DSSSB MTS (23 June 2024)

Question 1:

निम्नलिखित में से कौन-सी लोकोक्ति लाक्षणिक अर्थ सहित सही है ?

  • जर का ज़ोर पूरा है और सब अधूरा है- स्वाभिमान

  •  जी जाए, घी न जाए- दान देने वाला

  • जो बोले सो घी को जाए- महाकृपण

  • टके का सब खेल है - पैसा सब कुछ करता है

Question 2:

निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे के अर्थ को सर्वश्रेष्ठ रूप से व्यक्त करता है।

खून सफेद हो जाना

  • दया, मोह न रह जाना

  • असंभव कार्य करना

  • अपमान होना

  • कोई बात कहे बिना न रह पाना

Question 3:

भाषा - विज्ञान की दृष्टि से 'ऊ' किस प्रकार का स्वर है ?

  • अग्र संवृत

  • अग्र विवृत

  • पश्च विवृत  

  • पश्च संवृत

Question 4:

राम अयोध्या के राजा थे। में कौन चिह्न प्रयुक्त है?

  • हंसपद

  • अल्पविराम

  •  रेखिका

  • पूर्णविराम

Question 5:

निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है

  • जीजीवीषा

  • जिजिविषा

  • जीजिविषा

  • जिजीविषा

Question 6:

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द द्रव्यवाचक संज्ञा है?

  • दूध

  •  ठण्ड

  •  खट्टापन

  • मीठापन

Question 7:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रेखांकित शब्द के आधार पर  पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद का सही विकल्प है।

वह कल मुझसे मिलने आएगी।

  • उत्तम पुरुष

  • अन्य पुरुषवाचक

  • मध्यम पुरुष

  • संबंधवाचक सर्वनाम

Question 8:

इनमें से कौन-सा विकल्प संख्यावाचक विशेषण है?

  • डरपोक

  • नया

  • दो दर्जन

  • सीधा

Question 9:

निम्नलिखित वाक्यों में एक में सकर्मक क्रिया है-

  • चिड़िया उड़ती है ।

  • रेलगाड़ी चली।

  • विद्यार्थी लिखता है ।

  • लड़का सोता है।

Question 10:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो क्रिया के भेद वाला सही विकल्प हो ।

वह मेरे घर आया करता है।

  • नामधातु क्रिया

  • संयुक्त क्रिया

  • प्रेरणार्थक क्रिया

  • सामान्य क्रिया

Scroll to Top
UP PCS-J Exam Preparation Guide for Beginners How You Get Selected: Full Exam & Interview Breakdown The Hidden Tech Inside Rapid Sand Filters The Story Behind the Dalai Lama’s Grammy Win Empowering the Visually Impaired: Lucknow’s Hub of Braille Books