21 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (21 November 2026)

 

  1. आकाशवाणी के महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला? एल. मधु नाग
  2. नवंबर 2026 में टाइम 100 नेक्स्ट सूची का पहला समर्पित क्षेत्रीय संस्करण प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश कौन-सा बना? भारत
  3. वैरायटी की ‘सर्वकालीन 100 महानतम फिल्मी सितारों’ की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता कौन हैं? शाहरुख खान
  4. कांतार ब्रैंडज़ रैंकिंग 2026 के अनुसार, पहली बार भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन-सा बना है? एयरटेल
  5.  वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का अध्यक्ष किसे निर्वाचित किया गया है? विजय शंकर
  6. शिलांग चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2026 का आयोजन मेघालय के किस स्थान पर किया जा रहा है? भोइरिम्बोंग
  7. ‘बलरामपुरम कसावु परियोजना’ के तहत तैयार 6,000 फुट लंबे हस्तनिर्मित कसावु वस्त्र को किस स्थान पर प्रदर्शित किया गया? तिरुवनंतपुरम
  8.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन किस शहर में किया? नई दिल्ली
  9. वर्ष 2025 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? ग्रासा माशेल
  10. फ्लाइटग्लोबल की ‘वर्ल्ड एयर फोर्सेज 2027’ निर्देशिका के अनुसार, भारतीय वायु सेना के पास कितने सक्रिय राफेल लड़ाकू विमान हैं? 32

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    आकाशवाणी के महानिदेशक के रूप में एल. मधु नाग ने कार्यभार संभाला|

    भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service IIS) अधिकारी एल. मधु नाग ने 18 नवंबर, 2026 से आकाशवाणी (Akashvani All India Radio) के महानिदेशक (Director General) के रूप में कार्यभार संभाला है।

  • 2

    प्यू रिसर्च सेंटर के अध्ययन के अनुसार, 2035 वर्ष तक मुसलमानों की वैश्विक आबादी ईसाइयों से अधिक होने का अनुमान है|

    प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के एक अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2035 तक मुसलमानों की वैश्विक आबादी ईसाइयों (Christians) से अधिक होने का अनुमान है, जिससे वे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकते हैं। वर्ष 2035 में मुसलमानों की अनुमानित आबादी 2.57 अरब और ईसाइयों की 2.52 अरब होगी। वर्ष 2070 तक मुस्लिम आबादी 80% बढ़कर 3.6 अरब से अधिक होने का अनुमान है, जबकि ईसाई आबादी 30% बढ़कर लगभग 3 अरब हो सकती है। इसी अवधि में विश्व की कुल आबादी में 29% वृद्धि का अनुमान है। इस वृद्धि का प्रमुख कारण मुसलमानों में उच्च प्रजनन दर (Fertility Rate) और युवा आयु संरचना (Younger Age Profile) है। मुस्लिम महिलाओं में औसतन 3.1 बच्चे प्रति महिला, जबकि ईसाई महिलाओं में 2.5 बच्चे प्रति महिला होने का अनुमान है। धर्म परिवर्तन (Religious Switching) का प्रभाव प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि की तुलना में कम रहने की संभावना है। इसके कारण मुस्लिम आबादी में 80 लाख और ईसाई आबादी में 10.5 करोड़ की शुद्ध कमी का अनुमान है, जिनमें अधिकांश लोग किसी धर्म से संबद्ध नहीं रहने वाले समूह (Religiously Unaffiliated) में शामिल होंगे। ईसाई बहुल देशों की संख्या वर्ष 2020 के 120 से घटकर 2070 तक 110 होने का अनुमान है, जबकि मुस्लिम बहुल देशों की संख्या 53 से बढ़कर 54 हो सकती है, जिसमें आइवरी कोस्ट नया देश होगा।

  • 3

    जर्मनवॉच द्वारा जारी जलवायु जोखिम सूचकांक 2027 के अनुसार, वर्ष 1996 से 2025 के दौरान चरम मौसमी घटनाओं से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत का 10वाँ स्थान रहा |

    जर्मनवॉच (Germanwatch) द्वारा जारी जलवायु जोखिम सूचकांक 2027 (Climate Risk Index 2027) के अनुसार, वर्ष 1996 से 2025 के दौरान चरम मौसमी घटनाओं (Extreme Weather Events) से सबसे अधिक प्रभावित देशों की वैश्विक सूची में भारत 10वें स्थान पर रहा। इस 30 वर्षीय अवधि में भारत में चरम मौसमी घटनाओं की 436 घटनाएँ दर्ज की गईं, जिनमें 78,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई और 1.2 अरब से अधिक लोग प्रभावित हुए। इन घटनाओं से भारत को मुद्रास्फीति-समायोजित (Inflation-adjusted) 170 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। वर्ष 2025 में भारत इस सूचकांक में 12वें स्थान पर रहा।

  • 4

    नवंबर 2026 में टाइम100 नेक्स्ट सूची का पहला समर्पित क्षेत्रीय संस्करण प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश भारत बना|

    टाइम (TIME) पत्रिका ने 19 नवंबर, 2026 को अपनी पहली ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया’ (TIME100 Next India) सूची जारी की। यह टाइम100 नेक्स्ट फ्रेंचाइजी (TIME100 Next Franchise) का पहला अंतरराष्ट्रीय विस्तार है और इसके लिए भारत को पहले देश के रूप में चुना गया है। इस सूची में 100 प्रभावशाली व्यक्तियों को पाँच श्रेणियों—कलाकार (Artists), उभरती प्रतिभाएँ (Phenoms), नवप्रवर्तक (Innovators), नेता (Leaders) और समर्थक (Advocates)—में शामिल किया गया है।
    इसके तीन वैश्विक कवर में अभिनेत्री आलिया भट्ट, स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदना तथा फिल्मकार पायल कपाड़िया, आर्यन खान और तेजा रियो को सामूहिक रूप से स्थान दिया गया है। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और गगनयान मिशन तथा एक्सिओम-4 (Axiom-4) के अंतरिक्ष यात्री-नामित शुभांशु शुक्ला को ‘लीडर्स’ श्रेणी में शामिल किया गया है।

  • 5

    वैरायटी की ‘सर्वकालीन 100 महानतम फिल्मी सितारों’ की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता शाहरुख खान हैं|

    शाहरुख खान को वैरायटी (Variety) पत्रिका की ‘सर्वकालीन 100 महानतम फिल्मी सितारों’ (100 Greatest Movie Stars of All Time) की सूची में 92वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। वे इस सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। वैरायटी ने उनके फिल्मी करियर के प्रतिनिधित्व के लिए संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित वर्ष 2002 की फिल्म ‘देवदास’ को चुना। इस सूची में शीर्ष तीन स्थानों पर क्रमशः मर्लिन मुनरो (Marilyn Monroe), हम्फ्री बोगार्ट (Humphrey Bogart) और चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) रहे।

  • 6

    कांतार ब्रैंडज़ रैंकिंग 2026 के अनुसार, पहली बार भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड एयरटेल बना है|

    कांतार की ब्रैंडज़ (Kantar BrandZ) रैंकिंग 2026 के अनुसार, एयरटेल (Airtel) पहली बार एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को पीछे छोड़कर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड (Most Valuable Brand) बन गया है। वर्ष 2014 में इस रैंकिंग की शुरुआत के बाद यह पहली बार हुआ है। एयरटेल का ब्रांड मूल्य 5% की वार्षिक वृद्धि के साथ 43.22 अरब डॉलर हो गया। एचडीएफसी बैंक 35.62 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 24.11 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत के शीर्ष 100 ब्रांडों का संयुक्त मूल्य 12% घटकर 460.3 अरब डॉलर रह गया, जो भारत की जीडीपी का लगभग 11% है। सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांडों में मीशो (Meesho) 64% की वृद्धि के साथ 1.9 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य पर पहुँचकर शीर्ष पर रहा, जबकि रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का ब्रांड मूल्य 60% बढ़कर 3.8 अरब डॉलर हो गया।

  • 7

    वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का अध्यक्ष विजय शंकर को निर्वाचित किया गया है|

    विजय शंकर को वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry–FICCI) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उन्होंने अनंत गोयनका का स्थान लिया है।

  • 8

    भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘सहायता सेतु 2026’ का आयोजन जामनगर में किया गया |

    भारतीय वायु सेना (Indian Air Force IAF) ने 17 से 19 नवंबर, 2026 तक गुजरात के जामनगर स्थित वायु सेना स्टेशन (Air Force Station), जामनगर में बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘सहायता सेतु 2026’ (Sahayata Setu 2026) का आयोजन किया। यह वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास (Annual Joint HADR Exercise AJHE-26) था। इसका आयोजन मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (Headquarters Integrated Defence Staff–HQ IDS) और मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (Headquarters South Western Air Command–HQ SWAC) के तत्वावधान में किया गया।

  • 9

    शिलांग चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2026 का आयोजन मेघालय के भोइरिम्बोंग स्थान पर किया जा रहा है|

    शिलांग चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2026 (Shillong Cherry Blossom Festival 2026) का आयोजन 20–21 नवंबर, 2026 को मेघालय के भोइरिम्बोंग में किया जा रहा है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top