What are the main functions of the Land Management Committee.
भूमि प्रबंधक समिति के प्रमुख कार्य क्या हैं।
उपर्युक्त सभी / All of the above
वन तथा वृक्षों का परीक्षण, अनुरक्षण तथा विकास / Assessment, maintenance and development of forests and trees
जोत चकबंदी में सहायता देना / Assistance in consolidation of holdingsb
हाटों, बाजारों तथा मेलों का प्रबंध / Management of haats, markets and fairs
भूमि प्रबंधक समिति का प्रमुख कार्य ग्राम पंचायत के लिए धारा 28 - (क) में समस्त सम्पत्ति जिसके अन्तर्गत सामान्य प्रबंध, परीक्षण तथा नियंत्रण का भार आदि होगें ।
Question 2:
Who is the President of the Gram Panchayat?
ग्राम पंचायत का अध्यक्ष कौन होता है?
इनमें से कोई नहीं / None of these
ग्राम सदस्य / Village member
ग्राम प्रधान / Village head
समिति का सदस्य / Member of the committee
ग्राम पंचायत का अध्यक्ष ग्राम प्रधान होता है ।
Question 3:
Election agent is appointed by-
निर्वाचन अभिकर्त्ता किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है-
निर्वाचन का उम्मीदवार / Election candidate
रिटर्निंग ऑफिसर / Returning Officer
मतदान अधिकारी / Polling Officer
मतदान अध्यक्ष / Polling Chairman
निर्वाचन का उम्मीदवार लिखित में ग्राम पंचायत के किसी निर्वाचक को अपना निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त कर सकता है। जो इसकी सूचना निर्वाचन अधिकारी को देता है ।
Question 4:
Under which article of the Indian Constitution, interference of the courts in matters related to the elections of Panchayats is prohibited-
भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत पंचायतों के निर्वाचन संबंधी मामलों में न्यायालयों का हस्तक्षेप वर्जित है-
अनुच्छेद 243 (घ) / Article 243 (d)
अनुच्छेद 243 (ट) Article 243 (t)
अनुच्छेद 243 (ण) Article 243 (n)
उपर्युक्त में से कोई नहीं / None of the above
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 (ण) के तहत पंचायतों के निर्वाचन संबंधी मामलों में न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप वर्जित किया गया है। पंचायत चुनावों को चुनौती राज्य विधान मण्डल द्वारा निर्धारित प्राधिकारी एवं रीति के तहत ही किया जा सकता है।
Question 5:
The authority to make a law regarding reservation for the post of Chairman of Panchayat is-
पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण संबंधी विधि बनाए जाने का प्राधिकार है-
विधान परिषद को / Legislative Council
राज्यपाल को / Governor
मुख्यमंत्री को / Chief Minister
विधानमंडल को / Legislature
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243घ (4) के अनुसार ग्राम या किसी अन्य स्तर पर पंचायतों में अध्यक्षों के पद हेतु अनुसूचित जातियों, जनजातियों और स्त्रियों के लिए पंचायत में आरक्षण के संबंध में राज्य विधानमंडल विधि बना सकती है।
Question 6:
Sonbhadra district is touched by –
सोनभद्र जिले को स्पर्श करती हैं –
चार राज्यों की सीमाएँ Borders of four states
पाँच राज्यों की सीमाएँ Borders of five states
दो राज्यों की सीमाएँ Borders of two states
तीन राज्यों की सीमाएँ Borders of three states
उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जनपद चार राज्यों की सीमा से लगा हुआ जनपद है । उत्तर पूर्व में बिहार, पूर्व में झारखण्ड दक्षिण में छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम में मध्य प्रदेश, राज्य की सीमा से लगा हुआ है।
Question 7:
The number of districts in Bundelkhand economic region is:
बुन्देलखण्ड आर्थिक क्षेत्र में जनपदों की संख्या है:
7
6
5
8
बुन्देलखण्ड आर्थिक क्षेत्र में जनपदों की संख्या 7 है। चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर का भू-भाग बुंदेलखण्ड कहलाता है ।
Question 8:
Which of the following types of soil is found in the Bhabar region of Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश के भाबर क्षेत्र में निम्नलिखित में से किस प्रकार की मृदा पाई जाती है।
कंकरीली व पथरीली Gravelly and stony
भूर Bhur
महीन जलोढ़ Fine alluvium
दलदली Marshy
उत्तर प्रदेश के भाबर क्षेत्र में कंकरीली व पथरीली मिट्टी पाई जाती है।
Question 9:
"Chandra Prabha Wildlife Sanctuary" is a major wildlife sanctuary of Uttar Pradesh, where among the following is it located?
"चन्द्र प्रभा वन्य जीव अभयारण्य" उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख वन्य जीव अभयारण्य है, निम्नलिखित में से कहाँ पर अवस्थित है?
जनपद पीलीभीत District Pilibhit
जनपद उन्नाव District Unnao
जनपद महाराजगंज District Maharajganj
जनपद चंदौली District Chandauli
चन्द्र प्रभा वन्य जीव विहार / अभयारण्य उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में अवस्थित है। यह अभयारण्य लगभग 78 वर्ग किमी. में फैला हुआ है इसकी स्थापना 1957 में की गई थी ।
Question 10:
Which of the following Ramsar sites is not located in Uttar Pradesh?
निम्नलिखित में से कौन-सा रामसर स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित नहीं है?
सरसई नवार झील Sarasai Navar Lake
सूर सरोवर Sur Sarovar
सुरिंसर - मानसर झीलें Surinsar-Mansar Lakes
समसपुर पक्षी अभयारण्य Samsapur Bird Sanctuary
सुरिंसर - मानसर झीलें उत्तर प्रदेश में स्थित नहीं है । यह भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के जम्मू जिले में स्थित है । सुरिंसर- मानसर, इन दोनों झीलों को 'जुड़वा झीलें' भी कहा जाता है। जबकि सूर सरोवर ( आगरा - 2020), समसपुर पक्षी अभयारण्य ( रायबरेली, 2019 ), सरसई नावर झील ( इटावा, 2019 ) उत्तर प्रदेश में स्थित हैं तथा इन्हें रामसर स्थल भी घोषित किया जा चुका है।