12 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (12 November 2026)

 

  1.  10 नवंबर, 2026 को दिल्ली में शुरू की गई पहली मनोरंजक नदी क्रूज सेवा ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ किस राष्ट्रीय जलमार्ग पर संचालित होगी? राष्ट्रीय जलमार्ग-110
  2.  5वें अंतर्राष्ट्रीय जूनियर खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड (IOAA-Jr) 2026 में भारतीय विद्यार्थियों ने कुल कितने पदक जीते? 5 पदक
  3. भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में किसने कार्यभार ग्रहण किया है? डॉ. वेंकट रमण अक्काराजू
  4.  वर्ष 2026 का बुकर पुरस्कार जीतने वाले ब्रिटिश लेखक कौन हैं, जिन्होंने 81 वर्ष की आयु में यह सम्मान प्राप्त किया? एम. जॉन हैरिसन
  5.  47वीं विश्व आर्मरेसलिंग और 28वीं विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीतकर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया? 59 पदक
  6. एक्सेस इक्वैलिटी इंडेक्स 2026 में किस राज्य ने 0.68 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया? गोवा
  7. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की नियमित सार्वभौमिक आवधिक समीक्षा में पूरी तरह भाग नहीं लेने वाला पहला देश कौन-सा बनने जा रहा है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  8. भारत ने किस देश को 10 उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस की आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता पूरी की है? सेशेल्स
  9. बिम्सटेक की स्वास्थ्य संबंधी पहली वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 10 नवंबर, 2026 को कहाँ आयोजित की गई? कोलंबो, श्रीलंका
  10. मूडीज़ रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर कितना कर दिया है? 7%

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

  • 1

    10 नवंबर, 2026 को दिल्ली में शुरू की गई पहली मनोरंजक नदी क्रूज सेवा ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ राष्ट्रीय जलमार्ग-110 पर संचालित होगी|

    दिल्ली में 10 नवंबर, 2026 को पहली मनोरंजक नदी क्रूज सेवा (Recreational River Cruise Service) ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ (Namo Yamuna River Safari) का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। यह क्रूज यमुना नदी के अपेक्षाकृत स्वच्छ ऊपरी हिस्से में सोनिया विहार से जगतपुर के बीच लगभग 5 से 6 किलोमीटर के आने-जाने वाले मार्ग (Round-trip Route) पर संचालित होगा, जो वजीराबाद बैराज (Wazirabad Barrage) के ठीक ऊपर स्थित है। राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 (National Waterways Act, 2016) के तहत इस क्षेत्र में यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग-110 (National Waterway-110 – NW-110) के रूप में नामित किया गया है।

  • 2

    5वें अंतरराष्ट्रीय जूनियर खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड (IOAA-Jr) 2026 में भारतीय विद्यार्थियों ने कुल 5 पदक जीते|

    भारतीय विद्यार्थियों ने थाईलैंड के उबोन रत्चथानी (Ubon Ratchathani, Thailand) में आयोजित 5वें अंतरराष्ट्रीय जूनियर खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड (International Olympiad on Astronomy and Astrophysics for Juniors – IOAA-Jr) 2026 में कुल 5 पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेता पुडुचेरी के सिद्धार्थ लक्ष्मीशा और गुजरात की स्वरा सृजल पटेल रहे। राजस्थान के कोटा की अर्णा चापलोत और बगर के कृष भास्कर ने रजत पदक हासिल किए, जबकि महाराष्ट्र की अक्षरा गुलाब अंबोने ने कांस्य पदक जीता।

  • 3

    भारत और ओमान के बीच आयोजित 15वें संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ 2026 में भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस सूरत युद्धपोत ने भाग लिया|

    भारत और ओमान (Oman) के बीच 15वें संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘नसीम अल बहर’ (Naseem Al Bahr – Sea Breeze) का आयोजन 8 से 11/12 नवंबर, 2026 तक ओमान में शुरू हुआ। यह अभ्यास मस्कट बंदरगाह (Port of Muscat) और अल बतिनाह समुद्री क्षेत्र (Al Batinah Maritime Area) में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ओर से स्टील्थ निर्देशित मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस सूरत (INS Surat) तथा ओमान की रॉयल नेवी (Royal Navy of Oman) भाग ले रही हैं।

  • 4

    वर्ष 2026 का बुकर पुरस्कार जीतने वाले ब्रिटिश लेखक एम. जॉन हैरिसन हैं, जिन्होंने 81 वर्ष की आयु में यह सम्मान प्राप्त किया|

    ब्रिटिश लेखक एम. जॉन हैरिसन (M. John Harrison) ने 9 नवंबर, 2026 को अपने प्रलयोत्तर उपन्यास (Post-Apocalyptic Novel) ‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ (The End of Everything) के लिए वर्ष 2026 का बुकर पुरस्कार (Booker Prize) जीता। 81 वर्ष की आयु में वह बुकर पुरस्कार के इतिहास में यह सम्मान प्राप्त करने वाले सबसे उम्रदराज़ लेखक बन गए और उन्होंने मार्गरेट एटवुड (Margaret Atwood) का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। उनका उपन्यास इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार को जीतने वाला पहला वास्तविक विज्ञान-कथा उपन्यास (Bona Fide Science Fiction Novel) माना गया।

  • 5

    वर्ष 2026 में शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस की थीम विज्ञान कूटनीति के माध्यम से साझा आधार थी|

    शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस (World Science Day for Peace and Development) 10 नवंबर, 2026 को मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम “विज्ञान कूटनीति के माध्यम से साझा आधार” (Common Ground Through Science Diplomacy) थी। इस दिवस का आयोजन वैश्विक स्तर पर संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) और अंतरराष्ट्रीय विज्ञान परिषद (International Science Council–ISC) के तत्वावधान में किया गया। यह दिवस सतत विकास के लिए विज्ञान के अंतरराष्ट्रीय दशक (International Decade of Sciences for Sustainable Development), 2024–2033 के उद्देश्यों के अनुरूप मनाया गया।

  • 6

    47वीं विश्व आर्मरेसलिंग और 28वीं विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत ने कुल कितने 59 पदक जीतकर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया|

    नई दिल्ली में आयोजित 47वीं विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप और 28वीं विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 (47th World Armwrestling & 28th World Para Armwrestling Championship 2026) में भारत ने 65 देशों के बीच समग्र रूप से पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। भारत ने कुल 59 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण, 19 रजत और 31 कांस्य पदक शामिल हैं। जिन्सीमोल सेबेस्टियन (Jincymol Sebastian) ने ग्रैंड मास्टर महिला 80 किग्रा वर्ग (Grand Master Women 80 kg) में दोनों हाथों की स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा स्वर्ण हासिल किया। योगेश चौधरी और शौकत वीटी ने दाएँ हाथ की स्पर्धा में स्वर्ण तथा बाएँ हाथ की स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। मधुरा के. एन. ने सीनियर महिला 70 किग्रा वर्ग की दाएँ हाथ की स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया| रूस (Russia) 152 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि कजाकिस्तान (Kazakhstan) दूसरे और तुर्किये (Turkey) तीसरे स्थान पर रहे।

  • 7

    एक्सेस इक्वैलिटी इंडेक्स 2026 में गोवा ने 0.68 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया|

    ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (O.P. Jindal Global University) के सेंटर फॉर न्यू इकोनॉमिक्स स्टडीज (Centre for New Economics Studies–CNES) ने एक्सेस इक्वैलिटी इंडेक्स 2026 (Access Equality Index–AEI) जारी किया। इस सूचकांक में 60 संकेतकों (Indicators) और पाँच प्रमुख स्तंभों (Pillars) के आधार पर भारत के 28 राज्यों का मूल्यांकन किया गया है। इसमें गोवा 0.68 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि आंध्र प्रदेश 0.66 अंक के साथ दूसरे, सिक्किम 0.63 अंक के साथ तीसरे और केरल 0.60 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा।तमिलनाडु और तेलंगाना 0.57 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पाँचवें स्थान पर रहे। आंध्र प्रदेश ने सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा (Socio-Economic Security) स्तंभ में 0.69 अंक के साथ देश में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) के मामले में 13वें स्थान पर होने के बावजूद, राज्य ने 0.66 का वास्तविक स्कोर हासिल किया, जो इसके अनुमानित स्कोर 0.51 से 0.15 अंक अधिक था। यह सभी राज्यों में दर्ज किया गया सबसे अधिक सकारात्मक अंतर (Positive Variance) है।

  • 8

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की नियमित सार्वभौमिक आवधिक समीक्षा में पूरी तरह भाग नहीं लेने वाला पहला देश संयुक्त राज्य अमेरिका बनने जा रहा है|

    संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UN Human Rights Council) की नियमित सार्वभौमिक आवधिक समीक्षा (Universal Periodic Review–UPR) में पूरी तरह भाग नहीं लेने वाला पहला देश बनने जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अलग कर लिया है और निर्धारित मानवाधिकार समीक्षा में भाग लेने से इनकार कर दिया है। 47 सदस्यीय परिषद ने बिना मतदान के अमेरिका की समीक्षा को जनवरी 2027 तक स्थगित करने का निर्णय लिया, ताकि वाशिंगटन को इसमें भाग लेने के लिए एक और अवसर दिया जा सके।

  • 9

    नवंबर, 2026 में 87 वर्ष की आयु में निधन होने वाले प्रसिद्ध सितार वादक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित संगीतज्ञ पंडित मणिलाल नाग थे|

    प्रसिद्ध सितार वादक (Sitar Maestro) और बिष्णुपुर घराने (Bishnupur Gharana) के प्रमुख संगीतज्ञ पंडित मणिलाल नाग का कोलकाता में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत (Hindustani Classical Music) में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2001 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (Sangeet Natak Akademi Award) से सम्मानित किया गया था। उन्हें वर्ष 2012 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अलाउद्दीन पुरस्कार (Alauddin Purashkar), वर्ष 2015 में राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान बंग विभूषण (Banga Bibhushan) और वर्ष 2020 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वह अपने घराने से पद्म श्री प्राप्त करने वाले पहले संगीतकार थे।

  • 10

    भारत ने सेशेल्स को 10 उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस की आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता पूरी की है|

    भारत ने सेशेल्स (Seychelles) के स्वास्थ्य मंत्रालय को चार उन्नत जीवन रक्षक एम्बुलेंस (Advanced Life Support–ALS Ambulances) सौंपकर 10 आपातकालीन वाहनों (Emergency Vehicles) की आपूर्ति करने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी कर दी। इससे पहले छह एम्बुलेंस की पहली खेप सौंपी गई थी। इस पहल से भारत और सेशेल्स के बीच स्वास्थ्य एवं समुद्री सहयोग (Health and Maritime Cooperation) को और मजबूती मिलेगी। दोनों देशों के बीच सहयोग में चिकित्सा प्रशिक्षण (Medical Training), चिकित्सा उपकरणों की सहायता और व्यापक द्विपक्षीय समझौते (Bilateral Agreements) शामिल हैं।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top