Daily Current Affairs 2026

27 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (27 November 2026)

 
  1. बैडमिंटन विश्व महासंघ ने 2028 थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी किस शहर को सौंपी है? नई दिल्ली
  2. 2026 के टाटा ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार में स्वास्थ्य सेवा श्रेणी के अंतर्गत किस भारतीय वैज्ञानिक को सम्मानित किया गया? डॉ. कॉलिन जमोरा
  3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र के रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल (MRO) में सहयोग के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी? सिंगापुर
  4.  संविधान दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय संविधान का अद्यतन संस्करण कितनी अनुसूचित भाषाओं में जारी किया गया? 22
  5. स्वयं सिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 का उद्घाटन नवंबर 2026 में किसने किया? सी. पी. राधाकृष्णन
  6. भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का 20वाँ संस्करण नवंबर 2026 में कहाँ शुरू हुआ? सालझंडी, नेपाल
  7. 75वीं मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता का खिताब किस देश की प्रतिभागी जेनिफर बैरेटो ने जीता? प्यूर्टो रिको
  8.  64वें मिस इंटरनेशनल 2026 प्रतियोगिता का खिताब किस देश की प्रतिभागी एलिज़ावेता कुज़नेत्सोवा ने जीता? मोल्दोवा
  9. वंचित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की पहुँच बढ़ाने में योगदान हेतु जापान में विशेष उपलब्धि पुरस्कार से किस भारतीय गणितज्ञ को सम्मानित किया गया? आनंद कुमार
  10.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को नवंबर 2026 में कौन-सी पारंपरिक भारतीय कला की चित्रकला भेंट की? रोगन कला

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

25 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (25 November 2026)

 
  1. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में भारत की अनुमानित आर्थिक विकास दर कितनी रहेगी? 7.0%
  2. सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026 का आयोजन किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है? ग्रामीण विकास मंत्रालय
  3.  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने नवंबर 2026 में हत्या के आरोपी फरार अशिष कुमार को किस देश से भारत वापस लाया? कजाकिस्तान
  4.  24 नवंबर, 2026 को मनाए गए लाचित दिवस का संबंध वर्ष 1671 में हुए किस ऐतिहासिक युद्ध में अहोम सेना की विजय से है? सरायघाट का युद्ध
  5. ओडिशा के किस प्रसिद्ध वार्षिक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं? बाली जात्रा
  6. एनवीडिया के निदेशक मंडल ने किस सह-संस्थापक को पुनः कंपनी का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया? जेनसन हुआंग
  7.  भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) के अगले अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? राहुल मदान
  8. अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को पश्चिम बंगाल में 1,750 मेगावाट (MW) चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति के लिए कितने वर्षों का अनुबंध प्राप्त हुआ है? 25 वर्ष
  9. दो दिवसीय आसियान-भारत समुद्री सम्मेलन का आयोजन किस शहर में शुरू हुआ? विशाखापत्तनम
  10. भारत ने पोखरण परीक्षण रेंज में किस स्वदेशी AI-आधारित स्वायत्त काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया? ज्वाला एमके-1

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

24 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (24 November 2026)

 
  1. 82वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में पुरुष एवं महिला एकल के खिताब क्रमशः किसने जीते? अभय सिंह और आकांक्षा सालुंखे
  2. COP31 जलवायु सम्मेलन 2026 का आयोजन किस शहर में किया गया था? अंताल्या, तुर्किये
  3. अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने नवंबर 2026 में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किस टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया? बघीरा एटी1
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर, 2026 को किस रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया? सरयू-कमला एक्सप्रेस
  5. डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार किस क्षेत्र में योगदान के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिक पी.सी. जैन को प्रदान किया गया? विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  6.  सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग को किस सम्मान से सम्मानित किया? लोक प्रशासन पदक (स्वर्ण)
  7.  लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया? तीसरा
  8. नवंबर, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 12वीं बटालियन के स्थायी परिसर का उद्घाटन कहाँ किया? अरुणाचल प्रदेश
  9.  57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा गैर-फीचर फिल्म अनुभाग में प्रदर्शित कश्मीरी डॉक्यूमेंट्री ‘नक्श-ए-दौर’ का निर्देशन किसने किया? बाबा तसद्दुक हुसैन
  10. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2026’ के अनुसार विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है? भारत

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

23 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (23 November 2026)

 
  1. भारतीय वायु सेना ने एयर फेस्ट 2026 का आयोजन महाराष्ट्र के किस शहर में किया? नागपुर
  2. तीरंदाजी एशिया कप 2026 के तीसरे चरण में भारत ने कुल कितने पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया? 6
  3. अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति का निशान प्राप्त करने के बाद यह सम्मान पाने वाला देश का कौन-सा पुलिस बल बन गया? 17वाँ
  4.  दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2026 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला? धुरंधर
  5. वर्ष 2026 का ‘प्रिंस विलियम अवार्ड फॉर कंजर्वेशन इन अफ्रीका’ आजीवन उपलब्धि पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? डॉ. कोलीन बेग
  6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2026 में बिहार में गंगा नदी पर बने किस छह-लेन केबल-स्टेड पुल को राष्ट्र को समर्पित किया? नीतीश सेतु
  7. राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत भारत ने नौ महीने से भी कम समय में एचपीवी वैक्सीन की कितनी से अधिक खुराकें दीं? 1 करोड़
  8. चारों सेना देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज कौन बने? के.एल. राहुल
  9. प्रिंस विलियम और ‘यूनाइटेड फॉर वाइल्डलाइफ’ ने भारत के कितने अस्थायी वन्यजीव रक्षकों के लिए पाँच वर्षीय व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कार्यक्रम की घोषणा की? 10,000
  10. पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 में किस राज्य ने सात राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए? आंध्र प्रदेश

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

21 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (21 November 2026)

 
  1. आकाशवाणी के महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला? एल. मधु नाग
  2. नवंबर 2026 में टाइम 100 नेक्स्ट सूची का पहला समर्पित क्षेत्रीय संस्करण प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश कौन-सा बना? भारत
  3. वैरायटी की ‘सर्वकालीन 100 महानतम फिल्मी सितारों’ की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता कौन हैं? शाहरुख खान
  4. कांतार ब्रैंडज़ रैंकिंग 2026 के अनुसार, पहली बार भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड कौन-सा बना है? एयरटेल
  5.  वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का अध्यक्ष किसे निर्वाचित किया गया है? विजय शंकर
  6. शिलांग चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2026 का आयोजन मेघालय के किस स्थान पर किया जा रहा है? भोइरिम्बोंग
  7. ‘बलरामपुरम कसावु परियोजना’ के तहत तैयार 6,000 फुट लंबे हस्तनिर्मित कसावु वस्त्र को किस स्थान पर प्रदर्शित किया गया? तिरुवनंतपुरम
  8.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन किस शहर में किया? नई दिल्ली
  9. वर्ष 2025 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? ग्रासा माशेल
  10. फ्लाइटग्लोबल की ‘वर्ल्ड एयर फोर्सेज 2027’ निर्देशिका के अनुसार, भारतीय वायु सेना के पास कितने सक्रिय राफेल लड़ाकू विमान हैं? 32

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

20 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (20 November 2026)

  1. राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार 2026 की फिक्शन श्रेणी में किस उपन्यास को पुरस्कार प्रदान किया गया? पैराडिसो 17
  2. 12वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2026 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा? पुणे
  3. अग्निवीरवायु कर्मियों को योग प्रशिक्षक (स्तर-1) प्रमाणन प्रदान करने के लिए भारतीय वायु सेना ने किस विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया? केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
  4. नवंबर 2026 में ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व से खोजी गई बिच्छू की नई प्रजाति का नाम क्या है? लियोचेल्स सिमिलिपालोनेंसिस
  5. गोद लिए गए बच्चों को आधिकारिक अभिलेखों में केवल ‘पुत्र’ या ‘पुत्री’ के रूप में दर्ज करने का निर्देश किस उच्च न्यायालय ने दिया? केरल उच्च न्यायालय
  6. वर्ष 2026 का वर्ल्ड सेलिंग 11th आवर रेसिंग इम्पैक्ट अवॉर्ड जीतने वाला भारत का पहला संगठन कौन-सा बना? हैदराबाद यॉट क्लब
  7. महाराष्ट्र सरकार ने किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ करने की घोषणा की है? दादर रेलवे स्टेशन
  8. अर्थशॉट पुरस्कार 2026 की ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में किस भारतीय कंपनी ने पुरस्कार जीता? महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी
  9. विश्व शौचालय दिवस 2026 कब मनाया गया है? 19 नवंबर
  10. टाटा स्टील ने प्रतिदिन 10 टन उच्च शुद्धता वाले हाइड्रोजन के उत्पादन की परियोजना के लिए किस अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी की है? यूटिलिटी ग्लोबल

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

19 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (19 November 2026)

  1. गुजरात के किस वित्तीय एवं व्यावसायिक केंद्र को संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत का पहला ‘मेकिंग सिटीज़ रेजिलिएंट 2030’ रेजिलिएंस हब घोषित किया गया है? गिफ्ट सिटी
  2. सर्दियों में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए नेपाल विद्युत प्राधिकरण को भारत से अधिकतम कितनी बिजली आयात करने की मंजूरी दी गई है? 350 मेगावाट
  3. एशियन नेशंस शतरंज कप 2026 के ओपन वर्ग में भारत ने कौन-सा पदक जीता? रजत पदक
  4. वर्ष 2027 में क्वाड देशों के पहले औपचारिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किस अभ्यास के तहत किया जाएगा? सी ड्रैगन 2027
  5. बेंगलुरु टेक समिट 2026 के दौरान 1,000 विद्यार्थियों को वॉइस एआई और एजेंटिक एआई का प्रशिक्षण देने के लिए किसने कर्नाटक सरकार के साथ साझेदारी की? ज्ञानि एआई
  6. IPL में खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स में किस भूमिका में नजर आएँगे? टीम मेंटर
  7. तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया? संजय सेठ
  8. 9वाँ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कब मनाया गया? 18 नवंबर
  9. मुर्गियों के लिए भारत का पहला स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 वैक्सीन किस संस्थान ने विकसित किया है? राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान
  10. कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने वर्ष 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर किसे घोषित किया है? ह्यूमन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

18 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (18 November 2026)

 
  1. ट्रस्ट इन अ टाइम ऑफ क्राइसिस’ पुस्तक का संपादन किस ने किया है? सुचेता दलाल और प्रोफेसर ऋतु दीवान  
  2. फ्रांस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से किस द्वितीयविश्व युद्ध के दिग्गज सैनिक को सम्मानित किया गया? विलियम लाइफोर्ड
  3.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश में खालसा दीवान गुरुद्वारे केपुनर्विकास की आधारशिला रखी? फिलीपींस
  4. वर्ष 2027–2030 के कार्यकाल के लिए भारत को किस अंतर्राष्ट्रीयसंगठन की परिषद में पुनः निर्वाचित किया गया? अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचारसंघ  
  5. कर्नाटक के मंगलुरु में आयोजित किस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने ‘सबसेलंबी गायन मैराथन (अनेक गायक)’ श्रेणी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया? कोंकणी गायन मैराथन
  6.  69वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों में नामांकित होने वाला पहला तमिल गीतकौन-सा है? वरुवाय
  7. अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय के 62वें सत्र एवं मंत्रिस्तरीय बैठक कीमेजबानी नवंबर 2026 में भारत के किस शहर में की जा रही है? कोच्चि
  8. भारत और बेलारूस के बीच अंतर-सरकारी आयोग के 12वें सत्र कीसह-अध्यक्षता भारत की ओर से किसने की? जितिन प्रसाद
  9. असम में सबसे बड़े लोकनृत्य प्रदर्शन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किसपारंपरिक कार्बी लोकनृत्य की प्रस्तुति से बनाया गया? निम्सो केरुंग
  10. वर्ष 2026 का ड्वाइट डी. आइजनहावर ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड किसेप्रदान किया गया? सनी वर्की  

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

17 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (16 November 2026)

 
  1. वर्ष 2031 के आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप की संयुक्त मेजबानी कौन-से देश करेंगे? भारत और बांग्लादेश
  2.  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के आधिकारिक शुभंकर का नाम क्या रखा गया है? नीलामणि
  3.  ‘सागर सुरक्षा 2026’ राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है? कोलकाता
  4. राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026 की थीम क्या थी? पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार?
  5.  चक्रवात अकवान का नाम किस देश द्वारा प्रस्तावित किया गया है? ईरान
  6. राष्ट्रमंडल महिला सांसद सम्मेलन, भारत क्षेत्र 2026 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा? बेंगलुरु
  7.  ‘यूपीआई व्यापार सक्षम योजना 2026’ किस संस्था द्वारा शुरू की गई है? भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
  8. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? जय शाह
  9. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाउ शक्ति 2026’ का आयोजन किया जाएगा? मलेशिया
  10. हाल ही में किस देश को तुर्किये में बासमती चावल के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) की मान्यता प्राप्त हुई? पाकिस्तान

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

16 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (16 November 2026)

 
  1. 1. भारत और श्रीलंका के बीच 12वें संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2026’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? मदुरु ओया
  2. प्रथम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2026 का आयोजन किस मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभाग द्वारा किया गया? संचार मंत्रालय
  3. भारत को किस देश से स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन प्रोपल्शन सिस्टम का पहला निर्यात ऑर्डर प्राप्त हुआ है? जापान
  4. एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने किस टीम को हराकर नौवीं बार खिताब जीता? पाकिस्तान
  5.  जनजातीय गौरव दिवस 2026 किस महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के अवसर पर मनाया गया? भगवान बिरसा मुंडा
  6. नवंबर में, भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के लिए किस देश के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया है? वियतनाम
  7. अक्टूबर 2026 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार किस भारतीय क्रिकेटर ने जीता? दीप्ति शर्मा
  8. बिहार में गंगा नदी पर नवनिर्मित कच्ची दरगाह–राघोपुर–बिदुपुर पुल का नया नाम क्या रखा गया है? नीतीश सेतु
  9. फीफा प्लेयर इम्पैक्ट प्रोग्राम के दूसरे संस्करण में शामिल होने वाले पहले पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी कौन बने हैं? सुनील छेत्री
  10. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में पुरुष टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे कम उम्र का कप्तान बनने का रिकॉर्ड किसने बनाया? वैभव सूर्यवंशी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

14 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (14 November 2026)

 
  1. छठ पूजा 2026 का प्रमुख चार दिवसीय लोकपर्व मुख्य रूप से किस राज्य में मनाया जा रहा है? बिहार
  2. 2026 ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेलों में भारत ने कुल कितने पदक जीते? 10
  3.  वर्ष 2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में किस खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार–लाइफटाइम से सम्मानित किया गया? आई. अरुमैनायागम
  4. गुयाना ने भारत की दैनिक कच्चे तेल की आवश्यकता का कितना प्रतिशत तक आपूर्ति करने की पेशकश की है? 20%
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2026 में किस शहर में वंदे भारत एक्सप्रेस के नए रेल मार्ग को हरी झंडी दिखाई? बेंगलुरु
  6. स्काईरूट एयरोस्पेस ने किस देश की कॉन्सर्ट टेक्नोलॉजीज के साथ संयुक्त रूप से नया उपग्रह प्रक्षेपण यान विकसित करने के लिए समझौता किया है? ब्राजील
  7. एक ही दिन में स्कूबा डाइविंग के छह विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रमाणित स्कूबा गोताखोर कौन बनी हैं? इरा आदित्य राउत
  8. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड किस राज्य में एकीकृत भूमिगत कोयला गैसीकरण परिसर स्थापित करने की योजना बना रही है? आंध्र प्रदेश
  9. 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन 13 नवंबर, 2026 को कहाँ किया गया? नई दिल्ली
  10. मेजर लीग सॉकर का गोल्डन बूट पुरस्कार लगातार दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने हैं? लियोनेल मेसी
 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

13 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (13 November 2026)

 
  1. नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार के तहत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक कितने किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनाया जाएगा? 8.449 किलोमीटर
  2. सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि (CGFMU) को जारी रखने हेतु केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितने करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी दी है? ₹5,000 करोड़
  3.  स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025–26 की ‘सुपर स्वच्छ लीग’ श्रेणी में किस शहर ने पहला स्थान प्राप्त किया? नवी मुंबई
  4. भारत और म्यांमार के बीच आयोजित संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘इमनेक्स-26’ का कौन-सा संस्करण है? आठवाँ
  5. आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर कौन बने हैं? रहमत शाह
  6. महाराष्ट्र के किन समुद्र तटों को 2026–27 सत्र के लिए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ है? लाडघर, गुहागर और श्रीवर्धन
  7.  इन्फोसिस पुरस्कार 2026 में अर्थशास्त्र श्रेणी के लिए किस भारतीय मूल के शोधकर्ता को चुना गया? कार्तिक शास्त्री
  8. मणिपुर में निंगोल चकौबा त्योहार मुख्य रूप से किस समुदाय द्वारा मनाया जाता है? मैतेई समुदाय
  9.  भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित पुलिस स्टेशन किस शहर में विकसित किया जा रहा है? हैदराबाद
  10.  वेरामार्क एश्योरेंस प्रमाणन (पूर्व में कॉपर मार्क) प्राप्त करने वाली भारत की पहली तांबा उत्पादक कंपनी कौन-सी बनी   है? कच्छ कॉपर लिमिटेड

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

12 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (12 November 2026)

 
  1.  10 नवंबर, 2026 को दिल्ली में शुरू की गई पहली मनोरंजक नदी क्रूज सेवा ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ किस राष्ट्रीय जलमार्ग पर संचालित होगी? राष्ट्रीय जलमार्ग-110
  2.  5वें अंतर्राष्ट्रीय जूनियर खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड (IOAA-Jr) 2026 में भारतीय विद्यार्थियों ने कुल कितने पदक जीते? 5 पदक
  3. भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में किसने कार्यभार ग्रहण किया है? डॉ. वेंकट रमण अक्काराजू
  4.  वर्ष 2026 का बुकर पुरस्कार जीतने वाले ब्रिटिश लेखक कौन हैं, जिन्होंने 81 वर्ष की आयु में यह सम्मान प्राप्त किया? एम. जॉन हैरिसन
  5.  47वीं विश्व आर्मरेसलिंग और 28वीं विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीतकर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया? 59 पदक
  6. एक्सेस इक्वैलिटी इंडेक्स 2026 में किस राज्य ने 0.68 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया? गोवा
  7. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की नियमित सार्वभौमिक आवधिक समीक्षा में पूरी तरह भाग नहीं लेने वाला पहला देश कौन-सा बनने जा रहा है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  8. भारत ने किस देश को 10 उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस की आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता पूरी की है? सेशेल्स
  9. बिम्सटेक की स्वास्थ्य संबंधी पहली वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 10 नवंबर, 2026 को कहाँ आयोजित की गई? कोलंबो, श्रीलंका
  10. मूडीज़ रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर कितना कर दिया है? 7%

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

10 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (10 November 2026)

 
  1. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने किस संस्था को संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत ‘राज्य’ घोषित किया है? राष्ट्रीय पुस्तक न्यास
  2.  भारतीय नौसेना को हाल ही में सौंपे गए पाँचवें अरनाला श्रेणी के पनडुब्बी रोधी युद्धक जलयान का नाम क्या है? आईएनएस अमिनी
  3.  6 नवंबर, 2026 को राष्ट्रपति निशान प्राप्त करने वाला भारत का 16वाँ राज्य पुलिस बल कौन-सा बना? उत्तराखंड पुलिस
  4. नवंबर 2026 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की आधिकारिक घोषणा करने वाले भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? मोहम्मद शमी
  5. अरुणाचल प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला? राजेश कुमार
  6.  अनुज श्रीवास्त्री ने 7वीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के कौन-से शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया? 100वें
  7. उत्तराखंड ने 9 नवंबर, 2026 को कौन-सा स्थापना दिवस मनाया? 26वाँ
  8. भारत में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस प्रत्येक वर्ष किस तारीख को मनाया जाता है? 9 नवंबर
  9.  2026 युवा ओलंपिक खेलों में भारत का पहला बीच कुश्ती पदक किसने जीता? तानिया
  10. अमेजिंग थाईलैंड ग्रैंड दिवाली महोत्सव 2026 का उद्घाटन किसने किया? अनुतिन चर्नविराकुल

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

06 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (06 November 2026)

 
  1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने त्वरित विशेष न्यायालयों (FTSCs) के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को किस अवधि तक बढ़ाने की मंजूरी दी है? 31 मार्च, 2031 तक
  2. कॉलिन्स डिक्शनरी ने वर्ष 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर किस शब्द को घोषित किया है? मॉगिंग
  3.  उत्तराखंड सरकार ने प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को किस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है? आपदा प्रबंधन दिवस
  4. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की 9वीं सभा में वर्ष 2026–2028 के कार्यकाल के लिए किन देशों को अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित किया गया? भारत और फ्रांस
  5. प्रथम नॉर्थ ईस्ट वारी लीबा महोत्सव 2026 का आयोजन किस राज्य में किया गया? मणिपुर
  6. वर्ष 2026 का बैली गिफोर्ड पुरस्कार किस पुस्तक के लिए प्रदान किया गया? अलेक्जेंडर: गॉड, किंग, मैन
  7. 1980 में विलियम्स टीम के साथ फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ड्राइवर कौन थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया? एलन जोन्स
  8. हाल ही में 250 अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी कौन बने? हरमनप्रीत सिंह
  9. मुथुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती के अवसर पर कितने रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया? ₹250 का सिक्का
  10.  ‘विकसित भारत सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान पहल’ (VISTAR) योजना के लिए कितना वित्तीय परिव्यय निर्धारित किया गया है? ₹4,371 करोड़

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

05 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (05 November 2026)

 
  1. अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की पहली महिला गवर्नर और किसी अमेरिकी राज्य की पहली अश्वेत महिला गवर्नर कौन बनीं? कीशा लांस बॉटम्स
  2. QS विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग: एशिया 2027 में भारत का सर्वोच्च रैंकिंग वाला संस्थान कौन-सा रहा? भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
  3. वर्ष 2026 का संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य कार्रवाई पुरस्कार (रचनात्मकता श्रेणी) जीतने वाले वृत्तचित्र का नाम क्या है? मदर्स ऑफ करेज
  4. DRDO ने किस स्वदेशी अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया? प्रलय
  5. वर्ष 2026 का वेलनेस विजनरी पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? डॉ. पद्मा गुरमेट
  6. फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब किसने फिर से हासिल किया? मुकेश अंबानी
  7. युवा ओलंपिक खेल 2026 में भारत के लिए वुशु का पहला पदक किसने जीता? लानचेनबी चानू
  8. ISSF विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में किस देश ने स्वर्ण पदक जीता? भारत
  9.  पाकिस्तान की पहली स्वदेशी हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का नाम क्या है? फ़ाज़
  10. राजस्थान के धौलपुर में चंबल नदी के रेतीले द्वीपों पर शीतकालीन प्रवास के लिए लौटने वाले लुप्तप्राय पक्षी कौन-से हैं? भारतीय स्किमर

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

04 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (04 November 2026)

 
  1. 2026 युवा ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तैराक कौन बनीं? धिनिधि देसिंघु
  2. नवंबर 2026 में ऑस्ट्रेलिया के किस क्रिकेटर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की? ग्लेन मैक्सवेल
  3. कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकलकर राजस्थान के बारां जिले के वन क्षेत्र में पहुँचने वाला चीता कौन-सा है? सीसीबी-4
  4. भारतीय वायु सेना की पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में किसने पदभार संभाला? एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल
  5. भारत-अमेरिका द्विपक्षीय त्रि-सेवा अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ 2026 का उद्घाटन समारोह किस शहर में आयोजित किया गया? विशाखापत्तनम
  6.  2 नवंबर 2026 को पहली बार एटीपी विश्व रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुँचने वाले जर्मन टेनिस खिलाड़ी कौन बने? अलेक्जेंडर ज़्वेरेव
  7. महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड किस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया? प्रेमा रावत
  8.  46वें अंतर्राष्ट्रीय टैमर बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया? 14 पदक
  9. अंतर्राष्ट्रीय जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र दिवस प्रतिवर्ष किस तारीख को मनाया जाता है? 3 नवंबर
  10. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय मक्का सम्मेलन 2026 का आयोजन किस शहर में किया गया? हैदराबाद

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

03 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (03 November 2026)

 
  1. राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण खेल 2026 का उद्घाटन किसने किया? सी. पी. राधाकृष्णन
  2. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 55वें महानिदेशक के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया? दिनेश विट्ठलराव गनवीर
  3.  भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 का उद्घाटन किसने किया? नरेंद्र मोदी
  4. हाइलो ओपन 2026 में पुरुष एकल और महिला एकल के खिताब क्रमशः किन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते? लक्ष्य सेन और पी.वी. सिंधु
  5. 1 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति निशान से किस पुलिस बल को सम्मानित किया गया? चंडीगढ़ पुलिस
  6. वर्ष 2026 के 34वें एझुथाचन पुरस्कार के लिए किस लेखक को चुना गया है? मेथिल राधाकृष्णन
  7.  ‘लालन संध्या 2026’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किस शहर में किया गया? ढाका
  8. भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का प्रोटॉन बीम थेरेपी केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जाएगा? असम
  9. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने बाँस से भरी भूमिगत कंपन-अवरोधक प्रणाली का पेटेंट प्राप्त किया है? भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
  10. हाल ही में बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात ‘मुरासु’ नाम का क्या अर्थ है? युद्ध का नगाड़ा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

02 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (02 November 2026)

 
  1. भारतीय वायु सेना के 29वें वायु सेना प्रमुख के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया? एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित
  2. 1 नवंबर 2026 को भारतीय वायु सेना के नए वायु सेना उप प्रमुख के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया? एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया
  3.  केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2026 से कुल कितने पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया गया? 490
  4. हाल ही में दिवंगत संजय गुप्ता का संबंध किस क्षेत्र से था? सिनेमा
  5.  प्रथम राष्ट्रमंडल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के स्वर्ण पदक किस देश ने जीते? भारत
  6. राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 की थीम क्या थी? एक भारत श्रेष्ठ भारत
  7.  प्रथम बिम्सटेक समुद्री सुरक्षा अभ्यास 2026 की मेजबानी कौन-सा देश कर रहा है? भारत
  8. 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन कंपनी के निदेशक मंडल में खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में किन्हें नामित किया गया है? राहुल द्रविड़ और साइना नेहवाल
  9. 26वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार 2026 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किस फिल्म ने जीता? धुरंधर
  10.  मध्य प्रदेश के किस जिले के जीआई टैग प्राप्त सीताफल की पहली अंतर्राष्ट्रीय खेप दुबई भेजी गई? सिवनी
 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  

31 October Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (31 October 2026)

 
  1. वस्तु एवं सेवा कर परिषद ने ई-कॉमर्स डिलीवरी सेवाओं पर जीएसटी की नई दर क्या करने की सिफारिश की है? 5%
  2. भूटान में किस झील के तटबंध टूटने से भारत के असम और पश्चिम बंगाल में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया? शिंटाफू झील
  3.  फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ से किस भारतीय उद्योगपति को सम्मानित किया गया? सुनील भारती मित्तल
  4. वर्ष 2026–27 के लिए फिक्की का निर्वाचित अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? विजय शंकर
  5.  भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को अरुणाचल प्रदेश के किस मठ में पहले चरण में प्रदर्शित किया गया? तवांग मठ
  6. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में तानु शर्मा ने किस भार वर्ग में कांस्य पदक जीता? 72 किग्रा
  7. पुरुष टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज कौन बने हैं? राशिद खान
  8. जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक 2026 की अध्यक्षता किस देश के विदेश मंत्री कर रहे हैं? अमेरिका
  9. विधि के शासन सूचकांक 2026 में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ? 88वाँ
  10. भारत कला, वास्तुकला एवं डिजाइन द्विवार्षिकी 2026 का आयोजन कितने दिनों तक किया जाएगा? 108 दिन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Daily Current Affairs-2023

1

बैडमिंटन विश्व महासंघ ने 2028 थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी नई दिल्ली को सौंपी है|

बैडमिंटन विश्व महासंघ (Badminton World Federation BWF) ने घोषणा की कि नई दिल्ली 2028 थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स (Thomas & Uber Cup Finals) की मेजबानी करेगी। इसके साथ ही 14 वर्षों बाद भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा और यह दूसरी बार होगा जब भारत इसका आयोजन करेगा। इससे पहले नई दिल्ली ने 2014 में इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। 2028 संस्करण में टीमों की संख्या बढ़ाकर 24 कर दी जाएगी। पेरिस (Paris) को 2030 थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी सौंपी गई है। वहीं, 2027 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप (BWF World Championships) का आयोजन मिसिसॉगा, कनाडा (Mississauga, Canada) में और 2029 सुदीरमन कप फाइनल्स (Sudirman Cup Finals) का आयोजन दक्षिण कोरिया (South Korea) में होगा।

2

नेपाल सरकार और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने हिमनद झील विस्फोट बाढ़ के जोखिम को कम करने के लिए वर्ष 2026 में GLOF संजीवनी परियोजना शुरू की|

नेपाल सरकार और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme UNDP) ने हिमालयी और निचले क्षेत्रों के समुदायों को हिमनद झील विस्फोट बाढ़ (Glacial Lake Outburst Floods–GLOF) के खतरे से बचाने के लिए 49.94 मिलियन अमेरिकी डॉलर की GLOF संजीवनी परियोजना (GLOF Sanjibani Project) शुरू की।

3

2026 के टाटा ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार में स्वास्थ्य सेवा श्रेणी के अंतर्गत भारतीय वैज्ञानिक डॉ. कॉलिन जमोरा को सम्मानित किया गया|

न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ साइंसेज (New York Academy of Sciences) और टाटा संस (Tata Sons) ने 2026 के टाटा ट्रांसफॉर्मेशन पुरस्कार (Tata Transformation Prize) के विजेताओं की घोषणा की, जिसमें तीन भारतीय वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक विजेता को 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। खाद्य सुरक्षा (Food Security) श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण राव को वायु, जल और बिजली की सहायता से प्लाज्मा-सक्रिय जल (Plasma-Activated Water–PAW) विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया, जो रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम करता है। स्थिरता (Sustainability) श्रेणी में सीएसआईआर-राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला के डॉ. अमोल कुलकर्णी को स्क्रू रिएक्टर (Screw Reactors) के माध्यम से विलायक-मुक्त रासायनिक विनिर्माण (Solvent-free Chemical Manufacturing) तकनीक विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया, जिससे अपशिष्ट और उत्सर्जन कम होते हैं। स्वास्थ्य सेवा (Healthcare) श्रेणी में शिव नादर इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस के डॉ. कॉलिन जमोरा को हेयर फॉलिकल स्टेम सेल (Hair Follicle Stem Cells) के उपयोग से मधुमेह संबंधी पैर के अल्सर (Diabetic Foot Ulcers) जैसे पुराने घावों के उपचार हेतु पुनर्योजी अनुसंधान (Regenerative Research) के लिए सम्मानित किया गया।

4

2026 एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाया|

वैभव सूर्यवंशी ने दोहा में आयोजित 2026 एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स (ACC Asia Cup Rising Stars) में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन (28 छक्के और 7 चौके) बनाकर लिस्ट ए क्रिकेट (List A Cricket) में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया और चाड बोवेस के 103 गेंदों के पिछले रिकॉर्ड को 51 गेंदों से पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने 28 गेंदों में शतक लगाकर जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) का 29 गेंदों का रिकॉर्ड तोड़ा तथा 40 गेंदों में 150 रन बनाकर अपना ही पिछला 59 गेंदों का रिकॉर्ड बेहतर किया। एक लिस्ट ए पारी में 28 छक्के लगाकर उन्होंने डार्सी शॉर्ट (D'Arcy Short) के 23 छक्कों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

5

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र के रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल (MRO) में सहयोग के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल क्षेत्र (Aviation Maintenance, Repair and Overhaul–MRO) में कौशल एवं उद्योग विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और सिंगापुर गणराज्य (Republic of Singapore) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी। इस समझौते का उद्देश्य विदेशी MRO सेवा प्रदाताओं पर निर्भरता कम करना है, जिससे एयरलाइंस की लागत और विमानों के परिचालन से बाहर रहने की अवधि (Aircraft Downtime) घटाई जा सके।

6

संविधान दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय संविधान का अद्यतन संस्करण 22 अनुसूचित भाषाओं में जारी किया गया|

भारत में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस (Constitution Day/संविधान दिवस) मनाया गया। यह दिवस 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा (Constituent Assembly) द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की 77वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर संविधान का अद्यतन संस्करण (Updated Edition) सभी 22 अनुसूचित भाषाओं (Scheduled Languages) में जारी किया गया तथा देशभर में संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक वाचन किया गया।

7

नवंबर 2026 को जारी आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल भारतीय खिलाड़ियों में सर्वोच्च स्थान ऋषभ पंत ने हासिल किया|

नवंबर 2026 को जारी नवीनतम आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग (ICC Men’s Test Player Rankings) में ऋषभ पंत छठे, शुभमन गिल सातवें और यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान पर रहकर बल्लेबाजी रैंकिंग (Batting Rankings) के शीर्ष 10 में शामिल हुए। भारतीय खिलाड़ियों में ऋषभ पंत सर्वोच्च स्थान पर हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पहले, जो रूट दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के टेम्बा बावुमा तीसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग (Bowling Rankings) में जसप्रीत बुमराह तीन स्थान की छलांग लगाकर 856 रेटिंग अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुँच गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (Michelle Stark, Australia) अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

8

वर्ष 2026 में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर संयुक्त राष्ट्र के UNiTE अभियान की थीम न्याय सुनिश्चित करें, पीड़ितों की सुरक्षा करें और दंडमुक्ति समाप्त करें थी|

महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Violence Against Women) प्रतिवर्ष 25 नवंबर को मनाया जाता है।
वर्ष 2026 में संयुक्त राष्ट्र के यूएनआईटीई अभियान (UNiTE Campaign) की थीम “न्याय सुनिश्चित करें, पीड़ितों की सुरक्षा करें और दंडमुक्ति समाप्त करें” (Ensure Justice, Protect Survivors, End Impunity) है। इस अवसर पर 25 नवंबर से 10 दिसंबर (मानवाधिकार दिवस) तक लैंगिक हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय सक्रियता अभियान (16 Days of Activism against Gender-Based Violence) शुरू किया गया। भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत ‘नई चेतना 5.0’ (Nayi Chetna 5.0) अभियान चलाया, जिसकी थीम “पहुँच से अधिकारिता तक: विकसित भारत के लिए आजीविका और समान अवसरों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना” (From Access to Agency: Empowering Women through Livelihoods and Equal Opportunities for a Viksit Bharat) है।

9

स्वयं सिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 का उद्घाटन नवंबर 2026 में सी. पी. राधाकृष्णन ने किया|

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने 25 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) पर आयोजित दो दिवसीय स्वयं सिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 (Swayamsiddha National Conference 2026) का उद्घाटन किया। इसका आयोजन राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University) के स्वयं सिद्धा केंद्र (Swayamsiddha Centre) द्वारा 25 से 26 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। सम्मेलन की थीम “विजया – शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण की यात्रा” (VIJAYA – A Journey of Empowerment through Education) है।

1

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में भारत की अनुमानित आर्थिक विकास दर 7.0% रहेगी|

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) और 2027-28 (FY28) दोनों में भारत की अर्थव्यवस्था के 7% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। इस अनुमान के साथ भारत वियतनाम के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र (Asia-Pacific Region) की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहेगा। एजेंसी ने FY27 के विकास अनुमान को बरकरार रखा, जबकि FY28 के अनुमान में 20 आधार अंकों (Basis Points) की कटौती की। साथ ही, अल नीनो (El Niño) की परिस्थितियों से उत्पन्न संभावित मुद्रास्फीति जोखिमों (Inflation Risks) के प्रति आगाह किया है।

2

सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026 का आयोजन ग्रामीण विकास केंद्रीय मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है|

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 23 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026 (Saras Shakti Food Festival 2026) का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 21 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसकी थीम “सरस शक्ति का स्वाद, लखपति दीदियों के साथ” (Saras Shakti Ka Swad, Lakhpati Didiyon Ke Saath) है। इसका आयोजन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihoods Mission–NRLM) के अंतर्गत किया जा रहा है।

3

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने नवंबर 2026 में हत्या के आरोपी फरार अशिष कुमार को कजाकिस्तान से भारत वापस लाया|

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation CBI) ने 23 नवंबर 2026 को हत्या के आरोपी फरार अशिष कुमार को कजाकिस्तान के अल्माटी (Almaty) से नई दिल्ली वापस लाया, जहाँ हरियाणा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल (INTERPOL) ने सितंबर 2026 में उसके खिलाफ रेड नोटिस (Red Notice) जारी किया था। बाद में उसकी लोकेशन अल्माटी के आव्रजन केंद्र (Immigration Centre) पर पता चली, जिसके बाद उसे भारत वापस लाया गया।

4

57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के दौरान भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान ने रचनात्मक प्रौद्योगिकी एवं एवीजीसी-एक्सआर शिक्षा में सहयोग के लिए वाकॉम इंडिया के साथ समझौता किया|

भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Creative TechnologiesIICT) ने गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of IndiaIFFI) 2026 के अवसर पर वाकॉम इंडिया (Wacom India) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। उद्देश्य: रचनात्मक प्रौद्योगिकियों (Creative Technologies), विशेष रूप से एवीजीसी-एक्सआर (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics and Extended Reality–AVGC-XR) शिक्षा, कौशल विकास (Skill Development) और रचनात्मक उपकरणों (Creative Tools) के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देना

5

ओडिशा के बाली जात्रा प्रसिद्ध वार्षिक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनीं|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 नवंबर 2026 को ओडिशा में कटक के ऐतिहासिक बाली जात्रा (Bali Jatra) महोत्सव का उद्घाटन किया। वह इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति बनीं। आठ दिवसीय यह महोत्सव 24 नवंबर (कार्तिक पूर्णिमा) से 1 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। यह ओडिशा के प्राचीन समुद्री व्यापारिक संबंधों (Maritime Trade Relations) और दक्षिण-पूर्व एशिया, विशेषकर बाली द्वीप (Bali Island), के साथ ऐतिहासिक संबंधों की स्मृति में मनाया जाता है।

6

भारत की पहली समर्पित मानव चयापचय कक्ष सुविधा का उद्घाटन नवंबर 2026 में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर में किया गया|

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने 23 नवंबर 2026 को क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (Christian Medical College–CMC), वेल्लोर में भारत की पहली समर्पित मानव चयापचय कक्ष सुविधा (Human Metabolic Chamber Facility) का उद्घाटन किया। सीएमसी वेल्लोर और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (Tata Institute of Fundamental Research–TIFR) द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित यह कक्ष-आधारित प्रयोगशाला 24 घंटे या उससे अधिक समय तक मानव ऊर्जा व्यय (Energy Expenditure) की निगरानी करने में सक्षम है। इससे पोषण (Nutrition), मधुमेह (Diabetes), मोटापा (Obesity), वृद्धावस्था और कुपोषण (Malnutrition) से संबंधित भारत-विशिष्ट आँकड़े जुटाने में मदद मिलेगी।

7

एनवीडिया के निदेशक मंडल ने जेनसन हुआंग सह-संस्थापक को पुनः कंपनी का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया|

एनवीडिया (Nvidia) के निदेशक मंडल ने 23 नवंबर 2026 को सह-संस्थापक जेनसन हुआंग (Jensen Huang) को सर्वसम्मति से पुनः कंपनी का अध्यक्ष (President), मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और निदेशक मंडल का सदस्य नियुक्त किया। यह निर्णय उनके 11 नवंबर 2026 को कार्यकारी और निदेशक मंडल के पदों से अचानक इस्तीफा देने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद लिया गया।

8

भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) के अगले अध्यक्ष के रूप में राहुल मदान को नियुक्त किया गया है|

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के भारतीय दिवाला पेशेवर संस्थान (Indian Institute of Insolvency Professionals of ICAI–IIIPI) के प्रबंध निदेशक राहुल मदान को भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (Insolvency and Bankruptcy Board of India–IBBI) का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह आईबीबीआई के पूर्णकालिक सदस्य जयन्ती प्रसाद का स्थान लेंगे, जो सितंबर 2026 में रवि मित्तल के सेवानिवृत्त होने के बाद से अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

9

24 नवंबर, 2026 को मनाए गए लाचित दिवस का संबंध वर्ष 1671 में हुए सरायघाट का ऐतिहासिक युद्ध में अहोम सेना की विजय से है|

असम में 24 नवंबर 2026 को अहोम सेनापति लाचित बोरफुकन (Lachit Borphukan) की 404वीं जयंती के अवसर पर लाचित दिवस (Lachit Divas) मनाया गया। उनका जन्म 24 नवंबर 1622 को हुआ था। यह दिवस वर्ष 1671 में ब्रह्मपुत्र नदी पर हुए सरायघाट के युद्ध (Battle of Saraighat) में उनके नेतृत्व और विजय की स्मृति में मनाया जाता है, जिसमें अहोम सेना ने राजा राम सिंह प्रथम (Raja Ram Singh I) के नेतृत्व वाली मुगल सेना को पराजित किया था।

1

82वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में पुरुष एवं महिला एकल के खिताब क्रमशः अभय सिंह और आकांक्षा सालुंखे ने जीते|

मुंबई में आयोजित 82वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 (82nd National Squash Championships 2026) में अभय सिंह और आकांक्षा सालुंखे ने क्रमशः पुरुष एवं महिला एकल (Men’s and Women’s Singles) के खिताब जीते। अभय सिंह ने वर्ष 2022 और 2024 के बाद अपना तीसरा सीनियर राष्ट्रीय खिताब हासिल किया।

2

COP31 जलवायु सम्मेलन 2026 का आयोजन अंताल्या, तुर्किये शहर में किया गया था|

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UN Climate Change Conference) का 31वाँ संस्करण COP31, 22 नवंबर, 2026 को तुर्किये के अंताल्या (Antalya) में बिना किसी सर्वसम्मत मुख्य राजनीतिक समझौते के समाप्त हुआ। लगभग 48 घंटे अतिरिक्त चली वार्ता के कारण यह अब तक का सबसे लंबा COP सम्मेलन बना। ‘अंताल्या समझौता’ (Antalya Pact) नामक अंतिम मसौदे में जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) से दूर जाने का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण यूरोपीय संघ (European Union), ब्रिटेन और जलवायु-संवेदनशील देशों सहित 130 से अधिक देशों ने इसका विरोध किया। वहीं, सऊदी अरब और अन्य ओपेक (OPEC) सदस्य देशों ने जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने संबंधी प्रावधानों का विरोध करते हुए कार्बन कैप्चर एवं भंडारण (Carbon Capture and Storage–CCS) तकनीक पर जोर दिया। रूस ने भी कोयला, तेल और गैस से तेजी से दूर जाने पर ऊर्जा की कमी तथा ईंधन गरीबी (Fuel Poverty) की आशंका जताई। भारत और चीन सहित कुछ प्रमुख उत्सर्जक देशों के साथ भी अंतिम मसौदे को लेकर मतभेद रहे। इसके अतिरिक्त, 90 से अधिक देशों ने वैश्विक अंतिम ऊर्जा खपत (Global Final Energy Consumption) में बिजली की हिस्सेदारी को लगभग 23% से बढ़ाकर वर्ष 2035 तक 35% करने के विद्युतीकरण लक्ष्य (Electrification Target) का समर्थन किया। वर्ष 2009 में कोपेनहेगन सम्मेलन (COP15) के बाद यह पहली बार था, जब COP सम्मेलन में मुख्य राजनीतिक समझौते पर सहमति नहीं बन सकी।

3

FSSAI ने पैकेज्ड पेयजल के नमूने में ब्रोमेट पदार्थ का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर बिसलेरी इंटरनेशनल के विरुद्ध अभियोजन की मंजूरी दी|

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India FSSAI) ने पैकेज्ड पेयजल के एक नमूने को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (Bisleri International Pvt. Ltd.) के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (Food Safety and Standards Act, 2006) के तहत अभियोजन (Prosecution) की मंजूरी दी है। प्रयोगशाला जाँच में ब्रोमेट (Bromate) का स्तर निर्धारित नियामक सीमा से अधिक पाया गया, जो ओजोन द्वारा कीटाणुशोधन (Ozone Disinfection) की प्रक्रिया का उप-उत्पाद हो सकता है। साथ ही, नमूने में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (Polynuclear Aromatic Hydrocarbons–PAHs) की भी मौजूदगी पाई गई। ब्रोमेट और PAHs दोनों को कैंसरकारी पदार्थों (Carcinogens) की श्रेणी में रखा जाता है।

4

उत्तर प्रदेश की छात्रा पूजा पाल को वर्ष 2023 में कम कीमत वाली धूल-मुक्त थ्रेशिंग मशीन नवाचार के लिए इंस्पायर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के अगेहरा गाँव की छात्रा पूजा पाल ने लगभग 3,000 रुपये की लागत से कम कीमत वाली धूल-मुक्त थ्रेशिंग मशीन (Low-Cost Dust-Free Threshing Machine) विकसित की, जिसके लिए उन्हें वर्ष 2023 में इंस्पायर पुरस्कार (INSPIRE Award) मिला। इस मशीन के प्रोटोटाइप (Prototype) में टिन, लकड़ी, जाली, पंखे और पानी की टंकी का उपयोग किया गया है, जो बारीक धूल और भूसे (Chaff) को आसपास की हवा में फैलने देने के बजाय मशीन के भीतर ही रोकता है। दिसंबर 2025 में उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) से भी सम्मानित किया गया।

5

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने नवंबर 2026 में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में बघीरा एटी1 टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया|

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence & Aerospace) ने 20 नवंबर, 2026 को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (Pokhran Field Firing Ranges) में अपने वाहन-आधारित ‘बघीरा एटी1’ टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली (Bagheera AT1 Anti-Tank Guided Missile–ATGM) का प्रदर्शन किया। ‘नो कॉस्ट नो कमिटमेंट’ (No Cost No Commitment–NCNC) परीक्षण के दौरान चार मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण किया गया। इसमें एक बख्तरबंद लक्ष्य (Armoured Target) पर एक ही बीम के माध्यम से लगातार दो मिसाइलें दागी गईं। पहली मिसाइल का उद्देश्य टैंक की सक्रिय सुरक्षा प्रणाली (Active Protection System–APS) को निष्क्रिय करना, जबकि दूसरी मिसाइल का उद्देश्य उसकी सुरक्षा को भेदना था।

6

भारत द्वारा आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद मंच का समापन इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति 2026 दस्तावेज़ को अपनाने के साथ हुआ|

भारत द्वारा नई दिल्ली के पुराना किला में 20 से 22 नवंबर, 2026 तक आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation–SCO) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच (Civilisational Dialogue Forum) का समापन 22 नवंबर को ‘इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति 2026’ (Indraprastha Communiqué 2026) को अपनाने के साथ हुआ। इसका उद्देश्य SCO सदस्य देशों और संवाद साझेदारों के बीच सांस्कृतिक सहयोग (Cultural Cooperation) तथा विरासत संरक्षण (Heritage Conservation) को बढ़ावा देना है।

7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर, 2026 को सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर, 2026 को अयोध्या कैंट (उत्तर प्रदेश, भारत) और जनकपुरधाम (नेपाल) के बीच चलने वाली साप्ताहिक सीधी रेल सेवा ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ (Saryu-Kamala Express) को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन लगभग 604 किलोमीटर की दूरी करीब 19 घंटे में तय करेगी।

8

डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में योगदान के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिक पी.सी. जैन को प्रदान किया गया|

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation DRDO) के वैज्ञानिक प्रकाश चंद जैन (पी.सी. जैन) को नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science and Technology) श्रेणी में डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार (Dr. Murli Manohar Joshi Award) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने प्रदान किया। फेडरेशन फॉर वर्ल्ड एकेडमिक्स (Federation for World Academics–FWA) द्वारा स्थापित इस पुरस्कार का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Research), तकनीकी नवाचार (Technological Innovation) और उनके सामाजिक प्रभाव (Societal Impact) में योगदान को सम्मानित करना है।

9

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग को लोक प्रशासन पदक (स्वर्ण) सम्मान से सम्मानित किया|

भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग (Simon Wong, Singapore High Commissioner to India) को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम (Tharman Shanmugaratnam) ने सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय संबंधों (Singapore–India Bilateral Relations) को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए लोक प्रशासन पदक (स्वर्ण) (Public Administration Medal–Gold / Pingat Pentadbiran Awam (Emas)) से सम्मानित किया। इससे पहले, वर्ष 2002 में उन्हें लोक प्रशासन पदक (कांस्य) (Public Administration Medal–Bronze) प्रदान किया गया था।

10

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के आठ दूरस्थ द्वीपों को समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने पानी परियोजना शुरू की है|

केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह (Andaman and Nicobar Islands) के आठ दूरस्थ द्वीपों को समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली ऑप्टिकल फाइबर केबल (Undersea Optical Fibre Cable) से जोड़ने के लिए पानी परियोजना (PANI–Port Alternative Network for Islands) शुरू की है। इस नेटवर्क की शुरुआत ओडिशा के पुरी से होगी। इसका उद्देश्य इंटरनेट एवं मोबाइल कनेक्टिविटी (Internet and Mobile Connectivity) को बेहतर बनाना, आपातकालीन प्रतिक्रिया (Emergency Response) क्षमता को मजबूत करना तथा मौजूदा चेन्नई-अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह केबल प्रणाली (Chennai–Andaman and Nicobar Islands–CANI Cable System) के लिए वैकल्पिक बैकअप मार्ग (Redundant Backup Path) उपलब्ध कराना है।

1

भारतीय वायु सेना ने एयर फेस्ट 2026 का आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर में किया|

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force IAF) ने 21 और 22 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित वायुसेना नगर में दो दिवसीय एयर फेस्ट 2026 (Air Fest 2026) का आयोजन किया। इसका आयोजन वायु सेना मुख्यालय के अनुरक्षण कमान (Headquarters Maintenance Command) द्वारा किया गया। इस एयर फेस्ट में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (Surya Kiran Aerobatic Team), सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम (Sarang Helicopter Display Team) और आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम (Akash Ganga Skydiving Team) ने हवाई करतबों (Aerial Displays) और प्रदर्शन के माध्यम से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

2

तीरंदाजी एशिया कप 2026 के तीसरे चरण में भारत ने कुल 6 पदक जीतकर समग्र पदक तालिका में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया|

भारत ने चीन के हांगझोऊ (Hangzhou) में 16 से 21 नवंबर, 2026 तक आयोजित तीरंदाजी एशिया कप 2026 के तीसरे चरण (Archery Asia Cup 2026 Stage 3) में कुल छह पदक जीतकर समग्र पदक तालिका (Overall Medal Tally) में पाँचवाँ स्थान हासिल किया। भारत ने 3 रजत (Silver) और 3 कांस्य (Bronze) पदक जीते। भारत के छह में से पाँच पदक कंपाउंड तीरंदाजी (Compound Archery) और एक पदक रिकर्व तीरंदाजी (Recurve Archery) में आया। पदक विजेताओं में महिला व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा (Women’s Individual Compound Event) में अदिति गोपीचंद स्वामी ने रजत और पृथिका प्रदीप ने कांस्य पदक जीता। पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा (Men’s Individual Compound Event) में गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने रजत पदक हासिल किया। पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा (Men’s Compound Team Event) में गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु, मानव गणेशराव जाधव और मोहित भाटी की टीम ने रजत पदक जीता। महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा (Women’s Compound Team Event) में अदिति गोपीचंद स्वामी, पृथिका प्रदीप और तेजल राजेंद्र साल्वे ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा (Men’s Recurve Team Event) में उज्ज्वल धामा, गोल्डी मिश्रा और अभ्युदय अमोल पखाले की टीम ने कांस्य पदक जीता।

3

अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति का निशान प्राप्त करने के बाद यह सम्मान पाने वाला देश का 17वाँ पुलिस बल बन गया|

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 21 नवंबर, 2026 को ईटानगर के निकट बंदरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (Police Training Centre PTC) में अरुणाचल प्रदेश पुलिस (Arunachal Pradesh Police APP) को राष्ट्रपति का निशान (President’s Colour/Rashtrapati ka Nishan) प्रदान किया। अरुणाचल प्रदेश पुलिस देश का यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाला 17वाँ पुलिस बल बन गया है।

4

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 में सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी का प्रथम पुरस्कार शुभंकर नंदी ने प्राप्त किया|

राष्ट्रीय गोकुल मिशन (Rashtriya Gokul Mission) के तहत पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry and Dairying) द्वारा राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (National Gopal Ratna Award–NGRA) 2026 के विजेताओं की घोषणा की गई। ये पुरस्कार 26 नवंबर, 2026 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day) के अवसर पर बिहार के पटना में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) द्वारा प्रदान किए जाएंगे। स्वदेशी नस्लों के सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान (Best Dairy Farmer – Indigenous Breeds) श्रेणी में केरल के मुरलीधरन नायर ने प्रथम, गुजरात के ओडेदरा राजशिभाई ने द्वितीय और हरियाणा के मदन मोहन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्तराखंड के सागर सिंह रावत को पूर्वोत्तर एवं हिमालयी क्षेत्र (NER/Himalayan Region) का विशेष पुरस्कार मिला।

5

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2026 में धुरंधर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला|

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Dadasaheb Phalke International Film Festival–DPIFF) पुरस्कार 2026 में फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) का पुरस्कार मिला। आदित्य धर को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अक्षय खन्ना को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और शाश्वत सचदेव को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक चुना गया। ‘धुरंधर’ के लिए आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ निर्माता (Producer of the Year) घोषित किया गया। ‘सैयारा’ (Saiyaara) के लिए अनीत पड्डा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तथा इसके शीर्षक गीत को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गीत (Song of the Year) चुना गया। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ (Kantara: Chapter 1) को समीक्षकों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Critics’ Best Film) और ऋषभ शेट्टी को समीक्षकों का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Critics’ Best Actor) का पुरस्कार मिला। कमल हासन और इलैयाराजा को विशेष एवं उद्योग सम्मान (Special/Industry Recognition) प्रदान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय श्रेणियों में टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर (International artist of the year), जेम्स कैमरून (James Cameron) को वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान (Outstanding Contribution in Global Cinema) और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (Avatar: Fire and Ash) को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म (Best International Feature Film) का पुरस्कार मिला।

6

वर्ष 2026 का ‘प्रिंस विलियम अवार्ड फॉर कंजर्वेशन इन अफ्रीका’ आजीवन उपलब्धि पुरस्कार डॉ. कोलीन बेग को प्रदान किया गया|

दक्षिण अफ्रीका की संरक्षण पारिस्थितिकीविद् (Conservation Ecologist) डॉ. कोलीन बेग (Dr. Colleen Begg) को लंदन में आयोजित टस्क संरक्षण पुरस्कार (Tusk Conservation Awards) समारोह में प्रिंस विलियम द्वारा 2026 के ‘प्रिंस विलियम अवार्ड फॉर कंजर्वेशन इन अफ्रीका’ (Prince William Award for Conservation in Africa) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आजीवन योगदान (Lifetime Achievement) के लिए प्रदान किया गया। वह यह आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने ‘वी अफ्रीका’ (Wee Africa) नामक कोचिंग एवं नेतृत्व पहल (Coaching and Leadership Initiative) की सह-स्थापना भी की है।

7

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 2026–2028 के कार्यकाल के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर संयुक्त राष्ट्र के 10-सदस्यीय समूह में भारतीय वैज्ञानिक शेखर सी. मांडे को नियुक्त किया|

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) ने भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (Indian National Science Academy–INSA) के अध्यक्ष प्रोफेसर शेखर सी. मांडे को सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals–SDGs) के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार पर संयुक्त राष्ट्र के 10-सदस्यीय समूह (UN 10-Member Group on Science, Technology and Innovation) में 2026–2028 के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है। वह इस समूह में नौ अन्य वैश्विक विशेषज्ञों के साथ कार्य करेंगे। इस समूह की सह-अध्यक्षता घाना की मारियन डोरकास क्वाइन (Marian Dorcas Quain) और इटली के जियोर्जियो रॉसी (Giorgio Rossi) करेंगे।

8

अंतरराष्ट्रीय भू-विज्ञान संघ की ‘100 भूवैज्ञानिक विरासत स्थलों’ की तीसरी सूची में शामिल होने वाला भारत का दूसरा स्थल लोनार झील बना|

महाराष्ट्र में स्थित लोनार झील (Lonar Lake) को अंतरराष्ट्रीय भू-विज्ञान संघ (International Union of Geological Sciences–IUGS) की तीसरी ‘100 भूवैज्ञानिक विरासत स्थलों’ (Third 100 Geological Heritage Sites) की सूची में शामिल किया गया है। इसकी घोषणा पुर्तगाल के अल्गार्वे (Algarve) में आयोजित आईयूजीएस भू-विरासत कार्यक्रम (IUGS Geoheritage Event) के दौरान की गई। इसके साथ ही यह इस वैश्विक सूची में शामिल होने वाला भारत का दूसरा स्थल बन गया है। इससे पहले 2022 में मेघालय की मावमलुह गुफा (Mawmluh Cave) को इस सूची में स्थान मिला था। लोनार झील का निर्माण प्राचीन दक्कन ट्रैप्स (Deccan Traps) की बेसाल्ट चट्टानों पर एक अत्यधिक तीव्र गति से उल्कापिंड के टकराने (Hypervelocity Meteorite Impact) से हुआ था, जिससे लगभग 1.88 किलोमीटर चौड़ा क्रेटर बना, जिसमें लवणीय-क्षारीय झील (Saline-Alkaline Lake) स्थित है। यह स्थल मास्केलिनाइट (Maskelynite) और शैटर कोन्स (Shatter Cones) जैसे विशिष्ट प्रभाव-जनित भूवैज्ञानिक संकेतकों (Impact Shock Indicators) के कारण वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण है।

9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2026 में बिहार में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु छह-लेन केबल-स्टेड पुल को राष्ट्र को समर्पित किया|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर, 2026 को बिहार के वैशाली जिले में लगभग ₹34,470 करोड़ की लागत वाली 227 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने गंगा नदी पर पटना और वैशाली को जोड़ने वाले ₹4,280 करोड़ की लागत से निर्मित छह-लेन केबल-स्टेड पुल ‘नीतीश सेतु’ (Six-Lane Cable-Stayed Nitish Setu) को राष्ट्र को समर्पित किया।

1

आकाशवाणी के महानिदेशक के रूप में एल. मधु नाग ने कार्यभार संभाला|

भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service IIS) अधिकारी एल. मधु नाग ने 18 नवंबर, 2026 से आकाशवाणी (Akashvani All India Radio) के महानिदेशक (Director General) के रूप में कार्यभार संभाला है।

2

प्यू रिसर्च सेंटर के अध्ययन के अनुसार, 2035 वर्ष तक मुसलमानों की वैश्विक आबादी ईसाइयों से अधिक होने का अनुमान है|

प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के एक अध्ययन के अनुसार, वर्ष 2035 तक मुसलमानों की वैश्विक आबादी ईसाइयों (Christians) से अधिक होने का अनुमान है, जिससे वे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन सकते हैं। वर्ष 2035 में मुसलमानों की अनुमानित आबादी 2.57 अरब और ईसाइयों की 2.52 अरब होगी। वर्ष 2070 तक मुस्लिम आबादी 80% बढ़कर 3.6 अरब से अधिक होने का अनुमान है, जबकि ईसाई आबादी 30% बढ़कर लगभग 3 अरब हो सकती है। इसी अवधि में विश्व की कुल आबादी में 29% वृद्धि का अनुमान है। इस वृद्धि का प्रमुख कारण मुसलमानों में उच्च प्रजनन दर (Fertility Rate) और युवा आयु संरचना (Younger Age Profile) है। मुस्लिम महिलाओं में औसतन 3.1 बच्चे प्रति महिला, जबकि ईसाई महिलाओं में 2.5 बच्चे प्रति महिला होने का अनुमान है। धर्म परिवर्तन (Religious Switching) का प्रभाव प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि की तुलना में कम रहने की संभावना है। इसके कारण मुस्लिम आबादी में 80 लाख और ईसाई आबादी में 10.5 करोड़ की शुद्ध कमी का अनुमान है, जिनमें अधिकांश लोग किसी धर्म से संबद्ध नहीं रहने वाले समूह (Religiously Unaffiliated) में शामिल होंगे। ईसाई बहुल देशों की संख्या वर्ष 2020 के 120 से घटकर 2070 तक 110 होने का अनुमान है, जबकि मुस्लिम बहुल देशों की संख्या 53 से बढ़कर 54 हो सकती है, जिसमें आइवरी कोस्ट नया देश होगा।

3

जर्मनवॉच द्वारा जारी जलवायु जोखिम सूचकांक 2027 के अनुसार, वर्ष 1996 से 2025 के दौरान चरम मौसमी घटनाओं से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत का 10वाँ स्थान रहा |

जर्मनवॉच (Germanwatch) द्वारा जारी जलवायु जोखिम सूचकांक 2027 (Climate Risk Index 2027) के अनुसार, वर्ष 1996 से 2025 के दौरान चरम मौसमी घटनाओं (Extreme Weather Events) से सबसे अधिक प्रभावित देशों की वैश्विक सूची में भारत 10वें स्थान पर रहा। इस 30 वर्षीय अवधि में भारत में चरम मौसमी घटनाओं की 436 घटनाएँ दर्ज की गईं, जिनमें 78,000 से अधिक लोगों की मृत्यु हुई और 1.2 अरब से अधिक लोग प्रभावित हुए। इन घटनाओं से भारत को मुद्रास्फीति-समायोजित (Inflation-adjusted) 170 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। वर्ष 2025 में भारत इस सूचकांक में 12वें स्थान पर रहा।

4

नवंबर 2026 में टाइम100 नेक्स्ट सूची का पहला समर्पित क्षेत्रीय संस्करण प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश भारत बना|

टाइम (TIME) पत्रिका ने 19 नवंबर, 2026 को अपनी पहली ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया’ (TIME100 Next India) सूची जारी की। यह टाइम100 नेक्स्ट फ्रेंचाइजी (TIME100 Next Franchise) का पहला अंतरराष्ट्रीय विस्तार है और इसके लिए भारत को पहले देश के रूप में चुना गया है। इस सूची में 100 प्रभावशाली व्यक्तियों को पाँच श्रेणियों—कलाकार (Artists), उभरती प्रतिभाएँ (Phenoms), नवप्रवर्तक (Innovators), नेता (Leaders) और समर्थक (Advocates)—में शामिल किया गया है।
इसके तीन वैश्विक कवर में अभिनेत्री आलिया भट्ट, स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदना तथा फिल्मकार पायल कपाड़िया, आर्यन खान और तेजा रियो को सामूहिक रूप से स्थान दिया गया है। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और गगनयान मिशन तथा एक्सिओम-4 (Axiom-4) के अंतरिक्ष यात्री-नामित शुभांशु शुक्ला को ‘लीडर्स’ श्रेणी में शामिल किया गया है।

5

वैरायटी की ‘सर्वकालीन 100 महानतम फिल्मी सितारों’ की सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता शाहरुख खान हैं|

शाहरुख खान को वैरायटी (Variety) पत्रिका की ‘सर्वकालीन 100 महानतम फिल्मी सितारों’ (100 Greatest Movie Stars of All Time) की सूची में 92वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। वे इस सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। वैरायटी ने उनके फिल्मी करियर के प्रतिनिधित्व के लिए संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित वर्ष 2002 की फिल्म ‘देवदास’ को चुना। इस सूची में शीर्ष तीन स्थानों पर क्रमशः मर्लिन मुनरो (Marilyn Monroe), हम्फ्री बोगार्ट (Humphrey Bogart) और चार्ली चैपलिन (Charlie Chaplin) रहे।

6

कांतार ब्रैंडज़ रैंकिंग 2026 के अनुसार, पहली बार भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड एयरटेल बना है|

कांतार की ब्रैंडज़ (Kantar BrandZ) रैंकिंग 2026 के अनुसार, एयरटेल (Airtel) पहली बार एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को पीछे छोड़कर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड (Most Valuable Brand) बन गया है। वर्ष 2014 में इस रैंकिंग की शुरुआत के बाद यह पहली बार हुआ है। एयरटेल का ब्रांड मूल्य 5% की वार्षिक वृद्धि के साथ 43.22 अरब डॉलर हो गया। एचडीएफसी बैंक 35.62 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 24.11 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत के शीर्ष 100 ब्रांडों का संयुक्त मूल्य 12% घटकर 460.3 अरब डॉलर रह गया, जो भारत की जीडीपी का लगभग 11% है। सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांडों में मीशो (Meesho) 64% की वृद्धि के साथ 1.9 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य पर पहुँचकर शीर्ष पर रहा, जबकि रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) का ब्रांड मूल्य 60% बढ़कर 3.8 अरब डॉलर हो गया।

7

वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ का अध्यक्ष विजय शंकर को निर्वाचित किया गया है|

विजय शंकर को वर्ष 2026-27 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry–FICCI) का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उन्होंने अनंत गोयनका का स्थान लिया है।

8

भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘सहायता सेतु 2026’ का आयोजन जामनगर में किया गया |

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force IAF) ने 17 से 19 नवंबर, 2026 तक गुजरात के जामनगर स्थित वायु सेना स्टेशन (Air Force Station), जामनगर में बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘सहायता सेतु 2026’ (Sahayata Setu 2026) का आयोजन किया। यह वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास (Annual Joint HADR Exercise AJHE-26) था। इसका आयोजन मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (Headquarters Integrated Defence Staff–HQ IDS) और मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (Headquarters South Western Air Command–HQ SWAC) के तत्वावधान में किया गया।

9

शिलांग चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2026 का आयोजन मेघालय के भोइरिम्बोंग स्थान पर किया जा रहा है|

शिलांग चेरी ब्लॉसम महोत्सव 2026 (Shillong Cherry Blossom Festival 2026) का आयोजन 20–21 नवंबर, 2026 को मेघालय के भोइरिम्बोंग में किया जा रहा है।

1

राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार 2026 की फिक्शन श्रेणी में पैराडिसो 17 उपन्यास को पुरस्कार प्रदान किया गया|

वर्ष 2026 के राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार (National Book Awards 2026) में हन्ना लिलिथ अस्सादी (Hannah Lillith Assadi) ने अपने उपन्यास ‘पैराडिसो 17’ (Paradiso 17) के लिए फिक्शन श्रेणी (Fiction Category) में पुरस्कार जीता। यह उपन्यास वर्ष 1948 के नकबा (Nakba) से पाँच वर्ष पहले जन्मे फिलिस्तीनी व्यक्ति सुफ़िएन (Sufien) के जीवन पर आधारित है, जिसमें विस्थापन, निर्वासन, शोक, प्रेम और अपनेपन की लालसा जैसे विषयों को दर्शाया गया है।

अब्देलरहमान एलगेन्डी (Abdelrahman ElGendy) ने अपनी पुस्तक ‘हुना: अ मेमोयर ऑफ रिवोल्यूशन, प्रिजन, एंड बिकमिंग’ (Huna: A Memoir of Revolution, Prison, and Becoming) के लिए नॉन-फिक्शन श्रेणी (Nonfiction Category) का पुरस्कार जीता। विसेंटे लुइस मोरा (Vicente Luis Mora) को राहुल बेरी द्वारा अनूदित पुस्तक ‘सेंट्रोयूरोपा’ (Centroeuropa) के लिए अनूदित साहित्य श्रेणी (Translated Literature Category) में सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) को लाइफटाइम अचीवमेंट मेडल (Lifetime Achievement Medal) प्रदान किया गया।

2

12वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2026 का आयोजन पुणे शहर में किया जाएगा|

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 18 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र (National Media Centre) में 12वें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (India International Science Festival–IISF) 2026 का कर्टेन रेज़र (Curtain Raiser), वेबसाइट और ब्रोशर लॉन्च किया।

इस महोत्सव का आयोजन 19 से 22 दिसंबर, 2026 तक महाराष्ट्र के पुणे में किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव की थीम “भारत का विज्ञान, विश्व का भविष्य” (India's Science, World's Future) है।

3

अग्निवीरवायु कर्मियों को योग प्रशिक्षक (स्तर-1) प्रमाणन प्रदान करने के लिए भारतीय वायु सेना ने केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया|

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force IAF) और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (Central Sanskrit University CSU), नई दिल्ली ने अग्निवीरवायु कर्मियों (Agniveervayu Personnel) को योग की व्यवस्थित शिक्षा (Structured Yoga Learning) और प्रमाणन (Certification) के अवसर प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण (Computer-Based Training CBT) कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से कर्मी योग प्रशिक्षक (स्तर-1) प्रमाणन (Yoga Instructor – Level-I Certification) प्राप्त कर सकेंगे।

4

नवंबर 2026 में ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व से खोजी गई बिच्छू की नई प्रजाति का नाम लियोचेल्स सिमिलिपालोनेंसिस है|

नवंबर 2026 में शोधकर्ताओं ने ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व (Similipal Tiger Reserve) से बिच्छू की एक नई प्रजाति ‘लियोचेल्स सिमिलिपालेन्सिस’ (Liocheles similipalensis) का विवरण प्रस्तुत किया। यह ओडिशा में लियोचेल्स वंश (Genus Liocheles) की पहली पुष्ट उपस्थिति है।

यह प्रजाति स्कॉर्पियोनेस गण (Order: Scorpiones), हॉरम्यूरिडी कुल (Family: Hormuridae) और लियोचेल्स वंश से संबंधित है। इसकी लंबाई 44–53 मिमी (लगभग 5 सेमी) होती है तथा इसका शरीर गहरे, चमकदार नीले-काले रंग का होता है। इस खोज के साथ विश्व में मान्यता प्राप्त लियोचेल्स प्रजातियों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो गई है। यह भारत में वर्णित इस वंश की चौथी प्रजाति है।

5

गोद लिए गए बच्चों को आधिकारिक अभिलेखों में केवल ‘पुत्र’ या ‘पुत्री’ के रूप में दर्ज करने का निर्देश केरल उच्च न्यायालय ने दिया|

केरल उच्च न्यायालय (Kerala High Court) ने राज्य सरकार को आधिकारिक अभिलेखों (Official Records) में गोद लिए गए बच्चों के लिए ‘दत्तक’ (Adopted) उपसर्ग का उपयोग बंद करने और उन्हें केवल ‘पुत्र’ या ‘पुत्री’ के रूप में दर्ज करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति पी.वी. कुन्हिकृष्णन ने यह फैसला सुनाया।

न्यायालय के अनुसार, कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र (Legal Heirship Certificates) सहित सभी आधिकारिक दस्तावेजों में ‘दत्तक’ शब्द का उल्लेख नहीं किया जाना चाहिए। राज्य सरकार को एक महीने के भीतर ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (e-District Portal) से ‘दत्तक संतान’ (Adopted Child) का विकल्प हटाने और संबंधित दिशा-निर्देशों में संशोधन करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 (Hindu Adoptions and Maintenance Act, 1956) की धारा 12 (Section 12) के तहत, गोद लिया गया बच्चा सभी कानूनी उद्देश्यों के लिए अपने दत्तक माता-पिता की संतान माना जाता है।

6

वर्ष 2026 का वर्ल्ड सेलिंग 11th आवर रेसिंग इम्पैक्ट अवॉर्ड जीतने वाला भारत का पहला संगठन हैदराबाद यॉट क्लब बना|

हैदराबाद यॉट क्लब (Yacht Club of Hyderabad YCH) ने चीन के छिंगदाओ (Qingdao) में वर्ष 2026 का वर्ल्ड सेलिंग 11th आवर रेसिंग इम्पैक्ट अवॉर्ड (World Sailing 11th Hour Racing Impact Award) जीता। इसके साथ ही यह सम्मान प्राप्त करने वाला भारत का पहला संगठन बन गया। क्लब को अमेरिका कप (America’s Cup) में उपयोग किए गए पुनर्चक्रित कार्बन फाइबर (Recycled Carbon Fibre) से निर्मित ट्रॉफी और सतत विकास संबंधी कार्यों (Sustainability Initiatives) के लिए 10,000 अमेरिकी डॉलर का अनुदान भी प्रदान किया गया।

7

महाराष्ट्र सरकार ने दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ करने की घोषणा की है|

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य सरकार मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन (Dadar Railway Station) का नाम बदलकर ‘चैत्यभूमि’ (Chaityabhoomi) करने के लिए आवश्यक विधायी औपचारिकताएँ (Legislative Formalities) पूरी करेगी।

चैत्यभूमि दादर के निकट स्थित डॉ. बी.आर. आंबेडकर का अंतिम संस्कार स्थल और स्मारक (Cremation Site and Memorial) है।

8

अर्थशॉट पुरस्कार 2026 की ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी भारतीय कंपनी ने पुरस्कार जीता|

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी (Mahindra Last Mile Mobility–MLMML) ने वर्ष 2026 का अर्थशॉट पुरस्कार (The Earthshot Prize 2026) ‘क्लीन अवर एयर’ (Clean Our Air) श्रेणी में जीता।

प्रिंस विलियम (Prince William) द्वारा स्थापित इस पुरस्कार के तहत कंपनी को 10 लाख पाउंड (£1 Million) की राशि प्रदान की गई, जिसका उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक लास्ट-माइल वाणिज्यिक वाहनों (Electric Last-mile Commercial Vehicles) के विस्तार के साथ चालकों की आजीविका और छोटे व्यवसायों को समर्थन देना है।

वर्ष 2026 के अन्य चार विजेता और उनकी श्रेणियाँ हैं—भूटान (Bhutan) को ‘प्रोटेक्ट एंड रिस्टोर नेचर’ (Protect and Restore Nature), डेनमार्क की ऊर्जा कंपनी Ørsted को ‘फिक्स अवर क्लाइमेट’ (Fix Our Climate), PFAS-Free France को ‘बिल्ड अ वेस्ट-फ्री वर्ल्ड’ (Build a Waste-free World) और नीयू ओशन वाइड ट्रस्ट (Niue Ocean Wide Trust) को ‘रिवाइव अवर ओशन्स’ (Revive Our Oceans)।

भूटान को 50,000 हेक्टेयर क्षतिग्रस्त भूमि के पुनरुद्धार और दक्षिण एशिया में 1.6 अरब लोगों की जल सुरक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

नीयू ओशन वाइड ट्रस्ट को समुद्री संरक्षण के लिए वित्तपोषण मॉडल और मछलियों की आबादी में 60% वृद्धि के लिए, जबकि PFAS-Free France को फ्रांस में विषैले ‘फॉरएवर केमिकल्स’ (Forever Chemicals) पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के लिए पुरस्कार मिला।

Ørsted को कोयला-आधारित ऊर्जा कंपनी से वैश्विक अपतटीय पवन ऊर्जा (Offshore Wind Energy) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बनने और प्रत्यक्ष कार्बन उत्सर्जन में 98% से अधिक की कटौती करने के लिए सम्मानित किया गया।

9

विश्व शौचालय दिवस 2026 19 नवंबर को मनाया गया है|

विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) 19 नवंबर, 2026 को “सुरक्षित शौचालय, समान भविष्य” (Safe Toilets. Equal Futures.) थीम के तहत मनाया गया। इस वर्ष का अभियान इस बात पर जोर देता है कि सुरक्षित स्वच्छता सुविधाएँ महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्य-6 (Sustainable Development Goal 6 – SDG 6) को प्राप्त करने में योगदान देती हैं, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता (Clean Water and Sanitation for All) सुनिश्चित करना है।

10

टाटा स्टील ने प्रतिदिन 10 टन उच्च शुद्धता वाले हाइड्रोजन के उत्पादन की परियोजना के लिए यूटिलिटी ग्लोबल अमेरिकी कंपनी के साथ साझेदारी की है|

टाटा स्टील (Tata Steel) ने 18 नवंबर, 2026 को अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित यूटिलिटी ग्लोबल (Utility Global) के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत ओडिशा स्थित उसके कलिंगनगर इस्पात संयंत्र (Kalinganagar Steel Plant) में प्रतिदिन 10 टन (10 Tonnes Per Day) उच्च शुद्धता वाले हाइड्रोजन (High-purity Hydrogen) के उत्पादन के लिए एक संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा।

इस परियोजना में इस्पात निर्माण के दौरान निकलने वाली गैसों (Steelmaking Off-gases) — विशेष रूप से ब्लास्ट फर्नेस गैस (Blast Furnace Gas) और बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस गैस (Basic Oxygen Furnace – BOF Gas) — तथा पानी का उपयोग किया जाएगा।

यह भारत की पहली ऐसी परियोजना होगी, जिसमें इस्पात संयंत्र से निकलने वाली गैसों के माध्यम से हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाएगा।

1

गुजरात के गिफ्ट सिटी वित्तीय एवं व्यावसायिक केंद्र को संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत का पहला ‘मेकिंग सिटीज़ रेजिलिएंट 2030’ रेजिलिएंस हब घोषित किया गया है|

गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी (GIFT City – गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) को संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) के एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भारत का पहला 'मेकिंग सिटीज़ रेजिलिएंट 2030' (MCR2030) रेजिलिएंस हब घोषित किया गया है।

2

सर्दियों में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए नेपाल विद्युत प्राधिकरण को भारत से अधिकतम 350 मेगावाट बिजली आयात करने की मंजूरी दी गई है|

भारत के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (Central Electricity Authority – CEA) ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण (Nepal Electricity Authority – NEA) को 17 नवंबर, 2026 से 31 जुलाई, 2027 तक सर्दियों में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए भारत से अधिकतम 350 मेगावाट बिजली आयात करने की मंजूरी दी है। यह आयात प्रतिदिन अधिकतम 17 घंटे तक किया जा सकेगा और इसके लिए 132 केवी की निर्धारित सीमा-पार विद्युत लाइनों (Cross-border Transmission Lines) का उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नेपाल को अपनी चयनित घरेलू विद्युत परियोजनाओं से 56 मेगावाट बिजली भारतीय ऊर्जा एक्सचेंज (Indian Energy Exchange – IEX) को निर्यात करने की भी अनुमति दी गई है।

3

एशियन नेशंस शतरंज कप 2026 के ओपन वर्ग में भारत ने रजत पदक जीता|

अबू धाबी में आयोजित एशियन नेशंस शतरंज कप 2026 (Asian Nations Chess Cup 2026) के ओपन वर्ग (Open Section) में भारत ने रजत पदक जीता, जबकि रूस (Russia) ने स्वर्ण और चीन (China) ने कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम में ग्रैंडमास्टर्स निहाल सरीन, प्रणव वेंकटेश, प्रणेश एम और अरविंद चितंबरम शामिल थे।

व्यक्तिगत स्पर्धा में अरविंद चितंबरम ने स्वर्ण, प्रणेश एम ने रजत और प्रणव वेंकटेश ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग (Women’s Section) में रूस ने 14 में से 13 अंक हासिल कर स्वर्ण, चीन ने 11 अंक के साथ रजत और कजाकिस्तान ने 10 अंक के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि भारत की शुभी गुप्ता ने व्यक्तिगत कांस्य पदक हासिल किया।

4

वर्ष 2027 में क्वाड देशों के पहले औपचारिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन सी ड्रैगन 2027 अभ्यास के तहत किया जाएगा|

क्वाड के सदस्य देशों भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं ने वर्ष 2027 के लिए समूह के पहले औपचारिक संयुक्त सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। यह अभ्यास मार्च 2027 के आसपास गुआम के निकट 'एक्सरसाइज सी ड्रैगन 2027' के तहत आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भारत वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मुंबई में पहले क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम की मेजबानी भी करेगा। इसकी घोषणा मनीला में आयोजित 7वें क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन के दौरान की गई।

5

बेंगलुरु टेक समिट 2026 के दौरान 1,000 विद्यार्थियों को वॉइस एआई और एजेंटिक एआई का प्रशिक्षण देने के लिए ज्ञानि एआई ने कर्नाटक सरकार के साथ साझेदारी की|

बेंगलुरु टेक समिट 2026 के दौरान ज्ञानि एआई (Gnani AI) ने कर्नाटक सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत 1,000 विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को वॉइस एआई (Voice AI) और एजेंटिक एआई (Agentic AI) के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

6

IPL में खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स में टीम मेंटर भूमिका में नजर आएँगे|

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद वर्ष 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings – CSK) में टीम मेंटर (Team Mentor) की भूमिका निभाएँगे।

धोनी ने आईपीएल में कुल 5,439 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत (Batting Average) 38.30 और स्ट्राइक रेट (Strike Rate) 137.45 रहा है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पाँच बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) आईपीएल खिताब जीते। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्ष 2010 और 2014 में दो बार चैंपियंस लीग टी20 (Champions League T20) का खिताब भी जीता।

धोनी आईपीएल के शुरुआती 19 सीजन (2008–2026) में से 17 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। वर्ष 2016 और 2017 में उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट (Rising Pune Supergiant) का प्रतिनिधित्व किया था।

7

तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संजय सेठ किय|

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 18 नवंबर 2026 को भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पहुँचे। वे 17–18 नवंबर 2026 को आयोजित तीसरे शुमान सुरक्षा एवं रक्षा मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस मंच की मेजबानी यूरोपीय संघ की बाह्य कार्रवाई सेवा (EEAS) द्वारा की गई।

8

9वाँ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 18 नवंबर को मनाया गया|

भारत में 18 नवंबर 2026 को 9वाँ प्राकृतिक चिकित्सा दिवस 'प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत' थीम के तहत मनाया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष 18 नवंबर को मनाया जाता है। इस तिथि को वर्ष 1945 में महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्ट डीड पर हस्ताक्षर किए जाने की स्मृति में निर्धारित किया गया है।

9

मुर्गियों के लिए भारत का पहला स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 वैक्सीन राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने विकसित किया है|

भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-National Institute of High Security Animal Diseases – NIHSAD) ने मुर्गियों के लिए भारत का पहला स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 वैक्सीन (Indigenous Inactivated H5N1 Vaccine) विकसित किया है। यह वैक्सीन अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (Highly Pathogenic Avian Influenza – HPAI) के H5N1 क्लेड 2.3.2.1a (Clade 2.3.2.1a) स्ट्रेन को लक्षित करती है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर, 2026 को इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

10

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने वर्ष 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर ह्यूमन को घोषित किया है|

कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने 'ह्यूमन' (Human) को वर्ष 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है। यह चयन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को लेकर वैश्विक बहस और मनुष्यों तथा मशीनों के बीच अंतर को लेकर बढ़ती चर्चा के मद्देनजर किया गया है।

1

वर्ष 2031 के आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप की संयुक्त मेजबानी भारत और बांग्लादेश करेंगे|

भारत वर्ष 2029 की आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी (ICC Men's Champions Trophy) का मेजबान होगा, जबकि वर्ष 2031 के आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप (ICC Men's ODI World Cup) की मेजबानी भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से करेंगे।
वर्ष 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 9 से 28 अक्टूबर, 2029 तक भारत में होगा। वहीं, वर्ष 2031 का पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 9 अक्टूबर से 23 नवंबर, 2031 तक भारत और बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा।

2

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के आधिकारिक शुभंकर का नाम नीलामणि रखा गया है|

आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 (Khelo India Youth Games 2026) का आधिकारिक लोगो और शुभंकर (Mascot) 15 नवंबर, 2026 को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा जारी किया गया। इस खेलों के शुभंकर का नाम ‘नीलामणि’ (Neelamani) रखा गया है, जो ऊर्जा, फुर्ती, दृढ़ संकल्प और खेल भावना (Sportsmanship) का प्रतीक है। इसमें जीवंतता, साहस, फुर्ती और गौरव जैसे चार प्रमुख गुणों को दर्शाया गया है। खेलों की टैगलाइन “खेल का जुनून, तेलंगाना की जान और पहचान” (Khel Ka Junoon, Telangana Ki Jaan Aur Pehchaan) है। इनका आयोजन 11 से 22 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा, जिसमें कुल 29 खेल विधाएँ शामिल होंगी।

3

‘सागर सुरक्षा 2026’ राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन कोलकाता में किया जा रहा है|

दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का तटीय सुरक्षा सम्मेलन ‘सागर सुरक्षा 2026’ (Sagar Suraksha 2026) 16–17 नवंबर, 2026 को कोलकाता में आयोजित किया जा रहा है। इसका संयुक्त आयोजन भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) और गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग (Border Management Division) द्वारा किया गया है। सम्मेलन का विषय “तटीय सुरक्षा के लिए समग्र दृष्टिकोण: हितधारकों की भागीदारी और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना” (Comprehensive Approach to Coastal Security: Strengthening Stakeholder Participation and Community Engagement) है।

4

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2026 की थीम पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार थी |

राष्ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) 2026 भारत में 16 नवंबर को मनाया गया। यह दिवस भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India – PCI) के 1966 में औपचारिक रूप से कार्य करना शुरू करने के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम “पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार?” (Journalism: Populist or Responsible?) थी।

5

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 57 मेगावाट क्षमता का प्राकृतिक गैस आधारित विद्युत संयंत्र स्थापित करने का ठेका लक्षधनावी लिमिटेड कंपनी को दिया गया है|

एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NTPC Vidyut Vyapar Nigam Limited NVVN), जो एनटीपीसी (NTPC) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 57 मेगावाट क्षमता का प्राकृतिक गैस आधारित विद्युत संयंत्र (Natural Gas-fired Power Plant) स्थापित करने के लिए श्रीलंका की इंजीनियरिंग कंपनी लक्षधनावी लिमिटेड (Lakdhanavi Limited) को 75 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 2,500 करोड़ रुपये) का ठेका दिया है। इस परियोजना के लिए फिनलैंड की कंपनी वॉर्टसिला कॉर्पोरेशन (Wärtsilä Corporation) विद्युत उत्पादन मशीनरी (Power-generating Machinery) उपलब्ध कराएगी। यह भारतीय विद्युत बाजार में लक्षधनावी लिमिटेड की पहली प्रमुख इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) परियोजना है।

6

लद्दाख में ‘प्रोजेक्ट अमृत सरोवर’ के तहत 97 अतिरिक्त जल निकायों को मंजूरी दी गई है|

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ‘प्रोजेक्ट अमृत सरोवर’ (Project Amrit Sarovar) के तहत 97 अतिरिक्त जल निकायों (Water Bodies) को मंजूरी दी है, जिससे इस परियोजना के अंतर्गत लक्षित तालाबों की कुल संख्या बढ़कर 163 हो गई है। ये 163 तालाब लद्दाख के कुल 248 गांवों में से 163 गांवों को लाभान्वित करेंगे। इन जल निकायों का उद्देश्य लगभग 550 मिलियन लीटर की संयुक्त जल भंडारण क्षमता (Combined Water Storage Capacity) विकसित करना है।

7

राष्ट्रमंडल महिला सांसद सम्मेलन, भारत क्षेत्र 2026 का आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा|

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 नवंबर, 2026 को बेंगलुरु में राष्ट्रमंडल महिला सांसद सम्मेलन (Commonwealth Women Parliamentarians – CWP), भारत क्षेत्र (India Region) का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन 17 से 18 नवंबर, 2026 तक किया जाएगा। सम्मेलन का विषय “मजबूत नींव, अधिक सशक्त आवाज़ें: समावेशी साइबरस्पेस और नई महिला विधायकों के लिए मार्गदर्शन के अवसर” (Strong Foundations, Stronger Voices: Inclusive Cyberspace and Mentorship Pathways for New Women Legislators) है।

8

‘यूपीआई व्यापार सक्षम योजना 2026’ भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा शुरू की गई है|

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India NPCI) ने छोटे व्यापारियों के बीच डिजिटल भुगतान अवसंरचना (Digital Payment Infrastructure) और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘यूपीआई व्यापार सक्षम योजना 2026’ (UPI Vyapaar Saksham Scheme 2026) शुरू की है। यह योजना यूपीआई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (UPI Merchant Discount Rate MDR) लागू होने की भावी तिथि से तीन वर्षों तक संचालित होगी। इसके तहत मुख्य रूप से 40 लाख रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले छोटे व्यवसायों को लक्षित किया गया है, विशेषकर टियर-III से टियर-VI केंद्रों, पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) तथा पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma) जैसी केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत आने वाले व्यापारी भी इसके लिए पात्र होंगे।

9

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में जय शाह को नियुक्त किया गया है|

जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council ICC) के अध्यक्ष (Chairman) के रूप में निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त किया गया है। उनका नया कार्यकाल दिसंबर 2030 तक रहेगा। उन्होंने पहली बार दिसंबर 2024 में आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

1

भारत और श्रीलंका के बीच 12वें संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2026’ का आयोजन मदुरु ओया में किया जा रहा है|

भारत और श्रीलंका के बीच 12वें संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति 2026’ (Mitra Shakti 2026) का आयोजन 13 से 26 नवंबर, 2026 तक श्रीलंका के मदुरु ओया स्थित आर्मी ट्रेनिंग स्कूल (Army Training School, Maduru Oya) में किया जा रहा है। इस अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Defence Forces) के 170 सदस्यीय दल को श्रीलंका भेजा गया है, जिसमें मुख्य रूप से राजपूताना राइफल्स (Rajputana Rifles) की एक बटालियन के सैनिक शामिल हैं।

2

प्रथम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2026 का आयोजन संचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभाग द्वारा किया गया|

दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications – DoT) ने सरकारी संचार एवं प्रशासन में हिंदी (राजभाषा) के प्रगतिशील उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में प्रथम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन 2026 (All India Conference on Official Language 2026) का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 (Article 351) की भावना को आगे बढ़ाना है, जो हिंदी के प्रसार एवं विकास को प्रोत्साहित करता है।

3

भारत को जापान देश से स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन प्रोपल्शन सिस्टम का पहला निर्यात ऑर्डर प्राप्त हुआ है|

भारत को जापान से स्वदेशी रूप से निर्मित इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन प्रोपल्शन सिस्टम (Electronic Train Propulsion Systems) का पहला ऑर्डर प्राप्त हुआ है। यह जापान द्वारा भारत से इस तकनीक की पहली खरीद है और उच्च गति रेल (High-Speed Rail) के क्षेत्र में अग्रणी देश को भारत का एक महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी निर्यात है। इलेक्ट्रॉनिक प्रोपल्शन सिस्टम का किसी ट्रेन के कुल मूल्य में लगभग 40% योगदान होता है।

4

कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जीता|

लक्ष्य सेन ने जापान में आयोजित कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 (Kumamoto Masters Japan 2026) बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष एकल (Men’s Singles) खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में जापान के कोकी वातानाबे (Koki Watanabe) को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। वह वर्ष 2023 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से इसका खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए।

5

तीसरे राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक्स एवं इंटेलिजेंस सम्मेलन (NCCDFI 2026) का आयोजन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा किया जाएगा|

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Electronics & Information Technology – NIELIT) द्वारा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तत्वावधान में तीसरे राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक्स एवं इंटेलिजेंस सम्मेलन (3rd National Conference on Cyber Security, Digital Forensics & Intelligence – NCCDFI 2026) का आयोजन 16–17 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में किया जाएगा। इस सम्मेलन का विषय “साइबर सुरक्षित भारत: भारत के डिजिटल भविष्य को सुदृढ़ बनाना” (Cyber Secure Bharat: Fortifying India's Digital Future) है।

6

एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर नौवीं बार खिताब जीता|

भारत ने ओमान के मस्कट में आयोजित एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप (ACC Men’s U-19 Asia Cup) 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब जीता। इसके साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक बार चैंपियन बनने का अपना रिकॉर्ड और मजबूत किया। आर्यवीर सहवाग को 361 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player of the Series) चुना गया, जबकि मोहित उलवा को फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच (Player of the Match) का पुरस्कार मिला।

7

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंजूर ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,500 आर्थिक सहायता दी जाएगी|

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ (Mukhya Mantri Apna Parivar Sukhi Parivar Yojana) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत 18 से 59 वर्ष की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा उनके परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली (Free Electricity) उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य के सभी 12 जिलों में लगभग 3.5 लाख महिलाओं को इस योजना के लिए चिह्नित किया गया है। सरकारी वेतन या पेंशन प्राप्त करने वाले सदस्य वाले परिवारों को सामान्यतः योजना के लाभ से बाहर रखा गया है। योजना के तहत नकद सहायता पर राज्य सरकार को प्रतिमाह लगभग 52.5 करोड़ रुपये और सालाना करीब 630 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसके अतिरिक्त मुफ्त बिजली सब्सिडी का खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी।

8

जनजातीय गौरव दिवस 2026 भगवान बिरसा मुंडा महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के अवसर पर मनाया गया|

जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas) 2026, 15 नवंबर को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मनाया गया। 1 से 15 नवंबर, 2026 तक आयोजित राष्ट्रव्यापी जनजातीय गौरव पखवाड़ा (Janjatiya Gaurav Pakhwada Tribal Pride Fortnight) का समापन भी हुआ। इस अवसर पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research ICMR) के सहयोग से विकसित जन-हित पोर्टल (Jan-HIT Portal Tribal Health Intelligence and Technology Portal) तथा वन अधिकार अधिनियम (Forest Rights Act, FRA) के तहत दावों को डिजिटल बनाने के लिए राष्ट्रीय एफआरए डिजिटल प्लेटफॉर्म (National FRA Digital Platform) जैसी प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया।

9

नवंबर में,भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के लिए वियतनाम के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया है|

भारत ने फिलीपींस को तट-आधारित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (Shore-based BrahMos Supersonic Cruise Missile) बैटरियों की आपूर्ति पूरी कर दी है तथा वियतनाम को इस मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति के लिए समझौते को अंतिम रूप दिया है। फिलीपींस के साथ 374.96 मिलियन डॉलर का प्रारंभिक अनुबंध पूरा किया गया, जिसके तहत तीन तट-आधारित एंटी-शिप मिसाइल बैटरियों (Anti-Ship Missile Batteries) की आपूर्ति की गई। फिलीपींस अब 700 से 800 मिलियन डॉलर के संभावित अतिरिक्त ऑर्डर पर भी विचार कर रहा है। वहीं, वियतनाम ने मई 2026 में लगभग 500 मिलियन डॉलर मूल्य के मिसाइल सौदे को अंतिम रूप दिया, जबकि उसके व्यापक तटीय रक्षा पैकेज (Coastal Defence Package) का कुल मूल्य 700 मिलियन डॉलर तक पहुँच सकता है।

Scroll to Top