Current Affairs Today (06 November 2026)
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने त्वरित विशेष न्यायालयों (FTSCs) के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को किस अवधि तक बढ़ाने की मंजूरी दी है? 31 मार्च, 2031 तक
- कॉलिन्स डिक्शनरी ने वर्ष 2026 का वर्ड ऑफ द ईयर किस शब्द को घोषित किया है? मॉगिंग
- उत्तराखंड सरकार ने प्रत्येक वर्ष 28 नवंबर को किस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है? आपदा प्रबंधन दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की 9वीं सभा में वर्ष 2026–2028 के कार्यकाल के लिए किन देशों को अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित किया गया? भारत और फ्रांस
- प्रथम नॉर्थ ईस्ट वारी लीबा महोत्सव 2026 का आयोजन किस राज्य में किया गया? मणिपुर
- वर्ष 2026 का बैली गिफोर्ड पुरस्कार किस पुस्तक के लिए प्रदान किया गया? अलेक्जेंडर: गॉड, किंग, मैन
- 1980 में विलियम्स टीम के साथ फॉर्मूला वन विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ड्राइवर कौन थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया? एलन जोन्स
- हाल ही में 250 अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी कौन बने? हरमनप्रीत सिंह
- मुथुस्वामी दीक्षितर की 250वीं जयंती के अवसर पर कितने रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया? ₹250 का सिक्का
- ‘विकसित भारत सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान पहल’ (VISTAR) योजना के लिए कितना वित्तीय परिव्यय निर्धारित किया गया है? ₹4,371 करोड़
Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel
