16 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (16 November 2026)

 

  1. 1. भारत और श्रीलंका के बीच 12वें संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2026’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? मदुरु ओया
  2. प्रथम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2026 का आयोजन किस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभाग द्वारा किया गया? संचार मंत्रालय
  3. भारत को किस देश से स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन प्रोपल्शन सिस्टम का पहला निर्यात ऑर्डर प्राप्त हुआ है? जापान
  4. एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने किस टीम को हराकर नौवीं बार खिताब जीता? पाकिस्तान
  5.  जनजातीय गौरव दिवस 2026 किस महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के अवसर पर मनाया गया? भगवान बिरसा मुंडा
  6. नवंबर में, भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के लिए किस देश के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया है? वियतनाम
  7. अक्टूबर 2026 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार किस भारतीय क्रिकेटर ने जीता? दीप्ति शर्मा
  8. बिहार में गंगा नदी पर नवनिर्मित कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर पुल का नया नाम क्या रखा गया है? नीतीश सेतु
  9. फीफा प्लेयर इम्पैक्ट प्रोग्राम के दूसरे संस्करण में शामिल होने वाले पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी कौन बने हैं? सुनील छेत्री
  10. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में पुरुष टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे कम उम्र का कप्तान बनने का रिकॉर्ड किसने बनाया? वैभव सूर्यवंशी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    भारत और श्रीलंका के बीच 12वें संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2026’ का आयोजन मदुरु ओया में किया जा रहा है|

    भारत और श्रीलंका के बीच 12वें संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2026’ (Mitra Shakti 2026) का आयोजन 13 से 26 नवंबर, 2026 तक श्रीलंका के मदुरु ओया स्थित आर्मी ट्रेनिंग स्कूल (Army Training School, Maduru Oya) में किया जा रहा है। इस अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Defence Forces) के 170 सदस्यीय दल को श्रीलंका भेजा गया है, जिसमें मुख्य रूप से राजपूताना राइफल्स (Rajputana Rifles) की एक बटालियन के सैनिक शामिल हैं।

  • 2

    प्रथम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2026 का आयोजन संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभाग द्वारा किया गया|

    दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications – DoT) ने सरकारी संचार एवं प्रशासन में हिंदी (राजभाषा) के प्रगतिशील उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में प्रथम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2026 (All India Conference on Official Language 2026) का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 (Article 351) की भावना को आगे बढ़ाना है, जो हिंदी के प्रसार एवं विकास को प्रोत्साहित करता है।

  • 3

    भारत को जापान देश से स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन प्रोपल्शन सिस्टम का पहला निर्यात ऑर्डर प्राप्त हुआ है|

    भारत को जापान से स्वदेशी रूप से निर्मित इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन प्रोपल्शन सिस्टम (Electronic Train Propulsion Systems) का पहला ऑर्डर प्राप्त हुआ है। यह जापान द्वारा भारत से इस तकनीक की पहली खरीद है और उच्च गति रेल (High-Speed Rail) के क्षेत्र में अग्रणी देश को भारत का एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी निर्यात है। इलेक्ट्रॉनिक प्रोपल्शन सिस्टम का किसी ट्रेन के कुल मूल्य में लगभग 40% योगदान होता है।

  • 4

    कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जीता|

    लक्ष्य सेन ने जापान में आयोजित कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 (Kumamoto Masters Japan 2026) बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल (Men’s Singles) खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में जापान के कोकी वातानाबे (Koki Watanabe) को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। वह वर्ष 2023 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से इसका खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए।

  • 5

    तीसरे राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक्स एवं इंटेलिजेंस सम्मेलन (NCCDFI 2026) का आयोजन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा किया जाएगा|

    राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Electronics & Information Technology – NIELIT) द्वारा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तत्वावधान में तीसरे राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक्स एवं इंटेलिजेंस सम्मेलन (3rd National Conference on Cyber Security, Digital Forensics & Intelligence – NCCDFI 2026) का आयोजन 16–17 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस सम्मेलन का विषय “साइबर सुरक्षित भारत: भारत के डिजिटल भविष्य को सुदृढ़ बनाना” (Cyber Secure Bharat: Fortifying India's Digital Future) है।

  • 6

    एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार खिताब जीता|

    भारत ने ओमान के मस्कट में आयोजित एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप (ACC Men’s U-19 Asia Cup) 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब जीता। इसके साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार चैंपियन बनने का अपना रिकॉर्ड और मजबूत किया। आर्यवीर सहवाग को 361 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player of the Series) चुना गया, जबकि मोहित उलवा को फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) का पुरस्कार मिला।

  • 7

    हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंजूर ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,500 आर्थिक सहायता दी जाएगी|

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ (Mukhya Mantri Apna Parivar Sukhi Parivar Yojana) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा उनके परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली (Free Electricity) उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य के सभी 12 जिलों में लगभग 3.5 लाख महिलाओं को इस योजना के लिए चिह्नित किया गया है। सरकारी वेतन या पेंशन प्राप्त करने वाले सदस्य वाले परिवारों को सामान्यतः योजना के लाभ से बाहर रखा गया है। योजना के तहत नकद सहायता पर राज्य सरकार को प्रतिमाह लगभग 52.5 करोड़ रुपये और सालाना करीब 630 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसके अतिरिक्त मुफ्त बिजली सब्सिडी का खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी।

  • 8

    जनजातीय गौरव दिवस 2026 भगवान बिरसा मुंडा महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के अवसर पर मनाया गया|

    जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas) 2026, 15 नवंबर को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मनाया गया। 1 से 15 नवंबर, 2026 तक आयोजित राष्ट्रव्यापी जनजातीय गौरव पखवाड़ा (Janjatiya Gaurav Pakhwada Tribal Pride Fortnight) का समापन भी हुआ। इस अवसर पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research ICMR) के सहयोग से विकसित जन-हित पोर्टल (Jan-HIT Portal Tribal Health Intelligence and Technology Portal) तथा वन अधिकार अधिनियम (Forest Rights Act, FRA) के तहत दावों को डिजिटल बनाने के लिए राष्ट्रीय एफआरए डिजिटल प्लेटफॉर्म (National FRA Digital Platform) जैसी प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।

  • 9

    नवंबर में,भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के लिए वियतनाम के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया है|

    भारत ने फिलीपींस को तट-आधारित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (Shore-based BrahMos Supersonic Cruise Missile) बैटरियों की आपूर्ति पूरी कर दी है तथा वियतनाम को इस मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के लिए समझौते को अंतिम रूप दिया है। फिलीपींस के साथ 374.96 मिलियन डॉलर का प्रारंभिक अनुबंध पूरा किया गया, जिसके तहत तीन तट-आधारित एंटी-शिप मिसाइल बैटरियों (Anti-Ship Missile Batteries) की आपूर्ति की गई। फिलीपींस अब 700 से 800 मिलियन डॉलर के संभावित अतिरिक्त ऑर्डर पर भी विचार कर रहा है। वहीं, वियतनाम ने मई 2026 में लगभग 500 मिलियन डॉलर मूल्य के मिसाइल सौदे को अंतिम रूप दिया, जबकि उसके व्यापक तटीय रक्षा पैकेज (Coastal Defence Package) का कुल मूल्य 700 मिलियन डॉलर तक पहुँच सकता है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top