Which important scheme is being run by the state government with the aim of promoting sports in Haryana?
हरियाणा में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा कौन-सी महत्त्वपूर्ण योजना चलाई जा रही हैं?
प्रशिक्षण योजना Training scheme
उपरोक्त सभी All of the above
खेल संस्थाओं का अनुदान Grant to sports institutions
खेल स्टेडियम Sports stadium
हरियाणा का खेलों के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश में खेलों की गतिविधियों को तेज करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा अनेक महत्त्वपूर्ण योजनाएँ चलाई जा रही है जैसे खेल संस्थाओं का अनुदान, प्रशिक्षण योजना, कुश्ती केन्द्र, योग केन्द्र, खेल स्टेडियम, ग्रामीण खेल केन्द्र, खेल प्रतिभा खोज योजना, खेल छात्रावास, खेलों का सामान, खेल मैदानों का विकास, राज्य खेल पुरस्कार प्रशिक्षण, निर्णायकों को पुरस्कार, खेल प्रतियोगिता आदि ।
Question 2:
What is mainly cultivated in Rohtak district?
जिला रोहतक में प्रमुख रूप से किस चीज की खेती की जाती है?
ज्वार Jowar
गन्ना Sugarcane
बाजरा Millet
उपरोक्त सभी की All of the above
रोहतक मूल रूप से कृषि प्रधान जिला है। इस जिले की कुल भूमि के तीन चौथाई भाग पर कृषि की जाती है। यहाँ की प्रमुख फसलें बाजरा, ज्वार, गन्ना, गेहूँ, कपास, जौ तथा चना हैं।
Question 3:
Which district of Haryana is known as the 'rice bowl' due to its world-renowned production of Basmati rice?
हरियाणा के किस जिले को बासमती चावल के उत्पादन में विश्व प्रसिद्ध होने के कारण 'धान का कटोरा' नाम से जाना जाता है?
करनाल Karnal
जीन्द Jind
हिसार Hisar
कुरुक्षेत्र Kurukshetra
हरियाणा के करनाल में पैदा होने वाला बासमती चावल दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जिसका विदेशों में भी निर्यात किया जाता है इसलिए इसे 'धान का कटोरा' नाम से भी जाना जाता है। गन्ना उत्पादन में भी जिले के किसान काफी अग्रणी हैं। किसानों को कृषि संबंधी नई तकनीक की जानकारी होने के कारण सूरजमुखी की पैदावार में भी काफी वृद्धि हुई है।
Question 4:
What is the number of sub-tehsils in the state?
प्रदेश में उप तहसीलों की संख्या कितनी है?
50
30
35
51
हरियाणा में 6 प्रशासनिक मण्डल, 22 जिले, 73 उप-मण्डल, 93 राजस्व तहसीलें, 50 उप-तहसीलें , 140 सामुदायिक विकास खण्ड, 154 शहर और कस्बे, 7,356 गांव और 6212 ग्राम पंचायतें हैं।
Question 5:
Where in Haryana was the famous Hindi story writer Shri Vishwambhar Nath Kaushik born?
हिन्दी के प्रसिद्ध कहानीकार श्री विश्वम्भरनाथ कौशिक का जन्म हरियाणा में कहाँ पर हुआ था?
अम्बाला छावनी में Ambala Cantonment
पंचकूला में Panchkula
सिरसा में Sirsa
रोहतक में Rohtak
हिन्दी के प्रसिद्ध कहानीकार श्री विशम्भर नाथ कौशिक का सम्बंध भी हरियाणा से रहा है। उनका जन्म अम्बाला छावनी में हुआ था और बाद में उनका परिवार कानपुर जाकर बस गया कहानी व उपन्यास लेखन के अतिरिक्त वे चाँद नामक मासिक पत्रिका में दुबे की चिट्ठियाँ नाम से व्यग्य तथा हास्य स्तम्भ भी लिखा करते थे।
Question 6:
Hathni Kund Barrage Project is related to which district of Haryana?
हथनी कुंड बैराज परियोजना हरियाणा के किस जिले से संबंधित है?
गुड़गाँव Gurgaon
यमुनानगर Yamunanagar
रोहतक Rohtak
फरीदाबाद Faridabad
यमुनानगर जिले में पिछले कई वर्षों से लटका हुआ हथनी कुण्ड बैराज बनकर तैयार हो गया है। हथनी कुण्ड बैराज के निर्माण पर 220 करोड़ रुपए खर्च हुए। वर्ष से ज्यादा पुराने ताजेवाला हैडवर्क्स के स्थान पर हथनी कुण्ड बैराज का निर्माण कार्य इसलिए भी जरूरी था ताकि पश्चिमी और पूर्व यमुना नहर द्वारा सिंचाई और पीने के पानी की निर्विघ्न आपूर्ति की जा सके तथा हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली को भीषण बाढ़ से बचाया जा सके।
Question 7:
Which is the religious place in Kurukshetra district where Baba Laxmangiri Maharaj took Samadhi alive?
कुरुक्षेत्र जिले में वह कौन-सा धार्मिक स्थल है जहाँ पर बाबा लक्ष्मणगिरि महाराज द्वारा जीवित समाधि ली गई थी ?
बाण गंगा Ban Ganga
गौड़ीय मठ Gaudiya Math
प्राची तीर्थ Prachi Tirtha
बाल्मीकि आश्रम Valmiki Ashram
वाल्मीकि आश्रम रेलवे स्टेशन के सामने वाल्मीकि आश्रम है। इस स्थान पर बाबा लक्ष्मण गिरि महाराज ने जीवित समाधि ली थी। यहाँ पर बाबा लक्ष्मण गिरि जी महाराज जी की समाधि एवं मंदिर तथा महर्षि वाल्मीकि का मंदिर है
Question 8:
Which of the following prominent poets is considered to be from Haryana?
निम्नलिखित में से किस प्रमुख आदि कवि को हरियाणा का माना जाता है?
कवि चन्दबरदाई Poet Chandbardai
कबीरदास Kabirdas
रहीम दास Rahim Das
गोस्वामी तुलसीदास Goswami Tulsidas
साहित्य के क्षेत्र में भी हरियाणा की देन कम नहीं है। भगवद्गीता जैसे अमर ग्रंथ का अवतरण, जहाँ इसकी कुरुक्षेत्र की युद्धस्थली में हुआ वहाँ युद्ध साहित्यकार हिन्दी साहित्य के आदि कवि चन्दबरदाई और भक्ति कवि सूरदास को भी हरियाणा की देन मानते हैं।
Question 9:
In which region did Rao Tularam fight the British in the 1857 War of Independence?
1857 के स्वाधीनता संग्राम में राव तुलाराम ने किस क्षेत्र में अंग्रेजों का मुकाबला किया?
रोहतक, जींद Rohtak, Jind
कैथल, कुरुक्षेत्र Kaithal, Kurukshetra
हिसार, सिरसा Hisar, Sirsa
नारनौल, रेवाड़ी Narnaul, Rewari
राव तुलाराम ने 1857 के भारतीय विद्रोह में हरियाणा के रिवाड़ी क्षेत्र का नेतृत्व किया था। नरनौल का युद्ध निस्संदेह 1857 के विद्रोह के सर्वाधिक निर्णायक युद्धों में से एक था। इस क्षेत्र में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अस्थायी रूप से विद्रोह करने का पूरा श्रेय उन्हें दिया जाता है, विद्रोह वाले क्षेत्र को वर्तमान मे दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के रूप में जाना जाता है।
Question 10:
Where is the pilgrimage site called Panchvati located?
पंचवटी नामक तीर्थ स्थल कहाँ पर स्थित है ?
हथीन में In Hathin
होडल में In Hodal
बल्लभगढ़ में In Ballabhgarh
पलवल में In Palwal
पलवल में स्थित पंचवटी मंदिर पाण्डवों के समय माना जाता है। अज्ञातवास के समय पाण्डवों ने इस स्थान पर विश्राम किया था। इनकी याद में इस स्थान का निर्माण किया गया। यहाँ एक पुराना तालाब है जो कि द्रोपदी घाट के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ पाँच पुराने वट वृक्ष है। जो महाभारत काल के बताये जाते हैं।