24 November Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (24 November 2026)

 

  1. 82वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में पुरुष एवं महिला एकल के खिताब क्रमशः किसने जीते? अभय सिंह और आकांक्षा सालुंखे
  2. COP31 जलवायु सम्मेलन 2026 का आयोजन किस शहर में किया गया था? अंताल्या, तुर्किये
  3. अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने नवंबर 2026 में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किस टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया? बघीरा एटी1
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर, 2026 को किस रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया? सरयू-कमला एक्सप्रेस
  5. डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार किस क्षेत्र में योगदान के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिक पी.सी. जैन को प्रदान किया गया? विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  6.  सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग को किस सम्मान से सम्मानित किया? लोक प्रशासन पदक (स्वर्ण)
  7.  लोवी इंस्टीट्यूट एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया? तीसरा
  8. नवंबर, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 12वीं बटालियन के स्थायी परिसर का उद्घाटन कहाँ किया? अरुणाचल प्रदेश
  9.  57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा गैर-फीचर फिल्म अनुभाग में प्रदर्शित कश्मीरी डॉक्यूमेंट्री ‘नक्श-ए-दौर’ का निर्देशन किसने किया? बाबा तसद्दुक हुसैन
  10. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की ‘स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2026’ के अनुसार विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है? भारत

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  • 1

    82वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में पुरुष एवं महिला एकल के खिताब क्रमशः अभय सिंह और आकांक्षा सालुंखे ने जीते|

    मुंबई में आयोजित 82वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 (82nd National Squash Championships 2026) में अभय सिंह और आकांक्षा सालुंखे ने क्रमशः पुरुष एवं महिला एकल (Men’s and Women’s Singles) के खिताब जीते। अभय सिंह ने वर्ष 2022 और 2024 के बाद अपना तीसरा सीनियर राष्ट्रीय खिताब हासिल किया।

  • 2

    COP31 जलवायु सम्मेलन 2026 का आयोजन अंताल्या, तुर्किये शहर में किया गया था|

    संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UN Climate Change Conference) का 31वाँ संस्करण COP31, 22 नवंबर, 2026 को तुर्किये के अंताल्या (Antalya) में बिना किसी सर्वसम्मत मुख्य राजनीतिक समझौते के समाप्त हुआ। लगभग 48 घंटे अतिरिक्त चली वार्ता के कारण यह अब तक का सबसे लंबा COP सम्मेलन बना। ‘अंताल्या समझौता’ (Antalya Pact) नामक अंतिम मसौदे में जीवाश्म ईंधन (Fossil Fuels) से दूर जाने का स्पष्ट उल्लेख नहीं होने के कारण यूरोपीय संघ (European Union), ब्रिटेन और जलवायु-संवेदनशील देशों सहित 130 से अधिक देशों ने इसका विरोध किया। वहीं, सऊदी अरब और अन्य ओपेक (OPEC) सदस्य देशों ने जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने संबंधी प्रावधानों का विरोध करते हुए कार्बन कैप्चर एवं भंडारण (Carbon Capture and Storage–CCS) तकनीक पर जोर दिया। रूस ने भी कोयला, तेल और गैस से तेजी से दूर जाने पर ऊर्जा की कमी तथा ईंधन गरीबी (Fuel Poverty) की आशंका जताई। भारत और चीन सहित कुछ प्रमुख उत्सर्जक देशों के साथ भी अंतिम मसौदे को लेकर मतभेद रहे। इसके अतिरिक्त, 90 से अधिक देशों ने वैश्विक अंतिम ऊर्जा खपत (Global Final Energy Consumption) में बिजली की हिस्सेदारी को लगभग 23% से बढ़ाकर वर्ष 2035 तक 35% करने के विद्युतीकरण लक्ष्य (Electrification Target) का समर्थन किया। वर्ष 2009 में कोपेनहेगन सम्मेलन (COP15) के बाद यह पहली बार था, जब COP सम्मेलन में मुख्य राजनीतिक समझौते पर सहमति नहीं बन सकी।

  • 3

    FSSAI ने पैकेज्ड पेयजल के नमूने में ब्रोमेट पदार्थ का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक पाए जाने पर बिसलेरी इंटरनेशनल के विरुद्ध अभियोजन की मंजूरी दी|

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India FSSAI) ने पैकेज्ड पेयजल के एक नमूने को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (Bisleri International Pvt. Ltd.) के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (Food Safety and Standards Act, 2006) के तहत अभियोजन (Prosecution) की मंजूरी दी है। प्रयोगशाला जाँच में ब्रोमेट (Bromate) का स्तर निर्धारित नियामक सीमा से अधिक पाया गया, जो ओजोन द्वारा कीटाणुशोधन (Ozone Disinfection) की प्रक्रिया का उप-उत्पाद हो सकता है। साथ ही, नमूने में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (Polynuclear Aromatic Hydrocarbons–PAHs) की भी मौजूदगी पाई गई। ब्रोमेट और PAHs दोनों को कैंसरकारी पदार्थों (Carcinogens) की श्रेणी में रखा जाता है।

  • 4

    उत्तर प्रदेश की छात्रा पूजा पाल को वर्ष 2023 में कम कीमत वाली धूल-मुक्त थ्रेशिंग मशीन नवाचार के लिए इंस्पायर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के अगेहरा गाँव की छात्रा पूजा पाल ने लगभग 3,000 रुपये की लागत से कम कीमत वाली धूल-मुक्त थ्रेशिंग मशीन (Low-Cost Dust-Free Threshing Machine) विकसित की, जिसके लिए उन्हें वर्ष 2023 में इंस्पायर पुरस्कार (INSPIRE Award) मिला। इस मशीन के प्रोटोटाइप (Prototype) में टिन, लकड़ी, जाली, पंखे और पानी की टंकी का उपयोग किया गया है, जो बारीक धूल और भूसे (Chaff) को आसपास की हवा में फैलने देने के बजाय मशीन के भीतर ही रोकता है। दिसंबर 2025 में उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar) से भी सम्मानित किया गया।

  • 5

    अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने नवंबर 2026 में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में बघीरा एटी1 टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली का सफल प्रदर्शन किया|

    अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence & Aerospace) ने 20 नवंबर, 2026 को राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (Pokhran Field Firing Ranges) में अपने वाहन-आधारित ‘बघीरा एटी1’ टैंक-रोधी निर्देशित मिसाइल प्रणाली (Bagheera AT1 Anti-Tank Guided Missile–ATGM) का प्रदर्शन किया। ‘नो कॉस्ट नो कमिटमेंट’ (No Cost No Commitment–NCNC) परीक्षण के दौरान चार मिसाइलों का सफल प्रक्षेपण किया गया। इसमें एक बख्तरबंद लक्ष्य (Armoured Target) पर एक ही बीम के माध्यम से लगातार दो मिसाइलें दागी गईं। पहली मिसाइल का उद्देश्य टैंक की सक्रिय सुरक्षा प्रणाली (Active Protection System–APS) को निष्क्रिय करना, जबकि दूसरी मिसाइल का उद्देश्य उसकी सुरक्षा को भेदना था।

  • 6

    भारत द्वारा आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद मंच का समापन इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति 2026 दस्तावेज़ को अपनाने के साथ हुआ|

    भारत द्वारा नई दिल्ली के पुराना किला में 20 से 22 नवंबर, 2026 तक आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation–SCO) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच (Civilisational Dialogue Forum) का समापन 22 नवंबर को ‘इंद्रप्रस्थ विज्ञप्ति 2026’ (Indraprastha Communiqué 2026) को अपनाने के साथ हुआ। इसका उद्देश्य SCO सदस्य देशों और संवाद साझेदारों के बीच सांस्कृतिक सहयोग (Cultural Cooperation) तथा विरासत संरक्षण (Heritage Conservation) को बढ़ावा देना है।

  • 7

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर, 2026 को सरयू-कमला एक्सप्रेस रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर, 2026 को अयोध्या कैंट (उत्तर प्रदेश, भारत) और जनकपुरधाम (नेपाल) के बीच चलने वाली साप्ताहिक सीधी रेल सेवा ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ (Saryu-Kamala Express) को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन लगभग 604 किलोमीटर की दूरी करीब 19 घंटे में तय करेगी।

  • 8

    डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में योगदान के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिक पी.सी. जैन को प्रदान किया गया|

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation DRDO) के वैज्ञानिक प्रकाश चंद जैन (पी.सी. जैन) को नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science and Technology) श्रेणी में डॉ. मुरली मनोहर जोशी पुरस्कार (Dr. Murli Manohar Joshi Award) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने प्रदान किया। फेडरेशन फॉर वर्ल्ड एकेडमिक्स (Federation for World Academics–FWA) द्वारा स्थापित इस पुरस्कार का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Research), तकनीकी नवाचार (Technological Innovation) और उनके सामाजिक प्रभाव (Societal Impact) में योगदान को सम्मानित करना है।

  • 9

    सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग को लोक प्रशासन पदक (स्वर्ण) सम्मान से सम्मानित किया|

    भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग (Simon Wong, Singapore High Commissioner to India) को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम (Tharman Shanmugaratnam) ने सिंगापुर-भारत द्विपक्षीय संबंधों (Singapore–India Bilateral Relations) को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए लोक प्रशासन पदक (स्वर्ण) (Public Administration Medal–Gold / Pingat Pentadbiran Awam (Emas)) से सम्मानित किया। इससे पहले, वर्ष 2002 में उन्हें लोक प्रशासन पदक (कांस्य) (Public Administration Medal–Bronze) प्रदान किया गया था।

  • 10

    अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के आठ दूरस्थ द्वीपों को समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने पानी परियोजना शुरू की है|

    केंद्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह (Andaman and Nicobar Islands) के आठ दूरस्थ द्वीपों को समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली ऑप्टिकल फाइबर केबल (Undersea Optical Fibre Cable) से जोड़ने के लिए पानी परियोजना (PANI–Port Alternative Network for Islands) शुरू की है। इस नेटवर्क की शुरुआत ओडिशा के पुरी से होगी। इसका उद्देश्य इंटरनेट एवं मोबाइल कनेक्टिविटी (Internet and Mobile Connectivity) को बेहतर बनाना, आपातकालीन प्रतिक्रिया (Emergency Response) क्षमता को मजबूत करना तथा मौजूदा चेन्नई-अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह केबल प्रणाली (Chennai–Andaman and Nicobar Islands–CANI Cable System) के लिए वैकल्पिक बैकअप मार्ग (Redundant Backup Path) उपलब्ध कराना है।

  • Author

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top