2. सर्दियों में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए नेपाल विद्युत प्राधिकरण को भारत से अधिकतम कितनी बिजली आयात करने की मंजूरी दी गई है? 350 मेगावाट
  3. एशियन नेशंस शतरंज कप 2026 के ओपन वर्ग में भारत ने कौन-सा पदक जीता? रजत पदक
  4. वर्ष 2027 में क्वाड देशों के पहले औपचारिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किस अभ्यास के तहत किया जाएगा? सी ड्रैगन 2027
  5. बेंगलुरु टेक समिट 2026 के दौरान 1,000 विद्यार्थियों को वॉइस एआई और एजेंटिक एआई का प्रशिक्षण देने के लिए किसने कर्नाटक सरकार के साथ साझेदारी की? ज्ञानि एआई
  6. IPL में खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स में किस भूमिका में नजर आएँगे? टीम मेंटर
  7. तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया? संजय सेठ
  8. 9वाँ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कब मनाया गया? 18 नवंबर
  9. मुर्गियों के लिए भारत का पहला स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 वैक्सीन किस संस्थान ने विकसित किया है? राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान
  10. कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने वर्ष 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर किसे घोषित किया है? ह्यूमन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    गुजरात के गिफ्ट सिटी वित्तीय एवं व्यावसायिक केंद्र को संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत का पहला ‘मेकिंग सिटीज़ रेजिलिएंट 2030’ रेजिलिएंस हब घोषित किया गया है|

    गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी (GIFT City – गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) को संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) के एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भारत का पहला 'मेकिंग सिटीज़ रेजिलिएंट 2030' (MCR2030) रेजिलिएंस हब घोषित किया गया है।

  • 2

    सर्दियों में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए नेपाल विद्युत प्राधिकरण को भारत से अधिकतम 350 मेगावाट बिजली आयात करने की मंजूरी दी गई है|

    भारत के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (Central Electricity Authority – CEA) ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण (Nepal Electricity Authority – NEA) को 17 नवंबर, 2026 से 31 जुलाई, 2027 तक सर्दियों में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए भारत से अधिकतम 350 मेगावाट बिजली आयात करने की मंजूरी दी है। यह आयात प्रतिदिन अधिकतम 17 घंटे तक किया जा सकेगा और इसके लिए 132 केवी की निर्धारित सीमा-पार विद्युत लाइनों (Cross-border Transmission Lines) का उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नेपाल को अपनी चयनित घरेलू विद्युत परियोजनाओं से 56 मेगावाट बिजली भारतीय ऊर्जा एक्सचेंज (Indian Energy Exchange – IEX) को निर्यात करने की भी अनुमति दी गई है।

  • 3

    एशियन नेशंस शतरंज कप 2026 के ओपन वर्ग में भारत ने रजत पदक जीता|

    अबू धाबी में आयोजित एशियन नेशंस शतरंज कप 2026 (Asian Nations Chess Cup 2026) के ओपन वर्ग (Open Section) में भारत ने रजत पदक जीता, जबकि रूस (Russia) ने स्वर्ण और चीन (China) ने कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम में ग्रैंडमास्टर्स निहाल सरीन, प्रणव वेंकटेश, प्रणेश एम और अरविंद चितंबरम शामिल थे।

    व्यक्तिगत स्पर्धा में अरविंद चितंबरम ने स्वर्ण, प्रणेश एम ने रजत और प्रणव वेंकटेश ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग (Women’s Section) में रूस ने 14 में से 13 अंक हासिल कर स्वर्ण, चीन ने 11 अंक के साथ रजत और कजाकिस्तान ने 10 अंक के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि भारत की शुभी गुप्ता ने व्यक्तिगत कांस्य पदक हासिल किया।

  • 4

    वर्ष 2027 में क्वाड देशों के पहले औपचारिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन सी ड्रैगन 2027 अभ्यास के तहत किया जाएगा|

    क्वाड के सदस्य देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं ने वर्ष 2027 के लिए समूह के पहले औपचारिक संयुक्त सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। यह अभ्यास मार्च 2027 के आसपास गुआम के निकट 'एक्सरसाइज सी ड्रैगन 2027' के तहत आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भारत वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मुंबई में पहले क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम की मेजबानी भी करेगा। इसकी घोषणा मनीला में आयोजित 7वें क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन के दौरान की गई।

  • 5

    बेंगलुरु टेक समिट 2026 के दौरान 1,000 विद्यार्थियों को वॉइस एआई और एजेंटिक एआई का प्रशिक्षण देने के लिए ज्ञानि एआई ने कर्नाटक सरकार के साथ साझेदारी की|

    बेंगलुरु टेक समिट 2026 के दौरान ज्ञानि एआई (Gnani AI) ने कर्नाटक सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत 1,000 विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को वॉइस एआई (Voice AI) और एजेंटिक एआई (Agentic AI) के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • 6

    IPL में खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स में टीम मेंटर भूमिका में नजर आएँगे|

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद वर्ष 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings – CSK) में टीम मेंटर (Team Mentor) की भूमिका निभाएँगे।

    धोनी ने आईपीएल में कुल 5,439 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत (Batting Average) 38.30 और स्ट्राइक रेट (Strike Rate) 137.45 रहा है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पाँच बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) आईपीएल खिताब जीते। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्ष 2010 और 2014 में दो बार चैंपियंस लीग टी20 (Champions League T20) का खिताब भी जीता।

    धोनी आईपीएल के शुरुआती 19 सीजन (2008–2026) में से 17 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। वर्ष 2016 और 2017 में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट (Rising Pune Supergiant) का प्रतिनिधित्व किया था।

  • 7

    तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संजय सेठ किय|

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 18 नवंबर 2026 को भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पहुँचे। वे 17–18 नवंबर 2026 को आयोजित तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मंच की मेजबानी यूरोपीय संघ की बाह्य कार्रवाई सेवा (EEAS) द्वारा की गई।

  • 8

    9वाँ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 18 नवंबर को मनाया गया|

    भारत में 18 नवंबर 2026 को 9वाँ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 'प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत' थीम के तहत मनाया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष 18 नवंबर को मनाया जाता है। इस तिथि को वर्ष 1945 में महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्ट डीड पर हस्ताक्षर किए जाने की स्मृति में निर्धारित किया गया है।

  • 9

    मुर्गियों के लिए भारत का पहला स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 वैक्सीन राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने विकसित किया है|

    भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-National Institute of High Security Animal Diseases – NIHSAD) ने मुर्गियों के लिए भारत का पहला स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 वैक्सीन (Indigenous Inactivated H5N1 Vaccine) विकसित किया है। यह वैक्सीन अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (Highly Pathogenic Avian Influenza – HPAI) के H5N1 क्लेड 2.3.2.1a (Clade 2.3.2.1a) स्ट्रेन को लक्षित करती है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर, 2026 को इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

  • 10

    कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने वर्ष 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर ह्यूमन को घोषित किया है|

    कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'ह्यूमन' (Human) को वर्ष 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है। यह चयन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को लेकर वैश्विक बहस और मनुष्यों तथा मशीनों के बीच अंतर को लेकर बढ़ती चर्चा के मद्देनजर किया गया है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top