CTET Level -2 (23 June 2024)

Question 1:

वह चरण जिसमें बच्चे आत्मनिर्भर होकर पढ़ते है और अध्यापक बच्चों के व्यक्तिगत पठन को सुन सकता है। या समूह के पठन की मॉनीटरिंग करता है, जो बच्चे अटक जाते हैं, उन्हें संकेत देता है, यह चरण .................. है।

  • स्वयं पठन

  • पठन के दौरान

  • पठन के बाद

  • पठन पूर्व

Question 2:

अध्यापक ने अपने शिक्षार्थियों को किसी अनुच्छेद की बहुत ही आकर्षक शुरुआत लिखने के लिए कहा जिससे कि पाठकों का ध्यान आकर्षित किया जा सके। यहाँ लेखन का उद्देश्य क्या है ?

  • लिखते समय सही वर्तनी का प्रयोग

  • व्याकरणिक रूप से सही वाक्य लिखना

  • उचित विराम चिह्नों का प्रयोग करना

  • रचनात्मक रूप से लिखने के प्रयास करना

Question 3:

निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा अधिगम के लिए प्रामाणिक सामग्री नहीं है?

  • विज्ञापन

  • डायरी प्रविष्टि

  • समाचारपत्र के लेख

  • पाठ्यपुस्तकें

Question 4:

विद्यार्थियों को अच्छे वाचन के लिए प्रशिक्षित करने हेतु कौन-सी युक्ति प्रयुक्त नहीं करनी चाहिए?

  • जिह्वा व होंठ की सही दशा का अभ्यास करके

  • शब्दों का अनुसरण करने के लिए देखने का अभ्यास करके

  • शिक्षार्थी को एक मिनट बोलने का अवसर देना जिससे उसकी गलती की पहचान हो सके

  • सही उच्चारण का प्रदर्शन करके

Question 5:

विद्यालय में भाषा शिक्षण पाठ्यपुस्तकों के अलावा भी होना चाहिए । इस कथक के आलोक में, आप मिडिल विद्यालय के शिक्षार्थियों के भाषा अधिगम को समृद्ध करने के लिए किस प्रकार के संसाधन व गतिविधियों का प्रयोग करेंगे ?

  • प्रामाणिक साहित्य का पठन

  • निर्धारित पाठ्य पुस्तकों का पठन

  • अध्यापक द्वारा निर्मित वर्कशीटों पर काम

  • द्विभाषिक शब्दकोश का प्रयोग

Question 6:

लेखन विचारणीय रूप से जटिल चिंतन प्रक्रिया है। हालाँकि, अच्छे लेखन के लिए किसकी जरूरत नहीं है?

  • लिखे हुए को पुनः पढ़ना, यदि आवश्यक है तो पुनर्लेखन और प्रारूप को अन्तिम रूप देना

  • प्रक्रिया की अनदेखी करना केवल स्वरूप पर ध्यान देना

  • पाठक के बारे में विचार करना

  • योजना बनाने के लिए काफी समय लगाना

Question 7:

किसी विद्यार्थी द्वारा कहानी को अपने शब्दों में कहना किस तरह के आकलन में सहायता करता है?

  • बोधगम्यता

  • स्मृति

  • प्रवाहपूर्णता

  • सटीकता

Question 8:

वह भाषा अधिगम विधि जिसमें शिक्षार्थियों को अर्थपूर्ण बातचीत में भाग लेने के अवसर दिए जाते और जीवन की वास्तविक स्थितियों का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, क्या कहलाती हैं ?

  • सम्प्रेषणात्मक विधि

  • व्याकरण अनुवाद विधि

  • संरचनात्मक विधि

  • प्रत्यक्ष विधि

Question 9:

भाषा अधिगम का रचनावादी उपागम किसे समुन्नत करता है ?

  • अध्यापक केन्द्रित उपागम

  • कक्षा में शोर

  • शिक्षार्थी केन्द्रित उपागम

  • चुप्पी की संस्कृति

Question 10:

एक अध्यापिका ने देखा कि उसके विद्यार्थी अपने लेखन में वर्तनी की गलतियाँ कर रहे हैं। उनकी इस समस्या के समाधान के लिए अध्यापिक को कौन-सी शिक्षण युक्ति प्रयुक्त करनी चाहिए ?

  • सस्वर पठन

  • मानस चित्रण

  • उच्चारण का अभ्यास

  • श्रुतलेख

Scroll to Top
UPPSC 2026 Exam on December 6: How to Prepare? Jharkhand Intermediate Exam Date Changed: Check New Date Start Your Jharkhand SI Preparation from September 21 Will UPI Remain Free Under US Pressure? Short & Simple: Days of the Week Abbreviations