20 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (20 November 2026)

  1. राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार 2026 की फिक्शन श्रेणी में किस उपन्यास को पुरस्कार प्रदान किया गया? पैराडिसो 17
  2. 12वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2026 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा? पुणे
  3. अग्निवीरवायु कर्मियों को योग प्रशिक्षक (स्तर-1) प्रमाणन प्रदान करने के लिए भारतीय वायु सेना ने किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया? केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
  4. नवंबर 2026 में ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व से खोजी गई बिच्छू की नई प्रजाति का नाम क्या है? लियोचेल्स सिमिलिपालोनेंसिस
  5. गोद लिए गए बच्चों को आधिकारिक अभिलेखों में केवल ‘पुत्र’ या ‘पुत्री’ के रूप में दर्ज करने का निर्देश किस उच्च न्यायालय ने दिया? केरल उच्च न्यायालय
  6. वर्ष 2026 का वर्ल्ड सेलिंग 11th आवर रेसिंग इम्पैक्ट अवॉर्ड जीतने वाला भारत का पहला संगठन कौन-सा बना? हैदराबाद यॉट क्लब
  7. महाराष्ट्र सरकार ने किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ करने की घोषणा की है? दादर रेलवे स्टेशन
  8. अर्थशॉट पुरस्कार 2026 की ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में किस भारतीय कंपनी ने पुरस्कार जीता? महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी
  9. विश्व शौचालय दिवस 2026 कब मनाया गया है? 19 नवंबर
  10. टाटा स्टील ने प्रतिदिन 10 टन उच्च शुद्धता वाले हाइड्रोजन के उत्पादन की परियोजना के लिए किस अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी की है? यूटिलिटी ग्लोबल

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  • 1

    राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार 2026 की फिक्शन श्रेणी में पैराडिसो 17 उपन्यास को पुरस्कार प्रदान किया गया|

    वर्ष 2026 के राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार (National Book Awards 2026) में हन्ना लिलिथ अस्सादी (Hannah Lillith Assadi) ने अपने उपन्यास ‘पैराडिसो 17’ (Paradiso 17) के लिए फिक्शन श्रेणी (Fiction Category) में पुरस्कार जीता। यह उपन्यास वर्ष 1948 के नकबा (Nakba) से पाँच वर्ष पहले जन्मे फिलिस्तीनी व्यक्ति सुफ़िएन (Sufien) के जीवन पर आधारित है, जिसमें विस्थापन, निर्वासन, शोक, प्रेम और अपनेपन की लालसा जैसे विषयों को दर्शाया गया है।

    अब्देलरहमान एलगेन्डी (Abdelrahman ElGendy) ने अपनी पुस्तक ‘हुना: अ मेमोयर ऑफ रिवोल्यूशन, प्रिजन, एंड बिकमिंग’ (Huna: A Memoir of Revolution, Prison, and Becoming) के लिए नॉन-फिक्शन श्रेणी (Nonfiction Category) का पुरस्कार जीता। विसेंटे लुइस मोरा (Vicente Luis Mora) को राहुल बेरी द्वारा अनूदित पुस्तक ‘सेंट्रोयूरोपा’ (Centroeuropa) के लिए अनूदित साहित्य श्रेणी (Translated Literature Category) में सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) को लाइफटाइम अचीवमेंट मेडल (Lifetime Achievement Medal) प्रदान किया गया।

  • 2

    12वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2026 का आयोजन पुणे शहर में किया जाएगा|

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 18 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (National Media Centre) में 12वें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (India International Science Festival–IISF) 2026 का कर्टेन रेज़र (Curtain Raiser), वेबसाइट और ब्रोशर लॉन्च किया।

    इस महोत्सव का आयोजन 19 से 22 दिसंबर, 2026 तक महाराष्ट्र के पुणे में किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव की थीम “भारत का विज्ञान, विश्व का भविष्य” (India's Science, World's Future) है।

  • 3

    अग्निवीरवायु कर्मियों को योग प्रशिक्षक (स्तर-1) प्रमाणन प्रदान करने के लिए भारतीय वायु सेना ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया|

    भारतीय वायु सेना (Indian Air Force IAF) और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (Central Sanskrit University CSU), नई दिल्ली ने अग्निवीरवायु कर्मियों (Agniveervayu Personnel) को योग की व्यवस्थित शिक्षा (Structured Yoga Learning) और प्रमाणन (Certification) के अवसर प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण (Computer-Based Training CBT) कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से कर्मी योग प्रशिक्षक (स्तर-1) प्रमाणन (Yoga Instructor – Level-I Certification) प्राप्त कर सकेंगे।

  • 4

    नवंबर 2026 में ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व से खोजी गई बिच्छू की नई प्रजाति का नाम लियोचेल्स सिमिलिपालोनेंसिस है|

    नवंबर 2026 में शोधकर्ताओं ने ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व (Similipal Tiger Reserve) से बिच्छू की एक नई प्रजाति ‘लियोचेल्स सिमिलिपालेन्सिस’ (Liocheles similipalensis) का विवरण प्रस्तुत किया। यह ओडिशा में लियोचेल्स वंश (Genus Liocheles) की पहली पुष्ट उपस्थिति है।

    यह प्रजाति स्कॉर्पियोनेस गण (Order: Scorpiones), हॉरम्यूरिडी कुल (Family: Hormuridae) और लियोचेल्स वंश से संबंधित है। इसकी लंबाई 44–53 मिमी (लगभग 5 सेमी) होती है तथा इसका शरीर गहरे, चमकदार नीले-काले रंग का होता है। इस खोज के साथ विश्व में मान्यता प्राप्त लियोचेल्स प्रजातियों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो गई है। यह भारत में वर्णित इस वंश की चौथी प्रजाति है।

  • 5

    गोद लिए गए बच्चों को आधिकारिक अभिलेखों में केवल ‘पुत्र’ या ‘पुत्री’ के रूप में दर्ज करने का निर्देश केरल उच्च न्यायालय ने दिया|

    केरल उच्च न्यायालय (Kerala High Court) ने राज्य सरकार को आधिकारिक अभिलेखों (Official Records) में गोद लिए गए बच्चों के लिए ‘दत्तक’ (Adopted) उपसर्ग का उपयोग बंद करने और उन्हें केवल ‘पुत्र’ या ‘पुत्री’ के रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया है।

    न्यायमूर्ति पी.वी. कुन्हिकृष्णन ने यह फैसला सुनाया।

    न्यायालय के अनुसार, कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र (Legal Heirship Certificates) सहित सभी आधिकारिक दस्तावेजों में ‘दत्तक’ शब्द का उल्लेख नहीं किया जाना चाहिए। राज्य सरकार को एक महीने के भीतर ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (e-District Portal) से ‘दत्तक संतान’ (Adopted Child) का विकल्प हटाने और संबंधित दिशा-निर्देशों में संशोधन करने का निर्देश दिया गया है।

    हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 (Hindu Adoptions and Maintenance Act, 1956) की धारा 12 (Section 12) के तहत, गोद लिया गया बच्चा सभी कानूनी उद्देश्यों के लिए अपने दत्तक माता-पिता की संतान माना जाता है।

  • 6

    वर्ष 2026 का वर्ल्ड सेलिंग 11th आवर रेसिंग इम्पैक्ट अवॉर्ड जीतने वाला भारत का पहला संगठन हैदराबाद यॉट क्लब बना|

    हैदराबाद यॉट क्लब (Yacht Club of Hyderabad YCH) ने चीन के छिंगदाओ (Qingdao) में वर्ष 2026 का वर्ल्ड सेलिंग 11th आवर रेसिंग इम्पैक्ट अवॉर्ड (World Sailing 11th Hour Racing Impact Award) जीता। इसके साथ ही यह सम्मान प्राप्त करने वाला भारत का पहला संगठन बन गया। क्लब को अमेरिका कप (America’s Cup) में उपयोग किए गए पुनर्चक्रित कार्बन फाइबर (Recycled Carbon Fibre) से निर्मित ट्रॉफी और सतत विकास संबंधी कार्यों (Sustainability Initiatives) के लिए 10,000 अमेरिकी डॉलर का अनुदान भी प्रदान किया गया।

  • 7

    महाराष्ट्र सरकार ने दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ करने की घोषणा की है|

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य सरकार मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन (Dadar Railway Station) का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ (Chaityabhoomi) करने के लिए आवश्यक विधायी औपचारिकताएँ (Legislative Formalities) पूरी करेगी।

    चैत्यभूमि दादर के निकट स्थित डॉ. बी.आर. आंबेडकर का अंतिम संस्कार स्थल और स्मारक (Cremation Site and Memorial) है।

  • 8

    अर्थशॉट पुरस्कार 2026 की ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी भारतीय कंपनी ने पुरस्कार जीता|

    महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी (Mahindra Last Mile Mobility–MLMML) ने वर्ष 2026 का अर्थशॉट पुरस्कार (The Earthshot Prize 2026) ‘क्लीन अवर एयर’ (Clean Our Air) श्रेणी में जीता।

    प्रिंस विलियम (Prince William) द्वारा स्थापित इस पुरस्कार के तहत कंपनी को 10 लाख पाउंड (£1 Million) की राशि प्रदान की गई, जिसका उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक लास्ट-माइल वाणिज्यिक वाहनों (Electric Last-mile Commercial Vehicles) के विस्तार के साथ चालकों की आजीविका और छोटे व्यवसायों को समर्थन देना है।

    वर्ष 2026 के अन्य चार विजेता और उनकी श्रेणियाँ हैं—भूटान (Bhutan) को ‘प्रोटेक्ट एंड रिस्टोर नेचर’ (Protect and Restore Nature), डेनमार्क की ऊर्जा कंपनी Ørsted को ‘फिक्स अवर क्लाइमेट’ (Fix Our Climate), PFAS-Free France को ‘बिल्ड अ वेस्ट-फ्री वर्ल्ड’ (Build a Waste-free World) और नीयू ओशन वाइड ट्रस्ट (Niue Ocean Wide Trust) को ‘रिवाइव अवर ओशन्स’ (Revive Our Oceans)।

    भूटान को 50,000 हेक्टेयर क्षतिग्रस्त भूमि के पुनरुद्धार और दक्षिण एशिया में 1.6 अरब लोगों की जल सुरक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

    नीयू ओशन वाइड ट्रस्ट को समुद्री संरक्षण के लिए वित्तपोषण मॉडल और मछलियों की आबादी में 60% वृद्धि के लिए, जबकि PFAS-Free France को फ्रांस में विषैले ‘फॉरएवर केमिकल्स’ (Forever Chemicals) पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के लिए पुरस्कार मिला।

    Ørsted को कोयला-आधारित ऊर्जा कंपनी से वैश्विक अपतटीय पवन ऊर्जा (Offshore Wind Energy) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बनने और प्रत्यक्ष कार्बन उत्सर्जन में 98% से अधिक की कटौती करने के लिए सम्मानित किया गया।

  • 9

    विश्व शौचालय दिवस 2026 19 नवंबर को मनाया गया है|

    विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) 19 नवंबर, 2026 को “सुरक्षित शौचालय, समान भविष्य” (Safe Toilets. Equal Futures.) थीम के तहत मनाया गया। इस वर्ष का अभियान इस बात पर जोर देता है कि सुरक्षित स्वच्छता सुविधाएँ महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्य-6 (Sustainable Development Goal 6 – SDG 6) को प्राप्त करने में योगदान देती हैं, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता (Clean Water and Sanitation for All) सुनिश्चित करना है।

  • 10

    टाटा स्टील ने प्रतिदिन 10 टन उच्च शुद्धता वाले हाइड्रोजन के उत्पादन की परियोजना के लिए यूटिलिटी ग्लोबल अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी की है|

    टाटा स्टील (Tata Steel) ने 18 नवंबर, 2026 को अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित यूटिलिटी ग्लोबल (Utility Global) के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत ओडिशा स्थित उसके कलिंगनगर इस्पात संयंत्र (Kalinganagar Steel Plant) में प्रतिदिन 10 टन (10 Tonnes Per Day) उच्च शुद्धता वाले हाइड्रोजन (High-purity Hydrogen) के उत्पादन के लिए एक संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा।

    इस परियोजना में इस्पात निर्माण के दौरान निकलने वाली गैसों (Steelmaking Off-gases) — विशेष रूप से ब्लास्ट फर्नेस गैस (Blast Furnace Gas) और बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस गैस (Basic Oxygen Furnace – BOF Gas) — तथा पानी का उपयोग किया जाएगा।

    यह भारत की पहली ऐसी परियोजना होगी, जिसमें इस्पात संयंत्र से निकलने वाली गैसों के माध्यम से हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाएगा।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top