July 2026 Current Affairs

Current Affairs Today (04 August 2026)

 

  1. हाल ही में इंडिया मैरीटाइम अवॉर्ड्स 2026 में ‘सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह (गैर-कंटेनरीकृत)’ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण (कांडला)
  2. हाल ही में भारत का पहला उड़ान-परीक्षित और तैयार-उपयोग उपग्रह बैटरी कौन-सी बनी है? पावरबैंक-50
  3. हाल ही में रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) का पदभार किसने ग्रहण किया है? अलका नांगिया अरोड़ा
  4. हाल ही में मेक्सिको में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? एन. जे. गांगटे
  5. हाल ही में एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026–27 की पहली तिमाही (Q1) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान कितना लगाया गया है? 7.0%
  6. हाल ही में “जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 शिखर सम्मेलन” का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है? नई दिल्ली
  7. हाल ही में भारतीय रेलवे ने किस रेलखंड की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी है? दानापुर फतुहा रेलखंड
  8. हाल ही में गुजरात की किस पारंपरिक चित्रकला को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है? पिथोरा चित्रकला
  9. राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत ने पदक तालिका में कौन सा स्थान प्राप्त किया? चौथा स्थान
  10. हाल ही में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की जिम्मेदारी किस देश ने आधिकारिक रूप से संभाली है? भारत

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

Current Affairs Today (30 July 2026)

 

  1. हाल ही में पीपुल्स ऑनर अवॉर्ड प्राप्त करने वाली पहली स्पीड स्केटर कौन बनी हैं? मिहो ताकागी
  2. हाल ही में भारत ने पहली प्रत्यक्ष वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी किस देश के लिए संचालित की है? नेपाल
  3. हाल ही में वैश्विक समुद्री उद्योग के लिए नाविकों का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता कौन सा देश बना है? भारत
  4. हाल ही में फील्ड्स पदक 2026 प्राप्त कर यह सम्मान पाने वाली इतिहास की तीसरी महिला कौन बनी हैं? होंग वांग
  5. हाल ही में मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान के लिए एआई आधारित तकनीक किस संस्थान ने विकसित की है? गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल
  6. हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने बेसल III मानकों के अनुरूप अतिरिक्त टियर 1 बांड जारी कर कितनी राशि जुटाई है? ₹4,691 करोड़
  7. आईएसएसएफ विश्व कप हांगझोउ 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते? 4
  8. हाल ही में एक साथ सबसे अधिक लोगों को ऑनलाइन नशा विरोधी शपथ दिलाकर विश्व रिकॉर्ड किस पुलिस आयुक्तालय ने बनाया है? इंदौर पुलिस आयुक्तालय
  9. हाल ही में विश्व के सबसे बड़े संलयन चुंबक का सफल पूर्ण पैरामीटर परीक्षण किस देश ने किया है? चीन
  10. हाल ही में किस देश को आधिकारिक रूप से इबोला मुक्त घोषित किया गया है? युगांडा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

Current Affairs Today (29 July 2026)

 

  1. हाल ही में गोल्ड वायोस चैम्पियनशिप के राउंड 3 की स्पोर्टिंग क्लास का खिताब जीतकर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय कार रेसिंग खिताब किस भारतीय रेसर ने जीता? आदित्य पटनायक
  2. हाल ही में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली असम की पहली महिला कौन बनी हैं? रूपामोनी गोर
  3. हाल ही में भारत के पहले एकीकृत ऑयल पाम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन कहाँ किया गया? तेलंगाना
  4. हाल ही में 6वें उपराज्यपाल कप हॉर्स पोलो टूर्नामेंट का खिताब किस टीम ने जीता? लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर
  5. 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पैरा एथलेटिक्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली खिलाड़ी कौन बनी हैं? शर्मिला धनकर
  6. हाल ही में जलवायु-स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी रोपड़ द्वारा विकसित ANNAM.AI स्मार्ट मौसम स्टेशन किस राज्य में तैनात किए गए हैं? केरल
  7. हाल ही में केंद्र सरकार ने किन मूल्यवर्ग के भारतीय रिज़र्व बैंक के पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दी है? ₹10 और ₹20
  8. विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2026 का विषय क्या है? हेपेटाइटिस: आइए इसे समझें
  9. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2026 कब मनाया गया? 28 जुलाई
  10. हाल ही में एयर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा किस हवाई अड्डे से शुरू की गई है? श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (28 July 2026)

 

  1. हाल ही में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का चौथा राज्य कौन-सा बना है? मध्य प्रदेश
  2. हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग के नए 13-मंज़िला अत्याधुनिक कार्यालय परिसर ‘आयकर सिंधु’ का उद्घाटन कहाँ किया? मुंबई
  3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय टाइप-1 मधुमेह शिखर सम्मेलन 2026 की मेज़बानी भारत के किस शहर में की जाएगी? जोधपुर
  4. हाल ही में शुरू की गई DISHA 2.0 योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? प्रौद्योगिकी के माध्यम से न्याय तक समग्र एवं नागरिक-अनुकूल पहुँच सुनिश्चित करना
  5. हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में आपातकालीन प्रक्रिया के तहत विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया स्थल कौन-सा है? बोमा-बाडिंगिलो प्रवासी परिदृश्य (दक्षिण सूडान)
  6. 27 जुलाई 2026 को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया? 88वाँ
  7. हाल ही में 2026 डब्ल्यूएनबीए ऑल-स्टार गेम की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) कौन बनीं? जोंक्वेल जोन्स
  8. हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) एवं सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए गठित छह सदस्यीय उच्चस्तरीय कार्यबल की अध्यक्षता कौन करेंगे? नंदन नीलेकणी
  9. हाल ही में ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक 2026’ का सम्मान किस बैंक को प्रदान किया गया? भारतीय स्टेट बैंक
  10. आईएसएसएफ विश्व कप 2026 में महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक किसने जीता? ईशा सिंह

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (27 July 2026)

 

  1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने अपने मुख्य अभियोजक के पद से किसे हटा दिया है? करीम खान
  2. हाल ही में भारत का पहला बैंक-संचालित क्वांटम फाइनेंस हब कहाँ स्थापित किया जाएगा? अमरावती क्वांटम वैली
  3. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार किसने संभाला है? प्रह्लाद जोशी
  4. हाल ही में भारत औद्योगिक विकास योजना–रसायन (BHAVYA Rasayan) के तहत कितने समर्पित रसायन पार्क स्थापित किए जाएंगे? तीन
  5. हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 45वाँ विश्व धरोहर स्थल कौन-सा बना है? सारनाथ
  6. कारगिल विजय दिवस 2026 की 27वीं वर्षगांठ कब मनाई जा रही है? 26 जुलाई
  7. हाल ही में का विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी हैं? अनाहत सिंह
  8. हाल ही में लगातार दूसरे वर्ष फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली एनटीपीसी की पकरी-बरवाडीह ओपन कास्ट कोयला खदान किस राज्य में स्थित है? झारखंड
  9. हाल ही में भारत का पहला घरेलू मानक-आधारित प्राकृतिक गैस वायदा अनुबंध किस स्टॉक एक्सचेंज पर शुरू किया जाएगा? नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
  10. 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता? मीराबाई चानू

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (25 July 2026)

 

  1. हाल ही में इन्फोसिस ने अपने अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में किसे नियुक्त किया है? आशीष कुमार दाश
  2. हाल ही में ग्रैविटी-1 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किस देश ने किया? चीन
  3. हाल ही में ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारंभ किस राज्य में किया गया? महाराष्ट्र
  4. 23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का उद्घाटन कहाँ हुआ? ग्लासगो
  5. हाल ही में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने हैं? वैभव सूर्यवंशी
  6. हाल ही में स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं? संग्राम सिंह
  7. हाल ही में इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ECCI) का शुभारंभ कहाँ किया? बेंगलुरु 
  8. हाल ही में मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का नाम बदलकर ‘पेरुन्थलाइवर कामराजर नाश्ता योजना’ किस राज्य सरकार ने किया है? तमिलनाडु
  9. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार किसने ग्रहण किया है? विश्वनाथन आनंद
  10. जुलाई 2026 में भारत ने इबोला से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए चिकित्सा सहायता किस देश को प्रदान की? केन्या

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (24 July 2026)

 

  1. हाल ही में पश्चिमी घाट में स्क्रिप्ट लाइकेन की पाँच नई प्रजातियों की खोज किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने की है? एमएसीएस आगरकर अनुसंधान संस्थान
  2. हाल ही में ‘समरस विद्यासेतु मेगा अभियान’ का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है? गुजरात
  3. हाल ही में दो नए इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (EMCs) स्थापित करने को किस राज्य में मंजूरी दी गई है? तमिलनाडु
  4. हाल ही में नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया है? अनुराग जैन
  5. जुलाई, 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किस देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया? उत्तर मैसेडोनिया
  6. हाल ही में ‘मुख्यमंत्री युवा सुयोग’ प्लेटफॉर्म किस राज्य सरकार ने लॉन्च किया है? राजस्थान
  7. राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 2026 कब मनाया गया? 23 जुलाई
  8. राष्ट्रव्यापी परिसर जैव विविधता रजिस्टर पहल के कार्यान्वयन में कौन-सी संस्थाएँ शामिल हैं? नेचर कंज़र्वेशन फाउंडेशन (NCF) एवं राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA)
  9. ‘मी भूमि–ब्लॉकचेन’ पायलट परियोजना का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है? आंध्र प्रदेश
  10. तमिलनाडु का पहला पूर्णतः संचालित जलवायु-लचीला गांव कौन-सा बना है? किल्लई 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (23 July 2026)

 

  1. हाल ही में 2031 तक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCCs) की संख्या 150 करने का रोडमैप किस राज्य ने प्रस्तुत किया है? केरल
  2. हाल ही में भारत का पहला यूपीआई (UPI) आधारित मील कार्ड किस कंपनी ने लॉन्च किया है? एनकैश
  3. राष्ट्रीय ध्वज दिवस 2026 कब मनाया गया? 22 जुलाई
  4. हाल ही में भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित पक्षी अभयारण्य कहाँ विकसित किया जा रहा है? ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य, मुंबई
  5. हाल ही में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के दिशा-निर्देश किस राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूर किए हैं? उत्तर प्रदेश
  6. जुलाई 2026 में भारत ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता किस देश को प्रदान की है? अफगानिस्तान
  7. हाल ही में भारत अपने ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण के मामले में विश्व में कौन-से स्थान पर पहुँचा है? दूसरा
  8. हाल ही में भारत की पहली 100 मेगावाट-घंटा क्षमता वाली वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली को कहाँ मंजूरी दी गई है? खावड़ा सोलर पार्क, गुजरात
  9. हाल ही में श्योक नदी पर निर्मित ‘उडमारू पुल’ का उद्घाटन किसने किया है? विनय कुमार सक्सेना
  10. हाल ही में 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का आयोजन कहाँ किया जाएगा? चंडीगढ़

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (22 July 2026)

 

  1. हाल ही में भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को स्वीकार करने वाला कौन-सा सदस्य बना है? 123वाँ सदस्य
  2. हाल ही में ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत किस दवा की अवैध तस्करी को विफल किया गया है? ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड
  3. हाल ही में चीन के 9वें लू शुन साहित्य पुरस्कार के कविता श्रेणी में किसे सम्मानित किया गया है? वांग जिबिंग
  4. हाल ही में भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? वी. एस. रथनवेल
  5. हाल ही में 79वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ‘पार्डो अल्ला करिएरा’ से किसे सम्मानित किया जाएगा? जेम्स ग्रे
  6. हाल ही में 2026 के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है? अजीत डोभाल
  7. हाल ही में 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लिए भारत के पहले डेंगू टीके का नाम क्या है? क्यूडेंगा
  8. हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नए प्रधानमंत्री के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है? एंडी बर्नहैम
  9. हाल ही में ‘मिशन गोल्डन स्पाइस–एकीकृत लाकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना’ किस राज्य में शुरू की गई है? मेघालय
  10. हाल ही में मेनुइरे अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2026 का स्वर्ण पदक किसने जीता है? एस. रोहित कृष्णा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (21 July 2026)

 

  1. हाल ही में बिहार की पहली नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ किस परियोजना के रूप में किया गया है? बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल 
  2. हाल ही में भारत के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एकीकृत वर्टिकल विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन कहाँ किया गया है? चेन्नई
  3. हाल ही में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के प्रारूप को किस राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है? मध्य प्रदेश
  4. हाल ही में ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत 12 लाख पांडुलिपियों का सत्यापन कर देश में प्रथम स्थान किस राज्य ने प्राप्त किया है? मध्य प्रदेश
  5. हाल ही में असम में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए कौन-सा अभियान शुरू किया गया है? ऑपरेशन जल राहत
  6. हाल ही में 37वें अंतर्राष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड (IBO 2026) के संबंध में सही कथन चुनिए। भारत ने 1 स्वर्ण और 3 रजत सहित कुल 4 पदक जीते।
  7. हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है? पश्चिम बंगाल
  8. हाल ही में भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय ‘शब्दलोक’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है? कोलकाता
  9. हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर कौन बने हैं? रोहित शर्मा
  10. हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 का खिताब किस देश ने जीता है? स्पेन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (18 July 2026)

 

  1. हाल ही में ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ का शुभारंभ किस राज्य ने किया है? उत्तर प्रदेश
  2. हाल ही में नीति आयोग ने 2026–2035 की अवधि के लिए ₹50,000 करोड़ के किस फंड का प्रस्ताव दिया है? बायोइकोनॉमी ग्रोथ फंड
  3. हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा कमीशन किया जाने वाला ‘मालवन’ किस श्रेणी का युद्धपोत है? माहे श्रेणी का पनडुब्बी रोधी उथले जल युद्धपोत
  4. हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में किसे नियुक्त किया गया है? डॉ. रघुराम राजन
  5. हाल ही में यूक्रेन का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है? सेरही कोरेट्स्की
  6. हाल ही में मनाया गया ‘कांग चिंगबा’ उत्सव किस राज्य का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव है? मणिपुर
  7. हाल ही में आईसीसी (ICC) की नई गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है? देवजीत सैकिया
  8. हाल ही में भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान किस बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुँचे हैं? एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026
  9. हाल ही में व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी आधारित भारतीय मानक समय (IST) प्रसारण सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया गया है? जक्कूर
  10. हाल ही में गोवा सरकार ने कैसीनो गेमिंग क्षेत्रों में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित की है? 21 वर्ष

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (17 July 2026)

 

  1. हाल ही में बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2026 में पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक किसने जीता है? अमन सहरावत
  2. हाल ही में वर्ष 2025 के लिए 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? आर. वैरामुथु
  3. हाल ही में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का शुभारंभ कहाँ हुआ है? पुरी
  4. हाल ही में मध्य प्रदेश से पहली अंतर्राष्ट्रीय सीधी उड़ान किस गंतव्य के लिए शुरू की गई है? अबू धाबी
  5. हाल ही में एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर के पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है? जोआकिम चुआह
  6. हाल ही में अग्निकुल कॉसमॉस ने अपने निदेशक मंडल में पर्यवेक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया है? डॉ. एस. सोमनाथ
  7. हाल ही में झारखंड को कितने पारंपरिक उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है? 4
  8. हाल ही में बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण अभ्यास ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ की मेजबानी भारतीय नौसेना कहाँ कर रही है? कोच्चि
  9. हाल ही में भारत की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) सूची में किसे शामिल किया गया है? भैरव यात्रा
  10. हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया है? 176वाँ

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (16 July 2026)

 

  1. हाल ही में देश की पहली ‘स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी’ (अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा) का उद्घाटन कहाँ किया गया है? भोपाल
  2. हाल ही में ‘द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स’ का विमोचन किसने किया है? सी. पी. राधाकृष्णन
  3. हाल ही में पुरातत्वविदों ने करीब 3,000 साल पुराना मकबरा कहाँ खोजा है? मिस्र
  4. हाल ही में दुबारा खोजा गया “सियानैंथस हूकेरी” क्या है? दुर्लभ हिमालयी पुष्प
  5. हाल ही में विश्व युवा कौशल दिवस 2026 कब मनाया गया है? 15 जुलाई
  6. हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया गया है? पंकज पवार
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने वित्तीय लेखा परीक्षा के डिजिटलीकरण के लिए ‘दृष्टि’ प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया है? मध्य प्रदेश
  8. हाल ही में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पश्चिम एशिया के संघर्ष-प्रभावित क्षेत्रों के लिए कौन-सी पहल शुरू की है? सीफेयरर-फर्स्ट पहल
  9. हाल ही में 31वें दिव्य कला मेला का उद्घाटन कहाँ किया गया है? कोलकाता
  10. हाल ही में कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग (CAC) के 49वें सत्र का आयोजन कहाँ किया गया है? जिनेवा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (15 July 2026)

 

  1. हाल ही में दिल्ली सरकार की ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर क्या रखा गया है? दिल्ली लक्ष्मी योजना
  2. हाल ही में जारी ITTF पुरुष युगल विश्व रैंकिंग में विश्व नंबर-2 स्थान किसने हासिल किया है? मानव ठक्कर और मानुष शाह
  3. हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028–29 के लिए अस्थायी सदस्यता हेतु कौन-सा अभियान शुरू किया है? शांति अभियान
  4. हाल ही में उत्तराखंड ने राज्य की पहली भौगोलिक संकेतक (GI) उत्पाद गैलरी का उद्घाटन कहाँ किया है? हल्द्वानी
  5. हाल ही में किस भारतीय नौसेना जहाज ने ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया है? आईएनएस सुदर्शिनी
  6. हाल ही में किस राज्य के ऊंझा जीरा और सौंफ को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है? गुजरात
  7. हाल ही में भारतीय रेलवे की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए कौन-सा पोर्टल लॉन्च किया गया है? रेल भूमि पोर्टल
  8. हाल ही में भारत के पहले सरकार-प्रेरित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा कहाँ की गई है? कर्नाटक
  9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने हेली पर्यटन एवं हवाई पर्यटन सेवा योजना शुरू की है? बिहार
  10. हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित पहला महिला टेस्ट मैच किसने जीता है? भारत

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (14 July 2026)

 

  1. हाल ही में मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  2. हाल ही में 2026 ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब किसने जीता है? चार्ल्स लेक्लेर
  3. हाल ही में विम्बलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? जैनिक सिनर
  4. प्रथम एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? 3
  5. हाल ही में लद्दाख में कितनी नई तहसीलों का गठन किया गया है? 17
  6. हाल ही में नाबार्ड ने कौन-सा ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू किया है? ग्रामोदयम
  7. हाल ही में दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों की संख्या बढ़कर कितनी हो गई है? 53
  8. हाल ही में दिवंगत पूमणि को किस उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था? अग्नादी
  9. हाल ही में ICAI ग्लोबल ऑर्बिट समिट 2026 के प्रथम संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
  10. हाल ही में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन कहाँ किया? गुरुग्राम

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (13 July 2026)

 

  1. हाल ही में नाबार्ड (NABARD) ने कितने नए पारंपरिक उत्पादों के भौगोलिक संकेतक (GI) पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है? 28
  2. हाल ही में किस जहाज को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल किया गया है? आईएनएस महेंद्रगिरि
  3. हाल ही में WDMMA की ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना ने कौन-सा स्थान हासिल किया है? तीसरा
  4. हाल ही में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  5. हाल ही में दिवंगत पार्श्व गायिका एस. जानकी को किस नाम से जाना जाता था? दक्षिण भारत की कोकिला
  6. हाल ही में डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शीर्ष तीन में स्थान बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं? सर्वेश कुशारे
  7. हाल ही में 19वें गवर्नर ताइक्वांडो कप 2026 का उद्घाटन कहाँ किया गया है? इम्फाल
  8. हाल ही में ‘एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड 2026’ से किस राज्य को सम्मानित किया गया है? गुजरात
  9. हाल ही में किस देश के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन हो गया है? क़तर
  10. हाल ही में विम्बलडन 2026 का महिला एकल खिताब किसने जीता है? लिंडा नोस्कोवा 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (11 July 2026)

 

  1. उड़ान योजना के तहत एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा कहाँ स्थापित किया जाएगा? श्रीकाकुलम
  2. ग्लोबल लाइवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में किस भारतीय शहर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है? नई दिल्ली
  3. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने कहाँ पर थोरियम युक्त एक दुर्लभ खनिज भंडार की पहचान की है? कर्नाटक
  4. (AISHE) 2023-24 रिपोर्ट के अनुसार उच्च शिक्षा सकल नामांकन अनुपात (GER) में किस राज्य ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है? तमिलनाडु
  5. हाल ही में विश्व बैंक ने किस भारतीय योजना के लिए 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है? प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना
  6. हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने कहाँ पर रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है? मंगलुरु
  7. हाल ही में मानव-वन्यजीव संघर्ष उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है? कोयंबटूर
  8. हाल ही में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की 46वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की है? भूपेंद्र यादव
  9. हाल ही में ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 12वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर कौन बने हैं? सौरव गांगुली
  10. हाल ही में किसके द्वारा निर्मित दुनिया के पहले वाणिज्यिक परमाणु-संचालित उपग्रह BOHR को लॉन्च किया गया है? सिटी लैब्स

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (10 July 2026)

 

  1. भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? अश्वथ एस
  2. एशियन टेनिस फेडरेशन (ATF) का प्लेयर एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है? लिएंडर पेस
  3. ‘मानस और महाभारत’ नामक अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र की स्थापना कहाँ की गई है? बिश्केक
  4. हाल ही में चर्चा में रही ‘मी भूमि–मी हक्कु’ का संबंध किस राज्य से है? आंध्र प्रदेश
  5. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की अर्थव्यवस्था कैलेंडर वर्ष 2026 में कितने प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है? 7%
  6. ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन के दस्तावेज़ का शुभारंभ किसने किया? सी.पी. राधाकृष्णन
  7. 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी कौन-सा राज्य करेगा? तेलंगाना
  8. आईसीएमआर उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला कहाँ रखी जाएगी? हिमाचल प्रदेश
  9. मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कहाँ शुरू की गई है? उत्तर प्रदेश
  10. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार-2025 के लिए किसे चुना गया है? आचार्य श्री रणछोड़लालजी गोस्वामी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (09 July 2026)

 

  1. ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? नागपुर
  2. भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु का पहला विदेशी परिसर कहाँ स्थापित किया जाएगा? इंडोनेशिया
  3. कौन-सा बंदरगाह 18-मीटर ड्राफ्ट क्षमता वाला भारत का दूसरा प्रमुख बंदरगाह बना है? कामराजार बंदरगाह
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं? इंडोनेशिया
  5. हाल ही में दिवंगत गिरीश भारद्वाज को किस नाम से जाना जाता था? भारत के ब्रिज मैन
  6. हाल ही में सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े लंबित भुगतान विवादों के समाधान के लिए किन राज्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश
  7. DRDO के सहयोग से ‘उग्रम (UGRAM)’ 7.62×51 मिमी असॉल्ट राइफल का निर्माण किसने किया है? द्वीपा डिफेंस
  8. अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने किस नई कैंसर दवा को मंजूरी दी है? वेपडेजेस्ट्रेंट
  9. किस लेखक को ‘द सर्पेंट इन द ग्रोव’ के लिए कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज़ 2026 का समग्र विजेता घोषित किया गया है? जमीर नाज़िर
  10. उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? संजीव जैन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (08 July 2026)

 

  1. भारत ने अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में कुल कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? 4 स्वर्ण पदक
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है? इंडोनेशिया
  3. हाल ही में खोजा गया “GJ 3378b” क्या है? बाह्यग्रह
  4. संयुक्त राष्ट्र का पहला वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शासन संवाद कहाँ आयोजित किया जा रहा है? जिनेवा
  5. हाल ही में किस देश ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए गए रणनीतिक पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) परीक्षण प्रशांत महासागर में किया है? चीन
  6. हाल ही में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के मिसाइल इकोसिस्टम की आधारशिला कहाँ रखी गई है? मध्य प्रदेश
  7. कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन ने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए कितने भारतीय सैनिकों को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की है? 9,909
  8. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? अमित गर्ग
  9. वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के अनुसार वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा बना है? मध्य प्रदेश
  10. 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान किसने हासिल किया है? कश्मीर विश्वविद्यालय

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

1

हाल ही में इंडिया मैरीटाइम अवॉर्ड्स 2026 में 'सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह (गैर-कंटेनरीकृत)' पुरस्कार दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण (कांडला) को प्रदान किया गया|

दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण (Deendayal Port Authority (Kandla)) को मुंबई में आयोजित इंडिया मैरीटाइम अवॉर्ड्स 2026 (India Maritime Awards 2026) में सर्वश्रेष्ठ बंदरगाह (गैर-कंटेनरीकृत) [Best Port of the Year (Non-Containerised)] पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार का आयोजन डेली शिपिंग टाइम्स (Daily Shipping Times) द्वारा किया गया। दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण ने एक ही दिन में 7,83,816 मीट्रिक टन कार्गो का संचालन कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड (National Record) बनाया। इससे पहले उसका सर्वोच्च रिकॉर्ड 17 जून को 7,78,570 मीट्रिक टन कार्गो संभालने का था। इसके अतिरिक्त, वाडीनार अपतटीय तेल टर्मिनल (Vadinar Offshore Oil Terminal) ने 24 घंटे में 5,09,101 मीट्रिक टन तरल कार्गो (Liquid Cargo) का संचालन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

2

हाल ही में भारत का पहला उड़ान-परीक्षित और तैयार-उपयोग उपग्रह बैटरी पावरबैंक-50 बनी है|

भारत का पहला उड़ान-परीक्षित (Flight-Proven) और तैयार-उपयोग (Off-the-Shelf) उपग्रह बैटरी (Satellite Battery) पावरबैंक-50 [PowerBank-50] है, जिसे हैदराबाद स्थित स्टार्टअप टेकमी2स्पेस (TakeMe2Space) ने विकसित किया है।
इस बैटरी को स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के विक्रम-1 (Vikram-1) रॉकेट मिशन के दौरान कॉसमोसर्व स्पेस (Cosmoserve Space) के प्रायोगिक रोबोटिक आर्म पेलोड (Experimental Robotic Arm Payload) "Embrace" को सफलतापूर्वक ऊर्जा प्रदान करने के बाद फ्लाइट हेरिटेज प्राप्त हुआ। पावरबैंक-50 को निम्न पृथ्वी कक्षा [Low Earth Orbit (LEO)] में 5 वर्ष तक कार्य करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे व्यावसायिक रूप से ₹1,04,900 की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है।

3

हाल ही में रक्षा लेखा महानियंत्रक (CGDA) का पदभार अलका नांगिया अरोड़ा ने ग्रहण किया है|

अलका नांगिया अरोड़ा ने 1 अगस्त 2026 को रक्षा लेखा महानियंत्रक [Controller General of Defence Accounts (CGDA)] का पदभार ग्रहण किया। वे रक्षा लेखा विभाग [Department of Defence Accounts (DAD)] का नेतृत्व करेंगी, जो रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। रक्षा लेखा विभाग की प्रमुख जिम्मेदारियों में रक्षा मंत्रालय को वित्तीय सलाह (Financial Advice) प्रदान करना, रक्षा लेखों (Defence Accounts) का संधारण, सेवारत एवं सेवानिवृत्त रक्षा कर्मियों (Serving and Retired Defence Personnel) के वेतन एवं पेंशन (Pay and Pensions) का प्रसंस्करण, आंतरिक लेखा-परीक्षण (Internal Audit) करना तथा रक्षा व्यय (Defence Expenditure) पर प्रभावी वित्तीय निगरानी (Financial Oversight) सुनिश्चित करना शामिल है।

4

हाल ही में युवा बौद्ध शोधकर्ताओं के चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICYBS) की थीम आज की पीढ़ी के लिए बुद्ध का मध्यम मार्ग थी|

सारनाथ में युवा बौद्ध शोधकर्ताओं के चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन [Fourth International Conference of Young Buddhist Researchers (ICYBS)] का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ [International Buddhist Confederation (IBC)] ने केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान [Central Institute of Higher Tibetan Studies (CIHTS)] के सहयोग से किया। सम्मेलन की थीम "आज की पीढ़ी के लिए बुद्ध का मध्यम मार्ग (The Buddha's Middle Way for Today's Generation)" रखी गई।

5

हाल ही में मेक्सिको में भारत का अगला राजदूत एन. जे. गांगटे को नियुक्त किया गया है|

भारत सरकार ने एन. जे. गांगटे [Ngulkham Jathom Gangte (N. J. Gangte)] को मेक्सिको (Mexico) में भारत का अगला राजदूत (India's Ambassador) नियुक्त किया है।

6

हाल ही में एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026–27 की पहली तिमाही (Q1) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 7.0% लगाया गया है|

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India–SBI) की एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट (SBI Research Report) के अनुसार, वित्त वर्ष 2026–27 की पहली तिमाही (Q1: अप्रैल–जून) में भारत की सकल घरेलू उत्पाद [Gross Domestic Product (GDP)] वृद्धि दर लगभग 7.0% रहने का अनुमान है, जो भारतीय रिज़र्व बैंक [Reserve Bank of India (RBI)] के पहले के अपेक्षाकृत कम अनुमान से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, यह बेहतर वृद्धि मजबूत घरेलू आर्थिक गतिविधियों (Resilient Domestic Activity) तथा उच्च-आवृत्ति आर्थिक संकेतकों (High-Frequency Indicators) में सुधार के कारण संभव हुई है। साथ ही, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक [Consumer Price Index (CPI)] आधारित मुद्रास्फीति (Inflation) अगले दो तिमाहियों तक 5% से ऊपर रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जून 2026 में घरेलू यात्री वाहन (Domestic Passenger Vehicle) बिक्री में 24.1%, बिजली मांग (Electricity Demand) में 11.5%, निर्यात (Exports) में 15.5%, औद्योगिक ऋण (Industrial Credit) में 19.2% तथा औद्योगिक उत्पादन सूचकांक [Index of Industrial Production (IIP)] में 7.3% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की गई।

7

हाल ही में " जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 शिखर सम्मेलन" का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|

नई दिल्ली में 5 अगस्त 2026 को जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 शिखर सम्मेलन (GI & Beyond 2.0 Summit) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक जीआई-टैग (GI-Tagged) उत्पादों की प्रदर्शनी, हथकरघा बुनाई (Live Weaving) का प्रत्यक्ष प्रदर्शन तथा डिजिटल हैंडलूम एटलस (Digital Handloom Atlas) का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर "वन प्लेटफॉर्म. एंडलेस मार्केट्स (One Platform. Endless Markets)" शीर्षक से डिजिटल हैंडलूम एटलस लॉन्च किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विदेश एवं वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा होंगे।
इस शिखर सम्मेलन का आयोजन विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय [Office of the Development Commissioner (Handlooms)], वस्त्र मंत्रालय द्वारा हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल [Handloom Export Promotion Council (HEPC)] के सहयोग से किया जा रहा है।

8

हाल ही में भारतीय रेलवे ने दानापुर फतुहा रेलखंड की मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी है|

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बिहार के पूर्व मध्य रेलवे [East Central Railway (ECR)] के अंतर्गत 29 किलोमीटर लंबे दानापुर–फतुहा रेलखंड पर ₹976 करोड़ की मल्टीट्रैकिंग परियोजना (Multitracking Project) को मंजूरी दी है।
इस परियोजना का उद्देश्य पटना रेल कॉरिडोर की लाइन क्षमता (Line Capacity) का विस्तार करना तथा रेल यातायात में भीड़भाड़ कम करना है। इसके तहत दानापुर, पटना, राजेंद्र नगर, पटना साहिब और फतुहा के बीच चयनित रेलखंडों पर तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के प्रथम वर्ष में प्रतिदिन 22 अतिरिक्त यात्री ट्रेनें (Passenger Trains) और 18 अतिरिक्त मालगाड़ियाँ (Freight Trains) संचालित की जा सकेंगी। इसके साथ ही प्रतिवर्ष लगभग 52 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई (Freight Handling) की क्षमता विकसित होगी।

9

हाल ही में गुजरात की पिथोरा चित्रकला को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है|

गुजरात की पारंपरिक पिथोरा चित्रकला (Pithora Painting) को भौगोलिक संकेतक [Geographical Indication (GI)] टैग प्रदान किया गया है। पिथोरा चित्रकला मुख्य रूप से छोटा उदयपुर और पंचमहल जिलों में रहने वाले राठवा, भीलाला और नायक जनजातीय समुदायों द्वारा बनाई जाती है। यह चित्रकला बाबा पिथोरा की अनुष्ठानिक पूजा के रूप में बनाई जाती है, जिन्हें शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के देवता माना जाता है। इस कला को पारंपरिक अनुष्ठानिक चित्रकारों, जिन्हें लखारा (Lakharas) कहा जाता है, द्वारा तैयार किया जाता है। चित्रों में प्रयुक्त रंग पत्तियों, फूलों, खनिजों (Minerals) तथा महुआ (Mahua) से प्राप्त प्राकृतिक रंगों से बनाए जाते हैं।

1

हाल ही में पीपुल्स ऑनर अवॉर्ड प्राप्त करने वाली पहली स्पीड स्केटर मिहो ताकागी बनी हैं|

जापान (Japan) की स्पीड स्केटर (Speed Skater) मिहो ताकागी (Miho Takagi) को पीपुल्स ऑनर अवॉर्ड (People’s Honour Award) से सम्मानित किया जाएगा, जो जापान में खिलाड़ियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honour) है। इस सम्मान का औपचारिक समारोह 4 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में आयोजित होगा। वह चार बार की ओलंपियन हैं और 10 ओलंपिक पदकों (Olympic Medals) के साथ जापान की सबसे सफल महिला ओलंपियन हैं। उन्होंने 2010 वैंकूवर शीतकालीन ओलंपिक (Vancouver Winter Olympics) में मात्र 15 वर्ष की आयु में पदार्पण किया था। उन्होंने 2018 प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक (PyeongChang Winter Olympics) में टीम परस्यूट (Team Pursuit) तथा 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक (Beijing Winter Olympics) में 1,000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीते। इसके बाद मिलानो–कोर्तिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक (Milano Cortina 2026 Winter Olympics) में तीन कांस्य पदक (Bronze Medals) जीतकर उन्होंने अपने करियर का समापन किया।

2

हाल ही में भारत ने पहली प्रत्यक्ष वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी नेपाल के लिए संचालित की है|

भारत ने कोलकाता बंदरगाह (Kolkata Port) से नेपाल के बिराटनगर कस्टम्स यार्ड (Biratnagar Customs Yard) तक 40 वैगनों (40-Wagon) में कैनोला (Canola) की खेप भेजकर पहली प्रत्यक्ष वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी (Direct Commercial Container Freight Train) का सफल संचालन किया। यह सेवा संशोधित भारत–नेपाल रेल पारगमन प्रोटोकॉल (Revised India–Nepal Rail Transit Protocol) के तहत शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य भारत–नेपाल के बीच सीमापार व्यापार (Cross-border Trade) को अधिक तेज़, सुगम और किफायती बनाना है। इस प्रत्यक्ष रेल सेवा से पारगमन समय (Transit Time) में कमी आएगी, कार्गो हैंडलिंग (Cargo Handling) अधिक दक्ष होगी तथा समग्र लॉजिस्टिक्स लागत (Overall Logistics Cost) भी घटेगी।

3

हाल ही में वैश्विक समुद्री उद्योग के लिए नाविकों का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता भारत देश बना है|

भारत वैश्विक समुद्री उद्योग (Global Shipping Industry) के लिए नाविकों (Seafarers) का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता (World’s Second-largest Supplier) बन गया है। बीआईएमसीओ–आईसीएस नाविक कार्यबल रिपोर्ट 2026 [BIMCO–ICS Seafarer Workforce Report 2026] के अनुसार, भारत ने 3,11,936 समुद्री पेशेवरों का योगदान देकर चीन (China) सहित कई देशों को पीछे छोड़ दिया है। वर्तमान में भारत का वैश्विक नाविक कार्यबल (Global Seafaring Workforce) में 12.16% योगदान है। इस सूची में फिलीपींस (Philippines) पहले स्थान पर है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर, उसके बाद चीन, रूस और इंडोनेशिया का स्थान है। 2015 में भारत 5.2% हिस्सेदारी के साथ पाँचवें स्थान पर था, जबकि अब उसने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।भारत 1,40,000 से अधिक अधिकारी भी उपलब्ध कराता है, जो विश्व के कुल अधिकारी कार्यबल का लगभग 13.4% हिस्सा हैं। यह उपलब्धि वैश्विक समुद्री क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता और कुशल मानव संसाधन (Skilled Maritime Workforce) को दर्शाती है।

4

हाल ही में फील्ड्स पदक 2026 प्राप्त कर यह सम्मान पाने वाली इतिहास की तीसरी महिला होंग वांग बनी हैं|

फील्ड्स पदक 2026 (Fields Medal 2026), जिसे गणित का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize of Mathematics) भी कहा जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के फिलाडेल्फिया (Philadelphia) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ सम्मेलन (International Congress of Mathematicians–ICM) में प्रदान किया गया। फील्ड्स पदक 2026 से यू देंग (Yu Deng), जॉन पार्डन (John Pardon), जैकब त्सिमरमैन (Jacob Tsimerman) और होंग वांग (Hong Wang) को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उत्कृष्ट गणितीय शोध तथा भविष्य में असाधारण योगदान की क्षमता के लिए दिया जाता है। होंग वांग ने फील्ड्स पदक के लगभग 90 वर्ष के इतिहास में यह सम्मान प्राप्त करने वाली तीसरी महिला बनकर इतिहास रच दिया।

5

हाल ही में मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान के लिए एआई आधारित तकनीक गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ने विकसित की है|

मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College–GMC) ने मुख कैंसर (Oral Cancer) की प्रारंभिक पहचान (Early Detection) के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence–AI) आधारित नई तकनीक विकसित की है। भारत सरकार ने इस तकनीक के डिज़ाइन को पेटेंट (Patent) प्रदान किया है। कॉलेज के दंत शल्य चिकित्सा विभाग (Department of Dental Surgery) ने "मुख आरोग्य (Mukh Arogya)" नामक एआई-आधारित मोबाइल ऐप (AI-powered Mobile App) भी विकसित किया है। यह ऐप मुख कैंसर की प्रारंभिक स्क्रीनिंग (Early Screening of Oral Cancer) के लिए तैयार किया गया है। इस ऐप का उपयोग आशा कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी [Community Health Officers (CHOs)] तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre–PHC) के स्वास्थ्यकर्मी कर सकेंगे। यह विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए लाभकारी होगा, जहाँ समय पर जाँच की सुविधा सीमित होती है। यदि ऐप के माध्यम से मुख कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए जाते हैं, तो मरीजों को बिना विलंब विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेजा जा सकेगा, जिससे समय पर उपचार शुरू होगा और गंभीर मामलों की संख्या कम करने में सहायता मिलेगी। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 1.5 लाख नए मुख कैंसर के मामले सामने आते हैं, जबकि इसकी प्रारंभिक पहचान स्वास्थ्य प्रणाली के सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

6

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2026 का विषय आदिवासी लोगों और स्थानीय समुदायों को केंद्र में रखकर बाघों के भविष्य को सुरक्षित करना है|

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) प्रतिवर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है। उद्देश्य: बाघों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आवास विनाश (Habitat Loss), अवैध शिकार (Poaching) तथा मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व (Human-Wildlife Coexistence) जैसी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करना | अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2026 की थीम: "आदिवासी लोगों और स्थानीय समुदायों को केंद्र में रखकर बाघों के भविष्य को सुरक्षित करना (Securing the Future of Tigers with Indigenous Peoples and Local Communities at the Heart)"| इस दिवस की शुरुआत 2010 में रूस (Russia) के सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट (Saint Petersburg Tiger Summit) में हुई थी, जहाँ टीएक्स2 वैश्विक लक्ष्य (TX2 Global Goal) के तहत जंगली बाघों की संख्या दोगुनी करने का संकल्प लिया गया था।
भारत में विश्व की लगभग 75% जंगली बाघ आबादी निवास करती है। देश में 58 टाइगर रिजर्व में कुल 3,682 बाघ हैं। ओडिशा के सिमिलीपाल टाइगर रिजर्व (Similipal Tiger Reserve) में बाघों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है, जिससे यह दुनिया में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले दुर्लभ छद्म-मेलेनिस्टिक अथवा काले बाघों (Pseudo-melanistic or Black Tigers) का एकमात्र प्राकृतिक आवास (Natural Habitat) बना हुआ है।रिजर्व में 35 वयस्क बाघ (17 नर एवं 18 मादा), 19 काले बाघ तथा 16 शावक हैं। इसके विपरीत, सतकोसिया टाइगर रिजर्व (Satkosia Tiger Reserve) में बाघों की आबादी पुनर्जीवित करने के प्रयासों के बावजूद अब भी कोई स्थायी बाघ नहीं है।

7

हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक ने बेसल III मानकों के अनुरूप अतिरिक्त टियर 1 बांड जारी कर ₹4,691 करोड़ राशि जुटाई है|

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India–SBI) ने व्यवसाय विस्तार के लिए बेसल-III (Basel III) मानकों के अनुरूप अतिरिक्त टियर-1 बांड [Additional Tier-1 (AT-1) Bonds] जारी कर ₹4,691 करोड़ जुटाए हैं। यह वित्त वर्ष 2026-27 में टियर-1 बांड (Tier-I Bonds) का पहला निर्गम (Issuance) है। इन बांडों पर 7.75% की कूपन दर (Coupon Rate) निर्धारित की गई है। इनकी अवधि स्थायी (Perpetual) है, जबकि 5 वर्ष पूरे होने के बाद तथा उसके बाद प्रत्येक वर्षगांठ (Anniversary Date) पर कॉल विकल्प (Call Option) उपलब्ध रहेगा। बेसल-III मानकों के तहत एटी-1 बांड में हानि अवशोषण क्षमता (Loss Absorbency Features) होती है। इसका अर्थ है कि वित्तीय संकट (Financial Stress) की स्थिति में, भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India–RBI) की स्वीकृति से बैंक इन बांडों को राइट-ऑफ (Write-off) कर सकते हैं या उन्हें साधारण इक्विटी (Common Equity) में परिवर्तित कर सकते हैं। एटी-1 बांड को कोर पूंजी (Core Capital) अथवा इक्विटी पूंजी (Equity Capital) का हिस्सा माना जाता है और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Banks) इन्हें पूंजी पर्याप्तता (Capital Adequacy) से संबंधित वैश्विक बेसल-III मानकों (Global Basel III Norms) को पूरा करने के लिए पूंजी जुटाने के प्रमुख माध्यमों में से एक के रूप में उपयोग करते हैं। इस निर्गम के साथ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) वर्ष 2026 में स्थायी बांड (Perpetual Bonds) जारी करने वाला पहला बैंक बन गया है।

8

आईएसएसएफ विश्व कप हांगझोउ 2026 में भारत ने कुल 4 पदक जीते |

भारत ने हांगझोउ (Hangzhou), चीन (China) में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप 2026 (ISSF World Cup 2026) का समापन चार पदकों के साथ किया, 1 स्वर्ण (Gold), 1 रजत (Silver) और 2 कांस्य (Bronze) पदक| ईशा सिंह- महिला 25 मीटर पिस्टल (Women's 25m Pistol) स्पर्धा में स्वर्ण पदक| सैन्यम विज- महिला 10 मीटर एयर पिस्टल (Women's 10m Air Pistol) में रजत पदक | मनु भाकर- महिला 25 मीटर पिस्टल (Women's 25m Pistol) स्पर्धा, कांस्य पदक | सोनम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों की जोड़ी- 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम (10m Air Rifle Mixed Team) स्पर्धा, कांस्य पदक |

9

हाल ही में एक साथ सबसे अधिक लोगों को ऑनलाइन नशा विरोधी शपथ दिलाकर विश्व रिकॉर्ड इंदौर पुलिस आयुक्तालय ने बनाया है|

मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस आयुक्तालय (Indore Police Commissionerate) ने 28 जुलाई 2026 को 1,75,451 लोगों को एक साथ ऑनलाइन नशा-विरोधी शपथ (Online Anti-Drug Pledge) दिलाकर विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाया।
यह उपलब्धि राज्यव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Nashe Se Doori Hai Zaroori 2.0)" अभियान के तहत हासिल की गई।
इस सामूहिक शपथ का संचालन पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) संतोष कुमार सिंह ने किया। इस पहल का उद्देश्य नशा-मुक्त समाज के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। इस उपलब्धि को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन (World Book of Records, London) द्वारा आधिकारिक रूप से विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्रदान की गई।

10

1

हाल ही में गोल्ड वायोस चैम्पियनशिप के राउंड 3 की स्पोर्टिंग क्लास का खिताब जीतकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कार रेसिंग खिताब भारतीय रेसर आदित्य पटनायक ने जीता|

भारतीय रेसर आदित्य पटनायक ने मलेशिया (Malaysia) में आयोजित गोल्ड वायोस चैम्पियनशिप (Gold Vios Championship) के राउंड-3 (Round 3) की स्पोर्टिंग क्लास (Sporting Class) का खिताब जीतकर अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय कार रेसिंग खिताब (International Car Racing Title) हासिल किया। उन्होंने 27 जुलाई 2026 को सेपांग इंटरनेशनल सर्किट (Sepang International Circuit) में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह जीत दर्ज की और 15,000 मलेशियाई रिंगिट (MYR 15,000) की पुरस्कार राशि प्राप्त की। उन्होंने पूर्व फॉर्मूला-1 (Formula 1–F1) चालक एलेक्स यंग (Alex Young) की टीम एक्सल स्पोर्ट्स (Team Axle Sports) के अंतर्गत रेयो रेसिंग (Rayo Racing) के लिए प्रतियोगिता में भाग लिया।

2

हाल ही में माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली असम की पहली महिला रूपामोनी गोर बनी हैं|

26 जुलाई 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रूपामोनी गोर को ₹10 लाख की नकद पुरस्कार राशि, पारंपरिक ज़ोराई (Xorai) तथा गामोसा (Gamosa) भेंट कर सम्मानित किया। रूपामोनी गोर 21 मई 2026 को माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली असम की पहली महिला बन गईं। उन्होंने यह उपलब्धि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police–ITBP) के सर्व-महिला एवरेस्ट अभियान (All-Women Everest Expedition) के तहत हासिल की। इस अभियान का नेतृत्व भानिता तिमुंगपी ने किया। 14 सदस्यीय दल में 11 महिला पर्वतारोही तथा 3 तकनीकी एवं सहायक कर्मी शामिल थे। इस अभियान के साथ आईटीबीपी ने अब तक 232 पर्वतारोहण अभियान पूरे कर लिए हैं।

3

हाल ही में भारत के पहले एकीकृत ऑयल पाम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन तेलंगाना में किया गया|

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने खम्मम जिले के अंजनापुरम गाँव में गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (Godrej Agrovet Limited) द्वारा स्थापित भारत के पहले एकीकृत ऑयल पाम कॉम्प्लेक्स (Integrated Oil Palm Complex) का उद्घाटन किया। लगभग ₹300 करोड़ की लागत से स्थापित यह परियोजना ऑयल पाम की पूरी मूल्य श्रृंखला (Entire Value Chain) को एकीकृत करती है, जिसका उद्देश्य खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इस संयंत्र की प्रारंभिक प्रसंस्करण क्षमता (Processing Capacity) 30 टन प्रति घंटा है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 60 टन प्रति घंटा किया जाएगा। यह परियोजना घरेलू खाद्य तेल उत्पादन (Domestic Edible Oil Production) बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने तथा खाद्य तेल आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

4

हाल ही में 6वें उपराज्यपाल कप हॉर्स पोलो टूर्नामेंट का खिताब लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर ने जीता|

भारतीय सेना (Indian Army) के लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर (Ladakh Scouts Regimental Centre) ने द्रास स्थित गोशान अंतरराष्ट्रीय पोलो स्टेडियम (Goshan International Polo Stadium) में आयोजित 6वें उपराज्यपाल कप हॉर्स पोलो टूर्नामेंट (6th Lieutenant Governor's Cup Horse Polo Tournament) का खिताब जीता। टूर्नामेंट में तीन महिला टीमों सहित कुल 18 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर ने पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) की टीम को 2–0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस वर्ष विजेता पुरस्कार राशि को ₹50,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया गया है। वहीं, अगले वर्ष से विजेता टीम को ₹2 लाख तथा उपविजेता (Runners-up) टीम को ₹1 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

5

23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पैरा एथलेटिक्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली खिलाड़ी शर्मिला धनकर बनी हैं|

23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 (23rd Commonwealth Games 2026) में ग्लासगो (Glasgow), स्कॉटलैंड (Scotland) में शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 (Women's Shot Put F57) स्पर्धा में 9.81 मीटर का सीज़न का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इसके साथ ही वे राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा एथलेटिक्स (Para-athletics) में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली खिलाड़ी तथा राष्ट्रमंडल खेलों के पैरा एथलेटिक्स पोडियम (CWG Para-athletics Podium) पर पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। इसी प्रतियोगिता में सर्वेश कुशारे ने पुरुष हाई जंप (Men's High Jump) स्पर्धा में 2.25 मीटर की ऊँचाई पार कर रजत पदक (Silver Medal) जीता। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पुरुष हाई जंप में भारत का पहला रजत पदक है। जमैका (Jamaica) के रोमेन बेकफोर्ड (Romaine Beckford) ने काउंटबैक (Countback) के आधार पर स्वर्ण पदक जीता, जबकि दोनों खिलाड़ियों ने 2.25 मीटर की समान ऊँचाई पार की थी। ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 किग्रा भारोत्तोलन (Women's 53kg Weightlifting) स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) जीता। वहीं, वल्लुरी अजया बाबू ने पुरुष 79 किग्रा भारोत्तोलन (Men's 79kg Weightlifting) वर्ग में रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया।

6

हाल ही में जलवायु-स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी रोपड़ द्वारा विकसित ANNAM.AI स्मार्ट मौसम स्टेशन केरल में तैनात किए गए हैं|

केरल ने जलवायु-स्मार्ट कृषि (Climate-smart Farming) को बढ़ावा देने, फसल उत्पादकता में सुधार तथा आपदा तैयारी (Disaster Preparedness) को सुदृढ़ करने के लिए आईआईटी रोपड़ (IIT Ropar) द्वारा विकसित अन्नम.एआई (ANNAM.AI) स्मार्ट मौसम स्टेशन (Smart Weather Stations) तैनात किए हैं।
यह पहल केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Kerala State Disaster Management Authority–KSDMA) तथा केरल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (Kerala State Emergency Operations Centre–KSEOC) के सहयोग से संचालित की जा रही है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में 50 स्वचालित मौसम स्टेशन (Automatic Weather Stations) स्थापित किए जा रहे हैं। ये स्मार्ट मौसम स्टेशन 3 किलोमीटर के ग्राम-स्तरीय विभेदन (Village-level Resolution) पर तापमान, आर्द्रता (Humidity), वर्षा, पवन की गति (Wind Speed), पवन की दिशा (Wind Direction), सौर विकिरण (Solar Radiation) तथा मृदा नमी (Soil Moisture) जैसे महत्वपूर्ण मौसम एवं कृषि संबंधी आँकड़ों की निगरानी करेंगे, जिससे किसानों को सटीक मौसम जानकारी प्राप्त होगी और कृषि निर्णय अधिक प्रभावी बन सकेंगे।

7

हाल ही में केंद्र सरकार ने ₹10 और ₹20 के भारतीय रिज़र्व बैंक के पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दी है|

केंद्र सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India–RBI) के ₹10 और ₹20 के पॉलिमर बैंक नोट (Polymer Banknotes) जारी करने के प्रस्ताव को फील्ड ट्रायल (Field Trial) के लिए मंजूरी दे दी है। इस परीक्षण के तहत ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के 100–100 करोड़ (One Billion Each) पॉलिमर नोट जारी किए जाएंगे। मौजूदा कागज़ी नोट वापस नहीं लिए जाएंगे, बल्कि पॉलिमर और कागज़ी दोनों प्रकार के नोट एक साथ प्रचलन (Circulation) में रहेंगे। पॉलिमर बैंक नोट की आयु अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार कागज़ी नोटों की तुलना में काफी अधिक होती है। ये नोट अधिक टिकाऊ (Durable), नमी एवं गंदगी-प्रतिरोधी तथा सुरक्षा विशेषताओं (Security Features) के कारण नकली नोटों (Counterfeit Notes) के विरुद्ध अधिक प्रभावी माने जाते हैं।

8

विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2026 का विषय हेपेटाइटिस: आइए इसे समझें |

विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2026 (World Hepatitis Day 2026) 28 जुलाई को "हेपेटाइटिस: लेट्स ब्रेक इट डाउन (Hepatitis: Let's Break It Down)" विषय के साथ मनाया जा रहा है।
इस वर्ष का विषय सेवा संबंधी बाधाओं को दूर करने, जाँच एवं उपचार की पहुँच का विस्तार करने तथा 2030 तक वायरल हेपेटाइटिस (Viral Hepatitis) को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरे (Public Health Threat) के रूप में समाप्त करने के वैश्विक लक्ष्य को तेज़ी से प्राप्त करने पर केंद्रित है। 28 जुलाई को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग (Dr. Baruch Blumberg) की जयंती भी मनाई जाती है। उन्होंने हेपेटाइटिस-बी वायरस (Hepatitis B Virus) की खोज की थी तथा हेपेटाइटिस-बी का पहला टीका (Vaccine) विकसित किया था।

9

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2026 28 जुलाई को मनाया गया|

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) प्रतिवर्ष 28 जुलाई को विश्वभर में मनाया जाता है। उद्देश्य: प्राकृतिक संसाधनों (Natural Resources) के संरक्षण के प्रति जागरूकता (Awareness) बढ़ाना, सतत विकास (Sustainable Practices) को प्रोत्साहित करना तथा पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्रों (Earth's Ecosystems) की रक्षा करना | अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature–IUCN) ने 1997 में 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के रूप में घोषित किया था। यह दिवस पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता (Biodiversity) के संवर्धन तथा प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग का संदेश देता है।

10

1

हाल ही में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का चौथा राज्य मध्य प्रदेश बना है|

मध्य प्रदेश विधानसभा (Legislative Assembly) ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code–UCC) विधेयक पारित किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया। यह विधेयक मानसून सत्र के दौरान ध्वनिमत (Voice Vote) से पारित किया गया, हालांकि विपक्ष ने इसका विरोध किया।

2

हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग के नए 13-मंज़िला अत्याधुनिक कार्यालय परिसर 'आयकर सिंधु' का उद्घाटन मुंबई में किया|

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 जुलाई 2026 को मुंबई के नरीमन पॉइंट में आयकर विभाग (Income Tax Department) के नए 13-मंज़िला अत्याधुनिक कार्यालय परिसर 'आयकर सिंधु (Aayakar Sindhu)' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर करदाता-केंद्रित शासन (Taxpayer-centric Governance), लोक सेवा में सहानुभूति (Empathy in Public Service) तथा इस विचार पर विशेष बल दिया गया कि कर संग्रह (Tax Collections) नदियों की भाँति प्रवाहित होकर राष्ट्र निर्माण के विशाल सागर में योगदान देता है।

3

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय टाइप-1 मधुमेह शिखर सम्मेलन 2026 की मेज़बानी भारत के जोधपुर में की जाएगी|

भारत 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक राजस्थान के जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय टाइप-1 मधुमेह शिखर सम्मेलन 2026 (International Type 1 Diabetes Summit 2026) की मेज़बानी करेगा। इस सम्मेलन का आयोजन द फ्रेंड्स ऑफ मेवाड़ (The Friends of Mewar), ब्रेकथ्रू टी1डी (Breakthrough T1D) तथा विलियम जे. क्लिंटन फाउंडेशन (William J. Clinton Foundation) द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य टाइप-1 मधुमेह (Type 1 Diabetes) के रोगियों के लिए समान एवं सुलभ उपचार (Equitable Care) को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में प्रमुख विषय (Core Topics) होंगे— इंसुलिन (Insulin) की उपलब्धता में सुधार, मधुमेह प्रौद्योगिकी (Diabetes Technology) का विस्तार, मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को समर्थन।

4

हाल ही में शुरू की गई DISHA 2.0 योजना का मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी के माध्यम से न्याय तक समग्र एवं नागरिक-अनुकूल पहुँच सुनिश्चित करना है|

केंद्र सरकार ने विधि एवं न्याय मंत्रालय के माध्यम से डिज़ाइनिंग इनोवेटिव सॉल्यूशंस फॉर होलिस्टिक एक्सेस टू जस्टिस (Designing Innovative Solutions for Holistic Access to Justice–DISHA 2.0) योजना शुरू की है। यह केंद्रीय क्षेत्र योजना (Central Sector Scheme) है, जिसे 2026–31 की अवधि के लिए ₹255 करोड़ के वित्तीय परिव्यय (Financial Outlay) के साथ पूरे भारत में लागू किया जाएगा।
DISHA 2.0 का उद्देश्य: प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नागरिक-अनुकूल (Citizen-friendly) कानूनी सेवा मंचों (Legal Service Platforms) की पहुँच और प्रभावशीलता (Effectiveness) को बढ़ाना तथा न्याय तक समग्र पहुँच (Holistic Access to Justice) सुनिश्चित करना |

5

हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में आपातकालीन प्रक्रिया के तहत विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया स्थल बोमा-बाडिंगिलो प्रवासी परिदृश्य है|

यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर समिति (World Heritage Committee) के 48वें सत्र में, जो बुसान (Busan), कोरिया गणराज्य (Republic of Korea) में आयोजित हुआ, 26 जुलाई 2026 को कई नए स्थलों को विश्व धरोहर सूची (World Heritage List) में शामिल किया गया। आपातकालीन प्रक्रिया (Emergency Procedure) के तहत निम्नलिखित तीन स्थलों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया|

6

27 जुलाई 2026 को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) ने अपना 88वाँ स्थापना दिवस मनाया|

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force–CRPF) ने 27 जुलाई 2026 को अपना 88वाँ स्थापना दिवस (88th Raising Day) मनाया। इस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच (Neemuch) में क्राउन रिप्रेज़ेंटेटिव्स पुलिस (Crown Representative's Police) के रूप में की गई थी। बाद में 28 दिसंबर 1949 को संसद द्वारा पारित अधिनियम (Act) के तहत इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force–CRPF) कर दिया गया। सीआरपीएफ (CRPF) भारत के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (Central Armed Police Forces–CAPFs) में से एक है और यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

7

हाल ही में नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने भारत और नेपाल के नागरिकों को सीमा पार करते समय ₹200 और ₹500 मूल्यवर्ग के भारतीय मुद्रा नोट अधिकतम ₹25,000 तक ले जाने की अनुमति दी है|

नेपाल राष्ट्र बैंक (Nepal Rastra Bank–NRB) ने भारत और नेपाल के नागरिकों को सीमा (Border) पार करते समय ₹200 और ₹500 मूल्यवर्ग (Denomination) के भारतीय मुद्रा नोट (Indian Currency Notes) प्रति व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 तक ले जाने की अनुमति दी है। इससे सीमापार यात्रा (Cross-border Travel) और स्थानीय व्यापार (Local Trade) को सुविधा मिलेगी। यह अनुमति केवल 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए ₹200 और ₹500 के नोटों पर लागू होगी। 9 नवंबर 2016 से पहले जारी ₹500 और ₹1000 के भारतीय नोट नेपाल में प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा, ₹100 या उससे कम मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों को ले जाने पर कोई सीमा नहीं है।

8

हाल ही में 2026 डब्ल्यूएनबीए ऑल-स्टार गेम की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) जोंक्वेल जोन्स बनीं|

बास्केटबॉल में जोंक्वेल जोन्स (Jonquel Jones) ने 2026 डब्ल्यूएनबीए ऑल-स्टार गेम (2026 WNBA All-Star Game) में टीम स्पून (Team Spoon) को 129–122 से जीत दिलाकर ऑल-स्टार गेम की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable Player–MVP) का पुरस्कार जीता। उन्होंने मैच में 22 अंक, 13 रिबाउंड और 8 असिस्ट दर्ज किए। इस उपलब्धि के साथ जोंक्वेल जोन्स डब्ल्यूएनबीए (WNBA) के इतिहास की पहली खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने नियमित सत्र एमवीपी (Regular-season MVP), फाइनल्स एमवीपी (WNBA Finals MVP), कमिश्नर्स कप एमवीपी (Commissioner's Cup MVP) और ऑल-स्टार गेम एमवीपी (All-Star Game MVP)—चारों सम्मान अपने नाम किए हैं।

9

हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) एवं सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए गठित छह सदस्यीय उच्चस्तरीय कार्यबल की अध्यक्षता नंदन नीलेकणी करेंगे|

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency–NTA) तथा सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली (Public Examination System) में व्यापक सुधार (Overhaul) के लिए छह सदस्यीय उच्चस्तरीय कार्यबल (Six-member High-powered Task Force) का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता नंदन नीलेकणी करेंगे। कार्यबल का उद्देश्य प्रौद्योगिकी-सक्षम (Technology-enabled) एवं प्रणालीगत सुधार (Systemic Reforms) सुझाना है, ताकि भारत की सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली (Public Examination System) की पारदर्शिता (Transparency), सुरक्षा (Security), विश्वसनीयता (Credibility) तथा अखंडता (Integrity) को सुदृढ़ किया जा सके और परीक्षा प्रणाली की पवित्रता से कोई समझौता न हो। कार्यबल के अन्य सदस्य हैं— एस. सोमनाथ – पूर्व इसरो (ISRO) अध्यक्ष। तपन डेका – पूर्व खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau–IB) निदेशक, वी. कामकोटी – आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के निदेशक, अनीता करवाल – पूर्व शिक्षा सचिव (Education Secretary), अमृत लाल मीणा – लॉजिस्टिक्स (Logistics) विशेषज्ञ।

10

हाल ही में 'विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक 2026' का सम्मान भारतीय स्टेट बैंक को प्रदान किया गया|

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India–SBI) को ग्लोबल फाइनेंस (Global Finance) द्वारा लगातार दूसरे वर्ष 'विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक 2026 (World's Best Consumer Bank 2026)' का सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 52 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान करने, डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा बाज़ार के विश्वास को बनाए रखने के लिए दिया गया। इस पुरस्कार का वितरण 17 अक्टूबर 2026 को बैंकॉक (Bangkok), थाईलैंड (Thailand) के दुसित थानी (Dusit Thani) होटल में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund–IMF) एवं विश्व बैंक (World Bank) की वार्षिक बैठकों के दौरान किया जाएगा।

1

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने अपने मुख्य अभियोजक के पद से करीम खान को हटा दिया है|

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court–ICC) ने 25 जुलाई 2026 को मुख्य अभियोजक (Chief Prosecutor) करीम खान (Karim Khan) को गंभीर कदाचार के आरोपों के बाद उनके पद से हटा दिया। संयुक्त राष्ट्र (United Nations–UN) मुख्यालय में आयोजित गुप्त मतदान (Secret Ballot) में 125 सदस्य देशों में से 82 देशों ने उनके पद से हटाने के पक्ष में मतदान किया, जबकि 13 देशों ने विरोध किया और 15 देशों ने मतदान से परहेज़ (Abstain) किया। जांच में एक महिला सहकर्मी द्वारा लगाए गए यौन दुराचार के आरोपों के आधार पर उन्हें कर्तव्य के गंभीर उल्लंघन (Serious Breach of Duty) का दोषी पाया गया।

2

हाल ही में भारत का पहला बैंक-संचालित क्वांटम फाइनेंस हब अमरावती क्वांटम वैली में स्थापित किया जाएगा|

आंध्र प्रदेश सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank–PNB) ने अमरावती क्वांटम वैली (Amaravati Quantum Valley–AQV) में भारत का पहला बैंक-संचालित (Bank-operated) क्वांटम फाइनेंस हब (Quantum Finance Hub) स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। पीएनबी क्वांटम फाइनेंस हब (PNB Quantum Finance Hub) का उद्देश्य अगली पीढ़ी (Next-generation) के सुरक्षित (Secure), बुद्धिमान (Intelligent) एवं भविष्य-उन्मुख (Future-ready) बैंकिंग समाधान (Banking Solutions) विकसित करना, उनका परीक्षण एवं अपनाना है। यह पहल बैंकिंग क्षेत्र (Banking Sector) में नवाचार (Innovation) को बढ़ावा देने, साइबर सुरक्षा (Cyber Security) को मजबूत करने तथा वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) की रोकथाम में सहायक होगी।

3

हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार प्रह्लाद जोशी ने संभाला है|

प्रह्लाद जोशी ने 26 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) संभाला। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का स्थान लिया, जिन्होंने 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान (Constitution) के अनुच्छेद 75 (Article 75) के तहत धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया। प्रह्लाद जोशी अपने वर्तमान मंत्रालयों—उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution) तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New and Renewable Energy)—के साथ शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

4

हाल ही में लोक परीक्षाएँ (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन का मुख्य उद्देश्य प्रश्नपत्र लीक एवं परीक्षा धोखाधड़ी के विरुद्ध कड़े प्रावधान लागू करना है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोक परीक्षाएँ (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 [Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024] में संशोधन (Amendment) को मंजूरी दी है, ताकि प्रश्नपत्र लीक (Paper Leak) एवं परीक्षा धोखाधड़ी (Exam Fraud) के विरुद्ध कड़े प्रावधान (Stricter Provisions) लागू किए जा सकें। संशोधन के अनुसार, परीक्षा धोखाधड़ी का आयोजन (Organising Exam Fraud) करने वाले व्यक्तियों एवं गिरोहों के लिए अधिकतम 10 वर्ष का कारावास (Imprisonment) तथा ₹10 करोड़ तक के जुर्माने (Fine) का प्रावधान किया गया है। साथ ही, न्यूनतम कारावास की अवधि 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 वर्ष कर दी गई है।

5

हाल ही में भारत औद्योगिक विकास योजना–रसायन (BHAVYA Rasayan) के तहत तीन समर्पित रसायन पार्क स्थापित किए जाएंगे|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 जुलाई 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत औद्योगिक विकास योजना–रसायन (Bharat Audyogik Vikas Yojana Rasayan–BHAVYA Rasayan) योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत ₹3,030 करोड़ के निवेश (Investment) से देश में तीन समर्पित रसायन पार्क (Dedicated Chemical Parks) स्थापित किए जाएंगे। यह योजना वित्तीय वर्ष 2026–27 से 2030–31 तक पाँच वर्षों के लिए लागू रहेगी। योजना के कुल परिव्यय (Outlay) में से ₹3,000 करोड़ रसायन पार्कों के भीतर सामान्य अवसंरचना सुविधाओं (Common Infrastructure Facilities) एवं मूलभूत उपयोगिताओं (Basic Utilities) के विकास के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि शेष ₹30 करोड़ प्रशासनिक व्यय (Administrative Expenditure) के लिए आवंटित (Allocated) किए गए हैं।

6

हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 45वाँ विश्व धरोहर स्थल सारनाथ बना है|

उत्तर प्रदेश स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ (Ancient Buddhist Site, Sarnath) को 25 जुलाई 2026 को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची (World Heritage List) में शामिल किया गया। यह घोषणा कोरिया गणराज्य (Republic of Korea) में आयोजित विश्व धरोहर समिति (World Heritage Committee) के 48वें सत्र में की गई। इस उपलब्धि के साथ सारनाथ भारत का 45वाँ विश्व धरोहर स्थल (45th World Heritage Site) बन गया। इस धरोहर में संरक्षित चौखंडी स्तूप (Chaukhandi Stupa) तथा सारनाथ के पुरातात्विक अवशेष (Archaeological Remains of Sarnath) शामिल हैं, जिनमें धमेख स्तूप (Dhamek Stupa) और धर्मराजिका स्तूप (Dharmarajika Stupa) प्रमुख हैं। ये सभी स्मारक मिलकर मृगदाव (Deer Park) के ऐतिहासिक परिदृश्य का निर्माण करते हैं। बौद्ध परंपरा (Buddhist Tradition) में इस स्थल को ऋषिपत्तन (Rishipatana), इसिपतन (Isipatana) तथा मृगदाव (Mrigadava) के नामों से भी जाना जाता है।

7

कारगिल विजय दिवस 2026 की 27वीं वर्षगांठ 26 जुलाई को मनाई जा रही है|

कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) प्रतिवर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध (Kargil War) में भारत की विजय की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में इसकी 27वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। कारगिल संघर्ष (Kargil Conflict) की शुरुआत मई 1999 में हुई, जब घुसपैठियों ने नियंत्रण रेखा (Line of Control–LoC) पार कर भारतीय क्षेत्र की सामरिक ऊँची चोटियों पर कब्ज़ा कर लिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) चलाकर सभी कब्जाई गई चौकियों को पुनः अपने नियंत्रण में लिया। इस युद्ध में 527 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया।

8

हाल ही में का विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह बनी हैं|

भारतीय स्क्वैश (Squash) खिलाड़ी अनाहत सिंह ने कनाडा (Canada) के नियाग्रा-ऑन-द-लेक (Niagara-on-the-Lake), ओंटारियो (Ontario) में आयोजित विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 (World Junior Squash Championships 2026) के महिला एकल (Women's Singles) फाइनल में मिस्र (Egypt) की रुकय्या सलेम (Ruqayya Salem) को 3–0 से हराकर विश्व जूनियर खिताब (World Junior Title) जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। इस जीत के साथ उन्होंने मिस्र के 15 वर्षों के वर्चस्व का अंत किया तथा 2010 में अमेरिका (United States) की अमांडा सोभी (Amanda Sobhy) के बाद महिला वर्ग (Women's Category) में खिताब जीतने वाली पहली गैर-मिस्री (Non-Egyptian) खिलाड़ी बनने का गौरव भी हासिल किया।

9

हाल ही में लगातार दूसरे वर्ष फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली एनटीपीसी की पकरी-बरवाडीह ओपन कास्ट कोयला खदान झारखंड में स्थित है|

एनटीपीसी (NTPC) की झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित पकरी-बरवाडीह ओपन कास्ट कोयला खदान (Pakri-Barwadih Opencast Coal Mine) को वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए लगातार दूसरे वर्ष फाइव स्टार रेटिंग (Five Star Rating) प्राप्त हुई है। यह सम्मान कोयला मंत्रालय के अधीन कोयला नियंत्रक संगठन (Coal Controller Organisation–CCO) द्वारा सुरक्षित खनन (Safe Mining), पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी (Modern Technology) के प्रभावी उपयोग के आधार पर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के साथ पकरी-बरवाडीह ने लगातार दूसरे वर्ष देश की ओपन कास्ट खदानों (Opencast Coal Mines) में प्रथम (Top Rank) स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2024–25 में एनटीपीसी की तीन कोयला खदानों (Coal Mines)—पकरी-बरवाडीह (झारखंड), दुलंगा, ओडिशा तथा तलाईपल्ली, छत्तीसगढ़ —को फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई।

1

हाल ही में इन्फोसिस ने अपने अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में आशीष कुमार दाश को नियुक्त किया है|

इन्फोसिस (Infosys) ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी आशीष कुमार दाश को अपना अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी-नामित (CEO) नियुक्त किया है। वे 1 अप्रैल 2027 से मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक का पाँच वर्षीय कार्यकाल संभालेंगे। वे वर्तमान सीईओ सलिल पारेख का स्थान लेंगे, जिनका दूसरा कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा।

2

हाल ही में ग्रैविटी-1 वाहक रॉकेट का सफल प्रक्षेपण चीन ने किया|

चीन (China) ने 22 जुलाई 2026 को ग्रैविटी-1 (Gravity-1) वाहक रॉकेट (Carrier Rocket) का सफल प्रक्षेपण कर नौ उपग्रहों ( Satellites) को उनकी निर्धारित कक्षाओं (Orbits) में स्थापित किया। यह प्रक्षेपण पूर्वी चीन सागर (East China Sea) में शंघाई (Shanghai) के पूर्व स्थित समुद्री प्रक्षेपण मंच (Maritime Launch Platform) से किया गया। 30 मीटर लंबे एवं 405 टन वजनी इस वाणिज्यिक (Commercial) रॉकेट का विकास ओरिएनस्पेस (ORIENSPACE) ने किया है। यह निजी क्षेत्र द्वारा विकसित वाणिज्यिक रॉकेट का चीन का पहला दूरस्थ समुद्री प्रक्षेपण (First Far-sea Launch) था।

3

हाल ही में DRDO ने कुशा दूरी सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइल (LRSAM) का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया|

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research & Development Organisation–DRDO) ने 23 जुलाई 2026 को ओडिशा तट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (APJ Abdul Kalam Island) से 'कुशा (Kusha)' दीर्घ दूरी सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइल (Long-Range Surface-to-Air Missile–LRSAM) का पहला उड़ान परीक्षण (Maiden Flight-test) सफलतापूर्वक किया। यह परीक्षण उच्च गति (High-speed) एवं उच्च ऊँचाई (High-altitude) वाले हवाई खतरे (Aerial Threat) का अनुकरण (Simulation) करने वाले इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य (Electronic Target) के विरुद्ध किया गया, जिसे मिसाइल प्रणाली ने सफलतापूर्वक अवरोधित (Intercepted) किया।
'कुशा' मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमान (Fighter Jets), मिसाइल (Missiles), मानवरहित हवाई वाहन (Unmanned Aerial Vehicles–UAVs) तथा बड़े शत्रु विमान (Enemy Aircraft) सहित विभिन्न हवाई खतरों को लंबी दूरी (Long Range) एवं विभिन्न ऊँचाइयों (Altitude Envelope) पर निष्क्रिय (Neutralise) करने में सक्षम है।

4

हाल ही में 'भारत टैक्सी' सेवा का शुभारंभ महाराष्ट्र में किया गया|

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Navi Mumbai International Airport) पर आयोजित कार्यक्रम में 'भारत टैक्सी (Bharat Taxi)' सेवा का शुभारंभ किया। यह सहकारी (Cooperative) मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग (Ride-hailing) प्लेटफॉर्म है। दिल्ली और गुजरात के बाद अब इसका विस्तार (Expansion) महाराष्ट्र में किया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुलभ (Accessible), पारदर्शी (Transparent) एवं विश्वसनीय (Reliable) टैक्सी सेवा उपलब्ध कराना है।

5

23वें राष्ट्रमंडल खेल 2026 का उद्घाटन ग्लासगो में हुआ|

23वें राष्ट्रमंडल खेल (23rd Commonwealth Games) का शुभारंभ 23 जुलाई 2026 को ग्लासगो (Glasgow), स्कॉटलैंड (Scotland) के ओवीओ हाइड्रो एरीना (OVO Hydro Arena) में उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस समारोह में 74 देशों ने भाग लिया तथा प्रतियोगिता 10 खेलों में आयोजित की जा रही है। भारत के 125 सदस्यीय दल का नेतृत्व ध्वजवाहक (Flag Bearer) मीराबाई चानू और औपचारिक बैटन वाहक (Ceremonial Baton Bearer) लवलीना बोरगोहेन ने किया। समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) भी उपस्थित रहे।

6

हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बने हैं|

भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 15 वर्ष 118 दिन की आयु में टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) क्रिकेट में अर्धशतक (Fifty) लगाने वाले विश्व के सबसे युवा (Youngest) खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने हरारे (Harare) में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के विरुद्ध मात्र 19 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके एवं 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने यह रिकॉर्ड जिब्राल्टर (Gibraltar) के लुई ब्रूस (Louis Bruce) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 16 वर्ष 56 दिन की आयु में टी20I अर्धशतक लगाया था।

7

आयकर दिवस 2026 24 जुलाई को मनाया गया|

आयकर दिवस (Income Tax Day / Aaykar Diwas) प्रतिवर्ष 24 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस 1860 में सर जेम्स विल्सन (Sir James Wilson) द्वारा भारत में आयकर (Income Tax) की शुरुआत की स्मृति में मनाया जाता है। इसके बाद 1981 में कर प्रशासन (Tax Administration) में कम्प्यूटरीकरण (Computerisation) की शुरुआत की गई। वर्ष 1995 में स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number–PAN) प्रणाली लागू की गई, जिससे वित्तीय लेनदेन (Financial Transactions) की बेहतर निगरानी (Tracking) एवं एकीकरण (Integration) संभव हुआ।

8

हाल ही में स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय संग्राम सिंह बने हैं|

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (Mixed Martial Arts–MMA) खिलाड़ी संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को हराकर स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप (STRIKE Asia Championship) का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। पूर्व पहलवान संग्राम सिंह ने कुश्ती (Wrestling) से एमएमए (MMA) में सफल बदलाव करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

9

हाल ही में इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ECCI) का शुभारंभ बेंगलुरु में किया|

इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Internet and Mobile Association of India–IAMAI) ने बेंगलुरु में ई-कॉमर्स काउंसिल ऑफ इंडिया (E-Commerce Council of India–ECCI) का शुभारंभ किया। इस परिषद (Council) का उद्देश्य भारत के 120 अरब अमेरिकी डॉलर के डिजिटल वाणिज्य (Digital Commerce) पारिस्थितिकी तंत्र को एकीकृत (Unify) करना है। इसमें अमेज़न (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart), मीशो (Meesho) और उबर (Uber) सहित 70–80 संस्थापक सदस्य (Founding Members) शामिल हैं, जो नीति निर्माण (Policy), अनुसंधान (Research) एवं उद्योग की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर मिलकर कार्य करेंगे।

10

चंद्रशेखर आज़ाद जयंती 2026 23 जुलाई को मनाई गई|

चंद्रशेखर आज़ाद जयंती (Chandra Shekhar Azad Jayanti) प्रतिवर्ष 23 जुलाई को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में उनकी 120वीं जयंती मनाई गई। चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को भाबरा गांव (वर्तमान चंद्रशेखर आज़ाद नगर, मध्य प्रदेश में चंद्रशेखर तिवारी के रूप में हुआ था। वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (Hindustan Socialist Republican Association–HSRA) के मुख्य रणनीतिकार (Chief Strategist) एवं नेता थे तथा भारत के महान क्रांतिकारी (Revolutionary) स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

1

हाल ही में पश्चिमी घाट में स्क्रिप्ट लाइकेन की पाँच नई प्रजातियों की खोज एमएसीएस आगरकर अनुसंधान संस्थान के शोधकर्ताओं ने की है|

पुणे स्थित एमएसीएस आगरकर अनुसंधान संस्थान (MACS Agharkar Research Institute) के शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट (Western Ghats) में स्क्रिप्ट लाइकेन (Script Lichens) की पाँच नई प्रजातियों (New Species) की खोज की है। इन नई प्रजातियों में एलोग्राफा केरालेन्सिस (Allographa keralensis), एलोग्राफा नायकाए (Allographa nayakae), एलोग्राफा पैराकॉन्सैंगुइनिया (Allographa paraconsanguinea), एलोग्राफा पर्सिस्टइंस्पर्सा (Allographa persistinspersa) तथा एलोग्राफा सेमीकार्बोनिसाटा (Allographa semicarbonisata) शामिल हैं। यह अध्ययन इस क्षेत्र में एलोग्राफा (Allographa) वंश (Genus) का पहला आणविक वंशवृक्षीय (Molecular Phylogenetic) अध्ययन है।

2

हाल ही में 'समरस विद्यासेतु मेगा अभियान' का शुभारंभ गुजरात में किया गया है|

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 22 जुलाई 2026 को अहमदाबाद से राज्यव्यापी 'समरस विद्यासेतु मेगा अभियान (Samras Vidyasetu Mega Campaign)' का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य कक्षा 1 से 12 तक के 80,000 से अधिक स्कूल छोड़ चुके (School Dropout) बच्चों का पुनः नामांकन (Re-enrolment) कर उन्हें शिक्षा (Education) की मुख्यधारा से जोड़ना है। यह अभियान राज्य के 'जीरो ड्रॉपआउट (Zero Dropout)' लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुनः प्रवेश (School Re-entry), ट्रैकिंग (Tracking) एवं प्रतिधारण (Retention) पर केंद्रित है। वर्तमान में गुजरात की स्कूल ड्रॉपआउट दर (School Dropout Rate) घटकर 2% रह गई है।

3

हाल ही में दो नए इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (EMCs) स्थापित करने को तमिलनाडु में मंजूरी दी गई है|

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के मनल्लूर एवं पिल्लैपक्कम में 1,012.02 करोड़ रुपये की कुल लागत से दो नए इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (Electronics Manufacturing Clusters–EMCs) स्थापित करने को मंजूरी दी है। इसकी घोषणा 22 जुलाई 2026 को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। मनल्लूर ईएमसी (Manallur EMC) 474.3 एकड़ क्षेत्र में 587.47 करोड़ रुपये की लागत से तथा पिल्लैपक्कम ईएमसी (Pillapaikkam EMC) 379.3 एकड़ क्षेत्र में 424.55 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। इन दोनों क्लस्टरों का कुल क्षेत्रफल 853.6 एकड़ होगा, जिससे भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर (Electronics Hardware) एवं डिवाइस विनिर्माण (Device Manufacturing) क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

4

हाल ही में नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अनुराग जैन को नियुक्त किया गया है|

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग (NITI Aayog) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet–ACC) ने उनकी नियुक्ति को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए मंजूरी दी है। अनुराग जैन इससे पहले 2024 में मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किए गए थे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया था।

5

जुलाई, 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर मैसेडोनिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 22 जुलाई 2026 को उत्तर मैसेडोनिया (North Macedonia) की राष्ट्रपति गोरदाना सिलजानोव्स्का-डावकोवा (Gordana Siljanovska-Davkova) के साथ स्कोप्जे (Skopje) के सिटी म्यूज़ियम (Museum of the City of Skopje) में महात्मा गांधी की प्रतिमा (Bust) का संयुक्त रूप से अनावरण किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की 21–22 जुलाई 2026 की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान आयोजित हुआ। इस यात्रा के दौरान वे विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) ओहरिड झील (Lake Ohrid) का भी दौरा करेंगी, जो यूरोप (Europe) की सबसे प्राचीन एवं गहरी झीलों में से एक है तथा 200 से अधिक स्थानिक प्रजातियों (Endemic Species) का आवास (Habitat) है।

6

हाल ही में 'मुख्यमंत्री युवा सुयोग' प्लेटफॉर्म राजस्थान ने लॉन्च किया है|

राजस्थान सरकार ने जुलाई 2026 में 'मुख्यमंत्री युवा सुयोग (Mukhyamantri Yuva Suyog)' प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। उद्देश्य: युवाओं को खेल (Sports), कौशल विकास (Skill Development), रोजगार (Employment) तथा सामुदायिक सहभागिता (Community Engagement) से जोड़ना
इसके प्रमुख घटकों में केंद्रीकृत डिजिटल डेटाबेस (Centralized Digital Database), सुयोग युवा क्लब (Suyog Yuva Clubs) तथा जमीनी स्तर (Grassroots) पर खेलों को बढ़ावा देना शामिल है। इस पहल की शुरुआत पायलट परियोजना (Pilot Project) के रूप में बगरू विधानसभा क्षेत्र (Bagru Assembly Constituency) और बारां जिले से की गई है। इसके अंतर्गत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल जैसे टीम खेलों को भी शामिल किया गया है।

7

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस 2026 23 जुलाई को मनाया गया|

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) प्रतिवर्ष 23 जुलाई को भारत में 1927 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (Indian Broadcasting Company–IBC) द्वारा बॉम्बे स्टेशन (Bombay Station) से हुए देश के पहले रेडियो प्रसारण (Radio Broadcast) की स्मृति में मनाया जाता है। बाद में 1930 में इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (Indian State Broadcasting Service–ISBS) की स्थापना हुई, जिसे 8 जून 1936 को ऑल इंडिया रेडियो (All India Radio–AIR) नाम दिया गया। इसके बाद 1956 में AIR का आधिकारिक नाम आकाशवाणी (Akashvani) रखा गया तथा 1957 में विविध भारती (Vividh Bharati) सेवा की शुरुआत की गई।

8

लोकमान्य तिलक जयंती 2026 23 जुलाई को मनाई गई |

लोकमान्य तिलक जयंती (Lokmanya Tilak Jayanti) प्रतिवर्ष 23 जुलाई को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में यह बाल गंगाधर तिलक की 170वीं जयंती (170th Birth Anniversary) के रूप में मनाई गई। लोकमान्य तिलक महान स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighter), राष्ट्रवादी नेता (Nationalist Leader) एवं सामाजिक सुधारक (Social Reformer) थे। उनका प्रसिद्ध नारा "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा" (Swaraj is my birthright, and I shall have it) था। "लोकमान्य" का अर्थ है "जनता द्वारा स्वीकृत नेता"। ब्रिटिश शासन ने उन्हें "भारतीय अशांति का जनक (Father of the Indian Unrest)" कहा था। उन्होंने मांडले (Mandalay), म्यांमार (Myanmar) की जेल में 'गीता रहस्य (Gita Rahasya)' की रचना की थी।

9

'मी भूमि–ब्लॉकचेन' पायलट परियोजना का शुभारंभ आंध्र प्रदेश में किया गया है|

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 23 जुलाई 2026 को 'मी भूमि–ब्लॉकचेन (Mee Bhoomi–Blockchain)' पायलट परियोजना (Pilot Project) का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह परियोजना ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी (Blockchain Technology) के माध्यम से भूमि अभिलेख (Land Records) प्रबंधन (Management) को छेड़छाड़-रोधी (Tamper-proof) एवं पारदर्शी (Transparent) बनाने के लिए शुरू की गई है। इसमें राजस्व (Revenue), सर्वेक्षण (Survey) एवं पंजीकरण (Registration) विभागों के भूमि अभिलेखों का एकीकरण (Integration) किया जाएगा। यह परियोजना राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre–NIC) आंध्र प्रदेश तथा एनआईसी बेंगलुरु (NIC Bengaluru) के ब्लॉकचेन उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence in Blockchain Technology) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई है और हाइपरलेजर फैब्रिक (Hyperledger Fabric) तकनीक पर आधारित है। पायलट परियोजना 7 जिलों के 7 मंडलों में लागू की जा रही है। इसके प्रथम चरण में 89 पुनः सर्वेक्षित (Re-surveyed) गांवों तथा 1,37,763 भूमि पार्सल मानचित्रों (Land Parcel Maps) को शामिल किया गया है। प्रत्येक भूमि पार्सल को विशिष्ट ब्लॉकचेन पहचान (Unique Blockchain Identity) प्रदान की जाएगी, जिससे प्रत्येक लेनदेन का स्थायी एवं अनुरेखणीय (Traceable) डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।

1

हाल ही में 2031 तक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCCs) की संख्या 150 करने का रोडमैप किस केरल ने प्रस्तुत किया है|

केरल सरकार ने 2031 तक राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (Global Capability Centres–GCCs) की संख्या 45 से बढ़ाकर 150 करने तथा 2 लाख रोजगार सृजित (Create) करने के लिए रोडमैप (Roadmap) प्रस्तुत किया है। इस रणनीति एवं जीसीसी व्यवहार्यता रिपोर्ट (GCC Feasibility Report) का शुभारंभ उद्योग, वाणिज्य, आईटी एवं एआई मंत्री पी. के. कुन्हालीकुट्टी ने तिरुवनंतपुरम स्थित टेक्नोपार्क (Technopark) में आयोजित केरल जीसीसी आउटलुक 2026 (Kerala GCC Outlook 2026 Conclave) सम्मेलन में किया।

2

हाल ही में भारत का पहला यूपीआई (UPI) आधारित मील कार्ड एनकैश ने लॉन्च किया है|

एनकैश (EnKash) ने 22 जुलाई 2026 को भारत का पहला यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface–UPI) आधारित मील कार्ड (Meal Card) लॉन्च किया है। रुपे (RuPay) नेटवर्क पर आधारित यह कार्ड कर्मचारियों (Employees) को यूपीआई क्यूआर कोड (UPI QR Code) स्कैन कर भोजन एवं किराना व्यापारियों के यहाँ अपने मील बैलेंस (Meal Balance) से भुगतान (Payment) करने की सुविधा प्रदान करता है। 1 अप्रैल 2026 से लागू संशोधित आयकर नियम (Income Tax Rules) के अनुसार मील भत्ता (Meal Allowance) की सीमा 8,800 रुपये प्रति माह अथवा 200 रुपये प्रति भोजन कर दी गई है। इस सीमा के अंतर्गत कर्मचारी 1,05,600 रुपये प्रति वर्ष तक के कर-मुक्त (Tax-free) मील लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

3

हाल ही में भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित पक्षी अभयारण्य ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य, मुंबई में विकसित किया जा रहा है|

मुंबई के ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य (Thane Creek Flamingo Sanctuary) में भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence–AI) आधारित पक्षी अभयारण्य (Bird Sanctuary) विकसित किया जा रहा है। 45 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल की भांडुप बर्ड पार्क (Bhandup Bird Park) परियोजना में 1.5 किलोमीटर की एआई-आधारित पक्षी निगरानी प्रणाली (Bird Monitoring System) स्थापित की जाएगी, जो वास्तविक समय (Real-time) में पक्षियों की निगरानी (Tracking), प्रजाति पहचान (Species Identification) तथा जैव विविधता (Biodiversity) का दस्तावेजीकरण (Documentation) करेगी। ठाणे क्रीक एक रामसर स्थल (Ramsar Site) है, जहाँ फ्लेमिंगो (Flamingos) सहित 250 से अधिक पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं। आर्द्रभूमि (Wetland) एवं मैंग्रोव (Mangrove) पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) के संरक्षण के लिए 20 हेक्टेयर क्षेत्र में से केवल 0.35 हेक्टेयर में ही आधारभूत संरचना (Infrastructure) विकसित की जाएगी, जिसमें 2.16 किलोमीटर लंबा मैंग्रोव नेचर ट्रेल (Mangrove Nature Trail) भी शामिल है।

4

हाल ही में भारत के पहले पूर्ण-आकार इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान 'पीटी-01 (PT-01)' का अनावरण द ईप्लेन कंपनी ने किया है|

चेन्नई स्थित द ईप्लेन कंपनी (The ePlane Company) ने भारत के पहले पूर्ण-आकार (Full-scale) इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (Electric Vertical Take-Off and Landing–eVTOL) विमान 'पीटी-01 (PT-01)' का अनावरण किया है।
आईआईटी मद्रास में इनक्यूबेट (Incubated) इस स्टार्टअप की स्थापना प्रोफेसर सत्य चक्रवर्ती ने की है। 2,000 किलोग्राम वजनी यह विमान एक पायलट (Pilot) एवं दो यात्रियों (Passengers) सहित तीन लोगों को ले जाने में सक्षम है तथा एक बार चार्ज में 100–110 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। यह विमान 'लिफ्ट प्लस क्रूज़ (Lift plus Cruise)' संरचना (Architecture) पर आधारित है, जिससे यह हेलीकॉप्टर की तरह ऊर्ध्वाधर उड़ान (Vertical Take-off) भरकर स्थिर-पंख (Fixed-wing) उड़ान में परिवर्तित हो सकता है। इसका पहला व्यावसायिक (Commercial) उपयोग एयर एम्बुलेंस (Air Ambulance) सेवाओं में किया जाएगा, जिसके बाद हवाई अड्डा स्थानांतरण (Airport Transfers) एवं शहरी यात्री परिवहन (Urban Passenger Transport) में इसका उपयोग किया जाएगा।

5

राष्ट्रीय ध्वज दिवस 2026 22 जुलाई को मनाया गया|

राष्ट्रीय ध्वज दिवस (National Flag Day) अथवा राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस (National Flag Adoption Day) प्रतिवर्ष 22 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा (Constituent Assembly) द्वारा तिरंगे (Tiranga) को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाए (Adopted) जाने की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान (Respect), देशभक्ति (Patriotism) तथा राष्ट्रीय एकता (National Unity) की भावना को प्रोत्साहित करना है।

6

हाल ही में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के दिशा-निर्देश उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंजूर किए हैं|

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (Rani Lakshmibai Scooty Yojana) के दिशा-निर्देश (Guidelines) को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत लगभग 50,000 मेधावी (Meritorious) स्नातक (Undergraduate) छात्राओं को निःशुल्क पेट्रोल स्कूटी (Free Petrol-powered Scooter) प्रदान की जाएगी। पात्रता के लिए छात्रा के परिवार की वार्षिक आय (Annual Income) 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इस योजना के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें स्कूटी के साथ पंजीकरण (Registration), बीमा (Insurance), हेलमेट (Helmet) तथा 4 लीटर पेट्रोल भी प्रदान किया जाएगा।

7

जुलाई 2026 में भारत ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता अफगानिस्तान को प्रदान की है|

जुलाई 2026 में भारत ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के नूरिस्तान (Nuristan) में आई बाढ़ (Floods) से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority–NDMA) को राहत सामग्री (Relief Materials), जिसमें खाद्य सामग्री एवं पारिवारिक तंबू (Family Tents) शामिल हैं, उपलब्ध कराई। इस मानवीय सहायता (Humanitarian Assistance) का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित समुदायों (Communities) को तत्काल राहत प्रदान करना और आपदा (Disaster) के बाद पुनर्वास (Rehabilitation) प्रयासों में सहयोग देना है।

8

हाल ही में भारत अपने ब्रॉड गेज रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर पहुँचा है|

भारत ने अपने ब्रॉड गेज (Broad Gauge) रेलवे नेटवर्क का 99.6% विद्युतीकरण (Electrification) पूरा कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही भारत स्विट्जरलैंड (Switzerland) के बाद विश्व का दूसरा सबसे अधिक विद्युतीकृत (Electrified) रेलवे नेटवर्क वाला देश बन गया है। इस उपलब्धि के साथ भारत चीन (82%), जापान (64%), फ्रांस (60%) और यूनाइटेड किंगडम (39%) जैसे देशों से आगे निकल गया है। रेलवे ट्रैक्शन (Railway Traction) में डीजल (Diesel) की खपत 2015-16 के 293 करोड़ लीटर से घटकर 2024-25 में 108 करोड़ लीटर रह गई है। साथ ही, रेल परिवहन से कार्बन डाइऑक्साइड (Carbon Dioxide) का उत्सर्जन (Emission) लगभग 11.5 ग्राम प्रति टन-किलोमीटर है, जो सड़क परिवहन की तुलना में लगभग 89% कम है।

9

हाल ही में भारत की पहली 100 मेगावाट-घंटा क्षमता वाली वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली को खावड़ा सोलर पार्क, गुजरात में मंजूरी दी गई है|

भारत ने गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क (Khavda Solar Park) में देश की पहली 100 मेगावाट-घंटा क्षमता वाली वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (Vanadium Redox Flow Battery Energy Storage System–VRFB BESS) को मंजूरी दी है। इस परियोजना का अनुबंध (Contract) एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NTPC Renewable Energy Limited) ने 20–21 जुलाई 2026 को प्रदान किया। परियोजना का इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (Engineering, Procurement and Construction–EPC) कार्य बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Bondada Engineering Limited) को सौंपा गया है, जबकि डेलेक्ट्रिक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (Delectrik Systems Pvt. Ltd.) इसका प्रौद्योगिकी साझेदार (Technology Partner) है। यह भारत की पहली ग्रिड-स्तरीय (Utility-scale) गैर-लिथियम (Non-lithium) ऊर्जा भंडारण परियोजना होगी, जिसे 2027 में स्थापित किया जाएगा। वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (Vanadium Redox Flow Battery–VRFB) एक पुनर्भरणीय (Rechargeable) बैटरी है, जो वैनेडियम आयनों (Vanadium Ions) युक्त द्रव इलेक्ट्रोलाइट (Liquid Electrolyte) में ऊर्जा संग्रहित (Store) करती है।

1

हाल ही में भारत विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को स्वीकार करने वाला 123वाँ सदस्य बना है|

भारत ने 20 जुलाई 2026 को विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization–WTO) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते (Agreement on Fisheries Subsidies) को स्वीकृति-पत्र (Instrument of Acceptance) जमा कर इसकी औपचारिक सदस्यता (Membership) ग्रहण की। इसके साथ ही भारत इस समझौते को स्वीकार करने वाला 123वाँ WTO सदस्य बन गया।
यह समझौता जून 2022 में जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित WTO के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (12th Ministerial Conference–MC12) में अपनाया गया था। उद्देश्य: अवैध, गैर-रिपोर्टित एवं अनियमित (Illegal, Unreported and Unregulated–IUU) मत्स्यन (Fishing) को बढ़ावा देने वाली सब्सिडी (Subsidies) तथा अत्यधिक मत्स्यन (Overfishing) को प्रोत्साहित करने वाली वित्तीय सहायता (Financial Support) को समाप्त करना है। यह समझौता केवल समुद्री प्राकृतिक मत्स्यन (Marine Wild Capture Fisheries) पर लागू होता है तथा जलीय कृषि (Aquaculture) और अंतर्देशीय मत्स्य पालन (Inland Fisheries) को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

2

हाल ही में 'ऑपरेशन वज्र' के तहत ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की अवैध तस्करी को विफल किया गया है|

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (Central Bureau of Narcotics–CBN) ने 'ऑपरेशन वज्र (Operation Vajra)' के तहत 12 करोड़ ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (Tramadol Hydrochloride) की अवैध तस्करी (Illegal Trafficking) को विफल किया।
वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग (Department of Revenue–DoR) के अधीन सीबीएन (CBN) ने लगभग 30 मीट्रिक टन वज़न वाली 250 मि.ग्रा. क्षमता की ट्रामाडोल गोलियों की खेप जब्त की तथा बेंगलुरु के एक और कोच्चि के दो सहित तीन आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 (NDPS Act, 1985) के तहत गिरफ्तार किया। यह अभियान 10 से 20 जुलाई 2026 के बीच ग्वालियर, बेंगलुरु, दिल्ली और कोच्चि में चलाया गया, जिसमें राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence–DRI) ने भी समन्वय (Coordination) किया। प्रारंभिक जांच (Preliminary Investigation) के अनुसार यह खेप गिनी-बिसाऊ (Guinea-Bissau) के लिए भेजी जानी थी, लेकिन इसे लीबिया (Libya) की ओर मोड़ने (Diversion) की योजना थी।

3

हाल ही में चीन के 9वें लू शुन साहित्य पुरस्कार के कविता श्रेणी में वांग जिबिंग को सम्मानित किया गया है|

चीन (China) के जियांगसू (Jiangsu) प्रांत के 56 वर्षीय फूड डिलीवरी राइडर (Food Delivery Rider) वांग जिबिंग (Wang Jibing) को उनके चर्चित कविता संग्रह (Poetry Collection) 'लो फ्लाइट (Low Flight)' के लिए चीन के 9वें लू शुन साहित्य पुरस्कार (9th Lu Xun Literary Prize) के कविता श्रेणी (Poetry Category) में सम्मानित किया गया। 'लो फ्लाइट (Low Flight)' गिग अर्थव्यव्स्था से जुड़े डिलीवरी कर्मियों के संघर्ष और जीवन पर आधारित है। लू शुन साहित्य पुरस्कार (Lu Xun Literary Prize) चीन के सर्वोच्च (Highest) एवं प्रतिष्ठित (Prestigious) साहित्यिक सम्मानों (Literary Honours) में से एक है, जो हर चार वर्ष में प्रदान किया जाता है। वांग जिबिंग यह सम्मान पाने वाले पहले सक्रिय (Active) फूड डिलीवरी राइडर बने हैं।

4

हाल ही में भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर वी. एस. रथनवेल बने हैं|

कोयंबटूर के वी. एस. रथनवेल भारत के 99वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (Chess Grandmaster) बन गए हैं। उन्होंने असम में आयोजित तीसरे गुवाहाटी स्मार्ट सिटी अंतरराष्ट्रीय ओपन (3rd Guwahati Smart City International Open) में 2500 एलो रेटिंग (Elo Rating) का आंकड़ा पार कर यह उपलब्धि हासिल की। रथनवेल ने 2022 में ही ग्रैंडमास्टर के लिए आवश्यक तीनों जीएम नॉर्म्स (GM Norms) प्राप्त कर लिए थे, लेकिन 2500 एलो रेटिंग तक पहुँचने के लिए उन्हें लगभग चार वर्ष का इंतजार करना पड़ा।

5

हाल ही में 79वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 'पार्डो अल्ला करिएरा' से जेम्स ग्रे को सम्मानित किया जाएगा|

अमेरिकी फिल्म निर्माता (American Filmmaker) जेम्स ग्रे (James Gray) को 79वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव (Locarno Film Festival) में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (Lifetime Achievement Award) 'पार्डो अल्ला करिएरा (Pardo alla Carriera)' से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 9 अगस्त 2026 को प्रदान किया जाएगा, जिसके बाद उनकी नवीनतम फिल्म 'पेपर टाइगर (Paper Tiger)' तथा उनकी चर्चित फिल्मों 'वी ओन द नाइट (We Own the Night)' और 'टू लवर्स (Two Lovers)' का विशेष प्रदर्शन (Screening) किया जाएगा। वह 'लिटिल ओडेसा (Little Odessa)', 'द यार्ड्स (The Yards)', 'वी ओन द नाइट (We Own the Night)', 'टू लवर्स (Two Lovers)' और 'द इमिग्रेंट (The Immigrant)' जैसी प्रशंसित फिल्मों के निर्देशन (Direction) के लिए प्रसिद्ध हैं।

6

अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस 2026 20 जुलाई को मनाया गया|

अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day) प्रतिवर्ष 20 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation–FIDE) की 1924 में स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। इस दिवस का प्रस्ताव (Proposal) 1966 में यूनेस्को (UNESCO) ने दिया था, जबकि 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly–UNGA) ने इसे आधिकारिक मान्यता (Official Recognition) प्रदान की। इसका उद्देश्य रणनीतिक सोच (Strategic Thinking), आलोचनात्मक चिंतन (Critical Thinking) तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग (International Cooperation) को बढ़ावा देना है।

7

हाल ही में 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लिए भारत के पहले डेंगू टीके का नाम क्यूडेंगा है|

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organisation–CDSCO) ने 4 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लिए भारत के पहले डेंगू टीके (Dengue Vaccine) 'क्यूडेंगा (Qdenga)' को मंजूरी दे दी है। तकैदा जीएमबीएच (Takeda GmbH) द्वारा विकसित यह जीवित क्षीणित चतुर्संयोजक टीका (Live Attenuated Tetravalent Vaccine) डेंगू के सभी चार सीरोटाइप (Serotypes) से सुरक्षा प्रदान करता है। इसकी दो खुराक तीन माह के अंतराल पर दी जाती हैं। इस टीके का आयात (Import) तकैदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Takeda Biopharmaceuticals India Pvt. Ltd.) द्वारा किया जाएगा। क्यूडेंगा को पूर्व डेंगू संक्रमण (Prior Dengue Exposure) की परवाह किए बिना लगाया जा सकता है तथा इसके लिए पूर्व-टीकाकरण परीक्षण (Pre-vaccination Testing) की आवश्यकता नहीं होती।

8

हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (UK) के नए प्रधानमंत्री के रूप में एंडी बर्नहैम ने पदभार ग्रहण किया है|

एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) ने 20 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom–UK) के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। कीर स्टार्मर (Keir Starmer) के इस्तीफे (Resignation) के बाद राजा चार्ल्स तृतीय (King Charles III) ने एंडी बर्नहैम को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ग्रेटर मैनचेस्टर (Greater Manchester) के पूर्व मेयर (Former Mayor) एंडी बर्नहैम लेबर पार्टी (Labour Party) के निर्विरोध नेता चुने गए।

9

हाल ही में 2026 के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अजीत डोभाल को चुना गया है|

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor–NSA) अजीत डोभाल को 2026 के लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार (Lokmanya Tilak National Award) के लिए चुना गया है। उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी (Counter-terrorism) अभियानों, सीमा सुरक्षा (Border Security) तथा गुप्त अभियानों (Covert Operations) को सुदृढ़ करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 1 अगस्त को पुणे में लोकमान्य तिलक की 106वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। अजीत डोभाल भारत के सबसे लंबे समय तक कार्यरत (Longest-serving) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।

10

हाल ही में 'मिशन गोल्डन स्पाइस–एकीकृत लाकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना' मेघालय में शुरू की गई है|

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया तथा मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने 21 जुलाई 2026 को 'मिशन गोल्डन स्पाइस–एकीकृत लाकाडोंग हल्दी मूल्य श्रृंखला संवर्धन परियोजना (Mission Golden Spice – Integrated Lakadong Turmeric Value Chain Enhancement Project)' का शुभारंभ किया। 175.45 करोड़ रुपये की यह अभिसरण-आधारित (Convergence-led) पहल मेघालय में जीआई-टैग (GI-tagged) प्राप्त लाकाडोंग हल्दी (Lakadong Turmeric) की खेती तथा मूल्य श्रृंखला (Value Chain) के विकास के लिए शुरू की गई है। यह 2025–2030 की पाँच वर्षीय योजना है, जिसे दो चरणों—मूल्य श्रृंखला सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार एवं विस्तारकरण (Expansion & Scale-up)—में लागू किया जाएगा। लाकाडोंग हल्दी विश्व में प्राकृतिक रूप से सर्वाधिक करक्यूमिन (Curcumin) की मात्रा के लिए प्रसिद्ध है।

1

हाल ही में बिहार की पहली नदी जोड़ो परियोजना का शुभारंभ बेलवा–मीनापुर लिंक चैनल के रूप में किया गया है|

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिवहर जिले में राज्य की पहली नदी जोड़ो परियोजना (River Linking Project)—बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (Belwa–Minapur Link Channel)—का शुभारंभ किया। 130.88 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 68.80 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के तहत बागमती नदी (Bagmati River) के अतिरिक्त जल को बूढ़ी गंडक नदी (Burhi Gandak River) में भेजा जाएगा, जिससे शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर सहित उत्तरी बिहार के बाढ़ प्रभावित (Flood-prone) क्षेत्रों में बाढ़ का दबाव कम होगा।

2

हाल ही में भारत के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एकीकृत वर्टिकल विश्वविद्यालय परिसर का उद्घाटन चेन्नई में किया गया है|

चेन्नई के तिरुवनमियूर आईटी कॉरिडोर (IT Corridor) में भारत के पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता एकीकृत वर्टिकल विश्वविद्यालय परिसर (AI-integrated vertical university campus) का उद्घाटन किया गया। इस परिसर का शुभारंभ वेल्स इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एडवांस्ड स्टडीज (VELS Institute of Science, Technology & Advanced Studies–VISTAS) द्वारा किया गया। इसका उद्घाटन पद्मश्री श्रीधर वेंबु, मुख्य वैज्ञानिक एवं ज़ोहो कॉर्पोरेशन (Zoho Corporation) के सह-संस्थापक (Co-Founder) ने किया। यह परिसर एआई-सक्षम (AI-enabled) कक्षाओं (Classrooms), नवाचार स्टूडियो (Innovation Studios) तथा उद्योग–शिक्षा (Industry-Academia) केंद्रों से सुसज्जित (Equipped) है।

3

हाल ही में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के प्रारूप को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है|

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने 19 जुलाई 2026 को भोपाल के जगदीशपुर में आयोजित विशेष बैठक (Special Meeting) में समान नागरिक संहिता विधेयक (Uniform Civil Code–UCC Bill) के प्रारूप (Draft) को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इस विधेयक के तहत बहुविवाह (Polygamy) को अमान्य किया जाएगा, लिव-इन संबंधों (Live-in Relationships) का एक माह के भीतर पंजीकरण (Registration) अनिवार्य होगा तथा विवाह पंजीकरण (Marriage Registration) को ग्राम स्तर (Village Level) तक अनिवार्य बनाया जाएगा। हालांकि, अनुसूचित जनजातियों (Scheduled Tribes–STs) एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups–PVTGs) को इसके दायरे से पूर्णतः बाहर रखा गया है।

4

हाल ही में ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत 12 लाख पांडुलिपियों का सत्यापन कर देश में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश ने प्राप्त किया है|

ज्ञान भारतम मिशन (Gyan Bharatam Mission) के अंतर्गत मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग (Madhya Pradesh Archaeology Department) ने 1857 के विद्रोह (Revolt of 1857) से जुड़े अनेक ऐतिहासिक दस्तावेज (Historical Documents) खोजे हैं। इनमें तात्या टोपे के हस्ताक्षर (Signature) वाला 1857 का अभिलेख (Record), रानी लक्ष्मीबाई द्वारा बनवाया गया उनका मूल चित्र (Original Portrait), प्राचीन मानचित्र (Ancient Maps) तथा अन्य दुर्लभ पांडुलिपियाँ (Rare Manuscripts) शामिल हैं। इस मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश ने 12 लाख पांडुलिपियों (Manuscripts) का सत्यापन (Verification) कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

5

हाल ही में प्रदूषणकारी वाणिज्यिक वाहनों को बीएस-VI अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने हेतु परिवर्तन योजना के परिचालन दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी गई है|

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (Ministry of Housing and Urban Affairs–MoHUA) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region–NCR) में प्रदूषणकारी वाणिज्यिक वाहनों (Polluting Commercial Vehicles) को बीएस-VI (BS-VI) अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने हेतु 'परिवर्तन योजना' (PARIVARTAN Scheme) के परिचालन दिशा-निर्देश (Operational Guidelines) को मंजूरी दी है। इस योजना का क्रियान्वयन (Implementation) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (National Capital Region Planning Board–NCRPB) द्वारा किया जाएगा। योजना का कुल बजट 9,585 करोड़ रुपये है, जिसमें 5,041 करोड़ रुपये केंद्रीय सहायता (Central Support) के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इसका उद्देश्य वाहनों से होने वाले उत्सर्जन (Vehicular Emissions) को कम करना है।

6

हाल ही में असम में बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए ऑपरेशन जल राहत शुरू किया गया है|

असम में बाढ़ के चलते भारतीय सेना (Indian Army) ने बड़े पैमाने पर बचाव (Rescue) एवं राहत (Relief) कार्यों के लिए ‘ऑपरेशन जल राहत’ (Operation Jal Rahat) शुरू किया है।
इस अभियान के अंतर्गत भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (National Disaster Response Force–NDRF) तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (State Disaster Response Force–SDRF) को सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित (Flood-affected) जिलों—शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट —में तैनात किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फँसे लोगों का सुरक्षित बचाव, आवश्यक राहत सामग्री (Relief Materials) उपलब्ध कराना तथा राज्य सरकार के साथ समन्वय (Coordination) स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी (Effective) ढंग से संचालित करना है।

7

हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र पश्चिम बंगाल में स्थापित किया जा रहा है|

अमूल (Amul) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के सांकराइल स्थित फूड पार्क (Food Park) में विश्व का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र (World’s Largest Curd Production Plant) स्थापित कर रहा है। लगभग ₹700 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाला यह संयंत्र प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण करेगा तथा 1,000 मीट्रिक टन (10 लाख किलोग्राम) दही का दैनिक उत्पादन करेगा। यह एकीकृत डेयरी परिसर (Integrated Dairy Complex) अमूल की "श्वेत क्रांति 2.0 (White Revolution 2.0)" का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अवसर पर भारत टैक्सी (Bharat Taxi) और पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग (Department of Information Technology and Electronics – DoIT&E) के बीच राज्य में मोबिलिटी सेवाओं (Mobility Services) के संचालन एवं विस्तार के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान भी किया गया।
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालय (Registrar of Cooperative Societies) के कम्प्यूटरीकरण (Computerisation) के तहत विकसित ई-आरसीएस पोर्टल (e-RCS Portal) का भी शुभारंभ किया।

8

हाल ही में भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय ‘शब्दलोक’ का उद्घाटन कोलकाता में किया गया है |

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय (National Library) में भारत के पहले इमर्सिव भाषा संग्रहालय (Immersive Language Museum) ‘शब्दलोक (Shabdalok)’ का उद्घाटन किया। इस का विकास राष्ट्रीय पुस्तकालय (National Library) द्वारा केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय (Union Ministry of Culture) के अंतर्गत किया गया है। यह भारत का पहला इमर्सिव भाषा संग्रहालय है, जो देश की भाषाई विरासत (Linguistic Heritage) को प्रदर्शित करता है तथा मौखिक (Oral) और लिखित परंपराओं (Written Traditions) के विकासक्रम को इंटरैक्टिव (Interactive) और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रदर्शनों (Technology-driven Exhibits) के माध्यम से प्रस्तुत करता है।

9

हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर रोहित शर्मा बने हैं|

रोहित शर्मा 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) में इंग्लैंड (England) के विरुद्ध तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच (ODI) में 138 रन (110 गेंद) की शानदार पारी खेलकर लॉर्ड्स में वनडे शतक (ODI Century) लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए। 39 वर्ष 80 दिन की आयु में रोहित शर्मा अब सभी अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों (All International Formats) में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय (Oldest Indian) बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 38 वर्ष 327 दिन की आयु में अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। यह इंग्लैंड में उन का आठवाँ वनडे शतक था, जिससे उन्होंने इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

10

1

हाल ही में ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ का शुभारंभ उत्तर प्रदेश ने किया है|

उत्तर प्रदेश ने 15 जुलाई 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस-2026 (World Youth Skills Day 2026) के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ‘कौशल सेतु (Kaushal Setu)’ और ‘कौशल सारथी (Kaushal Sarathi)’ का शुभारंभ किया। कौशल सेतु, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (Uttar Pradesh Skill Development Mission – UPSDM) का डिजिटल पोर्टल (Digital Portal) है। यह प्रशिक्षण भागीदारों (Training Partners) के पंजीकरण (Registration) एवं पैनल में शामिल करने (Empanelment) की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, पेपरलेस तथा पारदर्शी बनाता है। कौशल सारथी (Kaushal Sarathi) एक ऐसा डिजिटल मंच है, जो युवाओं को उनके जिले में उपलब्ध प्रशिक्षण केंद्रों (Training Centres), पाठ्यक्रमों तथा प्रशिक्षण भागीदारों (Training Partners) की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है।

2

हाल ही में नीति आयोग ने 2026–2035 की अवधि के लिए ₹50,000 करोड़ के बायोइकोनॉमी ग्रोथ फंड का प्रस्ताव दिया है|

नीति आयोग (NITI Aayog) ने 2026–2035 की अवधि के लिए ₹50,000 करोड़ के बायोइकोनॉमी ग्रोथ फंड (BioEconomy Growth Fund) का प्रस्ताव दिया है। उद्देश्य: प्रयोगशाला अनुसंधान (Laboratory Research) और व्यावसायिक स्तर के विनिर्माण (Commercial-scale Manufacturing) के बीच मौजूद अंतर, जिसे "वैली ऑफ डेथ (Valley of Death)" कहा जाता है, को कम करना | यह प्रस्ताव "रोडमैप फॉर बिल्डिंग इंडिया ऐज़ ए लीडिंग बायोइकोनॉमी पावरहाउस बाय 2035 (Roadmap for Building India as a Leading BioEconomy Powerhouse by 2035)" शीर्षक से जारी नई रूपरेखा का हिस्सा है। इसका लक्ष्य भारत को 2035 तक विश्व की शीर्ष तीन जैव-प्रौद्योगिकी शक्तियों में शामिल करना है।

3

हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा कमीशन किया जाने वाला ‘मालवन’ माहे श्रेणी का पनडुब्बी रोधी उथले जल युद्धपोत है|

भारतीय नौसेना (Indian Navy) 22 जुलाई 2026 को माहे श्रेणी (Mahe-class) के पनडुब्बी रोधी उथले जल युद्धपोत (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft – ASW-SWC) ‘मालवन (Malvan)’ को नौसेना में कमीशन करेगी। यह इस श्रेणी का दूसरा युद्धपोत है। मालवन का निर्माण कोच्चि स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Limited – CSL) द्वारा 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ किया गया है। यह युद्धपोत तटीय जलक्षेत्र में दुश्मन की पनडुब्बियों (Hostile Submarines) और अन्य पानी के भीतर के खतरों (Underwater Threats) का पता लगाने, निगरानी करने तथा निष्क्रिय करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका कमीशनिंग समारोह वायु सेना प्रमुख ए. पी. सिंह तथा वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। मालवन का नाम पूर्व आईएनएस मालवन (INS Malvan) के सम्मान में रखा गया है, जो 1983 से 2003 तक भारतीय नौसेना में तटीय माइंसवीपर (Coastal Minesweeper) के रूप में सेवा में रहा था। यह नाम महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के ऐतिहासिक तटीय नगर मालवन को भी सम्मान देता है।

4

हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में डॉ. रघुराम राजन को नियुक्त किया गया है|

भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India – RBI) के पूर्व गवर्नर डॉ. रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व (U.S. Federal Reserve) की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स (Task Force) में नियुक्त किया गया है। फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) अमेरिका का केंद्रीय बैंक (Central Bank) है।
इस टास्क फोर्स का कार्य मौद्रिक नीति (Monetary Policy), डेटा विश्लेषण (Data Analysis), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) तथा फेडरल रिजर्व की बैलेंस शीट से संबंधित संरचना की समीक्षा (Review) करना है। उच्च मुद्रास्फीति (Inflation) से निपटने और आर्थिक नीतियों (Economic Policies) में सुधार के उद्देश्य से फेडरल रिजर्व ने तीन भारतीय मूल के विशेषज्ञों—डॉ. रघुराम राजन, राज चेट्टी और आशा शर्मा —को विभिन्न महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया है। फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष केविन वॉर्श (Kevin Warsh) द्वारा गठित पाँच विशेष टास्क फोर्स (Five Special Task Forces) में बैंक ऑफ इंग्लैंड (Bank of England) के पूर्व गवर्नर मर्विन किंग (Mervyn King), वॉलमार्ट (Walmart) के पूर्व सीईओ डग मैकमिलन (Doug McMillon) तथा नोबेल पुरस्कार विजेता थॉमस सार्जेंट (Thomas Sargent) जैसे वैश्विक विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

5

हाल ही में यूक्रेन का नया प्रधानमंत्री सेरही कोरेट्स्की को नियुक्त किया गया है|

यूक्रेन (Ukraine) की संसद ने सेरही कोरेट्स्की (Serhii Koretskyi) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वे पेशे से इंजीनियर (Engineer) और अर्थशास्त्री (Economist) हैं। उन्होंने इससे पहले किसी सरकारी पद पर कार्य नहीं किया है और उनका किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रहा है। मई 2025 से वे यूक्रेन की सबसे बड़ी सरकारी ऊर्जा कंपनी (State-owned Energy Company) नाफ्टोगाज़ (Naftogaz) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत थे।

6

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है|

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice) प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिवस 1998 में रोम संविधि (Rome Statute) को अपनाए जाने की स्मृति में मनाया जाता है, जिसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court – ICC) की स्थापना हुई।
उद्देश्य: दण्डमुक्ति (Impunity) के विरुद्ध संघर्ष, पीड़ितों के अधिकारों (Victims' Rights) को बढ़ावा देना तथा नरसंहार (Genocide), युद्ध अपराध (War Crimes) और मानवता के विरुद्ध अपराध (Crimes Against Humanity) के लिए जवाबदेही (Accountability) सुनिश्चित करना| इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस (Day of International Criminal Justice) या अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस (International Justice Day) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिवस को रोम संविधि की 2010 की कंपाला समीक्षा सम्मेलन (2010 Review Conference of the Rome Statute, Kampala) में आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई थी। यह वैश्विक समुदाय की कानून के शासन (Rule of Law) तथा विश्व शांति (Global Peace) के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

7

हाल ही में मनाया गया ‘कांग चिंगबा’ उत्सव मणिपुर का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव है|

मणिपुर में 16 जुलाई 2026 को वार्षिक कांग चिंगबा (Kang Chingba / Rath Yatra) उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के पारंपरिक रथों को खींचते हुए प्रार्थना और भजन-कीर्तन किए। मणिपुर के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सवों में से एक है। यह उत्सव लगभग 10 दिनों तक चलता है और मुख्य रूप से मैतेई हिंदू समुदाय (Meitei Hindu Community) द्वारा मनाया जाता है। इसे ओडिशा के पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) का स्थानीय स्वरूप माना जाता है।

8

हाल ही में आईसीसी (ICC) की नई गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का चेयरमैन देवजीत सैकिया को नियुक्त किया गया है|

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council – ICC) ने अपनी वार्षिक बैठक में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India – BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया को नई गवर्नेंस रिव्यू कमेटी (Governance Review Committee) का चेयरमैन (Chairman) नियुक्त किया है। इस समिति में उनके साथ क्रिकेट साउथ अफ्रीका (Cricket South Africa) के डॉ. मोहम्मद मूसाजी तथा ICC की स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) डॉ. रोस रिवाज भी सदस्य होंगे। गवर्नेंस रिव्यू कमेटी (Governance Review Committee) का उद्देश्य ICC के प्रशासनिक कार्यों (Administrative Functions) एवं संचालन तंत्र (Governance Framework) की समीक्षा कर उसमें सुधार के लिए सिफारिशें प्रस्तुत करना है।
देवजीत सैकिया को फ्रेंचाइजी लीग कमेटी (Franchise League Committee) का भी सदस्य बनाया गया है। इस नई समिति का मुख्य कार्य दुनिया भर में आयोजित टी-20 फ्रेंचाइजी लीगों (T20 Franchise Leagues) की निगरानी करना होगा। इस समिति की अध्यक्षता बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल करेंगे।

9

हाल ही में भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन (Jind Railway Station) से भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन (Hydrogen-powered Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह 10 कोचों वाली ट्रेन जींद–सोनीपत के 89 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संचालित होगी। यह लगभग दो घंटे में अपनी यात्रा पूरी करेगी तथा शून्य कार्बन उत्सर्जन (Zero Carbon Emissions) के साथ पर्यावरण-अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराएगी। ट्रेन में 2,400 किलोवाट क्षमता वाली हाइड्रोजन प्रोपल्शन प्रणाली (Hydrogen Propulsion System) का उपयोग किया गया है, जो ट्रेन के भीतर ही बिजली उत्पन्न करती है। इस प्रक्रिया का एकमात्र उप-उत्पाद जलवाष्प (Water Vapour) है। वर्तमान में जर्मनी (Germany), जापान (Japan), चीन (China) और संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) जैसे कुछ ही देश हाइड्रोजन ट्रेन तकनीक (Hydrogen Train Technology) का व्यावसायिक संचालन (Commercial Operation) कर रहे हैं या उसका परीक्षण (Testing) कर रहे हैं। इस पहल के साथ भारत भी हरित रेल परिवहन (Green Rail Mobility) अपनाने वाले चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है।

10

हाल ही में भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमान एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुँचे हैं|

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) के राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Jets) ऑस्ट्रेलिया (Australia) पहुँच गए हैं, जहाँ वे एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 (Exercise Pitch Black 2026) में भाग लेंगे। यह बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य 19 देशों की वायु सेनाओं के बीच परस्पर संचालन क्षमता (Interoperability) तथा संचालन सहयोग (Operational Cooperation) को बढ़ाना है। अभ्यास के दौरान जटिल युद्धाभ्यास (Combat-oriented Missions) किए जाएंगे। भारतीय दल में 4 राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Jets), 2 सी-17 परिवहन विमान (C-17 Transport Aircraft) तथा 120 से अधिक वायु योद्धा शामिल हैं। एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 का आयोजन उत्तरी ऑस्ट्रेलिया (Northern Australia) में स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (Royal Australian Air Force – RAAF) के डार्विन (Darwin), टिंडल (Tindal) और एम्बरली (Amberley) एयर बेस पर किया जाएगा।

1

हाल ही में बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2026 में पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक अमन सहरावत ने जीता है|

भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने हंगरी (Hungary) के बुडापेस्ट (Budapest) में आयोजित पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस एवं कोज़मा इस्तवान मेमोरियल 2026 (Polyák Imre, Varga János & Kozma István Memorial 2026) रेसलिंग टूर्नामेंट (Wrestling Tournament), बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2026 (Budapest Ranking Series 2026) में पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (Men’s Freestyle 57 kg) वर्ग का स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। फाइनल मुकाबले में उन्होंने जॉर्जिया (Georgia) के रोबर्टी डिंगाशविली (Roberti Dingashvili) को 13-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी प्रतियोगिता में दीपक ने पुरुष 61 किग्रा (Men’s 61 kg) और विशाल कालीरमाना ने पुरुष 65 किग्रा (Men’s 65 kg) वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता।

2

हाल ही में वर्ष 2025 के लिए 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार आर. वैरामुथु को प्रदान किया गया है|

प्रख्यात तमिल कवि एवं गीतकार (Eminent Tamil Poet and Lyricist) आर. वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए 60वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार (60th Jnanpith Award) प्रदान किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली के चिन्मय मिशन सभागार (Chinmaya Mission Auditorium) में डॉ. करण सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस सम्मान के अंतर्गत ₹11 लाख की नकद राशि (Cash Prize), प्रशस्ति पत्र (Citation) तथा वाग्देवी (Vagdevi) की कांस्य प्रतिमा (Bronze Statue) प्रदान की गई। आर. वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार बने हैं। उनसे पहले अखिलन को 1975 में और जयकांतन को 2002 में यह सम्मान मिल चुका है। वे मुख्य रूप से कविता (Poetry) के लिए सम्मानित होने वाले पहले तमिल साहित्यकार भी हैं। उनका उपन्यास ‘कल्लिकट्टु इथिकासम (Kallikattu Ithikasam)’ को वर्ष 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) से सम्मानित किया गया था।

3

हाल ही में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 का शुभारंभ पुरी में हुआ है|

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Lord Jagannath Rath Yatra) का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 को पुरी, ओडिशा में हुआ। यह नौ दिवसीय वार्षिक रथ उत्सव है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा भव्य रथों पर सवार होकर 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर ( Jagannath Temple) से गुंडिचा मंदिर (Gundicha Temple) तक यात्रा करते हैं।

4

हाल ही में मध्य प्रदेश से पहली अंतरराष्ट्रीय सीधी उड़ान अबू धाबी के लिए शुरू की गई है|

मध्य प्रदेश से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा (International Flight Service) का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates – UAE) की राजधानी अबू धाबी (Abu Dhabi) के लिए पहली सीधी उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे मध्य प्रदेश नागरिक उड्डयन नीति 2025 (Madhya Pradesh Civil Aviation Policy 2025) के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। यह सेवा राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर को सीधे अबू धाबी से जोड़ती है। यह उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) द्वारा संचालित की जाएगी और सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों (International Routes) पर संचालित प्रत्येक उड़ान के लिए ₹15 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

5

हाल ही में एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर के पुरुष एकल का खिताब जोआकिम चुआह ने जीता है|

एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर (HCL Squash PSA Challenger Tour) का आयोजन 15 जुलाई 2026 को इंडियन स्क्वैश अकादमी, चेन्नई में हुआ। पुरुष एकल (Men’s Singles) वर्ग में मलेशिया (Malaysia) के जोआकिम चुआह (Joachim Chuah) ने मिस्र (Egypt) के अधम रोश्दी (Adham Roshdy) को 3-0 से हराकर खिताब जीता। महिला एकल वर्ग में मिस्र (Egypt) की रुकैया ओथमान (Rouqaia Othman) ने दक्षिण कोरिया (South Korea) की ह्वाययोंग यूम (Hwayeong Eum) को 3-2 से हराकर महिला खिताब (Women’s Title) अपने नाम किया।

6

हाल ही में ‘नागरिक का समयबद्ध एवं सुगम सेवा वितरण अधिकार विधेयक, 2026’ दिल्ली सरकार द्वारा मंजूर किया गया है|

दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली नागरिक का समयबद्ध एवं सुगम सेवा वितरण अधिकार विधेयक, 2026 (Delhi Right of Citizen to Time-Bound and Ease of Delivery of Services Bill, 2026) को मंजूरी दे दी है। यह विधेयक वर्ष 2011 के कानून का स्थान लेगा और समय पर सरकारी सेवाएँ (Timely Delivery of Public Services) प्राप्त करना नागरिकों का कानूनी अधिकार (Legal Right) बनाएगा। इस विधेयक की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था अनावश्यक देरी (Avoidable Delay) करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना (Penalty) लगाने की है। यदि कोई अधिसूचित सेवा बिना उचित कारण निर्धारित समय में उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो संबंधित अधिकारी पर प्रति दिन ₹250 का जुर्माना लगाया जाएगा, जो अधिकतम ₹5,000 तक हो सकता है।

7

हाल ही में अग्निकुल कॉसमॉस ने अपने निदेशक मंडल में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. एस. सोमनाथ को नियुक्त किया है|

अग्निकुल कॉसमॉस (Agnikul Cosmos) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation – ISRO) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ को अपने निदेशक मंडल (Board) में पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी के आगामी मिशन-02 (Mission 02) से पहले की गई है। मिशन-02 का उद्देश्य: भारत की लॉन्च सेवाओं (Launch Services) के भविष्य को प्रभावित करने वाली दो महत्वपूर्ण अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों (Space Technologies) का परीक्षण करना| इस मिशन के तहत भारत में पहली बार ऑर्बिटल-श्रेणी (Orbital-class) के रॉकेट बूस्टर (Rocket Booster) की रिकवरी (Recovery) का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही एक ऐसे अपर स्टेज (Upper Stage) का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जो उपग्रह (Satellite) को कक्षा (Orbit) में स्थापित करने के बाद नष्ट होने के बजाय कक्षा में सक्रिय रहेगा।

8

हाल ही में झारखंड को 4 पारंपरिक उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ है|

झारखंड को अपनी चार पारंपरिक हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों के लिए भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) टैग प्राप्त हुआ है। ये चार उत्पाद हैं—भगैया सिल्क (Bhagaiya Silk), कुचाई सिल्क (Kuchai Silk), मुंडा आभूषण (Munda Jewellery) और झारखंड बांस शिल्प (Jharkhand Bamboo Craft)।
यह जीआई टैग राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development – NABARD) के सहयोग से प्राप्त हुआ है।

9

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) के लिए ₹62,500 करोड़ परिव्यय निर्धारित किया गया है|

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (Mobile Phone Manufacturing Scheme – MPMS) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए ₹62,500 करोड़ का परिव्यय (Outlay) निर्धारित किया गया है। यह योजना पाँच वर्षों FY 2026-27 से FY 2030-31 तक लागू रहेगी। इस योजना का लक्ष्य ₹39 लाख करोड़ मूल्य के मोबाइल फोन उत्पादन (Mobile Phone Production) को बढ़ावा देना, 60,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करना तथा निर्यात (Exports) और घरेलू मूल्य संवर्धन (Domestic Value Addition) को बढ़ाना है। योजना के तहत भारत में मोबाइल फोन निर्माण (Manufacturing) करने वाली कंपनियों को पात्र बिक्री पर 2.25% से 5% तक की प्रोत्साहन राशि (Incentive) दी जाएगी। इसके अलावा, मुख्य पुर्जों एवं उप-असेंबली (Key Components and Sub-assemblies) की घरेलू खरीद (Domestic Sourcing) बढ़ाने पर 1.5% तक अतिरिक्त प्रोत्साहन (Additional Incentive) मिलेगा। भारतीय ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए उत्पाद के डिजाइन एवं अनुसंधान एवं विकास (Design and Research & Development – R&D) पर पात्र बिक्री का 3% अतिरिक्त प्रोत्साहन (Additional Incentive) भी प्रदान किया जाएगा।

1

हाल ही में देश की पहली 'स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी' (अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा) का उद्घाटन भोपाल में किया गया है|

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जुलाई 2026 को भोपाल के क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में देश की पहली 'स्पेस एक्सप्लोरेशन गैलरी' (अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा Space Exploration Gallery) का उद्घाटन किया। उद्देश्य: आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों से छात्रों और आम जनता के बीच अंतरिक्ष विज्ञान, स्टेम (STEM) शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (National Council of Science Museums (NCSM) द्वारा विकसित इस गैलरी में मुंबई के नेहरू विज्ञान केंद्र (Nehru Science Centre in Mumbai) ने तकनीकी सहायता प्रदान की है। आगंतुक स्पेस वॉक, फ्लाइट सिम्युलेटर का अनुभव लेने के साथ ही चंद्रमा और मंगल ग्रह की त्रि-आयामी (3-D) सतह को देख सकते हैं।

2

हाल ही में 'द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स' का विमोचन सी. पी. राधाकृष्णन ने किया है|

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 'द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स' (The Voice of Justice: Justice Gavai Speaks) पुस्तक का विमोचन किया । यह पुस्तक सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति बी. आर. गवई के विभिन्न भाषणों और विचारों का संकलन है |

3

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 'सौश्रुतम् 2026' का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू ने किया है|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (All India Institute of Ayurveda (AIIA) in New Delhi) में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 'सौश्रुतम् 2026' (international seminar 'Saushrutam 2026') का उद्घाटन किया। सुश्रुत जयंती के अवसर पर आयोजित इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद और आधुनिक शल्य चिकित्सा (सर्जरी) का एकीकरण करना है। संस्थान में ₹14.5 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3-टेस्ला हाई-फील्ड एमआरआई प्रणाली (3-Tesla high-field MRI system) का भी उद्घाटन किया गया।

4

हाल ही में पुरातत्वविदों ने करीब 3,000 साल पुराना मकबरा मिस्र में खोजा है|

मिस्र के लक्सर (Luxor, Egypt) शहर में पुरातत्वविदों ने करीब 3,000 साल पुराना फराओ युग का एक मकबरा (pharaonic tomb) खोजा है। यह मकबरा 'पासेर' (Paser) नामक एक वरिष्ठ अधिकारी का माना जा रहा है। इसमें 'टी' (T) आकार का रॉक-कट चैपल (T-shaped rock-cut chapel) और रंगीन भित्ति चित्र मौजूद हैं, जो प्राचीन मिस्र के सामाजिक और धार्मिक जीवन को दर्शाते हैं। यह मकबरा लक्सर के पश्चिमी तट पर स्थित 'शेख अब्द अल-कुरना' (Sheikh Abd el-Qurna necropolis) नेक्रोपोलिस में मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मकबरा न्यू किंगडम काल (1550 ईसा पूर्व से 1069 ईसा पूर्व) के रामेसिड (Ramesside) काल का है। मकबरे के प्रवेश द्वार के बाद एक खुला प्रांगण है। इसके बाद चट्टान को काटकर बनाया गया एक 'T' आकार का चैपल है, और इसके नीचे दफन कक्ष (burial chambers) बनाए गए हैं। दीवारों पर उकेरे गए शिलालेखों में 'पासेर' नाम का उल्लेख है।यह पुरातात्विक खोज नीदरलैंड की लीडेन यूनिवर्सिटी (Leiden University) के एक डच मिशन द्वारा की गई है।

5

हाल ही में दुबारा खोजा गया "सियानैंथस हूकेरी" दुर्लभ हिमालयी पुष्प है|

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India – BSI) के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के मागो गाँव के निकट चूना घाटी में दुर्लभ हिमालयी पुष्प (Rare Himalayan Flower) सियानैंथस हूकेरी (Cyananthus hookeri) को दोबारा खोजा है। यह फूल लगभग 3,600 मीटर की ऊँचाई पर उगता है। भारत में इसे अंतिम बार 1867 में ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री (British Botanist) सर जोसेफ डाल्टन हूकर (Sir Joseph Dalton Hooker) ने सिक्किम में दर्ज किया था। सियानैंथस हूकेरी (Cyananthus hookeri) बेलफ्लावर कुल (Bellflower Family – Campanulaceae) का एक छोटा, बौना (Dwarf) और गुच्छेदार अल्पाइन शाकीय पौधा (Tuft-forming Alpine Herb) है, जो अपने आकर्षक बैंगनी-नीले (Purple-blue) फूलों के लिए जाना जाता है। वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र में इसके 50 से भी कम परिपक्व पौधे पाए हैं। इसलिए शोधकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature – IUCN) के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसे लुप्तप्राय (Endangered) श्रेणी में रखने की सिफारिश की है।

6

हाल ही में विश्व युवा कौशल दिवस 2026 15 जुलाई को मनाया गया है|

विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है। उद्देश्य: युवाओं को रोज़गार (Employment), सम्मानजनक कार्य (Decent Work) तथा उद्यमिता (Entrepreneurship) के लिए व्यावहारिक (Practical) और भविष्य-उन्मुख कौशल (Future-ready Skills) से सशक्त बनाने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना| इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA) ने वर्ष 2014 में की थी। यह दिवस तेजी से बदलती अर्थव्यवस्था (Economy) में व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (Technical and Vocational Education and Training – TVET), कैरियर तैयारी (Career Readiness) तथा युवा रोजगार (Youth Employment) को बढ़ावा देने पर विशेष बल देता है।

7

हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पंकज पवार को नियुक्त किया गया है|

जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) ने अपने प्रस्तावित 4 अरब अमेरिकी डॉलर के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering – IPO) से पहले पंकज पवार को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। उन्होंने किरण थॉमस का स्थान लिया है, जिन्होंने 23 मार्च 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
वह इस के साथ-साथ रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) के प्रबंध निदेशक (MD) का पद भी संभालते रहेंगे।

8

हाल ही में पहनने योग्य अमोनिया सेंसर नैनो एवं सॉफ्ट मैटर विज्ञान केंद्र में विकसित किया गया है|

भारतीय वैज्ञानिकों ने बेंगलुरु स्थित नैनो एवं सॉफ्ट मैटर विज्ञान केंद्र (Centre for Nano and Soft Matter Sciences – CeNS) में लचीला, स्व-ऊर्जा संचालित (Self-powered) और पहनने योग्य (Wearable) अमोनिया सेंसर (Ammonia Sensor) विकसित किया है, जो कमरे के तापमान पर कार्य करता है। यह सेंसर 319 पीपीबी (Parts Per Billion – ppb) जितनी कम अमोनिया सांद्रता (Concentration) का भी पता लगा सकता है।
यह उपकरण संकर वैनेडियम ऑक्साइड–वैनेडियम सल्फाइड नैनोसंरचना (Hybrid Vanadium Oxide–Vanadium Sulfide Nanostructure – VOx/VS₂) पर आधारित है, जिससे यह अमोनिया को प्रभावी ढंग से अवशोषित (Adsorb) कर कमरे के तापमान पर कार्य कर सकता है। यह सेंसर सुरक्षित, चेतावनी और खतरे के स्तरों के अनुसार पर्यावरणीय जोखिम की पहचान कर तुरंत अलर्ट जारी करता है, जिसके लिए किसी तकनीकी विशेषज्ञता (Technical Expertise) की आवश्यकता नहीं होती।

9

हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय लेखा परीक्षा के डिजिटलीकरण के लिए ‘दृष्टि’ प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया है|

मध्य प्रदेश सरकार ने पंचायतों की वित्तीय लेखा परीक्षा (Financial Audit) को पूरी तरह डिजिटल (Digital) बनाने के लिए दृष्टि (DRASHTI – Digital Remote Auditing System for Transparency & Insights) प्लेटफ़ॉर्म शुरू किया है। यह देश की अपनी तरह की पहली पहल है, जिसके माध्यम से पंचायतों का दूरस्थ वित्तीय ऑडिट (Remote Financial Audit) किया जाएगा। इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिए लेखा परीक्षक (Auditors) किसी भी पंचायत की आय और व्यय (Expenditure) से संबंधित अभिलेख (Records) को ऑनलाइन देखकर उनकी जांच कर सकेंगे। इस प्रणाली को पंचायती राज संचालनालय (Directorate of Panchayati Raj) ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre – NIC) के तकनीकी सहयोग से भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India – CAG) के मार्गदर्शन में विकसित किया है।
यह प्रणाली राज्य की 23,000 से अधिक ग्राम पंचायतों की वित्तीय लेखा परीक्षा को तेज़, सरल और अधिक पारदर्शी बनाएगी।

1

हाल ही में दिल्ली सरकार की ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना रखा गया है|

दिल्ली सरकार ने अपनी प्रमुख महिला वित्तीय सहायता योजना (Women Financial Assistance Scheme) ‘महिला समृद्धि योजना (Mahila Samriddhi Yojana)’ का आधिकारिक नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Lakshmi Yojana)’ कर दिया है। उद्देश्य: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इस नए नाम और योजना की रूपरेखा (Framework) को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (Direct Benefit Transfer – DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसका लाभ 21 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं को मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय (Annual Family Income) ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आवेदक (Applicant) कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की स्थायी निवासी (Permanent Resident) होनी चाहिए।

2

हाल ही में जारी ITTF पुरुष युगल विश्व रैंकिंग में विश्व नंबर-2 स्थान मानव ठक्कर और मानुष शाह ने हासिल किया है|

भारत के मानव ठक्कर और मानुष शाह ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (International Table Tennis Federation – ITTF) की नवीनतम पुरुष युगल विश्व रैंकिंग (Men’s Doubles World Rankings) में विश्व नंबर-2 (World No. 2) स्थान हासिल किया है। 3390 अंक के साथ वे अब वरिष्ठ विश्व रैंकिंग (Senior World Rankings) में किसी भी भारतीय खिलाड़ी या जोड़ी द्वारा हासिल की गई सर्वोच्च रैंकिंग (Highest Ranking) प्राप्त करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अर्चना कामथ और मनिका बत्रा की महिला युगल जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 2022 में विश्व नंबर-4 स्थान हासिल किया था। वर्तमान रैंकिंग में चीन (China) की जोड़ी लिन शिडोंग (Lin Shidong) और हुआंग यौझेंग (Huang Youzheng) 5160 अंकों के साथ शीर्ष (World No. 1) पर है।

3

हाल ही में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 2028–29 के लिए अस्थायी सदस्यता हेतु शांति अभियान शुरू किया है|

भारत ने 13 जुलाई 2026 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council – UNSC) में 2028–29 कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य (Non-Permanent Member) बनने के अपने आधिकारिक अभियान (Official Campaign) की शुरुआत की।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क (New York) स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (UN Headquarters) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ‘शांति: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 2028–29 के लिए भारत (SHANTI: India for the United Nations Security Council 2028–29)’ अभियान का शुभारंभ किया। SHANTI का अर्थ है ‘मानदंड, विश्वास और सत्यनिष्ठा के माध्यम से समग्र प्रगति सुनिश्चित करना (Securing Holistic Advancement through Norms, Trust, Integrity)’।

4

हाल ही में उत्तराखंड ने राज्य की पहली भौगोलिक संकेतक (GI) उत्पाद गैलरी का उद्घाटन हल्द्वानी में किया है|

उत्तराखंड ने हल्द्वानी स्थित वन प्रशिक्षण अकादमी (Forest Training Academy) में राज्य की पहली भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) उत्पाद गैलरी (GI Products Gallery) का उद्घाटन किया है। इस गैलरी में राज्य के 30 से अधिक GI टैग प्राप्त कृषि उत्पाद (Agricultural Products), पारंपरिक हस्तशिल्प (Traditional Handicrafts) तथा स्थानीय खाद्य उत्पाद (Local Food Products) प्रदर्शित किए गए हैं, ताकि पर्यटक, शोधकर्ता (Researchers) और प्रशिक्षु (Trainees) इनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। गैलरी में प्रदर्शित प्रमुख कृषि उत्पाद में बेडू (Bedu – Wild Fig), रामनगर लीची (Ramnagar Litchi), रामगढ़ आड़ू (Ramgarh Peach), मुनस्यारी सफेद राजमा (Munsiyari White Rajma), अल्मोड़ा लखौरी मिर्च (Almora Lakhori Chilli), बेरीनाग चाय (Berinag Tea), तेजपात (Tejpat – Indian Bay Leaf) तथा उत्तराखंड काला भट्ट (Uttarakhand Kala Bhat – Black Soybean) शामिल हैं।

5

हाल ही में एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अहमदाबाद में बनाया गया है|

12 जुलाई 2026 को अहमदाबाद ने मात्र एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनाया। इस अभियान में 25,000 से अधिक स्वयंसेवकों (Volunteers) ने भाड़ज क्षेत्र में लगभग 76,000 वर्ग मीटर भूमि पर मियावाकी पद्धति (Miyawaki Method) से पौधारोपण किया। इस उपलब्धि के साथ अहमदाबाद ने असम वन विभाग (Assam Forest Department) द्वारा 2023 में बनाए गए 3.31 लाख पौधे लगाने के विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह अभियान ‘मिशन 5 मिलियन ट्रीज़ (Mission 5 Million Trees)’ का हिस्सा था, जिसके तहत गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 1.25 करोड़ तथा अहमदाबाद नगर निगम (Ahmedabad Municipal Corporation – AMC) क्षेत्र में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

6

हाल ही में भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस सुदर्शिनी ने ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया है|

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के सेल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी (INS Sudarshini) ने बोस्टन (Boston) में आयोजित ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स (Grand Parade of Sails) में भाग लिया। न्यूयॉर्क (New York) में आयोजित सेल 4थ 250 (Sail 4th 250) समारोह में सफल भागीदारी के बाद आईएनएस सुदर्शिनी ने सेल बोस्टन 2026 (Sail Boston 2026) के उद्घाटन अवसर पर आयोजित इस भव्य समुद्री परेड में हिस्सा लिया। आईएनएस सुदर्शिनी ने 20 से अधिक देशों के 60 से अधिक टॉल शिप्स के अंतरराष्ट्रीय बेड़े के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेकर भारत का समुद्री सद्भावना दूत (Maritime Ambassador of Goodwill) के रूप में प्रतिनिधित्व किया। यह पोत 12 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक बोस्टन में आम जनता के लिए भी खुला रहा।

7

हाल ही में गुजरात के ऊंझा जीरा और सौंफ को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है|

गुजरात के प्रसिद्ध ऊंझा जीरा (Unjha Cumin/Jeera) और ऊंझा सौंफ (Unjha Fennel/Saunf/Variyali) को भारत सरकार द्वारा भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) टैग प्रदान किया गया है। इन दोनों उत्पादों का पंजीकरण (Registration) ऊंझा कृषि उपज मंडी समिति (Unjha Agricultural Produce Market Committee – APMC) के नाम से किया गया है। GI टैग मिलने से इन उत्पादों को कानूनी संरक्षण (Legal Protection) प्राप्त होगा तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में उनकी पहचान और विश्वसनीयता बढ़ेगी। इससे निर्यात प्रतिस्पर्धा (Export Competitiveness) में वृद्धि होने के साथ किसानों को अपने उत्पादों के लिए लगभग 20–30% अधिक मूल्य मिलने की संभावना है।

8

हाल ही में भारतीय रेलवे की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए रेल भूमि पोर्टल लॉन्च किया गया है|

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भूमि पोर्टल (Rail Bhoomi Portal) का शुभारंभ किया। उद्देश्य: भारतीय रेलवे की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया (Land Acquisition Process) को डिजिटल (Digitize), पारदर्शी (Transparent) और सरल (Streamlined) बनाना
यह समग्र वेब-आधारित मंच (Comprehensive Web-based Platform) सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (Centre for Railway Information Systems – CRIS) द्वारा विकसित किया गया है। इसके माध्यम से पहले अपनाई जाने वाली कागज़ आधारित प्रक्रिया (Paper-based Process) की जगह डिजिटल प्रणाली (Digital System) लागू की गई है। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस पोर्टल के उपयोग से भूमि अधिग्रहण में लगने वाले समय में लगभग 30–40% की कमी आएगी, जिससे रेलवे की अवसंरचना परियोजनाओं (Infrastructure Projects) को तेजी से पूरा करने में सहायता मिलेगी।

1

हाल ही में मन्नथु पद्मनाभन की प्रतिमा का अनावरण नई दिल्ली में किया गया है|

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित मन्नम इंटरनेशनल सेंटर में समाज सुधारक (Social Reformer) एवं स्वतंत्रता सेनानी मन्नाथु पद्मनाभन की प्रतिमा (Statue) का अनावरण किया तथा मन्नम स्मृति मंडपम (Mannam Smrithi Mandapam) का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन नायर सर्विस सोसाइटी (Nair Service Society – NSS), दिल्ली द्वारा किया गया। मन्नाथु पद्मनाभ पिल्लै, जिन्हें मन्नाथु पद्मनाभन के नाम से जाना जाता है, केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक और जनआंदोलन के नेता थे। उन्होंने 31 अक्टूबर 1914 को नायर सर्विस सोसाइटी (NSS) की स्थापना की थी। इस संगठन का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक सुधार, आत्मनिर्भरता (Self-reliance) और सामुदायिक सेवा (Community Service) के माध्यम से समाज का उत्थान करना था।

2

हाल ही में 2026 ब्रिटिश ग्रां प्री का खिताब चार्ल्स लेक्लेर ने जीता है|

फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर (Charles Leclerc, Ferrari) ने सिल्वरस्टोन (Silverstone) में आयोजित 2026 ब्रिटिश ग्रां प्री (2026 British Grand Prix) का खिताब जीता। मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल (George Russell, Mercedes) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि फेरारी के लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह चार्ल्स लेक्लेर की 2026 सीज़न की पहली जीत, ब्रिटिश ग्रां प्री (British Grand Prix) में पहली जीत तथा उनके फॉर्मूला 1 करियर की नौवीं जीत है। इस जीत के साथ फेरारी ने फॉर्मूला 1 ग्रां प्री इतिहास में अपनी 250वीं जीत भी दर्ज की।

3

हाल ही में विम्बलडन 2026 का पुरुष एकल खिताब जैनिक सिनर ने जीता है|

विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी इटली के जैनिक सिनर (Jannik Sinner, Italy) ने ऑल इंग्लैंड क्लब (All England Club) में खेले गए फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव (Alexander Zverev, Germany) को हराकर विम्बलडन 2026 (Wimbledon 2026) का पुरुष एकल (Men’s Singles) खिताब जीता। यह उनका लगातार दूसरा विम्बलडन पुरुष एकल खिताब, पाँचवाँ ग्रैंड स्लैम एकल (Grand Slam Singles) खिताब है। इसके साथ ही वे विम्बलडन पुरुष एकल खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले 10वें खिलाड़ी भी बन गए। महिला युगल (Women’s Doubles): चीन की गुओ हान्यू (Guo Hanyu, China) और फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविच (Kristina Mladenovic, France)|

4

हाल ही में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र का आधिकारिक नाम बदलकर कर्तव्य भवन क्षेत्र रखा गया है|

नई दिल्ली स्थित सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास क्षेत्र (Central Vista Redevelopment Area) का आधिकारिक नाम बदलकर कर्तव्य भवन क्षेत्र (Kartavya Bhawan Area) या कर्तव्य भवन कॉम्प्लेक्स (Kartavya Bhawan Complex) कर दिया जाएगा। इस निर्णय की घोषणा केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने की।

5

प्रथम एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल 3 स्वर्ण पदक जीते हैं|

चीन के ओरडोस (Ordos, China) में आयोजित प्रथम एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 (1st Asian U23 Athletics Championships 2026) में भारत ने 3 स्वर्ण (Gold), 4 रजत (Silver) और 9 कांस्य (Bronze) सहित कुल 16 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया। श्रावणी सचिन सांगले भारत की सबसे सफल एथलीट रहीं। उन्होंने तीन पदक जीते, जिनमें मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले (Mixed 4×400m Relay) और महिला 4×400 मीटर रिले (Women’s 4×400m Relay) में 2 स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर बाधा दौड़ (400m Hurdles) में एक कांस्य पदक (Bronze Medal) शामिल है।
भारत के स्वर्ण पदक विजेता (Gold Medal Winners):
मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले (Mixed 4×400m Relay) – आस्तिक प्रधान, संद्रामोल साबू, सेतु मिश्रा और श्रावणी सचिन सांगले | पुरुष भाला फेंक (Men’s Javelin Throw) – आनंद सिंह | महिला 4×400 मीटर रिले (Women’s 4×400m Relay) – श्रावणी सचिन सांगले, संद्रामोल साबू, प्रवल्लिका नरिमल्ला और नोफिसा खातून | चीन ने 23 स्वर्ण सहित कुल 51 पदकों के साथ पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया। जापान (Japan) 7 स्वर्ण और कुल 22 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan) 5 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

6

हाल ही में लद्दाख में 17 नई तहसीलों का गठन किया गया है|

लद्दाख के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने तहसीलों (Tehsils) और राजस्व गांवों (Revenue Villages) के व्यापक पुनर्गठन (Reorganisation) एवं युक्तिकरण (Rationalisation) को मंजूरी दी है। इसके तहत 17 नई तहसीलों का गठन किया गया है, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में तहसीलों की कुल संख्या 15 से बढ़कर 32 हो गई है। यह कदम हाल ही में बनाए गए पाँच नए जिलों – नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर और द्रास – को प्रभावी रूप से संचालित (Operationalisation) करने के लिए उठाया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार लेह जिले में 5 तहसीलें, कारगिल में 7, चांगथांग में 4, नुब्रा में 6, ज़ांस्कर में 4, शाम में 5 तथा द्रास जिले में 1 तहसील होगी।

7

हाल ही में नाबार्ड ने ग्रामोदयम ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू किया है|

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development – NABARD) ने ‘ग्रामोदयम (Gramodyam)’ नामक ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम (Rural Entrepreneurship Development Programme) शुरू किया है। उद्देश्य: अगले तीन वर्षों में लगभग 4,000 ग्रामीण उद्यमियों को तैयार करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना | यह कार्यक्रम कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के अंतर्गत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (National Skill Development Corporation – NSDC) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जबकि इंस्टीट्यूट फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (Institute for Industrial Development – IID) इसका कार्यान्वयन भागीदार (Implementation Partner) है। इस पहल का शुभारंभ 13 जुलाई 2026 को नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर इसके अध्यक्ष डॉ. शाजी के. वी. ने किया। यह कार्यक्रम डिजिटल-फर्स्ट हाइब्रिड मॉडल (Digital-first Hybrid Model) पर आधारित है, ताकि पूरे देश में इसकी पहुँच सुनिश्चित की जा सके। इसके अंतर्गत मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन (Psychometric Assessment), परामर्श (Counselling), उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (Entrepreneurship Development Training), उद्योग-विशिष्ट कौशल प्रशिक्षण (Industry-specific Skill Programmes), मार्गदर्शन (Mentoring) तथा उद्यम स्थापित करने में सहायता (Enterprise Setup Assistance) प्रदान की जाएगी।

8

हाल ही में दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है|

उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) में 25 से 27 जून 2026 के बीच आयोजित चौथी गैंडा गणना (Fourth Rhino Census) के अनुसार गैंडों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। हाल के वर्षों में 3 गैंडों की मृत्यु के बावजूद इस गणना में कुल 5 गैंडों की वृद्धि दर्ज की गई। वर्तमान में रिजर्व में 17 वयस्क नर, 25 वयस्क मादा और एक वर्ष से अधिक आयु के 11 शावक (Calves) हैं।

9

हाल ही में दिवंगत पूमणि को अग्नादी उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध तमिल लेखक पूमणि का 12 जुलाई 2026 को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे ग्रामीण जीवन और सामाजिक यथार्थ (Social Realities) के सजीव चित्रण के लिए प्रसिद्ध थे। उनका चर्चित उपन्यास ‘अग्नादी (Agnaadi)’ वर्ष 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) से सम्मानित हुआ था। उनके एक अन्य प्रसिद्ध उपन्यास ‘वेक्कई (Vekkai)’ पर आधारित ‘असुरन (Asuran)’ फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें अभिनेता धनुष ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होनें नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Film Development Corporation of India – NFDC) के लिए ‘करुवेलम पूक्कल (Karuvelam Pookkal)’ फिल्म का निर्देशन (Direction) भी किया था।

1

हाल ही में नाबार्ड (NABARD) ने 28 नए पारंपरिक उत्पादों के भौगोलिक संकेतक (GI) पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है|

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development – NABARD) ने 28 नए पारंपरिक उत्पादोंको भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) टैग दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही NABARD के सहयोग से अब तक देशभर के 176 उत्पादों को GI टैग मिल चुका है। नए GI टैग प्राप्त उत्पादों में हस्तशिल्प (Handicrafts), हथकरघा वस्त्र (Handloom Textiles), बाँस शिल्प (Bamboo Crafts), धातु शिल्प (Metal Crafts), मिट्टी के शिल्प (Pottery), चित्रकला (Paintings) तथा पारंपरिक वाद्य यंत्र (Traditional Musical Instruments) शामिल हैं।

2

एयरो इंडिया 2027 आयोजन की नोडल एजेंसी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को चुना गया है|

एयरो इंडिया 2027 (Aero India 2027) का आयोजन 8 से 12 फरवरी 2027 तक येलहंका वायुसेना स्टेशन (Yelahanka Air Force Station), बेंगलुरु में किया जाएगा। यह एशिया के सबसे बड़े एयर शो (Asia’s Largest Airshow) का 16वाँ संस्करण होगा, जिसमें एयरोस्पेस (Aerospace) और रक्षा प्रौद्योगिकी (Defence Technologies) के नवीनतम विकास का प्रदर्शन किया जाएगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited – HAL) को रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग (Department of Defence Production) की ओर से इस आयोजन की नोडल एजेंसी (Nodal Agency) नियुक्त किया गया है। इस कार्य में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited – BEL) भी सहयोग करेगा। इस बीच, भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन (Annual Defence Production) वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY 2025-26) में बढ़कर रिकॉर्ड ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुँच गया। यह वित्तीय वर्ष 2024-25 के ₹1.54 लाख करोड़ की तुलना में 15.6% अधिक है। वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 में रक्षा उत्पादन ₹84,643 करोड़ था, जिसके मुकाबले पाँच वर्षों में इसमें लगभग 110% की वृद्धि दर्ज की गई है।

3

हाल ही में आईएनएस महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल किया गया है|

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने स्वदेश निर्मित उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस महेंद्रगिरि (INS Mahendragiri)’ को पूर्वी बेड़े (Eastern Fleet) में शामिल किया है। इसका औपचारिक शामिलीकरण समारोह विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।
आईएनएस महेंद्रगिरि प्रोजेक्ट-17ए (Project 17A) के तहत निर्मित छठा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है। इस श्रृंखला का पहला युद्धपोत ‘आईएनएस नीलगिरि (INS Nilgiri)’ जनवरी 2025 में कमीशन किया गया था। इसके बाद ‘आईएनएस उदयगिरि (INS Udaygiri)’ और ‘आईएनएस हिमगिरि (INS Himgiri)’ अगस्त 2025 में, ‘आईएनएस तारागिरि (INS Taragiri)’ अप्रैल 2026 में तथा ‘आईएनएस दुनागिरि (INS Dunagiri)’ जून 2026 में नौसेना में शामिल किए गए। इस युद्धपोत को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो (Warship Design Bureau) द्वारा डिजाइन किया गया है तथा इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders Limited – MDL), मुंबई ने किया है। यह फ्रिगेट ब्रह्मोस (BrahMos) सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल (Surface-to-Surface Missile) से लैस किया जा सकता है, जिसे दुनिया की सबसे तेज और घातक क्रूज़ मिसाइलों (Cruise Missiles) में से एक माना जाता है। इस युद्धपोत का आदर्श वाक्य ‘माइटी–मैजेस्टिक–मैचलैस (Mighty–Majestic–Matchless)’ है। इसका नाम पूर्वी घाट (Eastern Ghats) की प्रसिद्ध महेंद्रगिरि पर्वतमाला के नाम पर रखा गया है।

4

हाल ही में WDMMA की ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 में भारतीय वायुसेना ने तीसरा स्थान हासिल किया है|

69.4 अंक के साथ भारतीय वायुसेना (Indian Air Force – IAF) को वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री एयरक्राफ्ट (World Directory of Modern Military Aircraft – WDMMA) की ग्लोबल एयर पावर्स रैंकिंग 2026 (Global Air Powers Rankings 2026) में संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) और रूस (Russia) के बाद तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इस सूची में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (China's People’s Liberation Army Air Force – PLAAF) चौथे स्थान पर रही। भारतीय वायुसेना के पास कुल 1,716 विमान हैं, जिनमें 542 लड़ाकू विमान (Fighter Jets), 498 हेलीकॉप्टर (Helicopters), 282 परिवहन विमान (Transport Aircraft) तथा 374 प्रशिक्षण विमान (Trainer Aircraft) शामिल हैं। भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण के तहत 180 तेजस एमके-1ए (Tejas Mk-1A) लड़ाकू विमानों को शामिल करने तथा 114 अतिरिक्त राफेल (Rafale) लड़ाकू विमान खरीदने की योजना है। WDMMA वायुसेनाओं का मूल्यांकन ट्रू वैल्यू रेटिंग (True Value Rating – TVR) नामक अपनी विशेष मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर करता है। इस रैंकिंग में 103 देशों की 129 वायु सेवाओं (Air Services) का आकलन किया जाता है तथा 48,000 से अधिक विमानों पर नज़र रखी जाती है। इस प्रणाली में संयुक्त राज्य वायुसेना (United States Air Force – USAF) का 242.9 अंक के साथ सर्वोच्च TVR स्कोर है।

5

हाल ही में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया है|

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 11 जुलाई को नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय (Jayaprakash Narayan Library) का उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (New Delhi Municipal Council – NDMC) द्वारा विकसित एक तीन मंजिला मल्टीमीडिया एवं डिजिटल ज्ञान केंद्र (Multimedia and Digital Knowledge Centre) है। यहाँ 32,000 से अधिक मुद्रित पुस्तकें (Physical Books) उपलब्ध हैं तथा ई-लाइब्रेरी (E-Library) के माध्यम से लगभग एक करोड़ डिजिटल पुस्तकों (Digital Books) तक पहुँच की सुविधा प्रदान की गई है। पूरे पुस्तकालय परिसर में निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध है। यह पुस्तकालय ओपैक (Online Public Access Catalogue – OPAC) के माध्यम से राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय भारत (National Digital Library of India – NDLI) से भी जुड़ा होगा, जिससे पाठकों को देशभर के डिजिटल ज्ञान संसाधनों तक आसान पहुँच प्राप्त होगी।

6

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने डाक विभाग के साथ भारत का सबसे बड़ा ग्राम-स्तरीय टेलीकॉम नेटवर्क गुणवत्ता प्रदर्शन सर्वेक्षण करने के लिए साझेदारी की है|

डाक विभाग (Department of Posts DoP) और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India TRAI) ने नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत भारत के 5.68 लाख से अधिक गांवों में मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन (Mobile Network Performance) का आकलन करने के लिए देशव्यापी ऐप-आधारित सर्वेक्षण (Nationwide App-based Survey) किया जाएगा।
यह भारत का गांव स्तर पर होने वाला सबसे बड़ा दूरसंचार नेटवर्क प्रदर्शन सर्वेक्षण (Telecom Network Performance Survey) होगा।

7

हाल ही में दिवंगत पार्श्व गायिका एस. जानकी को दक्षिण भारत की कोकिला से जाना जाता था|

दक्षिण भारत की कोकिला (Nightingale of the South) के नाम से प्रसिद्ध तथा स्नेहपूर्वक “जानकी अम्मा” कहलाने वाली महान पार्श्व गायिका (Playback Singer) एस. जानकी का मैसूर में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एस. जानकी ने अपने पार्श्व गायन की शुरुआत 1957 में की थी। अपने लंबे संगीत करियर में उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित लगभग 20 भाषाओं में अनुमानित 48,000 गीत रिकॉर्ड किए। उन्हें अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) तथा विभिन्न भारतीय भाषाओं में रिकॉर्ड 33 राज्य फिल्म पुरस्कार (State Film Awards) प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त उन्हें कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार (Karnataka Rajyotsava Award), पद्म भूषण (Padma Bhushan) तथा मैसूर विश्वविद्यालय (University of Mysore) द्वारा मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) से भी सम्मानित किया गया।
वर्ष 2013 में उन्होंने पद्म भूषण, जो भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, यह कहते हुए स्वीकार करने से इनकार कर दिया था कि यह सम्मान उन्हें बहुत देर से दिया जा रहा है।

8

हाल ही में डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शीर्ष तीन में स्थान बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी सर्वेश कुशारे बने हैं|

भारतीय ऊँची कूद खिलाड़ी सर्वेश कुशारे ने मोनाको डायमंड लीग 2026 (Monaco Diamond League 2026), जिसे आधिकारिक रूप से मीटिंग हरक्यूलिस (Meeting Herculis) कहा जाता है, की पुरुष ऊँची कूद (Men’s High Jump) स्पर्धा में 2.26 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में यूक्रेन के ओलेह डोरोशचुक (Oleh Doroshchuk,Ukraine) ने 2.32 मीटर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के जैक किमानी (Jack Kimani, Great Britain) ने 2.30 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ सर्वेश कुशारे डायमंड लीग (Diamond League) एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शीर्ष तीन में स्थान बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले डिस्कस थ्रो (Discus Throw) खिलाड़ी विकास गौड़ा, भाला फेंक (Javelin Throw) के स्टार नीरज चोपड़ा तथा लॉन्ग जंप (Long Jump) खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

9

हाल ही में 19वें गवर्नर ताइक्वांडो कप 2026 का उद्घाटन इम्फाल में किया गया है|

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने 11 जुलाई को इम्फाल के खुमान लम्पाक इंडोर स्टेडियम (Khuman Lampak Indoor Stadium) में 19वें गवर्नर ताइक्वांडो कप 2026 (19th Governor’s Taekwondo Cup 2026) का उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑल मणिपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन (All Manipur Taekwondo Association) द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता 15 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसमें 29 इकाइयों (Units) के 1,141 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 691 पुरुष और 450 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

1

उड़ान योजना के तहत एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा श्रीकाकुलम में स्थापित किया जाएगा|

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले को उड़ान (UDAN – Ude Desh Ka Aam Nagrik) योजना के तहत एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा (Greenfield Airport) स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित हवाई अड्डा मंदासा मंडल (Mandasa Mandal) में स्थापित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य श्रीकाकुलम को मिनी एविएशन हब (Mini Aviation Hub) के रूप में विकसित करते हुए क्षेत्र में हवाई संपर्क (Air Connectivity) और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
हालांकि, इस परियोजना का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPI(M)] ने विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि इससे उद्दानम क्षेत्र में होने वाली काजू (Cashew) और नारियल (Coconut) की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 15 नवंबर 2025 को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India – AAI) और आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Andhra Pradesh Airport Development Corporation) के बीच श्रीकाकुलम में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए एक समझौता (Agreement) हुआ था। परियोजना का व्यवहार्यता सर्वेक्षण (Feasibility Survey) पूरा हो चुका है और हवाई अड्डे का निर्माण 1,383 एकड़ भूमि पर दो चरणों (Two Phases) में किया जाएगा।

2

ग्लोबल लाइवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में भारतीय शहर नई दिल्ली ने शीर्ष स्थान हासिल किया है|

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit – EIU) द्वारा जारी ग्लोबल लाइवेबिलिटी इंडेक्स 2026 (Global Liveability Index 2026) में नई दिल्ली को 173 शहरों में 120वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली का कुल स्कोर 48.1 रहा। विभिन्न मानकों में नई दिल्ली को शिक्षा (Education) में 66.7, अवसंरचना (Infrastructure) में 58.9, स्वास्थ्य सेवाओं (Healthcare) में 41.7 तथा संस्कृति एवं पर्यावरण (Culture and Environment) में 35.4 अंक प्राप्त हुए। भारत के अन्य शहरों में मुंबई 121वें, चेन्नई 123वें और बेंगलुरु 127वें स्थान पर रहे। ये सभी भारतीय शहर वैश्विक शीर्ष 100 (Global Top 100) में स्थान बनाने में असफल रहे। रिपोर्ट के अनुसार कोपेनहेगन, डेनमार्क (Copenhagen, Denmark) लगातार दूसरे वर्ष विश्व का सबसे रहने योग्य शहर (World's Most Liveable City) बना रहा। उसे 98 का कुल स्कोर प्राप्त हुआ, जिसमें स्थिरता (Stability), शिक्षा (Education) और अवसंरचना (Infrastructure) में पूर्ण अंक मिले। इसके बाद वियना (Vienna) दूसरे, ज्यूरिख (Zurich) तीसरे, मेलबर्न (Melbourne) चौथे और जेनेवा (Geneva) पाँचवें स्थान पर रहे। शीर्ष 10 में सिडनी (Sydney), ओसाका (Osaka), ऑकलैंड (Auckland), एडिलेड (Adelaide) और टोक्यो (Tokyo) भी शामिल रहे।

3

हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने कर्नाटक में थोरियम युक्त एक दुर्लभ खनिज भंडार की पहचान की है|

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India – GSI) द्वारा किए गए खनिज सर्वेक्षण में कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक (Gundlupet Taluk) में थोरियम (Thorium) युक्त एक दुर्लभ खनिज भंडार की पहचान की गई है। खान एवं भूविज्ञान विभाग (Department of Mines and Geology) के चामराजनगर के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक राजेश के अनुसार, वर्ष 2025में किए गए सर्वेक्षण में कूटानूर तथा गुंडलुपेट नगर के बाहरी क्षेत्र में मोनाज़ाइट (Monazite) के भंडार मिले हैं, जो थोरियम और यूरेनियम (Uranium) युक्त एक दुर्लभ खनिज है। यह सर्वेक्षण 700 एकड़ से अधिक क्षेत्र में किया गया, जिसमें लगभग 20 एकड़ क्षेत्र को मुख्य भंडार (Core Area) के रूप में चिन्हित किया गया है। मोनाज़ाइट (Monazite) लाल-भूरे रंग का एक दुर्लभ खनिज है और थोरियम तथा यूरेनियम का प्रमुख स्रोत माना जाता है। थोरियम एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला रेडियोधर्मी धातु (Radioactive Metal) है, जिसे भविष्य के उन्नत परमाणु ऊर्जा उत्पादन (Advanced Nuclear Power Generation) के लिए एक संभावित वैकल्पिक परमाणु ईंधन माना जाता है। यूरेनियम की तुलना में थोरियम को अधिक पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) माना जाता है, क्योंकि यह उत्सर्जन को कम करने में सहायक है।

4

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने तमिलनाडु के मंदिरों से जुड़ी तीन प्राचीन मूर्तियों एवं धार्मिक धरोहरों को लौटाने की घोषणा की है|

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने तमिलनाडु के मंदिरों से संबंधित 11वीं और 12वीं शताब्दी (11th–12th Century) की तीन प्राचीन मूर्तियों एवं धार्मिक धरोहरों (Antiquities) को भारत को वापस लौटाने का निर्णय लिया है। ये सभी वस्तुएँ मूल रूप से तमिलनाडु के मंदिरों से संबंधित हैं और इन्हें अवैध रूप से विदेश ले जाया गया था। वापस लाई जा रही धरोहरों में 11वीं शताब्दी का चोलकालीन (Chola-era) देवी भद्रकाली का कांस्य त्रिशूल (Bronze Trident), 11वीं–12वीं शताब्दी की ग्रेनाइट नंदी प्रतिमा (Granite Nandi Idol) तथा 12वीं शताब्दी की षडानन कार्तिकेय (Six-headed Karthikeya) की बेसाल्ट प्रतिमा (Basalt Sculpture) शामिल हैं। ये सभी कलाकृतियाँ नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया (National Gallery of Australia) तथा आर्ट गैलरी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (Art Gallery of New South Wales – NSW) के संग्रह का हिस्सा थीं।

5

एआईएसएचई (AISHE) 2023-24 रिपोर्ट के अनुसार उच्च शिक्षा सकल नामांकन अनुपात (GER) में तमिलनाडु ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है|

केंद्रीय सरकार द्वारा जारी अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (All India Survey on Higher Education – AISHE) 2023-24 के अनुसार तमिलनाडु ने उच्च शिक्षा सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio – GER) में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य में 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 52.3% युवाओं ने विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र (Degree, Diploma and Certificate) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। यह पहली बार है जब तमिलनाडु का GER 50% के आंकड़े को पार कर गया है। राज्य का GER पिछले वर्ष की तुलना में 3.2 प्रतिशत अंक बढ़ा है।
राज्य में 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 68.4 लाख युवाओं में से 35.8 लाख उच्च शिक्षा में नामांकित हैं। इनमें 53.1% लड़कियाँ तथा 51.6% लड़के डिग्री एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। राज्य में 2,983 कॉलेज हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 70 अधिक हैं। कल नामांकन अनुपात (GER) 18–23 वर्ष आयु वर्ग की उस जनसंख्या का प्रतिशत दर्शाता है जो उच्च शिक्षा संस्थानों में नामांकित है।

6

हाल ही में विश्व बैंक ने भारतीय योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है|

विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल (World Bank's Board of Executive Directors) ने भारत की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar) के तहत रूफटॉप सौर ऊर्जा कार्यक्रम (Solar Rooftop Programme) के विस्तार के लिए 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD 890 Million) की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। इस वित्तीय पैकेज में अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (International Bank for Reconstruction and Development – IBRD) से 820 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण, क्लीन टेक्नोलॉजी फंड (Clean Technology Fund – CTF) से 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर का रियायती ऋण तथा IBRD के लिवेबल प्लेनेट फंड (Livable Planet Fund) से 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान (Grant) शामिल है। इसके अतिरिक्त, विश्व बैंक इस योजना के लिए 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की निजी वित्तीय सहायता (Private Financing) भी वाणिज्यिक ऋणों (Commercial Loans) के रूप में जुटाएगा, जिससे अधिक से अधिक परिवारों को अपने घरों पर सौर रूफटॉप स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

7

हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने मंगलुरु में रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है|

भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (Public Sector Company) ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation – ONGC) ने देश के रणनीतिक कच्चे तेल भंडार (Strategic Crude Oil Reserves) के विस्तार को मंजूरी देते हुए कर्नाटक के मंगलुरु में 17.5 लाख टन अतिरिक्त भंडारण क्षमता (storage capacity) विकसित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (Indian Strategic Petroleum Reserves Limited – ISPRL), जो भारत के रणनीतिक कच्चे तेल भंडार का प्रबंधन करती है, की कुल भंडारण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वर्तमान में ISPRL देश के पूर्वी एवं पश्चिमी तट पर स्थित तीन भूमिगत भंडारण केंद्रों (Underground Storage Facilities) का संचालन करती है, जिनकी संयुक्त क्षमता 5.33 मिलियन टन है। इसके अतिरिक्त, दो नई परियोजनाएँ निर्माणाधीन हैं, जिनसे 6.5 मिलियन टन अतिरिक्त क्षमता जुड़ने की उम्मीद है। नई भंडारण सुविधा के लिए ONGC अपनी सहायक कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited – MRPL) के मौजूदा अवसंरचनात्मक नेटवर्क का उपयोग कर सकती है। MRPL कर्नाटक में 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्षमता वाली रिफाइनरी संचालित करती है।

8

हाल ही में मानव-वन्यजीव संघर्ष उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन कोयंबटूर में किया गया है|

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कोयंबटूर स्थित वन्यजीव संस्थान–सलीम अली पक्षी विज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास केंद्र [Wildlife Institute of India–Salim Ali Centre for Ornithology and Natural History (WII-SACON)] में मानव–वन्यजीव संघर्ष उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence on Human–Wildlife Conflict) का उद्घाटन किया। यह उत्कृष्टता केंद्र मानव–वन्यजीव संघर्ष के वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित प्रबंधन (Scientific and Evidence-based Management) को सुदृढ़ करने के लिए अनुसंधान (Research), नवाचार (Innovation), नीति सहयोग (Policy Support), क्षमता निर्माण (Capacity Building) तथा श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों (Best Practices) के प्रसार हेतु राष्ट्रीय केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उद्घाटन के बाद, मानव–वन्यजीव संघर्ष पर राष्ट्रीय कार्यशाला (National Workshop on Human–Wildlife Conflict) आयोजित की गई, जिसमें देशभर के वरिष्ठ नीति-निर्माताओं, वन अधिकारियों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों एवं संरक्षण विशेषज्ञों ने संघर्ष न्यूनीकरण (Conflict Mitigation) की प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

9

हाल ही में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की 46वीं बैठक की अध्यक्षता भूपेंद्र यादव ने की है|

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 9 जुलाई को कोयंबटूर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority – CZA) की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की प्रमुख उपलब्धियों तथा भविष्य की रणनीतिक प्राथमिकताओं को प्रस्तुत किया गया। बैठक में चिड़ियाघरों के आधुनिकीकरण (Modernization of Zoos), नए प्राणी उद्यानों (New Zoological Facilities) की स्थापना, आगंतुक शिक्षा को सुदृढ़ करने, वैज्ञानिक योजना (Scientific Planning) तथा अवसंरचना विकास (Infrastructure Development) से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई, ताकि भारतीय चिड़ियाघर संरक्षण (Conservation), शिक्षा (Education) और अनुसंधान (Research) के प्रभावी केंद्र बने रहें। बैठक के दौरान सीसीएमबी–लाकोन्स (कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र – लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयोगशाला, Centre for Cellular and Molecular Biology – Laboratory for the Conservation of Endangered Species, CCMB-LaCONES) द्वारा भारतीय चिड़ियाघरों के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रमों (Conservation Breeding Programmes) को समर्थन देने के लिए प्रजनन प्रौद्योगिकियों (Reproductive Technologies) पर आधारित पशु जैव बैंक (Animal Biobank) के राष्ट्रीय नेटवर्क के विकास संबंधी अवधारणा-पत्र (Concept Note) पर भी चर्चा की गई।

1

भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर अश्वथ एस बने हैं|

कन्याकुमारी के 17 वर्षीय अश्वथ एस 2026 पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन (Pune International Grandmaster Round Robin) में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म (Grandmaster Norm) हासिल कर भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) बन गये है। उन्होंने प्रतियोगिता में 9 राउंड में 7 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के एफएम कन्नन वैद्यनाथन (FM Kannan Vaidyanathan) को पराजित किया।
उन्होंने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म 2025 ग्रेनके ओपन (Grenke Open 2025) में प्राप्त किया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में बुडापेस्ट (Budapest) में आयोजित फर्स्ट सैटरडे जीएम राउंड रॉबिन (First Saturday GM Round Robin) में उन्होंने अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया तथा 2500 फिडे रेटिंग (FIDE Rating) का आंकड़ा भी पार किया। इस उपलब्धि के साथ वे तमिलनाडु के 38वें ग्रैंडमास्टर बन गए।

2

एशियन टेनिस फेडरेशन (ATF) का प्लेयर एम्बेसडर लिएंडर पेस को नियुक्त किया गया है|

लिएंडर पेस, जो ओलंपिक पदक (Olympic Medal) जीतने वाले भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं, को एशियन टेनिस फेडरेशन (Asian Tennis Federation – ATF) का प्लेयर एम्बेसडर (Player Ambassador) नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा लंदन में विम्बलडन (Wimbledon) के दौरान आयोजित एक समारोह में की गई, जिसमें एटीएफ अध्यक्ष (ATF President) यूरीय पोल्स्की (Yuryi Polskiy), वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी तथा अंतरराष्ट्रीय टेनिस समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होनें अटलांटा ओलंपिक 1996 (Atlanta Olympics 1996) में पुरुष एकल (Men's Singles) में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने लगातार सात ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2021 में अंतरराष्ट्रीय टेनिस से संन्यास लिया। वे 1999 में विश्व के नंबर-1 युगल खिलाड़ी (World No. 1 Doubles Player) बने और एटीपी रैंकिंग (ATP Rankings) के शीर्ष-10 में लगभग 462 सप्ताह तक बने रहे। एशियाई खेलों (Asian Games) में उन्होंने 1990 (बीजिंग) से 2006 (दोहा) के बीच 8 पदक, जिनमें 5 स्वर्ण पदक शामिल हैं, अपने नाम किए। उन्होंने कुल 18 ग्रैंड स्लैम (Grand Slam) खिताब जीते, जिनमें 8 पुरुष युगल (Men's Doubles) और 10 मिश्रित युगल (Mixed Doubles) शामिल हैं। उन्होंने दोनों वर्गों में कैरियर ग्रैंड स्लैम (Career Grand Slam) भी पूरा किया।

3

'मानस और महाभारत' नामक अंतरराष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र की स्थापना बिश्केक में की गई है|

दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय संबंध अध्ययन केंद्र (सीएसआईआर) (Centre for Studies of International Relations – CSIR) ने किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) की मानस नेशनल एकेडमी (Manas National Academy) के सहयोग से बिश्केक (Bishkek) में 'मानस एंड महाभारत' (Manas and Mahabharata) नामक अंतरराष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र (International Centre for Civilizational Studies) की स्थापना की है। इस केंद्र का औपचारिक उद्घाटन 4 से 7 जुलाई के बीच किर्गिस्तान की यात्रा पर गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में बिश्केक में किया गया।

4

हाल ही में चर्चा में रही 'मी भूमि–मी हक्कु' का संबंध आंध्र प्रदेश से है|

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 9 जुलाई को नंद्याल जिले में 'मी भूमि–मी हक्कु (Mee Bhoomi–Mee Hakku)' कार्यक्रम के अगले चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उन गांवों के किसानों और भूमि स्वामियों को पट्टादार पासबुक (Pattadar Passbooks) वितरित की, जहाँ भूमि का पुनः सर्वेक्षण (Resurvey) पूरा हो चुका है। 'मी भूमि–मी हक्कु' कार्यक्रम का उद्देश्य: किसानों के भूमि स्वामित्व अधिकारों (Land Ownership Rights) को सुदृढ़ करना तथा भूमि अभिलेखों (Land Records) को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना | यह पहल राज्य सरकार के भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (Land Records Modernisation Programme) का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत अब तक 6,887 गांवों में पुनः सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है तथा 29.04 लाख पट्टादार पासबुक मुद्रित कर लाभार्थियों को वितरित की जा चुकी हैं।

5

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की अर्थव्यवस्था कैलेंडर वर्ष 2026 में 7% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है|

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund – IMF) की प्रमुख द्विवार्षिक रिपोर्ट विश्व आर्थिक परिदृश्य अद्यतन (World Economic Outlook Update) के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था वर्तमान कैलेंडर वर्ष 2026 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जिससे भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था (Fastest-growing Major Economy) बना रहेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, अगले कैलेंडर वर्ष 2027 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product – GDP) वृद्धि दर घटकर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, वैश्विक अर्थव्यवस्था (World Economy) की वृद्धि दर वर्ष 2026 में 3 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जो अगले वर्ष 2027 बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो सकती है। चीन (China), जो विश्व की दूसरी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है, के वर्ष 2026 में 4.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि अगले वर्ष 2027 में इसकी वृद्धि दर घटकर 4.1 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) को तीसरी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में वर्ष 2026 में 2.3 प्रतिशत तथा अगले वर्ष 2027 में 2.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त होने का अनुमान लगाया गया है।

6

ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन के दस्तावेज़ का शुभारंभ सी.पी. राधाकृष्णन ने किया|

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग ने 9 जुलाई 2026 को भुवनेश्वर, ओडिशा स्थित ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (Odisha University of Agriculture and Technology – OUAT) में 'गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के टिकाऊ तरीकों के लिए अधिकार पत्र (एलओए)' का राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम (National Launch of Letter of Authorisation (LoA) for Sustainable Harnessing of Fisheries in the High Seas) का आयोजन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उच्च समुद्री मत्स्य दोहन हेतु लेटर ऑफ ऑथराइजेशन तथा ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन (Odisha Deep Sea Fishing Mission) 2026–2036 के दस्तावेज़ का शुभारंभ किया। यह मिशन ओडिशा सरकार की एक प्रमुख ब्लू इकोनॉमी (Blue Economy) पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की गहरे समुद्र में मत्स्य पालन क्षमता का विकास करना तथा ओडिशा को डीप-सी फिशिंग (Deep Sea Fishing) और समुद्री निर्यात (Marine Export) का अग्रणी केंद्र बनाना है। मिशन के अंतर्गत अगले 10 वर्षों में 150 गहरे समुद्र में मत्स्य पालन करने वाले पोत (Deep-Sea Fishing Vessels) तैनात किए जाएंगे तथा 500 मौजूदा मछली पकड़ने वाली नौकाओं (Fishing Boats) का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

1

ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक नागपुर में आयोजित की जाएगी|

भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत 11–12 जुलाई 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक (3rd BRICS Transport Ministers' Meeting) की मेजबानी करेगा। उद्देश्य: परिवहन क्षेत्र में सतत अवसंरचना (Sustainable Infrastructure) और सतत गतिशीलता (Sustainable Mobility) से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करना तथा सदस्य देशों के बीच परिवहन सहयोग को और मजबूत बनाना
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। रूस (Russia) और ब्राज़ील (Brazil) द्वारा आयोजित परिवहन कार्य समूह (Transport Working Group) की पहली दो महत्वपूर्ण बैठकों के बाद यह तीसरी बैठक अंतरराष्ट्रीय परिवहन सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की थीम "अनुकूलन, नवाचार, सहयोग और स्थायित्व के लिए निर्माण (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability – BRICS)" के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच लचीले, नवोन्मेषी और टिकाऊ परिवहन तंत्र को बढ़ावा देना है।

2

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु का पहला विदेशी परिसर इंडोनेशिया में स्थापित किया जाएगा|

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (Indian Institute of Management Bangalore – IIM Bangalore) इंडोनेशिया के पूर्वी जावा (East Java, Indonesia) स्थित मलांग के सिंघसारी विशेष आर्थिक क्षेत्र (Singhasari Special Economic Zone – SEZ) में अपना पहला विदेशी परिसर (Overseas Campus) स्थापित करेगा। इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान स्वीकृति प्रदान की गई। यह IIM Bangalore का पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर होगा। इसका विकास सिंघसारी विशेष आर्थिक क्षेत्र के प्रबंधन एवं विकास से जुड़े संस्थान पीटी इंटेलेजेंसिया ग्रहातामा (PT Intelegensia Grahatama) के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से किया जाएगा। उद्देश्य: भारत और इंडोनेशिया के बीच उच्च शिक्षा (Higher Education), प्रबंधन अध्ययन (Management Education) तथा शैक्षणिक सहयोग (Academic Cooperation) को सुदृढ़ करना|

3

कामराजार बंदरगाह 18-मीटर ड्राफ्ट क्षमता वाला भारत का दूसरा प्रमुख बंदरगाह बना है|

कामराजर पोर्ट लिमिटेड (Kamarajar Port Limited – KPL) ₹440 करोड़ की लागत से संचालित कैपिटल ड्रेजिंग फेज़-VI (Capital Dredging Phase VI) परियोजना के सफल समापन के बाद 18 मीटर परिचालन ड्राफ्ट (Operational Draft) वाला भारत का दूसरा प्रमुख बंदरगाह बन गया है। विशाखापत्तनम पोर्ट (Visakhapatnam Port) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह दूसरा भारतीय बंदरगाह है। इस उन्नयन के साथ अब कामराजर पोर्ट 1,70,000 डेडवेट टन (Deadweight Tonnage – DWT) तक क्षमता वाले पूर्ण रूप से लदे केपसाइज़ पोतों (Fully Laden Capesize Vessels) को संभाल सकेगा। इससे बंदरगाह की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी तथा भारत के बढ़ते निर्यात–आयात व्यापार (Export-Import – EXIM Trade) की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
परियोजना के अंतर्गत बाहरी पहुँच चैनल (Outer Approach Channel) की गहराई 20 मीटर से बढ़ाकर 23 मीटर, आंतरिक प्रवेश चैनल (Inner Entrance Channel) की गहराई 19 मीटर से बढ़ाकर 22 मीटर की गई।

4

हाल ही में ‘ट्राइबएक्स’ (TribeX) का शुभारंभ किया गया है। यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है|

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 7 जुलाई 2026 को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (Tribal Research Institutes – TRIs) को सशक्त बनाने संबंधी राष्ट्रीय कार्यशाला (National Workshop on Strengthening Tribal Research Institutes) के दौरान 'ट्राइबएक्स (TribeX)' नामक अपनी तरह का पहला डिजिटल शिक्षण मंच (Digital Learning Platform) लॉन्च किया। इस मंच का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने किया। ट्राइबएक्स (TribeX) को जनजातीय कला (Tribal Arts), संस्कृति (Culture), पारंपरिक ज्ञान और कौशल विकास (Skill Development) के लिए एक व्यापक डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम (Digital Learning Ecosystem) के रूप में विकसित किया गया है। यह मंच निःशुल्क प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (Free Certificate Courses) तथा यूजीसी से मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिप्लोमा (Post Graduate Diploma) कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय भाषाओं, कला रूपों, हस्तशिल्प और पारंपरिक ज्ञान में संरचित शिक्षा प्रदान करता है।

5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया (Indonesia) की संसद (Parliament) के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत–इंडोनेशिया द्विपक्षीय सहयोग (India–Indonesia Bilateral Engagement) के लिए 'गंगा–महाकम विज़न (Ganga–Mahakam Vision)' नामक एक नया ढाँचा प्रस्तावित किया। यह पहल दोनों देशों की ऐतिहासिक नदियों—गंगा (Ganga) और महाकम (Mahakam)—से प्रेरित है। गंगा–महाकम विज़न के अंतर्गत भारत और इंडोनेशिया अपनी सभ्यतागत विरासत (Civilisational Links) को और मजबूत करेंगे, विकास संबंधी अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे, रणनीतिक विश्वास (Strategic Trust) एवं सुरक्षा सहयोग (Security Cooperation) को सुदृढ़ बनाएँगे, समुद्री समृद्धि (Maritime Prosperity) को बढ़ावा देंगे तथा वैश्विक दक्षिण (Global South) की आवाज़ को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

6

हाल ही में दिवंगत गिरीश भारद्वाज को भारत के ब्रिज मैन से जाना जाता था|

भारत के 'ब्रिज मैन (Bridge Man of India)' अथवा 'सेतु बंधु (Sethu Bandhu)' के नाम से प्रसिद्ध गिरीश भारद्वाज का कर्नाटक में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित एक मैकेनिकल इंजीनियर (Mechanical Engineer) थे और कर्नाटक के सुल्लिया के निवासी थे। उन्होनें भारत के विभिन्न राज्यों में 140 से अधिक कम लागत वाले झूला पुल (Low-cost Suspension Bridges) का निर्माण किया, जिससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं तक लोगों की पहुँच में उल्लेखनीय सुधार हुआ। ग्रामीण संपर्क (Rural Connectivity) को सशक्त बनाने में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना पहला झूला पुल 1989 में दक्षिण कन्नड़ जिले के अरामबुर में पायस्विनी नदी (Payaswini River) पर बनाया था।

7

हाल ही में सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े लंबित भुगतान विवादों के समाधान के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश ने 7 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में नर्मदा नदी (Narmada River) पर स्थित सरदार सरोवर परियोजना (Sardar Sarovar Project) से जुड़े लंबे समय से लंबित भुगतान विवादों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण (Narmada Water Disputes Tribunal – NWDT) के निर्णय के तहत राज्यों के बीच लंबित वित्तीय दायित्वों को सुलझाने के उद्देश्य से किया गया। समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में चारों राज्यों के मुख्यमंत्री—देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र), भूपेंद्र पटेल (गुजरात), भजन लाल शर्मा (राजस्थान) और डॉ. मोहन यादव (मध्य प्रदेश)—ने हस्ताक्षर किए।

8

DRDO के सहयोग से 'उग्रम (UGRAM)' 7.62×51 मिमी असॉल्ट राइफल का निर्माण द्वीपा डिफेंस ने किया है|

स्वदेशी 'उग्रम' 7.62×51 मिमी असॉल्ट राइफल (Indigenous UGRAM 7.62×51 mm Assault Rifle) ने भारतीय सेना (Indian Army) की जनरल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट (General Staff Qualitative Requirement – GSQR) परीक्षण, सभी प्रकार की जलवायु परिस्थितियों में व्यापक फील्ड मूल्यांकन तथा गृह मंत्रालय के बोर्ड परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। उग्रम राइफल का संयुक्त रूप से विकास तेलंगाना स्थित स्टार्टअप द्वीपा डिफेंस (Dvipa Defence) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation – DRDO) के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (Armament Research and Development Establishment – ARDE) द्वारा किया गया है। इस राइफल का डिजाइन और निर्माण केवल 100 दिनों में पूरा किया गया, जिससे यह भारत के सबसे तेज़ स्वदेशी हथियार विकास कार्यक्रमों में से एक बन गई। उग्रम में आधुनिक गैस-ऑपरेटेड रोटेटिंग बोल्ट सिस्टम (Gas-operated Rotating Bolt System) लगाया गया है। इसका वजन 4 किलोग्राम से कम है तथा इसकी प्रभावी मारक क्षमता (Effective Range) लगभग 500 मीटर है।

9

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने वेपडेजेस्ट्रेंट नई कैंसर दवा को मंजूरी दी है|

वेपडेजेस्ट्रेंट (Vepdegestrant), जिसे आर्विनास (Arvinas) और फाइज़र (Pfizer) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है, को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (U.S. Food and Drug Administration – FDA) से ईआर-पॉजिटिव (ER-positive), एचईआर2-नेगेटिव (HER2-negative) तथा ESR1-म्यूटेशन (ESR1-mutated) वाले उन्नत या मेटास्टेटिक स्तन कैंसर (Advanced or Metastatic Breast Cancer) से पीड़ित वयस्क मरीजों के उपचार के लिए मंजूरी प्राप्त हुई। यह FDA द्वारा स्वीकृत दुनिया की पहली प्रोटैक (प्रोटियोलिसिस टार्गेटिंग चिमेरा) (PROTAC (Proteolysis Targeting Chimera) आधारित दवा बन गई है। यह एक मौखिक दवा (Oral Therapy) है, जिसे उन मरीजों के लिए मंजूरी दी गई है जिनकी बीमारी कम-से-कम एक चरण की एंडोक्राइन थेरेपी (Endocrine Therapy) के बाद भी बढ़ती रही। इसकी स्वीकृति फेज-3 VERITAC-2 परीक्षण (Phase 3 VERITAC-2 Trial) के परिणामों पर आधारित है, जिसमें वेपडेजेस्ट्रेंट ने फुल्वेस्ट्रेंट (Fulvestrant) की तुलना में रोग की प्रगति-मुक्त अवधि (Progression-Free Survival) में उल्लेखनीय सुधार प्रदर्शित किया।

1

भारत ने अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में कुल 4 स्वर्ण पदक जीते हैं|

पटाया, थाईलैंड (Pattaya, Thailand) में आयोजित अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप (Under-20 Asian Wrestling Championships) में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 पदक जीते, जिसमें 4 स्वर्ण (Gold), 7 रजत (Silver) और 9 कांस्य (Bronze) पदक शामिल है| यह महिला कुश्ती (Women’s Wrestling), पुरुष फ्रीस्टाइल (Men’s Freestyle) और ग्रीको-रोमन (Greco-Roman) तीनों वर्गों में हासिल किये।
महिला कुश्ती में भारत 184 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन (China) पहले और जापान (Japan) 142 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में भारत 152 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग में कज़ाखस्तान (Kazakhstan) 170 अंकों के साथ पहले और ईरान (Iran) 164 अंकों के साथ उपविजेता रहा। पुरुष फ्रीस्टाइल में भारत के सुमित कुमार लक्ष्मण भरास्कर (70 किग्रा) ने फाइनल में कज़ाखस्तान के सुंगकर सेदाखमेत (Sungkar Seidakhmet) को 13-7 से हराकर भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।

2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता (Indonesia, Jakarta) में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) द्वारा इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honour) 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia)' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत-इंडोनेशिया (India–Indonesia) संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने रक्षा (Defence), महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals), कृषि (Agriculture), इस्पात (Steel), समुद्री सहयोग (Maritime Cooperation) तथा उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) सहित विभिन्न क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों (Memorandums of Understanding - MoUs) पर हस्ताक्षर होते देखे। दोनों देशों ने विनिर्माण (Manufacturing), खाद्य सुरक्षा (Food Security) और डिजिटल प्रौद्योगिकी (Digital Technology) के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की। 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' की स्थापना 1959 में की गई थी। यह इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया गणराज्य की एकता, निरंतरता (Continuity) और समृद्धि (Prosperity) के लिए असाधारण सेवाएँ प्रदान की हों।

3

हाल ही में खोजा गया "GJ 3378b" बाह्यग्रह है|

खगोलविदों ने पृथ्वी जैसे एक नए बाह्यग्रह (Earth-like Exoplanet) जीजे 3378बी (GJ 3378b) की खोज की है, जो पृथ्वी से लगभग 25 प्रकाश-वर्ष (Light-years) की दूरी पर स्थित है। यह सुपर-अर्थ (Super-Earth) श्रेणी का ग्रह है और अपने तारे के रहने योग्य क्षेत्र (Habitable Zone), जिसे 'गोल्डीलॉक्स ज़ोन (Goldilocks Zone)' भी कहा जाता है, में परिक्रमा करता है। इस क्षेत्र में तापमान ऐसा माना जाता है जहाँ किसी ग्रह की सतह पर तरल जल (Liquid Water) के अस्तित्व की संभावना हो सकती है। GJ 3378b अपने तारे की एक परिक्रमा 21.5 दिनों में पूरी करता है तथा अपने तारे से इसकी औसत दूरी 0.09673 खगोलीय इकाई (Astronomical Unit – AU) है। यह ग्रह अपने तारे से लगभग उतनी ही ऊर्जा प्राप्त करता है जितनी पृथ्वी सूर्य से प्राप्त करती है। इस ग्रह की खोज टेक्सास (Texas) स्थित मैकडोनाल्ड वेधशाला (McDonald Observatory) के 10-मीटर हॉबी-एबरली टेलीस्कोप (Hobby-Eberly Telescope) पर स्थापित हैबिटेबल-ज़ोन प्लैनेट फाइंडर (Habitable-zone Planet Finder – HPF) तथा एरिज़ोना (Arizona) के किट पीक राष्ट्रीय वेधशाला (Kitt Peak National Observatory) स्थित WIYN टेलीस्कोप के NEID स्पेक्ट्रोमीटर (NEID Spectrometer) की सहायता से की गई।

4

संयुक्त राष्ट्र का पहला वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शासन संवाद जिनेवा में आयोजित किया जा रहा है|

भारत 6–7 जुलाई को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा (Geneva, Switzerland) में आयोजित किये जा रहे संयुक्त राष्ट्र के पहले वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शासन संवाद (United Nations Global Dialogue on AI Governance) में भाग ले रहा है।
इस उच्चस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कर रहे है। यह बैठक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) के शासन पर संयुक्त राष्ट्र का पहला सार्वभौमिक बहु-हितधारक मंच (Universal Multi-stakeholder Forum) है, जिसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के प्रस्ताव 79/325 के तहत की गई।
यह पहल सितंबर 2024 में भविष्य के लिए संधि (Pact of the Future) के अंतर्गत अपनाए गए ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट (Global Digital Compact) के बाद शुरू की गई है।
संवाद का उद्देश्य: AI शासन पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय प्रयासों के पूरक के रूप में यह सुनिश्चित करना है कि AI तकनीक का विकास और उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक हो|

5

पश्चिम बंगाल ने प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ₹313.30 करोड़ के विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की है|

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना (Pradhan Mantri Cha Shramik Protsahan Yojana – PMCSPY) के अंतर्गत चाय बागान श्रमिकों (Tea Garden Workers) के कल्याण के लिए ₹313.30 करोड़ के विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की है। योजना का उद्देश्य: चाय बागान श्रमिकों के शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना
PMCSPY के अंतर्गत तीन प्रमुख कल्याणकारी घटक शामिल हैं।
चाय श्रमिक शिक्षा योजना (Cha Shramik Shiksha Yojana – CSSY) के लिए ₹177 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिनका उपयोग शैक्षणिक अवसंरचना और शिक्षण सुविधाओं के विकास में किया जाएगा। चाय श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (Cha Shramik Swasthya Suraksha Yojana – CSSSY) के लिए ₹72 करोड़ निर्धारित किए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। चाय श्रमिक आश्रय योजना (Cha Shramik Aashray Yojana – CSAY) के तहत ₹63 करोड़ की लागत से 321 विश्राम शेड (Resting Sheds) बनाए जाएंगे, जिनमें 88 पहाड़ी क्षेत्रों तथा 233 मैदानी क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तर बंग विकास विभाग को नोडल एजेंसी (Nodal Implementing Agency) बनाया गया है।
यह विभाग स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम बंग समग्र शिक्षा मिशन (Paschim Banga Samagra Shiksha Mission) तथा संबंधित जिला प्रशासन के साथ मिलकर योजना के सुचारु संचालन और लाभार्थियों तक सुविधाएँ पहुँचाने का कार्य करेगा।

6

हाल ही में चीन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए गए रणनीतिक पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) परीक्षण प्रशांत महासागर में किया है|

चीन (China) की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (People’s Liberation Army Navy – PLAN) ने 6 जुलाई 2026 को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए गए रणनीतिक पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (Submarine-Launched Ballistic Missile – SLBM) परीक्षण का आयोजन प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में किया। इस परिचालन अभ्यास के दौरान एक परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (Nuclear-powered Ballistic Missile Submarine) से गैर-परमाणु प्रशिक्षण वारहेड (Non-nuclear Training Simulation Warhead) युक्त लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को जलमग्न स्थिति से प्रक्षेपित किया गया। मिसाइल को पूर्व सूचना के बाद एक निर्धारित अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्रभाव क्षेत्र (International Maritime Impact Zone) में गिराया गया। चीन ने इससे पहले सितंबर 2024 में दक्षिण चीन सागर (South China Sea) के हैनान द्वीप (Hainan Island) से DF-31B परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Intercontinental Ballistic Missile – ICBM) का परीक्षण किया था, जो फ्रेंच पोलिनेशिया (French Polynesia) के निकट खुले प्रशांत महासागर में गिरी थी। यह 44 वर्षों में पहली बार था जब चीन ने खुले महासागर में ICBM का परीक्षण किया था।

7

हाल ही में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के मिसाइल इकोसिस्टम की आधारशिला मध्य प्रदेश में रखी गई है|

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence & Aerospace) ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पाली गाँव में ₹2,500 करोड़ की लागत से दक्षिण एशिया (South Asia) के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के मिसाइल इकोसिस्टम (Private-sector Missile Ecosystem) की आधारशिला रखी है। इस परियोजना की आधारशिला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त रूप से रखी। यह सुविधा भारत के निजी क्षेत्र (India's Private Sector) में अपनी तरह की पहली एकीकृत मिसाइल निर्माण इकाई (Integrated Missile Manufacturing Facility) होगी, जहाँ कम्पोज़िट प्रोपेलेंट (Composite Propellant) का उत्पादन, ट्रिनाइट्रोटोल्यून (Trinitrotoluene – TNT) का निर्माण तथा मिसाइल प्रणाली एकीकरण (Missile System Integration) जैसी सभी प्रमुख प्रक्रियाएँ एक ही परिसर में संचालित की जाएँगी।

8

कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन ने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए 9,909 भारतीय सैनिकों को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की है|

कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन (Commonwealth War Graves Commission – CWGC) ने प्रथम विश्व युद्ध (First World War) में शहीद हुए 9,909 भारतीय सैनिकों को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की है, जिनके नाम पहले उसके आधिकारिक हताहत अभिलेखों (Casualty Records) में शामिल नहीं थे। यह उपलब्धि पंजाब रजिस्टर परियोजना (Punjab Registers Project) के माध्यम से संभव हुई, जो CWGC, यूके पंजाब हेरिटेज एसोसिएशन (UK Punjab Heritage Association) और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रीनविच (University of Greenwich) के बीच पाँच वर्ष के सहयोग का परिणाम है। इस परियोजना के अंतर्गत लाहौर संग्रहालय (Lahore Museum) में सुरक्षित दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण और विश्लेषण किया गया। इन अभिलेखों में लगभग 3.2 लाख पंजाबी सैनिकों के नाम और सेवा संबंधी विवरण दर्ज थे।

9

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक अमित गर्ग को नियुक्त किया गया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet – ACC) ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research and Development – BPR&D), राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau – NCRB) तथा सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy – SVPNPA) के प्रमुखों की नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की है।
आलोक कुमार मित्तल को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) का महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 जून 2029 तक अथवा अगले आदेश तक रहेगा। अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक (Director) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के लिए NCRB के निदेशक पद को व्यक्तिगत आधार (Personal Basis) पर अस्थायी रूप से महानिदेशक (Director General) के स्तर तक उन्नत किया गया है। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2027 तक अथवा अगले आदेश तक रहेगा।  सुजीत पांडे को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) का निदेशक (Director) नियुक्त किया गया है। वे 31 जुलाई 2028 तक अथवा अगले आदेश तक इस पद पर कार्य करेंगे।

Scroll to Top