भारत ने वियतनाम के हनोई (Hanoi, Vietnam) में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड (19th International Olympiad on Astronomy and Astrophysics–IOAA) 2026 में चार स्वर्ण (Gold) और एक रजत पदक (Silver Medal) जीता। प्रांजल दीक्षित, हैदराबाद, तेलंगाना; सुमंत गुप्ता, दिल्ली; अक्षत श्रीवास्तव, गुरुग्राम, हरियाणा; और अर्णव सहरावत, फरीदाबाद, हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि हर्षिल अमितकुमार पटेल, वडोदरा, गुजरात ने रजत पदक हासिल किया। भारत ने मेजबान देश वियतनाम के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान (Joint Third) प्राप्त किया, जबकि ईरान और दक्षिण कोरिया ने पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया।