संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) ने वित्तीय वर्ष 2027 (FY2027) के लिए 23 प्रमुख मादक पदार्थ पारगमन या प्रमुख अवैध मादक पदार्थ उत्पादन देशों (Major Drug Transit or Major Illicit Drug-Producing Countries) की सूची जारी की, जिसमें भारत, चीन और पाकिस्तान सहित 23 देश शामिल हैं। सूची में अफगानिस्तान, बहामास, बेलीज, बोलीविया, म्यांमार, चीन, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, भारत, जमैका, लाओस, मैक्सिको, निकारागुआ, पाकिस्तान, पनामा, पेरू और वेनेजुएला शामिल हैं। अमेरिका के अनुसार, भारत ने अवैध अफीम पोस्त की खेती (Illicit Opium Poppy Cultivation) पर अंकुश लगाने के लिए यूएस-इंडिया ड्रग पॉलिसी फ्रेमवर्क (U.S.-India Drug Policy Framework) जैसे सहयोग के माध्यम से प्रयास किए हैं। पाकिस्तान को मादक पदार्थों के पारगमन और उत्पादन (Drug Transit and Production) वाले देश के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, लेकिन इसे विफल देश (Failing Country) के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है। चीन को सिंथेटिक मादक पदार्थों (Synthetic Drugs) के लिए पूर्ववर्ती रसायनों (Precursor Chemicals) के एक प्रमुख उत्पादक के रूप में उल्लेखित किया गया है।