Minjar fair is a popular fair of which of the following state?
मिंजर मेला निम्न में से किस राज्य का एक लोकप्रिय मेला है ?
उत्तराखंड Uttarakhand
हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh
पंजाब Punjab
जम्मू और कश्मीर Jammu and Kashmir
मिंजर मेले को हिमाचल प्रदेश के राज्य मेलों में से एक घोषित किया गया है। यह हिंदू महीने श्रावण के दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है।
Question 2:
Who among the following was the chairman of the first GST Council meeting?
निम्नलिखित में से प्रथम जी. एस. टी (GST) परिषद बैठक के अध्यक्ष कौन थे ?
श्री अरुण जेटली Shri Arun Jaitley
श्री नरेन्द्र मोदी Shri Narendra Modi
श्री रामनाथ गोविंद Mr. Ramnath Govind
श्री अमित शाह Mr. Amit Shah
23 सितम्बर, 2016 को जीएसटी परिषद की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता तत्कालीन वित्तमंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली ने की थी। सितम्बर, 2021 में जीएसटी परिषद की बैठक वर्तमान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में लखनऊ में संपन्न हुई।
Question 3:
Which of the following organization publishes "Human Development Report"?
निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन "मानव विकास रिपोर्ट" प्रकाशित करता है?
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम united nations development program
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण International Atomic Energy Agency
विश्व बौद्धिक संपदा संगठन World Intellectual Property Organization
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम United Nations Environment Programme
मानव विकास रिपोर्ट', संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी किया जाता है। मानव विकास सूचकांक में जीवन प्रत्याशा, शिक्षा व ज्ञान की पहुँच और आय व जीवन स्तर के संकेतकों को शामिल किया जाता है। इसके द्वारा जीवन गुणवत्ता का स्तर तथा इसमें परिवर्तन से जुड़े महत्वपूर्ण आँकड़े प्रस्तुत किये जाते हैं।
Question 4:
On which date is the Civil Services Day celebrated every year in India?
भारत में प्रत्येक वर्ष सिविल सेवा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
21 April
15 August
22 October
26 November
भारत में 21 अप्रैल को प्रत्येक वर्ष सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल, 1947 को मेटकॉफ हाउस में प्रथम सिविल सेवा सत्र को संबोधित करते हुए देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने सिविल सेवकों को 'स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया' कहा था। भारत में सिविल सेवा दिवस को पहली बार दिल्ली के विज्ञान भवन में 21 अप्रैल, 2006 को मनाया गया था।
Question 5:
The process of transfer of heat from the hotter end of an object to the colder end is called ________.
किसी वस्तु के गर्म सिरे से ठंडे सिरे तक ऊष्मा के स्थानांतरण की प्रक्रिया को _________ कहते हैं।
प्रवाहकत्त्व conduction
संवहन convection
इंसुलेशन insulation
ऊष्मा का संचरण transmission of heat
किसी वस्तु के गर्म सिरे से ठंडे सिरे तक ऊष्मा के स्थानांतरण की प्रक्रिया को कंडक्शन (conduction) कहते हैं। कंडक्शन द्वारा ऊष्मा का संचरण ठोस, द्रव गैस और प्लाज्मा सभी प्रावस्थाओं में होता है।
Question 6:
When was Burma separated from India?
बर्मा, भारत से कब अलग हुआ था ?
1936
1937
1935
1938
भारत सरकार अधिनियम-1935' के तहत वर्ष 1937 में बर्मा (म्यांमार) को भारत से अलग कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि म्यांमार भारत और चीन के मध्य स्थित एक बफर स्टेट है। पटकोई पर्वत शृंखला और बंगाल की खाड़ी इसे भारत से अलग करती हैं। म्यांमार को 'ब्रह्मा' अथवा 'पैगोडा का देश' कहा जाता है।
Question 7:
Which security force is implementing the Coastal Radar Chain Network project?
तटीय रडार श्रृंखला नेटवर्क परियोजना को कौन-सा सुरक्षा बल कार्यान्वित कर रहा है?
भारतीय तटरक्षक Indian Coast Guard
भारतीय वायु सेना Indian Air Force
भारतीय नौसेना Indian Navy
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण National Investigation Agency
भारतीय तटीय रडार श्रृंखला नेटवर्क परियोजना भारतीय तटरक्षक बल कार्यान्वित कर रहा है। तटरक्षक अधिनियम, 1978 के अन्तर्गत 18 अगस्त, 1978 को शांतिकाल में भारतीय समुद्र तटों की रक्षा के लिए भारतीय तटरक्षक बल का गठन किया गया। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
Question 8:
Who proposed the drain of wealth theory?
धन-निष्कासन सिद्धांत को किसने प्रस्तावित किया था?
जे. एन. मुखर्जी J. N. Mukherjee
एस. एन. बोस S. N. boss
दादाभाई नौरोजी Dadabhai Naoroji
जे. एन. घोष J. N. Ghosh
दादा भाई नौरोजी ने अपनी पुस्तक “पावर्टी एण्ड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया" में सर्वप्रथम धन निष्कासन सिद्धांत को प्रस्तावित किया था।
Question 9:
Gandhiji's Dandi Yatra is an example of which of the following?
गांधीजी की दाण्डी यात्रा निम्न में से किसका उदाहरण है?
बहिष्कार Disfellowship
सीधी कार्रवाई direct action
सविनय अवज्ञा civil disobedience
असहयोग non-cooperation
गांधीजी की दाण्डी यात्रा सविनय अवज्ञा आन्दोलन का उदाहरण है। गांधीजी ने दाण्डी यात्रा 12 मार्च, 1930 को प्रारम्भ की थी तथा 6 अप्रैल, 1930 को सांकेतिक रूप से नमक बनाकर नमक कानून तोड़कर सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ किया था।
Question 10:
Where was the joint session of Congress and Muslim League held in the year 1916?
वर्ष 1916 में कांग्रेस और मुस्लिम लीग का संयुक्त अधिवेशन कहाँ पर हुआ था ?
दिल्ली Delhi
सूरत Surat
लखनऊ Lucknow
मद्रास Madras
वर्ष 1916 में कांग्रेस और मुस्लिम लीग का संयुक्त अधिवेशन लखनऊ में आयोजित हुआ था, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अम्बिकाचरण मजूमदार ने की थी।