June 2025 Current Affairs

Current Affairs Today (04 June 2025)

 

  1. हाल ही में “ऑपरेशन स्पाइडर वेब” किस देश द्वारा चलाया गया है? यूक्रेन
  2. हाल ही में लुइस मोंटेनेग्रो को किस देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? पुर्तगाल
  3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर ताप विद्युत परियोजना का उद्घाटन किस राज्य में किया है? उत्तर प्रदेश
  4. हाल ही में करोल नव्रॉकी को किस देश का राष्ट्रपति चुना गया है? पोलैंड
  5. हाल ही में ध्रुवा नीतिकिसने लॉन्च की है? भारतीय डाक विभाग
  6. हाल ही में भारत-नेपाल संयुक्त पर्वतारोहण अभियान ने किस पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है? माउंट कंचनजंघा
  7. हाल ही में विश्व साइकिल दिवस 2025 कब मनाया गया है? 3 जून
  8. हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “इंदिरा गांधी एंड द इयर्स दैट ट्रांसफॉर्म्ड इंडिया” के लेखक कौन हैं? श्रीनाथ राघवन
  9. हाल ही में किस देश के माउंट एटना ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है? इटली
  10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने तंबाकू उत्पाद खरीदने की कानूनी उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी है? कर्नाटक

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (03 June 2025)

 

  1. हाल ही में ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर कौन बने हैं? नीरज चोपड़ा
  2. हाल ही में IPL में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ कौन बने हैं? रोहित शर्मा
  3. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के त्राल वन्यजीव अभयारण्य को पारिस्थितिकी-संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है? जम्मू-कश्मीर
  4. हाल ही में 11वां तेलंगाना स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 2 जून
  5. हाल ही में प्रकाशित द वूमन हू रन एम्स: द मेमोरीज ऑफ ए मेडिकल पायनियरपुस्तक की लेखिका कौन हैं? डॉ. स्नेह भार्गव
  6. हाल ही में 2025 स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला 1 चैंपियनशिप किसने जीती है? ऑस्कर पियास्त्री
  7. हाल ही में OECD 2025 मंत्रिस्तरीय परिषद की बैठक कहाँ आयोजित की जाएगी? पेरिस
  8. हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस राज्य में आचार्य चरक और ऋषि सुश्रुत की मूर्तियों का उद्घाटन किया है? गोवा
  9. हाल ही में थाईलैंड ओपन 2025 में पुरुषों की 90 किग्रा वर्ग में नमन तंवर ने कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  10. हाल ही में ‘भारत जेन’ किसने लॉन्च किया है? डॉ. जितेंद्र सिंह 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (02 June 2025)

 

  1. हाल ही में मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब किसने जीता है? ओपल सुचाता चुआंगसरी
  2. हाल ही में किस राज्य ने शहरी परिदृश्य को बदलने के लिए अंकुर पहलकी शुरुआत की है? ओडिशा
  3. हाल ही में विश्व दुग्ध दिवस 2025 कब मनाया गया है? 1 जून
  4. हाल ही में भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता-केंद्रित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) कहाँ बनाया जाएगा? नवा रायपुर
  5. हाल ही में बोधि यात्राका आयोजन किस राज्य में किया जाएगा? उत्तर प्रदेश
  6. हाल ही में किस संस्थान के इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेटों के बैच ने स्नातक हासिल किया है? राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
  7. हाल ही में आयुष सुरक्षा पोर्टल किसने लॉन्च किया है? प्रतापराव जाधव
  8. हाल ही में भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की पदक तालिका में कौन सा स्थान प्राप्त किया है? दूसरा
  9. हाल ही में पूर्ण साक्षरता हासिल करने वाला भारत का दूसरा राज्य कौन सा बना है? गोवा
  10. हाल ही में कनाडा इंडिया फाउंडेशन (CIF) द्वारा ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर 2025′ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? सद्गुरु

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

1

"ऑपरेशन स्पाइडर वेब" यूक्रेन द्वारा चलाया गया है |

1 जून 2025 को, यूक्रेन (Ukraine) ने रूस (Russia) पर "ऑपरेशन स्पाइडर वेब (Operation Spider Web)" नामक ड्रोन हमला (drone attack) किया| जिसमें मरमंस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाज़ान और अमूर क्षेत्रों (Murmansk, Irkutsk, Ivanovo, Ryazan, and Amur regions) में रूसी वायुसेना (Russian Air Force bases) के पांच प्रमुख एयरबेसों को निशाना बनाया गया|इस ऑपरेशन में 117 कम लागत वाले- फर्स्ट-पर्सन व्यू (First-person view (FPV) drones) ड्रोन का उपयोग किया गया| इस हमले में 41 रूसी सैन्य विमानों को नष्ट या क्षतिग्रस्त किया गया, जिसमें Tu-95, Tu-22M, और A-50 जैसे रणनीतिक बमवर्षक शामिल थे|

2

लुइस मोंटेनेग्रो को पुर्तगाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है |

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूज़ा (Portugal's President Marcelo Rebelo de Sousa) ने लुइस मोंटेनेग्रो (Luis Montenegro) को फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है| लुइस मोंटेनेग्रो, केंद्र-दक्षिणपंथी डेमोक्रेटिक एलायंस (Democratic Alliance AD) के नेता हैं, जिन्होंने 18 मई 2025 को हुए मध्यावधि चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीतीं, हालांकि पूर्ण बहुमत नहीं मिला|

3

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र का अध्यक्ष एनालेना बैरबॉक को चुना गया है |

जर्मनी की पूर्व विदेश मंत्री (Former Foreign Minister) एनालेना बैरबॉक (Former German foreign minister Annalena Baerbock) को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र (United Nations General Assembly’s 80th session) का अध्यक्ष चुना गया| उन्होंने 193 सदस्य देशों में से 167 का समर्थन प्राप्त किया है| उनका कार्यकाल 9 सितंबर 2025 से शुरू होगा| वे "साथ मिलकर बेहतर (Better Together)" के विषय के तहत महासभा का संचालन करेंगी| वे पश्चिमी यूरोपीय समूह (Western European group) से इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला और महासभा का नेतृत्व करने वाली कुल पांचवीं महिला बन गई हैं| वह 44 साल की उम्र में शीर्ष पद हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की नेताओं में से एक हैं| विश्व निकाय के पांच क्षेत्रीय समूहों के बीच अध्यक्ष पद घूमता रहता है|

 

4

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर ताप विद्युत परियोजना का उद्घाटन उत्तर प्रदेश में किया है |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित घाटमपुर ताप विद्युत परियोजना (Ghatampur Thermal Power Project) की पहली इकाई (660 मेगावाट) का उद्घाटन किया| यह परियोजना नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड (Neyveli Uttar Pradesh Power Limited NUPPL) द्वारा विकसित की गई है, जो एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLC India Limited) और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (Uttar Pradesh Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited UPRVUNL) का संयुक्त उपक्रम है| इस परियोजना की कुल स्थापित क्षमता 1,980 मेगावाट है और इसकी अनुमानित लागत ₹21,780.94 करोड़ है|

5

करोल नव्रॉकी को पोलैंड का राष्ट्रपति चुना गया है |

विपक्षी लॉ एंड जस्टिस (Law and Justice (PiS) party) पार्टी द्वारा समर्थित एक स्वतंत्र उम्मीदवार करोल नवरोकी (Karol Nawrocki) ने पोलैंड (Poland) के राष्ट्रपति चुनाव में 50.89% वोट प्राप्त कर जीत हासिल की| वह एक इतिहासकार और पोलैंड के राष्ट्रीय स्मृति संस्थान (Institute of National Memory) के प्रमुख है|

6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, चरण II की आधारशिला रखी है |

हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (Nabinagar Super Thermal Power Project NSTPP) के चरण II की आधारशिला रखी है| यह परियोजना 29,948 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है और इसकी विद्युत उत्पादन क्षमता (power generation capacity) 2,400 मेगावाट (3×800 मेगावाट) होगी| यह परियोजना अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक (ultra-supercritical technology) पर आधारित है, जो बिजली उत्पादन की उच्च दक्षता सुनिश्चित करती है|

7

"ध्रुवा नीति" भारतीय डाक विभाग नें लॉन्च की है |

भारतीय डाक विभाग ने हाल ही में "ध्रुवा नीति- डिजिटल हब फॉर रेफरेंस एंड यूनिक वर्चुअल एड्रेस (DHRUVA Policy- Digital Hub for Reference and Unique Virtual Address) लॉन्च की है| इससे सार्वजनिक एवं निजी सेवाओं की नागरिक-केंद्रित डिलीवरी के लिए पता समाधान को सरल बनाना जायेगा| यह नीति राष्ट्रीय डिजिटल पता डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (digital public infrastructure DPI) के लिए रूपरेखा प्रस्तुत करती है|
उद्देश्य : एक मानकीकृत (standardized), अंतर-संचालनीय (interoperable) और भू-स्थानिक (geo-coded) डिजिटल पता प्रणाली (digital address system) विकसित करना|

8

भारत-नेपाल संयुक्त पर्वतारोहण अभियान ने माउंट कंचनजंघा पर पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है |

हाल ही में, भारत और नेपाल (Nepal) की संयुक्त सैन्य टीम (joint military team) ने दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी, माउंट कंचनजंघा (Mount Kanchenjunga) (8,586 मीटर), पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है| इस अभियान का नेतृत्व भारतीय सेना के कर्नल सरफराज सिंह और नेपाली सेना के कैप्टन प्रशांत खड़का ने किया|

9

विश्व साइकिल दिवस 2025 3 जून मनाया गया है |

विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) प्रतिवर्ष 3 जून को मनाया जाता है| विश्व साइकिल दिवस 2025 का विषय है: “स्थायी भविष्य के लिए साइकिल चलाना (Cycling for a Sustainable Future)” संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2018 में इस दिन को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी|

उद्देश्य : स्वास्थ्य, समानता और सतत विकास को बढ़ावा देना|

10

प्रकाशित पुस्तक "इंदिरा गांधी एंड द इयर्स दैट ट्रांसफॉर्म्ड इंडिया" के लेखक श्रीनाथ राघवन हैं |

हाल ही में, प्रमुख इतिहासकार श्रीनाथ राघवन की नई पुस्तक "इंदिरा गांधी एंड द इयर्स दैट ट्रांसफॉर्म्ड इंडिया (Indira Gandhi and the Years that Transformed India)" पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई है| इसमें 1970 के दशक में  इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान भारत में हुए महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तनों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है| पुस्तक में उनके नेतृत्व, आपातकाल की अवधि, और उनकी विरासत पर विस्तृत चर्चा की गई है|

1

ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर नीरज चोपड़ा बने हैं |

हाल ही में, जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी इंडिया (German luxury car maker Audi India) ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर (brand ambassador) नियुक्त किया है|

2

IPL में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा बने हैं |

हाल ही में, रोहित शर्मा इंडियन  प्रीमियर लीग (Indian Premier League IPL) के इतिहास में 300 छक्के (sixes) लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ और क्रिस गेल (Chris Gayle) के बाद, कुल मिलाकर दूसरे खिलाड़ी  बने हैं| उन्होनें यह उपलब्धि IPL 2025 एलिमिनेटर मैच के दौरान, मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच हुए मुकाबले में 300वां छक्का लगाकर हासिल की|

3

केंद्र सरकार ने किस जम्मू-कश्मीर के त्राल वन्यजीव अभयारण्य को पारिस्थितिकी-संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है |

हाल ही में, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest and Climate Change) ने आधिकारिक तौर पर त्राल वन्यजीव अभयारण्य (Tral Wildlife Sanctuary) के आसपास एक इको-सेंसिटिव ज़ोन (Eco-Sensitive Zone ESZ) नामित किया है| यह लगभग 127.1 वर्ग किलोमीटर को इको-सेंसिटिव ज़ोन के रूप में नामित किया गया है, जो अभयारण्य की सीमाओं से 3.36 किमी तक फैला हुआ है और 26 गाँवों को शामिल करता है| त्राल वन्यजीव अभयारण्य (Tral Wildlife Sanctuary) भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है|

4

11वां तेलंगाना स्थापना दिवस 2 जून को मनाया गया है |

तेलंगाना राज्य का 11वां स्थापना दिवस (Telangana Formation Day) 2 जून 2025 को मनाया गया| 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग कर भारत के 29वें राज्य के रूप में तेलंगाना की स्थापना की गई थी| इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, और जापान के किताकियुशू शहर के मेयर काजुहिसा टेकुची (Kazuhisa Takeuchi, mayor of Kitakyushu City from Japan) समारोह में अतिथि थे| सरकार का लक्ष्य 2047 तक तेलंगाना को 3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है|

5

डोगरी फूड फेस्टिवल का आयोजन जम्मू और कश्मीर में किया जा रहा है |

जम्मू और कश्मीर में, पर्यटन विभाग 2 जून से 5 जून तक आमंत्रण, सतवारी में डोगरी फूड फेस्टिवल (Dogri Food Festival) का आयोजन कर रहा है|

6

"द वूमन हू रन एम्स: द मेमोरीज ऑफ ए मेडिकल पायनियर" पुस्तक की लेखिका डॉ. स्नेह भार्गव हैं |

डॉ. स्नेह भार्गव, भारत की प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट (radiologist) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences AIIMS), नई दिल्ली की पहली महिला निदेशक, ने अपनी आत्मकथा "द वूमन हू रन एम्स: द मेमोरीज ऑफ ए मेडिकल पायनियर (The Woman Who Ran AIIMS: The Memoirs of a Medical Pioneer)" में अपने जीवन और करियर के अनुभव साझा किए हैं| यह पुस्तक जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई है| उन्होंने 31 अक्टूबर 1984 को एम्स की पहली महिला निदेशक का पद संभाला था, जिस दिन इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी| इसमें उन्होंने 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के समय की घटनाओं, AIIMS में अपने कार्यकाल, और भारतीय चिकित्सा प्रणाली में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला है|

7

2025 स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला 1 चैंपियनशिप ऑस्कर पियास्त्री नें जीती है |

मैकलारेन के ऑस्कर पियास्त्री (McLaren's Oscar Piastri) ने 2025 स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला 1 चैंपियनशिप (2025 Spanish Grand Prix Formula 1 championship) जीती है| मैकलारेन के  लैंडो नॉरिस (Lando Norris) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर (Ferrari's Charles Leclerc) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया|

8

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय के निर्णय को पलटते हुए मातृत्व अवकाश को संवैधानिक अधिकार घोषित किया है |

हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) की खंडपीठ के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें एक सरकारी शिक्षिका को उसके तीसरे बच्चे के जन्म के लिए मातृत्व अवकाश (maternity leave) देने से मना कर दिया गया था| इसमें राज्य की नीति का हवाला दिया गया था, जिसमें मातृत्व लाभ को दो बच्चों तक सीमित रखा गया था| सुप्रीम कोर्ट ने कहा मातृत्व अवकाश एक संवैधानिक अधिकार (constitutional right) है, न कि केवल नीतिगत मामला| मातृत्व अवकाश  केवल एक सेवा लाभ नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रजनन अधिकारों (women's reproductive rights) का अभिन्न हिस्सा है, जो संविधान के अनुच्छेद 21 (Article 21 of the Constitution) के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार (right to life and personal liberty) में संरक्षित है|

9

OECD 2025 मंत्रिस्तरीय परिषद की बैठक पेरिस में आयोजित की जाएगी |

2025 आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organisation for Economic Co-operation and Development (OECD)) मंत्रिस्तरीय परिषद की बैठक (Ministerial Council Meeting (MCM)) 3 और 4 जून 2025 को पेरिस, फ्रांस (Paris, France) में OECD मुख्यालय में आयोजित की जाएगी| इस बैठक की अध्यक्षता कोस्टा रिका (Costa Rica) करेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और लिथुआनिया (Australia, Canada and Lithuania) उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे| इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व  अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू करेंगे|

बैठक की थीम: "नियम-आधारित व्यापार, निवेश और नवाचार के माध्यम से लचीली, समावेशी और सतत समृद्धि की ओर अग्रसर होना |

10

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गोवा में आचार्य चरक और ऋषि सुश्रुत की मूर्तियों का उद्घाटन किया है |

हाल ही में, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गोवा के राजभवन में आयुर्वेद के जनक आचार्य चरक (Acharya Charaka (Father of Ayurveda) और शल्य चिकित्सा के जनक ऋषि सुश्रुत (Sage Sushruta, Father of Surgery) की कांस्य प्रतिमाओं (bronze statues) का अनावरण किया| इस अवसर पर गोवा के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी उपस्थित थे|

1

मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब ओपल सुचाता चुआंगसरी ने जीता है |

हाल ही में, थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी (Opal Suchata Chuangsri of Thailand) ने 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 (72nd Miss World 2025) का खिताब जीता है, उन्हें यह ताज चेक गणराज्य की निवर्तमान मिस वर्ल्ड 2024 (Outgoing Miss World 2024) क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा (Miss World 2024 Kristina Piszkova of Czech Republic) ने पहनाया| इथियोपिया की हासेट डेरेजे (Hasset Dereje of Ethiopia) को प्रथम रनर-अप चुना गया, जबकि पोलैंड की माजा क्लाजदा (Maja Klajda of Poland) ने द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया| भारत की प्रतिनिधि नंदिनी गुप्ता शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहीं| 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फाइनल हैदराबाद के हाईटेक्स प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित में किया गया| इसकी मेजबानी पूर्व मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफ़नी डेल वैले (Miss World 2016 Stephanie Del Valle) और भारतीय टेलीविज़न होस्ट सचिन कुंभार ने की| ओपल सुचाता चुआंगसरी की सामाजिक पहल "OpalForHer" स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर केंद्रित है, जिसे उन्होंने 16 वर्ष की आयु में स्वयं इस बीमारी से जूझने के बाद शुरू किया| इस दौरान, अभिनेता दग्गुबाती ने समाज में उनके प्रभावशाली योगदान के लिए सोनू सूद को मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड (Miss World Humanitarian Award) प्रदान किया|

2

ओडिशा ने शहरी परिदृश्य को बदलने के लिए "अंकुर पहल" की शुरुआत की है |

ओडिशा सरकार ने "अंकुर पहल (ज्ञान, शहरीकरण और सुधार के लिए अटल नेटवर्क Atal Network for Knowledge, Urbanisation, and Reforms- ANKUR Initiative)" की शुरुआत की है|

उद्देश्य : शहरी परिदृश्य (Urban Landscape) को बदलना, और कुशल और नागरिक-केंद्रित (citizen-centric) शहरों के निर्माण पर ज़ोर देते हुए शहरी विकास को गति देना|

लक्ष्य (Target): 2036 तक ओडिशा की शहरी क्षमता को बढ़ाना | यह कार्यक्रम चार प्रमुख स्तंभों पर जोर देगा: क्षमता निर्माण, अनुसंधान, कार्यान्वयन सहायता और नवाचार (capacity building, research, implementation support, and innovation) इसके लिए ने छह आवास एवं शहरी विकास विभाग संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है|

3

राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा महोत्सव (आरबीएसएम) 2025 देहरादून में मनाया गया है |

हाल ही में, सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (CSIR-Indian Institute of Petroleum CSIR-IIP), देहरादून में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा महोत्सव (Rashtriya Boudhik Sampada Mahotsav (RBSM) 2025 का आयोजन किया गया|

उद्देश्य : बौद्धिक संपदा अधिकारों (intellectual property rights) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नवाचार को प्रोत्साहित करना|

यह आयोजन भारत सरकार की 'आजादी का अमृत महोत्सव' पहल का एक हिस्सा है और इसे पहली बार जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था|

4

विश्व दुग्ध दिवस 2025 1 जून को मनाया गया है |

विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day,) प्रतिवर्ष 1 जून को मनाया जाता है| विश्व दुग्ध दिवस 2025 थीम: “चलो डेयरी की शक्ति का जश्न मनाएं (Let’s Celebrate the Power of Dairy)”

उद्देश्य : दूध और डेयरी उत्पादों के पोषण, आर्थिक और सामाजिक महत्व के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना

इस दिवस की शुरुआत 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (United Nations Food and Agriculture Organization FAO) द्वारा की गई थी| भारत में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है|

5

भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता-केंद्रित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) नवा रायपुर बनाया जाएगा |

छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) केंद्रित विशेष आर्थिक क्षेत्र (artificial intelligence-focused special Eeconomic zone SEZ) स्थापित किया जाएगा|  इस परियोजना का विकास इंदौर स्थित कार्बन-न्यूट्रल डेटा सेंटर (carbon-neutral data center)- रैकबैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड (Rackbank Data Centers Pvt Ltd) द्वारा किया जाएगा| इसमें लगभग ₹1000 करोड़ का निवेश किया जाएगा| यह SEZ लगभग छह एकड़ में फैला होगा और इसमें अत्याधुनिक तकनीक से लैस 1.5 लाख वर्ग फीट का आधुनिक डेटा सेंटर होगा|

6

'बोधि यात्रा' का आयोजन उत्तर प्रदेश में किया जाएगा |

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से, 2 जून से 7 जून 2025 तक 'बोधि यात्रा (Bodhi Yatra)' नामक छह दिवसीय फैम ट्रिप का आयोजन कर रहा है| यह यात्रा मेकांग-गंगा सहयोग (Mekong-Ganga Cooperation (MGC) कार्य योजना (2019-2024) के तहत आयोजित की जा रही है| इसमें कम्बोडिया, लाओ पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम (Cambodia, Lao PDR, Myanmar, Thailand, and Vietnam) जैसे पांच आसियान (ASEAN) देशों के 50 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें ट्रैवल एजेंट्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बौद्ध भिक्षु शामिल हैं| इस यात्रा के दौरान, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रमुख बौद्ध और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेगा, जिनमें श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कुशीनगर, सारनाथ, वाराणसी, लखनऊ और आगरा शामिल हैं| मेकांग-गंगा सहयोग (एमजीसी) भारत और पांच आसियान देशों - कंबोडिया, लाओ पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम - के बीच एक सहयोगात्मक पहल है, जो पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा और परिवहन एवं संचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है|

7

उलानबटार ओपन 2025 कुश्ती प्रतियोगिता में महिलाओं की 76 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में रीतिका हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता है |

भारतीय पहलवान रीतिका हुड्डा ने उलानबटार ओपन 2025 (Ulaanbaatar Open 2025) में महिलाओं की 76 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी (women's 76kg freestyle category) में स्वर्ण पदक (gold) जीता|  रजत पदक (silver medal): दीपक पुनिया (पुरुषों की 92 किग्रा), शिक्षा (महिलाओं की 65 किग्रा) और पुष्पा (महिलाओं की 55 किग्रा)| कांस्य पदक (Bronze Medal): जयदीप (पुरुषों की 74 किग्रा)| यह प्रतियोगिता 29 मई से 1 जून 2025 तक मंगोलिया के उलानबटार (Ulaanbaatar, Mongolia) में आयोजित की जा रही है|

8

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 31 मई को मनाया गया है |

विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है| विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 की थीम: "चमकदार उत्पाद, काली मंशा: आकर्षण का पर्दाफाश" (Bright Products. Dark Intentions. Unmasking the Appeal).

उद्देश्य : तंबाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और तंबाकू की खपत को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों को बढ़ावा देना|

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation (WHO) ने 1987 में "विश्व धूम्रपान निषेध दिवस" ​​नामक एक संकल्प के साथ विश्व तंबाकू निषेध दिवस के लिए अभियान की शुरुआत की थी|

9

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेटों के बैच ने स्नातक हासिल किया है |

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defence Academy NDA) के 148वें कोर्स में NDA के इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेटों का पहला बैच स्नातक (graduated) हासिल कर पास आउट हुआ| पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade (POP) महाराष्ट्र के खड़कवासला में त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी (Tri-Services Training Academy) के खेतरपाल परेड ग्राउंड (Kheterpal Parade Ground) में आयोजित की गई| सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद महिला कैडेट 2022 में NDA में शामिल हुईं, जिसमें महिलाओं को तीनों सेनाओं की अकादमी में प्रवेश लेने की अनुमति दी गई|

17 महिला कैडेट: सेना (9), नौसेना (3) और वायु सेना (5)

10

आयुष सुरक्षा पोर्टल प्रतापराव जाधव ने लॉन्च किया है |

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) (Union Minister of State for AYUSH (Independent Charge) प्रतापराव जाधव ने हाल ही में "आयुष सुरक्षा पोर्टल (Ayush Suraksha Portal)" का शुभारंभ किया है|

उद्देश्य : भ्रामक विज्ञापनों (Misleading Advertisements) एवं दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों (Adverse Drug Reaction) के मुद्दों को संबोधित करना और आयुष क्षेत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना|

Exit mobile version