Current Affairs Today (19 November 2026)
- गुजरात के किस वित्तीय एवं व्यावसायिक केंद्र को संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत का पहला ‘मेकिंग सिटीज़ रेजिलिएंट 2030’ रेजिलिएंस हब घोषित किया गया है? गिफ्ट सिटी
- सर्दियों में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए नेपाल विद्युत प्राधिकरण को भारत से अधिकतम कितनी बिजली आयात करने की मंजूरी दी गई है? 350 मेगावाट
- एशियन नेशंस शतरंज कप 2026 के ओपन वर्ग में भारत ने कौन-सा पदक जीता? रजत पदक
- वर्ष 2027 में क्वाड देशों के पहले औपचारिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किस अभ्यास के तहत किया जाएगा? सी ड्रैगन 2027
- बेंगलुरु टेक समिट 2026 के दौरान 1,000 विद्यार्थियों को वॉइस एआई और एजेंटिक एआई का प्रशिक्षण देने के लिए किसने कर्नाटक सरकार के साथ साझेदारी की? ज्ञानि एआई
- IPL में खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स में किस भूमिका में नजर आएँगे? टीम मेंटर
- तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया? संजय सेठ
- 9वाँ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कब मनाया गया? 18 नवंबर
- मुर्गियों के लिए भारत का पहला स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 वैक्सीन किस संस्थान ने विकसित किया है? राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान
- कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने वर्ष 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर किसे घोषित किया है? ह्यूमन
