September 2025 Current Affairs

Current Affairs Today (03 September 2025)

 

  1. हाल ही में जाफना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भारत के किस पडोसी देश में किया जा रहा है? श्रीलंका
  2. हाल ही में बथुकम्मा उत्सव 2025 कहाँ मनाया जाएगा? तेलंगाना
  3. हाल ही में विश्व नारियल दिवस 2025 कब मनाया गया है? 2 सितंबर
  4. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत की यात्रा पर आए हैं? सिंगापुर
  5. हाल ही में “युद्ध अभ्यास 2025″ का 21वाँ संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? अलास्का
  6. विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? भारत
  7. हाल ही में 51 फुट ऊँची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया है? कनाडा
  8. हाल ही में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए विस्तृत नियम लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य कौन बना है? राजस्थान
  9. हाल ही में नौका पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘डॉक एंड डाइन’ पहल किसने शुरू की है? दुबई
  10. हाल ही में ब्रिटिश संग्रहालय ने 16वीं शताब्दी की वृंदावनी वस्त्र को किस भारतीय राज्य को उधार देने पर सहमति व्यक्त की है? असम

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (02 September 2025)

 

  1. हाल ही में “नैनो-बनाना” AI फोटो एडिटिंग टूल किसने लॉन्च किया है? गूगल
  2. हाल ही में भारत का पहला ‘राष्ट्रीय बायोफाउंड्री नेटवर्क’ किसने लॉन्च किया है? डॉ. जितेंद्र सिंह
  3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों के लिए 42% आरक्षण सुनिश्चित करने वाला बिल पारित किया है? तेलंगाना
  4. हाल ही में ओणम त्योहार 2025 कहाँ मनाया जा रहा है? केरल
  5. हाल ही में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय संगठन कौन सा बना है? एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली
  6. हाल ही में 29वें महालेखा नियंत्रक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? टी.सी.ए. कल्याणी
  7. हाल ही में AI-संचालित “इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025″ ऐप किसने लॉन्च किया है? ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
  8. हाल ही में 2025 SAFF U-17 महिला चैम्पियनशिप का खिताब किसने जीता है? भारत
  9. हाल ही में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने राफे एमफाइबर ड्रोन निर्माण इकाई का उद्घाटन कहाँ किया है? नोएडा
  10. हाल ही में “मत्स्य शक्ति” परियोजना का शुभारंभ कहाँ किया गया है? केरल

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

Current Affairs Today (01 September 2025)

 

  1. हाल ही में मिलमेडिकॉन-2025 का शुभारंभ किसने किया है? संजय सेठ
  2. हाल ही में राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में महिला एकल स्पर्धा खिताब किसने जीता है? अनाहत सिंह
  3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्स्मी योजनाशुरू करने की घोषणा की है? हरियाणा
  4. हाल ही में शिक्षण एवं सहायता केंद्र पहल “आरंभ” का शुभारंभ किसने किया है? दिल्ली छावनी बोर्ड
  5. हाल ही में चर्चित 3I/ATLAS” क्या है? धूमकेतु
  6. हाल ही में Dosti” (दोस्ती) नामक संयुक्त पहल की घोषणा किसके बीच हुई है? दिल्ली-ओस्लो
  7. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? डॉ. उर्जित पटेल
  8. हाल ही में किस भारतीय फुटबॉल क्लब को राष्ट्रपति द्वारा प्रेसिडेंट्स कप से सम्मानित किया गया है? नॉर्थईस्ट यूनाइटेड
  9. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश का पहला टेम्पर्ड ग्लास निर्माण संयंत्र कहाँ उद्घाटन किया है? नोएडा
  10. हाल ही में किस मंत्रालय ने “आदि वाणी” का बीटा संस्करण लॉन्च करने की घोषणा की है? जनजातीय कार्य मंत्रालय

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

 

1

जाफना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भारत के पडोसी देश श्रीलंका में किया जा रहा है|

हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka) के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंडाईतिवु द्वीप (Mandaitivu Island) पर जाफना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Jaffna International Cricket Stadium) के निर्माण का उद्घाटन किया है| यह श्रीलंका का सातवां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जो फ्लडलाइट सुविधा वाले पाँचवां स्टेडियम होगा| यह स्टेडियम का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा, जिसकी अंतिम क्षमता 40,000 दर्शकों की होगी और इसमें दिन-रात के मैचों की सुविधा भी होगी|

2

बथुकम्मा उत्सव 2025 तेलंगाना में मनाया जाएगा|

हाल ही में 9 दिवसीय बथुकम्मा उत्सव (Bathukamma festival) 2025 तेलंगाना में 21 से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा| तेलंगाना के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने घोषणा की कि सरकार ब्राज़ील के रियो कार्निवल (Rio Carnival in Brazil) की तरह ही बथुकम्मा उत्सव मनाने की योजना बना रही है| 27 सितंबर को टैंक बंड में बथुकम्मा कार्निवल संध्या का आयोजन होगा| 28 सितंबर को एलबी स्टेडियम में महिलाओं की सबसे बड़ी सभा का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record for the largest gathering of women) बनाने का प्रयास किया जाएगा, जहाँ 10,000 से अधिक महिलाओं के बथुकम्मा के साथ एकत्रित होने की उम्मीद है| बथुकम्मा फूलों का त्यौहार है, जो तेलंगाना में दशहरा त्यौहार से पहले मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं देवी गौरी को फूलों की माला पर बिठाकर उनकी पूजा करती हैं|

3

विश्व नारियल दिवस 2025 2 सितंबर को मनाया गया है|

विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) हर वर्ष 2 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय (International Coconut Community ICC) द्वारा 2009 में स्थापित किया गया था| विश्व नारियल दिवस 2025 की थीम: "कोविड-19 महामारी और उसके बाद एक सुरक्षित, समावेशी, लचीला और टिकाऊ नारियल समुदाय का निर्माण (Building a Safe Inclusive Resilient and Sustainable Coconut Community Amid COVID-19 Pandemic & Beyond)"| उद्देश्य: नारियल के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नारियल उद्योग को बढ़ावा देना|

4

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है|

ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क (Australian fast bowler Mitchell Starc) ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट (T20 international cricket) से संन्यास की घोषणा की है| उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 79 विकेट लिए हैं|

5

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग भारत की यात्रा पर आए हैं|

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग (Prime Minister of Singapore Lawrence Wong) ने 2 से 4 सितंबर 2025 तक भारत का तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आये है.  यह उनके प्रधानमंत्री पद के बाद भारत की पहली यात्रा है| यह यात्रा भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है| सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशिया (Southeast Asia) में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार (trading partner) है| वित्तीय वर्ष 2024  में दोनों देशों के बीच 34.27 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ|

 

6

"युद्ध अभ्यास 2025" का 21वाँ संस्करण अलास्का में आयोजित किया जा रहा है|

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास (India–USA joint military exercise) "युद्ध अभ्यास 2025 (Yudh Abhyas 2025)" का 21वां संस्करण फोर्ट वेनराइट, अलास्का (Fort Wainwright, Alaska) में 1 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है| इसकी शुरुआत 2004 में की गई थी| मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन के कर्मियों से युक्त भारतीय दल, संयुक्त राज्य अमेरिका की 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की आर्कटिक वोल्व्स ब्रिगेड कॉम्बैट टीम की पहली बटालियन, 5वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट "बॉबकैट्स" के सैनिकों के साथ प्रशिक्षण लेगा|

7

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी भारत करेगा |

30वें BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 (30th BWF World Championships 2026) की मेजबानी अगस्त 2026 में भारत के नई दिल्ली में की जाएगी| विश्व बैडमिंटन महासंघ (Badminton World Federation (BWF) ने यह घोषणा 2025 में पेरिस में आयोजित चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान की| यह प्रतियोगिता 17 साल बाद भारत और चार साल बाद एशिया में आयोजित की जायेगी| आखरी बार यह भारत में  2009 में हैदराबाद में आयोजित की गई थी| एशिया में 2018 में चीन के नानजिंग (Nanjing, China) में आयोजित की गई थी|

8

51 फुट ऊँची भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण कनाडा में किया गया है|

कनाडा के मिसिसॉगा स्थित हिंदू हेरिटेज सेंटर (Hindu Heritage Centre in Mississauga, Canada) में भगवान राम की 51 फुट ऊँची प्रतिमा (statue) का अनावरण किया गया है| कलाकार नरेश कुमार कुमावत द्वारा निर्मित इस मूर्ति का डिज़ाइन और निर्माण मानेसर स्थित मातु राम कला केंद्र में किया गया| इसे भारतीय-कनाडाई व्यवसायी लाज प्रशर ने बनवाया|

9

आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए विस्तृत नियम लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य राजस्थान बना है|

राजस्थान, जन सुरक्षा और पशु कल्याण को प्राथमिकता देते हुए, आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए व्यापक नियम (comprehensive rules) लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है| सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, राजस्थान सरकार ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन हेतु एबीसी नियम 2023 (ABC Rules 2023) के तहत व्यापक और योजनाबद्ध दिशानिर्देश जारी किए हैं| इनमें हर वार्ड और क्षेत्र में खाने-पीने के लिए डॉग फीडिंग स्पॉट्स, मानवीय तरीके से कुत्तों को पकड़ने, उन्हें नसबंदी और टीकाकरण के बाद ठीक उसी स्थान पर छोड़ने जैसे नियम शामिल हैं|

10

भारत का पहला EMI-आधारित क्रेडिट कार्ड यूनिटी बैंक और भारतपे ने लॉन्च किया है|

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (यूनिटी बैंक) और भारतपे (Unity Small Finance Bank (Unity Bank) and BharatPe) ने भारत का पहला EMI-आधारित क्रेडिट कार्ड (EMI-based credit card) लॉन्च किया है| यह पहल रुपे नेटवर्क (RuPay network) आधारित है| यूनिटी बैंक भारतपे क्रेडिट कार्ड (Unity Bank BharatPe Credit Card) को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India (NPCI) के सहयोग से विकसित किया गया है|

1

"नैनो-बनाना" AI फोटो एडिटिंग टूल गूगल ने लॉन्च किया है|

गूगल (Google) ने जेमिनी ऐप (Gemini app) में एक नया AI इमेज एडिटिंग टूल, नैनो बनाना (nano banana), लॉन्च किया है| गूगल डीपमाइंड (Google DeepMind) द्वारा निर्मित इस मॉडल को शुरुआती पूर्वावलोकन में ही दुनिया का शीर्ष छवि संपादन उपकरण (image editing tool) रेटिंग मिली है|

2

भारत का पहला ‘राष्ट्रीय बायोफाउंड्री नेटवर्क’ डॉ. जितेंद्र सिंह ने लॉन्च किया है|

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (Union Minister of State for Science and Technology) डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में "राष्ट्रीय बायोफाउंड्री नेटवर्क" (National Biofoundry Network) का शुभारंभ किया है, जो बायोई3 (अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी) नीति (BioE3 (Biotechnology for Economy, Environment & Employment) नीति की वर्षगांठ के अवसर पर एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक पहल है| इसके अलावा 'युवाओं के लिए अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार (BioE3) चैलेंज (Biotechnology for Economy, Environment and Employment (BioE3) Challenge for Youth)' लॉन्च किया|

3

तेलंगाना सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़े वर्गों के लिए 42% आरक्षण सुनिश्चित करने वाला बिल पारित किया है|

तेलंगाना विधानसभा ने हाल ही में पंचायत राज संशोधन विधेयक 2025 (Panchayat Raj (Amendment) Bill, 2025) और नगरपालिकाएं संशोधन विधेयक 2025 (Telangana Municipalities (Amendment) Bill 2025) को सर्वसम्मति से पारित किया है| जिससे स्थानीय निकाय चुनावों (local body polls) में पिछड़े वर्गों (Backward Classes) को 42% आरक्षण मिल सकेगा एवं 50% का आरक्षण सीमा सीमा प्रभावी रूप से हटाया जा रहा है|

4

राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और महिला सुरक्षा सूचकांक (NARI) 2025 के अनुसार, भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर कोहिमा है|

हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women (NCW)) ने राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और महिला सुरक्षा सूचकांक (नारी) 2025 (National Annual Report and Women Safety Index (NARI) 2025) जारी किया है| जिसमें 31 शहरों की 12,770 महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया और राष्ट्रीय सुरक्षा स्कोर (national safety score) 65% रहा| लगभग 60% महिलाओं ने सुरक्षित महसूस करने की बात कही, जबकि 40% ने स्वीकार किया कि वे "कम सुरक्षित" या पूरी तरह असुरक्षित महसूस करती हैं| उत्पीड़न की 3 में से केवल 1 पीड़िता ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई,  केवल 22% ही औपचारिक रूप से दर्ज की जाती हैं, और उनमें से केवल 16% मामलों में ही कार्रवाई की जाती है|उत्पीड़न के 38% मामले आस-पड़ोस में और 29% सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों में होते हैं| 53% महिलाओं को यह स्पष्ट नहीं है कि उनके कार्यस्थल पर POSH (यौन उत्पीड़न निवारण) नीति (POSH (Prevention of Sexual Harassment) Policy) है या नहीं, जो कानूनन अनिवार्य है| भारत में महिलाओं के लिए शीर्ष सबसे सुरक्षित शहर: कोहिमा (नागालैंड) , विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) , भुवनेश्वर (ओडिशा) , आइज़ोल (मिज़ोरम) , गंगटोक (सिक्किम) , ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) और मुंबई (महाराष्ट्र) हैं | महिलाओं के लिए सबसे कम सुरक्षित शहर: रांची , श्रीनगर, कोलकाता , दिल्ली , फरीदाबाद , पटना , जयपुर हैं |

5

ओणम त्योहार 2025 केरल में मनाया जा रहा है|

हाल ही में, ओणम त्योहार (Onam festival) 2025 केरल में 26 अगस्त (अथम) से 5 सितंबर (थिरुवोणम) तक मनाया जा रहा है| यह केरल एक प्रमुख कृषि-उत्सव (harvest festival) है, यह दस दिवसीय फसल उत्सव समृद्धि, एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है| यह त्योहार भगवान विष्णु के वामन अवतार (Vamana avatar of Vishnu) के प्रकट होने और उसके बाद राजा महाबली (King Mahabali) के घर लौटने की स्मृति में मनाया जाता है|

6

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय संगठन एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली बना है|

हाल ही में, वर्ष 2025 में  फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली (The Foundation to Educate Girls Globally), जिसे एजुकेट गर्ल्स (Educate Girls) के नाम से भी जाना जाता है, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) जीतने वाला पहला भारतीय संगठन बना है| इसके अलावा, मालदीव की शाहिना अली (Shaahina Ali from the Maldives) और फिलीपींस के फ्लावियानो एंटोनियो एल. विलानुएवा (Flaviano Antonio L Villanueva from the Philippines), दो व्यक्तियों को भी इस वर्ष उनकी जनसेवा के लिए इस पुरूस्कार से सम्मानित किया गया| रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउंडेशन (Ramon Magsaysay Award Foundation (RMAF) ने घोषणा की 67वां रेमन मैग्सेसे पुरस्कार समारोह (67th Ramon Magsaysay Award Presentation Ceremonies) 7 नवंबर को मनीला (Manila) के मेट्रोपॉलिटन थिएटर में आयोजित किया जाएगा| 1958 में शुरू किया गया रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया में नोबेल पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है. यह पुरस्कार एशिया में निस्वार्थ सेवा और महान भावना को मान्यता देता है|एजुकेट गर्ल्स ग्लोबली: 2007 में सफीना हुसैन द्वारा स्थापित किया गया| 2015 में, इसने शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया का पहला डेवलपमेंट इम्पैक्ट बॉन्ड (Development Impact Bond (DIB) in education) लॉन्च किया| उद्देश्य: लड़कियों और युवतियों की शिक्षा के माध्यम से सांस्कृतिक रूढ़िवादिता को दूर करना | भारत से रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के पूर्व विजेता: सामाजिक कार्यकर्ता मदर टेरेसा (1962), राजनीतिज्ञ जयप्रकाश नारायण (1965), फिल्म निर्माता सत्यजीत रे (1967), पत्रकार रवीश कुमार (2019), पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (2018), राजनीतिज्ञ अरविंद केजरीवाल (2006), आरटीआई कार्यकर्ता अरुणा रॉय (2000), पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी (1994) और पत्रकार अरुण शौरी (1982) है |

7

29वें महालेखा नियंत्रक के रूप में टी.सी.ए. कल्याणी को नियुक्त किया गया है|

हाल ही में, ICAS अधिकारी टी.सी.ए. कल्याणी ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Expenditure) में 29वीं महालेखा नियंत्रक (Controller General of Accounts – CGA) के रूप में पदभार ग्रहण किया है|

8

AI-संचालित "इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025" ऐप ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने लॉन्च किया है|

केंद्रीय संचार मंत्री (Union Minister for Communications) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने "सुधार के लिए नवाचार (Innovate to Transform)" थीम के साथ एआई-संचालित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 ऐप (AI-Powered India Mobile Congress 2025 App) लॉन्च किया है| इसमें लाइव शेड्यूल, चैटबॉट, वीडियो स्निपेट्स, AR फोटो बूथ, और AI-नेविगेशन जैसे फीचर शामिल हैं| 9वां इंडिया मोबाइल कांग्रेस 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा|

9

2025 SAFF U-17 महिला चैम्पियनशिप का खिताब भारत ने जीता है|

भारत की अंडर-17 महिला टीम ने हाल ही में भूटान (Bhutan) में आयोजित SAFF अंडर-17 महिला चैंपियनशिप 2025 (SAFF Under-17 Women's Championship 2025) का खिताब जीता है| हालांकि, भारत फाइनल मैच में बांग्लादेश से 4-3 से हारा| भारत ने चैंपियनशिप के 6 मैचों में से 5 मैच जीते है और 15 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर रहा|

10

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने राफे एमफाइबर ड्रोन निर्माण इकाई का उद्घाटन नोएडा में किया है|

रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा, उत्तर प्रदेश के सेक्टर-81 में राफे एमफाइबर ड्रोन निर्माण इकाई और रक्षा उपकरण एवं इंजन परीक्षण सुविधा (Raphe mPhibr Drone Manufacturing Unit and Defence Equipment and Engine Test Facility) का उद्घाटन किया| इस सुविधा में ड्रोन निर्माण, एयरोस्पेस इंजन परीक्षण, और एक परीक्षण केंद्र शामिल है|

1

मिलमेडिकॉन-2025 का शुभारंभ संजय सेठ ने किया है|

मिलमेडिकॉन-2025: “सैन्य परिचालन परिस्थितियों में शारीरिक एवं मानसिक आघात पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (MILMEDICON-2025: International Conference on Physical and Mental Trauma in Military Settings)” का आयोजन 28 -29 अगस्त को नई दिल्ली के मनेकशॉ सेंटर में किया| इसका उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया| इसका आयोजन चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (सेना Directorate General of Medical Services (Army)) द्वारा किया गया| सम्मेलन में शारीरिक और मानसिक आघात (Trauma) संबंधी विषयों पर वैश्विक स्तर पर सहयोग और नवाचार पर चर्चा की गई| इसमें 15 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग शामिल हुए|

2

ALLY प्रणाली का उपयोग करके भारत में पहली रोबोटिक मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) सर्जरी आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, दिल्ली में सफलतापूर्वक की गई है|

आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (Army Hospital Research and Referral (AHRR), Delhi), दिल्ली, अत्याधुनिक ALLY अनुकूली मोतियाबिंद उपचार प्रणाली (ALLY Adaptive Cataract Treatment System) का उपयोग करके रोबोटिक कस्टम लेज़र मोतियाबिंद सर्जरी (Robotic Custom Laser Cataract Surgery) करने वाला भारत का पहला और दक्षिण एशिया (South Asia) का दूसरा सरकारी संस्थान बन गया है| AHRR के नेत्र रोग विभाग ने अपनी पहली फेम्टो-सेकंड लेज़र असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी (Femto-second Laser Assisted Cataract Surgery (FLACS) सफलतापूर्वक की| यह प्रक्रिया ब्रिगेडियर एसके मिश्रा ने एक 61 वर्षीय मरीज़ पर की|

3

राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में महिला एकल स्पर्धा खिताब अनाहत सिंह ने जीता है|

हाल ही में अनाहत सिंह ने आकांक्षा सालुंखे को हराकर 81वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (81st National Squash Championship 2025) में महिला एकल स्पर्धा खिताब (women's singles title) जीता है. यह उनका लगातार तीसरा राष्ट्रीय महिला एकल खिताब है| पुरुष एकल स्पर्धा खिताब (Men's Singles Title): वेलावन सेंथिलकुमार| 81वीं राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 23-28 अगस्त, 2025 तक नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की गयी|

4

हरियाणा सरकार ने 'दीनदयाल लाडो लक्स्मी योजना' शुरू करने की घोषणा की है|

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यवासिनी महिलाओं को ₹2,100 मासिक आर्थिक सहायता (monthly assistance) देने वाली “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Laxmi Yojana)” शुरू करने की घोषणा की है| यह योजना 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुरू की जाएगी| इस योजना के तहत, सभी पात्र महिलाओं (23 वर्ष और उससे अधिक आयु की सभी महिलाएं -विवाहित और अविवाहित) को 2,100 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जायेगी|

5

शिक्षण एवं सहायता केंद्र पहल "आरंभ" का शुभारंभ दिल्ली छावनी बोर्ड ने किया है|

रक्षा मंत्रालय के अधीन दिल्ली छावनी बोर्ड (Delhi Cantonment Board) ने हाल ही में “आरंभ” नामक शिक्षण एवं सहायता केंद्र पहल (Learning and Support Centre initiative 'Aarambh') की शुरुआत की है, जिसेदिल्ली छावनी स्थित सिल्वर ओक स्कूल में लॉन्च किया गया है| उद्देश्य (Objective): छावनी क्षेत्र में कार्यरत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान करना |

6

चर्चित "3I/ATLAS" धूमकेतु है|

हाल ही में हमारे सौर मंडल में 3I/ATLAS नामक अंतरतारकीय धूमकेतु (interstellar comet) बाहर से आया है. यह अब तक खोजा गया केवल तीसरा धूमकेतु है| इस का नाम 3I/ATLAS रखा गया है, जहाँ 3I का अर्थ "तीसरा अंतरतारकीय" है, और इसे C/2025 N1 (ATLAS) नाम दिया गया है| इसकी खोज 1 जुलाई 2025 को चिली के रियो हर्टाडो (Rio Hurtado, Chile) में नासा द्वारा वित्तपोषित (NASA-funded) एटलस (क्षुद्रग्रह स्थलीय-प्रभाव अंतिम चेतावनी प्रणाली  ATLAS (Asteroid Terrestrial-impact Last Alert System) सर्वेक्षण दूरबीन ने की|

7

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2025 में दूसरा स्थान हासिल किया है|

नीरज चोपड़ा ने स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख (Zurich, Switzerland) में आयोजित डायमंड लीग (Diamond League) 2025 में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा (men's javelin throw event) में 85.01 मीटर थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है|जर्मनी के जूलियन वेबर (Germany’s Julian Weber) ने 91.51 मीटर थ्रो के साथ पहला और त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट (Keshorn Walcott of Trinidad and Tobago) ने 84.95 मीटर के साथ  तीसरा स्थान हासिल किया है|

8

भारत की पहली एंड-टू-एंड OSAT पायलट लाइन सुविधा का शुभारंभ गुजरात में किया गया है|

हाल ही में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (Union Minister of Electronics and Information Technology) अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के साणंद में सीजी पावर की भारत की पहली एंड-टू-एंड सेमीकंडक्टर OSAT पायलट लाइन (end-to-end semiconductor OSAT pilot line facility) सुविधा का उद्घाटन किया है| गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमी सुविधा भारत के पहले पूर्ण-स्तरीय आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (outsourced semiconductor assembly and test (OSAT) संयंत्रों में से एक है| यह चिप असेंबली, पैकेजिंग, परीक्षण और परीक्षण-पश्चात सेवाओं के लिए संपूर्ण समाधान प्रदान करता है|

9

पहला विश्व झील दिवस 27 अगस्त को मनाया गया है|

हाल ही में पहला विश्व झील दिवस (World Lake Day), 27 अगस्त 2025 को  मनाया गया है| विश्व झील दिवस 2025 की थीम: “झीलें: हमारे ग्रह की जीवनरेखा (Lakes: the lifeblood of our planet)”| दिसंबर 2024 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) ने झील पारिस्थितिकी तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 27 अगस्त को विश्व झील दिवस के रूप में घोषित किया था| प्राकृतिक और कृत्रिम झीलों (Natural and artificial lakes) में ग्रह की सतह पर मौजूद सभी तरल मीठे पानी का 90% से अधिक हिस्सा मौजूद है|

10

“Dosti” (दोस्ती) नामक संयुक्त पहल की घोषणा दिल्ली-ओस्लो के बीच हुई है|

दिल्ली और ओस्लो (नॉर्वे Oslo (Norway) ने मिलकर शहरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (urban electric mobility) और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए- दिल्ली-ओस्लो स्मार्ट ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव (दोस्ती  Delhi-Oslo Smart Transport Initiative (DOSTI) नामक संयुक्त पहल की घोषणा की है| यह घोषणा तीसरे भारत स्वच्छ परिवहन शिखर सम्मेलन (India Clean Transport Summit) 2025 के दौरान की गई|

Exit mobile version