August 2026 Current Affairs

Current Affairs Today (25 August 2026)

 

  1. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब किसने जीता? कज़ियाह लिज़ मेजो
  2. भारत की पहली 100% स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल ‘शेर’ का निर्माण कहाँ किया गया? कोरवा, उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय रेलवे ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट से अपनी पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन किस स्थान तक संचालित की? वारनामा
  4. सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी के किनारे कितनी दूरी के भीतर निर्माण या विकास गतिविधियों पर रोक लगाई है? 100 मीटर
  5. भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का पहला मॉड्यूल BAS-01 किस वर्ष लॉन्च किए जाने की योजना है? 2028
  6. मॉरीशस की पेट्रोलियम उत्पादों की 100% आयात आवश्यकता पूरी करने के लिए किस भारतीय कंपनी ने समझौता किया है? इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  7. 18वें BRICS अकादमिक फोरम का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है? लखनऊ
  8. कनिज़्सा ओपन 2026 के ग्रुप A का खिताब किस भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीता? प्रणेश एम.
  9. ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना’ किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है? तमिलनाडु
  10. ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बन गए हैं? मिचेल स्टार्क

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

Current Affairs Today (24 August 2026)

 

  1. भारत का पहला औद्योगिक स्तर का बायोपॉलिमर विनिर्माण संयंत्र किस राज्य में निर्माणाधीन है? उत्तर प्रदेश
  2. नॉन डेयरी एनालॉग पनीर पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाने वाला भारत का पांचवां राज्य कौन सा बना है? हिमाचल प्रदेश
  3. पाकिस्तान ने मुंबई के किन दो पारसी डॉक्टरों को मरणोपरांत निशान ए इम्तियाज से सम्मानित करने का प्रस्ताव किया है? डॉ. जल रतनजी पटेल और डॉ. जल धायभो कू
  4. प्रसिद्ध ओडिया पार्श्व गायक प्रणब पटनायक को 2016 में किस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया था? जयदेव सम्मान
  5. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के तहत कितने उत्कृष्ट विद्यालयी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा? 48
  6. भारत सरकार ने टैरिफ रेट कोटा के तहत कितनी कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है? 10 लाख मीट्रिक टन
  7. बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है? मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर
  8. अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली पहली फ्रांसीसी महिला अंतरिक्ष यात्री कौन बनी हैं? सोफी एदेनो
  9. 47वें सरला पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है? डॉ. आशुतोष परिडा
  10. भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल में अंशकालिक, गैर-आधिकारिक निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? एस. सोमनाथ

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

Current Affairs Today (21 August 2026)

 

  1. Uber ने भारत में ट्रेन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है? इक्सिगो
  2. संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए डिजिटल भारत निधि ने किस राज्य के साथ समझौता किया है? छत्तीसगढ़
  3. संसदीय समिति ने दवा या चिकित्सा उपकरण के लैंडिंग मूल्य और अधिकतम खुदरा मूल्य के बीच अंतर कितने प्रतिशत से अधिक नहीं होने की सिफारिश की है? 20%
  4. पश्चिम बंगाल में पहला कौशल महोत्सव 2026 कहाँ आयोजित किया गया? बालुरघाट
  5. आकाशगंगा में अब तक ज्ञात सबसे तेज गति से चलने वाले तारे का नाम क्या है? S301
  6. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विस्तारित ट्रांसशिपमेंट कार्गो संचालन के तहत कितने घरेलू स्टेशनों को लंदन और कोपेनहेगन से जोड़ा गया है? 4
  7. 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक 2026 की मेजबानी भारत के किस शहर में कर रहा है? पुणे
  8. वर्ष 2026 में सद्भावना दिवस के अवसर पर राजीव गांधी की कौन सी जयंती मनाई गई? 82वीं जयंती
  9. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय की चार परियोजनाओं के लिए लगभग कितनी राशि मंजूर की है? ₹9,450 करोड़
  10. भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस 2026 कब मनाया गया? 20 अगस्त

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

Current Affairs Today (20 August 2026)

 

  1. QpiAI की बेंगलुरु स्थित क्वांटम फाउंड्री में कितने क्यूबिट्स तक के सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स का निर्माण किया जा सकेगा? 128 क्यूबिट्स
  2. इराक में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? अजय ए. कुमार
  3. विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 की वैकल्पिक आधिकारिक थीम क्या है? घर
  4. टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन बने हैं? ऋषभ पंत
  5. किस राज्य सरकार ने सर्पदंश को आधिकारिक रूप से अधिसूचित बीमारी घोषित किया है? महाराष्ट्र
  6. मध्य प्रदेश के कैलारस सबलगढ़ बीरपुर रेल खंड के कितने किलोमीटर लंबे गेज परिवर्तन का 18 अगस्त 2026 को उद्घाटन किया गया? 56 किलोमीटर
  7. भारत के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 19 से 21 अगस्त 2026 तक किस देश की यात्रा पर हैं? सिंगापुर
  8. विश्व मानवतावादी दिवस 2026 की थीम क्या है? मानवता के लिए कार्य करें
  9. भारतीय एथलेटिक्स सीरीज 2026 के 13वें चरण का आयोजन किस स्थान पर किया गया? वारंगल
  10. मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने तमिलनाडु की किस नदी को न्यायिक व्यक्ति का दर्जा दिया है? तामिराबरनी नदी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (19 August 2026)

 

  1. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 में अर्जुन पुरस्कार–लाइफटाइम के लिए किसे चुना गया? आई. अरुमैनायागम
  2. भारत ने UNCCD COP17 में ‘भारत के घासभूमि और अन्य खुले प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रों के लिए गाइड’ का कौन-सा संस्करण जारी किया? पहला संस्करण
  3. एयरटेल पेमेंट्स बैंक की अध्यक्ष के रूप में 1 अक्टूबर 2026 से किसे नियुक्त किया गया है? शबनम सिन्हा
  4. राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण PMAY G के तहत 2,89,355 पक्के घरों के निर्माण के लिए कितनी राशि स्वीकृत की गई? ₹3,473 करोड़
  5. एनटीपीसी लिमिटेड किस राज्य में स्थित सिम्हाद्री थर्मल पावर स्टेशन में स्वदेशी आयरन एयर बैटरी प्रणाली की यूटिलिटी स्केल पायलट परियोजना की मेजबानी कर रही है? आंध्र प्रदेश
  6. नेपाल में खोजी गई नई फूलदार पौधे की प्रजाति इम्पेशियंस निम्सपुरजाई का नाम किस प्रसिद्ध पर्वतारोही के सम्मान में रखा गया है? निर्मल पुर्जा
  7. एशियन जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में ओपन ब्लिट्ज वर्ग में स्वर्ण पदक किसने जीता? विग्नेश वर्मुला
  8. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि किस तारीख को मनाई है? 18 अगस्त
  9. एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आयोजन उत्तराखंड के किस शहर में किया जा रहा है? देहरादून
  10. भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को किस देश की सेना के मानद जनरल की उपाधि प्रदान की गई? नेपाल

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (18 August 2026)

 

  1. बन्नी घासभूमि में अगस्त 2026 में स्थानांतरण एवं पुनर्वन्यीकरण अभियान के तहत कितने काले हिरण छोड़े गए? 20
  2. ONGC को वेनेजुएला में अपने तेल क्षेत्र संचालन को फिर से शुरू करने के लिए किस अमेरिकी संस्था से लाइसेंस प्राप्त हुआ? अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय
  3. दिवंगत आशीष बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के के रूप में किस अवधि के दौरान कार्य किया? 2021 से 2026
  4. ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत गुवाहाटी में आयोजित अंतर-राज्यीय परेड दल आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रथम स्थान किसने हासिल किया? त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की 15वीं बटालियन
  5. 15 अगस्त 2026 को स्पेसएक्स ने दो फाल्कन-9 रॉकेटों को कितने मिनट के अंतराल में लॉन्च कर नया कंपनी रिकॉर्ड बनाया? 38.5 मिनट
  6. चीन ने 16 अगस्त 2026 को लो-अर्थ ऑर्बिट इंटरनेट उपग्रहों की कौन-सी खेप सफलतापूर्वक लॉन्च की? 24वीं
  7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को किस आयु वर्ग के बच्चों के लिए देशव्यापी प्रतिभा खोज अभियान की घोषणा की? 5 से 15 वर्ष
  8. पश्चिम बंगाल भारत का आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) लागू करने वाला कौन-सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना? 36वां
  9. इंडियाना हार्डकोर्ट चैंपियनशिप्स 2026 का युगल खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की जोड़ी में भारत के किस खिलाड़ी शामिल थे? निकी कलियांडा पूनाचा
  10. अगस्त 2026 में देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन किस राज्य में हैं? महाराष्ट्र

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

Current Affairs Today (17 August 2026)

 

  1. बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन (MMDC) की कमांड भूमिका किस देश को सौंपी गई है? सऊदी अरब
  2. 2025 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रसिद्ध नृत्यांगना शुभदा वराडकर को किस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया? ओडिसी नृत्य
  3. हॉर्मुज जलडमरूमध्य के लिए शिपिंग मार्ग मानचित्र पर किन दो देशों ने सहमति जताई? ईरान और ओमान
  4. ‘समुद्र मंथन’ पहल के लिए सरकार ने कितनी राशि आवंटित करने की घोषणा की है? ₹85,000 करोड़
  5. AMCA कार्यक्रम के लिए स्वदेशी लड़ाकू इंजन के डिजाइन, विकास और निर्माण हेतु रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किस कंपनी के साथ रणनीतिक साझेदारी की है? रोल्स-रॉयस
  6. भारत 2026 में 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी किस शहर में करेगा? नई दिल्ली
  7. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया?
    राजस्थान
  8. ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप शतरंज खिताब लगातार दूसरी बार किसने जीता? मैग्नस कार्लसन
  9. 2047 तक भारत ने परमाणु ऊर्जा क्षमता को कितने गीगावाट तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है? 100 गीगावाट
  10. ‘एमएस मारिया’ नामक पोत का निर्माण किस कंपनी ने किया है? कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

Current Affairs Today (15 August 2026)

 

  1. ‘IISc’ ने 13 अगस्त 2026 को किस नाम का ओपन-सोर्स बहुभाषी वाक्-पहचान मॉडल जारी किया? स्रावाणी
  2. विद्वान सुमित सरकार किस क्षेत्र से संबंधित थे? इतिहास
  3. 140 वर्ष पुराने परीछा वियर को किस आयोग ने विश्व धरोहर सिंचाई संरचना के रूप में नामित किया है? अंतर्राष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग
  4. पाकिस्तान के पहले चंद्र रोवर का नाम क्या रखा गया है? जिन्ना-1
  5. 19 अगस्त 2026 से लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस का नया नाम क्या होगा? स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस
  6. ‘संध्या किरण’ योजना किस राज्य सरकार ने मंजूर की है? कर्नाटक
  7. जम्मू क्षेत्र के सभी पुलिस थानों में एकल एकीकृत हेल्पलाइन के रूप में कौन-सी सेवा सक्रिय की गई है? डायल 112 सेवा
  8. अगस्त 2026 में विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी हवाई सेवा किस एयरलाइन ने शुरू की? इंडिगो
  9. भारत 15 अगस्त 2026 को कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है? 80वां
  10. कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कौन-सी ट्रॉफी जीतकर अपना पहला समग्र खिताब हासिल किया? विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

Current Affairs Today (14 August 2026)

 

  1. 12 अगस्त 2026 को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने किस खेल महासंघ की मान्यता निलंबित की? टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया
  2. हैदराबाद के जीनोम वैली में नया विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की योजना की घोषणा किस अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने की है? एमजेन
  3. रूस ने 2026 में इतिहास में पहली बार किस देश से पेट्रोल का आयात शुरू किया? भारत
  4. एशिया की पहली रेगिस्तान-आधारित ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी और प्राणी उद्यान स्थापित करने के लिए किस राज्य को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से औपचारिक मंजूरी मिली है? गुजरात
  5. उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से किस स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा? हल्द्वानी
  6. 10 अगस्त 2026 से गुटखा, पान मसाला तथा तंबाकू या निकोटीन युक्त उत्पादों पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाने वाला राज्य कौन-सा है? कर्नाटक
  7. दिल्ली के लिए प्रारूप मास्टर प्लान-2047 को किस प्राधिकरण ने मंजूरी दी? दिल्ली विकास प्राधिकरण
  8. ब्रिक्स महासागर एवं ध्रुवीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्य समूह (BRICS OPST) की 8वीं बैठक 2026 में कहाँ आयोजित की जा रही है? गोवा
  9. ‘उदारा शक्ति 2026’ अभ्यास किन दो देशों की वायु सेनाओं के बीच आयोजित किया जा रहा है? भारत और मलेशिया
  10. अगस्त 2026 को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के सचिव का पदभार किसने संभाला? अर्चना वर्मा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

Current Affairs Today (13 August 2026)

 

  1. अमेरिका के किन राज्यों ने 15 अगस्त 2026 को क्रमशः “इंडिया इंडिपेंडेंस डे” और “इंडियन इंडिपेंडेंस डे” घोषित किया है? न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी
  2. टाटा संस के चेयरमैन पद से हाल ही में किसने इस्तीफा दिया है? एन. चंद्रशेखरन
  3. हंगरी की संसद ने देश का अगला राष्ट्रपति किसे चुना है? आंद्राश बाका
  4. मृत्युदंड को औपचारिक रूप से समाप्त करने वाला पहला अरब देश कौन-सा बना है? लेबनान
  5. पहले अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक-नेक्ड क्रेन महोत्सव 2026 की मेजबानी कौन-सा केंद्र शासित प्रदेश कर रहा है? लद्दाख
  6. 10 अगस्त 2026 को शक्तिशाली भूकंप के बाद किस देश ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया?
    कोलंबिया
  7. सुप्रीम कोर्ट ने बचे हुए 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से किस बीमारी को “अधिसूचित बीमारी” घोषित करने पर विचार करने को कहा है? कैंसर
  8. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2027 में भारत के कितने उच्च शिक्षण संस्थानों को स्थान मिला? 52
  9. नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों से जुड़ी 8 विकास परियोजनाओं के लिए हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों के तहत परियोजनाओं का कुल मूल्य कितना है? 803 मिलियन नेपाली रुपये 
  10. 12 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसकी आत्मकथा “ट्रायम्‍फ ऑफ इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्‍ट्रगल्‍स” का विमोचन किया? रामनाथ कोविंद

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (12 August 2026)

 

  1. उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर असामान्य रूप से अधिक सघन ओजोन परत किस ऊंचाई पर दर्ज की गई? 21–23 किलोमीटर
  2. मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए भारत की पहली प्रत्यायन योजना किस संस्था ने शुरू की? राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड
  3. 23वें अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक किसने जीता?
    श्रीलक्ष्मी वेंकटरामन
  4. जम्मू-कश्मीर सरकार ने रतनगढ़ किले के संरक्षण और पुनर्स्थापना के लिए कितनी राशि मंजूर की है? 10 करोड़ रुपये
  5. भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह कौन-सा बना जिसने स्कोप-2 उत्सर्जन-मुक्त दर्जा हासिल किया?
    वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी
  6. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के किन वन प्रमंडलों को पूरी तरह नक्सल-मुक्त घोषित किया गया है? सारंडा, कोल्हान और पोराहाट वन प्रमंडल
  7. विनस्पेस ने अपने पहले उपग्रहों को 2027 में लॉन्च करने के लिए किस कंपनी के साथ अनुबंध किया है? स्पेसएक्स
  8. 2026 ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप में ओपन खिताब जीतकर सबसे कम उम्र के ब्रिटिश ओपन चैंपियन कौन बने? श्रेयस रॉयल
  9. U-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं के पहले दिन कुल कितने पदक जीते? 17
  10. मेघालय के री-भोई जिले में खोजी गई मशरूम की नई प्रजाति का नाम क्या है? रसूला ग्रिसोपुरपुराटा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

Current Affairs Today (11 August 2026)

 

  1. भारत ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOG) को कितने मोर भेंट किए हैं? 5
  2. ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में मोजतबा खामेनेई ने अपना प्रतिनिधि किसे नियुक्त किया है? मोहन रज़ाई
  3. ब्रोमो टेंगर सेमेरू राष्ट्रीय उद्यान किस देश में स्थित है, जहाँ अगस्त 2026 में जंगल की आग लगी थी? इंडोनेशिया
  4. एशियन जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक किस भारतीय भारोत्तोलक ने जीता? नामीरकपम तोमचौ मीतेई
  5. वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट कौन बने हैं? बसंत कुमार मेघवाल
  6. टाइफून डॉल्फिन किस देश में आया, जिसके कारण 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया? चीन
  7. वर्ष 2026 का डिराक मेडल प्राप्त करने वाले भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी कौन हैं? दीपक धर
  8. सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने कलकत्ता हाई कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त करने की सिफारिश की है? न्यायमूर्ति रवींद्र वी. घुगे
  9. FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 की टीम स्पर्धा में भारत ने कौन-सा पदक जीता? रजत पदक
  10. लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड प्राप्त करने वाले पहले भारतीय लेखक कौन बने हैं? गुरचरण दास

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (10 August 2026)

 

  1. हाल ही में IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर किस AI-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन किया गया? परम प्रज्ञा
  2. बेंगलुरु सिटी पुलिस द्वारा संदिग्ध अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान का नाम क्या है? ऑपरेशन मुक्ता
  3. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के कितने स्थानों एवं भौगोलिक विशेषताओं के नाम आधिकारिक मानचित्रों पर मानकीकृत किए? 27
  4. वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं? आशीष यादव
  5. एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में महिला 45 किग्रा यूथ वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक कौन हैं? तितली माजी
  6. हाल ही में तीसरे इंडिया इंटरनेशनल फिनटेक फेस्टिवल को किसने संबोधित किया? डॉ. जितेंद्र सिंह
  7. हाल ही में सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान में साहस दिखाने वाले 12 रैट-होल खनिकों को कौन-सा पुरस्कार प्रदान किया गया? सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक
  8. हाल ही में लेक्सिंगटन ओपन का पुरुष युगल खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता? निकी कलियांडा पूनाचा
  9. हाल ही में जीआई-टैग वाले मिथिला मखाना का पहला समुद्री मार्ग से निर्यात किस देश के लिए किया गया? ऑस्ट्रेलिया
  10. एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप की सीनियर महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनी हैं? अरिहा पंगाम्बम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

Current Affairs Today (08 August 2026)

 

  1. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने चौथे क्लाउड रीजन के रूप में किसे लॉन्च किया है? इंडिया साउथ सेंट्रल
  2. हाल ही में NASI यंग साइंटिस्ट प्लेटिनम जुबली अवार्ड 2026 के लिए पृथ्वी विज्ञान श्रेणी में किसे चुना गया है? कार्तिकेयन लंका
  3. हाल ही में इथियोपिया में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? देवेश उत्तम
  4. हाल ही में दूसरे राष्ट्रीय बंदरगाह सुरक्षा सम्मेलन 2026 को किसने संबोधित किया? सर्बानंद सोनोवाल
  5. हाल ही में पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? न्यायमूर्ति रंजीत कुमार बाग
  6. राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का शुभारंभ किसने किया? गजेन्द्र सिंह शेखावत
  7. हाल ही में भारत ने किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है? अग्नि-4
  8. नीति आयोग स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य कौन-सा बना है? पंजाब
  9. हाल ही में IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने विषैले पदार्थों का तुरंत पता लगाने के लिए कौन-सा उपकरण विकसित किया है? ई-आई
  10. हाल ही में भारत की पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर और महिला “टॉप गन” कौन बनी हैं? भावना कंठ

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (07 August 2026)

 

  1. हाल ही में ‘एज़ सीन ऑन नेटफ्लिक्स’ अनुभाग का शुभारंभ किस पोर्टल पर किया गया है? इनक्रेडिबल इंडिया पोर्टल
  2. किस पद पर कार्यरत डॉ. टी.वी. सोमनाथन के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार किया गया है? कैबिनेट सचिव
  3. हाल ही में पेशेवर कुश्ती से संन्यास की घोषणा किसने की है? ब्रॉक लेसनर
  4. हाल ही में तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष में उगाई गई नई चावल की फसल की पहली सफल कटाई किस देश ने की है? चीन
  5. हाल ही में पवन हंस लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक सीप्लेन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग हेतु किस देश की कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? नॉर्वे
  6. 6 अगस्त 2026 को हिरोशिमा पर परमाणु बमबारी की कौन-सी बरसी मनाई गई? 81वीं
  7. हाल ही में एयर इंडिया का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? टेवोल्डे गेब्रेमारियम
  8. हाल ही में चंद्रमा से टकराने वाला परित्यक्त ऊपरी चरण किस रॉकेट का था? फाल्कन 9
  9. हाल ही में एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? बोलेंग, अरुणाचल प्रदेश
  10. ‘मिशन क्लाउडेड लेपर्ड’ किस राज्य द्वारा शुरू किया गया है? मेघालय

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

Current Affairs Today (06 August 2026)

 

  1. 5 अगस्त 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत रेपो दर को कितने प्रतिशत रखा है? 5.25%
  2. हाल ही में गृह मंत्रालय ने किसे अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल किया है? लू एवं आकाशीय बिजली
  3. हाल ही में बीडब्ल्यूएफ पैरा वर्ल्ड सर्किट- ब्राज़ील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 की पदक तालिका में कौन-सा देश प्रथम स्थान पर रहा? भारत
  4. हाल ही में दिवंगत डॉ. डी.वाई. पाटिल का संबंध किस क्षेत्र से था? शिक्षा एवं समाज सेवा
  5. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने किस खाद्य उत्पाद के निर्माण और बिक्री पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया है? एनालॉग गैर डेयरी पनीर
  6. हाल ही में तमिलगा वेत्री कषगम सरकार का पहला राज्य बजट किसने प्रस्तुत किया? एन. मैरी विल्सन
  7. हाल ही में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित व्यापक सुशासन सुधारों की शुरुआत किस राज्य ने की है? केरल
  8. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा किसे प्रदान करने के लिए बजटीय प्रावधान किया है? 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएँ
  9. हाल ही में 2026 कॉस्पार विक्रम साराभाई पदक से सम्मानित अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम का संबंध किस क्षेत्र से है? खगोल भौतिकी
  10. हाल ही में दिवंगत प्रदीप रावत का संबंध किस क्षेत्र से था? अभिनेता

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (05 August 2026)

 

  1. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने किस विमान के लिए संशोधित टाइप प्रमाणपत्र जारी किया है? बोइंग 737 मैक्स
  2. हाल ही में टी बोर्ड इंडिया ने एनसीवीईटी से अनुमोदित चाय चखने के कौशल विकास पाठ्यक्रम कहाँ शुरू किए हैं? कुर्सियांग
  3. हाल ही में टूर डी फ्रांस फेम्स में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी हैं? हर्षिता जाखड़
  4. हाल ही में ब्रिक्स भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह की दूसरी बैठक की मेजबानी कौन-सा भारतीय शहर कर रहा है? हैदराबाद
  5. हाल ही में जारी कैंडेरे हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व सूची 2026 में यंगेस्ट लीडर्स श्रेणी में प्रथम स्थान किसने प्राप्त किया है? शीतल देवी
  6. हाल ही में भारत का 101वाँ रामसर स्थल कौन-सा घोषित किया गया है? ग्लॉ झील
  7. हाल ही में ‘जुग जुग जियो अभियान’ किस उद्देश्य से शुरू किया गया है? अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए
  8. हाल ही में भारतीय नौसेना को सौंपी गई ‘निपुण’ किस श्रेणी की डाइविंग सपोर्ट वेसल है? निस्तार श्रेणी
  9. हाल ही में ईरान में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? विश्वेश नेगी
  10. हाल ही में 16वाँ भारतीय अंगदान दिवस कब मनाया गया? 3 अगस्त

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

Current Affairs Today (03 August 2026)

 

  1. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता? रुमेश थरंगा पथिराजे
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को किस वित्तीय वर्ष तक जारी रखने की मंजूरी दी है? वित्तीय वर्ष 2030- 31
  3. हाल ही में पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो ने भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए किस अभियान की शुरुआत की है? इनक्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो
  4. हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका कौन बनी हैं? अस्मिता डे
  5. हाल ही में 2026 राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत ने किस देश को हराकर पुरुष और महिला दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता? मलेशिया
  6. हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश ने 23 विरासत स्थलों को संरक्षित स्मारक घोषित किया है? लद्दाख
  7. 31 जुलाई 2026 को किस महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी की 87वीं शहादत दिवस मनाई गई? शहीद ऊधम सिंह
  8. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की पहली महिला महानिदेशक कौन बनी हैं? वर्षा अशोक अगलावे
  9. हाल ही में भारत के सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? संदीप थरेजा
  10. हाल ही में ओरुनोदोई 3.0 योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है? असम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

1

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब कज़ियाह लिज़ मेजो ने जीता|

केरल की 19 वर्षीय कानून की छात्रा और मॉडल कज़ियाह लिज़ मेजो ने 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 (Miss Universe India 2026) का खिताब जीता। वह नवंबर 2026 में प्यूर्टो रिको (Puerto Rico) में आयोजित होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (75th Miss Universe Pageant) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रथम रनर-अप (1st Runner-Up) और मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 (Miss International India 2026)- तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश | द्वितीय रनर-अप (2nd Runner-Up) - गुजरात की अनुश्री सातवलेकर |

2

भारत की पहली 100% स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल ‘शेर’ का निर्माण कोरवा, उत्तर प्रदेश में किया गया|

भारत ने उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित कोरवा आयुध निर्माणी (Korwa Ordnance Facility) में अपनी पहली 100% स्वदेशी AK-203 असॉल्ट राइफल, जिसका नाम ‘शेर (Sher)’ रखा गया है, का सफलतापूर्वक निर्माण और परीक्षण किया।
यह राइफल इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (Indo-Russian Rifles Private Limited–IRRPL) द्वारा निर्मित की गई है। इसमें पूरी तरह स्वदेशी घटकों और कच्चे माल (Indigenous Components and Raw Materials) का उपयोग किया गया है।

3

भारतीय रेलवे ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट से अपनी पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन वारनामा तक संचालित की|

भारतीय रेलवे ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (Jawaharlal Nehru Port Trust JNPT), मुंबई से गुजरात के वडोदरा मंडल के वारनामा तक अपनी पहली 1.3 किलोमीटर लंबी डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन (Double-Stack Long-Haul Container Train) संचालित की। इस मेगा मालगाड़ी ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Western Dedicated Freight Corridor–WDFC) पर लगभग 422 किलोमीटर की दूरी तय की। ट्रेन में कुल 360 ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट (TEUs) कंटेनर लदे थे, जिनका कुल वजन लगभग 3,922 टन था।

4

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी के किनारे 100 मीटर दूरी के भीतर निर्माण या विकास गतिविधियों पर रोक लगाई है|

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राजस्थान की जोजरी नदी (Jojari River) के किनारे से 100 मीटर की दूरी के भीतर किसी भी प्रकार की निर्माण या विकास गतिविधि (construction or development activity) पर रोक लगा दी है। यह आदेश नदी में बढ़ते प्रदूषण और जल प्रदूषण से संबंधित स्वतः संज्ञान (Suo Motu) मामले की सुनवाई के दौरान दिया गया। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने यह आदेश पारित किया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की बांडी (Bandi) और लूणी (Luni) नदियों में प्रदूषण के मुद्दे पर भी चिंता जताई थी। 7 अगस्त 2026 को शीर्ष अदालत ने राजस्थान सरकार को एक सप्ताह के भीतर मुख्य सचिव (Chief Secretary) की अध्यक्षता में ‘इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप’ (Integrated Coordination Group–ICG) गठित करने का निर्देश दिया था। इस समूह को जोजरी, बांडी और लूणी नदियों में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए समन्वित कार्रवाई करनी है।

5

भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) का पहला मॉड्यूल BAS-01 वर्ष 2028 लॉन्च किए जाने की योजना है|

भारत 2035 तक अपना पहला मॉड्यूलर अंतरिक्ष स्टेशन (Modular Space Station) भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antariksha Station–BAS) स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसका नेतृत्व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation (ISRO)) कर रहा है। यह स्टेशन भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम (Human Spaceflight Programme) से जुड़ा हुआ है। BAS को कुल 5 मॉड्यूल में विकसित किया जाएगा। इसका पहला मॉड्यूल BAS-01 है, जिसे 2028 में LVM3 रॉकेट के माध्यम से निम्न पृथ्वी कक्षा (Low-Earth Orbit) में स्थापित करने की योजना है। इसके बाद अन्य मॉड्यूल चरणबद्ध तरीके से भेजे जाएंगे और 2035 तक स्टेशन का पूर्ण संचालन (fully Operational) शुरू करने का लक्ष्य है।

6

मॉरीशस की पेट्रोलियम उत्पादों की 100% आयात आवश्यकता पूरी करने के लिए भारतीय कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने समझौता किया है|

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited–IOCL) और स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ मॉरीशस (State Trading Corporation of Mauritius–STC) ने 2026 से 2031 तक पांच वर्ष के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत IOCL मॉरीशस की आयातित (import) पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel ATF) की 100% आवश्यकता पूरी करेगा। यह समझौता मॉरीशस की ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करने और वैश्विक बाजार में ईंधन की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव से देश को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। IOCL मॉरीशस की सभी रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों (Refined Petroleum Products) की आवश्यकताओं की आपूर्ति करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी मजबूत होगी। इसके अलावा, मॉरीशस के पोर्ट लुईस (Port Louis) में 27,500 टन क्षमता वाली मरीन बंकर फ्यूल स्टोरेज सुविधा (Marine Bunker Fuel Storage Facility) का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना में लगभग 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जा रहा है।

7

18वें BRICS अकादमिक फोरम का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है|

भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत 18वां BRICS अकादमिक फोरम (18th BRICS Academic Forum) 23 अगस्त 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ। फोरम में विचार-विमर्श 25 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। इस फोरम का आयोजन ऑब्ज़र्वर रिसर्च फ़ाउंडेशन (ORF) (Observer Research Foundation (ORF), विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली (Research and Information System for Developing Countries (RIS) और लखनऊ विश्वविद्यालय (University of Lucknow) की साझेदारी में किया जा रहा है। ये तीनों संस्थाएं इस फोरम के संयोजक (Conveners) हैं।

8

कनिज़्सा ओपन 2026 के ग्रुप A का खिताब भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने जीता|

भारत के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम. ने हंगरी के नागीकनिज़्सा (Nagykanizsa, Hungary) में आयोजित प्रतिष्ठित कनिज़्सा ओपन 2026 (Kanizsa Open 2026) के ग्रुप A का खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट के नौवें और अंतिम दौर में प्रणेश ने जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की (Vadim Petrovskiy, Germany) को हराया। प्रणेश ने इज़राइल के ओर ब्रॉनस्टीन (Or Bronstein, Israel), यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकिटिन (Andrei Volokitin, Ukraine) और भारत के जीएम कार्तिक वेंकटरामन के साथ समान अंक हासिल किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर (Superior Tiebreak) के आधार पर खिताब अपने नाम किया।

9

‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना’ तमिलनाडु राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है|

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. विजय जोसेफ ने ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना (Annapoorani Super Six Scheme)’ की घोषणा की है। यह राज्य की एक प्रमुख कल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य पात्र परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर उपलब्ध कराकर उनके घरेलू खर्च को कम करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर वर्ष 6 मुफ्त LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के शुरुआती चरण में प्रत्येक परिवार को 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके बाद सिलेंडर की कीमत की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे (Direct Benefit Transfer) जमा की जाएगी। अन्नपूर्णी सुपर सिक्स योजना को पोंगल त्योहार के बाद जनवरी 2027 में शुरू किए जाने की उम्मीद है। राज्य सरकार इस योजना के लिए हर वर्ष लगभग ₹4,000 करोड़ का प्रावधान (allocated) करेगी।

10

ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज मिचेल स्टार्क बन गए हैं|

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc, Australia) ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship–WTC) के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 234 विकेट हासिल किए हैं। स्टार्क ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ मैके (Mackay) में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान हासिल की, जहां उन्होंने 10 विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पैट कमिंस (Pat Cummins) और नाथन लियोन (Nathan Lyon) को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 228-228 विकेट हैं। स्टार्क को इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player of the Series)’ चुना गया। वह WTC 2025-27 चक्र में भी 58 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

1

भारत का पहला औद्योगिक स्तर का बायोपॉलिमर विनिर्माण संयंत्र उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन है|

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भारत का पहला औद्योगिक स्तर का बायोपॉलिमर विनिर्माण संयंत्र (Industrial-Scale Biopolymer Manufacturing Plant) निर्माणाधीन है, जिसे अक्टूबर 2026 में शुरू किए जाने की योजना है। इस संयंत्र का निर्माण बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (Balrampur Chini Mills Limited) द्वारा लगभग ₹2,850–3,080 करोड़ के निवेश से किया जा रहा है। यह संयंत्र स्थानीय गन्ने (Sugarcane) को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करके बायोडिग्रेडेबल पॉलीलैक्टिक एसिड (Polylactic Acid–PLA) का उत्पादन करेगा। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 75,000–80,000 टन PLA बायोप्लास्टिक होगी।

2

नॉन डेयरी एनालॉग पनीर पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाने वाला भारत का पांचवां राज्य हिमाचल प्रदेश बना है|

हिमाचल प्रदेश ने 20 अगस्त 2026 को नॉन-डेयरी एनालॉग पनीर (Non-Dairy Analogue Paneer) के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर राज्यव्यापी प्रतिबंध (State-wide Ban) लगा दिया। यह प्रतिबंध उन पनीर जैसे उत्पादों पर लागू है, जिनमें दूध की वसा (Milk Fat) की जगह वनस्पति तेल, प्लांट फैट या अन्य गैर-डेयरी सामग्री (Non-Dairy Ingredients) का इस्तेमाल किया जाता है।यह आदेश खाद्य सुरक्षा आयुक्त आशीष सिंहमार द्वारा खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 (Food Safety and Standards Act, 2006) की धारा 30(2)(a) के तहत जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है और एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इस प्रतिबंध के साथ हिमाचल प्रदेश एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने वाला भारत का पांचवां राज्य बना। इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने इसी तरह की कार्रवाई की थी। कर्नाटक ने भी एनालॉग या नॉन-डेयरी पनीर के उत्पादन और बिक्री पर एक वर्ष का राज्यव्यापी प्रतिबंध लागू किया है। इसके साथ कर्नाटक छठा राज्य बन गया है जिसने इस प्रकार के पनीर पर प्रतिबंध लगाया है।

3

मूल्यवर्धित तिलापिया उत्पादों का निर्यात शुरू करने वाला भारत का पहला अंतर्देशीय राज्य छत्तीसगढ़ बना है|

छत्तीसगढ़ भारत का पहला अंतर्देशीय राज्य (First Inland State) बन गया है, जिसने मूल्यवर्धित तिलापिया उत्पादों (Value-Added Tilapia Products) का निर्यात (export) शुरू किया है। यह उपलब्धि राज्य में मत्स्य क्षेत्र को मजबूत करने और समुद्री खाद्य निर्यात (Seafood Export) में विविधता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 20 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ ने अमेरिका (US) को 382 टन तिलापिया का निर्यात किया। यह मछली कांकेर जिले में केज कल्चर फिशरीज (Cage-Culture Fisheries) के माध्यम से उत्पादित की गई और इसे प्रसंस्करण इकाइयों (Processing Units) से जोड़ा गया।

4

पाकिस्तान ने मुंबई के डॉ. जल रतनजी पटेल और डॉ. जल धायभो कू दो पारसी डॉक्टरों को मरणोपरांत निशान ए इम्तियाज से सम्मानित करने का प्रस्ताव किया है|

पाकिस्तान ने मुंबई स्थित दो पारसी डॉक्टरों—चिकित्सक डॉ. जल रतनजी पटेल और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जल धायभो-कू को मरणोपरांत (posthumously) अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज (Nishan-e-Imtiaz, highest civilian honour) से सम्मानित करने का प्रस्ताव किया है। दोनों डॉक्टरों ने 1946 में बॉम्बे (वर्तमान मुंबई) में पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना (Muhammad Ali Jinnah) की चिकित्सा जांच की थी। उनके एक्स-रे की जांच के बाद उन्होंने जिन्ना को एडवांस्ड ट्यूबरकुलोसिस (Advanced Tuberculosis) से पीड़ित पाया था। ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार, डॉक्टरों ने उनकी बीमारी से जुड़ी जानकारी को पूर्ण चिकित्सकीय गोपनीयता (Medical Confidentiality) के साथ रखा।
इन दोनों डॉक्टरों के नामांकन की घोषणा 14 अगस्त 2026 को पाकिस्तान के संघीय योजना मंत्री अहसान इकबाल (Ahsan Iqbal) ने की। इन सम्मानों को औपचारिक रूप से मार्च 2027 में पाकिस्तान दिवस (Pakistan Day) के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित निवेश समारोह में प्रदान किए जाने की योजना है। जिन्ना की बीमारी और इन डॉक्टरों की भूमिका का उल्लेख लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपियर (Larry Collins and Dominique Lapierre) की प्रसिद्ध पुस्तक ‘फ्रीडम एट मिडनाइट (Freedom at Midnight)’ में भी मिलता है, जो भारत की स्वतंत्रता और 1947 के विभाजन के अंतिम दौर का वर्णन करती है।

5

प्रसिद्ध ओडिया पार्श्व गायक प्रणब पटनायक को 2016 में जयदेव सम्मान से सम्मानित किया गया था|

प्रसिद्ध ओडिया पार्श्व गायक (Odia Playback Singer) प्रणब पटनायक का 88 वर्ष की आयु में भुवनेश्वर में निधन हो गया। उन्होंने अपने लंबे संगीत करियर में 200 से अधिक फिल्मों के लिए पार्श्व गायन किया और कई प्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तर के गायकों के साथ काम किया। प्रणब पटनायक ने 1958 में अपने पार्श्व गायन करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार (Odisha State Film Award) से सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक (Best Male Playback Singer) के लिए 1976 से 1993 के बीच छह बार सम्मानित किया गया। वे कुल सात बार ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार के विजेता रहे।

6

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के तहत 48 उत्कृष्ट विद्यालयी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा|

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 (National Teachers’ Awards 2026) के तहत देशभर के 48 उत्कृष्ट विद्यालयी शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2026, यानी शिक्षक दिवस (Teachers’ Day) के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस वर्ष पुरस्कार पाने वाले 48 शिक्षकों में 26 पुरुष और 22 महिला शिक्षक शामिल हैं। इनका प्रतिनिधित्व 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 केंद्रीय सरकारी संगठनों से है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों—जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर (District, State and National Levels) पर आयोजित की गई। इन पुरस्कारों का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना है।

7

महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जारी 14-सूत्रीय प्रवर्तन आदेश के तहत खुले या बिना पैकेजिंग वाले खाद्य तेल की बिक्री और खाना पकाने के तेल का बार-बार उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है|

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food and Drug Administration–FDA) ने 20 अगस्त 2026 को राज्यभर में खुले या बिना पैकेजिंग वाले खाद्य तेल (Loose or Unpackaged Edible Oil) की बिक्री और खाना पकाने के तेल के बार-बार उपयोग (Repeated Use of Cooking Oil) पर प्रतिबंध लगा दिया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में जारी 14-सूत्रीय प्रवर्तन आदेश (14-Point Enforcement Order) का उद्देश्य मिलावट (Adulteration), बिना लेबल वाले उत्पादों (Unlabelled Products) और बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को नियंत्रित करना है। आदेश में ऐसे तेल के सेवन से कैंसर और अंगों को नुकसान (Cancer and Organ Damage) जैसे स्वास्थ्य जोखिमों का उल्लेख किया गया है।

8

भारत सरकार ने टैरिफ रेट कोटा के तहत 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है|

भारत सरकार ने घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने और बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए टैरिफ रेट कोटा (Tariff Rate Quota–TRQ) के तहत 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी (Raw Sugar) के शुल्क-मुक्त आयात (Duty-Free Imports) की अनुमति दी है। यह सुविधा 31 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी।

यह निर्णय विदेश व्यापार महानिदेशालय (Directorate General of Foreign Trade–DGFT) द्वारा लिया गया है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार में चीनी की आपूर्ति बढ़ाना, खुदरा कीमतों (Retail Prices) को नियंत्रित करना और आगामी त्योहारी सीजन से पहले आपूर्ति संबंधी दबाव को कम करना है। इस फैसले के पीछे घरेलू चीनी की कीमतों में तेज वृद्धि प्रमुख कारण है। चीनी की एक्स-मिल कीमत (Ex-Mill Price) बढ़कर लगभग ₹5,400–5,500 प्रति क्विंटल हो गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह लगभग ₹3,900 प्रति क्विंटल थी। आगामी 2026-27 चीनी सीजन के लिए शुरुआती स्टॉक भी कम रहने की संभावना है।

9

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को चुना गया है|

बांग्लादेश ने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर (Mirza Fakhrul Islam Alamgir) को देश का 23वां राष्ट्रपति (President of Bangladesh) चुना है। वरिष्ठ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) नेता ने राष्ट्रपति चुनाव में 255 वोट हासिल कर 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद (Oli Ahmed) को हराया, जिन्हें 88 वोट मिले। 21 अगस्त 2026 को ढाका स्थित बंगभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मिर्जा फखरुल ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्हें उपाध्यक्ष/डिप्टी स्पीकर कैसर कमाल (Kayser Kamal) ने शपथ दिलाई। यह चुनाव 35 वर्षों के बाद पहली बार था जब बांग्लादेश के राष्ट्रपति चुनाव में एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे। इससे पहले 1991 के बाद लगातार राष्ट्रपति चुनावों में केवल एक उम्मीदवार होता था।

1

‘यशोदा AI’ पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बीच AI साक्षरता, डिजिटल समावेशन और साइबर सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना है|

राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women–NCW) ने 18 अगस्त 2026 को पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) में ‘यशोदा AI’ (Yashoda AI) पहल की शुरुआत की। इस पहल का नेतृत्व NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने किया। ‘यशोदा AI’ का उद्देश्य: महिलाओं के बीच AI साक्षरता (AI Literacy), डिजिटल समावेशन (Digital Inclusion) और साइबर सुरक्षा जागरूकता (Cybersecurity Awareness) को बढ़ावा देना| इसके तहत महिलाओं को AI के नैतिक उपयोग (Ethical Use of AI) के बारे में जानकारी दी जाएगी। पहल का एक प्रमुख फोकस डीपफेक (Deepfakes) की पहचान करना और उनसे बचाव करना है। इसके साथ ही महिलाओं को डिजिटल गोपनीयता (Digital Privacy) की सुरक्षा तथा ऑनलाइन दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से AI का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

2

Uber ने भारत में ट्रेन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने के लिए इक्सिगो के साथ साझेदारी की है|

राइड-हेलिंग कंपनी Uber ने भारत में ट्रेन यात्रा को आसान बनाने के लिए ixigo के साथ साझेदारी की। इस साझेदारी के तहत यूजर्स अब Uber ऐप के माध्यम से भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे। नई सुविधा में ट्रेन टिकट बुकिंग (Train Ticket Booking), PNR स्थिति की जांच (PNR Status Tracking) और रेलवे स्टेशन से पहली एवं अंतिम मील की कैब सेवा जैसी सुविधाएं एक ही ऐप में उपलब्ध होंगी। ट्रेन टिकटिंग का अनुभव ixigo की तकनीक (ixigo’s Technology) द्वारा संचालित किया जाएगा।

3

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए डिजिटल भारत निधि ने छत्तीसगढ़ के साथ समझौता किया है|

डिजिटल भारत निधि (Digital Bharat Nidhi) ने छत्तीसगढ़ में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Amended BharatNet Programme) के कार्यान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार, छत्तीसगढ़ स्टेट भारतनेट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Chhattisgarh State BharatNet Infrastructure Limited), भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (Chhattisgarh Infotech Promotion Society) के साथ एक समझौता किया है।

4

संसदीय समिति ने दवा या चिकित्सा उपकरण के लैंडिंग मूल्य और अधिकतम खुदरा मूल्य के बीच अंतर 20% प्रतिशत से अधिक नहीं होने की सिफारिश की है|

संसदीय समिति (Parliamentary Committee) ने सिफारिश की है कि किसी दवा या चिकित्सा उपकरण (Medicine or Medical Device) के लैंडिंग मूल्य (Landing Price) और अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के बीच का अंतर 20% से अधिक नहीं होना चाहिए। समिति ने कहा कि कीमतों में बड़ा अंतर मरीजों के जेब से होने वाले स्वास्थ्य व्यय (Out-of-Pocket Expenditure) को बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति (Standing Committee on Health and Family Welfare) ने टेनेक्टेप्लेस (Tenecteplase) का उदाहरण दिया, जो हार्ट अटैक के गोल्डन ऑवर (Golden Hour) में इस्तेमाल होने वाली जीवनरक्षक क्लॉट-बस्टिंग दवा (Clot-Busting Drug) है। रिपोर्ट के अनुसार, इसकी लैंडिंग लागत ₹18,000 है, जबकि इसका MRP ₹50,000 है और मरीजों से MRP के अनुसार शुल्क लिया जाता है। समिति ने पेरिफेरल स्टेंट (Peripheral Stents) और ड्रग-एल्यूटिंग बैलून (Drug-Eluting Balloons) की कीमतों को भी तर्कसंगत बनाने की सिफारिश की। समिति ने कीमत नियंत्रण (Price Regulation) के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्डियक स्टेंट (Cardiac Stents) की कीमत, जो पहले लगभग ₹1.9 लाख थी, वर्ष 2017 में घटाकर ₹25,000–30,000 की सीमा में निर्धारित की गई थी।

5

पश्चिम बंगाल में पहला कौशल महोत्सव 2026 बालुरघाट में आयोजित किया गया|

पश्चिम बंगाल ने 18 अगस्त 2026 को दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट स्टेडियम में अपना पहला कौशल महोत्सव (Kaushal Mahotsav) आयोजित किया। उद्देश्य: राज्य के युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप (Apprenticeship) के अवसर उपलब्ध कराना| इस मेले में 50 से अधिक प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें TCS, विप्रो (Wipro) और बजाज (Bajaj) प्रमुख हैं। कंपनियों ने युवाओं के लिए 7,000 से अधिक नौकरी और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए। यह देशभर में आयोजित होने वाला 11वां कौशल महोत्सव (11th Kaushal Mahotsav) और पश्चिम बंगाल में पहला कौशल महोत्सव था। इसका आयोजन कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship–MSDE), राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (National Skill Development Corporation–NSDC) और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

6

आकाशगंगा में अब तक ज्ञात सबसे तेज गति से चलने वाले तारे का नाम S301 है|

वैज्ञानिकों ने S301 नामक एक तारे की पहचान आकाशगंगा (Milky Way) में अब तक ज्ञात सबसे तेज गति से चलने वाले तारे (Fastest Known Star) के रूप में की है। यह तारा लगभग 25,000 किलोमीटर प्रति सेकंड (25,000 km/s) की अद्भुत गति से यात्रा करता है, जो प्रकाश की गति (Speed of Light) के 8% से अधिक है। S301 हमारी आकाशगंगा के केंद्र में स्थित सैजिटेरियस A* (Sagittarius A*) नामक अतिविशाल ब्लैक होल (Supermassive Black Hole) के चारों ओर 8.7 वर्ष की लंबी अंडाकार कक्षा (8.7-Year Elongated Elliptical Orbit) में परिक्रमा करता है। यह तारा अब तक देखे गए किसी भी अन्य तारे की तुलना में ब्लैक होल के अधिक करीब पहुंचता है और अपनी निकटतम स्थिति में आकाशगंगा के केंद्र से बेहद कम दूरी पर गुजरता है। इस तारे का पता यूरोपीय दक्षिणी वेधशाला (European Southern Observatory–ESO) द्वारा संचालित वेरी लार्ज टेलीस्कोप इंटरफेरोमीटर (Very Large Telescope Interferometer–VLTI) की सहायता से खगोलविदों ने लगाया।

7

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विस्तारित ट्रांसशिपमेंट कार्गो संचालन के तहत 4 घरेलू स्टेशनों को लंदन और कोपेनहेगन से जोड़ा गया है|

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) स्थित ट्रांसशिपमेंट एक्सीलेंस सेंटर (Transshipment Excellence Centre) में विस्तारित ट्रांसशिपमेंट कार्गो संचालन(Transshipment Cargo Operations) का शुभारंभ किया। इस सुधार के तहत सुरक्षित कार्गो की दोबारा एक्स-रे स्क्रीनिंग (X-ray Re-screening) की आवश्यकता को समाप्त किया गया है। इससे कार्गो के ट्रांजिट समय (Transit Time) को 60 घंटे से घटाकर 20 घंटे किया जा सकेगा, जिससे व्यापार दक्षता (Trade Efficiency) और लॉजिस्टिक्स में सुधार होगा।

8

12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक 2026 की मेजबानी भारत के पुणे में कर रहा है|

भारत अपनी BRICS अध्यक्षता (BRICS Chairship) के तहत 21 अगस्त 2026 को 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक (12th BRICS Communications Ministers Meeting) की मेजबानी कर रहा है। यह बैठक पुणे में आयोजित की जा रही है और इसकी अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया कर रहे हैं। यह बैठक BRICS ICT ट्रैक (BRICS ICT Track) के व्यापक कार्यक्रमों का हिस्सा है, जिनका आयोजन 17 से 21 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। ICT ट्रैक की थीम (Theme) “Innovate, Cooperate and Transform (ICT) for a Resilient Future” (एक लचीले भविष्य के लिए नवाचार, सहयोग और परिवर्तन) है।

9

वर्ष 2026 में सद्भावना दिवस के अवसर पर राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई|

सद्भावना दिवस (Sadbhavana Diwas) हर वर्ष 20 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती (Birth Anniversary) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में राजीव गांधी की 82वीं जयंती (82nd Birth Anniversary) मनाई गई।
मुख्य उद्देश्य: देश में राष्ट्रीय एकता (National Unity), शांति, प्रेम और सांप्रदायिक सद्भाव (Communal Harmony) को बढ़ावा देना
यह दिवस राजीव गांधी के 20 अगस्त 1944 को हुए जन्म की स्मृति में मनाया जाता है। राजीव गांधी ने 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान तकनीकी आधुनिकीकरण (Technological Modernisation), दूरसंचार विस्तार (Telecommunication Expansion) और प्रशासनिक सुधारों (Administrative Reforms) को बढ़ावा दिया गया।

1

QpiAI की बेंगलुरु स्थित क्वांटम फाउंड्री में 128 क्यूबिट्स तक के सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स का निर्माण किया जा सकेगा|

बेंगलुरु स्थित क्वांटम कंप्यूटिंग स्टार्टअप QpiAI ने जक्कुर, बेंगलुरु में अपनी 8-इंच क्वांटम प्रोसेसिंग यूनिट (Quantum Processing Unit–QPU) निर्माण सुविधा के दूसरे चरण की शुरुआत की है। यह 70,000 वर्ग फुट के अनुसंधान एवं विकास केंद्र का हिस्सा है। इस क्वांटम फाउंड्री (Quantum Foundry) में 128 क्यूबिट (128 Qubits) तक के सुपरकंडक्टिंग क्यूबिट्स (Superconducting Qubits) का निर्माण किया जा सकेगा। कंपनी की तीसरे चरण में इस सुविधा की क्षमता को बढ़ाकर 10,000 क्यूबिट्स (10,000 Qubits) तक करने की योजना है। यह भारत में स्वदेशी क्वांटम कंप्यूटिंग क्षमता (Indigenous Quantum Computing Capability) विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

2

इराक में भारत के अगले राजदूत के रूप में अजय ए. कुमार को नियुक्त किया गया है|

भारत सरकार ने अजय ए. कुमार को इराक में भारत का अगला राजदूत (Next Ambassador of India to Iraq) नियुक्त किया है। वहीं, सौमेंदु बागची को स्विट्जरलैंड में भारत का अगला राजदूत (Next Ambassador of India to Switzerland) नियुक्त किया गया है।

3

विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 की वैकल्पिक आधिकारिक थीम घर है|

विश्व फोटोग्राफी दिवस (World Photography Day) प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिवस विश्व फोटोग्राफी सप्ताह (World Photography Week) के अंतर्गत आता है, जो 12 से 26 अगस्त तक मनाया जाता है। 2026 की वैकल्पिक आधिकारिक थीम (Optional Official Theme): घर (HOME) | 19 अगस्त 1839 को फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई डागेर (Louis Daguerre) की आविष्कृत डैग्युरियोटाइप (Daguerreotype) प्रक्रिया को सार्वजनिक रूप से फ्रेंच एकेडमी ऑफ साइंसेज (French Academy of Sciences) के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। इस तकनीक में चांदी की परत चढ़ी तांबे की प्लेटों (Silver-Coated Copper Plates) पर स्पष्ट चित्र बनाए जाते थे।

4

टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत बने हैं|

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 18 अगस्त 2026 को श्रीलंका के खिलाफ गाले (Galle) में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के (Sixes) पूरे किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। पंत ने यह रिकॉर्ड केवल 51वें टेस्ट मैच (51st Test Match) में हासिल किया, जिससे वह टेस्ट इतिहास में 100 छक्के पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज (Fastest Batter) बन गए। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने यह उपलब्धि अपने 82वें टेस्ट में हासिल की थी।

5

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने सर्पदंश को आधिकारिक रूप से अधिसूचित बीमारी घोषित किया है|

महाराष्ट्र सरकार ने सर्पदंश (Snakebite) को आधिकारिक रूप से अधिसूचित बीमारी (Notifiable Disease) घोषित किया है। इसके तहत सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सर्पदंश के प्रत्येक संदिग्ध (Suspected), संभावित (Probable) या पुष्ट (Confirmed) मामले तथा उससे होने वाली मृत्यु की सूचना राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा।

6

मध्य प्रदेश के कैलारस सबलगढ़ बीरपुर रेल खंड के 56 किलोमीटर लंबे गेज परिवर्तन का 18 अगस्त 2026 को उद्घाटन किया गया|

मध्य प्रदेश के कैलारस–सबलगढ़–बीरपुर रेल खंड (Kailaras–Sabalgarh–Birpur Rail Section) के 56 किलोमीटर लंबे गेज परिवर्तन (Gauge Conversion) का 18 अगस्त 2026 को वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ग्वालियर–कैलारस ट्रेन सेवा (Gwalior–Kailaras Train Service) का बीरपुर तक विस्तार भी किया गया और ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इससे ग्वालियर से बीरपुर, विजयपुर और सबलगढ़ तक सीधी रेल कनेक्टिविटी (Direct Rail Connectivity) उपलब्ध होगी। यह 56 किलोमीटर का गेज परिवर्तन कार्य उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) के झांसी मंडल (Jhansi Division) के अंतर्गत आता है।

7

SEMICON India 2026 की थीम सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण है|

SEMICON India 2026 का पांचवां संस्करण 17 से 19 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि (IICC), नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आधिकारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। SEMICON India 2026 का आयोजन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (India Semiconductor Mission–ISM) और SEMI द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम: सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण (Silicon to Systems: Building the Ecosystem) रखी गई है, जो भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण (Semiconductor Manufacturing) से लेकर संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स एवं चिप इकोसिस्टम (Electronics and Chip Ecosystem) को मजबूत करने पर केंद्रित है।

8

विश्व मानवतावादी दिवस 2026 की थीम मानवता के लिए कार्य करें है|

विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। 2026 की थीम “मानवता के लिए कार्य करें (Act for Humanity)” है, जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक संकटों (Global Crises) में फंसे सहायता कर्मियों (Aid Workers), चिकित्सा कर्मचारियों (Medical Staff) और नागरिकों (Civilians) की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण की मांग को प्रमुखता देना है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 2008 में इस दिवस को आधिकारिक रूप से नामित किया था। यह दिवस 2003 में बगदाद (Baghdad) स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हुए बम विस्फोट (UN Headquarters Bombing) में मारे गए लोगों की स्मृति में तथा दुनियाभर के मानवीय सहायता कर्मियों के सम्मान में मनाया जाता है।

9

भारतीय एथलेटिक्स सीरीज 2026 के 13वें चरण का आयोजन वारंगल पर किया गया|

भारतीय एथलेटिक्स सीरीज 2026 (Indian Athletics Series 2026) के 13वें चरण (13th Leg) का आयोजन वारंगल, तेलंगाना में किया गया। महिला 400 मीटर (Women’s 400m) स्पर्धा में प्रवलिका नरिमल्ला ने दो बार की ओलंपियन सुभा वेंकटेशन को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता। प्रवलिका ने 54.31 सेकंड का समय दर्ज किया। पुरुषों की भाला फेंक (Men’s Javelin Throw) स्पर्धा में मनोज कुमार ने 72.76 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं पुरुषों की 400 मीटर (Men’s 400m) दौड़ में सूरज ने 46.88 सेकंड के समय के साथ सबसे तेज प्रदर्शन किया।

1

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 में अर्जुन पुरस्कार–लाइफटाइम के लिए आई. अरुमैनायागम को चुना गया|

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 18 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 (National Sports Awards 2025) की घोषणा की। चयन समिति ने 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) के लिए चुना। अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित खिलाड़ियों में तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी, प्रियंका गोस्वामी – एथलेटिक्स (Athletics); ट्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद बैडमिंटन (Badminton); नरेंद्र |

2

भारत ने UNCCD COP17 में ‘भारत के घासभूमि और अन्य खुले प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रों के लिए गाइड’ का पहला संस्करण जारी किया|

भारत ने मंगोलिया (Mongolia) के उलानबटार (Ulaanbaatar) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification–UNCCD) के 17वें कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (17th Session of the Conference of the Parties–COP17) में ‘भारत के घासभूमि और अन्य खुले प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रों के लिए गाइड (Guide to Grasslands and Other Open Natural Ecosystems–ONEs of India)’ का पहला संस्करण जारी किया।
यह गाइड भारत की घासभूमियों (Grasslands), सवाना (Savannas), मरुस्थलों (Deserts) और अन्य खुले प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रों (Open Natural Ecosystems–ONEs) की समृद्ध जैव विविधता (Rich Biodiversity), पारिस्थितिक महत्व (Ecological Significance) और सामाजिक-आर्थिक महत्व को रेखांकित करता है। इसमें केंद्रीय निकोबार की घासभूमि (Central Nicobar Grasslands), तमिलनाडु के थेरी काडु के लाल बालू क्षेत्र (Red Sands of Theri Kaadu), राजस्थान के अरावली झाड़ीदार क्षेत्र (Aravalli Scrublands), यमुना-चंबल क्षेत्र की बीहड़ भूमि (Ravine Lands) और उत्तरी पश्चिमी घाट के चट्टानी पठार (Rocky Plateaus) जैसे महत्वपूर्ण खुले प्राकृतिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। गाइड में भारत की घासभूमियों पर निर्भर प्रमुख प्रजातियों (Grassland-Dependent Species) को भी सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (Great Indian Bustard), लेसर फ्लोरिकन (Lesser Florican), बंगाल फ्लोरिकन (Bengal Florican), भारतीय भेड़िया, काला हिरण (Blackbuck) और सोशिएबल लैपविंग (Sociable Lapwing) शामिल हैं। इसमें तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन के आंतरिक शुष्क मैदान (Interior Dry Plains), पश्चिमी तमिलनाडु के वर्षा-छाया घासभूमि क्षेत्र (Rain-Shadow Grasslands/Kangayam Belt) और थेरी काडु के लाल बालू के टीले (Red Dune Landscapes) जैसे विशिष्ट पारिस्थितिक क्षेत्रों को भी प्रमुखता दी गई है। गाइड में केंद्रीय निकोबार की घासभूमि (Central Nicobar Grasslands) को देश के सबसे कम प्रलेखित (Least-Documented) खुले पारिस्थितिकी तंत्रों में से एक बताया गया है, जबकि थार मरुस्थल (Thar Desert) को वनस्पतियों और जीव-जंतुओं दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण खुले आवास के रूप में रेखांकित किया गया है।

3

एयरटेल पेमेंट्स बैंक की अध्यक्ष के रूप में 1 अक्टूबर 2026 से शबनम सिन्हा को नियुक्त किया गया है|

शबनम सिन्हा 1 अक्टूबर 2026 से एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) की अध्यक्ष (Chairperson) का पद संभालेंगी। वह सुनील भारती मित्तल का स्थान लेंगी, जो 30 सितंबर 2026 को पद से हटेंगे। मित्तल ने अप्रैल 2016 से बैंक के बोर्ड का नेतृत्व किया था। शबनम सिन्हा वर्तमान में बैंक के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के रूप में कार्यरत हैं। उनके तीन वर्ष के कार्यकाल को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India–RBI) पहले ही मंजूरी दे चुका है।

4

राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण PMAY G के तहत 2,89,355 पक्के घरों के निर्माण के लिए ₹3,473 करोड़ राशि स्वीकृत की गई|

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana–Gramin–PMAY-G) के तहत 2,89,355 पक्के घरों को मंजूरी दी। इन आवासों के निर्माण के लिए ₹3,473 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। राजस्थान के बारां में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इन आवासों के स्वीकृति पत्र (Approval Letters) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को सौंपे गए। इसके अलावा, कृषि विकास (Agricultural Development) और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (Pradhan Mantri Rashtriya Krishi Vikas Yojana) के लिए ₹340.59 करोड़ की राशि जारी की गई।

5

एनटीपीसी लिमिटेड आंध्र प्रदेश में स्थित सिम्हाद्री थर्मल पावर स्टेशन में स्वदेशी आयरन एयर बैटरी प्रणाली की यूटिलिटी स्केल पायलट परियोजना की मेजबानी कर रही है|

एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) आंध्र प्रदेश स्थित सिम्हाद्री थर्मल पावर स्टेशन (Simhadri Thermal Power Station) में एक स्वदेशी आयरन-एयर बैटरी प्रणाली (Indigenous Iron-Air Battery System) की यूटिलिटी-स्केल पायलट परियोजना (Utility-Scale Pilot Project) की मेजबानी कर रही है। इस परियोजना का उद्देश्य दीर्घावधि ऊर्जा भंडारण (Long-Duration Energy Storage–LDES) तकनीक का परीक्षण करना है।

6

17 अगस्त 2026 को दक्षिण सूडान में 210 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया|

17 अगस्त 2026 को दक्षिण सूडान (South Sudan) की राजधानी जुबा (Juba) में 210 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक (United Nations Medal) से सम्मानित किया गया। इनमें 6 महिला शांति सैनिक और 7 स्टाफ अधिकारी शामिल थे। यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र मिशन इन साउथ सूडान (United Nations Mission in South Sudan–UNMISS) में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया। भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों (UN Peacekeeping Missions) में वर्दीधारी कर्मियों (Uniformed Personnel) का दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता (Second-Largest Contributor) है। वर्तमान में 4,200 से अधिक भारतीय सैन्य एवं पुलिसकर्मी (Indian Military and Police Personnel) विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शांति अभियानों (International Peacekeeping Missions) में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

7

नेपाल में खोजी गई नई फूलदार पौधे की प्रजाति इम्पेशियंस निम्सपुरजाई का नाम निर्मल पुर्जा प्रसिद्ध पर्वतारोही के सम्मान में रखा गया है|

नेपाल के पश्चिमी म्याग्दी जिले में हिमालयी क्षेत्र की एक नई फूलदार पौधे की प्रजाति खोजी गई है, जिसका नाम प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल “निम्सदाई” पुर्जा के सम्मान में इम्पेशियंस निम्सपुरजाई (Impatiens nimspurjai) रखा गया है। यह प्रजाति 2,800–2,900 मीटर की ऊंचाई पर पाई गई है और यह उनके पर्वतारोहण रिकॉर्ड तथा पर्यावरण संरक्षण कार्य (Environmental Conservation Work) के प्रति वैज्ञानिक सम्मान के रूप में समर्पित की गई है।

8

एशियन जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में ओपन ब्लिट्ज वर्ग में स्वर्ण पदक विग्नेश वर्मुला ने जीता|

विग्नेश वर्मुला और सारन्या देवी ने मुंबई में आयोजित एशियन जूनियर शतरंज चैंपियनशिप (Asian Junior Chess Championship) में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः ओपन ब्लिट्ज (Open Blitz) और गर्ल्स ब्लिट्ज (Girls’ Blitz) वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीते। ओपन वर्ग (Open Section) में शर्नार्थी वीरेश ने दूसरा और नंदीश वी.एस. ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गर्ल्स वर्ग (Girls’ Section) में प्रिशिता गुप्ता दूसरे और शनमथी श्री तीसरे स्थान पर रहीं। यह प्रतियोगिता मुंबई के ITC मराठा शेरेटन में महाराष्ट्र शतरंज संघ (Maharashtra Chess Association) के तत्वावधान में आयोजित की गई।

9

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 81वीं पुण्यतिथि18 अगस्त को मनाई है|

18 अगस्त 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की 81वीं पुण्यतिथि (81st Death Anniversary) मनाई गई। सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि प्रत्येक वर्ष 18 अगस्त को मनाई जाती है।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 18 अगस्त 1945 को ताइहोकू शहर (Taihoku City), फॉर्मोसा (Formosa) में एक विमान दुर्घटना (Plane Crash) के बाद मृत्यु हुई थी।

1

बन्नी घासभूमि में अगस्त 2026 में स्थानांतरण एवं पुनर्वन्यीकरण अभियान के तहत 20 काले हिरण छोड़े गए|

गुजरात के कच्छ स्थित बन्नी घासभूमि (Banni Grasslands) में अगस्त 2026 में 20 काले हिरणों (Blackbucks) को स्थानांतरण एवं पुनर्वन्यीकरण अभियान (Translocation and Rewilding Exercise) के तहत छोड़ा गया। इस झुंड में 15 मादा और 5 नर काले हिरण शामिल थे, जिन्हें जामनगर स्थित ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर (Greens Zoological Rescue and Rehabilitation Centre), जिसे वंतारा (Vantara) के नाम से भी जाना जाता है, से स्थानांतरित किया गया।

2

ONGC को वेनेजुएला में अपने तेल क्षेत्र संचालन को फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय अमेरिकी संस्था से लाइसेंस प्राप्त हुआ|

भारत की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation–ONGC) ने वेनेजुएला (Venezuela) में अपने तेल क्षेत्र संचालन को फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (U.S. Treasury’s Office of Foreign Assets Control–OFAC) से लाइसेंस प्राप्त किया है।

यह मंजूरी ONGC की विदेशी निवेश शाखा ONGC विदेश लिमिटेड (ONGC Videsh Ltd–OVL) से संबंधित है और इससे वेनेजुएला में वर्षों से लंबित प्रतिबंध संबंधी अनुपालन बाधाएं (Sanctions-Related Compliance Roadblocks) दूर हो गई हैं। लाइसेंस मिलने से ONGC को पूर्ण पैमाने पर तेल क्षेत्र संचालन (Full-Scale Oil-Field Operations) फिर से शुरू करने और 500 मिलियन डॉलर से अधिक के लंबित लाभांश (Pending Dividends) की वसूली का रास्ता साफ हुआ है। कंपनी को वेनेजुएला में परियोजनाओं की ऑपरेटरशिप (Project Operatorship) हासिल करने का अवसर भी मिलेगा। ONGC की वेनेजुएला के सैन क्रिस्टोबाल तेल परियोजना (San Cristóbal Oil Project) में 40% भागीदारी और काराबोबो परियोजना (Carabobo Project) में 11% हिस्सेदारी है।

3

कर्नाटक सरकारी परिसरों और सार्वजनिक संपत्ति के उपयोग के उपयोग का विनियमन विधेयक, 2026 सार्वजनिक संपत्ति के उपयोग के लिए पूर्व सरकारी अनुमति उद्देश्य से संबंधित है|

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने ‘कर्नाटक सरकारी परिसरों और सार्वजनिक संपत्ति के उपयोग का विनियमन विधेयक, 2026’ (Karnataka Regulation of Use of Government Premises and Public Property Bill, 2026) को मंजूरी दी। गृह मंत्री प्रियंक खड़गे द्वारा प्रस्तावित इस विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों (Public Spaces) के उपयोग के लिए एक औपचारिक कानूनी ढांचा (Formal Legal Framework) स्थापित करना है।

4

दिवंगत आशीष बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के के रूप में 2021 से 2026 के दौरान कार्य किया|

पूर्व पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष (Former Deputy Speaker of West Bengal Legislative Assembly) और वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress–TMC) नेता आशीष बनर्जी का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आशीष बनर्जी रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र (Rampurhat Constituency) से पांच बार विधायक (MLA) रहे। उन्होंने राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया और 2021 से 2026 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद पर रहे।

5

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत गुवाहाटी में आयोजित अंतर-राज्यीय परेड दल आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रथम स्थान त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की 15वीं बटालियन ने हासिल किया|

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (Tripura State Rifles–TSR) की 15वीं बटालियन (15th Battalion) के परेड दल (Parade Contingent) ने असम के खानापारा, गुवाहाटी में आयोजित परेड प्रदर्शनी (Parade Exhibition) में प्रथम स्थान हासिल किया। यह कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (Ek Bharat Shreshtha Bharat) पहल के तहत अंतर-राज्यीय परेड दल आदान-प्रदान कार्यक्रम (Inter-State Parade Contingent Exchange Programme) के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसका आयोजन भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया।

6

15 अगस्त 2026 को स्पेसएक्स ने दो फाल्कन-9 रॉकेटों को 38.5 मिनट के अंतराल में लॉन्च कर नया कंपनी रिकॉर्ड बनाया|

स्पेसएक्स (SpaceX) ने 15 अगस्त 2026 को अमेरिका के विपरीत तटों (Opposite Coasts) से केवल 38.5 मिनट के अंतराल (Interval) पर दो फाल्कन-9 रॉकेट (Falcon 9 Rockets) लॉन्च करके नया कंपनी रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले सबसे कम अंतराल का रिकॉर्ड 1 घंटे 5 मिनट था। पहला फाल्कन-9 फ्लोरिडा स्थित केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन (Cape Canaveral Space Force Station) से रात 9:12 बजे EDT लॉन्च हुआ और इसमें ग्लोबलस्टार (Globalstar) के लिए 8 लो-अर्थ ऑर्बिट संचार उपग्रह (8 Low-Earth-Orbit Communication Satellites) भेजे गए। दूसरा फाल्कन-9 कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस (Vandenberg Space Force Base) से रात 9:50 बजे EDT लॉन्च हुआ। USSF-366 मिशन (USSF-366 Mission) के तहत इस रॉकेट ने अमेरिकी स्पेस फोर्स (U.S. Space Force) के लिए एक वर्गीकृत पेलोड (Classified Payload) को कक्षा में पहुंचाया।

7

चीन ने 16 अगस्त 2026 को लो-अर्थ ऑर्बिट इंटरनेट उपग्रहों की 24वीं खेप सफलतापूर्वक लॉन्च की|

चीन (China) ने 16 अगस्त 2026 को दक्षिणी चीन के हैनान प्रांत (Hainan Province) स्थित वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र (Wenchang Space Launch Site) से लो-अर्थ ऑर्बिट इंटरनेट उपग्रहों (Low-Earth Orbit Internet Satellites) की 24वीं खेप (24th Batch) सफलतापूर्वक लॉन्च की। SatNet LEO Group 24 नामक इन उपग्रहों को लॉन्ग मार्च-12 रॉकेट (Long March-12 Carrier Rocket) के Y8 मिशन (Y8 Mission) के तहत प्रक्षेपित किया गया और वे निर्धारित कक्षाओं (Preset Orbits) में पहुंच गए। उद्देश्य: चीन का एक बड़ा लो-अर्थ ऑर्बिट संचार नेटवर्क (Low-Earth Orbit Communication Network) तैयार करना, अंतरिक्ष से तेज इंटरनेट सेवा (Fast Internet Access) उपलब्ध कराना और हैनान में वाणिज्यिक अंतरिक्ष क्षेत्र (Commercial Space Sector) के विकास को बढ़ावा देना

8

इंडोनेशिया ने 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में 14 दिनों की आपातकालीन प्रतिक्रिया अवधि घोषित की|

इंडोनेशिया (Indonesia) ने फ्लोरेस द्वीप (Flores Island) के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) के बाद पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत (East Nusa Tenggara Province) में 15 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक 14-दिवसीय आपातकालीन प्रतिक्रिया अवधि (14-Day Emergency Response Period) घोषित की है। भूकंप का केंद्र (Epicentre) नागेकेओ रीजेंसी (Nagekeo Regency) में मबे (Mbay) से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था और इसकी गहराई 15 किलोमीटर थी। भूकंप के बाद 341 झटके (Aftershocks) दर्ज किए गए। शक्तिशाली भूकंप और लगातार आए झटकों से व्यापक तबाही हुई, हजारों लोग विस्थापित (Displaced) हुए और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किए गए।

9

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए देशव्यापी प्रतिभा खोज अभियान की घोषणा की|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों (Children Aged 5–15 Years) के लिए देशव्यापी प्रतिभा खोज अभियान (Nationwide Talent Hunt) की घोषणा की।
उद्देश्य: भारत के 2036 ओलंपिक खेलों (2036 Olympic Games) की मेजबानी के लक्ष्य और उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक मजबूत खिलाड़ी प्रतिभा आधार (Athlete Talent Pipeline) तैयार करना| यह पहल मौजूदा खेलो इंडिया योजना (Khelo India Scheme) और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (Target Olympic Podium Scheme–TOPS) जैसे कार्यक्रमों पर आधारित होगी। इसके तहत 2036 तक कम से कम तीन-चौथाई ओलंपिक स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों की योग्यता (Qualification) और भागीदारी (Participation) सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

1

बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन (MMDC) की कमांड भूमिका सऊदी अरब को सौंपी गई है|

सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन (Multinational Maritime Defence Coalition–MMDC) की औपचारिक शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य लाल सागर (Red Sea), बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य (Bab al-Mandeb Strait) और अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रीय जलमार्गों (Regional Waterways) की सुरक्षा करना है। यह पहल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक नौवहन (Commercial Shipping) और ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं (Energy Supply Chains) को मौजूदा खतरों से सुरक्षित रखने के लिए शुरू की गई है। सऊदी अरब को गठबंधन की कमांड भूमिका (Command Role) सौंपी गई है, जबकि पाकिस्तान को पहले कार्यकाल के लिए उप कमांडर (Deputy Commander) नियुक्त किया गया है।

2

2025 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रसिद्ध नृत्यांगना शुभदा वराडकर को ओडिसी नृत्य में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना एवं विदुषी शुभदा वराडकर (Odissi Exponent and Scholar Shubhada Varadkar) को 2025 का संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (Sangeet Natak Akademi Award 2025) प्रदान किया। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत ₹1,00,000 की नकद राशि, ताम्रपत्र (Tamrapatra/Bronze Plaque) और अंगवस्त्रम/औपचारिक शॉल प्रदान किया गया। शुभदा वराडकर ने प्रसिद्ध पद्म विभूषण गुरु केलुचरण महापात्र से ओडिसी नृत्य की शिक्षा प्राप्त की।

3

भारत ने 14 अगस्त 2026 को 7.3 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित कोलंबिया के लिए 20 मीट्रिक टन की आपातकालीन राहत सामग्री भेजी|

भारत ने 14 अगस्त 2026 को शक्तिशाली 7.3 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) से प्रभावित कोलंबिया (Colombia) के लिए 20 मीट्रिक टन की आपातकालीन राहत सामग्री (Emergency Relief Material) की पहली खेप भेजी। इस मानवीय सहायता में चिकित्सा उपकरण (Medical Equipment), आवश्यक दवाएं (Essential Medicines), अस्थायी आश्रय (Temporary Shelters) और स्वच्छता किट (Hygiene Kits) शामिल हैं।

4

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने IDFC FIRST बैंक को BBB- दीर्घकालिक जारीकर्ता क्रेडिट रेटिंग प्रदान की है|

S&P ग्लोबल रेटिंग्स (S&P Global Ratings) ने IDFC FIRST बैंक (IDFC FIRST Bank) को उसकी पहली अंतरराष्ट्रीय निवेश-ग्रेड क्रेडिट रेटिंग (International Investment-Grade Credit Ratings) प्रदान की है। एजेंसी ने बैंक को ‘BBB-’ दीर्घकालिक (Long-Term) और ‘A-3’ अल्पकालिक (Short-Term) जारीकर्ता क्रेडिट रेटिंग (Issuer Credit Rating) दी है, जबकि इसका आउटलुक (Outlook) ‘स्टेबल (Stable)’ रखा गया है।

5

हॉर्मुज जलडमरूमध्य के लिए शिपिंग मार्ग मानचित्र पर ईरान और ओमान ने सहमति जताई|

ईरान और ओमान (Iran and Oman) ने 15 अगस्त 2026 को हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के लिए शिपिंग मार्ग मानचित्र (Shipping Route Map) पर सहमति जताई। इसका उद्देश्य वाणिज्यिक जहाजों (Commercial Vessels) के लिए सुरक्षित मार्ग (Safe Passage) सुनिश्चित करना है। समझौते के तहत दोनों देशों ने विशिष्ट भौगोलिक निर्देशांक (Specific Geographical Coordinates) और अलग-अलग समर्पित समुद्री लेन (Dedicated Shipping Lanes) तय की हैं। आने वाले जहाजों (Inbound Traffic) के लिए मार्ग ईरान के निकट और बाहर जाने वाले जहाजों (Outbound Traffic) के लिए मार्ग ओमान के निकट रखा गया है।

6

‘समुद्र मंथन’ पहल के लिए सरकार ने ₹85,000 करोड़ आवंटित करने की घोषणा की है|

सरकार ने ‘समुद्र मंथन’ (Samudra Manthan) पहल को गति देने के लिए ₹85,000 करोड़ आवंटित करने का निर्णय लिया है। ‘समुद्र मंथन’ पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना (National Offshore Exploration Scheme) है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसे 31 जुलाई 2026 को केंद्रीय क्षेत्र योजना (Central Sector Scheme) के रूप में वित्त वर्ष 2030–31 (FY 2030–31) तक जारी रखने की मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान इस पहल के लिए ₹85,000 करोड़ के आवंटन की घोषणा की।

7

AMCA कार्यक्रम के लिए स्वदेशी लड़ाकू इंजन के डिजाइन, विकास और निर्माण हेतु रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रोल्स-रॉयस के साथ रणनीतिक साझेदारी की है|

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) ने 14 अगस्त 2026 को भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (Advanced Medium Combat Aircraft–AMCA) कार्यक्रम के लिए स्वदेशी लड़ाकू इंजन (Indigenous Combat Engine) के डिजाइन, विकास और निर्माण के लिए रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) की घोषणा की। इस सहयोग का उद्देश्य भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान (Fifth-Generation Stealth Fighter Jet) के लिए एक संप्रभु, उच्च-थ्रस्ट लड़ाकू इंजन (Sovereign, High-Thrust Combat Engine) का संयुक्त रूप से निर्माण करना है।
साझेदारी के तहत भारत में एक समर्पित एयरोस्पेस गैस टर्बाइन कॉम्प्लेक्स (Aerospace Gas Turbine Complex) स्थापित करने की भी योजना है, जिससे देश में उन्नत विमान इंजन प्रौद्योगिकी (Advanced Aircraft Engine Technology) और विनिर्माण क्षमता (Manufacturing Capability) को बढ़ावा मिलेगा।

8

भारत 2026 में 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी नई दिल्ली में करेगा|

भारत 18 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12वीं BRICS पर्यावरण मंत्रियों की बैठक (12th BRICS Environment Ministers Meeting) की मेजबानी करेगा। यह बैठक भारत की 2026 BRICS अध्यक्षता (India’s BRICS Chairship 2026) के तहत आयोजित की जा रही है।
बैठक से पहले 17 अगस्त 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक (Senior Officers’ Meeting) आयोजित की जाएगी। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

9

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण राजस्थान में किया गया|

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 16 अगस्त 2026 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि (Death Anniversary) पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा स्थित जे.के. सर्किल में उनकी 21 फीट ऊंची प्रतिमा (21-Foot-Tall Statue) का अनावरण किया।

10

ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप शतरंज खिताब लगातार दूसरी बार मैग्नस कार्लसन ने जीता|

विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) ने पेरिस, फ्रांस (Paris, France) में आयोजित ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप शतरंज खिताब (Esports World Cup Chess Title) लगातार दूसरी बार जीत लिया। उन्होंने ग्रैंड फाइनल में बेलारूस के ग्रैंडमास्टर डेनिस लाजाविक (Belarusian Grandmaster Denis Lazavik) को हराकर खिताब अपने नाम किया और 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (US$250,000) का पुरस्कार जीता। टीम लिक्विड (Team Liquid) का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्लसन पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे।

1

‘IISc’ ने 13 अगस्त 2026 को स्रावाणी नाम का ओपन-सोर्स बहुभाषी वाक्-पहचान मॉडल जारी किया|

भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science–IISc) ने 13 अगस्त 2026 को ‘स्रावाणी (SraVaani)’ नामक ओपन-सोर्स बहुभाषी वाक्-पहचान मॉडल (Open-Source Multilingual Speech-Recognition Model) जारी किया। इसे SPIRE Lab ने ARTPARK और Google के सहयोग से विकसित किया है। स्रावाणी भारत की 65 भाषाओं और बोलियों (Languages and Dialects) को सपोर्ट करता है, जिसमें 40 से अधिक कम-संसाधन वाली गैर-अनुसूचित क्षेत्रीय भाषाएँ (Underserved, Non-Scheduled Regional Languages) शामिल हैं। यह मॉडल लगभग 25 करोड़ लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है।

2

विद्वान सुमित सरकार इतिहास क्षेत्र से संबंधित थे|

प्रख्यात मार्क्सवादी इतिहासकार (Marxist Historian) और आधुनिक भारतीय इतिहास (Modern Indian History) के विद्वान सुमित सरकार का 87 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय (University of Calcutta), बर्दवान विश्वविद्यालय (University of Burdwan) और दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) में अध्यापन किया तथा 1974 से 2004 तक दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्य किया। वे वुल्फसन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड (Wolfson College, Oxford) में फेलो (Fellow) भी रहे। सुमित सरकार को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन (Indian Freedom Movement) पर उनके कार्य के लिए 2003 में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति सोसायटी (Indian History and Culture Society) द्वारा सरित चटर्जी मेमोरियल पुरस्कार (Sarit Chatterjee Memorial Award) प्रदान किया गया था। वे सबाल्टर्न स्टडीज कलेक्टिव (Subaltern Studies Collective) के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने 2004 का रवींद्र पुरस्कार (Rabindra Puraskar) 2007 में बंगाल में किसानों के साथ किए जा रहे व्यवहार के विरोध में वापस कर दिया था।

3

140 वर्ष पुराने परीछा वियर को अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग ने विश्व धरोहर सिंचाई संरचना के रूप में नामित किया है|

उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित 140 वर्ष पुराने परीछा वियर (Parichha Weir) को अंतरराष्ट्रीय सिंचाई एवं जल निकासी आयोग (International Commission on Irrigation and Drainage–ICID) ने विश्व धरोहर सिंचाई संरचना (World Heritage Irrigation Structure–WHIS) के रूप में नामित किया है। इसे सूखा-प्रवण बुंदेलखंड क्षेत्र में दीर्घकालिक इंजीनियरिंग और कृषि प्रभाव के लिए सम्मानित किया गया है। इसका आधिकारिक सम्मान अक्टूबर 2026 में फ्रांस में आयोजित होने वाले ICID अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस (ICID International Congress) में किया जाएगा।
परीछा वियर (Parichha Weir) बेतवा नदी (Betwa River) पर वर्ष 1886 से संचालित है और इसे मजबूत रबल-स्टोन चिनाई (Rubble-Stone Masonry) से बनाया गया है। यह 2,654 किमी लंबी बेतवा नहर प्रणाली (Betwa Canal System) के मुख्य जल-नियंत्रण ढांचे (Headworks) के रूप में कार्य करता है, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पांच जिलों में 4.28 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई करता है। इस वियर की लंबाई 1,174 मीटर है और यह नदी तल से 16.8 मीटर ऊंचा है। इसमें 318 स्टील फॉलिंग शटर (318 Steel Falling Shutters) लगे हैं।

4

पाकिस्तान के पहले चंद्र रोवर का नाम जिन्ना-1 रखा गया है|

पाकिस्तान अंतरिक्ष एवं ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग (Pakistan Space and Upper Atmosphere Research Commission–SUPARCO) ने अगस्त 2026 में पाकिस्तान के पहले चंद्र रोवर (Lunar Rover) का नाम ‘जिन्ना-1 (Jinnah-1)’ रखा। जिन्ना-1 को 2029 में चीन के चांग’ई-8 मिशन (Chang’e-8 Mission) के जरिए चंद्रमा पर भेजे जाने की योजना है। यह रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (Lunar South Pole) का अध्ययन करेगा तथा वहां की सतही भूविज्ञान (Surface Geology), विकिरण (Radiation) और प्लाज्मा (Plasma) से संबंधित जानकारी एकत्र करेगा।
इस रोवर का नाम पाकिस्तान के संस्थापक कायदे-ए-आज़म मुहम्मद अली जिन्ना के सम्मान में रखा गया है।

5

19 अगस्त 2026 से लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस का नया नाम स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस होगा|

लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस (Lucknow-New Delhi Tejas Express) का नाम बदलकर ‘स्प्राइट तेजस एक्सप्रेस’ (Sprite Tejas Express) कर दिया जाएगा। यह बदलाव 19 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा, जिससे यह भारत की पहली व्यावसायिक ब्रांड-नाम वाली ट्रेन (Commercial Brand-Named Train) बन जाएगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (Indian Railway Catering and Tourism Corporation–IRCTC) ने स्प्राइट (Sprite) को 83 दिनों के ब्रांडिंग अभियान (83-Day Branding Campaign) के लिए अधिकार दिए हैं, जो 11 नवंबर 2026 तक चलेगा। ट्रेन नंबर (Train Numbers): 82501 और 82502.

6

‘संध्या किरण’ योजना कर्नाटक राज्य सरकार ने मंजूर की है|

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने ‘संध्या किरण’ योजना (Sandhya Kiran Scheme) को मंजूरी दी है। यह नकदरहित स्वास्थ्य सेवा योजना (Cashless Healthcare Scheme) राज्य के 70 वर्ष से कम आयु के पेंशनभोगियों (Pensioners), पारिवारिक पेंशनभोगियों (Family Pensioners) और उनके पात्र आश्रितों के लिए शुरू की जाएगी। उद्देश्य: सेवानिवृत्त कर्मचारियों (Retired Employees) और उनके परिवारों को वित्तीय एवं स्वास्थ्य सुरक्षा (Financial and Health Security) प्रदान करना | इसके प्रारंभिक चरण में लगभग 4.93 लाख लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिसमें 3.11 लाख राज्य सरकारी पेंशनभोगी (State Government Pensioners) और उनके पात्र आश्रित शामिल हैं। ‘संध्या किरण’ योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों (Empanelled Hospitals) में द्वितीयक, तृतीयक और आपातकालीन उपचार (Secondary, Tertiary and Emergency Care) के लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक की नकदरहित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। यह योजना आयुष्मान भारत–आरोग्य कर्नाटक (Ayushman Bharat–Arogya Karnataka–AB-ArK) नियमों के तहत तैयार की गई है।

7

जम्मू क्षेत्र के सभी पुलिस थानों में एकल एकीकृत हेल्पलाइन के रूप में डायल 112 सेवा सक्रिय की गई है|

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police–JKP) ने जम्मू क्षेत्र (Jammu Zone) के सभी पुलिस थानों में राष्ट्रीय सामान्य आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (National General Emergency Response System–NGER) के तहत डायल 112 सेवा को एकल एकीकृत हेल्पलाइन (Single Unified Helpline) के रूप में सक्रिय किया है। इस सेवा का उद्देश्य आपात स्थिति (Emergency Situations) में लोगों को तत्काल सहायता (Immediate Assistance) उपलब्ध कराना है। डायल 112 के माध्यम से पुलिस सहायता (Police Response), अग्निशमन सेवा (Fire Services), चिकित्सा आपातकाल (Medical Emergencies), महिला सुरक्षा सहायता (Women’s Safety Support) और आपदा सहायता (Disaster Aid) प्राप्त की जा सकेगी।

8

: राजस्थान मंत्रिमंडल ने 2026 में राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026 का प्रारूप मंजूर किया|

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026 (Rajasthan Uniform Civil Code Bill 2026) का प्रारूप (Draft) भी शामिल है। प्रस्तावित विधेयक में राज्य में विवाह (Marriage), तलाक (Divorce), विरासत (Inheritance), भरण-पोषण (Maintenance) और लिव-इन संबंधों (Live-in Relationships) से संबंधित समान प्रावधान (Uniform Provisions) किए जाएंगे। जनजातीय समुदायों की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों (Rituals and Customs of Tribal Communities) को इस प्रारूप UCC के दायरे से बाहर रखा गया है।

1

12 अगस्त 2026 को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया खेल महासंघ की मान्यता निलंबित की|

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 12 अगस्त 2026 को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (Table Tennis Federation of India–TTFI) की मान्यता (Recognition) निलंबित (suspend) कर दी। यह कार्रवाई गंभीर प्रशासनिक कमियों (Major Governance Deficiencies) और समय पर चुनाव (Elections) नहीं कराने के कारण की गई।

2

‘NETRA-2026’ नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया|

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation–DRDO) ने 11 अगस्त 2026 को बेंगलुरु में ‘NETRA-2026’ नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किया। सेमिनार का विषय इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Electronic Warfare), डिजिटल ट्विन (Digital Twin) और मिशन-क्रिटिकल सिस्टम डिजाइन (Mission Critical System Design) है। DRDO के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार प्रणाली महानिदेशक (Director General of Electronics and Communication Systems) डॉ. बी.के. दास ने मुख्य अतिथि के रूप में सेमिनार का उद्घाटन किया। इसका आयोजन DRDO ने एसोसिएशन ऑफ ओल्ड क्रोज़ इंडिया चैप्टर (Association of Old Crows India Chapter) और उद्योग भागीदारों के सहयोग से किया है। सेमिनार में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध (Electronic Warfare), डिजिटल ट्विन (Digital Twin), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence–AI), रडार (Radar), रेडियो-फ्रीक्वेंसी सिस्टम (Radio-Frequency Systems), FPGA डिजाइन, मिशन-क्रिटिकल सिस्टम (Mission-Critical Systems) और डिजिटल इंजीनियरिंग (Digital Engineering) जैसे विषयों पर चर्चा की। 13 अगस्त 2026 को एक व्यावहारिक कार्यशाला (Hands-on Workshop) भी आयोजित की।

3

हैदराबाद के जीनोम वैली में नया विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की योजना की घोषणा एमजेन अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी ने की है|

अमेरिकी जैव प्रौद्योगिकी कंपनी (U.S. Biotechnology Company) एमजेन (Amgen) ने भारत के हैदराबाद स्थित जीनोम वैली में एक नया विज्ञान एवं नवाचार केंद्र (Science and Innovation Center) स्थापित करने की योजना की घोषणा की है। यह केंद्र 2027 में शुरू होने की उम्मीद है।
यह सुविधा एमजेन के वैश्विक अनुसंधान एवं विकास नेटवर्क (Global R&D Network) का हिस्सा होगी और प्रयोगशाला विज्ञान (Laboratory Science) को डिजिटल नवाचार (Digital Innovation) के साथ जोड़कर लगभग 200 उच्च-कुशल रोजगार (Highly Skilled Jobs) सृजित करेगी।

4

रूस ने 2026 में इतिहास में पहली बार भारत से पेट्रोल का आयात शुरू किया|

रूस ने 2026 में इतिहास में पहली बार भारत से पेट्रोल (Gasoline/Petrol) का आयात शुरू किया। यह कदम रूस में घरेलू ईंधन की कमी (Domestic Fuel Shortage) के बीच उठाया गया, जो यूक्रेन के लगातार ड्रोन हमलों (Drone Strikes) के कारण रूसी तेल रिफाइनरियों (Russian Oil Refineries) के संचालन प्रभावित होने से पैदा हुई थी।

भारत से पेट्रोल की पहली खेप अगस्त 2026 में रूस पहुंची। लगभग 42,000 टन पेट्रोल (42,000 Tonnes of Gasoline) को 18 जून 2026 को गुजरात स्थित वाडिना ररिफाइनरी (Vadinar Refinery) से ‘Cyclone’ टैंकर (Tanker) में लादा गया था। यह रिफाइनरी नायरा एनर्जी लिमिटेड (Nayara Energy Ltd.) द्वारा संचालित है, जिसमें रूस की रोसनेफ्ट (Rosneft) की हिस्सेदारी है।ईंधन की खेप को भूमध्यसागर (Mediterranean Sea) के तट पर स्थित मिस्र के दमिएटा बंदरगाह (Damietta Port, Egypt) के माध्यम से भेजा गया, जहां इसे एक ओमान-ध्वज वाले जहाज (Oman-Flagged Vessel) में स्थानांतरित किया गया और इसके बाद रूस के लिए रवाना किया गया।

5

एशिया की पहली रेगिस्तान-आधारित ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी और प्राणी उद्यान स्थापित करने के लिए गुजरात को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से औपचारिक मंजूरी मिली है|

गुजरात को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority–CZA) से बनासकांठा जिले के जुना डीसा में एशिया की पहली रेगिस्तान-आधारित ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी और प्राणी उद्यान (Desert-Themed Drive-Through Night Safari and Zoological Park) स्थापित करने के लिए औपचारिक मंजूरी मिल गई है। 542.14 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 103 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाएगी और इसमें 83 प्रजातियों (Species) के लगभग 2,700 जानवर शामिल होंगे। परियोजना का मुख्य उद्देश्य शुष्क क्षेत्र के वन्यजीव संरक्षण (Arid-Region Wildlife Conservation) और इको-टूरिज्म (Ecotourism) को बढ़ावा देना है।

 

6

रूस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण के लिए डी.वाई. चंद्रचूड़ को नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है|

रूस (Russia) ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को तीन सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण (Three-Member International Arbitral Tribunal) में अपना नामित सदस्य (Nominee) नियुक्त किया है। यह न्यायाधिकरण यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले ओशचाडबैंक (Ukraine's State-Owned Oschadbank) द्वारा रूस के खिलाफ दायर बहु-मिलियन डॉलर के निवेश विवाद (Multi-Million-Dollar Investment Dispute) की सुनवाई करेगा। यह मामला 1998 की रूस-यूक्रेन द्विपक्षीय निवेश संधि (Russia-Ukraine Bilateral Investment Treaty–BIT) के तहत लाया गया है।न्यायाधिकरण के तीन सदस्य हैं: डी.वाई. चंद्रचूड़ — रूस द्वारा नामित सदस्य (Russia’s Nominee)।
स्टावरोस ब्रेकौलाकिस (Stavros Brekoulakis) — ओशचाडबैंक द्वारा नामित सदस्य (Claimant’s Appointee)।

7

उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी पर स्थानांतरित किया जाएगा|

उत्तराखंड सरकार ने अगस्त 2026 में उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने को मंजूरी दे दी। 12 अगस्त 2026 के अंतिम शासनादेश के अनुसार, नए उच्च न्यायालय परिसर (New High Court Campus) के लिए हल्द्वानी-रुद्रपुर राजमार्ग NH-05 पर स्थित लामाचौड़ में 30 हेक्टेयर भूमि निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड मंत्रिमंडल (Uttarakhand Cabinet) ने 7 अगस्त 2026 को लामाचौड़, हल्द्वानी में वन भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी। यह अंतिम निर्णय जून 2023 में प्रस्तावित गौलापार की 26.08 हेक्टेयर भूमि के प्रस्ताव को बदलता है। इस स्थानांतरण के खिलाफ 7 अगस्त 2026 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका (Public Interest Litigation–PIL) दायर की गई। याचिका में प्रस्तावित स्थल को आरक्षित वन (Reserved Forest) और हाथी गलियारा (Elephant Corridor) बताया गया है।

8

10 अगस्त 2026 से गुटखा, पान मसाला तथा तंबाकू या निकोटीन युक्त उत्पादों पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाने वाला राज्य कर्नाटक है|

कर्नाटक सरकार ने 10 अगस्त 2026 से एक वर्ष के लिए गुटखा, पान मसाला तथा तंबाकू या निकोटीन युक्त उत्पादों के निर्माण (Manufacture), भंडारण (Storage), परिवहन (Transport), वितरण (Distribution) और बिक्री (Sale) पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (Department of Food Safety and Drug Administration) द्वारा जारी किया गया है। इस प्रतिबंध का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा (Protection of Public Health) करना है। हालांकि, आदेश के तहत व्यक्तिगत उपभोग (Personal Consumption) को अपराध नहीं बनाया गया है।

1

अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने 15 अगस्त 2026 को क्रमशः “इंडिया इंडिपेंडेंस डे” और “इंडियन इंडिपेंडेंस डे” घोषित किया है|

अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) और न्यू जर्सी (New Jersey) राज्यों ने अगस्त 2026 में 15 अगस्त 2026 को क्रमशः “इंडिया इंडिपेंडेंस डे (India Independence Day)” और “इंडियन इंडिपेंडेंस डे (Indian Independence Day)” के रूप में घोषित करने के लिए आधिकारिक घोषणापत्र (Official Proclamations) जारी किए।

2

टाटा संस के चेयरमैन पद से हाल ही में एन. चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दिया है|

नटराजन चंद्रशेखरन ने टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन (Chairman) पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा कंपनी की 18 अगस्त को निर्धारित वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting–AGM) से पहले आया है। उनका वर्तमान कार्यकाल फरवरी 2027 तक|

3

हंगरी की संसद ने देश का अगला राष्ट्रपति आंद्राश बाका को चुना है|

हंगरी (Hungary) की संसद ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख (Head of the Supreme Court) और सम्मानित न्यायाधीश आंद्राश बाका (András Baka) को देश का अगला राष्ट्रपति (President/Head of State) चुना है। 73 वर्षीय बाका इससे पहले हंगरी के सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं।
यह निर्णय प्रधानमंत्री पीटर मग्यार (Prime Minister Peter Magyar) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान (Viktor Orbán) के कार्यकाल में स्थापित पुरानी सत्ता संरचनाओं (Entrenched Power Structures) को बदलने की दिशा में एक प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है।

4

मृत्युदंड को औपचारिक रूप से समाप्त करने वाला पहला अरब देश लेबनान बना है|

लेबनान (Lebanon) की संसद (Parliament) ने मृत्युदंड (Death Penalty/Capital Punishment) को समाप्त करने के लिए मतदान किया, जिससे लेबनान मृत्युदंड को औपचारिक रूप से समाप्त करने वाला पहला अरब देश (Arab Country) बन गया है। इस ऐतिहासिक कानून के तहत मृत्युदंड की सजा को कठोर श्रम सहित आजीवन कारावास (Life Imprisonment with Aggravated Hard Labor) से बदल दिया जाएगा। लेबनान में जनवरी 2004 से फांसी पर अनौपचारिक रोक (Unofficial Freeze on Executions) लागू थी। हालांकि, हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के संसदीय गुट ने इस विधेयक के खिलाफ मतदान किया और गंभीर अपराधों (Severe Crimes) को लेकर चिंता जताई।

5

पहले अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक-नेक्ड क्रेन महोत्सव 2026 की मेजबानी लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश कर रहा है|

लद्दाख 11 से 14 अगस्त 2026 तक पहले अंतर्राष्ट्रीय ब्लैक-नेक्ड क्रेन महोत्सव (International Black-Necked Crane Festival) की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन लेह (Leh), त्सो कार (Tso Kar) और हानले (Hanle) में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य दुनिया के एकमात्र अल्पाइन क्रेन (Alpine Crane) ब्लैक-नेक्ड क्रेन (Black-Necked Crane) के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह पक्षी लद्दाख का राजकीय पक्षी (State Bird of Ladakh) भी है। विश्व में क्रेन की 15 प्रजातियों (Crane Species) में से ब्लैक-नेक्ड क्रेन ही एकमात्र अल्पाइन क्रेन है। भारत में इसका प्रजनन चांगथांग कोल्ड वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी (Changthang Cold Wildlife Sanctuary) के अंतर्गत त्सो कार, हानले और अन्य आर्द्रभूमियों (Wetlands) में होता है, जो समुद्र तल से लगभग 2,500 से 5,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। यह महोत्सव वैश्विक विशेषज्ञों (Global Experts), शोधकर्ताओं (Researchers) और स्थानीय समुदायों (Local Communities) को एक मंच पर ला रहा है।

6

रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने 19 अनुकूलित LHB ब्रॉड गेज यात्री कोचों की पहली रेक बांग्लादेश के लिए तैयार कर रवाना की|

रेल कोच फैक्ट्री (Rail Coach Factory–RCF), कपूरथला, पंजाब ने बांग्लादेश रेलवे (Bangladesh Railways) के लिए 19 अनुकूलित LHB ब्रॉड गेज यात्री कोचों (Customized LHB Broad Gauge Passenger Coaches) की पहली रेक तैयार कर रवाना की।

7

मॉरीशस के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (AIPSI) के कुलपति पद के लिए डॉ. भूमिका वी.जी. को चुना गया है|

डॉ. भूमिका वी.जी., भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (Indian Railway Personnel Service–IRPS) की सेवानिवृत्त अधिकारी, को मॉरीशस (Mauritius) के अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (Atal Bihari Vajpayee Institute of Public Service and Innovation–AIPSI) के कुलपति (Vice-Chancellor) पद के लिए चुना गया है।

8

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 की थीम अलग-अलग परिस्थितियाँ, समान आकांक्षाएँ है|

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 (International Youth Day 2026) 12 अगस्त 2026 को “Different Contexts, Common Aspirations” (अलग-अलग परिस्थितियाँ, समान आकांक्षाएँ) थीम के तहत मनाया जा रहा है।
उद्देश्य: युवाओं की भूमिका, उनकी आकांक्षाओं और समाज के विकास में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना | संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 17 दिसंबर 1999 को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की स्थापना की थी। इस दिवस का विचार पहली बार 1991 में संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के विश्व युवा मंच (World Youth Forum) में भाग लेने वाले युवाओं द्वारा प्रस्तावित किया गया था। बाद में 1998 में युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन (World Conference of Ministers Responsible for Youth) ने इसकी सिफारिश की।

9

सुप्रीम कोर्ट ने बचे हुए 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कैंसर को “अधिसूचित बीमारी” घोषित करने पर विचार करने को कहा है|

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बचे हुए 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (States and Union Territories) से कैंसर को “अधिसूचित बीमारी (Notifiable Disease)” घोषित करने पर विचार करने को कहा है। इसका उद्देश्य कैंसर की जल्द पहचान (Early Detection) सुनिश्चित करना और मरीजों को उचित उपचार एवं देखभाल (Proper Care) उपलब्ध कराना है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह निर्देश दिया। इस पीठ में न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल थे। पीठ जनहित याचिका (Public Interest Litigation–PIL) पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें पूरे भारत में कैंसर को अधिसूचित बीमारी घोषित करने की मांग की गई थी।

1

IIHT SUTRA 2026 की थीम IIHTs: भारतीय हथकरघा क्षेत्र के भविष्य को बुनना – शिक्षित करना • नवाचार करना • बदलना है|

वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय (Office of the Development Commissioner–Handlooms) द्वारा 12 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (Dr. Ambedkar International Centre–DAIC) में IIHT SUTRA 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थानों (Indian Institutes of Handloom Technology–IIHTs) का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन (Inaugural National Conclave) होगा, जिसका उद्देश्य IIHTs और उनके हितधारकों के बीच संवाद, सहयोग और ज्ञान-साझाकरण के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि होंगे और विदेश व कपड़ा राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा सम्मानित अतिथि होंगे।

2

उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर असामान्य रूप से अधिक सघन ओजोन परत 21–23 किलोमीटर ऊंचाई पर दर्ज की गई|

वैज्ञानिकों ने उत्तरी बंगाल की खाड़ी (North Bay of Bengal) के ऊपर ऊपरी वायुमंडल (Upper Atmosphere) में असामान्य रूप से अधिक सांद्रता (concentration) वाली ओजोन परत (Ozone Layer) का पता लगाया है। 10 अगस्त 2026 को Phase-I NetRAD-ASMA अभियान के दौरान लगभग 21 से 23 किलोमीटर की ऊंचाई पर सामान्य से अधिक मोटी और अत्यधिक सघन ओजोन परत दर्ज की गई, जो 24 घंटे से अधिक समय तक बनी रही। शोधकर्ताओं के अनुसार, ओजोन की यह असामान्य वृद्धि ओजोन-समृद्ध वायु के नीचे की ओर परिवहन (Downward Transport) और उसके पुनर्वितरण (Redistribution) के कारण हुई। इस अध्ययन में आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (ARIES), नैनीताल में स्वदेशी रूप से विकसित 206.5 MHz स्ट्रैटोस्फीयर–ट्रोपोस्फीयर (Stratosphere–Troposphere–ST) रडार का उपयोग किया गया। इसके साथ हरिंगहाटा, गडांकी और कोच्चि में स्थित इसी प्रकार के रडारों से प्राप्त आंकड़ों का भी विश्लेषण किया गया।

3

मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए भारत की पहली प्रत्यायन योजना राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड ने शुरू की|

प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (National Accreditation Board for Testing and Calibration Laboratories–NABL) ने 10 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं (Mobile Food Testing Laboratories) के लिए भारत की पहली प्रत्यायन योजना (First-of-its-Kind Accreditation Scheme) शुरू की। यह योजना गुणवत्ता परिषद भारत (Quality Council of India–QCI) के एक घटक बोर्ड NABL द्वारा विकसित की गई है।
इस योजना का शुभारंभ ‘गुणवत्ता समन्वय – एक बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) विनिमय समारोह (Gunvatta Samanvaya – A Multilateral MoU Exchange Ceremony)’ के दौरान होटल अशोका, नई दिल्ली में किया गया। इसका उद्देश्य समुदायों और स्थानीय बाजारों के नजदीक विश्वसनीय, गुणवत्ता-आश्वासित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खाद्य परीक्षण सेवाएं (Food Testing Services) उपलब्ध कराना है। यह योजना मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए एक मानकीकृत ढांचा (Framework) स्थापित करती है, जिससे देशभर में खाद्य सुरक्षा परीक्षण की पहुंच को बढ़ाया जा सके।

4

23वें अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड 2026 में भारत के लिए स्वर्ण पदक श्रीलक्ष्मी वेंकटरामन ने जीता|

भारत ने अगस्त 2026 में रोमानिया के बुखारेस्ट (Bucharest, Romania) में आयोजित 23वें अंतर्राष्ट्रीय भाषाविज्ञान ओलंपियाड (23rd International Linguistics Olympiad) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार व्यक्तिगत पदक—एक स्वर्ण और तीन कांस्य—जीते तथा एक सम्माननीय उल्लेख (Honourable Mention) भी हासिल किया।
भारतीय दल ने 40 से अधिक देशों के प्री-यूनिवर्सिटी (Pre-University) छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए जटिल और तर्क-आधारित भाषाई विश्लेषण समस्याओं (Logic-Based Language Analysis Problems) को हल किया।

5

जम्मू-कश्मीर सरकार ने रतनगढ़ किले के संरक्षण और पुनर्स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर की है|

जम्मू-कश्मीर सरकार ने डोडा जिले के भद्रवाह में स्थित ऐतिहासिक रतनगढ़ किला (Rattan Garh Fort) के संरक्षण और पुनर्स्थापना (Repair and Restoration) के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य किले की वास्तुशिल्पीय विरासत (Architectural Heritage) को संरक्षित करना, पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करना और चिनाब घाटी (Chenab Valley) में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
रतनगढ़ किला का निर्माण 1733 में राजा संपत पाल (Raja Sampat Pal) ने कराया था। यह भद्रवाह घाटी (Bhaderwah valley) में मूल रूप से मौजूद सात ऐतिहासिक किलों में से एकमात्र जीवित किला (Last Surviving Historic Fort) है।

6

भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी बना जिसने स्कोप-2 उत्सर्जन-मुक्त दर्जा हासिल किया|

तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी (V.O. Chidambaranar Port Authority) ने स्कोप-2 उत्सर्जन-मुक्त (Scope-2 Emission-Free) दर्जा हासिल कर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह (Major Port) बन गया है। बंदरगाह ने ISO 50001:2018 प्रमाणन भी प्राप्त किया, जिससे यह भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह बन गया है जिसे अपने ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली (Energy Management System) के लिए यह प्रमाणन मिला है। बंदरगाह ने पवन और सौर ऊर्जा (wind and solar enrgy) का उपयोग करके अपनी अप्रत्यक्ष ऊर्जा खपत की भरपाई की तथा अपनी वार्षिक बिजली आवश्यकता का लगभग 93.89% हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) से पूरा किया। इस पहल के परिणामस्वरूप हालिया प्रदर्शन चक्रों की तुलना में इसके शुद्ध कार्बन उत्सर्जन में लगभग 45% की कमी आई है।

7

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा, कोल्हान और पोराहाट वन प्रमंडलों को पूरी तरह नक्सल-मुक्त घोषित किया गया है|

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने सारंडा, कोल्हान और पोराहाट वन प्रमंडलों (Forest Divisions) को पूरी तरह नक्सल-मुक्त (Naxal-Free) घोषित किया है। इस अवसर पर 10 लाख रुपये के इनामी वांछित माओवादी सालुका कायम समेत चार उग्रवादियों ने चाईबासा पुलिस केंद्र में सिंहभूम रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

8

विनस्पेस ने अपने पहले उपग्रहों को 2027 में लॉन्च करने के लिए स्पेसएक्स कंपनी के साथ अनुबंध किया है|

वियतनाम की एयरोस्पेस कंपनी विनस्पेस (VinSpace) ने अपने पहले उपग्रहों (satellite) को 2027 में लॉन्च करने के लिए स्पेसएक्स (SpaceX) के साथ एक अनुबंध (contract) पर हस्ताक्षर किया है। विनस्पेस अपने उपग्रहों को स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर राइडशेयर मिशन (Transporter Rideshare Mission) के माध्यम से लॉन्च करेगी। इस मिशन में एक ही रॉकेट पर कई ग्राहकों के उपग्रहों को एक साथ भेजकर लॉन्च लागत (Launch Costs) को साझा किया जाता है।

9

2026 ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप में ओपन खिताब जीतकर सबसे कम उम्र के ब्रिटिश ओपन चैंपियन श्रेयस रॉयल बने|

2026 ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप (2026 British Chess Championships) में भारतीय मूल के युवा शतरंज खिलाड़ियों श्रेयस रॉयल और बोधऩा शिवानंदन ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। कोवेंट्री (Coventry) में आयोजित इस प्रतियोगिता में 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने ओपन खिताब (Open Title) जीतकर अपना पहला ब्रिटिश चैंपियनशिप खिताब हासिल किया और वह ब्रिटिश ओपन चैंपियनशिप के सबसे कम उम्र के विजेता बन गए।
वहीं, 11 वर्षीय बोधऩा शिवानंदन ने महिला खिताब (Women’s Title) जीतकर ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला शतरंज चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। 2026 ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का 122वां संस्करण था।

1

भारत ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOG) को 5 मोर भेंट किए हैं|

भारत ने जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (United Nations Office at Geneva–UNOG) को पाँच भारतीय मोर (Indian Peacocks) भेंट किए हैं, जिनमें एक दुर्लभ सफेद पंखों वाला मोर (Rare White-Feathered Peacock) भी शामिल है। यह कदम भारत और संयुक्त राष्ट्र के बीच दशकों पुरानी परंपरा (Decades-Old Tradition) को पुनर्जीवित करता है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने औपचारिक रूप से पाँचों मोरों को UNOG की महानिदेशक तातियाना वालोवाया (Tatiana Valovaya) को सौंपा। मोरों को शुरुआत में लगभग तीन महीने तक एक सुरक्षित बाड़े (Enclosed Habitat) में रखा जाएगा, जिसके बाद उन्हें एरियाना पार्क (Ariana Park) में स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति दी जाएगी। 46 हेक्टेयर में फैला एरियाना पार्क जिनेवा के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित पार्कों में से एक है।

2

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) ने 9 अगस्त 2026 को ABS तंत्र के तहत कुल 3.79 करोड़ राशि वितरित की, और सबसे अधिक राशि प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश राज्य शामिल था|

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (National Biodiversity Authority–NBA) ने 9 अगस्त 2026 को पहुंच एवं लाभ-साझाकरण (Access and Benefit Sharing–ABS) तंत्र के तहत 3.79 करोड़ रुपये वितरित किए। यह राशि 33 राज्य जैव विविधता बोर्डों (State Biodiversity Boards), केंद्र शासित प्रदेशों की जैव विविधता परिषदों (UT Biodiversity Councils), ICAR-NBPGR और हिसार बोवाइन सीमेन स्टेशन (Hisar Bovine Sperm Station) को दी गई। इसके साथ ABS तंत्र के तहत कुल वितरित राशि 166 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। सबसे अधिक राशि प्राप्त करने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश (₹46.93 लाख), पश्चिम बंगाल (₹44.76 लाख) और ओडिशा (₹44.08 लाख) शामिल हैं। इन राज्यों को कृषि फसलों की खेती से संबंधित आंकड़ों के आधार पर राशि आवंटित की गई। यह धनराशि बायर साइंस एंड इनोवेशन (Bayer Science and Innovation), HM Clause India, Advanta Enterprises और श्रीलंका के Department of Animal Production जैसी संस्थाओं से प्राप्त की गई थी। भारत का ABS ढांचा (ABS Framework) जैव विविधता अधिनियम, 2002 (Biological Diversity Act, 2002) के तहत लागू किया गया है और नागोया प्रोटोकॉल (Nagoya Protocol) के अनुरूप है।

3

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में मोजतबा खामेनेई ने अपना प्रतिनिधि मोहन रज़ाई को नियुक्त किया है|

ईरान (Iran) के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के पूर्व प्रमुख मोहसेन रेज़ाई (Mohsen Rezaee) को देश की शीर्ष सुरक्षा संस्था सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (Supreme National Security Council–SNSC) में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने मोहम्मद बाक़र ज़ोलघद्र (Mohammad Baqir Zolghadr) का स्थान लिया है। यह पद पहले अली लारिजानी (Ali Larijani) के पास था, जिनकी मार्च में हुए अमेरिका-इज़राइल के हमलों (US-Israeli Strikes) में हत्या कर दी गई थी। उनके बाद मोहम्मद बाक़र ज़ोलघद्र को इस पद पर नियुक्त किया गया था।

4

रूस द्वारा प्रस्तावित नए ओवरलैंड रेल कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम कर माल परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है|

रूस (Russia) के उप प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन (Marat Khusnullin) ने रूस को भारत से जोड़ने वाले एक नए ओवरलैंड रेल कॉरिडोर (Overland Rail Corridor) की संभावनाओं का पता लगाने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित मार्ग रूस → मध्य एशिया → तुर्कमेनिस्तान → ईरान → अफगानिस्तान → पाकिस्तान → भारत से होकर गुजर सकता है।
इस प्रस्ताव का उद्देश्य हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और बोस्फोरस जलडमरूमध्य (Bosphorus Strait) जैसे संवेदनशील समुद्री मार्गों पर निर्भरता कम करना और वैश्विक व्यापार में जारी व्यवधानों के बीच माल परिवहन के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है। प्रस्तावित कॉरिडोर रूस और भारत के बीच सीधा भूमि संपर्क तथा हिंद महासागर तक माल ढुलाई की सुविधा (Indian Ocean Freight Access) प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकता है।

5

ब्रोमो टेंगर सेमेरू राष्ट्रीय उद्यान इंडोनेशिया में स्थित है, जहाँ अगस्त 2026 में जंगल की आग लगी थी|

इंडोनेशिया (Indonesia) के पूर्वी जावा (East Java) स्थित ब्रोमो टेंगर सेमेरू राष्ट्रीय उद्यान (Bromo Tengger Semeru National Park) में लगी जंगल की आग को बुझा दिया गया है। यह आग 3 अगस्त 2026 को गुनुंग ब्रोमो वातु गेड़े (Gunung Bromo Watu Gede) और जंतुर (Jantur) क्षेत्रों में लगी थी और लगभग 550 हेक्टेयर (1,360 एकड़) क्षेत्र को प्रभावित किया। 10 अगस्त 2026 को स्थानीय आपदा अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन ज्वालामुखीय क्रेटर (Caldera) के पास लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र में नए हॉटस्पॉट (Hotspots) दिखाई दिए हैं।

6

एशियन जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक नामीरकपम तोमचौ मीतेई भारतीय भारोत्तोलक ने जीता|

भारतीय भारोत्तोलक महाराजन अरुमुगापांडियन ने उज़्बेकिस्तान के ताशकंद (Tashkent, Uzbekistan) में आयोजित एशियन जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (Asian Junior Weightlifting Championships) में पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग (Men’s 65kg Category) में रजत पदक (Silver Medal) जीता। उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 285 किग्रा भार उठाया, जिसमें स्नैच (Snatch) में 128 किग्रा और क्लीन एंड जर्क (Clean & Jerk) में 157 किग्रा शामिल था। इस स्पर्धा में वियतनाम के होआंग थाच (Hoang Thach) ने 291 किग्रा के कुल भार के साथ स्वर्ण पदक जीता।

7

वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बसंत कुमार मेघवाल बने हैं|

भारत के एथलीट बसंत कुमार मेघवाल और शाहनवाज खान ने अमेरिका के यूजीन, ओरेगन (Eugene, Oregon, USA) में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप 2026 (World Athletics U20 Championships 2026) में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बसंत कुमार मेघवाल ने पुरुषों की हाई जंप (High Jump) स्पर्धा में 2.21 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक (Silver Medal) जीता। इसके साथ वह वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। वहीं, शाहनवाज खान ने पुरुषों की लॉन्ग जंप (Long Jump) स्पर्धा में 7.84 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए।

8

टाइफून डॉल्फिन चीन में आया, जिसके कारण 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया|

चीन (China) में टाइफून डॉल्फिन (Typhoon Dolphin) के कारण पूर्वी चीन के कई इलाकों, जिसमें शंघाई (Shanghai) भी शामिल है, से 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया डॉल्फिन इस वर्ष चीन में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान (Strongest Typhoon) बताया गया है। तूफान ने पूर्वी चीन में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ दस्तक दी। चीन के अधिकारियों ने इससे पहले डॉल्फिन के लिए उच्चतम स्तर की रेड अलर्ट (Highest-Level Red Alert) जारी की थी। तट से टकराने के बाद इसकी तीव्रता कम होने पर इसे उष्णकटिबंधीय तूफान (Tropical Storm) की श्रेणी में डाउनग्रेड कर दिया गया।

9

वर्ष 2026 का डिराक मेडल प्राप्त करने वाले भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी दीपक धर हैं|

भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी (Indian Theoretical Physicist) दीपक धर ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (International Centre for Theoretical Physics–ICTP) द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित 2026 डिराक मेडल (2026 Dirac Medal) जीता है। यह सम्मान उन्हें बर्नार्ड डेरिडा (Bernard Derrida), मार्क मेज़ार्ड (Marc Mézard) और हैम सोमपोलिंस्की (Haim Sompolinsky) के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। यह पुरस्कार सांख्यिकीय यांत्रिकी (Statistical Mechanics) और इसके जटिल प्रणालियों (Complex Systems) में अनुप्रयोगों के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए दिया गया है। वैज्ञानिकों ने संतुलन एवं असंतुलन सांख्यिकीय यांत्रिकी (Equilibrium and Non-Equilibrium Statistical Mechanics) को अनुकूलन (Optimization), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence–AI) और सैद्धांतिक तंत्रिका विज्ञान (Theoretical Neuroscience) जैसे क्षेत्रों तक विस्तारित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

1

वर्ष 2026 में विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतरराष्ट्रीय दिवस की थीम स्वदेशी दाइयों का सम्मान: जीवन और कल्याण की रक्षा है?|

विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of the World’s Indigenous Peoples) प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में इस दिवस की थीम: “स्वदेशी दाइयों का सम्मान: जीवन और कल्याण की रक्षा (Honouring Indigenous Midwives: Safeguarding Life and Well-being)”|इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) का आधिकारिक वर्चुअल कार्यक्रम 10 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया। यह दिवस 9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्र के स्वदेशी आबादी पर कार्य समूह (UN Working Group on Indigenous Populations) के पहले सत्र की शुरुआत की स्मृति में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने प्रस्ताव 49/214 (Resolution 49/214) के माध्यम से 1994 में 9 अगस्त को विश्व के स्वदेशी लोगों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी थी।

2

हाल ही में IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर परम प्रज्ञा AI-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन किया गया|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त 2026 को IIT दिल्ली (IIT Delhi) के 57वें दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस (Sonipat Campus) में स्थापित ‘परम प्रज्ञा (Param Pragya)’ नामक AI-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा (AI-powered High-Performance Supercomputing Facility) का उद्घाटन किया।

3

बेंगलुरु सिटी पुलिस द्वारा संदिग्ध अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान का नाम ऑपरेशन मुक्ता है|

बेंगलुरु सिटी पुलिस (Bengaluru City Police) ने 8 अगस्त 2026 को शहर में रह रहे संदिग्ध अवैध प्रवासियों (Illegal Immigrants) की पहचान और उनकी जानकारी जुटाने के लिए ‘ऑपरेशन मुक्ता (Operation Mukta)’ नामक विशेष अभियान शुरू किया। यह अभियान बेंगलुरु पुलिस आयुक्त (Bengaluru City Police Commissioner) के निर्देशन में चलाया गया।

4

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों एवं भौगोलिक विशेषताओं के नाम आधिकारिक मानचित्रों पर मानकीकृत किए|

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 अगस्त 2026 को अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों एवं भौगोलिक विशेषताओं (Geographical Features) के नामों को आधिकारिक सर्वे ऑफ इंडिया (Survey of India) मानचित्रों पर मानकीकृत (Standardised) किया। यह कदम चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों को मनगढ़ंत नाम देने के बार-बार किए जा रहे प्रयासों के जवाब में भारत की कानूनी एवं प्रशासनिक संप्रभुता (Legal and Administrative Sovereignty) को स्पष्ट रूप से स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से इन 27 स्थानों की पहचान की है। इनमें 21 भू-क्षेत्र (Land Areas), 4 पर्वतीय दर्रे (Mountain Passes), 1 झील (Lake) और 1 स्मारक (Monument) शामिल हैं। प्रमुख स्थानों में लोंगजू, माजा, बिसा, बड़ा कुंदुन, छोटा कुंदुन, धन बारी, प्रीतनगर, बुद्धमंदिर, जयरामपुर, तेरितनगर, रामनगर, जसवंत गढ़, सागर, पद्मा, ज्योतिनगर, बैसाखी, छोटा रोपुक, बड़ा रोपुक, शिवाजी नगर, सुनपुरा और कमलांग नगर शामिल हैं।

5

वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी आशीष यादव हैं|

भारत के 19 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी आशीष यादव ने अमेरिका के यूजीन, ओरेगन (Eugene, Oregon, USA) में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप (World Athletics U20 Championships) में पुरुषों की भाला फेंक (Men’s Javelin Throw) स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) जीता। उन्होंने 74.09 मीटर के शानदार थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

6

एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में महिला 45 किग्रा यूथ वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक तितली माजी हैं|

भारतीय भारोत्तोलक तितली माजी ने उज़्बेकिस्तान के ताशकंद (Tashkent, Uzbekistan) में आयोजित एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 (Asian Youth & Junior Weightlifting Championships 2026) में महिला 45 किग्रा यूथ वर्ग (Women’s 45kg Youth Category) में रजत पदक (Silver Medal) जीता। उन्होंने कुल 145 किग्रा का भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

7

हाल ही में तीसरे इंडिया इंटरनेशनल फिनटेक फेस्टिवल को डॉ. जितेंद्र सिंह ने संबोधित किया|

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित तीसरे इंडिया इंटरनेशनल फिनटेक फेस्टिवल (3rd India International FinTech Festival) को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत को अब वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) से आगे बढ़कर वित्तीय सशक्तिकरण (Financial Empowerment) और डिजिटल भुगतान (Digital Payments) से डिजिटल समृद्धि (Digital Prosperity) की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) जैसी बुनियादी वित्तीय समावेशन पहलों से आगे बढ़कर नागरिकों को व्यापक वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले तीन वर्षों में 1,000 किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार (Secure Quantum Communication) नेटवर्क स्थापित करने की उपलब्धि हासिल की है।

8

हाल ही में सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान में साहस दिखाने वाले 12 रैट-होल खनिकों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक पुरस्कार प्रदान किया गया|

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में 12 रैट-होल खनिकों (Rat-Hole Miners) को प्रतिष्ठित सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक (Sarvottam Jeevan Raksha Padak) से सम्मानित किया। इन खनिकों ने नवंबर 2023 के सिल्क्यारा सुरंग बचाव अभियान (Silkyara Tunnel Rescue Operation) के दौरान असाधारण साहस दिखाते हुए 41 फंसे हुए श्रमिकों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सम्मानित 12 खनिकों में वकील हसन (टीम लीडर), मुन्ना, अंकुर कुमार, मोनू कुमार, देवेंद्र, मोहम्मद राशिद, फिरोज कुरैशी, जतिन कश्यप, शोराभ कश्यप, मोहम्मद इरशाद, नसरुद्दीन और नसीम शामिल हैं।

1

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने चौथे क्लाउड रीजन के रूप में इंडिया साउथ सेंट्रल को लॉन्च किया है|

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भारत में अपने चौथे क्लाउड रीजन ( Cloud Region) की सामान्य उपलब्धता (General Availability) की घोषणा की। 'इंडिया साउथ सेंट्रल (India South Central)' नामक यह नया क्लाउड रीजन हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है। इसके साथ भारत में माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड रीजन की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जो पुणे, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्थित हैं। इस लॉन्च के साथ माइक्रोसॉफ्ट के पास भारत में सबसे बड़ा हाइपरस्केल क्लाउड फुटप्रिंट (Largest Hyperscale Cloud Footprint) हो गया है।

2

हाल ही में तमिलनाडु सरकार द्वारा घोषित 'वेट्री वानमगल' योजना का संबंध कृषि ड्रोन संचालन के प्रशिक्षण और ड्रोन खरीद पर सब्सिडी से है|

तमिलनाडु सरकार ने 6 अगस्त 2026 को 2026-27 कृषि बजट (Agriculture Budget) के दौरान 'वेट्री वानमगल (Vetri Vaanmagal)' योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत 500 व्यक्तियों, जिनमें 100 महिलाएं शामिल हैं, को कृषि ड्रोन संचालन (Agricultural Drone Operation) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

3

हाल ही में NASI यंग साइंटिस्ट प्लेटिनम जुबली अवार्ड 2026 के लिए पृथ्वी विज्ञान श्रेणी में प्रोफेसर कार्तिकेयन लंका को चुना गया है|

आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के प्रोफेसर कार्तिकेयन लंका को नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया [National Academy of Sciences, India (NASI)] यंग साइंटिस्ट प्लेटिनम जुबली अवार्ड 2026 (NASI Young Scientist Platinum Jubilee Award 2026) के लिए पृथ्वी विज्ञान (Earth Sciences) श्रेणी में चुना गया है। उनका शोध मुख्य रूप से इकोहाइड्रोलॉजी (Ecohydrology), सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग (Satellite Remote Sensing) और भूमि-वायुमंडल अंतःक्रियाओं (Land-Atmosphere Interactions) पर केंद्रित है। विशेष रूप से, वे यह समझने का अध्ययन करते हैं कि मृदा की नमी (Soil Moisture) भारतीय मानसून, लू/हीटवेव (Heatwaves) और कृषि सूखे (Agricultural Droughts) को किस प्रकार प्रभावित करती है।

4

हाल ही में इथियोपिया में भारत का अगला राजदूत देवेश उत्तम को नियुक्त किया गया है|

देवेश उत्तम, जो वर्तमान में लिथुआनिया (Lithuania) में भारत के राजदूत (Ambassador of India) के रूप में कार्यरत हैं, को इथियोपिया (Ethiopia) में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

5

हाल ही में दूसरे राष्ट्रीय बंदरगाह सुरक्षा सम्मेलन 2026 को सर्बानंद सोनोवाल ने संबोधित किया|

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 6 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय बंदरगाह सुरक्षा सम्मेलन 2026 (2nd National Port Security Conference 2026) को संबोधित किया। उन्होंने बढ़ते साइबर खतरों (Cyber Threats) और भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समुद्री सुरक्षा ढांचे (Technology-Led Maritime Security Framework) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी बंदरगाह की क्षमता का आकलन केवल उसकी कार्गो हैंडलिंग क्षमता (Cargo Capacity) से नहीं, बल्कि उसकी जोखिम-प्रतिरोधक क्षमता (Risk Resilience) को भी ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने ई-समुद्र (e-Samudra), मैरीटाइम सिंगल विंडो (Maritime Single Window) तथा 'वन नेशन वन पोर्ट प्रोसेस' (One Nation One Port Process) जैसे प्रमुख डिजिटल एवं समुद्री सुरक्षा ढांचों को भी रेखांकित किया।

6

हाल ही में पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजीत कुमार बाग को नियुक्त किया गया है|

पश्चिम बंगाल सरकार ने पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग (West Bengal Backward Classes Commission) का पुनर्गठन (reconstitute) किया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजीत कुमार बाग को आयोग का अध्यक्ष (Chairman) नियुक्त किया गया है। आयोग के सदस्यों के रूप में नवीन प्रकाश और रोशनी सेन, दोनों सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, को शामिल किया गया है। वहीं कंचन चौधरी, जो एक कार्यरत WBCS कार्यकारी अधिकारी (Serving WBCS Executive Officer) हैं, को सदस्य सचिव (Member Secretary) नियुक्त किया गया है।

7

राष्ट्रव्यापी 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' का शुभारंभ गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया|

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी 'हर घर तिरंगा अभियान 2026 (Har Ghar Tiranga Campaign 2026)' का शुभारंभ किया। यह जन-अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। यह अभियान पहली बार 2022 में शुरू किया गया था। इस अवसर पर 'सूर्यपथ तिरंगा (SURYAPATH TIRANGA)' नामक प्रमुख पहल का भी शुभारंभ किया गया, जो हर घर तिरंगा 2026 अभियान के अंतर्गत संचालित होगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 14 अगस्त को देशभर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) भी मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत के विभाजन के दौरान लोगों को झेलनी पड़ी पीड़ा, हिंसा और विस्थापन (Displacement) को याद करना है।

8

हाल ही में भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है|

भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज [Integrated Test Range (ITR)] से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (Medium-Range Ballistic Missile) अग्नि-4 (Agni-4) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड [Strategic Forces Command (SFC)] के तत्वावधान (Aegis) में किया गया। अग्नि-4 में दो चरणों वाला ठोस ईंधन रॉकेट मोटर (Two-Stage Solid-Fuel Rocket Motor) और उन्नत जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली (Advanced Inertial Navigation System) का उपयोग किया गया है। यह मिसाइल 1,000 किलोग्राम तक के पारंपरिक एवं परमाणु पेलोड (Conventional and Nuclear Payloads) ले जाने में सक्षम है।

9

7 अगस्त 2026 को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 85वीं पुण्यतिथि मनाई गई|

गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 85वीं पुण्यतिथि (85th Death Anniversary) 7 अगस्त 2026 को मनाई गई। उनकी पुण्यतिथि को बंगाली कैलेंडर में 'बैशे श्रावण (Baishe Srabon)', अर्थात श्रावण महीने की 22वीं तिथि, के रूप में जाना जाता है। यह दिन महान कवि, दार्शनिक (Philosopher) और एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता (Asia's First Nobel Laureate) रवीन्द्रनाथ टैगोर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। 1913 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature) जीतकर इतिहास रचा। वह किसी भी श्रेणी में नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई (Asian Nobel Laureate) और साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले गैर-यूरोपीय (Non-European) बने। उन्हें यह सम्मान उनकी प्रसिद्ध कृति 'गीतांजलि (Gitanjali)' के लिए प्रदान किया गया था।

1

हाल ही में 'एज़ सीन ऑन नेटफ्लिक्स' अनुभाग का शुभारंभ इनक्रेडिबल इंडिया पोर्टल पर किया गया है|

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा [National Gallery of Modern Art (NGMA)] में इनक्रेडिबल इंडिया पोर्टल (Incredible India Portal) पर 'एज़ सीन ऑन नेटफ्लिक्स (As Seen on Netflix)' अनुभाग का शुभारंभ किया। यह फीचर नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) के सहयोग से विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से वैश्विक पर्यटक नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय फिल्मों और वेब सीरीज़ में प्रदर्शित वास्तविक फिल्मांकन स्थलों स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक अनुभवों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय और नेटफ्लिक्स एंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया (Netflix Entertainment Services India) के बीच एक गैर-व्यावसायिक समझौता ज्ञापन (Non-Commercial MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य सिनेमाई कहानी कहने (Cinematic Storytelling) के माध्यम से भारत के पर्यटन स्थलों का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है।

2

कैबिनेट सचिव पर कार्यरत डॉ. टी.वी. सोमनाथन के कार्यकाल में एक वर्ष का विस्तार किया गया है|

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति [Appointments Committee of the Cabinet (ACC)] ने केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव (Cabinet Secretary) डॉ. टी.वी. सोमनाथन तथा केंद्रीय गृह सचिव (Home Secretary) गोविंद मोहन के कार्यकाल में एक वर्ष के विस्तार (Extension) को मंजूरी दे दी है। डॉ. टी.वी. सोमनाथन का कार्यकाल 30 अगस्त 2026 के बाद एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। उन्हें 30 अगस्त 2024 को राजीव गौबा के स्थान पर कैबिनेट सचिव (Cabinet Secretary) नियुक्त किया गया था। वहीं गोविंद मोहन का कार्यकाल 22 अगस्त 2026 के बाद 22 अगस्त 2027 तक अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) बढ़ा दिया गया है। उन्हें अगस्त 2024 में अजय भल्ला के स्थान पर गृह सचिव नियुक्त किया गया था। अजय भल्ला वर्तमान में मणिपुर के राज्यपाल (Governor) हैं।

3

हाल ही में पेशेवर कुश्ती से संन्यास की घोषणा ब्रॉक लेसनर ने की है|

विश्व प्रसिद्ध पेशेवर पहलवान (Professional Wrestler) और 10 बार के WWE विश्व चैंपियन (WWE Champion) ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) ने 4 अगस्त 2026 को समरस्लैम 2026 (SummerSlam 2026) में हेल इन ए सेल (Hell in a Cell) मुकाबले में ओबा फेमी (Oba Femi) के खिलाफ अपना अंतिम मैच खेलने के बाद पेशेवर कुश्ती (Professional Wrestling) से संन्यास की घोषणा की।

4

हाल ही में तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष में उगाई गई नई चावल की फसल की पहली सफल कटाई चीन ने की है|

चीन (China) के तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन (Tiangong Space Station) पर तैनात शेनझोउ-23 (Shenzhou-23) मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने अगस्त 2026 में अंतरिक्ष में उगाई गई नई चावल की फसल (Space-Grown Rice Crop) की पहली सफल कटाई की। मई 2026 में शुरू किए गए इस प्रयोग का उद्देश्य जापोनिका चावल (Japonica Rice) के विकास का अध्ययन कर दीर्घकालिक गहरे अंतरिक्ष अभियानों (Long-Term Deep-Space Missions) के लिए आत्मनिर्भर खाद्य उत्पादन (Self-Sustaining Food Production) की दिशा में प्रगति करना है।

5

हाल ही में " रीइमैजिनिंग केयर: स्ट्रैटेजीज़ फॉर एम्पावरिंग केयरगिवर्स इन विकसित भारत@2047" रिपोर्ट नीति आयोग ने जारी की है|

नीति आयोग (NITI Aayog) ने नई दिल्ली में "रीइमैजिनिंग केयर: स्ट्रैटेजीज़ फॉर एम्पावरिंग केयरगिवर्स इन विकसित भारत@2047 [Reimagining Care: Strategies for Empowering Caregivers in Viksit Bharat@2047]" शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट का विमोचन नीति आयोग के उपाध्यक्ष (Vice Chairperson) अशोक कुमार लाहिड़ी ने सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) निधि छिब्बर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

6

हाल ही में पवन हंस लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक सीप्लेन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग हेतु नॉर्वे की कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के उपक्रम पवन हंस लिमिटेड [Pawan Hans Limited (PHL)] ने नॉर्वे (Norway) की नोएमी एयरोस्पेस (एलफ्लाई एएस) [Noemi Aerospace (Elfly AS)] के साथ अगली पीढ़ी की सतत विमानन प्रौद्योगिकियों (Next-Generation Sustainable Aviation Technologies), विशेषकर इलेक्ट्रिक सीप्लेन (Electric Seaplane) समाधान के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने हेतु गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (Non-Binding MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्तावित सहयोग के तहत इलेक्ट्रिक सीप्लेन प्रौद्योगिकी (Electric Seaplane Technologies), कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण (Skill Development and Capacity Building), तकनीकी ज्ञान साझा करना एवं कार्यशालाएँ तथा व्यवहार्यता अध्ययन (Feasibility Studies) जैसे क्षेत्रों में संभावित साझेदारी के लिए एक रूपरेखा विकसित की जाएगी। यह पहल भारत में हरित एवं सतत विमानन (Green and Sustainable Aviation) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

7

6 अगस्त 2026 को हिरोशिमा पर परमाणु बमबारी की 81वीं बरसी मनाई गई|

जापान (Japan) के हिरोशिमा (Hiroshima) शहर ने 6 अगस्त 2026 को द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के दौरान हुई परमाणु बमबारी (Atomic Bombing) की 81वीं बरसी मनाई। इस अवसर पर हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क (Hiroshima Peace Memorial Park) में शांति स्मृति समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) और ईरान (Iran) सहित लगभग 123 देशों एवं क्षेत्रों के प्रतिनिधियों समेत करीब 50,000 लोगों ने भाग लिया। 6 अगस्त 1945 को अमेरिका द्वारा किए गए परमाणु हमले में हिरोशिमा शहर लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया था तथा लगभग 1,40,000 लोगों की मृत्यु हुई थी। जापान में इस परमाणु हमले से जीवित बचे लोगों को हिबाकुशा (Hibakusha) कहा जाता है।

 

8

5 अगस्त 2026 को अलबोई रण स्मृति दिवस असम में मनाया गया|

असम में 5 अगस्त 2026 को अलबोई रण स्मृति दिवस (Alaboi Ron Smriti Divas) के रूप में अलबोई के ऐतिहासिक युद्ध (Battle of Alaboi) की 357वीं शहादत वर्षगांठ (357th Martyrdom Anniversary) मनाई गई। कामरूप जिले के अमिंगांव और पछारिया में आयोजित कार्यक्रमों में 5 अगस्त 1669 को मुगल सेना के सेनापति राम सिंह के विरुद्ध युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले 10,000 अहोम सैनिकों (Ahom Soldiers) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन का संचालन असम पुरातत्व निदेशालय (Directorate of Archaeology, Assam) ने स्वदेशी एवं जनजातीय आस्था एवं संस्कृति विभाग (Indigenous and Tribal Faith and Culture Department), कामरूप जिला प्रशासन (Kamrup District Administration) तथा सरायघाट जर्नलिस्ट्स फोरम (Saraighat Journalists' Forum) के सहयोग से किया।

9

हाल ही में एयर इंडिया का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टेवोल्डे गेब्रेमारियम को नियुक्त किया गया है|

एयर इंडिया (Air India) ने टेवोल्डे गेब्रेमारियम (Tewolde Gebremariam) को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक [Chief Executive Officer and Managing Director (CEO & MD)] नियुक्त किया है। उन्होंने कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) का स्थान लिया है। टेवोल्डे गेब्रेमारियम इससे पहले इथियोपियन एयरलाइंस (Ethiopian Airlines) के समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Group CEO) रह चुके हैं। उन्होंने 2011 से 2022 तक अपने कार्यकाल के दौरान इथियोपियन एयरलाइंस को अफ्रीका (Africa) की सबसे बड़ी (Largest) और सबसे अधिक लाभदायक (Most Profitable) एयरलाइन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1

5 अगस्त 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत रेपो दर को 5.25% रखा है|

भारतीय रिज़र्व बैंक [Reserve Bank of India (RBI)] की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee (MPC)) ने 5 अगस्त 2026 को सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर (Policy Repo Rate) को 5.25% पर यथावत रखने का निर्णय लिया तथा तटस्थ रुख (Neutral Stance) बनाए रखा।

2

हाल ही में गृह मंत्रालय ने लू एवं आकाशीय बिजली को अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं की सूची में शामिल किया है|

गृह मंत्रालय ने लू (Heatwave) और आकाशीय बिजली (Lightning) को आधिकारिक रूप से अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं (Notified Natural Calamities) की सूची में शामिल कर लिया है। इसके बाद 2026–31 की अवधि के दौरान राज्य सरकारें इन दोनों आपदाओं से संबंधित राहत (Relief), मुआवजा (Compensation) तथा शमन परियोजनाओं (Mitigation Projects) के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (State Disaster Response Fund (SDRF)) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (National Disaster Response Fund (NDRF)) का उपयोग कर सकेंगी। यह निर्णय 16वें वित्त आयोग (16th Finance Commission) की 2026–31 पुरस्कार अवधि के लिए की गई सिफारिशों के आधार पर लिया गया है, जिसका उद्देश्य चरम मौसम (Extreme Weather) से होने वाली बढ़ती जनहानि से प्रभावी ढंग से निपटना है।

3

हाल ही में बीडब्ल्यूएफ पैरा वर्ल्ड सर्किट – ब्राज़ील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 की पदक तालिका में भारत प्रथम स्थान पर रहा|

भारत ने 27 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक ब्राज़ील (Brazil) के साओ पाउलो (São Paulo) में आयोजित बीडब्ल्यूएफ पैरा वर्ल्ड सर्किट – ब्राज़ील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 (BWF Para World Circuit – Brazil Para-Badminton International 2026) में 22 पदक (9 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य) जीतकर पदक तालिका (Medal Tally) में पहला स्थान हासिल किया।
भारत ने 9 स्वर्ण पदकों के साथ मेज़बान ब्राज़ील को पीछे छोड़ा, जिसने 8 स्वर्ण पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों में प्रेम चंद पोटनुरु और मनीषा पटेल ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पोटनुरु ने पुरुष एकल SH6, पुरुष युगल SH6 (कुलदीप तंवर के साथ) तथा मिश्रित युगल SH6 (मनीषा पटेल के साथ) में स्वर्ण पदक जीते। वहीं मनीषा पटेल ने महिला एकल SH6 और महिला युगल में पेरू (Peru) की एंड्रिया मोंटोया कास्टानेडा (Andrea Montoya Castaneda) के साथ भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अरुणाचल प्रदेश के बिरी टाकर ने पुरुष युगल SL4 में स्वर्ण तथा पुरुष एकल SL4 में कांस्य पदक जीतकर दो पदक हासिल किए। भारतीय खेल प्राधिकरण [Sports Authority of India (SAI)] के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र [National Centre of Excellence (NCoE)] के खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक जीते।

4

हाल ही में दिवंगत डॉ. डी.वाई. पाटिल का संबंध शिक्षा एवं समाज सेवा से था|

पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं डी.वाई. पाटिल समूह (D.Y. Patil Group) के संस्थापक डॉ. ज्ञानदेव यशवंतराव पाटिल (डी.वाई. पाटिल) का 4 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।उन्हें 1991 में सामाजिक कार्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वे 27 नवंबर 2009 से 21 मार्च 2013 तक त्रिपुरा के राज्यपाल तथा 22 मार्च 2013 से 26 नवंबर 2014 तक बिहार के राज्यपाल रहे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।

5

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने एनालॉग गैर डेयरी पनीर के निर्माण और बिक्री पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया है|

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food and Drug Administration (FDA)) ने 30 जुलाई 2026 से पूरे राज्य में एनालॉग (गैर-डेयरी) पनीर (Analogue (Non-Dairy) Paneer) के निर्माण (Manufacturing), प्रसंस्करण (Processing), पैकिंग, भंडारण, परिवहन तथा थोक एवं खुदरा बिक्री (Wholesale and Retail Sale) पर एक वर्ष का प्रतिबंध (Ban) लगा दिया है। यह निर्णय खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों (Food Safety Violations), अनुचित व्यापारिक प्रथाओं (Unfair Trade Practices) तथा सिंथेटिक पनीर (Synthetic Paneer) को असली दूध से बने पनीर के रूप में बेचने से उत्पन्न जनस्वास्थ्य जोखिमों (Public Health Risks) को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (Food Safety and Standards Act, 2006) के तहत इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर अधिकतम छह माह का कारावास तथा ₹1 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

6

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने अरहर का भारत का पहला पूर्णतः एनोटेटेड टेलोमियर-टू-टेलोमियर संदर्भ जीनोम विकसित किया है|

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद [Indian Council of Agricultural Research (ICAR)] ने अरहर (Pigeonpea/Tur) का भारत का पहला पूर्णतः एनोटेटेड टेलोमियर-टू-टेलोमियर संदर्भ जीनोम [Fully Annotated Telomere-to-Telomere (T2T) Reference Genome] विकसित किया है। यह उपलब्धि जलवायु-सहिष्णु (Climate-Resilient), उच्च उपज तथा अधिक पोषणयुक्त अरहर की नई किस्मों के विकास में तेजी लाने में सहायक होगी। अरहर भारत की दूसरी सबसे महत्वपूर्ण दलहन फसल है। आशा (Asha)' नामक अरहर की किस्म के जीनोम अनुक्रम (Genome Sequence) को वैश्विक संदर्भ जीनोम (Global Reference Genome) के रूप में भी स्वीकृति मिली है। यह अरहर के लिए भारत का पहला पूर्णतः एनोटेटेड T2T संदर्भ जीनोम है।

 

7

हाल ही में तमिलगा वेत्री कषगम सरकार का पहला राज्य बजट एन. मैरी विल्सन ने प्रस्तुत किया|

तमिलनाडु की नवगठित तमिलगा वेत्री कषगम [Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK)] सरकार ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में 5 अगस्त 2026 को अपना पहला 2026–27 राज्य बजट (State Budget) प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने बजट पेश करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के लिए ₹44,527 करोड़ तथा उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education) के लिए ₹8,393 करोड़ का प्रावधान किया। सरकार ने 10,000 सरकारी विद्यालयों में पेयजल, स्वच्छता और सफाई सुविधाओं के उन्नयन हेतु ₹129 करोड़ आवंटित किए हैं। इसके अतिरिक्त कक्षा 11 के विद्यार्थियों को हेलमेट और पानी की बोतल सहित साइकिल वितरित करने के लिए ₹277 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में पेरुंथलैवर कामराजर मॉडल स्कूल (Perunthalaivar Kamarajar Model Schools) स्थापित करने की घोषणा की गई है। इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क भोजन, वर्दी, आवास और पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए ₹125 करोड़ की अवसंरचना (Infrastructure) निधि निर्धारित की गई है। बजट में 3,734 विद्यालयों के आधुनिकीकरण के लिए ₹2,132 करोड़, स्कूल पाठ्यक्रम के पुनर्गठन हेतु ₹25 करोड़, तथा विद्यालय परिसरों में एंटी-ड्रग क्लब (Anti-Drug Clubs) शुरू करने और '10581' हेल्पलाइन प्रदर्शित करने के लिए ₹7 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

8

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अधिसूचित आर्द्रभूमि संरक्षण रिजर्व के लिए 10 किलोमीटर का खनन बफर क्षेत्र लागू करने का निर्देश दिया है|

सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने 4 अगस्त 2026 को स्पष्ट किया कि उत्तराखंड के आसन आर्द्रभूमि (Asan Wetland) के लिए निर्धारित 10 किलोमीटर खनन बफर क्षेत्र (Mining Buffer Zone) का प्रावधान अब देशभर के अधिसूचित आर्द्रभूमि संरक्षण रिजर्व (Notified Wetland Conservation Reserves) पर भी लागू होगा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र (Himalayan Region) जैसे निरंतर भौगोलिक क्षेत्रों में सभी राज्यों को समान पर्यावरणीय मानकों (Environmental Standards) का पालन करना होगा। न्यायालय ने निर्देश दिया कि 10 किलोमीटर की परिधि के भीतर किसी भी खनन गतिविधि (Mining Activity) के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (National Board for Wildlife (NBWL)) की स्थायी समिति (Standing Committee) अथवा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से पूर्व स्वीकृति (Prior Approval) अनिवार्य होगी। यह स्पष्टीकरण हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई के दौरान जारी किया गया।

9

हाल ही में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित व्यापक सुशासन सुधारों की शुरुआत केरल ने की है|

केरल सरकार ने 4 अगस्त 2026 को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित व्यापक सुशासन सुधार (AI-led Governance Overhaul) की शुरुआत की। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और मुख्य सचिव बिश्वनाथ सिन्हा के नेतृत्व में शुरू किए गए इन सुधारों का उद्देश्य डिजिटल लोक सेवा वितरण (Digital Public Service Delivery), प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सरलीकरण (Streamlined Administration) तथा कुशल योजना निर्माण (Efficient Planning) को बढ़ावा देना है। सुधारों के तहत मुख्य सचिव कार्यालय में समन्वय एवं कार्यक्रम प्रबंधन प्रभाग [Co-ordination and Programme Management Division (CPMD)] की स्थापना की गई है, जो प्राथमिकता वाली परियोजनाओं तथा बजट घोषणाओं की समयबद्ध निगरानी करेगा। साथ ही बिजनेस पॉलिसी एंड प्रोसेस री-इंजीनियरिंग सेल [Business Policy and Process Re-engineering (BPPR) Cell] का गठन किया गया है, जो AI आधारित उपकरणों और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं की सहायता से सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा। राज्य सरकार डिजीलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से "एक बार ही दस्तावेज़ जमा करें (Once-Only Document Submission)" सिद्धांत लागू करेगी, जिससे नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए दस्तावेज़ केवल एक बार जमा करने होंगे।

10

1

हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने बोइंग 737 मैक्स 7 के लिए संशोधित टाइप प्रमाणपत्र जारी किया है|

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के संघीय विमानन प्रशासन [Federal Aviation Administration (FAA)] ने 3 अगस्त 2026 को बोइंग 737 मैक्स 7 (Boeing 737 MAX 7) के लिए संशोधित टाइप प्रमाणपत्र (Amended Type Certificate) जारी किया। इस मंजूरी के बाद बोइंग (Boeing) अब 737 MAX परिवार के सबसे छोटे और सबसे लंबी दूरी वाले संस्करण 737 MAX 7 की ग्राहक आपूर्ति आगे बढ़ा सकेगा। प्रमाणन के लिए विमान में इंजन एंटी-आइस प्रणाली (Engine Anti-Ice System) को ओवरहीटिंग (Overheating) से बचाने हेतु पुनः डिज़ाइन किया गया। इसके अलावा फ्लाइट कंट्रोल सॉफ्टवेयर (Flight-Control Software) तथा कॉकपिट अलर्टिंग कॉन्फ़िगरेशन (Cockpit Alerting Configuration) में भी आवश्यक संशोधन किए गए। बोइंग 737 MAX 7 में 135 से 160 यात्रियों के बैठने की क्षमता है तथा इसकी उड़ान सीमा (Range) लगभग 4,370 मील (7,040 किमी) है।

2

हाल ही में टी बोर्ड इंडिया ने एनसीवीईटी से अनुमोदित चाय चखने के कौशल विकास पाठ्यक्रम कुर्सियांग में शुरू किए हैं|

टी बोर्ड इंडिया (Tea Board India) ने पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग स्थित दार्जिलिंग टी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर (Darjeeling Tea Research and Development Centre (DTRDC)) में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (National Council for Vocational Education and Training (NCVET)) से अनुमोदित चाय चखने के कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों का विकास एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (Agriculture Skill Council of India (ASCI)) के सहयोग से किया गया है। इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षित चाय परीक्षक (Tea Tasters) और टी सोमेलियर (Tea Sommeliers) तैयार करना है, जो भारतीय चाय की गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग, मूल्य संवर्धन (Value Addition) तथा बाजार प्रतिस्पर्धात्मकता (Market Competitiveness) को बढ़ावा देने में योगदान देंगे।

3

हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन-से-वाहन संचार प्रणाली को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव जारी किया है|

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन-से-वाहन संचार [Vehicle-to-Vehicle (V2V) Communication] प्रणाली को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव जारी किया है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं को कम करना है। प्रस्ताव के अनुसार, 1 अक्टूबर 2027 से जिन नए वाहनों में V2V संचार प्रणाली लगाई जाएगी, उन्हें AIS-230 मानक का पालन करना होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर 2028 से L, M और N श्रेणी के सभी नए निर्मित वाहनों में AIS-230 मानक के अनुरूप V2V संचार प्रणाली लगाना अनिवार्य होगा। इसमें दोपहिया वाहन, यात्री कारें तथा वाणिज्यिक ट्रक (Commercial Trucks) शामिल हैं। V2V प्रणाली के माध्यम से वाहन रेडियो सिग्नलों (Radio Signals) द्वारा गति (Speed), स्थान, दिशा तथा ब्रेक लगाने की स्थिति जैसी रियल-टाइम जानकारी (Real-Time Data) एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे।

4

हाल ही में टूर डी फ्रांस फेम्स में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला हर्षिता जाखड़ बनी हैं|

19 वर्षीय भारतीय साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ टूर डी फ्रांस फेम्स (Tour de France Femmes) में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला बनी। उन्होंने स्विट्जरलैंड (Switzerland) के एगल (Aigle) में आयोजित 4.5 किलोमीटर की औपचारिक न्यूट्रलाइज्ड राइड (Ceremonial Neutralised Ride) में अंतरराष्ट्रीय विकास समूह (International Development Group) का नेतृत्व किया। हर्षिता जाखड़ ने यूनियन साइक्लिस्ट इंटरनेशनल (Union Cycliste Internationale (UCI)) के वर्ल्ड साइक्लिंग टैलेंट प्रोग्राम (World Cycling Talent Programme) के माध्यम से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया। टूर डी फ्रांस फेम्स महिलाओं की बहु-चरणीय साइकिल रेस (Women's Multi-Stage Cycling Race) है, जो पुरुषों की टूर डी फ्रांस (Tour de France) के समकक्ष आयोजित की जाती है तथा यूसीआई महिला वर्ल्ड टूर (UCI Women's World Tour) कैलेंडर का हिस्सा है।

5

हाल ही में दिवंगत न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह लिब्रहान लिब्रहान आयोग के अध्यक्ष थे|

मद्रास और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन सिंह लिब्रहान का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे एक-सदस्यीय लिब्रहान आयोग (Liberhan Commission) के अध्यक्ष थे, जिसका गठन 16 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच के लिए किया गया था।

6

हाल ही में लार्सन एंड टुब्रो की हाइड्रोकार्बन इकाई को ₹15,000 करोड़ से अधिक का अल्ट्रा-मेगा अनुबंध एडीएनओसी ऑफशोर कंपनी से प्राप्त हुआ है|

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro (L&T)) की हाइड्रोकार्बन इकाई (L&T Energy Hydrocarbon Offshore (LTEH)) को एडीएनओसी ऑफशोर (ADNOC Offshore) से ₹15,000 करोड़ से अधिक का अल्ट्रा-मेगा अनुबंध प्राप्त हुआ है। यह परियोजना इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण, स्थापना एवं कमीशनिंग  (Engineering, Procurement, Construction, Installation and Commissioning (EPCIC)) से संबंधित है।

7

हाल ही में 16वाँ भारतीय अंगदान दिवस 3 अगस्त को मनाया गया|

16वाँ भारतीय अंगदान दिवस (Indian Organ Donation Day) 3 अगस्त 2026 को मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य अंगदाताओं (Organ Donors) और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा अंगदान के माध्यम से मिले जीवन के अमूल्य उपहार का सम्मान करना है ।यह दिवस 3 अगस्त 1994 को भारत में हुए पहले सफल मृतक अंग प्रत्यारोपण की स्मृति में मनाया जाता है।

8

हाल ही में ब्रिक्स भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह की दूसरी बैठक की मेजबानी भारतीय शहर हैदराबाद कर रहा है|

भारत 4–5 अगस्त 2026 को तेलंगाना के हैदराबाद में ब्रिक्स भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह (BRICS Anti-Corruption Working Group) की दूसरी बैठक तथा ब्रिक्स विशेषज्ञ नेटवर्क ऑन एसेट रिकवरी (BRICS Expert Network on Asset Recovery) की बैठक की मेजबानी कर रहा है। इस बैठक का आयोजन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (Department of Personnel and Training (DoPT)) द्वारा किया जा रहा है।बैठक का उद्घाटन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की सचिव रचना शाह ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य फरार अपराधियों का पता लगाना (Fugitive Tracing), अवैध संपत्तियों की बरामदगी (Asset Recovery) तथा सीमा-पार सहयोग (Cross-Border Cooperation) को मजबूत करना है, ताकि ब्रिक्स देशों के बीच भ्रष्टाचार विरोधी सहयोग और प्रभावी बनाया जा सके।

9

हाल ही में जारी कैंडेरे हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व सूची 2026 में यंगेस्ट लीडर्स श्रेणी में प्रथम स्थान शीतल देवी ने प्राप्त किया है|

कैंडेरे हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व सूची 2026 (2026 Candere Hurun India Women Leaders List) जारी की गई, जिसमें 12 विभिन्न क्षेत्रों की 117 प्रभावशाली महिलाओं को स्थान दिया गया है।
यंगेस्ट लीडर्स (Youngest Leaders Women 2026) श्रेणी में पैरालंपियन (Paralympian) शीतल देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद फेमी सेफ (Femi Safe) की संस्थापक नूरीन आयशा दूसरे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पारुल गुलाटी तीसरे तथा स्वतंत्र पत्रकार प्रियंका शर्मा चौथे स्थान पर रहीं। ओल्डेस्ट लीडर्स (Oldest Leaders Across Categories) श्रेणी में बेक्टर्स फूड स्पेशलिटीज (Bectors Food Specialities) की रजनी बेक्टर प्रथम स्थान पर रहीं। बीबा (BIBA) की संस्थापक मीना बिंद्रा दूसरे तथा ल्यूपिन की मंजू डी. गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। सभी श्रेणियों में शीर्ष महिला नेताओं (Top Ranked Women Leaders Across Categories) की सूची में मीना बिंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तुषारा शंकर दूसरे और रजनी बेक्टर तीसरे स्थान पर रहीं| पैरालंपियन अवनी लेखरा इस समग्र सूची में छठे स्थान पर रहीं और ओवरऑल लीडरबोर्ड (Overall Leaderboard) में स्थान पाने वाली सबसे कम आयु की महिला बनीं।

10

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने एसरी इंडिया के साथ GIS, Location Intelligence और GeoAI आधारित रक्षा समाधान विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited (BEL)) ने एसरी इंडिया (Esri India) के साथ भौगोलिक सूचना प्रणाली [Geographic Information System (GIS)], लोकेशन इंटेलिजेंस (Location Intelligence) तथा जियोएआई (GeoAI) आधारित रक्षा समाधान विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में भू-स्थानिक क्षमताओं (Geospatial Capabilities), रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, सिस्टम इंटीग्रेशन (Systems Integration) तथा स्वदेशी तकनीकी विकास को सुदृढ़ करना है। समझौते के तहत एसरी इंडिया अपने स्वामित्व वाले इंडो आर्कजीआईएस (Indo ArcGIS) प्लेटफ़ॉर्म पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण (Specialized Training) प्रदान करेगी, जिससे संगठन के भीतर भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी (Geospatial Technology) में विशेषज्ञता विकसित की जा सके। यह साझेदारी रक्षा क्षेत्र में GIS, Location Intelligence और GeoAI आधारित उन्नत तकनीकी समाधानों के विकास तथा भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

1

हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक रुमेश थरंगा पथिराजे ने जीता|

राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games (CWG) 2026) में पुरुष भाला फेंक (Men’s Javelin Throw) स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक (Silver Medal) जीता, जबकि यश वीर सिंह ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। इस स्पर्धा में नीरज चोपड़ा और यश वीर सिंह के पदक जीतने के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष भाला फेंक में पहली बार डबल पोडियम फिनिश दर्ज की। श्रीलंका (Sri Lanka) के रुमेश थरंगा पथिराजे (Rumesh Tharanga Pathirage) ने 89.75 मीटर की राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड दूरी फेंककर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। यह 2006 के बाद राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीलंका का पहला स्वर्ण पदक तथा एथलेटिक्स (Athletics) में उसका पहला स्वर्ण पदक भी है।

2

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने समुद्र मंथन राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना के लिए ₹84,084 करोड़ वित्तीय परिव्यय को मंजूरी दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 31 जुलाई 2026 को समुद्र मंथन राष्ट्रीय अपतटीय अन्वेषण योजना [Samudra Manthan National Offshore Exploration Scheme] को मंजूरी दी। यह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है, जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2030–31 तक ₹84,084 करोड़ का वित्तीय परिव्यय (Approved Outlay) स्वीकृत किया गया है। उद्देश्य: भारत के अवसादी बेसिनों (Sedimentary Basins) में अपतटीय अन्वेषण (Offshore Exploration) का विस्तार करना तथा तेल एवं प्राकृतिक गैस के नए भंडारों की खोज को गति देना| योजना में चार प्रमुख वित्तीय घटक ( Financial Components) शामिल हैं। आधुनिक अपतटीय भूकंपीय डेटा संग्रहण एवं प्रसंस्करण (Modern Offshore Seismic Data Acquisition and Processing) के लिए ₹28,534 करोड़, 60 गहरे समुद्री अन्वेषण कुओं (Deepwater Exploration Wells) की ड्रिलिंग के लिए ₹43,200 करोड़, साझा अपतटीय अवसंरचना केंद्र (Common Offshore Infrastructure Hubs) के विकास के लिए ₹10,000 करोड़ तथा तेल एवं गैस विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र (Oil and Gas Manufacturing and Services Zones) की स्थापना के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

3

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वित्तीय वर्ष 2030- 31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना [Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN)] को वित्तीय वर्ष 2030–31 तक जारी रखने को मंजूरी दी है। इसके लिए ₹3.15 लाख करोड़ का वित्तीय परिव्यय (Financial Outlay) स्वीकृत किया गया है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण [Direct Benefit Transfer (DBT)] के माध्यम से प्रति वर्ष ₹6,000 की आय सहायता पूर्ववत प्रदान की जाती रहेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का शुभारंभ फरवरी 2019 में किया गया था। इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तों के माध्यम से ₹4.47 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

4

हाल ही में भारत और भूटान के बीच विकास परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ रियायती ऋण सुविधा पर हस्ताक्षर किए गए हैं|

भारत और भूटान के बीच 31 जुलाई 2026 को थिम्फू में आयोजित पाँचवीं भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता (India-Bhutan Development Cooperation Talks) के दौरान ₹4,000 करोड़ की रियायती ऋण सुविधा [Concessional Line of Credit (LoC)] पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता भारतीय निर्यात-आयात बैंक [Export-Import Bank of India (EXIM Bank)] और भूटान के वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance, Bhutan) के बीच हुआ, जिसके तहत भूटान में विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।बैठक के दौरान भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत ₹332 करोड़ की लागत वाली 12 नई प्रोजेक्ट टाइड असिस्टेंस [Project Tied Assistance (PTA)] परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। दोनों देशों ने भारत द्वारा घोषित ₹10,000 करोड़ के समर्थन पैकेज (Support Package) की प्रगति की भी समीक्षा की, जो भूटान की विकास प्राथमिकताओं को सहयोग प्रदान करने के लिए उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भूटान के खेसर ग्यालपो यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज [Khesar Gyalpo University of Medical Sciences] के बीच चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए।

5

हाल ही में पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो ने भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए इनक्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो अभियान की शुरुआत की है|

पर्यटन मंत्रालय और इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड [InterGlobe Aviation Limited (IndiGo)] ने 30 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में दो वर्ष की अवधि के लिए गैर-वित्तीय (Non-financial), गैर-विशिष्ट (Non-exclusive) समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत "इनक्रेडिबल इंडिया बाय इंडिगो (Incredible India by IndiGo)" नामक वैश्विक संचार अभियान (Global Communication Campaign) शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य भारत को वैश्विक पर्यटन गंतव्य (Preferred Global Tourism Destination) के रूप में बढ़ावा देना तथा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत (Cultural Heritage), प्राकृतिक परिदृश्य, आध्यात्मिक पर्यटन, वेलनेस पर्यटन, साहसिक पर्यटन (Adventure Tourism), वन्यजीव पर्यटन तथा अन्य अनुभवात्मक पर्यटन उत्पादों (Experiential Tourism Products) का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

6

हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका अस्मिता डे बनी हैं|

ग्लासगो, स्कॉटलैंड (Glasgow, Scotland) में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 (Commonwealth Games (CWG) 2026) की जूडो (Judo) प्रतियोगिता में, अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम (Women's -48kg) वर्ग के फाइनल में कनाडा (Canada) की हाइडी क्वाच (Heidi Quach) को गोल्डन स्कोर (Golden Score) में 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इसके साथ ही वह राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय (First Indian Judoka – Male or Female) बन गईं। हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किलोग्राम (Men's -60kg) वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के जोशुआ कैट्ज़ (Joshua Katz) को वाज़ा-आरी (Waza-ari) के आधार पर 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वे राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष जूडोका बने।

7

हाल ही में केंद्र सरकार ने विस्तारित खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत उभरते खेलो इंडिया खिलाड़ी नए कार्यक्रम को शुरू करने की मंजूरी दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2026–27 से 2030–31 की अवधि के लिए विस्तारित खेलो इंडिया योजना तथा राष्ट्रीय खेल महासंघों को उन्नत सहायता (National Sports Federations (NSFs)) को मंजूरी दी है। इन दोनों पहलों के लिए ₹36,441 करोड़ का संयुक्त वित्तीय परिव्यय (Combined Outlay) स्वीकृत किया गया है, जिसका उद्देश्य युवा विकास तथा जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। विस्तारित खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत उभरते खेलो इंडिया खिलाड़ी [Emerging Khelo India Athletes (E-KIAs)] कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संरचित प्रशिक्षण (Structured Athlete Development) और दीर्घकालिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत राष्ट्रीय कोच प्रत्यायन बोर्ड (National Coach Accreditation Board (NCAB)) की स्थापना की जाएगी, जिसका उद्देश्य पूरे देश में कोचों की योग्यता का मानकीकरण (Standardisation) करना है। इसके अतिरिक्त, प्रतिभा संवर्धन के लिए खेलो इंडिया फीडर स्कूल (Khelo India Feeder Schools) तथा उत्कृष्ट विद्यालय (Utkrishta Vidyalayas) स्थापित किए जाएंगे|

8

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Alluri Sitarama Raju International Airport) का उद्घाटन किया।
इस हवाई अड्डे का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी [Public-Private Partnership (PPP)] मॉडल के तहत जीएमआर समूह (GMR Group) द्वारा लगभग ₹4,727 करोड़ से ₹5,640 करोड़ की लागत से किया गया है। इस हवाई अड्डे का नाम महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी (Tribal Freedom Fighter) अल्लूरी सीताराम राजू के सम्मान में रखा गया है। हवाई अड्डे के प्रथम चरण को प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों की क्षमता के साथ विकसित किया गया है। दीर्घकालिक योजना के तहत इसकी क्षमता को बढ़ाकर प्रतिवर्ष 4 करोड़ यात्रियों तक करने का लक्ष्य रखा गया है।

9

हाल ही में 2026 राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत ने मलेशिया को हराकर पुरुष और महिला दोनों टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता|

नई दिल्ली में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप (2026 Commonwealth Table Tennis Championships) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष (Men's Team) और महिला (Women's Team) दोनों टीम स्पर्धाओं में मलेशिया (Malaysia) को हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। भारतीय पुरुष टीम में मानव ठक्कर, मनुष शाह, साथियान ज्ञानसेकरन, हरमीत देसाई और पायस जैन शामिल थे। भारतीय महिला टीम में सिंड्रेला दास, श्रीजा अकुला, यशस्विनी घोरपड़े, सुतीर्था मुखर्जी और स्वस्तिका घोष शामिल थीं।

10

हाल ही में लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश ने 23 विरासत स्थलों को संरक्षित स्मारक घोषित किया है|

लद्दाख प्रशासन ने 30 जुलाई 2026 को क्षेत्र के 23 विरासत स्थलों (Heritage Sites) को संरक्षित स्मारक (Protected Monuments) घोषित किया। इन स्थलों को जम्मू एवं कश्मीर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम [Jammu and Kashmir Ancient Monuments Preservation Act (Samvat 1977 / 1920 A.D.)], जो केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लागू है, के अंतर्गत संरक्षण प्रदान किया गया है। लेह जिला के अधिसूचित स्थलों में शार्नोस, डोमखर, लेहदो, अल्ची, मुर्गी और मैंगमोर के शैलचित्र स्थल (Petroglyph Sites), शेय स्थित मैत्रेय बुद्ध शैल प्रतिमा (Maitreya Buddha Rock Carving), टिंगमोसगंग किला, सुमूर किला, सासपोल, हुंदर, ओनपो तथा स्टाम्पुक की प्राचीन गुफाएँ (Ancient Caves), स्टोंगडे गोम्पा, देचेन त्सोमो खार किला तथा दिग्गर में स्थित चम्बा कारपो और रिगसुम गोनबो की शैल मूर्तियाँ एवं नक्काशियाँ (Rock Sculptures/Carvings) शामिल हैं।
कारगिल जिला में योरबालटक के ऐतिहासिक शिलालेख (Historic Rock Inscriptions) को भी संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।

Scroll to Top