Current Affairs in Hindi

Current Affairs Today (16 October 2025)

 

  1. हाल ही में दिवंगत अभिनेत्री डायने कीटन ने किस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता था? एनी हॉल
  2. हाल ही में 70 फुट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन कहाँ किया गया है? सिक्किम
  3. हाल ही में फीफा विश्व कप क्वालीफायर में सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर कौन बने हैं? क्रिस्टियानो रोनाल्डो 
  4. हाल ही में किस देश के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन भारत यात्रा पर आए हैं? ब्राज़ील  
  5. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने संसद भंग की है? मेडागास्कर  
  6. हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन हो गया है? गोवा 
  7. हाल ही में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती कब मनाई गई है? 15 अक्टूबर 
  8. हाल ही में दिवंगत पंकज धीर का संबंध किस क्षेत्र से है? अभिनय 
  9. हाल ही में हुए अध्ययन के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन की उपयोग तीव्रता किस राज्य में सबसे अधिक है? तेलंगाना 
  10. हाल ही में विश्वास योजना का शुभारंभ किसने किया है? डॉ. मनसुख मंडाविया

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (15 October 2025)

 

  1. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस नदी पर 1,856 मेगावाट की सावलकोट जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी है? चेनाब
  2. हाल ही में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सिफलिस के माँ से बच्चे में संचरण को समाप्त करने वाला पहला देश कौन सा बना है? मालदीव
  3. हाल ही में गूगल एआई हब कहाँ स्थापित करने की घोषणा की गई है? विशाखापत्तनम
  4. हाल ही में दिल्ली सरकार ने किस क्षेत्र को आरक्षित वन घोषित किया है? दक्षिणी रिज
  5. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट और एंथ्रोपिक का वरिष्ठ सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है? ऋषि सुनक 
  6. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? सोनाली सेन गुप्ता 
  7. हाइपरसोनिक मिसाइल, ध्वनि का परीक्षण कौन करेगा? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन 
  8. हाल ही में राममोहन नायडू ने किस की “फेयर से फुर्सत” पहल का उद्घाटन किया है?  एलायंस एयर 
  9. हाल ही में इज़राइल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “इज़राइली प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ ऑनर” से किसे सम्मानित किया जाएगा? डॉनल्ड ट्रम्प 
  10. हाल ही में विश्व मानक दिवस 2025 कब मनाया गया है? 14 अक्टूबर

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (14 October 2025)

 

  1.     हाल ही में किस राज्य के पाँच समुद्र तटों को अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ है? महाराष्ट्र
  2.     हाल ही में ‘विकसित भारत बिल्डथॉन 2025’ किस मंत्रालय ने आयोजित किया है? शिक्षा मंत्रालय
  3.     हाल ही में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की 19वीं मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेंगे? कीर्ति वर्धन सिंह
  4.     हाल ही में सीपीआर जागरूकता सप्ताह 2025 कब मनाया जा रहा है? 13-17 अक्टूबर
  5.     हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए क्षेत्रीय समिति का 78वां सत्र कहाँ आयोजित किया जा रहा है? कोलंबो
  6.     हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 2025 कब मनाया गया है? 10 अक्टूबर
  7.     हाल ही में पैट्रिक हर्मिनी ने किस देश के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है? सेशेल्स
  8.     हाल ही में जापान ओपन 2025 स्क्वैश टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब किसने जीता है? जोशना चिनप्पा
  9.     हाल ही में भारत के पहले सेमीकंडक्टर इनोवेशन संग्रहालय का उद्घाटन कहाँ किया गया है? हैदराबाद
  10.     हाल ही में 2025 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है ? जोएल मोकिर Joel Mokyrc, पीटर हॉविट , फिलिप अघियन

    Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

     

    Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

Current Affairs Today (13 October 2025)

 

  1. हाल ही में सक्षम मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) ग्रिड किसमें शामिल किया गया है? भारतीय सेना 
  2. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का नवीनतम सदस्य कौन सा देश बना है? आर्मेनिया 
  3. हाल ही में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-20 का अनावरण किस देश ने किया है? उत्तर कोरिया 
  4. हाल ही में “गार्डियंस ऑफ द वाइल्ड” रिपोर्ट किसने जारी की है? कीर्ति वर्धन सिंह 
  5. हाल ही में भारत की पहली मानसिक स्वास्थ्य राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? दीपिका पादुकोण 
  6. हाल ही में द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंड 2025′ का चौथा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? पर्थ 
  7. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना भारत यात्रा पर आएँगे? मंगोलिया 
  8. हाल ही में महिला वनडे में 5000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर कौन बनी है? स्मृति मंधाना   
  9. हाल ही में आदर्श युवा ग्राम सभा पहल किस मंत्रालय ने शुरू की है? पंचायती राज मंत्रालय 
  10. हाल ही में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में संशोधन करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है? केरल

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (11 October 2025)

 

  1. हाल ही में किसकी पुस्तक “सेम हार्ट, सेम वर्ल्ड” का विमोचन किया गया है? डॉ. मनीषा वी रमेश
  2. हाल ही में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 कब मनाया गया है? 10 अक्टूबर 
  3. हाल ही में किस भारतीय अभिनेत्री को एक्सपीरियंस अबू धाबीकी नई क्षेत्रीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है? दीपिका पादुकोण
  4. हाल ही में महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर कौन बनी है? स्मृति मंधाना 
  5. हाल ही में वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार किसे दिया गया है? मारिया कोरिना मचाडो 
  6. हाल ही में इंटरनेशनल पर्पल फेस्टिवल के तीसरे संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? पणजी 
  7. हाल ही में भारतीय नौसेना ने स्टेटिक फायरिंग सुविधा केंद्र ‘त्रिनेत्र’ का उद्घाटन कहाँ किया है? भीमुनिपट्टनम 
  8. हाल ही में भारत टेलीकॉम 2025 के किस संस्करण का उद्घाटन किया गया है? 23वां 
  9. हाल ही में 2025 मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनी हैं?  शेरी सिंह 
  10. हाल ही में भारत-रूस संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र 2025′ कहाँ शुरू हुआ है? बीकानेर

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (10 October 2025)

 

  1. हाल ही में 8वें अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सम्मेलन की मेजबानी कौन सा देश करेगा? भारत
  2. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ष 2025 में वैश्विक विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है? 3.3%
  3. हाल ही में किस देश ने अपनी पहली राष्ट्रीय बाल सुरक्षा नीति शुरू की है? फ़िजी
  4. हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में वजन कम न होने पर किस भारतीय पहलवान पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है? अमन सहरावत
  5. हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन किसने किया है? नरेंद्र मोदी
  6. हाल ही में यूनेस्को का पहला अरब महानिदेशक किसे चुना गया है? खालिद अल-एनानी
  7. हाल ही में भारतीय नौसेना के किस जहाज को सेवामुक्त किया गया है? INS अभय
  8. हाल ही में भारत के पहले समर्पित पशु जन्म नियंत्रण (ABC) प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया गया है? उत्तर प्रदेश
  9. हाल ही में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और किसने ऑपरेशन हेची-VI’ शुरू किया है? इंटरपोल
  10. हाल ही में भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लोगो का अनावरण किसने किया है? अश्विनी वैष्णव

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (09 October 2025)

 

  1. हाल ही में दिवाली त्योहार को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता देने वाला तीसरा अमेरिकी राज्य कौन सा बना है? कैलिफ़ोर्निया
  2. हाल ही में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? गौरव बनर्जी
  3. हाल ही में टाटा मोटर्स के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? शैलेश चंद्रा
  4. हाल ही में जी-20 ऊर्जा संक्रमण मंत्रिस्तरीय बैठक कहाँ आयोजित की जा रही है? दक्षिण अफ्रीका
  5. हाल ही में इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) ने भारत में अपना नया एम्बेसडर किसे नियुक्त किया है? संजू सैमसन
  6. हाल ही में भारत के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का उद्घाटन कहाँ किया गया है? सोनीपत
  7. हाल ही में अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली किस राज्य में एक विनिर्माण और गुणवत्ता केंद्र स्थापित करेगी? तेलंगाना
  8. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में कितने किशोर ई-सिगरेट या वेपिंग उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं? 15 मिलियन
  9. हाल ही में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया? शुभांशु शुक्ला
  10. हाल ही में 2025 का श्रीरामानुजन पुरस्कार किसे सम्मानित किया जाएगा? डॉ. एलेक्ज़ेंडर स्मिथ  

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (08 October 2025)

 

  1. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान कितना प्रतिशत किया है? 6.5%
  2. हाल ही में जूडो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनी है? लिनथोई चनम्बम
  3. हाल ही में दिवंगत क्रिकेटर बर्नार्ड जूलियन का संबंध किस क्रिकेट टीम से था? वेस्टइंडीज़
  4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘श्रद्धांजलि’ योजना शुरू की है? असम
  5. हाल ही में वर्ष 2022-23 के लिए ‘माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार’ किसने प्रदान किए हैं? द्रौपदी मुर्मू
  6. हाल ही में किस भारतीय बल ने एआई और जीआईएस-आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली (डीएसएस) कमांड सेंटर लॉन्च किया है? सीमा सुरक्षा बल
  7. हाल ही में किसकी पुस्तक “विंग्स ऑफ वैलोर” का विमोचन किया गया है? स्वप्निल पांडे
  8. हाल ही में मेरा होउ चोंगबाउत्सव 2025 कहाँ मनाया गया है? मणिपुर
  9. हाल ही में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) का छठा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? मुंबई
  10. हाल ही में मदरसा बोर्ड को भंग कर अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को राज्य की व्यापक शिक्षा प्रणाली में पूरी तरह से एकीकृत करने वाला पहला राज्य कौन सा बनेगा? उत्तराखंड

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (07 October 2025)

 

  1. हाल ही में तूफ़ान एमीका नामकरण किसने किया है? यूनाइटेड किंगडम
  2. हाल ही में विमोचित पुस्तक ‘दे विल शूट यू, मैडम’ किसका संस्मरण है? हरिंदर बावेजा
  3. हाल ही में आयात-निर्यात लेनदेन के लिए ‘ई-बॉन्ड’ प्रणाली शुरू करने वाला 16वाँ राज्य कौन सा बना है? महाराष्ट्र
  4. हाल ही में भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कुल कितने पदक जीते हैं? 22
  5. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का उद्घाटन कहाँ किया गया है? चांगलांग
  6. हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस राज्य के पहले नमो जैव विविधता पार्कका उद्घाटन किया है? राजस्थान
  7. हाल ही में टाइफून मैटमो कहाँ आया है? प्रशांत महासागर
  8. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है? फ्रांस
  9. हाल ही में दिल्ली का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है? राजीव वर्मा
  10. हाल ही में देश के पहले सहकारी मल्टी-फीड कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट का उद्घाटन कहाँ किया गया है? महाराष्ट्र

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (06 October 2025)

 

  1. हाल ही में नाइलिट डिजिटल विश्वविद्यालय प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किसने किया है? अश्विनी वैष्णव
  2. हाल ही में 11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है? दुबई 
  3. हाल ही में निषाद कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक 
  4. हाल ही में साने ताकाइची किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी? दक्षिण कोरिया 
  5. हाल ही में चक्रवाती तूफ़ान “शक्ति” कहाँ आया है? अरब सागर 
  6. हाल ही में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान किसने लॉन्च किया है? निर्मला सीतारमण 
  7. हाल ही में कोंकण अभ्यास 2025 का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया जा रहा है? यूनाइटेड किंगडम 
  8. हाल ही में ‘म्हाजे घर योजनाका शुभारंभ कहाँ किया गया है? गोवा 
  9. हाल ही में जारी एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? मुकेश अंबानी 
  10. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल “नैटपोलरेक्स” अभ्यास के 10वें संस्करण का आयोजन कहाँ कर रहा है? चेन्नई

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (04 October 2025)

 

  1.   हाल ही में किस कंपनी ने भारतीय वायु सेना को इंटरमीडियेट जेट ट्रेनर (आईजेटी) यशस स्टेज-II विमान पट्टे पर देने के लिए सहमति दी है? हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
  2.   हाल ही में ‘कोल्ड स्टार्ट’ नामक अभ्यास कहाँ आयोजित किया जाएगा? मध्य प्रदेश
  3.   हाल ही में भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? IIT रोपड़
  4.   हाल ही में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2025 कब मनाया गया है? 26 सितंबर
  5.   हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 कब मनाया गया है? 1 अक्टूबर
  6.   हाल ही में विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 कहाँ आयोजित किया गया है? कुआलालंपुर
  7.   हाल ही में 2025 में सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ISSA पुरस्कार से किस देश को सम्मानित किया गया है? भारत
  8.   हाल ही में दिवंगत जी.जी. पारिख कौन थे? स्वतंत्रता सेनानी
  9.   हाल ही में भूपेंद्र यादव ने ‘नमो वन’ की आधारशिला कहाँ रखी है? मानेसर
  10.   हाल ही में आईएनएस सतलुज किस देश में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन के लिए गया है? मॉरीशस

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (03 October 2025)

 

  1. हाल ही में रोहन बोपन्ना और ताकेरु युज़ुकी ने जापान ओपन 2025 में पुरुष युगल स्पर्धा में कौन सा स्थान हासिल किया है? दूसरा
  2. हाल ही में 62वीं राष्ट्रीय पुरुष शतरंज चैंपियनशिप किसने जीती है? पी. इनियान
  3. हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) का शुभारंभ किसने किया है? निर्मला सीतारमण
  4. हाल ही में किस कंपनी ने भारत का पहला एआई-सक्षम फास्ट अटैक क्राफ्ट (FAC) सिम्युलेटर लॉन्च किया है? ज़ेन टेक्नोलॉजीज़
  5. हाल ही में पहला भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) कप 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? चेन्नई
  6. हाल ही में रबी-ट्रैक रिवर ऐपकहाँ शुरू किया गया है? पुडुचेरी
  7. हाल ही में किस राज्य का बालोद ज़िला भारत का पहला बाल विवाह मुक्त ज़िला घोषित किया गया है? छत्तीसगढ़
  8. हाल ही में 500 अरब डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति कौन बने हैं? एलन मस्क
  9. हाल ही में दिवंगत पंडित छन्नूलाल मिश्र कौन थे? शास्त्रीय गायक
  10. हाल ही में 2025 आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है? 128वाँ

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

 

Current Affairs Today (04 October 2025)

 

  1. हाल ही में 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन किसने किया है? हरदीप सिंह पुरी
  2. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? इंग्लैंड
  3. हाल ही में किस राज्य के बथुकम्मा महोत्सव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है? तेलंगाना
  4. हाल ही में किस देश ने बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया है? कनाडा
  5. हाल ही में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता है? रिंकू हुड्डा
  6. हाल ही में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का कौन सा संस्करण शुरू हुआ है? 13वाँ
  7. हाल ही में किस भारतीय अभिनेता को अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया है? दिलजीत दोसांझ
  8. हाल ही में सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पहले समुद्री सिमुलेशन केंद्र का उद्घाटन कहाँ किया है? चेन्नई
  9. हाल ही में दूसरे एससीओ युवा लेखक सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है? कीर्ति वर्धन सिंह
  10. हाल ही में एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान कितने प्रतिशत रखा है? 6.5%

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

Current Affairs Today (30 September 2025)

 

  1. हाल ही में तूफ़ान बुआलोई ने किस देश को प्रभावित किया है? वियतनाम
  2. हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने करूर भगदड़ की जाँच के लिए किसकी अध्यक्षता में जाँच आयोग गठित किया है? अरुणा जगदीशन
  3. हाल ही में किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के किश्तवाड़ ज़िले को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत एक आकांक्षी कृषि ज़िले के रूप में चुना गया है? जम्मू-कश्मीर
  4. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने किस देश पर आर्थिक और सैन्य प्रतिबंधों को दस वर्षों बाद दोबारा लागू किया है? ईरान
  5. हाल ही में विश्व हृदय दिवस 2025 कब मनाया गया है? 29 सितंबर
  6. हाल ही में एशिया कप 2025 का खिताब किसने जीता है? भारत
  7. हाल ही में भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? सुधांशु वत्स
  8. हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के निदेशक नियुक्त होने वाले पहले कवक विज्ञानी कौन बने हैं? डॉ. कणाद दास
  9. हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई ने दूसरे राष्ट्रीय मध्यस्थता सम्मेलन 2025 का उद्घाटन कहाँ किया है? भुवनेश्वर
  10. हाल ही में भारत का पहला एकीकृत ऑन्कोलॉजी अनुसंधान केंद्र कहाँ शुरू हुआ है? गोवा

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

Current Affairs Today (29 September 2025)

 

  1. हाल ही में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) सेवाएँ किस देश में शुरू की गई हैं? क़तर
  2. हाल ही में प्रवासियों के लिए भारत की पहली स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना “नोर्का केयर” किस राज्य में शुरू की गई है? केरल
  3. हाल ही में किस देश ने वर्ष 2030 तक दुनिया की पहली बंद ईंधन चक्र (closed fuel cycle) वाली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है? रूस
  4. हाल ही में भारत सरकार ने किस संस्थान को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए संयुक्त राष्ट्र उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया है? IIT मद्रास
  5. हाल ही में “भारत में बच्चे 2025” रिपोर्ट का चौथा अंक किस मंत्रालय ने जारी किया है? सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 
  6. हाल ही में बिग बैश लीग (BBL) में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर कौन बने हैं? रविचंद्रन अश्विन 
  7. हाल ही में चर्चित “रैंप (MSME प्रदर्शन में वृद्धि और तेजी लाना) महिला त्वरण कार्यक्रम” का संबंध किस राज्य से है? तेलंगाना 
  8. हाल ही में किस कंपनी ने चेन्नई में भारत की पहली उन्नत 3D प्रिंटिंग सुविधा लॉन्च की है? अग्निकुल कॉसमॉस 
  9. हाल ही में UNEP यंग चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ 2025 पुरस्कार किस भारतीय को दिया गया है? जिनाली मोदी 
  10. हाल ही में किस राज्य के गोकुल जलाशय और उदयपुर झील को रामसर स्थल का दर्जा दिया गया है? बिहार

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (26 September 2025)

 

  1. हाल ही में अनुष्का ठोकुर ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025, नई दिल्ली में महिलाओं की 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने किस देश के क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता निलंबित की है? अमेरिका
  3. हाल ही में मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किसने किया है? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  4. हाल ही में आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 किसे प्रदान किया जाएगा? श्याम सुंदर राय
  5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 1,000 करोड़ रुपये का LEAP कार्यक्रम शुरू किया है? र्नाटक
  6. हाल ही में किस राज्य में कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए अपनी तरह के पहले एआई-आधारित स्क्रीनिंग उपकरण लॉन्च किए गए हैं? पंजाब
  7. हाल ही में 7वां फ्यूचर फूड फोरम 2025 कहाँ आयोजित किया गया है? दुबई
  8. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी है? राजस्थान
  9. हाल ही में ‘द्रव्य’ पोर्टल किस मंत्रालय ने लॉन्च किया है? आयुष मंत्रालय
  10. हाल ही में एशिया का सबसे बड़ा रेल संचालन केंद्र का अनावरण कहाँ किया गया है?साबरमती

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

Current Affairs Today (25 September 2025)

 

  1. हाल ही में अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर किस के नाम पर रखा गया है? अहिल्याबाई होल्कर
  2. हाल ही में ‘लिविंग ब्रिज’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? कीर स्टारमर
  3. हाल ही में किस देश ने K-वीज़ा कार्यक्रम शुरू किया है? चीन
  4. हाल ही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने पूर्वी तट पर विश्व स्तरीय शिपयार्ड विकसित करने के लिए किस राज्य के साथ समझौता ज्ञापन परहस्ताक्षर किए हैं? तमिलनाडु
  5. हाल ही में धोरडो गाँव किस राज्य का चौथा पूर्णतः सौर-ऊर्जा संचालित गाँव बन गया है? गुजरात
  6. हाल ही में दिवंगत डिकी बर्ड का संबंध किस खेल से था? क्रिकेट 
  7. हाल ही में ICC महिला क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक गीत ‘ब्रिंग इट होम’ की गायिका कौन है? श्रेया घोषाल 
  8. हाल ही में किस भारतीय विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूचीमें शामिल किया गया है? नागालैंड विश्वविद्यालय 
  9. हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अध्यक्ष किसे चुना गया है? मिथुन मन्हास
  10. हाल ही में केंद्रीय और राज्य सांख्यिकी संगठनों (COCSSO) का 29वां सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा? चंडीगढ़ 

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

Current Affairs Today (24 September 2025)

 

  1. हाल ही में बुद्ध के पवित्र अवशेष पहली बार किस देश में प्रदर्शनी के लिए जाएंगे? रूस
  2. हाल ही में “ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (मैत्री)” का कौन सा संस्करण शुरू किया गया है? दूसरा
  3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2025 कब मनाया गया है? 23 सितंबर
  4. हाल ही में 2025 अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स फार्मूला 1 किसने जीता है? मैक्स वेरस्टैपेन
  5. हाल ही में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन कहाँ किया गया है? पटना
  6. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने किस राज्य में शहरी क्षेत्र विकास परियोजना के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए? असम
  7. हाल ही में भारत ने किस देश के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? मोरक्को
  8. हाल ही में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड किसे प्रदान किया गया है? रानी मुखर्जी
  9. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन कहाँ किया है? मुंबई 
  10. हाल ही में भारतीय सेना ने अमोघ फ्यूरीनामक एक प्रमुख एकीकृत अग्नि अभ्यास का आयोजन कहाँ किया है? राजस्थान

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

Current Affairs Today (23 September 2025)

 

  1. हाल ही में चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता है? प्रमोद भगत
  2. हाल ही में ऑइल इंडिया लिमिटेड ने किस राज्य में 1.2 गीगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ विकसित करने के लिए साझेदारी की है? राजस्थान
  3. हाल ही में किस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे तेज़ एकदिवसीय शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है? स्मृति मंधाना
  4. हाल ही में आनंदकुमार वेलकुमार ने 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 42 किमी मैराथन में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  5. हाल ही में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के 10वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया है? न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई
  6. हाल ही में ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (NCeG) कहाँ आयोजित किया जा रहा है? विशाखापत्तनम
  7. हाल ही में आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया? दिनेश के त्रिपाठी
  8. हाल ही में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं? अर्शदीप सिंह
  9. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑनलाइन भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए किसे मंजूरी दी है? फोनपे 
  10. हाल ही में वृक्ष उत्पादक मेला का उद्घाटन कहाँ किया गया है? उत्तर प्रदेश  

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

Current Affairs Today (22 September 2025)

 

  1. हाल ही में एशियाई कैडेट कप 2025 की मेजबानी कौन करेगा? उत्तराखंड
  2. सितंबर 2025 में “दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023″ से किसे सम्मानित किया गया है? मोहनलाल
  3. निम्नलिखित में से किस शहर को वर्ष 2025 में दुनिया के शीर्ष 10 सबसे खुशहाल शहरों की सूची में शीर्ष स्थान मिला है? कोपेनहेगन
  4. सितंबर 2025 में विमोचित पुस्तक “डेमोक्रेसीज़ हार्टलैंड” के लेखक कौन हैं? एस.वाई. कुरैशी
  5. बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में मृत्यु किस देश में हुई? सिंगापुर
  6. हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस’ कब मनाया गया है? 20 सितम्बर
  7. हाल ही में किसने अपनी कॉफी टेबल बुक वाइल्ड अफ्रीका: थ्रू माई लेंसलांच की है? मनीष मुंद्रा
  8. हाल ही में किसे INTERPOL एशियाई समिति में चुना गया है? भारत
  9. हाल ही में नमो युवा दौड़ कहाँ मनाया गया? दिल्ली
  10. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किस देश की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होंगे? मोरक्को

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

1

दिवंगत अभिनेत्री डायने कीटन ने एनी हॉल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता था|

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री डायने कीटन (Oscar-winning actress Diane Keaton) का 79 वर्ष की आयु में कैलिफ़ोर्निया में निधन हो गया है| उनकी सबसे हालिया फ़िल्म 2024 की कॉमेडी समर कैंप (Summer Camp) थी| एनी हॉल (Annie Hall) फिल्म के लिए उन्होनें 1978 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अकादमी पुरस्कार (1978 Academy Award for Best Actress), कॉमेडी या संगीतमय मोशन पिक्चर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब पुरस्कार (Golden Globe Award for Best Actress in a Comedy or Musical Motion Picture) और मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का बाफ्टा पुरस्कार (BAFTA Award for Best Actress in a Leading Role) जीता था| उनको समथिंग्स गॉट्टा गिव, मार्विन्स रूम और रेड्स में उनके काम के लिए तीन और ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था – सभी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में| उन्होनें 1995 की कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म अनस्ट्रंग हीरोज़ का निर्देशन किया है, जिसे कान फ़िल्म समारोह के अन सर्टेन रिगार्ड (Un Certain Regard award at the Cannes Film Festival) के लिए चुना गया था|

2

70 फुट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन सिक्किम में किया गया है|

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने 11 अक्टूबर को सिक्किम के बरदांग स्थित सिक्किम प्रेरणा स्थल (Sikkim Prerna Sthal) की पहली वर्षगांठ पर 70 फुट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया है| इस विशाल राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय सेना, पर्यटन विभाग और सिक्किम सरकार के सहयोग से स्थापित किया गया है|

3

फीफा विश्व कप क्वालीफायर में सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने हैं|

पुर्तगाल के स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Portugal striker Cristiano Ronaldo) फीफा विश्व कप क्वालीफायर (FIFA World Cup qualifiers) इतिहास में सर्वकालिक सर्वाधिक गोल (all-time leading goalscorer) करने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने हंगरी के खिलाफ 2026 क्वालीफायर में दो गोल (40 वां और 41 वां) किए| उन्होनें ग्वाटेमाला के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कार्लोस रुइज़ (Carlos Ruiz, Guatemala) का 1998 और 2016 के बीच 39 गोल का रिकॉर्ड तोडा है|

4

ब्राज़ील देश के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन भारत यात्रा पर आए हैं|

ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति और विकास, उद्योग, व्यापार एवं सेवा मंत्री गेराल्डो अल्कमिन (Vice President and Minister of Development, Industry, Trade and Services of Brazil, Geraldo Alckmin) एक उच्च स्तरीय मंत्रिमंडल के साथ 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आये है| ब्राज़ील दक्षिण अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है| हाल ही में भारत-ब्राज़ील ने व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक मंत्रिस्तरीय समीक्षा तंत्र स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की और अगले पाँच वर्षों में 20 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया था|

5

भारत को 2026-28 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में निर्वाचित किया गया है|

भारत को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (United Nations Human Rights Council UNHRC) के सदस्य के रूप में तीन वर्षीय कार्यकाल (2026-28) के लिए सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है| भारत का तीन वर्षीय कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से शुरू होगा| अन्य 1 जनवरी, 2026 से निर्वाचित सदस्य देश: अंगोला, चिली, इक्वाडोर, मिस्र, एस्टोनिया, इराक, इटली, मॉरीशस, पाकिस्तान, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम | भारत 2006 में इसकी स्थापना के बाद से लगातार परिषद का सदस्य रहा है, 2011, 2018 और 2025 में तीन अनिवार्य अवकाशों को छोड़कर| छह कार्यकाल: 2006-2007, 2008-2010, 2012-2014, 2015-2017, 2019-2021 और 2022-2024| संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में 47 सदस्य देश शामिल हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा समान भौगोलिक वितरण नियमों के तहत तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है| परिषद की सीटें पाँच क्षेत्रीय समूहों को इस प्रकार आवंटित की जाती हैं: अफ्रीकी देश 13 सीटें; एशिया-प्रशांत देश 13 सीटें; पूर्वी यूरोपीय देश 6 सीटें; लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देश 8 सीटें; और पश्चिमी यूरोपीय एवं अन्य देश 7 सीटें|

6

मेडागास्कर देश के राष्ट्रपति ने संसद भंग की है|

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना (Madagascar President Andry Rajoelina) ने द्विसदनीय मालागासी संसद के निचले सदन, नेशनल असेंबली (National Assembly, the lower house of the bicameral Malagasy Parliament) को भंग कर दिया है| बढ़ते राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं के विरोध और सैन्य दबाव के बीच उन्हें द्वीप छोड़कर भागना पड़ा| इसी दौरान, मालागासी सैन्य अधिकारी कर्नल माइकल रैंड्रियानिरीना (Malagasy military officer Colonel Michel Randrianirina) ने राज्य की सत्ता पर सैन्य परिषद के कब्ज़ा करने की घोषणा की है| 25 सितंबर को देश में पानी और बिजली की कमी को लेकर प्रदर्शन शुरू हुए और जल्द ही भ्रष्टाचार, कुशासन और बुनियादी सेवाओं की कमी सहित व्यापक शिकायतों को लेकर विद्रोह में बदल गए|

7

गोवा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का निधन हो गया है|

हाल ही में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री (Former Chief Minister and current Agriculture Minister) रवि नाइक का 79 वर्ष की आयु में हृदयाघात से निधन हो गया है|

8

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती 15 अक्टूबर को मनाई गई है|

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक, “मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया” डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 94वीं जयंती 15 अक्टूबर 2025 को मनाई गई| वह भारत के 11वें राष्ट्रपति (2002-2007) थे| इनकी जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस (World Students’ Day) मनाया जाता है| यह दिवस शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और छात्रों को प्रेरणा देने के लिए उन्हें सम्मानित करता है| उनके पदक: पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990) और भारत रत्न (1997) - भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार|

9

दिवंगत पंकज धीर का संबंध अभिनय क्षेत्र से है|

बी.आर. चोपड़ा के प्रसिद्ध टीवी शो महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया है|

10

अध्ययन के अनुसार, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन की उपयोग तीव्रता तेलंगाना राज्य में सबसे अधिक है|

फ़ोनपे लेनदेन डेटा  का उपयोग करते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक के सितंबर 2025 के बुलेटिन में प्रकाशित एक हालिया शोध पत्र के अनुसार, प्रति व्यक्ति मात्रा के संदर्भ में मापी गई एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (UPI) लेनदेन की उपयोग तीव्रता (usage intensity of Unified Payments Interface (UPI) transactions) सभी राज्यों में तेलंगाना में सबसे अधिक है| इसके बाद कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र का स्थान है|

1

केंद्र सरकार ने चेनाब नदी पर 1,856 मेगावाट की सावलकोट जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दी है|

केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर में चिनाब नदी पर 1,856 मेगावाट की सावलकोट जलविद्युत परियोजना (1,856 MW Sawalkote hydropower project) को पर्यावरणीय मंज़ूरी (environmental clearance) दे दी है| इसमें 192.5 मीटर ऊँचा कंक्रीट का ग्रेविटी बांध और 1,100 हेक्टेयर से ज़्यादा क्षेत्रफल में फैला एक जलाशय होगा| इससे सालाना 7,000 मिलियन यूनिट से ज़्यादा बिजली पैदा होने की उम्मीद है| 1984 में शुरू की गई इस परियोजना को केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवादों के साथ-साथ सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान की आपत्तियों के कारण बार-बार देरी का सामना करना पड़ा है|

2

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ने हरे समुद्री कछुए लुप्तप्राय जीव को न्यूनतम चिंताजनक में अपग्रेड किया है|

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature IUCN) ने लाल सूची (Red List status) में हरे समुद्री कछुए (चेलोनिया मिडास green sea turtle (Chelonia mydas)) को लुप्तप्राय (Endangered) से न्यूनतम चिंताजनक श्रेणी (Least Concern) में अपग्रेड कर दिया है| 1970 के दशक से हरे कछुओं की आबादी में लगभग 28% की वृद्धि हुई है| अबू धाबी में विश्व संरक्षण कांग्रेस में जारी की गई नवीनतम IUCN रेड लिस्ट में अब 172,620 प्रजातियां शामिल हैं, जिनमें से 48,646 विलुप्त (extinction) होने के कगार पर हैं| हुडेड सील (hooded seal) को संवेदनशील (Vulnerable) से लुप्तप्राय (Endangered) की श्रेणी में डाल दिया गया है, जबकि बियर्डेड और हार्प सील (bearded and harp seals) को अब निकट-संकटग्रस्त श्रेणी (Near Threatened) में रखा गया है| आर्कटिक सील (Arctic seals), जो प्रजनन और विश्राम के लिए समुद्री बर्फ पर निर्भर हैं, बढ़ते तापमान के कारण कम होती जा रही हैं|

3

एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सिफलिस के माँ से बच्चे में संचरण को समाप्त करने वाला पहला देश मालदीव बना है|

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO) के अनुसार, मालदीव (Maldives) को  हाल ही में "त्रिगुण उन्मूलन (triple elimination)" प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश घोषित किया है - माँ से बच्चे (mother-to-child transmission) में एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस बी (HIV, syphilis, and hepatitis B) के संचरण को रोकना| मालदीव को वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हेपेटाइटिस बी के माँ से बच्चे में संचरण को समाप्त करने के लिए मान्यता दी गई है| जब कम से कम लगातार दो वर्षों तक कोई नया शिशु मामला दर्ज न हो तभी WHO किसी देश को  मान्यता देता है|

4

गूगल एआई हब विशाखापत्तनम में स्थापित करने की घोषणा की गई है|

हाल ही में गूगल (Google) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक एआई (Artificial Intelligence hub) हब स्थापित करने की घोषणा की है| यह संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा एआई हब केंद्र है| आंध्र प्रदेश सरकार विशाखापत्तनम में 1 गीगावाट क्षमता का हाइपरस्केल डेटा सेंटर परिसर (1 gigawatt hyperscale data center campus) विकसित करने के लिए दिल्ली में गूगल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया| इससे 'एआई सिटी विजाग' के निर्माण में लगभग 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश होगा|

5

दिल्ली सरकार ने दक्षिणी रिज को आरक्षित वन घोषित किया है|

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए भारतीय वन अधिनियम, 1927 (Indian Forest Act, 1927) के तहत दक्षिणी रिज (Southern Ridge) के 41 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को आरक्षित वन (reserved forest) घोषित किया है| सरकार ऐसे वन क्षेत्रों में खुली ज़मीन पर देशी पेड़ लगाएगी ताकि मिट्टी उपजाऊ बनी रहे और पर्यावरण को और मज़बूत बनाया जा सके|

6

माइक्रोसॉफ्ट और एंथ्रोपिक का वरिष्ठ सलाहकार ऋषि सुनक नियुक्त को किया गया है|

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को हाल ही में अमेरिकी तकनीकी माइक्रोसॉफ्ट और एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक (Microsoft and Anthropic) का वरिष्ठ सलाहकार (senior advisor) नियुक्त किया गया है| ये पूर्णकालिक प्रबंधन पद नहीं हैं, बल्कि उच्च-स्तरीय रणनीतिक अंतर्दृष्टि (high-level strategic insight) प्रदान करने पर केंद्रित वरिष्ठ सलाहकार पद हैं|

7

भारतीय रिजर्व बैंक का कार्यकारी निदेशक सोनाली सेन गुप्ता को नियुक्त किया गया है|

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI)) ने सोनाली सेन गुप्ता को 9 अक्टूबर, 2025 से कार्यकारी निदेशक (ED) नियुक्त किया है| इस से पहले वह बैंगलोर क्षेत्रीय कार्यालय में कर्नाटक के लिए क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत थीं|

8

हाइपरसोनिक मिसाइल, ध्वनि का परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन करेगा|

भारत का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defense Research and Development Organisation (DRDO) दिसंबर 2025 तक अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल, ध्वनि (hypersonic missile, Dhvani) का परीक्षण करेगा| इसे मैक 5 (7,400 किमी/घंटा से अधिक) से अधिक गति पर यात्रा करने के लिए डिज़ाइन किया गया| इस हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन (Hypersonic Glide Vehicle (HGV)) को 10,000 किमी तक की अनुमानित रेंज के साथ डिज़ाइन किया गया है|

9

अंतर्राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता माह 2025 हर कहानी अनूठी है, हर यात्रा मायने रखती है, थीम के तहत मनाया जा रहा है|

हर साल अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता माह (International Breast Cancer Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है. यह एक वैश्विक अभियान है| उद्देश्य (Objective): स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना, शीघ्र पहचान को बढ़ावा देना और इस बीमारी से प्रभावित लोगों की सहायता करना| वर्ष 2025 की थीम:  "हर कहानी अनूठी है, हर यात्रा मायने रखती है (Every Story is Unique, Every Journey Matters)"|

10

राममोहन नायडू ने एलायंस एयर की "फेयर से फुर्सत" पहल का उद्घाटन किया है|

हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (Union Civil Aviation Minister) राममोहन नायडू ने सरकारी स्वामित्व वाली क्षेत्रीय एयरलाइन एलायंस एयर (government-owned regional carrier Alliance Air) की "फेयर से फुर्सत" पहल (‘Fare Se Fursat’scheme) का उद्घाटन किया| इस योजना के अंतर्गत एलायंस एयर एक निश्चित किराया पर सेवा प्रदान करेगा जो बुकिंग तिथि की परवाह किए बिना, प्रस्थान के दिन भी स्थिर रहेगा| यह पहल 13 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक 25 चुनिंदा मार्गों पर पायलट आधार पर चलेगी|

1

महाराष्ट्र राज्य के पाँच समुद्र तटों को अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्राप्त हुआ है|

हाल ही में महाराष्ट्र राज्य के पाँच समुद्र तटों को अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाणन (International Blue Flag Certification) प्राप्त हुआ है| ये पांच समुद्र तट है- रायगढ़ ज़िले के श्रीवर्धन और नागांव (Shrivardhan and Nagaon beaches), पालघर के परनाका (Parnaka), और रत्नागिरी ज़िले के गुहागर और लाडघर समुद्र तट (Guhagar and Ladghar beaches)| ब्लू फ्लैग प्रमाणन डेनमार्क के पर्यावरण शिक्षा फाउंडेशन (Denmark’s Foundation for Environmental Education (FEE) द्वारा उन समुद्र तटों को प्रदान किया जाता है जो स्वच्छता, सुंदरता और पर्यावरणीय स्थिरता से संबंधित 33 मानदंडों को पूरा करते हैं|

2

'विकसित भारत बिल्डथॉन 2025' शिक्षा मंत्रालय ने आयोजित किया है|

भारत का सबसे बड़ा स्कूल हैकथॉन, 'विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 (Viksit Bharat Buildathon 2025)' 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित किया गया| यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय द्वारा अटल नवाचार मिशन (Atal Innovation Mission (AIM) और नीति आयोग (NITI Aayog) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है| इसमें 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार पूल है, जो 10 राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं, 100 राज्य स्तर के विजेताओं और 1,000 जिला स्तर के विजेताओं के बीच वितरित किया जाएगा| यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य स्कूलों और शिक्षकों को कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को चार विषयों - आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत - पर विचार करने या प्रोटोटाइप बनाने के लिए प्रोत्साहित करके स्कूल स्तर पर नवाचार की संस्कृति को मजबूत करना है|

3

गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की 19वीं मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कीर्ति वर्धन सिंह करेंगे|

विदेश राज्य मंत्री (Minister of State for External Affairs) कीर्ति वर्धन सिंह 15-16 अक्टूबर को युगांडा के कंपाला (Kampala, Uganda) में आयोजित होने वाले गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की 19वीं मध्यावधि मंत्रिस्तरीय बैठक (19th Mid-Term Ministerial of the Non-Aligned Movement (NAM)) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे| इसकी थीम: "साझा वैश्विक समृद्धि के लिए सहयोग को गहरा करना (Deepening Cooperation for Shared Global Affluence)"| युगांडा 2024-26 की अवधि के लिए NAM का अध्यक्ष है| भारत इस आंदोलन का संस्थापक सदस्य है, जो 121 विकासशील देशों को ऐतिहासिक महत्व के एक मंच पर लाता है|

4

सीपीआर जागरूकता सप्ताह 2025 13-17 अक्टूबर को मनाया जा रहा है|

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) 13-17 अक्टूबर, 2025 तक अखिल भारतीय सीपीआर जागरूकता सप्ताह (pan-India  CPR awareness week) मना रहा है| इसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने किया है| उद्देश्य: कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (Cardiopulmonary Resuscitation (CPR) के बारे में लोगों को जागरूक करना| CPR, एक जीवनरक्षक और महत्वपूर्ण आपातकालीन प्रक्रिया है जो गंभीर हृदय संबंधी मामलों में जीवित रहने की संभावनाओं को बेहतर बनाती है|

5

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए क्षेत्रीय समिति का 78वां सत्र कोलंबो में आयोजित किया जा रहा है|

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति (World Health Organization (WHO) Regional Committee for South-East Asia) के 78वें सत्र का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर 2025 तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में किया जा रहा है| WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस और WHO दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. कैथरीना बोहेम, आठ देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और दो देशों के राजदूतों के साथ-साथ अन्य डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञों के साथ क्षेत्रीय स्वास्थ्य सत्र में भाग लें रहे है| भारत का प्रतिनिधित्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री, अनुप्रिया पटेल कर रही है| इसमें आगामी वर्षों के लिए क्षेत्र की स्वास्थ्य नीति रूपरेखा विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा|

6

अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 2025 10 अक्टूबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (International Day for Disaster Risk Reduction) प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "आपदाओं के लिए नहीं, बल्कि लचीलेपन के लिए धन जुटाएँ (Fund Resilience, Not Disasters)"| इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा 1989 में जोखिम-जागरूकता और आपदा न्यूनीकरण की वैश्विक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए की गई थी|

7

पैट्रिक हर्मिनी ने सेशेल्स देश के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है|

सेशेल्स (Seychelles) के विपक्षी नेता पैट्रिक हर्मिनी (Patrick Herminie) (52.7% वोट) ने मौजूदा नेता वेवल रामकलावन (Wavel Ramkalawan) (47.3% वोट) को दूसरे दौर के मतदान में हराकर देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की है| वह यूनाइटेड सेशेल्स पार्टी (United Seychelles party) का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसने 2020 में सत्ता गंवाने से पहले चार दशकों तक देश का नेतृत्व किया था| उन्होंने इससे पहले 2007 से 2016 तक देश की संसद के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था|

8

जापान ओपन 2025 स्क्वैश टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जोशना चिनप्पा ने जीता है|

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने मिस्र की हया अली (Haya Ali of Egypt ) को हराकर योकोहामा (Yokohama) में आयोजित जापान ओपन 2025 स्क्वैश टूर्नामेंट (Japan Open 2025 squash tournament) में महिला एकल का खिताब (women’s singles title) जीता है| यह उनके करियर का 11वां पीएसए खिताब है|

9

भारत के पहले सेमीकंडक्टर इनोवेशन संग्रहालय का उद्घाटन हैदराबाद में किया गया है|

हाल ही में भारत के पहले सेमीकंडक्टर इनोवेशन संग्रहालय (Semiconductor Innovation Museum) का उद्घाटन हैदराबाद में टी-चिप (टेक्नोलॉजी चिप इनोवेशन प्रोग्राम T-Chip (Technology Chip Innovation Program) द्वारा किया गया है| इसमें एआई-संचालित मानव-सदृश रोबोट (AI-powered humanoid robots) और रोबोट पालतू जानवरों से लेकर भारत की पहली स्वदेशी एआई चिप, एक पुन: प्रयोज्य रॉकेट इंजन और अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक वाहन और डिस्प्ले सिस्टम तक के प्रदर्शन शामिल हैं|

10

2025 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को दिया गया है|

वर्ष 2025 के अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार (2025 Nobel economics prize) को तीन अर्थशास्त्रियों — जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट (Joel Mokyr, Philippe Aghion and Peter Howitt) को "नवाचार-संचालित आर्थिक विकास की व्याख्या (innovation-driven economic growth)" के लिए दिया गया है| यह प्रतिष्ठित पुरस्कार, जिसे औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार (Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences) के रूप में जाना जाता है, इस वर्ष दिया जाने वाला अंतिम पुरस्कार है और इसकी राशि 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन (1.2 मिलियन डॉलर) है| जोएल मोकिर नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रोफेसर हैं| फिलिप अघियन पेरिस स्थित कॉलेज डी फ्रांस और INSEAD, तथा ब्रिटेन स्थित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में प्रोफेसर हैं| पीटर हॉविट ब्राउन यूनिवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रोफेसर हैं| जोएल मोकिर को तकनीकी प्रक्रियाओं के माध्यम से सतत विकास के लिए आवश्यक शर्तों की पहचान (identifying the prerequisites for sustained growth through technological processes) करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला| फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को रचनात्मक विनाश के माध्यम से सतत विकास के सिद्धांत (theory of sustained growth through creative destruction) के लिए पुरस्कार मिला|

1

'सक्षम' मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) ग्रिड भारतीय सेना में शामिल किया गया है|

हाल ही में भारतीय सेना ने 'सक्षम' मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) ग्रिड ('SAKSHAM' Counter Unmanned Aerial System (UAS) Grid) को शामिल करना शुरू कर दिया है| 'सक्षम' (काइनेटिक सॉफ्ट और हार्ड किल एसेट्स मैनेजमेंट के लिए स्थितिजन्य जागरूकता Situational Awareness for Kinetic Soft and Hard Kill Assets Management) एक मॉड्यूलर, एआई-संचालित कमांड और कंट्रोल (Command and Control (C2) System) प्रणाली है| इसे  वास्तविक समय में दुश्मन ड्रोन का पता लगाने, ट्रैक करने, उनकी पहचान करने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए डिज़ाइन किया गया है| इस प्रणाली को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited (BEL), Ghaziabad), गाजियाबाद द्वारा भारतीय सेना की वायु रक्षा कोर (Indian Army’s Corps of Air Defence) के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित किया गया है|

2

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) का नवीनतम सदस्य आर्मेनिया देश बना है|

अबू धाबी में IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस (IUCN World Conservation Congress) के दौरान, आर्मेनिया (Armenia) अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature (IUCN)) का नवीनतम सदस्य देश बना है| पर्यावरण मंत्रालय (Ministry of Environment) IUCN सचिवालय के लिए राष्ट्रीय संपर्क अधिकारी के रूप में कार्य करेगा|

3

अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-20 का अनावरण उत्तर कोरिया ने किया है|

उत्तर कोरिया (North Korea) ने अपनी नवीनतम और सबसे शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासोंग-20 (intercontinental ballistic missile Hwasong-20) का अनावरण किया है| इसका अनावरण वर्कर्स पार्टी के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, किम जोंग उन की अध्यक्षता में आयोजित एक सैन्य परेड में रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव सहित कई अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति में किया गया| मिसाइल में प्रयुक्त इंजन एक ठोस-ईंधन इंजन (solid-fuel engine) है और कार्बन फाइबर मिश्रित सामग्री (carbon fiber composite materials) से बना है|

4

"गार्डियंस ऑफ द वाइल्ड" रिपोर्ट कीर्ति वर्धन सिंह ने जारी की है|

संरक्षित क्षेत्रों पर IUCN विश्व आयोग (IUCN World Commission on Protected Areas (WCPA) ने 13 रेंजरों और रेंजरों की टीमों को 2025 के अंतर्राष्ट्रीय रेंजर पुरस्कार (2025 International Ranger Awards) प्रदान किए है| ये पुरस्कार दुनिया भर में वनों और वन्यजीवों की रक्षा करने वाले रेंजरों के लचीलेपन और दृढ़ता का सम्मान करते हैं| विजेताओं को अपने क्षेत्रों में संरक्षण कार्यों के समर्थन के लिए 5,000 से 25,000 अमेरिकी डॉलर तक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई| इस वर्ष के पुरस्कार विजेता यूक्रेन, बुर्किना फासो और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस सहित 13 देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं| इसी दौरान, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (Minister of State for Environment, Forest and Climate Change) कीर्ति वर्धन सिंह ने "गार्डियंस ऑफ द वाइल्ड (Guardians of the Wild)" रिपोर्ट जारी की| यह रिपोर्ट रेंजरों के सामने आने वाली चुनौतियों का दस्तावेजीकरण करती है और वैश्विक जैव विविधता और वन पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में उनकी अपरिहार्य भूमिका के बारे में बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता को रेखांकित करती है|

5

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्राउट मत्स्य पालन पहल उत्तराखंड में शुरू की है|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में 693 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 16 मत्स्य परियोजनाओं का शुभारम्भ और शिलान्यास किया| जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY)) और मत्स्य अवसंरचना विकास कोष (Fisheries Infrastructure Development Fund (FIDF) के अंतर्गत देशभर में 572 करोड़ रुपये लागत की 7 नई परियोजनाओं का शिलान्यास और 121 करोड़ रुपये लागत की 9 मत्स्य परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है| उत्तराखंड में FIDF के अंतर्गत 170 करोड़ रुपये की ट्राउट मत्स्य पालन परियोजना (Trout Fisheries Initiative) शुरू की| पुदुचेरी के कराईकल में स्मार्ट एवं एकीकृत मत्स्य पालन बंदरगाह (Smart & Integrated Fishing Harbour) का विकास 119.94 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है| ओडिशा में संबलपुर के हीराकुंड में एकीकृत एक्वा पार्क (Integrated Aqua Park (IAP) प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये की एक परियोजना है| उत्तर प्रदेश के अमेठी में 70 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सतत जलीय कृषि पोषण केंद्र ( Nutrition Hub of Sustainable Aquaculture)| उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (Prime Minister's Fisheries Scheme ) के अंतर्गत नागालैंड के मोकोकचुंग ज़िले के त्ज़ुडीकोंग में एकीकृत एक्वा पार्क (IAP) की आधारशिला रखी. यह नागालैंड का पहला एक्वा पार्क होगा, जो मत्स्य पालन से संबंधित विकास गतिविधियों का केंद्र बनेगा|

6

राष्ट्रीय मिशन के तहत दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण, वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह प्राधिकरण ,पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण बंदरगाह को हरित हाइड्रोजन हब के रूप में मान्यता दी गई है|

हाल ही में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (National Green Hydrogen Mission) के तहत तीन प्रमुख भारतीय बंदरगाहों को हरित हाइड्रोजन केंद्र (Green Hydrogen Hubs) के रूप में मान्यता दी गई है| ये बंदरगाह है: गुजरात में दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (Deendayal Port Authority), तमिलनाडु में वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह प्राधिकरण (V.O. Chidambaranar Port Authority) और ओडिशा में पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (Paradip Port Authority)| राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का उद्देश्य भारत को हरित हाइड्रोजन और उसके व्युत्पन्नों के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है|

7

भारत की पहली मानसिक स्वास्थ्य राजदूत दीपिका पादुकोण को नियुक्त किया गया है|

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Health and Family Welfare) ने दीपिका पादुकोण को भारत की पहली मानसिक स्वास्थ्य राजदूत (Mental Health Ambassador) के रूप में नियुक्त किया है| लाइवलवलाफ की संस्थापक, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल तक पहुँच को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेंगी|

8

द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिंड 2025' का चौथा संस्करण पर्थ में आयोजित किया जा रहा है|

भारत और ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्राहिंड 2025 (India- Australia joint military Exercise AUSTRAHIND 2025)' का चौथा संस्करण 13 से 26 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्थित इरविन बैरक (Irwin Barracks, Perth, Australia) में आयोजित किया जाएगा| इसमें गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के नेतृत्व 120 कर्मियों वाली एक भारतीय सेना की टुकड़ी भाग लेगी|

9

मंगोलिया देश के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना भारत यात्रा पर आएँगे|

मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना (President of Mongolia Khurelsukh Ukhnaa) एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 13 अक्टूबर से भारत की चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे| राष्ट्राध्यक्ष के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है| भारत और मंगोलिया ने 1955 में राजनयिक संबंध स्थापित किए थे|

10

महिला वनडे में 5000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना बनी है|

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के महिला वनडे विश्व कप 2025 मैच के दौरान वनडे में 5000 रन पूरे किए. जिस से वह महिला वनडे (women’s ODIs) में 5000 रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर बन गई है| 29 वर्षीय स्मृति मंधाना ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज़ खिलाड़ी भी बनीं, उन्होंने यह उपलब्धि 112 पारियों और 5569 गेंदों में हासिल किया| पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के नाम 7805 रन हैं और वह वर्तमान में इस प्रारूप के इतिहास में शीर्ष स्कोरर हैं|

1

डॉ. मनीषा वी रमेश की पुस्तक “सेम हार्ट, सेम वर्ल्ड” का विमोचन किया गया है|

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री (Minister of State for Information and Broadcasting) डॉ. एल मुरुगन ने केरल के कोल्लम में माता अमृतानंदमयी के 72वें जन्मदिन समारोह के दौरान डॉ. मनीषा वी रमेश की पुस्तक “सेम हार्ट, सेम वर्ल्ड (Same Heart, Same World)” का विमोचन किया|

2

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 10 अक्टूबर को मनाया गया है|

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "सेवाओं तक पहुँच: आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य (Access to Services: Mental Health in Catastrophes and Emergencies)"| उद्देश्य (Objective): मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसिक बीमारियों से जुड़ी सामाजिक धारणाओं को तोड़ना | इस दिवस की शुरुआत सबसे पहले 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य महासंघ (World Federation for Mental Health) द्वारा की गई थी|

3

भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को 'एक्सपीरियंस अबू धाबी' की नई क्षेत्रीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है|

हाल ही में अबू धाबी के पर्यटन अभियान “एक्सपीरियंस अबू धाबी (Experience Abu Dhabi)” ने रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण को अपने नई क्षेत्रीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है|

4

महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना बनी है|

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हाल ही में महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड (most runs scored in a calendar year in women's ODI cricket) बनाया है, उन्होनें 17 पारियों में 982 रन बनाए हैं| उन्होनें यह उपलब्धि विशाखापत्तनम में महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान 32 गेंदों पर 23 रन बनाकर हासिल की है| उन्होनें ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क (Australia's Belinda Clark) का 1997 में 970 रन बनाने का यह रिकॉर्ड तोडा है|

5

पलाऊ देश ने दुनिया का पहला लाइव अंडरवाटर इंटरव्यू आयोजित किया है|

प्रशांत महासागर के एक द्वीपीय देश, पलाऊ (Palau, a Pacific island nation) ने दुनिया का पहला लाइव अंडरवाटर इंटरव्यू (world’s first-ever live underwater interview) सफलतापूर्वक आयोजित किया है| स्कूबा गियर पहनकर पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल व्हिप्स जूनियर (Surangel Whipps J) ने एस्टोनियाई ओलंपिक तैराक और कार्यकर्ता मेरले लिवांड (Estonian Olympic swimmer and activist Merle Liivand) के साथ प्रशांत महासागर के नीचे Li-Fi टॉकिंग मास्क (LiFi Talking Mask) नामक तकनीक का इस्तेमाल कर यह साक्षात्कार आयोजित किया| यह तकनीक पानी के भीतर ध्वनि संचारित करने के लिए प्रकाश का उपयोग करती है| पलाऊ, फिलीपींस के पूर्व में लगभग 340 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है और बढ़ते समुद्र के प्रति बेहद संवेदनशील है| इससे पहले, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने 2009 में स्कूबा-पहने अधिकारियों के साथ पानी के भीतर कैबिनेट बैठक की थी| 2019 में, सेशेल्स के पूर्व राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने हिंद महासागर में एक पनडुब्बी से एक साक्षात्कार आयोजित किया था|

6

वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है|

6 अक्टूबर, 2025 को, पेरिस में हुए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड (UNESCO Executive Board) ने मिस्र के पूर्व पर्यटन एवं पुरावशेष मंत्री (Former Minister of Tourism and Antiquities) डॉ. खालिद अल-एनानी (Egypt’s former Minister of Tourism and Antiquities, Dr. Khaled El-Enany) को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को United Nations Educational, Scientific and Cultural Organisation (UNESCO) का नया महानिदेशक चुना है| वह इस पद पर कार्यरत होने वाले पहले अरब महानिदेशक बनेगे, और फ्रांस की ऑड्रे अज़ोले (France’s Audrey Azoulay) का स्थान लेंगे| उनके नामांकन को नवंबर 2025 में यूनेस्को के महाधिवेशन (UNESCO’s General Conference) में अनुमोदन की प्रतीक्षा है, जहाँ सभी 194 सदस्य देश अपने मत डालेंगे| वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Priz) मारिया कोरिना मचाडो (Maria Corina Machado) को वेनेज़ुएला (Venezuela) के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों (democratic rights) को बढ़ावा देने के उनके अथक प्रयासों के लिए प्रदान किया गया| वेनेज़ुएला में आयरन लेडी (Iron Lady in Venezuela) के नाम से भी जानी जाने वाली मचाडो को टाइम पत्रिका की 2025 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया था|

7

ताइवान देश ने ‘टी-डोम’ वायु रक्षा प्रणाली के निर्माण की घोषणा की है|

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने टी-डोम नामक एक नई बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली (T-Dome multi-layered air defence system) के निर्माण की घोषणा की है| यह एक बहुस्तरीय सुरक्षा, उच्च-स्तरीय संसूचन (high-level detection) और प्रभावी अवरोधन (effective interception) के साथ देश के लिए एक सुरक्षा कवच है|

8

इंटरनेशनल पर्पल फेस्टिवल के तीसरे संस्करण का आयोजन पणजी में किया जा रहा है|

इंटरनेशनल पर्पल फेस्टिव (International Purple Fest) का तीसरा संस्करण 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक पणजी, गोवा में आयोजित किया जा रहा है| उद्देश्य (Objective): दिव्यांगजनों के लिए समावेशिता, सुलभता (accessibility) और सशक्तिकरण (empowerment) को बढ़ावा देना|

9

भारतीय नौसेना ने स्टेटिक फायरिंग सुविधा केंद्र ‘त्रिनेत्र’ का उद्घाटन भीमुनिपट्टनम में किया है|

वाइस एडमिरल फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान राजेश पेंढारकर ने  हाल ही में विशाखापत्तनम के पास नौसेना स्टेशन भीमुनिपट्टनम में अत्याधुनिक स्टेटिक फायरिंग सुविधा केंद्र 'त्रिनेत्र' (Static Firing Facility 'Trinetra') का उद्घाटन किया है| उद्देश्य (Objective): नौसेना हथियार प्रणालियों का परीक्षण|

10

भारत टेलीकॉम 2025 के 23वां संस्करण का उद्घाटन किया गया है?

दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (Telecom Equipment and Services Export Promotion Council (TEPC)) ने हाल ही में नई दिल्ली में वैश्विक क्रेता-विक्रेता बैठक, भारत टेलीकॉम 2025 (Bharat Telecom 2025) के 23वें संस्करण का आयोजन किया है| भारत टेलीकॉम 2025 के 23वें संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने किया| इसमें 30 से अधिक देशों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया|

1

हाल ही में 8वें अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सम्मेलन की मेजबानी भारत देश करेगा|

8वें अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सम्मेलन (International Solar Alliance Assembly) का आयोजन भारत 27-30 अक्टूबर तक नई दिल्ली में करेगा| लगभग 125 गीगावाट सौर क्षमता के साथ, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर उत्पादक (largest solar producer) है| पेरिस में COP21 में भारत और फ्रांस द्वारा शुरू किया गया ISA, वैश्विक दक्षिण का सबसे बड़ा संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है, जो 124 सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देशों को एक साथ लाता है|

2

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वर्ष 2025 में वैश्विक विकास दर 3.3% रहने का अनुमान लगाया है|

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund (IMF) ने वर्ष 2025- 2026  के लिए वैश्विक आर्थिक विकास दर (global economy) 3.3% रहने का अनुमान लगाया है|

3

फ़िजी देश ने अपनी पहली राष्ट्रीय बाल सुरक्षा नीति शुरू की है |

फिजी (Fiji) ने बाल सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपनी पहली राष्ट्रीय बाल सुरक्षा नीति (National Child Safeguarding Policy) शुरू की है| उद्देश्य: समाज के सभी क्षेत्रों में बाल सुरक्षा| यह नीति बच्चों से जुड़ी सभी सेवाएँ सुरक्षित, सम्मानजनक और बाल-अनुकूल तरीके से प्रदान किया जाना सुनिश्चित करती है|

4

विश्व चैंपियनशिप में वजन कम न होने पर भारतीय पहलवान अमन सहरावत पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है|

भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India (WFI) ने पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारतीय पहलवान अमन सेहरावत को एक वर्ष के लिए निलंबित (suspended) कर दिया है| उन्होनें सितंबर 2025 में क्रोएशिया के जगरेब (Zagreb, Croatia) में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 (2025 World Wrestling Championships) में 57 किलोग्राम भार सीमा पार (निर्धारित भार सीमा से 1.7 किलोग्राम ज्यादा) कर ली थी, जिसके कारण उन्हें इसमें अयोग्य घोषित कर दिया गया था| यह निलंबन 23 सितंबर, 2025 से प्रभावी है, जिसके चलते वह एक साल के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकते है|

5

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया है|

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress IMC) 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में किया है| यह दूरसंचार विभाग और भारतीय सेलुलर ऑपरेटर्स संघ (Cellular Operators Association of India) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है| थीम: "परिवर्तन के लिए नवाचार (Innovate to Transform)"| यह कार्यक्रम ऑप्टिकल संचार, दूरसंचार में सेमीकंडक्टर, क्वांटम संचार, 6G और धोखाधड़ी जोखिम संकेतक जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित होगा| इस कार्यक्रम में 150 से अधिक देशों और 400 से अधिक कंपनियों के 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों के भाग लेने की उम्मीद है|

6

यूनेस्को का पहला अरब महानिदेशक खालिद अल-एनानी को चुना गया है|

6 अक्टूबर, 2025 को, पेरिस में हुए यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड (UNESCO Executive Board) ने मिस्र के पूर्व पर्यटन एवं पुरावशेष मंत्री डॉ. खालिद अल-एनानी (Egypt’s former Minister of Tourism and Antiquities, Dr. Khaled El-Enany) को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को United Nations Educational, Scientific and Cultural Organisation (UNESCO) का नया महानिदेशक चुना है| वह इस पद पर कार्यरत होने वाले पहले अरब महानिदेशक बनेगे, और फ्रांस की ऑड्रे अज़ोले (France’s Audrey Azoulay) का स्थान लेंगे| उनके नामांकन को नवंबर 2025 में यूनेस्को के महाधिवेशन (UNESCO’s General Conference) में अनुमोदन की प्रतीक्षा है, जहाँ सभी 194 सदस्य देश अपने मत डालेंगे|

7

IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 अबू धाबी में आयोजित की जाएगी|

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) विश्व संरक्षण कांग्रेस (International Union for Conservation of Nature (IUCN) World Conservation Congress) का आयोजन 9-15 अक्टूबर, 2025 को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (Abu Dhabi, United Arab Emirates) में किया जाएगा| पिछली कांग्रेस 2021 में फ्रांस के मार्सिले (Marseille, France) में आयोजित की गई थी| इसमें भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह करेंगे| इसमें भारत की लुप्तप्राय प्रजातियों की पहली रेड लिस्ट (India’s First Red List of Endangered Species) आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी| भारत 1969 से IUCN का सदस्य रहा है और यह पहली बार है कि वह अपनी स्वयं की रेड लिस्ट प्रस्तुत करेगा|

8

भारतीय नौसेना के INS अभय जहाज को सेवामुक्त किया गया है|

भारतीय नौसेना में क्रमशः तीन दशकों की शानदार सेवा के बाद, INS अभय और INFACT-82 (INS Abhay and INFACT-82) को 06 अक्टूबर 2025 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित समारोह में सेवामुक्त (decommissioned) किया गया| INS अभय और IN FAC T-82 को क्रमशः कमांडर अभय कुमार सिंह और लेफ्टिनेंट कमांडर आदिशेष मिश्रा की कमान में सेवामुक्त किया गया| इस कार्यक्रम में वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन FOCINC WNC मुख्य अतिथि थे| सोवियत पाउक II श्रेणी के पनडुब्बी रोधी कोरवेट (Soviet Pauk II-class anti-submarine corvette), INS अभय को 10 मार्च 1989 को तत्कालीन सोवियत संघ के पोटी, जॉर्जिया में कमीशन किया गया था| इजराइली सुपर ड्वोरा एमके II श्रेणी (Israeli Super Dvora Mk II class) के INFAC T-82 को 09 अक्टूबर 2003 को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में कमीशन किया गया था|

9

पहले समर्पित पशु जन्म नियंत्रण (ABC) प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन उत्तर प्रदेश में किया गया है|

हाल ही में भारत का पहला समर्पित पशु जन्म नियंत्रण (Animal Birth Control - ABC) प्रशिक्षण केंद्र उत्तर प्रदेश में लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation (LMC) ने जरहरा में उद्घाटित किया गया है| उद्देश्य: आवारा कुत्तों की नसबंदी कार्यक्रमों (street dog sterilisation programmes) को मज़बूत करना और प्रबंधन प्रक्रियाओं में सुधार करना| यह केंद्र भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (Animal Welfare Board of India) और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक समझौते के तहत स्थापित है| 15 दिनों के इस प्रशिक्षण में कक्षा सत्रों के साथ-साथ कुत्तों को संभालना, एनेस्थीसिया, नसबंदी तकनीक और ऑपरेशन के बाद की देखभाल जैसे व्यावहारिक कार्य भी शामिल हैं| प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रतिभागियों को एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा|

10

2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को दिया गया है|

2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature) हंगेरियन लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई (Hungarian author László Krasznahorkai) को दिया गया| उन्हें यह उनके सम्मोहक और दूरदर्शी कृति (compelling and visionary oeuvre) के लिए, जो सर्वनाशकारी आतंक के बीच, कला की शक्ति की पुष्टि करती है, के लिए गया| स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति द्वारा साहित्य पुरस्कार कुल 121 विजेताओं को 117 बार प्रदान किया जा चुका है| 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग (South Korean author Han Kang) को उनके उस कार्य के लिए दिया गया था|

1

जनरल रूपिन फ़ोर्टुनैट ज़ाफ़िसम्बो को मेडागास्कर देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है|

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना (Madagascar’s President Andry Rajoelina) ने युवाओं के नेतृत्व में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को दबाने के प्रयास में सेना के जनरल रूपिन फ़ोर्टुनैट ज़ाफ़िसम्बो (army general Ruphin Fortunat Zafisambo) को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है| जेन Z मेडा आंदोलन (Gen Z Mada movement) के तहत प्रदर्शनकारियों ने नियुक्ति को अस्वीकार कर दिया और राष्ट्रपति से 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने की मांग की है| यह आन्दोलन सितंबर में पानी और बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन शुरू हुए और भ्रष्टाचार व बेरोज़गारी के कारण बढ़ गए हैं| जिसके चलते राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने सितंबर 2025 में प्रदर्शनकारियों को शांत करने के प्रयास में प्रधानमंत्री क्रिश्चियन एनत्से, जो एक नागरिक हैं, और उनके पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया था|

2

दिवाली त्योहार को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता देने वाला तीसरा अमेरिकी राज्य कैलिफ़ोर्निया बना है|

पेंसिल्वेनिया और कनेक्टिकट (Pennsylvania and Connecticut) के बाद, कैलिफ़ोर्निया (California) दिवाली त्योहार को आधिकारिक तौर पर राजकीय अवकाश के रूप में मान्यता देने वाला संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) का तीसरा राज्य बन गया है| कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने विधानसभा सदस्य ऐश कालरा द्वारा पेश किए गए विधेयक पर हस्ताक्षर किए, जिससे राज्य के कर्मचारियों को सवेतन अवकाश मिलेगा और स्कूलों को यह त्यौहार मनाने की अनुमति मिलेगी|

3

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बनर्जी को नियुक्त किया गया है|

गौरव बनर्जी को आधिकारिक तौर पर सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks India (SPNI) की मूल कंपनी, कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (Culver Max Entertainment) का प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है| उनका कार्यकाल अगस्त 2029 तक पाँच वर्षों का होगा| उनके साथ, रितेश खोसला (जनरल काउंसल) और सिबाजी बिस्वास (सीएफओ) को पाँच वर्षों के लिए पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया गया|

4

टाटा मोटर्स के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में शैलेश चंद्रा को नियुक्त किया गया है|

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने शैलेश चंद्रा को 1 अक्टूबर से अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है| इस नियुक्ति के साथ ही, गिरीश वाघ को टाटा मोटर्स के नए टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (Tata Motors' new Tata Motors Commercial Vehicles Limited TMLCV) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में नियुक्त किया गया है| यह बदलाव कंपनी की संरचनात्मक पुनर्गठन के तहत किए गए हैं, जिसमें यात्री वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों (passenger vehicles and commercial vehicles) को अलग-अलग सूचीबद्ध संस्थाओं के रूप में स्थापित किया गया है|

5

जी-20 ऊर्जा संक्रमण मंत्रिस्तरीय बैठक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित की जा रही है|

जी-20 ऊर्जा संक्रमण मंत्रिस्तरीय बैठक (G20 Energy Transitions Ministerial Meeting) का आयोजन 7-10 अक्टूबर, 2025 तक दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नताल प्रांत (KwaZulu-Natal Province in South Africa) में किया जा रहा है| इसमें भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे| यह बैठक दक्षिण अफ्रीकी जी20 अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित की जा रही है|

6

इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) ने भारत में अपना नया एम्बेसडर संजू सैमसन को नियुक्त किया है|

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन को हाल ही में इंग्लिश प्रीमियर लीग (English Premier League EPL) का भारत में आधिकारिक एम्बेसडर नियुक्त किया गया है|

7

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के राष्ट्रव्यापी समारोह को मंजूरी दी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 अक्टूबर 2025 को वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों को मंजूरी दी है| संविधान सभा ने बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गीत (national song) का दर्जा दिया था| वंदे मातरम की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने संस्कृत में की थी. इसे राष्ट्रगान 'जन गण मन' के बराबर दर्जा प्राप्त है|

8

भारत के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का उद्घाटन सोनीपत में किया गया है|

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री  (Union Minister of Heavy Industries ) एच.डी. कुमारस्वामी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Minister of Road Transport and Highways) नितिन गडकरी ने हरियाणा के सोनीपत में भारत के पहले स्वैपेबल बैटरी हेवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक (swappable battery heavy-duty electric trucks) और एक स्वैप-कम-चार्जिंग स्टेशन (swap-cum-charging station) का उद्घाटन किया है| भारत के पहले वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग और चार्जिंग स्टेशन (commercial electric truck battery swapping and charging station) का उद्घाटन सोनीपत में गन्नौर के निकट जीटी रोड पर स्थित पाँची गुजरान गाँव में दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (डीआईसीटी) में किया|

9

अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली तेलंगाना राज्य में एक विनिर्माण और गुणवत्ता केंद्र स्थापित करेगी|

अमेरिकी दवा कंपनी एली लिली (American pharmaceutical company Eli Lilly) तेलंगाना के हैदराबाद में विनिर्माण और गुणवत्ता केंद्र (manufacturing and quality center) स्थापित करने के लिए 1 अरब डॉलर का निवेश करेगी| इस निवेश से विनिर्माण और वैश्विक दवा आपूर्ति क्षमता का विस्तार होगा| यह मधुमेह और मोटापे, अल्जाइमर रोग, कैंसर और स्व-प्रतिरक्षित बीमारियों के इलाज के लिए नई दवाओं के विकास पर केंद्रित है|

10

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में 15 मिलियन किशोर ई-सिगरेट या वेपिंग उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं|

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 100 मिलियन लोग, जिसमें लगभग 15 मिलियन किशोर (13-15 वर्ष) है, ई-सिगरेट या अन्य वेपिंग उत्पादों (e-cigarettes or vaping products) का उपयोग कर रहे हैं| वेपिंग से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न होते हैं, जिनमें फेफड़ों की क्षति, निकोटीन की लत, तथा दीर्घकालिक हृदय संबंधी दुष्प्रभाव शामिल हैं| युवा वयस्कों की तुलना में नौ गुना अधिक वेपिंग करते हैं| वैश्विक स्तर पर तंबाकू (tobacco) का सेवन घट रहा है, तंबाकू उपयोगकर्ताओं की संख्या 2000 में 1.38 बिलियन से घटकर 2024 में 1.2 बिलियन हो गया है|

1

विश्व पर्यावास दिवस 2025 6 अक्टूबर को मनाया गया है|

2025 विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) 6 अक्टूबर, 2025 को मनाया गया है| विश्व पर्यावास दिवस 2025 की थीम: "शहरी संकट प्रतिक्रिया (Urban Crisis Response)"| यह दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को मानव बस्तियों की स्थिति और पर्याप्त आश्रय के मूल अधिकार पर चिंतन करने के लिए मनाया जाता है| यह समारोह केन्या के नैरोबी स्थित यूएन-हैबिटैट मुख्यालय में आयोजित किया गया| 2025 यूएन-हैबिटैट स्क्रॉल ऑफ ऑनर पुरस्कार ( 2025 UN-Habitat Scroll of Honour Awards) के विजेता: इज़राइल स्मार्ट, जोस प्लैटो, नाइजीरिया, पब्लिक वर्क्स स्टूडियो, बेरूत, लेबनान, जस्ट अ चेंज, लिस्बन, पुर्तगाल , क्लारा मरीना ब्रुगाडा मोलिना, मेक्सिको सिटी, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य के गैंगवॉन स्टेट (IUTC) को एक विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया|

2

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस 2025 6 अक्टूबर को मनाया गया है|

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस (World Cerebral Palsy Day) हर साल 6 अक्टूबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "अद्वितीय और संयुक्त (Unique and United)"| उद्देश्य: सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) से प्रभावित लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके सामाजिक व शैक्षिक अधिकारों को समर्थन देना| सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) विकारों का एक समूह है जो गति और समन्वय को प्रभावित करता है. यह जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जीवन के शुरुआती वर्षों में मस्तिष्क को होने वाली क्षति के कारण होता है| यह दिवस सेरेब्रल पाल्सी एलायंस (ऑस्ट्रेलिया) और यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी (अमेरिका) (Cerebral Palsy Alliance (Australia) and United Cerebral Palsy (USA)) द्वारा 2012 में स्थापित किया गया|

3

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.5% प्रतिशत किया है|

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank ADB) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7% से घटाकर 6.5% किया है| जिसका मुख्य कारण अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए नए (50%) टैरिफ हैं| 2026-27 के लिए भी पूर्वानुमान को पहले के 6.8% के अनुमान से घटाकर 6.5% कर दिया गया है|

4

जूडो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय लिनथोई चनम्बम बनी है|

भारतीय जूडोका लिनथोई चनम्बम ने विश्व जूनियर जूडो चैंपियनशिप 2025 (World Junior Judo Championships - 2025) में नीदरलैंड की जोनी गीलीन (Netherland’s Joni Geilen) को हराकर महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग (women’s 63 kilogram category) में कांस्य पदक जीता| यह इस चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है| विश्व जूनियर जूडो चैंपियनशिप - 2025 का आयोजन 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक लीमा, पेरू (Lima, Peru) में किया गया|

5

दिवंगत क्रिकेटर बर्नार्ड जूलियन का संबंध वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम से था|

975 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे वेस्टइंडीज़ (West Indies) के पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन (Bernard Julien) का 75 वर्ष की आयु में उत्तरी त्रिनिदाद में निधन हो गया है| उन्होनें वेस्टइंडीज़ के लिए 24 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 866 रन बनाए और  50 विकेट लिए और वनडे में 18 विकेट लिए|

6

असम राज्य सरकार ने ‘श्रद्धांजलि’ योजना शुरू की है|

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘श्रद्धांजलि’ नामक योजना (Shraddhanjali Scheme) की शुरुआत की है| उद्देश्य (Objective): राज्य के बाहर निधन हो जाने वाले असम के मूल निवासी लोगों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके परिवार तक लाने में सहायता करना| यह "आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों या जो अपनी व्यवस्था स्वयं करने में सक्षम हैं" पर लागू नहीं होगी| इसे राज्य के गृह एवं राजनीतिक विभाग द्वारा असम पुलिस के समन्वय से क्रियान्वित किया जाएगा|

7

वर्ष 2022-23 के लिए ‘माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार’ द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किए हैं|

वर्ष 2022-23 के माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (MY Bharat-National Service Scheme (NSS) Awards) पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए गए हैं| वर्ष 2022-23 के लिए 10 NSS इकाइयों (NSS Unit) और उनके 10 कार्यक्रम अधिकारियों को प्रदान किया गया. जिसमें प्रत्येक NSS इकाई को ₹2,00,000 और ट्रॉफी, और प्रत्येक कार्यक्रम अधिकारी को ₹1,50,000 एक प्रमाण पत्र और एक रजत पदक दिए गए| 30 NSS स्वयंसेवकों (NSS Volunteers) को माई भारत-एनएसएस पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें प्रत्येक स्वयंसेवक को ₹1,00,000, एक प्रमाण पत्र और एक रजत पदक दिए गये| यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़े विश्वविद्यालयों, संस्थानों, और स्वयंसेवकों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, और सामुदायिक विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है|

8

सीमा सुरक्षा बल ने एआई और जीआईएस-आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली (डीएसएस) कमांड सेंटर लॉन्च किया है|

सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force BSF) ने हाल ही में एआई और जीआईएस-आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली (Decision Support System – DSS) कमांड सेंटर लॉन्च किया है| बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने एजेंसी के मुख्यालय में DSS का आधिकारिक उद्घाटन किया| यह कमांड सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जियोग्राफ़िक इंफॉर्मेशन सिस्टम (Geographic Information System (GIS)) का उपयोग करके सीमा सुरक्षा संचालन को अधिक प्रभावी, तेज और डेटा-सक्षम बनाने में मदद करेगा|

9

स्वप्निल पांडे की पुस्तक "विंग्स ऑफ वैलोर" का विमोचन किया गया है|

वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने स्वप्निल पांडे की पुस्तक "विंग्स ऑफ वैलोर (Wings of Valour)" का विमोचन किया| इस पुस्तक में भारतीय वायु सेना के साहसिक अभियानों का वर्णन है और इसमें ऑपरेशन सिंदूर का विशेष विवरण भी शामिल है|

10

'मेरा होउ चोंगबा' उत्सव 2025 मणिपुर में मनाया गया है|

मणिपुर में, पहाड़ी-घाटी एकता का प्रतीक मेरा होउ चोंगबा उत्सव (Mera Hou Chongba festival) 7 अक्टूबर को मनाया गया है| मणिपुर में हर साल मीतेई कैलेंडर के मेरा महीने की 15वीं चंद्र दिवस पर मेरा होउ चोंगबा उत्सव मनाया जाता है|

1

तूफ़ान 'एमी' का नामकरण यूनाइटेड किंगडम ने किया है|

हाल ही में आए तूफ़ान ‘एमी’ (Storm Amy) ((जर्मनी में तूफ़ान डेटलेफ़ (Storm Detlef in Germany) के नाम से जाना जाता है) का नामकरण यूनाइटेड किंगडम मौसम कार्यालय (United Kingdom Met Office) द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को किया गया है| यह इस मौसम का पहला नामित तूफ़ान है| इस तूफ़ान ने हाल ही में यूके, आयरलैंड, स्कैंडिनेविया, स्वीडन, डेनमार्क और नॉर्वे (UK, Ireland, Scandinavia, Sweden, Denmark, and Norway) को क्षतिग्रश्त्त किया है| यूके, आयरलैंड और नीदरलैंड संयुक्त रूप से तूफ़ानों के नामकरण की प्रक्रिया में भाग लेते हैं| ‘एमी’ नाम उस सूची से लिया गया था जिसे वर्ष 2025 के लिए ब्रिटिश मौसम विभाग (Met Office) ने जारी किया था| तूफानों के नामों की सूची हर साल 1 सितंबर को घोषित की जाती है और वर्णानुक्रम में चलती है| इस सीज़न में इसकी शुरुआत एमी से होती है, उसके बाद ब्रैम, फिर चंद्रा, डेव और एडी (Bram, then Chandra, Dave, and Eddie)|जब तूफानों के "मध्यम" या "उच्च" प्रभाव होने का अनुमान लगाया जाता है, तो उनका नाम यूके मौसम कार्यालय, आयरलैंड के मेट एरेन (Ireland's Met Éireann) या नीदरलैंड के केएनएमआई (Netherland's KNMI) द्वारा रखा जाता है|

2

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भारत यात्रा पर आएंगे|

हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (Keir Starmer) 8 अक्तूबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे| यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी| वह भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विविध पहलुओं में प्रगति का जायजा लेंगे| वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest) के छठे संस्करण में भाग लेंगे और मुख्य भाषण देंगे|

3

विमोचित पुस्तक ‘दे विल शूट यू, मैडम’ हरिंदर बावेजा का संस्मरण है|

पत्रकार-लेखिका हरिंदर बावेजा की की आत्मकथा 'दे विल शूट यू, मैडम: माई लाइफ थ्रू कॉन्फ्लिक्ट (They Will Shoot You, Madam: My Life Through Conflict)' का विमोचन दिल्ली में किया गया| इस पुस्तक में उन्होंने संघर्ष रिपोर्टिंग और देश भर में जटिल राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने अनुभव साझा किए हैं| चार दशकों में उन्होंने भारत के सबसे बड़े संघर्षों और अपराधों पर रिपोर्टिंग की - ऑपरेशन ब्लू स्टार, कश्मीर विद्रोह और यहां तक ​​कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का साक्षात्कार भी|

4

आयात-निर्यात लेनदेन के लिए ‘ई-बॉन्ड’ प्रणाली शुरू करने वाला 16वाँ राज्य महाराष्ट्र बना है|

महाराष्ट्र आयात-निर्यात (import-export) लेनदेन के लिए पारंपरिक कागजी बॉन्ड की जगह 'ई-बॉन्ड' प्रणाली (e-bond system) शुरू करने वाला 16वाँ राज्य बन गया है| अब तक, व्यापारियों को पड़ोसी राज्यों गुजरात और कर्नाटक में पंजीकरण कराना पड़ता था, जिसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र को राजस्व का नुकसान होता था|

5

भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कुल 22 पदक जीते हैं?

भारत ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (World Para Athletics Championships 2025) में 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक  सहित  कुल 22 पदक जीते हैं और पदक तालिका में 10वां स्थान हासिल किया| यह भारत का इस चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा| ब्राज़ील (Brazil) ने 15 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक और नौ कांस्य पदक सहित 44 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया| चीन (China)- कुल 52 पदक (13 स्वर्ण, 22 रजत और 17 कांस्य) , ईरान (Iran)- 16 पदक (9 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य)| भारत के स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची: महिलाओं की 100 मीटर T12 - सिमरन शर्मा , पुरुषों की ऊँची कूद T47 - निषाद कुमार , पुरुषों की भाला फेंक F64 - सुमित अंतिल , पुरुषों की भाला फेंक F44 - संदीप संजय सर्गर , पुरुषों की भाला फेंक F46 - रिंकू हुड्डा और पुरुषों की ऊँची कूद T63 - शैलेश कुमार|

6

2025 अल ऐन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब मालविका बनसोड़ ने जीता है|

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांशी वलीशेट्टी ने अबू धाबी (Abu Dhabi) के खलीफा बिन जायद स्टेडियम में अल ऐन मास्टर्स 2025 (Al Ain Masters 2025) में महिला एकल (Women’s Singles) के फाइनल में हमवतन तस्नीम को हराकर यह खिताब जीता है| पुरुष युगल में, हरिहरन अम्साकरुनन और अर्जुन मदाथिल रामचंद्रन की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में इंडोनेशिया के रेमंड इंद्र और निकोलस जोआक्विन को हराकर पुरुष युगल खिताब (Men’s Doubles titles) जीता है|

7

कोल इंडिया की पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित पहली केंद्रीय भंडार इकाई का उद्घाटन एसईसीएल कोरबा में किया गया है|

कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited (CIL)) की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (South Eastern Coalfields Limited (SECL) ने कोरबा स्थित अपने केंद्रीय वर्कशॉप में कंपनी की पहली पूर्णतः महिला-संचालित केंद्रीय स्टोर इकाई (fully women-operated Central Store Unit) का उद्घाटन किया है|

8

अरुणाचल प्रदेश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का उद्घाटन चांगलांग में किया गया है|

अरुणाचल प्रदेश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान (commercial coal mine) का उद्घाटन हाल ही में चांगलांग जिले में नामचिक-नामफुक कोयला खदान (Namchik-Namphuk coal block) का किया गया है| इसका उद्घाटन केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री (Union Minister of Coal and Mines) जी. किशन रेड्डी ने किया| नामचिक नामफुक कोयला खदान की कोयला भंडार क्षमता 1.5 करोड़ टन है| भारत कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है और दुनिया भर में पाँचवाँ सबसे बड़ा कोयला भंडार रखता है| इस खदान से राज्य को सालाना 100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है|

9

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के पहले 'नमो जैव विविधता पार्क' का उद्घाटन किया है|

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Union Minister for Environment, Forest and Climate Change) भूपेंद्र यादव ने प्रताप बांध, अलवर में राजस्थान के पहले 'नमो जैव विविधता पार्क (Namo Biodiversity Park)', इसे नमो वन (NAMO VAN) भी कहा जाता है, का उद्घाटन किया है| यह पर्यावरणीय, शैक्षणिक और मनोरंजक का कार्य करेगा| यह अलवर और उसके आसपास शहरी वनीकरण और सूक्ष्म जलवायु संतुलन को बढ़ावा देगा, पर्यावरण शिक्षा और जागरूकता के केंद्र के रूप में कार्य करेगा|

10

टाइफून मैटमो प्रशांत महासागर में आया है|

2025 प्रशांत महासागर (Pacific ocean) क्षेत्र के टाइफून सीज़न का 21वाँ नामित उष्णकटिबंधीय चक्रवात, टाइफून मैटमो (Typhoon Matmo), ने दक्षिण  चीन (southern China) को प्रभावित किया है| इसके चलते 151,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया गया है| लाओस ने भी चेतावनी जारी की है|

1

पहला महिला टी20 विश्व कप – दृष्टिबाधित क्रिकेट का आयोजन श्रीलंका और भारत करेगा|

श्रीलंका और भारत 11 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले पहले महिला टी20 विश्व कप - दृष्टिबाधित क्रिकेट (Women’s T20 World Cup – Cricket for the Blind) की संयुक्त मेजबानी करेंगे| टूर्नामेंट का उद्घाटन 11 नवंबर को नई दिल्ली में होगा| कोलंबो में 23 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा| इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी|

2

नाइलिट डिजिटल विश्वविद्यालय प्लेटफॉर्म का उद्घाटन अश्विनी वैष्णव ने किया है|

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (Union Minister of Electronics and Information Technology) अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में नाइलिट (NIELIT) डिजिटल विश्वविद्यालय प्लेटफॉर्म (NIELIT Digital University (NDU) platform) का उद्घाटन किया है| उन्होंने मुजफ्फरपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा), तिरुपति (आंध्र प्रदेश), लुंगलेई (मिज़ोरम) और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केन्‍द्र शासित प्रदेश दमन में पाँच नए नाइलिट केन्‍द्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया|

3

11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन दुबई में आयोजित किया गया है|

11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन (World Green Economy Summit WGES 2025) 1-2 अक्टूबर 2025 को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया| थीम: "प्रभाव के लिए नवाचार: हरित अर्थव्यवस्था के भविष्य को गति देना (Innovating for Impact: Accelerating the Future of the Green Economy)"| इसका आयोजन दुबई सुप्रीम काउंसिल ऑफ एनर्जी, दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वाटर अथॉरिटी (DEWA) और विश्व हरित अर्थव्यवस्था संगठन (World Green Economy Organization WGEO) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया| यह जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण प्रदर्शनी (Water, Energy, Technology, and Environment Exhibition (WETEX 2025) के साथ आयोजित किया जा रहा है|

4

निषाद कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है|

निषाद कुमार ने हाल ही में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 ( World Para Athletics Championships 2025) में पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में 2.14 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और नया एशियन रिकॉर्ड बनाया है| स्वर्ण पदक: सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 100 मीटर T12 में रजत पदक: एकता भयान ने महिला क्लब थ्रो F51 में, धर्मबीर नैन ने पुरुष क्लब थ्रो F51 में , कांस्य पदक: प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर T35 दौड़ में, प्रदीप कुमार ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो F64 में, प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊँची कूद T64 में, सोमन राणा ने पुरुषों की गोला फेंक F57 में, अतुल कौशिक ने पुरुष डिस्कस थ्रो F57 में |

5

ईरानी कप 2025 विदर्भ टीम ने जीता है|

मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ (Vidarbha) ने नागपुर के वीसीए स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) टीम को 93 रनों से हराकर अपना तीसरा ईरानी कप (Irani Cup title) जीता है| विदर्भ अब सबसे ज़्यादा ईरानी कप खिताब जीतने वालों की सूची में चौथे स्थान पर है| रेस्ट ऑफ इंडिया (30 खिताब) , मुंबई (15) , कर्नाटक (6)| ईरानी कप भारतीय घरेलू क्रिकेट का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसमें रणजी ट्रॉफी विजेता टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के बीच मुकाबला होता है|

6

साने ताकाइची दक्षिण कोरिया देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी|

साने ताकाइची (Sanae Takaichi) को जापान (Japan) की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुना गया है| वह 15 सितंबर को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी| जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची ने कृषि मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी (156 वोट) को दूसरे दौर के चुनाव में 185 वोटों के साथ हराया| अगस्त में प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के इस्तीफे के बाद नेतृत्व का चुनाव हुआ था|

7

डेम सारा मुल्लाली इंग्लैंड की पहली महिला आर्कबिशप बनी हैं|

हाल ही में डेम सारा मुल्लाली (Dame Sarah Mullally) को इंग्लैंड के कैंटरबरी चर्च (Church of Canterbury in England) में पहली महिला आर्कबिशप (Archbishop) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में लंदन की बिशप के रूप में कार्यरत है और ब्रिटेन के चर्च ऑफ इंग्लैंड में एक प्रमुख धार्मिक नेता हैं. वह जनवरी 2026 में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी| वह जस्टिन वेल्बी (Justin Welby) का स्थान लेंगी, जिन्होनें बाल शोषण के आरोप में इस्तीफा दे दिया था|

8

चक्रवाती तूफ़ान "शक्ति" अरब सागर में आया है|

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department IMD) के अनुसार, हाल ही में चक्रवाती तूफ़ान “शक्ति” (Cyclonic Storm Shakhti) का गठन पूर्वोत्तर अरब सागर (northeast Arabian Sea) में हुआ है| यह तूफ़ान भारत के पश्चिमी तट — विशेष रूप से गुजरात और महाराष्ट्र — के पास के समुद्री क्षेत्रों को प्रभावित करेगा|  यह तूफ़ान मध्यम से तेज़ श्रेणी का है|  इस का केंद्र गुजरात के द्वारका से लगभग 340 किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित है| यह मानसून के बाद के मौसम का पहला बड़ा अरब सागर तूफान है| उत्तरी हिंद महासागर में आने वाले चक्रवातों का नामकरण आईएमडी द्वारा 13 देशों द्वारा तैयार की गई सूची के आधार पर क्रमवार किया जाता है| शक्ति (h के साथ) नाम श्रीलंका (Sri Lanka) द्वारा प्रस्तावित किया गया था. इसका उपयोग केवल तभी किया जाएगा जब चक्रवाती तूफान की तीव्रता (34 समुद्री मील/62 किमी प्रति घंटा) तक पहुँच जाए| हाल के वर्षों के अरब सागर तूफान: तौकते (Tauktae) (2021) और बिपरजॉय (Biparjoy) (2023)|

9

"आपकी पूंजी, आपका अधिकार" अभियान निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया है|

केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण ने गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रव्यापी वित्तीय जागरूकता अभियान "आपकी पुंजी, आपका अधिकार" (nationwide financial awareness campaign "Aapki Punji, Aapka Adhikar") का शुभारंभ किया है| यह अभियान अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा| इस अभियान के मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में "3ए" - जागरूकता, पहुंच और कार्रवाई (awareness, access, and action)- के महत्व पर बल दिया|  यह अभियान लावारिस जमाराशियों की उनके वैध दावेदारों को उचित वापसी सुनिश्चित करेगा| यह अभियान वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services (DFS) द्वारा समन्वित है|

10

कोंकण अभ्यास 2025 का आयोजन भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच किया जा रहा है|

भारतीय नौसेना और यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी (United Kingdom’s Royal Navy) का द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण (Exercise Konkan)- 2025 का आयोजन भारत के पश्चिमी तट- पश्चिमी हिंद महासागर (Western Indian Ocean) में  5 से 12 अक्टूबर 2025 तक दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है| इसमें भारतीय कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का नेतृत्व आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) कर रहा है| एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स (HMS Prince of Wales aircraft carrier) के नेतृत्व में यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (UK’s Carrier Strike Group (CSG 25) और नॉर्वे और जापान के विमानों ने भी इस वर्ष के अभ्यास में भागीदारी ले रहे है| यह अभ्यास 2004 से द्विवार्षिक होता आ रहा है, तथा इतिहास में यह पहली बार है कि ब्रिटिश और भारतीय कैरियर स्ट्राइक ग्रुप एक साथ समुद्री अभ्यास करेंगे|

1

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना को इंटरमीडियेट जेट ट्रेनर (आईजेटी) यशस स्टेज-II विमान पट्टे पर देने के लिए सहमति दी है|

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) को 12 इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर (आईजेटी) यशस स्टेज-II विमान (Intermediate Jet Trainer (IJT) Yashas Stage-II aircraft) पट्टे पर देने पर सहमति व्यक्त की है| उद्देश्य: IAF के स्टेज-II पायलट प्रशिक्षण  आवश्यकताओं के व्यापक मूल्यांकन के लिए | यह HAL के HJT-36 Sitara कार्यक्रम का उन्नत संस्करण है|

2

‘कोल्ड स्टार्ट’ नामक अभ्यास मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा|

'कोल्ड स्टार्ट' नामक अभ्यास (Cold Start exercise) 6 से 10 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा| यह अभ्यास भारत के तीनों सेनाओं—थलसेना, नौसेना और वायुसेना—के बीच ड्रोन और काउंटर-ड्रोन् प्रणालियों (drones and counter-drone systems) की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए है|

3

भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास के लिए IIT रोपड़ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) और पंजाब स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ (IIT Ropar) ने सहयोगात्मक विकास परियोजनाओं (collaborative developmental projects) के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य (Objective): भारत की वायु शक्ति की निरंतरता और संचालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना| इस साझेदारी का उद्देश्य 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशीकरण के प्रयासों को बढ़ावा देना है|

4

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2025 26 सितंबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य महासंघ (International Federation of Environmental Health IFEH) द्वारा विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस (World Environmental Health Day) प्रत्येक वर्ष 26 सितंबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "स्वच्छ वायु, स्वस्थ लोग (Clean Air, Healthy People)"| उद्देश्य (Objective):  विश्व में पर्यावरण स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में, और लोगों और पर्यावरण के बीच स्वास्थ्य संबंध के बारे में जागरूकता बढ़ाना|

5

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 1 अक्टूबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Persons) हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: “स्थानीय और वैश्विक कार्रवाई को आगे बढ़ाने वाले वृद्धजन: हमारी आकांक्षाएं, हमारा कल्याण और हमारे अधिकार (Older Persons Driving Local and Global Action: Our Aspirations, Our Well-Being, and Our Rights)”| मुख्य कार्यक्रम न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया गया तथा अर्जेंटीना के स्थायी मिशन (Permanent Mission of Argentina) द्वारा सह-प्रायोजित किया गया| उद्देश्य (Objective): वृद्ध व्यक्तियों के योगदान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी गरिमा को बढ़ावा देना|

6

विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 कुआलालंपुर में आयोजित किया गया है|

विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 (World Social Security Forum (WSSF) 2025) का आयोजन 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुआलालंपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia) में किया गया| थीम: "परिवर्तनशील विश्व के लिए सामाजिक सुरक्षा को आकार देना (Shaping Social Security for a World in Transition)"| इस वैश्विक कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (International Social Security Association (ISSA)) द्वारा किया गया|

7

2025 में सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ISSA पुरस्कार से भारत देश को सम्मानित किया गया है|

हाल ही में कुआलालंपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia) में आयोजित विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 (World Social Security Forum (WSSF) 2025) के दौरान, भारत को सामाजिक सुरक्षा के विस्तार के लिए किए गए अभूतपूर्व प्रयासों के लिए 2025 में सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) पुरस्कार (International Social Security Association Award for Outstanding Achievements in Social Security 2025) से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री (Union Minister of Labour & Employment and Youth Affairs & Sports) डॉ. मनसुख मंडाविया ने लिया| ISSA महासभा में भारत की हिस्सेदारी भी बढ़कर 30 सीटों तक पहुंच गई है, जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक वोट शेयर है|

8

दिवंगत जी.जी. पारिख स्वतंत्रता सेनानी थे|

वयोवृद्ध गांधीवादी, समाजवादी और स्वतंत्रता सेनानी (Gandhian, socialist and freedom fighter) जी.जी. पारिख का 101 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है| अवह अपने जीवनकाल में दो बार जेल गए, पहली बार 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान और बाद में आपातकाल के दौरान| 1947 में, जिस वर्ष भारत को स्वतंत्रता मिली, उन्होंने छात्र कांग्रेस की बॉम्बे इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया| वह यूसुफ मेहरअली सेंटर (Yusuf Meherally Centre) के संस्थापक है|

9

भूपेंद्र यादव ने 'नमो वन' की आधारशिला मानेसर में रखी है|

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Union Minister for Environment, Forest and Climate Change) भूपेंद्र यादव ने हाल ही में हरियाणा के मानेसर में 'नमो वन' (‘Namo Van’) की आधारशिला रखी है| यह 2 से 8 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे वन्यजीव सप्ताह (Wildlife Week 2025) समारोह के अंतर्गत किया गया| वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता के प्रसार के लिए हर वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है|

10

आईएनएस सतलुज मॉरीशस देश में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन के लिए गया है|

भारतीय नौसेना का विशेष हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत आईएनएस सतलुज (INS Sutlej- hydrographic survey vessel of the Indian Navy) 29 सितंबर को मॉरीशस (Mauritius) में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन (18th Joint Hydrographic Survey) के लिए गया है| यह मिशन लगभग 35,000 वर्ग समुद्री मील के विस्तृत क्षेत्र को कवर करेगा| यह हाइड्रोग्राफी पर 14वीं संयुक्त समिति की बैठक के दौरान हस्ताक्षरित हाइड्रोग्राफी पर दीर्घकालिक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत संचालित किया जा रहा है|

1

रोहन बोपन्ना और ताकेरु युज़ुकी ने जापान ओपन 2025 में पुरुष युगल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया है|

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जापानी साथी ताकेरु युज़ुकी (Takeru Yuzuki) ने जापान ओपन 2025 (Japan Open 2025) में पुरुष युगल स्पर्धा (men's doubles event) में रजत पदक (दूसरा स्थान) हासिल किया| पहला स्थान: ह्यूगो निस और एडौर्ड रोजर-वेसलिन (Hugo Nys and Edouard Roger-Vasselin)| इसी के साथ रोहन बोपन्ना ओपन एरा में 45 साल और 6 महीने की उम्र में एटीपी टूर युगल फाइनलिस्ट (ATP Tour doubles finalist) बनने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी (second-oldest player in the Open Era) बन गए है| पहले खिलाडी जॉन मैकेनरो (John McEnroe) हैं, जिन्होंने 47 साल की उम्र में 2006 का सैन जोस खिताब (जोनास ब्योर्कमैन के साथ) जीता था|

2

भारत ने 2025 ISSF जूनियर विश्व कप नई दिल्ली में पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है?

भारत ने नई दिल्ली में आयोजित 2025 ISSF जूनियर विश्व कप ( ISSF Junior World Cup 2025 New Delhi) में कुल 26 पदक (8 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य पदक) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है| जूनियर महिला 25 मीटर पिस्तौल: तेजस्वनी सिंह- रजत पदक| मुकेश नेलावल्ली ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा (men’s 25 meters pistol event) में स्वर्ण पदक और साहिल चौधरी ने कांस्य पदक जीता| ईशा अनिल टकसाले और हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम (10m air rifle mixed team) स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता|  विनय प्रताप चंद्रावत ने पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा (men’s trap) में कांस्य पदक जीता|

3

62वीं राष्ट्रीय पुरुष शतरंज चैंपियनशिप पी. इनियान ने जीती है|

तमिलनाडु के ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित 62वीं  राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप (62nd national Chess Championship) जीती है. उन्होनें 6 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती| दूसरा स्थान: केरल के  ग्रैंड मास्टर एच. गौतम कृष्ण (5 लाख रुपये)| तीसरा स्थान: पीएसपीबी के ग्रैंड मास्टर शशिकिरण कृष्णन (4 लाख रुपये)| चौथा स्थान: रेलवे के ग्रैंड मास्टर अरोण्यक घोष | पांचवां स्थान: रेलवे के ग्रैंड मास्टर अभिजीत गुप्ता|

4

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2025 30 सितंबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) हर वर्ष 30 सितंबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "सभी के लिए भाषा प्रौद्योगिकियाँ (Language Technologies for All)"| यह दिन बाइबिल अनुवादक सेंट जेरोम (St. Jerome- Bible translator) की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है, जिन्हें अनुवादकों का संरक्षक संत (patron saint of translators) माना जाता है| उद्देश्य (Objective): विश्वभर के अनुवादकों और भाषा विशेषज्ञों के योगदान को सम्मान देना| 2017 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने राष्ट्रों को जोड़ने और शांति, समझ और विकास को बढ़ावा देने में भाषा विशेषज्ञों की भूमिका पर एक प्रस्ताव पारित किया और 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस घोषित किया|

5

वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) का शुभारंभ निर्मला सीतारमण ने किया है|

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री (Union Minister of Finance and Corporate Affairs) निर्मला सीतारमण ने 24 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (Goods and Services Tax Appellate Tribunal (GSTAT) का औपचारिक शुभारंभ किया है| यह देश में अप्रत्यक्ष कर विवाद समाधान (indirect tax dispute resolution) के लिए संस्थागत ढाँचे को मज़बूत करता है| इस अवसर पर, एक ई-कोर्ट पोर्टल (e-Courts Portal) भी लॉन्च किया गया, जिससे करदाताओं को ऑनलाइन अपील दायर करना, ट्रैक करना और वर्चुअल सुनवाई में भाग लेना संभव होगा|

6

ज़ेन टेक्नोलॉजीज़ कंपनी ने भारत का पहला एआई-सक्षम फास्ट अटैक क्राफ्ट (FAC) सिम्युलेटर लॉन्च किया है|

हैदराबाद स्थित ज़ेन टेक्नोलॉजीज़ (Zen Technologies) ने नौसेना प्रशिक्षण के लिए भारत का पहला एआई-सक्षम फास्ट अटैक क्राफ्ट (FAC) सिम्युलेटर (AI-enabled Fast Attack Craft (FAC) simulator) लॉन्च किया है| इस प्रणाली को इसकी सहायक कंपनी, एप्लाइड रिसर्च इंटरनेशनल (Applied Research International (ARI) Simulation) सिमुलेशन द्वारा विकसित किया गया है| यह सिम्युलेटर नौसेना प्रशिक्षण में शिप हैंडलिंग, नेविगेशन और युद्ध कौशलों का यथार्थ अनुभव देता है| विशेषता के तौर पर इसमें एक एआई-सक्षम प्रशिक्षक ऑपरेटर स्टेशन (AI-Enabled Instructor Operator Station) है, जो प्रशिक्षण को व्यक्तिगत बना सकती है और प्रदर्शन विश्लेषण कर सकती है|

7

पहला भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) कप 2025 चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है|

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (Boxing Federation of India (BFI) 1 से 7 अक्टूबर तक BFI कप 2025 (BFI Cup 2025) चेन्नई में वेलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) में आयोजित कर रहा है| यह प्रतियोगिता पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 10 श्रेणियों में आयोजित की जा रही है| इससे स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को विशिष्ट राष्ट्रीय शिविर में प्रवेश मिलेगा|

8

पर्यावरण संरक्षण के लिए 31वें डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से सहज समृद्ध और वीरप्पन को सम्मानित किया गया है|

रोटरी क्लब ऑफ मद्रास ईस्ट (Rotary Club of Madras East (RCME) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए 31वें डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार (Dr. M.S. Swaminathan Award for Environmental Conservation) से 2 को सम्मनित किया गया है| मैसूर के सहज समृद्ध संगठन (Sahaj Samriddhi Sangathan)- भारत की पारंपरिक कृषि पद्धतियों को संरक्षित करने और देशी फसल किस्मों की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन| कलैग्नार नगर गाँव के इरुलर मछुआरे 60 वर्षीय वीरप्पन (Veerappan)- पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए| यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और सतत विकास की दिशा में सराहनीय कार्य किए हों|

9

'रबी-ट्रैक रिवर ऐप' पुडुचेरी में शुरू किया गया है|

'रबी-ट्रैक रिवर ऐप (Rabi-Track RIVER App)' को हाल ही में राजीव गांधी पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (रिवर Rajiv Gandhi Institute of Veterinary Education and Research (RIVER) ने विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पुडुचेरी में लांच किया है| उद्देश्य: रेबीज निगरानी और रिपोर्टिंग को मज़बूत करना | इसे रिवर ने अटल इनक्यूबेशन सेंटर, पुडुचेरी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Atal Incubation Centre, Puducherry Technological University) के सहयोग से विकसित किया है|

10

छत्तीसगढ़ का बालोद ज़िला भारत का पहला बाल विवाह मुक्त ज़िला घोषित किया गया है|

"बाल विवाह मुक्त भारत" अभियान (Child Marriage Free India national campaign) के तहत, छत्तीसगढ़ का बालोद ज़िला आधिकारिक तौर पर बाल विवाह मुक्त घोषित (child marriage-free district) होने वाला देश का पहला ज़िला बन गया है| पिछले दो वर्षों में बालोद में बाल विवाह का कोई मामला नहीं देखा गया| "बाल विवाह मुक्त भारत" अभियान राज्य में 27 अगस्त, 2024 को शुरू किया गया था|

1

5वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन कि हरदीप सिंह पुरी ने किया है|

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री (Union Minister of Petroleum and Natural Gas) हरदीप सिंह पुरी ने शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली में 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप (5th Hockey India Senior Women’s Inter-Department National Championship) 2025 का उद्घाटन किया | इसमें 11 टीमें भाग ले रही है|

2

इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

ग्लैंड (England) क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है| 2011 में अपने पदार्पण के बाद से, उन्होनें इंग्लैंड के लिए 217 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होनें 3,705 रन बनाये और 396 विकेट लिए हैं | वह इंग्लैंड की 2019 विश्व कप  और 2022 में टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे|

3

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग BAA3 रखी है|

मूडीज़ रेटिंग्स  (Moody’s Ratings) ने भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग (India’s long-term local and foreign-currency issuer ratings) को BAA3 पर बनाए रखा है| यह निवेश योग्य (Investment Grade) श्रेणी की सबसे निचली रेटिंग है| यह भारत की स्थिर अर्थव्यवस्था को दर्शाता है| मूडीज़ ने भारत की रेटिंग आउटलुक (Outlook) को भी "Stable" (स्थिर) बताया है, जो भविष्य में भारत की आर्थिक वृद्धि और वित्तीय स्थिरता के प्रति सकारात्मक संकेत है |

4

तेलंगाना के बथुकम्मा महोत्सव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है|

तेलंगाना के हैदराबाद के सरूर नगर स्टेडियम में आयोजित बथुकम्मा महोत्सव (Bathukamma Festival) ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) बनाए हैं -

1) 63 फीट ऊँचा बथुकम्मा, जो अब तक का सबसे ऊँचा है|

2) इस विशाल पुष्प समूह के चारों ओर कुल 1,354 महिलाओं ने एक साथ नृत्य किया. पिछला 474 प्रतिभागियों का रिकॉर्ड तोडा गया|

बथुकम्मा महोत्सव तेलंगाना का एक प्रमुख पुष्प पर्व (Flower Festival) है, जिसमें महिलाएँ विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों से सजाए गए फूलों के ढेर (बथुकम्मा) बनाकर पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम करती हैं|

5

कनाडा ने बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया है?

कनाडा (Canada) ने आपराधिक संहिता (Criminal Code) के तहत बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन (terrorist entity) घोषित किया है| इस संगठन के जुड़ने के साथ, अब कनाडा की आपराधिक संहिता के तहत 88 आतंकवादी संगठन सूचीबद्ध हैं | कनाडा में इस समूह के स्वामित्व वाली कोई भी संपत्ति, जिसमें संपत्ति, वाहन और धन शामिल हैं, कनाडाई कानून प्रवर्तन द्वारा आतंकवादी अपराधों, जिनमें वित्तपोषण, यात्रा और भर्ती से संबंधित अपराध शामिल हैं, पर मुकदमा चलाने के लिए ज़ब्त या ज़ब्त की जा सकती है|

6

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक रिंकू हुड्डा ने जीता है|

रिंकू हुड्डा ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Para Athletics Championships) 2025 में पुरुषों की भाला फेंक F46 स्पर्धा (Men’s Javelin Throw F46) में स्वर्ण पदक जीता है|

उन्होनें 63.81 मीटर का भाला फेंककर चैंपियनशिप का नया रिकॉर्ड बना दिया है|  इससे पहले यह रिकॉर्ड 61.89 मीटर के साथ चीन के गुओ चुनलियांग ने 2015 में बनाया था| सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.76 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता है| वहीँ योगेश खातुनिया ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 स्पर्धा (men’s discus throw F56) में 42.49 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता है|

7

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का 13वाँ संस्करण शुरू हुआ है|

2025 आईसीसी महिला वनडे विश्व कप (ICC Women’s ODI World Cup 2025) के 13 वें संस्करण की मेजबानी 30 सितेम्बर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका (Sri Lanka) कर रहे है.

पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 30 सितंबर को शुरू हुआ है.

इसमें 8 टीमें - ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान - हिस्सा लेंगी.

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सात खिताबों के साथ महिला विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है.

पिछले विजेताओं की सूची:

* 1973: इंग्लैंड

* 1978: ऑस्ट्रेलिया

* 1982: ऑस्ट्रेलिया

* 1988: ऑस्ट्रेलिया

* 1993: इंग्लैंड

* 1997: ऑस्ट्रेलिया

* 2000: न्यूज़ीलैंड

* 2005: ऑस्ट्रेलिया

* 2009: इंग्लैंड

* 2013: ऑस्ट्रेलिया

* 2017: इंग्लैंड

* 2022: ऑस्ट्रेलिया

8

भारत ने भूटान के साथ पहला सीमा पार रेलवे संपर्क स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारत और भूटान ने पहली सीमा पार रेलवे संपर्क (cross-border rail links) स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|

यह 4,033 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना है, जिसे चार वर्षों में पूरा किया जाना है.यह रेल परियोजना कोकराझार (असम) को गेलेफू (भूटान) से  और बनारहाट (पश्चिम बंगाल) को समत्से (भूटान) से जोड़ेगी.

कोकराझार और गेलेफू के बीच लगभग 69 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना का निर्माण अनुमानित 3,456 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जबकि 20 किलोमीटर लंबी बनारहाट-समत्से रेल परियोजना का निर्माण 577 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा|

9

जीत दोसांझ को अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया है|

भारतीय अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ को उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila)' में अभिनय के लिए अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2025 (International Emmy Awards 2025) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी (Best Actor) में नामांकित किया गया है.

इस फिल्म को टीवी फिल्म/मिनी-सीरीज़ श्रेणी (TV movie/mini-series category) में भी नामांकन मिला है.

वह इसमें नामांकित एकमात्र भारतीय एंट्री है.

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में, वह डेविड मिशेल (लुडविग) (यूनाइटेड किंगडम), ओरिओल प्ला (यो, एडिक्टो) (स्पेन) और डिएगो वास्केज़ (कोलंबिया) (वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सॉलिट्यूड) से मुकाबला करेंगे.

विजेताओं की घोषणा 24 नवंबर को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित होने वाले 53वें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार समारोह में की जाएगी.

यह फिल्म पंजाबी लोक गायक अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है जिनकी 1988 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें दिलजीत ने मुख्य भूमिका निभाई है.

उनकी गायिका-पत्नी अमरजोत की भूमिका परिणीति चोपड़ा ने निभाई है.

भारत के पिछले अंतरराष्ट्रीय एमी विजेताओं मे:  नेटफ्लिक्स श्रृंखला “दिल्ली क्राइम” शामिल है, जिसने 2020 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा जीता, और कॉमेडियन वीर दास, जिन्होंने 2021 में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी ट्रॉफी जीती |

10

सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पहले समुद्री सिमुलेशन केंद्र का उद्घाटन चेन्नई में किया है|

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री (Union Minister of Ports, Shipping and Waterways) सर्बानंद सोनोवाल ने चेन्नई के निकट थेनपट्टिनम स्थित मेर्स्क के उत्कृष्टता केंद्र, एएमईटी नॉलेज पार्क (Maritime Simulation Centre at AMET Knowledge Park, Maersk’s Centre of Excellence) में भारत के अपनी तरह के पहले समुद्री सिमुलेशन केंद्र (Maritime Simulation Center) का उद्घाटन किया है|

यह अत्याधुनिक सुविधा, एक मानद विश्वविद्यालय, मैरीटाइम एजुकेशन एंड ट्रेनिंग अकादमी (Academy of Maritime Education and Training (AMET) और ए.पी. मोलर-माएर्स्क (A.P. Moller-Maersk) के बीच एक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से स्थापित की गई है.

इस सुविधा की स्थापना 13.5 करोड़ रुपये के निवेश से की गई है|

यह केंद्र कैडेटों को नियंत्रित शैक्षणिक परिवेश में यथार्थवादी समुद्री परिदृश्यों में संलग्न होने में सक्षम बनाता है, जिससे वास्तविक समुद्री परिचालन में जाने से पहले उनके कौशल में उल्लेखनीय सुधार होता है|

1

तूफ़ान बुआलोई ने वियतनाम को प्रभावित किया है|

वियतनाम (Vietnam) ने तूफ़ान बुआलोई (Typhoon Bualoi) के कारण 250,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद के लिए लगभग 100,000 सैन्य कर्मियों को तैनात किया है| नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (Civil Aviation Authority) ने कहा कि दानंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Danang International Airport) सहित चार तटीय हवाई अड्डों पर परिचालन स्थगित कर दिया गया है तथा कई उड़ानों का समय पुनर्निर्धारित किया गया है|

2

तमिलनाडु सरकार ने करूर भगदड़ की जाँच के लिए अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में जाँच आयोग गठित किया है|

तमिलनाडु सरकार ने करूर में हुई भगदड़ घटना की जाँच के उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जाँच आयोग (one-member commission of inquiry) का गठन किया है| यह घटना तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) द्वारा अभिनेता से नेता बने और पार्टी के संस्थापक विजय के स्वागत में आयोजित एक विशाल सभा के दौरान हुई. इस रैली में 40 लोगों की जान चली गई थी और 80 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे|

3

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत एक आकांक्षी कृषि ज़िले के रूप में चुना गया है|

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले को हाल ही में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना (PM-Dhan Dhanya Krishi Yojana) के अंतर्गत एक आकांक्षी कृषि ज़िला (Aspirational Agricultural District) के रूप में चुना गया है|इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना, किसानों की आय बढ़ाना और आधुनिक तकनीक एवं अवसंरचना के माध्यम से कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना है| केंद्र सरकार ने केंद्रीय बजट 2025-26 में छह वर्षों की अवधि के लिए 100 आकांक्षी कृषि ज़िलों के विकास की घोषणा की थी|

4

संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर आर्थिक और सैन्य प्रतिबंधों को दस वर्षों बाद दोबारा लागू किया है|

संयुक्त राष्ट्र (United Nations UN) ने हाल ही में ईरान पर आर्थिक और सैन्य प्रतिबंधों (reimposed economic and military sanctions) को लगभग दस वर्षों बाद दोबारा लागू किया है. सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1737 (Security Council Resolution 1737) के तहत पहले से प्रतिबंधित 43 व्यक्तियों और 78 संस्थाओं की सूची को फिर से लागू किया है| 2015 के परमाणु समझौते के तहत ये प्रतिबंध हटा लिए गये थे| यह निर्णय हाल ही में फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी द्वारा स्नैपबैक तंत्र के औपचारिक आह्वान के बाद लिया  गया है, जिससे ईरान द्वारा 2015 के परमाणु समझौते, संयुक्त व्यापक कार्य योजना (Joint Comprehensive Plan of Action JCPOA) के कथित उल्लंघनों के कारण 30 दिनों के भीतर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने की अनुमति मिलती है|

5

विश्व हृदय दिवस 2025 29 सितंबर को मनाया गया है|

विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) हर साल 29 सितंबर को हृदय रोगों, उनकी रोकथाम और उनके वैश्विक प्रभाव के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम:  "हर हृदय के लिए हृदय का उपयोग करें (Use Heart for every Heart,)"| इस दिवस का विचार पहली बार 1999 में विश्व हृदय महासंघ (World Heart Federation) के तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर एंटोनी बेयेस डी लूना (Professor Antoni Bayés de Luna) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO)) के सहयोग से प्रस्तावित किया था| पहला विश्व हृदय दिवस 24 सितंबर 2000 को मनाया गया था और 2011 तक यह सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था| 2012 में, वैश्विक नेताओं ने 2025 तक गैर-संचारी रोगों से होने वाली अकाल मृत्यु को 25% तक कम करने का लक्ष्य रखा और 29 सितंबर को आधिकारिक तौर पर विश्व हृदय दिवस के रूप में चुना गया|

6

भारतीय सेना ने 199वां गनर्स दिवस 28 सितंबर को मनाया|

भारतीय सेना की दूसरी सबसे बड़ी लड़ाकू शाखा, आर्टिलरी रेजिमेंट (Regiment of Artillery, the Indian Army’s second-largest combat arm) ने 28 सितंबर 2025 को अपना 199वां गनर्स दिवस (199th Gunners’ Day) मनाया|28 सितंबर1827 को भारतीय सेना की पहली तोपख़ाना इकाई, 5 (बॉम्बे) माउंटेन बैटरी (5 (Bombay) Mountain Battery), जो उस समय 2.5 इंच की तोपों से सुसज्जित थी,  की स्थापना की गई थी| यह इकाई आज भी 57 फील्ड रेजिमेंट के हिस्से के रूप में अपनी विरासत को जारी रखे हुए है|

7

एशिया कप 2025 का खिताब भारत ने जीता है|

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में  एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपना 9वां एशिया कप खिताब जीता| मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (फ़ाइनल Player of the Match (Final)): तिलक वर्मा , मैच का सबसे बड़ा बदलाव (फ़ाइनल Biggest Change of the Match (Final)): शिवम दुबे , टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Player of the Tournament): अभिषेक शर्मा, टूर्नामेंट का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable Player of the Tournament): कुलदीप यादव , सर्वाधिक रन: अभिषेक शर्मा , सर्वाधिक विकेट: कुलदीप यादव , सर्वाधिक छक्के: अभिषेक शर्मा , कुलदीप यादव ने एशिया कप टी20I के एक संस्करण में 17 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने का नया रिकॉर्ड बनाया| पिछला रिकॉर्ड बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ अल-अमीन हुसैन के नाम था, जिन्होंने 2016 के संस्करण में 11 विकेट लिए थे|

8

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) का नया अध्यक्ष सुधांशु वत्स को नियुक्त किया गया है?

ASCI की 39वीं वार्षिक आम बैठक में, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुधांशु वत्स को भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (Advertising Standards Council of India (ASCI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया| उपाध्यक्ष- मुलेनलो ग्लोबल के एस सुब्रमण्येश्वर|

9

स्वैपेबल बैटरी वाले भारत के पहले हैवी इलेक्ट्रिक ट्रक जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण ने शुरू किए हैं?

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई के पास जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (Jawaharlal Nehru Port (JNP)) के न्हावा शेवा वितरण टर्मिनल (Nhava Sheva Distribution Terminal) पर स्वैपेबल बैटरी वाले 50 इलेक्ट्रिक भारी ट्रकों (electric heavy trucks with swappable batteries) के भारत के पहले बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (Jawaharlal Nehru Port Authority (JNPA)) का इसे 2025 के अंत तक 80 तक बढ़ाने का लक्ष्य है| JNPA का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक अपने आंतरिक भारी ट्रक बेड़े के 90 प्रतिशत को, जिसमें लगभग 600 वाहन शामिल हैं, इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करना है|

10

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के निदेशक नियुक्त होने वाले पहले कवक विज्ञानी डॉ. कणाद दास बने हैं|

डॉ. कणाद दास  को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (Botanical Survey of India (BSI)) का 13वाँ निदेशक (स्वतंत्रता के बाद से) नियुक्त किया गया है| वह इस संस्थान के निदेशक नियुक्त होने वाले पहले कवक विज्ञानी (mycologist) है| पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change) (एमओईएफसीसी) के अंतर्गत आने वाला यह संस्थान 1890 में स्थापित किया गया और यह पादप विविधता, वर्गीकरण विज्ञान और संरक्षण पर भारत का प्रमुख अनुसंधान संस्थान है|

1

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) सेवाएँ क़तर देश में शुरू की गई हैं|

NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NPCI International Payments Limited (NIPL) ने क़तर नेशनल बैंक (Qatar National Bank QNB) के सहयोग से QR कोड आधारित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (Unified Payments Interface UPI) स्वीकार्यता क़तर में शुरू की है| इस सुविधा के तहत क़तर में QNB द्वारा अधिग्रहित और NETSTARS के भुगतान समाधान द्वारा संचालित व्यापारियों के प्वाइंट-ऑफ़-सेल (point-of-sale (POS) terminals) टर्मिनल पर UPI लेनदेन संभव होंगे| हमाद हवाई अड्डे (Hamad Airport ) पर कतर ड्यूटी-फ्री आउटलेट्स (Qatar Duty Free outlets), UPI पर लाइव होने वाला पहला व्यापारी है|

2

प्रवासियों के लिए भारत की पहली स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना “नोर्का केयर” केरल में शुरू की गई है |

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने "नोर्का केयर (Norka Care)" नामक भारत की पहली स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा योजना (health and accident insurance scheme) शुरू की है, जो विशेष रूप से प्रवासियों (expatriates) के लिए डिज़ाइन की गई है. यह योजना 1 नवंबर से लागू होगी| इसे राज्य सरकार के सहयोग से नोर्का रूट्स द्वारा शुरू किया गया है| यह कम प्रीमियम पर 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्रदान करता है|

3

रूस ने वर्ष 2030 तक दुनिया की पहली बंद ईंधन चक्र (closed fuel cycle) वाली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करने की घोषणा की है|

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने मॉस्को में विश्व परमाणु सप्ताह मंच (World Atomic Week forum) पर घोषणा की कि रूस 2030 तक दुनिया की पहली बंद ईंधन चक्र वाली परमाणु ऊर्जा प्रणाली (closed fuel cycle nuclear power system) शुरू करेगा. यह प्रणाली टॉम्स्क क्षेत्र (Tomsk Region) में बनाई जाएगी| यह प्रणाली 95% तक खर्च किए गए ईंधन का पुन: उपयोग करेगी, जिससे रेडियोधर्मी कचरे में भारी कमी आएगी और यूरेनियम की मांग कम होगी|

4

विश्व पर्यटन दिवस 2025 27 सितम्बर को मनाया गया है|

विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "पर्यटन और सतत परिवर्तन (Tourism and Sustainable Transformation)"| इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organization (UNWTO) ने 1980 में की थी| यह दिन 1970 में यूएनडब्ल्यूटीओ क़ानूनों को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है| उद्देश्य (Objective): वैश्विक विकास में पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना|

5

भारत सरकार ने IIT मद्रास को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के लिए संयुक्त राष्ट्र उत्कृष्टता केंद्र के रूप में नामित किया है|

भारत ने IIT मद्रास को संयुक्त राष्ट्र के डिजिटल एवं उभरती प्रौद्योगिकियों (United Nations Office on Digital and Emerging Technologies) के कार्यालय (United Nations Office for Digital and Emerging Technologies) के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्षमता निर्माण और कौशल विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र उत्कृष्टता केंद्र (UN Centre of Excellence for Artificial Intelligence (AI), capacity building and skilling) के रूप में नामित किया है| उद्देश्य (Objective): ग्लोबल साउथ में AI कौशल विकास और क्षमता निर्माण (Global South in AI capacity building and skill development) को बढ़ावा देना|

6

2026 फीफा विश्व कप के आधिकारिक शुभंकर का अनावरण किया गया है, वें मेपल, ज़ायू और क्लच हैं?

फीफा ने हाल ही में 2026 फीफा विश्व कप (2026 FIFA World Cup) के तीन आधिकारिक शुभंकर अनावरण किए हैं — मेपल (Maple), ज़ायू (Zayu) और क्लच (Clutch)| ये तीनो शुभंकर उस टूर्नामेंट की तीन मेज़बान देशों — कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका (Canada, Mexico and United States)— का प्रतिनिधित्व करते हैं| क्लच- मानवरूपी बाल्ड ईगल- अमेरिका, मेपल - मानवरूपी मूस- कनाडा, ज़ायु - मानवरूपी जगुआर- मेक्सिको|

 

7

“भारत में बच्चे 2025” रिपोर्ट का चौथा अंक सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी किया है|

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) ने चंडीगढ़ में आयोजित केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठनों (Conference of Central and State Statistical Organizations CoCSSO) के 29वें सम्मेलन के दौरान "भारत में बच्चे 2025 (Children in India 2025)" शीर्षक से प्रकाशन का चौथा अंक जारी किया है| शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate (IMR): 44 (2011) से घटकर 25 (2023) हो गई| पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर (Under-Five Mortality Rate (U5MR)): 30 (2022) से घटकर 29 (2023) हो गई| जन्म दर (Birth Rate) 2023 में प्रति 1,000 जनसंख्या पर घटकर 18.4 हो गई| बाल विवाह- 20-24 वर्ष की आयु की महिलाएँ जिनकी 18 वर्ष से पहले शादी हो गई)- 26.8% (2015-16) से घटकर 23.3% (2019-21) हो गई| कुल गोद लेने की संख्या 3,927 (2017-18) से बढ़कर 4,515 (2024-25) हो गई|

8

बिग बैश लीग (BBL) में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन बने हैं|

रविचंद्रन अश्विन ने बीबीएल 15 के लिए सिडनी थंडर (Sydney Thunder) के साथ करार किया है| इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (Australia's Big Bash League (BBL) में शामिल होने वाले पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं| उन्होंने IPL से संन्यास लेने के बाद यह कदम उठाया, क्योंकि BCCI नियमों के अनुसार वर्तमान IPL खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं होती है|

9

तमिलनाडु राज्य सरकार ने कलैमामणि पुरस्कार विजीताओं की सूची जारी की हैं|

तमिलनाडु सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत (under various categories) वर्ष 2021, 2022 और 2023 के लिए 'कलैमामणि' पुरस्कार (Kalaimamani awards), साई पल्लवी, अनिरुद्ध, एस.जे. सूर्या सहित 90 विजीताओं की सूची जारी की है| साथ ही भरतियार (Bharathiar Award for Literature), एमएस सुब्बालक्ष्मी (MS Subbalakshmi award) और बालासरस्वती पुरस्कारों (Balasaraswathi Award for Dance) के विजेताओं की भी घोषणा की है|ये पुरस्कार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा अक्टूबर में आयोजित समारोह में प्रदान किये जायेंगे| यह तमिलनाडु के ईयाल इसाई नाटक मंड्रम (Tamil Nadu Iyal Isai Nataka Mandram) के माध्यम से कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा दिए  जाता है|कलैमामणि पुरस्कार- वर्ष 2021: अभिनेता-निर्देशक एस.जे. सूर्या, अभिनेत्री साई पल्लवी, निर्देशक लिंगुसामी और स्टंट समन्वयक सुपर सुब्बारायण और अन्य| वर्ष 2022: अभिनेता विक्रम प्रभु, अभिनेत्री जया वी.सी. गुहानाथन, गीतकार विवेक, पीआरओ डायमंड बाबू और स्टिल फ़ोटोग्राफ़र टी. लक्ष्मीकांतन| वर्ष 2023: अभिनेता के. मणिकंदन, अभिनेता जॉर्ज मरियन, संगीतकार अनिरुद्ध, गायिका श्वेता मोहन, नृत्य कोरियोग्राफर सैंडी और पीआरओ निकिल मुरुगन|

10

मनाये गए विश्व समुद्री दिवस की थीम हमारा महासागर, हमारा दायित्व, हमारा अवसर है?

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (International Maritime Organisation) द्वारा हर साल 25 सितंबर को विश्व समुद्री दिवस (World Maritime Day) के रूप में मनाया जाता है| उद्देश्य (Objective): समुद्री उद्योग के योगदान का सम्मान करना और महासागर के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना| वर्ष 2025 की थीम: "हमारा महासागर, हमारा दायित्व, हमारा अवसर (Our Ocean, Our Obligation, Our Opportunity)"| यह दिवस पहली बार 1978 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के अधिवेशन के उपलक्ष्य में मनाया गया था|

1

अनुष्का ठोकुर ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025, नई दिल्ली में महिलाओं की 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है |

अनुष्का ठोकुर ने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025, नई दिल्ली (ISSF Junior World Cup 2025 New Delhi) में महिलाओं की 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा (women’s 50m prone event) में स्वर्ण पदक जीता है|

रजत पदक: अंशिका

कांस्य पदक: आद्या अग्रवाल

 

पुरुषों की 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा में: (men’s 50m prone event)

रजत पदक: दीपेंद्र सिंह शेखावत

कांस्य पदक: रोहित कन्यान

2

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अमेरिका के क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता निलंबित की है |

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council ICC) ने अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड (United States Cricket Board) की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है| इसका कारण लगातार ICC के संविधान एवं अन्य दायित्वों का उल्लंघन बताया गया है, जैसे कि प्रशासनिक शास्‍त्र की कमियां और अमेरिकी ओलंपिक एवं पैरालंपिक समिति (US Olympic & Paralympic Committee (USOPC) से राष्ट्रीय शासी संस्था (National Governing Body (NGB) के रूप में मान्यता प्राप्त न होना|

3

मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया है |

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation DRDO) ने हाल ही में रेल आधारित मोबाइल लांचर प्रणाली (Rail based Mobile launcher system) से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल (Intermediate Range Agni-Prime Missile) का सफल प्रक्षेपण किया है|  यह रेल नेटवर्क से बिना किसी बाधा के प्रक्षेपित की जा सकती है| इस मिसाइल की अधिकतम दूरी अनुमानित रूप से 2,000 किलोमीटर है| DRDO ने इसका प्रक्षेपण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command (SFC) और सशस्त्र बलों के सहयोग से किया है|

4

आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 श्याम सुंदर राय को प्रदान किया जाएगा |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 (National Geoscience Awards 2024) प्रदान करेंगी|आजीवन उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (National Geoscience Award for Lifetime Achievement): प्रोफेसर श्याम सुंदर राय, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के वरिष्ठ वैज्ञानिक| राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (National Geoscience Award)- 10 पुरस्कार विजेताओं को  ष्ट्रीय युवा भूवैज्ञानिक पुरस्कार (National Young Geoscientist Award)- सुशोभन नियोगी, वरिष्ठ भूविज्ञानी,  भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा 1966 में स्थापित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (जिसे 2009 तक राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार के रूप में जाना जाता था)

5

रक्षा मंत्रालय ने 97 LCA Mk1A विमानों की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं|

रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited (HAL) के साथ ₹62,370 करोड़ के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसके तहत भारतीय वायु सेना के लिए 97 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) एमके1ए (LCA Mk1A (Light Combat Aircraft Mark 1A) विमानों की खरीद की जाएगी. इस सौदे में 68 एकल सीट वाले लड़ाकू विमानों और 29 दो सीट वाले ट्रेनर विमानों सहित अन्य उपकरण भी शामिल हैं.

6

पंजाब में कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए अपनी तरह के पहले एआई-आधारित स्क्रीनिंग उपकरण लॉन्च किए गए हैं|

पंजाब सरकार ने हाल ही में देश का पहला एआई-आधारित कैंसर और दृष्टि संबंधी विकारों की स्क्रीनिंग उपकरण (AI-based cancer and vision impairment screening tool) लॉन्च किया है.

उद्देश्य (Objective): स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और अपवर्तक त्रुटियों का शीघ्र पता लगाना

आईसीएमआर के राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार, 2024 में पंजाब में कैंसर के 42,288 नए मामले सामने आए हैं.

इनमें स्तन कैंसर की जांच के लिए निरमाई द्वारा निर्मित थर्मालिटिक्स (Thermalytix by Niramai for breast cancer screening), गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच के लिए पेरीविंकल द्वारा निर्मित स्मार्ट स्कोप (Smart Scope by Periwinkle for cervical cancer screening), और दृष्टि दोष की जांच के लिए फोरस हेल्थ द्वारा निर्मित पोर्टेबल ऑटोरेफ्रेक्टोमीटर (Autorefractometer by Forus Health for vision impairment screening) शामिल हैं.

7

7वां फ्यूचर फूड फोरम 2025 दुबई में आयोजित किया गया है|

7वाँ फ्यूचर फूड फोरम 2025 (7th Future Food Forum 2025) 23 से 25 सितंबर 2025 तक दुबई (Dubai) में आयोजित किया गया.

यह आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के आर्थिक और पर्यटन मंत्रालय की देखरेख में हुआ.

इस फोरम में वैश्विक खाद्य सुरक्षा, नवाचार, और व्यापारिक सहयोग पर चर्चा की गई.

उद्देश्य (Objective): खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करना और वैश्विक खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देना

8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है.इसमें माही बांध के पास नापला में माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (Mahi Banswara Rajasthan Atomic Power Project) की आधारशिला रखी है.42,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना में 700 मेगावाट क्षमता की चार परमाणु ऊर्जा इकाइयाँ शामिल होंगी.इसके अलावा उन्होनें राज्य में तीन नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई.

9

महानियंत्रक संचार लेखा के पद पर वंदना गुप्ता को नियुक्त किया गया है|

IP&TAFS अधिकारी वंदना गुप्ता ने नई दिल्ली में महानियंत्रक संचार लेखा (CGCA-Controller General of Communication Accounts) का पदभार संभाला है.

10

‘उन्मेष-अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव’ का तीसरा संस्करण पटना में आयोजित किया जा रहा|

एशिया के सबसे बडे अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 'उन्मेष (Asia's largest International Literature Festival 'Unmesh')' का तीसरा संस्करण 25 सितंबर से 28 सितंबर तक पटना, बिहार में आयोजित क्या जा रहा है.

इसका आयोजन साहित्य अकादमी, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और बिहार सरकार के सहयोग से किया जा रहा है.

इसमें 16 देशों के 550 व्यक्ति भाग ले रहे है.

पहले दो संस्करण हिमाचल प्रदेश की शिमला (2022) और मध्य प्रदेश की भोपाल (2023) में आयोजित हुए थे.

1

अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखा गया है|

महाराष्ट्र सरकार और भारतीय रेलवे ने मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन (Ahilyanagar Railway Station) कर दिया है| यह बदलाव 18वीं सदी की मराठा रानी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को सम्मानित करने के लिए किया गया|

2

‘लिविंग ब्रिज’ पुरस्कार से कीर स्टारमर को सम्मानित किया गया है|

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (British Prime Minister Keir Starmer) को लंदन के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स परिसर में आयोजित एक समारोह में 'लिविंग ब्रिज' पुरस्कार (‘Living Bridge’ Award) प्रदान किया गया| यह पुरस्कार उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (India-UK Free Trade Agreement (FTA) को सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका के लिए प्रदान किया गया|

3

चीन ने K-वीज़ा कार्यक्रम शुरू किया है|

चीन (China) ने एक नया K-वीज़ा कार्यक्रम (K Visa program) शुरू करने की घोषणा की है, जो युवा विज्ञान,प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) के पेशेवरों को आकर्षित करने के लिए है| यह वीज़ा 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी| यह विशेष रूप से अमेरिका द्वारा नए H-1B आवेदनों के लिए 100,000 अमेरिकी डॉलर का भारी शुल्क लागू करने के बाद किया जा रहा है|

4

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने पूर्वी तट पर विश्व स्तरीय शिपयार्ड विकसित करने के लिए तमिलनाडु के साथ समझौता ज्ञापन परहस्ताक्षर किए हैं|

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders Limited, MDL) ने तमिलनाडु सरकार की निवेश-प्रोत्साहन एजेंसी- गाइडेंस तमिलनाडु (Guidance Tamil Nadu) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य (Objective): भारत के पूर्वी तट पर एक “ग्रिनफील्ड” (नई) विश्व स्तरीय शिपयार्ड (world-class greenfield shipyard) विकसित करना|

5

भारतीय रिज़र्व बैंक ने दत्ता फाइनेंस एंड ट्रेडिंग गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) का लाइसेंस रद्द किया है|

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने दत्ता फाइनेंस एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (Datta Finance and Trading Pvt Ltd) का पंजीकरण प्रमाणपत्र (Certificate of Registration) रद्द कर दिया है, जिसके बाद वह गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (Non-Banking Financial Company (NBFC) के रूप में अपना संचालन नहीं कर सकती|

6

धोरडो गाँव गुजरात का चौथा पूर्णतः सौर-ऊर्जा संचालित गाँव बन गया है|

गुजरात के कच्छ जिले का धोरडो गाँव राज्य का चौथा पूर्णतः सौर-ऊर्जा संचालित गाँव (fully solar-powered village) बन गया है| यह गाँव संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organisation) द्वारा विश्व स्तर पर 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव (Best Tourism Village)' के रूप में मान्यता प्राप्त है| धोरडो के 81 घर अब 177 किलोवाट की कुल सौर क्षमता के साथ स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करते हैं| प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana) के तहत, इस परियोजना से सालाना 2.95 लाख यूनिट बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को प्रति परिवार लगभग ₹16,064 की बचत होगी और संयुक्त बचत और अतिरिक्त बिजली आय के रूप में सालाना ₹13 लाख से अधिक का उत्पादन होगा|

7

दिवंगत डिकी बर्ड का संबंध क्रिकेट खेल से था|

महान इंग्लिश क्रिकेट अंपायर डिकी बर्ड (Umpire Dickie Bird) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होंने अपने अंपायर कैरियर में 66 टेस्ट मैचों और 69 वनडे मैचों का संचालन किया| उनका आखिरी टेस्ट मैच 1996 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ खेला गया टेस्ट मैच था, जो राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के पदार्पण के लिए उल्लेखनीय है| अंपायरिंग में अपने करियर से पहले, उन्होनें यॉर्कशायर और लीसेस्टरशायर के लिए 93 प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया और 3314 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 181 रन रहा|

8

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक गीत ‘ब्रिंग इट होम’ की गायिका श्रेया घोषाल है|

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council ICC) ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (Women's Cricket World Cup 2025) का आधिकारिक गीत "ब्रिंग इट होम (Bring It Home)" जारी किया है| इसे पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल ने गाया है| महिला क्रिकेट विश्व कप का यह 13वाँ संस्करण भारत और श्रीलंका (Sri Lanka) के विभिन्न स्थानों पर 30 सितम्बर से 2 नवम्बर 2025 तक खेला जाएगा|

9

माली, बुर्किना फ़ासो और नाइजर ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) से हटने की घोषणा की है|

हाल के वर्षों में तख्तापलट के बाद सैन्य सरकारों द्वारा संचालित पश्चिम अफ्रीका (military-led West African nations) के तीन देशों - माली, बुर्किना फ़ासो और नाइजर (Mali, Burkina Faso and Niger) ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (International Criminal Court ICC) से हटने की घोषणा की है|

10

नागालैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को 'विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची' में शामिल किया गया है|

नागालैंड विश्वविद्यालय के चार प्रोफेसरों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (Stanford University) द्वारा तैयार की गई 'विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची (World's Top 2 Percent Scientists List)' में शामिल किया गया है| इस सूची में शामिल होने वाले प्रोफेसरों में प्रोफेसर अम्बरीश सिंह (रसायन विज्ञान विभाग), प्रोफेसर जोगिंदर सिंह (वनस्पति विज्ञान विभाग), प्रोफेसर प्रभाकर शर्मा (कृषि अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी विभाग), और प्रोफेसर प्रणव कुमार प्रभाकर (जैव प्रौद्योगिकी विभाग) शामिल हैं| इनमें से प्रोफेसर अम्बरीश सिंह और प्रोफेसर प्रणव कुमार प्रभाकर को 'करियर-लॉन्ग टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों (Career-Long Top 2 Percent Scientists)' की श्रेणी में भी स्थान मिला है|

1

बुद्ध के पवित्र अवशेष पहली बार रूस में प्रदर्शनी के लिए जाएंगे|

भारत के राष्ट्रीय संग्रहालय, नई दिल्ली (National Museum, New Delhi) में रखे बुद्ध के पवित्र अवशेष (Buddha’s Holy Relics) पहली बार रूस के काल्मिकिया गणराज्य (Kalmykia Republic, Russia) में प्रदर्शनी के लिए जाएंगे| यह आयोजन तीसरे अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध मंच (3rd International Buddhist Forum) के तहत एलीस्ता (Elista), काल्मिकिया की राजधानी में 24-28 सितंबर 2025 को होगा| इसका आयोजन भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (International Buddhist Confederation (IBC), राष्ट्रीय संग्रहालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (National Museum, Indira Gandhi National Centre for the Arts (IGNCA) के सहयोग से किया जा रहा है|

2

“ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (मैत्री)” का दूसरा संस्करण शुरू किया गया है|

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (Indian Council of Agricultural Research (ICAR) ने “मैत्री 2.0 (Maitri 2.0)” नामक ब्राज़ील-भारत कृषिटेक क्रॉस-इन्क्यूबेशन कार्यक्रम (Brazil-India Cross-Incubation Programme in Agritech) का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में लॉन्च किया है| यह कार्यक्रम दोनों देशों के इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स के लिए एक साझा प्लेटफार्म है|  उद्देश्य (Objective): सतत कृषि, वैल्यू-चेन विकास (value-chain development), और नवाचार की तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना|

3

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2025 23 सितंबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस (International Day of Sign Languages) हर वर्ष 23 सितंबर को मनाया जाता है|अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 2025 की थीम: "बिना सांकेतिक भाषा अधिकारों के कोई मानवाधिकार नहीं (No Human Rights Without Sign Language Rights)"| उद्देश्य(Objective): बधिर समुदाय (deaf community) के लिए सांकेतिक भाषाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना | संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की शुरुआत 2018 में की थी| 23 सितंबर, 1951 को विश्व बधिर संघ (World Federation of the Deaf (WFD) की स्थापना हुई थी| इस अवसर पर भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (Indian Sign Language Research and Training Centre (ISLRTC) ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया| केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री (Union Minister for Social Justice and Empowerment) डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आठवीं राष्ट्रीय भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता, 2025 (देश भर के स्कूलों की भागीदारी के साथ 13 श्रेणियों में आयोजित) (8th National Indian Sign Language Competition, 2025) के विजेताओं को सम्मानित किया|

4

चर्चित "रागासा" सुपर टाइफून है|

इस साल का पहला बड़ा तूफ़ान, सुपर टाइफून रागासा (Super Typhoon Ragasa), फिलीपींस (Philippines) में तबाही मचा चुका है और अब चीन और ताइवान (China and Taiwan) की ओर बढ़ रहा है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने, स्कूलों को बंद करने और उड़ानों को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है| इसकी हवाएँ 215-270 किमी/घंटा तक पहुँच रही हैं और यह केटेगरी-5 (Category-5)-समान तीव्रता का तूफान है|

5

2025 अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स फार्मूला 1 मैक्स वेरस्टैपेन ने जीता है|

नीदरलैंड के रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन (Red Bull's Max Verstappen of the Netherlands) ने एफ1 अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2025 (F1 Azerbaijan Grand Prix 2025) जीता है| यह उनकी इस सीज़न की चौथी जीत है| दूसरा स्थान: मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल (George Russell of Mercedes)| तीसरा स्थान: विलियम्स के कार्लोस सैंज (Carlos Sainz of Williams)|

6

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन पटना में किया गया है|

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी (Dr. A.P.J. Abdul Kalam Science City) का उद्घाटन किया| इसे 889 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है| यह साइंस सिटी 21 एकड़ भूमि पर फैली हुई है और इसमें पांच विज्ञान-आधारित गैलरियाँ, 269 आकर्षक प्रदर्श, 4D थिएटर, और छात्रों के लिए डोरमेट्री जैसी सुविधाएँ हैं| इस परियोजना का शिलान्यास 1 मार्च 2019 को किया गया था|

7

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने असम राज्य में शहरी क्षेत्र विकास परियोजना के लिए 125 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए|

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank (ADB) ने असम राज्य में शहरी सेवाओं और जलवायु लचीलापन (climate resilience) को मजबूत करने हेतु $125 मिलियन ऋण समझौता किया है| लक्ष्य: छह ज़िला मुख्यालयों तथा गुवाहाटी में नागरिक सुविधाएँ जैसे कि लगातार मीटर से पानी आपूर्ति, त्वरित जल निकासी प्रणाली, आधुनिक ड्रेनेज और ऑर्बन गवर्नेंस सुधार शामिल करना| इस निवेश में बारपेटा, बोंगाईगाँव, धुबरी, ग्वालपाड़ा, गोलाघाट और नलबाड़ी जिला मुख्यालयों में प्रतिदिन 72 मिलियन लीटर की संयुक्त क्षमता वाले छह जल उपचार संयंत्रों और 800 किलोमीटर लंबी वितरण पाइपलाइनों का निर्माण शामिल है| इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी के सहयोग से असम राज्य शहरी विकास संस्थान (Assam State Institute for Urban Development) की स्थापना भी शामिल है|

8

भारत ने मोरक्को के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारतीय नौसेना के प्रमुख, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, ने 22 से 25 सितंबर 2025 तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है| इस यात्रा के दौरान, वह कोलंबो में आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 (Galle Dialogue 2025) में भाग लेंगे| इस संवाद का विषय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 और 23 सितंबर तक मोरक्को (Morocco) की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए है| यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस उत्तरी अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है|इस दौरान उन्होनें और मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देलतीफ लोदी (Morocco’s Defence Minister Mr. Abdeltif Loudiyi) ने राबात में रक्षा सहयोग (Defence Cooperation) बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है| उद्देश्य (Objective): रक्षा उद्योग, सामूहिक अभ्यास, सैन्य प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना| इसके अलावा उन्होनें मोरक्को की राजधानी रबात स्थित भारतीय दूतावास में नई रक्षा विंग (New Defence Wing) खोलने की घोषणा की है|

9

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड रानी मुखर्जी को प्रदान किया गया है|

हाल ही में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (71st National Film Awards) प्रदान किये है| दादा साहब फाल्के पुरस्कार: मोहनलाल , सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल (हिंदी), मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल) , सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे) , सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: निर्देशक सुदीप्तो सेन, द केरल स्टोरी (हिंदी) ,सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक (Best Male Playback Singer): पीवीएनएस रोहित-बाल (प्रेमिस्टुन्ना), सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: शिल्पा राव- जवान (चलिया), सर्वश्रेष्ठ फिल्म (एनिमेशन, दृश्य प्रभाव, गेमिंग और कॉमिक Animation, Visual Effects, Gaming & Comic): हनु-मान (तेलुगु), सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री ,सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म (Best Non-Feature Film): फ्लावरिंग मैन (हिंदी), सौम्यजीत घोष दस्तीदार द्वारा निर्देशित ,सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: मराठी फिल्म "नाल 2", संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म (Best Popular Film Providing Wholesome Entertainment): रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (हिंदी),राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: सैम बहादुर|

10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन मुंबई में किया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के बैलार्ड पियर स्थित मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (Mumbai International Cruise Terminal MICT) का उद्घाटन किया है| यह भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल है, जिसे लगभग ₹556 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है| यह 4.15 लाख वर्ग फुट में फैला यह टर्मिनल सालाना पाँच जहाजों और दस लाख यात्रियों की सुविधा प्रदान कर सकता है| इसमें 72 चेक-इन एवं इमिग्रेशन काउंटर, 22 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर और 300 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है|

1

चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्रमोद भगत ने जीता है|

प्रमोद भगत ने चाइना पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2025 (China Para Badminton International 2025) में पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है| पुरुष युगल में, प्रमोद भगत और सुकांत कदम की जोड़ी ने हमवतन जगदीश दिल्ली और नवीन शिवकुमार को हराकर रजत पदक जीता है| विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सुकांत कदम ने पुरुष एकल SL4 वर्ग में रजत पदक जीता है| कृष्णा नागर ने पुरुष एकल SH6 स्पर्धा में रजत पदक  जीता है|

2

यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने आधिकारिक तौर पर फिलिस्तीन को एक राज्य के रूप में मान्यता दी है|

यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल (United Kingdom, Canada, Australia and Portugal) ने आधिकारिक तौर पर फ़िलिस्तीन (Palestine) को एक राज्य के रूप में मान्यता दे दी है| यह फैसला आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा (U.N. General Assembly) की बैठक से पहले लिया गया है, जहाँ ऑस्ट्रेलिया और फ़्रांस सहित अन्य देशों द्वारा भी फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता दिए जाने की उम्मीद है| अक्टूबर 2023 से अब तक गाज़ा में 65,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं| 1917 में ब्रिटेन ने इज़राइली राज्य के निर्माण की नींव रखी थी, जब वह उस समय फ़िलिस्तीन के नाम से जाने जाने वाले क्षेत्र पर नियंत्रण रखता था|

3

ऑइल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान राज्य में 1.2 गीगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ विकसित करने के लिए साझेदारी की है|

ऑइल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited Oil India Ltd.) और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited RVUNL) ने मिलकर राजस्थान में 1.2 GW नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएँ (renewable energy project) विकसित करने के लिए संयुक्त उद्यम समझौता (Joint Venture Agreement) किया है| इस परियोजना में 1000 MW सोलर एवं 200 MW पवन ऊर्जा शामिल है| ये परियोजनाएँ RVUNL के नवीकरणीय ऊर्जा पार्क (Renewable Energy Park) में स्थापित की जाएँगी|

4

भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे तेज़ एकदिवसीय शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है|

स्मृति मंधाना ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में तीसरे वनडे में सिर्फ 50 गेंदों में शतक लगाकर, भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास (महिला और पुरुष दोनों वर्गों) में सबसे तेज़ वनडे शतक (fastest ODI century) का रिकॉर्ड बनाया है| उन्होनें 2013 में विराट कोहली द्वारा 52 गेंदों में बनाए गए रिकॉर्ड को तोडा है| इसके अलावा यह महिला वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक भी है| सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग (former Australian captain Meg Lanning) के नाम है, जिन्होंने 2012-13 सत्र के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में 100 रन बनाए थे|महिला क्रिकेट में, ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत को 43 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया-भारत महिला वनडे श्रृंखला (Australia-India women's ODI series) 2-1 से जीती|

5

आनंदकुमार वेलकुमार ने 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में पुरुषों की 42 किमी मैराथन में स्वर्ण पदक जीता है|

आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन (China) में आयोजित 2025 विश्व स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप (2025 World Speed Skating Championships) में पुरुषों की 42 किमी मैराथन स्पर्धा (men’s 42km marathon) में स्वर्ण पदक जीता है|यह उनका इस आयोजन में तीसरा पदक है- उन्होनें 1000 मीटर में 1:24.92 के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण और 500 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक भी जीता|

6

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के 10वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने किया है|

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (Central Administrative Tribunal CAT) का 10वाँ अखिल भारतीय सम्मेलन (All India Conference) 20 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया| इस सम्मेलन का उद्घाटन न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, भारत के मुख्य न्यायाधीश ने किया| प्रशासनिक न्यायाधिकरण अधिनियम, 1985 (Administrative Tribunals Act, 1985) के तहत, अनुच्छेद 323ए को शामिल करके 42वें संविधान संशोधन (42nd Constitutional Amendment) के परिणामस्वरूप, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण 1 नवंबर 1985 को स्थापित किया गया|  इस की मुख्य पीठ नई दिल्ली में और देश भर में इसकी 18 अन्य पीठें हैं| इसके अध्यक्ष, सामान्यतः किसी उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, होते हैं और इसमें 69 सदस्य (अध्यक्ष सहित 35 न्यायिक और 34 प्रशासनिक) होते हैं|

7

ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (NCeG) विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है|

ई-गवर्नेंस पर 28वां राष्ट्रीय सम्मेलन (28th National Conference on e-Governance (NCeG) 22 और 23 सितंबर, 2025 को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है| यह आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances (DARPG)), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है| ज्ञान भागीदार: IIM विशाखापत्तनम | थीम: "विकसित भारत: सिविल सेवा और डिजिटल परिवर्तन (Viksit Bharat: Civil Service and Digital Transformation)"|

8

आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व दिनेश के त्रिपाठी ने किया|

भारतीय नौसेना के प्रमुख, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, ने 22 से 25 सितंबर 2025 तक श्रीलंका की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर है| इस यात्रा के दौरान, वह कोलंबो में आयोजित 12वें गैले संवाद 2025 (Galle Dialogue 2025) में भाग लेंगे| इस संवाद का विषय: 'बदलती गतिशीलता के तहत हिंद महासागर के समुद्री परिदृश्य (Maritime Outlook of the Indian Ocean under Changing Dynamics)'|

9

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट विजयक का 15वां स्थापना दिवस 21 सितंबर को मनाया गया है|

सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation (BRO)) के प्रोजेक्ट विजयक (Project Vijayak) का 21 सितंबर 2025 को 15वां स्थापना दिवस मनाया गया| इस अवसर पर 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया गया| अप्रैल 2025 में सर्दियों में बंद होने के केवल 31 दिनों के भीतर रणनीतिक ज़ोजिला दर्रे (Zojila Pass) को फिर से खोलना भी शामिल है, जो उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संपर्क के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है| पिछले 15 वर्षों में, इस परियोजना ने लद्दाख में 1,400 किलोमीटर से अधिक सड़कों और 80 प्रमुख पुलों का निर्माण और रखरखाव किया है| यह प्रोजेक्ट भारत-चीन सीमा के नाथूला दर्रे पर स्थित है और इसकी स्थापना 21 सितंबर 2010 को हुई थी|

10

टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह बने हैं|

अर्शदीप सिंह ने 19 सितंबर को ओमान (Oman) के खिलाफ 2025 एशिया कप (2025 Asia Cup) मैच में विनायक शुक्ला को आउट कर अपना 100वां विकेट लिया| इस के साथ, वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (T20I) में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज बन गए है| उन्होनें यह उपलब्धि 64 मैचों में हासिल की, जिस से वह वैश्विक स्तर पर राशिद खान (53 मैच) और वानिंदु हसरंगा (63 मैच) के बाद तीसरे सबसे तेज़ 100 टी20I विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए है|

1

एशियाई कैडेट कप 2025 की मेजबानी उत्तराखंड करेगा|

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में एशियाई कैडेट कप 2025 का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।यह भारत में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता है, जिसमें 250 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। इसमें 150 भारतीय एथलीट शामिल हैं|

2

महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) महिलाओं को पहचान पत्र जारी करने वाला पहला राज्य तमिलनाडु बना है|

तमिलनाडु महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों को पहचान पत्र जारी करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।पहल का आधिकारिक शुभारंभ उपमुख्यमंत्री उदधनिधि स्टालिन ने सलेम जिले के कपुर में किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की ₹3,500 करोड़ के ऋण वितरण की भी सुविधा प्रदान की गई। उद्देश्य (Objective): इस पहल का मुख्य उद्देश्य SHG सदस्मों को संस्थागत समर्थन प्रदान करना और विशीय एवं सामाजिक लाभ तक उनकी पहुँच को बढ़ाना है। राज्य में कार्यरत 5 लाख से अधिक SHOS को लाभ मिलेगा। महिलाओं के नेतृत्व वाली आर्थिक गतिविधिर्थी में SHG की भूमिका की वैधता मिलेंगी।

3

"दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023" से मोहनलाल को सम्मानित किया गया है|

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से मोहनलाल को सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के के नाम पर स्थापित किया गया था, जिन्होंने 1913 में भारत की पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' बनाई थी. इसकी शुरुआत 1969 में हुई थी। पहली विजेता - अभिनेत्री देविका रानी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की पहली विजेता थीं। आशा पारेख - इन्हें वर्ष 2022 में (2020 के लिए) दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रजनीकांत - इन्हें वर्ष 2021 में (2019 के लिए) दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

4

कोपेनहेगन शहर को वर्ष 2025 में दुनिया के शीर्ष 10 सबसे खुशहाल शहरों की सूची में शीर्ष स्थान मिला है|

वर्ष  2025 में "Happy City Index" द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे खुशहाल शहरों की सूची में डेनमार्क के कोपेनहेगन को शीर्ष स्थान मिला है। कोपेनहेगन को सुरक्षा, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में पूर्ण अंक मिले, जिससे उसे नंबर एक स्थान हासिल करने में मदद मिली। हैप्पी सिटी इंडेक्स (Happy City Index) का प्रकाशन लंदन स्थित संगठन इंस्टीट्यूट फॉर क्वालिटी ऑफ लाइफ (Institute for Quality of Life) द्वारा किया जाता है।

5

शून्य मातृ मृत्यु दर (zero maternal mortality rate) प्राप्त करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ बना है|

पुडुचेरी 2024-25 में शून्य मातृ मृत्यु दर (zero maternal mortality rate) हासिल करने वाला भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जिसे केंद्र सरकार से प्लैटिनम सर्टिफिकेट मिला। शून्य मातृ मृत्यु दर (zero maternal mortality rate) का अर्थ है कि प्रसव के दौरान किसी भी महिला की मृत्यु नहीं हुई है। उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) के कैलाशनाथन ने यह उपलब्धि 'सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार अभियान' के दौरान घोषित की। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 62,000 युवतियों की एनीमिया जांच और इलाज किया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर और पोषण किट वितरण भी हुआ।

6

सितंबर 2025 में विमोचित पुस्तक "डेमोक्रेसीज़ हार्टलैंड" के लेखक एस.वाई. कुरैशी हैं|

"डेमोक्रेसीज़ हार्टलैंड" पुस्तक के लेखक भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी हैं। इस किताब में दक्षिण एशिया के देशों में लोकतंत्र की चुनौतियों, मजबूती और विकास की यात्रा का उल्लेख किया गया है।  इसे सितंबर 2025 में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जारी किया गया, और इसमें भारत सहित दक्षिण एशिया के लोकतांत्रिक प्रयोगों और अनुभवों का विश्लेषण किया गया है।

7

बॉलीवुड गायक जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में मृत्यु सिंगापुर देश में हुई|

ब्लॉकबस्टर हिट गाने या अली से पॉपुलर हुए सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को अचानक निधन हो गया। 2006 की फिल्म 'गैंगस्टर' का उनका गाना "या अली" उनके करियर का सबसे बड़ा बॉलीवुड ब्रेक था, जिसने उन्हें पहचान दिलाई।

8

‘अंतर्राष्ट्रीय लाल पांडा दिवस’ 20 सितम्बर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस 2025 का आयोजन शनिवार, 20 सितंबर 2025 को किया गया। हर साल सितंबर के तीसरे शनिवार को यह दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जंगलों में कम होती रेड पांडा की संख्या एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। वर्ष 2010 से शुरू हुआ यह अभियान आज वैश्विक आंदोलन बन चुका है।

9

ईपीएफओ ने 'पासबुक लाइट' नामक नई सुविधा शुरू की है|

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्य पोर्टल पर 'पासबुक लाइट' नामक नई सुविधा शुरू की है। इसका उद्देश्य भविष्य निधि खातों का प्रबंधन आसान, तेज़ और पारदर्शी बनाना है, जिससे EPF सदस्यों के जीवन में सहूलियत आए। ईपीएफओ के 'पासबुक लाइट' सुविधा की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी, जिसे केंद्रीय मंत्री मंसुख मांडविया द्वारा लॉन्च किया गया था।

10

मनीष मुंद्रा ने अपनी कॉफी टेबल बुक 'वाइल्ड अफ्रीका: थ्रू माई लेंस' लांच की है|

फिल्म निर्माता मनीष मुंद्रा ने 'वाइल्ड अफ्रीका: थ्रू माई लेंस' नामक कॉफी टेबल बुक लांच की। यह पुस्तक उनके अफ्रीका के जंगलों के साथ दो दशक के जुड़ाव और अनुभवों को दर्शाती है, जिसमें वन्य जीवन की मनमोहक छवियां एवं अफ्रीकी प्राकृतिक सजावट के विविध पक्ष शामिल हैं।

Scroll to Top