Who was the last ruler of the Sharqi dynasty of Jaunpur?
जौनपुर के शर्की वंश का अन्तिम शासक कौन था ?
हुसैन शाह Hussain Shah
मुबारक शाह Mubarak Shah
इब्राहिम शाह Ibrahim Shah
महमूद शाह Mahmud Shah
जौनपुर के शर्की वंश का अंतिम शासक हुसैन शाह था। इस वंश की स्थापना मलिक सरवर द्वारा सन् 1394 ई. में किया गया था। उल्लेखनीय है कि (जौनपुर शहर की स्थापना) 14 वीं शताब्दी में फिरोज शाह तुगलक ने अपने चचेरे भाई मुहम्मद बिन तुगलक की याद में की थी, जिसका वास्तविक नाम 'जौना खां' था।
Question 2:
The Moti Masjid of Agra was built by .........
आगरा की मोती मस्जिद का निर्माण ......... द्वारा करवाया गया।
शाहजहाँ Shahjahan
अकबर Akbar
दारा शिकोह Dara Shikoh
औरंगजेब Aurangzeb
आगरा किले में स्थित मोती मस्जिद, (चमकता हुआ मोती) का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था। मोती मस्जिद को Pearl Mosque की उपाधि दी गई है। शाहजहाँ ने इस मस्जिद का निर्माण अपने शाही दरबार के लिए करवाया था।
इसके शीर्ष पर स्थित तीन गुम्बदों का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है, जो देखने में अति आकर्षक लगते हैं । यहाँ गुम्बददार खोखो से बनी एक शृंखला है, जिसका निर्माण मुख्य तौर पर हिन्दू वास्तुकला से प्रेरित होकर किया गया था।
Question 3:
"Charkula" is a seasonal folk dance of
"चारकुला" मौसमी लोक नृत्य है
उत्तर प्रदेश का Uttar Pradesh
मध्य प्रदेश का Madhya Pradesh
उड़ीसा का Orissa
झारखण्ड का Jharkhand
“चारकुला” मौसमी लोक नृत्य विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र से संबंधित है। यह पूर्व में होली या उसके दूसरे दिन रात्रि के समय गाँवों में स्त्री या पुरुष स्त्री वेश धारण कर सिर पर मिट्टी के 108 दीपकों से सजा 5 मंजिला पिरामिडनुमा चारकुला को अपने सिर पर रखकर नृत्य करते हैं । यहाँ की महिला कलाकारों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंचन किये हैं ।
Question 4:
The famous pilgrimage places of both Jains and Buddhists in Uttar Pradesh are
उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों का प्रसिद्ध तीर्थ है
कौशाम्बी Kaushambi
कुशीनगर Kushinagar
सारनाथ Sarnath
देवीपाटन Devipatan
व्याख्या - उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल कौशाम्बी है। जैन ग्रंथों के अनुसार यह छठें तीर्थंकर 'पद्मप्रभु' का जन्म स्थान था। उत्तर से साकेत को दक्षिण में गोदावरी तट पर स्थित पैठन से मिलाने वाले व्यापारिक मार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए कौशाम्बी एक महत्वपूर्ण विश्राम स्थल था। 7वीं सदी ई. में ह्वेनसांग यहाँ आया था। यहाँ पर दस से अधिक बौद्ध विहार थे, जो अब जीर्णावस्था में है। यहाँ पद्मप्रभु का मंदिर है, जिसमें चंदनबाला की प्रतिमा भी है।
Question 5:
Which God is worshipped in Chhath Puja, which is a very important festival of Uttar Pradesh, Jharkhand and Bihar?
छठ पूजा में किस भगवान की पूजा की जाती है, जो उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है?
पृथ्वी Earth
आग Fire
रवि Sun
पेड़ Tree
छठ पूजा भगवान सूर्य देव (रवि) को समर्पित एक विशेष पर्व है जो कि उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण त्योहार है। स्वच्छता, शुद्धता और पवित्रता के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार प्राचीन काल से मनाया जाता है ।
Question 6:
Which of these is not in Uttar Pradesh?
इनमें से क्या उत्तर प्रदेश में नहीं है?
विश्वनाथ मंदिर Vishwanath Temple
अस्सी घाट Assi Ghat
विक्टोरिया मेमोरियल Victoria Memorial
आगरा किला Agra Fort
विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता में स्थित एक प्रसिद्ध स्मारक है। इसका निर्माण रानी विक्टोरिया के 25 वर्ष के शासन काल के पूरा होने के अवसर पर किया गया था। यह सफेद संगमरमर से बना है । विश्वनाथ मंदिर और अस्सी घाट वाराणसी में स्थित है। आगरा का किला, आगरा में स्थित है तथा यह यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है।
Question 7:
In which of the following states of India 'Tharu tribe' is living?
भारत के निम्नलिखित में से किन राज्यों में 'थारू जनजाति' निवास कर रही है?
उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश Uttarakhand and Uttar Pradesh
बिहार तथा मध्यप्रदेश Bihar and Madhya Pradesh
झारखंड तथा बिहार Jharkhand and Bihar
छत्तीसगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश Chhattisgarh and Himachal Pradesh
थारू जनजाति मुख्य रूप से उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश ( महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, बहराइच व लखीमपुर) राज्य में निवास करती है। अतः विकल्प (d) सही है ।
Question 8:
Uttar Pradesh Urdu Academy was established in the year -
उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की स्थापना की गयी थी वर्ष -
1972 में
1962 में
1950 में
1947 में
व्याख्या - उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की स्थापना वर्ष 1972 में हुई थी। जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा का विकास एवं प्रचार-प्रसार करना था। उर्दू उत्तर प्रदेश की द्वितीय राजभाषा है
Question 9:
Which state in India has the highest representation in Lok Sabha and Rajya Sabha?
भारत में किस राज्य का लोकसभा व राज्यसभा में प्रतिनिधित्व सर्वाधिक है?
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh
महाराष्ट्र Maharashtra
आन्ध्र प्रदेश Andhra Pradesh
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh
व्याख्या- उत्तर प्रदेश लोकसभा तथा राज्य सभा दोनों में ही सर्वाधिक प्रतिनिधित्व करने वाला राज्य है । दिए गये विकल्प में राज्यों के लोकसभा तथा राज्यसभा में प्रतिनिधित्व इस प्रकार है-
राज्य लोकसभा राज्यसभा
(a) उत्तर प्रदेश 80 31
(b) मध्य प्रदेश 29 11
(c) महाराष्ट्र 48 19
(d) आन्ध्र प्रदेश 25 11
Question 10:
The aim of the 'One District-One Product' scheme of the Uttar Pradesh government is to encourage ________ in Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक जिला- एक उत्पाद' योजना का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में ________को प्रोत्साहित करना है।
कृषि नवाचार Agricultural innovation
स्वदेशी और विशेष उत्पाद Indigenous and special products
डिजिटल वॉलैट Digital wallet
कम्प्यूटर का ज्ञान Knowledge of computers
'वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट' योजना योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को विकसित करने तथा उन्हें एक नई पहचान दिलाने के लिये 24 जनवरी, 2018 को शुरू की गयी थी। इस योजना का उद्देश्य जिले की भौगोलिक स्थिति के अनुसार बेहतर उत्पादन करना है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को इस क्षेत्र में ही रोजगार मिल सके। इससे पलायन की समस्या कम होगी।