Daily Current Affairs 2026

11 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (11 July 2026)

 
  1. उड़ान योजना के तहत एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा कहाँ स्थापित किया जाएगा? श्रीकाकुलम
  2. ग्लोबल लाइवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में किस भारतीय शहर ने शीर्ष स्थान हासिल किया है? नई दिल्ली
  3. हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने कहाँ पर थोरियम युक्त एक दुर्लभ खनिज भंडार की पहचान की है? कर्नाटक
  4. (AISHE) 2023-24 रिपोर्ट के अनुसार उच्च शिक्षा सकल नामांकन अनुपात (GER) में किस राज्य ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है? तमिलनाडु
  5. हाल ही में विश्व बैंक ने किस भारतीय योजना के लिए 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है? प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना
  6. हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने कहाँ पर रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है? मंगलुरु
  7. हाल ही में मानव-वन्यजीव संघर्ष उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है? कोयंबटूर
  8. हाल ही में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की 46वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की है? भूपेंद्र यादव
  9. हाल ही में ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 12वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर कौन बने हैं? सौरव गांगुली
  10. हाल ही में किसके द्वारा निर्मित दुनिया के पहले वाणिज्यिक परमाणु-संचालित उपग्रह BOHR को लॉन्च किया गया है? सिटी लैब्स

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

10 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (10 July 2026)

 
  1. भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? अश्वथ एस
  2. एशियन टेनिस फेडरेशन (ATF) का प्लेयर एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है? लिएंडर पेस
  3. 'मानस और महाभारत' नामक अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र की स्थापना कहाँ की गई है? बिश्केक
  4. हाल ही में चर्चा में रही 'मी भूमि–मी हक्कु' का संबंध किस राज्य से है? आंध्र प्रदेश
  5. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की अर्थव्यवस्था कैलेंडर वर्ष 2026 में कितने प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है? 7%
  6. ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन के दस्तावेज़ का शुभारंभ किसने किया? सी.पी. राधाकृष्णन
  7. 8वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेज़बानी कौन-सा राज्य करेगा? तेलंगाना
  8. आईसीएमआर उच्च ऊंचाई चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र की आधारशिला कहाँ रखी जाएगी? हिमाचल प्रदेश
  9. मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कहाँ शुरू की गई है? उत्तर प्रदेश
  10. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार-2025 के लिए किसे चुना गया है? आचार्य श्री रणछोड़लालजी गोस्वामी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

09 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (09 July 2026)

 
  1. ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? नागपुर
  2. भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु का पहला विदेशी परिसर कहाँ स्थापित किया जाएगा? इंडोनेशिया
  3. कौन-सा बंदरगाह 18-मीटर ड्राफ्ट क्षमता वाला भारत का दूसरा प्रमुख बंदरगाह बना है? कामराजार बंदरगाह
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस देश की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं? इंडोनेशिया
  5. हाल ही में दिवंगत गिरीश भारद्वाज को किस नाम से जाना जाता था? भारत के ब्रिज मैन
  6. हाल ही में सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े लंबित भुगतान विवादों के समाधान के लिए किन राज्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं? महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश
  7. DRDO के सहयोग से 'उग्रम (UGRAM)' 7.62×51 मिमी असॉल्ट राइफल का निर्माण किसने किया है? द्वीपा डिफेंस
  8. अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने किस नई कैंसर दवा को मंजूरी दी है? वेपडेजेस्ट्रेंट
  9. किस लेखक को 'द सर्पेंट इन द ग्रोव' के लिए कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज़ 2026 का समग्र विजेता घोषित किया गया है? जमीर नाज़िर
  10. उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? संजीव जैन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

     

08 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (08 July 2026)

 
  1. भारत ने अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में कुल कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? 4 स्वर्ण पदक
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है? इंडोनेशिया
  3. हाल ही में खोजा गया "GJ 3378b" क्या है? बाह्यग्रह
  4. संयुक्त राष्ट्र का पहला वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शासन संवाद कहाँ आयोजित किया जा रहा है? जिनेवा
  5. हाल ही में किस देश ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए गए रणनीतिक पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) परीक्षण प्रशांत महासागर में किया है? चीन
  6. हाल ही में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के मिसाइल इकोसिस्टम की आधारशिला कहाँ रखी गई है? मध्य प्रदेश
  7. कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन ने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए कितने भारतीय सैनिकों को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की है? 9,909
  8. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? अमित गर्ग
  9. वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के अनुसार वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा बना है? मध्य प्रदेश
  10. 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान किसने हासिल किया है? कश्मीर विश्वविद्यालय

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

     

07 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (07 July 2026)

 
  1. एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 का महिला एकल खिताब किसने जीता है? तन्वी खन्ना
  2. किस भारतीय कंपनी ने आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड का अधिग्रहण किया है? भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड 
  3. किस फुटबॉलर ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है? नेमार जूनियर
  4. दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए कौन-सा मिशन शुरू किया गया है? मिशन कायाकल्प विश्व जूनोसिस दिवस 2026 कब मनाया गया है? 6 जुलाई
  5. UNCTAD के उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता कौन करेगा? निधि खरे
  6. 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' की आधारशिला कहाँ रखी गई है? भोपाल
  7. किस राज्य के सीबकथॉर्न (छरमा) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है? हिमाचल प्रदेश
  8. किस देश ने 5,000 टन के युद्धपोत 'कांग कोन' पर परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया है? उत्तर कोरिया
  9. इसरो ने किस मिशन के लिए पहले सब-ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल फॉर एक्सपेरिमेंट्स (SOLVE) का ग्राउंड टेस्ट किया है? गगनयान मिशन 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

     

06 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (06 July 2026)

 
  1. ICMR-NIRWoH वैज्ञानिकों ने किसके साथ मिलकर स्वदेशी "प्लेसेंटा-ऑन-चिप" प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है? IIT बॉम्बे
  2. व्यावसायिक स्तर पर माचा चाय का उत्पादन करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बना है? असम
  3. हाल ही में UNESCO एशिया-प्रशांत सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया है? ज्येष्ठ वर्ण महाविहार
  4. वैभव सूर्यवंशी किसका रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं? सचिन तेंदुलकर
  5. ब्रिक्स मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक 2026 कहाँ आयोजित की जाएगी? गुवाहाटी
  6. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2026 कब मनाया गया है? 4 जुलाई
  7. किस राज्य सरकार ने स्कूलों के पास एनर्जी ड्रिंक्स पर बैन लगाया है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में दिवंगत पंडवानी गायिका तीजन बाई का संबंध किस राज्य से था? छत्तीसगढ़
  9. किस देश के प्रधानमंत्री अलेक्ज़ेंड्रू मुंटेनु ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है? मोल्दोवा
  10. हाल ही में विंबलडन पुरुष एकल में 105 मैच जीतकर किस खिलाड़ी ने रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की है? नोवाक जोकोविच

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

04 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (04 July 2026)

 
  1. महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'दुर्गा स्क्वाड' कहाँ शुरू की गई है? पश्चिम बंगाल
  2. विश्व पैरा एथलेटिक्स रैंकिंग में पुरुष शॉट पुट F57 स्पर्धा में विश्व नंबर-1 स्थान किसने हासिल किया है? होकाटो होतोझे सेमा
  3. गुजरात में सेमीकंडक्टर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा? गांधीनगर
  4. पनडुब्बी केबल प्रणाली I-2SEA भारत को किस देश के तट से जोड़ेगी? मलेशिया और सिंगापुर
  5. किस राज्य में लंबित भूमि सीमांकन मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 'डिजी रोवर (GNSS) विशेष भूमि मापन अभियान' की शुरुआत की गई है? उत्तर प्रदेश
  6. राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने किस राज्य में स्थित बोरजुली क्षेत्र को जैव विविधता धरोहर स्थल घोषित किया है? असम
  7. निम्न में से किस भारतीय को 2026 यूएसआईएसपीएफ नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? सुनील भारती मित्तल
  8. हाल ही में इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार का नाम बदलकर क्या किया गया है? बुखमन इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार
  9. हाल ही में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और स्थिरता पर तीसरा ग्लोबल कॉन्क्लेव (GCPRS) का उद्घाटन किसने किया है? तेजवीर सिंह
  10. हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने 'ऑपरेशन सुरक्षित साइबरस्पेस' अभियान शुरू किया है? गुजरात

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

03 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (03 July 2026)

 
  1. हाल ही में लॉन्च की गई SHE-LEAPS मोबाइल एप्लिकेशन का विकास किसने किया है? डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने कानपुर और कबरई के बीच कितने किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंज़ूरी दी है? 117.7 किलोमीटर
  3. हाल ही में कहाँ पर हेलीकॉप्टरों के लिए देश की पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (PinS) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है? उंडावल्ली हेलीपोर्ट, आंध्र प्रदेश
  4. पहले ‘एनबीटी भूषण सम्मान’ से किसे सम्मानित किया जाएगा? प्रसून जोशी
  5. सोमनाथ घोष को किस देश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है? मलेशिया
  6. भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जाएगा? 17वाँ
  7. दक्षिण पश्चिमी वायु कमान का एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ किसे नियुक्त किया गया है? पी. वी. शिवानंद
  8. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) किसे नियुक्त किया गया है? अनुपम मिश्रा
  9. संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2026 में भारत ने कौन-सी रैंकिंग हासिल की है? 94वीं
  10. आईसीसी पुरुष टी-20 अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाज़ी रैंकिंग में विश्व नंबर-1 स्थान किसने हासिल किया है? ईशान किशन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

02 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (02 July 2026)

  1. हाल ही में रवि अग्रवाल का केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल कितने समय के लिए बढ़ाया गया है? छह महीने
  2. हाल ही में चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? तेजिंदर सिंह
  3. भारत सरकार ने किसे आधिकारिक रूप से देश का "वन नेशन, वन डिजिटल प्लेटफॉर्म" घोषित किया है? दीक्षा पोर्टल
  4. भारत के 97वें ग्रांडमास्टर कौन बने हैं? हर्षवर्धन जी.बी.
  5. हाल ही में भारतीय सेना ने किस विशेष ड्रोन इकाइयों की स्थापना की घोषणा की है? बाज़ बटालियन
  6. किस राज्य में स्थित सतकोसिया टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्प्रवेश परियोजना शुरू करने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने सैद्धांतिक स्वीकृति दी है? ओडिशा
  7. 29वाँ राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जा रहा है? जयपुर
  8. 78वाँ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस कब मनाया गया है? 1 जुलाई
  9. किस कंपनी को मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा प्रदान करने को मंजूरी दी गई है? मेकॉन लिमिटेड
  10. हाल ही में दिवंगत विजया मेहता को किस वर्ष पद्मश्री से सम्मानित किया गया था? 1986

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

01 July Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (01 July 2026)

 
  1. हाल ही में किस भारतीय महिला टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई किया है? भारतीय महिला क्रिकेट टीम
  2. भारत का पहला अपतटीय हवाई अड्डा कहाँ विकसित किया जाएगा? महाराष्ट्र
  3. हाल ही में वर्ल्ड रोइंग कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक किसने जीता है? लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह
  4. हाल ही में सैन्य अभ्यास रिम ऑफ द पैसिफिक (RIMPAC) 2026 का 30वाँ संस्करण कहाँ शुरू हुआ है? हवाई
  5. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर कौन बनी है? दीप्ति शर्मा
  6. WEF के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2026 में भारत ने कौन-सा स्थान प्राप्त किया है? 70वाँ
  7. वार्षिक अघर जित्तो मेला कहाँ आयोजित किया गया है? जम्मू-कश्मीर
  8. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधारित सीमा-पार धन प्रेषण सेवा किसने शुरू की है? यूरोबैंक
  9. हाल ही में किन राज्यों के बीच यमुना जल समझौता हुआ है? राजस्थान और हरियाणा
  10. हाल ही में कौन-सा एयरपोर्ट भारत का पहला FSSAI प्रमाणित 'ईट राइट कैंपस' बन गया है? चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

30 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (30 June 2026)

 
  1. हाल ही में ओपनएआई ने भारत के लिए प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया है? प्रभजीत सिंह
  2. हाल ही में ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी की खोज कहाँ हुई है? हुगली नदी
  3. भारतीय सेना की पहली एकीकृत युद्ध समूह (IBGs) का गठन किससे किया जाएगा? XVII कोर
  4. हाल ही में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है? दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
  5. हाल ही में आधिकारिक रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर राजधानी कौन-सा देश बना है? इटली
  6. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? इंग्लैंड
  7. हाल ही में 'सुमन रोडमैप 2030' का विमोचन किसने किया है? जगत प्रकाश नड्डा
  8. हाल ही में दिवंगत के. भाग्यराज का संबंध किस क्षेत्र से था? तमिल सिनेमा
  9. हाल ही में पी. वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती कब मनाई गई? 28 जून
  10. हाल ही में 'स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया' (SJFI) मेडल से किसे सम्मानित किया गया है? विश्वनाथन आनंद

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

     

29 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (29 June 2026)

 
  1. हाल ही में इंटारो ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? सुमित नागल
  2. हाल ही में महिलाओं की लॉन्ग जंप में नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया है? एंसी सोजन
  3. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात को किस राज्य के जीआई-टैग वाले रीवा सुंदरजा आमों का पहला वाणिज्यिक निर्यात किया गया? मध्य प्रदेश
  4. दुनिया की पहली परमाणु प्रक्रिया ऊष्मा पर आधारित हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा कहाँ शुरू की गई? तमिलनाडु
  5. त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  6. अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ और अवैध तस्करी विरोधी दिवस कब मनाया गया है? 26 जून
  7. भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं? ईथन वाज़
  8. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए कौन-सा अभियान शुरू किया है? ऑपरेशन हॉक आई
  9. हाल ही में कहाँ पर सड़क का आधिकारिक रूप से नाम बदलकर “डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू” किया गया है? हैदराबाद
  10. हाल ही में भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) ‘पीएस लेस्पवार’ किस देश को सौंपा गया है? सेशेल्स

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

       

27 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (27 June 2026)

 
  1. हाल ही में भारत ने ISSF जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप सुहल 2026 में कुल कितने पदक जीते हैं? 25 पदक
  2. हाल ही में भारत के कितने स्कूलों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है? 7
  3. हाल ही में पर्यटन सर्किट 'डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर' किसने शुरू किया है? इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन
  4. हाल ही में वार्षिक यूके-इंडिया पुरस्कार 2026 में विशेष सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है? पीयूष गोयल
  5. हाल ही में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती कब मनाई गई है? 26 जून
  6. हाल ही में भारत ने किस ऑपरेशन के तहत वेनेजुएला को मानवीय सहायता भेजी है? ऑपरेशन अमिस्ताद
  7. हाल ही में विशेषकर किस रोग की निगरानी के लिए एयर सुविधा 2.0 पोर्टल लॉन्च किया गया है? इबोला रोग
  8. भारतीय वायुसेना को DRDO से किस स्वदेशी विमानस्थ प्रारंभिक चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली (AEW&C) के लिए अंतिम परिचालन स्वीकृति मिली है? नेत्र
  9. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने "कौशल महोत्सव" की घोषणा कहाँ की है? वारंगल
  10. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? महेश दीक्षित

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

       

26 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (26 June 2026)

 
  1. किस देश में भूकंप के कारण आपातकाल की घोषणा की गई है? वेनेजुएला
  2. किस देश के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान ने फिर से चुनाव में जीत हासिल की है? आर्मेनिया
  3. जिम्नास्टिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक किसने जीता है? हर्षित दामोदरन
  4. इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) का 27वां सदस्य देश कौन-सा बना है? बांग्लादेश
  5. किस देश के सुपरकंप्यूटर "लाइनशाइन" ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटरों की TOP500 सूची में पहला स्थान हासिल किया है? चीन
  6. फीफा ने किस देश के फुटबॉल संघ को निलंबित किया है? नेपाल
  7. हाल ही में चर्चा में रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का संबंध किस राज्य से है? उत्तर प्रदेश
  8. हाल ही में हेमिस उत्सव कहाँ मनाया जा रहा है? लद्दाख
  9. हाल ही में BRICS अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक कहाँ आयोजित की गई है? बेंगलुरु
  10. हाल ही में ब्रिटेन की संसद में ग्लोबल प्रेस्टिज अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है? हर्ष वर्धन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

25 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (25 June 2026)

 
  1. भारत ने QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में दुनिया भर में कौन-सा स्थान हासिल किया है? 13वां
  2. हाल ही में महर्षि सुश्रुत की 90 किलोग्राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया? स्कॉटलैंड
  3. NOTTO के अनुसार, भारत ने अंगदान के लिए प्रतिज्ञा की कितनी संख्या पार की है? 5 लाख
  4. गृह मंत्रालय ने किस पोर्ट को भारत का 41वां इमिग्रेशन पोस्ट बनाया है? हल्दिया सी-पोर्ट
  5. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा फोरम 2026 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? जॉर्जिया
  6. फीफा विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी कौन बने हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  7. लियोनेल मेसी की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? अर्जेंटीना
  8. किस देश की रानी मैक्सिमा भारत के UPI इकोसिस्टम को समझने के लिए मुंबई आई हैं? नीदरलैंड
  9. किस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने फिर से चुनाव जीता है? 2019
  10. पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने के लिए किस समूह ने सहमति दी है? यूरोपीय संघ

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

24 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (24 June 2026)

 
  1. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है? ब्रिटेन
  2. हाल ही में लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है? वैभव सूर्यवंशी
  3. विश्वास विदु सपकाल को किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है? स्लोवाकिया
  4. हाल ही में किस कंपनी को भारत का 28वां नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) का दर्जा दिया गया है? चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL)
  5. एफआईएच वूमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब किसने जीता है? भारत
  6. हाल ही में विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2026 कब मनाया गया है? 21 जून
  7. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है? जॉर्ज कुरियन
  8. हाल ही में अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के लिए कितनी राशि का सपोर्ट पैकेज घोषित किया है? 230 मिलियन डॉलर
  9. हाल ही में किस जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कोच पुरस्कार जीता है? पुंछ
  10. UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में कौन-सा देश दुनिया का सबसे बड़ा जहाज पुनर्चक्रण देश बना है? भारत

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

       

23 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (23 June 2026)

 
  1. भारतीय महिला 4×100 मीटर टीम ने एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में कौन-सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. भारत ने 56वें ग्रैंड प्रिक्स उस्ती नाद लाबेम में कुल कितने पदक जीते हैं? 12
  3. विश्व मुक्केबाजी कप चीन 2026 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक किसने जीता है? ज्योति गुलिया
  4. हाल ही में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर कौन बनी है? हरमनप्रीत कौर
  5. हाल ही में किस राज्य की खुरासानी इमली को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है? मध्य प्रदेश
  6. हाल ही में 11वीं ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? गुरुग्राम
  7. हाल ही में भारत का पहला सात्विक सूचकांक ‘सात्विक 100’ किसने लॉन्च किया है? BSE इंडेक्स सर्विसेज
  8. 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वोच्च सम्मान ‘गोल्डन कॉन्च’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? सिल्वर
  9. किस देश ने प्राथमिक विद्यालयों में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है? नॉर्वे
  10. ओडिशा ने किस देश को पूरे सूखे अंडा पाउडर की पहली व्यावसायिक खेप भेजी है? ऑस्ट्रिया

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

     

20 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (20 June 2026)

 
  1. हाल ही में सेजल कांबले ने ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कौन-सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. हाल ही में चर्चित मिश्मी टाकिन का वैज्ञानिक नाम क्या है? बुडोरकास टैक्सीकलर
  3. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु कितनी निर्धारित की है? 15 वर्ष
  4. हाल ही में CSIR-NML ने लिथियम-आयन बैटरियों की रीसाइक्लिंग तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए किसके साथ समझौता किया है? R2E ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड
  5. हाल ही में भारत ने वर्ष 2027 में किस देश के साथ 'तृष्णा' (TRISHNA) सैटेलाइट लॉन्च करने की घोषणा की है? फ्रांस
  6. भारतीय तटरक्षक बल में शामिल पहला स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल (ACV) H-561 किस कंपनी द्वारा निर्मित किया गया है? चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड
  7. हाल ही में बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास 'खान क्वेस्ट' कहाँ आयोजित किया जाएगा? उलानबातर
  8. हाल ही में विश्व सिकल सेल दिवस 2026 कब मनाया गया है? 19 जून
  9. हाल ही में भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी कौन बने हैं? मनप्रीत सिंह
  10. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को किस प्रकार का अधिकार बताया है? मौलिक अधिकार

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

19 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (19 June 2026)

 
  1. हाल ही में ओपन सोप्रा स्टेरिया डे ल्योन 2026 टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल का खिताब किसने जीता है? निकी पूनाचा और प्रूचा इसारो
  2. हाल ही में 26वीं सीनियर एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा? भारत
  3. हाल ही में किस राज्य की 'जसदण पटारी संदूक' को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है? गुजरात
  4. भारत मिस ग्रांड इंटरनेशनल के कौन-से संस्करण का आयोजन करेगा? 14वां
  5. हाल ही में किस कंपनी के सह-संस्थापक हरी मेनन ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है? बिगबास्केट
  6. हाल ही में दिवंगत रॉबर्ट थर्मन कौन थे? तिब्बती बौद्ध विद्वान
  7. हाल ही में राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? डॉ. सैबल चट्टोपाध्याय
  8. हाल ही में लियोनेल मेसी ने फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में किसकी बराबरी की है? मिरोस्लाव क्लोज़े
  9. हाल ही में जारी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में किस भारतीय संस्थान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है? आईआईटी दिल्ली
  10. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसियों ने विश्व के कितने क्षेत्रों में भूख और खाद्य संकट की चेतावनी दी है? 13

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

   

18 June Current Affairs Rojgar With Ankit 2026

Current Affairs Today (18 June 2026)

 
  1. मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस 2026 के वैश्विक आयोजन की मेज़बानी किस देश ने की? केन्या
  2. हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की 28वीं बैठक की मेजबानी किसने की? भारत
  3. हाल ही में दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी कौन-सी बनी है? स्पेसएक्स
  4. हाल ही में GSER 2026 के अनुसार, बेंगलुरु किसके बाद एशिया में दूसरा सबसे बेहतरीन AI-नेटिव क्लस्टर बना है? बीजिंग
  5. हाल ही में निम्न में से किस राज्य ने किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति दी है? उत्तराखंड
  6. हाल ही में किस राज्य के वाद्ययंत्र 'सारिंदा' को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया गया है? त्रिपुरा
  7. हाल ही में अंडर-17 महिला युवा फुटबॉल लीग का कौन-सा संस्करण आयोजित किया जाएगा? पहला
  8. हाल ही में केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए कितनी राशि की योजना को मंजूरी दी है? 733.28 करोड़ रुपये
  9. TIME मैगज़ीन की 2026 की खेलों में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कौन हैं? स्मृति मंधाना
  10. हाल ही में किसके संरक्षण के लिए शान संरक्षण सोसायटी के गठन को मंजूरी दी गई है? हिम तेंदुआ

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

     

Daily Current Affairs-2023

1

उड़ान योजना के तहत एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा श्रीकाकुलम में स्थापित किया जाएगा|

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले को उड़ान (UDAN – Ude Desh Ka Aam Nagrik) योजना के तहत एक नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा (Greenfield Airport) स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित हवाई अड्डा मंदासा मंडल (Mandasa Mandal) में स्थापित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य श्रीकाकुलम को मिनी एविएशन हब (Mini Aviation Hub) के रूप में विकसित करते हुए क्षेत्र में हवाई संपर्क (Air Connectivity) और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
हालांकि, इस परियोजना का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [CPI(M)] ने विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि इससे उद्दानम क्षेत्र में होने वाली काजू (Cashew) और नारियल (Coconut) की खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 15 नवंबर 2025 को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India – AAI) और आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Andhra Pradesh Airport Development Corporation) के बीच श्रीकाकुलम में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए एक समझौता (Agreement) हुआ था। परियोजना का व्यवहार्यता सर्वेक्षण (Feasibility Survey) पूरा हो चुका है और हवाई अड्डे का निर्माण 1,383 एकड़ भूमि पर दो चरणों (Two Phases) में किया जाएगा।

2

ग्लोबल लाइवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में भारतीय शहर नई दिल्ली ने शीर्ष स्थान हासिल किया है|

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit – EIU) द्वारा जारी ग्लोबल लाइवेबिलिटी इंडेक्स 2026 (Global Liveability Index 2026) में नई दिल्ली को 173 शहरों में 120वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। नई दिल्ली का कुल स्कोर 48.1 रहा। विभिन्न मानकों में नई दिल्ली को शिक्षा (Education) में 66.7, अवसंरचना (Infrastructure) में 58.9, स्वास्थ्य सेवाओं (Healthcare) में 41.7 तथा संस्कृति एवं पर्यावरण (Culture and Environment) में 35.4 अंक प्राप्त हुए। भारत के अन्य शहरों में मुंबई 121वें, चेन्नई 123वें और बेंगलुरु 127वें स्थान पर रहे। ये सभी भारतीय शहर वैश्विक शीर्ष 100 (Global Top 100) में स्थान बनाने में असफल रहे। रिपोर्ट के अनुसार कोपेनहेगन, डेनमार्क (Copenhagen, Denmark) लगातार दूसरे वर्ष विश्व का सबसे रहने योग्य शहर (World's Most Liveable City) बना रहा। उसे 98 का कुल स्कोर प्राप्त हुआ, जिसमें स्थिरता (Stability), शिक्षा (Education) और अवसंरचना (Infrastructure) में पूर्ण अंक मिले। इसके बाद वियना (Vienna) दूसरे, ज्यूरिख (Zurich) तीसरे, मेलबर्न (Melbourne) चौथे और जेनेवा (Geneva) पाँचवें स्थान पर रहे। शीर्ष 10 में सिडनी (Sydney), ओसाका (Osaka), ऑकलैंड (Auckland), एडिलेड (Adelaide) और टोक्यो (Tokyo) भी शामिल रहे।

3

हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने कर्नाटक में थोरियम युक्त एक दुर्लभ खनिज भंडार की पहचान की है|

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India – GSI) द्वारा किए गए खनिज सर्वेक्षण में कर्नाटक के चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक (Gundlupet Taluk) में थोरियम (Thorium) युक्त एक दुर्लभ खनिज भंडार की पहचान की गई है। खान एवं भूविज्ञान विभाग (Department of Mines and Geology) के चामराजनगर के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक राजेश के अनुसार, वर्ष 2025में किए गए सर्वेक्षण में कूटानूर तथा गुंडलुपेट नगर के बाहरी क्षेत्र में मोनाज़ाइट (Monazite) के भंडार मिले हैं, जो थोरियम और यूरेनियम (Uranium) युक्त एक दुर्लभ खनिज है। यह सर्वेक्षण 700 एकड़ से अधिक क्षेत्र में किया गया, जिसमें लगभग 20 एकड़ क्षेत्र को मुख्य भंडार (Core Area) के रूप में चिन्हित किया गया है। मोनाज़ाइट (Monazite) लाल-भूरे रंग का एक दुर्लभ खनिज है और थोरियम तथा यूरेनियम का प्रमुख स्रोत माना जाता है। थोरियम एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला रेडियोधर्मी धातु (Radioactive Metal) है, जिसे भविष्य के उन्नत परमाणु ऊर्जा उत्पादन (Advanced Nuclear Power Generation) के लिए एक संभावित वैकल्पिक परमाणु ईंधन माना जाता है। यूरेनियम की तुलना में थोरियम को अधिक पर्यावरण-अनुकूल (Eco-friendly) माना जाता है, क्योंकि यह उत्सर्जन को कम करने में सहायक है।

4

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने तमिलनाडु के मंदिरों से जुड़ी तीन प्राचीन मूर्तियों एवं धार्मिक धरोहरों को लौटाने की घोषणा की है|

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने तमिलनाडु के मंदिरों से संबंधित 11वीं और 12वीं शताब्दी (11th–12th Century) की तीन प्राचीन मूर्तियों एवं धार्मिक धरोहरों (Antiquities) को भारत को वापस लौटाने का निर्णय लिया है। ये सभी वस्तुएँ मूल रूप से तमिलनाडु के मंदिरों से संबंधित हैं और इन्हें अवैध रूप से विदेश ले जाया गया था। वापस लाई जा रही धरोहरों में 11वीं शताब्दी का चोलकालीन (Chola-era) देवी भद्रकाली का कांस्य त्रिशूल (Bronze Trident), 11वीं–12वीं शताब्दी की ग्रेनाइट नंदी प्रतिमा (Granite Nandi Idol) तथा 12वीं शताब्दी की षडानन कार्तिकेय (Six-headed Karthikeya) की बेसाल्ट प्रतिमा (Basalt Sculpture) शामिल हैं। ये सभी कलाकृतियाँ नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया (National Gallery of Australia) तथा आर्ट गैलरी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (Art Gallery of New South Wales – NSW) के संग्रह का हिस्सा थीं।

5

एआईएसएचई (AISHE) 2023-24 रिपोर्ट के अनुसार उच्च शिक्षा सकल नामांकन अनुपात (GER) में तमिलनाडु ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है|

केंद्रीय सरकार द्वारा जारी अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (All India Survey on Higher Education – AISHE) 2023-24 के अनुसार तमिलनाडु ने उच्च शिक्षा सकल नामांकन अनुपात (Gross Enrolment Ratio – GER) में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य में 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 52.3% युवाओं ने विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र (Degree, Diploma and Certificate) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया है। यह पहली बार है जब तमिलनाडु का GER 50% के आंकड़े को पार कर गया है। राज्य का GER पिछले वर्ष की तुलना में 3.2 प्रतिशत अंक बढ़ा है।
राज्य में 18 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 68.4 लाख युवाओं में से 35.8 लाख उच्च शिक्षा में नामांकित हैं। इनमें 53.1% लड़कियाँ तथा 51.6% लड़के डिग्री एवं डिप्लोमा कार्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। राज्य में 2,983 कॉलेज हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 70 अधिक हैं। कल नामांकन अनुपात (GER) 18–23 वर्ष आयु वर्ग की उस जनसंख्या का प्रतिशत दर्शाता है जो उच्च शिक्षा संस्थानों में नामांकित है।

6

हाल ही में विश्व बैंक ने भारतीय योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है|

विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल (World Bank's Board of Executive Directors) ने भारत की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar) के तहत रूफटॉप सौर ऊर्जा कार्यक्रम (Solar Rooftop Programme) के विस्तार के लिए 890 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD 890 Million) की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। इस वित्तीय पैकेज में अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (International Bank for Reconstruction and Development – IBRD) से 820 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण, क्लीन टेक्नोलॉजी फंड (Clean Technology Fund – CTF) से 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर का रियायती ऋण तथा IBRD के लिवेबल प्लेनेट फंड (Livable Planet Fund) से 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान (Grant) शामिल है। इसके अतिरिक्त, विश्व बैंक इस योजना के लिए 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की निजी वित्तीय सहायता (Private Financing) भी वाणिज्यिक ऋणों (Commercial Loans) के रूप में जुटाएगा, जिससे अधिक से अधिक परिवारों को अपने घरों पर सौर रूफटॉप स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

7

हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने मंगलुरु में रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है|

भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (Public Sector Company) ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation – ONGC) ने देश के रणनीतिक कच्चे तेल भंडार (Strategic Crude Oil Reserves) के विस्तार को मंजूरी देते हुए कर्नाटक के मंगलुरु में 17.5 लाख टन अतिरिक्त भंडारण क्षमता (storage capacity) विकसित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड (Indian Strategic Petroleum Reserves Limited – ISPRL), जो भारत के रणनीतिक कच्चे तेल भंडार का प्रबंधन करती है, की कुल भंडारण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वर्तमान में ISPRL देश के पूर्वी एवं पश्चिमी तट पर स्थित तीन भूमिगत भंडारण केंद्रों (Underground Storage Facilities) का संचालन करती है, जिनकी संयुक्त क्षमता 5.33 मिलियन टन है। इसके अतिरिक्त, दो नई परियोजनाएँ निर्माणाधीन हैं, जिनसे 6.5 मिलियन टन अतिरिक्त क्षमता जुड़ने की उम्मीद है। नई भंडारण सुविधा के लिए ONGC अपनी सहायक कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (Mangalore Refinery and Petrochemicals Limited – MRPL) के मौजूदा अवसंरचनात्मक नेटवर्क का उपयोग कर सकती है। MRPL कर्नाटक में 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्षमता वाली रिफाइनरी संचालित करती है।

8

हाल ही में मानव-वन्यजीव संघर्ष उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन कोयंबटूर में किया गया है|

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कोयंबटूर स्थित वन्यजीव संस्थान–सलीम अली पक्षी विज्ञान एवं प्राकृतिक इतिहास केंद्र [Wildlife Institute of India–Salim Ali Centre for Ornithology and Natural History (WII-SACON)] में मानव–वन्यजीव संघर्ष उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence on Human–Wildlife Conflict) का उद्घाटन किया। यह उत्कृष्टता केंद्र मानव–वन्यजीव संघर्ष के वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित प्रबंधन (Scientific and Evidence-based Management) को सुदृढ़ करने के लिए अनुसंधान (Research), नवाचार (Innovation), नीति सहयोग (Policy Support), क्षमता निर्माण (Capacity Building) तथा श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों (Best Practices) के प्रसार हेतु राष्ट्रीय केंद्र के रूप में कार्य करेगा। उद्घाटन के बाद, मानव–वन्यजीव संघर्ष पर राष्ट्रीय कार्यशाला (National Workshop on Human–Wildlife Conflict) आयोजित की गई, जिसमें देशभर के वरिष्ठ नीति-निर्माताओं, वन अधिकारियों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों एवं संरक्षण विशेषज्ञों ने संघर्ष न्यूनीकरण (Conflict Mitigation) की प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

9

हाल ही में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की 46वीं बैठक की अध्यक्षता भूपेंद्र यादव ने की है|

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 9 जुलाई को कोयंबटूर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority – CZA) की 46वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की प्रमुख उपलब्धियों तथा भविष्य की रणनीतिक प्राथमिकताओं को प्रस्तुत किया गया। बैठक में चिड़ियाघरों के आधुनिकीकरण (Modernization of Zoos), नए प्राणी उद्यानों (New Zoological Facilities) की स्थापना, आगंतुक शिक्षा को सुदृढ़ करने, वैज्ञानिक योजना (Scientific Planning) तथा अवसंरचना विकास (Infrastructure Development) से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई, ताकि भारतीय चिड़ियाघर संरक्षण (Conservation), शिक्षा (Education) और अनुसंधान (Research) के प्रभावी केंद्र बने रहें। बैठक के दौरान सीसीएमबी–लाकोन्स (कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र – लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयोगशाला, Centre for Cellular and Molecular Biology – Laboratory for the Conservation of Endangered Species, CCMB-LaCONES) द्वारा भारतीय चिड़ियाघरों के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रमों (Conservation Breeding Programmes) को समर्थन देने के लिए प्रजनन प्रौद्योगिकियों (Reproductive Technologies) पर आधारित पशु जैव बैंक (Animal Biobank) के राष्ट्रीय नेटवर्क के विकास संबंधी अवधारणा-पत्र (Concept Note) पर भी चर्चा की गई।

1

भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर अश्वथ एस बने हैं|

कन्याकुमारी के 17 वर्षीय अश्वथ एस 2026 पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन (Pune International Grandmaster Round Robin) में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म (Grandmaster Norm) हासिल कर भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) बन गये है। उन्होंने प्रतियोगिता में 9 राउंड में 7 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के एफएम कन्नन वैद्यनाथन (FM Kannan Vaidyanathan) को पराजित किया।
उन्होंने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म 2025 ग्रेनके ओपन (Grenke Open 2025) में प्राप्त किया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में बुडापेस्ट (Budapest) में आयोजित फर्स्ट सैटरडे जीएम राउंड रॉबिन (First Saturday GM Round Robin) में उन्होंने अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया तथा 2500 फिडे रेटिंग (FIDE Rating) का आंकड़ा भी पार किया। इस उपलब्धि के साथ वे तमिलनाडु के 38वें ग्रैंडमास्टर बन गए।

2

एशियन टेनिस फेडरेशन (ATF) का प्लेयर एम्बेसडर लिएंडर पेस को नियुक्त किया गया है|

लिएंडर पेस, जो ओलंपिक पदक (Olympic Medal) जीतने वाले भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं, को एशियन टेनिस फेडरेशन (Asian Tennis Federation – ATF) का प्लेयर एम्बेसडर (Player Ambassador) नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा लंदन में विम्बलडन (Wimbledon) के दौरान आयोजित एक समारोह में की गई, जिसमें एटीएफ अध्यक्ष (ATF President) यूरीय पोल्स्की (Yuryi Polskiy), वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी तथा अंतरराष्ट्रीय टेनिस समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होनें अटलांटा ओलंपिक 1996 (Atlanta Olympics 1996) में पुरुष एकल (Men's Singles) में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने लगातार सात ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 2021 में अंतरराष्ट्रीय टेनिस से संन्यास लिया। वे 1999 में विश्व के नंबर-1 युगल खिलाड़ी (World No. 1 Doubles Player) बने और एटीपी रैंकिंग (ATP Rankings) के शीर्ष-10 में लगभग 462 सप्ताह तक बने रहे। एशियाई खेलों (Asian Games) में उन्होंने 1990 (बीजिंग) से 2006 (दोहा) के बीच 8 पदक, जिनमें 5 स्वर्ण पदक शामिल हैं, अपने नाम किए। उन्होंने कुल 18 ग्रैंड स्लैम (Grand Slam) खिताब जीते, जिनमें 8 पुरुष युगल (Men's Doubles) और 10 मिश्रित युगल (Mixed Doubles) शामिल हैं। उन्होंने दोनों वर्गों में कैरियर ग्रैंड स्लैम (Career Grand Slam) भी पूरा किया।

3

'मानस और महाभारत' नामक अंतरराष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र की स्थापना बिश्केक में की गई है|

दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय संबंध अध्ययन केंद्र (सीएसआईआर) (Centre for Studies of International Relations – CSIR) ने किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) की मानस नेशनल एकेडमी (Manas National Academy) के सहयोग से बिश्केक (Bishkek) में 'मानस एंड महाभारत' (Manas and Mahabharata) नामक अंतरराष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र (International Centre for Civilizational Studies) की स्थापना की है। इस केंद्र का औपचारिक उद्घाटन 4 से 7 जुलाई के बीच किर्गिस्तान की यात्रा पर गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में बिश्केक में किया गया।

4

हाल ही में चर्चा में रही 'मी भूमि–मी हक्कु' का संबंध आंध्र प्रदेश से है|

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 9 जुलाई को नंद्याल जिले में 'मी भूमि–मी हक्कु (Mee Bhoomi–Mee Hakku)' कार्यक्रम के अगले चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उन गांवों के किसानों और भूमि स्वामियों को पट्टादार पासबुक (Pattadar Passbooks) वितरित की, जहाँ भूमि का पुनः सर्वेक्षण (Resurvey) पूरा हो चुका है। 'मी भूमि–मी हक्कु' कार्यक्रम का उद्देश्य: किसानों के भूमि स्वामित्व अधिकारों (Land Ownership Rights) को सुदृढ़ करना तथा भूमि अभिलेखों (Land Records) को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना | यह पहल राज्य सरकार के भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (Land Records Modernisation Programme) का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत अब तक 6,887 गांवों में पुनः सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है तथा 29.04 लाख पट्टादार पासबुक मुद्रित कर लाभार्थियों को वितरित की जा चुकी हैं।

5

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की अर्थव्यवस्था कैलेंडर वर्ष 2026 में 7% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है|

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund – IMF) की प्रमुख द्विवार्षिक रिपोर्ट विश्व आर्थिक परिदृश्य अद्यतन (World Economic Outlook Update) के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था वर्तमान कैलेंडर वर्ष 2026 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जिससे भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था (Fastest-growing Major Economy) बना रहेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, अगले कैलेंडर वर्ष 2027 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product – GDP) वृद्धि दर घटकर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, वैश्विक अर्थव्यवस्था (World Economy) की वृद्धि दर वर्ष 2026 में 3 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है, जो अगले वर्ष 2027 बढ़कर 3.4 प्रतिशत हो सकती है। चीन (China), जो विश्व की दूसरी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है, के वर्ष 2026 में 4.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि अगले वर्ष 2027 में इसकी वृद्धि दर घटकर 4.1 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) को तीसरी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में वर्ष 2026 में 2.3 प्रतिशत तथा अगले वर्ष 2027 में 2.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त होने का अनुमान लगाया गया है।

6

ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन के दस्तावेज़ का शुभारंभ सी.पी. राधाकृष्णन ने किया|

भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग ने 9 जुलाई 2026 को भुवनेश्वर, ओडिशा स्थित ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (Odisha University of Agriculture and Technology – OUAT) में 'गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के टिकाऊ तरीकों के लिए अधिकार पत्र (एलओए)' का राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम (National Launch of Letter of Authorisation (LoA) for Sustainable Harnessing of Fisheries in the High Seas) का आयोजन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उच्च समुद्री मत्स्य दोहन हेतु लेटर ऑफ ऑथराइजेशन तथा ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन (Odisha Deep Sea Fishing Mission) 2026–2036 के दस्तावेज़ का शुभारंभ किया। यह मिशन ओडिशा सरकार की एक प्रमुख ब्लू इकोनॉमी (Blue Economy) पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की गहरे समुद्र में मत्स्य पालन क्षमता का विकास करना तथा ओडिशा को डीप-सी फिशिंग (Deep Sea Fishing) और समुद्री निर्यात (Marine Export) का अग्रणी केंद्र बनाना है। मिशन के अंतर्गत अगले 10 वर्षों में 150 गहरे समुद्र में मत्स्य पालन करने वाले पोत (Deep-Sea Fishing Vessels) तैनात किए जाएंगे तथा 500 मौजूदा मछली पकड़ने वाली नौकाओं (Fishing Boats) का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

1

ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की तीसरी बैठक नागपुर में आयोजित की जाएगी|

भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत 11–12 जुलाई 2026 को महाराष्ट्र के नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक (3rd BRICS Transport Ministers' Meeting) की मेजबानी करेगा। उद्देश्य: परिवहन क्षेत्र में सतत अवसंरचना (Sustainable Infrastructure) और सतत गतिशीलता (Sustainable Mobility) से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करना तथा सदस्य देशों के बीच परिवहन सहयोग को और मजबूत बनाना
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। रूस (Russia) और ब्राज़ील (Brazil) द्वारा आयोजित परिवहन कार्य समूह (Transport Working Group) की पहली दो महत्वपूर्ण बैठकों के बाद यह तीसरी बैठक अंतरराष्ट्रीय परिवहन सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की थीम "अनुकूलन, नवाचार, सहयोग और स्थायित्व के लिए निर्माण (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability – BRICS)" के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच लचीले, नवोन्मेषी और टिकाऊ परिवहन तंत्र को बढ़ावा देना है।

2

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु का पहला विदेशी परिसर इंडोनेशिया में स्थापित किया जाएगा|

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु (Indian Institute of Management Bangalore – IIM Bangalore) इंडोनेशिया के पूर्वी जावा (East Java, Indonesia) स्थित मलांग के सिंघसारी विशेष आर्थिक क्षेत्र (Singhasari Special Economic Zone – SEZ) में अपना पहला विदेशी परिसर (Overseas Campus) स्थापित करेगा। इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान स्वीकृति प्रदान की गई। यह IIM Bangalore का पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर होगा। इसका विकास सिंघसारी विशेष आर्थिक क्षेत्र के प्रबंधन एवं विकास से जुड़े संस्थान पीटी इंटेलेजेंसिया ग्रहातामा (PT Intelegensia Grahatama) के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से किया जाएगा। उद्देश्य: भारत और इंडोनेशिया के बीच उच्च शिक्षा (Higher Education), प्रबंधन अध्ययन (Management Education) तथा शैक्षणिक सहयोग (Academic Cooperation) को सुदृढ़ करना|

3

कामराजार बंदरगाह 18-मीटर ड्राफ्ट क्षमता वाला भारत का दूसरा प्रमुख बंदरगाह बना है|

कामराजर पोर्ट लिमिटेड (Kamarajar Port Limited – KPL) ₹440 करोड़ की लागत से संचालित कैपिटल ड्रेजिंग फेज़-VI (Capital Dredging Phase VI) परियोजना के सफल समापन के बाद 18 मीटर परिचालन ड्राफ्ट (Operational Draft) वाला भारत का दूसरा प्रमुख बंदरगाह बन गया है। विशाखापत्तनम पोर्ट (Visakhapatnam Port) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह दूसरा भारतीय बंदरगाह है। इस उन्नयन के साथ अब कामराजर पोर्ट 1,70,000 डेडवेट टन (Deadweight Tonnage – DWT) तक क्षमता वाले पूर्ण रूप से लदे केपसाइज़ पोतों (Fully Laden Capesize Vessels) को संभाल सकेगा। इससे बंदरगाह की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी तथा भारत के बढ़ते निर्यात–आयात व्यापार (Export-Import – EXIM Trade) की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
परियोजना के अंतर्गत बाहरी पहुँच चैनल (Outer Approach Channel) की गहराई 20 मीटर से बढ़ाकर 23 मीटर, आंतरिक प्रवेश चैनल (Inner Entrance Channel) की गहराई 19 मीटर से बढ़ाकर 22 मीटर की गई।

4

हाल ही में ‘ट्राइबएक्स’ (TribeX) का शुभारंभ किया गया है। यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है|

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 7 जुलाई 2026 को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (Tribal Research Institutes – TRIs) को सशक्त बनाने संबंधी राष्ट्रीय कार्यशाला (National Workshop on Strengthening Tribal Research Institutes) के दौरान 'ट्राइबएक्स (TribeX)' नामक अपनी तरह का पहला डिजिटल शिक्षण मंच (Digital Learning Platform) लॉन्च किया। इस मंच का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने किया। ट्राइबएक्स (TribeX) को जनजातीय कला (Tribal Arts), संस्कृति (Culture), पारंपरिक ज्ञान और कौशल विकास (Skill Development) के लिए एक व्यापक डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम (Digital Learning Ecosystem) के रूप में विकसित किया गया है। यह मंच निःशुल्क प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (Free Certificate Courses) तथा यूजीसी से मान्यता प्राप्त स्नातकोत्तर डिप्लोमा (Post Graduate Diploma) कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय भाषाओं, कला रूपों, हस्तशिल्प और पारंपरिक ज्ञान में संरचित शिक्षा प्रदान करता है।

5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बने हैं|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया (Indonesia) की संसद (Parliament) के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत–इंडोनेशिया द्विपक्षीय सहयोग (India–Indonesia Bilateral Engagement) के लिए 'गंगा–महाकम विज़न (Ganga–Mahakam Vision)' नामक एक नया ढाँचा प्रस्तावित किया। यह पहल दोनों देशों की ऐतिहासिक नदियों—गंगा (Ganga) और महाकम (Mahakam)—से प्रेरित है। गंगा–महाकम विज़न के अंतर्गत भारत और इंडोनेशिया अपनी सभ्यतागत विरासत (Civilisational Links) को और मजबूत करेंगे, विकास संबंधी अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे, रणनीतिक विश्वास (Strategic Trust) एवं सुरक्षा सहयोग (Security Cooperation) को सुदृढ़ बनाएँगे, समुद्री समृद्धि (Maritime Prosperity) को बढ़ावा देंगे तथा वैश्विक दक्षिण (Global South) की आवाज़ को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।

6

हाल ही में दिवंगत गिरीश भारद्वाज को भारत के ब्रिज मैन से जाना जाता था|

भारत के 'ब्रिज मैन (Bridge Man of India)' अथवा 'सेतु बंधु (Sethu Bandhu)' के नाम से प्रसिद्ध गिरीश भारद्वाज का कर्नाटक में 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पद्म श्री (Padma Shri) से सम्मानित एक मैकेनिकल इंजीनियर (Mechanical Engineer) थे और कर्नाटक के सुल्लिया के निवासी थे। उन्होनें भारत के विभिन्न राज्यों में 140 से अधिक कम लागत वाले झूला पुल (Low-cost Suspension Bridges) का निर्माण किया, जिससे दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं तक लोगों की पहुँच में उल्लेखनीय सुधार हुआ। ग्रामीण संपर्क (Rural Connectivity) को सशक्त बनाने में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना पहला झूला पुल 1989 में दक्षिण कन्नड़ जिले के अरामबुर में पायस्विनी नदी (Payaswini River) पर बनाया था।

7

हाल ही में सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े लंबित भुगतान विवादों के समाधान के लिए महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं|

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश ने 7 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में नर्मदा नदी (Narmada River) पर स्थित सरदार सरोवर परियोजना (Sardar Sarovar Project) से जुड़े लंबे समय से लंबित भुगतान विवादों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण (Narmada Water Disputes Tribunal – NWDT) के निर्णय के तहत राज्यों के बीच लंबित वित्तीय दायित्वों को सुलझाने के उद्देश्य से किया गया। समझौते पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में चारों राज्यों के मुख्यमंत्री—देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र), भूपेंद्र पटेल (गुजरात), भजन लाल शर्मा (राजस्थान) और डॉ. मोहन यादव (मध्य प्रदेश)—ने हस्ताक्षर किए।

8

DRDO के सहयोग से 'उग्रम (UGRAM)' 7.62×51 मिमी असॉल्ट राइफल का निर्माण द्वीपा डिफेंस ने किया है|

स्वदेशी 'उग्रम' 7.62×51 मिमी असॉल्ट राइफल (Indigenous UGRAM 7.62×51 mm Assault Rifle) ने भारतीय सेना (Indian Army) की जनरल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट (General Staff Qualitative Requirement – GSQR) परीक्षण, सभी प्रकार की जलवायु परिस्थितियों में व्यापक फील्ड मूल्यांकन तथा गृह मंत्रालय के बोर्ड परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। उग्रम राइफल का संयुक्त रूप से विकास तेलंगाना स्थित स्टार्टअप द्वीपा डिफेंस (Dvipa Defence) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation – DRDO) के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (Armament Research and Development Establishment – ARDE) द्वारा किया गया है। इस राइफल का डिजाइन और निर्माण केवल 100 दिनों में पूरा किया गया, जिससे यह भारत के सबसे तेज़ स्वदेशी हथियार विकास कार्यक्रमों में से एक बन गई। उग्रम में आधुनिक गैस-ऑपरेटेड रोटेटिंग बोल्ट सिस्टम (Gas-operated Rotating Bolt System) लगाया गया है। इसका वजन 4 किलोग्राम से कम है तथा इसकी प्रभावी मारक क्षमता (Effective Range) लगभग 500 मीटर है।

9

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने वेपडेजेस्ट्रेंट नई कैंसर दवा को मंजूरी दी है|

वेपडेजेस्ट्रेंट (Vepdegestrant), जिसे आर्विनास (Arvinas) और फाइज़र (Pfizer) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है, को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (U.S. Food and Drug Administration – FDA) से ईआर-पॉजिटिव (ER-positive), एचईआर2-नेगेटिव (HER2-negative) तथा ESR1-म्यूटेशन (ESR1-mutated) वाले उन्नत या मेटास्टेटिक स्तन कैंसर (Advanced or Metastatic Breast Cancer) से पीड़ित वयस्क मरीजों के उपचार के लिए मंजूरी प्राप्त हुई। यह FDA द्वारा स्वीकृत दुनिया की पहली प्रोटैक (प्रोटियोलिसिस टार्गेटिंग चिमेरा) (PROTAC (Proteolysis Targeting Chimera) आधारित दवा बन गई है। यह एक मौखिक दवा (Oral Therapy) है, जिसे उन मरीजों के लिए मंजूरी दी गई है जिनकी बीमारी कम-से-कम एक चरण की एंडोक्राइन थेरेपी (Endocrine Therapy) के बाद भी बढ़ती रही। इसकी स्वीकृति फेज-3 VERITAC-2 परीक्षण (Phase 3 VERITAC-2 Trial) के परिणामों पर आधारित है, जिसमें वेपडेजेस्ट्रेंट ने फुल्वेस्ट्रेंट (Fulvestrant) की तुलना में रोग की प्रगति-मुक्त अवधि (Progression-Free Survival) में उल्लेखनीय सुधार प्रदर्शित किया।

1

भारत ने अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में कुल 4 स्वर्ण पदक जीते हैं|

पटाया, थाईलैंड (Pattaya, Thailand) में आयोजित अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप (Under-20 Asian Wrestling Championships) में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 पदक जीते, जिसमें 4 स्वर्ण (Gold), 7 रजत (Silver) और 9 कांस्य (Bronze) पदक शामिल है| यह महिला कुश्ती (Women’s Wrestling), पुरुष फ्रीस्टाइल (Men’s Freestyle) और ग्रीको-रोमन (Greco-Roman) तीनों वर्गों में हासिल किये।
महिला कुश्ती में भारत 184 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन (China) पहले और जापान (Japan) 142 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में भारत 152 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग में कज़ाखस्तान (Kazakhstan) 170 अंकों के साथ पहले और ईरान (Iran) 164 अंकों के साथ उपविजेता रहा। पुरुष फ्रीस्टाइल में भारत के सुमित कुमार लक्ष्मण भरास्कर (70 किग्रा) ने फाइनल में कज़ाखस्तान के सुंगकर सेदाखमेत (Sungkar Seidakhmet) को 13-7 से हराकर भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।

2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता (Indonesia, Jakarta) में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (Prabowo Subianto) द्वारा इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honour) 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया (Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia)' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत-इंडोनेशिया (India–Indonesia) संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने रक्षा (Defence), महत्वपूर्ण खनिज (Critical Minerals), कृषि (Agriculture), इस्पात (Steel), समुद्री सहयोग (Maritime Cooperation) तथा उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) सहित विभिन्न क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों (Memorandums of Understanding - MoUs) पर हस्ताक्षर होते देखे। दोनों देशों ने विनिर्माण (Manufacturing), खाद्य सुरक्षा (Food Security) और डिजिटल प्रौद्योगिकी (Digital Technology) के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की। 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' की स्थापना 1959 में की गई थी। यह इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया गणराज्य की एकता, निरंतरता (Continuity) और समृद्धि (Prosperity) के लिए असाधारण सेवाएँ प्रदान की हों।

3

हाल ही में खोजा गया "GJ 3378b" बाह्यग्रह है|

खगोलविदों ने पृथ्वी जैसे एक नए बाह्यग्रह (Earth-like Exoplanet) जीजे 3378बी (GJ 3378b) की खोज की है, जो पृथ्वी से लगभग 25 प्रकाश-वर्ष (Light-years) की दूरी पर स्थित है। यह सुपर-अर्थ (Super-Earth) श्रेणी का ग्रह है और अपने तारे के रहने योग्य क्षेत्र (Habitable Zone), जिसे 'गोल्डीलॉक्स ज़ोन (Goldilocks Zone)' भी कहा जाता है, में परिक्रमा करता है। इस क्षेत्र में तापमान ऐसा माना जाता है जहाँ किसी ग्रह की सतह पर तरल जल (Liquid Water) के अस्तित्व की संभावना हो सकती है। GJ 3378b अपने तारे की एक परिक्रमा 21.5 दिनों में पूरी करता है तथा अपने तारे से इसकी औसत दूरी 0.09673 खगोलीय इकाई (Astronomical Unit – AU) है। यह ग्रह अपने तारे से लगभग उतनी ही ऊर्जा प्राप्त करता है जितनी पृथ्वी सूर्य से प्राप्त करती है। इस ग्रह की खोज टेक्सास (Texas) स्थित मैकडोनाल्ड वेधशाला (McDonald Observatory) के 10-मीटर हॉबी-एबरली टेलीस्कोप (Hobby-Eberly Telescope) पर स्थापित हैबिटेबल-ज़ोन प्लैनेट फाइंडर (Habitable-zone Planet Finder – HPF) तथा एरिज़ोना (Arizona) के किट पीक राष्ट्रीय वेधशाला (Kitt Peak National Observatory) स्थित WIYN टेलीस्कोप के NEID स्पेक्ट्रोमीटर (NEID Spectrometer) की सहायता से की गई।

4

संयुक्त राष्ट्र का पहला वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शासन संवाद जिनेवा में आयोजित किया जा रहा है|

भारत 6–7 जुलाई को स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा (Geneva, Switzerland) में आयोजित किये जा रहे संयुक्त राष्ट्र के पहले वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) शासन संवाद (United Nations Global Dialogue on AI Governance) में भाग ले रहा है।
इस उच्चस्तरीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश राज्य मंत्री तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कर रहे है। यह बैठक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) के शासन पर संयुक्त राष्ट्र का पहला सार्वभौमिक बहु-हितधारक मंच (Universal Multi-stakeholder Forum) है, जिसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के प्रस्ताव 79/325 के तहत की गई।
यह पहल सितंबर 2024 में भविष्य के लिए संधि (Pact of the Future) के अंतर्गत अपनाए गए ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट (Global Digital Compact) के बाद शुरू की गई है।
संवाद का उद्देश्य: AI शासन पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय प्रयासों के पूरक के रूप में यह सुनिश्चित करना है कि AI तकनीक का विकास और उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक हो|

5

पश्चिम बंगाल ने प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ₹313.30 करोड़ के विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की है|

पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना (Pradhan Mantri Cha Shramik Protsahan Yojana – PMCSPY) के अंतर्गत चाय बागान श्रमिकों (Tea Garden Workers) के कल्याण के लिए ₹313.30 करोड़ के विशेष सहायता पैकेज की घोषणा की है। योजना का उद्देश्य: चाय बागान श्रमिकों के शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना
PMCSPY के अंतर्गत तीन प्रमुख कल्याणकारी घटक शामिल हैं।
चाय श्रमिक शिक्षा योजना (Cha Shramik Shiksha Yojana – CSSY) के लिए ₹177 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिनका उपयोग शैक्षणिक अवसंरचना और शिक्षण सुविधाओं के विकास में किया जाएगा। चाय श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (Cha Shramik Swasthya Suraksha Yojana – CSSSY) के लिए ₹72 करोड़ निर्धारित किए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। चाय श्रमिक आश्रय योजना (Cha Shramik Aashray Yojana – CSAY) के तहत ₹63 करोड़ की लागत से 321 विश्राम शेड (Resting Sheds) बनाए जाएंगे, जिनमें 88 पहाड़ी क्षेत्रों तथा 233 मैदानी क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तर बंग विकास विभाग को नोडल एजेंसी (Nodal Implementing Agency) बनाया गया है।
यह विभाग स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम बंग समग्र शिक्षा मिशन (Paschim Banga Samagra Shiksha Mission) तथा संबंधित जिला प्रशासन के साथ मिलकर योजना के सुचारु संचालन और लाभार्थियों तक सुविधाएँ पहुँचाने का कार्य करेगा।

6

हाल ही में चीन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए गए रणनीतिक पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) परीक्षण प्रशांत महासागर में किया है|

चीन (China) की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (People’s Liberation Army Navy – PLAN) ने 6 जुलाई 2026 को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए गए रणनीतिक पनडुब्बी-प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (Submarine-Launched Ballistic Missile – SLBM) परीक्षण का आयोजन प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में किया। इस परिचालन अभ्यास के दौरान एक परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (Nuclear-powered Ballistic Missile Submarine) से गैर-परमाणु प्रशिक्षण वारहेड (Non-nuclear Training Simulation Warhead) युक्त लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को जलमग्न स्थिति से प्रक्षेपित किया गया। मिसाइल को पूर्व सूचना के बाद एक निर्धारित अंतरराष्ट्रीय समुद्री प्रभाव क्षेत्र (International Maritime Impact Zone) में गिराया गया। चीन ने इससे पहले सितंबर 2024 में दक्षिण चीन सागर (South China Sea) के हैनान द्वीप (Hainan Island) से DF-31B परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Intercontinental Ballistic Missile – ICBM) का परीक्षण किया था, जो फ्रेंच पोलिनेशिया (French Polynesia) के निकट खुले प्रशांत महासागर में गिरी थी। यह 44 वर्षों में पहली बार था जब चीन ने खुले महासागर में ICBM का परीक्षण किया था।

7

हाल ही में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के मिसाइल इकोसिस्टम की आधारशिला मध्य प्रदेश में रखी गई है|

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence & Aerospace) ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पाली गाँव में ₹2,500 करोड़ की लागत से दक्षिण एशिया (South Asia) के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के मिसाइल इकोसिस्टम (Private-sector Missile Ecosystem) की आधारशिला रखी है। इस परियोजना की आधारशिला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त रूप से रखी। यह सुविधा भारत के निजी क्षेत्र (India's Private Sector) में अपनी तरह की पहली एकीकृत मिसाइल निर्माण इकाई (Integrated Missile Manufacturing Facility) होगी, जहाँ कम्पोज़िट प्रोपेलेंट (Composite Propellant) का उत्पादन, ट्रिनाइट्रोटोल्यून (Trinitrotoluene – TNT) का निर्माण तथा मिसाइल प्रणाली एकीकरण (Missile System Integration) जैसी सभी प्रमुख प्रक्रियाएँ एक ही परिसर में संचालित की जाएँगी।

8

कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन ने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए 9,909 भारतीय सैनिकों को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की है|

कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव्स कमीशन (Commonwealth War Graves Commission – CWGC) ने प्रथम विश्व युद्ध (First World War) में शहीद हुए 9,909 भारतीय सैनिकों को आधिकारिक रूप से मान्यता प्रदान की है, जिनके नाम पहले उसके आधिकारिक हताहत अभिलेखों (Casualty Records) में शामिल नहीं थे। यह उपलब्धि पंजाब रजिस्टर परियोजना (Punjab Registers Project) के माध्यम से संभव हुई, जो CWGC, यूके पंजाब हेरिटेज एसोसिएशन (UK Punjab Heritage Association) और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रीनविच (University of Greenwich) के बीच पाँच वर्ष के सहयोग का परिणाम है। इस परियोजना के अंतर्गत लाहौर संग्रहालय (Lahore Museum) में सुरक्षित दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण और विश्लेषण किया गया। इन अभिलेखों में लगभग 3.2 लाख पंजाबी सैनिकों के नाम और सेवा संबंधी विवरण दर्ज थे।

9

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक अमित गर्ग को नियुक्त किया गया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet – ACC) ने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research and Development – BPR&D), राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau – NCRB) तथा सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy – SVPNPA) के प्रमुखों की नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की है।
आलोक कुमार मित्तल को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) का महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 30 जून 2029 तक अथवा अगले आदेश तक रहेगा। अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक (Director) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के लिए NCRB के निदेशक पद को व्यक्तिगत आधार (Personal Basis) पर अस्थायी रूप से महानिदेशक (Director General) के स्तर तक उन्नत किया गया है। उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2027 तक अथवा अगले आदेश तक रहेगा।  सुजीत पांडे को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) का निदेशक (Director) नियुक्त किया गया है। वे 31 जुलाई 2028 तक अथवा अगले आदेश तक इस पद पर कार्य करेंगे।

1

एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 का महिला एकल खिताब तन्वी खन्ना ने जीता है|

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी तन्वी खन्ना ने मुंबई में आयोजित एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर 2026 (HCL Squash PSA Challenger Tour 2026) के महिला एकल (Women's Singles) का खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मिस्र (Egypt) की फरीदा वालिद (Farida Walid) को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। यह उन के करियर का पाँचवाँ पीएसए (PSA) खिताब है। पुरुष एकल (Men's Singles) वर्ग में मलेशिया (Malaysia) के मोहम्मद स्याफिक कमाल (Mohammad Syafiq Kamal) ने फाइनल में मिस्र (Egypt) के यासिन शोहदी (Yassin Shohdy) को पराजित कर यह खिताब जीता है। स्क्वैश पहली बार लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 (LA 2028 Olympics) में आधिकारिक पदक खेल (Medal Sport) के रूप में शामिल किया जाएगा।

2

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड का अधिग्रहण किया है|

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited - BPCL) ने ब्राज़ील (Brazil) की तेल एवं गैस कंपनी आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड (IBV Brasil Petroleo Ltda) में शेष 39.14% हिस्सेदारी लगभग ₹2,312 करोड़ में खरीदकर कंपनी का 100% स्वामित्व (Full Ownership) प्राप्त कर लिया है। इस अधिग्रहण के साथ बीपीसीएल (BPCL) की ब्राज़ील स्थित इस कंपनी में अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी 60.86% से बढ़कर 100% हो गई है। यह अधिग्रहण 1 जुलाई 2026 को बीपीसीएल (BPCL) की पूर्ण स्वामित्व वाली अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी भारत पेट्रोरिसोर्सेज लिमिटेड वेंचर्स बी.वी. (Bharat PetroResources Ltd. Ventures B.V. - BPRL Ventures B.V.) के माध्यम से पूरा किया गया।
आईबीवी ब्रासिल पेट्रोलियो लिमिटेड (IBV Brasil Petroleo Ltda) ब्राज़ील में पंजीकृत कंपनी है, जो तेल एवं प्राकृतिक गैस के अन्वेषण और उत्पादन (Exploration and Production of Oil and Gas) के क्षेत्र में कार्यरत है। यह अधिग्रहण बीपीसीएल की वैश्विक ऊर्जा परिसंपत्तियों को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय तेल एवं गैस क्षेत्र में उसकी उपस्थिति बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

3

नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है|

ब्राज़ील (Brazil) के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर (Neymar Jr.) ने फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) के राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे (Norway) के खिलाफ 2-1 की हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल (International Football) से संन्यास की घोषणा की है। उन्होनें अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन ब्राज़ील के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी (Brazil’s All-time Leading Goal Scorer) के रूप में किया। उन्होंने 2010 में ब्राज़ील की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया और अपने करियर में 129 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिनमें 80 गोल किए।

4

दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए मिशन कायाकल्प शुरू किया गया है|

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक, सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 'मिशन कायाकल्प (Mission Kayakalp)' की शुरुआत की है। इस पहल के तहत राजधानी के सभी जिलों में सरकारी विद्यालयों का व्यापक आधुनिकीकरण (Modernisation) किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस के अंतर्गत स्कूल भवनों की मरम्मत एवं नवीनीकरण (Repair and Renovation), आधुनिक प्रयोगशालाओं (Modern Laboratories) का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा विद्यालय परिसर के समग्र विकास (Campus Development) से जुड़े कार्य किए जा रहे है।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करना है। उद्देश्य: सरकारी विद्यालयों को आधुनिक, स्वच्छ, प्रेरणादायक और समावेशी शिक्षण केंद्र (Modern, Clean, Inspiring and Student-friendly Learning Spaces) के रूप में विकसित करना |

5

विश्व जूनोसिस दिवस 2026 6 जुलाई को मनाया गया है|

विश्व जूनोसिस दिवस (World Zoonoses Day) प्रत्येक वर्ष 6 जुलाई को मनाया जाता है। उद्देश्य: पशुओं से मनुष्यों में तथा मनुष्यों से पशुओं में फैलने वाली बीमारियों (Zoonotic Diseases / Zoonoses) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा टीकाकरण (Vaccination), स्वच्छता (Hygiene), जिम्मेदार पशु देखभाल (Responsible Animal Care), खाद्य सुरक्षा (Food Safety) और पर्यावरणीय स्वच्छता (Environmental Hygiene) जैसे निवारक उपायों को बढ़ावा देना | यह दिवस 1885 में लुई पाश्चर (Louis Pasteur) द्वारा रेबीज़ (Rabies) का पहला सफल टीका लगाए जाने की ऐतिहासिक घटना की स्मृति में मनाया जाता है। अनुमानतः 60% संक्रामक रोग (Infectious Diseases) तथा 75% तक उभरते संक्रामक रोग (Emerging Infectious Diseases) जूनोटिक मूल के होते हैं। प्रमुख जूनोटिक रोगों में रेबीज़ (Rabies), कोविड-19 (COVID-19), बर्ड फ्लू (Bird Flu / Avian Influenza), स्वाइन फ्लू (Swine Flu / H1N1), इबोला वायरस रोग (Ebola Virus Disease) तथा लाइम रोग (Lyme Disease) शामिल हैं।

6

UNCTAD के उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता निधि खरे करेगा|

भारत 6 से 8 जुलाई 2026 तक स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित पैलेस दे नासियों (Palais des Nations, Geneva, Switzerland) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास (United Nations Trade and Development - UNCTAD) द्वारा आयोजित उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह (Intergovernmental Group of Experts on Consumer Protection Law and Policy) के नौवें सत्र (Ninth Session) की अध्यक्षता करेगा। इस सत्र की अध्यक्षता उपभोक्ता मामले विभाग (Department of Consumer Affairs) की सचिव निधि खरे करेंगी। इस सत्र में सदस्य देश, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Consumer Protection Authorities), शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य हितधारक (Stakeholders) भाग लेंगे और उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति से जुड़े उभरते मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। सत्र की प्रमुख विशेषताओं में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा दिसंबर 2025 में अपनाए गए संयुक्त राष्ट्र उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा सिद्धांत (United Nations Principles for Consumer Product Safety) का औपचारिक शुभारंभ तथा “सिद्धांत क्यों मायने रखते हैं (Why the Principles Matter)” विषय पर एक उच्च स्तरीय फायरसाइड चैट (High-level Fireside Chat) शामिल है। उद्देश्य: वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और प्रभावी उपभोक्ता संरक्षण नीतियों को बढ़ावा देना |

7

'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क' की आधारशिला भोपाल में रखी गई है|

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सतगढ़ी में 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क (Dr. Shyama Prasad Mukherjee Smart Industrial Park)' की आधारशिला रखी। लगभग 173 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला यह औद्योगिक पार्क 'वर्क-लिव-ग्रो (Work-Live-Grow)' मॉडल पर आधारित होगा। इसमें आधुनिक औद्योगिक अवसंरचना, आईटी (IT) एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) आधारित सुविधाएँ, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। इस पार्क में हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग (High-value Manufacturing), गारमेंट्स, टॉय उद्योग, आईटी तथा एआई से जुड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे 15,000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।
परियोजना की एक प्रमुख विशेषता लगभग 25 एकड़ में बनने वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एग्ज़ीबिशन सेंटर (Convention and Exhibition Centre) होगा, जिसकी क्षमता 10,000 से अधिक लोगों की होगी।

8

हिमाचल प्रदेश के सीबकथॉर्न (छरमा) को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है|

हिमाचल प्रदेश राज्य के आठ पारंपरिक उत्पादों (Traditional Products) को आधिकारिक रूप से भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) के रूप में पंजीकृत किया गया है। इन उत्पादों में स्पीति का सीबकथॉर्न/छरमा (Seabuckthorn/Chharma), चंबा का सलूनी सफेद मक्का (Salooni Safed Makka – White Maize) एवं चंबा धातु कला (Chamba Metal Art), सिरमौर की सिरमौरी लोइया (Sirmauri Loiya – Traditional Woollen Gown), किन्नौर की किन्नौरी टोपी (Kinnauri Topi), किन्नौरी सेब (Kinnauri Apple), किन्नौरी आभूषण (Kinnauri Jewellery) तथा मंडी का पारंपरिक व्यंजन सेपुवड़ी (Sepuvadi) शामिल हैं। इन नए पंजीकरणों के साथ हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (Himachal Pradesh Council for Science, Technology & Environment – HIMCOSTE) के माध्यम से राज्य के कुल 17 पारंपरिक उत्पादों को GI टैग प्राप्त हो चुका है। राज्य सरकार अब चार अन्य स्वदेशी उत्पादों के लिए भी GI पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। इनमें चंबा के पांगी क्षेत्र का भोट जौ (Bhot Jau – Barley), चंबा चुख (Chamba Chukh), भरमौर क्षेत्र का प्लेक्ट्रैंथस शहद (Plectranthus Honey) तथा सिरमौर अदरक (Sirmaur Ginger) शामिल हैं।

9

उत्तर कोरिया ने 5,000 टन के युद्धपोत 'कांग कोन' पर परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल का परीक्षण किया है|

उत्तर कोरिया (North Korea) के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने 5,000 टन क्षमता वाले नए विध्वंसक युद्धपोत (Destroyer) कांग कॉन (Kang Kon) पर परमाणु क्षमता वाली क्रूज़ मिसाइल (Nuclear-capable Cruise Missile) सहित विभिन्न हथियार प्रणालियों के परीक्षणों की निगरानी की। यह युद्धपोत वर्ष 2025 एक असफल जलावतरण (Launch Ceremony) के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद इसकी मरम्मत की गई। परीक्षणों के दौरान रणनीतिक क्रूज़ मिसाइल (Strategic Cruise Missile) का प्रक्षेपण, मुख्य तोप (Main Gun) एवं स्वचालित तोपों (Automatic Cannons) की फायरिंग, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली (Electronic Warfare Systems) का परीक्षण तथा लक्ष्य पहचान (Target Detection) और सूचना प्रसंस्करण क्षमता (Information Processing Capability) का आकलन किया गया। ये परीक्षण ऐसे समय में हुए हैं जब जून 2026 में उत्तर कोरिया ने अपना पहला 5,000 टन का विध्वंसक युद्धपोत ‘चोए ह्योन (Choe Hyon)’ औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल किया था। चोए ह्योन को पहली बार अप्रैल 2025 में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया था।

 

1

ICMR-NIRWoH वैज्ञानिकों ने IIT बॉम्बे के साथ मिलकर स्वदेशी "प्लेसेंटा-ऑन-चिप"प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है|

भारतीय वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में मानव प्लेसेंटा (Placenta) के प्रमुख कार्यों की नकल करने वाला स्वदेशी "प्लेसेंटा-ऑन-चिप (Placenta-on-Chip)" प्लेटफ़ॉर्म विकसित किया है। इस तकनीक का विकास भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research - ICMR) के राष्ट्रीय प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (National Institute for Research in Reproductive and Child Health - ICMR-NIRWoH) तथा आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से किया है। उद्देश्य: मातृ एवं भ्रूण स्वास्थ्य (Maternal and Fetal Health) पर अनुसंधान को बढ़ावा देना तथा पशु परीक्षणों (Animal Testing) पर निर्भरता को कम करना| यह प्लेटफ़ॉर्म प्लेसेंटा के कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक दोहराता है, जिनमें हार्मोन उत्पादन (Hormone Production), पोषक तत्वों का स्थानांतरण (Nutrient Transfer), अपशिष्ट पदार्थों का निष्कासन (Waste Exchange) तथा चयनात्मक अवरोधक कार्य (Selective Barrier Function) शामिल हैं। यह गर्भावस्था से जुड़े हार्मोन का उत्पादन कर सकता है, माँ की ओर से भ्रूण तक ग्लूकोज़ (Glucose) पहुँचाता है, यूरिया (Urea) जैसे अपशिष्ट पदार्थों को हटाता है तथा गर्भकालीन मधुमेह (Gestational Diabetes) जैसी उच्च रक्त शर्करा (Hyperglycemic) स्थितियों पर भी प्रतिक्रिया देता है। यह तकनीक प्लेसेंटा की जैविक प्रक्रियाओं, गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं तथा दवाओं के प्लेसेंटा अवरोध (Placental Barrier) को पार करने के तरीके के अध्ययन में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगी।

2

भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन राजस्थान में किया गया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पचपदरा में भारत के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (India’s First Greenfield Integrated Refinery-cum-Petrochemical Complex) का उद्घाटन किया। ₹79,450 करोड़ की लागत से विकसित यह परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Hindustan Petroleum Corporation Limited - HPCL) और राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) का संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) है। इस कॉम्प्लेक्स की रिफाइनिंग क्षमता (Refining Capacity) 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष तथा पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता (Petrochemical Capacity) 2.4 MMTPA है।

3

व्यावसायिक स्तर पर माचा चाय का उत्पादन करने वाला भारत का पहला राज्य असम बना है|

असम व्यावसायिक स्तर पर माचा चाय का उत्पादन (commercially produce Matcha tea) करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। तिनसुकिया जिले के छोटा तिंगराई टी एस्टेट (Chota Tingrai Tea Estate) ने देश की पहली व्यावसायिक माचा चाय का उत्पादन शुरू किया है। इस एस्टेट द्वारा तैयार 5 किलोग्राम की पहली खेप को गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर (Guwahati Tea Auction Centre) में जे. थॉमस एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (J. Thomas & Co. Pvt. Ltd.) के माध्यम से नीलाम किया गया, जहाँ इसे ₹3,000 प्रति किलोग्राम का मूल्य प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि जापानी विशेषज्ञों के साथ लगभग एक दशक लंबे सहयोग का परिणाम है। असम पहले से ही विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक क्षेत्र माना जाता है। माचा चाय पारंपरिक रूप से जापान (Japan) से जुड़ी हुई है। यह विशेष रूप से उगाई गई हरी चाय की पत्तियों (Green Tea Leaves) से तैयार किया गया बारीक पिसा हुआ पाउडर होता है। सामान्य ग्रीन टी के विपरीत, जिसमें पत्तियों को उबालकर बाद में अलग कर दिया जाता है, माचा में पूरी पिसी हुई पत्ती का सेवन किया जाता है। इसी कारण यह एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants), क्लोरोफिल (Chlorophyll), विटामिन (Vitamins) तथा अमीनो अम्ल (Amino Acids) से भरपूर माना जाता है और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

4

हाल ही में UNESCO एशिया-प्रशांत सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण पुरस्कार 2025 से ज्येष्ठ वर्ण महाविहार को सम्मानित किया गया है|

नेपाल (Nepal) के ललितपुर स्थित ज्येष्ठ वर्ण महाविहार (Jeshtha Varna Mahavihara) को 2025 यूनेस्को एशिया-प्रशांत सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पुरस्कार (2025 UNESCO Asia-Pacific Award for Cultural Heritage Conservation) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महाविहार की उपयोगकर्ता समिति को नेपाल में यूनेस्को के प्रतिनिधि जैको डु टोइट (Jaco Du Toit) द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार समारोह में स्थानीय समुदाय के सदस्य, विरासत संरक्षण विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी तथा भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (Indian National Trust for Art and Cultural Heritage - INTACH) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस संरक्षण परियोजना को भारत सरकार द्वारा नेपाल के सांस्कृतिक विरासत क्षेत्र में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण पहल (Post-earthquake Reconstruction Initiative) के अंतर्गत 13.78 करोड़ नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी।

5

बिहार में स्थित बरगद वृक्ष को वैज्ञानिक रूप से विश्व का सबसे पुराना सटीक रूप से दिनांकित बरगद का वृक्ष घोषित किया गया है|

बिहार के मुंगेर जिले स्थित बिहार बरगद (फ़िकस बेंघालेंसिस Ficus benghalensis) को वैज्ञानिक रूप से विश्व का सबसे पुराना सटीक रूप से दिनांकित बरगद का वृक्ष (World’s Oldest Accurately Dated Banyan Tree) घोषित किया गया है।
इस वृक्ष की अनुमानित आयु लगभग 700 वर्ष आंकी गई है। यह उपलब्धि उष्णकटिबंधीय (Tropical) विरासत वृक्षों की वैज्ञानिक आयु निर्धारण (Scientific Dating) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है और इससे विश्वभर में ऐसे प्राचीन वृक्षों के संरक्षण (Conservation) को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
वृक्ष की आयु का निर्धारण उच्च-सटीकता रेडियोकार्बन डेटिंग (High-Precision Radiocarbon Dating) तकनीक से किया गया। यह विधि विशेष रूप से उष्णकटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले वृक्षों (Tropical Broadleaf Trees) की वास्तविक आयु ज्ञात करने के लिए विकसित की गई है, जिनकी आयु का अनुमान पहले मुख्यतः ऐतिहासिक अभिलेखों या लोककथाओं के आधार पर लगाया जाता था। यह शोध बिरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (Birbal Sahni Institute of Palaeosciences - BSIP), लखनऊ की वैज्ञानिक डॉ. त्रिना बोस के नेतृत्व में किया गया।

6

ब्रिक्स मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक 2026 गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी|

भारत 6 और 7 जुलाई 2026 को असम के गुवाहाटी में ब्रिक्स देशों के मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक (BRICS Heads of Anti-Drug Agencies Meeting) की मेजबानी करेगा। इस बैठक का आयोजन गृह मंत्रालय के अंतर्गत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau - NCB) द्वारा किया जा रहा है। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
बैठक का उद्देश्य: संचालन समन्वय (Operational Coordination) को मजबूत करना, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान (Intelligence Sharing) को बढ़ावा देना, क्षमता निर्माण (Capacity Building) को प्रोत्साहित करना तथा उभरते नशीले पदार्थों से जुड़े खतरों (Emerging Drug-related Threats) के विरुद्ध सामूहिक रणनीति विकसित करना | बैठक में विशेष रूप से तीन प्रमुख प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी— सिंथेटिक ड्रग्स (Synthetic Drugs) तथा प्रीकर्सर रसायनों (Precursor Chemicals) के दुरुपयोग पर रोक, सदस्य देशों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने और संयुक्त अभियानों के समन्वय को सुदृढ़ करना तथा संस्थागत सहयोग (Institutional Cooperation) और क्षमता निर्माण (Capacity Building) को बढ़ावा देना।

7

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2026 4 जुलाई को मनाया गया है|

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Day of Cooperatives – CoopsDay) प्रत्येक वर्ष जुलाई के प्रथम शनिवार को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में यह दिवस 4 जुलाई को मनाया गया| वर्ष 2026 की थीम: “शांतिपूर्ण विश्व के लिए सहकारिताएँ (Cooperatives for a Peaceful World)”| उद्देश्य: शांति, सामाजिक समावेशन (Social Inclusion) और सतत विकास (Sustainable Development) को बढ़ावा देने में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता फैलाना | अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस का आयोजन सहकारी आंदोलन द्वारा 1923 से किया जा रहा है। 1995 में संयुक्त राष्ट्र (United Nations - UN) ने अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (International Cooperative Alliance - ICA) की शताब्दी के अवसर पर इसे आधिकारिक मान्यता प्रदान की।

8

महाराष्ट्र ने स्कूलों के पास एनर्जी ड्रिंक्स पर बैन लगाया है|

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में उच्च ऊर्जा पेय (High Energy Drinks), जैसे स्टिंग (Sting), की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध (Comprehensive Ban) लगाने की घोषणा की है। उद्देश्य: बच्चों और युवाओं में उच्च कैफीन युक्त पेयों (High-Caffeine Beverages) के बढ़ते सेवन को नियंत्रित करना तथा उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना| इस संबंध में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (Food and Drug Administration - FDA) मंत्री नरहरी ज़िरवाल ने महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Legislative Assembly) में निर्देश जारी किया। सरकार का मानना है कि स्कूलों के आसपास ऐसे पेयों की आसान उपलब्धता विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसलिए यह कदम सुरक्षित एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

9

केइको फुजीमोरी ने पेरू का राष्ट्रपति चुनाव जीता है|

पेरू (Peru) में हुए राष्ट्रपति पद के रनऑफ चुनाव (Presidential Runoff Election) में दक्षिणपंथी नेता केइको फुजीमोरी (Keiko Fujimori) ने वामपंथी उम्मीदवार रोबर्टो सांचेज़ (Roberto Sanchez) को हराकर जीत हासिल की है। केइको फुजीमोरी, पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी (Alberto Fujimori) की पुत्री हैं और वे चौथी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रही थीं। इस जीत के साथ वह इस महीने के अंत में पदभार ग्रहण करने पर पिछले 10 वर्षों में पेरू की नौवीं राष्ट्रपति बन जाएंगी। साथ ही, वे पेरू की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति (First Elected Female President) भी होंगी। इससे पहले दीना बोलुआर्ते (Dina Boluarte) ने पेड्रो कास्टिलो (Pedro Castillo) के पद से हटाए जाने के बाद संवैधानिक उत्तराधिकार (Constitutional Succession) के तहत राष्ट्रपति पद संभाला था, लेकिन वे प्रत्यक्ष चुनाव के माध्यम से निर्वाचित नहीं हुई थीं।

10

हाल ही में दिवंगत पंडवानी गायिका तीजन बाई का संबंध छत्तीसगढ़ से था|

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी (Pandavani) गायिका एवं पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) सम्मान से अलंकृत तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने महाभारत पर आधारित पारंपरिक लोककथा गायन शैली पंडवानी को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय लोककला के संरक्षण और संवर्धन में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री (Padma Shri), पद्म भूषण (Padma Bhushan), पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) तथा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (Sangeet Natak Akademi Award) सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उस समय जब महिलाएँ परंपरागत रूप से बैठकर प्रस्तुत की जाने वाली वेदमती शैली (Vedamati Style) में पंडवानी का गायन करती थीं, तीजन बाई ने इस परंपरा को तोड़ते हुए पुरुष कलाकारों के वर्चस्व वाली खड़े होकर प्रस्तुत की जाने वाली “कपालिक शैली (Kapalika Style)” को अपनाने वाली पहली महिला कलाकार बनकर इतिहास रचा। वर्ष 2007 में उन्हें नृत्य शिरोमणि (Nritya Shiromani) की उपाधि प्रदान की गई।
इसके बाद 2017 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय (Khairagarh Music University) ने उन्हें मानद डी.लिट. (Honorary D.Litt.) की उपाधि से सम्मानित किया। अपने जीवनकाल में उन्हें कुल चार मानद डी.लिट. उपाधियाँ प्राप्त हुईं तथा कला के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए जापान (Japan) का प्रतिष्ठित फुकुओका पुरस्कार (Fukuoka Prize) भी प्रदान किया गया।

1

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'दुर्गा स्क्वाड' पश्चिम बंगाल में शुरू की गई है|

पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए 'दुर्गा स्क्वाड (Durga Squad)' नामक विशेष महिला-नेतृत्व वाली गश्ती इकाई (Women-led Patrol Unit) की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 213 वर्दीधारी महिला पुलिसकर्मी (Uniformed Women Personnel) रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर राज्य के विभिन्न नगर निगम (Municipal) और पुलिस आयुक्तालय (Commissionerate) क्षेत्रों में नियमित गश्त करेंगी। उद्देश्य: संकट में फँसी महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करना, पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाना तथा महिलाओं से संबंधित घटनाओं पर शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना | महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 500 पुलिस थानों (Police Stations) में साइबर हेल्प डेस्क (Cyber Help Desk) तथा सभी पुलिस थानों में 24×7 महिला सहायता डेस्क (24×7 Women Help Desk) भी स्थापित की हैं। ये साइबर हेल्प डेस्क चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगी और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (National Cybercrime Reporting Portal - NCRP) पर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से साइबर अपराधों की शिकायतों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करेंगी। दुर्गा स्क्वाड का उद्देश्य: महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना, पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना |

2

विश्व पैरा एथलेटिक्स रैंकिंग में पुरुष शॉट पुट F57 स्पर्धा में विश्व नंबर-1 स्थान होकाटो होतोझे सेमा ने हासिल किया है|

नागालैंड के पैरालंपियन तथा 9वीं असम रेजिमेंट (9th Assam Regiment) के सूबेदार होकाटो होतोझे सेमा ने विश्व पैरा एथलेटिक्स रैंकिंग (World Para Athletics Rankings) में पुरुष शॉट पुट F57 (Men’s Shot Put F57) स्पर्धा में विश्व नंबर-1 स्थान हासिल किया है। उनके साथ भारतीय खिलाड़ियों राणा सोमन और जुयाल शुभम ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
होकाटो होतोझे सेमा की प्रेरणादायक यात्रा वर्ष 2002 में एक सैन्य अभियान के दौरान बारूदी सुरंग (Landmine) विस्फोट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद शुरू हुई, जिसमें उनके पैर को गंभीर चोट पहुँची। वे हाल ही में अति विशिष्ट सेवा पदक (Ati Vishisht Seva Medal - AVSM) से सम्मानित होने वाले पहले पैरालंपियन बने हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) से भी सम्मानित किया जा चुका है।

3

गुजरात में सेमीकंडक्टर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गांधीनगर में स्थापित किया जाएगा|

गुजरात में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर (Indian Institute of Technology - IIT Gandhinagar) में सेमीकंडक्टर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (Semiconductor Research and Training Centre) स्थापित किया जाएगा।
सिलिकॉन एंड एडवांस्ड सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग रिसर्च एंड ट्रेनिंग हब (Silicon and Advanced Semiconductor Manufacturing Research and Training Hub - SAMARTH) नामक इस केंद्र की स्थापना 190 करोड़ रुपये के निवेश से की जाएगी। इस परियोजना को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology) तथा IIT गांधीनगर के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। SAMARTH का मुख्य उद्देश्य: सेमीकंडक्टर अनुसंधान एवं विकास (Research and Development) को बढ़ावा देना तथा इंजीनियरिंग छात्रों को व्यावहारिक एवं उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण (Practical, Industry-Oriented Training) प्रदान करना | इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को “फैब-रेडी (Fab-ready)” बनाया जाएगा, ताकि वे सेमीकंडक्टर निर्माण इकाइयों (Semiconductor Fabrication Facilities) में रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। यह केंद्र इंजीनियरिंग छात्रों, शिक्षकों तथा सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़े पेशेवरों के लिए उन्नत अनुसंधान सुविधाएँ और अत्याधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। यह पहल भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र (Semiconductor Ecosystem) को मजबूत करने तथा देश में कुशल मानव संसाधन विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

4

पनडुब्बी केबल प्रणाली I-2SEA भारत को मलेशिया और सिंगापुर के तट से जोड़ेगी|

लाइटस्टॉर्म (Lightstorm) ने माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), सिंगटेल (Singtel) और टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) के सहयोग से भारत–दक्षिण-पूर्व एशिया (India–Southeast Asia - I-2SEA) नामक 3,600 किलोमीटर लंबी पनडुब्बी केबल प्रणाली (Submarine Cable System) का अनावरण किया है। यह केबल भारत, मलेशिया (Malaysia) और सिंगापुर (Singapore) को जोड़ेगी तथा क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence - AI) और क्लाउड वर्कलोड (Cloud Workloads) के लिए उच्च गति एवं विश्वसनीय डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी। इस परियोजना को 2029 की चौथी तिमाही तक सेवा के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। I-2SEA प्रणाली को विशेष रूप से हाइपरस्केलर्स (Hyperscalers), GPU अवसंरचना प्रदाताओं (GPU Infrastructure Providers) तथा AI प्रशिक्षण (AI Training) और AI इन्फेरेंस (AI Inference) संचालित करने वाले उद्यमों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है।

5

उत्तर प्रदेश में लंबित भूमि सीमांकन मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 'डिजी रोवर (GNSS) विशेष भूमि मापन अभियान' की शुरुआत की गई है|

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यभर में लंबित भूमि सीमांकन मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 'डिजी रोवर (GNSS) विशेष भूमि मापन अभियान [Digi Rover (GNSS) Special Land Measurement Campaign]' की शुरुआत की है। यह अभियान 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक चलाया जाएगा| उद्देश्य: 79,000 से अधिक लंबित भूमि सीमांकन (Land Demarcation) मामलों का समाधान करना | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से इस अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान राज्य की प्रत्येक तहसील में लंबित भूमि सीमांकन एवं मापन से जुड़े मामलों का निस्तारण डिजी रोवर (GNSS) तकनीक (Global Navigation Satellite System - GNSS) के माध्यम से किया जाएगा।

6

'स्वर प्रेरणा वीथिका' नामक विशेष फोटो गैलरी का शुभारंभ पंडित हरिप्रसाद ने किया है|

आकाशवाणी (Akashvani / All India Radio - AIR) ने भारत की समृद्ध संगीत विरासत के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 'स्वर प्रेरणा वीथिका (Swar Prerna Veethika)' नामक विशेष फोटो गैलरी (Photo Gallery) का शुभारंभ किया है। इस गैलरी का उद्घाटन पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया ने नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी रंग भवन ऑडिटोरियम (Akashvani Rang Bhavan Auditorium) में किया। 'स्वर प्रेरणा वीथिका' भारत के महान संगीतकारों को समर्पित एक विशेष फोटो गैलरी है। इसमें 20 प्रतिष्ठित संगीत विभूतियों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें भारत रत्न से सम्मानित एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, लता मंगेशकर, पंडित रवि शंकर, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान तथा पंडित भीमसेन जोशी जैसी महान हस्तियाँ शामिल हैं।

7

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण ने असम में स्थित बोरजुली क्षेत्र को जैव विविधता धरोहर स्थल घोषित किया है|

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय वर्षा आधारित क्षेत्र प्राधिकरण (National Rainfed Area Authority - NRAA) ने असम के सोनितपुर जिले में जंगली धान (Wild Rice - Oryza rufipogon) के यथास्थान संरक्षण (In-situ Conservation) में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (National Biodiversity Authority - NBA) ने बोरजुली (Borjuli) क्षेत्र को जैव विविधता धरोहर स्थल (Biodiversity Heritage Site - BHS) घोषित किया है। यह उपलब्धि भारत की जंगली धान आनुवंशिक संपदा (Wild Rice Genetic Resources) के संरक्षण और जलवायु-लचीली कृषि (Climate-resilient Agriculture) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

8

निम्न में से सुनील भारती मित्तल को 2026 यूएसआईएसपीएफ नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

भारती एंटरप्राइजेज (Bharti Enterprises) के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को 2026 यूएसआईएसपीएफ नेतृत्व पुरस्कार (2026 USISPF Leadership Award) से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान भारत के दूरसंचार क्षेत्र (Telecom Sector) के विकास तथा भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों (India–US Economic Ties) को सुदृढ़ करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार वॉशिंगटन डी.सी. (Washington, D.C.) में आयोजित 9वें यूएस–इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (IX US-India Strategic Partnership Forum - USISPF) वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन (Annual Leadership Summit) के दौरान प्रदान किया गया। यूएसआईएसपीएफ (USISPF) ने अपने 9वें नेतृत्व शिखर सम्मेलन में भारत-अमेरिका व्यापारिक साझेदारी (India–US Commercial Partnership) को मजबूत करने में योगदान देने वाले तीन वैश्विक उद्योग नेताओं को सम्मानित किया। सुनील भारती मित्तल के अलावा फेयरफैक्स फाइनेंशियल (Fairfax Financial) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. प्रेम वत्सा तथा आरटीएक्स कॉर्पोरेशन (RTX Corporation) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफर टी. कैलियो (Christopher T. Calio) को भी 2026 USISPF Leadership Award से सम्मानित किया गया।

9

हाल ही में इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार का नाम बदलकर बुखमन इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार किया गया है|

इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार (International Booker Prize) का नाम वर्ष 2027 से बदलकर 'बुखमन इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार (Bukhman International Booker Prize)' कर दिया जाएगा। यह परिवर्तन बुखमन फिलैंथ्रॉपीज़ (Bukhman Philanthropies) के साथ हुए 10 वर्षीय वित्तपोषण समझौते (Decade-long Funding Deal) के बाद किया गया है। इस पहल का उद्देश्य अनूदित साहित्य (Translated Literature) को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रोत्साहन और समर्थन प्रदान करना है। नई व्यवस्था के तहत विजेता पुरस्कार राशि को 50,000 पाउंड से बढ़ाकर 1,00,000 पाउंड कर दिया गया है। यह राशि लेखक (Author) और अनुवादक (Translator) के बीच समान रूप से बाँटी जाएगी। इसके अलावा, शॉर्टलिस्ट (Shortlisted) होने वाली प्रत्येक पुस्तक को 5,000 पाउंड (£5,000) दिए जाएंगे, जिन्हें भी लेखक और अनुवादक के बीच बराबर-बराबर विभाजित किया जाएगा। बुखमन फिलैंथ्रॉपीज़ की स्थापना दारिया बुखमन (Daria Bukhman) और दिमित्री बुखमन (Dmitri Bukhman) ने की थी, जो प्रसिद्ध मोबाइल गेमिंग कंपनी प्लेरिक्स (Playrix) के सह-संस्थापक हैं।

10

1

हाल ही में लॉन्च की गई SHE-LEAPS मोबाइल एप्लिकेशन का विकास डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन ने किया है|

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन, नई दिल्ली में शी-लीप्स (सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर-आजीविका और समृद्धि और स्थिरता के लिए एंटरप्राइज एप्लीकेशन) SHE-LEAPS (Self-Help Entrepreneur-Livelihoods and Enterprise Application for Prosperity and Sustainability) का शुभारंभ किया। यह स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups - SHGs) से जुड़ी ग्रामीण महिला उद्यमियों (Rural Women Entrepreneurs) को सशक्त बनाने के लिए विकसित एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म (Digital Platform) है। उद्देश्य: रोजगार सृजन (Livelihood Creation), उद्यम विकास (Enterprise Growth) तथा वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) को बढ़ावा देना | यह मंच कृषि और गैर-कृषि दोनों प्रकार के ग्रामीण उद्यमों को समर्थन देकर एक मजबूत और टिकाऊ ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण में सहायता करेगा। SHE-LEAPS महिलाओं के लिए उद्यम स्थापना और प्रदर्शन निगरानी (Performance Tracking) हेतु एकीकृत मंच (Unified Platform) उपलब्ध कराता है। यह मंच रियल-टाइम उद्यम डेटा (Real-time Enterprise Data) संकलित करता है, जिससे ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों की बेहतर निगरानी और विश्लेषण संभव हो सकेगा। इसके माध्यम से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशनों (State Rural Livelihood Missions - SRLMs) को महिलाओं के उद्यमों की प्रगति का प्रभावी आकलन करने में सहायता मिलेगी।

2

हाल ही में केंद्र सरकार ने कानपुर और कबरई के बीच 117.7 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंज़ूरी दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (Cabinet Committee on Economic Affairs - CCEA) ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India - NHAI) की 14,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें उत्तर प्रदेश में कानपुर –कबरई के बीच एक ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड राजमार्ग (Greenfield Access-Controlled Highway) तथा दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली छह लेन सड़क सुरंग (Six-Lane Road Tunnel) शामिल है। कैबिनेट ने 7,145.14 करोड़ रुपये की लागत से 117.7 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी है, जिसे भविष्य में छह लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) कार्यक्रम [National Highways (O) Programme] के तहत बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (Build-Operate-Transfer - BOT Toll) मॉडल पर विकसित की जाएगी। इस कॉरिडोर से क्षेत्र के 16 आर्थिक केंद्र (Economic Nodes), 10 लॉजिस्टिक्स हब (Logistics Hubs) तथा 9 सामाजिक एवं पर्यटन स्थलों (Social and Tourism Destinations) तक बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा।

3

हाल ही में उंडावल्ली हेलीपोर्ट, आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टरों के लिए देश की पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (PinS) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है|

सरकार ने आंध्र प्रदेश के उंडावल्ली हेलीपोर्ट (Undavalli Heliport) पर हेलीकॉप्टरों के लिए देश की पहली निजी पॉइंट-इन-स्पेस (Private Point-in-Space - PinS) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया (Instrument Approach Procedure) को मंजूरी दी है। इस प्रक्रिया का विकास भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India - AAI) ने किया है तथा इसे नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation - DGCA) ने स्वीकृति प्रदान की है। यह प्रणाली अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (International Civil Aviation Organization - ICAO) के मानकों एवं अनुशंसित प्रथाओं (Standards and Recommended Practices - SARPs) तथा DGCA के नियमों के अनुरूप विकसित की गई है।

4

पहले ‘एनबीटी भूषण सम्मान’ से प्रसून जोशी को सम्मानित किया जाएगा|

नवभारत टाइम्स (NBT) ने 'एनबीटी भूषण सम्मान (NBT Bhushan Samman)' की शुरुआत की है। इस प्रतिष्ठित सम्मान का पहला पुरस्कार प्रख्यात लेखक, गीतकार और पटकथा लेखक प्रसून जोशी को प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 4 जुलाई 2026 को 'एनबीटी उत्सव 2026 (NBT Utsav 2026)' के दौरान नई दिल्ली में आयोजित होगा, जहाँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें इस सम्मान से अलंकृत करेंगे। वह हिंदी सिनेमा के प्रमुख गीतकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'तारे ज़मीन पर', 'भाग मिल्खा भाग' और 'नीरजा' जैसी चर्चित फिल्मों के लिए यादगार गीत लिखे हैं। 'एनबीटी भूषण सम्मान' उन असाधारण व्यक्तित्वों को समर्पित होगा, जिन्होंने अपने कार्य, विचार और सृजन के माध्यम से भारतीय समाज, संस्कृति तथा सार्वजनिक जीवन को समृद्ध बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

5

सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है|

केंद्र सरकार ने सोमनाथ घोष को मलेशिया में देश का अगला उच्चायुक्त (High Commissioner to Malaysia) नियुक्त किया है। वह वर्तमान में शिकागो (Chicago) स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत (Consul General) के पद पर कार्यरत हैं|

6

भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) का 17वाँ संस्करण आयोजित किया जाएगा|

भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (Indian Film Festival of Melbourne - IFFM) के 17वें संस्करण की शुरुआत 9 जुलाई 2026 को प्रतिष्ठित एसीएमआई सिनेमा (ACMI Cinema) में फिल्म 'लगान' की विशेष स्क्रीनिंग के साथ होगी। यह आयोजन ऑस्कर नामांकित (Academy Award-nominated) इस क्लासिक फिल्म की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है और महोत्सव के औपचारिक उद्घाटन (Curtain Raiser) के रूप में होगा। IFFM 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया (Australia) में किया जाएगा। भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न को विक्टोरिया सरकार (Government of Victoria) का समर्थन प्राप्त है और यह भारतीय सिनेमा के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है। महोत्सव में भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है तथा दुनिया भर के फिल्म निर्माता, अभिनेता, फिल्म उद्योग के विशेषज्ञ और सिनेमा प्रेमी एक साथ भाग लेते हैं।

7

दक्षिण पश्चिमी वायु कमान का एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पी. वी. शिवानंद को नियुक्त किया गया है|

एयर मार्शल पी.वी. शिवानंद, एवीएसएम, वीएम ने 1 जुलाई 2026 को दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (South Western Air Command - SWAC) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (Air Officer Commanding-in-Chief - AOC-in-C) का पदभार ग्रहण किया। SWAC भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की एक महत्वपूर्ण परिचालन कमान है, जो भारत के पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र की हवाई सुरक्षा और सामरिक अभियानों की जिम्मेदारी निभाती है। उन्होनें एयर मार्शल तेजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम का स्थान लिया है। एयर मार्शल तेजिंदर सिंह को चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (Chief of Integrated Defence Staff to the Chairman Chiefs of Staff Committee - CISC) के पद पर नियुक्त किया गया है, जहाँ उन्होंने भी 1 जुलाई 2026 को कार्यभार संभाला।

8

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) अनुपम मिश्रा को नियुक्त किया गया है|

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (PSU) हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited - HCL) ने 1 जुलाई 2026 को अनुपम मिश्रा को अपना नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (Chairman & Managing Director - CMD) नियुक्त किया है।
उन्होंने संजीव कुमार सिंह का स्थान लिया है। उनकी नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet - ACC) ने मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2030 तक रहेगा।
वह इससे पहले फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावणकोर लिमिटेड (Fertilisers and Chemicals Travancore Limited - FACT Ltd.) में निदेशक (विपणन) [Director (Marketing)] के पद पर कार्यरत थे। दुस्तान कॉपर लिमिटेड ने आगामी वर्षों में अपनी उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि का लक्ष्य रखा है। कंपनी का लक्ष्य 2025-26 में 4.21 मिलियन टन प्रति वर्ष (Million Tonnes Per Annum - MTPA) के अयस्क उत्पादन को बढ़ाकर 2029-30 तक 12.20 MTPA करना है, जिससे देश में तांबे (Copper) के उत्पादन और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

9

संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) सूचकांक 2026 में भारत ने 94वीं रैंकिंग हासिल की है|

संयुक्त राष्ट्र (United Nations - UN) के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक (Sustainable Development Goals Index - SDG Index) 2026 में भारत ने अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए 167 देशों में 94वाँ स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2025 में भारत 99वें स्थान पर था। भारत का कुल SDG स्कोर 68.3 रहा है, जो वर्ष 2015 के बाद से उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN Sustainable Development Solutions Network - SDSN) द्वारा जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट 2026 (Sustainable Development Report 2026) के अनुसार, SDGs अपनाए जाने के बाद भारत ने 18 स्थानों की छलांग लगाई है, जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक सुधारों में से एक है।

1

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई किया है|

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने इंग्लैंड (England) में आयोजित आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम (Best-placed Asian Side) के रूप में लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 (LA 2028 Olympics) के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee - IOC) द्वारा LA 2028 के लिए क्रिकेट की योग्यता प्रणाली (Qualification System) को मंजूरी दिए जाने के बाद भारत का ओलंपिक कोटा (Olympic Quota) आधिकारिक रूप से सुनिश्चित हुआ।

2

भारत का पहला अपतटीय हवाई अड्डा महाराष्ट्र में विकसित किया जाएगा|

महाराष्ट्र के पालघर जिले में कोरे बीच (Kore Beach) के निकट भारत का पहला अपतटीय हवाई अड्डा (India’s First Offshore Airport) विकसित किया जाएगा। यह हवाई अड्डा मुंबई महानगर क्षेत्र (Mumbai Metropolitan Region - MMR) के लिए तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस प्रस्तावित अपतटीय हवाई अड्डे के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (Detailed Project Report - DPR) को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना वधावन बंदरगाह (Vadhvan Port) के विकास के हिस्से के रूप में प्रस्तावित की गई है तथा इसका कार्यान्वयन महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Maharashtra Airport Development Corporation - MADC) की देखरेख में किया जाएगा। प्रस्तावित हवाई अड्डे की वार्षिक क्षमता लगभग 9 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी।

3

हाल ही में वर्ल्ड रोइंग कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह ने जीता है|

भारतीय सेना (Indian Army) के हवलदार लक्षय और हवलदार उज्ज्वल कुमार सिंह ने 27 जून 2026 को वर्ल्ड रोइंग कप-III (World Rowing Cup III) में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स (Lightweight Men's Double Sculls) स्पर्धा में स्विट्जरलैंड के लुसर्न (Lucerne, Switzerland) स्थित रोटसी (Rotsee) रोइंग कोर्स पर आयोजित प्रतियोगिता में हासिल की। भारतीय जोड़ी ने 6 मिनट 26.09 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।

4

हाल ही में सैन्य अभ्यास रिम ऑफ द पैसिफिक (RIMPAC) 2026 का 30वाँ संस्करण हवाई में शुरू हुआ है|

रिम ऑफ द पैसिफिक (Rim of the Pacific - RIMPAC) 2026 समुद्री सैन्य अभ्यास (Maritime Exercise) का 30वाँ संस्करण 24 जून 2026 को जॉइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम (Joint Base Pearl Harbor-Hickam), हवाई (Hawaii), अमेरिका में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ। RIMPAC विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सैन्य अभ्यास (International Maritime Exercise) है, जिसका आयोजन हर दो वर्ष में संयुक्त राज्य अमेरिका की पैसिफिक फ्लीट (United States Pacific Fleet) के नेतृत्व में किया जाता है। इस अभ्यास की शुरुआत 1971 में हुई थी। RIMPAC 2026 में 30 देशों, 30 से अधिक सतही युद्धपोतों (Surface Ships), 5 पनडुब्बियों (Submarines), 15 राष्ट्रीय थल सेनाओं (National Land Forces), 206 से अधिक विमानों (Aircraft) तथा 30,000 से अधिक सैन्य कर्मियों (Personnel) ने भाग लिया है। कमांडर, U.S. 3rd फ्लीट इस अभ्यास में कंबाइंड टास्क फोर्स कमांडर (Combined Task Force Commander) हैं।

5

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा बनी है|

दीप्ति शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में सर्वाधिक विकेट लेने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ मैच के दौरान अपना 356वाँ अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होनें यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी (Beth Mooney) को आउट कर हासिल की। उन्होनें अब तक 22 टेस्ट (Tests), 166 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODIs) और 168 टी-20 अंतरराष्ट्रीय (T20Is) विकेट लेकर कुल 356 अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम किए हैं। यह मैच भारत के लिए उनका 278वाँ अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी था। उन्होंने 31 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले यह रिकॉर्ड झूलन गोस्वामी के नाम था, जिन्होंने 284 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 355 विकेट लेकर 2022 में संन्यास लिया था।

6

WEF के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2026 में भारत ने 70वाँ स्थान प्राप्त किया है|

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum - WEF) द्वारा जारी ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2026 (Energy Transition Index - ETI 2026) में भारत ने दो स्थानों की छलांग लगाकर 70वाँ स्थान प्राप्त किया है। इस सूचकांक में स्वीडन (Sweden), फिनलैंड (Finland) और डेनमार्क (Denmark) ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत में निम्न-कार्बन (Low-carbon) रोजगार में 24% की वृद्धि हुई, जबकि नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) क्षेत्र में रोजगार बढ़कर 13 लाख हो गया, जो 2023 की तुलना में 25% अधिक है। भारत में जलविद्युत (Hydropower) इस क्षेत्र में रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत बना रहा।

7

वार्षिक अघर जित्तो मेला जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया गया है|

वार्षिक अघर जित्तो मेला (Annual Aghar Jitto Mela) का आयोजन 29–30 जून 2026 को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त (Deputy Commissioner) कुमार अभिषेक ने किया। यह मेला बाबा जित्तो की स्मृति में आयोजित होने वाला एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। मेले में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा एक जागरूकता शिविर (Awareness Camp) का भी आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेश की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

8

मिजोरम में गवर्नर यूनिट साइटेशन से असम राइफल्स की 20वीं बटालियन को सम्मानित किया गया है|

मिजोरम के राज्यपाल (Governor) विजय कुमार सिंह ने आइजोल स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में असम राइफल्स की 20वीं बटालियन (20th Battalion of Assam Rifles) को गवर्नर यूनिट साइटेशन (Governor's Unit Citation) से सम्मानित किया। यह सम्मान बटालियन को उसकी विशिष्ट सेवा (Distinguished Service), वीरता तथा राष्ट्र और मिजोरम की जनता के प्रति अटूट समर्पण के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान विशेष रूप से सीमा सुरक्षा (Border Security), तस्करी विरोधी अभियान (Anti-Smuggling Operations) तथा सामुदायिक जनसंपर्क कार्यक्रमों (Community Outreach Programmes) में बटालियन के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है। 20वीं बटालियन असम राइफल्स 12 नवंबर 2023 से 19 मार्च 2026 तक मिजोरम के लुंगलेई जिले के लुंगलॉन क्षेत्र में तैनात रही।
अपने कार्यकाल के दौरान बटालियन ने भारत-म्यांमार सीमा (Indo-Myanmar Border) की सुरक्षा सुनिश्चित करने, तस्करी की गतिविधियों पर रोक लगाने तथा अपने कार्यक्षेत्र में विभिन्न सामुदायिक विकास एवं जनकल्याण कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन कर उल्लेखनीय योगदान दिया।

9

हूल दिवस झारखंड में मनाया गया है|

झारखंड में प्रतिवर्ष 30 जून को संथाल क्रांति दिवस (Santhal Revolution Day) अथवा हूल दिवस (Hul Diwas) मनाया जाता है। यह दिवस सिदो-कान्हू (Sidho-Kanho), चांद-भैरव (Chand-Bhairav) तथा फूलो-झानो (Phulo-Jhano) जैसे आदिवासी क्रांतिकारियों के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है।
राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम साहिबगंज जिले के भगनाडीह गांव में आयोजित किया जाता है। 30 जून 1855 को सिदो और कान्हू ने भगनाडीह से ब्रिटिश शासन तथा शोषणकारी महाजनी व्यवस्था (Exploitative Moneylending System) के विरुद्ध संथाल हूल का नेतृत्व किया। लगभग 20,000 लोगों की ऐतिहासिक सभा के बाद अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह शुरू हुआ, जिसमें संथालों के साथ कई अन्य स्थानीय समुदाय भी शामिल हुए।
आदिवासी इतिहास के अनेक विद्वान इस आंदोलन को भारत का पहला संगठित स्वतंत्रता संग्राम (India’s First Organised War of Independence) मानते हैं। इस संघर्ष के दौरान चांद और भैरव वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि सिदो और कान्हू को बाद में अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर फांसी दे दी।

1

हाल ही में ओपनएआई ने भारत के लिए प्रबंध निदेशक प्रभजीत सिंह को नियुक्त किया है|

ओपनएआई (OpenAI) ने प्रभजीत सिंह को भारत के लिए अपना प्रबंध निदेशक (Managing Director - MD) नियुक्त किया है। इससे पहले वह उबर इंडिया एवं दक्षिण एशिया (Uber India and South Asia) के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे सितंबर 2026 में अपना कार्यभार संभालेंगे और भारत में OpenAI के संचालन (Operations), रणनीतिक साझेदारियों (Strategic Partnerships) तथा व्यवसाय विस्तार (Business Expansion) का नेतृत्व करेंगे। वे एशिया-प्रशांत (Asia Pacific - APAC) के प्रबंध निदेशक (MD) किरण मणि को रिपोर्ट करेंगे।

2

भारतीय सेना की पहली एकीकृत युद्ध समूह (IBGs) का गठन XVII कोर से किया जाएगा|

भारतीय सेना (Indian Army) 1 जुलाई 2026 से अपनी पहली एकीकृत युद्ध समूह (Integrated Battle Groups - IBGs) को परिचालन (Operationalise) करने जा रही है। यह पहल सेना को अधिक तेज़, आत्मनिर्भर और त्वरित तैनाती (Rapid Deployment) में सक्षम युद्धक संरचना (Combat Formation) प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन IBGs का गठन पनागढ़ स्थित XVII कोर (Panagarh based XVII Corps) से किया जाएगा, जो चीन सीमा (China Front) पर अभियानों के लिए जिम्मेदार माउंटेन स्ट्राइक कोर (Mountain Strike Corps) है।

3

हाल ही में ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी की खोज हुगली नदी में हुई है|

ब्रैकीबैक्टीरियम नेताजी (Brachybacterium netajii) भारत में खोजी गई नई जीवाणु (Bacterial) प्रजाति है, जिसे पश्चिम बंगाल की हुगली नदी से पृथक (Isolated) किया गया है। इस जीवाणु की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह पी-नाइट्रोफिनॉल (p-Nitrophenol - PNP) जैसे विषैले औद्योगिक प्रदूषकों (Toxic Industrial Pollutants) का अपघटन (Degradation) कर सकता है। यह आर्सेनिक (Arsenic), कैडमियम (Cadmium), सीसा (Lead) और पारा (Mercury) जैसी भारी धातुओं (Heavy Metals) की उच्च सांद्रता (High Concentration) को भी सहन करने में सक्षम है। यह जीवाणु हेलोटॉलरेंट (Halotolerant) है, अर्थात यह 9% तक लवणता (Salt Concentration) वाले वातावरण में भी जीवित रह सकता है।

4

हाल ही में ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सम्मानित किया गया है|

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation - DMRC) को ऑपरेशनल एक्सीलेंस (Operational Excellence) के लिए प्रतिष्ठित यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड (UITP Achievement Award) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन संघ (International Association of Public Transport - UITP) द्वारा ब्रुसेल्स (Brussels, Belgium) में आयोजित यूआईटीपी पुरस्कार समारोह (UITP Awards Ceremony) के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान सतत शहरी परिवहन (Sustainable Urban Transport) को बढ़ावा देने और यात्रियों के लिए स्मार्ट डोर-टू-डोर ट्रैवल सेवा (Smart Door-to-Door Travel Service) विकसित करने में DMRC के उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

5

हाल ही में आधिकारिक रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर राजधानी इटली बना है|

इटली (Italy) आधिकारिक रूप से यूनेस्को विश्व धरोहर राजधानी (UNESCO World Heritage Capital) बन गया है। इटली के पास 61 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Sites) हैं, जो किसी भी देश के लिए सर्वाधिक हैं। इन 61 स्थलों में 55 सांस्कृतिक धरोहर स्थल (Cultural Sites) और 6 प्राकृतिक धरोहर स्थल (Natural Sites) शामिल हैं। यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा उन स्थलों को दिया जाता है जिनका असाधारण सार्वभौमिक महत्व (Outstanding Universal Value) होता है और जिन्हें आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित (Preserved) करना आवश्यक माना जाता है। इटली को यह विशिष्ट स्थान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत (Rich Cultural Heritage), रोमन साम्राज्य (Roman Empire) की ऐतिहासिक धरोहर, पुनर्जागरण (Renaissance) के जन्मस्थल तथा पिछले 2,000 वर्षों से सभ्यता (Civilization), संस्कृति, धर्म और कला के प्रमुख केंद्र के रूप में उसकी भूमिका के कारण प्राप्त हुआ है। देश में अनेक प्राचीन नगर, चर्च, किले, संग्रहालय (Museums) तथा प्राकृतिक धरोहर स्थल हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय संरक्षण प्राप्त है।

6

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

इंग्लैंड (England) के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह घोषणा न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान की, जो उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मैच रहा। उन्होंने अप्रैल 2022 से इंग्लैंड टेस्ट टीम (England Test Team) की कप्तानी संभाली। उन्होंने इंग्लैंड की 2019 और 2022 की विश्व कप (World Cup) विजयों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 2011 में इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम (White-Ball Team) से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की, जबकि 2013 एशेज (Ashes) श्रृंखला के एडिलेड (Adelaide) टेस्ट में उन्होंने अपना टेस्ट पदार्पण किया। 2019 ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप (ICC Men's Cricket World Cup 2019) के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध उनकी नाबाद 84 रन की पारी ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया, जिसके बाद इंग्लैंड ने इतिहास में पहली बार विश्व कप का खिताब जीता।

7

हाल ही में 'सुमन रोडमैप 2030' का विमोचन जगत प्रकाश नड्डा ने किया है|

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (Central Council of Health and Family Welfare - CCHFW) के 16वें सम्मेलन (16th Conference) के दौरान कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य पहलों का शुभारंभ किया। ‘सुमन रोडमैप 2030 (SUMAN Roadmap 2030)’ जारी किया। यह मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य (Maternal and Newborn Healthcare) को सुदृढ़ करने तथा 2030 तक सतत विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals - SDGs) के अनुरूप मातृ एवं नवजात मृत्यु दर (Maternal and Newborn Mortality) में कमी लाने के लिए तैयार की गई व्यापक बहुआयामी रणनीतिक रूपरेखा (Comprehensive Multi-dimensional Strategic Framework) है।

8

हाल ही में दिवंगत के. भाग्यराज का संबंध तमिल सिनेमा से था|

दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक, अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्माता के. भाग्यराज का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने उनके सम्मान में राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की। उन्होंने 1979 में फिल्म ‘सुवरिल्लाथा चित्रंगल’ से निर्देशन (Directorial Debut) की शुरुआत की। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 25 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया और लगभग 75 फिल्मों में अभिनय किया। उनके योगदान के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार और तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार (Tamil Nadu State Film Awards) सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए |

9

हाल ही में पी. वी. नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती 28 जून को मनाई गई|

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को हुआ था। 28 जून 2026 को उनकी 105वीं जयंती मनाई गई। उन को 2024 में मरणोपरांत (Posthumously) भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के विकास एवं प्रगति में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने 1991 से 1996 तक भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनका कार्यकाल भारत के आर्थिक इतिहास (Economic History) का एक निर्णायक दौर माना जाता है। उनके नेतृत्व में भारत में उदारीकरण (Liberalization), निजीकरण (Privatization) और वैश्वीकरण (Globalization) अर्थात LPG आर्थिक सुधार (LPG Economic Reforms) लागू किए गए, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान की और आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखी।

Exit mobile version