June 2026 Current Affairs

Current Affairs Today (03 June 2026)

 

  1. हाल ही में किस राज्य के किसान वल्लुवन को UN FAO द्वारा ‘सॉइल फ़ार्मर हीरो’ के तौर पर सम्मानित किया गया है? तमिलनाडु
  2. हाल ही में विश्व दुग्ध दिवस 2026 कब मनाया गया है? 1 जून
  3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने प्रशासनिक उल्लंघनों के कारण किसकी सदस्यता निलंबित की है? क्रिकेट कनाडा
  4. हाल ही में शनेल की किस भारतीय ब्रांड एंबेसडर को फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2026 में ‘कला’ श्रेणी में शामिल किया गया है? भविता मंडावा
  5. हाल ही में चर्चित ब्यूफ़ोर्ट कैसल कहाँ स्थित है? लेबनान
  6. हाल ही में BRICS के आपदा जोखिम न्यूनीकरण समूह की दूसरी तकनीकी बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? पुरी
  7. हाल ही में भारत का पहला प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाला दूध पाउच किसने लॉन्च किया है? मदर डेयरी
  8. हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने कहा कि लोक अदालतों और जिला विधि सेवा प्राधिकरणों को तलाक का निर्णय देने का अधिकार नहीं है? इलाहाबाद उच्च न्यायालय
  9. हाल ही में सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ किसे नियुक्त किया गया है? तरुण चौधरी
  10. हाल ही में 12वां तेलंगाना स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 2 जून

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (02 June 2026)

 

  1. हाल ही में उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) किसे नियुक्त किया गया है? राजीव कृष्णा
  2. हाल ही में भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल कितने पदक जीते हैं? 10
  3. हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया है? राजेश कुमार सिंह
  4. हाल ही में किस देश ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है? मलेशिया
  5. हाल ही में केंद्र सरकार ने चिनाब-ब्यास लिंक सुरंग परियोजना को मंज़ूरी दी है, इसकी अनुमानित लागत कितनी है? ₹2,352.17 करोड़
  6. हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने जल अनुसंधान के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं? भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
  7. हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने जीवित चूहे की आंख की कोशिकाओं में प्रकाश-संश्लेषण प्रदर्शित किया है? सिंगापुर
  8. हाल ही में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 कब मनाया गया है? 31 मई
  9. हाल ही में राष्ट्रीय अभियान “खेत बचाओ अभियान” कहाँ से लॉन्च किया गया है? मध्य प्रदेश
  10. हाल ही में भारत का पहला ‘ब्लू बॉन्ड’ कौन लॉन्च करेगा? सागरमाला फाइनेंस

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (01 June 2026)

 

  1. हाल ही में भारतीय नौसेना का 27वां नौसेना प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है? कृष्ण स्वामीनाथन
  2. हाल ही में पश्चिमी नौसेना कमान का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ किसे नियुक्त किया गया है? संजय वात्सायन
  3. हाल ही में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सिरी मातृश्री औद्योगिक पार्क का उद्घाटन कहाँ किया है? कर्नाटक
  4. हाल ही में राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने किस अभियान के तहत केरल में नशीले पदार्थ ज़ब्त किए हैं? ऑपरेशन चक्रव्यूह
  5. हाल ही में ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है? लखनऊ
  6. हाल ही में DRDO ने हाई-कैलिबर बम का सफल परीक्षण कहाँ किया है? हरियाणा
  7. हाल ही में गोवा का 40वां राज्य स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 30 मई
  8. हाल ही में किस समाचार पत्र के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया है? उदंत मार्तंड
  9. हाल ही में ISSF वर्ल्ड कप 2026, म्यूनिख में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? 4
  10. हाल ही में भारत के पहले ‘रॉक चेक डैम’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है? लद्दाख

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

1

हाल ही में तमिलनाडु के किसान वल्लुवन को UN FAO द्वारा 'सॉइल फ़ार्मर हीरो' के तौर पर सम्मानित किया गया है|

तमिलनाडु के पोल्लाची के किसान वल्लुवन को UN FAO 'सॉइल फ़ार्मर हीरो (UN FAO Soil Farmer Hero)' के तौर पर सम्मानित किया गया है| यह सम्मान उन्हें अपने घाटे में चल रहे नारियल के खेत को एक मुनाफ़ेदार मल्टी-क्रॉप, पेड़-आधारित खेती के मॉडल (multi-crop, tree-based agriculture model) में बदलने के लिए दिया गया, जहाँ पहले हर पेड़ पर ₹200 का नुकसान होता था, लेकिन अब हर साल प्रति एकड़ ₹3 लाख तक की कमाई होती है|

2

हाल ही में विश्व दुग्ध दिवस 2026 1 जून को मनाया गया है|

विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) प्रतिवर्ष 1 जून को मनाया जाता है| विश्व दुग्ध दिवस 2026 थीम: "महिला किसानों का सम्मान" (Celebrating Women Farmers)”| उद्देश्य: दूध और डेयरी उत्पादों के पोषण, आर्थिक और सामाजिक महत्व के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना| इस दिवस की शुरुआत 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (United Nations Food and Agriculture Organization FAO) द्वारा की गई थी| भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है|

 

3

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने प्रशासनिक उल्लंघनों के कारण क्रिकेट कनाडा की सदस्यता निलंबित की है|

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council (ICC) ने 1 जून को ततकाल प्रभाव से प्रशासनिक उल्लंघनों और सदस्यता संबंधी दायित्वों के गंभीर उल्लंघन के कारण क्रिकेट कनाडा की सदस्यता (Cricket Canada's membership) निलंबित (suspend) की है| इसमें भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन के आरोप भी शामिल हैं| यह निर्णय अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक के दौरान लिया गया| निलंबन के बावजूद, कनाडा की राष्ट्रीय टीमें ICC के वित्तीय पर्यवेक्षण (ICC's financial oversight) के तहत ICC आयोजनों में भाग लेने के लिए पात्र बनी रहेंगी|

4

हाल ही में शनेल की भविता मंडावा भारतीय ब्रांड एंबेसडर को फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2026 में 'कला' श्रेणी में शामिल किया गया है|

हाल ही में शनेल की 26 वर्षीय भारतीय ब्रांड एंबेसडर (Chanel's Indian brand ambassador) भविता मंडावा को फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2026 के 11वें संस्करण (11th edition Forbes 30 Under 30 Asia 2026) में 'कला' श्रेणी (Arts category) में शामिल किया गया है| दिसंबर, 2025 में, मैथ्यू ब्लेज़ी की 'म्यूज़' (प्रेरणा) के तौर पर, वह शनेल के 'मेटियर्स डी'आर्ट' कलेक्शन (Chanel's Metiers d'Art collection) की शुरुआत करने वाली पहली भारतीय मॉडल बनीं थी|

5

हाल ही में चर्चित ब्यूफ़ोर्ट कैसल लेबनान में स्थित है|

इज़रायली सेना (Israeli military) ने दक्षिणी लेबनान (southern Lebanon) में ब्यूफ़ोर्ट कैसल (Beaufort (Belfort) Castle) पर कब्ज़ा किया है| इज़रायली रक्षा बलों (Israel Defense Forces (IDF)) ने यहाँ पर इज़रायल का झंडा तथा गोलानी ब्रिगेड का झंडा फहराया है| इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनियों का दायरा बढ़ा दिया है और वहाँ के निवासियों से ज़हरानी नदी के दक्षिण में स्थित इलाकों को छोड़कर चले जाने को कहा है| लेबनानी अधिकारियों ने बताया कि मार्च, 2026 से अब तक 3,300 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं| ब्यूफ़ोर्ट कैसल, जिसे 'क़लअत अल-शकीफ़ (Qalaat al-Chakif)' के नाम से भी जाना जाता है, 12वीं सदी का एक किला है| यह दक्षिणी लेबनान में स्थित है और 300 मीटर (980 फ़ीट) ऊँची एक चट्टान पर बना हुआ है, इसके नीचे से लिटानी नदी (Litani River) बहती है|

6

हाल ही में BRICS के आपदा जोखिम न्यूनीकरण समूह की दूसरी तकनीकी बैठक पुरी में आयोजित की जाएगी|

BRICS के आपदा जोखिम न्यूनीकरण समूह की दूसरी तकनीकी बैठक (technical meeting of the Disaster Risk Reduction Group of BRICS) भारत की अध्यक्षता में 3 जून से 5 जून, 2026 तक पुरी, ओडिशा में आयोजित की जायेगी| इस बैठक में 11 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें BRICS के सदस्य और नए साझेदार देश शामिल हैं| ओडिशा को मेजबान राज्य के रूप में चुनने का कारण आपदा प्रबंधन और जीविकाशीलता योजना में इसकी मज़बूत रिकॉर्ड है| चर्चाओं का मुख्य केंद्र सतत आपदा जोखिम न्यूनीकरण वित्तपोषण, लचीला बुनियादी ढांचा, पूर्वानुमानित प्रतिक्रिया और आपदा लचीलेपन की रणनीतियों में पारंपरिक ज्ञान का एकीकरण होगा|

7

हाल ही में भारत का पहला प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाला दूध पाउच मदर डेयरीने लॉन्च किया है|

मदर डेयरी ने भारत का पहला प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाला दूध पाउच (naturally degradable milk pouch) लॉन्च किया है| नया दूध का पॉउच कुछ वर्षों में मिट्टी में स्वतः नष्ट होने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे कोई प्लास्टिक का निशान नहीं रहेगा| यह पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग शुरू में मदर डेयरी के गाय के दूध के संस्करण के लिए दिल्ली-एनसीआर में 5 जून से इस्तेमाल की जाएगी|

 

8

हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा कि लोक अदालतों और जिला विधि सेवा प्राधिकरणों को तलाक का निर्णय देने का अधिकार नहीं है|

हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय (Allahabad High Court) ने फैसला सुनाया है कि विधि सेवा प्राधिकरण अधिनियम और लोक अदालत विनियमों () के अंतर्गत, लोक अदालतों और जिला विधि सेवा प्राधिकरणों (Lok Adalats and District Legal Services Authorities) को तलाक निर्णय देने का अधिकार नहीं है| विवाह भंग करने का अधिकार केवल पारिवारिक न्यायालयों (Family Courts) के पास है| यह टिप्पणी न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और ए.के. चौधरी की लखनऊ पीठ ने एक महिला की, उन्नाव स्थित जिला विधि सेवा प्राधिकरण के 2018 के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए की|

9

हाल ही में वित्त मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय में कैडर विस्तार को मंज़ूरी दी है|

वित्त मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate ED) में कैडर विस्तार (cadre expansion) को मंज़ूरी दी है| ED की कुल स्वीकृत संख्या 2,029 से बढ़कर 3,256 पद हो गई है—जो लगभग 60 प्रतिशत का विस्तार है|

10

हाल ही में सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ तरुण चौधरी को नियुक्त किया गया है|

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ (Air Officer Commanding-in-Chief, Central Air Command) का पदभार संभाला है| उन्होंने एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन का स्थान लिया है, जो 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए|

 

1

हाल ही में उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा को नियुक्त किया गया है|

वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्णा को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (Director General of Police (DGP) नियुक्त किया गया है| वह 31 मई, 2025 से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्यरत थे| इस नियुक्ति के साथ ही वे 2022 के बाद राज्य के पहले स्थायी पुलिस प्रमुख बन गए हैं|

2

हाल ही में भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल 10 पदक जीते हैं|

वियतनाम के दा नांग (Da Nang, Vietnam) में आयोजित अंडर 17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप (Under-17 Asian Wrestling Championships) में भारतीय महिला पहलवानों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 10 पदक जीते है|

3

हाल ही में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार राजेश कुमार सिंह को सौंपा गया है|

राजेश कुमार सिंह को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव (Secretary, Department of Defence Research and Development) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (Chairman of the Defence Research and Development Organisation (DRDO) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है| DRDO के चेयरमैन के तौर पर डॉ. समीर वी. कामत का कार्यकाल 31 मई 2026 को समाप्त हो गया है|

4

हाल ही में मलेशिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है|

1 जून 2026 से, मलेशिया (Malaysia) में नए ऑनलाइन सुरक्षा नियम (online safety regulations) लागू किये गए है, जिसके तहत प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को उपयोगकर्ताओं की आयु सत्यापित (verify users' ages) करनी होगी और 16 साल से कम उम्र के बच्चों को खाते पंजीकृत करने की अनुमति नहीं है| आयु सत्यापन के लिए प्लेटफॉर्म को सरकारी पहचान दस्तावेजों जैसे राष्ट्रीय पहचान पत्र या पासपोर्ट का उपयोग करना होगा| देश के ऑनलाइन सुरक्षा कानून – नए बाल संरक्षण कोड और जोखिम कम करने वाले कोड (Child Protection Code and the Risk Mitigation Code)– के तहत बने इन नियमों में सोशल मीडिया पर "कंटेंट को ज़्यादा सख्ती से कंट्रोल करने" की भी ज़रूरत बताई गई है| प्लेटफॉर्म को "नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए पहले से और व्यवस्थित कदम उठाने होंगे," जैसे कि "रिपोर्ट करने और जवाब देने के तरीके, विज्ञापन देने वालों की पहचान वेरिफ़ाई करने के तरीके, और जहां ज़रूरी हो, वहां छेड़छाड़ किए गए कंटेंट पर लेबल लगाना"|

5

हाल ही में केंद्र सरकार ने चिनाब-ब्यास लिंक सुरंग परियोजना को मंज़ूरी दी है, इसकी अनुमानित लागत ₹2,352.17 करोड़ है|

हाल ही में केंद्र सरकार ने ₹2,352.17 करोड़ की अनुमानित लागत की चिनाब-ब्यास लिंक सुरंग परियोजना (Chenab-Beas Link Tunnel Project) को मंज़ूरी दी है| इसके तहत चेनाब बेसिन (चंद्रा नदी Chenab basin (Chandra River)) के अतिरिक्त जल को ब्यास नदी प्रणाली (Beas River system) की ओर स्थानांतरित किया जाएगा| इसके लिए लगभग 8.7 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया जाएगा| इसके के प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी के कोकसर गांव के निकट चंद्रा नदी पर 19 मीटर ऊंचे बैराज के निर्माण का प्रस्ताव है| इससे हिमाचल प्रदेश में 4000 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन होगा| चंद्रा नदी चिनाब की सहायक नदी है| इस परियोजना का कार्यान्वयन राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (National Hydroelectric Power Corporation (NHPC) द्वारा किया जाएगा|

6

हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने जल अनुसंधान के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|

जल शक्ति मंत्रालय ने जल अनुसंधान के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो Indian Space Research Organisation (ISRO)) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य (Objective): जल संसाधनों (water resource) के आकलन, निगरानी और प्रबंधन (assessment, monitoring, and management) के लिए उपग्रह-आधारित अनुप्रयोगों और उन्नत तकनीकों (satellite-based applications and advanced technologies) को सुदृढ़ बनाना| यह सहयोग 24 प्रमुख अनुसंधान क्षेत्रों पर केंद्रित होगा, जिनमें जलाशयों की निगरानी, ​​जल-विस्तार का आकलन, नदी-प्रवाह का विश्लेषण, उपग्रह-आधारित जल गुणवत्ता का आकलन और जल निकायों में मैक्रोप्लास्टिक के वितरण पर अध्ययन शामिल हैं|

7

हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने MAHA ऑन वॉटर पहल अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के सहयोग से लॉन्च की है|

1 जून को नई दिल्ली में डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में जल क्षेत्र में अनुसंधान और विकास पर आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यशाला (national workshop on research and development in the water sector) के दौरान, MAHA ऑन वॉटर पहल (MAHA on Water initiative)- जिसे 'जल के लिए उच्च-प्रभाव वाले क्षेत्रों में उन्नति का मिशन' (Mission for Advancement in High-Impact Areas for Water) भी कहा जाता है- लॉन्च की गई है| उद्देश्य (Objective): भारत के जल अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना| यह जल शक्ति मंत्रालय और अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (Anusandhan National Research Foundation ANRF) की संयुक्त पहल है|

8

हाल ही में सिंगापुर के शोधकर्ताओं ने जीवित चूहे की आंख की कोशिकाओं में प्रकाश-संश्लेषण प्रदर्शित किया है|

डेविड ताई लियोंग के नेतृत्व में सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (National University of Singapore) के शोधकर्ताओं ने जीवित चूहे की आंख की कोशिकाओं (eye cells of living mice) में प्रकाश-संश्लेषण (photosynthesis) प्रदर्शित किया है. चूहे की आंखों की कोशिकाएं पौधों से प्राप्त क्लोरोप्लास्ट संरचनाओं और LEAF (लाइट-ड्रिवन इंजीनियर्ड आर्टिफिशियल थाइलाकोइड फैक्ट्री Light-driven Engineered Artificial Thylakoid Factory) नामक एक कृत्रिम नैनो-प्रणाली (artificial nanosystem) का उपयोग करके प्रकाश संश्लेषण कर सकती हैं| शोधकर्ताओं ने आई ड्रॉप्स बनाई हैं, जिनमें पालक की पत्तियों से निकाली गई जीव प्रकाश संश्लेषण मशीनरी शामिल है, सूखी आँख की बीमारी के लक्षणों को बेहतर बनाने के लिए प्रकाश-चालित प्रतिक्रियाओं का उपयोग करती हैं|

9

हाल ही में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 31 मई को मनाया गया है|

विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है| विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 की थीम: "आकर्षण को उजागर करना – निकोटिन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना" (Unmasking the appeal – countering nicotine and tobacco addiction)| उद्देश्य: तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और तंबाकू की खपत को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों को बढ़ावा देना| विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation (WHO) ने 1987 में "विश्व धूम्रपान निषेध दिवस" ​​नामक एक संकल्प के साथ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के लिए अभियान की शुरुआत की थी|

10

हाल ही में राष्ट्रीय अभियान “खेत बचाओ अभियान” मध्य प्रदेश से लॉन्च किया गया है|

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 जून को मध्य प्रदेश के रामसिया गाँव से राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान (nationwide awareness campaign) 'खेत बचाओ अभियान (Khet Bachao Abhiyan)' लॉन्च किया है| यह 1 जून से 30 जून तक चलेगा| इसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research (ICAR)) और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है|

1

हाल ही में भारतीय नौसेना का 27वां नौसेना प्रमुख कृष्ण स्वामीनाथन को नियुक्त किया गया है|

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 31 मई 2026 को भारतीय नौसेना (Indian Navy) के 27वें नौसेना प्रमुख (Chief of the Naval Staff) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया| उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लिया| वह विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता हैं|

2

हाल ही में पश्चिमी नौसेना कमान का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ संजय वात्सायन को नियुक्त किया गया है|

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन ने 30 मई 2026 को मुंबई में आयोजित एक औपचारिक परेड में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (Flag Officer Commanding-in-Chief, Western Naval Command) का पदभार ग्रहण किया है|
इस से पहले वह नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे| उन्‍हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और नौ सेना पदक से सम्मानित किया गया है|

3

हाल ही में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सिरी मातृश्री औद्योगिक पार्क का उद्घाटन कर्नाटक में किया है|

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्थंगडी में सिरी मातृश्री औद्योगिक पार्क (SIRI Mathrushree Industrial Park) का उद्घाटन किया है| यह पार्क महिला-केंद्रित (women-centric) है और इसमें छात्रावास, बाल देखभाल, परिवहन जैसी कल्याणकारी सुविधाएँ शामिल हैं| सिरी संस्था प्रत्यक्ष रूप से 3,000 से अधिक और अप्रत्यक्ष रूप से 10,000 से अधिक लोगों की आजीविका का समर्थन करती है| डॉ. डी वीरेंद्र हेगड़े राज्यसभा सांसद और सिरी संस्था के अध्यक्ष हैं| उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्थंगडी में सिरी मातृश्री औद्योगिक पार्क (SIRI Mathrushree Industrial Park) का उद्घाटन किया है|

4

हाल ही में राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत केरल में नशीले पदार्थ ज़ब्त किए हैं|

राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की कोचीन इकाई (Cochin Unit of the Directorate of Revenue Intelligence (DRI)) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ समन्वित अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह (Operation Chakravyuh)' के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (narcotic drugs and psychotropic substances) ज़ब्त किये है| इनमें मेथैक्यूलोन, मेथामफेटामाइन और हशीश तेल शामिल हैं| इस नेटवर्क में शामिल लोगों को 'नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (NDPS) Act, 1985)' के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ़्तार किया गया है|

5

हाल ही में 'नौसेना शौर्य वाटिका' का उद्घाटन लखनऊ में किया गया है|

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 मई, 2026 को लखनऊ में 'नौसेना शौर्य वाटिका (Nausena Shaurya Vatika)' का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है| 19 करोड़ रुपये की लागत से और लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में निर्मित यह संग्रहालय भारतीय नौसेना की भावना, वीरता और पराक्रम को समर्पित है| इसमें आईएनएस गोमती (INS Gomati) के कलाकृतियों और हथियार प्रणालियों का प्रदर्शन किया गया है, जिसे 34 वर्षों की सेवा के बाद 29 मई, 2022 को सेवामुक्त कर दिया गया था|

6

हाल ही में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सबसे व्यस्त घरेलू हवाई अड्डा बन गया है|

हाल ही में बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (Bengaluru's Kempegowda International Airport), मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai's Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सबसे व्यस्त घरेलू हवाई अड्डा (busiest for domestic passengers) बन गया है| यह उपलब्धि अप्रैल 2026 में हासिल हुई. बेंगलुरु ने लगभग 3.28 मिलियन घरेलू यात्रियों को संभाला, जबकि मुंबई ने 2.89 मिलियन घरेलू यात्रियों की संख्या थी|

7

हाल ही में DRDO ने हाई-कैलिबर बम का सफल परीक्षण हरियाणा में किया है|

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation DRDO) ने हरियाणा के रामगढ़ में स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (Terminal Ballistics Research Laboratory (TBRL) में एक हाई-कैलिबर बम (high-calibre bomb) का सफल परीक्षण किया है| यह परिक्षण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया| इसके लिए परीक्षण स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे को 'संवेदनशील क्षेत्र' घोषित किया गया था|

8

हाल ही में गोवा का 40वां राज्य स्थापना दिवस 30 मई को मनाया गया है|

गोवा का 40वां राज्य स्थापना दिवस (Statehood Day) 30 मई 2026 को मनाया गया| 30 मई 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और यह भारत गणराज्य का 25वाँ राज्य बन गया| 1510 में, पुर्तगाली अल्फोंसो डी अल्बुकर्क (Portuguese Alfonso de Albuquerque) ने प्रायद्वीप पर कब्ज़ा कर लिया और बीजापुर के आदिल शाह को हरा दिया| अगले 451 सालों तक गोवा पुर्तगाली नियंत्रण में रहा| 1961 में, भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) शुरू किया, जिसके तहत दमन और दीव द्वीपों और गोवा को भारतीय मुख्य भूमि में मिला लिया गया| 30 मई, 1987 को इस क्षेत्र का विभाजन हुआ और गोवा भारत गणराज्य का 25वाँ राज्य बन गया| पणजी को गोवा की राजधानी चुना गया और कोंकणी को आधिकारिक भाषा बनाया गया|

9

हाल ही में विश्व भूख दिवस 2026 28 मई को मनाया गया है|

विश्व भूख दिवस (World Hunger Day) प्रतिवर्ष 28 मई को मनाया जाता है| विश्व भूख दिवस 2026 की थीम "भूख का अंत हमारे हाथों में है (The End of Hunger is in Our Hands)"| उद्देश्य (Objective): वैश्विक भूख की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे समाप्त करने के लिए स्थायी समाधान को प्रोत्साहित करना|

10

हाल ही में उदंत मार्तंड समाचार पत्र के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया है|

हाल ही में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 30 मई को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, नई दिल्ली में पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड (Udant Martand)’ के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट (commemorative postage stamp) और प्रथम दिन का कवर (First Day Cover) जारी किया| 30 मई 1826 को कलकत्ता से निकलने वाले ‘उदन्त्त मार्तण्ड’ को हिंदी का पहला समाचार पत्र माना जाता है|

Scroll to Top