भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के बाद, टी20 (T20) में 12,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और वैश्विक स्तर पर आठवें बल्लेबाज बने हैं| उन्होनें यह उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (Sunrisers Hyderabad and Mumbai Indians) के बीच आईपीएल 2025 के मैच के दौरान हासिल की |
टी20 में 12000 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:
क्रिस गेल - 14562 रन (463 मैच)
एलेक्स हेल्स - 13610 रन (494 मैच)
शोएब मलिक - 13571 रन (557 मैच)
कीरोन पोलार्ड - 13537 रन (695 मैच)
विराट कोहली - 13208 रन (407 मैच)
डेविड वार्नर - 13019 रन (404 मैच)
जोस बटलर - 12469 रन (442 मैच)
रोहित शर्मा - 12013 रन (456 मैच)