- हाल ही में, 2024 विश्व सांख्यिकी दिवस कब मनाया गया? 20 अक्टूबर
- हाल ही में, किस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस-4 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता? लाखन सिंह
- हाल ही में, भारतीय नौसेना ने किसके साथ समुद्री अभ्यास नसीम-अल-बहर में भाग लिया? ओमान
- हाल ही में, दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 का आयोजन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
- हाल ही में, वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए ट्रोजन क्षुद्रग्रह का संबंध किससे है? शनि
- हाल ही में, किस भारतीय खिलाडी ने ACO विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता? गुरप्रीत पाल सिंह
- हाल ही में, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान को ‘दाना’ नाम किस देश ने दिया है? सऊदी अरब
- हाल ही में, माँ महामाया हवाई अड्डे का उद्घाटन कहाँ किया गया है? छत्तीसगढ़
- हाल ही में, 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर कौन बनीं हैं? आशालता देवी
- हाल ही में, महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2024 किसने जीता? न्यूजीलैंड
Current Affairs in Hindi
- हाल ही में, 2024 पैट्रिक जे. मैकगवर्न पुरस्कार के इंडिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया? नारायण मूर्ति
- हाल ही में, कला प्रदर्शनी ‘साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
- हाल ही में चर्चा में रहे ‘सागर कवच‘ का सम्बन्ध किस से है? भारतीय तटरक्षक बल
- हाल ही में, 9000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर कौन बने हैं? विराट कोहली
- हाल ही में, लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024 कहाँ आयोजित किया गया? ओडिशा
- 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जाएगा? रूस
- हाल ही में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने व्यक्तिगत वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए कितने बैंकों के साथ समझौता किया है? दस
- हाल ही में, भारत की विमानन विरासत को प्रदर्शित करने वाले ‘विमानन पार्क’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है? नागरिक उड्डयन मंत्रालय परिसर
- हाल ही में, सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? मलेशिया
- हाल ही में, ‘खादीः आजादी का वस्त्र, फैशन की भाषा‘ थीम पर आधारित खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ कहाँ किया गया है? नई दिल्ली
- हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की किस धारा को वैध करार दिया है? धारा 6A
- हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस 2024 कब मनाया गया? 17 अक्टूबर
- हाल ही में, 2024 WR शतरंज मास्टर्स कप किसने जीता? अर्जुन एरिगैसी
- हाल ही में, किस भारतीय निशानेबाज ने 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में ट्रेप स्पर्धा में रजत पदक जीता? विवान कपूर
- हाल ही में, दिवंगत हुए देबराज रॉय का संबंध किस से है? अभिनेता
- हाल ही में, UNHCR के वर्ष 2024 के नानसेन शरणार्थी पुरस्कार के ग्लोबल लॉरेट से किसे सम्मानित किया गया है? रोसिटा मिलेसी
- हाल ही में, भारत के 51 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे चुना गया है? जस्टिस संजीव खन्ना
- हाल ही में, मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 कहाँ मनाया गया? मणिपुर
- हाल ही में, फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब किसने जीता? निकिता पोरवाल
- हाल ही में, दिवंगत हुए लियाम पायने का संबंध किस से है? गायक
- हाल ही में, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं? नीतू डेविड
- हाल ही में, सरकार द्वारा “समर्थ” (वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना) को कब तक के लिए बढ़ाया गया है? मार्च 2026
- हाल ही में किसे भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है? रश्मिका मंदाना
- हाल ही में, कौन सा राज्य जाति आधारित सर्वेक्षण शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बना है? तेलंगाना
- हाल ही में, देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए किसे अनुबंध दिया गया है? भारतीय अर्थ मूवर्स लिमिटेड
- हाल ही में, कौन सा राष्ट्रीय उद्यान भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र बन गया है? काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
- हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? नई दिल्ली
- हाल ही में, ‘फ्लाइंग फेस्टिवल‘ 2024 की शुरुआत कहाँ हुई है? हिमाचल प्रदेश
- हाल ही में, किस भारतीय ने राष्ट्रमंडल अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता, 2024 में स्वर्ण पदक जीता? अनीता रॉय
- देश का दूसरा नौसेना रडार स्टेशन कहाँ स्थापित किया जाएगा? तेलंगाना
- हाल ही में, आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किसने किया? नरेन्द्र मोदी
- हाल ही में दिवंगत हुए अतुल परचुरे का सम्बन्ध किस से है? अभिनेता
- हाल ही में, लद्दाख के काकसर ब्रिज का नाम बदलकर क्या रखा गया है? कैप्टन अमित भारद्वाज सेतु
- हाल ही में, बायोपॉलिमर्स के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन कहाँ किया गया? पुणे
- हाल ही में, बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ कहाँ किया गया? चेन्नई
- हाल ही में, विश्व छात्र दिवस 2024 कब मनाया गया? 15 अक्टूबर
- हाल ही में, हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ कौन लेंगे? नायब सिंह सैनी
- हाल ही में, भारत ने किस देश के राजनयिकों को निष्काषित किया? कनाडा
- हाल ही में, भारत का पहला हिंदी भाषा संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जाएगा? वाराणसी
- हाल ही में, 2024 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (IAF) वर्ल्ड स्पेस अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया? डॉ. एस. सोमनाथ
- हाल ही में, 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार किसे दिया गया? ओडिशा
- हाल ही में, भारतीय नौसेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल सर्विसेज (DGMS) के पद पर किसे नियुक्त किया गया? कविता सहाय
- हाल ही में, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के पद पर किसे नियुक्त किया गया? परमेश शिवमणि
- हाल ही में, भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए नए मिसाइल परीक्षण रेंज की स्थापना कहाँ की जाएगी? आंध्र प्रदेश
- हाल ही में, भारतीय युवाओं के लिए ‘वर्किंग हॉलिडे मेकर‘ वीजा कार्यक्रम की शुरुआत किसने की? ऑस्ट्रेलिया
- हाल ही में, विश्व मानक दिवस 2024 कब मनाया गया? 14 अक्टूबर
- हाल ही में, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चरण-I कहाँ लागू किया? दिल्ली-NCR
- हाल ही में चर्चा में रहा “टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस सिस्टम- थाड” का सम्बन्ध किस से है? मिसाइल रक्षा प्रणाली
- हाल ही में, बहु-लक्ष्य विस्फोट उपकरण “अग्निस्त्र” को कहाँ लॉन्च किया गया? सिक्किम
- हाल ही में, महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी कौन बनी है? हरमनप्रीत कौर
- ISSF जूनियर विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन करेगा? भारत
- हाल ही में, बिहार डाक सर्किल ने किसके सम्मान में एक विशेष आवरण जारी किया? रतन टाटा
- हाल ही में, दुनिया की 8,000 मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति कौन बने हैं? नीमा रिंजी शेरपा
- हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम शमन दिवस 2024 कब मनाया गया? 13 अक्टूबर
- हाल ही में, 149वीं अंतर-संसदीय संघ (IPU) सभा का आयोजन कहाँ किया जा रहा है? स्विट्ज़रलैंड
- हाल ही में चर्चा में रहे “स्पेस बेस्ड सर्विलांस (SBS-3) मिशन” का संबंध किस से है? जासूसी सैटेलाइट
- वार्षिक इंडिया लीडरशिप शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
- हाल ही में, भारत के पहले एकीकृत राज्य स्तरीय “साइबर कमांड और नियंत्रण केंद्र” का उद्घाटन कहाँ किया गया? महाराष्ट्र
- हाल ही में, राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? राजकुमार हिरानी
- वर्ष 2024 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरुस्कार किसे प्रदान किया गया? डेरोन एसेमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन
- हाल ही में, भारत सरकार ने किस कंपनी को महारत्न का दर्जा दिया है? हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
- हाल ही में यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए स्वास्थ्य और रसद सहायता के तीसरे सबसे बड़े प्रदाता कौन हैं? भारत
- हाल ही में चर्चा में रही ‘अनलिश्ड’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? बोरिस जॉनसन
- हाल ही में, किस राज्य में अनुसूचित जाति के उप-वर्गीकरण के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है? तेलंगाना
- हाल ही में पशु क्वारंटाइन और प्रमाणन सेवा का उद्घाटन कहाँ किया गया? कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
- हाल ही में, टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया? नोएल टाटा
- हाल ही में चर्चा में रहा कैमूर वन्यजीव अभयारण्य कहाँ स्थित है? बिहार
- हाल ही में “ग्रामोदय योजना” की शुरुआत कहाँ की गई? ओडिशा
- हाल ही में, स्वावलंबन- 2024 के तीसरे संस्करण का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
- हाल ही में चर्चा में रहे ‘ज़ोरावर‘ का संबंध किस से है? टैंक
- हाल ही में, भारत ने MQ-9B ड्रोन खरीदने के लिए किस देश के साथ समझोता किया? अमेरिका
- हाल ही में चर्चा में रहे LUPEX मिशन का संबंध किस से है? चंद्रमा
- हाल ही में चर्चा में रहे युवा संगम पोर्टल की शुरुआत कब हुई थी? 6 फरवरी 2023
- हाल ही में, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए “अन्न दर्पण पोर्टल” किसने लॉन्च किया? भारतीय खाद्य निगम
- हाल ही में सद्दुला बथुकम्मा उत्सव कहाँ मनाया गया? तेलंगाना
- हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार परिषद के 2025-2027 के कार्यकाल के लिए कितने नए सदस्य देशों का चुनाव किया है? 18
- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2024 कब मनाया गया? 10 अक्टूबर
- हाल ही में, निजुत मोइना योजना कहाँ शुरू की गई? असम
- हाल ही में, किस प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी ने पेशेवर टेनिस से सन्यास की घोषणा की है? राफेल नडाल
- हाल ही में, महिला टी-20 विश्व कप में 2,000 रन बनाने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर कौन बनी? शैफाली वर्मा
- हाल ही में, भारतीय खिलाड़ी दीपा करमाकर ने संन्यास ले लिया है, उनका संबंध किस खेल से है? जिमनास्टिक्स
- हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत को किस बीमारी के उन्मूलन के लिए सम्मानित किया गया? ट्रेकोमा
- वर्ष 2024 का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरुस्कार किसे प्रदान किया गया? जैफ्री ई. हिंटन और जॉन जे. होपफील्ड
- हाल ही में, ओरिजिनल NCERT किताबें मुद्रित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए, NCERT ने किस के साथ समझौता किया? अमेजन
- हाल ही में, नशीली दवाओं के उन्मूलन के लिए ‘संकल्प‘ पहल की शुरुआत किस राज्य में की गई? हिमाचल प्रदेश
- भारतीय विदेश व्यापार संस्थान का पहला विदेशी परिसर कहाँ स्थापित किया जाएगा? दुबई
- हाल ही में, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) का खिताब किसने जीता? सेंट लुसिया किंग्स
- हाल ही में, ‘हमसफर नीति‘ का अनावरण किसने किया? श्री नितिन गडकरी
- हाल ही में चर्चा में रहा “हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा” कहाँ स्थित है? मालदीव
- हाल ही में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया हैं? शरद कुमार
- विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्मेलन 2024 का आयोजन कहाँ किया जाएगा? नई दिल्ली
- हाल ही में, स्वास्थ्य श्रम बाजार विश्लेषण उपकरण का शुभारंभ किसने किया? विश्व स्वास्थ्य संगठन
- हाल ही में, WHO के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया? जगत प्रकाश नड्डा
- हाल ही में, जर्मनी में भारत के अगले राजदूत के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है? अजीत विनायक गुप्ते
- हाल ही में, प्रकाश मान सिंह राउत किस देश के नए मुख्य न्यायाधीश बने हैं? नेपाल
- हाल ही में, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए “पीएचडी उत्कृष्टता सम्मान” की शुरुआत किसने की? विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)
- हाल ही में, नि-क्षय पोषण योजना के तहत मासिक पोषण सहायता मौजूदा ₹500 प्रतिमाह से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है? ₹1000
- हाल ही में चर्चा में रहा पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क कहाँ स्थित है? पश्चिम बंगाल
- हाल ही में चर्चा में रहे “यूरोपा क्लिपर मिशन” का सम्बन्ध किस से है? नासा
- हाल ही में, सोंगहे सिंगापुर ओपन 2024 का खिताब किसने जीता है? पंकज आडवाणी
- वर्ष 2024 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन
- हाल ही में, एशियाई विकास बैंक ने किस राज्य को पर्यटन विकास के लिए 162 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है? हिमाचल प्रदेश
- हाल ही में चर्चा में रही ‘अल्प्स पर्वत श्रृंखला‘ कहाँ स्थित है? यूरोप
- भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है? 8 अक्टूबर
- भारत में 2016-17 से 2022-23 के दौरान रोजगार में कितनी प्रतिशत वृद्धि हुई है? 36%
- हाल ही में, 15वां ईरानी कप 2024 किसने जीता है? मुंबई
- वर्ष 2025 में महाकुंभ का आयोजन कहाँ किया जाएगा? प्रयागराज
- महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का शुभंकर क्या है? गुड़िया
- हाल ही में दिवंगत हुए मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस का संबंध किससे है? अभिनेता
- हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का किस देश ने प्रवेश प्रतिबंधित किया है? इजराइल
- हाल ही में, बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन कहाँ किया गया? महाराष्ट्र
- PM किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत कब की गई थी? 24 फरवरी, 2019
- हाल ही में चर्चा में रहा “एलिनिटी m MPXV टैस्ट” का संबंध किससे है? मंकीपॉक्स
- हाल ही में, जल जगार महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया? छत्तीसगढ़
- समुद्री सैन्य अभ्यास ‘मालाबार-2024′ कहाँ आयोजित किया जाएगा? विशाखापत्तनम
- हाल ही में, बायो-सीएनजी संयंत्र वाली गौशाला का उद्घाटन कहाँ किया गया? मध्य प्रदेश
- विश्व शिक्षक दिवस 2024 कब मनाया गया? 5 अक्टूबर
- 8. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक का आयोजन कहाँ किया जाएगा? इस्लामाबाद
- हाल ही में, भारत ने क्रिटिकल मिनिरल्स की सप्लाई चेन के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? अमेरिका
- भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का आयोजन कहाँ किया जाएगा? गुवाहाटी
- हाल ही में, इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम का संबद्ध सदस्य कौन सा देश बना है? भारत
- हाल ही में, भारत सरकार ने टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने हेतु किस योजना को मंजूरी दी? प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना
- ‘भारत ने ऊर्जा दक्षता को प्रोत्साहित करने और सतत विकास के लिए किस वैश्विक मंच में शामिल होने का निर्णय लिया है? अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता हब
- हाल ही में, भारत सरकार ने सीमा पार बिजली व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए किन देशों के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए? नेपाल और बांग्लादेश
- हाल ही में, पर्यावरण पर 12वां CMS वातवरण फिल्म महोत्सव कहाँ शुरू हुआ? नई दिल्ली
- हाल ही में, 25वें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया गया? राजश्री बिड़ला
- हाल ही में, गूगल फॉर इंडिया इवेंट 2024 का आयोजन कहाँ किया गया? दिल्ली
- हाल ही में, अडाणी समूह ने स्वच्छ ऊर्जा के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की है? Google
- हाल ही में, केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए इंटर्नशिप के लिए किस योजना की शुरुआत की है? PM इंटर्नशिप योजना
- हाल ही में चर्चा में रहा पाँच सौ मीटर एपर्चर स्फेरिकल टेलीस्कोप (FAST) कहाँ स्थित है? चीन
- हाल ही में, प्रधानमंत्री मोदी ने संपीड़ित बायो-गैस (CBG) संयंत्रों के निर्माण का शुभारंभ कहाँ किया? असम
- हाल ही में, नई दिल्ली में स्थित जमैका उच्चायोग के सामने वाली सड़क का नाम बदल कर क्या रखा गया? जमैका मार्ग
- 2024 स्वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा? लक्ष्मण श्रेष्ठ
- हाल ही में, “हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2024″ का आयोजन कहाँ किया गया? नई दिल्ली
- 25वें हॉर्नबिल महोत्सव के लिए किस देश को सहयोगी देशों के रूप में चुना गया है? वेल्स
- हाल ही में, बापू टावर का उद्घाटन किस राज्य में किया गया? बिहार
- “स्वच्छ भारत मिशन” की शुरुआत कब की गई थी? 2 अक्टूबर, 2014
- हाल ही में, किस भारतीय खिलाड़ी ने ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता? दिव्यांशी
- हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने किस खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगाया है? प्रवीण जयविक्रमा
- हाल ही में, ICC महिला T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत कहाँ हुई है? संयुक्त अरब अमीरात
- हाल ही में ‘ग्लोबल एयरोस्पेस समिट 2024’ का आयोजन कहाँ हुआ? अबू धाबी
- हाल ही में चर्चा में रही, ज़ुलेके नदी किस राज्य में बहती है? नागालैंड
- हाल ही में चर्चा में रहा, एटूर्नागरम वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है? तेलंगाना
- हाल ही में आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है? गाजियाबाद
- अग्निवीरों को रिजर्वेशन देने वाली पहली प्राइवेट कंपनी कौन सी बनी है? ब्रह्मोस एयरोस्पेस
- हाल ही में वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो किस IPL फ्रेंचाइजी के मेंटॉर बने हैं? कोलकाता नाइट राइडर्स
- हाल ही में किस कंपनी ने ऑकलैंड विश्वविद्यालय के साथ एआई और क्वांटम अनुसंधान के लिए साझेदारी की है? टेक महिंद्रा
- हाल ही में किस देश में हेलेन तूफान का कहर देखा गया? अमेरिका
- हर साल ‘वर्ल्ड रेबीज डे‘ (World Rabies Day) कब मनाया जाता है? 28 सितंबर
- हाल ही में त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने किस राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाला है? मिजोरम
- 1.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में कहाँ भाग लिया? डेलावेयर
- हाल ही में देश के अगले वायु सेना प्रमुख कौन बने हैं? एयर मार्शल अमर प्रीत
- हाल ही में दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर किसने शपथ ली है? आतिशी
- हाल ही में ‘इंस्टर्न ब्रिज-7 युद्ध अभ्यास‘ किस देश के मसीरा में संपन्न हुआ? ओमान
- भूपेन्द्र यादव ने किस अवसर पर समुद्र तट स्वच्छ अभियान 2024 का शुभारंभ किया है? अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस
- हाल ही में किस देश ने सरकारी संचार उपकरणों पर टेलीग्राम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है? यूक्रेन
- प्रतिवर्ष, अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है? 21 सितंबर
- पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ समारोह को कहाँ संबोधित किया? वर्धा
- लगातार दूसरे वर्ष भारतीय खाद्य सूचकांक में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाला राज्य कौन सा है? केरल
- बुमराह इंटरनेशनल करियर में 400 या ज्यादा विकेट लेने वाले कितने वें भारतीय गेंदबाज बने हैं? 10वें

- हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन कहाँ किया है? बरौनी (बिहार)
- हाल ही में फिनलैंड के नए राष्ट्रपति कौन बनें हैं? अलेक्जेंडर स्टब
- हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने किस मंत्रालय के सहयोग से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग (एसजीएलआर) पहल शुरू की है? पर्यटन मंत्रालय
- हाल ही में महाराणा प्रताप की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? हैदराबाद
- हाल ही में ‘एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023’ नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया? नवीन पटनायक
- हाल ही में नई दिल्ली में पहली ‘ब्लू टॉक्स’ बैठक का आयोजन किसने किया?पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
- हाल ही में किस देश ने मल्लीगयोंग -1 उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया? उत्तर कोरिया
- हाल ही में किस देश ने ईरान के इमेजिंग उपग्रह पार्स-1 को अंतरिक्ष में भेजा? रूस
- हाल ही में चर्चा में रहा, जूस जैकिंग किससे सम्बंधित है? साइबर आक्रमण
- हाल ही में खबरों में रहा अमराबाद टाइगर रिजर्व कहाँ स्थित है? तेलंगाना
- हाल ही में किस राज्य ने भारत-म्यांमार सीमा पर बाढ़ लगाने के प्रस्ताव पर विरोध किया है? मिजोरम
- हाल ही में अपनी पुस्तक ‘स्वोलोइंग द सन’ का विमोचन किसने किया? लक्ष्मी मुरुदेश्वर
- हाल ही में ‘वैश्विक जैन शांति राजदूत’ के रूप में किसे सम्मानित किया गया है? आचार्य लोकेश मुनि
- हाल ही में भारत में अत्यधिक अमीरों की संख्या 2023 में कितने प्रतिशत बढ़कर 13263 हुई है? 6%
- हाल ही में किस राज्य में अवैध आप्रवासन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विधेयक पारित किया गया है? हरियाणा
- हाल ही में भारत की जन औषधि पहल में शामिल होने वाला पहला देश कौन सा है? मॉरीशस
- हाल ही में RBI ने भुगतान एग्रीगेटर के रूप में किसे अंतिम मंजूरी प्रदान की है? एमेज़न पे
- हाल ही में भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले किस नदी के पानी को रोका है? रावी नदी
- हाल ही में चर्चा में रहे, इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) का मुख्यालय कहाँ स्थापित किया जायेगा? भारत
- हर साल शून्य भेदभाव दिवस (Zero Discrimination Day) कब मनाया जाता है? 1 मार्च
- सुनील भारती मित्तल ब्रिटेन में किंग चार्ल्स-तृतीय से नाइटहुड उपाधि हासिल करने वाले पहले भारतीय कौन हैं? सुनील भारती मित्तल
- हाल ही में WTO में भारत ने अगले कितने वर्ष तक गहरे समुद्र में मछली पकड़ने पर सब्सिडी पर स्वैच्छिक रोक लगाने का प्रस्ताव किया है? 25 वर्ष
- हाल ही में किस राज्य ने एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में ‘रेड फेस्ट – द नॉर्थ ईस्ट मल्टीमीडिया अभियान’ की मेजबानी की? मेघालय
- आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए किस देश के साथ समझौता किया है? थाईलैंड
- RBI द्वारा ‘वार्षिक वित्तीय साक्षरता’ सप्ताह का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है? 26 फरवरी से 1 मार्च
- हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने भारत के लिए अपना नया सीईओ किसे नियुक्त किया है? सचिन जैन
- हाल ही में एनटीपीसी के निदेशक का पदभार किसने संभाला है? रवीन्द्र कुमार
- हाल ही में किस राज्य ने सार्वजानिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों से निपटने के लिए विधेयक पारित किया है? असम
- हाल ही में रोमेन रोलैंड पुस्तक पुरस्कार 2024 किसने जीता? पंकज कुमार चटर्जी
- हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने ‘बेसिक स्ट्रक्चर एंड रिपब्लिक’ पुस्तक लिखी है? गोवा
अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक दिवस 20 अक्टूबर को मनाया गया|
प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक दिवस (International Day of the Controller) मनाया जाता है|
उद्देश्य: हवाई यातायात नियंत्रको (Air Traffic Controllers) जो हवाई यात्रा को परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन बनाने में मदद करने के लिए 24/7 और वर्ष के 365 दिन काम करते है का सम्मान करना | 20 अक्टूबर 2012 को अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक दिवस की शुरुआत की गई| 20 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय वायु यातायात नियंत्रक संघ (International Federation of Air Traffic Controllers (IFATCA)) की वर्षगांठ मनाता है|
2024 विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर को मनाया गया|
20 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग (United Nations Statistical Commission) के मार्गदर्शन में विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) मनाया जाता है. यह दिवस हर पांच साल में मनाया जाता है।
2024 का थीम: “सतत विकास के लिए डेटा को सशक्त बनाना” (Empowering Data for Sustainable Development)
उद्देश्य: सतत विकास (sustainable development) को आगे बढ़ाने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने और विश्व भर में बेहतर शासन सुनिश्चित करने में सांख्यिकी की भूमिका को बढ़ावा देना।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) द्वारा वर्ष 2010 में समाज में सांख्यिकी के महत्व को देखते हुए 20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई|
पहला विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर 2010 को मनाया गया था|
भारत प्रतिवर्ष 29 जून को प्रोफेसर और वैज्ञानिक प्रशांत चंद्र महालनोबिस के कार्यों और योगदान के सम्मान में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाता है।
लाखन सिंह ने राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस-4 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता|
राजस्थान के लाखन सिंह ने राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप (National Para-Swimming Championships) में पुरुषों की एस-4 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण (Gold) पदक जीता
रजत (Silver) पदक- कमलकांत (ओडिशा)
कांस्य (Bronze) पदक- बलराज (हरियाणा)
राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस5 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-
स्वर्ण पदक- नरहरि (ओडिशा)
राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस6 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-
स्वर्ण पदक- चैतन्य विश्वास (महाराष्ट्र)
राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस7 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-
स्वर्ण पदक- तेजस (कर्नाटक)
राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस8 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-
स्वर्ण पदक- श्रीधर (कर्नाटक)
राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस9 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-
स्वर्ण पदक- साहिल राजाराम (कर्नाटक)
राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की एस10 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा-
स्वर्ण पदक- कपिल कुमार (भारतीय सेना)
राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन पणजी, गोवा में किया गया|
अल्माटी ओपन 2024 एटीपी 250 टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष युगल खिताब अर्जुन काधे और ऋत्विक बोलिपल्ली ने जीता|
भारत के अर्जुन काधे और ऋत्विक बोल्लीपल्ली ने कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस (Nicolas Barrientos of Colombia) और ट्यूनीशिया के स्कैंडर मंसूरी (Skander Mansouri of Tunisia) को हराकर अल्माटी ओपन 2024 एटीपी 250 टेनिस टूर्नामेंट (Almaty Open 2024 ATP 250 tennis tournament) में पुरुष युगल खिताब (Men's doubles title) जीता| इस टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन कजाकिस्तान (Kazakhstan) में किया गया| भारतीय FIDE मास्टर गुरप्रीत पाल सिंह ने ACO विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 (ACO World Chess Championship 2024) में स्वर्ण (Gold) पदक जीता। इस चैंपियनशिप का आयोजन क्रेते, ग्रीस (Crete, Greece) में किया गया|
भारतीय नौसेना ने ओमान के साथ समुद्री अभ्यास नसीम-अल-बहर में भाग लिया|
भारतीय नौसेना (INDIAN NAVY) ने रॉयल नेवी ऑफ ओमान पोत अल सीब (Royal Navy of Oman Vessel Al Seeb) के साथ भारत-ओमान द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास नसीम-अल-बहर (Indo-Oman bilateral naval exercise Naseem-Al-Bahr) में भाग लिया।
इस अभ्यास का आयोजन गोवा के तट पर किया गया|
यह अभ्यास दो चरणों में किया गया
13 से 15 अक्टूबर 24 तक बंदरगाह चरण (harbour phase)
16 से 18 अक्टूबर 24 तक समुद्री चरण (sea phase)
भारतीय नौसेना की ओर से INS त्रिकंद और डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान (INS Trikand and Dornier Maritime Patrol Aircraft) ने समुद्री अभ्यास में हिस्सा लिया|
राजधानी- मस्कट
मुद्रा- रियाल
दूसरे अंतरराष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया|
17-18 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में नीति आयोग (NITI Aayog) के दो दिवसीय दूसरे अंतरराष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार और एक्सपो 2024 (Second International Methanol Seminar and Expo 2024) का आयोजन किया गया|
उद्देश्य: विश्व ऊर्जा परिवर्तन में मेथनॉल की भूमिका और ग्रीन शिपिंग (green shipping) में कम कार्बन ईंधन (low-carbon fuel) के रूप में मेथनॉल की उपयोगिता पर प्रकाश डालना|
2016 में नीति आयोग ने USA के मेथनॉल इंस्टीट्यूट (Methanol Institute, USA) के सहयोग से पहला अंतरराष्ट्रीय मेथनॉल सेमिनार का आयोजन किया था| सेमिनार में मेथनॉल उत्पादन, भंडारण और उपयोग में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और नवाचारों (utting-edge technologies and innovations) का प्रदर्शन किया जाएगा
2024 मानवतावादी पुरस्कार से मोहनजी को सम्मानित किया गया|
वैश्विक कल्याण और सामाजिक न्याय (Global welfare and social justice) में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रसिद्ध मानवतावादी और आध्यात्मिक नेता मोहनजी को 2024 मानवतावादी पुरस्कार (2024 Humanitarian Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मानवीय प्रयासों (humanitarian efforts) के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता (outstanding commitment) के लिए दिया जाता है| 9वें कॉन्शियस कंपनीज़ अवार्ड्स कार्यक्रम (9th Conscious Companies Awards) का आयोजन जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका (Johannesburg, South Africa) में किया गया|
वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए ट्रोजन क्षुद्रग्रह का संबंध शनि से है|
वैज्ञानिकों की एक टीम ने पुष्टि की है कि क्षुद्रग्रह 2019 UO14 (asteroid 2019 UO14) शनि (Saturn) का पहला ट्रोजन क्षुद्रग्रह (Trojan asteroid) है।
ट्रोजन क्षुद्रग्रह: ये छोटे खगोलीय पिंड (celestial bodies) हैं जो सूर्य के चारों ओर एक ग्रह के साथ अपनी कक्षा (orbit) साझा करते हैं, जो गुरुत्वाकर्षण के स्थिर बिंदुओं (gravitationally stable point) में फंसे होते हैं जिन्हें लैग्रेंज बिंदु (Lagrange points) कहा जाता है| 1906 में, जर्मन खगोलशास्त्री मैक्स वुल्फ (German astronomer Max Wolf) ने पहला ट्रोजन खोजा, जिसे उन्होंने अकिलीज़ (Achilles) नाम दिया, जो सूर्य की परिक्रमा करता था|
गुरप्रीत पाल सिंह खिलाडी ने ACO विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता|
भारतीय FIDE मास्टर गुरप्रीत पाल सिंह ने ACO विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 (ACO World Chess Championship 2024) में स्वर्ण (Gold) पदक जीता। इस चैंपियनशिप का आयोजन क्रेते, ग्रीस (Crete, Greece) में किया गया|
विश्व आयोडीन अल्पता दिवस 21 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|
प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को विश्व आयोडीन अल्पता दिवस (World Iodine Deficiency Day) या वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस (Global Iodine Deficiency Disorders Prevention Day) मनाया जाता है।
उद्देश्य: अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में आयोडीन की आवश्यक भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और आयोडीन की कमी से होने वाले विकारों की रोकथाम
1962 में भारत सरकार ने आयोडीन की कमी के गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों को समझते हुए राष्ट्रीय घेंघा नियंत्रण कार्यक्रम (National Goitre Control Programme (NGCP)) की शुरुआत की|
1992 में NGCP का विस्तार किया गया और इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम (National Iodine Deficiency Disorders Control Programe (NIDDCP)) कर दिया गया।
‘कर्मयोगी सप्ताह’ - राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह का शुभारंभ नई दिल्ली में किया गया|
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में कर्मयोगी सप्ताह’ - राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह (‘Karmayogi Saptah’ - National Learning Week) का शुभारंभ किया। यह 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा|
लक्ष्य: सरकारी कर्मचारियों की व्यक्तिगत और संगठनात्मक क्षमता (personal and organisational capacity) को बढ़ाना | प्रत्येक कर्मयोगी कम से कम 4 घंटे का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है|
उद्देश्य: भविष्य के लिए एक ऐसे सिविल सेवा (Civil service) का निर्माण करना है, जो भारतीय मूल्यों और वैश्विक दृष्टिकोण के अनुरूप हो
सितंबर 2020 में मिशन कर्मयोगी की शुरुआत की गई थी|
राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर को नियुक्त किया गया|
विजया किशोर रहाटकर (Vijaya Kishore Rahatkar) को राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women (NCW)) के 9वें अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है| उन्हें अध्यक्ष के पद पर तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने सक्षमा (तेजाब के हमलों के पीड़ितों की मदद के लिए), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए) और सुहिता (महिलाओं के लिए 24x7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी कल्याणकारी पहलों की शुरुआत की। अर्चना मजूमदार (Archana Mazumdar) को तीन साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।
कला प्रदर्शनी ‘साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया है|
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चार दिवसीय कला प्रदर्शनी “साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” (art exhibition ‘Silent Conversation: From Margins to the Centre’) के दूसरे संस्करण (second edition) का उद्घाटन नई दिल्ली में किया। इसका आयोजन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (National Tiger Conservation Authority) द्वारा सांकला फाउंडेशन (Sankala Foundation), राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (International Big Cat Alliance)के सहयोग से किया गया है।
उद्देश्य: आदिवासी समुदायों (tribal communities) के संरक्षण के सिद्धांतों को पहचानना और इन समुदायों और पर्यावरण के बीच सह अस्तित्व संबंधों को उजागर करना
इसी दौरान, "हिडन ट्रेजर्स: इंडियाज हेरिटेज इन टाइगर रिजर्व्स" (Hidden Treasures: India’s Heritage in Tiger Reserves) नामक पुस्तक और "बिग कैट्स" (Big Cats) नामक पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
चर्चा में रहे 'सागर कवच' का सम्बन्ध भारतीय तटरक्षक बल से है|
16-17 अक्टूबर 2024 को भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने गोवा और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' (Coastal security exercise 'Sagar Kavach') के दूसरे संस्करण का आयोजन किया| यह अभ्यास भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना, तटीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force), मुरगांव पत्तन प्राधिकरण (Mormugao Port Authority) और गोवा मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विभागों (Goa Fisheries and Ports Departments) के साथ समन्वय में किया गया।
उद्देश्य: देश की तटीय और समुद्री सुरक्षा (Coastal and Maritime Security) को मजबूत करना और बढ़ाना है|
11-12 जुलाई 2024 को आंध्र प्रदेश के तट पर भारतीय तटरक्षक बल द्वारा 2024 'सागर कवच' अभ्यास के पहले संस्करण का आयोजन किया गया था।
9000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बने हैं|
विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में 9000 टेस्ट रन (Test Run) बनाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए है| उनसे पहले यह उपलब्धि सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने हासिल की है| इसी दौरान उनका क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 221वां 50+ स्कोर (अर्धशतक) है। कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बने। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और तीसरे स्थान पर रिकी पोंटिंग हैं।
लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024 ओडिशा में आयोजित किया गया|
9-20 अक्टूबर 2024 को दूसरा राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव (National Lighthouse Festival) को देश के 75 ऐतिहासिक लाइटहाउसों में मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 19 अक्टूबर 2024 को पुरी,ओडिशा में लाइटहाउस टूरिज्म कॉन्क्लेव 2024 (Lighthouse Tourism Conclave 2024) के आयोजन से हुई| राष्ट्रीय प्रकाशस्तंभ महोत्सव का आयोजन केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping, and Waterways (MoPSW)) द्वारा किया जाता है|
उद्देश्य: लाइटहाउस पर्यटन (lighthouse tourism) की विशाल संभावनाओं और इन समुद्री संरचनाओं (maritime structures) के संरक्षण के लिए रणनीतियों का पता लगाना है जिसमें पर्यटन विकास के साथ विरासत का संरक्षण करना शामिल है|
राजधानी- भुवनेश्वर
राज्यपाल- रघुवर दास
मुख्यमंत्री- मोहन चरण माझी
ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए "आस्क आवर एक्सपर्ट्स सीरीज" इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुरू की|
18 अक्टूबर 2024 को भारत में सरकारी योजनाओं को नागरिकों से सीधे जोड़ने के लिए, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY)) ने लाइव सीरीज ‘आस्क आवर एक्सपर्ट्स’ (Live Series 'Ask Our Experts') की शुरुआत की गई| एक साप्ताहिक लाइव कार्यक्रम (weekly live program) है, जिसमें नागरिक सीधे सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों से सवाल पूछ सकते हैं और डिजिटल इंडिया (Digital India) के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकरी ले सकते है| पहला एपिसोड डिजीलाॅकर (DigiLocker), भारत की डिजिटल दस्तावेज वॉलेट (Digital Document Wallet) के फीचर्स और उसके फायदे पर केंद्रित रहा|
भारत ने श्रीलंका के बागान समुदाय में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुदान को बढ़ाकर 172.25 मिलियन रुपये कर दिया है|
भारत ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय (Tamil community) के बागान क्षेत्रों (plantation areas) में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनुदान को दोगुना करके 172.25 मिलियन रुपये (Rs 172.25 million) कर दिया है। इसके तहत श्रीलंका सरकार द्वारा चिह्नित नौ बागान स्कूल के बुनियादी ढांचे (infrastructure) के उन्नयन (upgrade) की परिकल्पना की गई है|
16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन रूस में किया जाएगा|
16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (16th BRICS Summit) का आयोजन 22-23 अक्टूबर 2024 को कजान, रूस (Kazan, Russia) में किया जाएगा| इस वर्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता रूस कर रहा है| 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन थीम: न्यायसंगत वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना (Strengthening multilateralism for equitable global growth and security) इसमें भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे| प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest Civilian Honour) 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' (Order of St. Andrew the Apostle) से भी सम्मानित किया गया था|
राजधानी- मॉस्को
राष्ट्रपति- व्लादिमीर पुतिन
मुद्रा- रूबल
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने व्यक्तिगत वित्तपोषण को बढ़ावा देने के लिए दस बैंकों के साथ समझौता किया है|
ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (Deendayal Antyodaya Yojana-National Rural Livelihood Mission (DAY NRLM)) ने व्यक्तिगत वित्तपोषण (individual financing) को बढ़ावा देने के लिए दस बैंकों (नौ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों +एक निजी बैंक) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक,और IDBI बैंक लिमिटेड शामिल हैं।
उद्देश्य: DAY NRLM के अंतर्गत व्यक्तिगत महिला उद्यमियों (individual women entrepreneurs) के वित्तपोषण के लिए विशिष्ट ऋण योजना (specific loan scheme) तैयार करना ताकि उनको अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए जरूरत के अनुसार ऋण प्राप्त करने में मदद मिले|
समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान की उन्नति और वैश्विक अवसर – आरोहा-2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|
मुख्य न्यायाधीश डॉ. DY चंद्रचूड़ ने नई दिल्ली में तीन दिवसीय आरोहा-2024 (AROHA-2024) कार्यक्रम का उद्घाटन किया| यह अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (All India Institute of Ayurveda), नई दिल्ली का पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (International conference) है|
विषय: "समग्र आयुर्वेद के लिए अनुसंधान में उन्नति और वैश्विक अवसर" (Advancements in Research and Global Opportunities for Holistic Ayurveda)
उद्देश्य: आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य और कल्याण (Global Health and Wellness) के प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित करना|
सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6A को वैध करार दिया है|
सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ (Constitution Bench) ने 4:1 के बहुमत से असम के अवैध प्रवासियों (Illegal migrants) से संबंधित नागरिकता अधिनियम की धारा 6A (Section 6A of the Citizenship Act) को को वैध करार दिया है। इसके तहत 01 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 तक पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से असम आए लोगों की नागरिकता बनी रहेगी। उसके बाद आए लोग अवैध होंगे। इस प्रावधान के तहत 17,861 लोगों को नागरिकता प्रदान की गई है पांच सदस्यीय संविधान पीठ- चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ (अध्यक्ष), न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा|
भारत सरकार और मेटा द्वारा संयुक्त रूप से ऑनलाइन घोटालों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए धोखाधड़ी से बचो अभियान की शुरुआत की गई है|
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY)), भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C)) और सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) and Ministry of Information and Broadcasting (MIB)) के सहयोग से मेटा (Meta) ने “धोखाधड़ी से बचो” अभियान की शुरुआत की|
उद्देश्य: देश में घोटालों और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए
इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मेटा ने अभिनेता आयुष्मान खुराना की एक शैक्षिक फिल्म (educational film) जारी की है, जो लोगों के दैनिक जीवन में होने वाले सबसे आम घोटालों को दिखाती है|
2024 WR शतरंज मास्टर्स कप अर्जुन एरिगैसी ने जीता|
अर्जुन एरिगैसी ने फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव को हराकर 2024 WR शतरंज मास्टर्स कप जीता है| 2024 WR शतरंज मास्टर्स कप का आयोजन लन्दन में किया गया|
विवान कपूर ने 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में ट्रेप स्पर्धा में रजत पदक जीता|
विवान कपूर ने 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप फाइनल (2024 ISSF Shooting World Cup Final) में ट्रेप स्पर्धा (trap event) में रजत पदक (Silver medal) जीता|
स्वर्ण (Gold) पदक- यिंग क्यू (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) (Ying Qu (People's Republic of China))
कांस्य (Bronze) पदक- एन टोलगा ट्यून्सर (तुर्की) (En Tolga Tuncer (Türkiye)) 2024 ISSF निशानेबाजी विश्व कप में भारत दो रजत और दो कांस्य के साथ 9वें स्थान पर रहा. चीन कुल आठ पदक के साथ शीर्ष स्थान पर है।
रजत पदक- सोनम मस्कर (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल)
रजत पदक- विवान कपूर
कांस्य पदक- अखिल श्योराण (पुरुषों की 50 मीटर राइफल )
कांस्य पदक- अनंतजीत सिंह नरुका (पुरूषों की स्कीट स्पर्धा )
अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है|
अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्मा दिवस (International Abhidhamma Divas) 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में मनाया जाता है| इस कार्यक्रम का आयोजन भारत के संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (International Buddhist Confederation (IBC)) के सहयोग से किया गया| प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अभिधम्म समारोह को संबोधित किया। अभिधम्म दिवस भगवान बुद्ध के अभिधम्म की शिक्षा देने की घटना से जुड़ा है। भारत सरकार द्वारा पाली (Pali) भाषा को शास्त्रीय भाषा (Classical language) के रूप में मान्यता दी गई है| भगवान बुद्ध की अभिधम्म पर शिक्षाएं मूल रूप से पाली भाषा में उपलब्ध हैं|
UNHCR के वर्ष 2024 के नानसेन शरणार्थी पुरस्कार के ग्लोबल लॉरेट से रोसिटा मिलेसी को सम्मानित किया गया है|
ब्राज़ील की सिस्टर नन रोसिटा मिलेसी को ब्राज़ील में शरणार्थीयों और प्रवासियों के अधिकारों और सम्मान की वकालत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (United Nations Refugee Agency (UNHCR)) के वर्ष 2024 के नानसेन शरणार्थी पुरस्कार (Nansen Refugee Award) के ग्लोबल लॉरेट (Global Laureate) से सम्मानित किया गया|
UNHCR नानसेन शरणार्थी पुरस्कार 2024 क्षेत्रीय विजेता (Regional Winners):
अफ़्रीका क्षेत्र- मैमुना बा
यूरोप क्षेत्र- जिन डावोड
मध्य पूर्व और उत्तरी अफ़्रीका क्षेत्र- नादा फ़दोल
एशिया-प्रशान्त क्षेत्र- दीप्ति गुरुंग
भारत के 51 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस संजीव खन्ना को चुना गया है|
11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना (Justice Sanjiv Khanna) भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (51st Chief Justice of India) के रूप में शपथ लेंगे।
वह चीफ जस्टिस DY चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे|
जस्टिस संजीव खन्ना का मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल 11 नवंबर से 13 मई 2025 तक का होगा।
मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024 मणिपुर में मनाया गया|
17 अक्टूबर को इम्फाल, मणिपुर में वार्षिक उत्सव 'मेरा होउ चोंगबा महोत्सव 2024' (Mera Hou Chongba festival) मनाया गया|
उद्देश्य- पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में रहने वाले स्वदेशी समुदायों (indigenous communities) के बीच सौहार्दपूर्ण (cordial) और पारंपरिक बंधन (traditional bond) को मजबूत करना।
यह महोत्सव मेइतेई कैलेंडर (Meitei Calendar) के मेरा महीने के 15वें चंद्र दिवस पर पड़ता है|
राजधानी- इम्फाल
राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य
मुख्यमंत्री- एन बीरेन सिंह
फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब निकिता पोरवाल ने जीता|
मध्यप्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया-2024 (Femina Miss India-2024) का खिताब जीता| वह मिस वर्ल्ड पेजेंट (Miss World Pageant) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
फर्स्ट रनरअप- रेखा पांडे
फेमिना मिस इंडिया-2024 फाइनल का आयोजन मुंबई में किया गया|
ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर नीतू डेविड बनी हैं|
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाडी बाएं हाथ की स्पिनर नीतू डेविड (Left-arm spinner Neetu David) को ICC हॉल ऑफ फेम (ICC Hall of Fame) में शामिल किया गया है| यह सम्मान पाने वाली नीतू डेविड दूसरी महिला क्रिकेटर हैं| नीतू डेविड वनडे में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना इडुल्जी (Diana Edulji) ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं| 2024 ICC हॉल ऑफ फेम में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (Alastair Cook) और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) को भी शामिल किया गया।
सरकार द्वारा "समर्थ" (वस्त्र क्षेत्र में क्षमता निर्माण योजना) को मार्च 2026 के लिए बढ़ाया गया है|
सरकार द्वारा समर्थ योजना (Samarth Scheme) को 3 लाख लोगों को वस्त्र-संबंधी कौशल में प्रशिक्षित (textile-related skills train) करने के लिए 495 करोड़ रुपये के बजट के साथ मार्च 2026 तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह वस्त्र मंत्रालय (Ministry of Textiles) का एक मांग-संचालित (demand-driven) और रोजगार-उन्मुख वृहत कौशल कार्यक्रम (placement-oriented umbrella skilling program) है।
उद्देश्य: संगठित वस्त्र (organized textile) और संबंधित क्षेत्रों में रोजगार सृजन (creating jobs) में उद्योग को प्रोत्साहित करना और उसका समर्थन करना|
रश्मिका मंदाना को साइबर अपराध समन्वय केंद्र का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है|
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Indian Cyber Crime Coordination Centre(I4C)) का राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर (National Brand Ambassado) बनाया गया है| I4C भारत में साइबर अपराध से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) की एक पहल है|
तेलंगाना जाति आधारित सर्वेक्षण शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बना है|
बिहार-आंध्र प्रदेश के बाद तेलंगाना जाति आधारित सर्वेक्षण (Caste-based survey) करने वाला देश का तीसरा राज्य बना गया है|
उद्देश्य: राज्य की पिछड़ी जातियों और अनुसूचित जातियों (backward classes and scheduled castes) के लिए सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, रोजगार और राजनीतिक अवसरों को बढ़ाने के लिए राज्य भर में डोर-टू-डोर परिवार सर्वेक्षण (door-to-door family survey) के लिए 60 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है| इसी के साथ-साथ तेलंगाना सरकार ने SC उप-वर्गीकरण (SC Sub-categorization) पर भी काम शुरू कर दिया है।
इसके लिए एक एक-सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति शमीम अख्तर कर रहे हैं।
यह आयोग 60 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगा|
राजधानी - हैदराबाद
राज्यपाल- जिश्नु देव वर्मा
मुख्यमंत्री- अनुमुला रेवंत रेड्डी
देश की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन के निर्माण के लिए भारतीय अर्थ मूवर्स लिमिटेड को दिया गया है|
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (Integral Coach Factory (ICF)) द्वारा भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन(indigenous bullet train) के निर्माण, डिजाईन और कमीशन के लिए भारतीय अर्थ मूवर्स लिमिटेड (Indian Earth Movers Limited (BEML)) को ₹866.87 करोड़ का अनुबंध (contract) दिया गया है।
हर कोच की कीमत 27.86 करोड़ रुपए होगी|
इनका निर्माण BEML के बेंगलुरु रेल कोच कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा|
इनकी डिलिवरी 2026 के अंत तक होनी है।
BEML रेल, डिफेंस, ट्रांसपोर्ट और माइनिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाने वाली कंपनी है|
BEML ने ही भारत की हाई-स्पीड लग्जरी ट्रेन वंदे भारत का स्लीपर कोच बनाया है।
ओरछा का ऐतिहासिक समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल करने हेतु अनुशंसा की गई है|
वर्ष 2027-28 के लिये राम राजा की नगरी ओरछा ऐतिहासिक समूह (Orchha Historical Group) को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage List) में शामिल करने के लिए लिए तैयार डोजियर को स्वीकार कर लिया है। UNESCO की आधिकारिक घोषणा के बाद ओरछा देश की ऐसी एकमात्र विश्व धरोहर स्थली होगी, जो राज्य संरक्षित है। UNESCO की विश्व धरोहर की सूची में मध्य प्रदेश के 14 स्थल शामिल है। UNESCO विश्व धरोहर स्थल स्थायी (Permanent) सूची- खजुराहो के मंदिर समूह, भीमबेटका की गुफाएं एवं सांची स्तूप UNESCO की संभावित (Tentative) सूची- ग्वालियर किला, बुरहानपुर का खुनी भंडारा, चंबल घाटी के शैल कला स्थल, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, मंडला स्थित रामनगर के गोंड स्मारक, धमनार का ऐतिहासिक समूह, मांडू में स्मारकों का समूह, ओरछा का ऐतिहासिक समूह, नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लमेटाघाट, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और चंदेरी
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र बन गया है|
हाल ही में, असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga National Park) भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र (Butterfly Diversity Center) बन गया है। इसमें 446 किस्म की तितलियां पाई गई हैं|
भारत का पहला तितली विविधता केंद्र- नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान, अरुणाचल प्रदेश 27 से 29 सितंबर 2024 तक पहली “तितली संरक्षण मीट-2024” (Butterfly Conservation Meet-2024) का आयोजन किया गया|
उद्देश्य: काजीरंगा में तितली संरक्षण के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाना
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है|
हाल ही में, संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Minister of Culture and Tourism Shri Gajendra Singh Shekhawat) ने छह दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 (International Indian Dance Festival 2024) का उद्घाटन नई दिल्ली में किया| इसका आयोजन संगीत नाटक अकादमी द्वारा किया जा रहा है|
उद्देश्य: भारतीय नृत्य रूपों की विविधता और समृद्धि का उत्सव मनाना
'फ्लाइंग फेस्टिवल' 2024 की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में हुई है|
16 अक्टूबर से चार दिवसीय 'फ्लाइंग फेस्टिवल' (Flying Festival) की शुरुआत शिमला, हिमाचल प्रदेश में की गई है| फ्लाइंग फेस्टिवल में स्पॉट लैंडिंग पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप (Spot Landing Paragliding Championship) रखी गई है। 2023 इंटरनेशनल फ्लाइंग फेस्टिवल का आयोजन भी शिमला में किया गया था|
राजधानी- शिमला
राज्यपाल- शिव प्रताप शुक्ला
मुख्यमंत्री- सुखविंदर सिंह 'सुखु '
अनीता रॉय ने राष्ट्रमंडल अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता, 2024 में स्वर्ण पदक जीता|
पुडुचेरी में IPS अधिकारी अनीता रॉय राष्ट्रमंडल अंतर्राष्ट्रीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता, 2024 (Commonwealth International Classic Bench Press Competition, 2024) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल करने वाली पहली IPS अधिकारी बन गई हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन राष्ट्रमंडल पॉवरलिफ्टिंग महासंघ (Commonwealth Powerlifting Federation) द्वारा अक्टूबर, 2024 में दक्षिण अफ्रीका में किया जाएगा|
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सिदी अब्देला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय ने राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया|
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अल्जीयर्स, अल्जीरिया (Algiers, Algeria) में सिदी अब्देला विज्ञान और प्रौद्योगिकी पोल विश्वविद्यालय (Sidi Abdellah Science and Technology Pole University) की राजनीति विज्ञान में मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate in Political Science) की उपाधि से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन अफ्रीकी देशों - अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा पर गई है|
महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक शेतकरी समृद्धि किसान विशेष रेलगाड़ी का शुभारंभ किया गया|
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक किसान विशेष रेलगाड़ी "शेतकरी समृद्धि" (Shetkari Samridhi) का शुभारंभ किया|
उद्देश्य: महाराष्ट्र के किसानों की उपज को मामूली लागत पर तेजी से देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाना | महाराष्ट्र के 132 रेलवे स्टेशनों का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है|
आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन नरेन्द्र मोदी ने किया|
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union (ITU)) - विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (World Telecommunication Standardization Assembly), 2024 और 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस (8th (India Mobile Congress 2024) का उद्घाटन किया|
8वीं इंडिया मोबाइल कांग्रेस थीम: भविष्य अभी है (The Future is now)
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU):
स्थापना- 1865
सदस्य: 194 देश
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
यह डिजिटल प्रौद्योगिकियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मानकीकरण कार्य का शासी सम्मेलन है|
इंडिया मोबाइल कांग्रेस:
एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच
वर्ष 2017 में पहली बार भारतीय मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया गया था|
दिवंगत हुए अतुल परचुरे का सम्बन्ध अभिनेता से है|
अभिनेता-हास्य अभिनेता अतुल परचुरे का निधन हो गया है। हाल ही में उन्हें मराठी सिनेमा में योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
सोनम उत्तम मसकर खिलाड़ी ने ISSF विश्वकप 2024 में महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में रजत पदक जीता|
भारतीय निशानेबाज सोनम उत्तम मसकर (Sonam Uttam Maskar) ने ISSF विश्वकप 2024 (ISSF World Cup 2024) में महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में रजत पदक (silver medal) जीता।
स्वर्ण (Gold) पदक- यूटिंग हव्ंग (Yuting Huang) (चीन)
कांस्य (Bronze) पदक- ओसिएने मुल्लर (Oceane Muller) (फ्रांस)
ISSF विश्वकप 2024 का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है|
स्वास्थ्य, कृषि और टिकाऊ शहरों पर केंद्रित तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्टता केंद्र डायना एडुल्जी में स्थापित किये जायेंगे|
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने स्वास्थ्य, कृषि और टिकाऊ शहरों पर केंद्रित तीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्टता केंद्र (Artificial Intelligence Center of Excellence) स्थापित करने की घोषणा की। ये उत्कृष्टता केंद्र- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली (AIIMS, New Delhi), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (IIT Ropar) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) में स्थापित किये जायेंगे| AIIMS, दिल्ली का केंद्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ का केंद्र कृषि के क्षेत्र में और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर का केंद्र टिकाऊ शहर के लिए काम करेगा।
बायोपॉलिमर्स के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा का उद्घाटन पुणे में किया गया|
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह (Union Minister Dr. Jitendra Singh) ने पुणे, महाराष्ट्र में बायोपॉलिमर्स के लिए भारत की पहली प्रदर्शन सुविधा (India’s first Demonstration Facility for Biopolymers) का उद्घाटन किया है| इसका निर्माण प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) द्वारा किया गया है।
उद्देश्य: पॉलीलैक्टिक एसिड (पीएलए) बायोप्लास्टिक (Polylactic Acid (PLA) bioplastic) के उत्पादन के लिए स्वदेशी एकीकृत प्रौद्योगिकी ( indigenously integrated technology) विकसित करना | वर्ष 2070 तक भारत को 'नेट जीरो' कार्बन अर्थव्यवस्था (‘Net Zero’ carbon economy) बनाने के विजन की और एक और कदम| भारत अब बायोटेक (biotech) में दुनिया में 12वें और एशिया-प्रशांत क्षेत्र (Asia-pacific region) में तीसरे स्थान पर है।
बहुउद्देश्यीय पोत (एलएंडटी) परियोजना के पहले जहाज समर्थक का शुभारंभ चेन्नई में किया गया|
भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए एलएंडटी, शिपयार्ड (L&T Shipyard) द्वारा निर्मित दो बहुउद्देशीय पोत परियोजना (multi-Purpose Vessel project) के पहले जहाज "समर्थक" (‘SAMARTHAK’) का शुभारंभ चेन्नई में किया गया। "समर्थक" परिकल्पित बहुआयामी भूमिका का पर्याय (Synonym for assumed multidimensional role) है। ये बहुउद्देशीय जहाज अधिकतम 15 नॉट्स की गति प्राप्त कर सकते हैं और इनकी लंबाई 106 मीटर और चौड़ाई 16.8 मीटर है। 25 मार्च 2022 को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) और एलएंडटी शिपयार्ड के बीच दो बहुउद्देशीय पोत बनाने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे|
विश्व छात्र दिवस 15 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|
प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती पर विश्व छात्र दिवस (World Student's Day) मनाया जाता है|
2024 की थीम: छात्रों के भविष्य के लिए समग्र शिक्षा
इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन (Missile Man) के नाम से भी जाना जाता है| वें 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे|
नासा ने बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा के अध्ययन के लिए यूरोपा क्लिपर मिशन लॉन्च किया|
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा 'यूरोपा' (Europa Moon) के अध्ययन के लिए फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Center, Florida) से 'यूरोपा क्लिपर मिशन' (Europa Clipper Mission) सफलतापूर्वक लॉन्च किया ।
उद्देश्य: यूरोपा की बर्फीली सतह के नीचे जीवन की संभावनाओं का पता लगाना और उसकी भूविज्ञान एवं संरचना (geology and structure) का अध्ययन करना
यूरोपा क्लिपर' को बृहस्पति ग्रह तक पहुंचने में लगभग 5 साल और 6 महीने का समय लगेगा। यह किसी ग्रह मिशन के लिए बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान है| मैक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में उठे "साइक्लोन मिल्टन" (Cyclone Milton) के कारण यूरोपा क्लिपर मिशन की लॉन्चिंग में देरी हुई।
5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार ओडिशा में दिया गया|
जल शक्ति मंत्रालय (Ministry of Jal Shakti) के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (Department of Water Resources, River Development, and Ganga Rejuvenation (DoWR, RD&GR)) ने 5 वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 (5th National Water Awards) के लिए 09 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा की है। इसमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज शामिल हैं।
सर्वश्रेष्ठ राज्य (Best State):
प्रथम- ओडिशा
दूसरा- उत्तर प्रदेश
तीसरा- गुजरात और पुडुचेरी
सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत (Best Village Panchayat):
प्रथम- पुल्लमपारा, तिरुवनंतपुरम (केरल)
दूसरा- मसुलपानी, कांकेर (छत्तीसगढ़)
तीसरा- हम्पापुरम, अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) और खलीहरंगनाह, पश्चिम जैन्तिया हिल्स (मेघालय)
राजधानी- भुवनेश्वर
राज्यपाल- रघुवर दास
मुख्यमंत्री- मोहन चरण माझी
महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य स्किल यूनिवर्सिटी कर दिया है|
महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र स्टेट स्किल यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य स्किल यूनिवर्सिटी' (Ratan Tata Maharashtra State Skills University) कर दिया है| महाराष्ट्र सरकार ने दिवंगत हुए पद्म विभूषण से अलंकृत रतन टाटा के सम्मान में यूनिवर्सिटी का नाम बदला है।
भारतीय नौसेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल सर्विसेज (DGMS) के पद पर कविता सहाय को नियुक्त किया गया|
सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय (Surgeon Vice Admiral Kavita Sahai) को भारतीय नौसेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मेडिकल सर्विसेज (Director General of Medical Services (DGMS)) के पद पर कविता सहाय को नियुक्त किया गया| वह सेना चिकित्सा कोर की कर्नल कमांडेंट के के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला अधिकारी थीं।
भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक के पद पर परमेश शिवमणि को नियुक्त किया गया|
परमेश शिवमणि को 26वें भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक (6th Director General of the Indian Coast Guard) के पद पर नियुक्त किया गया| इन्हें वर्ष 2019 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था।
उत्प्रवास जांच अपेक्षित देशों में जाने वाले श्रमिकों की सहायता के लिए ई-माइग्रेट वी2.0 पोर्टल का उद्घाटन किया गया|
विदेशमंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने दिल्ली में ई-माइग्रेट वी2.0 वेब पोर्टल (e-Migrate v2.0 Web Portal) और मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया। यह ई-माइग्रेट पोर्टल का नया संस्करण है| ई-माइग्रेट पोर्टल पर दो लाख 81 हजार पंजीकृत विदेशी नियोक्ता (foreign employer) हैं। यह प्रवासी भारतीयों के लिए सुरक्षित और वै़ध नियुक्ति के मार्ग को बढ़ावा देता है।
भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए नए मिसाइल परीक्षण रेंज की स्थापना आंध्र प्रदेश में की जाएगी|
सुरक्षा मामलों की केंद्रीय कैबिनेट समिति (Union Cabinet Committee on Security) ने आंध्र प्रदेश के नागयालंका क्षेत्र में एक नई मिसाइल परीक्षण रेंज (Missile Testing Range) स्थापित करने को मंजूरी दी है| इसका इस्तेमाल सतह से हवा में वार करने वाली मिसाइल प्रणाली (surface-to-air missile systems), टैंक रोधी मिसाइल (anti-tank missiles) और सामरिक मिसाइल प्रणालियों (tactical missile systems) के परीक्षण के लिए किया जाएगा। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में फैले हुए अबूझमाड़ वन क्षेत्र (Abujhmad forest area) में सैन्य युद्धाभ्यास रेंज (Military exercise rang) की स्थापना की जायेगी| इसका उपयोग एकीकृत युद्ध समूहों, स्ट्राइक कोर, लड़ाकू विमानन ब्रिगेड, रॉकेट फोर्स के अभ्यास के लिए किया जाएगा।
भारतीय युवाओं के लिए 'वर्किंग हॉलिडे मेकर' वीजा कार्यक्रम की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने की|
ऑस्ट्रेलिया के असिस्टेंट मिनिस्टर ऑफ इमिग्रेशन मैट थिसलथवेट (Australia's Assistant Minister of Immigration Matt Thistlethwaite) ने भारतीय युवाओं के लिए वर्किंग हॉलिडे मेकर वीजा (Working Holiday Maker Visa) लॉन्च किया| यह वीजा 18 से 30 वर्ष के 1,000 भारतीयों को 12 महीने तक ऑस्ट्रेलिया में रहने, काम करने और अध्ययन करने की अनुमति देता है।
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में 5 उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए मेटा के साथ साझेदारी की|
कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence (AI)) में सहयोग के लिए और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (National Skill Training Institutes) में 5 उत्कृष्टता केंद्रों (Centers of Excellence) की स्थापना के लिए मेटा (Meta) के साथ साझेदारी की| यह उत्कृष्टता केंद्र- हैदराबाद, बेंगलुरु, जोधपुर, चेन्नई और कानपुर में स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित किये जायेंगे| इसके तहत, मेटा के ओपन-सोर्स लामा मॉडल (open-source Llama model) द्वारा संचालित एक अभिनव AI-चैटबॉट (Innovative AI-Chatbot) विकसित किया जाएगा, जो स्किल इंडिया डिजिटल पोर्टल (Skill India Digital (SID) Portal) पर शिक्षार्थियों के अनुभव को बढ़ाएगा|
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चरण-I दिल्ली-NCR में लागू किया|
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (The Commission for Air Quality Management (CAQM)) ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index (AQI)) के 234 पर पहुंचने के बाद दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-National Capital Region (NCR)) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan (GRAP)) के चरण-I को लागू किया गया| GRAP के चरण-I के अनुसार 27-सूत्रीय कार्य योजना (27-point action plan) दिल्ली-NCR में लागू की गई है|
प्रधानमंत्री प्रारंभिक कैरियर अनुसंधान अनुदान और व्यापक प्रभाव वाले क्षेत्रों में उन्नति से संबंधित मिशन – विद्युत चालित वाहन मिशन की शुरुआत अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन ने की|
अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (Research National Research Foundation (ANRF)) ने - प्रधानमंत्री प्रारंभिक कैरियर अनुसंधान अनुदान (Prime Minister Early Career Research Grant (PMECRG)) और व्यापक प्रभाव वाले क्षेत्रों में उन्नति से संबंधित मिशन – विद्युत चालित वाहन (Mission for Advancement in High-Impact Areas -Electric Vehicle (MAHA- EV)) मिशन के शुभारंभ किया।
PMECRG:
प्रारंभिक कैरियर शोधकर्ताओं (Early career researchers) को देश की परिवर्तनकारी यात्रा में शामिल होने तथा भारत की वैज्ञानिक उत्कृष्टता एवं नवाचार की उन्नति (Advancing Scientific Excellence and Innovation) में योगदान करने हेतु आमंत्रित करता है.
MAHA- EV Mission:
विद्युत चालित वाहनों (Electric Vehicles (EV)) के विभिन्न कल-पुर्जों, विशेष रूप से बैटरी सेल, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनें एवं ड्राइव (Power Electronics, Machines & Drives (PEMD)) तथा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुसंधान एवं विकास से संबंधित एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने हेतु डिजाइन किया गया है।
'अलाई बलाई' समारोह का आयोजन तेलंगाना में किया जा रहा है|
वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अलाई बलाई’ (Alai Balai) का आयोजन हैदराबाद, तेलंगाना में किया गया| अलाई बलाई समारोह दशहरा उत्सव के एक दिन बाद मनाया जाता है।
उद्देश्य: तेलंगाना की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देना और एकता का संदेश फैलाना।
राजधानी- हैदराबाद
राज्यपाल- जिश्नु देव वर्मा
मुख्यमंत्री- रेवंत रेड्डी
बिहार डाक सर्किल ने रतन टाटा के सम्मान में एक विशेष आवरण जारी किया|
बिहार डाक परिमंडल (Bihar Postal Circle) ने दिवंगत हुए श्री रतन टाटा के सम्मान में एक विशेष आवरण जारी किया|
यह उनके उद्योग, समाजसेवा और राष्ट्रीय विकास में दिए गए योगदान का प्रतीक है|
दुनिया की 8,000 मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति नीमा रिंजी शेरपा बने हैं|
नेपाल के 18 वर्षीय पर्वतारोही नीमा रिंजी शेरपा (Nima Rinzee Sherpa) ने तिब्बत की 26,335 फीट ऊंची "शीशा पंगमा चोटी" (Shisha Pangma Peak) की सफलतापूर्वक चढ़ाई की| इसी के साथ वह दुनिया की 8,000 मीटर ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले नेपाली पर्वतारोही मिंगमा ग्याबू “डेविड” शेरपा (Mingma Gyabu “David” Sherpa) के नाम था|
बेनडिगो इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 में महिला सिंगल्स का खिताब तान्या हेमंथ ने जीता|
तान्या हेमंथ (Tanya Hemanth) ने चीनी ताइपे की तुंग सिओ-टोंग (Tung Siow-Tong of Chinese Taipei) को हराकर बेनडिगो इंटरनेशनल 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट (Bendigo International 2024 Badminton Tournament) में महिला एकल का खिताब जीता| इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जा रहा है|
एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने जीता|
अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी (Ayhika Mukherjee and Sutirtha Mukherjee) ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 (Asian Table Tennis Championships 2024) के महिला युगल स्पर्धा (women's doubles event) में कांस्य पदक (bronze medal) जीता| अयहिका और सुतीर्था एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला युगल टेबल टेनिस जोड़ी बन गईं। एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 का आयोजन अस्ताना, कजाकिस्तान में किया गया|
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 12 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|
2024 में, विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) 11 मई और 12 अक्टूबर को मनाया गया|
2024 की थीम: “पक्षियों के लिए कीड़े” (Protect Insects, Protect Birds)
यह दिवस वर्ष में दो बार मनाया जाता है – मई और अक्टूबर में|
उद्देश्य: प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना (To raise awareness about the need to conserve migratory birds and their habitats) इसकी स्थापना वर्ष 2006 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme (UNEP)) और वन्य जीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर कन्वेंशन (Convention on the Conservation of Migratory Species of Wild Animals) द्वारा की गई थी|
अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम शमन दिवस 13 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|
प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम शमन दिवस (International Day for Disaster Risk Reduction) मनाया जाता है|
2024 थीम: आपदा-मुक्त भविष्य के लिए युवाओं को सुरक्षित रखने और सशक्त बनाने में शिक्षा की भूमिका(the role of education in protecting and empowering youth for a disaster-free future.)
उद्देश्य: वैश्विक आपदा जोखिम और नुकसान को कम करने के सेंडाई फ्रेमवर्क (Sendai Framework) के लक्ष्य को प्राप्त करना|
149वीं अंतर-संसदीय संघ (IPU) सभा का आयोजन स्विट्ज़रलैंड में किया जा रहा है|
3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक 149वीं अंतर-संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union (IPU)) सभा का आयोजन जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड (Geneva, Switzerland) में किया जा रहा है| इसमें भारतीय संसदीय शिष्टमंडल (Indian Parliamentary Delegation) का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे| वह 'अधिक शांतिपूर्ण और टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (Science, Technology and Innovation) का उपयोग' विषय पर सभा को संबोधित करेंगे। वह 14 अक्टूबर को जिनेवा में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित भी करेंगे।
IPU में 180 सदस्य संसद और 15 सहयोगी सदस्य हैं।
राजधानी- बर्न
मुद्रा- स्विस फ्रांक
चर्चा में रहे "स्पेस बेस्ड सर्विलांस (SBS-3) मिशन" का संबंध जासूसी सैटेलाइट से है|
PM मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने अंतरिक्ष आधारित निगरानी मिशन Space Based Surveillance (SBS) mission के तीसरे चरण को मंजूरी दी है| इसके तहत वर्ष 2029 तक 52 जासूसी सैटेलाइट (Spy Satellite) का प्रक्षेपण किया जाएगा|
लागत- 26,968 करोड़ रुपये
इसके तहत ISRO द्वारा 21 उपग्रहों का निर्माण और प्रक्षेपण तथा शेष 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण निजी कंपनियों द्वारा किया जायेगा |
उद्देश्य: भारत-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific region) में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और भारत के साथ भूमि और समुद्री सीमा पर अपने विरोधियों द्वारा किए जा रहे बुनियादी ढांचे के निर्माण पर नज़र रखना |
भारत के स्पेस बेस्ड सर्विलांस (SBS) मिशन की शुरुआत 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी द्वारा की गई थी|
SBS 1 प्रोग्राम के तहत 2001 में चार सैटेलाइट लॉन्च किए गए थे|
SBS 2 प्रोग्राम में 2013 में 6 सैटेलाइट लॉन्च किए गए।
वार्षिक इंडिया लीडरशिप शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा|
14 अक्टूबर को अमेरिका -भारत रणनीतिक भागीदारी फोरम (US-India Strategic Partnership Forms) की मेजबानी में ‘वार्षिक इंडिया लीडरशिप शिखर सम्मेलन’ (Annual India Leadership Summit) का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा|
उद्देश्य: द्विपक्षीय व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला, सेमीकंडक्टर निवेश, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और आधुनिक प्रौद्योगिकी (Bilateral trade, supply chains, semiconductor investments, artificial intelligence and advanced technologies) सहयोग बढ़ाना
अमेरिका -भारत रणनीतिक भागीदारी फोरम के अध्यक्ष जॉन चैम्बर्स (John Chambers) है|
भारत सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड कंपनी को महारत्न का दर्जा दिया है|
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited, HAL) को भारत की 14वीं महारत्न कंपनी का दर्जा मिला है|वित्त वर्ष 2023-24 में,HAL ने 28,162 करोड़ रुपये का वार्षिक कारोबार किया और 7,595 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ किया| भारत सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (Central Public Sector Undertakings, CPSEs) को तीन श्रेणियों में बांटती है—महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न|
महारत्न का दर्जा उन नवरत्न कंपनियों को दिया जाता है जो तीन साल तक कम से कम 5,000 करोड़ रुपये का औसत शुद्ध लाभ (Average Net Profit) और 25,000 करोड़ रुपये का वार्षिक टर्नओवर (Annual Turnover) करती है.
भारत की महारत्न कंपनियां:
राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC)
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL)
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)
कोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड (GAIL)
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID)
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)
पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC)
ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड (REC)
ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL)
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए स्वास्थ्य और रसद सहायता के तीसरे सबसे बड़े प्रदाता भारत बना हैं|
संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (United Nations International Children's Emergency Fund, UNICEF) के अनुसार, भारतीय-आपूर्तिकर्ता वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए स्वास्थ्य और रसद सहायता के तीसरे सबसे बड़े प्रदाता है| भारतीय व्यवसायियों ने वैश्विक कार्य के लिए यूनिसेफ को लगभग छह बिलियन डॉलर की लागत की वस्तु और सेवाओं की आपूर्ति की है।
चर्चा में रही ‘अनलिश्ड’ पुस्तक के लेखक बोरिस जॉनसन बनें हैं|
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने अपनी पुस्तक ‘अनलिश्ड’ (Unleashed) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।
तेलंगाना में अनुसूचित जाति के उप-वर्गीकरण के लिए एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है|
तेलंगाना सरकार ने आरक्षण प्रदान करने के लिए अनुसूचित जातियों (Scheduled Castes,SC) के उप-वर्गीकरण पर विस्तृत अध्ययन करने के लिए जांच आयोग अधिनियम, 1952 (Inquiry Commission Act, 1952) के तहत न्यायमूर्ति शमीम अख्तर की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया| यह आयोग 60 दिनों के भीतर अपनी जांच पूरी कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा।
राजधानी- हैदराबाद
राज्यपाल- जिश्नु देव वर्मा
मुख्यमंत्री - रेवंत रेड्डी
विश्व गठिया दिवस 12 अक्टूबर 2024 मनाया गया|
प्रतिवर्ष 12 अक्टूबर को विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day) के रूप में मनाया जाता है।
स्थापना: 1996 में आर्थराइटिस और रूमेटिज्म इंटरनेशनल (Arthritis and Rheumatism International) द्वारा
उद्देश्य: लोगों के बीच गठिया रोग को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम करना
2024 की थीम: सूचित विकल्प, बेहतर परिणाम (Informed Choices, Better Outcomes)
महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उससे संबंधित क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के साथ समझौता किया|
महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Electronics and Information Technology) (NIELIT) ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए|
उद्देश्य: इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उससे संबंधित क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना|
इसके तहत महाराष्ट्र में सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में क्षमता प्रशिक्षण और अनुसंधान एवं विकास केंद्रों (Capacity Training and R&D Centers) के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT), उद्योग 4.0, 3D प्रिंटिंग और संबद्ध प्रौद्योगिकियों (allied technologies) में उत्कृष्टता केंद्र (center of excellence) स्थापित किया जाएगा |
वैक्सीन विनियमन के लिए भारतीय राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा किया|
केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organization (CDSCO)), भारतीय राष्ट्रीय विनियामक प्राधिकरण (National Regulatory Authority of India (NRA)) और संबद्ध संस्थानों के साथ मिलकर कार्यात्मक वैक्सीन विनियामक प्रणाली (functional vaccine regulatory system) के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO)) के अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा किया है| भारत की वैक्सीन विनियामक प्रणाली को वर्ष 2017 में वैश्विक बेंचमार्किंग टूल संस्करण पांच (Global Benchmarking Tool-5) के आधार पर बेंचमार्क किया गया था| वैक्सीन के मूल्यांकन के लिए सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता (Safety, efficacy and quality) तीन बुनियादी मापदंड (basic criteria) हैं।
पशु क्वारंटाइन और प्रमाणन सेवा का उद्घाटन कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में किया गया|
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री (Union Minister of State for Fisheries, Animal Husbandry and Dairying) जॉर्ज कुरियन (George Kurien) ने कोच्चि, केरल में कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Cochin International Airport) पर नव स्थापित पशु क्वारंटाइन और प्रमाणन सेवा (Animal Quarantine and Certification Service (AQCS)) का उद्घाटन किया।
उद्देश्य: पालतू पशु के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के "जीवन को आसान बनाना"
टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नोएल टाटा को नियुक्त किया गया|
नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा समूह के परोपकारी संगठन 'टाटा ट्रस्ट' (Tata Trusts) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है| इसी के साथ वह सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बन गए हैं।
चर्चा में रहा कैमूर वन्यजीव अभयारण्य बिहार में स्थित है|
केंद्र सरकार ने कैमूर, बिहार में स्थित कैमूर वन्यजीव अभयारण्य (Kaimur Wildlife Sanctuary) को राज्य के दूसरे बाघ अभयारण्य (tiger reserve) के रूप में विकसित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है| वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki Tiger Reserve), बिहार का पहला बाघ अभयारण्य है।
भारत ने MQ-9B ड्रोन खरीदने के लिए अमेरिका के साथ समझोता किया
रक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी ने अमेरिका से 31 MQ-9B ड्रोन खरीदने की डील को मंजूरी दी है| इसके तहत भारत 16 स्काई गार्डियन (Sky Guardian) और 15 सी-गार्डियन (Sea Guardian) MQ-9B ड्रोन खरीदेगा|
MQ-9B ड्रोन के दो वेरियंट हैं- स्काई गार्डियन और सी-गार्डियन ड्रोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जनरल एटोमिक्स (General Atomics) भारत में ग्लोबल मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरऑल (Global Maintenance, Repair and Overall (MRO)) फैसिलिटी भी बनाएगी| दो स्वदेशी न्यूक्लियर पावर्ड अटैक सबमरीन (Nuclear Powered Attack Submarine) विशाखापट्टनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में बनायीं जायेंगी।
राजधानी- वॉशिंगटन डी॰ सी॰
मुद्रा- यूएस डॉलर
चर्चा में रहे LUPEX मिशन का संबंध चंद्रमा से है|
राष्ट्रीय अंतरिक्ष आयोग ने भारत के पांचवें चंद्र मिशन - लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन (Lunar Polar Exploration Mission), LUPEX को मंजूरी दे दी है| यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation (ISRO)) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (Japan Aerospace Exploration Agency (JAXA)) का संयुक्त मिशन है |
उद्देश्य: चंद्रमा पर मानव को सुरक्षित भेजना और वापस लाना
चर्चा में रहे युवा संगम पोर्टल की शुरुआत 6 फरवरी 2023 में हुई थी|
शिक्षा मंत्रालय ने एक भारत श्रेष्ठ भारत(Ek Bharat Shreshtha Bharat) के अंतर्गत युवा संगम (Yuva Sangam Portal) के पांचवें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल शुरू किया "एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल" के तहत "युवा संगम" पोर्टल भारत के युवाओं (18 से 30 वर्ष) के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए एक पहल है।
अखिल भारतीय सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय में वर्ष 2016-17 की तुलना में 2021-22 में 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है|
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development (NABARD)) के अखिल भारतीय सर्वेक्षण (All India Survey) के अनुसार, ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आमदनी (average monthly income) वर्ष 2016-17 के 8,059 रुपये से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 12,698 रुपये हो गई। इसमें 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है|औसत मासिक बचत (savings) 9100 रुपये से बढ़कर 13,200 रुपये हो गई| औसत मासिक व्यय (expenditure) में 6,600 रुपये से बढकर 11,200 रुपये हो गया है|
सद्दुला बथुकम्मा उत्सव तेलंगाना में मनाया गया|
सद्दुला बथुकम्माउत्सव (Saddula Bathukamma Festival) तेलंगाना में मनाया जाता है| यह राज्य की परंपराओं का जश्न मनाता है और बाथुकम्मा देवी को श्रद्धांजलि देता है।
राजधानी- हैदराबाद
राज्यपाल- जिश्नु देव वर्मा
मुख्यमंत्री- अनुमुला रेवंत रेड्डी
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकार परिषद के 2025-2027 के कार्यकाल के लिए 18 नए सदस्य देशों का चुनाव किया है|
2025-2027 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने मानवाधिकार परिषद (Human Rights Council) के लिए 18 नए सदस्य देशों का चुनाव किया है| यह सदस्य देश 1 जनवरी, 2025 से तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए काम करेंगे|18 देशों में बेनिन, बोलीविया, कोलंबिया, साइप्रस, चेकिया, कांगो, इथियोपिया, गाम्बिया, आइसलैंड, केन्या, मार्शल द्वीप, मैक्सिको, उत्तरी मैसेडोनिया, कतर, कोरिया गणराज्य, स्पेन, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड शामिल हैं|
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर 2024 को मनाया गया|
प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' (‘World Mental Health Day) के रूप में मनाया जाता है| इसकी शुरुआत 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ (World Federation for Mental Health) द्वारा की गई थी|
उद्देश्य :मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना
2024 थीम: “कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का समय आ गया है” (Mental health at Work)
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस दिवस पर टेली मानस ऐप (Tele Manas App) और टेली मानस वीडियो कॉल (Tele Manas Video Call) सुविधा का शुभारंभ किया।
टेली मानस ऐप: एक मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म है जिसे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सहायता प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिज्ब-उत-तहरीर संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया|
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (Illegal Activities (Prevention) Act) के अंतर्गत हिज्ब-उत-तहरीर (Hizb-ut-Tahrir) और इसके सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। यह संगठन 1953 में यरूशलम (Jerusalem) में बने इस्लामी कट्टरपंथी संगठन है|
निजुत मोइना योजना असम से शुरू की गई|
बाल विवाह की समस्या से निपटने के लिए असम में निजुत मोइना योजना (Nijut Moina Yojana) की शुरुआत की गई| इसके तहत हाल ही में कक्षा 11 से पोस्ट ग्रेजुएट तक की सभी छात्राओं को मासिक वित्तीय सहायता (monthly financial assistance) का वितरण शुरू किया गया है।
उद्देश्य: परिवारों को महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करना और युवा लड़कियों को उनकी शिक्षा और कल्याण को बढ़ावा देना |
राजधानी- दिसपुर
राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य
मुख्यमंत्री- हिमंता बिस्वा सरमा
चर्चा में रही “वॉर” पुस्तक के लेखक बॉब वुडवर्ड है|
“वॉर” (War), इंवेस्टिगेटिव जनरलिस्ट बॉब वुडवर्ड (Investigative generalist Bob Woodward), की नवीनतम पुस्तक है| यह पुस्तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, और वर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन के बीच सत्ता की गतिशीलता और चल रहे वैश्विक संकटों के बारे में चौंकाने वाली अंतर्दृष्टि दिखाती है।
भारतीय खिलाड़ी दीपा करमाकर ने संन्यास ले लिया है, उनका संबंध जिमनास्टिक्स खेल से है|
ओलंपियन जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने जिमनास्टिक्स (Gymnastics) से संन्यास लेने की घोषणा की है। दीपा कर्माकर ने 2024 एशियाई महिला कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप (Asian Women's Artistic Gymnastics Championships) में वॉल्ट स्पर्धा (Vault event) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता| 2014 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों (Glasgow Commonwealth Games) में जिमनास्टिक्स में कांस्य पदक जीता|
वह राष्ट्रमंडल खेलों में जिम्नास्टिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं|
2015 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया|
2016 में, उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
2017 में, उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया|
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भारत को ट्रेकोमा बीमारी के उन्मूलन के लिए सम्मानित किया गया|
भारत को आंखों के रोग ट्रेकोमा के उन्मूलन (eradication of trachoma) के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO)) ने प्रमाण पत्र दिया। भारत, नेपाल एवं म्यांमार के बाद यह लक्ष्य हासिल करने वाला तीसरा दक्षिण-पूर्व एशियाई देश बना.
ट्रैकोमा:
यह अंधेपन की एक प्रमुख वजह है।
यह "क्लैमाइडिया ट्रेकोमैटिस" बैक्टीरिया (Chlamydia trachomatis bacteria) के संक्रमण से होता है
WHO द्वारा भूटान को सर्वाइकल कैंसर (cervical cancer) के उन्मूलन के लिए, मालदीव और श्रीलंका को बच्चों में हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) नियंत्रित करने और तिमोर-लेस्ते (Timor-Leste) को लिम्फेटिक फाइलेरिया (Lymphatic filariasis) के उन्मूलन के लिए सम्मानित किया गया ।
दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मालदीव, श्रीलंका और थाईलैंड को पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर, नवजात मृत्यु दर एवं गर्भपात की दर कम करने के SDG और वैश्विक लक्ष्यों (Global Goals) को प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया
वर्ष 2024 का भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरुस्कार जैफ्री ई. हिंटन और जॉन जे. होपफील्ड को प्रदान किया गया|
वर्ष 2024 का भौतिक विज्ञान (Physics) का नोबेल पुरुस्कार (Nobel Prize) AI के गॉडफादर कहे जाने वाले जेफ्री ई हिंटन (Geoffrey E Hinton) और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे हॉपफील्ड (John J Hopfield) को दिया जाएगा| उन्हें यह पुरुस्कार ‘आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क (Artificial Neural Network) के साथ मशीन लर्निंग को संभव बनाने वाले फाउंडेशनल डिस्कवरीज और इन्वेंशन्स’ के लिए दिया गया 2024 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन (Victor Ambrose and Gary Ruvkun) को दिया गया|
ओरिजिनल NCERT किताबें मुद्रित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए, NCERT ने अमेजन के साथ समझौता किया|
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (National Council of Educational Research and Training (NCERT)) ने ओरिजिनल NCERT किताबें मुद्रित मूल्य (printed price) पर उपलब्ध कराने के लिए Amazon सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Amazon Seller Services Pvt Ltd) के साथ समझौता किया। NCERT किताबों के प्रकाशन को तीन गुना बढ़ाएगा और शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के दौरान 15 करोड़ किताबें प्रकाशित की जायेगी| इंटरैक्टिव और AI-बेस्ड ई-बुक्स (Interactive and AI-based eBooks)को तैयार किया जाएगा|
जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस दल ने सरकार बनी है|
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu and Kashmir Legislative Assembly elections) के परिणाम के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस (National Conference) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं| जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कुल 90 सीटें है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पांच विधायकों (MLAs) को नामित करेंगे, उसी के साथ यह संख्या बढ़कर 95 हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर में 63.88% वोटिंग हुई|
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनी है|
हाल ही में, हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Legislative Assembly elections) के परिणाम के अनुसार, भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली हैं। कांग्रेस को 37, इंडियन नेशनल लोकदल को दो सीटें मिली हैं। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें है|
कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) का खिताब सेंट लुसिया किंग्स ने जीता|
सेंट लूसिया किंग्स (St Lucia Kings) ने गयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) को 6 विकेट से हराकर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (Caribbean Premier League (CPL) का खिताब जीता| सेंट लूसिया किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) थे|
'हमसफर नीति' का अनावरण श्री नितिन गडकरी ने किया|
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Union Minister for Road Transport and Highways) श्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) के किनारे सड़क के किनारे सुविधाओं के लिए ऑनबोर्डिंग सेवा प्रदाताओं (onboarding service providers) के लिए 'हमसफर नीति' ('Humsafar Policy') का अनावरण किया|
उद्देश्य: राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना
यह मानकीकृत राजमार्ग सेवाओं को बढ़ावा देगा
MIDORI पुरस्कार 2024 से वेरा वोरोनोवा और इसाबेल आगुस्टिना काल्देरोन कार्लोस को सम्मानित किया गया|
MIDORI पुरस्कार 2024 वेरा वोरोनोवा (कजाकिस्तान) (Vera Voronova (Kazakhstan)) और इसाबेल आगुस्टिना काल्देरोन कार्लोस (पेरू) (Isabel Agustina Calderon Carlos (Peru)) को जैव विविधता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है| वेरा वोरोनोवा: मध्य एशिया में पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) की बहाली और लुप्तप्राय प्रजातियों (endangered species) की सुरक्षा के लिए प्रयास करने के लिए,
इसाबेल आगुस्टिना काल्देरोन कार्लोस: “बी हनी रूट” (Bee Honey Root) के माध्यम से परागकर्ताओं (pollinators) के संरक्षण में उनके कार्य के लिए
MIDORI पुरस्कार:
जैव विविधता संरक्षण और स्थिरता (Biodiversity Conservation and Sustainability) में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते है|
यह AEON पर्यावरण फाउंडेशन (AEON Environmental Foundation) और जैव विविधता पर कन्वेंशन (Convention on Biodiversity) के सचिवालय द्वारा दिए जाते है|
यह हर 2 साल में दिए जाते है|
चर्चा में रहा "हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा" मालदीव में स्थित है|
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (President Mohamed Muizzu) की भारत यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Hanimaadhoo International Airport) के नए रनवे का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया| मालदीव में RuPay कार्ड से भुगतान की शुरुआत की गई| एक्सिम बैंक बायर्स क्रेडिट फैसिलिटी के माध्यम से तैयार किए गए 700 विशेष घरों को हस्तांतरित (transfer) किया गया।
विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्मेलन 2024 का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा|
विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्मेलन 2024 (World Telecommunication Standardization Conference (WTSA)) का आयोजन 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली में किया जाएगा|
उद्देश्य: 6-जी, आर्टिफिशयिल इंटेलिजेंस (AI), इंटरनेट, बिग डेटा, साइबर सुरक्षा और क्वांटम प्रौद्योगिकी (quantum technology) जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के मानकों (standards) का भविष्य तय करना
विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्मेलन (WTSA):
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ मानकीकरण क्षेत्र (International Telecommunication Union Standardization Sector (ITU-T)) के शासी सम्मेलन (governing conference) के रूप में कार्य करता है। यह कार्यक्रम वैश्विक दूरसंचार मानकों (Global telecommunications standards) को स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता |यह वर्ष 2000 से प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित किया जाता है।
स्वास्थ्य श्रम बाजार विश्लेषण उपकरण का शुभारंभ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया|
हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्वास्थ्य श्रम बाजार विश्लेषण उपकरण (Health Labor Market Analysis Tool) का शुभारंभ किया| जिससे अफ्रीका की स्वास्थ्य कार्यबल शिक्षा क्षमता, आपूर्ति और मांग का आकलन करने में मदद की जा सके (Assessing health workforce education capacity, supply, and demand)
WHO के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में जगत प्रकाश नड्डा को चुना गया|
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति (Southeast Asia Regional Committee) के 77वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को चुना गया|
जर्मनी में भारत के अगले राजदूत के तौर पर अजीत विनायक गुप्ते को नियुक्त किया गया है|
अजीत विनायक गुप्ते को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत (Ambassador) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में मिस्र (Egypt) में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत है|
प्रकाश मान सिंह राउत नेपाल के नए मुख्य न्यायाधीश बने हैं|
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने प्रकाश मान सिंह राउत को सुप्रीम कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) नियुक्त किया|
शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए “पीएचडी उत्कृष्टता सम्मान” की शुरुआत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने की|
हाल ही में, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission (UGC)) ने “पीएचडी उत्कृष्टता सम्मान”(PhD Excellence Award) की शुरुआत की है| जिसके तहत दस पीएचडी शोधार्थियों (PhD researchers) को प्रतिवर्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग, समाजशास्त्र और भारतीय भाषाओं सहित कई विषयों में उनकी उत्कृष्टता (excellence) के लिए सम्मानित किया जाएगा
रक्षा क्षेत्र में नवाचार, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए DISC 12, अदिति 2.0’ चैलेंजेज का शुभारंभ किया गया|
हाल ही में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली कैंट के मानेकशॉ सेंटर में 'डिफकनेक्ट 4.0' (DefConnect 4.0) का उद्घाटन किया। रक्षा क्षेत्र में नवाचार, उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता (Innovation, entrepreneurship and self-reliance) को बढ़ावा देने के लिए ‘अदिति 2.0’ चैलेंजेज (Acing Development of Innovative Technologies with iDEX) और ‘DISC 12’ (Defence India Start-up Challenges) का शुभारंभ किया। ‘अदिति 2.0’ चैलेंजेज में 19 चैलेंज है, जिनमें AI, क्वांटम टेक्नोलॉजी, सैन्य संचार, एंटी-ड्रोन सिस्टम और एडाप्टिव कैमोफ्लाज जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ‘DISC 12’ में UAVs, AI, नेटवर्किंग और संचार के क्षेत्रों में 41 चुनौतियां हैं|
: ₹500 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1000 कर दी गई है|
टीबी रोगियों (TB patients) के लिए नि-क्षय पोषण योजना (Anti Tuberculosis Nutrition Scheme) के तहत मासिक पोषण सहायता (Monthly Nutrition Assistance) राशि ₹500 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1000 कर दी गई है| निक्षय पोषण योजना के लिए 1040 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन (additional allocation) अनुमोदित (approve) किया गया है।
पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क पश्चिम बंगाल में स्थित है|
पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (Padmaja Naidu Himalayan Zoological Park), दार्जिलिंग के रेड पांडा संरक्षण प्रजनन और संवर्धन कार्यक्रम (Red Panda Conservation Breeding and Promotion Programme) को विश्व चिड़ियाघर और एक्वैरियम एसोसिएशन (World Zoo and Aquarium Association (WAZA) द्वारा 2024 WAZA संरक्षण और पर्यावरण स्थिरता पुरस्कारों (WAZA Conservation and Environmental Sustainability Awards) के शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर को तारोंगा चिड़ियाघर, ऑस्ट्रेलिया में 79वें WAZA वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी।
चर्चा में रहे "यूरोपा क्लिपर मिशन" का सम्बन्ध नासा से है|
यूरोपा क्लिपर मिशन (Europa Clipper Mission) नासा अन्तरिक्ष एजेंसी (NASA Space Agency) का मिशन है|
यह बृहस्पति (Jupiter) के सबसे बड़े चंद्रमाओं/ उपग्रहों में से एक, यूरोपा (Europa) का पता लगाएगा।
उद्देश्य: यूरोपा की बर्फीली सतह के नीचे जीवन की संभावनाओं का पता लगाना और उसकी भूविज्ञान एवं संरचना (geology and structure) का अध्ययन करना
मैक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico) में उठे "साइक्लोन मिल्टन" ("Cyclone Milton") के कारण यूरोपा क्लिपर मिशन की लॉन्चिंग में देरी हुई है।
ISSF जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था ने हासिल किया|
हाल ही में, मुकेश नेलवल्ली, राजवर्धन पाटिल और हरसिमर सिंह रत्था की तिकड़ी ने पेरू में आयोजित ISSF जूनियर विश्व चैम्पियनशिप (ISSF Junior World Championship) में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में भारत के लिए 11वां स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता |भारत कुल 16 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर है|
भारतीय नौसेना ने अपना प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) ओमान में तैनात किया|
हाल ही में, भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1st Training Squadron (1TS)) के भारतीय नौसेना के जहाज तीर, शार्दुल और भारतीय तटरक्षक जहाज वीरा लंबी दूरी की प्रशिक्षण (training) तैनाती के लिए मस्कट, ओमान पहुंचे।
यह पोर्ट कॅाल यात्रा 05 से 09 अक्टूबर 2024 तक चलेगी|
उद्देश्य: भारत और ओमान के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करना
राजधानी- मस्कट
मुद्रा- रियाल
एशियाई विकास बैंक ने हिमाचल प्रदेश को पर्यटन विकास के लिए 162 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है|
हाल ही में, एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) ने हिमाचल प्रदेश को पर्यटन विकास के लिए 162 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है|
उद्देश्य: राज्य सरकार की सतत और समावेशी पर्यटन विकास परियोजना (Sustainable and Inclusive Tourism Development Project) को वित्तपोषित (funded) करने के लिए इस परियोजना का लक्ष्य पांच जिलों-हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में पर्यटन अर्थव्यवस्था (tourism economy) को पुनर्जीवित करना है
राजधानी- शिमला
राज्यपाल- शिव प्रताप शुक्ला
मुख्यमंत्री- सुखविंदर सिंह सुक्खू
चर्चा में रही 'अल्प्स पर्वत श्रृंखला' यूरोप में स्थित है|
हाल ही में,इटली और स्विट्जरलैंड ने अल्पाइन सीमाएं पुनः बनाई है| सीमा परिवर्तन का मुख्य कारण अल्प्स में ग्लेशियरों का जलवायु परिवर्तन के कारण पिघलना है, जिससे राष्ट्रीय सीमा रेखाएं बदल रही हैं। अल्प्स यूरोप की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला है, जो उत्तरी और दक्षिणी यूरोप के बीच एक प्राकृतिक सीमा का निर्माण करता है| एल्प्स पर्वत श्रंखला मुख्य रूप से यूरोप के आठ देशों में स्थित है, यह देश हैं : फ्रांस, मोनाको, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली और स्लोवेनिया
भारतीय वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है|
प्रत्येक वर्ष 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस (Indian Air Force Day) के रूप में मनाया जाता हैं| 92वा वायुसेना दिवस समारोह मरीना बीच, चेन्नई में मनाया गया| भारतीय वायुसेना दिवस की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 में की गई थी|
भारत में 2016-17 से 2022-23 के दौरान रोजगार में 36% की वृद्धि हुई है|
हाल ही में, केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2016-17 से 2022-23 के दौरान रोजगार में लगभग 36% की वृद्धि हुई. जिसमे करीब 17 मिलियन नौकरियाँ जुड़ी हैं। यह आंकडे ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (Observer Research Foundation) की रिपोर्ट, ‘Busting the Myth of Jobless Growth’ के द्वारा प्रस्तुत किये गए है|
15वां ईरानी कप 2024 मुंबई ने जीता है|
15वां ईरानी कप 2024 मुंबई की टीम ने जीता है|
उपविजेता (runner up): रेस्ट ऑफ इंडिया टीम (Rest of India Team)
प्लेयर ऑफ द मैच: सरफराज खान
मुंबई टीम ने 1997 में ईरानी कप जीता था|
मुंबई टीम की कप्तान अजिंक्य रहाणे थे
ईरानी ट्रॉफी भारत की एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता (domestic cricket competition) है|
चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेन्ट 2024 का खिताब कोको गॉफ ने जीता है|
हाल ही में, अमेरिका की खिलाडी कोको गॉफ (Coco Gauff) ने चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेन्ट (China Open Tennis Tournament) 2024 का खिताब जीत लिया है|
उन्होंने फाइनल में चेक गणराज्य (Czech Republic) की कैरोलिना मुचोवा (Karolina Muchova) को हराया|
वह सबसे कम उम्र की चाइना ओपन चैंपियन बन गई हैं।
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का शुभंकर गुड़िया है|
हाल ही में, 2024 महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के लोगो और शुभंकर ‘गुड़िया’ का अनावरण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभंकर (mascot) ‘गुड़िया’ बिहार के राज्य पक्षी गौरैया से प्रेरित है| ‘लोगो’ के डिजाइन में बोधि वृक्ष और हॉकी स्टिक को दर्शाया गया है| महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन राजगीर हॉकी स्टेडियम, बिहार में किया जाएगा|
10 दिवंगत हुए मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस का संबंध अभिनेता से है|
हाल ही में, मलयालम अभिनेता मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस का निधन हो गया|
बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन महाराष्ट्र में किया गया|
हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बंजारा विरासत संग्रहालय (Banjara Heritage Museum) का उद्घाटन किया|
उद्देश्य: बंजारा समुदाय के सांस्कृतिक इतिहास (cultural history) का जश्न मनाना और उसे संरक्षित करना
राजधानी - मुंबई
राज्यपाल- सी.पी. राधाकृष्णन
मुख्यमंत्री- एकनाथ शिंदे
PM किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को की गई थी|
हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 18वीं किस्त जारी की. जिसके तहत देश के साढ़े 9 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए|
PM किसान सम्मान निधि योजना:
यह केंद्र सरकार की योजना है.
यह योजना 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी
इसके तहत देश के किसानों को हर साल 6000 रुपये की राशि दी जाती है
उद्देश्य: देश के लघु एवं सीमांत किसानों (Small and Marginal farmers) को प्रत्यक्ष आय संबंधी सहायता प्रदान करना
चर्चा में रहा "एलिनिटी m MPXV टैस्ट" का संबंध मंकीपॉक्स से है|
हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने मंकीपॉक्स (Monkeypox) के संक्रमण का पता लगाने के लिए पहले आपात प्रयोग टैस्ट को स्वीकृति दी है|
एलिनिटी m MPXV टैस्ट:
वास्तविक समय में किया जाने वाला PCR (polymerase chain reaction) परीक्षण है जिससे मानव त्वचा से, mpox वायरस के DNA का पता लगाया जाता है|
इसको USA की एक कम्पनी - Abbott Molecular Inc ने तैयार किया है
2024 में अफ़्रीकी देशों में एमपॉक्स के संक्रमण के 30 हज़ार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of Congo), बुरूंडी और नाइजीरिया में हुए हैं|
जल जगार महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया गया|
हाल ही में, जल जगार महोत्सव (Jal Jagaar Festival) का आयोजन छत्तीसगढ़ में स्थित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध परिसर (Ravishankar Reservoir Gangrel Dam Complex) में किया गया
थीम: नारी शक्ति से जलशक्ति
राजधानी- रायपुर
राज्यपाल- रामेन डेका
मुख्यमंत्री- विष्णु देव साय
DRDO ने चौथी पीढ़ी की कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल (VSHORADS) का सफल उड़ान परीक्षण राजस्थान में किया|
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organization(DRDO)) ने पोखरण, राजस्थान से चौथी पीढ़ी की कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली मिसाइल (Very Short Range Air Defence System (VSHORADS)) के तीन सफल उड़ान परीक्षण किए हैं।
VSHORADS:
एक मानव पोर्टेबल वायु रक्षा प्रणाली है।
Research Centre Imarat (RCI) द्वारा अन्य DRDO प्रयोगशालाओं और (Development Cum Production Partner, DCPP) के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।
राजधानी- जयपुर
राज्यपाल- हरिभाऊ किशनराव बागड़े
मुख्यमंत्री- श्री भजन लाल शर्मा
समुद्री सैन्य अभ्यास 'मालाबार-2024' विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा|
समुद्री सैन्य अभ्यास मालाबार-2024 (Malabar-2024) का आयोजन विशाखापत्तनम, भारत में किया जाएगा. यह 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 तक चलेगा| इस सैन्य अभ्यास में QUAD देशो (भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका) की साझेदारी होगी|
उद्देश्य: अंतर-संचालनीयता को बेहतर करना, आपसी समझ को बढ़ावा देना तथा हिंद महासागर और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा समुद्री चुनौतियों को संबोधित करना (Enhancing interoperability, promoting mutual understanding and addressing common maritime challenges in the Indian Ocean and the Indo-Pacific region)
विश्व बैंक के साथ हुए समझौते के मुताबिक, नेपाल को कार्बन की बिक्री से 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे|
नेपाल- विश्व बैंक (World Bank) के समझौते के अनुसार नेपाल को इस महीने के भीतर कार्बन की बिक्री से 1600 करोड़ रुपये मिलेंगे। 2018 से 2024 तक तराई के 13 जिलों के जंगलों के माध्यम से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को कम करने के लिए नेपाल को यह राशि प्रदान की जाएगी 2018 में नेपाल की राष्ट्रीय रेड प्लस रणनीति (National Red Plus Strategy), राष्ट्रीय वन आधार स्तर को विशेष रूप से कार्बन व्यापार के संबंध में मंजूरी दी गई थी। नेपाल ने 2028 तक CO2 उत्सर्जन (emission) को 34.2 मिलियन टन कम करने का लक्ष्य रखा |
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के तौर पर अविरल जैन को नियुक्त किया|
हाल ही में, भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के रूप में नियुक्त किया।
बायो-सीएनजी संयंत्र वाली गौशाला का उद्घाटन मध्य प्रदेश में किया गया|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्वालियर,मध्य प्रदेश में बायो-सीएनजी संयंत्र (Bio-CNG Plant) वाली ‘लाल टिपारा गौशाला’ (Lal Tipra Gaushala) का उद्घाटन किया। यह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) के सहयोग से स्थापित की गई है। यह भारत की पहली आधुनिक और आत्मनिर्भर गौशाला है यह 100 टन गाय के गोबर का उपयोग करके प्रतिदिन तीन टन प्राकृतिक गैस (natural gas) का उत्पादन कर सकती है|
विश्व शिक्षक दिवस 2024 5 अक्टूबर को मनाया गया|
प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers Day) के रूप में मनाया जाता है।
थीम: शिक्षा के लिए एक नए सामाजिक अनुबंध (social contract) की ओर शिक्षकों की आवाज़ को महत्व देना
इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम का संबद्ध सदस्य भारत बना है|
हाल ही में, भारत इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम (International Medical Device Regulators Forum) का संबद्ध सदस्य बना है. IMDRF के 26वें सत्र का आयोजन USA में हुआ| IMDRF की स्थापना 2011 में हुई थी, यह ग्लोबल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स का समूह है।
उद्देश्य: अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नियामकों के बीच सहयोग और समन्वय को प्रोत्साहन करना
भारत सरकार ने बंगाली, असमिया और मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया|
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बंगाली भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने को स्वीकृति दे दी है। शास्त्रीय भाषाएं भारत की गहन और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की संरक्षक के रूप में काम करती हैं| भारत सरकार ने 12 अक्टूबर 2004 को “शास्त्रीय भाषाओं” के रूप में भाषाओं की एक नई श्रेणी बनायीं थी| भारत सरकार द्वारा शास्त्रीय भाषाओं का दर्जा प्राप्त है: तमिल, संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उड़िया
भारत सरकार ने टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को मंजूरी दी|
हाल ही में, भारत सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृष्णोन्नति योजना (Krishonnati Yojana) को मंजूरी दी|
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM Rashtriya Krishi Vikas Yojana):
उद्देश्य: टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना
यह योजना कैफेटेरिया मॉडल पर आधारित है, जिसमें राज्यों को अपने कृषि क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार योजनाओं का चयन करने की छूट मिलेगी|
कृष्णोन्नति योजना (Krishonnati Yojana):
उद्देश्य: खाद्य सुरक्षा में सुधार करने तथा भारत में कृषि आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए इसमें राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन, स्वच्छ संयंत्र कार्यक्रम, और डिजिटल कृषि जैसी पहलें शामिल हैं
राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन -
वर्ष 2024-25 से 2030-31तक
10,103 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ
‘भारत ने ऊर्जा दक्षता को प्रोत्साहित करने और सतत विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता हब वैश्विक मंच में शामिल होने का निर्णय लिया है|
हाल ही में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आशय पत्र पर हस्ताक्षर के जरिए भारत को अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता हब में शामिल होने की मंजूरी दी| यह सतत विकास की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को मजबूती देता है और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने के प्रयासों के तदनुकूल है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता हब (International Energy Efficiency Hub) ऊर्जा दक्षता सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी (International Partnership for Energy Efficiency Cooperation) के उत्तराधिकारी के रूप में 2020 में स्थापित किया गया| IPEEC का सदस्य भारत भी था|
भारत सरकार ने सीमा पार बिजली व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए नेपाल और बांग्लादेश के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए|
हाल ही में काठमांडू में, बांग्लादेश को बिजली निर्यात करने के लिए भारत, नेपाल और बांग्लादेश ने त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। नेपाल प्रतिवर्ष 15 जून-15 नवंबर तक भारत की पारेषन लाइन का इस्तेमाल करके बांग्लादेश को बिजली का निर्यात करेगा| पहले चरण में, नेपाल भारतीय क्षेत्र के माध्यम से बांग्लादेश को 40 मेगावाट पनबिजली निर्यात करेगा। नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) ने दो नई पाइपलाइन परियोजनाओं के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए| जिसके तहत सिलीगुड़ी (भारत) से झापा (नेपाल) पाइपलाइन की लंबाई 50 किलोमीटर होगी, दूसरी पाइपलाइन अमलेखगंज से चितवन के लोथर तक 62 किलोमीटर लंबी होगी।
पर्यावरण पर 12वां CMS वातवरण फिल्म महोत्सव नई दिल्ली में शुरू हुआ|
हाल ही में, 12वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और पर्यावरण एवं वन्य जीवन पर फोरम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में हुई। पर्यावरण और वन्य जीवन पर केंद्रित एशिया का सबसे बड़ा हरित फिल्म महोत्सव 3-5 अक्टूबर 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इसे CMS वातवरण के नाम से जाना जाता है| पहला CMS वतावरण 2002 में आयोजित किया गया था और हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
उद्देश्य: फिल्मों और वृत्तचित्रों के माध्यम से समकालीन पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना
25वें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से जश्री बिड़ला को सम्मानित किया गया|
हाल ही में, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्रीमती राजश्री बिड़ला को 25वें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन संस्थान, दिल्ली ने पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की स्मृति में उत्कृष्टता के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत की।
गूगल फॉर इंडिया इवेंट 2024 का आयोजन दिल्ली में किया गया|
हाल ही में, गूगल फॉर इंडिया (Google for India 2024) इवेंट का आयोजन 3 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में हुआ|
उद्देश्य: भारतीय बाजार में AI टेक्नोलॉजी
गूगल ने भारत में AI टूल "जेमिनी AI" को हिंदी भाषा के साथ-साथ 8 अन्य भाषाओं (बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु, तमिल और उर्दू) में लॉन्च किया भारत में Google Pay यूजर्स के लिए गोल्ड लोन उपलब्ध होगा और इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की।
अडाणी समूह ने स्वच्छ ऊर्जा के लिए Google कंपनी के साथ साझेदारी की है|
हाल ही में अडाणी समूह ने स्वच्छ ऊर्जा के लिए Google के साथ साझेदारी की है|
उद्देश्य: सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाना और भारत के ग्रिड में ज्यादा से ज्यादा क्लीन एनर्जी जोड़ना
इसके तहत अडाणी समूह गुजरात के खावड़ा में स्थित दुनिया के सबसे बड़े अक्षय ऊर्जा संयंत्र (Renewable energy plant) से सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना के जरिए Google को स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगा।
इससे Google के 24/7 कार्बन-फ्री एनर्जी लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। भारत में क्लाउड सेवाएं और ऑपरेशन क्लीन एनर्जी से चलने में मदद मिलेगी।
केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए इंटर्नशिप के लिए PM इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है|
हाल ही में, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पायलट प्रोजेक्ट आधार पर शुभारंभ किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने केंद्रीय बजट 2024-25 में इस योजना की घोषणा की थी| इसके तहत 21 से 24 साल के युवाओं को सरकार इंटर्नशिप देगी, जिसमें युवाओं को हर महीने 5000 रुपये भी दिए जाएंगे|
उद्देश्य: युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद करना
प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी बहुल गांवों में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया|
2 अक्टूबर 2024 को PM मोदी ने हजारीबाग,झारखंड से प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया, 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) का उद्घाटन किया और 25 EMRS की आधारशिला रखी। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत, लगभग 80,000 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 550 जिलों में 63,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास किया जाएगा। बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड से PM-JANMAN योजना की शुरुआत की गई थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने संपीड़ित बायो-गैस (CBG) संयंत्रों के निर्माण का शुभारंभ असम में किया|
2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में ‘ऑयल इंडिया लिमिटेड’ द्वारा चार संपीड़ित बायो-गैस संयंत्र (Compressed Bio-Gas Plant) के निर्माण का शुभारंभ किया।
उद्देश्य: एक सतत और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा परिदृश्य को बढ़ावा देना
CBG plants असम के गुवाहाटी, जोरहाट, शिवसागर और तिनसुकिया में बनाए जाएंगे। ऑयल इंडिया लिमिटेड पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) के समन्वय में, 2024-25 तक 25 CBG संयंत्र स्थापित करेगी.
राजधानी- दिसपुर
राज्यपाल- लक्ष्मण आचार्य
मुख्यमंत्री- हिमंता बिस्वा सरमा
नई दिल्ली में स्थित जमैका उच्चायोग के सामने वाली सड़क का नाम बदल कर जमैका मार्ग रखा गया|
नई दिल्ली में स्थित जमैका उच्चायोग (Jamaica High Commission) के सामने वाली सड़क का नाम बदल कर 'जमैका मार्ग' रखा गया है| जमैका मार्ग का उद्घाटन जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस (Prime Minister Andrew Holness) ने किया | हाल ही में PM मोदी ने जमैका के PM एंड्रयू होलनेस के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। PM होलनेस ने भारत द्वारा चलाए गए ग्लोबल फ्यूल अलायंस (Global Fuel Alliance) में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। जमैका, 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) के गैर-स्थायी सदस्य के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा।
भारत सरकार द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी का नया बाहरी सदस्य राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार नियुक्त को किया गया है|
हाल ही में, भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee, MPC) का नया बाहरी सदस्य राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार को नियुक्त किया है| वर्तमान में, MPC के प्रमुख RBI के गवर्नर शक्तिकान्त दास हैं| MPC का गठन 2016 में मौद्रिक नीति रूपरेखा समझौते को अंतिम रूप देने के बाद किया गया था. MPC में छह सदस्य होते हैं| 3 सदस्य RBI से और तीन केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं|
6 सदस्यीय समति की अध्यक्षता RBI गवर्नर करते हैं|
2024 स्वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से लक्ष्मण श्रेष्ठ को सम्मानित किया जाएगा|
कलाकार लक्ष्मण श्रेष्ठ को स्वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह पुरस्कार द्रश्य कला के क्षेत्र में उल्नेखनीय उपलब्धि के लिए प्रदान किया जाता है।
"हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद 2024" का आयोजन नई दिल्ली में किया गया|
भारतीय नौसेना का वार्षिक शीर्ष-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (Indo-Pacific Regional Dialogue, IPRD) 2024" का आयोजन 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक नई दिल्ली में किया गया।
विषय: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में संसाधन-भू-राजनीति और सुरक्षा
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने "एनीज़ होम-ए हीलिंग सेंटर फॉर ट्रॉमा विक्टिम्स" की स्थापना के लिए राजीव गांधी विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया
अरुणाचल प्रदेश पुलिस और राजीव गांधी विश्वविद्यालय ने एक समझौता किया. इसके तहत "एनीज़ होम-ए हीलिंग सेंटर फॉर ट्रॉमा विक्टिम्स" (Anne's Home-A Healing Center for Trauma Victims") की स्थापना की जाएगी। यह केन्द्र यौन दुर्व्यवहार, घरेलू हिंसा और ट्रॉमा पीड़ितों के लिए परामर्श, शरण, सुरक्षा और न्याय उपलब्ध कराने के क्षेत्र में कार्य करेगा |
25वें हॉर्नबिल महोत्सव के लिए वेल्स देश को सहयोगी देशों के रूप में चुना गया है|
नागालैंड सरकार ने के 25वें हॉर्नबिल फेस्टिवल के लिए वेल्स को एक सहयोगी देशों के रूप में चुना है। वेल्स के आधिकारिक दौरे पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो (CM Neiphiu Rio) ने वेल्स सरकार, ब्रिटिश काउंसिल और वेल्स आर्ट्स इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसे ‘त्योहारों का त्यौहार’ भी कहा जाता है। इसका आयोजन हर साल दिसंबर के पहले सप्ताह में किया जाता है| पहला हॉर्नबिल महोत्सव दिसंबर 2000 में आयोजित किया गया था।
बापू टावर का उद्घाटन बिहार में किया गया|
महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना, बिहार में "बापू टावर" का उद्घाटन किया| इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, आदर्शों और कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। बापू टावर का शिलान्यास 2 अक्टूबर, 2018 को रखा गया था|
राजधानी- पटना
राज्यपाल- राजेंद्र अरलेकर
मुख्यमंत्री- नीतीश कुमार
"स्वच्छ भारत मिशन" की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2014 से की गई थी|
2 अक्टूबर 2024 को 155वीं गांधी जयंती के अवसर पर "स्वच्छ भारत मिशन" की 10वीं वर्षगांठ मनाई गई| स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को की थी|
‘ग्लोबल एयरोस्पेस समिट 2024’ का आयोजन अबू धाबी में हुआ|
अबू धाबी में आयोजित ग्लोबल एयरोस्पेस समिट का ध्यान एयरोस्पेस, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्रों में स्थिरता, युवा सहभागिता और नवाचार पर केंद्रित है। प्रमुख विषयों में एयरोस्पेस तकनीक में प्रगति, निवेश रणनीतियाँ, और AI और हाइड्रोजन संचालित विमान जैसी उभरती तकनीकों का एकीकरण शामिल है। उद्योग के नेता और सरकारी अधिकारी हवाई यात्रा के भविष्य और अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते हैं, जिसके 2035 तक 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह आयोजन अबू धाबी की एक प्रमुख एयरोस्पेस केंद्र के रूप में भूमिका और विमानन उद्योग के माध्यम से आर्थिक विकास में इसके योगदान पर जोर देता है।
चर्चा में रही, ज़ुलेके नदी नागालैंड राज्य में बहती है|
ग्लिप्टोस्टर्नाइन कैटफ़िश की एक नई प्रजाति, एक्सोस्टोमा सेंटियोनोए, की खोज नागालैंड की ज़ुलेके नदी में की गई है
राजधानी- कोहिमा
राज्यपाल- ल गणेशन
मुख्यमंत्री- नेफियू रियो
चर्चा में रहा, एटूर्नागरम वन्यजीव अभयारण्य तेलंगाना राज्य में स्थित है|
दो चक्रवातों के टकराव से जुड़ी एक दुर्लभ मौसम घटना के कारण तेलंगाना के एटूर्नागरम वन्यजीव अभयारण्य में बड़े पैमाने पर पेड़ों का गिरना हुआ। अभयारण्य मुलुगु जिले में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमाओं के पास स्थित है।
प्रतिवर्ष विश्व समुद्री दिवस सितंबर के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है|
अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO - International Maritime Organization) द्वारा आयोजित विश्व समुद्री दिवस प्रतिवर्ष सितंबर के अंतिम गुरुवार को मनाया जाता है। 2024 में, यह 26 सितंबर को मनाया गया ।
इस वर्ष का विषय - “Navigating the future: safety first!” यह दिन समुद्री गतिविधियों के महत्व और वैश्विक विकास में उद्योग के योगदान पर जोर देता है, समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा उपायों और नवाचारों के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद है|
जागरण डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला प्रशासन और यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अवैध फैक्ट्रियों को बंद करने की बात कर रहे हैं| जिले के 20 से अधिक विभाग जैसे उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB), GDA, नगर निगम, परिवहन विभाग आदि मिलकर भी प्रदूषण के बढ़ते स्तर को रोकने में असमर्थ रहे हैं|
अग्निवीरों को रिजर्वेशन देने वाली पहली प्राइवेट कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस बनी है|
इंडो-रूस जॉइंट वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेज, अग्निवीरों के लिए नौकरियां आरक्षित करने वाली पहली प्राइवेट कंपनी हो गई है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने टेक्निकल एंट्रीज में 15% और प्रशासनिक व सुरक्षा के रोल में 50% रिजर्वेशन देने की घोषणा की है। इस पहल के तहत, ब्रह्मोस एयरोस्पेस अपने अलग-अलग वर्क सेंटर्स में कम से कम 15% टेक्निकल और जनरल एडमिनिस्ट्रेशन वैकेंसी के लिए अग्निवीरों की भर्ती करेगा। इसके अलावा, कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि आउटसोर्स किए गए वर्क सेंटर्स पर सिक्योरिटी और एडमिनिस्ट्रेटिव कामों के लिए कम से कम 50% रिक्तियां अग्निवीरों द्वारा भरी जाएं। इसके अलावा, ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने थर्ड-पार्टी कॉन्ट्रेक्ट स्टाफिंग के माध्यम से कम से कम 15% रिक्तियों के लिए अग्निवीरों की भर्ती करने की योजना बनाई है, जो उनके अनुभव और योग्यता पर निर्भर है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस एक भारत-रूस बहुराष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा निगम है, जिसका मुख्य काम क्रूज मिसाइलें बनाना है। इसे भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूस के NPO माशिनोस्ट्रोयेनिया के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में स्थापित किया गया था। कंपनी का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मॉकवा नदी के नामों से मिलकर बना है। भारत सरकार ने 2022 में अग्निपथ योजना लॉन्च की थी।
14 करोड़ चालीस लाख टन उत्पादन के साथ भारत इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है|
केन्द्रीय इस्पात और भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास ने कहा है कि भारत फिलहाल 14 करोड़ चालीस लाख टन उत्पादन के साथ इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। उन्होंने नई दिल्ली में स्वच्छ इस्पात उत्पादन पर तीन दिन के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस्पात क्षेत्र में कुशलता और तकनीकी नवाचार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक इस्पात उत्पादन दो अरब टन के करीब हो गया है। श्री श्रीनिवास ने कहा है कि इस्पात क्षेत्र का भविष्य डिजिटीकरण, कम कार्बन उत्सर्जन और पर्यावरण पर आधारित होगा। उन्होंने उद्योग से नवाचार के माध्यम से कम कार्बन वाले इस्पात का निर्माण करने और पहले तथा दूसरी दर्जे के धातु उत्पादकों के बीच सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया।
लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में जलवायु डेटा को बढ़ावा देने के लिए आईडीबी और यूएनडीपी ने सहयोग किया है|
अंतर-अमेरिकी विकास बैंक (आईडीबी) ने लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में महत्वपूर्ण जलवायु और मौसम संबंधी डेटा के संग्रह और साझाकरण को बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ भागीदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य जलवायु अनुकूलन प्रयासों का समर्थन करना और क्षेत्रीय जलवायु समन्वय में सुधार करना है।
टेक महिंद्रा ने ऑकलैंड विश्वविद्यालय के साथ एआई और क्वांटम अनुसंधान के लिए साझेदारी की है|
टेक महिंद्रा ने एआई, मशीन लर्निंग (एमएल) और क्वांटम कंप्यूटिंग में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ऑकलैंड विश्वविद्यालय (यूओए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहयोग स्वास्थ्य सेवा, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा और सरकार जैसे क्षेत्रों को लक्षित करेगा, स्नातक रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक साझेदारी को बढ़ाएगा। फोकस क्षेत्रों में स्पाइकिंग न्यूरल नेटवर्क, 1-बिट बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) और पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी शामिल हैं|
अमेरिका में हेलेन तूफान का कहर देखा गया|
अमेरिका में हेलेन चक्रवात से 12 राज्यों में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हो गए हैं। इससे 1 करोड़ 20 लाख लोग प्रभावित हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। स्ट्रॉर्म या तूफान वातावरण में एक तरह का डिस्टर्बेंस होता है, जो तेज हवाओं के जरिए सामने आता है और उसके साथ बारिश, बर्फ या ओले पड़ते हैं। जब ये धरती पर होते हैं तो आम तूफान कहलाते है, लेकिन समुद्र से उठने वाले स्टॉर्म को हरिकेन कहते हैं।
राजधानी- वॉशिंगटन डी॰ सी॰
मुद्रा- यूएस डॉलर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में डेलावेयर में भाग लिया|
अमेरीका के डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया तनाव और संघर्ष से जूझ रही है और यह ज़रूरी है कि क्वाड देश साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए मानवता के लिए एकजुट होकर कार्य करें। Quad चार देशों के बीच होने वाली सुरक्षा संवाद का ग्रुप है। क्वाड का मतलब क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग (Quadrilateral Security Dialogue) है। इसमें चार सदस्य देश भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान है। देश समुद्री सुरक्षा और व्यापार के साझा हितों पर एकजुट हुए हैं।
देश के अगले वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत बने हैं|
भारत सरकार ने एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को भारतीय वायु सेना (IAF) का नये वायु सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वायु सेना के उप -प्रमुख सेवाएं दे रहे एयर मार्शल अमर प्रीत 30 सितंबर 2024 को एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी से पदभार ग्रहण करेंगे, जो इसी दिन सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लगभग 40 साल के सेवा अनुभव के साथ, एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह भारतीय वायु सेना के सबसे अनुभवी अधिकारियों में से एक हैं।
दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी ने शपथ ली है|
दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राजनिवास में उन्हें एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। वे दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित CM रह चुकी हैं। आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं। आतिशी ने दिल्ली की सबसे युवा CM होने का केजरीवाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आतिशी 43 साल की हैं, जबकि 2013 में पहली बार CM बनने के समय केजरीवाल 45 साल के थे। AAP विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम CM के रूप में फाइनल किया था। आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी कन्वेनर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब CM भगवंत मान शामिल रहे। आतिशी के पास अभी शिक्षा, टूरिज्म, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति, महिला बाल विकास जैसे अहम मंत्रालय हैं। इससे पहले 13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो रहा है।
'इंस्टर्न ब्रिज-7 युद्ध अभ्यास' ओमान के मसीरा में संपन्न हुआ|
भारतीय वायु सेना ने ओमान के मसीरा में ओमानी रॉयल एयर फोर्स के साथ इंस्टर्न ब्रिज-7 युद्ध अभ्यास सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। इस अभ्यास में प्रशिक्षण सत्रों की एक व्यापक श्रंखला थी, जिसमें भारतीय वायु सेना की ओर से मिग-29 और जगुआर युद्धक विमान और रॉयल एयर फोर्स की ओर से एफ-16 तथा हॉक लडा़कू विमान शामिल थे।
राजधानी- मस्कट
मुद्रा- रियाल
भूपेन्द्र यादव ने अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर समुद्र तट स्वच्छ अभियान 2024 का शुभारंभ किया है|
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेन्द्र यादव ने 21 सितंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर इस वर्ष के समुद्र तट सफाई अभियान में देश का नेतृत्व किया। इस दिन देश के 100 से अधिक समुद्र तटों पर स्वच्छ समुद्र तट अभियान एक साथ चलाया गया। यह अभियान भारत सरकार के "स्वच्छ भारत अभियान" और "स्वच्छ सागर अभियान" का हिस्सा है, जो सार्वजनिक भागीदारी के साथ देश में व्यापक स्वच्छता और स्वच्छता अभियान का आह्वान करता है।
यूक्रेन ने सरकारी संचार उपकरणों पर टेलीग्राम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है|
यूक्रेन ने सरकारी अधिकारियों और सैन्य कर्मियों को सरकार द्वारा दिए गए संचार उपकरणों पर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला रूस से हो रही निगरानी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आया है। राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद ने इस प्रतिबंध की घोषणा की। हालांकि, यूक्रेन के नागरिक अपने निजी संचार उपकरणों पर ऐप का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं।
राजधानी- कीव
मुद्रा- रिव्निया
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नए अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव बने हैं|
कलिकेश नारायण सिंह देव भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के नये अध्यक्ष बन गए हैं उन्होंने वी के धाल को दिल्ली में हुए चुनाव में 36 के मुकाबले 21 मतों से हराया। कलिकेश वर्ष 2025 तक भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष रहेंगे।
हर साल विश्व अल्जाइमर दिवस 21 सितंबर को मनाया जाता है|
हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है।
उद्देश्य - अल्जाइमर बिमारी के बारे में जागरूकता फैलाना और इससे जुडे नकारात्मक विचारों को दूर करना है।
इस साल इस दिवस की विषय वस्तु- डिमेंशिया पर कार्रवाई करने का समय, अल्जाइमर पर कार्रवाई करने का समय है। अल्जाइमर रोग में व्यक्ति का मस्तिष्क सिकुडने लगता है और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से याददाश्त कमजोर हो जाती है और सोच तथा व्यवहार भी प्रभावित होता है। इस बिमारी के लक्षण गम्भीर नहीं होते और आमतौर पर इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है।
प्रतिवर्ष, अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर को मनाया जाता है|
1981 में 21 सितंबर के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की स्थापना की थी। इसका लक्ष्य समूचे विश्व में शांति को बढ़ावा देने था। पहला अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 21 सितंबर, 1982 को मनाया गया था। यह दिन अहिंसा और युद्ध विराम की अवधि का पालन करके दुनिया भर में शांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ समारोह को वर्धा में संबोधित किया|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में केंद्रीय क्षेत्र योजना “पीएम विश्वकर्मा” का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री ने योजना के लाभार्थियों को विश्वकर्मा प्रमाण पत्र और ऋण भी वितरित किये। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार की आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना और पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के अमरावती में पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्रा) पार्क की आधारशिला रखी। पीएम विश्वकर्मा योजना एक पांच साल की केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसका उद्देश्य परिवारों द्वारा हाथों और औजारों का उपयोग करके पारंपरिक रूप से किए जाने वाले 18 पारंपरिक शिल्पों का समर्थन करना है। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए 2023-24 से 2027-28 तक 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन बरौनी किया है
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बरौनी (बिहार) में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन किया और इसे राष्ट्र को समर्पित किया।
15 जून, 2016 को निगमित की गई हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), एनटीपीसी लिमिटेड (एनटीपीसी), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और एफसीआईएल/एचएफसीएल की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसे अनुमानित तौर पर 25,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी इकाइयों को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया है।
हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) संयंत्र (प्लांट) में विभिन्न अनूठी विशेषताएं हैं जैसे वितरित नियंत्रण प्रणाली (डीसीएस),आपातकालीन शटडाउन प्रणाली (ईएसडी) और पर्यावरण निगरानी प्रणाली आदि से सुसज्जित अत्याधुनिक ब्लास्ट प्रूफ नियंत्रण कक्ष।
इसमें 65 मीटर लंबाई और 2 मीटर ऊंचाई का भारत का पहला वायु संचालित बुलेट प्रूफ रबर बांध भी है। इन संयंत्रों में कोई ऑफसाइट अपशिष्ट जल निपटान नहीं है। यह प्रणालियाँ अत्यधिक प्रेरित, समर्पित, अच्छी तरह से प्रशिक्षित ऑपरेटरों द्वारा संचालित की जाती हैं। यह सुविधा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों में यूरिया की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से दुनिया की विश्व प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करती है।
पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के नेता शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री होंगे। नेशनल असेम्बली में श्री शाहबाज शरीफ को दो सौ एक वोट मिले जबकि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार उमर अयूब खान महज 92 वोट जुटा सके। यह मतदान भारी हंगामे के बीच हुआ। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थक सांसदों ने इमरान खान की रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाए।उन्होंने आरोप लगाया कि शाहबाज शरीफ ने सत्ता हासिल करने के लिए चुनाव में धांधली की है।
मालदीव देश में सैनिकों की जगह तकनीकी टीमों को तैनात किया है
भारत के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि भारतीय तकनीकी कर्मियों का पहला बैच द्वीप राष्ट्र में तैनात कुछ सैन्य कर्मचारियों के संचालन कर्तव्यों को संभालने के लिए मालदीव पहुंच गया है। यह कदम सैनिकों को तकनीकी टीमों से बदलने के लिए दोनों सरकारों के बीच हुई हालिया चर्चा के बाद उठाया गया है। भारत ने हेलीकॉप्टरों और समुद्री गश्ती विमानों का उपयोग करके हवाई और तटीय निगरानी को संभालने के लिए सहयोग समझौतों के तहत वर्षों से मालदीव में एक छोटी सैन्य उपस्थिति बनाए रखी है।
हालाँकि, तत्कालीन विपक्षी दल – जो अब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मुइज़ू के अधीन है – ने संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अपने “इंडिया आउट” नारे के तहत भारतीय सैनिकों को हटाने का अभियान चलाया। इससे हाल ही में द्विपक्षीय संबंध जटिल हो गए थे।
फिनलैंड के नए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब
अलेक्जेंडर स्टब ने फ़िनलैंड के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रपति रहे साउली निनिस्टो का स्थान लिया, जिन्होंने 16 वर्षों तक राष्ट्रपति पद पर कार्य किया। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करने के लिए फिनलैंड द्वारा अपनी पारंपरिक तटस्थता छोड़ने के बाद नेतृत्व परिवर्तन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आया है।
नौसेना के बेड़े में एमएच 60 आर सीहॉक हेलीकॉप्टर हेलीकॉप्टर को शामिल किया जाएगा
इस महीने की 6 तारीख को कोच्चि स्थित आईएनएस गरूड़ में, बहुउद्देश्यीय एमएच 60 आर सीहॉक हेलीकॉप्टर को नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसे नौसेना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सीहॉक हेलीकॉप्टरों को बेड़े में शामिल करने से भारतीय नौसेना की ताकत काफी बढ़ जाएगी।
भारत में निर्मित पहला एएसटीडीएस टग का नाम ओशन ग्रेस , जिसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने विकसित किया है
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग (एमओपीएसडब्ल्यू) और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने वर्चुअल तरीके से 'ओशन ग्रेस' नामक 60टी बोलार्ड पुल टग और मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) का उद्घाटन किया।
ओशन ग्रेस भारत में निर्मित पहला एएसटीडीएस टग है जिसे एमओपीएसडब्ल्यू के तहत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने विकसित किया है।
यह मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति पत्तन की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
जल शक्ति मंत्रालय ने पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग (एसजीएलआर) पहल शुरू की है
भारत के बढ़ते पर्यटन उद्योग में स्वच्छता प्रथाओं में बदलाव लाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग (एसजीएलआर) पहल शुरू की है। यह दूरदर्शी कार्यक्रम पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय साफ-सफाई और स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जोर के अनुरूप है, जो स्वच्छ और अधिक टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी पर्यटन स्थलों पर सौंदर्य और स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने के लिए सभी पर्यटक सुविधाओं का आह्वान किया। मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम के मध्य मढ़ई में स्थित बाइसन रिसॉर्ट्स ने पहले पांच स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रमाणपत्र प्राप्त करके अग्रणी स्थान हासिल किया है।
यह सम्मान जिम्मेदार पर्यटन प्रथाओं के प्रति रिसॉर्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और पर्यटन उद्योग के लिए एक सराहनीय मिसाल कायम करता है।
भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के लिए संशोधित नियामक ढांचा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) पेश किया है
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) के लिए एक संशोधित नियामक ढांचा पेश किया है। इस परिवर्तन का उद्देश्य बिल भुगतान को सुव्यवस्थित करना, व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देना और भुगतान परिदृश्य की बदलती गतिशीलता के आलोक में उपभोक्ता संरक्षण उपायों को मजबूत करना है।
मिजोरम राज्य ने भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के प्रस्ताव पर विरोध किया है
मिजोरम विधानसभा ने भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ प्रस्ताव पारित किया है इस प्रस्ताव में पड़ोसी देश के साथ मुक्त आवाजाही व्यवस्था (एफ़एमआर) को खत्म करने के केंद्र सरकार के फ़ैसले का भी विरोध किया गया है. एफ़एमआर के तहत, सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोग बिना वीज़ा के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किलोमीटर की यात्रा कर सकते हैं. मिजोरम, उत्तर-पूर्व भारत में एक भूमि से घिरा राज्य है. इसका दक्षिणी भाग म्यांमार और बांग्लादेश के साथ 722 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है. वहीं, उत्तरी भाग मणिपुर, असम, और त्रिपुरा के साथ घरेलू सीमा साझा करता है.
अपनी पुस्तक 'स्वोलोइंग द सन' का विमोचन लक्ष्मी मुरुदेश्वर किया
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की पत्नी लक्ष्मी मुरुदेश्वर पुरी ने अपनी किताब 'स्वोलोइंग द सन' का विमोचन किया. यह किताब आईटीसी मौर्या, नई दिल्ली में लॉन्च हुई. यह किताब स्मॉल टाउन इंडिया के बड़े सपनों की कहानी बयां करती है.
तवी महोत्सव’ जम्मू कश्मीर शुरू हुआ है
चार दिवसीय 'तवी महोत्सव' 1 मार्च, 2024 को जम्मू-कश्मीर में शुरू हुआ. इस महोत्सव में जम्मू क्षेत्र की कला, संस्कृति, और विरासत का प्रदर्शन किया जायेगा.
हाल ही में 'वैश्विक जैन शांति राजदूत' के रूप में आचार्य लोकेश मुनि सम्मानित किया गया है
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कर्नाटक के हुबली वरूर में आचार्य लोकेश मुनि को 'वैश्विक जैन शांति राजदूत' के रूप में सम्मानित किया. आचार्य लोकेश मुनि, अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक हैं. वे ध्यान, योग, और शांति शिक्षा के क्षेत्र में निपुण हैं. उनका योगदान 'शांति शिक्षा' की विधा है, जो प्राचीन ध्यान-योग और वर्तमान वैज्ञानिक अनुसंधान का एक संयोजन है. आचार्य लोकेश मुनि देश में सामाजिक सुधार और कुरीतियों के विनाश के लिए प्रयासरत हैं. वे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं.
भारत-अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारीयों की सुरक्षा वार्ता नई दिल्ली आयोजित हुई
भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा वार्ता नई दिल्ली में हुई. इस वार्ता में आतंकवाद, ऑनलाइन कट्टरपंथी कंटेंट, साइबर क्राइम, संगठित अपराध, और ड्रग्स ट्रैफ़िकिंग समेत सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
घाना देश की संसद ने LGBTQ विरोधी विधेयक पारित किया है
पश्चिम अफ़्रीकी देश घाना की संसद ने फरवरी 2024 में एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के ख़िलाफ़ कड़े कानून बनाने के लिए एक विधेयक पारित किया.
इस विधेयक को 2021 उचित यौन अधिकारों और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले विधेयक के नाम से जाना जाता है. घाना की संसद के 275 सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस विधेयक का समर्थन किया.
भारत में अत्यधिक अमीरों की संख्या 2023 में 6% प्रतिशत बढ़कर 13263 हुई है
भारत में अत्यधिक अमीर व्यक्तियों की संख्या बीते साल यानी 2023 में सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 13,263 हो गई है।
नाइट फ्रैंक इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में बढ़ती समृद्धि के कारण वेरी हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (UHNWI) की संख्या 2028 तक बढ़कर करीब 20,000 हो जाएगी।
हरियाणा राज्य में अवैध आप्रवासन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विधेयक पारित किया गया है
हरियाणा सरकार ने अवैध अप्रवासन पर अंकुश लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया. यह विधेयक हरियाणा रजिस्ट्रेशन और ट्रैवल एजेंटों का विनियमन विधेयक, 2024 है. इस विधेयक का मकसद, हरियाणा के बेरोज़गार और निर्दोष युवाओं को अवैध अप्रवासन के जाल में फंसने से बचाना है. इस विधेयक के ज़रिए, ट्रैवल एजेंटों की पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, और अखंडता सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है. साथ ही, उनकी अवैध और कपटपूर्ण गतिविधियों की जांच करने और उन पर अंकुश लगाने की कोशिश की गई है.
सिंगापुर देश की कुल प्रजनन दर पहली बार 1% से गिर गई है
सिंगापुर की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2023 में 0.97 प्रतिशत तक गिर गई. यह देश के इतिहास में पहली बार एक प्रतिशत से नीचे गिरी है. कुल प्रजनन दर, बच्चों की वह औसत संख्या है, जो एक महिला अपने प्रजनन काल के दौरान पैदा करती है. सिंगापुर की प्रजनन दर दुनिया में सबसे कम है. 2020 तक, सिंगापुर की कुल प्रजनन दर प्रति महिला 1.1 बच्चे पैदा हुई थी.2021 में प्रजनन दर 1.12 प्रतिशत थी, जो 2022 में 1.04 प्रतिशत हो गई
असम राज्य सरकार ने मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को रद्द करने का निर्णय लिया है
असम सरकार ने गुवाहाटी में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में घोषणा के अनुसार असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को रद्द कर दिया है। विवाह और तलाक पंजीकरण के लिए 94 मुस्लिम रजिस्ट्रारों द्वारा उपयोग किया जाने वाला यह अधिनियम अब वैध नहीं होगा। असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने फैले का खुलासा करते हुए कहा कि इस अधिनियम के तहत अब मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण नहीं किए जाएंगे।सरकार प्रभावित मुस्लिम विवाह रजिस्ट्रारों को पुनर्वास के लिए दो लाख रुपये का एकमुश्त मुआवजा देगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में 17 हजार 300 करोड़ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में 17 हजार 300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने थूथुकुडी में वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखी। इस टर्मिनल के बनने से पूर्वी तट के लिए यह बंदरगाह एक ट्रांसशिपमेंट हब का रूप ले लेगा, जिससे भारत वैश्विक व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए तटीय सीमा और भौगोलिक स्थिति का लाभ उठा सकेगा। इससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह को देश के पहले ग्रीन हाइड्रोजन हब पोर्ट के रूप में स्थापित करने वाली अलवणीकरण संयंत्र, हाइड्रोजन उत्पादन र बंकरिंग सुविधा परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
श्री मोदी ने हरित नौका पहल के अंतर्गत देश के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग पोत की भी शुरुआत की। इस पोत का निर्माण कोचीन शिपयार्ड द्वारा किया गया है। इससे स्वच्छ ऊर्जा और नेट-जीरो लक्ष्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का पता चलता है।
प्रधानमंत्री ने दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 लाइटहाउसों में पर्यटक सुविधाओं का भी लोकार्पण किया और वांची मनियाच्ची - नागरकोइल रेल लाइन तथा मेलाप्पलायम - अरलवायमोली खंड के दोहरीकरण के उद्देश्य से रेल परियोजनाओं का शुभारंभ किया। रेलवे - 41 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की अवसंरचना-परियोजनाओं का शुभारंभ किया. द्वारका - 4150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. राजकोट- पांच नए एम्स और 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया.‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम - 34,400 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया.वाराणसी - 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी .गुजरात के नवसारी में- 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जम्मू-कश्मीर - 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कियाउत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 14 हजार परियोजनाएं शुरू कीं.
सुनील भारती मित्तल ब्रिटेन में किंग चार्ल्स-तृतीय से नाइटहुड उपाधि हासिल करने वाले पहले भारतीय
भारती इंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ब्रिटेन के किंग चार्ल्स-तृतीय द्वारा नाइटहुड की उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं। यह उपाधि उन्हें भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने में उनके योगदान के लिए दी गई है। यह पुरस्कार श्री मित्तल को नाइट कमांडर की उपाधि प्रदान करता है जो ब्रिटिश साम्राज्य का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। 66 वर्षीय श्री मित्तल ने एक बयान में कहा कि भारत और ब्रिटेन ऐतिहासिक संबंध साझा करते हैं। दोनों देश अब बेहतर सहयोग के साथ एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं।
जल शक्ति मंत्रालय ने नर्मदा, गोदावरी , महानदी, कृष्णा, कावेरी, पेरियार नदियों के बेसिन प्रबंधन के लिए 12 तकनीकी शिक्षण संस्थानों के साथ समझौता किया है
जल शक्ति मंत्रालय ने छह नदियों के बेसिन प्रबंधन के लिए 12 तकनीकी शिक्षण संस्थानों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के अंतर्गत शोध और अध्ययन के लिए सहयोग किया जाएगा। यह समझौता राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के अंतर्गत किया गया है। इस समझौते में नर्मदा, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी और पेरियार नदियों को शामिल किया गया है। निम्नलिखित संस्थानों को इनकी जिम्मेदारीदी गई है: नर्मदा बेसिन प्रबंधन - आईआईटी इंदौर और आईआईटी गांधीनगर गोदावरी बेसिन प्रबंधन - आईआईटी हैदराबाद और नीरी नागपुर
महानदी बेसिन प्रबंधन - आईआईटी रायपुर और आईआईटी राउरकेला
कृष्णा बेसिन प्रबंधन - एनआईटी वारंगल और एनआईटी सुरथकल
कावेरी बेसिन प्रबंधन - आईआईएससी बैंगलोर और एनआईटी त्रिची
पेरियार बेसिन प्रबंधन - आईआईटी पलक्कड़ और एनआईटी कालीकट
भारत ने डब्ल्यूटीओ में चीन देश के नेतृत्व वाले निवेश सुविधा प्रस्ताव का विरोध किया है
भारत ने डब्ल्यूटीओ में चीन के नेतृत्व वाले निवेश सुविधा प्रस्ताव का विरोध किया है. nभारत का कहना है कि यह गैर-व्यापार का विषय है और इस अंतरराष्ट्रीय संगठन के दायरे से बाहर है. भारत ने बुधवार को चीन के नेतृत्व वाले डब्ल्यूटीओ देशों के एक समूह द्वारा मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के एजेंडे में एक निवेश सुविधा समझौते को आगे बढ़ाने के प्रयास को रोक दिया. भारत के इस कदम के बाद अब इस प्रस्ताव का उल्लेख अंतिम परिणाम में नहीं होगा. अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में ब्राज़ील ने डब्ल्यूटीओ से विकासशील देशों को ज़रूरी प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया.
WTO में भारत ने अगले 25 वर्ष तक गहरे समुद्र में मछली पकड़ने पर सब्सिडी पर स्वैच्छिक रोक लगाने का प्रस्ताव किया
विश्व व्यापार संगठन-डब्ल्यूटीओ के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भारत ने अगले 25 वर्ष तक गहरे समुद्र में मछली पकडने पर सब्सिडी पर स्वैच्छिक रोक लगाने का प्रस्ताव किया है। भारत ने कहा कि गहरे समुद्र में मछली पकडने पर सब्सिडी देने से सतत मत्स्य संग्रहण और समुद्री संसाधन प्रबंधन पर असर पडता है। भारत ने क्षमता से अधिक मछली पकडने के प्रति मौजूदा दृष्टिकोण पर चिंता व्यक्त की।
भारत ने विश्व व्यापार संगठन से इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखने और समग्र नीति बनाने का अनुरोध किया है।