हाल ही में जेनेवा, स्विट्जरलैंड (Geneva, Switzerland) में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (79th World Health Assembly) आयोजित की गई| जिसमें 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में 20 से अधिक निर्णय और 13 प्रस्ताव (resolutions) पारित किए गए, जिनमें स्ट्रोक, लिवर रोग, तपेदिक (stroke, liver disease, tuberculosis), रोगाणुरोधी प्रतिरोध (antimicrobial resistance (AMR), हीमोफिलिया, आपातकालीन देखभाल, प्रिसिजन मेडिसिन (सटीक चिकित्सा) और विकिरण सुरक्षा (hemophilia, emergency care, precision medicine, and radiation safety) शामिल हैं| थीम: 'वैश्विक स्वास्थ्य को नया आकार देना: जिम्मेदारी साझा करने के लिए मिलकर काम करना (Shaping Global Health: Working Together to Share Responsibility)'| विश्व स्वास्थ्य सभा ने स्ट्रोक पर अपना पहला प्रस्ताव (resolution on stroke) सर्वसम्मति से पारित किया. इसके जरिये सदस्य देशों से स्ट्रोक को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य प्राथमिकता (public health priority) के रूप में मान्यता देने और रोकथाम, तीव्र देखभाल, पुनर्वास तथा दीर्घकालिक समर्थन में नीतियों को सुदृढ़ करने का आग्रह किया गया|