March 2024 Current affairs

30 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 1
30 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 2
  1. हाल ही में किस देश ने विवाह समानता के लिए ऐतिहासिक विधेयक पारित किया है? थाईलैंड
  2. हाल ही में किस देश के राजमार्गों के लिए उपग्रह-आधारित टोल संग्रह प्रणाली शुरू करने की घोषणा किसने की है? नितिन गडकरी
  3. हाल ही में एनडीआरएफ का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? पीयूष आनंद
  4. हाल ही में अदाणी समूह ने ओडिशा स्थित गोपालपुर बंदरगाह में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है? 95%
  5. हाल ही में नोबेल पुरस्कार विजेता डेनियल काहनेमैन का निधन हो गया है, उन्हें किस विषय में नोबेल पुरस्कार मिला था? आर्थिक विज्ञान
  6. हाल ही में UNDRR का सहायक महासचिव किसे नियुक्त किया गया है? कमल किशोर
  7. हाल ही में लैटिन अमेरिकी क्लब पर हस्ताक्षर करने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर कौन बने है? बिजय छेत्री
  8. हाल ही में भारतीय सेना ने प्रथम सेना कमांडर सम्मलेन का आयोजन कहाँ किया है? नई दिल्ली
  9. हाल ही में EV चार्जिंग स्टेशन के लिए टाटा ने किसके साथ साझेदारी की है? HPCL
  10. हाल ही में, किस देश ने G20 के दूसरे रोजगार कार्य समूह (EWG) की बैठक की मेजबानी की? ब्राज़ील
29 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 2
29 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 4
  1. हाल ही में चर्चा में रही, निम्मू-पदम-दारचा सड़क कहाँ स्थित है? लद्दाख
  2. हाल ही में भारत सरकार ने किस देश को मैंगलोर रिजर्व से कच्चे तेल के पुनः निर्यात की अनुमति दी है? संयुक्त अरब अमीरात
  3. हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड के 100 प्रतिशत अधिग्रहण की मंजूरी किसे दी है? अदानी पावर लिमिटेड
  4. भारत सरकार किस वर्ष तक न्यूनतम वेतन को जीवनयापन वेतन से बदलने की योजना बना रही है? 2025
  5. हाल ही में किस राज्य ने लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘इस बार सत्‍तर पार’ अभियान शुरू किया है? पंजाब
  6. हाल ही में दो दिवसीय ‘मसान होली’ उत्सव कहाँ मनाया गया? वाराणसी
  7. हाल ही में किसने कमजोर महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर कार्रवाई का आग्रह किया है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  8. हाल ही में 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप किसने जीती? हॉकी हरियाणा
  9. हाल ही में म्यांमार में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है? अभय ठाकुर
  10. हाल ही में, किस IIT ने एक अग्रणी स्वाइन फीवर वैक्सीन तकनीक को वैक्सीन निर्माण कंपनी बायोमेड प्राइवेट को हस्तांतरित किया है? IIT गुवाहाटी
28 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 3
28 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 6
  1. हाल ही में लुइस मोंटेनेग्रो को किस देश का प्रधानमंत्री नामित किया गया है? पुर्तगाल
  2. हाल ही में UPSC के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? हंसा मिश्रा
  3. हाल ही में Xiaomi ने अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन SU7 कहाँ लांच किया है? चीन
  4. हाल ही में किस हाई कोर्ट ने मदरसा शिक्षा अधिनियम को रद्द किया है? इलाहाबाद हाई कोर्ट
  5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने शिखा रिफार्म ऑनलाइन शिक्षण मंच लॉन्च किया है? गुजरात
  6. भारत की चंद्रयान 3 लैंडिंग साइट को दुनिया में किस नाम से जाना जायेगा?  शिव शक्ति स्थल
  7. हाल ही में बॉक्सिंग सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का टाइटल किस टीम ने जीता? हरियाणा
  8. हाल ही में एयर ट्रांसपोर्ट अवार्ड्स 2024 में ‘एयरलाइन ऑफ द ईयर’ से किसे सम्मानित किया गया है? इंडिगो
  9. हाल ही में S&P ग्लोबल ने FY25 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है? 6.8%
  10. हाल ही में किस राज्य में पायी गयी गहरे समुद्र की आइसोपॉड का नाम ISRO के नाम पर रखा गया है? केरल
27 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 4
27 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 8
  1. हाल ही में खबरों में आया गुलाल गोटा किस शहर का पारंपरिक त्योहार है? जयपुर
  2. हाल ही में समाचारों में रहा, मेदिन पोया पर्व किस देश से सम्बंधित है? श्रीलंका
  3. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने भ्रामक दावों के लिए किस आयुर्वेद कंपनी को चेतावनी दी है? पतंजलि
  4. हाल ही में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने थर्ड-पार्टी लाइसेंस किसे दिया है? Paytm
  5. प्रतिवर्ष, गुलामी और ट्रान्सअटलांटिक स्लेव ट्रेड के पीड़ितों की याद का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है? 25 जनवरी
  6. हाल ही में भारत और किस देश के बीच गहरे सांस्‍कृतिक संबंधों पर लिखी गई दो पुस्‍तकों का विमोचन किया गया? जापान
  7. हाल ही में टीबी के टीके- एमटीबी वैक का वयस्कों पर चिकित्सीय परीक्षण किसने शुरु किया है? भारत बॉयोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड
  8. हाल ही में आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री कौन बनें हैं? साइमन हैरिस
  9. इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में नाहीद दिवेचा ने दो स्वर्ण पदक जीते, वह किस राज्य से हैं? महाराष्ट्र
  10. हाल ही में अमूल ने किस देश में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय कारोबार शुरू किया है? अमेरिका
26 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 5
26 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 10
  1. हाल ही में किस देश की सरकार ने डिस्पोजेबल ई–सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है? न्यूजीलैंड
  2. हाल ही में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइज़ेशन (फ़ियो) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है? अश्विनी कुमार
  3. हाल ही में नयना जेम्स ने इंडिया ओपन जंप प्रतियोगिता में कौनसा पदक जीता? स्वर्ण
  4. हाल ही में मारुति सुजुकी इंडिया ने पहला ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (ADTT) कहाँ खोला है? अयोध्या
  5. हाल ही में किस मंत्रालय ने आईटी नियम 2021 के तहत PIB की फैक्ट चेक यूनिट (FCU) को अधिसूचित किया है? इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  6. हाल ही में Poonawalla Fincorp के नए MD और CEO कौन बनें हैं? अरविंद कपिल
  7. हाल ही में किस बैंक ने नेशनल कैंसर ग्रिड (एनसीजी) में 100 करोड़ रुपये का योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई है? एक्सिस बैंक
  8. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2024 के अनुसार, दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौनसा है? फिनलैंड
  9. हाल ही में दुनिया का सबसे खराब हवा वाला देश कौनसा बना है? बांग्लादेश
  10. रामनाथ गोयनका उत्कृष्टता पत्रकारिता पुरस्कार कौन सा संगठन प्रदान करता है? इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र
23 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 6
23 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 12
  1. हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय परिसर में सुगम्यता हेल्प डेस्क का शुभारंभ किसने किया है? डी. वाई. चंद्रचूड़
  2. हाल ही में सुरक्षा परिषद में सुधारों का विरोध करने वाले यूनाईटिंग फॉर कन्सेंसस मॉडल की आलोचना किसने की? भारत
  3. हाल ही में किस देश ने प्रोजेक्ट JLOTS के माध्यम से गाज़ा को सहायता पहुँचाने की योजना बनाई है? अमेरिका
  4. हाल ही में किस राज्य के गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में ऐतिहासिक और पारंपरिक होला महल्ला शुरू हुआ है? पंजाब
  5. हाल ही में कहाँ के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है? दिल्ली
  6. हाल ही में आगामी पेरिस ओलंपिक में भारतीय ध्‍वज वाहक के रूप में किसे चुना गया है? बजरंग पुनिया
  7. हाल ही में आईसीएआर-कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) ने अपना स्वर्ण जयंती वर्ष कहाँ मनाया? पुडुचेरी
  8. इसरो ने रीयूजेबल लांच व्हीकल के लैंडिंग मिशन की सफल टेस्टिंग की, इसे क्या नाम दिया गया है? ‘पुष्पक
  9. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? अश्विनी कुमार
  10. विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? 22 मार्च
22 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 7
22 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 14
  1. हाल ही में मानव तस्करी से निपटने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने किस के साथ समझौता किया है? रेलवे सुरक्षा बल
  2. हाल ही में मिनीरत्न कंपनी का दर्जा किसने प्राप्‍त किया है? ग्रिड-इंडिया
  3. हाल ही में कृषि स्टार्टअप और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने हेतु 1,000 करोड़ रुपए का कोष किसने स्थापित किया है? नाबार्ड
  4. हाल ही में चर्चा में रहा, DIANA कार्यक्रम किससे सम्बंधित है? नाटो
  5. हाल ही में निजी लॉन्चपैड से भारत का पहला अग्निबाण SOrTeD रॉकेट कहाँ से लॉन्च किया जायेगा? श्रीहरिकोटा
  6. हाल ही में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पुरुष एकल वर्ग की विश्व रैंकिंग में किस स्थान पर पहुंच गए हैं? 13वें
  7. हाल ही में किस बैंक ने पैरिस ओलंपिक के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के साथ साझेदारी की है? Yes बैंक
  8. संयुक्त राष्ट्र द्वारा फ्रेंच भाषा दिवस कब मनाया जाता है? 20 मार्च
  9. हाल ही में ऑल इंडिया रेडियो का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है? मौसमी चक्रवर्ती
  10. वर्ष 2024 में विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्मेलन कहाँ होगा? भारत
21 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 8
21 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 16
  1. हाल ही में रूस में भारत के नए राजदूत कौन बनें हैं? विनय कुमार
  2. हाल ही में किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का क्रियान्वयन किया है?राष्ट्रीय राजमार्ग 16
  3. हाल ही में पांडवुला गुट्टा को किस राज्य की एकमात्र भू-विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया है?तेलंगाना
  4. हाल ही में ‘नो योर कैंडिडेट’ ऐप किसने लॉन्च की है? चुनाव आयोग
  5. हाल ही में एक विशिष्ट तकनीकी यूनिट ‘सिग्नल्स टेक्नोलाजी एवेल्यूशन एंड एडाप्शन ग्रुप’ (एसटीईएजी) का गठन किसने किया है? भारतीय सेना
  6. हाल ही में किस बैंक ने 17 वर्षों में पहली बार बढ़ोतरी की घोषणा की है? बैंक ऑफ जापान
  7. हाल ही में किस राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की आबादी को संरक्षित करने के लिए जेनेटिक रेस्क्यू का प्रस्ताव किया गया है? रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
  8. हाल ही में समाचारों में देखी गई विकासशील देश व्यापार योजना (DCTS) किस देश से संबंधित है? यूनाइटेड किंगडम
  9. हाल ही में खाद्य और प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है? किरण रिजिजू 
  10. इंटरनेशनल डे ऑफ़ हैप्पीनेस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? 20 मार्च

20 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 9
20 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 18
  1. हाल ही में आई क्‍यू ए आई आर की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व का सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी शहर कौनसा है? नई दिल्ली
  2. हाल ही में वर्ष 2023 के लिए सरस्‍वती सम्‍मान किसे प्रदान किया जाएगा? प्रभा वर्मा
  3. हाल ही में केन्द्र सरकार ने अवैध गतिविधियां रोकथाम अधिकरण के गठन में किसे शामिल किया गया है? नीना बंसल कृष्‍णा
  4. हाल ही में संगीत कलानिधि पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? टी.एम. कृष्णा
  5. हाल ही में यूरोपीय संघ ने किस अफ्रीकी देश के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी समझौते की घोषणा की है? मिस्र
  6. हाल ही में गुजरात के राजकोट में “सागर परिक्रमा” नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया? परषोत्तम रूपाला
  7. हाल ही में 2024 सऊदी अरब फ़ॉर्मूला वन ग्रैंड प्रिक्स का ख़िताब किसने जीता? मैक्स वेरस्टैपेन
  8. हाल ही में ‘आयुध निर्माण दिवस’ कब मनाया गया? 18 मार्च
  9. हाल ही में कोटक महिंद्रा बैंक ने किसे वन कोटक का अध्यक्ष नियुक्त किया है? जयदीप हंसराज
  10. हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘त्रिनेत्र’ ऐप 2.0 को किस राज्य की पुलिस ने लांच किया? उत्तर प्रदेश
19 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 10
19 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 20
  1. हाल ही में निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय दिव्यांग आईकन किसे घोषित किया है? शीतल देवी
  2. हाल ही में स्‍टार्टअप महाकुंभ कहाँ शुरू हुआ है? नई दिल्ली
  3. हाल ही में व्लादिमीर पुतिन किस देश के 5वें कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति बनें हैं? रूस
  4. हाल ही में किस आईआईटी ने इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ सहयोग की घोषणा की है? आईआईटी दिल्ली
  5. हाल ही में आईटीएफ एम-25 टेनिस टूर्नामेंट में सिंगल्‍स का ख़िताब किसने जीता? रामकुमार रामानाथन
  6. हाल ही में लक्ष्मीनारायण रामदास का निधन हो गया है, वह कौन थे? पूर्व नेवी चीफ
  7. हाल ही में ‘नोक्टिस ज्वालामुखी’ किस ग्रह पर पाया गया है? मंगल
  8. हाल ही में चर्चा में रहा अटापका पक्षी अभयारण्य, कहाँ स्थित है? आंध्र प्रदेश
  9. हाल ही में पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल अवार्ड किसे प्रदान किया गया है? रतन टाटा
  10. हाल ही में वैकल्पिक ऑटो ईंधन ‘एथेनॉल 100’ किसने विकसित किया है? इंडियन ऑयल
18 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 11
18 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 22
  1. भारत सरकार ने भारत में फिनटेक इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए किसके साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है? एडीबी
  2. रणजी ट्रॉफी 2024 का ख़िताब किस टीम ने जीता? मुंबई
  3. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? 15 मार्च
  4. हाल ही में प्रधान मंत्री ने किस राज्य में मिशन पाम ऑयल के तहत पहली ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल का उद्घाटन किया है? अरुणाचल प्रदेश
  5. हाल ही में भारतीय पैरालंपिक समिति के नए अध्यक्ष कौन बनें हैं? देवेंद्र झाझरिया
  6. हाल ही में किस राज्य ने कश्मीर में सरकारी गेस्ट हाउस बनाने की घोषणा की है? महाराष्ट्र
  7. हाल ही में किस देश के खिलाड़ी मैथ्यू वेड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है? ऑस्ट्रेलिया
  8. हाल ही में शार्क के शरीर के अंगों के अवैध व्यापार में कौन शीर्ष पर रहा है? तमिलनाडु
  9. हाल ही में लोकसभा चुनाव कितने चरणों में कराये जाएंगे? सात
  10. हाल ही में डीएचएल ग्लोबल कनेक्टेडनेस 2023 इंडेक्स में भारत किस स्थान पर है? 62वें
16 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 12
16 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 24
  1. हाल ही में FSSAI ने देश की कितनी जेलों को ‘ईट राइट कैंपस’ के रूप में प्रमाणित किया है? 100
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस बैंक के साथ गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में दो करोड़ 30 लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए? एशियाई विकास बैंक
  3. हाल ही में भारत और किस देश के बीच पहला राजनीतिक और सैन्‍य संवाद नई दिल्‍ली में आयोजित हुआ? ब्राजील
  4. हाल ही में नितिन गडकरी ने किस राज्य में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 972 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की? राजस्थान
  5. हाल ही में किस बैंक ने चुनावी बॉड डेटा निर्वाचन आयोग को उपलब्‍ध कराया है?भारतीय स्टेट बैंक
  6. हाल ही में मतदान प्रक्रियाओं की जानकारी के लिए भारत के चुनाव आयोग (ECI) और किसके बीच साझेदारी हुई? Google
  7. हाल ही में ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल किसने शुरू की है? नीति आयोग
  8. प्रतिवर्ष नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस कब मनाया जाता है? 14 मार्च
  9. हाल ही में, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम 2024, किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है? भारी उद्योग मंत्रालय
  10. हाल ही में राजकुमार विश्वकर्मा को किस राज्य का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है? उत्तर प्रदेश

15 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 13
15 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 26
  1. हाल ही में चर्चा में रही ‘टोंकिन की खाड़ी’ विवाद का संबंध किस देश से है? चीन – वियतनाम
  2. हाल ही में आईएए गोल्डन कंपास पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? श्रीनिवासन स्वामी
  3. हाल ही में बिजली विभाग की डिस्कॉम की एकीकृत रेटिंग में शीर्ष स्थान किसे मिला है? महाराष्ट्र
  4. हाल ही में धूम्रपान निषेध दिवस कब मनाया गया? 13 मार्च
  5. हाल ही में बृजेश कुमार सिंह को किस बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है? इंडियन बैंक
  6. हाल ही में ‘प्रोमिसिंग इन्वेस्टर ऑफ द ईयर 2024’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? सचिन सालुंखे
  7. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) न लागू करने की घोषणा की है? तमिलनाडु
  8. हाल ही में समान नागरिक संहिता उत्‍तराखंड विधेयक-2024 को किसने मंजूरी दी? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  9. हाल ही में किस राज्य ने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में आदान सहायता राशि का अंतरण किया? छत्तीसगढ़
  10. हाल ही में गृह मंत्रालय ने किस दिन को हैदराबाद स्वाधीनता दिवस के रूप में अधिसूचित किया है? 17 सितंबर
14 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 14
14 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 28
  1. हाल ही में 7वीं पीढ़ी के भारतीय मूल के मॉरीशसवासियों के लिए प्रवासी भारतीय नागरिकता की पात्रता के विस्तार की घोषणा किसने की है? द्रौपदी मुर्मु
  2. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला कहाँ रखी है? गुजरात
  3. हाल ही में सिपरी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश कौनसा है? भारत
  4. हाल ही में ‘कॉमन फ़ेलोशिप पोर्टल’ किसने लॉन्च किया है? डॉ. जितेंद्र सिंह
  5. हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए किस आईआईटी के साथ समझौता किया है? आईआईटी दिल्ली
  6. हाल ही में किस देश में दुनिया की पहली 3D-प्रिंटेड मस्जिद बनाई गई? सऊदी अरब
  7. हाल ही में मालदीव ने किस देश के साथ एक सैन्य सहायता समझोता किया है? चीन
  8. हाल ही में भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) ने अपना 38वां स्‍थापना दिवस कब मनाया? 11 मार्च
  9. भारत की प्रमुख रेटिंग एजेंसी CRISIL के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025 में देश की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि कितनी होगी? 6.8%
  10. हाल ही में चर्चा में रहा, मिशन दिव्यास्त्र किस मिसाइल प्रणाली से संबंधित है? अग्नि-5
13 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 15
13 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 30
  1. हाल ही में SAP भारतीय उपमहाद्वीप का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? मनीष प्रसाद
  2. हाल ही में किस टेलीस्कोप ने सबसे पुराने मृत आकाशगंगा का पता लगाया है? जेम्स वेब टेलीस्कोप
  3. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु किस देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई? मॉरीशस
  4. हाल ही में भारत ने मिशन दिव्यास्त्र के अंतर्गत किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया? अग्नि 5
  5. हाल ही में पहली ‘नेशनल स्पीड ब्रीडिंग क्रॉप फैसिलिटी’ का उद्घाटन कहाँ हुआ है?मोहाली
  6. हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? ए.एस. राजीव
  7. आरईसी लिमिटेड अगले छह वर्षों तक किस राज्य में सालाना 20,000 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का वित्तपोषण करेगी? राजस्थान
  8. हाल ही में भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार की डिजिटल प्रदर्शनी सुभाष अभिनंदन का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
  9. हाल ही में ‘ब्यूटी विद ए पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ से किसे सम्मानित किया गया है? नीता अंबानी
  10. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया है? गुजरात
12 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 16
12 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 32
  1. हाल ही में दुनिया की सबसे लंबी दो लेन वाली ‘सेला सुरंग’ कहाँ बनायी गई है? अरुणाचल प्रदेश
  2. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में कितनी हवाईअड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया? 15
  3. हाल ही में पूर्व न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ किसने दिलाई? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  4. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने किस मेट्रो को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई? आगरा मेट्रो
  5. हाल ही में, पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने कटलैस एक्सप्रेस 2024 में किस देश में भाग लिया? सेशेल्स
  6. हाल ही में एसजेवीएन की 50 मेगावाट की सौर परियोजना कहाँ स्थापित की जाएगी? असम
  7. हाल ही में एसजेवीएन ने 600 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए किसके साथ समझौता किया? राजस्थान
  8. हाल ही में किस एयरलाइंस को एविएशन रेगुलेटर ने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) प्रदान किया है? Fly91
  9. वर्ष 2014 से 2024 के दशक में भारत विश्‍व में मोबाइल फोन का निर्माण करने वाला कौनसा देश बन गया है? दूसरा
  10. 10.हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अरुण जेटली बहुउद्देशीय स्टेडियम की पट्टिका का अनावरण कहाँ किया है? श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स
9 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 17
9 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 34
  1. हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) ने अपना तकनीकी केंद्र कहाँ खोला है? गुजरात
  2. हाल ही में वैश्विक मीथेन उत्सर्जन को ट्रैक करने के लिए मीथेनसैट उपग्रह किसने लॉन्च किया है? स्पेसएक्स
  3. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘देखो अपना देश लोगों की पसंद’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान’ कहाँ शुरू किया है? जम्मू और कश्मीर
  4. हाल ही में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निलयम में आगंतुक सुविधा केंद्र और हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन कहाँ किया? हैदराबाद
  5. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘चित्रकूट घाट पर आध्यात्मिक अनुभव’ परियोजना की आधारशिला कहाँ रखी? मध्य प्रदेश
  6. हाल ही में नाटो का 32वां सदस्य देश कौन बना है? स्वीडन
  7. हाल ही में भारतीय नौसेना के नए हेलीकॉप्टर बेड़े में किसे शामिल किया गया है? आईएनएएस-334
  8. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने किस बैंक के साथ सीमापार लेनदेन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया? बैंक इंडोनेशिया
  9. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने किसान मित्र कार्यक्रम का शुभारंभ किया? तेलंगाना
  10. हाल ही में किसने अपने बॉन्ड इंडेक्स में भारतीय सरकारी बॉन्ड को शामिल करने का फैसला किया है? ब्लूमबर्ग

7 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 18
7 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 36
  1. हाल ही में किस संस्थान ने ‘ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स समिट (AIRSS) 2024’ की मेजबानी की? IIT मद्रास
  2. हाल ही में बी साई प्रणीत ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की है, वह किस खेल से सम्बंधित हैं? बैडमिंटन
  3. हाल ही में किस राज्य ने “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA)” शुरू करने की घोषणा की है? उत्तर प्रदेश
  4. हाल ही में सरकार ने कितने वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डाक मतपत्र की अनुमति प्रदान की है? 85 वर्ष
  5. हाल ही में आमिर सुबहानी को किस राज्य के विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? बिहार
  6. हाल ही में भारत के पहले राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र (NDRC) का उद्घाटन कहाँ हुआ है? पटना
  7. भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल का निर्माण किस शहर में किया गया है ? कोलकाता
  8. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 15वें संस्करण का आयोजन कहाँ होगा? चीन
  9. हाल ही में किस राज्य ने “इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना” की घोषणा की है? हिमाचल प्रदेश
  10. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है? शाहबाज नदीम
6 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 19
6 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 38
  1. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली सुपरक्रिटिकल 660 मेगावाट की उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का लोकार्पण कहाँ किया? झारखंड
  2. हाल ही में बिम्सटेक के सदस्य देशों की विदेश सेवा अकादमी के शिक्षकों के लिए पाँच-दिवसीय आदान-प्रदान कार्यक्रम कहाँ शुरू हुआ? ढाका
  3. हाल ही में पहले “सांइस एक्सपीरियंस सेंटर” और एक विशेष “बायोफ्यूल सेंटर” की आधारशिला कहाँ रखी गई? हैदराबाद
  4. हाल ही में एम्स में एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान के लिए ‘आयुष-आईसीएमआर उन्नत केंद्र’ का शुभारंभ किसने किया? डॉ. मनसुख मांडविया
  5. हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2024 कब मनाया गया? 4 मार्च
  6. हाल ही में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रॉनिक डेटा इंटरचेंज (EDI) का उद्घाटन किसने किया? निर्मला सीतारमण
  7. हाल ही में फ्लिपकार्ट ने किस बैंक के साथ साझेदारी में अपना खुद की फ्लिपकार्ट यूपीआई पेश किया है? एक्सिस बैंक
  8. हाल ही में आरईसी लिमिटेड ने किस जगह के बच्चों की शिक्षा में सहायता करने के लिए यूएनआईएसईडी के साथ हाथ मिलाया? सिद्धार्थनगर
  9. हाल ही में मूडीज ने वर्ष 2024 के लिए भारत की वृद्धि दर अनुमान कितना लगाया है? 6.8%
  10. हाल ही में ब्रजेश मेहरोत्रा को किस राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है? बिहार
5 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 20
5 March 2024 Current Affairs Rojgar With Ankit 40
  1. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन कहाँ किया है? बरौनी (बिहार)
  2. हाल ही में फिनलैंड के नए राष्ट्रपति कौन बनें हैं? अलेक्जेंडर स्टब
  3. हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने किस मंत्रालय के सहयोग से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग (एसजीएलआर) पहल शुरू की है? पर्यटन मंत्रालय
  4. हाल ही में महाराणा प्रताप की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? हैदराबाद
  5. हाल ही में ‘एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023’ नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया? नवीन पटनायक
  6. हाल ही में नई दिल्ली में पहली ‘ब्लू टॉक्स’ बैठक का आयोजन किसने किया?पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
  7. हाल ही में किस देश ने मल्लीगयोंग -1 उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्‍थापित किया? उत्‍तर कोरिया
  8. हाल ही में किस देश ने ईरान के इमेजिंग उपग्रह पार्स-1 को अंतरिक्ष में भेजा? रूस
  9. हाल ही में चर्चा में रहा, जूस जैकिंग किससे सम्बंधित है?  साइबर आक्रमण
  10. हाल ही में खबरों में रहा अमराबाद टाइगर रिजर्व कहाँ स्थित है? तेलंगाना
1

थाईलैंड ने विवाह समानता के लिए ऐतिहासिक विधेयक पारित किया है|

हाल ही में थाईलैंड की संसद ने विवाह समानता विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिससे देश समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला एशिया का तीसरा क्षेत्र बनने के करीब पहुंच गया है। एक दशक से भी अधिक समय से तैयार इस विधेयक को थाईलैंड के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त हुआ।

संसदीय सत्र के दौरान उपस्थित 415 सांसदों में से 400 ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया, जबकि केवल 10 ने इसके खिलाफ मतदान किया। इस विधेयक को अभी भी सीनेट से मंजूरी और राजा से अनुमोदन की आवश्यकता है, तभी यह कानून बन सकेगा। ये सभी कदम पूरे होने के बाद, विधेयक 120 दिन बाद प्रभावी हो जाएगा।

राजधानी- बैंकाक

मुद्रा- थाई बाट

2

नितिन गडकरी ने देश के राजमार्गों के लिए उपग्रह-आधारित टोल संग्रह प्रणाली शुरू करने की घोषणा किसने की है|

हाल ही में, केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के राजमार्गों के लिए उपग्रह-आधारित टोल संग्रह प्रणाली शुरू करने की योजना की घोषणा की। इस अभिनव प्रणाली का उद्देश्य वाहनों द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर टोल वसूलना है, जो सीधे उपयोगकर्ताओं के बैंक खातों से राशि काट लेगा। इस कदम से टोल टैक्स में कमी आने, यात्रा को आसान बनाने और भारत के राजमार्ग बुनियादी ढांचे की समग्र दक्षता में सुधार होने की उम्मीद है। प्रस्तावित प्रणाली वैश्विक नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का उपयोग करेगी, जिसमें भारत का अपना GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम शामिल है, जिसकी सटीकता लगभग 10 मीटर है। सटीक मैपिंग और टोल गणना की सुविधा के लिए वाहनों में एक ऑन-बोर्ड यूनिट (OBU) लगाई जाएगी। यह प्रणाली देश के राष्ट्रीय राजमार्गों की सम्पूर्ण लम्बाई के निर्देशांकों को दर्ज करने, टोल दरें निर्धारित करने, तथा प्रत्येक वाहन द्वारा तय की गई दूरी के आधार पर टोल राशि की गणना करने के लिए डिजिटल इमेज प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम का उपयोग करेगी।

3

अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में AFSPA का विस्तार किया गया है|

गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जिलों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) को अतिरिक्त छह महीने के लिए बढ़ा दिया है, जो 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा। यह निर्णय इन पूर्वोत्तर राज्यों में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है। अरुणाचल प्रदेश में AFSPA को निम्नलिखित क्षेत्रों में छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है: तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिले असम की सीमा से लगे नामसाई जिले के नामसाई, महादेवपुर और चौखाम पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र

4

एनडीआरएफ का प्रमुख पीयूष आनंद को नियुक्त किया गया है|

उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष आनंद को एनडीआरएफ के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

5

अंतरिक्ष विज्ञान में युवाओं को प्रेरित करने के लिए START 2024 कार्यक्रम इसरो ने शुरू करेगा|

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अप्रैल और मई के दौरान अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी जागरूकता प्रशिक्षण (START) 2024 कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसरो START-2024 की मेजबानी के लिए भौतिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों की पेशकश करने वाले भारत के शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) आमंत्रित कर रहा है।

6

अदाणी समूह ने ओडिशा स्थित गोपालपुर बंदरगाह में 95% प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है|

अदाणी समूह के एक प्रभाग, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (एपीएसईज़ेड) ने एक रणनीतिक अधिग्रहण सौदे के माध्यम से ओडिशा में स्थित गोपालपुर बंदरगाह में सफलतापूर्वक 95% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। 3,350 करोड़ रुपये मूल्य का यह सौदा बंदरगाहों और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में APSEZ की स्थिति को मजबूत करता है।

7

: IRDAI ने वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), भारतीय सामान्य बीमा निगम (GIC Re), और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड बीमाकर्ताओं को घरेलू प्रणालीगत महत्वपूर्ण बीमाकर्ता (D-SII) के रूप में नामित किया है|

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने वर्ष 2023-24 के लिए तीन बीमाकर्ताओं को घरेलू प्रणालीगत महत्वपूर्ण बीमाकर्ता (D-SII) के रूप में नामित किया है। इन बीमाकर्ताओं, अर्थात् भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), भारतीय सामान्य बीमा निगम (GIC Re), और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने पिछले वर्ष से अपनी D-SII स्थिति बरकरार रखी है। D-SII महत्वपूर्ण आकार और बाजार महत्व के बीमाकर्ता हैं जिनकी संकट या विफलता घरेलू वित्तीय प्रणाली को बाधित कर सकती है।

8

फ्लोरिडा ने नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है|

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं जो 14 साल से कम उम्र के नाबालिगों को सोशल मीडिया अकाउंट रखने से रोकता है। कानून के अनुसार 14 और 15 साल के बच्चों को मेटा, टिकटॉक और अन्य प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता की अनुमति की आवश्यकता होती है। फ़्लोरिडा में सभी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को अपनी उम्र सत्यापित करने के लिए पहचान दस्तावेज़ जमा करने होंगे।

9

मानव विकास संस्थान (IHD) के सहयोग से ‘भारत रोजगार रिपोर्ट 2024’ अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने जारी की है|

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने मानव विकास संस्थान (IHD) के सहयोग से ‘भारत रोजगार रिपोर्ट 2024’ जारी की है, जो वित्तीय वर्ष के करीब आने के साथ भारतीय नौकरी बाजार के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालती है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने रिपोर्ट का अनावरण किया, जो 2022 तक दो दशकों तक बेरोजगारों के बीच रोजगार पैटर्न और शिक्षा के स्तर में महत्वपूर्ण बदलावों की रूपरेखा तैयार करती है। माध्यमिक या उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं की हिस्सेदारी 2000 में 35.2% से लगभग दोगुनी होकर 2022 में 65.7% हो गई है। अब देश के बेरोजगार कार्यबल में लगभग 83% युवा हैं।

10

एनटीपीसी ने 20 करोड़ डॉलर के कर्ज के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के साथ समझोता किया है|

राज्य के स्वामित्व वाली बिजली कंपनी एनटीपीसी ने कुल 200 मिलियन अमरीकी डालर (जेपीवाई 30 अरब या लगभग 1,650 करोड़ रुपये) का विदेशी मुद्रा ऋण प्राप्त करने के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिया है। यह वित्तपोषण व्यवस्था एनटीपीसी की नवीकरणीय ऊर्जा पहल को बढ़ाने के प्रयास में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है।

1

निम्मू-पदम-दारचा लद्दाख में सड़क स्थित है|

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने  लद्दाख में रणनीतिक निम्मू-पदम-दारचा सड़क को जोड़ा। कुल 298 किलोमीटर की यह सड़क कारगिल-लेह राजमार्ग पर दारचा और निम्मू के माध्यम से मनाली को लेह से जोड़ेगी। यह सड़क अब मनाली-लेह और श्रीनगर-लेह के अलावा तीसरी धुरी है, जो लद्दाख को दूरदराज के इलाकों से जोड़ेगी। निम्मू-पदम-दारचा सड़क का रणनीतिक महत्व इस तथ्य से स्पष्ट है कि यह न केवल अन्य दो धुरियों की तुलना में छोटी है, बल्कि केवल एक दर्रे - शिंकुन ला (16,558 फीट), जिस पर बीआरओ द्वारा सुरंग का काम शुरू होने वाला है- से होकर गुजरती है। इसके परिणामस्वरूप यह सड़क लद्दाख क्षेत्र से हर मौसम में जुड़ी रहेगी। यह कनेक्टिविटी रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगी और जांस्कर घाटी में आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।

2

भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में रितु राज अवस्थी ने शपथ ली है|

न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली। भारत के लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर ने शपथ दिलाई। श्री पंकज कुमार और श्री अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित भारतीय लोकपाल कार्यालय में किया गया। नई नियुक्तियां दो वर्तमान न्यायिक सदस्यों न्यायमूर्ति पीके मोहंती और न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और तीन सदस्यों श्री डीके जैन, श्रीमती अर्चना रामसुंदरम और श्री महेंद्र सिंह ने 26 मार्च 2024 को लोकपाल में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है। न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी, भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले भारत के 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले, वह कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

3

संयुक्त राज्य अमेरिका ने एस्बेस्टस पर व्यापक प्रतिबंध की घोषणा की है|

संयुक्त राज्य अमेरिका की पर्यावरण संरक्षण एजेंसी ने हाल ही में एस्बेस्टस पर व्यापक प्रतिबंध की घोषणा की है, जो एक कैंसरकारी पदार्थ है और जिससे प्रत्येक वर्ष हज़ारों अमेरिकियों की जान चली जाती है। एस्बेस्टस, जो कभी घरों के इंसुलेशन और अन्य उत्पादों में आमतौर पर प्रचलित था, वर्तमान में विश्व के 50 से अधिक देशों में प्रतिबंधित है और अमेरिका में इसके प्रयोग में कमी आई है। वर्तमान में अमेरिका में उपयोग के लिये आयातित, संसाधित या वितरित किये जाने वाले एस्बेस्टस का एकमात्र रूप क्रिसोटाइल एस्बेस्टस है, जो मुख्य रूप से ब्राज़ील और रूस से आयात किया जाता है। इस पदार्थ का प्रयोग क्लोरीन ब्लीच और सोडियम हाइड्रॉक्साइड के निर्माण के लिये किया जाता है, जिसे कास्टिक सोडा के रूप में भी जाना जाता है। इनमें कुछ जल शुद्धिकरण के लिये भी प्रयोग किये जाते हैं।

राजधानी- वाशिंगटन, डीसी

राष्ट्रपति-  जो बाइडेन

उपराष्ट्रपति- कमला हैरिस

4

भारत सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात को मैंगलोर रिजर्व से कच्चे तेल के पुनः निर्यात की अनुमति दी है|

भारत सरकार ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) को कर्नाटक के मैंगलोर में स्थित अपने भूमिगत रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल को फिर से निर्यात करने की अनुमति दी है। वर्तमान में, भारत सरकार केवल सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से कच्चे पेट्रोलियम तेल के निर्यात की अनुमति देती है। एडीएनओसी संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी है।

5

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड के 100 प्रतिशत अधिग्रहण की मंजूरी अदानी पावर लिमिटेड को दी है|

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदानी पावर लिमिटेड द्वारा लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड के 100 प्रतिशत अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। अदानी समूह का एक हिस्सा, अदानी पावर लिमिटेड (एक्‍वायरर), भारत के कानूनों के तहत निगमित कंपनी है। एक्‍वायरर भारत में ताप बिजली उत्पादन के व्यवसाय में लगा हुआ है। एक्‍वायरर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में अपने ताप बिजली संयंत्र चलाता है। अदानी समूह एक वैश्विक एकीकृत बुनियादी ढांचा कंपनी है, जो प्रमुख उद्योग क्षेत्रों - संसाधन, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा में कारोबार करती है। लैंको समूह का एक हिस्सा, लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड (टारगेट), भारत में ताप बिजली उत्पादन के व्यवसाय में लगा हुआ है। टारगेट वर्तमान में दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 (आईबीसी) के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) से गुजर रहा है।

6

सऊदी अरब ने पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लिया है|

सऊदी अरब ने 26 मार्च 2024 को एक एतिहासिक घटना के रूप में पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने का निर्णय लिया है। सऊदी अरब एक रूढ़िवादी देश की छवि से छुटकारा पाने के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सन्दर्भ में 27 वर्षीय मॉडल रूमी अलकाहतानी ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश की पहली प्रतिभागी होंगी। वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगी। रूमी अलकाहतानी, सऊदी अरब की एक प्रसिद्ध मॉडल और इंफ्यूएंसर हैं। इस प्रतियोगिता में सऊदी अरब किंगडम की पहली प्रस्तुति होगी। रूमी अलकाहतानी मिस सऊदी अरब रह चुकी हैं।

राजधानी- रियाद

मुद्रा- रियाल (एसएआर)

7

भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक न्यूनतम वेतन को जीवनयापन वेतन से बदलने की योजना बना रही है|

भारत सरकार अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के तकनीकी सहयोग से 2025 तक न्यूनतम वेतन को जीवनयापन वेतन से बदलने की योजना बना रही है। उन्होंने क्षमता निर्माण, डेटा संग्रह और जीवनयापन मजदूरी के सकारात्मक आर्थिक प्रभावों को प्रदर्शित करने में सहायता के लिए आईएलओ से संपर्क किया है। भारत, 1922 से ILO का संस्थापक सदस्य होने के नाते, 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। न्यूनतम से जीवनयापन मजदूरी में बदलाव को गरीबी उन्मूलन प्रयासों में तेजी लाने की रणनीति के रूप में देखा जाता है। श्रम सचिव, सुमिता डावरा ने बहुआयामी संकेतकों का उपयोग करके भारत के राष्ट्रीय गरीबी मूल्यांकन के साथ संरेखित करते हुए, विकासशील देशों के लिए जीवनयापन मजदूरी को परिभाषित करने में महत्वपूर्ण कारकों के रूप में स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर पर विचार करने के महत्व पर जोर दिया। वेतन संहिता, 2019 में पारित हुई लेकिन कार्यान्वयन के लिए लंबित है, लागू होने पर सभी राज्यों पर लागू एक सार्वभौमिक वेतन सीमा का प्रस्ताव करती है।

8

पंजाब ने लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'इस बार सत्‍तर पार’ अभियान शुरू किया है|

पंजाब में लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरे जोरों पर है। राज्‍य में एक जून को होने वाले सातवें और अंतिम चरण के मतदान की अधिसूचना पांच मई को जारी की जाएगी। अधिकतर पार्टियां अभी भी उम्‍मीदवारों पर विचार कर रहीं हैं। 2019 के आम चुनाव में राज्‍य में 65.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन कार्यालय सत्‍तर प्रतिशत मतदान के लक्ष्‍य को पार करने के लिए लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्‍य से खास अभियान ‘इस बार सत्‍तर पार’ चला रहा है।

राजधानी- चण्डीगढ़

राज्यपाल- बनवारीलाल पुरोहित

मुख्यमन्त्री-  भगवंत मान

9

जम्मू और कश्मीर की लड़कियों ने 'मेरा वोट मेरा गौरव' नाम की पहल शुरू की है|

लोगों को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित करने तथा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढाने के लिए जम्‍मू कश्‍मीर के रियासी जिले की कुछ लडकियों ने मेरा वोट मेरा गौरव नाम से नई पहल की है।  रियासी के जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष पॉल महाजन ने पहली बार वोट देने जा रही इन लडकियों के प्रयास की सराहना की है। दूरदर्शन ने इन लडकियों से बातचीत की।

10

भारत ने प्याज के निर्यात प्रतिबंध को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है|

दुनिया में प्याज के सबसे बड़े निर्यातक के रूप में, भारत वैश्विक प्याज की कीमतों को स्थिर करने और बांग्लादेश, मलेशिया, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात जैसे आयातक देशों की मांगों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निर्यात प्रतिबंध के अचानक विस्तार से व्यापारियों और आयातकों को वैकल्पिक स्रोत खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे कई देशों में कीमतें बढ़ गई हैं और आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई है। विस्तार के पीछे का तर्क अस्पष्ट बना हुआ है। जबकि निर्यात प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से स्थानीय प्याज की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है, प्रतिबंध को आगे बढ़ाने का सरकार का निर्णय बाजार की उम्मीदों के विपरीत है।

1

हर साल पर्पल डे ऑफ़ एपिलेप्सी 26 मार्च को मनाया जाता है|

तेजी से फैल रहे मिर्गी रोग के कारण हर साल 26 मार्च को पर्पल डे ऑफ एपिलेप्सी के रूप में मनाया जाता है।

2

दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सक्षम एप चुनाव आयोग ने लांच की है|

चुनाव आयोग ने दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए सक्षम ऐप लॉन्च किया, चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी मतदाताओं के वोट को सुनिश्चित कराने के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और 40 फीसदी दिव्यांगता वाले सभी व्यक्तियों को घर से मतदान कराने की घोषणा की है।

3

लुइस मोंटेनेग्रो को पुर्तगाल का प्रधानमंत्री नामित किया गया है|

पुर्तगाली राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने  लुइस मोंटेनेग्रो को नया प्रधान मंत्री नामित किया है.

राजधानी- लिस्बन

मुद्रा- यूरो (EUR)

4

ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री फॉर्मूला वन 2024 कार्लोस सैन्ज़ ने जीता|

फेरारी टीम के ड्राइवर कार्लोस सैन्ज़ ने को मेलबर्न में आयोजित ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री फॉर्मूला वन (एफ़1) रेस जीती। उनके फेरारी टीम के साथी चार्ल्स लेक्लर कार्लोस सैन्ज़ के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

5

UPSC के निदेशक के रूप में हंसा मिश्रा को नियुक्त किया गया है|

2010 बैच की भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (IA&AS) अधिकारी हंसा मिश्रा को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है| उन्हें पांच साल के लिए सेंट्रल स्टाफ़िंग स्कीम के तहत नियुक्त किया गया है| भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनुशंसित किया था.

6

Xiaomi ने अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन SU7 चीन में लांच किया है|

चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi 28 मार्च को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 को चीन में लॉन्च करेगी।

राजधानी- बीजिंग

मुद्रा- रेन्मिन्बी (युआन)

7

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मदरसा शिक्षा अधिनियम को रद्द किया है|

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मदरसा एजुकेशन एक्ट, 2004 को असंवैधानिक घोषित कर दिया है। 22 मार्च को कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा है कि उत्तर प्रदेश का मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है। कोर्ट ने कहा कि इस एक्ट का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है, जिसे कायम रखा जा सके।

8

गुजरात सरकार ने शिखा रिफार्म ऑनलाइन शिक्षण मंच लॉन्च किया है|

गुजरात के शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने  सूरत में ऑनलाइन शिक्षण मंच, शिखा रिफ़ॉर्म लॉन्च किया.शिक्षा के आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक अहम कदम बताया गया.

 राजधानी- गाँधीनगर

राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल

9

हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 में एशिया की बिलेनियर कैपिटल मुंबई बनी है|

मुंबई ने बीजिंग से एशिया की बिलेनियर कैपिटल होने का दर्जा छीन लिया है| हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 (Hurun Global Rich List) के अनुसार, मुंबई में इस समय 92 अरबपति रहते हैं. इतिहास में पहली बार मुंबई ने बीजिंग को पीछे छोड़ा है|

10

भारत की चंद्रयान 3 लैंडिंग साइट को दुनिया में शिव शक्ति स्थल नाम से जाना जायेगा|

भारत के चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के जिस स्थान पर साफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा था, उस स्थान को पूरी दुनिया अब 'शिव शक्ति स्थल' कहेगी। अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (आइएयू) ने इसके लिए मान्यता दे दी है।

1

गुलाल गोटा जयपुर शहर का पारंपरिक त्योहार है|

जयपुर, राजस्थान के कुछ हिस्सों में, 25 मार्च को एक अनोखी होली परंपरा “गुलाल गोटा” शुरू होती है। मणिहारों के नाम से जाने जाने वाले मुस्लिम लाख निर्माताओं द्वारा तैयार की गई यह परंपरा 400 साल पुरानी है, जिसे पूर्ववर्ती जयपुर शाही परिवार ने संजोया था। गुलाल गोटे एक सांस्कृतिक संलयन का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो क्षेत्र में समृद्ध विरासत और सांप्रदायिक सद्भाव को उजागर करते हैं।

2

भारत और मॉरिटानिया के बीच पहला विदेश कार्यालय परामर्श नौआकोट में आयोजित किया गया|

भारत और मॉरिटानिया के बीच पहला विदेश कार्यालय परामर्श नौआकोट में आयोजित किया गया था. इस दौरान, दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आपसी हित के व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की. मॉरिटानिया उन अफ़्रीकी देशों में से एक है जहां मलेरिया का संचरण जारी है| द्विपक्षीय व्यापार 2021-22 में 108 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2022-23 में 378 मिलियन डॉलर हो गया।

3

ऑस्ट्रेलिया की SSN-AUKUS पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक नए समझौते पर अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने हस्ताक्षर किए हैं|

अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया की SSN-AUKUS पनडुब्बियों के निर्माण के लिए एक नया समझौता किया है, जो रक्षा सहयोग में एक मील का पत्थर है। ASC और BAE सिस्टम्स खुफिया, निगरानी और समुद्र के अंदर युद्ध के लिए सुसज्जित पनडुब्बियों का निर्माण करेंगे। SSN-AUKUS औद्योगिक सहयोग बढ़ाएगा, सामूहिक क्षमता बढ़ाएगा और रक्षा क्षेत्रों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। AUKUS का लक्ष्य उत्पादन और रखरखाव क्षमताओं को सुनिश्चित करते हुए तीनों देशों में एक मजबूत पनडुब्बी औद्योगिक आधार को मजबूत करना है

4

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू और कश्मीर में स्थित है|

संरक्षण प्रयासों के बावजूद, कश्मीर का हंगुल हिरण, जिसे कश्मीर हिरण के रूप में भी जाना जाता है, विलुप्त होने का सामना कर रहा है। यह शर्मीली और संवेदनशील प्रजाति, यूरोपीय लाल हिरण की एकमात्र जीवित एशियाई उप-प्रजाति, जम्मू और कश्मीर का राज्य पशु है। कश्मीर की पहाड़ियों के लिए स्थानिक, विशेष रूप से दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान में, यह निवास स्थान के नुकसान और अवैध शिकार से ग्रस्त है। IUCN के अनुसार गंभीर रूप से लुप्तप्राय और CITES परिशिष्ट I में सूचीबद्ध, इसे लुप्त होने से बचाने के लिए तत्काल उपायों की आवश्यकता है।

5

जल संसाधन नियंत्रण पोर्टल लॉन्च करने वाला पहला राज्य राजस्थान है|

राजस्थान सूखे की भविष्यवाणी करने और पानी की उपलब्धता के आधार पर बेहतर जल प्रबंधन को सक्षम करने के लिए राज्य जल संसाधन सूचना प्रणाली नियंत्रण पोर्टल लॉन्च करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया। राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सिंचाई भवन, जयपुर, राजस्थान में आयोजित कार्यक्रम में इस पहल की लॉन्च की। यह पोर्टल राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के तहत जल संसाधन विभाग द्वारा विकसित किया गया था। अब पोर्टल के जरिए बांधों और नहरों के पानी का रियल टाइम डेटा आम जनता को मिल सकेगा।

राजधानी- जयपुर

राज्यपाल- कलराज मिश्रा

मुख्यमंत्री- श्री भजन लाल शर्मा

6

मेदिन पोया पर्व श्रीलंका से सम्बंधित है|

श्रीलंका में चल रहे मेदिन पोया पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो के श्री सम्बोधि महाविहार मंदिर में एक बौद्ध प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और समूचे भारत में स्थित, बौद्ध तीर्थ स्थलों की तस्वीरों को प्रदर्शित किया जा रहा है।श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त, संतोष झा इस अवसर पर मौजूद रहे।

राजधानी- श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी (विधायी) कोलंबो (कार्यकारी और न्यायिक)

मुद्रा- श्रीलंकाई रुपया

7

सर्वोच्च न्यायालय ने भ्रामक दावों के लिए पतंजलि आयुर्वेद कंपनी को चेतावनी दी है|

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने लोकप्रिय आयुर्वेदिक उत्पाद कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को अपने विज्ञापनों में व्याधियों के उपचार के संबंध में झूठे दावे करने के खिलाफ चेतावनी दी। औषधि और चमत्कारिक उपचार (आक्षेपणीय विज्ञापन) अधिनियम, 1954, औषधि विज्ञापनों को नियंत्रित करता है और कुछ चमत्कारिक उपचारों के प्रोत्साहन पर प्रतिबंध लगाता है। यह अधिनियम में सूचीबद्ध विशिष्ट व्याधियों के लिये औषधियों के उपयोग का प्रोत्साहन करने वाले और औषधि की प्रकृति अथवा प्रभावशीलता का अनुचित प्रतिनिधित्व करने वाले विज्ञापनों को प्रतिबंधित करता है। इसके अतिरिक्त यह उन्हीं व्याधियों के उपचार का दावा करने वाले चमत्कारिक उपचारों के विज्ञापन पर रोक लगाता है। अधिनियम के अनुसार तावीज़, मंत्र, कवच और किसी भी अन्य समान वस्तुओं के इस्तेमाल से व्याधियों के उपचार के लिये अलौकिक अथवा चमत्कारिक गुणों का दावा करना "चमत्कारिक उपचार" है।

8

सूरत डायमंड बोर्स ने अपना नया अध्यक्ष गोविंद ढोलकिया को नियुक्त किया है|

सूरत डायमंड बोर्स (एसडीबी) ने गुजरात से राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पिछले अध्यक्ष वल्लभभाई पटेल (लखानी) के अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई है।

9

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने थर्ड-पार्टी लाइसेंस Paytm को दिया है|

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में मल्टी-बैंक मॉडल के तहत थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के रूप में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस में भाग लेने के लिये Paytm के मालिक One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को मंज़ूरी दे दी है। एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक Paytm के लिये भुगतान प्रणाली प्रदाता (Payment System Provider- PSP) बैंकों के रूप में कार्य करेंगे। पहले, Paytm अपने स्वयं के भुगतान बैंक लाइसेंस के माध्यम से संचालित होता था। हालाँकि नियामक गैर-अनुपालन के कारण RBI ने Paytm पेमेंट्स बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए। TPAP ऐसी संस्थाएँ हैं जो ग्राहकों और व्यापारियों को एप्लीकेशन या प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़कर UPI भुगतान की सुविधा प्रदान करती हैं।

10

प्रतिवर्ष, गुलामी और ट्रान्सअटलांटिक स्लेव ट्रेड के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है|

25 मार्च को प्रतिवर्ष गुलामी और ट्रान्सअटलांटिक स्लेव ट्रेड के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Remembrance of the Victims of Slavery and the Transatlantic Slave Trade) मनाया जाता है। वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 25 मार्च को वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षण के लिए निर्धारित किया गया था। यह दिन उन लोगों को याद करता है, जो ‘ट्रान्सअटलांटिक दास व्यापार’ के कारण पीड़ित हुए और मर गए। इसे इतिहास में मानव अधिकारों का सबसे खराब उल्लंघन कहा गया है। ट्रान्सअटलांटिक दास व्यापार (Transatlantic Slave Trade) की स्थिति में, 400 वर्षों में 15 मिलियन पुरुष, महिलाएं और बच्चे इसके शिकार हुए थे। यह दिन नस्लवाद और पूर्वाग्रह के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर भी फोकस करता है।

1

प्रति वर्ष विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है|

प्रति वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया जाता है। इस अवसर पर, लोगों को मीठे जल के महत्व और टिकाऊ जल प्रबंधन तकनीकों की आवश्यकताओं के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। क्योंकि वर्तामान में जल की कमी एक वैश्विक चिंता बनी हुई है। इस वर्ष 2024 के लिए ‘विश्व जल दिवस’ का विषय 'शांति के लिए जल’ है।

2

वैश्विक असमानता पुरस्कार 2024 बीना अग्रवाल और जेम्स बॉयस ने जीता है|

बीना अग्रवाल और जेम्स बॉयस को साल 2024 का पहला वैश्विक असमानता अनुसंधान पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार वैश्विक असमानताओं को समझने में उनके योगदान के लिए दिया गया है. खासकर सामाजिक और पर्यावरणीय असमानताओं को समझने में उनके योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है. पुरस्कार विजेताओं को अपने काम का अवलोकन प्रस्तुत करने के लिए 2024 के पतन और वसंत में पेरिस में सम्मेलनों में आमंत्रित किया जाएगा. ये सम्मेलन साइंसेज पो की सामाजिक-पारिस्थितिक परिवर्तन (एसईटी) पहल के संयोजन में आयोजित किए जाएंगे|

3

9 वर्षों बाद चीन में विवाह दर बढ़ी है|

चीन में नई शादियों की संख्या एक साल पहले की तुलना में 2023 में 12.4% बढ़ गई, जो लगभग एक दशक से चली आ रही गिरावट के उलट है, क्योंकि कोविड के कारण अपने विवाह में देरी के बाद अधिक युवा शादी के बंधन में बंध गए। नागरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवविवाहितों की संख्या बढ़कर 7.7 मिलियन हो गई। यह 2022 की तुलना में 845,000 जोड़ों से अधिक है, लेकिन अभी भी 2013 में 13.5 मिलियन जोड़ों के शिखर से काफी नीचे है।

राजधानी- बीजिंग

राष्ट्रपति- शी जिनपिंग

मुद्रा- रेन्मिन्बी (युआन)

4

अमेरिका में पहली बार किसी जीवित व्यक्ति में सूअर की किडनी को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है|

अमेरिकी डॉक्टरों ने पहली बार किसी जीवित व्यक्ति में सूअर की किडनी को सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है. यह कारनामा 62 साल के मरीज़ रिचर्ड रिक स्लेमैन के शरीर में किया गया. मरीज़ की हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है.

 राजधानी-  वॉशिंगटन डी॰ सी॰

राष्ट्रपति-  जो बाइडेन

उपराष्ट्रपति-  कमला हैरिस

मुद्रा- यूएस डॉलर

5

अमेरिका ने एप्पल पर अविश्वास कानूनों के उल्लंघन का मुकदमा शुरू किया है|

अमेरिका ने एप्पल पर अविश्वास कानूनों का उल्लंघन करने का मुकदमा किया वाशिंगटन। दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी को एक बड़ा झटका देते हुए, राष्ट्रपति बिडेन के तहत अमेरिकी सरकार ने कथित तौर पर देश के एंटी-ट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन करने के लिए एप्पल के खिलाफ मुकदमा शुरू किया है।

6

यूरोपीय देश के पहले अश्वेत नेता वॉन गेथिंग बने हैं|

वॉन गेथिंग, जो वर्तमान में वेल्स के आर्थिक मंत्री के रूप में कार्यरत हैं, ने वेल्श लेबर पार्टी के नए नेता बनने के लिए जेरेमी माइल्स के खिलाफ करीबी चुनाव जीता है. यह जीत उन्हें वेल्स का नया प्रथम मंत्री बनाती है और उन्हें किसी यूरोपीय देश का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति के रूप में भी चिह्नित करती है।

7

यतनाम के राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया है|

वियतनामी राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने इस्तीफा दिया है.

राजधानी- हनोई

राष्ट्रपति-  वी वॉन थुआंग

मुद्रा- दोंग

8

प्रधानमंत्री मोदी को भूटान का सर्वोच्च सम्मान मिला है|

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान "ऑर्डर ऑफ़ द ड्रुक ग्यालपो" से नवाज़ा. विदेश मंत्रालय के अनुसार मोदी पहले विदेशी नेता है जिन्हें भूटान ने इस सम्मान से नवाज़ा है|

 राजधानी- थिम्पू

प्रधानमंत्री- लोत्य तहेरींग

9

भूषण गगरानी नए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है|

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भूषण गगरानी को मुंबई नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गगरानी को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का नया आयुक्त नियुक्त करने को कहा|

10

भारत और ब्राजील ने पहली 2+2 वार्ता न्यू दिल्ली में आयोजित की है|

भारत तथा ब्राज़ील ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करते हुए अपनी पहली '2+2' रक्षा और विदेश मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित की।

राजधानी-  ब्रासीलिया

राष्ट्रपति-  लुईज इनासियो लुला द सिल्वा

मुद्रा- ब्राजीलियाई रियल

1

भारत ने हैती देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया है|

भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि आज 12 भारतीयों को निकाला गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राजधानी- पोर्ट-औ-प्रिंस

2

सर्वोच्च न्यायालय परिसर में सुगम्यता हेल्प डेस्क का शुभारंभ डी. वाई. चंद्रचूड़ ने किया है|

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़ ने दिल्‍ली में सर्वोच्‍च न्‍यायालय परिसर में सुगम्यता हेल्‍प डेस्‍क का शुभारंभ किया। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह पहल न्यायमूर्ति रविन्द्र भट्ट की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट के साथ शुरू हुए मिशन के तहत है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि समिति ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय को विशेष आवश्यकता वाले लोगों के लिए सुगम्‍य बनाने के उद्देश्य से अनेक सुझाव दिए हैं। इनमें सिर्फ दिव्यांगजन नहीं, बल्कि वरिष्‍ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं और अन्य सभी ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें विशेष सहायता की जरूरत है।

3

सुरक्षा परिषद में सुधारों का विरोध करने वाले यूनाईटिंग फॉर कन्सेंसस मॉडल की आलोचना भारत ने की|

भारत ने सुरक्षा परिषद में सुधारों का विरोध करने वाले यूनाईटिंग फॉर कन्‍सेंसस (यूएफसी) मॉडल की आलोचना की है। भारत ने कहा कि इस मॉडल में अफ्रीका और ग्लोबल साउथ का प्रतिनिधित्व न होने और स्थाई सीटों में बदलाव न करने की नीति उचित नहीं है। संयुक्‍त राष्ट्र में भारत की स्‍थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि यह मॉडल अधिकांश सदस्य देशों के मत के विरुद्ध है, जो सुरक्षा परिषद की स्थाई और अस्थाई सीटों में विस्तार चाहते हैं। सुरक्षा परिषद में सुधारों के बारे में अन्‍तर्सरकारी संवाद बैठक में इटली द्वारा प्रस्तुत मॉडल पर उन्होंने कहा कि यूएफसी में 12 देश और दो पर्यवेक्षक देश हैं और उनका दृष्टिकोण संयुक्‍त राष्ट्र के अधिकांश सदस्य देशों के विपरीत है। सुश्री कम्‍बोज ने कहा कि सुरक्षा परिषद की स्‍थाई सीटों में अफ्रीका और ग्लोबल साउथ का समुचित प्रतिनिधित्व एक निर्विवाद लक्ष्य है। यूएफसी में अर्जेंटीना, कनाडा, कोलंबिया, कोस्टा रिका, इटली, माल्टा, मैक्सिको, पाकिस्तान, कोरिया गणराज्य, सैन मारिनो, स्पेन और तुर्किये शामिल हैं। स्थायी सदस्य चीन और इंडोनेशिया पर्यवेक्षक के रूप में समूह में भाग ले रहे हैं। यूएफसी समूह सुरक्षा परिषद में नए स्थायी सदस्य बनाए जाने का विरोध करता है। यूएफसी प्रारूप में 26 सीटों वाली एक सुरक्षा परिषद शामिल है, जिसमें केवल अस्थायी, निर्वाचित सदस्यों की वृद्धि होती है।  इसमें तत्काल पुनः चुनाव की संभावनाओं के साथ नौ नयी दीर्घकालिक सीटें बनाने का प्रस्ताव है।

4

2024 में लोकतंत्र शिखर सम्मेलन दक्षिण कोरिया में आयोजित हुआ|

लोकतंत्र के लिए तीसरा शिखर सम्मेलन, जो 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन द्वारा शुरू की गई पहल है, दक्षिण कोरिया के सियोल में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम की आलोचना अमेरिकी असाधारणता और दोहरे मानकों को बढ़ावा देने के लिए की गई है, मेजबान शहर में इसका सार्वजनिक विरोध हुआ। पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर आयोजित इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य लोकतंत्र के विचार को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना और फैलाना था। लोकतंत्र के लिए पहला शिखर सम्मेलन 2021 में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 100 भाग लेने वाली सरकारों ने लोकतंत्र के लिए प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने, मीडिया की स्वतंत्रता, प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग का मुकाबला करने और वित्तीय पारदर्शिता, लैंगिक समानता और कानून के शासन में सुधार सहित कई तरह के वितरण पर 750 से अधिक प्रतिबद्धताएँ की थीं।

राजधानी- सियोल

मुद्रा- कोरियाई गणराज्य जीता

5

त्रिपक्षीय अभ्यास आईएमटी ट्रिलैट 2024 भारत - मोज़ाम्बिक – तंजानिया देशों से सम्बंधित है

आईएनएस तिर और आईएनएस सुजाता भारत – मोजाम्बिक - तंजानिया (आईएमटी) ट्राई लेटरल (ट्रिलैट) अभ्यास के आगामी दूसरे संस्करण में भाग लेंगे। यह 21-29 मार्च 24 को होने वाला एक संयुक्त समुद्री अभ्यास है। आईएमटी ट्रिलैट का पहला अभ्यास 22 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें, तंजानिया और मोज़ाम्बिक की नौसेनाओं के साथ आईएनएस तरकश की भागीदारी हुई थी। अभ्यास के वर्तमान संस्करण की योजना दो चरणों में बनाई गई है। 21-24 मार्च 24 को निर्धारित बंदरगाह चरण के हिस्से के रूप में, नौसेना के जहाज तिर और सुजाता तंजानिया के ज़ंज़ीबार और मोज़ाम्बिक के मापुटो बंदरगाहों पर संबंधित नौसेनाओं के साथ सहभागी होंगे। यह चरण एक योजना सम्मेलन के साथ शुरू होगा जिसके बाद क्षति नियंत्रण, अग्निशमन, विजिट बोर्ड खोज और जब्ती प्रक्रियाओं, चिकित्सा व्याख्यान, आपदा निकासी और गोताखोरी संचालन जैसी संयुक्त बंदरगाह प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। अभ्यास का समुद्री चरण 24-27 मार्च 24 को होगा, जिसमें विषम खतरों का मुकाबला करने, विज़िट बोर्ड खोज और जब्ती प्रक्रियाओं, नौका संचालन, युद्धाभ्यास और फायरिंग अभ्यास के व्यावहारिक पहलुओं को शामिल किया जाएगा। समुद्री चरण के दौरान एक संयुक्त ईईजेड निगरानी की भी योजना बनाई गई है। यह अभ्यास नकाला (मोज़ाम्बिक) में संयुक्त विवरण के साथ समाप्त होगा।

6

अमेरिका ने प्रोजेक्ट JLOTS के माध्यम से गाज़ा को सहायता पहुँचाने की योजना बनाई है|

अमेरिका ने ज्वाइंट लॉजिस्टिक्स ओवर-द-शोर प्रोजेक्ट (JLOTS) के माध्यम से समुद्र में फ्लोटिंग डॉक से गाज़ा को सहायता पहुँचाने की योजना बनाई है। इसका लक्ष्य गाज़ा को प्रतिदिन 20 लाख तक की खाद्यान सहायता पहुँचाना है। JLOTS क्षमताओं का उपयोग समुद्र के द्वारा कार्गो परिवहन हेतु किया जाता है जब एक या अधिक बंदरगाह संचालित नहीं किये जा सकते हैं अथवा लोडिंग या अनलोडिंग के लिये उपलब्ध नहीं हैं। कुल मिलाकर, JLOTS प्रभावी आपदा प्रतिक्रिया तथा मानवीय सहायता वितरण की सुविधा हेतु बुनियादी ढाँचे, रसद, सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरणीय विचारों को एकीकृत करता है। इस परियोजना में दो मुख्य घटक शामिल होंगे, एक फ्लोटिंग डॉक एवं एक कॉजवे वाला लंबा घाट। फ्लोटिंग डॉक का निर्माण रोल-ऑन, रोल-ऑफ जहाज़ द्वारा साइट पर पहुँचाये गए स्टील घटकों का उपयोग करके किया जाएगा, यह एक प्रकार का कार्गो जहाज़ है जो भारी सामान को लोड करने एवं अनलोड करने हेतु एक महत्त्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। यह तट के किनारे से जुड़ेगा, जबकि डॉक को एक किलोमीटर दूर तक स्थापित किया जा सकता है। यह सेटअप सुनिश्चित करता है,कि सहायता ले जाने वाले जहाज़ किनारे के पास उथले जल में फँसने के जोखिम से बच सके।

राजधानी- वॉशिंगटन डी॰ सी॰

राष्ट्रपति जो- बाइडेन

उपराष्ट्रपति- कमला हैरिस

मुद्रा- यूएस डॉलर

7

. उमा रेले को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

मुंबई में नालंदा नृत्य कला महाविद्यालय की प्रतिष्ठित प्राचार्य डॉ. उमा रेले को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारतीय शास्त्रीय नृत्य, विशेष रूप से भरत नाट्यम के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए महाराष्ट्र के औद्योगिक मंत्री उदय सावंत और मंत्री दीपक वसंत केसरकर द्वारा प्रदान किया गया।

8

पंजाब के गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में ऐतिहासिक और पारंपरिक होला मोहल्ला शुरू हुआ है|

पंजाब में कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में ऐतिहासिक और पारंपरिक होला महल्ला शुरू हो गया है। इस अवसर पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी भी मौजूद रहे। होला महल्ला कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब में तीन-तीन दिन तक चलेगा।

राजधानी- चण्डीगढ़

राज्यपाल- बनवारीलाल पुरोहित

मुख्यमन्त्री-  भगवंत मान

9

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है|

प्रवर्तन निदेशालय- ईडी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने श्री केजरीवाल को उनके दिल्‍ली स्थित निवास से गिरफ्तार किया और अपने कार्यालय ले गई। इससे पहले कल शाम मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास स्थान पर पहुंची ईडी की टीम ने उनके आवास की तलाशी भी ली। श्री केजरीवाल को इस मामले में दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय द्वारा किसी तरह का संरक्षण दिए जाने से इंकार किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने श्री केजरीवाल का नाम दिल्‍ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में शामिल किया है और उन्हें एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए 9 समन भेजे थे। हालांकि श्री केजरीवाल ने सभी समन को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया तथा वे एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए।

10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान की राजकीय यात्रा पर हैं|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए। यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। वह भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति के अनुरूप है।

 राजधानी- थिम्पू

मुद्रा- नगुलतरूम

1

मानव तस्करी से निपटने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ समझौता किया है

मानव तस्करी से निपटने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ एक महत्‍वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोगात्मक प्रयास के माध्यम से, दोनों संगठनों ने भारतीय रेलवे नेटवर्क के भीतर महिला तस्करी की समस्याओं को प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आरपीएफ अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने और संवेदनशील बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय महिला आयोग और रेलवे सुरक्षा बल ने मिलकर पूरे भारत में मानव तस्करी से निपटने के प्रयासों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) की घोषणा की। यह विशेष रूप से भारतीय रेलवे के व्यापक नेटवर्क के भीतर मानव तस्करी के गंभीर मुद्दे से निपटने के लिए दोनों संगठनों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस पहल में चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए हैं, जिसमें बताया गया है कि तस्करी की शिकार 70 प्रतिशत महिलाएं हैं, ये इस स्थिति पर तत्‍काल कार्रवाई की मांग करती है। राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने 2 अप्रैल, 2022 को मानव तस्करी विरोधी सेल की स्थापना की। आयोग पहले से ही महिलाओं की तस्करी से निपटने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ काम कर रहा है।

2

वैश्विक जलवायु रिपोर्ट 2023 विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने जारी की है|

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने अपनी वैश्विक जलवायु रिपोर्ट 2023 जारी की, जिसमें पुष्टि की गई कि 2023 अब तक का सबसे गर्म वर्ष था। रिपोर्ट में विभिन्न जलवायु संकेतकों में खतरनाक रुझानों पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ ग्रीनहाउस गैस स्तर, सतह का तापमान, महासागर की गर्मी और अम्लता, समुद्र का जल स्तर बढ़ना, अंटार्कटिक समुद्री बर्फ का आवरण और ग्लेशियर का पीछे हटना शामिल है। वैश्विक तापमान : 2023 में वैश्विक औसत सतही तापमान पूर्व-औद्योगिक (1850-1900) औसत से 1.45 ± 0.12 °C अधिक था, जो इसे 174-वर्षीय अवलोकन रिकॉर्ड में सबसे गर्म वर्ष बनाता है। पिछले सबसे गर्म वर्ष 2016, जो 1.29 ± 0.12 °C और 2020 थे, जो 1850-1900 औसत से 1.27 ± 0.13 °C अधिक थे। सबसे गर्म दशक : 10-वर्ष का औसत (2014-2023) वैश्विक तापमान 1850-1900 के औसत से 1.20 ± 0.12 °C अधिक था, जिससे यह रिकॉर्ड पर सबसे गर्म 10-वर्ष की अवधि बन गई। रिकॉर्ड तोड़ने वाले महीने : वैश्विक स्तर पर, जून से दिसंबर तक हर महीना अपने-अपने हिसाब से रिकॉर्ड गर्म रहा।  सितंबर 2023 में पिछले वैश्विक रिकॉर्ड को बड़े अंतर (0.46 से 0.54 डिग्री सेल्सियस) से पार कर लिया गया।

3

मिनीरत्न कंपनी का दर्जा ग्रिड-इंडिया ने प्राप्‍त किया है|

ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (ग्रिड-इंडिया) ने मिनीरत्न श्रेणी-I केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) का दर्जा प्राप्त करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा प्रदत्‍त यह मान्यता देश के विद्युत परिदृश्य में ग्रिड-इंडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। 2009 में स्थापित, ग्रिड-इंडिया के पास भारतीय विद्युत प्रणाली के त्रुटिहीन और निर्बाध संचालन की देखरेख करने, क्षेत्रों के भीतर और उनके पार विद्युत शक्ति का कुशल हस्तांतरण सुनिश्चित करने, विश्वसनीयता, मितव्ययिता और स्थिरता पर ध्यान देने के साथ ही साथ पारदेशीय विद्युत विनिमय सुगम बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। यह किफायती और कुशल थोक विद्युत बाजारों को सुगम बनाता है और निपटान प्रणालियों का प्रबंधन करता है।

4

कृषि स्टार्टअप और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने हेतु 1,000 करोड़ रुपए का कोष नाबार्ड ने स्थापित किया है|

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) प्रौद्योगिकी-संचालित कृषि स्टार्टअप और ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देने हेतु 1,000 करोड़ रुपए का एक कोष स्थापित किया है। इसके अलावा 750 करोड़ रुपए अतिरिक्त नवोन्मेषी समाधानों को बढ़ावा देने हेतु आरंभिक निवेश के लिये अलग रखे गए हैं। इसका उद्देश्य कृषि वित्त पोषण को पारंपरिक किसानों से नवीन प्रौद्योगिकियों वाले नए अभिकर्त्ताओं तक पुनर्निर्देशित करना है, जिसका लक्ष्य उत्पादन ऋण से निवेश ऋण पर ध्यान केंद्रित करना है। कृषि स्टार्टअप, एक नवीन कंपनी अथवा व्यावसायिक उद्यम है जो कृषि क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करने एवं दक्षता में सुधार करने हेतु नवीन समाधान, प्रौद्योगिकी अथवा व्यवसाय मॉडल विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करता है।

5

चर्चा में रहा, DIANA कार्यक्रम नाटो से सम्बंधित है|

हाल ही में डिफेंस इनोवेशन एक्सेलेरेटर फॉर द नॉर्थ अटलांटिक (DIANA) पहल बोर्ड ने नागरिक और रक्षा दोनों उद्देश्यों हेतु प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा व्यवसाय विकास को बढ़ावा देने के मिशन के साथ फिनलैंड में एक एक्सेलरेटर एवं दो परीक्षण केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। डायना एक उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन द्वारा स्थापित संगठन है, जिसका उद्देश्य संपूर्ण गठबंधन में दोहरे उपयोग वाली नवाचार क्षमता में तीव्रता लाना है। यह कंपनियों को महत्त्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों के लिये गहन तकनीक विकसित करने हेतु संसाधन, नेटवर्क और मार्गदर्शन प्रदान करता है। सभी नाटो देश डायना के सदस्य हैं। डायना निदेशक मंडल शासन के लिये ज़िम्मेदार है और इसमें प्रत्येक सहयोगी देश के प्रतिनिधि शामिल हैं।

6

एलन मस्क ने अपने एआई चैटटूल ग्रोक चैटबॉट को ओपन सोर्स किया, ग्रोक xAI कंपनी से संबंधित है|

ग्रोक एक जनरेटिव एआई चैटबॉट है जिसे एलन मस्क द्वारा स्थापित xAI कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। xAI ने घोषणा की कि उसने ग्रोक को ओपन सोर्स बना दिया है, जो एक सप्ताह पहले मस्क द्वारा किए गए वादे को पूरा करता है। ग्रोक को ओपन सोर्स करने का निर्णय तब आया जब मस्क ने एक अन्य प्रमुख एआई कंपनी ओपनएआई के खिलाफ मुकदमा दायर किया, जिसमें उन पर पारदर्शिता और मानवता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी साझा करने के अपने संस्थापक मूल्यों से भटकने का आरोप लगाया गया।

7

निजी लॉन्चपैड से भारत का पहला अग्निबाण SOrTeD रॉकेट श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा|

अग्निकुल कॉसमॉस एक चेन्नई स्थित, IIT-मद्रास-इनक्यूबेटेड स्पेस स्टार्ट-अप है, जो 22 मार्च 2023 को एक निजी लॉन्चपैड से भारत का पहला रॉकेट लॉन्च करके इतिहास रचने के लिए तैयार है। कंपनी का पहला रॉकेट, जिसका नाम अग्निबाण सब ऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर (SOrTeD) है , आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। अग्निबाण SOrtED का शुभारंभ कई कारणों से महत्वपूर्ण है: यह किसी निजी लॉन्चपैड से भारत का पहला प्रक्षेपण होगा। यह भारत का पहला अर्ध-क्रायोजेनिक इंजन चालित रॉकेट प्रक्षेपण होगा। इसमें विश्व का पहला सिंगल पीस 3D प्रिंटेड इंजन होगा जिसे स्वदेशी तौर पर डिजाइन और निर्मित किया गया है।

8

आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों को डाक मतपत्र से वोट डालने के लिए निर्वाचन आयोग ने अधिसूचित किया है|

लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिये निर्वाचन आयोग ने आवश्यक सेवाओं में कार्यरत अनुपस्थित मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा के लिए विशेष श्रेणी अधिसूचित की है। सूची में मेट्रो, रेलवे, भारतीय संचार निगम लिमिटेड, बिजली और स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन सेवा, डाक-सेवा, विमानन, आपदा प्रबंधन विभाग और मीडिया के कर्मचारी शामिल हैं। आयोग ने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के अनुसार उचित विचार करने के बाद, आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों को डाक मतपत्र से वोट डालने के लिए अधिसूचित किया गया है।

9

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पुरुष एकल वर्ग की विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं|

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पुरुष एकल वर्ग की विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। फ्रेंच ओपन और प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन में लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन के बाद बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में यह उछाल आया है। लक्ष्य सेन दोनों टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इसके साथ ही सेन ने 2024 पेरिस ओलंपिक की दौड़ में जगह पक्की कर ली। पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने विश्व नंबर एक स्थान बरकरार रखा है। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी तीन स्थान चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी चार स्थान नीचे 26वें स्थान पर आ गई। एच.एस. प्रणय एक स्थान नीचे खिसक गए। पीवी सिंधु पिछले सप्ताह ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपन में 16वें राउंड की समाप्ति के बाद रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं।

10

अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 20 मार्च 2024 को मनाया गया|

20 मार्च को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) के रूप में मनाया जाता है। इस उत्सव के पीछे का विचार जीवन के प्रमुख घटकों के रूप में प्रसन्नता और भलाई के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष 2024 के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) की थीम ‘रीक्नेक्टिंग फॉर हैप्पीनेस बिल्डिंग रेसिलिएन्ट कम्यूनिटीज’ है।

1

झारखंड के राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्‍णन को तेलंगाना के राज्‍यपाल और पुडुचेरी के उप-राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है|

झारखंड के राज्‍यपाल सी.पी. राधाकृष्‍णन को तेलंगाना के राज्‍यपाल और पुडुचेरी के उप-राज्‍यपाल का अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा निवर्तमान राज्‍यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन का इस्‍तीफा स्‍वीकार किए जाने के बाद यह नियुक्ति की गई है। डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने तेलंगाना के राज्‍यपाल और पुद्दुचेरी के उप-राज्‍यपाल के पद से कल इस्‍तीफा दिया था। रिपोर्ट के अनुसार उनके तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

राजधानी- राँची

राज्यपाल- सीपी राधाकृष्णन

मुख्यमन्त्री-  चम्पई सोरेन

2

रूस में भारत के नए राजदूत विनय कुमार बनें हैं|

1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनय कुमार को रूस में भारत का नया राजदूत बनाया गया है। श्री विनय कुमार अभी म्यांमार में भारत के राजदूत हैं।

3

भारतीय नौसेना ने प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर के साथ समझौता किया है|

भारतीय नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता प्रौद्योगिकी विकास, नवोन्मेषी समाधान और संयुक्त तौर पर अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नौसेना मुख्यालय में मैटेरियल (डाकयार्ड और रिफिट) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल के श्रीनिवास और आईआईटी खड़गपुर में (अनुसंधान एवं विकास) डीन प्रोफेसर (सुश्री) रिंतु बनर्जी ने आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रो. वीरेन्द्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस रणनीतिक सहयोग के तहत भारतीय नौसेना और आईआईटी खड़गपुर की टीमें संयुक्त अनुसंधान एवं विकास पहलों पर ध्यान केन्द्रित करेंगी। इस समझौता ज्ञापन के लिए समन्वय का काम आईएनएस शिवाजी, लोनावाला द्वारा किया जायेगा।

4

सार्वजनिक स्वास्थ्य स्कूलों की वैश्विक रैंकिंग में दूसरा स्थान पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) को प्राप्त किया है|

सार्वजनिक स्वास्थ्य के स्कूलों की शुरुआती रैंकिंग में, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) ने लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के बाद विश्व स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग इंटरनेशनल जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित 'सार्वजनिक स्वास्थ्य के स्कूलों की रैंकिंग के लिये एक नया मॉडल: सार्वजनिक स्वास्थ्य अकादमिक रैंकिंग' शीर्षक वाली रिपोर्ट का हिस्सा है। इस परियोजना का उद्देश्य अकादमिक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय ग्रंथ सूची विश्वविद्यालय रैंकिंग प्रणाली बनाना है। PHFI को वर्ष 2006 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा लॉन्च किया गया था। यह एक सार्वजनिक-निजी पहल है जिसमें भारतीय तथा अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविद, सरकारें, एजेंसियाँ ​​एवं नागरिक समाज समूह शामिल होते हैं।

5

राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का क्रियान्वयन किया है|

भारतीय वायु सेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों ने 18 मार्च, 2024 को आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में अडांकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 16 को हवाई पट्टी की तरह इस्तेमाल करते हुए एक आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) ऑपरेशन को पूरा किया है। इस प्रक्रिया के दौरान सुखोई एसयू-30 और हॉक जैसे लड़ाकू विमानों ने सफलतापूर्वक ओवरशूट किया। इसके बाद एएन-32 तथा डोर्नियर परिवहन विमान राजमार्ग पर उतरे और फिर उन्होंने इसी पट्टी से उड़ान भरी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान जटिल बहुआयामी गतिविधियों के संचालन के लिए भारतीय वायु सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), जिला प्रशासन, राज्य पुलिस तथा अन्य नागरिक एजेंसियों के बीच उच्च स्तर के तालमेल व संपर्क-सुविधा का प्रदर्शन किया गया। इससे पहले, इस तरह की गतिविधि का आयोजन 29 दिसंबर, 2022 को किया गया था।

6

पांडवुला गुट्टा को तेलंगाना की एकमात्र भू-विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया है|

डवुला गुट्टा, हिमालय पर्वत से पहले का एक प्राचीन भू-वैज्ञानिक आकृति है, जिसे आधिकारिक तौर पर तेलंगाना में एकमात्र भू-विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा, राजस्थान सरकार बाराँ ज़िले में रामगढ़ क्रेटर को भू-विरासत स्थल के रूप में नामित करती है। यह मान्यता क्षेत्र की भू-वैज्ञानिक विरासत को संरक्षित करने में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है। राजस्थान के रामगढ़ क्रेटर की उत्पत्ति लगभग 165 मिलियन वर्ष पूर्व एक उल्का प्रभाव के कारण हुई थी। 3 किलोमीटर व्यास के साथ यह क्रेटर आवश्यक पारिस्थितिकी तंत्र सुविधा प्रदान करता है जो संबद्ध क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन और जैवविविधता में योगदान देता है। वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत रामगढ़ संरक्षण रिज़र्व के रूप में मान्यता प्राप्त, रामगढ़ क्रेटर को इसकी अद्वितीय पारिस्थितिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिये संरक्षित किया गया है।

राजधानी- हैदराबाद

राज्यपाल- डॉ.तमिलिसाई सौन्दर्यराजन

मुख्यमंत्री- अनुमुला रेवंत रेड्डी

7

‘नो योर कैंडिडेट’ ऐप चुनाव आयोग ने लॉन्च की है|

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ‘नो योर कैंडिडेट’ (केवाईसी) नामक एक नया मोबाइल एप्लिकेशन पेश किया। यह ऐप मतदाताओं को यह पता लगाने में सक्षम करेगा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में किसी चुनावी उम्मीदवार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

8

भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स और जलीय केंद्रों का उद्घाटन नवीन पटनायक ने किया है|

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स स्टेडियम और इनडोर जलीय केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर में एक नये इनडोर डाइविंग सेंटर की आधारशिला भी रखी.पटनायक के अनुसार, नई इनडोर सुविधाएं एथलीटों को मौसम संबंधी गड़बड़ी के डर के बिना पूरे साल प्रशिक्षण लेने में मदद करेंगी।

9

संजय मुखर्जी पश्चिम बंगाल के नए पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक बनें हैं|

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस ऑफिसर संजय मुखर्जी पश्चिम बंगाल के नए पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक होंगे। निर्वाचन आयोग ने इस पद पर कार्यरत राजीव कुमार का स्थानांतरण करने के बाद आई पी एस विवेक सहाय को नियुक्त किया था। इससे पहले संजय मुखर्जी अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग में कार्यरत थे।

राजधानी- कोलकता

राज्यपाल- सी वी आनंदबोस

मुख्यमंत्री- ममता बनर्जी

10

विशिष्ट तकनीकी यूनिट ‘सिग्नल्स टेक्नोलाजी एवेल्यूशन एंड एडाप्शन ग्रुप’ (एसटीईएजी) का गठन भारतीय सेना ने किया है|

भारतीय सेना ने एक विशिष्ट तकनीकी यूनिट ‘सिग्नल्स टेक्नोलाजी एवेल्यूशन एंड एडाप्शन ग्रुप’ (एसटीईएजी) का गठन किया है जो डिफेंस एप्लीकेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 5जी, 6जी जैसी भविष्य की संचार तकनीकों, मशीन लर्निंग, क्वांटम टेक्नोलाजी इत्यादि के शोध एवं विकास पर काम करेगी। उल्लेखनीय है कि सैन्य अभियानों के लिए संचार एक महत्वपूर्ण घटक है। युद्ध क्षेत्र के लिए तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकियों में जिस पक्ष के पास संचार की बेहतर तकनीक और सूचनाओं को साझा करने के लिए विभिन्न घटकों को जोड़ने की क्षमता होगी, उसे अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त हासिल होगी।

1

आई क्‍यू ए आई आर की रिपोर्ट के अनुसार, विश्व का सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी शहर नई दिल्ली है|

2018 के बाद नई दिल्ली को लगातार चौथे वर्ष विश्व का सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी शहर का दर्जा मिला है। स्विस संगठन आई क्‍यू ए आई आर ने अपनी हाल की रिपोर्ट में कहा है कि नई दिल्‍ली की वायु गुणवत्‍ता 2023 में सबसे खराब श्रेणी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्‍ली में हवा का पी एम टू प्‍वाइंट फाइव स्‍तर 2022 के प्रति घनमीटर 89 दशमलव एक माइक्रोग्राम से बिगडकर 2023 में 92 दशमलव सात माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर हो गया था। बिहार का बेगुसराय विश्‍व का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा है। हवा का औसत वार्षिक पी एम टू प्‍वाइंट फाइव प्रति घनमीटर 54 दशमलव चार माइक्रोग्राम स्‍तर के साथ भारत में बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान के बाद तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्‍ता थी। इस रिपोर्ट में अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है कि भारत में सौ करोड लोगों ने पी एम टू प्‍वाइंट फाइव हवा के स्‍तर का अनुभव किया। यह विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन द्वारा निर्धारित किये गये वार्षिक प्रति घनमीटर पांच माइक्रोग्राम हवा के स्‍तर से अधिक था।

2

वर्ष 2023 के लिए सरस्‍वती सम्‍मान प्रभा वर्मा को प्रदान किया|

मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के लिए सरस्‍वती सम्‍मान प्रदान किया जाएगा। उन्‍हें यह सम्‍मान काव्‍य संग्रह रूद्र सात्विकम और 2013 से 2022 के दौरान साहित्‍य में योगदान के लिए दिया जाएगा। इसके तहत प्रशस्ति पत्र, मां सरस्‍वती का प्रतीक चिन्‍ह और 15 लाख रूपये दिए जाते हैं। रूद्र सात्विकम प्रभा वर्मा का काव्‍य संग्रह है जो 2022 में प्रकाशित हुआ था। काव्‍यात्‍मक शैली में लिखे इस उपन्‍यास में सत्‍ता और राजनीति, व्‍यक्ति और राज्‍य, कला और सत्‍ता के बीच संघर्ष को अनूठे ढंग से प्रस्‍तुत किया गया है। केके बिड़ला फाउंडेशन, जो एक साहित्यिक और सांस्कृतिक संगठन है, ने साहित्य के क्षेत्र में तीन पुरस्कारों की स्थापना की है, जिनमें सरस्वती सम्मान, व्यास सम्मान (हिंदी के लिए), और बिहारी पुरस्कार (राजस्थान के हिंदी और राजस्थानी लेखकों के लिए) शामिल हैं।

3

केन्द्र सरकार ने अवैध गतिविधियां रोकथाम अधिकरण के गठन में नीना बंसल कृष्‍णा को शामिल किया गया है|

इस अधिकरण में दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय की न्‍यायाधीश नीना बंसल कृष्‍णा शामिल की गई हैं। केन्द्र सरकार ने अवैध गतिविधियां रोकथाम अधिकरण का गठन किया है। यह अधिकरण इस बात का निर्णय करेगा कि मुस्लिम कांफ्रेंस जम्‍मू एंड कश्‍मीर – भट्ट गुट और मुस्लिम कांफ्रेंस जम्‍मू एंड कश्‍मीर – सुमजी गुट को गैर कानूनी संगठन घोषित करने के लिए पर्याप्त कारण हैं या नहीं। इस अधिकरण में दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय की न्‍यायाधीश नीना बंसल कृष्‍णा शामिल की गई हैं। केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने इन दोनों संगठनों पर पिछले महीने गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। मंत्रालय ने बताया कि यह संगठन गैर-कानूनी गतिविधियों में लिप्‍त है और जम्‍मू-कश्‍मीर को भारत से अलग करने के लिए आतंकी गतिविधियों की सहायता कर रहे हैं।

4

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24’ शुरू हुआ है|

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सैन्‍य अभ्‍यास ‘टाइगर ट्राइंफ़ –24’ शुरू हो गया है। दोनो देशों के बीच स्थापित एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सैन्‍य अभ्यास भागीदारी के अनुरूप यह सैन्य अभ्यास 18 से 31 मार्च 24 तक पूर्वी समुद्र तट पर होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट के साथ जहाज, भारतीय नौसेना के विमान, भारतीय थलसेना के जवान और वाहन त‍था भारतीय वायुसेना के विमान और हेलीकॉप्टर के साथ-साथ रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (आरएएमटी) इस सैन्‍य अभ्यास में भाग लेंगे।

5

एशिया के पहले सशस्‍त्र बल चिकित्‍सा महाविद्यालय पुणे को प्रशस्ति पत्र अनिल चौहान ने प्रदान किया है|

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सशस्‍त्र बल चिकित्‍सा महाविद्यालय पुणे को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पहली जुलाई 2022 से 30 जून 2023 के दौरान अनुकरणीय प्रतिबद्धता और सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। सशस्‍त्र बल चिकित्‍सा महाविद्यालय के निदेशक और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नरेन्‍द्र कोतवाल के साथ सूबेदार मेजर आर के सिंह ने जनरल चौहान से यह प्रमाण पत्र प्राप्‍त किया। इस अवसर पर सशस्‍त्र बल के सेवारत और सेवानिवृत पदाधिकारी भी मौजूद थे। सशस्‍त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय किसी भी देश के सशस्‍त्र बल द्वारा स्थापित एशिया का पहला चिकित्सा महाविद्यालय है। यह निरंतर भारत के तीन शीर्ष चिकित्सा महाविद्यालयों में शामिल रहा है।

6

संगीत कलानिधि पुरस्कार से टी.एम. कृष्णा को सम्मानित किया गया है|

कर्नाटक संगीत में जाति और लिंग राजनीति के बारे में पारंपरिक विचारों को चुनौती देने के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध कर्नाटक शास्त्रीय गायक थोदुर मदाबुसी कृष्णा को मद्रास संगीत अकादमी द्वारा प्रतिष्ठित संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार कृष्णा की शक्तिशाली आवाज, परंपरा के प्रति प्रतिबद्धता, संगीत के प्रति खोजपूर्ण दृष्टिकोण और सामाजिक सुधार के लिए एक उपकरण के रूप में संगीत के उपयोग को मान्यता देता है। टीएम कृष्णा ने छोटी उम्र में ही अपनी संगीत यात्रा शुरू कर दी थी। 12 साल की उम्र में, कृष्णा ने मद्रास संगीत अकादमी में अपना पहला संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

7

विवेक सहाय को पश्चिम-बंगाल राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है|

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विवेक सहाय को पश्चिम-बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने राज्‍य सरकार से राजीव कुमार को पुलिस महानिदेशक पद से हटाने को कहा था। राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्‍ट्रानिक्‍स विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

राजधानी- कोलकता

राज्यपाल- सी वी आनंदबोस

मुख्यमंत्री- ममता बनर्जी

8

यूरोपीय संघ ने मिस्र के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी समझौते की घोषणा की है|

यूरोपीय संघ ने मिस्र के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी समझौते की घोषणा की है, जिससे उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र के साथ ब्लॉक के रिश्ते में सुधार हुआ है और मिस्र की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था का समर्थन करने और साझा चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक पर्याप्त फंडिंग पैकेज का अनावरण किया गया है। काहिरा में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान अनावरण किए गए इस समझौते में नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार, सुरक्षा और प्रवासन प्रवाह के प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। साझेदारी के केंद्र में अगले तीन वर्षों में कुल €7.4 बिलियन का एक व्यापक फंडिंग पैकेज है।

राजधानी- काहिरा

राष्ट्रपति-  अब्देल फतेह अल-सिसी

9

गुजरात के राजकोट में “सागर परिक्रमा” नामक पुस्तक का विमोचन परषोत्तम रूपाला ने किया|

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला ने गुजरात के राजकोट में इंजीनियरिंग एसोसिएशन में “सागर परिक्रमा” नामक पुस्तक और वीडियो का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री, डॉ. संजीव कुमार बालियान, डॉ. एल. मुरुगन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पुस्तक का उद्देश्य सागर परिक्रमा यात्रा का विवरण देना है, जिसमें समुद्री मार्ग, सांस्कृतिक और भौगोलिक अन्वेषण और यात्रा के सभी 12 चरणों के उल्लेखनीय प्रभावों जैसे विविध तत्वों को शामिल किया गया है। इसमें सात अध्याय हैं जिनमें सागर परिक्रमा की उत्पत्ति, पश्चिमी और पूर्वी तटों के साथ यात्रा का अवलोकन और मुख्य बातें शामिल हैं।

10

इंडियन वेल्स टेनिस 1000 के क्रमशः पुरुष और महिला का खिताब कार्लोस अलकराज और इगा स्विएटेक ने जीता|

विश्व के नंबर दो पुरुष टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अलकराज और विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक ने इंडियन वेल्स 1000 के क्रमशः पुरुष और महिला खिताब जीते। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अलकराज ने इंडियन वेल्स एटीपी मास्टर 1000 खिताब के फाइनल में रूसी टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को हराया। यह फ़ाइनल मैच 17 मार्च 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में इंडियन वेल्स में खेला गया था। विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्विएटेक ने ग्रीस की मारिया सककारी को हराकर अपना दूसरा इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए खिताब जीता।

1

निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय दिव्यांग आईकन शीतल देवी को घोषित किया है|

निर्वाचन आयोग ने दिव्‍यांग तीरंदाज और अर्जुन पुरस्‍कार से सम्मानित शीतल देवी को राष्‍ट्रीय दिव्यांग आईकन घोषित किया है। दिल्‍ली में आयोजित भारतीय बधिर क्रिकेट संघ की टीम और दिल्‍ली तथा जिला क्रिकेट संघ की टीम के बीच आयोजित नुमाइशी मैच के बाद इस आशय की घोषणा की गई। निर्वाचन आयोग ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सौजन्‍य से ये मैच आयोजित किया था। इसका उद्देश्‍य मतदाताओं में शिक्षा और समावेश को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार और अन्‍य दो आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू उपस्थित थे। इसी अवसर पर निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग खिलाडियों और वरिष्‍ठ मतदाताओं के लिए मतदाता दिशा निर्देश पुस्तिका का भी विमोचन किया।

2

स्‍टार्टअप महाकुंभ नई दिल्ली में शुरू हुआ है|

स्‍टार्टअप महाकुंभ नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। यह कार्यक्रम 20 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में विभिन्न स्‍टार्टअप के अलग-अलग पवेलियन होंगे, जिनमें एआई, बीटूबी, एग्रीटेक, डीपटेक, क्‍लाईमेट टेक, गेमिंग, ई-स्‍पोर्ट्स, फिनटेक जैसे अनेक विशेष पवेलियन शामिल होंगे। इस महाकुंभ का उद्देश्य पूंजीपतियों और निवेशकों को भारतीय व्‍यापार के साथ जोड़ना है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग- डीपीआईआईटी के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप तंत्र का देश है और नए स्टार्टअप की इस सूची में प्रतिदिन बड़ी संख्या में वृद्धि हो रही है। श्री पियूष गोयल जी ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने की उम्‍मीद है।

3

नाइजर अफ्रीकी देश ने अमरीका के साथ अपना सैन्‍य समझौता तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया है|

अफ्रीकी देश नाइजर ने अमरीका के साथ अपना सैन्‍य समझौता तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह घोषणा शनिवार को की गई। अफ्रीकी मामलों के अमरीका के सहायक विदेश मंत्री मोली फी और अमरीका-अफ्रीका कमान प्रमुख जनरल माइकल लांगले के नेतृत्‍व में अमरीका के वरिष्ठ अधिकारिओं एक प्रतिनिधि मंडल इस सप्‍ताह के शुरु में नाइजर की यात्रा पर आया था। नाइजर सरकार के एक प्रवक्‍ता ने स्‍थानीय टेलीविजन पर कहा कि अमरीकी प्रतिनिध‍ि मंडल ने कू‍टनीतिक नियमों का पालन नहीं किया। उन्‍होंने प्रतिनिधि मंडल के सदस्‍यों के बारे में नाइजर सरकार को सूचना नहीं दी और न ही एजेन्‍डा और आगमन की तिथि के बारे में अवगत कराया था।पश्चिमी और उत्‍तरी अफ्रीकी देशों के साथ अमरीका के संबंधों में नाइजर एक प्रमुख राष्‍ट्र है।

राजधानी- नियामे

राष्ट्रपति -मोहम्मद बाज़ूम

प्रधानमंत्री-  ब्रिझी राफिनी

मुद्रा -CFA franc

4

सैन्य अभ्यास लमितिये-2024 के दसवें संस्करण का आयोजन भारत और सेशेल्स के बीच होगा|

भारतीय सेना की टुकड़ी भारतीय सेना और सेशेल्स रक्षा बलों (एसडीएफ) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास लमितिये-2024 के दसवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स के लिए रवाना हुई। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 18-27 मार्च 2024 तक सेशेल्स में आयोजित किया जाएगा। क्रियोल भाषा में 'लमितिये' का अर्थ है 'मित्रता'। यह एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है और वर्ष 2001 से इसका आयोजन सेशेल्स में किया जा रहा है। भारतीय गोरखा राइफल्स और सेशेल्स रक्षा बल (एसडीएफ) प्रत्येक से 45 कर्मी सैन्य अभ्यास में भाग लेंगे।

5

व्लादिमीर पुतिन रूस के 5वें कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति बनें हैं|

रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने पांचवें कार्यकाल के लिए हुए राष्‍ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। श्री पुतिन ने इसे देश का उनमें विश्‍वास और आशा का प्रतीक बताते हुए अपने पूर्वनिर्धारित चुनावी जीत का स्‍वागत किया है। अस्सी प्रतिशत प्रांतों के मतों की गिनती में उन्‍हें 87 प्रतिशत मत मिले हैं। इसके साथ वे और छह वर्ष के कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति होंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि अन्‍य उम्‍मीदवारों को 5 प्रतिशत से भी कम मत मिले हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव में कम्‍युनिस्‍ट उम्‍मीदवार निकोलाई खारितोनोव दूसरे स्‍थान और नए उम्‍मीदवार व्‍लादिस्‍लाव दावानकोव तीसरे स्‍थान पर रहे।

राजधानी- मास्को

राष्ट्रपति-  व्लादिमीर पुतिन

मुद्रा- रूबल

6

5-13 अप्रैल के बीच स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन मेघालय में होगा|

मेघालय के प्रसिद्ध स्ट्रॉबेरी फल की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य का परिवहन, कृषि और किसान कल्याण विभाग साझा रूप से 5 से 13 अप्रैल के बीच स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन करेगा। स्ट्रॉबेरी एक मीठा और रसीला फल है, जो अपने विशेष स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को स्ट्रॉबेरी की बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। राज्य के बागवानी विभाग ने विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए हैं। राज्य में स्ट्रॉबेरी की फसल रोपण का मौसम शुरू हो चुका है।

राजधानी- शिलांग

राज्यपाल- फागु चौहान

मुख्यमंत्री- कॉनराड संगमा

7

आईआईटी दिल्ली ने इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ सहयोग की घोषणा की है|

आईआईटी दिल्ली ने हाल ही में इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ सहयोग की घोषणा की, जो व्यावहारिक अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईआईटी दिल्ली के एक आधिकारिक बयान में जोर दिया गया यह साझेदारी, भारत में कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के प्रति आईएआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका लक्ष्य संयुक्त परियोजनाओं, प्रशिक्षण पहल और अनुसंधान परामर्श के माध्यम से नवाचार और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देना है।

8

आरबीआई ने निर्देशों का पालन न करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया व बंधन बैंक पर जुर्माना लगाया है|

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केंद्रीय बैंक द्वारा जारी कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया पर ₹1.40 करोड़ का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने जमा पर ब्याज दर से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए बंधन बैंक पर ₹29.55 लाख का मौद्रिक जुर्माना भी लगाया है।

9

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने वित्त वर्ष 2025 में GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7% किया है|

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत का इकोनॉमिक ग्रोथ अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। फिच ने कहा कि भारत की आर्थिक ग्रोथ को मजबूत घरेलू मांग और निवेश में बढ़ोतरी से सपोर्ट मिलेगा। रेटिंग एजेंसी ने 2024 के अंत तक रिटेल महंगाई गिरकर 4% तक आने का भी अनुमान लगाया है। फिच को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जुलाई से दिसंबर के बीच रेपो रेट में 0.5% की कटौती कर सकता है।

10

एथलीट गुलवीर सिंह ने कैलिफॉर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में पुरुषों की दस हज़ार मीटर दौड़ स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया|

एथलीट गुलवीर सिंह ने कैलिफॉर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में, पुरुषों की दस हज़ार मीटर दौड़ स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने यह दौड़ 27 मिनट और 41 दशमलव आठ-एक सेकेंड में पूरी की। गुलवीर ने 20 सेकेंड कम लेते हुए 16 वर्ष पुराना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ दिया। हालांकि, 41 सेकेंड अधिक लेने के कारण वे पेरिस ओलिंपिक में जगह बनाने में चूक गए। पेरिस ओलिम्पिक में प्रवेश के लिए यह दौड़ 27 मिनट में पूरी की जानी थी।

1

चर्चा में रही 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2024' वी-डेम इंस्टीट्यूट द्वारा जारी की गई है|

वी-डेम संस्थान द्वारा जारी 'डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2024' की रिपोर्ट में भारत को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता से जुड़े कई मेट्रिक्स पर डाउनग्रेड किया गया है.डेम इंस्टीट्यूट दुनिया भर में लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर नज़र रखता है. वी-डेम इंस्टीट्यूट (वेरायटीज़ ऑफ डेमोक्रेसी) की स्थापना 2014 में स्टाफ़न लिंडबर्ग द्वारा की गई थी. स्टाफ़न लिंडबर्ग एक स्वीडिश राजनीतिक विशेषज्ञ हैं.

2

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जे-पाल के साथ समझौता किया है|

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब (J-PAL), दक्षिण एशिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. जे-पाल ग्रामीण गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर लाने के लिए समावेशी विकास पर एक नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्य करेगा. J-PAL एक वैश्विक अनुसंधान केंद्र है जो गरीबी से जुड़े मुद्दों पर काम करता है|

3

भारत सरकार ने भारत में फिनटेक इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए एडीबी के साथ एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है|

भारत सरकार और एडीबी ने भारत में फिनटेक इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए 23 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है. इसके तहत फिनटेक शिक्षा को मजबूत करने, स्टार्ट-अप सफलता दर को बढ़ावा देने और फिनटेक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक संस्थान (आईएफआई) की स्थापना की जाएगी|

4

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बी साईराम बने है|

बी साईराम कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक) नियुक्त किये गए हैं. साईराम के पास कोयला क्षेत्र में 33 वर्षों की सेवा का अनुभव है|

5

रणजी ट्रॉफी 2024 का ख़िताब मुंबई ने जीता|

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024 जीत ली. मुंबई ने 8 साल बाद रणजी खिताब जीता है. इसके साथ ही मुंबई ने प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में अपना 42वां खिताब भी जीता. रहाणे रणजी ट्रॉफी जीतने वाले मुंबई के 26वें कप्तान भी बन गए है|

6

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष 15 मार्च मनाया जाता है|

उपभोक्ता अधिकारों के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है. इस दिन, लोग उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा करने वाले उपायों पर चर्चा करते है. यह राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस से अलग है|

7

प्रधान मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में मिशन पाम ऑयल के तहत पहली ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल का उद्घाटन किया है|

प्रधान मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में मिशन पाम ऑयल के तहत पहली ऑयल पाम प्रोसेसिंग मिल का उद्घाटन किया। 2021 में लॉन्च किए गए, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल पाम (NMEO-OP) का उद्देश्य ऑयल पाम की खेती और कच्चे पाम तेल उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह योजना उत्तर पूर्व और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2025-26 तक पाम तेल क्षेत्र और उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि का लक्ष्य रखती है।

राजधानी- ईटानगर

राज्यपाल- कैवल्य त्रिविक्रम परनाईक

मुख्यमंत्री - पेमा खांडू

8

भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स और जलीय केंद्र का उद्घाटन भुवनेश्वर में किया गया|

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में भारत के पहले इनडोर एथलेटिक्स और जलीय केंद्रों का उद्घाटन किया और एक इनडोर डाइविंग सेंटर की आधारशिला रखी। 120 करोड़ रुपये की लागत वाले इस स्टेडियम में कोचिंग सुविधाओं, चिकित्सा देखभाल और एक पेंट्री के साथ 120 एथलीटों को रहने की सुविधा है।

9

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी को चुना गया है|

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है. इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. सैनी साल 2014 में नारायणगढ़ से विधायक चुने गए थे. वह साल 2016 में खट्टर कैबिनेट में शामिल हुए थे. साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र सांसद बने थे|

10

भारतीय पैरालंपिक समिति के नए अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया बनें हैं|

देवेंद्र झाझरिया को भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है. झाझरिया दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं.उन्होंने पैरालंपिक में दो स्वर्ण और एक रजत सहित तीन पदक हासिल किए हैं|

1

FSSAI ने देश की 100 जेलों को 'ईट राइट कैंपस' के रूप में प्रमाणित किया है|

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने देश भर की लगभग 100 जेलों को 'ईट राइट कैंपस' के रूप में प्रमाणित किया है। यह विभिन्न परिसरों में सुरक्षित और स्वस्थ खाने की आदतों को बढ़ावा देने के लक्ष्य में एफएसएसएआई की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल एफएसएसएआई के ईट राइट इंडिया आंदोलन के अंतर्गत आती है और इसका उद्देश्य जेलों सहित विभिन्न कार्यस्थलों और संस्थानों में सुरक्षित, स्वस्थ और दीर्घकालिक खाद्य पदार्थ को प्रोत्साहित करना है। इस पहल में भारत की कुछ प्रमुख जेलों की भागीदारी और प्रमाणीकरण देखा गया। इनमें तिहाड़ जेल (दिल्ली), सेंट्रल जेल गया (बिहार), आधुनिक सेंट्रल जेल (पंजाब), सेंट्रल जेल रीवा (मध्य प्रदेश) जैसे प्रमुख जेलों के साथ-साथ अनेक जिला और मंडल जेल शामिल हैं। प्रमाणित जेलों की सबसे अधिक संख्या उत्तर प्रदेश से थी, इसके बाद पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश थे।

2

NHAI ने बिना मोटर वाले दो और तीन-पहिया वाहनों को द्वारका एक्सप्रेसवे का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया है|

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बिना मोटर वाले दो और तीन-पहिया वाहनों को द्वारका एक्सप्रेसवे का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि तेज गति वाले वाहनों की आवाजाही से धीमी गति के वाहनों को खतरा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंधित वाहन एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस लेन का उपयोग कर सकते हैं।

3

केंद्र सरकार ने एशियाई विकास बैंक के साथ गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में दो करोड़ 30 लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए|

केंद्र सरकार और एशियाई विकास बैंक ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में दो करोड 30 लाख डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते का उद्देश्य भारत में फिनटेक व्‍यवस्‍था को मजबूत करना है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना, फिनटेक शिक्षा को मजबूत करने, स्टार्ट-अप सफलता दर को बढ़ावा देने और फिनटेक अनुसंधान तथा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय फिनटेक संस्थान की स्थापना करेगी। इससे नई और हरित प्रौद्योगिकियों में रोजगार के अवसर, कार्यबल प्रतिस्पर्धा और उत्पादकता में वृद्धि होगी।

4

भारत ने अहमदाबाद में गतिशीलता में सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक के साथ 18 अरब 10 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए|

भारत ने अहमदाबाद में शहरी रहने की क्षमता और गतिशीलता में सुधार के लिए एशियाई विकास बैंक-एडीबी के साथ 18 अरब 10 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए। यह ऋण ग्रामीण से शहरी यानी पेरी-शहरी क्षेत्र में विकास को वित्तपोषित करेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अहमदाबाद पेरी-अर्बन लिवेबिलिटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत 166 किलोमीटर का जल वितरण नेटवर्क, 126 किलोमीटर का जलवायु-अनुकूल तूफानी जल निकासी, 300 किलोमीटर का सीवरेज सिस्टम और चार सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना अहमदाबाद के उप-शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए मौजूदा सरदार पटेल रिंग रोड के साथ 10 जंक्शन सुधारों में भी सहयोग करेगी। पेरी-अर्बन परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से औद्योगिक उपयोग के लिए उपचारित सीवेज के पुनर्चक्रण के विकास में सहायता करेगी। मंत्रालय ने कहा कि इससे शहरी गरीबों, महिलाओं और प्रवासी श्रमिकों को बेहतर शहरी सेवाओं और शहरी प्रशासन के माध्यम से लाभ होगा।

5

भारत और ब्राजील के बीच पहला राजनीतिक और सैन्‍य संवाद नई दिल्‍ली में आयोजित हुआ|

भारत और ब्राजील के बीच पहला राजनीतिक और सैन्‍य संवाद नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि बैठक के दौरान रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, महत्‍वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी, आतंकवाद विरोधी और क्षेत्रीय, बहुपक्षीय तथा आपसी हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की ओर से विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव जीवी श्रीनिवास और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव विश्वेश नेगी ने वार्ता की सह-अध्यक्षता की। ब्राजील की ओर से विदेश मंत्रालय में निदेशक मार्सेलो कैमारा और रक्षा मंत्रालय के रियर एडमिरल फर्नांडो डी लुका मार्केस डी ओलिविएरा ने संवाद में भाग लिया।

राजधानी-  ब्रासीलिया

मुद्रा- ब्राजीलियाई रियल

6

भारत और सिंगापुर ने कानून और विवाद समाधान के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता किया|

भारत और सिंगापुर ने विधि एवं विवाद समाधान के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग से संबंधित एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय पक्ष की ओर से भारत सरकार के विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल और सिंगापुर पक्ष की ओर से सिंगापुर सरकार के संस्कृति, समुदाय एवं युवा मंत्री तथा द्वितीय विधि मंत्री श्री एडविन टोंग के बीच हुई एक वर्चुअल बैठक में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक विवाद समाधान; संबंधित देशों में मजबूत वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र को बढ़ावा देने व समझौता ज्ञापन के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए संयुक्त सलाहकार समिति की स्थापना से संबंधित मामले जैसे साझा हित के क्षेत्रों में आगे सहयोग करने से संबंधित है।

राजधानी- सिंगापुर नगर ‘

राष्ट्रपति-  सेल्लपन रामनाथन

प्रधानमंत्री- ली शियन लोंग

7

नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 972 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की|

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 972 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गडकरी ने कहा कि 31 प्रमुख जिला सड़कों और राज्य के राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए यह राशि स्‍वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि सेतु बंधन योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों में सडक निर्माण कार्य के लिए 384 करोड़ 56 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

राजधानी- जयपुर

राज्यपाल- कलराज मिश्रा

मुख्यमंत्री- श्री भजन लाल शर्मा

8

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्‍लील सामग्रियों वाले 18 ओटीटी मंचों को ब्‍लॉक किया है|

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अश्‍लील सामग्रियों वाले 18 ओटीटी मंचों को ब्‍लॉक कर दिया है। इनमें ड्रीम्स फिल्म्स, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, प्राइम प्ले और अनकट अड्डा शामिल हैं। इन मंचों के साथ जुड़े 19 वेबसाइटों, 10 ऐप्‍स और 57 सोशल मीडिया खातों पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय मीडिया तथा मनोरंजन, महिलाओं और बच्‍चों के अधिकारों से संबंधित डोमेन विशेषज्ञ और अन्‍य मंत्रालयों के परामर्श से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम- 2000 के प्रावधानों के अंतर्गत लिया गया है।

9

भारतीय स्टेट बैंक ने चुनावी बॉड डेटा निर्वाचन आयोग को उपलब्‍ध कराया है|

भारतीय स्‍टेट बैंक ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देशों के अनुपालन में इस महीने की 12 तारीख को चुनावी बॉड डेटा निर्वाचन आयोग को उपलब्‍ध कराया था। निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉड से संबंधित डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। भारतीय स्‍टेट बैंक ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देशों के अनुपालन में इस महीने की 12 तारीख को चुनावी बॉड डेटा निर्वाचन आयोग को उपलब्‍ध कराया था। ये डेटा वेबसाईट www.eci.gov.in/candidate-politicalparty पर उपलब्‍ध है।

10

दिल्ली में सिख समुदाय के लिए कौशल विकास, नेतृत्व, उद्यमिता प्रोत्साहन और शिक्षा कार्यक्रम शुरू हुआ है|

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति इरानी ने दिल्ली में सिख समुदाय के लिए कौशल विकास, नेतृत्व, उद्यमिता प्रोत्साहन और शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के माध्यम से प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन, पीएम विकास योजना के अन्‍तर्गत स्‍वीकृति दी गई है। इसका लक्ष्‍य 10 हजार युवा और महिलाएं हैं और रोजगार प्राप्‍त करने के लिए आधुनिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा, सिख कारीगरों को प्रोत्‍साहन देगा, महिलाओं के नेतृत्व और उद्यमशीलता को बढ़ावा देगा और स्कूल छोड़ने वाली छात्राओं को शिक्षा प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भाषा का बुनियादी ज्ञान प्रदान करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत खालसा महाविद्यालय में अत्याधुनिक गुरुमुखी लिपि शिक्षण केंद्र स्‍थापित किया जायेगा।

1

चर्चा में रही 'टोंकिन की खाड़ी' विवाद चीन और वियतनाम के बीच है|

टोंकिन की खाड़ी, दक्षिण चीन सागर में चीन और वियतनाम के बीच समुद्री सीमांकन के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है. 2004 में सीमाओं का रेखांकन करने वाले समझौते के बावजूद, अस्पष्टता के कारण समुद्री विवाद कायम रहे. चीन  ने टोंकिन की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक नई क्षेत्रीय बेसलाइन घोषित की है, जो वियतनाम के साथ साझा क्षेत्र है, जिससे संभावित क्षेत्रीय विवादों पर चिंताएं बढ़ गई हैं

2

श्रीनिवासन स्वामी को आईएए गोल्डन कंपास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

मार्च 2024 में, इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (आईएए) ने श्रीनिवासन स्वामी को आईएए गोल्डन कम्पास अवॉर्ड से सम्मानित किया.यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने मार्केटिंग, विज्ञापन, और मीडिया के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है.श्रीनिवासन स्वामी, आरके स्वामी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. उन्हें सुंदर स्वामी के नाम से भी जाना जाता है.श्रीनिवासन स्वामी को यह पुरस्कार मलेशिया के पेनांग में आयोजित 45वें आईएए विश्व कांग्रेस में मिला.पेनांग के गवर्नर तुन अहमद फ़ूज़ी अब्दुल रज़ाक ने उन्हें यह पुरस्कार दिया.

3

बिजली विभाग की डिस्कॉम की एकीकृत रेटिंग में शीर्ष स्थान महाराष्ट्र को मिला है|

बिजली मंत्रालय ने  डिस्कॉम की एकीकृत रेटिंग के 12वें संस्करण की घोषणा की. इस रेटिंग में अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई को लगातार दूसरे साल भारत की 55 बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) में शीर्ष स्थान मिला है. इस  रेटिंग में शीर्ष पांच स्थान ये रहे:

अदानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल)

टोरेंट पावर सूरत

टोरेंट पावर अहमदाबाद

दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (डीजीवीसीएल)

उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (यूजीवीसीएल)

राजधानियाँ-  मुंबई

राज्यपाल- रमेश बैस

मुख्यमंत्री- एकनाथ शिंदे

4

महिला वैज्ञानिक और फैकल्टी की सहायता के लिए SheRNI का उद्घाटन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) दवारा किया गया किया|

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क (INFLIBNET) केंद्र ने एक अभूतपूर्व पहल का अनावरण किया, जिसे ‘शी रिसर्च नेटवर्क इन इंडिया’ (SheRNI) के रूप में जाना जाता है।इस पहल का उद्देश्य महिला वैज्ञानिकों का समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करके विज्ञान के क्षेत्र में लैंगिक असमानता को दूर करना है।

5

धूम्रपान निषेध दिवस 13 मार्च को मनाया गया|

धूम्रपान निषेध दिवस हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है.साल 2024 में यह दिवस 13 मार्च को मनाया गया. इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में बताना और धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करना है. साल 2024 की थीम बच्चों को तंबाकू प्रोडक्ट्स से बचाना है.

6

पहला प्राइवेट रॉकेट काइरोस जापान में ब्लास्ट हुआ है|

जापान की प्राइवेट स्पेस कंपनी स्पेस वन ने 13 मार्च, 2024 को अपना पहला प्राइवेट रॉकेट काइरोस लॉन्च किया. यह रॉकेट लॉन्चिंग के कुछ ही सेकंड में ब्लास्ट हो गया. काइरोस रॉकेट को पश्चिमी जापान के वाकायामा प्रांत स्थित लॉन्चिंग स्टेशन से लॉन्च किया गया था. काइरोस रॉकेट 18 मीटर (60 फ़ुट) लंबा ठोस-ईंधन वाला रॉकेट था. यह एक छोटे सरकारी टेस्ट सैटेलाइट को लेकर जापानी कंपनी के लॉन्च पैड से रवाना हुआ था.

राजधानी- टोक्यो

मुद्रा- जापानी येन

7

बृजेश कुमार सिंह को इंडियन बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है|

केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह (Brajesh Kumar Singh) को तीन साल के लिए इंडियन बैंक का कार्यकारी निदेशक बनाया है।"

8

चीन, ईरान और रूस ने ओमान की खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है|

चीन, ईरान, और रूस ने ओमान की खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है. इस अभ्यास का नाम "समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2024" है. यह अभ्यास 15 से 19 मार्च तक चलेगा. चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस अभ्यास से भाग लेने वाले देशों की नौसेनाओं के बीच व्यावहारिक सहयोग मज़बूत होगा. चीन, ईरान, और रूस की नौसेनाओं ने हाल के वर्षों में पांचवां आम सैन्य अभ्यास किया है. पिछले साल भी इन देशों ने ओमान की खाड़ी में संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास किया था.

राजधानी- मास्को

राष्ट्रपति-  व्लादिमीर पुतिन

मुद्रा- रूबल

9

'प्रोमिसिंग इन्वेस्टर ऑफ द ईयर 2024' पुरस्कार सचिन सालुंखे को सम्मानित किया गया है|

सचिन सालुंखे को 'प्रोमिसिंग इन्वेस्टर ऑफ़ द ईयर 2024' का पुरस्कार मिला है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन्हें यह पुरस्कार दिया. यह पुरस्कार 13 मार्च, 2024 को डबलट्री बाय हिल्टन में आयोजित गोवा इन्वेस्टमेंट एंड बिज़नेस समिट में दिया गया.

10

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल ने सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को मान्यता दी है|

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने 12 मार्च, 2024 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को आगमन के समय सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में मान्यता दी.एसीआई ने तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को वैश्विक स्तर पर आगमन के लिए सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में पुरस्कृत किया.इससे पहले, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को यूनेस्को के प्रिक्स वर्सेल्स 2023 की घोषणा में 'दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डे' के रूप में मान्यता दी गई थी. साथ ही, इसे 'इंटीरियर 2023 के लिए विश्व विशेष पुरस्कार' भी मिला था.

1

प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला गुजरात में रखी है|

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दहेज में पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी और गुजरात के अहमदाबाद से 50 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र राष्ट्र को समर्पित किए। श्री मोदी ने दहेज में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले पेट्रोनेट एलएनजी के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह देश में हाइड्रोजन उत्पादन और पॉलीप्रोपाइलीन की मांग को बढ़ावा देने में मदद करेगा। भारत की युवा आबादी के बारे में दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्घाटन कार्य युवाओं के वर्तमान के लिए हैं और आज के शिलान्यास कार्यक्रम उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देते हैं।

राजधानी- गाँधीनगर

राज्यपाल- आचार्य देवव्रत

मुख्यमंत्री- भूपेंद्रभाई पटेल

2

सिपरी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश भारत बन गया है| सिपरी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश भारत बन गया है|

स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत दुनिया का शीर्ष हथियार आयातक देश बन गया है। 2014-2018 से 2019-2023 के बीच भारत के हथियार आयात में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। सिपरी की रिपोर्ट के अनुसार, अभी भी रूस भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता देश बना हुआ है। हालांकि 1960-64 के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से कम रही है।भारत ने कुल हथियार आयात में से 36 प्रतिशत हथियार रूस से प्राप्त किए हैं। सिपरी रिपोर्ट के अनुसार, 2019-23 में यूरोपीय देशों के द्वारा आयात किए गए कुल हथियारों में से लगभग 55% हथियारों की आपूर्ति अमेरिका ने की। जापान के हथियार आयात में 155 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि दक्षिण कोरिया के हथियार आयात में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि चीन के द्वारा किये गए हथियारों के आयात में 44 प्रतिशत की कमी आई है।

3

डॉ. जितेंद्र सिंह ने 'कॉमन फ़ेलोशिप पोर्टल' लॉन्च किया है|Who

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आवेदकों और विभिन्न फेलोशिप योजनाओं के बीच एक एकल इंटरफेस 'कॉमन फेलोशिप पोर्टल' लॉन्च किया।यह पोर्टल इच्छुक छात्रों और स्टार्टअप्स की ऊर्जा एवं समय की बचत करने के साथ ही आवेदन करने में आसानी लाएगा, जिससे आवेदन पत्र जमा करने से लेकर चयन तक की प्रक्रिया सरल और सुव्यवस्थित हो जाएगी। आवेदक पोर्टल पर अपनी प्रोफ़ाइल बना सकते हैं और विभिन्न अनुप्रयोगों को स्वत: भरने के लिए एक ही जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। इस प्रकार, यह पोर्टल एक माउस के क्लिक पर एक ही स्थान पर पूरी जानकारी प्राप्त करने और आवेदन जमा करने से उनके समय और ऊर्जा को कम करके सभी आवेदकों की सहायता करेगा।

4

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ समझौता किया है|

ग्रामीण विकास में तकनीकी प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अनुप्रयोगों में अपनी साझेदारी को औपचारिक रूप देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर एमओआरडी के संयुक्त सचिव श्री अमित कटारिया और आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर मनबेंद्र सहारिया ने हस्ताक्षर किए।

5

भारत के लोकपाल में अध्यक्ष सहित नौ सदस्य होते हैं|

भारत के लोकपाल में एक अध्यक्ष और आठ सदस्य होते हैं. इनमें से आधे सदस्य न्यायिक होते हैं. सदस्यों का कार्यकाल पांच साल या 70 साल की उम्र तक होता है. लोकपाल एक बहु-सदस्यीय निकाय है.लोकपाल का अध्यक्ष भारत का पूर्व मुख्य न्यायाधीश या सुप्रीम कोर्ट का मौजूदा या पूर्व न्यायाधीश हो सकता है.अध्यक्ष के अलावा, लोकपाल में चार न्यायिक और चार गैर-न्यायिक सदस्य होते हैं. लोकपाल के 50% सदस्य एससी/एसटी/ओबीसी, अल्पसंख्यकों और महिलाओं से होते हैं.भारत के लोकपाल के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति श्री अजय माणिकराव खानविलकर ने नई दिल्ली स्थित भारत के लोकपाल परिसर में आयोजित एक समारोह में श्री न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी , श्री न्यायमूर्ति संजय यादव को न्यायिक सदस्य औरश्री सुशील चन्द्र को भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में पद की शपथ दिलाई। तीन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ, भारत के लोकपाल कार्यालय में अब अध्यक्ष सहित नौ सदस्यों की पूर्णक्षमता उपलब्ध हो गई है।

6

क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई91 ने पहली उड़ान गोवा से लक्षद्वीप तक भरी|

केंद्रीय नागर विमानन व इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने एक क्षेत्रीय एयरलाइन सेवा फ्लाई91 का उद्घाटन किया और गोवा में मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमओपीए) तथा लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप समूह के बीच पहली उड़ान सेवा को झंडी दिखाई। एयरलाइंस ने यह जानकारी दी है कि चरणबद्ध तरीके से गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और बेंगलुरु, हैदराबाद, जलगांव, अगत्ती, पुणे, नांदेड़ तथा बेंगलुरु, हैदराबाद एवं पुणे से सिंधुदुर्ग, जलगांव, नांदेड़ व गोवा के बीच निर्धारित उड़ानें 18 मार्च 2024 से संचालित होंगी। इस अवसर पर फ्लाई91 के अध्यक्ष श्री हर्ष राघवन, नागर विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री असंगबा चुबा और भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण तथा नागर विमानन मंत्रालय के कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

7

सऊदी अरब ने दुनिया की पहली 3D-प्रिंटेड मस्जिद बनाई गई|

दुनिया की पहली 3D-प्रिंटेड मस्जिद सऊदी अरब में बनाई गई. एक अभूतपूर्व उपलब्धि में, जेद्दा ने हाल ही में 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके निर्मित दुनिया की पहली मस्जिद के उद्घाटन का जश्न मनाया । जेद्दा के अल-जवाहरा उपनगर में स्थित मस्जिद का नाम दिवंगत अब्दुलअज़ीज़ अब्दुल्ला शरबतली के नाम पर रखा गया है।नवोन्वेषी मस्जिद नेशनल हाउसिंग कंपनी के पोर्टफोलियो का हिस्सा है और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं की उपस्थिति में इसका अनावरण किया गया।फुरसान रियल एस्टेट के प्रमुख अब्दुलवाहेद ने 5,600 वर्ग मीटर की मस्जिद के निर्माण का नेतृत्व किया, जिसमें 3D प्रिंटिंग प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध चीनी निर्माता गुआनली के अत्याधुनिक 3D प्रिंटर का उपयोग किया गया।

8

चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दिया है|

भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं. इसके अलावा, अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल भी चुनाव आयुक्त हैं. घटनाओं के एक आश्चर्यजनक मोड़ में, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की अपेक्षित घोषणा से कुछ दिन पहले  अपना इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे से भारत के चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली और गोयल के फैसले के पीछे के कारणों पर सवाल खड़े हो गए हैं।उनका कार्यकाल 5 दिसंबर, 2027 तक था और अगले साल फरवरी में मौजूदा राजीव कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद वह मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) बन जाते।

9

मालदीव ने चीन के साथ एक सैन्य सहायता समझोता किया है

मालदीव ने हाल ही में चीन के साथ एक सैन्य सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दोनों देशों के बीच राजनयिक और सैन्य संबंधों में एक महत्वपूर्ण विकास है। इस नए हस्ताक्षरित समझौते के तहत, मालदीव को चीन की सेना से मुफ्त “गैर-घातक” सैन्य उपकरण और प्रशिक्षण प्राप्त होगा। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, जिन्हें व्यापक रूप से चीन समर्थक नेता के रूप में देखा जाता है, ने इस बात पर जोर दिया है कि यह समझौता हिंद महासागर द्वीप राष्ट्र की स्वतंत्रता और स्वायत्तता को और मजबूत करेगा।

10

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम राज्य के रंगपो में पहले रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखी|

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रंगपो में सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन की आधारशिला रखी। प्रधान मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि स्टेशन का डिज़ाइन हिमालयी राज्य की समृद्ध संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरणा लेगा। रंगपो रेलवे स्टेशन लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2,000 से अधिक रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है, जिसका अनावरण प्रधान मंत्री ने किया था।

 

राजधानी- गंगटोक(गङ्गटोक)

राज्यपाल- गंगा प्रसाद

मुख्यमंत्री- प्रेम सिंह तमांग

1

भारत ने यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के साथ व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत ने नई दिल्ली में यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ - ईएफटीए के साथ व्यापार और आर्थिक भागीदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में ये हस्‍ताक्षर किये गये। इस अवसर पर श्री गोयल ने कहा कि इस समझौते के तहत यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देश भारत में सौ अरब डॉलर का निवेश करेंगे। इससे रोजगार के कई अवसर सृजित होंगे। इन देशों में आइसलैंड, लिसटेन्सटाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

2

RBI ने पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए इंफीबीम एवेन्यूज मंजूरी दी है

भारत की अग्रणी एआई-संचालित फिनटेक कंपनी और इस क्षेत्र में देश की पहली सूचीबद्ध इकाई इंफीबीम एवेन्यूज ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है 4 मार्च को, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने प्रसिद्ध भुगतान गेटवे ब्रांड, सीसीएवन्यू के तहत भुगतान एग्रीगेटर के रूप में कार्य करने के लिए इंफीबीम एवेन्यू को अंतिम प्राधिकरण प्रदान किया।

3

नमस्ते योजना, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की पहल है|

नमस्ते योजना, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की एक संयुक्त पहल का उद्देश्य खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कार्यों में सफाई कर्मचारियों की मैन्युअल भागीदारी को खत्म करना है। एनएसकेएफडीसी द्वारा तीन वर्षों के लिए कार्यान्वित यह योजना 349.73 करोड़ के बजट के साथ श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देती है।

4

SAP भारतीय उपमहाद्वीप का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनीष प्रसाद को नियुक्त किया गया है|

जर्मन प्रौद्योगिकी दिग्गज SAP ने भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन किया है। कुलमीत बावा के स्थान पर मनीष प्रसाद को इस क्षेत्र का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष और एमडी कुलमीत बावा ने वैश्विक ग्राहकों के लिए एसएपी बिजनेस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म (एसएपी बीटीपी) के विकास और अपनाने के लिए वैश्विक भूमिका निभाई है।

5

यूबीएस ने वित्तीय वर्ष 2025 और 2026 के लिए भारत की वास्तविक GDP वृद्धि में क्रमशः 7% और 6.8% का अनुमान लगाया है|

यूबीएस (यूनिअन बैंक ऑफ स्विट्जरलैण्ड)  को वित्तीय वर्ष 2025 और 2026 के लिए भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में क्रमशः 7% और 6.8% की अनुमानित दर का अनुमान है। इसके बावजूद, भारत को सबसे तेजी से बढ़ती वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने की उम्मीद है। रिपोर्ट में चक्रीय सुधार और संरचनात्मक सुधारों द्वारा संचालित, वित्तीय वर्ष 2024 की पहली तीन तिमाहियों में विकास की गति जारी रहने पर प्रकाश डाला गया है।

6

जेम्स वेब टेलीस्कोप ने सबसे पुराने मृत आकाशगंगा का पता लगाया है|

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने हाल ही में सबसे पुरानी ज्ञात मृत आकाशगंगा (डेड गैलेक्सी) को कैप्चर करके ब्रह्मांड के इतिहास संबंधी रोचक अंतर्दृष्टि को उजागर किया है, जिससे लगभग 13 अरब वर्ष पूर्व अथवा ब्रह्मांड का निर्माण करने वाली बिग बैंग घटना के 700 मिलियन वर्ष बाद, तारे का बनना बंद हो गया था। इस मृत आकाशगंगा में 30 से 90 मिलियन वर्षों के बीच तारे के निर्माण की एक लघु किंतु तीव्र अवधि थी, JWST के अवलोकन से पूर्व 10 से 20 मिलियन वर्षों के बीच तारे का निर्माण अचानक बंद हो गया। इसका द्रव्यमान छोटे मैगेलैनिक बादल के बराबर है, जो मिल्की वे आकाशगंगा के निकट स्थित एक ड्वार्फ गैलेक्सी है। अवलोकनों से पता चलता है कि प्रारंभिक ब्रह्मांड में प्रचुर मात्रा में गैस क्लाउड की टकराहट से तारा निर्माण में मदद मिली, लेकिन सुपरमैसिव ब्लैक होल या गैस की कमी जैसे आंतरिक कारकों ने इस प्रक्रिया को धीमा किया होगा। पुनः पूर्ति की कमी के परिणामस्वरूप गैसों में कमी हो सकती है, जिससे आकाशगंगाएँ तारा-निर्माण से सुप्त अवस्था में परिवर्तित हो सकती हैं।प्रारंभिक ब्रह्मांड की गतिशील प्रकृति मृत आकाशगंगाओं के संभावित कायाकल्प का संकेत देती है, जिस पर और भी खोज किया जाना शेष है।

7

77वां संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट सेना जीता |

सेना ने 77वां संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है। अरुणाचल प्रदेश के पापम पारे जिले के गोल्‍डन जुबली स्टेडियम में हुए फाइनल में सेना ने गोवा को 1-0 से हराया। विजयी गोल सेना के शफील पीपी ने किया।सेना के गोलकीपर सयाद-बिन-अब्‍दुल-कादिर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।संतोष ट्रॉफ़ी की शुरुआत 1941 में हुई थी. यह ट्रॉफ़ी, भारतीय फ़ुटबॉल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, संतोष के सर मन्मथ नाथ रॉय चौधरी और सर सतीश चंद्र चौधरी ने अखिल भारतीय फ़ुटबॉल महासंघ को दान की थी.2018 तक, यह टूर्नामेंट एक व्यक्तिगत प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाता था. साल 2021 के बाद से, एआईएफ़एफ़ ने इसे विभिन्न आयु समूहों की क्षेत्रीय टीमों के लिए राष्ट्रीय फ़ुटबॉल चैंपियनशिप के पुरुष सीनियर स्तर के रूप में पुनः ब्रांडेड किया. संतोष ट्रॉफ़ी एक भारतीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट है. इसमें देश के राज्यों के साथ-साथ कुछ सरकारी संस्थान भी हिस्सा लेते हैं.

8

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मॉरीशस देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मॉरीशस पहुंचीं।राष्ट्रपति का राजधानी पोर्ट लुइस पहुंचने पर औपचारिक स्वागत किया गया।मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्‍नाथ ने राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत किया। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति के राजकीय निवास पर मॉरिशस के राष्‍ट्रपति पृथ्‍वीराजसिंह रूपुन के साथ बैठक की। वे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस समारोह में भारतीय नौसेना का एक दल भी हिस्सा लेगा, जिसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन पोत- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी शामिल होंगे।

राजधानी - पोर्ट लुई

  मुद्रा-  मॉरिशियाई रुपया

9

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में एक हजार नमो ड्रोन दीदियों को सौंपे|

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कोई भी देश महिला शक्ति की गरिमा को बढ़ाकर और उनके लिए नए अवसर सृजित करके ही आगे बढ़ सकता है।श्री मोदी ने नई दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एक हजार नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन सौंपे। मध्‍य प्रदेश में एक सौ दो ड्रोन दीदियों ने एकसाथ ड्रोन उडाकर नया रिकार्ड बनाया है। यह कार्यक्रम राष्‍ट्रीय दलहन अनुसंधान केन्‍द्र संस्‍थान फंदा में आयोजित हुआ। सभी ड्रोन दीदियों को भोपाल में ड्रोन उडाने का प्रशिक्षण दिया गया था।

10

नागरिकता संशोधन अधिनियम के अनुसार अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान देश के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता मिल सकेगी|

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नागरिकता (संशोधन) नियम, 2024, नागरिकता संशोधन अधिनियम -2019 के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाएगा। केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को लागू करने की घोषणा की। यह भारतीय जनता पार्टी के वर्ष 2019 के चुनाव घोषणा पत्र का अभिन्‍न हिस्‍सा था। नागरिकता संशोधन अधिनियम अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के प्रवासियों को नागरिकता के लिए पात्र बनाने का प्रयास है।इससे प्रता‍डित लोगों के लिए भारत में नागरिकता पाने का मार्ग प्रशस्त होगा।नागरिकता संशोधन अधिनियम को 12 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रपति ने स्‍वीकृति प्रदान की थी।

1

दुनिया की सबसे लंबी दो लेन वाली 'सेला सुरंग' अरुणाचल प्रदेश बनायी गई है

 

दुनिया की सबसे लंबी दो लेन वाली सुरंग अरुणाचल प्रदेश में बनी सेला सुरंग है. यह सुरंग 13,000 फ़ीट की ऊंचाई पर है. सेला सुरंग, असम के गुवाहाटी और अरुणाचल प्रदेश के तवांग के बीच हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 09 मार्च, 2024 को ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में विकसित भारत - विकसित पूर्वोत्तर कार्यक्रम के दौरान सेला सुरंग परियोजना को वर्चुअल तरीके से राष्ट्र को समर्पित किया। असम में तेजपुर को अरुणाचल प्रदेश में पश्चिम कामेंग जिले के तवांग से जोड़ने वाली सड़क पर 13,000 फीट की ऊंचाई पर इस सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने किया है। कुल 825 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सुरंग बालीपारा - चारिद्वार - तवांग रोड पर सेला दर्रे के पार तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, सशस्त्र बलों की तैयारियों को मजबूती देगी और सीमा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ाएगी। इस सेला सुरंग का निर्माण नई ऑस्ट्रियाई सुरंग विधि का उपयोग करके किया गया है और इसमें उच्चतम मानकों की सुरक्षा विशेषताएं शामिल हैं। यह परियोजना न केवल क्षेत्र में तेज़ और अधिक कुशल परिवहन मार्ग प्रदान करेगी बल्कि देश के लिए रणनीतिक महत्व की भी है। इस सुरंग की आधारशिला 09 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी और इसका निर्माण कार्य 01 अप्रैल, 2019 को शुरू हुआ था।

2

प्रधानमंत्री मोदी ने 2,880 मेगावाट की दिबांग बहुउद्देशीय जलविद्युत परियोजना की आधारशिला अरुणाचल प्रदेश रखी है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में “विकासशील भारत विकास पूर्वोत्तर कार्यक्रम” में अरुणाचल प्रदेश की निचली दिबांग घाटी जिले में एनएचपीसी लिमिटेड की 2,880 मेगावाट की दिबांग बहुउद्देशीय जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में लगभग 55,600 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।इन विकास परियोजनाओं में अन्य के अलावा रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, सीमा अवसंरचना, आईटी, बिजली, तेल एवं गैस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।दिबांग परियोजना की लागत 31,875 करोड़ रुपये से ज्यादा है और यह देश का सबसे ऊंचा बांध होगा। यह विद्युत उत्पन्न करेगा, बाढ़ नियंत्रण में मदद करेगा और इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर और सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। 2,880 मेगावाट की दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना अरुणाचल प्रदेश के निचली दिबांग घाटी जिले में मुनली गांव के समीप बनेगी। यह बांध 278 मीटर ऊंचा बांध है, जो भारत का सबसे ऊंचा कंक्रीट-ग्रेविटी बांध होगा। बांध का निर्माण रोलर कॉम्पैक्टेड कंक्रीट (आरसीसी) तकनीक से किया जाएगा और यह दुनिया का सबसे ऊंचा आरसीसी बांध होगा। दिबांग बांध का लक्ष्य एक महीने में 5 लाख क्यूबिक मीटर से ज्यादा कंक्रीट का शिखर स्थापित करना है, जो दुनिया में पहली बार होगा।

3

प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में 15 हवाईअड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री ने देशभर में 9800 करोड़ रुपये से अधिक की 15 हवाईअड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने पुणे, कोल्हापुर, ग्वालियर, जबलपुर, दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, श्रावस्ती और आदमपुर हवाई अड्डों के 12 नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कडप्पा, हुबली और बेलगावी हवाई अड्डों के तीन नए टर्मिनल भवनों की आधारशिला रखी। ग्‍वालियर हवाई अड्डे के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने अकुशल, अर्धकुशल और कृषि मजदूरों का पारिश्रमिक बढाने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि दिव्‍यांगता और मृत्‍यु के आधार पर मजदूरों और उनके परिवारों को एक लाख रुपये के बजाय चार लाख रुपये की वित्‍तीय सहायता दी जाएगी।

4

पूर्व न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल अध्यक्ष पद की शपथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिलाई

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्‍ट्रपति भवन में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व न्‍यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल अध्‍यक्ष पद की शपथ दिलाई। न्‍यायमूर्ति खानविलकर 13 मई 2016 से 29 जुलाई 2022 तक सर्वोच्‍च न्‍यायालय मे न्‍यायाधीश थे। वे पिछले म‍हीने ही लोकपाल के अध्‍यक्ष के रूप में नियुक्‍त किए गए थे।

 

 

5

प्रधानमंत्री मोदी ने 'महतारी वंदन योजना' का शुभारंभ छत्तीसगढ़ किया है

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महतारी वंदना योजना शुरू की और योजना के तहत पहली किश्त का वितरण किया। यह योजना राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को मासिक मासिक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के रूप में 1000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू की गई है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने, उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने, स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देने और परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए इसकी परिकल्पना की गई है। यह योजना राज्य की सभी पात्र विवाहित महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 तक 21 वर्ष से अधिक है। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। योजना से लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।

6

श्री भूपेन्द्र यादव ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) उप-क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन अलवर, राजस्थान किया है

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने राजस्थान के अलवर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) उप-क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) उप-क्षेत्रीय कार्यालय, अलवर की स्थापना से पांच जिलों अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, भरतपुर और डीग के लगभग 24,500 नियोक्ताओं और लगभग 12 लाख लाभार्थियों की जरूरतों को पूरा करने में सुविधा होगी। कर्मचारी राज्य बीमा योजना पहली बार राजस्थान राज्य में दो दिसंबर, 1956 को छह औद्योगिक केंद्रों , जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, पाली, बीकानेर और लाखेरी में लागू की गयी थी। वर्तमान में, यह योजना राज्य के सभी 50 जिलों में लागू है और इसमें लगभग 95,000 नियोक्ता शामिल हैं। ईएसआईसी राजस्थान राज्य में लगभग 15 लाख बीमित श्रमिकों और लगभग 58 लाख लाभार्थियों की चिकित्सा आवश्यकताओं की देखभाल करता है।

7

प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा मेट्रो को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगरा मेट्रो को कोलकाता से वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता से वर्चुअल माध्यम से आगरा मेट्रो के प्राथमिकता वाले छह किमी लंबे कारिडोर का शुभारंभ किया। सुबह साढ़े नौ बजे से ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

8

श्री अर्जुन मुंडा ने 'पूसा कृषि विज्ञान मेले' का उद्घाटन सिमडेगा, झारखंड किया

 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के सिमडेगा जिले में तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन किया। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित मेले में मुख्य अतिथि श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए पूसा संस्थान और अन्य अनुसंधान संस्थाओं द्वारा लगातार बेहतर प्रयास किया रहा है।

1

प्रधानमंत्री मोदी ने 5000 करोड़ रुपये के 'समग्र कृषि विकास कार्यक्रम' को जम्मू और कश्मीर लॉन्च किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लगभग 5,000 करोड़ रुपये के 'समग्र कृषि विकास कार्यक्रम' को राष्ट्र को समर्पित किया. इस कार्यक्रम का मकसद केंद्र शासित प्रदेश में कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है.  इस कार्यक्रम के तहत, दक्ष किसान पोर्टल के ज़रिए करीब 2.5 लाख किसानों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने की उम्मीद है. इसके अलावा, लगभग 2,000 किसान खिदमत घर स्थापित किए जाएंगे और कृषक समुदाय के कल्याण के लिए मज़बूत मूल्य शृंखला की स्थापना की जाएगी.

2

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) ने अपना तकनीकी केंद्र गुजरात खोला है

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) ने अहमदाबाद के बोपल इलाके में अपना तकनीकी केंद्र खोला है.IN-SPACe की स्थापना अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए की गई है. इस केंद्र का मुख्यालय अहमदाबाद के बोपल-शिलाज रोड पर है. इसका अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार गोयनका हैं.

3

वैश्विक मीथेन उत्सर्जन को ट्रैक करने के लिए मीथेनसैट उपग्रह स्पेसएक्स लॉन्च किया है

वैश्विक मीथेन उत्सर्जन को ट्रैक करने के लिए कैलिफ़ोर्निया से स्पेसएक्स फाल्कन9 रॉकेट पर मीथेनसैट उपग्रह लॉन्च किया गया. यह उपग्रह, मीथेन उत्सर्जन को मापने और ट्रैक करने में मदद करेगा. यह यह भी बताएगा कि मीथेन कहां से आ रही है, कौन इसके लिए ज़िम्मेदार है, और क्या उत्सर्जन समय के साथ बढ़ रहा है या घट रहा है. मीथेनसैट द्वारा एकत्र किया गया डेटा, दुनिया भर में तेल और गैस सुविधाओं से मीथेन प्रदूषण को मापने में मदद करेगा. मीथेन, आज की ग्लोबल वार्मिंग के लिए ज़िम्मेदार एक तिहाई ग्रीनहाउस गैस है.

4

'इंडिया-यूके अचीवर्स' अवार्ड 2024 से जोया अख्तर अस्मा खान सम्मानित किया गया है

लंदन में आयोजित वार्षिक 'इंडिया-यूके अचीवर्स' सम्मान समारोह में फिल्मकार जोया अख्तर और ब्रिटिश भारतीय शेफ अस्मा खान को सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड के तहत भारतीय छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता दी जाती है. जोया अख्तर को लिविंग लीजेंड अवॉर्ड मिला, जबकि अस्मा खान को उनके पाक कला के काम के लिए पहचाना गया.

5

प्रधानमंत्री मोदी ने 'देखो अपना देश लोगों की पसंद' और 'चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान' जम्मू और कश्मीर शुरू किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 'चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान' शुरू किया.  इस अभियान का मकसद भारतीय प्रवासियों को अतुल्य भारत के राजदूत बनने और भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है.

इस अभियान के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने 'देखो अपना देश लोगों की पसंद' अभियान के बारे में जानकारी दी, जहां सरकार द्वारा अगले 2 वर्षों में पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने के लिए 40 स्थानों की पहचान की गई है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि अभियान के अंतर्गत, सरकार जनता की राय के आधार पर सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों का विकास करेगी।

 

6

भारत का पहला एआई टीचर 'आइरिस' केरल लॉन्च हुआ है

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक स्कूल में एआई टीचर, आइरिस के आने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। मेकरलैब्स एडुटेक कंपनी के सहयोग से विकसित इस एआई टीचर का नाम आइरिस है।

यह पूरे देश के एजुकेशन सिस्टम के लिए अहम माना जा रहा है।

7

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र की भाषा देश-वाणी के रूप में संस्कृत परिभाषित किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संस्‍कृत को राष्‍ट्र की भाषा देश-वाणी के रूप में परिभाषित किया है। नई दिल्‍ली में केंद्रीय संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि संस्‍कृत भाषा में भारत की सांस्कृतिक विरासत समाहित है। कई भारतीय भाषाएं संस्‍कृत के शब्‍दों से समृद्ध हुई हैं और वे देश के विभिन्न भागों में फल-फूल रही हैं।

उन्‍होंने कहा कि संस्‍कृत में लिखित रामकथा भारतीय संस्‍कृति की आधारशिला है और भारत की जन चेतना संस्कृत में ही गूंजती है।

8

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निलयम में आगंतुक सुविधा केंद्र और हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन हैदराबाद किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम में वर्चुअल माध्‍यम से आगंतुक सुविधा केंद्र और हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।इस अवसर पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर उपस्थित थे। राष्‍ट्रीय मंच पर भारतीय शिल्प को उन्नत करने और उसका उत्सव मनाने के सामूहिक प्रयास को प्रदर्शित करने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन बाद में राज्यपाल ने किया। यह प्रदर्शनी केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि भारत की विभिन्न परंपराओं और शिल्पकारों के अद्वितीय कौशल का जीवंत उत्सव है।हथकरघा और हस्तशिल्प के नमूने देश की विरासत, समर्पण की कहानी कहते है।

9

प्रधानमंत्री मोदी ने 'चित्रकूट घाट पर आध्यात्मिक अनुभव' परियोजना की आधारशिला मध्य प्रदेश रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्‍य प्रदेश के चित्रकूट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अन्‍तर्गत "चित्रकूट घाट पर आध्यात्मिक अनुभव" परियोजना की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने करीब 26 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से गंगा घाटों के उन्नयन एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। प्रधानमंत्री ने अमरकंटक में प्रसाद योजना के तहत 50 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया, जिसमें नर्मदा मंदिर के आसपास विकास और अमरकंटक में पर्यटन एवं जनसुविधाओं का विस्तार शामिल है।

10

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य देश पनामा है

पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बन गया है। पनामा ने नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) अभिषेक सिंह के साथ भारत में पनामा के राजदूत यासील बुरिलो की बैठक के दौरान आईएसए अनुसमर्थन का दस्तावेज सौंपा। संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) अभिषेक सिंह के साथ भारत में पनामा के राजदूत यासील बुरिलो ने बैठक की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच दस्तावेजों का आदान प्रदान हुआ। इससे पहले विगत फरवरी में भारत और पनामा के विदेश मंत्रियों की मुलाकात हुई थी।

पनामा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अनुमोदन करने वाला 97वां सदस्य बन गया है। पनामा ने नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) अभिषेक सिंह के साथ भारत में पनामा के राजदूत यासील बुरिलो की बैठक के दौरान आईएसए अनुसमर्थन का दस्तावेज सौंपा। संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) अभिषेक सिंह के साथ भारत में पनामा के राजदूत यासील बुरिलो ने बैठक की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच दस्तावेजों का आदान प्रदान हुआ। इससे पहले विगत फरवरी में भारत और पनामा के विदेश मंत्रियों की मुलाकात हुई थी।

1

IIT मद्रास संस्थान ने ‘ऑल इंडिया रिसर्च स्कॉलर्स समिट (AIRSS) 2024’ की मेजबानी की

 

IIT मद्रास 4 से 7 मार्च तक अखिल भारतीय अनुसंधान विद्वान शिखर सम्मेलन (AIRSS) 2024 की मेजबानी कर रहा है। रिसर्च अफेयर्स काउंसिल द्वारा आयोजित, यह कार्यक्रम नवीनतम अनुसंधान प्रगति को प्रदर्शित करने और तलाशने के लिए भारत भर के विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को एक साथ लाता है। शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ, यह शिखर सम्मेलन आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है।

2

बी साई प्रणीत ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की है, वह बैडमिंटन खेल से सम्बंधित हैं

भारतीय बैडमिंटन स्टार बी साई प्रणीत ने मार्च 2024 में सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की. प्रणीत ने 24 साल के अपने करियर में 2019 की विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. 36 साल बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बने. प्रणीत ने 2017 सिंगापुर ओपन भी जीता था. टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

3

त्रिपुरा राज्य की आदिवासी पोशाक 'रिसा' को जीआई टैग मिला है

त्रिपुरा की पारंपरिक आदिवासी पोशाक 'रिसा' को जीआई टैग मिला है.  रिसा, त्रिपुरी, रियांग, जमातिया, नोआतिया, और राज्य की अन्य जनजातियों की महिलाओं द्वारा बुना गया एक जटिल और अनोखा हथकरघा कपड़ा है. यह अपने आश्चर्यजनक और स्टाइलिश डिज़ाइन, विशेष बहुरंगी संयोजन और स्थायी बनावट के लिए जानी जाती है. इसमें त्रिपुरी कला का भी बहुत महत्व है. त्रिपुरी आदिवासी महिलाएं लंगोटी की मदद से रीसा सहित सभी कपड़े बनाती हैं. रिसा को जीआई टैग मिलने से इसकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और विपणन क्षमता में वृद्धि होगी.

4

एशियन रिवर राफ़्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन शिमला किया जा रहा है

एशियन रिवर राफ़्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 9 मार्च, 2024 तक हिमाचल प्रदेश के शिमला में किया जा रहा है. यह चैंपियनशिप बसंतपुर के पास सतलुज नदी में आयोजित की जा रही है.

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 4 मार्च, 2024 को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से इस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया. इस चैंपियनशिप में भारत, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, ईरान, इराक, ताजिकिस्तान, और इंडोनेशिया समेत कई देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं

5

उत्तरप्रदेश राज्य ने "मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA)" शुरू करने की घोषणा की है

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' (MYUVA) योजना शुरू करेगी. इस योजना के तहत, युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज़-मुक्त लोन दिया जाएगा.

6

सरकार ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डाक मतपत्र की अनुमति प्रदान की है

भारत सरकार ने 1 मार्च, 2024 को एक गजट अधिसूचना जारी की. इसके मुताबिक, अब 85 साल या उससे ज़्यादा उम्र के लोग ही डाक मतपत्र का इस्तेमाल कर सकेंगे.  इससे पहले, 80 साल से ज़्यादा उम्र के लोग और विकलांग लोग डाक मतपत्र के ज़रिए वोट डाल सकते थे.  केंद्रीय कानून मंत्रालय ने चुनाव संचालन नियम-1961 में संशोधन किया है. यह संशोधन भारत के चुनाव आयोग से परामर्श के बाद किया गया है

7

आमिर सुबहानी को बिहार राज्य के विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को बिहार विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. ऊर्जा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बिहार सरकार ने बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को नई जिम्मेदारी दी है. सुबहानी को बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

1

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विद्युत, रेल और सड़क क्षेत्रों से संबंधित कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना को भी समर्पित किया। अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित, यह परियोजना तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी और भारत में एनटीपीसी के सभी बिजली स्टेशनों के बीच लगभग 42 प्रतिशत की उच्चतम बिजली उत्पादन दक्षता उपलब्ध होगी।

2

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली सुपरक्रिटिकल 660 मेगावाट की उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का लोकार्पण झारखंड किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के चतरा में 660 मेगावाट की उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का लोकार्पण किया. यह देश की पहली सुपरक्रिटिकल थर्मल विद्युत परियोजना है. यह परियोजना इतने बड़े आकार के एयर कूल्ड कंडेनसर (एसीसी) के साथ तैयार की गई है.

3

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (500 मेगावाट) में "कोर लोडिंग" की शुरुआत कलपक्कम

भारत के तीन चरणों वाले परमाणु कार्यक्रम के महत्वपूर्ण दूसरे चरण में प्रवेश की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कलपक्कम, तमिलनाडु में भारत के पहले स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (500 मेगावाट) में "कोर लोडिंग" की शुरुआत का अवलोकन किया। भारत ने परमाणु ईंधन चक्र के पूरे स्पेक्ट्रम में व्यापक क्षमताएं विकसित की हैं। भारत के सबसे उन्नत परमाणु रिएक्टर-प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) के निर्माण और परिचालन के लिए, सरकार ने 2003 में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) के निर्माण की मंजूरी दी थी। आत्मनिर्भर भारत की सच्ची भावना के अनुरूप, पीएफबीआर को एमएसएमई सहित 200 से अधिक भारतीय उद्योगों के महत्वपूर्ण योगदान के साथ भाविनी द्वारा पूरी तरह से स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। एक बार चालू होने के बाद, भारत रूस के बाद वाणिज्यिक रूप से फास्ट ब्रीडर रिएक्टर परिचालित करने वाला वाला दूसरा दे

फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (एफबीआर) शुरू में यूरेनियम-प्लूटोनियम मिश्रित ऑक्साइड (एमओएक्स) ईंधन का उपयोग करेगा। ईंधन कोर के आसपास का यूरेनियम-238 "ब्लैंकेट" अधिक ईंधन का उत्पादन करने के लिए परमाणु रूपांतरण से गुजरेगा, जिससे इसे 'ब्रीडर' नाम मिलेगा।इस चरण में ब्लैंकेट के रूप में थोरियम-232, जो अपने आप में एक विखंडनीय पदार्थ नहीं है, का उपयोग भी प्रस्तावित है। रूपांतरण द्वारा, थोरियम विखंडनीय यूरेनियम-233 बनाएगा, जिसका उपयोग तीसरे चरण में ईंधन के रूप में किया जाएगा। इस प्रकार एफबीआर; कार्यक्रम के तीसरे चरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अंततः भारत के प्रचुर थोरियम भंडार के पूर्ण उपयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।

श बन जाएगा।

4

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसार, सांसद विधायक विधानमंडल में भाषण या वोट देने के लिए रिश्‍वत लेने पर कानूनी कार्रवाई से छूट नहीं मिलेगी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फैसला दिया है कि सांसदों और विधायकों को विधानमंडल में भाषण या वोट देने के लिए रिश्‍वत लेने पर अब कानूनी कार्रवाई से छूट नहीं मिलेगी। मुख्‍य न्‍यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली सात न्‍यायाधीशों की संविधान पीठ ने सर्वसम्‍मति से जेएमएम रिश्‍वत मामले में पांच न्‍यायाधीशों की पीठ के 1998 में दिए गए फैसले को खारिज कर दिया।  (झारखंड मुक्ति मोर्चा) रिश्‍वत कांड में न्‍यायालय ने सांसदों और विधायकों को विधानमंडल में भाषण या वोट देने के लिए रिश्‍वत लेने पर कानूनी कार्रवाई से छूट देने का निर्णय दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि रिश्‍वतखोरी संसदीय विशेषाधिकारों द्वारा संरक्षित नहीं है और 1998 के फैसले की व्‍याख्‍या संविधान के अनुच्‍छेद 105 और 194 के विपरीत है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि रिश्वतखोरी को संवैधानिक अनुच्‍छेदों के त‍हत छूट नहीं है, क्‍योंकि यह सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को नष्‍ट करती है।

 

5

दुनिया का पहला ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट हिसार स्थापित होगा

भारत में खुला दुनिया का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, हरियाणा के हिसार में स्थित है. यह प्लांट जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड में बना है. इसे राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत खोला गया है.यह स्टेनलेस स्टील उद्योग के लिए दुनिया का पहला ऑफ-ग्रिड ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट और रूफ-टॉप और फ्लोटिंग सोलर वाला दुनिया का पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट होगा।यह परियोजना एक अत्याधुनिक हरित हाइड्रोजन सुविधा भी है, जिसका लक्ष्य कार्बन उत्सर्जन को लगभग 2,700 मीट्रिक टन प्रति वर्ष और अगले दो दशकों में 54,000 टन सीओ2 उत्सर्जन को कम करना है।

6

उत्तराखंड राज्य ने दंगों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रव करने वाले लोगों से करने के लिए अध्यादेश को मंजूरी दी है

उत्तराखंड सरकार ने दंगों के दौरान सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रव करने वाले लोगों से करने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रीमंडल ने उत्तराखंड सार्वजनिक (सरकारी) एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली (अध्यादेश) कानून 2024 को मंजूरी दी। इसे स्‍वीकृति के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया गया है। राज्य सरकार के अनुसार दंगे के दौरान घायल होने वाले के उपचार का पूरा खर्च भी जिम्मेदार लोगों से वसूला जाएगा। इसके अलावा दंगे के दौरान पुलिस, प्रशासन और अन्य दंगा नियंत्रण एजेंसियों पर हुए सभी खर्चों की भी वसूली की जाएगी। सरकार ने दंगाइयों से कडाई से निपटने के लिए एक औपचारिक दावा अधिकरण की स्थापना को भी स्‍वीकृति दे दी है।इस कानून के लागू होते ही अधिकरण के माध्‍यम से दंगाइयों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की जा सकेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस कानून से राज्य की शांति भंग करने वालों को अब भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

7

बिम्सटेक के सदस्य देशों की विदेश सेवा अकादमी के शिक्षकों के लिए पाँच-दिवसीय आदान-प्रदान कार्यक्रम ढाका शुरू हुआ

"बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल- बिम्सटेक" के सदस्य देशों की विदेश सेवा अकादमी के शिक्षकों के लिए ढाका में पहली बार पांच दिन का आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू हुआ। आदान-प्रदान कार्यक्रम के दौरान बिम्सटेक के सदस्य देशों के राजनयिक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशियाई उप-क्षेत्रीय मंच के विदेश सेवा प्रशिक्षण संस्थानों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर प्रस्ताव पेश करेंगे।बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सात बिम्सटेक देशों की विदेश सेवा अकादमियों के तेरह शिक्षक कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।बिम्सटेक सात दक्षिण एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों- बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। ये सभी देश बंगाल की खाड़ी पर निर्भर देश हैं।

8

पहले "सांइस एक्सपीरियंस सेंटर" और एक विशेष "बायोफ्यूल सेंटर" की आधारशिला हैदराबाद रखी गई

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहला "सांइस एक्सपीरियंस सेंटर" प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा और उन्होंने इसे युवा दिमागों और संभावित स्टार्टअप्स को समर्पित किया। सांइस एक्सपीरियंस सेंटर की स्थापना भारत के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)और राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम), द्वारा की गई है। सीएसआईआर एक प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संगठन है और जो दुनिया के सबसे बड़े सार्वजनिक रूप से फंडेड अनुसंधान एवं विकास संगठन में से एक है और एनसीएसएम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त सोसाइटी है। साइंस एक्सपीरियंस सेंटर मुख्य रूप से प्रदर्शनी/गैलरी आदि विकसित करके और इंटरैक्टिव विज्ञान शिक्षा कार्यक्रमों का आयोजन करके 'लोगों को सशक्त बनाने के लिए विज्ञान का संचार' के आदर्श वाक्य के साथ समाज में, विशेष रूप से छात्रों के बीच विज्ञान की संस्कृति को फैलाने में लगा हुआ है।

9

1

प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन बरौनी किया है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बरौनी (बिहार) में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन किया और इसे राष्ट्र को समर्पित किया।

15 जून, 2016 को निगमित की गई हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), एनटीपीसी लिमिटेड (एनटीपीसी), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और एफसीआईएल/एचएफसीएल की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसे अनुमानित तौर पर 25,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी इकाइयों को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया है।

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) संयंत्र (प्लांट) में विभिन्न अनूठी विशेषताएं हैं जैसे वितरित नियंत्रण प्रणाली (डीसीएस),आपातकालीन शटडाउन प्रणाली (ईएसडी) और पर्यावरण निगरानी प्रणाली आदि से सुसज्जित अत्याधुनिक ब्लास्ट प्रूफ नियंत्रण कक्ष।

इसमें 65 मीटर लंबाई और 2 मीटर ऊंचाई का भारत का पहला वायु संचालित बुलेट प्रूफ रबर बांध भी है। इन संयंत्रों में कोई ऑफसाइट अपशिष्ट जल निपटान नहीं है। यह प्रणालियाँ अत्यधिक प्रेरित, समर्पित, अच्छी तरह से प्रशिक्षित ऑपरेटरों द्वारा संचालित की जाती हैं। यह सुविधा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों में यूरिया की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से दुनिया की विश्व प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करती है।

2

पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ

 

पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के नेता शाहबाज शरीफ पाकिस्‍तान के 24वें प्रधानमंत्री होंगे। नेशनल असेम्बली में श्री शाहबाज शरीफ को दो सौ एक वोट मिले जबकि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार उमर अयूब खान महज 92 वोट जुटा सके। यह मतदान भारी हंगामे के बीच हुआ। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थक सांसदों ने इमरान खान की रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाए।उन्होंने आरोप लगाया कि शाहबाज शरीफ ने सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव में धांधली की है।

3

मालदीव देश में सैनिकों की जगह तकनीकी टीमों को तैनात किया है

भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि भारतीय तकनीकी कर्मियों का पहला बैच द्वीप राष्ट्र में तैनात कुछ सैन्य कर्मचारियों के संचालन कर्तव्यों को संभालने के लिए मालदीव पहुंच गया है। यह कदम सैनिकों को तकनीकी टीमों से बदलने के लिए दोनों सरकारों के बीच हुई हालिया चर्चा के बाद उठाया गया है। भारत ने हेलीकॉप्टरों और समुद्री गश्ती विमानों का उपयोग करके हवाई और तटीय निगरानी को संभालने के लिए सहयोग समझौतों के तहत वर्षों से मालदीव में एक छोटी सैन्य उपस्थिति बनाए रखी है।

 

हालाँकि, तत्कालीन विपक्षी दल – जो अब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मुइज़ू के अधीन है – ने संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अपने “इंडिया आउट” नारे के तहत भारतीय सैनिकों को हटाने का अभियान चलाया। इससे हाल ही में द्विपक्षीय संबंध जटिल हो गए थे।

4

फिनलैंड के नए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब

अलेक्जेंडर स्टब ने फ़िनलैंड के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे साउली निनिस्टो का स्थान लिया, जिन्होंने 16 वर्षों तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करने के लिए फिनलैंड द्वारा अपनी पारंपरिक तटस्थता छोड़ने के बाद नेतृत्व परिवर्तन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आया है।

5

नौसेना के बेड़े में एमएच 60 आर सीहॉक हेलीकॉप्‍टर हेलीकॉप्‍टर को शामिल किया जाएगा

इस महीने की 6 तारीख को कोच्चि स्थित आईएनएस गरूड़ में, बहुउद्देश्यीय एमएच 60 आर सीहॉक हेलीकॉप्‍टर को नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसे नौसेना के आधु‍निकीकरण की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सीहॉक हेलीकॉप्टरों को बेड़े में शामिल करने से भारतीय नौसेना की ताकत काफी बढ़ जाएगी।

6

भारत में निर्मित पहला एएसटीडीएस टग का नाम ओशन ग्रेस , जिसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने विकसित किया है

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग (एमओपीएसडब्‍ल्‍‍यू) और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने वर्चुअल तरीके से 'ओशन ग्रेस' नामक 60टी बोलार्ड पुल टग और मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) का उद्घाटन किया।

ओशन ग्रेस भारत में निर्मित पहला एएसटीडीएस टग है जिसे एमओपीएसडब्‍ल्‍‍यू के तहत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने विकसित किया है।

यह मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति पत्तन की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

7

जल शक्ति मंत्रालय ने पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग (एसजीएलआर) पहल शुरू की है

भारत के बढ़ते पर्यटन उद्योग में स्वच्छता प्रथाओं में बदलाव लाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग (एसजीएलआर) पहल शुरू की है। यह दूरदर्शी कार्यक्रम पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय साफ-सफाई और स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जोर के अनुरूप है, जो स्वच्छ और अधिक टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी पर्यटन स्थलों पर सौंदर्य और स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने के लिए सभी पर्यटक सुविधाओं का आह्वान किया। मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम के मध्य मढ़ई में स्थित बाइसन रिसॉर्ट्स ने पहले पांच स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रमाणपत्र प्राप्त करके अग्रणी स्थान हासिल किया है।

यह सम्मान जिम्मेदार पर्यटन प्रथाओं के प्रति रिसॉर्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और पर्यटन उद्योग के लिए एक सराहनीय मिसाल कायम करता है।

8

भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के लिए संशोधित नियामक ढांचा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पेश किया है

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के लिए एक संशोधित नियामक ढांचा पेश किया है। इस परिवर्तन का उद्देश्य बिल भुगतान को सुव्यवस्थित करना, व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देना और भुगतान परिदृश्य की बदलती गतिशीलता के आलोक में उपभोक्ता संरक्षण उपायों को मजबूत करना है।

Scroll to Top