December 2024 Current Affairs

  1. हाल ही में, 53वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप किसने जीती? केरल
  2. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया है? अमेरिका
  3. हाल ही में, 11वीं प्रो कबड्डी लीग (PKL) चैंपियनशिप किसने जीती? हरियाणा
  4. हाल ही में, सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही कौन बनी है? काम्या कार्तिकेयन
  5. हाल ही में, किस देश ने काला सागर में तेल रिसाव के बाद संघीय आपातकाल की घोषणा की है? रूस
  6. हाल ही में, किस राज्य ने रथ सप्तमी को राज्य उत्सव घोषित किया है? आंध्र प्रदेश
  7. हाल ही में, लक्ष्य सेन ने किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 में कौन सा स्थान हासिल किया? तीसरा
  8. हाल ही में, पांच दिवसीय चितवन हाथी एवं पर्यटन महोत्सव का 18वां संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? नेपाल
  9. हाल ही में, भारतीय नौसेना का कौन सा जहाज PASSEX अभ्यास में भाग लेगा? INS तुशील

10. हाल ही में, एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ का गठन किसने किया? विश्व मुक्केबाजी

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, किस राज्य ने शहीद सैनिकों और CAPF कर्मियों की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ की है? हरियाणा
  2. हाल ही में, 2024 FIDE महिला विश्‍व रैपिड चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता? कोनेरू हम्पी
  3. हाल ही में, 50,000 साल पुराने शिशु मैमथ के अवशेष कहाँ मिले हैं? साइबेरिया
  4. हाल ही में, भारत की पहली फिशिंग कैट कॉलरिंग परियोजना कहाँ शुरू की जाएगी? आंध्र प्रदेश
  5. हाल ही में, भारतीय सेना ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया है? उत्तराखंड
  6. हाल ही में दिवंगत हुए ओसामु सुजुकी का संबंध किससे है? जापान
  7. हाल ही में, ब्रिटेन की क्वीन्स और कोवेंट्री यूनिवर्सिटी भारत के किस राज्य में अपना अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करेंगी? गुजरात
  8. भारत में, वर्ष 2022-23 की अपेक्षा में 2023-24 में कोयला उत्पादन में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है? 11.71%
  9. 21वां थर्ड आई एशियाई फिल्म महोत्सव कहाँ आयोजित किया जाएगा? महाराष्ट्र
  10. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? भोपाल

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

1. हाल ही में चर्चा में रहा अंजी खाद पुल कहाँ स्थित है? जम्मू-कश्मीर
2. हाल ही में, जम्मू-कश्मीर बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? अमिताव चटर्जी
3. हाल ही में, ‘विकसित पंचायत कर्मयोगी’ पहल की शुरुआत किसने की है? डॉ. जितेंद्र सिंह
4. हाल ही में, किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? चीन
5. हाल ही में, 67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता? स्वर्ण पदक
6. हाल ही में, राष्ट्रपर्व वेबसाइट और मोबाइल ऐप की शुरुआत किस मंत्रालय ने की है? रक्षा मंत्रालय
7. गणतंत्र दिवस परेड-2025 में उत्तराखंड की झांकी के लिए किस विषय का चयन किया गया है? साहसिक खेल
8. हाल ही में जारी OAG की “2024 में दुनिया के सबसे व्यस्त उड़ान मार्ग” रिपोर्ट में मुंबई-दिल्ली उड़ान मार्ग का कौन सा स्थान है? आठवां
9. हाल ही में 140वां राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस कब मनाया जाएगा? 28 दिसंबर
10. हाल ही में, भोपाल विज्ञान मेले के कौन से संकरण का आयोजन किया जा रहा है? 11वें

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में किस पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हुआ है? डॉ. मनमोहन सिंह
  2. हाल ही में, बाल्ड ईगल को किस देश का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  1. हाल ही में, वर्ष 2022 के लिए ‘अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना सम्मान’ से किसे सम्मानित किया जाएगा? डॉ. अरुण कुमार भगत
  2. हाल ही में, मार्टिना देवी ने एशियाई जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के जूनियर +87 किग्रा वर्ग में कौन सा पदक जीता? रजत पदक
  3. हाल ही में दिवंगत हुए एम.टी. वासुदेवन नायर कौन थे? लेखक
  4. हाल ही में, ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का उद्घाटन किसने किया? नरेन्द्र मोदी
  1. हाल ही में, मुख्यमंत्री सौर कृषि फीडर परियोजना 2.0 की शुरुआत किस राज्य में की गई है? महाराष्ट्र
  2. हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास कहाँ किया है? मध्य प्रदेश
  3. हाल ही में, 86वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब किसने जीता? देविका सिहाग
  4. हाल ही में, वित्‍त मंत्रालय में राजस्‍व सचिव किसे नियुक्त किया गया है? अरुनिश चावला

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया है? न्यायमूर्ति नरेंद्र जी
  2. हाल ही में विमोचित “छोंक” पुस्तक के लेखक कौन हैं? अभिजीत बनर्जी
  3. हाल ही में किस देश के टेनिस खिलाड़ी दानिल सावलेव पर डोपिंग के कारण 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया है? रूस
  4. हाल ही में चर्चा में रहा किलाउआ ज्वालामुखी कहाँ स्थित है? हवाई द्वीप
  5. हाल ही में, 27वें SIES श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? एस जयशंकर
  6. हाल ही में, अजय भल्ला को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है? मणिपुर
  7. ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात
  1. हाल ही में, आश्रय-स्थल परियोजना की शुरूआत किसने की है? भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
  1. हाल ही में, भारत सरकार “अंडरसी केबल नेटवर्क प्रणाली” के द्वारा किन शहरों को एशिया और यूरोप से जोड़ेगी? चेन्नई और मुंबई
  2. हाल ही में, अइसाके वलू इके को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? टोंगा  

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के लिए झांकी का विषय क्या होगा? स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास
  1. हाल ही में, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? वी. रामासुब्रमण्यन
  1. हाल ही में, 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में साहू तुषार माने ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता? स्वर्ण
  2. हाल ही में, संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘सहयोग-होप टैक’ का आयोजन कहाँ किया गया है? कोच्चि
  3. हाल ही में, एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 में एक स्वर्ण और दो रजत पदक किसने जीते? साईराज परदेशी
  4. हाल ही में चर्चा में रहे “डिंगा डिंगा” रोग के मामलों की पुष्टि कहाँ की गई है? युगांडा
  5. हाल ही में, NH-44 पर भारत की पहली बायो-बिटुमेन से बनी सड़क का उद्घाटन कहाँ किया गया है? महाराष्ट्र
  6. महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? बिहार
  7. हाल ही में, रग्बी इंडिया ने रग्बी प्रीमियर लीग के लिए किस के साथ साझेदारी की है? GMR स्पोर्ट्स
  8. हाल ही में, NTPC परमाणु विद्युत परियोजना कहाँ स्थापित करेगा? बिहार

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में चर्चा में रहा सक्करबाग चिड़ियाघर कहाँ स्थित है? गुजरात
  2. हाल ही में, भारतीय नौसेना में शामिल किये गए युद्धपोत ‘नीलगिरी’ और ‘सूरत’ का निर्माण किसने किया है? मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स
  3. हाल ही में, क्रिसटर्न फ्रोस्टाडोटिर किस देश की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी हैं? आइसलैंड
  1. हाल ही में, वेस्टर्न इंडिया स्लैम 2024 में महिला एकल खिताब किसने जीता है? अनाहत सिंह
  1. हाल ही में, नेक्स्ट जेन ATP फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता 2024 का खिताब किसने जीता है? जोआओ फोंसेका
  2. हाल ही में, रक्षा मंत्रालय ने के9 वज्र-टी स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन खरीदने के लिए किस कंपनी के साथ अनुबंध किया है? लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड
  3. हाल ही में चर्चा में रहा कामचटका प्रायद्वीप कहाँ स्थित है? रूस
  4. हाल ही में, किस देश ने सीरिया में 13 वर्षों बाद अपना दूतावास आधिकारिक रूप से फिर से शुरू किया है? कतर
  5. हाल ही में चर्चा में रही पुस्तक “ब्रिंग इट ऑन: द इनक्रेडिबल स्टोरी ऑफ माई लाइफ” की लेखिका कौन हैं? डॉ. दीपा मलिक
  6. हाल ही में, राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 2024 कब मनाया गया ? 24 दिसंबर

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, अमेरिकी पत्रिका 19फोर्टीफाइव” द्वारा जारी आठ महाशक्तियों की सूची में भारत कौन से स्थान पर है? पांचवें
  2. हाल ही में, राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 कब मनाया गया है? 22 दिसंबर
  3. हाल ही में चर्चा में रहा “सुरसा” क्या है? अदरक
  4. हाल ही में, कहाँ पर 1 जनवरी, 2025 से भीख देना अपराधिक घोषित किया गया है? इंदौर
  5. हाल ही में, 2024 की विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2017 की तुलना में मलेरिया मृत्यु दर में कितने प्रतिशत कमी दर्ज की गई? 68%
  6. हाल ही में, अंडर-19 महिला टी-20 एशिया कप किसने जीता? भारत
  7. ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025 की मेज़बानी कौन सा देश करेगा? भारत
  8. हाल ही में, लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं? वैभव सूर्यवंशी
  9. हाल ही में जारी FIH विश्व रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कौन सा स्थान हासिल किया? 5वां
  10. हाल ही में, 11वां विकासशील आठ आर्थिक सहयोग संगठन (डी-8) शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है? मिस्र

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, किस राज्य में गंगा नदी डॉल्फिन टैगिंग की गई है? असम
  2. हाल ही में, संजीवनी योजना की शुरुआत कहाँ की जायेगी? दिल्ली
  3. हाल ही में, अमेरिकी नौसेना के शीर्ष नागरिक सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है? टॉम क्रूज
  4. हाल ही में दिवंगत हुए ओम प्रकाश चौटाला का संबंध किस क्षेत्र से है? राजनीति
  5. हाल ही में, खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया है? सलमान खान
  1. हाल ही में, भारतीय स्टेट बैंक का नया प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है? राम मोहन राव अमारा
  2. हाल ही में, भारत सरकार ने युग युगीन भारत संग्रहालय के लिए किस देश के साथ समझौता किया है? फ्रांस
  3. हाल ही में, किस भारतीय शिक्षाविद् को भूटान ने राजकीय सम्मान से सम्मानित किया है? अरूण कपूर
  4. हाल ही में, चौथी पुरुष एशियन रोल बॉल चैंपियनशिप 2024 किसने जीती? भारत
  5. हाल ही में, किस देश के अंतरिक्ष यात्रियों ने सबसे लंबे समय तक स्पेसवॉक का विश्व रिकॉर्ड बनाया है? चीन

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, जमशेदजी टाटा पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया है? किरण मजूमदार-शॉ
  1. हाल ही में, हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया है? गगन गिल
  2. हाल ही में, 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज कौन बने हैं? जसप्रीत बुमराह
  3. हाल ही में, तीसरा विश्व टेनिस लीग टूर्नामेंट कहाँ आयोजित किया जा रहा है? अबू धाबी
  1. हाल ही में, 2024 एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की जा रही है? दोहा
  2. हाल ही में, 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन-3पी प्रतियोगिता का खिताब किसने जीता? किरण अंकुश जाधव
  3. हाल ही में, किस भारतीय मंदिर को ब्रिटेन का ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरस्कार प्रदान किया गया है? राम मंदिर, अयोध्या
  4. हाल ही में, कौन सा गांव देश का पहला सीमावर्ती सौर गांव बना है? मसाली गांव
  5. हाल ही में, ‘उबर मोटो वीमेनसेवा की शुरूआत कहाँ की है? बेंगलुरु
  6. हाल ही में, किस देश ने mRNA टेक्नोलॉजी पर आधारित कैंसर की वैक्सीन विकसित की है? रूस

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Rojgar with Ankit

  1. हाल ही में, किसान कवच’ किसने लॉन्च किया? डॉ. जितेंद्र सिंह
  2. हाल ही में गूगल इंडिया का नया कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट किसे नियुक्त किया है? प्रीति लोबाना
  3. हाल ही में ‘चरक’ पहल की शुरुआत किसने की? नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
  4. हाल ही में, 2024 फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की जायेगी? न्यूयॉर्क
  5. 149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा? जालंधर
  6. हाल ही में, किस भारतीय क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है? रविचंद्रन अश्विन
  7. हाल ही में, INS निर्देशक को किस नौसेना डॉकयार्ड में शामिल किया जाएगा? विशाखापत्तनम
  1. हाल ही में, 34वें व्यास सम्मान से किसे सम्मानित किया जाएगा? सूर्यबाला
  2. हाल ही में, विश्व की पहली कार्बन-14 डायमंड बैटरी कहाँ विकसित की गई है? यूनाइटेड किंगडम
  1. हाल ही में, कौन सा राज्य योग नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा? उत्तराखंड

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में दिवंगत हुए उस्ताद जाकिर हुसैन का संबंध किस वाद्ययंत्र से है? तबला
  2. हाल ही में, महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन बनीं हैं? सिमरन शेख
  3. हाल ही में, सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी 2024 का खिताब किसने जीता? मुंबई
  4. हाल ही में, महिला जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी चैंपियनशिप किसने जीती? भारत
  1. हाल ही में, जलवाहक’ योजना का शुभारंभ किसने किया? सर्बानंद सोनोवाल
  2. हाल ही में, 100वें तानसेन संगीत समारोह का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड कहाँ बनाया गया? ग्वालियर
  3. हाल ही में, ट्रिनिटी लाबान कंसर्वेटॉयर ऑफ म्यूजिक एंड डांस का मानद अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? ए.आर. रहमान
  4. हाल ही में, विरासत साड़ी महोत्सव 2024″ के तीसरे संस्करण का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? नई दिल्ली
  5. हाल ही में, शेरकी-ला-विजय दिवस कहाँ मनाया गया? लद्दाख
  6. ब्लूमबर्ग की “वर्ल्ड्स रिचेस्ट फैमिलीज 2024” सूची के अनुसार, दुनिया का सबसे अमीर परिवार कौन सा है? वॉल्टन परिवार

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप 2024 में भारतीय पुरुष टीम किस स्‍थान पर रही? पांचवें
  2. हाल ही में, मिखाइल कावेलाश्‍विली को किस देश का राष्‍ट्रपति चुना गया है? जॉर्जिया
  3. हाल ही में, सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किसने किया? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  4. हाल ही में, किस देश के राष्ट्रपति के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया? दक्षिण कोरिया
  5. हाल ही में दिवंगत हुए पुरुषोत्तम उपाध्याय का संबंध किससे है? गायक
  6. हाल ही में, कौन सा मंत्रालय महाकुंभ 2025 के लिए सांस्कृतिक गांव कलाग्राम स्थापित कर रहा है? संस्कृति मंत्रालय
  7. हाल ही में, बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने भारत में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने के लिए किसके साथ साझेदारी की है? यूनिसेफ
  8. हाल ही में, 23वीं उषा राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की जा रही है? गुजरात
  9. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति कौन बनें हैं? एलन मस्क
  10. एक्रो वर्ल्ड चैंपियनशिप और एयरो शो 2024 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? उत्तराखंड

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 का खिताब किसने जीता है? डी गुकेश
  2. विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीन TIME’ ने TIME पर्सन ऑफ द ईयर किसे चुना? डोनाल्ड ट्रंप      
  1. एशिया का पहला जियो सांइस म्यूजियम कहा तैयार हुआ? मध्यप्रदेश
  2. वर्ष 2001 संसद भवन आतंकी हमले की बरसी कब मनाई गई? 13 दिसंबर
  3. भारतीय सेना की किस कोर ने अमृतसर में विजय दिवस मनाया? वज्र कोर
  4. राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है? 14 दिसंबर
  5. रक्षा मंत्रालय ने 12 ASU-30MKI विमानों की खरीद के लिए किसके साथ समझौता किया है? HAL
  6. उड़ान यात्री” कैफे की शुरुआत कहाँ की जाएगी। हवाई अड्डो
  7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस देश के सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। नेपाल

10.  एक कैलेंडर वर्ष में 4 वनडे शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी है? स्मृति मंधाना

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

  1. हाल ही में, डिजीज X” के मामलों की पुष्टि किस देश में की गई है? कांगो गणराज्य
  2. हाल ही में, गीता पाठ का गिनीज रिकॉर्ड कहाँ बनाया गया है? मध्य प्रदेश
  3. हाल ही में, सोनजल उत्सव-2024 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? जम्मू-कश्मीर
  4. हाल ही में, 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? देहरादून
  5. हाल ही में, किसने क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है? टेकजॉकी 
  6. हाल ही में, किस भारतीय मंदिर ने यूनेस्को का 2023 विशिष्ट पुरस्कार जीता? अबथसहायेश्वर मंदिर
  1. हाल ही में चर्चा में रहा “ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल” किस राज्य में मनाया जाता है? अरुणाचल प्रदेश
  1. हाल ही में, पहले भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? नई दिल्ली
  2. हाल ही में चर्चा में रही “सुबारू टेलीस्कोप” का संबंध किस देश से है? जापान
  3. हाल ही में, किस भारतीय को UNEP चैंपियन ऑफ द अर्थ 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है? माधव गाडगिल  

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

  1. हाल ही में, भारत में 2024 में गूगल पर “मेरे आस-पास” श्रेणी में सबसे ज्यादा ट्रेंड किये जानेवाला टॉपिक कौन सा रहा? AQI
  2. हाल ही में, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने किस देश की नेशनल क्रिकेट लीग को बैन किया है? अमेरिका
  3. हाल ही में, मोहम्मद अल-बशीर को किस देश के अंतरिम कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है? सीरिया
  4. हाल ही में माउंट कनलाओन ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, यह कहाँ स्थित है? फिलीपींस
  1. हाल ही में, विष्णुकांत शास्त्री रचना-संचयन पुस्तक का विमोचन किसने किया? धर्मेंद्र प्रधान
  2. वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना की शुरुआत कब से की जायेगी? 1 जनवरी 2025
  1. हाल ही में, किस देश की राइस वाइन “साके” को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है? जापान
  2. हाल ही में, जॉन ड्रामानी महामा किस देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बने हैं? घाना
  3. हाल ही में, भारत की महिला अंडर-20 और अंडर-17 राष्ट्रीय टीमों का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया है? जोआकिम एलेक्जेंडरसन
  4. हाल ही में, पहला भारत-नेपाल पर्यटन सम्‍मेलन कहाँ आयोजित किया गया है? काठमांडू

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में, महिला जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? ओमान
  1. हाल ही में, सुनीत मेहता को किस देश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया हैं? फिजी
  2. संयुक्‍त राष्‍ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग (CND) के 68वें सत्र की अध्यक्षता कौन सा देश करेगा? भारत
  3. हाल ही में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किस देश की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं? रूस
  4. चौथे सुशासन सप्ताह 2024 के दौरान कौन सा अभियान चलाया जाएगा? प्रशासन गांव की ओर
  1. हाल ही में 2024 इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? मिशेल बैचलेट
  1. हाल ही में, अमेरिका के किस प्रांत ने 6 दिसंबर को “महात्मा गांधी स्मृति दिवस” के रूप में घोषित किया है? नेब्रास्का
  2. हाल ही में चर्चा में रहा नोट्रे डेम कैथेड्रल कहाँ स्थित है? फ्रांस
  3. हाल ही में, भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक कहाँ तैयार किया गया है? IIT मद्रास

10.  हाल ही में बोधि दिवस 2024 कब मनाया गया है? 8 दिसंबर

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. हाल ही में चर्चा में रहा ‘पुस्‍तकायन’ क्या है? पुस्‍तक मेला
  2. हाल ही में, किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने तीसरा कोपरनिकस सेंटिनल-1 उपग्रह लॉन्च किया है? यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
  3. हाल ही में, एशियाई विकास बैंक ने किस राज्य को 50 मिलियन डॉलर ऋण दिया है? मेघालय
  4. टर्नर पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया है? जसलीन कौर
  5. 2024 IWF विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? बहरीन
  1. हाल ही में, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? मोहाली
  2. हाल ही में, किस देश ने अंटार्कटिका में अपना पहला वायुमंडलीय निगरानी स्टेशन स्थापित किया है? चीन
  3. हाल ही में, किस देश ने दुनिया के पहले स्वचालित उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया? चीन
  4. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नए न्यायिक न्यायालय परिसर का उद्घाटन कहाँ किया है? भुवनेश्वर
  5. अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस 2024 कब मनाया जाएगा? 7 दिसंबर

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर कहाँ स्‍थापित किया जाएगा? हैदराबाद
  2. हाल ही में, पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 का ख़िताब किसने जीता? भारत
  3. हाल ही में, किस राज्य में सार्वजनिक रूप से गोमांस खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है? असम
  4. 6 दिसंबर, 2024 को डॉ. बी.आर. आंबेडकर का कौन सा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा? 69वां
  5. 14वां एशिया-ओशिनिया मौसम विज्ञान उपग्रह उपयोगकर्ता सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जा रहा है? नई दिल्ली
  6. पीएम-ई-विद्या डीटीएच चैनल का शुभारंभ किसके द्वारा किया जाएगा? धर्मेंद्र प्रधान
  7. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है? फ्रांस
  8. महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया? देवेंद्र फडणवीस
  9. 43वें रामायण मेले का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? अयोध्या
  10. कृष्णवेणी संगीत नीरजनम का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा? कर्नाटक

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

  1. किस मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन केंद्र को आधिकारिक निकाय के रूप में मान्यता दी है? कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
  2. ऑक्सफोर्ड ने किस शब्द को ‘वर्ड ऑफ द इयर 2024’ चुना है? ब्रेन रॉट
  3. हाल ही में, कौन सा देश सेक्स वर्कर्स को मैटरनिटी लीव, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा देने वाला विश्व का पहला देश बना है? बेल्जियम
  4. हाल ही में, किसे भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है? न्यायमूर्ति मनमोहन
  5. हाल ही में दिवंगत हुए राज मनचंदा का संबंध किस क्षेत्र से है? स्क्वैश
  6. हाल ही में चर्चा में रहा “ई-सानिध्य पोर्टल” किस से संबंधित है? दिव्यांगजन
  7. नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति किसे चुना गया है? नेटुम्बो नांदी-नदैतवा
  8. हाल ही में किस देश में आपातकालीन मार्शल लॉ घोषित किया गया? दक्षिण कोरिया
  1. हाल ही में किस भारतीय राज्य को यूनेस्को द्वारा विरासत पर्यटन के लिए शीर्ष गंतव्य घोषित किया गया है? पश्चिम बंगाल
  2. हाल ही में, भारत का 57वां टाइगर रिजर्व किसे घोषित किया गया? रातापानी टाइगर रिजर्व

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 2024

1

53वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप केरल ने जीती|

केरल ने चंडीगढ़ को 34-31 से हराकर, पहली बार 53वीं सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप (53rd Senior Men's Handball Championship) का  खिताब जीता|

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Player): देवेंद्र

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (Best Goalkeeper): राहुल

2

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया है|

संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें  राष्ट्रपति जिमी कार्टर (Jimmy Carter, 39th president of the United States of America) का निधन हो गया है| वह 1977 से 1981 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति रहे| उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) से सम्मानित किया गया था|

3

11वीं प्रो कबड्डी लीग (PKL) चैंपियनशिप हरियाणा स्टीलर्स ने जीती|

हरियाणा स्‍टीलर्स (Haryana Steelers) ने पटना पायरेट्स को हराकर  11वीं प्रो कबड्डी लीग (PKL) चैंपियनशिप (11th Pro Kabaddi League (PKL) championship) का ख़िताब जीता|

PKL 11  का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable Player (MVP) of PKL 11): मोहम्मदरेज़ा शादलोई, ईरान

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर (Best Defender): नितेश कुमार

सर्वश्रेष्ठ रेडर (Best Raider): देवांक दलाल

4

सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन बनी है|

17 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन (Kaamya Karthikeyan) ने अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊँची छोटी माउंट विंसेंट (Mt Vincent, Antarctica) फतह की| इसी के साथ वह सात महाद्वीपों (continents) की सात सबसे ऊंची चोटियों (highest peaks) पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं| उन्होनें पहले ही अफ्रीका के  माउंट किलिमंजारो, यूरोप के  माउंट एल्ब्रस, ऑस्ट्रेलिया के माउंट कोसियुस्को, दक्षिण अमेरिका के माउंट एकॉनकागुआ, उत्तरी अमेरिका के  माउंट डेनाली, एशिया के  माउंट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त कर ली थी|

5

रूस ने काला सागर में तेल रिसाव के बाद संघीय आपातकाल की घोषणा की है|

रूस (Russia) ने  दो क्षतिग्रस्त टैंकरों से काला सागर में तेल रिसाव (Black Sea oil spill) के बाद संघीय आपातकाल (federal state of emergency) की घोषणा की है| वोल्गोनेफ्ट 212 नाम का एक रूसी तेल टैंकर, जिसमें 4,000 टन से अधिक ईंधन था, 15 दिसंबर, 2024 को क्रीमिया के तट (coast of Crimea) पर टूट गया|

6

आंध्र प्रदेश ने रथ सप्तमी को राज्य उत्सव घोषित किया है|

आंध्र प्रदेश ने रथ सप्तमी (Ratha Saptami) को राज्य उत्सव (state festival) घोषित किया है, जिसे सूर्य देव उत्सव भी कहा जाता है| यह त्यौहार हर साल सूर्य देव के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| अरसावल्ली स्थित श्री सूर्यनारायण स्वामी मंदिर में 4 फरवरी से तीन दिनों तक रथसत्तमी उत्सव मनाया  जाएगा|

7

लक्ष्य सेन ने किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 में तीसरा स्थान हासिल किया|

लक्ष्य सेन ने फ्रांस के एलेक्स लैनियर (Alex Lanier, France) को हराकर किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 (King Cup International Badminton Open 2024) में तीसरा स्थान हासिल किया|

पहला स्थान: एंडर्स एंटोनसेन, डेनमार्क (Anders Antonsen, Denmark)

दूसरा स्थान: हू जे एन, चीन (Hu ZheAn, China)

किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक शेनझेन, चीन में  किया गया|

8

इंडिया नेशनल मोटर साइकिल ड्रेग रेसिंग चैंपियनशिप 2024 का खिताब हेमंत मुद्दप्‍पा ने जीता|

मंत्रा रेसिंग (Mantra Racing) के भारतीय राइडर हेमंथ मुदप्पा ने इंडिया नेशनल मोटर साइकिल ड्रेग रेसिंग चैंपियनशिप 2024 (Indian National Motorcycle Drag Racing Championship 2024) में तीन वर्गों में जीत हासिल कर ट्रिपल चैंपियन (triple champion) खिताब जीता| यह उनका 15वां राष्‍ट्रीय खिताब है| इसी के साथ वह 15 राष्‍ट्रीय खिताब हासिल करने वाले पहले भारतीय मोटर स्‍पोटर्स खिलाडी बन गए है. उन्हें ‘लाइटनिंगआर1 (LightningR1)’ का उपनाम दिया गया है|

9

पांच दिवसीय चितवन हाथी एवं पर्यटन महोत्सव का 18वां संस्करण नेपाल में आयोजित किया जा रहा है|

पांच दिवसीय 18वां चितवन हाथी एवं पर्यटन महोत्सव (18th Chitwan Elephant and Tourism Festival) 26 से 30 दिसंबर तक सौराहा, चितवन, नेपाल में आयोजित किया जा रहा है| यह महोत्सव क्षेत्रीय होटल एसोसिएशन चितवन और यूनाइटेड हट्टी ऑपरेशन कोऑपरेटिव्स सोसाइटी लिमिटेड तथा रेस्तरां एवं बार एसोसिएशन ऑफ नेपाल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है|

10

भारतीय नौसेना का INS तुशील जहाज PASSEX अभ्यास में भाग लेगा|

27 दिसंबर, 2024 को भारतीय नौसेना का जहाज INS तुशील (INS Tushil) कैसाब्लांका, मोरक्को (Casablanca, Morocco) पहुंचा| इस दौरान, रॉयल मोरक्कन नौसेना (Royal Moroccan Navy) और INS तुशील का नौसेना दल (INS Tushil crew) बातचीत करेगा और  अंतर-संचालन में सुधार और सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को साझा करने के लिए समुद्र में एक मार्ग अभ्यास (Passage Exercise at sea)- PASSEX में शामिल होंगे|

उद्देश्य: भारत और मोरक्को के बीच द्विपक्षीय संबंधों और नौसैनिक सहयोग को मजबूत करना|

1

हरियाणा ने शहीद सैनिकों और CAPF कर्मियों की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ की है|

हरियाणा सरकार ने राज्य के  सशस्त्र बलों (Armed Forces) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (Central Armed Police Forces) के शहीद कर्मियों (martyred personnel) के लिए अनुग्रह राशि (ex-gratia amount) 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी है| इसी के साथ हिंदी आंदोलन 1957 (Hindi Movement 1957) के मातृभाषा सत्याग्रहियों (mother tongue satyagrahis) की मासिक पेंशन को 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने को मंजूरी दी है|

2

2024 FIDE महिला विश्‍व रैपिड चैंपियनशिप का खिताब कोनेरू हम्पी ने जीता|

भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी (Koneru Humpy) ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर (Indonesia's Irene Sukandar) को हराकर 2024 FIDE महिला विश्‍व रैपिड चैंपियनशिप (2024 FIDE Women's World Rapid Championship title) का खिताब जीता| इसी के साथ, वह चीन की जू वेनजुन (China's Ju Wenjun) के बाद यह खिताब एक से ज्यादा बार जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई है| पुरुष वर्ग में, ओपन वर्ग (Open category) में 18 वर्षीय रूसी वोलोदर मुर्ज़िन (Russian Volodar Murzin) ने विश्व रैपिड खिताब जीता| 2024 FIDE विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैम्पियनशिप का आयोजन न्यूयॉर्क (New York) में किया गया|

3

50,000 साल पुराने शिशु मैमथ के अवशेष साइबेरिया में मिले हैं|

रूसी वैज्ञानिकों को  साइबेरिया (Siberia) के सुदूर याकूतिया क्षेत्र (Yakutia region) में पिघलती हुई पर्माफ्रॉस्ट (permafrost) में लगभग  50,000 वर्ष पुराने शिशु मैमथ (baby mammoth remains) के अवशेष मिले है| याना को बटागाइका क्रेटर (Batagaika crater) में पाया गया, जो दुनिया का सबसे बड़ा पर्माफ्रॉस्ट (स्थायी रूप से जमी हुई जमीन) क्रेटर है. बटागाइका क्रेटर को "अंडरवर्ल्ड का प्रवेश द्वार (gateway to the underworld)" कहा जाता है|

4

चर्चा में रहा 'वॉकऑन सूट F1' यह एक रोबोट है|

दक्षिण कोरियाई शोधकर्ताओं (South Korean researchers) ने पैराप्लेजिक (paraplegic) लोगों को चलने में सहायता करने के लिए एक पहनने योग्य, हल्के वज़न का रोबोट "वॉकऑन सूट F1 (WalkOn Suit F1)" विकसित किया है| यह उपयोगकर्ताओं को सेंसर का उपयोग करके बाधाओं को पार करने और सीढ़ियाँ चढ़ने में मदद करता है| वॉकऑन सूट एफ1, एल्युमिनियम और टाइटेनियम से बना है, जिसका वजन 110 पाउंड है, तथा यह 12 इलेक्ट्रॉनिक मोटरों द्वारा संचालित है| इसे कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Korea Advanced Institute of Science and Technology) में एक्सोस्केलेटन प्रयोगशाला टीम (Exoskeleton Laboratory team) ने विकसित किया है|

5

भारत की पहली फिशिंग कैट कॉलरिंग परियोजना आंध्र प्रदेश में शुरू की जाएगी|

भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून (Wildlife Institute of India, Dehradun) आंध्र प्रदेश के कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य (Coringa Wildlife Sanctuary, Andhra Pradesh) में भारत की पहली फिशिंग कैट कॉलरिंग परियोजना (India's first fishing cat collaring project) को क्रियान्वित करेगी| कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य 235 वर्ग किलोमीटर में फैला कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य (CWS), भारत का दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव है, इसमें लुप्तप्राय फिशिंग कैट (endangered fishing cat), प्रियोनैलुरस विवरिनस (Prionailurus viverrinus) रहती है| यह अभयारण्य गोदावरी मुहाने (Godavari estuary) का हिस्सा है, जहाँ कोरिंगा नदी आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में बंगाल की खाड़ी में मिलती है|

6

दिवंगत हुए ओसामु सुजुकी का संबंध जापान से है|

जापानी कंपनी सुजूकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) के वरिष्ठ सलाहकार (senior advisor) और पूर्व अध्यक्ष (former chairman) ओसामु सुजुकी (Osamu Suzuki) का निधन हो गया है|

7

चर्चा में रहे 'कावेरी इंजन' को गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (GTRE) ने विकसित किया है|

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation-DRDO) के अंग  गैस टर्बाइन अनुसंधान प्रतिष्ठान (Gas Turbine Research Establishment-GTRE) ने 'कावेरी इंजन' को उड़ान के दौरान परीक्षण के लिए मंजूरी दे दी है| कावेरी इंजन परियोजना को  लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (Light Combat Aircraft- LCA) तेजस (Tejas) को शक्ति प्रदान करने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था, हालाँकि यह असफल रहा| अब नॉन-आफ्टरबर्निंग कावेरी इंजन (non-afterburning Kaveri engine) को भारत के पहले स्टेल्थ (India’s first stealth), मानवरहित लड़ाकू हवाई वाहन (Unmanned Combat Aerial Vehicle- UCAV), घातक (Ghatak) को शक्ति प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है|

8

ब्रिटेन की क्वीन्स और कोवेंट्री यूनिवर्सिटी गुजरात में अपना अंतरराष्ट्रीय परिसर स्थापित करेंगी|

ब्रिटेन के दो विश्वविद्यालयों -क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट (Queen’s University Belfast) और कोवेंट्री यूनिवर्सिटी (Coventry University) को  GIFT सिटी, गुजरात में अंतरराष्ट्रीय परिसर (international campuses) स्थापित करने की मंजूरी दी गई है| जनवरी 2024 में, ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय (Australia's Deakin University) GIFT सिटी, गुजरात में अंतरराष्ट्रीय परिसर खोलने वाला भारत का पहला विदेशी विश्वविद्यालय बन गया| नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ वॉलोन्गॉन्ग (University of Wollongong-UOW) ने भी अपना अंतरराष्ट्रीय परिसर खोला|

9

भारत में, वर्ष 2022-23 की अपेक्षा में 2023-24 में कोयला उत्पादन में 11.71% वृद्धि हुई है|

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में  कोयला उत्पादन (coal production) 997.826 मिलियन टन हुआ है. इसमें  वर्ष 2022-23 के  893.191 मिलियन टन कोयला उत्पादन से 11.71% वृद्धि दर्ज की गई  है| 2023-24 में घरेलू कच्चे कोकिंग कोयले का उत्पादन (domestic raw coking coal production) 66.821 मिलियन टन तक पहुंच गया|

10

21वां थर्ड आई एशियाई फिल्म महोत्सव महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा|

21वां थर्ड आई एशियाई फिल्म महोत्सव (21st Third Eye Asian Film Festival) 10 से 16 जनवरी 2025 तक मुंबई और ठाणे में आयोजित किया जाएगा| महोत्सव में पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (screenwriter and lyricist Javed Akhtar) को एशियन फिल्म कल्चर अवार्ड (Asian Cinema Culture Award) और पत्रकार रफीक बगदादी (journalist Rafique Baghdadi) को सत्यजीत रे मेमोरियल अवार्ड (Satyajit Ray Memorial Award) से सम्मानित किया जाएगा| स्वर्गीय सुधीर नांदगांवकर की स्मृति में फिल्म लेखन के लिए विशेष पुरस्कार (special award for film writing) फिल्म विद्वान अनिल झनकर (film scholar Anil Zankar) को प्रदान किया जाएगा|

1

चर्चा में रहा अंजी खाद पुल जम्मू-कश्मीर में स्थित है|

भारतीय रेलवे ने रियासी, जम्मू-कश्मीर में स्थित भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल (India's first cable-stayed rail bridge) अंजी खाद पुल (Anji Khad Bridge) पर टावर वैगन (tower wagon) का ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया गया|

उद्देश्य: जम्मू और कश्मीर में रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना|

अंजी खाद पुल का निर्माण  उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लिंक (Udhampur-Srinagar-Baramulla Railway Link (USBRL) project) परियोजना के तहत किया गया है|

272 किलोमीटर तक फैली USBRL परियोजना का उद्देश्य कश्मीर घाटी और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल संपर्क प्रदान करना है|

2

जम्मू-कश्मीर बैंक का नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमिताव चटर्जी को नियुक्त किया गया है|

अमिताव चटर्जी को तीन साल के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक (Jammu and Kashmir Bank) का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है| वह 30 दिसंबर, 2024 से पदभार संभालेंगे| वह बलदेव प्रकाश का स्थान लेंगे| वर्तमान में वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उप-प्रबंध निदेशक (Deputy Managing Director) हैं|

3

'विकसित पंचायत कर्मयोगी' पहल की शुरुआत डॉ. जितेंद्र सिंह ने की है|

25 दिसंबर को केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जमीनी सुशासन को सशक्त बनाने के लिए 'विकसित पंचायत कर्मयोगी' पहल (‘Viksit Panchayat Karmayogi’ Initiative) की शुरुआत की है| यह पहल 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान का हिस्सा है|

उद्देश्य: नवीन उपकरणों एवं क्षमता निर्माण संरचना के माध्यम से पंचायती राज संस्थानों (Panchayati Raj Institutions (PRIs)) को मजबूत बनाना|

4

किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 का आयोजन चीन में किया जा रहा है|

किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन 2024 (King Cup International Badminton Open 2024) का आयोजन 27 से 29 दिसंबर तक शेनझेन, चीन में  किया जा रहा है| इस टूर्नामेंट में आठ पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे है- जिसमें से लक्ष्य सेन भारत की ओर से हैं। किंग कप इंटरनेशनल बैडमिंटन ओपन गैर-रैंकिंग इवेंट है और यह बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन कैलेंडर (Badminton World Federation calendar) का हिस्सा नहीं है|

5

67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता|

67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में विजयवीर सिद्धू ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता|

रजत पदक: गुरप्रीत सिंह

कांस्य पदक: शिवम शुक्ला

विजयवीर सिद्धू पेरिस ओलंपिक में नौवें स्थान पर रहे थे|

6

राष्ट्रपर्व वेबसाइट और मोबाइल ऐप की शुरुआत रक्षा मंत्रालय ने की है|

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने ‘सुशासन दिवस (Good Governance Day)’ के अवसर पर राष्ट्रपर्व ​​वेबसाइट और राष्ट्रपर्व मोबाइल ऐप (Rashtraparv website and Rashtraparv mobile app) का शुभारंभ किया| राष्ट्रपर्व ​​वेबसाइट और मोबाइल ऐप को  रक्षा मंत्रालय ने विकसित किया है| यह वेबसाइट गणतंत्र दिवस, बीटिंग रिट्रीट समारोह, स्वतंत्रता दिवस आदि से संबंधित जानकारी, सीधा प्रसारण आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेगी|

7

गणतंत्र दिवस परेड-2025 में उत्तराखंड की झांकी के लिए साहसिक खेल विषय का चयन किया गया है|

उत्तराखंड की "साहसिक खेल (Adventure Sports)" विषय पर आधारित झांकी गणतंत्र दिवस परेड-2025 (Republic Day Parade-2025) में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाएगी| इसमें उत्तराखंड के साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, ट्रैकिंग आदि  को प्रमुख रूप से दिखाया जाएगा|

8

OAG की "2024 में दुनिया के सबसे व्यस्त उड़ान मार्ग" रिपोर्ट में मुंबई-दिल्ली उड़ान मार्ग का आठवां स्थान है|

यूनाइटेड किंगडम में  स्थित अंतरराष्ट्रीय विमानन और यात्रा डेटा और एनालिटिक्स फर्म (International aviation and travel data and analytics firm), आधिकारिक एयरलाइन गाइड (Official Airline Guide (OAG)) ने "2024 में दुनिया के सबसे व्यस्त उड़ान मार्ग (Busiest Flight Routes in the World 2024)" शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है| इस के अनुसार, मुंबई -दिल्ली उड़ान मार्ग (Mumbai - Delhi flight route) दुनिया में आठवां सबसे व्यस्त घरेलू मार्ग है. 2023 में यह नौवें स्थान पर था| मुंबई -दिल्ली उड़ान मार्ग, शीर्ष 10 में जगह बनाने वाला  भारत का एकमात्र उड़ान मार्ग है| एशिया प्रशांत क्षेत्र (Asia Pacific region) में मुंबई -दिल्ली उड़ान मार्ग छठा सबसे व्यस्त घरेलू मार्ग है|

शीर्ष 3 व्यस्त घरेलू उड़ान मार्ग-

पहला स्थान: जेजू इंटरनेशनल – सियोल जिम्पो, दक्षिण कोरिया , (Jeju International – Seoul Gimpo, South Korea)

दूसरा स्थान: साप्पोरो न्यू चिटोज़ - टोक्यो हनेडा, जापान  (Sapporo New Chitose – Tokyo Haneda, Japan)

तीसरा स्थान: फुकुओका - टोक्यो हानेडा, जापान (Fukuoka – Tokyo Haneda, Japan)

9

140वां राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस 28 दिसंबर मनाया जाएगा|

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 में मुंबई में ब्रिटिश अधिकारी एलन ओक्टोवियो ह्यूम (थियिसोफिकल सोसायटी के प्रमुख सदस्य) (Allan Octavio Hume, member of the Theosophical Society) द्वारा की गया थी| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंद्र बनर्जी थे. उन्होंने दिसंबर 1885 में बॉम्बे  में आयोजित कांग्रेस के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की थी, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए| पहले इसका नाम भारतीय राष्ट्रीय संघ था, दादा भाई नौरोजी के सुझाव पर इसका नाम बदलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रखा गया|

वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष- मल्लिकार्जुन खड़गे

10

भोपाल विज्ञान मेले के 11वें संकरण का आयोजन किया जा रहा है|

11वें भोपाल विज्ञान मेले (11th Bhopal Science Fair) का आयोजन 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक भोपाल में  किया जा रहा है| मेले का आयोजन मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (Madhya Pradesh Council of Science and Technology) और विज्ञान भारती (Vigyan Bharti) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है| 11वें भोपाल विज्ञान मेले का विषय: “विकसित भारत 2047, का आधारः विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार“ (Developed India 2047, the Foundation: Science, Technology and Innovation)

1

मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हुआ है|

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 2004 में भारत के 14वें प्रधानमंत्री बने थे और मई 2014 तक दो कार्यकालों में इस पद पर कार्यरत रहे। वे भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने वाले चौथे व्यक्ति थे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा किए गए 6 ऐतिहासिक कार्य -

  1. जून 1991: वैश्वीकरण और उदारीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
  2. जून 2005: सूचना के अधिकार (RTI) कानून की शुरुआत की।
  3. सितंबर 2005: राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (NREGA) की शुरूआत की।
  4. मार्च 2006: अमेरिका के साथ न्यूक्लियर समझौता किया।
  5. जनवरी 2009: आधार कार्ड के माध्यम से पहचान प्रणाली की शुरुआत की।
  6. अप्रैल 2010: शिक्षा का अधिकार (Right to Education) कानून लागू किया।
2

बाल्ड ईगल को संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है|

बाल्ड ईगल (bald eagle) को आधिकारिक रूप से  संयुक्त राज्य अमरीका (United States of America) का राष्ट्रीय पक्षी (national bir) घोषित किया गया है|

यह पक्षी लगभग  240 वर्षों से अमरीका की शक्ति और ताकत का प्रतीक रहा है|

बाल्ड ईगल वर्ष 1782 से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की  आधिकारिक मुहर (seal) और अमेरिकी मुद्रा (U.S. currency) में उपयोग किया जा रहा है| संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक मुहर में बाल्ड ईगल, एक जैतून की शाखा (olive branch), तीर, एक ध्वज जैसी ढाल, और सितारों का  एक समूह और “ई प्लुरिबस यूनम (E Pluribus Unum)” आदर्श वाक्य लिखा हुआ है|

3

वर्ष 2022 के लिए ‘अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना सम्मान’ से डॉ. अरुण कुमार भगत को सम्मानित किया जाएगा|

साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल द्वारा बिहार के प्रसिद्ध  लेखक डॉ अरुण कुमार भगत को वर्ष 2022 के लिए ‘अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना सम्मान (All India Acharya Ramchandra Shukla Criticism Award 2022)’ से सम्मानित किया जाएगा| यह सम्मान उनकी पुस्तक 'पत्रकारिता : सर्जनात्मक लेखन और रचना प्रक्रिया' के लिए दिया गया है|

4

मार्टिना देवी ने एशियाई जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के जूनियर +87 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता|

भारतीय भारोत्तोलक मार्टिना देवी (मणिपुर) ने एशियाई जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप (Asian Junior Weightlifting Championships) 2024  में महिलाओं के जूनियर +87 किग्रा वर्ग (women's junior +87kg category) में कुल लिफ्ट श्रेणी में (total lift) 225 किलो (96 और 129 किलो ) वजन उठाकर रजत पदक जीता|

5

दिवंगत हुए एम.टी. वासुदेवन नायर यह एक लेखक थे|

मलयालम साहित्य (Malayalam literature) के प्रसिद्ध लेखक  एम.टी. वासुदेवन नायर का कोझिकोड, केरल में निधन हो गया है| वे केरल से प्रकाशित होने वाली पत्रिका, मातृभूमि साप्ताहिक के संपादक (editor) भी रहे हैं| उन्हें 1995 में  ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था|

6

ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का उद्घाटन नरेन्द्र मोदी ने किया|

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खंडवा, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के ओंकारेश्वर बांध पर ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट (Omkareshwar Floating Solar Project), मध्य प्रदेश के पहले सौर ऊर्जा संयंत्र, का उद्घाटन किया|

उद्देश्य:  कार्बन उत्सर्जन (carbon emissions) को कम करना है, जो 2070 तक भारत के शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य का समर्थन करता है| यह भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर पार्क है| यह वाष्पीकरण (evaporation) को कम करके जल संरक्षण (water conservation) भी करता है|

7

मुख्यमंत्री सौर कृषि फीडर परियोजना 2.0 की शुरुआत महाराष्ट्र में की गई है|

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री सौर कृषि फीडर योजना 2.0 लॉन्च (Mukhyamantri Solar Agriculture Feeder Project 2.0) की शुरुआत की है|

उद्देश्य: किसानों को दिन के समय टिकाऊ (sustainable) और मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना |

8

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास मध्य प्रदेश में किया है|

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खजुराहो, मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना (Ken-Betwa River Linking Project), दौधन बांध (Daudhan Dam) और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना (Omkareshwar Floating Solar Project) का शिलान्यास किया| इसी अवसर पर उन्होनें 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों (Atal Gram Sushasan Bhawans) की नींव रखी| भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक स्मारक  डाक टिकट (commemorative postage stamp) और सिक्का (coin) भी  जारी किया गया|

9

मानव निर्मित वस्तु द्वारा सूर्य के सबसे निकट पहुंचने का रिकॉर्ड पार्कर सोलर प्रोब ने बनाया है|

NASA के पार्कर सोलर प्रोब (Parker Solar Probe) ने मानव निर्मित वस्तु (man-made object) द्वारा सूर्य के सबसे निकट पहुंचने का रिकॉर्ड  बनाया है| 24 दिसम्बर को पार्कर सोलर प्रोब सूर्य की सतह के सबसे नजदीक, 3.8 मिलियन मील (6.2 मिलियन किलोमीटर) दूर, से होकर गुजरा |

पार्कर सोलर प्रोब ने सबसे तेज मानव निर्मित वस्तु (fastest human-made object) का रिकॉर्ड भी बनाया, जो 430,000 मील प्रति घंटे (430,000 mph) की अविश्वसनीय गति तक पहुंच गई|

10

86वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब देविका सिहाग ने जीता|

हरियाणा की देविका सिहाग ने तेलंगाना की  श्रियांशी वलिशेट्टी को हराकर 86वीं सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप (86th Senior National Badminton Championship) में महिला एकल (Women’s singles) खिताब जीता|

विजेताओं की सूची-

पुरुष एकल (Men’s singles): एम रघु (कर्नाटक)

महिला एकल: देविका सिहाग

1

उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को नियुक्त किया गया है|

न्यायमूर्ति नरेंद्र जी. को उत्तराखंड  उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of Uttarakhand High Court) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के  न्यायाधीश हैं| न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of Himachal Pradesh High Court) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं|

2

विमोचित "छोंक" पुस्तक के लेखक अभिजीत बनर्जी हैं|

2019 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘छौंक ऑन फूड, इकोनॉमिक्स एंड सोसाइटी’ (Chhaunk on Food, Economics and Society) का अनावरण किया गया| इस पुस्तक के चित्रकार (illustrator) चेयेन ओलिवियर (Cheyenne Olivier) हैं|

3

रूस के टेनिस खिलाड़ी दानिल सावलेव पर डोपिंग के कारण 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया है|

रूस के टेनिस खिलाड़ी दानिल सावलेव (Daniil Savelev) पर डोपिंग (doping) के कारण 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया है| इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (International Tennis Integrity Agency) ने कहा कि जुलाई 2024 में दानिल सावलेव को प्रतिबंधित पदार्थ मेल्डोनियम (meldonium) के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया था| उन्हें अगस्त 2024 से अंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था|परीक्षण किया गया था| उन्हें अगस्त 2024 से अंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था|

4

चर्चा में रहा किलाउआ ज्वालामुखी हवाई द्वीप में स्थित है|

दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों (world's most active volcanoes) में से एक- हवाई द्वीप (Hawai Islands) का किलाउआ ज्वालामुखी (Kilauea volcano) फिर से फट गया है| यह विस्फोट ज्वालामुखी के शिखर कैल्डेरा (volcano’s summit caldera) तक ही सीमित था, जो हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान (Hawaii Volcanoes National Park) के एक दूरदराज के बंद क्षेत्र में है|

5

27वें SIES श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से एस जयशंकर को सम्मानित किया गया है|

दक्षिण भारतीय शिक्षा सोसाइटी (South Indian Education Society (SIES)) द्वारा विदेश मंत्री एस. जयशंकर को सार्वजनिक नेतृत्व (Public Leadership) के लिए 27वें SIES श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार (27th SIES Sri Chandrasekarendra Saraswati National Eminence Award) से सम्मानित किया गया|

पुरस्कार चार क्षेत्रों में दिए जाते हैं - सार्वजनिक नेतृत्व (Public Leadership), सामुदायिक नेतृत्व (Community Leadership), मानवीय प्रयास (Humanitarian efforts), विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology)

दक्षिण भारतीय शिक्षा सोसायटी - 1932 में एम वी वेंकटेश्वरन द्वारा मुंबई में स्थापित सबसे पुरानी शैक्षिक सोसाइटियों में से एक है|

6

अजय भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने दो नए राज्यपालों (Governor) की नियुक्ति की है और तीन राज्यपालों के पदों में फेरबदल किया है|

-पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है|

- पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है|

- वर्तमान में, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है|

- वर्तमान में, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है|

- वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है|

7

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा|

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने घोषणा की कि पुरुष ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (men's ICC Champions Trophy 2025) की मेजबानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात संयुक्‍त रूप से करेंगे| ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक  किया जाएगा| इसमें आठ टीमों के 15 मैच होंगे. भारतीय टीम के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे| वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे|

ग्रुप A- बांग्लादेश, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान

ग्रुप B- अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

8

आश्रय-स्थल परियोजना की शुरूआत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने की है|

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India (NHAI)) ने सड़क सुरक्षा को बढ़ाने, राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) के आसपास आवारा पशुओं की चुनौती से निपटने और पशु-संबंधी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों पर पशु आश्रय प्रदान करने के लिए आश्रय-स्थल परियोजना (Cattle Shelters Project) की शुरूआत की है| यह एक पायलट परियोजना है|

उद्देश्य: राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास घूमने वाले आवारा पशुओं और जानवरों की देखभाल तथा प्रबंधन

9

भारत सरकार "अंडरसी केबल नेटवर्क प्रणाली" के द्वारा चेन्नई और मुंबई को एशिया और यूरोप से जोड़ेगी|

भारत अंडरसी केबल नेटवर्क (undersea cable network) का विस्तार कर रहा है, आने वाले तीन महीनों में दो नए केबल सिस्टम लॉन्च किये जायेंगे:

इंडिया एशिया एक्सप्रेस (India Asia Xpress (IAX))

इंडिया यूरोप एक्सप्रेस (India Europe Xpress (IEX))

इंडिया एशिया एक्सप्रेस (IAX)- चेन्नई और मुंबई को एशिया में सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया से जोड़ता है| इंडिया यूरोप एक्सप्रेस (IEX)- चेन्नई और मुंबई को फ्रांस, ग्रीस, सऊदी अरब, मिस्र और जिबूती से जोड़ता है| इन केबल सिस्टम की कुल लंबाई लगभग  15,000 किलोमीटर है. ये रिलायंस जियो (Reliance Jio) के स्वामित्व में हैं, जिसमें चाइना मोबाइल का निवेश (investment) है|

10

अइसाके वलू इके को टोंगा के नये प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये है|

अइसाके वलू इके (Aisake Valu Eke) को टोंगा (Tonga) का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है| वह सियाओसी सोवालेनी का स्थान लेंगे, जिन्होंने संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद 9 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया था| वह फरवरी, 2025  में आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे|

1

गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के लिए झांकी का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास'होगा|

रक्षा मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के लिए झांकी (tableaux) का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास (Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas)' रखा है| गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए कर्तव्य पथ पर झांकियां प्रदर्शित करने के लिए 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया है- आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली और दमन व दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल |

2

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष वी. रामासुब्रमण्यन को नियुक्त किया गया है|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश (Retired judge) वी. रामासुब्रमण्यन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| उन्होनें न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा का स्थान लिया है| इसी के साथ, सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश प्रियांक कानूनगो और डॉ. बिद्युत रंजन सारंगी को आयोग का सदस्य बनाया गया है|

3

67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में साहू तुषार माने ने 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता|

चैंपियनशिप (67th National Shooting Championship) में-

10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता:

स्वर्ण पदक (Gold Medal) : साहू तुषार माने

रजत पदक (Silver Medal) : धनुष श्रीकांत

कांस्य पदक (Bronze Medal): यश वर्धन

4

सुशासन दिवस 25 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा|

सुशासन दिवस (Good Governance Day) प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| 25 दिसंबर 2024 को अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई जायेगी|

सुशासन दिवस 2024 अभियान: प्रशासन गांव की ओर (Administration towards the village)

5

संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘सहयोग-होप टैक’ का आयोजन कोच्चि में किया गया है|

भारतीय तट रक्षक (Indian Coast Guard ICG) और वियतनाम तट रक्षक (Vietnam Coast Guard VCG) का संयुक्त समुद्री अभ्यास ‘सहयोग-होप टैक’ (Sahayog – Hop Tac, sea exercise) का आयोजन केरल के  कोच्चि तट पर  किया गया|

उद्देश्य: दोनों समुद्री सेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना

Objective: To enhance maritime cooperation and inter-operability between the two naval forces

6

एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 में एक स्वर्ण और दो रजत पदक साईराज परदेशी ने जीते|

भारतीय भारोत्तोलक साईराज परदेशी ने पुरुषों के 81 किलोग्राम वर्ग में  एशिया यूथ और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2024 (Asia Youth and Junior Weightlifting Championships 2024) में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते| कुल लिफ्ट श्रेणी (overall lift category)- 310 किलोग्राम का वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड भी स्थापित किया|

7

चर्चा में रहे "डिंगा डिंगा" रोग के मामलों की पुष्टि युगांडा में की गई है|

युगांडा (Uganda), विशेषकर बुंडीबुग्यो जिले, में "डिंगा डिंगा (Dinga Dinga)" नामक रोग के लगभग 300 मामले सामने आए हैं, जिनमें से ज़्यादातर मामले महिलाओं और लड़कियों में है|

लक्षण- बुखार और शरीर में तीव्र कंपन, जो गतिशीलता में बाधा उत्पन्न करता है

Symptoms - fever and severe body tremors, which hinders mobility

8

NH-44 पर भारत की पहली बायो-बिटुमेन से बनी सड़क का उद्घाटन महाराष्ट्र में किया गया है|

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के नागपुर के मानसर में NH-44 पर भारत की पहली बायो-बिटुमेन से बनी सड़क (bio-bitumen road) का उद्घाटन किया| लिग्निन (Lignin) आधारित बायो-बिटुमेन प्रौद्योगिकी को  प्राज इंडस्ट्रीज, सीएCSIR-CRRI, NHAI और ओरिएंटल के सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से विकसित किया गया है|

9

महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन बिहार में किया जाएगा|

महिला कबड्डी विश्व कप (Women’s Kabaddi World Cup) 2025 का आयोजन मार्च में राजगीर खेल अकादमी, बिहार में  किया जाएगा| इसमें लगभग 14 देश-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाइलैंड, पोलैंड, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका भाग लेंगे| बिहार में पहली बार महिला कबड्डी विश्व कप 2012 में आयोजित  किया गया था|

10

रग्बी इंडिया ने रग्बी प्रीमियर लीग के लिए GMR स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी की है|

रग्बी इंडिया (Rugby India) और GMR स्पोर्ट्स ने रग्बी प्रीमियर लीग (Rugby Premier League) 2025 शुरू करने  के लिए 10 साल की साझेदारी की है|रग्बी प्रीमियर लीग 2025 की शुरूआत 6 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमों के साथ की जायेगी| यह दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित रग्बी लीग होगी|

1

चर्चा में रहे अब्दुल्ला अल बरून ने रामायण और महाभारत का अरबी भाषा में अनुवाद किया है|

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कुवैत (Kuwait) की दो दिवसीय यात्रा के दौरान रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद (translate) करने वाले अब्दुल्ला अल बरून और उसे प्रकाशित (publish) करने वाले अब्दुल लतीफ अल नसेफ से भी मुलाकात की|

2

चर्चा में रहा सक्करबाग चिड़ियाघर गुजरात में स्थित है|

पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत सक्करबाग चिड़ियाघर, जूनागढ़, गुजरात से गिर शेरों का एक जोड़ा वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल, मध्य प्रदेश में लाया गया है|

3

भारतीय नौसेना में शामिल किये गए युद्धपोत ‘नीलगिरी’ और ‘सूरत’ का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स किया है|

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders Limited (MDL)) ने भारतीय नौसेना को दो अत्याधुनिक युद्धपोत (warships) सौंपे हैं:

  1. युद्धपोत ‘नीलगिरि’- परियोजना 17ए श्रेणी का पहला स्टील्थ फ्रिगेट (stealth frigate)
  2. युद्धपोत ‘सूरत’- परियोजना 15बी श्रेणी का चौथा स्टील्थ विध्वंसक (stealth destroyer)
4

क्रिसटर्न फ्रोस्टाडोटिर आइसलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी हैं|

सोशल डेमोक्रेटिक अलायंस (Social Democratic Alliance SDA) की नेता, 36 वर्षीय क्रिसटर्न फ्रोस्टाडोटिर (Kristrun Frostadottir) आइसलैंड (Iceland) की पहली महिला और सबसे युवा प्रधानमंत्री  हैं|

तीन दलों के गठबंधन सरकार में  SDA, लिबरेशन रिफार्म पार्टी और पीपुल्स पार्टी शामिल हैं|

5

जागृति ऐप का शुभारंभ उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा किया जाएगा|

24 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (National Consumer Day) के अवसर  पर उपभोक्ता मामले कार्य विभाग, उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय सार्वजनिक उपयोग के लिए ‘जागो ग्राहक जागो ऐप’, ‘जागृति ऐप’ और ‘जागृति डैशबोर्ड’ का शुभारंभ करेगा|

उद्देश्य: ग्राहकों को गुमराह करने वाले डार्क पैटर्न के विरुद्ध स्‍वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करने में केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण प्राधिकरण (Central Consumer Protection Authority-CCPA) की दक्षता को बढ़ाना

6

वेस्टर्न इंडिया स्लैम 2024 में महिला एकल खिताब अनाहत सिंह ने जीता है|

अनाहत सिंह ने आकांक्षा सालुंखे को 3-0 से हराकर वेस्टर्न इंडिया स्लैम- 2024 (Western India Slam– 2024) में महिला एकल (Women's Singles) खिताब जीता| मलेशिया के अमनीशेंराज चंदरन (Amneeshenraj Chandaran, Malaysia) ने चेक गणराज्य के विक्टर बायर्टस (Viktor Byrtus, Czech Republic) को हराकर वेस्टर्न इंडिया स्लैम- 2024 में पुरूष एकल खिताब जीता| वेस्टर्न इंडिया स्लैम स्क्वॉश टूर्नामेंट- 2024 का आयोजन मुंबई में किया गया|

7

नेक्स्ट जेन ATP फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता 2024 का खिताब जोआओ फोंसेका ने जीता है

ब्राजील के जोआओ फोंसेका (Joāo Fonseca, Brazil) ने अमेरिका के लर्नर टीएन (Learner Tien, America) को हराकर नेक्स्ट जेन ATP फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता 2024 (Next Gen ATP Finals 2024) का खिताब जीता| नेक्स्ट जेन ATP फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता 2024 का आयोजन जेद्दा, सऊदी अरब (Jeddah, Saudi Arabia) में  किया गया|

8

रक्षा मंत्रालय ने के9 वज्र-टी स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन खरीदने के लिए लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड कंपनी के साथ अनुबंध किया है|

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 100 K-9 वज्र-T स्व-चालित ट्रैक्ड आर्टिलरी गन (K9 VAJRA-T Self-Propelled Tracked Artillery Guns) खरीदने के लिए लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ 7,628.70 करोड़ रुपये के  अनुबंध (contract) पर  हस्ताक्षर किए है|

मारक क्षमता: 155 मिमी/52 कैलिबर

उद्देश्य: भारतीय तोपखाने के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना और भारतीय सेना की समग्र युद्धक क्षमता में वृद्धि करना

9

चर्चा में रहा कामचटका प्रायद्वीप रूस में स्थित है|

माउंट टुंड्रोवाया, कामचटका प्रायद्वीप, रूस (Mount Tundrovaya, Kamchatka Peninsula, Russia) में लापता विमान AN-2 मिल गया है| मिल्‍कोवो से ओसोरा जा रहा विमान AN-2 लापता हो गया था. जिसके बाद खोज और बचाव अभियान चलाया गया।

10

कतर ने सीरिया में 13 वर्षों बाद अपना दूतावास आधिकारिक रूप से फिर से शुरू किया है|

कतर (Qatar) ने सीरिया (Syria) में 13 वर्षों बाद अपना दूतावास (embassy) आधिकारिक रूप से फिर से शुरू किया है| सीरिया में शुरुआती गृह युद्ध के दौरान कतर ने अपना दूतावास बंद कर दिया था|

1

अमेरिकी पत्रिका "19फोर्टीफाइव" द्वारा जारी आठ महाशक्तियों की सूची में भारत पांचवें स्थान पर है|

अमेरिकी पत्रिका "19फोर्टीफाइव (1945)" द्वारा जारी आठ महाशक्तियों की सूची में भारत पांचवें स्थान पर है|

पहला स्थान: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

दूसरा  स्थान: चीन

तीसरा  स्थान: रूस

चौथा  स्थान: जापान

2

राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर 2024 को मनाया गया है|

प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) के रूप में मनाया जाता है| यह दिवस भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के रूप में मनाया जाता है| भारत सरकार ने वर्ष 2012 में रामानुजन की जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में शुरुआत की थी|

3

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर, नगालैंड, मिज़ोरम में संरक्षित क्षेत्र परमिट व्यवस्था को फिर से लागू किया है|

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर, नागालैंड और मिजोरम में संरक्षित क्षेत्र परमिट (Protected Area Permit Regime- PAP) व्यवस्था को फिर से लागू किया है|

उद्देश्य: सुरक्षा संबंधी बढ़ती चिंताओं के बीच विदेशियों की आवाजाही पर नजर रखना

इसके तहत, इन राज्यों में आने वाले विदेशियों को सरकार से  विदेशी (संरक्षित क्षेत्र) आदेश 1958 के अनुरूप संरक्षित क्षेत्र परमिट (पीएपी) प्राप्त करना होगा |

4

चर्चा में रहा "सुरसा" नाम की यह एक अदरक है|

भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान (Indian Institute of Spices Research-IISR) ने व्यावसायिक अनुप्रयोगों के लिए अदरक की नई किस्म "सुरसा" जारी की है| IISR सुरसा नामक इस किस्म को किसानों की भागीदारी वाले प्रजनन कार्यक्रम (farmer participatory breeding programme) के माध्यम से विकसित किया गया है|

5

इंदौर पर 1 जनवरी, 2025 से भीख देना अपराधिक घोषित किया गया है|

केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए 1 जनवरी, 2025 से भीख देना अपराधिक घोषित किया गया है| इंदौर में  भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाया गया है| इंदौर में दिसंबर में  भिक्षावृत्ति विरोधी अभियान (anti-begging campaign) भी चलाया गया| केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देश के 10 शहरों को भिखारी मुक्त बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है: दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और अहमदाबाद

6

2024 की विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2017 की तुलना में मलेरिया मृत्यु दर में 68% कमी दर्ज की गई|

2024 की विश्व मलेरिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2017 की तुलना में  मलेरिया के अनुमानित मामलों की संख्या 64 लाख से घटकर वर्ष 2023 में 20 लाख हो गई है| मलेरिया से होने वाली मौतों की अनुमानित संख्या लगभग 11,000  से  घटकर 3,500 हो  गई है. वहीं मलेरिया मृत्यु दर में 68% कमी दर्ज की गई है|

7

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया है|

संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने  21 दिसम्बर को विश्व ध्यान दिवस (World Meditation Day) के रूप में घोषित किया है|

उद्देश्य: विश्व में ध्यान या चिन्तन (Meditation)  के बारे में जागरूकता बढ़ाना

21 दिसम्बर 2024 को प्रथम विश्व ध्यान दिवस मनाया गया|

8

अंडर-19 महिला टी-20 एशिया कप भारत ने जीता|

भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर पहला ACC  अंडर-19 महिला टी-20 एशिया कप (1st ACC Under-19 Women's T20 Asia Cup) जीता| अंडर-19 महिला टी-20 एशिया कप का फ़ाइनल मैच  कुआलालंपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia) में खेला गया|

9

ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025 की मेज़बानी भारत करेगा|

भारत ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2025 (ISSF Junior World Cup 2025) की मेज़बानी करेगा| भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (National Rifle Association of India (NRAI)) ने घोषणा की कि भारत को अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (International Shooting Sport Federation (ISSF)) जूनियर विश्व कप 2025 की मेजबानी का अधिकार दिया गया है, जिसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाएं शामिल होंगी|

10

लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बने हैं|

13 साल और 269 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं| उन्होंने यह रिकॉर्ड विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy), भारत का घरेलू एक दिवसीय टूर्नामेंट, में मध्य प्रदेश के खिलाफ बिहार के लिए पदार्पण (debut) करकर बनाया|

1

असम में गंगा नदी डॉल्फिन टैगिंग की गई है|

भारत ने असम में पहली बार गंगा नदी डॉल्फिन (प्लैटनिस्टा गैंगेटिका) की सैटेलाइट टैगिंग की गई है| यह पहल पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Initiatives Ministry of Environment, Forest and Climate Change) द्वारा प्रोजेक्ट डॉल्फिन का हिस्सा है| यह असम वन विभाग और आरण्यक के सहयोग से भारतीय वन्यजीव संस्थान (Wildlife Institute of India) के नेतृत्व में किया गया है| गंगा नदी डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय पशु है|

2

संजीवनी योजना की शुरुआत दिल्ली में की जायेगी|

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि दिल्ली में बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू की जाएगी| इस योजना के अंतर्गत, 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का इलाज दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में  मुफ़्त में किया जाएगा|

3

अमेरिकी नौसेना के शीर्ष नागरिक सम्मान से टॉम क्रूज को सम्मानित किया गया है|

अभिनेता टॉम क्रूज को अमेरिकी नौसेना के शीर्ष नागरिक सम्मान प्रतिष्ठित 'लोक सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है| यह सम्मान उन्हें सिनेमाई काम के माध्यम से सेना में उनके योगदान के लिए दिया गया है|

4

"बांग्लार बारी" योजना पश्चिम बंगाल में शुरू की गई है|

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने “बांग्लार बारी” योजना की  शुरूआत  की है|

उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराना

प्रत्येक परिवार को घर बनाने के लिए ₹1.20 लाख दिए जायेंगे, पहली किस्त में आवास परियोजना को शुरू करने के लिए ₹60,000 दिए जाएंगे| जंगलमहल और दार्जिलिंग जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में, प्रत्येक परिवार को घर बनाने के लिए ₹1.30 लाख दिए जायेंगे|

5

दिवंगत हुए ओम प्रकाश चौटाला का संबंध राजनीति से है|

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है| वह  2 दिसंबर 1989 को पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं|

6

खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एंबेसडर सलमान खान को नियुक्त किया गया है|

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अभिनेता सलमान खान को खो-खो विश्व कप 2025 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है| खो-खो विश्व कप 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा|

7

भारतीय स्टेट बैंक का नया प्रबंध निदेशक राम मोहन राव अमारा को नियुक्त किया गया है|

राम मोहन राव अमारा को तीन साल के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है| वह चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी का स्थान लेंगे. चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी, हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन नियुक्त किये गए हैं|

8

भारत सरकार ने युग युगीन भारत संग्रहालय के लिए फ्रांस के साथ समझौता किया है|

भारत और फ्रांस ने पेरिस के लौवर की तर्ज पर नई दिल्ली के रायसीना हिल के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में युग युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए है|

9

अरूण कपूर शिक्षाविद् को भूटान ने राजकीय सम्मान से सम्मानित किया है|

भारतीय शिक्षाविद् (Indian educationist) अरुण कपूर को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल ने थिम्पू में आयोजित 117वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में ‘बुरा मार्प’ (लाल दुपट्टा), ‘पतंग’ (औपचारिक तलवार) और ‘दाशो’ की उपाधि से सम्मानित किया है| ‘दाशो’ की उपाधि, आमतौर पर वरिष्ठ भूटानी अधिकारियों को दिया जाने वाला एक दुर्लभ सम्मान है|

10

फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 रियल मैड्रिड ने जीता|

रियल मैड्रिड (स्पेन) ने CF पचुका (मेक्सिको) को 3-0 से हराकर फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता| यह मैच कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला गया| रियल मैड्रिड की ओर से गोल- किलियन एम्बाप्पे, रॉड्रिगो और विनीसियस जूनियर

1

जमशेदजी टाटा पुरस्कार 2024 से किरण मजूमदार-शॉ को सम्मानित किया गया है|

बायोकॉन समूह की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ को भारत में बायोसाइंसेज क्षेत्र में उनके योगदान के लिए इंडियन सोसाइटी फॉर क्वालिटी (ISQ) द्वारा जमशेदजी टाटा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है|

2

हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 से गगन गिल को सम्मानित किया गया है|

हिंदी कवयित्री गगन गिल ने अपनी कविता पुस्तक "मैं जब तक आई बहार के लिए" हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 जीता| ईस्टरिन किरे ने उनके उपन्यास ‘स्पिरिट नाइट्स’ के लिए अंग्रेजी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 जीता|

3

फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी 2024 का अवार्ड विनीसियस जूनियर ने जीता|

फीफा द बेस्ट फुटबॉल अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन 17 दिसंबर को दोहा, कतर में किया गया|

फीफा द बेस्ट फुटबॉल अवॉर्ड्स 2024-

सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2024:

विजेता: विनीसियस जूनियर (ब्राज़ील)

दूसरा स्थान: रोड्री (स्पेन)

तीसरा स्थान: जूड बेलिंगहम (इंग्लैंड)

4

2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने हैं|

भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं. उन्होंनें 2024 में 58 विकेट लिए हैं, 12 मैचों में अब तक 294.4 ओवर फेंके|

दूसरा स्थान: गस एटकिंसन, इंग्लैंड- 52 विकेट

तीसरा स्थान: शोएब बशीर, इंग्लैंड- 49 विकेट

5

तीसरा विश्व टेनिस लीग टूर्नामेंट अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है|

तीसरा विश्व टेनिस लीग टूर्नामेंट 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक अबू धाबी, UAE में आयोजित किया जा रहा है| इसमें चार टीमें हिस्सा ले रही है- ऑनर-एफ-एक्स ईगल्स (Honor-F-X Eagles), टीएसएल हॉक्स (TSL Hawks), गेम चेंजर्स फाल्कन्स (Game Changers Falcons) और काइट्स (Kites) प्रत्येक टीम में चार खिलाड़ी  है| टीएसएल हॉक्स की टीम में विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी आर्यना सबालेंका और भारत के सुमित नागल भी शामिल हैं|

6

2024 एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप दोहा में आयोजित की जा रही है|

2024 एशियाई युवा और जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप 19 से 25 दिसंबर तक दोहा, कतर में आयोजित की जा रही है| इसमें जूनियर और युवा स्तर पर 20-20 मुकाबले होंगे| इसमें 237 एथलीट भाग ले रहे है, 19 देशों के 127 पुरुष और 16 देशों की 110 महिलाएं| इस चैंपियनशिप में भारत के 28 खिलाडी भाग ले रहे हैं।

7

67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन-3पी प्रतियोगिता का खिताब किरण अंकुश जाधव ने जीता|

भारतीय नौसेना के किरण अंकुश जाधव ने  67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन-3पी प्रतियोगिता का खिताब जीता|

दूसरा स्थान: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

तीसरा स्थान: स्वप्निल कुसाले

8

राम मंदिर, अयोध्या को ब्रिटेन का ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरस्कार प्रदान किया गया है|

अयोध्या में राम मंदिर परियोजना को असाधारण सुरक्षा मानकों के लिए ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल के 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| राम मंदिर निर्माण कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने  ‘गोल्डन ट्रॉफी’ से सम्मानित किया था|

9

मसाली गाँव देश का पहला सीमावर्ती सौर गांव बना है|

गुजरात के बनासकांठा जिले का मसाली गांव देश का पहला सीमावर्ती सौर गांव बन गया है| पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव के 119 घरों पर सोलर रूफटॉप लगाए गए हैं| मसाली गांव की कुल आबादी लगभग 800 है. यह गांव पाकिस्तान सीमा से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर स्थित है|

10

'उबर मोटो वीमेन' सेवा की शुरूआत बेंगलुरु की है|

अमेरिकी राइड-हेलिंग दिग्गज उबर ने  बेंगलुरु, कर्नाटक में महिलाओं के लिए एक बाइक टैक्सी सेवा ‘उबर मोटो वीमेन (Uber Moto Women)’ शुरू की है|

उद्देश्य: महिलाओं की सुरक्षा और गतिशीलता की जरूरतों को पूरा करना और महिला ड्राइवरों को लचीले कमाई के अवसरों के साथ सशक्त बनाना|

1

‘किसान कवच’ डॉ. जितेंद्र सिंह ने लॉन्च किया|

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (Union Minister of State for Science and Technology), डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत का स्वदेशी कीटनाशक रोधी सूट ‘किसान कवच’ लॉन्च किया|

उद्देश्य: किसानों को कीटनाशकों से होने वाले स्वास्थ्य खतरों से बचाना

इसे सेपियो हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड (Sepio Health Pvt Ltd) के सहयोग से बैंगलोर स्थित ब्रिक-इंस्टेम द्वारा विकसित किया गया है|

2

गूगल इंडिया का नया कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट प्रीति लोबाना को नियुक्त किया है|

प्रीति लोबाना को गूगल  इंडिया  का  नया कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट (Country Manager and Vice President) नियुक्त किया है| वह संजय गुप्ता की जगह लेंगी|

3

ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना दूसरा स्थान पर है|

ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग (ICC Women's ODI Batting Rankings) में स्मृति मंधाना दूसरे और T-20 रैंकिंग में तीसरे  स्थान पर हैं| ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट और T-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष पर हैं।

4

2024 फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप न्यूयॉर्क में आयोजित की जायेगी|

2024 फिडे विश्व रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप 26 दिसंबर-31 दिसंबर तक  न्यूयॉर्क में आयोजित की जाएगी| इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व अर्जुन एरिगैसी और आर. प्रज्ञानंद  करेंगे|

5

149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन जालंधर में आयोजित किया जाएगा|

149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन 27 से 29 दिसंबर तक जालंधर, पंजाब के श्री देवी तालाब मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा| तीन दिवसीय संगीत सम्मेलन से पहले 23 से 26 दिसंबर तक संगीत प्रतियोगिता ‘हरिवल्लभ संगीत प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा| 149वां श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन दिवंगत उस्ताद जाकिर हुसैन को समर्पित होगा|

6

रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है|

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद भारत के ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है| आर अश्विन भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं| उन्होनें 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लिए है, टेस्‍ट क्रिकेट में छह शतक और 14 अर्धशतक लगाये है| उन्होनें भारत के लिए 116 वनडे मैच में 156 विकेट और 65 T-20 मैच में 72 विकेट हासिल किए है| उन्होंने 6 नवंबर, 2011 को दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था|

7

INS निर्देशक को विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड में शामिल किया जाएगा|

18 दिसंबर को INS निर्देशक को नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में शामिल किया  गया| भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक पोत (Sophisticated Hydrographic Vessel) INS निर्देशक के जलावतरण समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने  की| इसका निर्माण GRSE कोलकाता द्वारा 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री इस्तेमाल करके किया गया है| INS निर्देशक सर्वेक्षण पोत (Survey vessels) (बड़ी) परियोजना का  दूसरा  जहाज है| लगभग 3800 टन विस्थापन वाला 110 मीटर लंबा यह जहाज दो डीजल इंजनों द्वारा संचालित है और अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक और समुद्र विज्ञान सर्वेक्षण उपकरणों से लोडेड है|

8

34वें व्यास सम्मान से सूर्यबाला को सम्मानित किया जाएगा|

हिंदी लेखिका सूर्यबाला के 2018 के उपन्यास "कौन देस को वासी: वेणु की डायरी" को केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 34वें व्यास सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है| यह उपन्यास अमेरिका में भारतीय युवाओं द्वारा सामना किए जाने वाले सांस्कृतिक और वैचारिक संघर्षों की पड़ताल करता है|

9

विश्व की पहली कार्बन-14 डायमंड बैटरी यूनाइटेड किंगडम में विकसित की गई है|

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय और यूके परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण (UK Atomic Energy Authority) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने सफलतापूर्वक विश्व की पहली कार्बन-14 डायमंड बैटरी बनाई है| यह बैटरी रेडियोधर्मी समस्थानिक (radioactive isotope) कार्बन-14 से बनी है, जो सिंथेटिक हीरे (synthetic diamond) की एक पतली परत में लिपटी हुई है| कार्बन-14 डायमंड बैटरी, कार्बन-14 के रेडियोधर्मी क्षय (radioactive decay) का उपयोग करके काम करती है, जिसका अर्धायु काल (half-life) 5,700 वर्ष है, तथा यह कम स्तर की बिजली उत्पन्न करती है|

10

उत्तराखंड योग नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा|

उत्तराखंड सरकार आयुष विभाग (Department of AYUSH) के नेतृत्व में  अपनी पहली योग नीति का मसौदा तैयार कर रही है|

उद्देश्य:  उत्तराखंड को योगभूमि के रूप में विकसित करना

योग नीति राज्य भर में योग केंद्रों के लिए मानक स्थापित करेगी|

इसके लिए केंद्रों को पंजीकरण कराना होगा और एक समान दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा|

योग नीति राज्य भर में नए योग संस्थानों को खोलने के लिए भी  प्रोत्साहित करेगी|

1

दिवंगत हुए उस्ताद जाकिर हुसैन का संबंध तबला से है|

तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का फेफड़ों से जुड़ी बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (idiopathic pulmonary fibrosis) के कारण  निधन हो गया है| 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड (Living in the Material World)' लॉन्च किया था|

पुरस्कार-

- 1988 में पद्म श्री

- 1990 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

- 2002 में पद्म भूषण

- 2009 में पहला ग्रैमी अवॉर्ड

- 2023 में पद्म विभूषण

- 2024 में 66वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कारों (66th Annual Grammy Awards) में तीन ग्रैमी पुरस्कार: पश्तो के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन, एज़ वी स्पीक (as we speak) के लिए सर्वश्रेष्ठ समकालीन वाद्य एल्बम और मोशन के लिए सर्वश्रेष्ठ वाद्य रचना|

2

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी सिमरन शेख बनीं हैं|

महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League- WPL) 2025 नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी सिमरन शेख बनीं हैं, उन्हें गुजरात जायंट्स  ने 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा| दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटन (Deandra Doughton, West Indies) हैं, उन्हें गुजरात जायंट्स  ने 1 करोड़ 70  लाख रुपये में खरीदा| तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी जी कमालिनी हैं, उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 60  लाख रुपये में खरीदा|

3

सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी 2024 का खिताब मुंबई ने जीता|

मुंबई की टीम ने मध्य प्रदेश टीम को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali T20 Trophy) 2024 का खिताब जीता| इससे पहले 2022 में मुंबई की टीम ने  सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी|

4

महिला जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी चैंपियनशिप भारत ने जीती|

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी बार  महिला जूनियर एशिया कप 2024 हॉकी चैंपियनशिप ((Women's Hockey Junior Asia Cup 2024)) जीती| महिला जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मस्कट, ओमान (Muscat, Oman) में किया गया| भारत ने 2023 में  दक्षिण कोरिया को हराकर पहला महिला जूनियर एशिया कप जीता था।

5

‘जलवाहक’ योजना का शुभारंभ सर्बानंद सोनोवाल ने किया

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने कार्गो प्रोत्साहन के लिए ‘जलवाहक’ योजना का शुभारंभ किया|

उद्देश्य: राष्ट्रीय जलमार्ग 1 (गंगा नदी) (National Waterways), राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (ब्रह्मपुत्र नदी) और राष्ट्रीय जलमार्ग 16 (बराक नदी) के माध्यम से लंबी दूरी के कार्गो के परिवहन को प्रोत्साहित करना

इस योजना को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (Inland Waterways Authority of India (IWAI)) और भारतीय शिपिंग निगम की अनुषंगी कंपनी (subsidiary company) अंतर्देशीय और तटीय शिपिंग लिमिटेड (Inland & Coastal Shipping Limited (ICSL)) द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित किया जाएगा| प्रारंभ में यह योजना 3 वर्षों के लिए मान्य होगी|

6

100वें तानसेन संगीत समारोह का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ग्वालियर में बनाया गया|

ग्वालियर, मध्य प्रदेश में 100वें तानसेन संगीत समारोह में 546 कलाकारों ने 9 शास्त्रीय वाद्य यंत्रों पर राग मल्हार, मियां की तोड़ी और दरबारी कान्हड़ा का एक साथ लगातार 9 मिनट तक वादन करकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में नाम दर्ज किया गया| इस प्रस्तुति का संयोजन प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार ने किया| 15 दिसंबर से 19  दिसंबर तक संगीत सम्राट तानसेन की स्मृति में 100वें तानसेन समारोह का आयोजन ग्वालियर, मध्य प्रदेश में किया जा रहा है|

7

ट्रिनिटी लाबान कंसर्वेटॉयर ऑफ म्यूजिक एंड डांस का मानद अध्यक्ष ए.आर. रहमान को नियुक्त किया गया है|

ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए ट्रिनिटी लाबान कंसर्वेटॉयर ऑफ म्यूजिक एंड डांस (Trinity Laban Conservatoire of Music and Dance) का मानद अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| ट्रिनिटी लाबान कंसर्वेटॉयर ऑफ म्यूजिक एंड डांस लंदन, इंग्लैंड में स्थित एक संगीत और नृत्य संगीतविद्यालय है। ब्रिटेन का एकमात्र संगीत और समकालीन नृत्य संगीतविद्यालय, 2005 में ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ़ म्यूज़िक और लाबान के विलय से बना था|

8

"विरासत साड़ी महोत्सव 2024" के तीसरे संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|

"विरासत साड़ी महोत्सव 2024" के तीसरे संस्करण का आयोजन 15 से 28 दिसंबर 2024 तक हैंडलूम हाट, जनपथ, नई दिल्ली में किया जा रहा है| इस महोत्सव का आयोजन कपड़ा मंत्रालय (Ministry of Textiles), भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है|

उद्देश्य: हथकरघा क्षेत्र (Handloom Sector) की परंपरा और क्षमता का उत्सव मनाना और हथकरघा समुदाय की कमाई में सुधार करना

यह महोत्सव देश के हथकरघा कारीगरों, साड़ी डिजाइनरों और खरीदारों को एक साथ लाता है| भारत का हथकरघा क्षेत्र 35 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है।

9

22वां दिव्य कला मेला नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है|

22वां दिव्य कला मेला 12 दिसंबर से 22 दिसंबर तक इंडिया गेट, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है| इसका आयोजन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Union Ministry of Social Justice and Empowerment) के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (Department of Empowerment of Persons with Disabilities), राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (National Disabled Finance and Development Corporation) के माध्यम से किया जा रहा है.

उद्देश्य: दिव्यांग कारीगरों, उद्यमियों और कलाकारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रदर्शित करना

यह मेला 'वोकल फॉर लोकल' आंदोलन का प्रतीक है|

10

शेरकी-ला-विजय दिवस लद्दाख में मनाया गया|

भारतीय  सेना ने सिल्‍मू राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय, करगिल, लद्दाख में स्‍थानीय समुदाय के सहयोग से शेरकी-ला-विजय दिवस मनाया| यह आयोजन 1971 में भारत-पाकिस्‍तान युद्ध के दौरान शेरकी-ला दर्रे (Sherki-La Pass) को मुक्त कराने की स्‍मृति में किया गया।

1

विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप 2024 में भारतीय पुरुष टीम पांचवें स्‍थान पर रही|

विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप  (World Squash Team Chamionships) 2024 में भारतीय पुरुष टीम ने हांगकांग चीन को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया| भारतीय महिला टीम ने फ्रांस को हराकर सातवाँ स्थान हासिल किया|

भारतीय पुरुष टीम: अभय सिंह, वेलवन सेंथिलकुमार, वीर चोत्राणी, सूरज कुमार चंद

भारतीय महिला टीम: आकांक्षा सलुंखे, अनाहत सिंह, उर्वशी जोशी, निरूपमा दुबे

विश्व स्क्वैश टीम चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 9 से 15 दिसंबर तक हांगकांग, चीन में किया गया|

2

मिखाइल कावेलाश्‍विली को जॉर्जिया का राष्‍ट्रपति चुना गया है|

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और जॉर्जियन ड्रीम पार्टी के सांसद मिखाइल कावेलाश्‍विली (Mikhail Kvelashvili) को  जॉर्जिया का नया  राष्‍ट्रपति चुना गया हैं| वह 29 दिसंबर को शपथ लेंगे| वह निवर्तमान सालोम जोराबीच्विली का स्‍थान लेंगे।

3

सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया|

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शुक्रवार को ओडिशा तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (Integrated Test Range) (ITR) में सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (SFDR) प्रणोदन आधारित मिसाइल प्रणाली (Propulsion Based Missile System) का सफल अंतिम परीक्षण किया| स्वदेशी रूप से विकसित यह तकनीक भारत को लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल विकसित करने में मदद करेगी| SFDR का विकास 2013 में और मिसाइल का ग्राउंड आधारित परीक्षण 2017 में शुरू किया गया  था| SFDR का पहला परीक्षण 30 मई, 2018 को किया गया था। रक्षा वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित करने वाला पहला देश है, जो ध्वनि की गति से आठ गुना अधिक गति से यात्रा कर सकती है|

4

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया|

दक्षिण कोरिया की संसद में राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव पारित किया गया. नेशनल असेम्‍बली में प्रस्‍ताव के पक्ष में 204 मत और विपक्ष में 85 मत पडे| देश में अल्पकालिक मार्शल लॉ लगाने को लेकर राष्‍ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्‍ताव लाया गया था| वह 2017 में पूर्व राष्‍ट्रपति पार्क गुन हे के बाद दक्षिण कोरिया में महाभियोग द्वारा राष्ट्रपति पद से हटाये जाने वाले दूसरे राष्‍ट्रपति बन जायेंगे|

5

फ्रांस के नए प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू बने हैं|

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू (François Bayrou) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है| वह मिशेल बार्नियर की जगह लेंगे, जिन्होंने 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था|

6

दिवंगत हुए पुरुषोत्तम उपाध्याय का संबंध गायक से है|

प्रतिष्ठित गुजराती गायक और संगीतकार पुरूषोत्तम उपाध्याय का निधन हो गया है| उनके कुछ प्रमुख गीत: हे रंगलो जम्यो', 'दिवसो जुदैना जय चे', 'ए जाशे जरूर मिलन सुधि' और 'काहू चू जवानीन'

7

संस्कृति मंत्रालय महाकुंभ 2025 के लिए सांस्कृतिक गाँव 'कलाग्राम' स्थापित कर रहा है|

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने घोषणा की है कि महाकुंभ 2025 के दौरान संस्कृति मंत्रालय प्रयागराज में एक सांस्कृतिक गांव ‘कलाग्राम’ स्थापित करेगा| इसके लिए नागवासुकी में 10.24 एकड़ क्षेत्र आवंटित किया गया है।

उद्देश्य:  देश की समृद्ध, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना

प्रयागराज में 13 जनवरी  से 26 फरवरी 2025  तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा|

8

बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने भारत में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने के लिए यूनिसेफ के साथ साझेदारी की है|

BMW ग्रुप और यूनिसेफ (UNICEF) ने भारत सरकार और चार राज्य सरकारों के साथ मिलकर भारत में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने के लिए साझेदारी की है|

उद्देश्य: समावेशी शिक्षण वातावरण बनाना जो लैंगिक समानता और शिक्षा के लिए राष्ट्रीय लक्ष्यों का समर्थन करता है|

इसका लक्ष्य चार राज्यों में 100,000 बच्चों के लिए शिक्षा के परिदृश्य को बदलना है, जिसमें शुरुआती वर्षों से लेकर किशोरावस्था (Adolescence) तक बुनियादी शिक्षा और STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) कौशल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

9

23वीं उषा राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स चैंपियनशिप गुजरात में आयोजित की जा रही है|

दृष्टिहीनों की 23वीं उषा राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एथलेटिक्स चैंपियनशिप (23rd USHA National Athletics Championship for the Blind)  का आयोजन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक नाडियाड, गुजरात में किया जा रहा है| इसका आयोजन भारतीय दृष्टिबाधित खेल संघ (IBSA) द्वारा गुजरात की पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है| इस चैंपियनशिप का उद्घाटन अमूल डेयरी के अध्यक्ष विपुल पटेल ने किया|

10

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति एलन मस्क बनें हैं|

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, स्पेसएक्स के फाउंडर और टेस्ला के CEO  एलन मस्क 400 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ तक पहुंचने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए  हैं|

1

विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 का खिताब डी गुकेश ने जीता है|

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियन‌शिप 2024 का खिताब जीता है। फाइनल में डिफेंडिग चैंपियन डिगं लिरेन (चीन) को हराया है। फाइनल  मुकाबला सिंगापुर में आयोजित किया गया।

2

विश्व की प्रतिष्ठित मैगजीन ‘TIME’ ने TIME पर्सन ऑफ द ईयर डोनाल्ड ट्रंप को चुना|

टाइम मैगजीन नै नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया है।  डोनाल्ड ट्रंप को दूसरी बार टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया इससे पहले 2016 में चुना गया था। 2023 में TIME मैगजीन ने पर्सन ऑफ द ईयर "टेलर स्विफ्ट" को चुना गया था।

3

एशिया का पहला जियो सांइस म्यूजियम मध्यप्रदेश में तैयार हुआ|

ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में देश का पहला जियो सांइस म्यूजियम बनकर तैयार हो चुका है| म्यूजियम की पहली गैलरी बनकर तैयार है,  इसमें पृथ्वी का जन्म, डायनासोर का दौर, और अन्य जानकारियों मिल सकेंगी साथ ही दूसरी गैलरी में पृथ्वी पर जीव जन्तुओं की उत्पत्ति कैसे हुई इसकी जानकारी मिलेगी।

4

वर्ष 2001 संसद भवन आतंकी हमले की बरसी 13 दिसंबर को मनाई गई|

वर्ष 2001 में 13 दिसम्बर को संसद भवन पर आंतकी हमले में शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को श्रृद्धाजंलि अर्पित की गई। संसद भवन में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, और अन्य लोगों ने शहीदों को श्रृद्धाजंलि अर्पित की।

5

भारतीय सेना की वज्र कोर ने अमृतसर में विजय दिवस मनाया|

भारतीय सेना की वज्र कोर अमृतसर में विजय दिवस मना रही है| विजय दिवस पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में 16 दिसंबर को मिली जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस युद्ध के बाद ही स्वतंत्र बांग्लादेश का उदय हुआ था| विजय दिवस की 53 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में 13 और 14 दिसंबर को पंजाब राज्य नायक स्मारक में आम जनता के लिए हथियार और युद्ध सामग्री प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। 15 दिसंबर को अमृतसर के गिबिंदगढ़ किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

6

राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसंबर को मनाया जाता है|

राष्ट्रीय उर्जा संरक्षण दिवस हमारे जीवन में उर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका और इसके सरंक्षण की जरूरत का स्मरण करता है। वर्ष 1991 से शुरू इस दिवस को विद्युत मंत्रालय (Ministry of Power) के तहत उर्जा दक्षता ब्यूरो (bureau of energy efficiency) (BEE) मनाता है।

7

रक्षा मंत्रालय ने 12 ASU-30MKI (सुखोई) विमानों की खरीद के लिए HAL के साथ समझौता किया है|

हवाई क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित करने के लिए रक्षा मंत्रालय 12 सुखोई जेट खरीदनें जा रहा है| इसके लिए प्रमुख सरकारी कंपनी हिदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 13500 करोड़ का सौदा हुआ है| इन विमानों का निर्माण HAL के नासिक डिवीजन में किया जाएगा।

8

"उड़ान यात्री"कैफे की शुरुआत हवाई अड्डो पर की जाएगी।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री (Union Minister for Civil Aviation) के. आर. राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार जल्द ही हवाई अड्डो पर उड़ान योजना के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उड़ान यात्री कैफे शुरु करेगी। यह घोषणा नई दिल्ली में कोलकाता के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के 100 साल पूरे होने पर आधिकारिक शताब्दी समारोह लोगों का अनावरण करते हुए यह जानकारी दी।

9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेपाल की सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नेपाल के जनरल अशोक राज सिगदेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। नेपाल के जनरल 11-14 दिसम्बर तक भारत की यात्रा पर हैं।

10

: एक कैलेंडर वर्ष में 4 वनडे शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना बनी है

भारत की स्टार ‌महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए, एक कैलेंडर वर्ष में 4 शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयी हैं।

1

"डिजीज X" के मामलों की पुष्टि कांगो गणराज्य में की गई है|

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of the Congo (DRC)) क्वांगो प्रांत के सुदूर पांजी स्वास्थ्य क्षेत्र में अज्ञात बीमारी, "डिजीज X" (Disease X) ने 400 से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है और लगभग  31 जानें ली है.

इसका पहला मामला 24 अक्टूबर को सामने आया था|

406 मामले और 31 मौतें 7.6% की केस मृत्यु दर दर्शाती हैं।

WHO ने प्रकोप क्षेत्र में एक टीम तैनात की है।

2

गीता पाठ का गिनीज रिकॉर्ड मध्य प्रदेश में बनाया गया है|

11 दिसंबर को गीता जयंती पर भोपाल, मध्य प्रदेश में 5,000 से अधिक आचार्यों ने सामूहिक रूप से गीता के 'कर्म योग' के तीसरे अध्याय का पाठ किया जिस से "गीता पाठ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record of Gita recitation)" बनाया गया है| यह पाठ 9 मिनट तक चला| मध्‍यप्रदेश सरकार 8 से 12 दिसम्‍बर तक गीता महोत्‍सव मना रही है|

3

सोनजल उत्सव-2024 जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया जा रहा है|

जम्मू-कश्मीर में वार्षिक सांस्कृतिक और कलात्मक उत्सव सोनजल-2024 की शुरुआत 12 दिसंबर को कश्मीर विश्वविद्यालय, श्रीनगर में की गई| सोनजल का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर की उच्च शिक्षा मंत्री सकीना मसूद इटू  ने किया| इस नौ दिवसीय उत्सव में क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा रचनात्मकता और सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा|

4

10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है|

10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो (10th World Ayurveda Congress & Arogya Expo)-2024 का आयोजन  12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक  देहरादून, उत्तराखंड में किया जा रहा है| इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया|

10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 की थीम: "डिजिटल स्वास्थ्य-एक आयुर्वेदिक परिप्रेक्ष्य" (Digital Health-An Ayurveda Perspective)

उद्देश्य: आयुर्वेद में अनुसंधान, विकास और नई खोजों को बढ़ावा देना

यह आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सक्रिय रूप से समर्थित है।

5

टेकजॉकी ने ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है|

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी (TechJockey) कंपनी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है|

6

अबथसहायेश्वर मंदिर ने यूनेस्को का 2023 विशिष्ट पुरस्कार जीता|

तंजावुर, तमिलनाडु में स्थित 1,300 साल पुराने अबथसहायेश्वर मंदिर को उसके असाधारण संरक्षण प्रयासों के लिए यूनेस्को का 2023 का विशिष्ट पुरस्कार (UNESCO’s 2023 Award of Distinction) प्रदान किया गया| अबथसहायेश्वर मंदिर का निर्माण राजा विक्रम चोल और कुलोथुंगा चोल द्वारा किया गया था, और इसमें पाँच प्रकारम या बाड़े थे|

7

चर्चा में रहा "ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल" अरुणाचल प्रदेश में मनाया जाता है|

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल (4th Eaglenest Bird Festival) के चौथे संस्करण के नए लोगो का अनावरण किया है| ईगलनेस्ट बर्ड फेस्टिवल का चौथा संस्करण 17 से 19 जनवरी 2025 तक अरुणाचल प्रदेश के  पश्चिम कामेंग जिले के खेलोंग और थोंगरे गांव में आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव अरुणाचल प्रदेश की जैव विविधता का उत्सव है और समुदाय के नेतृत्व में संरक्षण और टिकाऊ पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा देता है|

8

पहले भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping and Waterways) द्वारा पहले भारत समुद्री विरासत सम्मेलन 2024 (India Maritime Heritage Conclave 2024 (IMHC)) का आयोजन 11 और 12 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली में किया जा रहा है, इसका शुभारंभ केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने किया|

उद्देश्य: भारत के व्यापक समुद्री इतिहास और उसके सांस्कृतिक महत्व का जश्न मनाना

9

चर्चा में रही "सुबारू टेलीस्कोप" का संबंध जापान से है|

सुबारू टेलीस्कोप (Subaru telescope) ने कन्या तारामंडल (constellation of Virgo) में स्थित दो परस्पर क्रियाशील आकाशगंगाओं (interacting galaxies), NGC 5257 और NGC 5258 को कैप्चर किया है| इसे जापान की राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला (National Astronomical Observatory) द्वारा संचालित किया जाता है।

10

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का आयोजन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में किया जाएगा|

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 (Khelo India Winter Games 2025) का आयोजन लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग चरणों में किया जाएगा| 23 जनवरी से 27 जनवरी तक आइस इवेंट्स (आइस हॉकी और आइस स्कीइंग) का आयोजन लद्दाख में किया जाएगा| 22 फरवरी से 25 फरवरी तक स्नो इवेंट्स (अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की माउंटेनियरिंग और स्नोबोर्डिंग) का आयोजन जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा| खेलो इंडिया विंटर गेम्स की शुरुआत 2020 में की गई थी|

1

भारत में 2024 में गूगल पर "मेरे आस-पास" श्रेणी में सबसे ज्यादा ट्रेंड किया जाने वाला टॉपिक AQI रहा|

भारत में 2024 में गूगल पर "मेरे आस-पास" श्रेणी में सबसे ज्यादा सर्च किये जानेवाला टॉपिक AQI near me (मेरे आस-पास AQI) रहा|

शीर्ष ट्रेंडिंग खोजा गया टॉपिक-

समग्र श्रेणी में-  इंडियन प्रीमियर लीग

व्यक्तियों की श्रेणी में- विनेश फोगाट

2

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग को बैन किया है|

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council (ICC)) ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग (NLC) को बैन कर दिया है| ICC के नियम के अनुसार लीग में खेलने वाली हर टीम की प्लेइंग इलेवन में कम से कम 7 अमेरिकी खिलाड़ी होने चाहिए, लेकिन कई मैचों में 6-7 विदेशी खिलाड़ियों को उतारा गया था|

3

मोहम्मद अल-बशीर को किस देश के अंतरिम कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में सीरिया को नियुक्त किया गया है|

सीरिया में राष्‍ट्रपत‍ि बशर अल-असद को सत्ता से हटाने वाले विद्रोही गुटों ने मोहम्मद अल-बशीर (Mohammed al-Bashir) को अंतरिम कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया है| वह 1 मार्च, 2025  तक अंतरिम सरकार का नेतृत्‍व करेंगे।

4

माउंट कनलाओन ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, यह फिलीपींस में स्थित है|

फिलीपींस के नीग्रोस द्वीप क्षेत्र में स्थित माउंट कनलाओन ज्वालामुखी (Mount Kanlaon Volcano) में विस्फोट हुआ है|जिसके चलते लगभग 87 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है|

5

विष्णुकांत शास्त्री रचना-संचयन पुस्तक का विमोचन धर्मेंद्र प्रधान ने किया|

केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में विष्णुकांत शास्त्री रचना-संचयन पुस्तक का विमोचन किया. इसका प्रकाशन साहित्‍य अकादमी ने किया है|

रचना-संचयन के संपादक डॉ प्रेमशंकर त्रिपाठी है|

विष्णुकांत शास्त्री हिन्दी साहित्यकार, शिक्षविद और  राजनेता थे।

6

वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2025 से की जायेगी|

विद्वानों के शोध लेखों और जर्नल प्रकाशन तक देशव्यापी पहुँच प्रदान करने के लिए वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना (One Nation One Subscription scheme) की शुरुआत 1 जनवरी 2025 से की जायेगी| इस केंद्रीय क्षेत्र योजना के लिए  2025 से 2027 की अवधि के लिए कुल लगभग 6,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है|

उद्देश्य: सरकारी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, शोध संस्थानों और अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं में अनुसंधान व नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना

वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना में कुल 30 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पत्रिका प्रकाशकों  को शामिल किया गया है। इन प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित लगभग 13,000 ई-पत्रिकाएँ (e-journals) 6,300 से अधिक सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों और केंद्र सरकार के अनुसंधान एवं विकास संस्थानों  में उपलब्ध होंगी|

7

जापान की राइस वाइन "साके" को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है|

जापान की पारंपरिक चावल की शराब, साके (sake), को आधिकारिक तौर पर यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची (UNESCO's Intangible Cultural Heritage of Humanity list) में शामिल किया गया है|

8

जॉन ड्रामानी महामा घाना के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बने हैं|

पद के उम्मीदवार जॉन ड्रामानी महामा (John Dramani Mahama) ने घाना के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की| जॉन ड्रामानी महामा 7 जनवरी, 2025 को शपथ लेने के बाद घाना (Ghana) के 9वें राष्ट्रपति बनेंगे|

9

भारत की महिला अंडर-20 और अंडर-17 राष्ट्रीय टीमों का मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन को नियुक्त किया गया है|

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (All India Football Federation) ने स्वीडिश कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन (Swedish coach Joakim Alexandersson) को भारत की महिला अंडर-20 और अंडर-17 राष्ट्रीय टीमों का मुख्य कोच नियुक्त किया है।

10

पहला भारत-नेपाल पर्यटन सम्‍मेलन काठमांडू में आयोजित किया गया है|

10 दिसंबर 2024 को पहला भारत-नेपाल पर्यटन सम्‍मेलन (India-Nepal Tourism Meet) काठमांडू, नेपाल में  आयोजित किया गया| इस सम्‍मेलन का आयोजन काठमांडू में भारतीय दूतावास ने नेपाल पर्यटन बोर्ड के सहयोग से किया|

उद्देश्य: महाकुंभ 2025 मेले का प्रचार-प्रसार और भारत और नेपाल के बीच पर्यटन को बढ़ावा देना|

1

महिला जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन ओमान में किया जा रहा है|

महिला जूनियर एशिया कप 2024 (Women's Hockey Junior Asia Cup 2024) का आयोजन 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मस्कट, ओमान (Muscat, Oman) में किया जा रहा है| यह महिला जूनियर एशिया कप का नौवां संस्करण है|

ज्योति सिंह, 20 सदस्यीय भारतीय अंडर-21 हॉकी टीम (Indian under-21 hockey team) की कप्तानी कर रही है|

महिला हॉकी जूनियर एशिया कप 2024: टीमें और समूह-

पूल ए: भारत, बांग्लादेश, चीन, मलेशिया और थाईलैंड

पूल बी: दक्षिण कोरिया, जापान, हांगकांग चीन, श्रीलंका, चीनी ताइपे

2

सुनीत मेहता को फिजी में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया हैं|

2007 बैच के भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) के अधिकारी  सुनीत मेहता (Suneet Mehta) को फिजी (Fiji) में भारत का नया उच्चायुक्त (High Commissioner) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में कैनबरा (Canberra) स्थित भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) में उप उच्चायुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

3

संयुक्‍त राष्‍ट्र नारकोटिक ड्रग्स आयोग (CND) के 68वें सत्र की अध्यक्षता भारत करेगा

भारत, संयुक्‍त राष्‍ट्र (United Nations) नारकोटिक ड्रग्स आयोग (Commission on Narcotic Drugs (CND)) के 68वें सत्र की अध्यक्षता (Chair) करेगा| वियना, आस्ट्रिया (Vienna, Austria) में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि (Permanent Representative), राजदूत शंभू एस कुमारन (Ambassador Shambhu S Kumaran) ने आधिकारिक तौर पर संयुक्‍त राष्‍ट्र मादक पदार्थ नियंत्रण आयोग के 68वें सत्र की अध्यक्षता संभाली। यह पहली बार है जब भारत को संयुक्त राष्ट्र की इस महत्‍वपूर्ण संस्था की अध्यक्षता के लिए नामित किया गया है।

4

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं|

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) 8 से 10 दिसंबर तक रूस (Russia) की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं| वे मॉस्‍को (Moscow) में रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव (Russian Defence Minister Andrey Belousov) के साथ भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (India-Russia Inter-Governmental Commission) की 21वीं बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

9 दिसंबर को कैलिनिनग्राद स्थित यंत्रा शिपयार्ड (Yantra Shipyard in Kaliningrad) में भारतीय नौसेना (Indian Navy) के नवीनतम बहुउद्देशीय स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट (multi-purpose stealth guided missile frigate) ‘INS तुशील ('INS Tushil)’ को कमीशन करेंगे|

5

चौथे सुशासन सप्ताह 2024 के दौरान प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया जाएगा|

सुशासन सप्ताह (Good Governance Week) 2024 का प्रारंभिक चरण (Preparatory Phase) 11-18 दिसंबर, 2024 से शुरू होगा। सुशासन सप्ताह 2024 का कार्यान्वयन चरण (Implementation Phase) 19-24 दिसंबर, 2024 तक चलेगा। चौथे सुशासन सप्ताह 2024 के दौरान, 19 से 24 दिसंबर, 2024 तक एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर (Prashasan Gaon Ki Ore campaign)’ भारत के सभी जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा।

 

उद्देश्य: लोक शिकायतों (Public Grievances) के निवारण और सेवा वितरण (Service Delivery) में सुधार करना

6

2024 इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से मिशेल बैचलेट को सम्मानित किया गया है|

चिली की पूर्व राष्ट्रपति वेरोनिका मिशेल बैचेलेट जेरिया (Veronica Michelle Bachelet Jeria, Former President of Chile) को लैंगिक समानता (gender equality) और कमजोर आबादी के अधिकारों की वकालत के लिए इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट (Indira Gandhi Memorial Trust) द्वारा शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए 2024 इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार (2024 Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament, and Development) से सम्मानित किया गया है।

7

अमेरिका के नेब्रास्का ने 6 दिसंबर को “महात्मा गांधी स्मृति दिवस” के रूप में घोषित किया है|

अमेरिका के नेब्रास्का प्रांत (Nebraska state, America) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा (Mahatma Gandhi statue) का अनावरण किया गया| नेब्रास्का के गवर्नर जिम पिलेन (Nebraska Governor Jim Pillen) ने लिंकन (Lincoln) शहर में स्थित ‘स्टेट कैपिटल’ परिसर (State Capitol premises) में गवर्नर कार्यालय (Governor’s Office) में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया|

उद्देश्य: नेब्रास्का के विविध समुदायों के बीच सांस्कृतिक समझ और एकता की भावना को बढ़ावा देना और अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों का सम्मान करना

8

चर्चा में रहा नोट्रे डेम कैथेड्रल फ्रांस में स्थित है|

पेरिस, फ्रांस (Paris, France) के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Site) नोट्रे डेम कैथेड्रल (Notre Dame Cathedral) के बहाली और पुनर्निर्माण के बाद आम जनता के लिए फिर खोला जा रहा है। यह 12वीं शताब्दी की गौथिक शैली (Gothic style) का मध्‍ययुगीन गिरजाघर (medieval cathedral)   है| इसमें 15 अप्रैल, 2019 में भीषण आग लगने के कारण कैथेड्रल की छत का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो गया था|

9

भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक IIT मद्रास में तैयार किया गया है|

भारत का पहला 410 मीटर लंबा हाइपरलूप परीक्षण ट्रैक (Hyperloop test track) IIT मद्रास डिस्कवरी कैंपस, थाईयूर (IIT Madras Discovery Campus, Thaiyur) में परीक्षण के लिए तैयार है। इस परियोजना को भारतीय रेलवे (Indian Railways), IIT मद्रास की अविष्कार हाइपरलूप टीम (Avishkar Hyperloop team) द्वारा संस्थान में इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप TuTr (TuTr startup) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है

लक्ष्य:  2027-28 तक पहला परिचालन हाइपरलूप कार्गो सिस्टम शुरू करना

हाइपरलूप: एक उच्च गति परिवहन प्रणाली (high-speed transportation system) है जिसमें पॉड्स (pods), जो मूलतः दबावयुक्त वाहन (pressurised vehicles) होते हैं, कम दबाव वाली नलियों (tubes) के माध्यम से असाधारण गति से यात्रा करते हैं।

 

हाइपरलूप ट्रेनों को 1,100 किमी प्रति घंटे की गति के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनकी परिचालन गति (operational speed) लगभग 360 किमी प्रति घंटा है|

10

अशोक कुमार को बेलारूस गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया हैं|

1998 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी अशोक कुमार (Ashok Kumar) को बेलारूस गणराज्य (Republic of Belarus) में भारत का अगला राजदूत (Ambassador of India) नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे लुसाका, जाम्बिया (Lusaka, Zambia) में भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) में उच्चायुक्त (High Commissioner) हैं।

1

चर्चा में रहा ‘पुस्‍तकायन’ यह एक पुस्‍तक मेला है|

पुस्‍तकायन" साहित्य अकादमी पुस्‍तक मेले ("Pustakyan" Sahitya Akademi Book Fair) का तीसरा संस्करण (third edition) 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा  है| इसका आयोजन साहित्य अकादमी द्वारा किया जा रहा है| मेले का उदघाटन अंग्रेजी लेखक और पूर्व राजनयिक नवतेज सरना (English writer and former diplomat Navtej Sarna) द्वारा किया गया|

उद्देश्य: पुस्तक संस्कृति और पढ़ने की रुचि को बढ़ावा देना|

2

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने तीसरा कोपरनिकस सेंटिनल-1 उपग्रह लॉन्च किया है|

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency (ESA)) ने  तीसरे कोपरनिकस सेंटिनल-1 उपग्रह (third Copernicus Sentinel-1 satellite), सेंटिनल-1सी (Sentinel-1C), को फ्रेंच गुयाना (French Guiana) में यूरोप के स्पेसपोर्ट (Europe’s Spaceport) से वेगा-सी रॉकेट (Vega-C rocket) के जरिए प्रक्षेपित किया| सेंटिनल-1सी मिशन, कोपरनिकस पृथ्वी अवलोकन कार्यक्रम (Copernicus Earth observation program) का हिस्सा है| यह पृथ्वी के बदलते पर्यावरण की निगरानी के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन (High-resolution) वाले रडार चित्र (radar images) देगा|

3

एशियाई विकास बैंक ने मेघालय को 50 मिलियन डॉलर ऋण दिया है|

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank (ADB)) ने मेघालय में जलवायु अनुकूल जल संचयन परियोजना (climate-adaptative water harvesting project) के लिए 50 मिलियन डॉलर ($50 million) के ऋण (loan) समझौते पर हस्ताक्षर किए |

उद्देश्य: मेघालय में जल-संचयन प्रणालियों (water-harvesting systems) का निर्माण करके जल सुरक्षा (water security) को बढ़ाना, जल संसाधनों का सतत विकास (sustainable development), और एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन (integrated water resource management) को बढ़ावा देना | इसके तहत गारो, जैंतिया और खासी क्षेत्रों में जलवायु संबंधी आंकड़ों को एकत्र करने और निगरानी करने तथा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के लिए 50 मौसम केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

4

टर्नर पुरस्कार 2024 से जसलीन कौर को सम्मानित किया गया है|

स्कॉटिश कलाकार जसलीन कौर (Scottish artist Jasleen Kaur) को  ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समकालीन कला पुरस्कार (British contemporary art award) -टर्नर पुरस्कार 2024 (Turner Prize 2024) से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार उन्हें उनकी एकल प्रदर्शनी ‘ऑल्टर ऑल्टर’ (solo exhibition Alter Altar) के लिए दिया गया है| ब्रिटिश कलाकार जेसी डार्लिंग (British artist Jesse Darling) को उनकी मूर्तियों और प्रतिष्ठानों के लिए टर्नर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया था|

 टर्नर पुरस्कार:

स्थापना- 1984

इस पुरस्कार का नाम चित्रकार जेएमडब्ल्यू टर्नर (1775-1851) के नाम पर रखा गया है| हर साल एक ब्रिटिश कलाकार को उनके काम की उत्कृष्ट प्रदर्शनी या अन्य प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया जाता है|

5

2024 IWF विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन बहरीन में किया जा रहा है|

2024 IWF विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप (2024 IWF World Weightlifting Championships) का आयोजन 6-15 दिसंबर तक मनामा, बहरीन (Manama, Bahrain) में  किया जा रहा है| इस चैंपियनशिप में विश्व  के 500 से अधिक भारोत्तोलक (weightlifters) हिस्सा लेंगे| तीन सदस्यीय भारतीय टीम, जिसमें सभी महिलाएं हैं, विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में भाग लेगी|

ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में, बिंदयारानी देवी  महिलाओं के 55 किलोग्राम भार वर्ग में और दितिमॉनी सोनोवाल 64 किलोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी|

6

'सीता-राम विवाह पञ्चमी-महोत्सव' नेपाल में मनाया गया है|

6 दिसंबर 2024 को  नेपाल में  'सीता-राम विवाह पञ्चमी-महोत्सव' मनाया गया| यह महोत्सव नेपाल के जनकपुर में भगवान श्रीराम और मां सीता के विवाह के लिए मनाया जाता है|

7

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण मोहाली में किया गया है|

पंजाब के  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह  मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मोहाली (Shaheed Bhagat Singh International Airport, Mohali) में  ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाजा (Nishan-E-Inquilab Plaza) का उद्घाटन किया। इस प्लाजा में शहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा (bronze statue) स्थापित की गई है। यह प्रतिमा जयपुर में डॉ. विशाल भटनागर द्वारा 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की गई है।

उद्देश्य: युवाओं को राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करना

निशान-ए-इंकलाब प्लाजा प्रोजेक्ट की लागत- 6.42 करोड़ रुपये

8

चीन ने अंटार्कटिका में अपना पहला वायुमंडलीय निगरानी स्टेशन स्थापित किया है|

चीन (China) ने अंटार्कटिका (Antarctica) में अपना पहला वायुमंडलीय निगरानी स्टेशन (atmospheric monitoring station) स्थापित किया है| चीन का झोंगशान नेशनल ऐटमॉसफेरिक बैकग्राउंउ एडमिनिसट्रेश (Zhongshan National Atmospheric Background Station) को लार्समैन हिल्स,पूर्वी अंटार्कटिका (Larsmann Hills, East Antarctica) में स्थापित किया गया है| यह चीन का नौवां वायुमंडलीय निगरानी स्टेशन और विदेश में पहला स्टेशन है।

9

एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2024 से मारिया विक्टोरिया जुआन को सम्मानित किया गया है|

फिलीपींस (Philippines) की नर्स मारिया विक्टोरिया जुआन (nurse Maria Victoria Juan) को एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2024 (Aster Guardians Global Nursing Award 2024) से सम्मानित किया गया है|

यह अवार्ड एस्टर डीएम हेल्थकेयर के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आज़ाद मूपेन (Dr. Azad Moopen, Founding Chairman of Aster DM Healthcare) द्वारा प्रदान किया गया|

मारिया ने फिलीपींस में पहली एरोमेडिकल इवैक्युएशन प्रणाली (aeromedical evacuation system) की स्थापना की| केन्या की नर्स अन्ना कबाले दुबा (Kenyan nurse Anna Kabale Duba) को पहले  एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2022 से  सम्मानित किया गया था|

10

चीन ने दुनिया के पहले 'स्वचालित' उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया|

चीन ने दुनिया के पहले 'स्वचालित' उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है। शंघाई एकेडमी ऑफ स्पेसफ्लाइट टेक्नोलॉजी (Shanghai Academy of Spaceflight Technology (SAST)) द्वारा विकसित सिवेई गाओजिंग-2 03 (Siwei Gaojing-2 03) और गाओजिंग-2 04 (Gaojing-2 04) नामक दो उपग्रहों (satellites) को जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर (Jiuquan Satellite Launch Centre) से लॉन्ग मार्च-2सी वाहक रॉकेट (Long March-2C carrier rocket) पर लॉन्च किया गया। इन उपग्रहों को जमीन के हस्तक्षेप के बिना अपने उड़ान पथ (flight paths) को स्वायत्त रूप (autonomously) से बनाए रखने या बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

1

गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर हैदराबाद में स्‍थापित किया जाएगा|

तेलंगाना सरकार (Telangana Government) ने हैदराबाद, तेलंगाना (Hyderabad, Telangana) में भारत का पहला गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर (Google Safety Engineering Centre (GSEC)) स्थापित करने के लिए गूगल (Google) के साथ साझेदारी की है।

उद्देश्य: भारत में कौशल विकास (skill development) को बढ़ावा देना, रोजगार (employment) को बढ़ावा देना और साइबर सुरक्षा क्षमताओं (cybersecurity capabilities) को बढ़ाना

यह टोक्यो (Tokyo) के बाद एशिया-प्रशांत क्षेत्र (APAC region) में अपनी तरह का पहला और विश्व (world) में पांचवां होगा, डबलिन (Dublin), म्यूनिख (Munich) और मालागा (Malaga) में भी ऐसी ही सुविधाएं हैं।

2

पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 का ख़िताब भारत ने जीता|

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम (Indian junior men’s hockey team) ने  पाकिस्तान (Pakistan) को 5-3 से हराकर पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 (Men’s Junior Asia Cup 2024) का ख़िताब जीता|इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह खिताब जीता था| भारत की ओर से, अराइजीत सिंह हुंडल ने चार गोल और एक दिलराज सिंह ने किया| पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 का आयोजन  मस्कट, ओमान (Muscat, Oman) में किया गया| इस अवसर पर हॉकी इंडिया (Hockey India) ने प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य (support staff member) को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

3

चर्चा में रहा "स्टार 1" नाम का यह एक रोबोट है|

चीन की रोबोटिक्स कंपनी (Chinese robotics company) रोबोट ईरा (Robot Era) ने दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला द्विपाद रोबोट (The world's fastest running bipedal robot) "स्टार 1" (Star1) बनाया है. यह 12.98 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। 5.6 फीट लंबा और लगभग 143 पाउंड वजन वाला स्टार1 3.6 मीटर प्रति सेकंड की गति से दौड़ सकता है, जिससे यह अब तक का सबसे तेज द्विपाद रोबोट बन गया है

4

6 दिसंबर, 2024 को डॉ. बी.आर. आंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जा रहा हैं|

6 दिसंबर, 2024 को, डॉ. बी.आर. आंबेडकर (Dr. B.R. Ambedkar) की 69वीं पुण्यतिथि (69th Death Anniversary) के अवसर पर, 69वां महापरिनिर्वाण दिवस (69th Mahaparinirvan Diwas) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Union Ministry of Social Justice and Empowerment) के तत्वाधान में डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन (Dr. Ambedkar Foundation (DAF)) द्वारा प्रेरणा स्थल, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली (Prerna Sthal, Parliament House Complex, New Delhi) में मनाया जाएगा|

5

14वां एशिया-ओशिनिया मौसम विज्ञान उपग्रह उपयोगकर्ता सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है|

14वां एशिया-ओशिआनिया मौसम विज्ञान उपग्रह उपयोगकर्ता सम्मेलन (14th Asia-Oceania Meteorological Satellite Users' Conference (AOMSUC-14)) 4 से 6 दिसंबर, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Minister of State for Science & Technology and Earth Sciences, Dr. Jitendra Singh) ने किया| यह सम्मेलन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department (IMD)) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

उद्देश्य: उन्नत उपग्रह दूर-संवेदन विज्ञान (Advance satellite remote sensing science) और उपग्रहीय अवलोकनों (satellite observations) के महत्व को बढ़ावा देना |

6

पीएम-ई-विद्या डीटीएच चैनल का शुभारंभ धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा किया जाएगा|

6 दिसंबर, 2024 को भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language (ISL)) के लिए पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल नंबर 31 (PM e-VIDYA DTH Channel No. 31) का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister for Education, Dharmendra Pradhan) द्वारा नई दिल्ली में किया जाएगा|

उद्देश्य: समावेशी शैक्षिक वातावरण (inclusive educational environment) को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देना|

7

फ्रांस के प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है|

फ्रांस (France) की  संसद (Parliament) में 577 सदस्यीय नेशनल असेंबली (577-member National Assembly) में से 331 मतों के बहुमत (majority) से प्रधानमंत्री मिशेल बर्निये की सरकार (Prime Minister Michel Barnier government) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (no-confidence motion) पारित किया गया| प्रधानमंत्री मिशेल बर्निये अपना इस्तीफ़ा (resignation) राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (President Emmanuel Macron) को सौंपगें|

8

महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस को चुना गया|

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन (Maharashtra Governor CP Radhakrishnan) ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री (31st Chief Minister of Maharashtra) के रूप में शपथ दिलाई| वह 2014 और 2019 के बाद, अब तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनें है-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन (Mahayuti alliance) ने जीत हासिल की थी|

कुल 288 सीटों में से भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने 234 सीटें जीती हैं।

महायुति में भाजपा ने 132, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 57, NCP (अजित) ने 41 जीती थी।

महायुति गठबंधन में BJP, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और NCP (अजित पवार) शामिल है|

9

अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 5 दिसंबर 2024 को मनाया गया|

अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस (International Volunteer Day) हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है| अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 2024 थीम: सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में स्वयंसेवकों के योगदान को मान्यता दें (Recognize the contribution of volunteers in achieving the Sustainable Development Goals)

उद्देश्य: विश्व भर के स्वयंसेवकों और संगठनों के अमूल्य योगदान को मान्यता देना और उनका जश्न मानना

10

43वें रामायण मेले का आयोजन अयोध्या में किया जा रहा है|

43वें रामायण मेले (43rd Ramayan Mela) का आयोजन 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक अयोध्या, उत्तर प्रदेश (Ayodhya, Uttar Pradesh) में किया जा रहा है| मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) द्वारा रामकथा पार्क में किया गया| इसका आयोजन रामायण मेला समिति (Ramayan Mela Committee) द्वारा किया जा रहा है|

1

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन केंद्र को आधिकारिक निकाय के रूप में मान्यता दी है|

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship) की राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (National Council of Vocational Education and Training) ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (Indian National Space Promotion and Authorisation Centre) को आधिकारिक रूप से एक निकाय (body) के रूप में मान्यता दे दी है।

उद्देश्य: अंतरिक्ष क्षेत्र (space sector) में व्यवसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (vocational education and training) को सशक्त बनाना

2

ऑक्सफोर्ड ने ब्रेन रॉट शब्द को ‘वर्ड ऑफ द इयर 2024’ चुना है|

ऑक्सफोर्ड (Oxford) ने ब्रेन रोट (Brain Rot) को 'वर्ड ऑफ द ईयर 2024 (Word of the Year 2024)' घोषित किया है| ब्रेन रोट का मतलब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platforms) पर घंटों बिना सोचे-समझे स्क्रॉल (mindless scrolling) करने कारण दिमाग पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव (negative effect) से है| ऑक्सफोर्ड का 2023 का शब्द ‘‘रिज (ridge)’’ था, जिसका अर्थ किसी अन्य व्यक्ति को आकर्षित करने या लुभाने की क्षमता है| कोलिन्स डिक्शनरी (Collins Dictionary) का वर्ड ऑफ द ईयर 2024 ‘‘ब्रैट (brat)’’ है|

3

बेल्जियम सेक्स वर्कर्स को मैटरनिटी लीव, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा देने वाला विश्व का पहला देश बना है|

बेल्जियम (Belgium) सेक्स वर्कर्स (sex workers) को मैटरनिटी लीव (maternity leave), पेंशन (pension), हेल्थ इंश्योरेंस (health insurance) देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है| बेल्जियम में यह नया कानून 1 दिसंबर से लागू किया गया है| इसके तहत उन्हें आधिकारिक रूप से रोजगार का कॉन्ट्रैक्ट (employment contracts) दिया जाएगा| बेल्जियम में साल 2022 में सेक्स वर्क को अपराधमुक्त (decriminalized) घोषित किया गया था।

4

न्यायमूर्ति मनमोहन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन (Justice Manmohan, Chief Justice of the Delhi High Court) को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश (Judge of the Supreme Court of India) के रूप में नियुक्त किया है|

5

दिवंगत हुए राज मनचंदा का संबंध स्क्वैश क्षेत्र से है|

भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी (Indian squash player) ब्रिगेडियर (रि.) राज मनचंदा (Brigadier (Retd) Raj Manchanda) का निधन हो गया है| वह 1977 से 1982 तक लगातार छह बार राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियन (national squash champion) रहे. उन्हें 1983 में अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) से सम्मानित किया गया था. उन्हें "ओल्ड फॉक्स (Old Fox)" उपनाम दिया गया था|

6

चर्चा में रहा "दृष्टि-10" ड्रोन है|

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence and Aerospace) ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) को दूसरा दृष्टि-10 स्टारलाइनर निगरानी ड्रोन (Drishti-10 Starliner surveillance drone) सौंपा| यह समुद्री क्षेत्रों (maritime areas) में निगरानी करने और समुद्री लुटेरों (piracy) के जोखिम को कम करने के लिए भारत की समुद्री सेना की क्षमता बढ़ाएगा| इसकी 450 किलोग्राम पेलोड की क्षमता (payload capacity) है| भारतीय नौसेना को पहला दृष्टि-10 स्टारलाइनर जनवरी, 2024  में दिया गया था|

7

चर्चा में रहा "ई-सानिध्य पोर्टल" दिव्यांगजन से संबंधित है|

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2024 (International Day of Persons with Disabilities 2024) के अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ० वीरेंद्र कुमार (Social Justice and Empowerment Minister Dr. Virendra Kumar) ने नई दिल्ली में भारत भर में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए 16 पहलों की शुरुआत की|

8

नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति नेटुम्बो नांदी-नदैतवा को चुना गया है|

सत्तारूढ़ साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन पार्टी (South West Africa People's Organisation party) की नेटुम्बो नांदी-नदैतवा (Netumbo Nandi-Ndaitwah) ने नामीबिया (Namibia) में राष्ट्रपति चुनाव जीता है| वह  नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति (first female president) होंगी| वर्तमान में  वह नामीबिया की उपराष्ट्रपति (Vice President) के रूप में कार्यरत हैं|

9

दक्षिण कोरिया में आपातकालीन मार्शल लॉ घोषित किया गया|

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक योल (South Korean President Yoon Suk-yol) ने देश में आपातकालीन मार्शल लॉ (emergency martial law) घोषित किया| हालांकि, मंत्रिमंडल ने आपातकाल की घोषणा के लगभग छह घंटे बाद इसे हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

10

विश्व व्यापार संगठन का महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला को किया गया है|

नगोजी ओकोन्जो-इवेला (Ngozi Okonjo-Iweala) को  विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organisation- WTO) के महानिदेशक (Director-General) के तौर पर दूसरे चार साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है| उनका दूसरा कार्यकाल 1 सितंबर, 2025 से शुरू होगा| उन्हें पहली बार 1 मार्च, 2021 को विश्व व्यापार संगठन का  महानिदेशक नियुक्त किया गया था| वह महानिदेशक के रूप में WTO का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी (first woman and the first African) हैं।

Scroll to Top