October 2025 Current Affairs

Current Affairs Today (08 October 2025)

 

  1. हाल ही में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान कितना प्रतिशत किया है? 6.5%
  2. हाल ही में जूडो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनी है? लिनथोई चनम्बम
  3. हाल ही में दिवंगत क्रिकेटर बर्नार्ड जूलियन का संबंध किस क्रिकेट टीम से था? वेस्टइंडीज़
  4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘श्रद्धांजलि’ योजना शुरू की है? असम
  5. हाल ही में वर्ष 2022-23 के लिए ‘माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार’ किसने प्रदान किए हैं? द्रौपदी मुर्मू
  6. हाल ही में किस भारतीय बल ने एआई और जीआईएस-आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली (डीएसएस) कमांड सेंटर लॉन्च किया है? सीमा सुरक्षा बल
  7. हाल ही में किसकी पुस्तक “विंग्स ऑफ वैलोर” का विमोचन किया गया है? स्वप्निल पांडे
  8. हाल ही में मेरा होउ चोंगबाउत्सव 2025 कहाँ मनाया गया है? मणिपुर
  9. हाल ही में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) का छठा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? मुंबई
  10. हाल ही में मदरसा बोर्ड को भंग कर अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को राज्य की व्यापक शिक्षा प्रणाली में पूरी तरह से एकीकृत करने वाला पहला राज्य कौन सा बनेगा? उत्तराखंड

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (07 October 2025)

 

  1. हाल ही में तूफ़ान एमीका नामकरण किसने किया है? यूनाइटेड किंगडम
  2. हाल ही में विमोचित पुस्तक ‘दे विल शूट यू, मैडम’ किसका संस्मरण है? हरिंदर बावेजा
  3. हाल ही में आयात-निर्यात लेनदेन के लिए ‘ई-बॉन्ड’ प्रणाली शुरू करने वाला 16वाँ राज्य कौन सा बना है? महाराष्ट्र
  4. हाल ही में भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कुल कितने पदक जीते हैं? 22
  5. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का उद्घाटन कहाँ किया गया है? चांगलांग
  6. हाल ही में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस राज्य के पहले नमो जैव विविधता पार्कका उद्घाटन किया है? राजस्थान
  7. हाल ही में टाइफून मैटमो कहाँ आया है? प्रशांत महासागर
  8. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है? फ्रांस
  9. हाल ही में दिल्ली का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया है? राजीव वर्मा
  10. हाल ही में देश के पहले सहकारी मल्टी-फीड कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट का उद्घाटन कहाँ किया गया है? महाराष्ट्र

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (06 October 2025)

 

  1. हाल ही में नाइलिट डिजिटल विश्वविद्यालय प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किसने किया है? अश्विनी वैष्णव
  2. हाल ही में 11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया है? दुबई 
  3. हाल ही में निषाद कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक 
  4. हाल ही में साने ताकाइची किस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी? दक्षिण कोरिया 
  5. हाल ही में चक्रवाती तूफ़ान “शक्ति” कहाँ आया है? अरब सागर 
  6. हाल ही में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान किसने लॉन्च किया है? निर्मला सीतारमण 
  7. हाल ही में कोंकण अभ्यास 2025 का आयोजन भारत और किस देश के बीच किया जा रहा है? यूनाइटेड किंगडम 
  8. हाल ही में ‘म्हाजे घर योजनाका शुभारंभ कहाँ किया गया है? गोवा 
  9. हाल ही में जारी एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है? मुकेश अंबानी 
  10. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल “नैटपोलरेक्स” अभ्यास के 10वें संस्करण का आयोजन कहाँ कर रहा है? चेन्नई

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

 

 

Current Affairs Today (04 October 2025)

 

  1.   हाल ही में किस कंपनी ने भारतीय वायु सेना को इंटरमीडियेट जेट ट्रेनर (आईजेटी) यशस स्टेज-II विमान पट्टे पर देने के लिए सहमति दी है? हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
  2.   हाल ही में ‘कोल्ड स्टार्ट’ नामक अभ्यास कहाँ आयोजित किया जाएगा? मध्य प्रदेश
  3.   हाल ही में भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? IIT रोपड़
  4.   हाल ही में विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2025 कब मनाया गया है? 26 सितंबर
  5.   हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 कब मनाया गया है? 1 अक्टूबर
  6.   हाल ही में विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 कहाँ आयोजित किया गया है? कुआलालंपुर
  7.   हाल ही में 2025 में सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ISSA पुरस्कार से किस देश को सम्मानित किया गया है? भारत
  8.   हाल ही में दिवंगत जी.जी. पारिख कौन थे? स्वतंत्रता सेनानी
  9.   हाल ही में भूपेंद्र यादव ने ‘नमो वन’ की आधारशिला कहाँ रखी है? मानेसर
  10.   हाल ही में आईएनएस सतलुज किस देश में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन के लिए गया है? मॉरीशस

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

Current Affairs Today (03 October 2025)

 

  1. हाल ही में रोहन बोपन्ना और ताकेरु युज़ुकी ने जापान ओपन 2025 में पुरुष युगल स्पर्धा में कौन सा स्थान हासिल किया है? दूसरा
  2. हाल ही में 62वीं राष्ट्रीय पुरुष शतरंज चैंपियनशिप किसने जीती है? पी. इनियान
  3. हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) का शुभारंभ किसने किया है? निर्मला सीतारमण
  4. हाल ही में किस कंपनी ने भारत का पहला एआई-सक्षम फास्ट अटैक क्राफ्ट (FAC) सिम्युलेटर लॉन्च किया है? ज़ेन टेक्नोलॉजीज़
  5. हाल ही में पहला भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) कप 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? चेन्नई
  6. हाल ही में रबी-ट्रैक रिवर ऐपकहाँ शुरू किया गया है? पुडुचेरी
  7. हाल ही में किस राज्य का बालोद ज़िला भारत का पहला बाल विवाह मुक्त ज़िला घोषित किया गया है? छत्तीसगढ़
  8. हाल ही में 500 अरब डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति कौन बने हैं? एलन मस्क
  9. हाल ही में दिवंगत पंडित छन्नूलाल मिश्र कौन थे? शास्त्रीय गायक
  10. हाल ही में 2025 आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है? 128वाँ

 

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel 

 

 

 

 

 

1

विश्व पर्यावास दिवस 2025 6 अक्टूबर को मनाया गया है|

2025 विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) 6 अक्टूबर, 2025 को मनाया गया है| विश्व पर्यावास दिवस 2025 की थीम: "शहरी संकट प्रतिक्रिया (Urban Crisis Response)"| यह दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को मानव बस्तियों की स्थिति और पर्याप्त आश्रय के मूल अधिकार पर चिंतन करने के लिए मनाया जाता है| यह समारोह केन्या के नैरोबी स्थित यूएन-हैबिटैट मुख्यालय में आयोजित किया गया| 2025 यूएन-हैबिटैट स्क्रॉल ऑफ ऑनर पुरस्कार ( 2025 UN-Habitat Scroll of Honour Awards) के विजेता: इज़राइल स्मार्ट, जोस प्लैटो, नाइजीरिया, पब्लिक वर्क्स स्टूडियो, बेरूत, लेबनान, जस्ट अ चेंज, लिस्बन, पुर्तगाल , क्लारा मरीना ब्रुगाडा मोलिना, मेक्सिको सिटी, मेक्सिको, कोरिया गणराज्य के गैंगवॉन स्टेट (IUTC) को एक विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया|

2

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस 2025 6 अक्टूबर को मनाया गया है|

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस (World Cerebral Palsy Day) हर साल 6 अक्टूबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "अद्वितीय और संयुक्त (Unique and United)"| उद्देश्य: सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) से प्रभावित लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके सामाजिक व शैक्षिक अधिकारों को समर्थन देना| सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) विकारों का एक समूह है जो गति और समन्वय को प्रभावित करता है. यह जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जीवन के शुरुआती वर्षों में मस्तिष्क को होने वाली क्षति के कारण होता है| यह दिवस सेरेब्रल पाल्सी एलायंस (ऑस्ट्रेलिया) और यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी (अमेरिका) (Cerebral Palsy Alliance (Australia) and United Cerebral Palsy (USA)) द्वारा 2012 में स्थापित किया गया|

3

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 6.5% प्रतिशत किया है|

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank ADB) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 7% से घटाकर 6.5% किया है| जिसका मुख्य कारण अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए नए (50%) टैरिफ हैं| 2026-27 के लिए भी पूर्वानुमान को पहले के 6.8% के अनुमान से घटाकर 6.5% कर दिया गया है|

4

जूडो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय लिनथोई चनम्बम बनी है|

भारतीय जूडोका लिनथोई चनम्बम ने विश्व जूनियर जूडो चैंपियनशिप 2025 (World Junior Judo Championships - 2025) में नीदरलैंड की जोनी गीलीन (Netherland’s Joni Geilen) को हराकर महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग (women’s 63 kilogram category) में कांस्य पदक जीता| यह इस चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक है| विश्व जूनियर जूडो चैंपियनशिप - 2025 का आयोजन 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक लीमा, पेरू (Lima, Peru) में किया गया|

5

दिवंगत क्रिकेटर बर्नार्ड जूलियन का संबंध वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम से था|

975 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे वेस्टइंडीज़ (West Indies) के पूर्व ऑलराउंडर बर्नार्ड जूलियन (Bernard Julien) का 75 वर्ष की आयु में उत्तरी त्रिनिदाद में निधन हो गया है| उन्होनें वेस्टइंडीज़ के लिए 24 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 866 रन बनाए और  50 विकेट लिए और वनडे में 18 विकेट लिए|

6

असम राज्य सरकार ने ‘श्रद्धांजलि’ योजना शुरू की है|

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘श्रद्धांजलि’ नामक योजना (Shraddhanjali Scheme) की शुरुआत की है| उद्देश्य (Objective): राज्य के बाहर निधन हो जाने वाले असम के मूल निवासी लोगों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके परिवार तक लाने में सहायता करना| यह "आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों या जो अपनी व्यवस्था स्वयं करने में सक्षम हैं" पर लागू नहीं होगी| इसे राज्य के गृह एवं राजनीतिक विभाग द्वारा असम पुलिस के समन्वय से क्रियान्वित किया जाएगा|

7

वर्ष 2022-23 के लिए ‘माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) पुरस्कार’ द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किए हैं|

वर्ष 2022-23 के माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (MY Bharat-National Service Scheme (NSS) Awards) पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किए गए हैं| वर्ष 2022-23 के लिए 10 NSS इकाइयों (NSS Unit) और उनके 10 कार्यक्रम अधिकारियों को प्रदान किया गया. जिसमें प्रत्येक NSS इकाई को ₹2,00,000 और ट्रॉफी, और प्रत्येक कार्यक्रम अधिकारी को ₹1,50,000 एक प्रमाण पत्र और एक रजत पदक दिए गए| 30 NSS स्वयंसेवकों (NSS Volunteers) को माई भारत-एनएसएस पुरस्कार प्रदान किए गए, जिसमें प्रत्येक स्वयंसेवक को ₹1,00,000, एक प्रमाण पत्र और एक रजत पदक दिए गये| यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़े विश्वविद्यालयों, संस्थानों, और स्वयंसेवकों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, और सामुदायिक विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है|

8

सीमा सुरक्षा बल ने एआई और जीआईएस-आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली (डीएसएस) कमांड सेंटर लॉन्च किया है|

सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force BSF) ने हाल ही में एआई और जीआईएस-आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली (Decision Support System – DSS) कमांड सेंटर लॉन्च किया है| बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने एजेंसी के मुख्यालय में DSS का आधिकारिक उद्घाटन किया| यह कमांड सेंटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जियोग्राफ़िक इंफॉर्मेशन सिस्टम (Geographic Information System (GIS)) का उपयोग करके सीमा सुरक्षा संचालन को अधिक प्रभावी, तेज और डेटा-सक्षम बनाने में मदद करेगा|

9

स्वप्निल पांडे की पुस्तक "विंग्स ऑफ वैलोर" का विमोचन किया गया है|

वायु सेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने स्वप्निल पांडे की पुस्तक "विंग्स ऑफ वैलोर (Wings of Valour)" का विमोचन किया| इस पुस्तक में भारतीय वायु सेना के साहसिक अभियानों का वर्णन है और इसमें ऑपरेशन सिंदूर का विशेष विवरण भी शामिल है|

10

'मेरा होउ चोंगबा' उत्सव 2025 मणिपुर में मनाया गया है|

मणिपुर में, पहाड़ी-घाटी एकता का प्रतीक मेरा होउ चोंगबा उत्सव (Mera Hou Chongba festival) 7 अक्टूबर को मनाया गया है| मणिपुर में हर साल मीतेई कैलेंडर के मेरा महीने की 15वीं चंद्र दिवस पर मेरा होउ चोंगबा उत्सव मनाया जाता है|

1

तूफ़ान 'एमी' का नामकरण यूनाइटेड किंगडम ने किया है|

हाल ही में आए तूफ़ान ‘एमी’ (Storm Amy) ((जर्मनी में तूफ़ान डेटलेफ़ (Storm Detlef in Germany) के नाम से जाना जाता है) का नामकरण यूनाइटेड किंगडम मौसम कार्यालय (United Kingdom Met Office) द्वारा 1 अक्टूबर 2025 को किया गया है| यह इस मौसम का पहला नामित तूफ़ान है| इस तूफ़ान ने हाल ही में यूके, आयरलैंड, स्कैंडिनेविया, स्वीडन, डेनमार्क और नॉर्वे (UK, Ireland, Scandinavia, Sweden, Denmark, and Norway) को क्षतिग्रश्त्त किया है| यूके, आयरलैंड और नीदरलैंड संयुक्त रूप से तूफ़ानों के नामकरण की प्रक्रिया में भाग लेते हैं| ‘एमी’ नाम उस सूची से लिया गया था जिसे वर्ष 2025 के लिए ब्रिटिश मौसम विभाग (Met Office) ने जारी किया था| तूफानों के नामों की सूची हर साल 1 सितंबर को घोषित की जाती है और वर्णानुक्रम में चलती है| इस सीज़न में इसकी शुरुआत एमी से होती है, उसके बाद ब्रैम, फिर चंद्रा, डेव और एडी (Bram, then Chandra, Dave, and Eddie)|जब तूफानों के "मध्यम" या "उच्च" प्रभाव होने का अनुमान लगाया जाता है, तो उनका नाम यूके मौसम कार्यालय, आयरलैंड के मेट एरेन (Ireland's Met Éireann) या नीदरलैंड के केएनएमआई (Netherland's KNMI) द्वारा रखा जाता है|

2

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भारत यात्रा पर आएंगे|

हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर (Keir Starmer) 8 अक्तूबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगे| यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी| वह भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विविध पहलुओं में प्रगति का जायजा लेंगे| वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (Global Fintech Fest) के छठे संस्करण में भाग लेंगे और मुख्य भाषण देंगे|

3

विमोचित पुस्तक ‘दे विल शूट यू, मैडम’ हरिंदर बावेजा का संस्मरण है|

पत्रकार-लेखिका हरिंदर बावेजा की की आत्मकथा 'दे विल शूट यू, मैडम: माई लाइफ थ्रू कॉन्फ्लिक्ट (They Will Shoot You, Madam: My Life Through Conflict)' का विमोचन दिल्ली में किया गया| इस पुस्तक में उन्होंने संघर्ष रिपोर्टिंग और देश भर में जटिल राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने अनुभव साझा किए हैं| चार दशकों में उन्होंने भारत के सबसे बड़े संघर्षों और अपराधों पर रिपोर्टिंग की - ऑपरेशन ब्लू स्टार, कश्मीर विद्रोह और यहां तक ​​कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का साक्षात्कार भी|

4

आयात-निर्यात लेनदेन के लिए ‘ई-बॉन्ड’ प्रणाली शुरू करने वाला 16वाँ राज्य महाराष्ट्र बना है|

महाराष्ट्र आयात-निर्यात (import-export) लेनदेन के लिए पारंपरिक कागजी बॉन्ड की जगह 'ई-बॉन्ड' प्रणाली (e-bond system) शुरू करने वाला 16वाँ राज्य बन गया है| अब तक, व्यापारियों को पड़ोसी राज्यों गुजरात और कर्नाटक में पंजीकरण कराना पड़ता था, जिसके परिणामस्वरूप महाराष्ट्र को राजस्व का नुकसान होता था|

5

भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में कुल 22 पदक जीते हैं?

भारत ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (World Para Athletics Championships 2025) में 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक  सहित  कुल 22 पदक जीते हैं और पदक तालिका में 10वां स्थान हासिल किया| यह भारत का इस चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा| ब्राज़ील (Brazil) ने 15 स्वर्ण पदक, 20 रजत पदक और नौ कांस्य पदक सहित 44 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया| चीन (China)- कुल 52 पदक (13 स्वर्ण, 22 रजत और 17 कांस्य) , ईरान (Iran)- 16 पदक (9 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य)| भारत के स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची: महिलाओं की 100 मीटर T12 - सिमरन शर्मा , पुरुषों की ऊँची कूद T47 - निषाद कुमार , पुरुषों की भाला फेंक F64 - सुमित अंतिल , पुरुषों की भाला फेंक F44 - संदीप संजय सर्गर , पुरुषों की भाला फेंक F46 - रिंकू हुड्डा और पुरुषों की ऊँची कूद T63 - शैलेश कुमार|

6

2025 अल ऐन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल खिताब मालविका बनसोड़ ने जीता है|

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्रेयांशी वलीशेट्टी ने अबू धाबी (Abu Dhabi) के खलीफा बिन जायद स्टेडियम में अल ऐन मास्टर्स 2025 (Al Ain Masters 2025) में महिला एकल (Women’s Singles) के फाइनल में हमवतन तस्नीम को हराकर यह खिताब जीता है| पुरुष युगल में, हरिहरन अम्साकरुनन और अर्जुन मदाथिल रामचंद्रन की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में इंडोनेशिया के रेमंड इंद्र और निकोलस जोआक्विन को हराकर पुरुष युगल खिताब (Men’s Doubles titles) जीता है|

7

कोल इंडिया की पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित पहली केंद्रीय भंडार इकाई का उद्घाटन एसईसीएल कोरबा में किया गया है|

कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited (CIL)) की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (South Eastern Coalfields Limited (SECL) ने कोरबा स्थित अपने केंद्रीय वर्कशॉप में कंपनी की पहली पूर्णतः महिला-संचालित केंद्रीय स्टोर इकाई (fully women-operated Central Store Unit) का उद्घाटन किया है|

8

अरुणाचल प्रदेश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का उद्घाटन चांगलांग में किया गया है|

अरुणाचल प्रदेश की पहली वाणिज्यिक कोयला खदान (commercial coal mine) का उद्घाटन हाल ही में चांगलांग जिले में नामचिक-नामफुक कोयला खदान (Namchik-Namphuk coal block) का किया गया है| इसका उद्घाटन केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री (Union Minister of Coal and Mines) जी. किशन रेड्डी ने किया| नामचिक नामफुक कोयला खदान की कोयला भंडार क्षमता 1.5 करोड़ टन है| भारत कोयले का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है और दुनिया भर में पाँचवाँ सबसे बड़ा कोयला भंडार रखता है| इस खदान से राज्य को सालाना 100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है|

9

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के पहले 'नमो जैव विविधता पार्क' का उद्घाटन किया है|

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Union Minister for Environment, Forest and Climate Change) भूपेंद्र यादव ने प्रताप बांध, अलवर में राजस्थान के पहले 'नमो जैव विविधता पार्क (Namo Biodiversity Park)', इसे नमो वन (NAMO VAN) भी कहा जाता है, का उद्घाटन किया है| यह पर्यावरणीय, शैक्षणिक और मनोरंजक का कार्य करेगा| यह अलवर और उसके आसपास शहरी वनीकरण और सूक्ष्म जलवायु संतुलन को बढ़ावा देगा, पर्यावरण शिक्षा और जागरूकता के केंद्र के रूप में कार्य करेगा|

10

टाइफून मैटमो प्रशांत महासागर में आया है|

2025 प्रशांत महासागर (Pacific ocean) क्षेत्र के टाइफून सीज़न का 21वाँ नामित उष्णकटिबंधीय चक्रवात, टाइफून मैटमो (Typhoon Matmo), ने दक्षिण  चीन (southern China) को प्रभावित किया है| इसके चलते 151,000 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया गया है| लाओस ने भी चेतावनी जारी की है|

1

पहला महिला टी20 विश्व कप – दृष्टिबाधित क्रिकेट का आयोजन श्रीलंका और भारत करेगा|

श्रीलंका और भारत 11 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले पहले महिला टी20 विश्व कप - दृष्टिबाधित क्रिकेट (Women’s T20 World Cup – Cricket for the Blind) की संयुक्त मेजबानी करेंगे| टूर्नामेंट का उद्घाटन 11 नवंबर को नई दिल्ली में होगा| कोलंबो में 23 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा| इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी|

2

नाइलिट डिजिटल विश्वविद्यालय प्लेटफॉर्म का उद्घाटन अश्विनी वैष्णव ने किया है|

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री (Union Minister of Electronics and Information Technology) अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में नाइलिट (NIELIT) डिजिटल विश्वविद्यालय प्लेटफॉर्म (NIELIT Digital University (NDU) platform) का उद्घाटन किया है| उन्होंने मुजफ्फरपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा), तिरुपति (आंध्र प्रदेश), लुंगलेई (मिज़ोरम) और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केन्‍द्र शासित प्रदेश दमन में पाँच नए नाइलिट केन्‍द्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया|

3

11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन दुबई में आयोजित किया गया है|

11वां विश्व हरित अर्थव्यवस्था शिखर सम्मेलन (World Green Economy Summit WGES 2025) 1-2 अक्टूबर 2025 को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया| थीम: "प्रभाव के लिए नवाचार: हरित अर्थव्यवस्था के भविष्य को गति देना (Innovating for Impact: Accelerating the Future of the Green Economy)"| इसका आयोजन दुबई सुप्रीम काउंसिल ऑफ एनर्जी, दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वाटर अथॉरिटी (DEWA) और विश्व हरित अर्थव्यवस्था संगठन (World Green Economy Organization WGEO) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया| यह जल, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण प्रदर्शनी (Water, Energy, Technology, and Environment Exhibition (WETEX 2025) के साथ आयोजित किया जा रहा है|

4

निषाद कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स में पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है|

निषाद कुमार ने हाल ही में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 ( World Para Athletics Championships 2025) में पुरुषों की हाई जंप T47 स्पर्धा में 2.14 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और नया एशियन रिकॉर्ड बनाया है| स्वर्ण पदक: सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 100 मीटर T12 में रजत पदक: एकता भयान ने महिला क्लब थ्रो F51 में, धर्मबीर नैन ने पुरुष क्लब थ्रो F51 में , कांस्य पदक: प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर T35 दौड़ में, प्रदीप कुमार ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो F64 में, प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊँची कूद T64 में, सोमन राणा ने पुरुषों की गोला फेंक F57 में, अतुल कौशिक ने पुरुष डिस्कस थ्रो F57 में |

5

ईरानी कप 2025 विदर्भ टीम ने जीता है|

मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन विदर्भ (Vidarbha) ने नागपुर के वीसीए स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) टीम को 93 रनों से हराकर अपना तीसरा ईरानी कप (Irani Cup title) जीता है| विदर्भ अब सबसे ज़्यादा ईरानी कप खिताब जीतने वालों की सूची में चौथे स्थान पर है| रेस्ट ऑफ इंडिया (30 खिताब) , मुंबई (15) , कर्नाटक (6)| ईरानी कप भारतीय घरेलू क्रिकेट का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, जिसमें रणजी ट्रॉफी विजेता टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के बीच मुकाबला होता है|

6

साने ताकाइची दक्षिण कोरिया देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी|

साने ताकाइची (Sanae Takaichi) को जापान (Japan) की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुना गया है| वह 15 सितंबर को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी| जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची ने कृषि मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी (156 वोट) को दूसरे दौर के चुनाव में 185 वोटों के साथ हराया| अगस्त में प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के इस्तीफे के बाद नेतृत्व का चुनाव हुआ था|

7

डेम सारा मुल्लाली इंग्लैंड की पहली महिला आर्कबिशप बनी हैं|

हाल ही में डेम सारा मुल्लाली (Dame Sarah Mullally) को इंग्लैंड के कैंटरबरी चर्च (Church of Canterbury in England) में पहली महिला आर्कबिशप (Archbishop) नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान में लंदन की बिशप के रूप में कार्यरत है और ब्रिटेन के चर्च ऑफ इंग्लैंड में एक प्रमुख धार्मिक नेता हैं. वह जनवरी 2026 में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगी| वह जस्टिन वेल्बी (Justin Welby) का स्थान लेंगी, जिन्होनें बाल शोषण के आरोप में इस्तीफा दे दिया था|

8

चक्रवाती तूफ़ान "शक्ति" अरब सागर में आया है|

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department IMD) के अनुसार, हाल ही में चक्रवाती तूफ़ान “शक्ति” (Cyclonic Storm Shakhti) का गठन पूर्वोत्तर अरब सागर (northeast Arabian Sea) में हुआ है| यह तूफ़ान भारत के पश्चिमी तट — विशेष रूप से गुजरात और महाराष्ट्र — के पास के समुद्री क्षेत्रों को प्रभावित करेगा|  यह तूफ़ान मध्यम से तेज़ श्रेणी का है|  इस का केंद्र गुजरात के द्वारका से लगभग 340 किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित है| यह मानसून के बाद के मौसम का पहला बड़ा अरब सागर तूफान है| उत्तरी हिंद महासागर में आने वाले चक्रवातों का नामकरण आईएमडी द्वारा 13 देशों द्वारा तैयार की गई सूची के आधार पर क्रमवार किया जाता है| शक्ति (h के साथ) नाम श्रीलंका (Sri Lanka) द्वारा प्रस्तावित किया गया था. इसका उपयोग केवल तभी किया जाएगा जब चक्रवाती तूफान की तीव्रता (34 समुद्री मील/62 किमी प्रति घंटा) तक पहुँच जाए| हाल के वर्षों के अरब सागर तूफान: तौकते (Tauktae) (2021) और बिपरजॉय (Biparjoy) (2023)|

9

"आपकी पूंजी, आपका अधिकार" अभियान निर्मला सीतारमण ने लॉन्च किया है|

केंद्रीय वित्त मंत्री (Union Finance Minister) निर्मला सीतारमण ने गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रव्यापी वित्तीय जागरूकता अभियान "आपकी पुंजी, आपका अधिकार" (nationwide financial awareness campaign "Aapki Punji, Aapka Adhikar") का शुभारंभ किया है| यह अभियान अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा| इस अभियान के मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में "3ए" - जागरूकता, पहुंच और कार्रवाई (awareness, access, and action)- के महत्व पर बल दिया|  यह अभियान लावारिस जमाराशियों की उनके वैध दावेदारों को उचित वापसी सुनिश्चित करेगा| यह अभियान वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services (DFS) द्वारा समन्वित है|

10

कोंकण अभ्यास 2025 का आयोजन भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच किया जा रहा है|

भारतीय नौसेना और यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी (United Kingdom’s Royal Navy) का द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण (Exercise Konkan)- 2025 का आयोजन भारत के पश्चिमी तट- पश्चिमी हिंद महासागर (Western Indian Ocean) में  5 से 12 अक्टूबर 2025 तक दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है| इसमें भारतीय कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का नेतृत्व आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) कर रहा है| एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स (HMS Prince of Wales aircraft carrier) के नेतृत्व में यूके कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (UK’s Carrier Strike Group (CSG 25) और नॉर्वे और जापान के विमानों ने भी इस वर्ष के अभ्यास में भागीदारी ले रहे है| यह अभ्यास 2004 से द्विवार्षिक होता आ रहा है, तथा इतिहास में यह पहली बार है कि ब्रिटिश और भारतीय कैरियर स्ट्राइक ग्रुप एक साथ समुद्री अभ्यास करेंगे|

1

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय वायु सेना को इंटरमीडियेट जेट ट्रेनर (आईजेटी) यशस स्टेज-II विमान पट्टे पर देने के लिए सहमति दी है|

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) को 12 इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर (आईजेटी) यशस स्टेज-II विमान (Intermediate Jet Trainer (IJT) Yashas Stage-II aircraft) पट्टे पर देने पर सहमति व्यक्त की है| उद्देश्य: IAF के स्टेज-II पायलट प्रशिक्षण  आवश्यकताओं के व्यापक मूल्यांकन के लिए | यह HAL के HJT-36 Sitara कार्यक्रम का उन्नत संस्करण है|

2

‘कोल्ड स्टार्ट’ नामक अभ्यास मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा|

'कोल्ड स्टार्ट' नामक अभ्यास (Cold Start exercise) 6 से 10 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा| यह अभ्यास भारत के तीनों सेनाओं—थलसेना, नौसेना और वायुसेना—के बीच ड्रोन और काउंटर-ड्रोन् प्रणालियों (drones and counter-drone systems) की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए है|

3

भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास के लिए IIT रोपड़ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) और पंजाब स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रोपड़ (IIT Ropar) ने सहयोगात्मक विकास परियोजनाओं (collaborative developmental projects) के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं| उद्देश्य (Objective): भारत की वायु शक्ति की निरंतरता और संचालन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना| इस साझेदारी का उद्देश्य 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशीकरण के प्रयासों को बढ़ावा देना है|

4

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2025 26 सितंबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय स्वास्थ्य महासंघ (International Federation of Environmental Health IFEH) द्वारा विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस (World Environmental Health Day) प्रत्येक वर्ष 26 सितंबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "स्वच्छ वायु, स्वस्थ लोग (Clean Air, Healthy People)"| उद्देश्य (Objective):  विश्व में पर्यावरण स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में, और लोगों और पर्यावरण के बीच स्वास्थ्य संबंध के बारे में जागरूकता बढ़ाना|

5

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2025 1 अक्टूबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day of Older Persons) हर साल 1 अक्टूबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: “स्थानीय और वैश्विक कार्रवाई को आगे बढ़ाने वाले वृद्धजन: हमारी आकांक्षाएं, हमारा कल्याण और हमारे अधिकार (Older Persons Driving Local and Global Action: Our Aspirations, Our Well-Being, and Our Rights)”| मुख्य कार्यक्रम न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया गया तथा अर्जेंटीना के स्थायी मिशन (Permanent Mission of Argentina) द्वारा सह-प्रायोजित किया गया| उद्देश्य (Objective): वृद्ध व्यक्तियों के योगदान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी गरिमा को बढ़ावा देना|

6

विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 कुआलालंपुर में आयोजित किया गया है|

विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 (World Social Security Forum (WSSF) 2025) का आयोजन 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुआलालंपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia) में किया गया| थीम: "परिवर्तनशील विश्व के लिए सामाजिक सुरक्षा को आकार देना (Shaping Social Security for a World in Transition)"| इस वैश्विक कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (International Social Security Association (ISSA)) द्वारा किया गया|

7

2025 में सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ISSA पुरस्कार से भारत देश को सम्मानित किया गया है|

हाल ही में कुआलालंपुर, मलेशिया (Kuala Lumpur, Malaysia) में आयोजित विश्व सामाजिक सुरक्षा फोरम 2025 (World Social Security Forum (WSSF) 2025) के दौरान, भारत को सामाजिक सुरक्षा के विस्तार के लिए किए गए अभूतपूर्व प्रयासों के लिए 2025 में सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (ISSA) पुरस्कार (International Social Security Association Award for Outstanding Achievements in Social Security 2025) से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री (Union Minister of Labour & Employment and Youth Affairs & Sports) डॉ. मनसुख मंडाविया ने लिया| ISSA महासभा में भारत की हिस्सेदारी भी बढ़कर 30 सीटों तक पहुंच गई है, जो किसी भी देश के लिए सबसे अधिक वोट शेयर है|

8

दिवंगत जी.जी. पारिख स्वतंत्रता सेनानी थे|

वयोवृद्ध गांधीवादी, समाजवादी और स्वतंत्रता सेनानी (Gandhian, socialist and freedom fighter) जी.जी. पारिख का 101 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है| अवह अपने जीवनकाल में दो बार जेल गए, पहली बार 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान और बाद में आपातकाल के दौरान| 1947 में, जिस वर्ष भारत को स्वतंत्रता मिली, उन्होंने छात्र कांग्रेस की बॉम्बे इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया| वह यूसुफ मेहरअली सेंटर (Yusuf Meherally Centre) के संस्थापक है|

9

भूपेंद्र यादव ने 'नमो वन' की आधारशिला मानेसर में रखी है|

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Union Minister for Environment, Forest and Climate Change) भूपेंद्र यादव ने हाल ही में हरियाणा के मानेसर में 'नमो वन' (‘Namo Van’) की आधारशिला रखी है| यह 2 से 8 अक्टूबर, 2025 तक मनाये जा रहे वन्यजीव सप्ताह (Wildlife Week 2025) समारोह के अंतर्गत किया गया| वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता के प्रसार के लिए हर वर्ष 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है|

10

आईएनएस सतलुज मॉरीशस देश में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन के लिए गया है|

भारतीय नौसेना का विशेष हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत आईएनएस सतलुज (INS Sutlej- hydrographic survey vessel of the Indian Navy) 29 सितंबर को मॉरीशस (Mauritius) में 18वें संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण मिशन (18th Joint Hydrographic Survey) के लिए गया है| यह मिशन लगभग 35,000 वर्ग समुद्री मील के विस्तृत क्षेत्र को कवर करेगा| यह हाइड्रोग्राफी पर 14वीं संयुक्त समिति की बैठक के दौरान हस्ताक्षरित हाइड्रोग्राफी पर दीर्घकालिक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत संचालित किया जा रहा है|

1

रोहन बोपन्ना और ताकेरु युज़ुकी ने जापान ओपन 2025 में पुरुष युगल स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया है|

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जापानी साथी ताकेरु युज़ुकी (Takeru Yuzuki) ने जापान ओपन 2025 (Japan Open 2025) में पुरुष युगल स्पर्धा (men's doubles event) में रजत पदक (दूसरा स्थान) हासिल किया| पहला स्थान: ह्यूगो निस और एडौर्ड रोजर-वेसलिन (Hugo Nys and Edouard Roger-Vasselin)| इसी के साथ रोहन बोपन्ना ओपन एरा में 45 साल और 6 महीने की उम्र में एटीपी टूर युगल फाइनलिस्ट (ATP Tour doubles finalist) बनने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी (second-oldest player in the Open Era) बन गए है| पहले खिलाडी जॉन मैकेनरो (John McEnroe) हैं, जिन्होंने 47 साल की उम्र में 2006 का सैन जोस खिताब (जोनास ब्योर्कमैन के साथ) जीता था|

2

भारत ने 2025 ISSF जूनियर विश्व कप नई दिल्ली में पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है?

भारत ने नई दिल्ली में आयोजित 2025 ISSF जूनियर विश्व कप ( ISSF Junior World Cup 2025 New Delhi) में कुल 26 पदक (8 स्वर्ण, 10 रजत और 8 कांस्य पदक) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है| जूनियर महिला 25 मीटर पिस्तौल: तेजस्वनी सिंह- रजत पदक| मुकेश नेलावल्ली ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा (men’s 25 meters pistol event) में स्वर्ण पदक और साहिल चौधरी ने कांस्य पदक जीता| ईशा अनिल टकसाले और हिमांशु ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम (10m air rifle mixed team) स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता|  विनय प्रताप चंद्रावत ने पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा (men’s trap) में कांस्य पदक जीता|

3

62वीं राष्ट्रीय पुरुष शतरंज चैंपियनशिप पी. इनियान ने जीती है|

तमिलनाडु के ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित 62वीं  राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप (62nd national Chess Championship) जीती है. उन्होनें 6 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती| दूसरा स्थान: केरल के  ग्रैंड मास्टर एच. गौतम कृष्ण (5 लाख रुपये)| तीसरा स्थान: पीएसपीबी के ग्रैंड मास्टर शशिकिरण कृष्णन (4 लाख रुपये)| चौथा स्थान: रेलवे के ग्रैंड मास्टर अरोण्यक घोष | पांचवां स्थान: रेलवे के ग्रैंड मास्टर अभिजीत गुप्ता|

4

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2025 30 सितंबर को मनाया गया है|

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) हर वर्ष 30 सितंबर को मनाया जाता है| वर्ष 2025 की थीम: "सभी के लिए भाषा प्रौद्योगिकियाँ (Language Technologies for All)"| यह दिन बाइबिल अनुवादक सेंट जेरोम (St. Jerome- Bible translator) की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है, जिन्हें अनुवादकों का संरक्षक संत (patron saint of translators) माना जाता है| उद्देश्य (Objective): विश्वभर के अनुवादकों और भाषा विशेषज्ञों के योगदान को सम्मान देना| 2017 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने राष्ट्रों को जोड़ने और शांति, समझ और विकास को बढ़ावा देने में भाषा विशेषज्ञों की भूमिका पर एक प्रस्ताव पारित किया और 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस घोषित किया|

5

वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT) का शुभारंभ निर्मला सीतारमण ने किया है|

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री (Union Minister of Finance and Corporate Affairs) निर्मला सीतारमण ने 24 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (Goods and Services Tax Appellate Tribunal (GSTAT) का औपचारिक शुभारंभ किया है| यह देश में अप्रत्यक्ष कर विवाद समाधान (indirect tax dispute resolution) के लिए संस्थागत ढाँचे को मज़बूत करता है| इस अवसर पर, एक ई-कोर्ट पोर्टल (e-Courts Portal) भी लॉन्च किया गया, जिससे करदाताओं को ऑनलाइन अपील दायर करना, ट्रैक करना और वर्चुअल सुनवाई में भाग लेना संभव होगा|

6

ज़ेन टेक्नोलॉजीज़ कंपनी ने भारत का पहला एआई-सक्षम फास्ट अटैक क्राफ्ट (FAC) सिम्युलेटर लॉन्च किया है|

हैदराबाद स्थित ज़ेन टेक्नोलॉजीज़ (Zen Technologies) ने नौसेना प्रशिक्षण के लिए भारत का पहला एआई-सक्षम फास्ट अटैक क्राफ्ट (FAC) सिम्युलेटर (AI-enabled Fast Attack Craft (FAC) simulator) लॉन्च किया है| इस प्रणाली को इसकी सहायक कंपनी, एप्लाइड रिसर्च इंटरनेशनल (Applied Research International (ARI) Simulation) सिमुलेशन द्वारा विकसित किया गया है| यह सिम्युलेटर नौसेना प्रशिक्षण में शिप हैंडलिंग, नेविगेशन और युद्ध कौशलों का यथार्थ अनुभव देता है| विशेषता के तौर पर इसमें एक एआई-सक्षम प्रशिक्षक ऑपरेटर स्टेशन (AI-Enabled Instructor Operator Station) है, जो प्रशिक्षण को व्यक्तिगत बना सकती है और प्रदर्शन विश्लेषण कर सकती है|

7

पहला भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) कप 2025 चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है|

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (Boxing Federation of India (BFI) 1 से 7 अक्टूबर तक BFI कप 2025 (BFI Cup 2025) चेन्नई में वेलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) में आयोजित कर रहा है| यह प्रतियोगिता पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए 10 श्रेणियों में आयोजित की जा रही है| इससे स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं को विशिष्ट राष्ट्रीय शिविर में प्रवेश मिलेगा|

8

पर्यावरण संरक्षण के लिए 31वें डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से सहज समृद्ध और वीरप्पन को सम्मानित किया गया है|

रोटरी क्लब ऑफ मद्रास ईस्ट (Rotary Club of Madras East (RCME) द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए 31वें डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार (Dr. M.S. Swaminathan Award for Environmental Conservation) से 2 को सम्मनित किया गया है| मैसूर के सहज समृद्ध संगठन (Sahaj Samriddhi Sangathan)- भारत की पारंपरिक कृषि पद्धतियों को संरक्षित करने और देशी फसल किस्मों की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन| कलैग्नार नगर गाँव के इरुलर मछुआरे 60 वर्षीय वीरप्पन (Veerappan)- पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए| यह पुरस्कार उन व्यक्तियों या संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और सतत विकास की दिशा में सराहनीय कार्य किए हों|

9

'रबी-ट्रैक रिवर ऐप' पुडुचेरी में शुरू किया गया है|

'रबी-ट्रैक रिवर ऐप (Rabi-Track RIVER App)' को हाल ही में राजीव गांधी पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (रिवर Rajiv Gandhi Institute of Veterinary Education and Research (RIVER) ने विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पुडुचेरी में लांच किया है| उद्देश्य: रेबीज निगरानी और रिपोर्टिंग को मज़बूत करना | इसे रिवर ने अटल इनक्यूबेशन सेंटर, पुडुचेरी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Atal Incubation Centre, Puducherry Technological University) के सहयोग से विकसित किया है|

10

छत्तीसगढ़ का बालोद ज़िला भारत का पहला बाल विवाह मुक्त ज़िला घोषित किया गया है|

"बाल विवाह मुक्त भारत" अभियान (Child Marriage Free India national campaign) के तहत, छत्तीसगढ़ का बालोद ज़िला आधिकारिक तौर पर बाल विवाह मुक्त घोषित (child marriage-free district) होने वाला देश का पहला ज़िला बन गया है| पिछले दो वर्षों में बालोद में बाल विवाह का कोई मामला नहीं देखा गया| "बाल विवाह मुक्त भारत" अभियान राज्य में 27 अगस्त, 2024 को शुरू किया गया था|

Exit mobile version