July 2025 Current Affairs

Current Affairs Today (31 July 2025)

 

  1. हाल ही में किस राज्य ने अटल मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक किया है? झारखंड
  2. हाल ही में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया है? आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2025
  3. हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का किस का रिकॉर्ड तोड़ा है? पंडित गोविंद बल्लभ पंत
  4. हाल ही में “सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्सः अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन” पुस्तक का विमोचन किसने किया है? पुष्कर सिंह धामी
  5. हाल ही में भारतीय सेना ने ‘दिव्य दृष्टि’ अभ्यास कहाँ आयोजित किया है? सिक्किम
  6. हाल ही में किस देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब पर प्रतिबंध लगाया है? ऑस्ट्रेलिया
  7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 7 अगस्त को “सतत कृषि दिवस” के रूप में घोषित किया है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में भारतीय सेना ने ड्रोनप्रहार अभ्यास कहाँ आयोजित किया है? अरुणाचल प्रदेश
  9. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में किसे नामित किया गया है? अनुराधा ठाकु
  10. हाल ही में दिवंगत मेघनाद देसाई कौन थे? अर्थशास्त्री

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (30 July 2025)

 

  1. हाल ही में 11वां मालाबार नदी महोत्सव कहाँ आयोजित किया गया? केरल
  2. हाल ही में जस्टिन एनसेंगियुम्वा को किस देश का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है? रवांडा
  3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है? बिहार
  4. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया है? गोरखपुर
  5. हाल ही में भारत का पहला पूर्ण हिंदी माध्यम MBBS कॉलेज कहाँ स्थापित किया जाएगा? जबलपुर
  6. हाल ही में ‘ज्ञान भारतम मिशन’ का शुभारंभ किसने किया है? नरेंद्र मोदी
  7. हाल ही में प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किसने किया है? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  8. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं? जो रूट
  9. हाल ही में 170 घंटे भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में किसे शामिल किया गया है? रेमोना एवेट पेरेरा
  10. हाल ही में IBSF वर्ल्ड 6-रेड स्नूकर चैंपियनशिप 2025 (पुरुष वर्ग) किसने जीती है? राइली पॉवेल

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (29 July 2025)

 

  1. हाल ही में भारतीय सेना ने “ऑपरेशन महादेव” कहाँ चलाया? श्रीनगर
  2. हाल ही में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) का 87वां स्थापना/राइजिंग डे कब मनाया गया है? 27 जुलाई
  3. हाल ही में विश्व के अरबपतियों की सूची में कौन शामिल हुए हैं? सुंदर पिचाई
  4. हाल ही में चर्चित “पैठणी साड़ियों” का संबंध किस राज्य से है? महाराष्ट्र
  5. हाल ही में FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? 12 पदक
  6. हाल ही में पोलैंड मीट में नया राष्ट्रीय डेकाथलॉन रिकॉर्ड किसने बनाया है? तेजस्विन शंकर
  7. हाल ही में ‘समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन 2025’ कहाँ आयोजित किया गया? नई दिल्ली
  8. हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने किस देश की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? यूनाइटेड किंगडम
  9. हाल ही में वेंदा कृष्णमूर्ति ने किस खेल से संन्यास की घोषणा की है? क्रिकेट
  10. हाल ही में FIDE महिला शतरंज विश्व कप 2025 का खिताब किसने जीता है? दिव्या देशमुख

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (28 July 2025)

 

  1. हाल ही में FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्रणीत कौर और कुशल दलाल ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम तीरंदाजी स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  2. हाल ही में विश्व मैंग्रोव दिवस 2025 कब मनाया गया है? 26 जुलाई
  3. हाल ही में जीपी बिड़ला मेमोरियल पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया है? डॉ. वी. नारायणन
  4. हाल ही में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की पहली महिला कुलपति कौन बनी हैं? उमा कांजीलाल
  5. हाल ही में संसद रत्न पुरस्कार 2025 से कितने सांसदों को सम्मानित किया गया है? 17
  6. हाल ही में भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक टिकट जारी किया गया है? मालदीव
  7. हाल ही में “नाहिद–2″ दूरसंचार उपग्रह को किस देश ने सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है? ईरान
  8. हाल ही में भारत ने किस देश के लिए ₹4,850 करोड़ की ऋण सुविधा की घोषणा की है? मालदीव
  9. हाल ही में मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी सर्वे में दुनिया का सबसे भरोसेमंद लोकतांत्रिक नेता किसे चुना गया है? नरेंद्र मोदी
  10. हाल ही में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी कौन बनीं हैं? अनाहत सिंह       

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (26 July 2025)

 

  1. हाल ही में जारी मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2028 तक दुनिया की कौन सी क्रम की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा? तीसरी
  2. हाल ही में TRACERS मिशन किसने लॉन्च किया है? नासा
  3. हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार के लिए किसके साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं? भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  4. हाल ही में 26वाँ कारगिल विजय दिवस कब मनाया जायेगा है? 26 जुलाई
  5. हाल ही में मानव रहित हवाई वाहन (UAV) से लॉन्च की गई प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल ULPGMV3 का सफल परीक्षण किसने किया है? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  6. हाल ही में किस देश ने फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की घोषणा की है? फ़्रांस
  7. हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने कार्बन डाइऑक्साइड को भोजन में परिवर्तित करने वाली तकनीक विकसित की है? चीन
  8. हाल ही में नरेंद्र मोदी ने किस पूर्व प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने हैं? इंदिरा गांधी
  9. हाल ही में कॉमेट (AI-पावर्ड वेब ब्राउज़र) किसने लॉन्च किया है? पर्प्लेक्सिटी एआई
  10. हाल ही में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? अजय सेठ

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (25 July 2025)

 

  1. हाल ही में ड्रैगनफ्लाई की नई प्रजाति लारियोथेमिस अब्राहमी कहाँ खोजी गयी है? केरल
  2. हाल ही में किस राज्य ने लुप्तप्राय पौधों के संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किया है? उत्तराखंड
  3. हाल ही में भारत किस देश से अंकुरित पाम ऑयल के बीजों का सबसे बड़ा आयातक बन गया है? मलेशिया
  4. हाल ही में ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका द्वारा 2025 के लिए भारत के किस बैंक को ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक’ चुना गया है? भारतीय स्टेट बैंक
  5. हाल ही में किस राज्य सरकार ने बांग्लादेशी (पूर्व पूर्वी पाकिस्तान) हिंदू शरणार्थी परिवारों को भूमि अधिकार प्रदान करने की घोषणा की है? उत्तर प्रदेश
  6. हाल ही में स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत “समुद्र प्रचेत” का लॉन्च किसने किया है? गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
  7. हाल ही में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए ₹7 करोड़ नकद पुरस्कार की घोषणा किसने की है? दिल्ली
  8. हाल ही में एशियन डेवलपमेंट बैंक ने वर्ष 202526 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर कितनी अनुमानित की है? 6.5%
  9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर महिलाओं के लिए स्टांप ड्यूटी में 1% छूट को मंजूरी दी है? उत्तर प्रदेश
  10. हाल ही में जारी 2025 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है? 77वाँ

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (24 July 2025)

 

  1. 2027 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल की मेजबानी कौन सा देश करेगा? इंग्लैंड
  2. हाल ही में विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु प्रस्ताव किसने पारित किया है? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
  3. हाल ही में विश्व मस्तिष्क दिवस 2025 कब मनाया गया है? 22 जुलाई
  4. हाल ही में मतदान की आयु 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने की घोषणा किसने की है? ब्रिटेन
  5. हाल ही में भारतइंग्लैंड महिला वनडे क्रिकेट श्रृंखला किसने जीती है? भारत
  6. हाल ही में FIDE शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी कौन सा देश करेगा? भारत
  7. हाल ही में एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक भारत का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट कहाँ स्थापित करेगी? हरियाणा
  8. हाल ही में भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी 50 किलोवाट भूतापीय विद्युत संयंत्र कहाँ स्थापित किया जाएगा? अरुणाचल प्रदेश
  9. हाल ही में गोथिया कप 2025 का खिताब किसने जीता है? भारत
  10. हाल ही में FISM वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025 में ‘सर्वश्रेष्ठ जादू रचयिता’ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला मेंटलिस्ट कौन बनी हैं? सुहानी शाह

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (23 July 2025)

 

  1. हाल ही में वर्ष 2018–2021 के लिए स्काउट्स/गाइड्स/रोवर्स/रेंजर्स पुरस्कार प्रमाणपत्र किसने प्रदान किए हैं? द्रौपदी मुर्मू
  2. हाल ही में किस पनडुब्बी-रोधी युद्ध शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) जहाज को लॉन्च किया गया है? अभय
  3. हाल ही में किस जज के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया है? न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा
  4. हाल ही में भारतीय सेना को किस देश से अपाचे हेलीकॉप्टरों का पहला बैच मिला है? संयुक्त राज्य अमेरिका
  5. हाल ही में भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिवस 2025 कब मनाया गया है? 22 जुलाई
  6. हाल ही में सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है? बिहार
  7. हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का निधन हो गया है? केरल
  8. हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति पद से किसने इस्तीफा दिया है? जगदीप धनखड़
  9. हाल ही में किस राज्य में स्थित अन्नामलाई टाइगर रिज़र्व में हॉर्नबिल संरक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा? तमिलनाडु
  10. हाल ही में इसरो किसके सहयोग से विकसित पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ‘निसार’ का प्रक्षेपण करेगा? नासा

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

Current Affairs Today (22 July 2025)

 

  1. हाल ही में भारतीय चुनाव आयोग ने किसे बिहार का स्वीप आइकॉन नियुक्त किया है? नीतू चंद्रा और क्रांति प्रकाश झा
  2. हाल ही में 57वीं इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (IChO) 2025 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया है? छठा
  3. हाल ही में कौन सा बैंक नेट ज़ीरो बैंकिंग एलायंस (NZBA) से बाहर हुआ है? HSBC बैंक
  4. हाल ही में किस ग्रह का उल्कापिंड नीलामी में बिका अब तक का सबसे मूल्यवान उल्कापिंड बना है? मंगल
  5. हाल ही में किस पेमेंट एग्रीगेटर को क्रॉस-बॉर्डर (PACB) लाइसेंस के लिए आरबीआई से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है? एक्सिमपे
  6. हाल ही में बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) का नया प्रबंध निदेशक (MD) किसे नियुक्त किया गया है? डॉ. जे. रविशंकर
  7. हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) का उद्घाटन कहाँ किया है? मुंबई
  8. हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने किस राज्य में स्थित लुंगफुन रोपुई को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है? मिज़ोरम
  9. हाल ही में महिलाओं की शतरंज विश्व कप में सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी हैं? कोनेरू हम्पी
  10. हाल ही में किस देश के कामचटका प्रायद्वीप में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है? रूस

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (21 July 2025)

 

  1. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2025 कब मनाया गया है? 20 जुलाई
  2. हाल ही में मुरली श्रीशंकर ने मीटिंग माइया सिडेड डू डेस्पोर्टो 2025 में लंबी कूद स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  3. हाल ही में खोजी गई “एलोग्राफा इफ्यूसोरेडिका” किस की प्रजाति है? लाइकेन
  4. हाल ही में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘सिम्बेक्स’ का 32वां संस्करण कहाँ आयोजित किया जाएगा? सिंगापुर
  5. हाल ही में इंडियन ओपन एथलेटिक्स 2025 में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ का खिताब किसने जीता है? किरण पहल
  6. हाल ही में ‘युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन’ 2025 का शुभारंभ कहाँ किया गया है? वाराणसी
  7. हाल ही में किस राज्य ने भूमि पंजीकरण के लिए ‘माई डी़ड NGDRS’ पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है? हिमाचल प्रदेश
  8. हाल ही में मछलीपट्टनम बंदरगाह का पुनरुद्धार किस राज्य में किया जा रहा है? आंध्र प्रदेश
  9. हाल ही में 2025 एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ किया जाएगा? महाबलीपुरम
  10. हाल ही में राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? नितिन गुप्ता

 

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (18 July 2025)

 

  1. हाल ही में टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम कहाँ खोला है? मुंबई
  2. हाल ही में SCO के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक कहाँ आयोजित की गई है? चीन
  3. हाल ही में भारतीय सेना ने वायु रक्षा प्रणाली “आकाश प्राइम” का सफल परीक्षण कहाँ किया है? लद्दाख
  4. हाल ही में केंद्र सरकार ने किसके बीच पोलावरम–बनाकचेरला लिंक परियोजना पर विवाद सुलझाने के लिए समिति बनाने की घोषणा की है? तेलंगाना और आंध्र प्रदेश
  5. हाल ही में ऑयल इंडिया लिमिटेड ने हाइड्रोकार्बन की अभूतपूर्व खोज कहाँ की है? असम
  6. हाल ही में सऊदी प्रो लीग 2025/26 का फैन्स प्लेयर ऑफ द सीज़न पुरस्कार किसने जीता है? क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  7. हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का 97वां स्थापना दिवस कब मनाया गया है? 16 जुलाई
  8. हाल ही में कर्नाटक ने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए किस संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? भारतीय विज्ञान संस्थान
  9. हाल ही में भारत ने किस देश को खसरा और रूबेला के टीके भेजे हैं? बोलीविया
  10. हाल ही में किस देश के खिलाडी आंद्रे रसेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? वेस्टइंडीज

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (16 July 2025)

 

  1. हाल ही में देश का दूसरा सबसे लंबा सिगंडूर केबल-स्टेड ब्रिज कहाँ उद्घाटित किया गया है? कर्नाटक
  2. हाल ही में किस देश का सीटीबीसी बैंक गिफ्ट सिटी में अपनी नई इकाई खोलेगा? ताइवान
  3. हाल ही में जून 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ किसे चुना गया है? हेली मैथ्यूज़
  4. हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने “स्नैक पोषण जागरूकता अभियान” पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कहाँ शुरू किया है? AIIMS, नागपुर
  5. हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक (DG) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? सोनाली मिश्रा
  6. भारत में प्रसंस्कृत आलू के उत्पादन और निर्यात में वर्तमान में कौन सा राज्य शीर्ष पर है? गुजरात
  7. हाल ही में “सहेली स्मार्ट कार्ड” योजना कहाँ शुरू की गई है? दिल्ली
  8. हाल ही में खोजी गई “ज़ोग्राफेटस मैथेवी” किसकी प्रजाति है? तितली
  9. हाल ही में किस राज्य के गाँव को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला डिजिटल नोमाड गाँव घोषित किया गया है? सिक्किम
  10. हाल ही में दुनिया का सबसे बड़ा रियलटाइम पेमेंट सिस्टम कौन सा बना है? UPI

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (15 July 2025)

 

  1. हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? डॉ. अभिजात शेठ
  2. हाल ही में लद्दाख का नया उप–राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है? कविंदर गुप्ता
  3. हाल ही में बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का दूसरा संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है? विशाखापत्तनम
  4. हाल ही में केरल में पहला स्किन बैंक कहाँ स्थापित किया जा रहा है? तिरुवनंतपुरम
  5. हाल ही में भारत ने 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 पदक तालिका में कौन सा स्थान हासिल किया है? तीसरा
  6. हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस नौसेना के साथ पासिंग अभ्यास (PASSEX) आयोजित किया है? ग्रीक नौसेना
  7. हाल ही में श्रावणी मेला 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? झारखंड
  8. हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का निधन हुआ है? नाइजीरिया
  9. हाल ही में विंबलडन 2025 पुरुष एकल खिताब किसने जीता है? जैनिक सिनर
  10. हाल ही में ‘हेमबहादुर मल्ल पुरस्कार 2080’ किसे प्रदान किया गया है? कल्याण श्रेष्ठ

 

Purchase Current Affairs Book:  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

 

Current Affairs Today (14 July 2025)

 

  1. हाल ही में 2025 के पेन पिंटर पुरस्कार किसे प्रदान किया जाएगा? लीला अबुलेला
  2. हाल ही में “अस्त्र” मिसाइल का सफल परीक्षण किसने किया है? रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
  3. हाल ही में ऑपरेशन फायर ट्रेल किसने चलाया है? राजस्व खुफिया निदेशालय
  4. हाल ही में विंबलडन 2025 में महिला एकल का खिताब किसने जीता है? इगा स्वियाटेक
  5. हाल ही में भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है? ए. रा हरिकृष्णन
  6. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक मैच खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं? हरमनप्रीत कौर
  7. हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाली भारत की 44वीं स्थल कौन सी बनी है? मराठा सैन्य परिदृश्य
  8. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है?4
  9. हाल ही में नेस्ट्स ने किसके सहयोग से “तलाश” पहल शुरू की है? यूनिसेफ इंडिया
  10. हाल ही में भारतीय हैंडबॉल संघ ने हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के प्रसारण हेतु किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं? प्रसार भारती

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (12 July 2025)

 

  1. हाल ही में मुंबई में कार्नैक ब्रिज का नाम बदलकर क्या किया गया है? सिंदूर ब्रिज
  2. हाल ही में केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित छः राज्यों के लिए कितने करोड़ रुपये की राहत राशि जारी करने की मंजूरी दी है? 1,066.80 करोड़ रुपए
  3. हाल ही में किस भारतीय को यूएस–इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) बोर्ड में शामिल किया गया है? कुमार मंगलम बिड़ला
  4. हाल ही में विमोचित पुस्तक “दस पैसे का पोस्टकार्ड” के लेखक कौन हैं? एस.एन. अहमद
  5. हाल ही में 7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की जा रही है? बेंगलुरु
  6. हाल ही में BioEmu1” नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली किसने विकसित की है? माइक्रोसॉफ्ट
  7. हाल ही में किस राज्य ने सार्वजनिक गणेशोत्सव (सार्वजनिक गणपति उत्सव) को राज्य उत्सव घोषित किया है? महाराष्ट्र
  8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘गज मित्र’ योजना को मंजूरी दी है? असम
  9. हाल ही में विश्व जनसंख्या दिवस 2025 कब मनाया गया है? 11 जुलाई
  10. हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता किसने की है? अन्नपूर्णा देवी

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (11 July 2025)

 

  1. हाल ही में चिंता रवींद्रन पुरस्कार 2025 से किसे सम्मनित किया जाएगा? सरनकुमार लिंबाले
  2. हाल ही में वैश्विक बाजार में 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप तक पहुंचने वाली पहली कंपनी कौन सी बनी है? एनवीडिया
  3. हाल ही में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता किसने की है? अमित शाह
  4. हाल ही में भारत मक्का शिखर सम्मेलन 2025 का 11वां संस्करण कहाँ आयोजित किया गया है? नई दिल्ली
  5. हाल ही में ERASR रॉकेट के उपयोगकर्ता परीक्षण कहाँ से किए गए हैं? INS कवरत्ती
  6. हाल ही में भारत समुद्री निवेश बैठक कहाँ आयोजित की गई ? लंदन
  7. हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया आईएनएस निस्तार किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया है? हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
  8. हाल ही में भारत–इंग्लैंड महिला द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ किसने जीती है? भारत
  9. UPI तकनीक अपनाने के लिए लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला विश्व का पहला देश कौन बना है? नामीबिया
  10. हाल ही में मुख्यमंत्री सेहत योजना किस राज्य सरकार ने शुरू की है? पंजाब

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (10 July 2025)

 

  1. हाल ही में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)-संचालित स्मार्ट मच्छर निगरानी प्रणाली किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है? आंध्र प्रदेश
  2. हाल ही में विमोचित पुस्तक “कन्फेशनस ऑफ़ ए शेक्सपीयर एडिक्ट” के लेखक कौन हैं? वी. एस. रवि
  3. हाल ही में 3 by 35″ पहल किसने शुरू की है? विश्व स्वास्थ्य संगठन
  4. हाल ही में जारी ICC महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ रैंकिंग में किस भारतीय खिलाड़ी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है? दीप्ति शर्मा
  5. हाल ही में 2025 कलात्मक जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप कहाँ आयोजित की जाएगी? इंडोनेशिया
  6. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया है? ब्राज़ील
  7. हाल ही में एप्पल का नया मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) किसे नियुक्त किया गया है? सबीह खान
  8. हाल ही में डॉ. मनसुख मांडविया ने अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025 का शुभारंभ कहाँ किया है? उत्तर प्रदेश
  9. हाल ही में ABC प्रो बास्केटबॉल लीग का कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है? चौथा
  10. हाल ही में राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस 2025 कब मनाया जाएगा? 10 जुलाई

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (09 July 2025)

 

  1. हाल ही में जारी नवीनतम IPL ब्रांड मूल्यांकन अध्ययन के अनुसार, IPL की सबसे मूल्यवान टीम (ब्रांड) कौन सी बनी है? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  2. हाल ही में BMW ग्रुप इंडिया का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? हरदीप सिंह बरार
  3. हाल ही में 600 मेगावाट विदर्भ पावर का अधिग्रहण किसने किया है? अडानी पावर लिमिटेड
  4. हाल ही में परिवार दत्तक ग्रहण कार्यक्रम की पहल के तहत टीबी रोगियों की जांच शामिल करने वाला पहला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कौन सा बना है? पुदुचेरी
  5. विश्व ऊर्जा 2025 की सांख्यिकीय समीक्षा के अनुसार, के अनुसार, 2024 में भारत ने जैव ईंधन उपभोक्ता की वैश्विक सूची में कौनसा स्थान प्राप्त किया है? चौथा
  6. हाल ही में बिहार सरकार ने राज्य की सभी नौकरियों में महिलाओं के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है? 35%
  7. हाल ही में किस भारतीय अस्पताल ने बिमस्टेक देशों के लिए कैंसर देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है? टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई
  8. हाल ही में “दानस” तूफान ने किस देश को प्रभावित किया है? ताइवान
  9. हाल ही में BHARAT पहल किसने शुरू की है? IISc बेंगलुरु
  10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनीं? स्मृति मंधाना

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (08 July 2025)

 

  1. हाल ही में इंडिगो के बोर्ड में गैरकार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? अमिताभ कांत
  2. हाल ही में ICC ने अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया है? संजोग गुप्ता
  3. हाल ही में विश्व जूनोसिस दिवस 2025 कब मनाया गया है? 6 जुलाई
  4. हाल ही में जेनिफर सिमंस को किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना गया है? सूरीनाम
  5. हाल ही में हरविंदर सिंह ने एशियाई पैरा-तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की रिकर्व ओपन स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है? स्वर्ण पदक
  6. हाल ही में राशन वितरण के लिए आधार-आधारित चेहरे प्रमाणीकरण चेहरा प्रमाणीकरण शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा बना है? हिमाचल प्रदेश
  7. हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना किस राज्य सरकार ने शुरू की है? राजस्थान
  8. हाल ही में राजनीतिक पार्टी “अमेरीका पार्टी” की घोषणा किसने की है? एलन मस्क
  9. ही में किस कंपनी द्वारा भारत की पहली निजी अंतरिक्ष-आधारित इंटरनेट सेवा शुरू की जाएगी? अनंत टेक्नोलॉजीज
  10. हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप कजाकिस्तान 2025 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं? 11

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

Current Affairs Today (07 July 2025)

 

  1. हाल ही में “ऑपरेशन मेड मैक्स” किसने चलाया है? नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
  2. हाल ही में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला पहला देश कौन बना है? रूस
  3. हाल ही में टेस्ट मैच में इंग्लैंड में किस भारतीय बल्लेबाज ने सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बनाया है? शुभमन गिल
  4. हाल ही में स्कूलों के लिए “स्कूलों के लिए फुटबॉल (F4S)” कार्यक्रम का शुभारंभ किसने किया है? धर्मेंद्र प्रधान
  5. हाल ही में भारत का पहला विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त अश्व रोग मुक्त कम्पार्टमेंट कहाँ स्थापित किया गया है? उत्तर प्रदेश
  6. हाल ही में F1 ऑस्ट्रियाई ग्रैंड प्रिक्स 2025 किसने जीती है? लैंडो नोरिस
  7. हाल ही में ज़ाग्रेब 2025 ग्रैंड शतरंज टूर में रैपिड इवेंट का खिताब किसने जीता है? डी गुकेश
  8. हाल ही में सेल ने अपना पहला विदेशी कार्यालय कहाँ खोला है? दुबई
  9. हाल ही में “की टू द सिटी ऑफ़ ब्यूनस आयर्स” सम्मान किसे दिया गया है? नरेंद्र मोदी
  10. हाल ही में 17वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 कहाँ आयोजित किया जा रहा है? रियो डी जेनेरियो

Purchase Current Affairs Book :  Current Affairs Magazine (Rojgar Patrika) Updated 2025

 

Current Affairs Playlist Rojgar With Ankit Youtube Channel

 

1

झारखंड ने अटल मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक किया है |

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य में संचालित सभी अटल मोहल्ला क्लीनिकों (Atal Mohalla Clinics) का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लीनिक (Mother Teresa Advanced Health Clinics) करने को मंज़ूरी दे दी है| कैबिनेट ने झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 (Jharkhand University Bill, 2025) को मंज़ूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए समान नियम स्थापित करना है| कैबिनेट ने राज्य में उच्च शिक्षा के नियमन और निगरानी (Regulation and monitoring of higher education) के लिए एक राज्य विश्वविद्यालय आयोग (State University Commission) के गठन के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी है|

2

राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2025 के तहत किया गया है |

भारत सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (National Crisis Management Committee NCMC) का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2025 की धारा 8ए (2) (Section 8A(2) of the Disaster Management Act, 2025) के अंतर्गत किया है| आपदा प्रबंधन अधिनियम (संशोधन) अधिनियम, 2025 (Disaster Management Act (Amendment) Act, 2025), जो 9 अप्रैल को लागू हुआ, ने राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति को वैधानिक दर्जा (statutory status) प्रदान किया है| NCMC राष्ट्रव्यापी प्रभाव वाली प्रमुख आपदाओं के प्रबंधन के लिए शीर्ष निकाय (apex body) के रूप में कार्य करेगा| NCMC की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव (Cabinet Secretary) करते हैं| इसके सदस्यों में केंद्रीय गृह सचिव, रक्षा सचिव, कैबिनेट सचिवालय के सचिव (समन्वय) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख शामिल हैं|

3

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा है |

जुलाई 2025 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है| उन्होनें  19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, और 29 जुलाई 2025 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में  8 वर्ष 4 महीने 10 दिन पुरे किये है| इसके लिए उन्होनें गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 8 साल और 127 दिन तक राज्य का नेतृत्व किया था|

4

“सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्सः अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन” पुस्तक का विमोचन पुष्कर सिंह धामी ने किया है |

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में "सस्टेनेबल वेलनेस ऑफ स्टूडेंट्सः अ कलेक्टिव रिस्पॉन्सिबिलिटी इन हायर एजुकेशन (Sustainable Wellness of Students: A Collective Responsibility in Higher Education)" नामक पुस्तक का विमोचन किया है| यह उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा झेली जा रही मानसिक और सामाजिक चुनौतियों को समझने और उनके समाधान की आवश्यकता को रेखांकित करती है|

5

भारतीय सेना ने ‘दिव्य दृष्टि’ अभ्यास सिक्किम में आयोजित किया है |

भारतीय सेना ने जुलाई 2025 में पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक उन्नत तकनीकी अभ्यास- ‘दिव्य दृष्टि’ (Divya Drishti-advanced technical exercise) आयोजित किया| इस अभ्यास में त्रिशक्ति कॉर्प्स (Tri Shakti Corps) की टुकड़ियों ने वास्तविक युद्ध स्थितियों के अनुकरण के माध्यम से युद्ध‑क्षेत्र की जागरूकता (battlefield awareness) और प्रतिक्रिया गति बढ़ाने हेतु ‘सेंसर-टू-शूटर’ क्षमताओं का सफल परीक्षण किया|

6

ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब पर प्रतिबंध लगाया है |

हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सूची में यूट्यूब (YouTube) को भी शामिल किया है| अल्फाबेट के स्वामित्व वाली इस साइट (Alphabet-owned site) को पहले शैक्षिक उपयोग के कारण छूट दी गई थी, लेकिन एक सर्वेक्षण में यह सामने आने के बाद कि 37% नाबालिगों को वहाँ हानिकारक सामग्री का सामना करना पड़ा| नवंबर 2024 में लागू होने वाला यह कानून पहले से ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और स्नैपचैट को कवर करता है| ऑस्ट्रेलिया किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखने वाला पहला देश है| यह नियम 10 दिसंबर, 2025 से प्रभावी होगा| नियमों का पालन न करने वाली कंपनियों पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (49.5 million Australian dollars) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है|

7

महाराष्ट्र सरकार ने 7 अगस्त को “सतत कृषि दिवस” के रूप में घोषित किया है |

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में भारत की हरित क्रांति के सूत्रधार, भारत रत्न डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 7 अगस्त को प्रतिवर्ष "सतत कृषि दिवस (Sustainable Agriculture Day)" के रूप में मनाया जाने की घोषणा की है| यह दिवस कृषि के क्षेत्र में, विशेष रूप से गेहूं और चावल के उत्पादन को बढ़ावा देने में उनके योगदान को मान्यता प्रदान करता है| डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की विरासत को याद करने के लिए राज्य भर के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन जैव-खुशी केंद्र (Dr. M.S. Swaminathan Bio-Happiness Centres) स्थापित किए जाएँगे|

8

हाल ही में चर्चित "को‑मे" टाइफून है |

हाल ही में, टाइफून “को‑मे" (typhoon Co-May) दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में बना है और फिलीपींस और चीन (Philippines and China) को प्रभावित किया है| शंघाई केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला (Shanghai Central Meteorological Observatory) ने 30 जुलाई को नारंगी (orange) अलर्ट जारी किया, जो दूसरा उच्चतम चेतावनी स्तर है|

9

भारतीय सेना ने ड्रोन‑प्रहार अभ्यास अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया है |

भारतीय सेना ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के रायांग स्थित सैन्य अड्डे (Rayang military base) पर "ड्रोन‑प्रहार अभ्यास (Drone-Prahaar Exercise)" आयोजित किया है| इस अभ्यास का अवलोकन स्पीयर कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर ने किया|

उद्देश्य : कमांड की पहुँच को बढ़ाना और सामरिक कमांडरों (tactical commanders) के लिए स्तरित निगरानी और ज़मीन पर गतिशील निर्णय लेने में सहायता करके स्थितिजन्य जागरूकता में सुधार करना |

10

विश्व स्तर पर बाघ घनत्व के मामले में तीसरा स्थान काजीरंगा टाइगर रिजर्व, असम ने हासिल किया है |

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day), 29 जुलाई, 2025 को जारी नवीनतम "काजीरंगा में बाघों की स्थिति, 2024" रिपोर्ट (“Status of Tigers in Kaziranga, 2024” report) के अनुसार, असम स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य (Kaziranga National Park and Tiger Reserve (KNPTR) में बाघों की संख्या 27 बाघों की वृद्धि के साथ कुल 148 बाघों तक पहुँच गई है| प्रति 100 वर्ग किमी में 18.65 बाघ घनत्व (tiger density) के साथ, काजीरंगा अब बाघ घनत्व में विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है| बांदीपुर बाघ अभयारण्य (19.83) और कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (19.56) क्रमशः पहले और दुसरे स्थान पर है|

1

11वां मालाबार नदी महोत्सव केरल में आयोजित किया गया है |

हाल ही में, केरल के कोझिकोड जिले की चालिपुझा और इरुवाझिनजीपुझा नदियों पर 11वां मालाबार नदी महोत्सव (11th Malabar River Festival) 24 से 27 जुलाई तक आयोजित किया गया| इसका आयोजन केरल एडवेंचर टूरिज्म प्रमोशन सोसाइटी और जिला पर्यटन संवर्धन परिषद द्वारा किया गया| यह एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय व्हाइट-वाटर कयाकिंग चैंपियनशिप (white-water kayaking championship) है|

2

जस्टिन एनसेंगियुम्वा को रवांडा का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है |

रवांडाई राष्ट्रपति पॉल कागामे (Rwandan President Paul Kagame) ने हाल ही में जस्टिन एनसेंगियुम्वा (Justin Nsengiyumva) को देश का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया, जो रवांडा के केंद्रीय बैंक में उप-राज्यपाल रह चुके हैं| वह एडौर्ड एनगिरेंटे (Edouard Ngirente) की जगह लेंगे|

3

बिहार सरकार ने सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है |

बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य में सफाई कर्मचारियों के सर्वांगीण सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग (Bihar State Safai Karamchari Commission) के गठन को मंजूरी दी है| बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और एक महिला या एक ट्रांसजेंडर सहित पाँच सदस्य होंगे|

4

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण गोरखपुर में किया है |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में गोरखपुर के असुरन चौक पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा (statue of Loknayak Jayaprakash Narayan) का अनावरण किया है|

5

भारत का पहला पूर्ण हिंदी माध्यम MBBS कॉलेज जबलपुर मे स्थापित किया जाएगा |

हाल ही में, मध्य प्रदेश की मेडिकल साइंसेज यूनिवर्सिटी, जबलपुर की कार्यकारी परिषद (Executive Council of the Medical Sciences University) ने देश का पहला हिंदी माध्यम MBBS कॉलेज (Hindi medium MBBS college) स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया है| यह पूर्ण रूप से हिंदी में पढ़ने और परीक्षा देने की सुविधा प्रदान करेगा| जबलपुर में हिंदी मेडिकल कॉलेज में 2027-28 के सत्र के दौरान सिर्फ 50 सीटों के साथ ही शुरू किया जाएगा|

6

"गज़ैप" नामक गैर‑परमाणु बम का अनावरण तुर्की ने किया है |

तुर्की (Turkey) ने इस्तांबुल में आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय रक्षा उद्योग मेले (17th International Defence Industry Fair (IDEF) 2025 in Istanbul) 2025 में, "गज़ैप (Gazap)" नामक गैर‑परमाणु बम (non‑nuclear bomb) का अनावरण किया है| गज़ैप का अर्थ तुर्की में क्रोध होता है| यह बम दुनिया भर में सबसे विनाशकारी गैर‑परमाणु हथियारों में से एक माना जा रहा है, जिसकी विध्वंस क्षमता अमेरिकी MK‑84 बम से तीन गुना अधिक बताई जा रही है| 970 किलोग्राम वज़नी, गज़ैप प्रति मीटर 10 से ज़्यादा टुकड़े बिखेरता है, जिससे एक विनाशकारी विस्फोट त्रिज्या (blast radius) बनती है|

7

‘ज्ञान भारतम मिशन’ का शुभारंभ नरेंद्र मोदी ने किया है |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जुलाई, 2025 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम, मन की बात के 124वें एपिसोड के दौरान ज्ञान भारतम मिशन (Gyan Bharatam Mission) का शुभारंभ किया| इस पहल की घोषणा वर्ष 2025‑26 के केंद्रीय बजट में की गई थी, जिसमें 2025 के बजट में वित्तीय आवंटन को ₹3.5 करोड़ से बढ़ाकर ₹60 करोड़ कर दिया गया था|
उद्देश्य : पूरे भारत में फैली एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों (manuscripts) का डिजिटलीकरण, संरक्षण और उन्हें सुलभ बनाना |

8

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मारक स्तूप का उद्घाटन वैशाली में किया है |

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली जिले के वैशालीगढ़ में "बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मारक स्तूप (Buddha Samyak Darshan Museum and Memorial Stupa)" का उद्घाटन किया है| इस संग्रहालय-स्तूप परिसर का निर्माण गुलाबी राजस्थानी पत्थरों से 72 एकड़ भूमि पर ₹550 करोड़ की लागत से हुआ है| इस स्तूप का निर्माण पुष्करणी तालाब (Pushkarni pond) और प्राचीन मिट्टी के स्तूप (ancient clay stupa) के पास किया गया है| संग्रहालय की पहली मंजिल पर भगवान बुद्ध का पवित्र अस्थि कलश (sacred relic casket or Asthi Kalash of Lord Buddha) स्थापित किया गया है|  यह अवशेष 1958 और 1962 के बीच किए गए पुरातात्विक उत्खनन के दौरान खोजा गया था|

9

प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया है |

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation (DRDO) ने 28 और 29 जुलाई को ओडिशा तट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (Dr. APJ Abdul Kalam Island off the coast of Odisha) से प्रलय मिसाइल (Pralay missile) के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण (flight tests) किए है| ये परीक्षण मिसाइल प्रणाली की अधिकतम और न्यूनतम मारक क्षमता (maximum and minimum range capability) की पुष्टि के लिए उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षणों का हिस्सा थे| प्रलय एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस प्रणोदक अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल (solid propellant quasi-ballistic missile) है जो उच्च परिशुद्धता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक मार्गदर्शन और नेविगेशन का उपयोग करती है| यह मिसाइल विभिन्न लक्ष्यों पर कई प्रकार के आयुध ले जाने में सक्षम है|

10

टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी जो रूट बने हैं |

मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) 13379 रनों के साथ रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है| टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (15921 रन) के नाम है|

1

भारतीय सेना ने "ऑपरेशन महादेव" श्रीनगर में चलाया |

हाल ही में, भारतीय सेना ने "ऑपरेशन महादेव (Operation Mahadev)" के तहत, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके, हरवान में दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park) के पास लिडवास इलाके में तीन आतंकवादी मारे गए | इनका संबंध 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से था| "ऑपरेशन महादेव" नामक यह संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभियान, भारतीय सेना (Indian Army), जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force (CRPF) द्वारा मुलनार इलाके में आतंकवादी गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाया गया था|

2

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) का 87वां स्थापना/राइजिंग डे 27 जुलाई को मनाया गया है |

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force (CRPF) का 87वां स्थापना/राइजिंग डे (87th Raising Day) हाल ही में 27 जुलाई, 2025 को मनाया गया है| CRPF की स्थापना 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (Crown Representatives Police) के रूप में हुई थी| 28 दिसंबर 1949 को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स एक्ट (Central Reserve Police Force Act) लागू होने के बाद इसे आधिकारिक तौर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का नाम दिया गया|

3

विश्व के अरबपतियों की सूची में सुंदर पिचाई शामिल हुए हैं |

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai, the CEO of Google and Alphabet) 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ आधिकारिक तौर पर अरबपतियों के क्लब (billionaire club) में शामिल हो गए हैं| अल्फाबेट में ऐसा करने वाले वह पहले गैर-संस्थापक हैं| वह 2015 में गूगल के सीईओ का पद संभाला था और 2019 में अल्फाबेट के प्रमुख बने|

4

चर्चित "पैठणी साड़ियों" का संबंध महाराष्ट्र से है |

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Prime Minister Narendra Modi launched the monthly radio programme 'Mann Ki Baat') में पैठणी साड़ियों (Paithani sarees) की पारंपरिक शिल्प कौशल की प्रशंसा की और विशेष रूप से महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठन की कविता धावले के योगदान की सराहना की| पैठणी साड़ियाँ छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठण कस्बे से उत्पन्न एक विशिष्ट और पारंपरिक परिधान हैं| ये साड़ियाँ अपनी विशिष्ट चौकोर आकृतियों और पल्लू (सजावटी छोर) पर बने जटिल मोर के डिज़ाइन के लिए जानी जाती हैं|

5

FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भारत ने कुल 12 पदक जीते हैं |

भारत ने जर्मनी के राइन-रूहर महानगरीय क्षेत्र (Rhine-Ruhr metropolitan region of Germany) में 16 से 27 जुलाई तक आयोजित 32वें FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 (FISU World University Games 2025) में कुल 12 पदकों - 2 स्वर्ण, 5 रजत, और 5 कांस्य - के साथ पदक तालिका में 20वां स्थान हासिल किया है|

FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भारतीय पदक विजेता की सूची:

स्वर्ण पदक:

  1. पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी- साहिल राजेश जाधव
  2. मिश्रित टीम कंपाउंड तीरंदाजी- परनीत कौर और कुशल दलाल

रजत पदक:

  1. महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा: परनीत कौर
  2. पुरुष ट्रिपल जंप: प्रवीण चित्रवेल
  3. महिलाओं की 5000 मीटर दौड़: सीमा4. कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी स्पर्धा: कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और हृतिक शर्मा
  4. महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ - अंकिता ध्यानी
  5. महिला एकल टेनिस स्पर्धा- वैष्णवी अदकर
  6. कंपाउंड महिला टीम तीरंदाजी स्पर्धा: परनीत कौर, अवनीत कौर और मधुरा धमंगांवकर
  7. महिला 20 किमी वॉक टीम - मानसी नेगी, सेजल अनिल सिंह, महिमा चौधरी, मुनिता प्रजापति, शालिनी
  8. बैडमिंटन मिश्रित टीम - सतीश कुमार करुणाकरन, सनीथ दयानंद, वैष्णवी खडकेकर, तस्नीम मीर, देविका सिहाग, वर्षिनी विश्वनाथ श्री
  9. पुरुषों की 4x100 मीटर रिले - अनिमेष कुजूर, मणिकांत होबलीधर, लालू प्रसाद भोई, मृत्युम जयराम दोंडापति
6

पोलैंड मीट में नया राष्ट्रीय डेकाथलॉन रिकॉर्ड तेजस्विन शंकर ने बनाया है |

भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने विस्लाव ज़ापिएवस्की मेमोरियल 2025 एथलेटिक्स मीट (Wieslaw Czapiewski Memorial 2025 athletics meet), पोलैंड (Poland) में 7826 अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया और अपना ही डेकाथलॉन (decathlon) (दस‑इवेंट प्रतियोगिता) राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है| वह इस स्पर्धा में भारत के पहले एथलीट बने जिन्होंने 7800 अंक से अधिक बनाए है| चेकिया के ओन्ड्रेज कोपेकी (Czechia’s Ondrej Kopecky) ने 8254 अंकों का मीट रिकॉर्ड बनाकर खिताब जीता है|

7

'समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन 2025' नई दिल्ली में आयोजित किया गया |

24 जुलाई 2025 को भारत के पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping and Waterways) ने नई दिल्ली में 'समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन 2025 (Maritime Financing Summit 2025)' आयोजित किया|
थीम: "अवसरों का सागर, निवेश की धाराएँ: समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्मेलन 2025 (Seas of Opportunity, Streams of Investment: Maritime Financing Summit 2025)"

8

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में यूके यात्रा के दौरान भारत की केंद्रीय जाँच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation (CBI) और यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom (UK) की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (National Crime Agency (NCA)) ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं|

उद्देश्य : आर्थिक अपराध, गंभीर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार एवं संगठित अपराध के खिलाफ संयुक्त जांच सहयोग (joint investigative cooperation) को मजबूत करना |

9

"वीर परिवार सहायता योजना 2025" राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुरू की है |

सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority (NALSA) ने रक्षा कर्मियों और उनके परिवारों (defence personnel and their families) के लिए कानूनी सहायता (legal aid) को सुदृढ़ करने हेतु वीर परिवार सहायता योजना 2025 (Veer Parivaar Sahayata Yojana 2025) शुरू की है| इस योजना में जिला, राज्य और केंद्रीय सैनिक बोर्डों में कानूनी सेवा क्लीनिकों का एक समर्पित नेटवर्क, प्रशिक्षित नोडल अधिकारी, कानूनी सहायता परामर्शदाता और पूर्व सैनिकों सहित पीएलवी शामिल| यह योजना अनुच्छेद 39A (Article 39A) के तहत संवैधानिक जनादेश के अनुरूप है, जो सभी के लिए न्याय तक समान पहुँच का आदेश देता है|

उद्देश्य : सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना |

10

भारत का पहला सशस्त्र बल राष्ट्रीय सम्मेलन – SHAPE 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया |

भारत का पहला सशस्त्र बल राष्ट्रीय सम्मेलन- SHAPE 2025 (Armed Forces National Conference- SHAPE 2025), 26-27 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (Army Hospital Research & Referral (AHRR)) में आयोजित किया गया| इसका उद्घाटन DGAFMS सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन और एम्स निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने किया| इस सम्मेलन में सशस्त्र बलों और नागरिक विशेषज्ञों सहित करीब 275 प्रतिभागियों ने आधुनिक, स्थायी और मरीज-केंद्रित अस्पताल अवसंरचना पर विचार-विमर्श किया|
थीम: टिकाऊ अस्पताल वास्तुकला, योजना, बुनियादी ढाँचा और उपकरण (Sustainable Hospital Architecture, Planning, Infrastructure and Equipment)

उद्देश्य (Objective): टिकाऊ, लचीले और रोगी-अनुकूल अस्पताल बुनियादी ढाँचे के निर्माण की चुनौतियों और भविष्य की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करना |

1

FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्रणीत कौर और कुशल दलाल ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है |

परनीत कौर-कुशल दलाल की जोड़ी ने  FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 (FISU World University Games 2025) में कंपाउंड मिक्स्ड टीम तीरंदाजी स्पर्धा (compound mixed team archery event) में  स्वर्ण पदक (gold) जीता है|

FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में अन्य भारतीय पदक विजेता:

  1. पुरुषों के कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा: साहिल राजेश जाधव- स्वर्ण पदक
  2. महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा: परनीत कौर - रजत पदक
  3. पुरुष ट्रिपल जंप: प्रवीण चित्रवेल- रजत पदक
  4. महिलाओं की 5000 मीटर दौड़: सीमा - रजत पदक (वह इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली महिला बनी है)
  5. कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी स्पर्धा: कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और हृतिक शर्मा- रजत पदक
  6. कंपाउंड महिला टीम तीरंदाजी स्पर्धा: परनीत कौर, अवनीत कौर और मधुरा धमंगांवकर - कांस्य पदक

FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का 32वां संस्करण 16 से 27 जुलाई तक जर्मनी के छह शहरों में आयोजित किया जा रहा है.

2

विश्व मैंग्रोव दिवस 2025 26 जुलाई मनाया गया है |

जिसे मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Conservation of the Mangrove Ecosystem) के नाम से भी जाना जाता है, हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है| विश्व मैंग्रोव दिवस 2025 की थीम: "हमारे भविष्य के लिए आर्द्रभूमि का संरक्षण (Protecting Wetlands for our future)" इसे यूनेस्को (UNESCO) ने वर्ष 2015 में घोषित किया था और पहली बार जुलाई 2016 में मनाया गया था|
उद्देश्य : तटीय पारिस्थितिकी तंत्रों में मैंग्रोव की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना |

3

जीपी बिड़ला मेमोरियल पुरस्कार 2025 से डॉ. वी. नारायणन को सम्मानित किया गया है |

हाल ही में, जी.पी. बिड़ला पुरातत्व खगोलीय एवं वैज्ञानिक संस्थान (G P Birla Archaeological Astronomical and Scientific Institute) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation ISRO) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन को जी.पी. बिड़ला स्मारक पुरस्कार 2025 (GP Birla Memorial Award 2025) से सम्मानित किया है| यह पुरस्कार उन्हें संस्थान की अध्यक्ष निर्मला बिड़ला द्वारा प्रदान किया है| यह पुरस्कार 32 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया जा चुका है, जिनमें प्रख्यात भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकटरमन रामकृष्णन, प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी जोगेश पति, पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, पूर्व इसरो अध्यक्ष कस्तूरीरंगन और अन्य शामिल हैं|

4

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की पहली महिला कुलपति उमा कांजीलाल बनी हैं |

हाल ही में, प्रोफेसर उमा कांजीलाल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University (IGNOU)) की पहली महिला कुलपति ( Vice Chancellor) बन गई हैं| वह 25 जुलाई, 2024 से कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले मार्च 2021 से जुलाई 2024 तक प्रति कुलपति (Pro Vice Chancellor) के पद पर कार्यरत थीं| वह वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) की स्वयं और स्वयं प्रभा पहलों (SWAYAM and SWAYAM PRABHA initiatives) की राष्ट्रीय समन्वयक (National Coordinator) हैं|

5

संसद रत्न पुरस्कार 2025 से 17 सांसदों को सम्मानित किया गया है |

हाल ही में, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान, लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 सांसदों (MPs) को संसद रत्न पुरस्कार 2025 (Sansad Ratna Awards 2025) से  सम्मानित किया है| इन पुरस्कारों में संसदीय लोकतंत्र में उनके लगातार तीन कार्यकालों में योगदान के लिए चार विशेष जूरी पुरस्कार शामिल हैं|

6

इंग्लिश पेन द्वारा 2025 पेन ट्रांसलेट अवार्ड वन्स एलिफेंट्स लिव्ड हियर पुस्तक को दिया गया है |

हाल ही में, इंग्लिश पेन (English PEN) द्वारा "वन्स एलिफेंट्स लिव्ड हियर (Once Elephants Lived Here)" को 2025 पेन ट्रांसलेट अवार्ड (PEN Translates Award 2025) दिया गया है| यह अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता हिंदी लेखिका गीतांजलि श्री (International Booker prize winning Hindi author Geetanjali Shree) की हिंदी पुस्तक का हिंदी रचना का डेज़ी रॉकवेल (Daisy Rockwell) द्वारा अंग्रेज़ी में अनुवादित संस्करण है|

7

भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक टिकट जारी किया गया है |

25 जुलाई 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुज़्ज़ू (President of Maldives Mohammed Muzzo) ने भारत-मालदीव के राजनयिक संबंधों (India-Maldives diplomatic relations) की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर मिलकर एक स्मारक टिकट (commemorative postage stamp) जारी किया है| इस स्मारक टिकट में भारत की पारंपरिक नौका उरु (traditional boat Uru), जो केरल के बेपोर के ऐतिहासिक बोटयार्ड में हस्तनिर्मित एक बड़ी लकड़ी की नाव है, और पारंपरिक मालदीव की मछली पकड़ने वाली नाव - वधू धोनी (traditional Maldivian fishing boat - Vadhu Dhoni) को दर्शाया गया है| जो दोनों देशों की समुद्री संस्कृति और ऐतिहासिक बंधन को प्रतीक बनाता है| हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव की यात्रा पर गए है| जहाँ वह मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह (60th Independence Day celebrations of Maldives) में मुख्य अतिथि (chief guest) के रूप में शामिल हुए है|

8

"नाहिद–2" दूरसंचार उपग्रह को ईरान ने सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है |

हाल ही में, ईरान के नाहिद-2 संचार उपग्रह (Iran's Nahid-2 communications satellite) को रूस के वोस्तोचनी कॉस्मोड्रोम (Russia’s Vostochny Cosmodrome) से सोयुज रॉकेट (Soyuz rocket) के ज़रिए प्रक्षेपित किया गया| यह एक बहु-पेलोड मिशन का हिस्सा था जिसमें रूस के यूनिस्फीयर-एम3 और एम4 उपग्रहों के साथ-साथ विभिन्न देशों के 18 अन्य उपग्रह भी शामिल थे|

9

भारत ने मालदीव के लिए ₹4,850 करोड़ की ऋण सुविधा की घोषणा की है |

भारत ने मालदीव (Maldives) के लिए 4,850 करोड़ रुपये ($565 मिलियन) की ऋण सुविधा (line of credit) की घोषणा की और जल्द ही एक मुक्त व्यापार समझौते (free trade agreement) को अंतिम रूप देने पर सहमति व्यक्त की है| भारत ने मालदीव के वार्षिक ऋण चुकौती दायित्वों (annual debt repayment obligations) को 40% (51 मिलियन अमेरिकी डॉलर से घटाकर 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर) कम करने का भी निर्णय लिया| भारत-मालदीव ने मत्स्य पालन और जलीय कृषि, मौसम विज्ञान, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, यूपीआई, भारतीय औषधकोश, और द्वीपीय राष्ट्र को भारत की रियायती ऋण सुविधा के क्षेत्र में छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए है|

10

अभ्यास तालिस्मन सेबर 2025 का 11वाँ संस्करण का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जा रहा है |

एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख (सीआईएससी) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित (Chief of Integrated Defence Staff (CISC) Air Marshal Ashutosh Dixit) 26-28 जुलाई, 2025 को ऑस्ट्रेलिया (Australia) में चल रहे अभ्यास तालिस्मन सेबर 2025 (11th edition of Exercise Talisman Sabre 2025 (TS25) के 11वें संस्करण का अवलोकन करने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा रहे है|ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (Australian Defence Force (ADF) और संयुक्त राज्य सशस्त्र बलों (United States Armed Forces) के नेतृत्व में आयोजित इस बहुपक्षीय प्रशिक्षण गतिविधि में 19 देशों के 35,000 से अधिक सैनिक  भाग ले रहे हैं|

1

जारी मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा |

मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की "भारत का राज्य-संचालित आर्थिक परिवर्तन (India’s State-Led Economic Transformation)" शीर्षक वाली रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा| 2035 तक भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) दोगुना होकर 10.6 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा|

2

TRACERS मिशन नासा ने लॉन्च किया है |

नासा (NASA) ने TRACERS मिशन (टेंडम रीकनेक्शन और कस्प इलेक्ट्रोडायनामिक्स रीकॉनिसेंस सैटेलाइट्स TRACERS mission (Tandem Reconnection and Cusp Electrodynamics Reconnaissance Satellites) लॉन्च किया है|
उद्देश्य : पृथ्वी के वायुमंडल पर चुंबकीय पुनर्संयोजन (magnetic reconnection) के प्रभावों का अध्ययन करना |

3

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडार के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं |

रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय सेना के लिए “अतुल्य” (Atulya) नामक वायु रक्षा अग्नि नियंत्रण रडारों (Air Defence Fire Control Radar-ATULYA) की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited (BEL) के साथ ₹1,640 करोड़ के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं| इनबिल्ट इलेक्ट्रॉनिक काउंटर मेजर (Electronic Counter Measure (ECM) features) सुविधाओं से सुसज्जित, इन रडारों को प्रतिकूल इलेक्ट्रॉनिक वातावरण (hostile electronic environments) में भी निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है|

4

26वाँ कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जायेगा है |

कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिन 1999 में ऑपरेशन विजय की सफलता और पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस की 26 वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (मेरा भारत) के युवा स्वयंसेवकों (MY Bharat (Mera Yuva Bharat),) ने  द्रास, कारगिल में 'कारगिल विजय दिवस पदयात्रा (Kargil Vijay Diwas Padyatra)' का आयोजन किया|

5

मानव रहित हवाई वाहन (UAV) से लॉन्च की गई प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल ULPGM‑V3 का सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया है |

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research & Development Organisation (DRDO) ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में राष्ट्रीय ओपन एरिया रेंज (National Open Area Range (NOAR) test range) परीक्षण रेंज में मानव रहित हवाई वाहन लॉन्च प्रेसिजन गाइडेड मिसाइल (Unmanned Aerial Vehicle Launched Precision Guided Missile (ULPGM)-V3) का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया है| यह मिसाइल DRDO द्वारा पहले विकसित और वितरित ULPGM-V2 मिसाइल का उन्नत संस्करण है|

6

विमोचित पुस्तक “ग्रीन गोल्ड: द नीम फार्मेसी” की लेखक डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी हैं |

डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी द्वारा लिखी गई पुस्तक "ग्रीन गोल्ड: द नीम फ़ार्मेसी (Green Gold: The Neem Pharmacy)" का विमोचन भागीरथ चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में किया| यह पुस्तक नीम के औषधीय गुणों और समग्र स्वास्थ्य में इसके अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालती है, तथा पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों में इसके महत्व को रेखांकित करती है|

7

फ़्रांस ने फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की घोषणा की है |

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (French President Emmanuel Macron) ने घोषणा की है कि फ़्रांस फ़िलिस्तीन राज्य (State of Palestine) को मान्यता देगा| इसे सितंबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के दौरान औपचारिक रूप दिया जाएगा|इसी के साथ  फ़्रांस फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता देने वाला G7 का पहला देश बनता है| इससे पहले नॉर्वे, स्पेन, आयरलैंड, स्लोवेनिया, आर्मेनिया जैसे देशों ने मई–जून 2024 में फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता प्रदान की थी, जिससे संयुक्त राष्ट्र के लगभग 146–147 सदस्य देशों की संख्या फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने वालों में शामिल हुई|

8

चीन के शोधकर्ताओं ने कार्बन डाइऑक्साइड को भोजन में परिवर्तित करने वाली तकनीक विकसित की है |

चीन की तियानजिन औद्योगिक जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (Tianjin Industrial Biotechnology Institute in China) के शोधकर्ताओं ने एक उन्नत जैव-रूपांतरण प्रणाली (advanced biotransformation system) का उपयोग करके कार्बन डाइऑक्साइड (carbon dioxide) को भोजन में परिवर्तित किया है| यह नवोन्मेषी विधि, एंजाइमों का उपयोग करके मेथनॉल (methanol), जो औद्योगिक अपशिष्ट या संचित CO₂ (industrial waste or stored CO) से प्राप्त किया जा सकता है, को सुक्रोज, स्टार्च और फ्रुक्टोसे में परिवर्तित करती है| उन्होंने एक इन-विट्रो बायोट्रांसफॉर्मेशन सिस्टम (in-vitro biotransformation system (ivBT) विकसित किया है जिसमें CO₂ आधारित मिथेनॉल को एन्जाइम्स की मदद से खाद्य-सुगंधित कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन में बदला जाता है|

9

नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने हैं |

25 जुलाई, 2025 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,078 लगातार दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड पूरा किया, जिस से वह भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री (longest-serving Prime Minister of India) बन गए हैं| उन्होनें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक का लगातार कार्यकाल 4,077 दिनों का रिकॉर्ड तोडा है| वहीं प्रथम स्थान पर जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड है, जिन्होंने 6,130 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री पद संभाला था|

10

कॉमेट (AI-पावर्ड वेब ब्राउज़र) पर्प्लेक्सिटी एआई ने लॉन्च किया है |

पर्प्लेक्सिटी एआई (Perplexity AI) ने कॉमेट नामक AI-सक्षम वेब ब्राउज़र (AI-enabled web browser called Comet) लॉन्च किया है| यह पर्प्लेक्सिटी के एआई सर्च इंजन को एक नए क्रोमियम-आधारित ब्राउज़र (Chromium-based browser) में एकीकृत करता है, जिससे एक ऐसा कार्यक्षेत्र मिलता है जहाँ उपयोगकर्ता जानकारी तक तेज़ी से पहुँच सकते हैं| इस ब्राउज़र में कॉमेट असिस्टेंट, एक एआई एजेंट (Comet Assistant, an AI agent) है जो कार्यों को स्वचालित करता है और रीयल-टाइम सहायता प्रदान करता है, जिससे यह एआई-संचालित ब्राउज़र बाज़ार में एक अनूठी पेशकश बन जाता है|

1

ड्रैगनफ्लाई की नई प्रजाति लारियोथेमिस अब्राहमी केरल में खोजी गयी है |

केरल के पश्चिमी घाट में ड्रैगनफ़्लाई (dragonfly) की एक नई प्रजाति, लिरियोथेमिस अब्राहमी (Lyriothemis abrahami), खोजी गई है| ड्रैगनफ़्लाई की एक नई प्रजाति, लिरियोथेमिस अब्राहमी, जिसे पहले सतही समानताओं के कारण लिरियोथेमिस फ्लेवा (Lyriothemis flava) के रूप में गलत पहचाना गया था, को आधिकारिक तौर पर प्रलेखित (officially documented) किया गया है| यह पेड़ की छाल में बने छोटे जलाशयों (phytotelmata) में अंडे छोड़ती है और इसकी खोज से केरल में ड्रैगनफ्लाई की कुल संख्या अब 191 हो गई है|

2

उत्तराखंड ने लुप्तप्राय पौधों के संरक्षण के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किया है |

उत्तराखंड ने 14 गंभीर रूप से संकटग्रस्त "लाल श्रेणी" पादप प्रजातियों को पुनर्जीवित (revive 14 critically endangered "Red Category" plant species) करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है| उत्तराखंड वन विभाग के अनुसंधान विंग (Research Wing of the Uttarakhand Forest Department) द्वारा जुलाई 2025 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य चार वर्षों के वैज्ञानिक प्रसार और पारिस्थितिक मानचित्रण के बाद दुर्लभ वनस्पतियों को उनके प्राकृतिक आवासों में पुनः स्थापित करना है| यह कार्यक्रम IUCN की लाल सूची और उत्तराखंड राज्य जैव विविधता बोर्ड (Uttarakhand State Biodiversity Board) द्वारा गंभीर रूप से संकटग्रस्त, लुप्तप्राय या संवेदनशील के रूप में सूचीबद्ध 14 प्रजातियों पर केंद्रित है| इनमें हिमालयन जेंटियन, व्हाइट हिमालयन लिली, इंडियन स्पाइकेनार्ड, दून चीज़ वुड और कुमाऊँ फैन पाम (Himalavan Gentian, White Himalayan Lily, Indian Spikenard, Doon Cheese Wood, and the Kumaon Fan Palm) शामिल है|

3

भारत मलेशिया से अंकुरित पाम ऑयल के बीजों का सबसे बड़ा आयातक बन गया है |

भारत मलेशिया (Malaysia) से अंकुरित पाम ऑयल के बीजों (germinated oil palm seeds) का सबसे बड़ा आयातक (importer) बन गया है| भारत ने 2024 में मलेशिया से 30.3 लाख टन पाम ऑयल का आयात किया, जो मलेशिया के कुल पाम ऑयल निर्यात का 17.9% है और इसे मलेशियाई पाम ऑयल के लिए शीर्ष गंतव्य बनाता है| माँग में यह वृद्धि भारत के राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम (National Mission on Edible Oils-Oil Palm) के कारण है, जिसका लक्ष्य 2025-26 तक 10 लाख हेक्टेयर पाम ऑयल की खेती और 2029-30 तक लगभग 28 लाख टन कच्चे पाम ऑयल का उत्पादन प्राप्त करना है|

4

ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका द्वारा 2025 के लिए भारत के भारतीय स्टेट बैंक को 'विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक' चुना गया है |

ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका (Global Finance magazine) ने भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India (SBI) को 2025 के लिए 'विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक (World's Best Consumer Bank)' चुना है| यह पुरस्कार एसबीआई के अध्यक्ष सीएस शेट्टी को 18 अक्टूबर, 2025 को वाशिंगटन, डी.सी. में आयोजित होने वाले विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैंक पुरस्कार समारोह (World's Best Bank Awards Ceremony in Washington, D.C.) के दौरान प्रदान किया जाएगा, जो आईएमएफ/विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के साथ ही आयोजित होगा|

5

उत्तर प्रदेश सरकार ने बांग्लादेशी (पूर्व पूर्वी पाकिस्तान) हिंदू शरणार्थी परिवारों को भूमि अधिकार प्रदान करने की घोषणा की है |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि 1960–1975 के दौरान बांग्लादेश (पूर्वी पाकिस्तान Bangladesh (East Pakistan)) से प्रवासित (migrated) लगभग 10,000 हिंदू परिवारों को कानूनी भूमि स्वामित्व अधिकार (legal land ownership rights) प्रदान किये जाएँ | यह शरणार्थी अब पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बिजनौर और रामपुर जिलों में रह रहे हैं| इनमें से 2,196 परिवारों को विशेष रूप से पीलीभीत जिले में भूमि अधिकार प्रदान किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हुई है|

6

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सेनेगल को ट्रेकोमा-मुक्त घोषित किया है |

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization (WHO) ने सेनेगल (Senegal) को ट्रेकोमा-मुक्त (trachoma-free) घोषित किया है| जिस से यह  ट्रेकोमा-मुक्त होने वाला अफ्रीका में नौवां और विश्व स्तर पर 25वाँ देश बना है|

7

स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत “समुद्र प्रचेत” का लॉन्च कोझिकोड पोर्ट ट्रस्ट ने किया है |

हाल ही में  दो स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोतों (Pollution Control Vessels (PCVs) में से अंतिम पोत ‘समुद्र प्रचेत (Samudra Prachet)’ गोवा में भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard (ICG)) के लिए जलावतरण किया गया| इसका निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (Goa Shipyard Ltd (GSL)) द्वारा किया गया है| 114.5 मीटर लंबाई, 16.5 मीटर चौड़ाई और 4,170 टन भार विस्थापन वाले इस जहाज पर 14 अधिकारी और 115 नाविक तैनात होंगे|

8

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए ₹7 करोड़ नकद पुरस्कार की घोषणा दिल्ली ने की है |

दिल्ली सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना (Mukhyamantri Khel Protsahan Yojana) के तहत ओलंपिक और पैरालिम्पिक (Olympic and Paralympic Games) स्वर्ण पदकों के लिए नकद पुरस्कार को ₹3 करोड़ से बढ़ाकर ₹7 करोड़ कर दिया है| इस योजना के तहत, ओलंपिक और पैरालंपिक पदक विजेताओं को स्वर्ण पदक के लिए 7 करोड़ रुपये, रजत पदक के लिए 5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए 3 करोड़ रुपये मिलेंगे| इसके अलावा, ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले एथलीट अब ग्रेड ए सरकारी पदों के लिए पात्र होंगे| एशियाई और पैरालंपिक खेलों (Asian and Paralympic Games) के स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये दिए जाएँगे|

9

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने वर्ष 2025‑26 के लिए भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5% अनुमानित की है |

एशियन डेवलपमेंट बैंक (Asian Development Bank (ADB) ने वर्ष 2025‑26 (FY26) के लिए भारत की अर्थव्यवस्था (economic growth) की वृद्धि दर   6.7% से घटाकर 6.5% कर दिया है|

10

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर महिलाओं के लिए स्टांप ड्यूटी में 1% छूट को मंजूरी दी है |

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने हाल ही में 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर महिलाओं के लिए स्टांप ड्यूटी (stamp duty) में 1% छूट को मंजूरी दी है| इससे पहले यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्तियों तक ही सीमित थी| उत्तर प्रदेश सरकार ने 939.67 करोड़ रुपये की कुल लागत से चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे (Chitrakoot Link Expressway) के निर्माण को भी मंजूरी दी है| 15 किलोमीटर लंबा यह प्रारंभिक चार लेन वाला एक्सप्रेसवे चित्रकूट के भरतकूप को अहमदगंज गाँव से जोड़ेगा और वाराणसी-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग और एनएच 135 बीजी को जोड़ेगा|

1

2027 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड करेगा |

हाल ही में सिंगापुर (Singapore) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की वार्षिक बैठक (International Cricket Council (ICC) annual conference) में ICC ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (England and Wales Cricket Board) को 2027, 2029 और 2031 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship (WTC) finals) फाइनल के अगले तीन संस्करणों की मेजबानी के अधिकार दिए हैं|

2

विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पारित किया है |

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) ने प्रस्ताव 2788 (2025 Resolution 2788 (2025)- "विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु तंत्रों को सुदृढ़ बनाने (Strengthening Mechanisms for Peaceful Settlement of Disputes)" पर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया है| पाकिस्तान की अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उपस्थित विदेश मंत्री इशाक डार, प्रस्ताव पारित होने के समय सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे|

उद्देश्य : विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर (United Nations Charter) द्वारा निर्धारित विधियों जैसे मध्यस्थता, वार्ता, संशोधन आदि को लागू करना |

 

3

विश्व मस्तिष्क दिवस 2025 22 जुलाई को मनाया गया है |

विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) हर वर्ष 22 जुलाई को मनाया जाता है| विश्व मस्तिष्क दिवस 2025 की थीम: “सभी उम्र के लोगों के लिए ब्रेन हेल्थ (Brain Health for People of All Ages)” यह दिवस विश्व फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी (World Federation of Neurology (WFN) 1957 में स्थापित होने की वर्षगांठ पर मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मस्तिष्क स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और न्यूरोलॉजिकल विकारों पर ध्यान आकर्षित करना है|

4

मतदान की आयु 18 वर्ष से घटाकर 16 वर्ष करने की घोषणा ब्रिटेन ने की है |

ब्रिटेन (Britain) की लेबर सरकार ने घोषणा की है कि आगामी आम चुनाव से देश में मतदान की न्यूनतम आयु (voting min. age) को 18 से घटाकर 16 वर्ष कर दिया जाएगा| स्कॉटलैंड और वेल्स (Scotland and Wales) पहले ही 16 और 17 वर्ष के बच्चों को स्थानीय और क्षेत्रीय चुनावों में मतदान करने की अनुमति दे चुके हैं| ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया, ब्राज़ील और इक्वाडोर (Ecuador) जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जहाँ मतदान की आयु 16 वर्ष है| बेल्जियम, जर्मनी और माल्टा सहित कुछ यूरोपीय संघ के देश 16 वर्ष के बच्चों को यूरोपीय संसद के चुनावों में मतदान करने की अनुमति देते हैं|

उद्देश्य : लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाना

5

भारत–इंग्लैंड महिला वनडे क्रिकेट श्रृंखला भारत ने जीती है |

क्रिकेट श्रृंखला (three-match India–England women's ODI cricket series) 2-1 से जीती है| निर्णायक तीसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 13 रन से हराया| भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मात्र 84 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली| क्रांति गौड़ ने छह विकेट लिए|
प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ (Player of the Match and Player of the Series): हरमनप्रीत कौर

6

FIDE शतरंज विश्व कप 2025 की मेजबानी भारत करेगा |

भारत 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक FIDE शतरंज विश्व कप 2025 (FIDE Chess World Cup 2025) की मेजबानी करेगा| 2025 विश्व कप के शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट (2026 Candidates Tournament) के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे, जो विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए दावेदार का निर्धारण करेगा| इस संस्करण में 206 शीर्ष खिलाड़ी नॉकआउट प्रारूप (knockout format) में प्रतिस्पर्धा करेंगे| इस से पहले, नई दिल्ली ने 2000 में नॉकआउट विश्व चैंपियनशिप की मेज़बानी की थी, लेकिन खिताबी मुकाबला तेहरान में हुआ था| हैदराबाद ने 2002 में आठ खिलाड़ियों वाले विश्व कप (ओपन और महिला दोनों) की मेज़बानी की, जब यह ग्रुप-कम-नॉकआउट प्रारूप में खेला गया था|

7

एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक भारत का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट हरियाणा में स्थापित करेगी |

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro (L&T)) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एलएंडटी एनर्जी ग्रीनटेक लिमिटेड (L&T Energy GreenTech Ltd) हाल ही में हरियाणा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पानीपत रिफाइनरी (Indian Oil Corporation Ltd’s (IOCL) Panipat Refinery) में भारत का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट (green hydrogen plant) स्थापित करेगी | बिल्ड-ओन-ऑपरेट (build-own-operate (BOO) basis) आधार पर विकसित किया जाने वाला यह प्लांट 25 वर्षों तक IOCL को सालाना 10,000 टन ग्रीन हाइड्रोजन की आपूर्ति करेगा|

8

भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी 50 किलोवाट भूतापीय विद्युत संयंत्र अरुणाचल प्रदेश में स्थापित किया जाएगा |

हाल ही में, भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी 50 किलोवाट भूतापीय विद्युत संयंत्र (fully indigenous 50 kW geothermal power plant) अरुणाचल प्रदेश में स्थापित किया जाएगा| इसके लिए तवांग जिले के मागो, थिंगबू और दमतेंग स्थानों का चयन किया गया है|  इस संयंत्र का विकास रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान 68 डिग्री सेल्सियस पर किया जाएगा| इस परियोजना के लिए पृथ्वी विज्ञान एवं हिमालय अध्ययन केंद्र (Centre for Earth Science and Himalayan Studies (CESHS)) और श्रीराम औद्योगिक अनुसंधान संस्थान (Shriram Industrial Research Institute) ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं| ₹10 करोड़ से अधिक की लागत से की जायेगी|

9

गोथिया कप 2025 का खिताब भारत ने जीता है |

भारत की U‑15 स्पेशल ओलंपिक्स भारत बॉयज़ फ़ुटबॉल टीम (U‑15 Special Olympics Bharat Boys Football team) ने पोलैंड (Poland) को 3‑1 से हराकर लगातार दूसरी बार गोथिया कप 2025 (Gothia Cup 2025) खिताब जीता है|  गोथिया कप- दुनिया के सबसे बड़े युवा फ़ुटबॉल टूर्नामेंट की 50वीं वर्षगांठ का संस्करण स्वीडन के गोथेनबर्ग (Gothenburg, Sweden) में आयोजित किया गया| इसी अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से ने नई दिल्ली में एक समारोह में विजयी स्पेशल ओलंपिक भारत फुटबॉल टीम को सम्मानित किया|

10

भारतीय वायुसेना ने मिग-21 विमान को सेवानिवृत्त करने की घोषणा की है |

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force (IAF) ने 62 वर्षों की सेवा के बाद मिग-21 लड़ाकू विमान (MiG-21) को सितंबर 2025 में सेवानिवृत्त करने की घोषणा की है| सेवानिवृत्त समारोह चंडीगढ़ एयरबेस पर होगा, जिसमें अंतिम स्क्वाड्रन, नंबर 23 स्क्वाड्रन (पैंथर्स No 23 Squadron (Panthers)) भी भाग लेगी| इस विमान को भारत में “फ्लाइंग कोफ़िन (flying coffin)” कहा जाता| 1963 में शामिल किए गए, कम से कम चार मिग-21 स्क्वाड्रनों को 2017 और 2024 के बीच नंबर-प्लेटेड किया गया या सेवा से सेवानिवृत्त कर दिया गया| मिग-21 प्रमुख युद्धों और अभियानों में महत्वपूर्ण रहे हैं, जिनमें पाकिस्तान के साथ 1965 और 1971 के युद्ध, 1999 का कारगिल संघर्ष और 2019 का बालाकोट हवाई हमला शामिल हैं| मिग-21 विमानों के सेवानिवृत्त होने से भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमता घटकर 29 स्क्वाड्रन रह जाएगी, जो 1960 के दशक के बाद से सबसे कम है|

1

वर्ष 2018–2021 के लिए स्काउट्स/गाइड्स/रोवर्स/रेंजर्स पुरस्कार प्रमाणपत्र द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किए हैं |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित 52वें राष्ट्रपति स्काउट्स एवं गाइड्स पुरस्कार समारोह (52nd President's Scouts and Guides Awards Ceremony) में  वर्ष 2018-2021 के लिए स्काउट्स/गाइड्स/रोवर्स/रेंजर्स पुरस्कार प्रमाण पत्र (Scouts/Guides/Rovers/Rangers Award Certificates) प्रदान किए है| उन्होनें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 16 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स को उनके अनुशासन, समाज सेवा, नेतृत्व और बहुमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए|

2

अभय पनडुब्बी-रोधी युद्ध शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) जहाज को लॉन्च किया गया है |

र्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders and Engineers (GRSE) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW SWC) का आठवां और अंतिम जहाज ‘अजय’ (यार्ड 3034) (Ajay (Yard3034)) 21 जुलाई को जीआरएसई, कोलकाता में लॉन्च किया गया है|

3

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया है |

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में, लोकसभा (Lok Sabha) के 145 और राज्यसभा (Rajya Sabha) के 63 सदस्यों ने दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—में दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, जो वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत हैं, को हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव (impeachment motions) पेश किए हैं| न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 (Articles 124, 217 and 218 of the Constitution) के तहत की गई| सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) द्वारा गठित एक पैनल ने 14 मार्च को उनके आधिकारिक आवास पर आग लगने के दौरान नोटों की गड्डियाँ पाए जाने के आरोपों को विश्वसनीय पाया| न्यायाधीश (जांच अधिनियम, 1968 Judges (Inquiry Act, 1968)) के तहत, किसी न्यायाधीश को बर्खास्त करने के प्रस्ताव पर लोकसभा के कम से कम 100 सांसदों और राज्यसभा के कम से कम 50 सांसदों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं| इसके बाद सदन के अध्यक्ष या सभापति (Speaker or Chairman of the House) को प्रस्ताव को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अधिकार होता है|

4

भारतीय सेना ने संयुक्त राज्य अमेरिका से अपाचे हेलीकॉप्टरों का पहला बैच मिला है |

भारतीय सेना (Indian Army) को हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) पर अमेरिका (US) से अपाचे हेलीकॉप्टरों (Apache helicopters) का पहला बैच प्राप्त हुआ है|  इसे “टैंक्स इन द एयर (Tanks in the Air)” नाम से भी जाना जाता है| तीन उन्नत लड़ाकू हेलीकॉप्टरों अपाचे AH-64E (Apache AH-64E) के पहले बैच के शामिल होने से पश्चिमी सीमा पर सेना की परिचालन क्षमताएँ मज़बूत होंगी| इसे आर्मी एविएशन कॉर्प्स (Army Aviation Corps) के साथ जोधपुर में तैनात किया जाएगा|

5

भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिवस 2025 22 जुलाई को मनाया गया है |

भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस (National Flag Day) हर वर्ष 22 जुलाई को मनाया जाता है, जिसे “तिरंगा अपनाने का दिवस (Tiranga Adoption Day)” भी कहा जाता है| 22 जुलाई, 1947 को, भारत की संविधान सभा (Constituent Assembly of India) ने आधिकारिक तौर पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, जिसे तिरंगा के नाम से जाना जाता है, को अपनाया था| 15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पहली बार भारत का राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा, फहराया|

6

सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता वाला भारत का पहला राज्य बिहार बना है |

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India ECI) की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision (SIR) process) प्रक्रिया के तहत बिहार भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके सभी मतदान केंद्रों पर 1,200 से कम मतदाता हैं| पहले यह सीमा प्रति मतदान केंद्र पर 1,500 मतदाताओं की थी| बिहार में 12,817 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या 77,895 से बढ़कर 90,712 हो गई है|

7

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का निधन हो गया है |

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी Communist Party of India (Marxist) नेता वी.एस. अच्युतानंदन का 101 वर्ष की आयु में तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया है| उन्होंने 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री और तीन कार्यकाल - 1991-1996, 2001-2006 और 2011-2016 - के लिए विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया|

8

भारत के उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया है |

21 जुलाई 2025 को संविधान के अनुच्छेद 67(ए) (Article 67(A) of the Constitution) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (74 वर्ष) ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा दिया है| उन्हें अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है और उनके कार्यकाल में दो वर्ष शेष हैं | उनके इस्तीफे के बाद, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह (Deputy Chairperson of the Rajya Sabha Harivansh Narayan Singh) ने कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका संभाली और अब 60 दिनों के भीतर नया उपराष्ट्रपति चुना जाएगा|

9

भारत की रॉसनेफ्ट समर्थित रिफाइनरी -नयारा एनर्जी पर यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाया है |

यूरोपीय संघ (European Union) ने रूसी ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट (Russian energy giant Rosneft) की भारतीय तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध (sanctions) लगा दिए और तेल की कीमतों की सीमा कम कर दी है| रूसी सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट की गुजरात के वाडिनार स्थित नायरा एनर्जी (Nayara Energy) की रिफाइनरी (पूर्व में एस्सार ऑयल लिमिटेड (Essar Oil Ltd) में 49.13% हिस्सेदारी है| इसका मतलब है की भारत रूस से कम कीमत पर कच्चा तेल खरीद सकेगा, जबकि नायरा एनर्जी रूसी कच्चे तेल से प्रसंस्कृत पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel processed) यूरोप को निर्यात (export) नहीं कर पाएगी|

10

तमिलनाडु में स्थित अन्नामलाई टाइगर रिज़र्व में हॉर्नबिल संरक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा |

हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने कोयंबटूर के अन्नामलाई टाइगर रिजर्व (Anamalai Tiger Reserve (ATR)) में भारत के पहले हॉर्नबिल संरक्षण के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence for Hornbill Conservation) की स्थापना को मंजूरी दे दी है| हॉर्नबिल, जिन्हें अक्सर "वन के किसान (farmers of the forest)" के रूप में जाना जाता है, बीज फैलाने वाले के रूप में एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिक भूमिका निभाते हैं और देशी जंगलों के पुनर्जनन में मदद करते हैं|यह केंद्र पश्चिमी घाट में पाई जाने वाली चार हॉर्नबिल प्रजातियों - ग्रेट हॉर्नबिल, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल, मालाबार पाइड हॉर्नबिल और इंडियन ग्रे हॉर्नबिल (Great Hornbill, Malabar Grey Hornbill, Malabar Pied Hornbill, and Indian Grey Hornbill) पर ध्यान केंद्रित करेगा|

1

भारतीय चुनाव आयोग ने नीतू चंद्रा और क्रांति प्रकाश झा को बिहार का स्वीप आइकॉन नियुक्त किया है |

भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India (ECI) ने अभिनेता नीतू चंद्रा और क्रांति प्रकाश झा को बिहार स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी) आइकॉन (SVEEP (Systematic Voters' Education and Electoral Participation) icons) नियुक्त किया है|
उद्देश्य : मतदाता शिक्षा को बढ़ावा देना, मतदान पर जागरूकता फैलाना और जनता को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना |

2

57वीं इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (IChO) 2025 में भारत ने छठा स्थान हासिल किया है |

भारत ने 57वीं इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (57th International Chemistry Olympiad (IChO) 2025 में वैश्विक स्तर पर छठा स्थान हासिल किया है— संयुक्त रूप से यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, कज़ाख़स्तान और इज़राइल (Ukraine, Uzbekistan, Kazakhstan and Israel) के साथ|भारत ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते| 57वीं इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (IChO) 2025 5 जुलाई से14 जुलाई तक दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (Dubai, UAE) में आयोजित की गई|

स्वर्ण पदक:  महाराष्ट्र के देवेश पंकज और तेलंगाना के संदीप कुची

रजत पदक: ओडिशा के देबदत्त प्रियदर्शी और नई दिल्ली के उज्ज्वल केसरी

3

HSBC बैंक नेट ज़ीरो बैंकिंग एलायंस (NZBA) से बाहर हुआ है |

ब्रिटेन स्थित HSBC बैंक (UK-based HSBC Bank) ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित नेट-ज़ीरो बैंकिंग गठबंधन (Net-Zero Banking Alliance NZBA) से अलग होने की घोषणा की है| यह इस गठबंधन से बाहर निकलने वाला पहला ब्रिटिश बैंक बन गया है| NZBA की शुरुआत 2021 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की फाइनेंस इनिशिएटिव (United Nations Environment Programme's Finance Initiative) के तहत हुई थी| HSBC बैंक इस संगठन का एक प्रमुख संस्थापक सदस्य था |

उद्देश्य : 2050 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (greenhouse gas emissions) को शून्य पर लाने के लिए वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र की गतिविधियों को संरेखित करना |

 

4

मंगल ग्रह का उल्कापिंड नीलामी में बिका अब तक का सबसे मूल्यवान उल्कापिंड बना है |

54 पाउंड (24.5 किलोग्राम) का एक मंगल ग्रह का उल्कापिंड (Martian meteorite), जो पृथ्वी पर पाया गया मंगल ग्रह का सबसे बड़ा ज्ञात टुकड़ा है, हाल ही में न्यूयॉर्क में सोथबी की नीलामी (Sotheby’s auction in New York) में 5.3 मिलियन डॉलर में बिका| जिस से यह नीलामी में बिका अब तक का सबसे मूल्यवान उल्कापिंड बन गया है| इस उल्कापिंड का नाम NWA 16788 है. यह टुकड़ा नवंबर 2023 में नाइजर के सुदूर अगाडेज़ क्षेत्र (Niger's remote Agadez region) में सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक उल्कापिंड शिकारी द्वारा खोजा गया था|

5

एक्सिमपे एग्रीगेटर को क्रॉस-बॉर्डर (PA‑CB) लाइसेंस के लिए आरबीआई से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है |

बेंगलुरु स्थित फिनटेक स्टार्टअप, एक्सिमपे (EximPe) को पेमेंट एग्रीगेटर क्रॉस-बॉर्डर (Payment Aggregator Cross-Border (PA-CB) license) लाइसेंस के लिए आरबीआई से सैद्धांतिक मंजूरी (RBI's in-principle approval) मिल गई है| इससे कंपनी डिजिटल सेवाओं, ई-कॉमर्स और बी2बी वस्तुओं के व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए अनुपालन सीमा-पार भुगतान और निकासी की सुविधा प्रदान कर सकेगी|

6

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) का नया प्रबंध निदेशक (MD) डॉ. जे. रविशंकर को नियुक्त किया गया है |

कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी, डॉ. जे. रविशंकर को बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bengaluru Metro Rail Corporation Limited BMRCL) का नया प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है| वह महेश्वर राव का स्थान लेंगे, जो यह अतिरिक्त पदभार संभाल रहे थे|

7

यूलिया स्व्विरीडेंको को यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है |

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने हाल ही में यूलिया स्व्विरीडेंको (Yulia Sviridenko) को देश की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया है| वह यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं| वह इससे पहले यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री पद पर तैनात थी|

8

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) का उद्घाटन मुंबई किया है |

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री (Union Minister for Information and Broadcasting) अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (National Film Development Corporation (NFDC) परिसर में भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Creative Technologies (IICT) के पहले परिसर का उद्घाटन किया है| संस्थान ने वीएफएक्स, गेमिंग और विस्तारित वास्तविकता (extended reality (XR) के क्षेत्र में उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण मॉड्यूल डिजाइन करने के लिए गूगल, मेटा, एनवीआईडीआईए, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, एडोब और डब्ल्यूपीपी के साथ साझेदारी की है|

9

2025 का नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला पुरस्कार ब्रेंडा रेनॉल्ड्स और केनेडी ओडेदे को प्रदान किया गया है

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 2025 के नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला पुरस्कार (Nelson Rolihlahla Mandela Prize for 2025) से- ब्रेंडा रेनॉल्ड्स (कनाडा की एक मूल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता) (Brenda Reynolds (a Canadian indigenous social activist)) और केनेडी ओडेदे (केन्याई सामाजिक उद्यमी और शाइनिंग होप फॉर कम्युनिटीज़ (SHOFCO) के संस्थापक) (Kennedy Odede (Kenyan social entrepreneur and founder of Shining Hope for Communities (SHOFCO)))- को सम्मानित  किया गया है| यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस (Nelson Mandela International Day) पर प्रदान किये है|

10

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मिज़ोरम में स्थित लुंगफुन रोपुई को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया है |

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India (ASI)) ने हाल ही में मिज़ोरम के चम्फाई ज़िले के लियानपुई गाँव में स्थित लुंगफुन रोपुई (Lungphun Ropui) को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक (Monument of National Importance) घोषित किया है| इसमें 114 नक्काशीदार मेनहिर पत्थर, पुरातात्विक खुदाई के परिणाम और स्थानीय सांस्कृतिक प्रतीक शामिल हैं| लुंगफुन रोपुई, वांगछिया स्थित कावछुआ रोपुई (Kawtchhuah Ropui) के बाद राज्य का दूसरा ऐसा स्थल है जिसे प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 (Ancient Monuments and Archaeological Sites and Remains Act, 1958) के तहत ऐसा संरक्षण प्राप्त हुआ है|

1

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2025 20 जुलाई को मनाया गया है |

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day) हर वर्ष 20 जुलाई को मनाया जाता है| 20 जुलाई 1924 को पेरिस में FIDE (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ International Chess Federation) की स्थापना की गई थी| अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2025 की थीम: "हर चाल मायने रखती है (Every Move Counts)"

2

भारत ने 66वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड 2025 में वैश्विक स्तर पर 7वाँ स्थान हासिल किया है |

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट (Sunshine Coast, Australia) में आयोजित 66वें अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (66th International Mathematical Olympiad (IMO) 2025) 2025 में 252 में से रिकॉर्ड 193 अंक प्राप्त करके विश्व स्तर पर 7वां स्थान हासिल किया है. जो अब तक का उसका सर्वोच्च स्थान है| भारत ने तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए है| 1989 में इसकी शुरुआत के बाद से, भारत ने 23 स्वर्ण पदक जीते हैं|

स्वर्ण पदक: दिल्ली के कनव तलवार और आरव गुप्ता, महाराष्ट्र के आदित्य मंगुड़ी
रजत पदक: कर्नाटक के एबेल जॉर्ज मैथ्यू और दिल्ली के आदिश जैन
कांस्य पदक: दिल्ली के अर्चित मानस

 

3

मुरली श्रीशंकर ने मीटिंग माइया सिडेड डू डेस्पोर्टो 2025 में लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है |

भारत के लॉन्ग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने पुर्तगाल के माइया (Maia, Portugal) में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य-स्तरीय मीट (World Athletics Continental Tour bronze-level meet), मीटिंग माइया सिडेड डू डेस्पोर्टो 2025 (Meeting Maia Cidade do Desporto 2025) में 7.75 मीटर की छलांग लगाकर लंबी कूद (long jump) में  स्वर्ण पदक जीता|

4

435 मेगावाट की गोर्बिया सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन राजस्थान में किया गया है |

केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री  (Union Minister for Renewable Energy) प्रल्हाद जोशी ने राजस्थान में 435 मेगावाट की गोरबिया सौर ऊर्जा परियोजना (435 MW Gorbea Solar Power Project) का उद्घाटन किया| ज़ेलेस्ट्रा इंडिया (Zelestra India) द्वारा विकसित यह 1,250 एकड़ में फैला संयंत्र सालाना 755 गीगावाट घंटा बिजली पैदा करेगा और कार्बन उत्सर्जन (carbon emissions) में 7.05 लाख टन की कमी लाएगा| यह संयंत्र भारतीय सौर ऊर्जा निगम (Solar Energy Corporation of India) के साथ 25-वर्षीय पीपीए के तहत संचालित होता है|

5

खोजी गई “एलोग्राफा इफ्यूसोरेडिका” लाइकेन की प्रजाति है |

भारतीय वैज्ञानिकों के एक दल ने पश्चिमी घाट (Western Ghats) से लाइकेन (lichen) की एक पूर्व अज्ञात प्रजाति, एलोग्राफा इफ्यूसोरेडिका (Allographa effusoredica), की खोज की है| यह सहजीवन, विकास और लचीलेपन का उदाहरण है| यह भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology, Government of India) के स्वायत्त संस्थान, पुणे स्थित एमएसीएस-अघारकर अनुसंधान संस्थान (Pune-based MACS-Agharkar Research Institute) द्वारा अध्ययन किया गया है| लाइकेन सहजीवी जीव (symbiotic organisms) हैं, जो एक कवक (माइकोबायोन्ट fungus (mycobiont) और एक प्रकाश संश्लेषक साथी (फोटोबायोन्ट photosynthetic partner (photobiont) - या तो एक हरा शैवाल या एक सायनोबैक्टीरियम - से मिलकर बने होते हैं|

6

तीसरी G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स (FMCBG) की बैठक डरबन में आयोजित की गई है |

G20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की हाल ही में हुई तीसरी बैठक (3rd G20 Finance Ministers and Central Bank Governors Meeting FMCBG) दक्षिण अफ़्रीका के डरबन शहर (Durban, South Africa) में 17–18 जुलाई 2025 को आयोजित की गई|

7

द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘सिम्बेक्स’ का 32वां संस्करण सिंगापुर में आयोजित किया जाएगा |

हाल ही में, 'सिम्बेक्स' (सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 'SIMBEX' (Singapore-India Maritime Bilateral Exercise) का 32वां संस्करण सिंगापुर (Singapore) में आयोजित किया जाएगा| इसे पहले अभ्यास लायन किंग (Exercise Lion King) के नाम से जाना जाता था| इसमें भारतीय नौसेना भाग लेगी| यह एक वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है, जो भारत और सिंगापुर की नौसेनाओं के बीच आयोजित किया जाता है|

8

इंडियन ओपन एथलेटिक्स 2025 में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ का खिताब किरण पहल ने जीता है |

किरण पहल ने पटना में आयोजित इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट 2025 (Indian Open Athletics 2025) में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ (women’s 400m) में 54.93 सेकंड समय में स्वर्ण पदक जीता है|

रजत पदक: शिवकन्या मुखाती
कांस्य पदक: नाफीसा खातून

9

'युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन' 2025 का शुभारंभ वाराणसी में किया गया है |

युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन (Yuva Spiritual Summit)' 2025 का आयोजन 19-20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किया गया| इसका शुभारंभ केंद्रीय युवा मामले एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया| इस शिखर सम्मेलन में देश भर के 122 आध्यात्मिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के 600 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया|

थीम: 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा (Drug-Free Youth for a Developed India)'

10

मंडोवी नदी पर ‘रो-रो’ फेरी सेवा गोवा ने शुरू की है |

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंडोवी नदी पर भारत की पहली गंगोत्री और द्वारका नाम से दो रो-रो (रोल-ऑन/रोल-ऑफ) फेरी सेवा (Roll-on/Roll-off (Ro-Ro) ferry service) शुरू की है| यह चोराओ द्वीप (Chorao island) को राजधानी पणजी से जोड़ेगी| यह पारंपरिक फेरी बोट की जगह लेगी| यह भारत की इस तरह की पहली रोरो फेरी सेवा है|

 

1

टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोला है |

अमरीकी ऑटोमोटिव कंपनी ‘टेस्ला’ (American automotive company Tesla) ने भारत में अपना पहला शोरूम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), मुंबई (Bandra Kurla Complex (BKC), Mumbai) में खोला है| इसने मॉडल Y (Model Y cars) की दो गाड़ियों का अनावरण किया| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्घाटन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में भाग लिया|

2

SCO के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक चीन में आयोजित की गई है |

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक (Shanghai Cooperation Organization (SCO) Foreign Ministers’ Council meeting) 15 जुलाई को चीन के तियानजिन (Tianjin, China) में आयोजित की गई| चीन द्वारा आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता चीनी विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi, the Chinese Foreign Minister) ने की| इसमें ईरान, रूस, पाकिस्तान, भारत, कज़ाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, बेलारूस के विदेश मंत्रियों और एससीओ के स्थायी सदस्य संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया| इसमें भारत की ओर से विदेश मंत्री S. जयशकर ने भाग लिया|

उद्देश्य : 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2025 तक तियानजिन में होने वाले आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन (SCO Summit) के लिए राजनीतिक आधार तैयार करना |

3

भारतीय सेना ने वायु रक्षा प्रणाली "आकाश प्राइम" का सफल परीक्षण लद्दाख में किया है |

भारतीय सेना (Indian Army) ने पूर्वी लद्दाख में 15,000 फीट की ऊँचाई पर स्वदेशी रूप से विकसित वायु रक्षा प्रणाली "आकाश प्राइम (Air Defence System “Akash Prime”)" का सफलतापूर्वक परीक्षण किया| यह परीक्षण  भारतीय सेना वायु रक्षा कोर (Army Air Defence Corps) ने मिसाइल प्रणाली विकसित करने वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation (DRDO)) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सहयोग से किया|

4

केंद्र सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच पोलावरम–बनाकचेरला लिंक परियोजना पर विवाद सुलझाने के लिए समिति बनाने की घोषणा की है |

हाल ही में,  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री (Union Minister for Jal Shakti) सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री  एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई| केंद्र सरकार पोलावरम-बनकाचेरला लिंक परियोजना (Polavaram Banakacherla Link Project (PBLP) को लेकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच विवाद को सुलझाने के लिए एक उच्च-स्तरीय तकनीकी समिति (high-level technical committee) गठित करने का निर्णय लिया है| केंद्र ने गोदावरी नदी प्रबंधन बोर्ड (Godavari River Management Board GRMB) को हैदराबाद और कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (Krishna River Management Board KRMB) को अमरावती में स्थापित करने के लिए एक पूर्व समझौते की औपचारिक पुष्टि की| दोनों राज्य कृष्णा बेसिन में जल प्रवाह की वास्तविक समय निगरानी के लिए टेलीमेट्री उपकरणों (telemetry devices) की स्थापना पर सहमत हुए| आंध्र प्रदेश के PBLP प्रस्ताव का, जिसका उद्देश्य गोदावरी नदी के 200 टीएमसी (हज़ार मिलियन क्यूबिक फीट) बाढ़ के पानी को बनकाचेरला परिसर के माध्यम से सूखाग्रस्त रायलसीमा की ओर मोड़ना है, तेलंगाना ने विरोध किया है, क्योंकि तेलंगाना को डर है कि यह परियोजना उसकी जल सुरक्षा के लिए ख़तरा बन सकती है|

5

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने हाइड्रोकार्बन की अभूतपूर्व खोज असम में की है |

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ जिले में नामरूप बोरहाट-1 कुएं (Namrup Borhat-1 well) में ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited) द्वारा हाइड्रोकार्बन (hydrocarbons) की एक अभूतपूर्व खोज की घोषणा की है| इस खोज से असम प्रत्यक्ष तेल उत्पादक (direct oil producer) बनने वाला पहला राज्य बन गया है| यह कुआँ असम के डिब्रूगढ़ जिले में 4,333 मीटर की गहराई पर स्थित है|

6

भारत के पहले एक्वा टेक पार्क का उद्घाटन असम में किया गया है |

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने असम के सोनापुर में भारत के पहले एक्वा टेक पार्क (Aqua Tech Park) का उद्घाटन किया है|इसे गैर-सरकारी संगठन कोलोंग कोपिली (NGO Kolong Kopili) द्वारा नाबार्ड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research (ICAR), केंद्रीय मीठाजल जलीय कृषि संस्थान (Central Institute of Freshwater Aquaculture (CIFA), मत्स्य विभाग और सेल्को फाउंडेशन (Fishery Department and Selco Foundation) के सहयोग से स्थापित किया गया है|

उद्देश्य : मत्स्य पालकों को अत्याधुनिक तकनीकों के ज्ञान से सशक्त बनाना है जिससे मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी और उनकी आय में वृद्धि होगी

7

सऊदी प्रो लीग 2025/26 का फैन्स प्लेयर ऑफ द सीज़न पुरस्कार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता है |

अल नासर क्लब के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Al Nassr Club captain Cristiano Ronaldo) ने सऊदी प्रो लीग 2025/26 के फैन्स प्लेयर ऑफ़ द सीज़न का पुरस्कार (Saudi Pro League 2025/26 Fans' Player of the Season award) जीता है| उन्होंने 34 लीग मैचों में 15 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता|

8

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का 97वां स्थापना दिवस 16 जुलाई को मनाया गया है |

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research ICAR) का 97वां स्थापना दिवस 16 जुलाई को मनाया गया है| ICAR की स्थापना 16 जुलाई 1929 को हुई थी| इस अवसर पर ICAR सुब्रमण्यम हॉल, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में अपने 97वें स्थापना दिवस, पुरस्कार समारोह और विकसित कृषि प्रदर्शनी (Viksit Krishi Exhibition) का आयोजन किया| इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री (Union Minister of Agriculture, Farmers Welfare and Rural Development) शिवराज सिंह चौहान ने किया|

9

कर्नाटक ने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं |

कर्नाटक वन विभाग (Karnataka Forest Department) ने कर्नाटक में, विशेष रूप से मैसूर हाथी अभ्यारण्य (Mysore Elephant Reserve) और आसपास के क्षेत्रों में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए एशियाई हाथियों के भू-दृश्य-स्तर पर संरक्षण (landscape-level conservation of Asian elephants) हेतु भारतीय विज्ञान संस्थान (Indian Institute of Science (IISc) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है| यह 4.7 करोड़ रुपये की, पाँच वर्षीया परियोजना है|
परियोजना का शीर्षक: "मैसूर हाथी रिजर्व में एशियाई हाथियों का भूदृश्य-स्तरीय प्रबंधन (Landscape-Level Management of the Asian Elephant in the Mysore Elephant Reserve)"

 

10

लद्दाख में पहला HPV टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है |

लद्दाख (Ladakh) की स्वायत्त कार्यकारिणी परिषद- हिल डेवलपमेंट काउंसिल लेह (Hill Development Council Leh) 27 जुलाई से 9 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की स्कूल जाने वाली किशोरियों के लिए ह्यूमन पेपिलोमावायरस टीकाकरण (Human Papillomavirus Vaccination (HPV) drive) अभियान शुरू करेगा| यह लद्दाख में पहला एचपीवी टीकाकरण अभियान होगा| इस अभियान का शुभारंभ नोबेल पुरस्कार विजेता, तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा द्वारा किया जाएगा|  इसका वित्तपोषण हिल काउंसिल लेह द्वारा वार्षिक जिला पूंजीगत व्यय बजट के सब्सिडी घटक के तहत किया जा रहा है|

1

देश का दूसरा सबसे लंबा सिगंडूर केबल-स्टेड ब्रिज कर्नाटक में उद्घाटित किया गया है

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री (Union Minister for Road Transport and Highways) नितिन गडकरी ने शिवमोग्गा (सागर तालुक), कर्नाटक में सिगंडूर पुल (Sigandur Bridge) का उद्घाटन किया| यह भारत का दूसरा सबसे लंबा केबल‑स्टेड पुल (cable-stayed bridge) और कर्नाटक का पहला है| यह 2.2 किलोमीटर लंबा सिगंडूर पुल शिवमोग्गा के सागर तालुक में अंबरगोडलु-कलासवल्ली के बीच शरावती बैकवाटर पर बनाया गया है| इसे ₹472 करोड़ की लागत से बनाया गया है|

2

ताइवान का सीटीबीसी बैंक गिफ्ट सिटी में अपनी नई इकाई खोलेगा |

ताइवान का सबसे बड़ा निजी स्वामित्व वाला बैंक, सीटीबीसी बैंक (largest privately owned bank in Taiwan, CTBC Bank (GIFT City)), गिफ्ट सिटी में आईएफएससी बैंकिंग इकाई (IFSC Banking Unit (IBU) स्थापित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण (International Financial Services Authority (IFSCA) में आवेदन किया| सीटीबीसी बैंक ने 1996 में नई दिल्ली में अपनी पहली शाखा स्थापित की थी|

3

जून 2025 के लिए ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ हेली मैथ्यूज़ को चुना गया है |

ICC ने जून 2025 के लिए वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ी हेले मैथ्यूज (West Indies’s Hayley Matthews) को ICC महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम (South Africa’s Aiden Markram) को ICC पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है|

 

4

स्वास्थ्य मंत्रालय ने “स्नैक पोषण जागरूकता अभियान” पायलट प्रोजेक्ट के रूप में AIIMS, नागपुर में शुरू किया है |

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने लोकप्रिय स्नैक्स जैसे समोसा, जलेबी और चाय बिस्किट्स पर छिपे तेल और चीनी की जानकारी देने के लिए “स्नैक पोषण जागरूकता अभियान (Snack Nutrition Awareness Campaign)” शुरू किया है| यह अभियान पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सबसे पहले AIIMS, नागपुर में शुरू किया गया है| यहाँ अब लोकप्रिय खाद्य स्टॉलों के पास कैलोरी काउंट पोस्टर (calorie count posters) लगाए जाएँगे, जिनमें चीनी, वसा और ट्रांस-फैट की मात्रा के बारे में स्पष्ट जानकारी होगी. इसमें बार-बार सेवन से होने वाले दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिमों की जानकारी भी होगी|

5

विश्व युवा कौशल दिवस 2025 15 जुलाई को मनाया गया है |

विश्व युवा कौशल दिवस (World Youth Skills Day) प्रतिवर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है| 10 वां विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई, 2025 को मनाया गया| 2014 में, संयुक्त राष्ट्र ने 15 जुलाई को प्रतिवर्ष विश्व युवा कौशल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया| पहला विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई 2015 को मनाया गया था|

विश्व युवा कौशल दिवस 2025 की थीम: "कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण (Youth empowerment through AI and digital skills)"

 

6

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक (DG) के रूप में सोनाली मिश्रा को नियुक्त किया गया है |

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force (RPF)) की पहली महिला महानिदेशक (Director General) के रूप में नियुक्त किया गया है| वह वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगी और 31 अक्टूबर, 2026 तक इस पद पर कार्य करेंगी|

7

भारत में प्रसंस्कृत आलू के उत्पादन और निर्यात में वर्तमान में गुजरात शीर्ष पर है |

हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, गुजरात ने 2024-25 सीज़न में कुल 48.59 लाख टन आलू का उत्पादन दर्ज किया, जिसमें फ्रेंच फ्राइज़ और वेफर्स बनाने के लिए उगाई जाने वाली किस्में शामिल हैं| इसी के साथ, गुजरात भारत में प्रसंस्कृत आलू के उत्पादन और निर्यात (production and export of processed potatoes) में शीर्ष पर है| उसके बाद उत्तर प्रदेश और पंजाब का स्थान है| गुजरात का बनासकांठा जिला में 61,016 हेक्टेयर में 18.70 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ, जिसकी उत्पादकता दर 30.65 टन प्रति हेक्टेयर रही| 2024-25 तक, भारत में आलू का उत्पादन 37,000 हेक्टेयर में खेती करके 11.50 लाख टन तक बढ़ गया है|

8

“सहेली स्मार्ट कार्ड” योजना दिल्ली में शुरू की गई है |

दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए “सहेली स्मार्ट कार्ड (Saheli Smart Card)” शुरू किया है, जिससे वे दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation (DTC) और क्लस्टर बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी| “सहेली स्मार्ट कार्ड” को मौजूदा "पिंक टिकट" प्रणाली की जगह शुरु किया जाएगा| हालाँकि, यह कार्ड केवल दिल्ली निवासियों के लिए उपलब्ध होगा, यह एक व्यक्तिगत ट्रांजिट कार्ड (personalised transit card) है जिसमें धारक का नाम और फ़ोटो शामिल होता है|

9

खोजी गई “ज़ोग्राफेटस मैथेवी” तितली की प्रजाति है |

हाल ही में, लेपिडोप्टेरिस्टों की एक टीम ने केरल के पश्चिमी घाट में एक नई तितली प्रजाति- ज़ोग्राफेटस मैथेवी (Zographetus mathewi) की पहचान की है| ज़ोग्राफेटस मैथेवी नामक यह नव वर्णित स्किपर तितली (skipper butterfly) हेस्पेरिडे परिवार (family Hesperiidae) और ज़ोग्राफेटस वाटसन वंश (genus ZographetusWatson) से संबंधित है| यह इस पूर्वी समूह की 15वीं और भारत से दर्ज की गई पाँचवीं प्रजाति है| इस नई प्रजाति का नाम प्रसिद्ध भारतीय कीटविज्ञानी (entomologist) और केरल वन अनुसंधान संस्थान के कीट विज्ञान प्रभाग (Entomology Division, Kerala Forest Research Institute) के पूर्व प्रमुख जॉर्ज मैथ्यू के सम्मान में रखा गया है| इसका प्रस्तावित सामान्य नाम पश्चिमी घाट, जिसे स्थानीय रूप से सह्याद्रि के नाम से जाना जाता है, के संदर्भ में सह्याद्रि स्पॉटेड फ्लिटर (Sahyadri Spotted Flitter) है|

10

सिक्किम के गाँव को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला डिजिटल नोमाड गाँव घोषित किया गया है |

सिक्किम के पाकयोंग ज़िले के याकटेन गाँव को आधिकारिक तौर पर भारत का पहला डिजिटल घुमंतू गाँव (digital nomad village) घोषित किया गया है| नोमैड सिक्किम, पाकयोंग जिला प्रशासन और सर्वहिती एनजीओ (Sarvahitey NGO) की एक संयुक्त पहल है|
उद्देश्य: कार्यरत पेशेवरों के लिए एक डिजिटल नोमैड हब विकसित करना |

1

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का नया अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ को नियुक्त किया गया है |

केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointment Committee of the Cabinet ACC) ने 13 जुलाई 2025 को डॉ. अभिजात शेठ को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission NMC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है| वह डॉ. सुरेश गंगाधर का स्थान लेंगे|

2

लद्दाख का नया उप–राज्यपाल कविंदर गुप्ता को नियुक्त किया गया है |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उप–राज्यपाल (Lieutenant Governor) नियुक्त किया है| वह पूर्व में जम्मू एवं कश्मीर के उप मुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) और विधायक रह चुके हैं, और वे भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं| इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने लद्दाख के उपराज्यपाल, ब्रिगेडियर सेवानिवृत्त डॉ. बी. डी. मिश्रा का इस्तीफा भी स्वीकार किया|साथ ही, पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री (Former Minister of Civil Aviation) पुष्पापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल और प्रो. आशिम कुमार घोष हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है|

3

बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का दूसरा संस्करण विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है |

विशाखापत्तनम बंदरगाह प्राधिकरण (Visakhapatnam Port Authority (VPA) 14-15 जुलाई 2025 को विशाखापत्तनम में दूसरे बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग बंगाल की खाड़ी पहल (बिम्सटेक) बंदरगाह सम्मेलन (2nd  Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation (BIMSTEC) Ports Conclave) की मेजबानी कर रहा है| इसका उद्घाटन केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया|

थीम: "भविष्य की दिशा: नीली अर्थव्यवस्था, नवाचार और सतत भागीदारी (Navigating the Future: Blue Economy, Innovation & Sustainable Partnerships)"

4

केरल में पहला स्किन बैंक तिरुवनंतपुरम में स्थापित किया जा रहा है |

केरल का पहला स्किन बैंक (skin bank) 15 जुलाई, 2025 को तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Government Medical College Hospital (MCH)) में शुरू किया जाएगा| 15 जुलाई विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस (World Plastic Surgery Day) के रूप में मनाया जाता है| केंद्र ने अंगदान के माध्यम से त्वचा प्राप्त करने के लिए केरल राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (Kerala State Organ and Tissue Transplant Organisation (K- SOTTO) से भी अनुमोदन प्राप्त किया है| इस सुविधा का निर्माण 6.75 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है| स्किन बैंक ऐसी सुविधाएँ हैं जो पीड़ितों की जली हुई त्वचा के प्रतिस्थापन के लिए दानदाताओं के माध्यम से त्वचा एकत्र करती हैं|

5

भारत ने 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है |

भारत ने बरमिंघम (अलाबामा, यूएसए Birmingham (Alabama, USA) में आयोजित 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 (21st World Police and Fire Games 2025) में 280 स्वर्ण, 178 रजत और 130 कांस्य पदक सहित कुल 588 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है| भारतीय दल में उत्तर प्रदेश पुलिस सबसे सफल प्रदर्शन करने वाली टीम रही, जिसने 95 पदक जीते, जो किसी भी भारतीय इकाई द्वारा जीते गए पदकों की संख्या से सर्वाधिक है| संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) 1,354 पदकों - 569 स्वर्ण, 433 रजत और 352 कांस्य - के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि ब्राजील (Brazil) 743 पदकों - 266 स्वर्ण, 246 रजत और 231 कांस्य - के साथ दूसरे स्थान पर रहा|

6

भारतीय नौसेना ने ग्रीक नौसेना के साथ पासिंग अभ्यास (PASSEX) आयोजित किया है |

भारतीय नौसेना (Indian Navy) और ग्रीस की नौसेना- हेलेनिक नौसेना (Greek Navy- Hellenic Navy) ने अरब सागर (Arabian Sea) में मुंबई तट पर एक संयुक्त पासिंग अभ्यास (PASSEX Passing Exercise) आयोजित किया|जिसमें भारत की और से INS तरकश (INS Tarkash) और ग्रीक जहाज एचएस पसरा (HS Psara) ने भाग लिया|

 

7

कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी का उद्घाटन SECL, बिलासपुर में किया गया है |

कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (South Eastern Coalfields Limited (SECL) मुख्यालय में अपनी पहली पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी (fully women-operated dispensary) का उद्घाटन किया है| वसंत विहार डिस्पेंसरी (Vasant Vihar Dispensary)- का संचालन 14 महिलाओं की एक समर्पित टीम द्वारा किया जाएगा, जिसमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और सहायक कर्मचारी शामिल होंगे|

8

श्रावणी मेला 2025 झारखंड में आयोजित किया जा रहा है |

श्रावणी मेला (Shravani Mela) 2025 का आयोजन 11 जुलाई से 9 अगस्त तक देवघर, झारखंड में आयोजित किया जा रहा है|

9

देश नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का निधन हुआ है |

हाल ही में, नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी (Nigeria’s former President Muhammadu Buhari) का 82 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया है| उन्होनें 2015 से 2023 तक दो बार राष्ट्रपति पद संभाला| वह 2015 में नाइजीरिया के आधुनिक युग में किसी मौजूदा राष्ट्रपति (गुडलक जोनाथन incumbent president (Goodluck Jonathan)) को चुनाव में हराने वाले पहले विपक्षी उम्मीदवार बने|

10

कंबोडिया के खमेर रूज यातना स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है |

हाल ही में, पेरिस में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र (47th Session of the World Heritage Committee in Paris) के दौरान 50 साल पहले कंबोडिया के क्रूर खमेर रूज (Cambodia’s brutal Khmer Rouge) शासन द्वारा यातना और निष्पादन स्थलों के रूप में इस्तेमाल किए गए तीन स्थानों को यूनेस्को ने अपनी विश्व विरासत सूची (UNESCO’s World Heritage list) में जोड़ा है| इन 3 स्थलों में शामिल: दो जेलों- तुओल स्लेंग और एम-13 (prisons: Tuol Sleng and M-13), और फाँसी स्थल चोयंग एक (execution site Choeung Ek)

 

1

2025 के पेन पिंटर पुरस्कार लीला अबुलेला को प्रदान किया जाएगा |

हाल ही में, सूडानी-स्कॉटिश लेखिका लीला अबुलेला (Sudanese-Scottish writer Leila Aboulela) को 2025 के पेन पिंटर पुरस्कार (2025 PEN Pinter Prize) का विजेता घोषित किया गया है| उन्हें 10 अक्टूबर को ब्रिटिश लाइब्रेरी में एक समारोह में औपचारिक रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा| उनकी रचनाएँ प्रवास, आस्था, स्मृति और संस्कृति, विश्वास और अपनेपन के बीच के अंतरसंबंधों को समझने वाली मुस्लिम महिलाओं (migration, faith, memory, and the inner lives of Muslim women) के आंतरिक जीवन के विषयों पर प्रकाश डालती हैं| उनके उपन्यासों, जिनमें द ट्रांसलेटर (1999), मीनारेट (2005), और हाल ही में प्रकाशित रिवर स्पिरिट (2023) शामिल हैं, को आलोचनात्मक प्रशंसा मिली है, उनका 15 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है और अब विश्वविद्यालयों में उनका अध्ययन किया जाता है| यह पुरस्कार इंग्लिश पेन (English PEN) द्वारा दिया जाता है और यह उन लेखकों को सम्मानित करता है जो स्पष्ट और निडर सचबोध के साथ समाज की वास्तविकता को अनरेखित रूप में प्रस्तुत करते हैं|

2

छत्तीसगढ़ में शुरू की गई "चरण पादुका योजना" तेंदूपत्ता संग्राहकों से संबंधित है |

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ज़िले के जामगाँव (महाराजा) में आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई और हर्बल निष्कर्षण इकाई (Ayurvedic Processing Unit and Central Warehouse Complex) का उद्घाटन किया है| इसके साथ ही, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में 12.4 लाख से ज़्यादा तेंदू पत्ता संग्राहकों (tendu leaf collectors) को सुरक्षात्मक जूते प्रदान करने के लिए चरण पादुका योजना (Charan Paduka Yojana) का पुनः शुभारंभ किया| उन्होंने तेंदू पत्तों की खरीद दर ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा करने की भी घोषणा की|

3

“अस्त्र” मिसाइल का सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने किया है |

हाल ही में, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research & Development Organisation (DRDO) और भारतीय वायु सेना (Indian Air Force (IAF) ने ओडिशा के समुद्र तट पर सुखोई-30 एमके-I (Su-30 Mk-I) से बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (Beyond Visual Range Air-to-Air missile (BVRAAM)) 'अस्त्र (Astra)' का सफल परीक्षण किया | यह स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी (Radio Frequency (RF) Seeker) सीकर से लैस है|इस की मारक क्षमता 100 किलोमीटर से अधिक है और यह अत्याधुनिक मार्गदर्शन व नेविगेशन प्रणाली से सुसज्जित है|

4

ऑपरेशन फायर ट्रेल राजस्व खुफिया निदेशालय ने चलाया है |

राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence) ने "ऑपरेशन फायर ट्रेल (Operation Fire Trail)" अभियान के तहत न्हावा शेवा बंदरगाह, मुंद्रा बंदरगाह और कांडला विशेष आर्थिक क्षेत्र (Nhava Sheva Port, Mundra Port, and the Kandla Special Economic Zone) में 7 कंटेनरों को रोका और 35 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे (Chinese firecrackers) ज़ब्त किए है|

5

केरल का आर्थुनकल पुलिस स्टेशन भारत का पहला ISO प्रमाणित पुलिस स्टेशन बना है |

केरल में स्थित आर्थंकल पुलिस स्टेशन (Arthunkal Police Station), अलप्पुझा को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) द्वारा ISO प्रमाणन (ISO certification)- ISO 9001:2015 प्रमाणन- प्रदान किया है| जिस से यह ISO प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला पुलिस स्टेशन बन गया है| इस प्रमाणन के लिए पुलिस स्टेशन में डिजिटलीकरण, शिकायत निपटान, अपराध जांच, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता और पारदर्शी कार्यप्रणाली जैसी कई पहलुओं का मूल्यांकन किया गया|

6

विंबलडन 2025 में महिला एकल का खिताब इगा स्वियाटेक ने जीता है |

पोलैंड की इगा स्वियाटेक (Poland's Iga Swiatek) ने अमेरिकी अमांडा अनिसिमोवा (American Amanda Anisimova) को हराकर विंबलडन 2025 महिला एकल का खिताब (Wimbledon 2025 women's singles title) जीता है| यह उनका पहला विंबलडन खिताब और छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है| स्लोवाकिया की मिया पोहानकोवा (Slovakia's Mia Pohankova) ने विंबलडन जूनियर (लड़कियों का) खिताब जीता|

पुरुष युगल खिताब: ब्रिटिश जोड़ी जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल (British pair Julian Cash and Lloyd Glasspool)

मिश्रित युगल खिताब: चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा और नीदरलैंड की सेम वर्बीक की जोड़ी ने  (Czech Republic's Katerina Siniakova and Netherlands' Sem Verbeek)

7

भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर ए. रा हरिकृष्णन बने है |

ए. रा हरिकृष्णन हाल ही में भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर बने है| उन्होंने फ्रांस में ला प्लेग्ने अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव (La Plagne International Chess Festival in France) में अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर-मानक (GM-norm) हासिल किया है|

8

अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक मैच खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर बनी हैं |

हाल ही में, हरमनप्रीत कौर ने बर्मिंघम में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए पाँचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना 334वाँ अंतरराष्ट्रीय मैच (international match) खेला. जिस से वह अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक मैच खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी (334) बन गईं है| उन्होनें मिताली राज के 333 मैचों के रिकॉर्ड को तोडा है| उन्होनें 182 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 146 एकदिवसीय और छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने आठ शतक, 85 अर्धशतक और नाबाद 171 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया है| वह सर्वकालिक अंतरराष्ट्रीय मैचों की सूची में न्यूज़ीलैंड की सूज़ी बेट्स (New Zealand's Suzie Bates) (346) और ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (Australia's Ellyse Perry) (337) के बाद तीसरे स्थान पर हैं|

9

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाली भारत की 44वीं स्थल मराठा सैन्य परिदृश्य बनी है |

हाल ही में पेरिस में हुए यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र (47th session of the UNESCO World Heritage Committee held in Paris) में भारत के "मराठा सैन्य परिदृश्य (Maratha Military Landscape)" को यूनेस्को की  विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage List) में शामिल किया गया है| यह स्थल इस सूची में शामिल होने वाला भारत का 44वां स्थल है|

मराठा सैन्य परिदृश्य:

यह 17वीं से 19वीं शताब्दी तक फैला, मराठा साम्राज्य का बारह किलों का साम्राज्य है. जिनमें 11 महाराष्ट्र और 1 तमिलनाडु में स्थित है| चयनित स्थलों में महाराष्ट्र के सलहेर, शिवनेरी, लोहगढ़, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, विजयदुर्ग तथा सिंधुदुर्ग के साथ-साथ तमिलनाडु में गिंगी किला शामिल हैं |

10

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 (Article 80 of the Indian Constitution) के तहत चार व्यक्तियों — उज्ज्वल निकम (सरकारी वकील), सी. सदानंदन मास्टर (सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद्), हर्षवर्धन श्रृंगला (पूर्व विदेश सचिव) और मीनाक्षी जैन (इतिहासकार, शोधकर्ता और शिक्षाविद) —  को राज्यसभा (Rajya Sabha) के लिए नामित किया है|

1

यूनेस्को ने मिस्र , मेडागास्कर और लीबिया में स्थित अफ़्रीकी स्थलों को “ख़तरे में विश्व धरोहर” सूची से हटाया है |

9 जुलाई 2025 को पेरिस (Paris) में हुए विश्व धरोहर समिति के 47वें सत्र (47th session of the World Heritage Committee) के दौरान, यूनेस्को ने तीन अफ़्रीकी स्थलों को “ख़तरे में विश्व धरोहर” सूची (UNESCO World Heritage in Danger List) से हटाया है|

यह 3 स्थल है:

  1. मेडागास्कर के अत्सिनानाना वर्षावन (Rainforests of the Atsinanana, Madagascar)-

इसकी समृद्ध जैव विविधता के कारण इसे 2007 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था और 2010 में अवैध कटाई, वनों की कटाई और कीमती लकड़ियों की तस्करी के कारण इसे संकटग्रस्त सूची में डाल दिया गया था.

  1. अबू मेना, मिस्र (Abu Mena, Egypt)-

1979 में एक ऐतिहासिक ईसाई तीर्थस्थल (historic Christian pilgrimage site) और प्रारंभिक मठवाद के प्रतीक (symbol of early monasticism) के रूप में अंकित, इसे 2001 में आस-पास की कृषि पद्धतियों के कारण भूजल स्तर में वृद्धि के कारण प्राचीन संरचनाओं को नुकसान पहुँचने के कारण खतरे की सूची में डाल दिया गया था.

  1. ग़दामेस का पुराना शहर, लीबिया (Old Town of Ghadamès, Libya)-

अनूठी रेगिस्तानी वास्तुकला (unique desert architecture) और अफ्रीका व भूमध्य सागर से जुड़े सांस्कृतिक संबंधों (cultural ties across Africa and the Mediterranean) के लिए 1986 में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त.

संघर्ष, जंगल की आग और बाढ़ के कारण इसे 2016 में संकटग्रस्त घोषित किया गया था.

2

मुंबई में कार्नैक ब्रिज का नाम बदलकर सिंदूर ब्रिज किया गया है |

दक्षिण मुंबई स्थित कार्नैक रोड ओवर ब्रिज (Carnac Road Over Bridge (ROB) का नाम बदलकर "सिंदूर ब्रिज (Sindoor Bridge)" कर दिया गया है| यह ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में किया गया है, जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हालिया सैन्य कार्रवाई थी| इस पुनर्निर्मित पुल का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे| यह पुल मूल रूप से ब्रिटिश शासन के दौरान बनाया गया था और इसका नाम बॉम्बे प्रांत के पूर्व गवर्नर जेम्स रिवेट कार्नैक (former Bombay Province governor James Rivett Carnac) (1839-1841) के नाम पर रखा गया था|

3

केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित छः राज्यों के लिए 1,066.80 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी करने की मंजूरी दी है |

केन्द्र सरकार ने असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड जैसे बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित (flood, landslides, affected States) छह राज्यों के लिए 1,066.80 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी करने की मंजूरी दी है यह राशि राज्य आपदा मोचन निधि (State Disaster Response Fund SDRF) से केन्द्रीय हिस्से के रूप में दिए गए हैं|

असम - 375.60 करोड़ रुपए

मणिपुर - 29.20 करोड़ रुपए

मेघालय - 30.40 करोड़ रुपए

मिजोरम - 22.80 करोड़ रुपए

केरल - 153.20 करोड़ रुपए

उत्तराखंड - 455.60 करोड़ रुपए

4

कुमार मंगलम बिड़ला भारतीय को यूएस–इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) बोर्ड में शामिल किया गया है |

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (U.S.-India Strategic Partnership Forum (USISPF) ने आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को अपने निदेशक मंडल और कार्यकारी समिति (Board of Directors and Executive Committee) में शामिल किया है| आदित्य बिड़ला समूह संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) में सबसे बड़ा भारतीय ग्रीनफील्ड निवेशक (Indian greenfield investor) है, जिसने 15 राज्यों में 15 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है|

5

विमोचित पुस्तक “दस पैसे का पोस्टकार्ड” के लेखक एस.एन. अहमद हैं |

सेवानिवृत्त भारतीय सेना अधिकारी एस.एन. अहमद द्वारा लिखित पुस्तक "दस पैसे का पोस्टकार्ड (Das Paise ka Postcard)" का लोकार्पण हाल ही में हैदराबाद में अभिनेता और निर्देशक विनय वर्मा ने किया|

6

7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है |

7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Indian Open Para Athletics Championship) 11-12 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है| यह चैंपियनशिप नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (2025 World Para Athletics Championships) के लिए भारतीय दल के अंतिम चयन मंच के रूप में कार्य करेगी|

7

“BioEmu‑1” नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली माइक्रोसॉफ्ट ने विकसित की है |

माइक्रोसॉफ्ट ने बायोमॉलिक्युलर एम्यूलेटर-1 (BioEmu-1, Biomolecular Emulator-1) नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली (AI system) लांच की है. यह प्रोटीन की गति को डिकोड (decode protein motion) करने और दवाओं की खोज (drug discovery) में तेज़ी लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है | यह एक डीप लर्निंग मॉडल है जो एक ही ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट (graphics processing unit GPU) पर प्रति घंटे हज़ारों प्रोटीन संरचनाएँ उत्पन्न कर सकता है|

8

महाराष्ट्र ने सार्वजनिक गणेशोत्सव (सार्वजनिक गणपति उत्सव) को राज्य उत्सव घोषित किया है |

महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर 'सार्वजनिक गणेशोत्सव (Sarvajanik Ganeshotsav)' को राज्य उत्सव (state festival) घोषित किया  है| राज्य सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में भव्य समारोहों के आयोजन और प्रचार का खर्च वहन करने का भी निर्णय लिया है|

9

असम सरकार ने ‘गज मित्र’ योजना को मंजूरी दी है |

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम मंत्रिमंडल ने मानव-हाथी संघर्ष से निपटने के लिये 'गज मित्र' योजना (Gaja Mitra Scheme) को मंजूरी दे दी है| यह योजना राज्य के आठ सबसे ज़्यादा मानव-हाथी संघर्ष-प्रवण ज़िलों में शुरू की जायेगी| इस पहल के तहत, संघर्ष-प्रवण 80 गाँवों में समुदाय-आधारित त्वरित प्रतिक्रिया दल (community-based rapid response teams) तैनात किए जाएँगे, जिनमें प्रत्येक दल में आठ स्थानीय सदस्य होंगे|

10

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 11 जुलाई को मनाया गया है |

विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है| 11 जुलाई 1987 को दुनिया की जनसंख्या लगभग 5 अरब तक पहुंची थी, जिसे "फाइव बिलियन डे (Five Billion Day)" कहा जाता है| विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम: "युवाओं को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना (Empowering young people to create the families they want in a fair and hopeful world)" इसकी शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गयी थी|

उद्देश्य : पारिवारिक योजना, लैंगिक समानता, मातृ-स्वास्थ्य और जनसंख्या–पर्यावरण संबंधी जागरूकता बढ़ाना |

1

चिंता रवींद्रन पुरस्कार 2025 से सरनकुमार लिंबाले से सम्मनित किया जाएगा |

मराठी लेखक और आलोचक सरनकुमार लिंबाले को वर्ष 2025 के चिंता रवींद्रन पुरस्कार (Chintha Raveendran Award) के लिए चुना गया है| यह पुरस्कार 26 जुलाई को कोझिकोड के के.पी. केशवमेनन हॉल में आयोजित चिंता रवींद्रन स्मृति समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा| इस पुरस्कार में ₹50,000 नकद, स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र शामिल है|

2

वैश्विक बाजार में 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप तक पहुंचने वाली पहली कंपनी एनवीडिया बनी है |

हाल ही में एनवीडिया (Nvidia) वैश्विक बाजार में 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप तक पहुंचने वाली पहली कंपनी बनी है|इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जेन्सन हुआंग (electrical engineer Jensen Huang) के नेतृत्व वाली एनवीडिया का बाजार मूल्य अब फ्रांस, ब्रिटेन या भारत के सकल घरेलू उत्पाद से भी अधिक है|

3

27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता अमित शाह ने की है |

10 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक (27th Eastern Zonal Council (EZC) Meeting) की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की| जिसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे पूर्वी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया|

4

कला सेतु – भारत के लिए रियल‑टाइम लैंग्वेज टेक” चैलेंज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लॉन्च किया है |

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Information and Broadcasting) ने अपने वेवएक्स स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्लेटफॉर्म (WaveX Startup Accelerator Platform) के माध्यम से "कला सेतु - भारत के लिए रियल-टाइम लैंग्वेज टेक ('Kalaa Setu – Real-Time Language Tech for Bharat’ Challenge)" चैलेंज लॉन्च किया है |

उद्देश्य : एआई-संचालित बहुभाषी अनुवाद और भाषा-लोकलाइज़ेशन समाधान विकसित करना

5

भारत मक्का शिखर सम्मेलन 2025 का 11वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया गया है |

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry (FICCI)) द्वारा आयोजित भारत मक्का शिखर सम्मेलन 2025 (India Maize Summit 2025) का 11वां संस्करण 7 जुलाई  को फेडरेशन हाउस, नई दिल्ली में किया गया| इसका उद्घाटन  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है| यह सम्मेलन मक्का आधारित खेती, स्थिरता, बायो-ईंधन, निर्यात, मूल्य श्रृंखला और नीति ढाँचों पर केंद्रित था|

6

ERASR रॉकेट के उपयोगकर्ता परीक्षण INS कवरत्ती से किए गए हैं |

विस्तारित रेंज एंटी-सबमरीन रॉकेट (Extended Range Anti-Submarine Rocket (ERASR) के उपयोगकर्ता परीक्षण  (User trials) 23 जून, 2025 से 07 जुलाई, 2025 तक INS कवरत्ती (INS Kavaratti) से सफलतापूर्वक किए गए| इस दौरान कुल 17 ERASR का विभिन्न श्रेणियों में सफलतापूर्वक परीक्षण मूल्यांकन किया गया| डीआरडीओ के आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (DRDO’s Armament Research & Development Establishment (ARDE), पुणे ने उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (High Energy Materials Research Laboratory) और नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (Naval Science & Technological Laboratory) के सहयोग से भारतीय नौसेना के जहाजों के स्वदेशी रॉकेट लांचर (indigenous rocket launcher (IRL) of Indian Naval Ships) के लिए ERASR का डिजाइन और विकास किया है|

7

भारत समुद्री निवेश बैठक लंदन में आयोजित की गई |

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (Ministry of Ports, Shipping and Waterways) द्वारा इंडिया हाउस, लंदन (India House, London) में भारत समुद्री निवेश सम्मेलन (India Maritime Investment Meet) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया| इस सम्मेलन का उद्घाटन ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोरईस्वामी ने किया| जहाज निर्माण में भारत की रैंकिंग (India’s shipbuilding rank) वैश्विक स्तर पर 23वें स्थान से सुधरकर 16वें स्थान पर आ गई है|

उद्देश्य : समुद्री सहयोग को गहरा करना और भारत के बढ़ते समुद्री इको-सिस्टम (maritime ecosystem) में वैश्विक निवेश को आकर्षित करना |

8

भारतीय नौसेना में शामिल किया गया आईएनएस निस्तार हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड कंपनी द्वारा विकसित किया गया है |

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (Hindustan Shipyard Limited (HSL), विशाखापत्तनम द्वारा भारतीय नौसेना (Indian Navy) को पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल, 'INS निस्तार (Diving Support Vessel (DSV), INS Nistar)' सौंपा गया है | जहाज का नाम निस्तार संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ है मुक्ति, बचाव या मोक्ष (liberation, rescue or salvation).

118 मीटर लम्बा और लगभग 10,000 टन भार वाला यह जहाज अत्याधुनिक डाइविंग उपकरणों से सुसज्जित है तथा 300 मीटर की गहराई तक डीप सी सैचुरेशन डाइविंग (Deep Sea Saturation Diving) कर सकता है|

 

9

संस्कृति मंत्रालय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के लिए दो वर्ष का आधिकारिक स्मरणोत्सव घोषित किया है |

हाल ही में, ने संस्कृति मंत्रालय (Ministry of Culture) 6 जुलाई 2025 से 6 जुलाई 2027 तक भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दो साल तक चलने वाला राष्ट्रीय स्मरणोत्सव (national commemoration) घोषित किया है | इस दौरान उनके जीवन, कार्य और भारत में राष्ट्रवाद, शिक्षा एवं सांस्कृतिक गौरव से जुड़ी स्मरणोत्सव गतिविधियाँ चलायी जाएँगी, जिनमें सेमिनार, प्रदर्शनी और युवा जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख हैं| इस अवसर पर डाक विभाग ने दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाने के लिए एक स्मारक डाक टिकट (commemorative postage stamp) जारी किया है| उनका जन्म 6 जुलाई 1901 को बंगाल में हुआ था|वह जनसंघ के संस्थापक (Jana Sangh founder) भी है|

10

भारत–इंग्लैंड महिला द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ भारत ने जीती है |

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's cricket team) ने जुलाई 9, 2025 को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में चौथा टी20 मैच जीतकर 3–1 से भारत–इंग्लैंड महिला द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ (India-England women's bilateral T20 series) पर जीत हासिल की. यह भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ (bilateral T20I series) जीत है| पाँचवाँ और अंतिम टी20 मैच 12 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा| इस मैच में  हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच (333) खेलने के मिताली राज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली|

1

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)-संचालित स्मार्ट मच्छर निगरानी प्रणाली आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है |

आंध्र प्रदेश की नगर प्रशासन और शहरी विकास (Municipal Administration and Urban Development) विभाग ने  स्मार्ट मच्छर निगरानी प्रणाली (Smart Mosquito Surveillance System (SMoSS)) नामक एक कृत्रिम बुद्धि (AI)-आधारित मच्छर नियंत्रण कार्यक्रम (AI-based mosquito control programme) शुरू किया है| इस प्रणाली का पायलट रोलआउट 66 स्थानों पर किया गया है| यह प्रणाली ड्रोन्स, स्मार्ट सेंसर, ट्रैप्स और ट्रिगर आधारित एल्गोरिदम का उपयोग करके मच्छर की प्रजाति, लिंग और घनत्व की पहचान करती है, और फागिंग ऑपरेशन्स के लिए वास्तविक समय में डेटा प्रदान करती है|
उद्देशय : मच्छरों की आबादी पर अधिक कुशलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से नज़र रखना और उसे नियंत्रित करना |

2

विमोचित पुस्तक “कन्फेशनस ऑफ़ ए शेक्सपीयर एडिक्ट" के लेखक वी. एस. रवि हैं |

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी वी.एस. रवि ने अपनी नई पुस्तक “कन्फेशन्स ऑफ ए शेक्सपियर एडिक्ट (Confessions of a Shakespeare Addict)” का विमोचन हैदराबाद में किया| यह पुस्तक, विलियम शेक्सपियर की रचनाओं के साथ रवि के आजीवन जुड़ाव का परिणाम है|

3

"3 by 35" पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुरू की है |

हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization WHO) ने "3 बाय 35" पहल ("3 by 35" initiative) शुरू की है|  इसके तहत देशों से आग्रह किया गया है कि वे स्वास्थ्य करों (health taxes) के माध्यम से 2035 तक तंबाकू, शराब और शर्करा युक्त पेय पदार्थों की वास्तविक कीमतों में कम से कम 50% की वृद्धि करें|
उद्देश्य : दीर्घकालिक बीमारियों (chronic diseases) (गैर-संचारी रोगों non-communicable diseases NCDs) पर अंकुश लगाना और महत्वपूर्ण सार्वजनिक राजस्व उत्पन्न करना |

4

ICC महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है |

हाल ही में जारी ICC महिला टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज़ रैंकिंग (ICC Women's T20 International Bowler Ranking) में भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है| पाकिस्तान की सादिया इकबाल पहले स्थान पर है|

रेनुका सिंह ठाकुर छठें स्थान पर है|
पुरुष वनडे और T20I टीम रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर है|
पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभामन गिल पहले और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर है|
पुरुष टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में यशस्वी जैसवाल चौथे स्थान पर है|
पुरुषों की टी20आई बल्लेबाजी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दुसरे और तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर है.
पुरुषों की टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर है.
पुरुषों की वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया है.

5

2025 कलात्मक जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप इंडोनेशिया में आयोजित की जाएगी |

53वीं विश्व कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप (World Artistic Gymnastics Championships) 2025 का आयोजन  19 से 25 अक्टूबर तक जकार्ता, इंडोनेशिया (Jakarta, Indonesia) में किए जाएगा|यह पहली बार किसी दक्षिण पूर्व एशियाई देश (Southeast Asian nation) द्वारा आयोजित किया जाएगा| विश्व कलात्मक जिमनास्टिक चैंपियनशिप प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए प्रतियोगिताएँ होती हैं| पहली चैंपियनशिप 1903 में पुरुषों के लिए आयोजित की गई थी, जबकि महिलाओं ने पहली बार 1934 में भाग लिया था|

6

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राज़ील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस" से सम्मानित किया गया है |

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील की आधिकारिक यात्रा के दौरान, ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा (President of Brazil, H.E. Luiz Inácio Lula da Silva) द्वारा देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान (highest national honour of Brazil) "द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस (The Grand Collar of the National Order of the Southern Cross)" से सम्मानित किया गया है|

7

एप्पल का नया मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) सबीह खान को नियुक्त किया गया है |

एप्पल इंक. (Apple Inc.) ने सबीह खान को अपना नया मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer (COO) नियुक्त किया है| वह वर्तमान में परिचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं| वे जेफ विलियम्स (Jeff Williams) की जगह सीओओ का पद संभालेंगे|

8

डॉ. मनसुख मांडविया ने अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025 का शुभारंभ उत्तर प्रदेश में किया है

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री (Union Minister of Youth Affairs and Sports) डॉ. मनसुख मांडविया ने अस्मिता लीग के 2025 सीजन (2025 season of ASMITA league) का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में किया|अस्मिता का 2025 सीजन वेटलिफ्टिंग लीग (weightlifting league) से शुरू हुआ| इसमें ओपन कैटेगरी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में 42 लड़कियां आठ विभिन्न वेट कैटेगरी में भाग ले रही हैं| चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 खेल विधाओं में 852 लीग की योजना बनाई गई है| अस्मिता (महिलाओं को प्रेरित करके खेल की उपलब्धियां हासिल करना ASMITA (Achieving Sports Milestone by Inspiring Women) लीग और प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के जेंडर-न्यूट्रल मिशन का हिस्सा है| इसकी शुरुआत 2021 में की गई थी|

9

ISA की एशिया–प्रशांत क्षेत्रीय समिति की सातवीं बैठक कोलंबो आयोजित की जाएगी |

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance (ISA) एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए सातवीं क्षेत्रीय समिति बैठक (Seventh Regional Committee Meeting (RCM) for the Asia and the Pacific Region) 15–17 जुलाई 2025 को कोलंबो, श्रीलंका (Colombo, Sri Lanka) में आयोजित करेगा| थीम: ‘विविधता और अवसर के क्षेत्र में सौर सहयोग को आगे बढ़ाना (Advancing Solar Cooperation Across a Region of Diversity and Opportunity)’ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन एक वैश्विक पहल है जिसे 2015 में भारत और फ्रांस द्वारा पेरिस में COP21 में शुरू किया गया था. इसके 123 सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देश हैं|

10

ABC प्रो बास्केटबॉल लीग का चौथा संस्करण आयोजित किया जा रहा है |

हाल ही में ABC प्रो बास्केटबॉल लीग (ABC Pro Basketball League) का चौथा संस्करण महाराष्ट्र के पुणे के राजाराम भिकु पथारे स्टेडियम में 6 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है| इसका उद्घाटन केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने किया|

1

जारी नवीनतम IPL ब्रांड मूल्यांकन अध्ययन के अनुसार, IPL की सबसे मूल्यवान टीम (ब्रांड) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी है |

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक हुलिहान लोकी (global investment bank Houlihan Lokey) के द्वारा हाल ही में जारी नवीनतम IPL ब्रांड मूल्यांकन अध्ययन (IPL Brand Valuation Study) के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League (IPL) का मूल्य 12.9% की वृद्धि के साथ 18.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore RCB) 269 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ IPL की सबसे मूल्यवान टीम (ब्रांड most valuable IPL team (brand)) बन गई है| मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) 242 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) 235 मिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है|
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 39.6% की सबसे अधिक वृद्धि दिखाई|

2

BMW ग्रुप इंडिया का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह बरार को नियुक्त किया गया है |

हाल ही में हरदीप सिंह बरार को BMW ग्रुप इंडिया (BMW Group India) का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (President and Chief Executive Officer) नियुक्त किया गया है| वह 1 सितंबर 2025 से यह पदभार संभालेंगे| वह विक्रम पावाह का स्थान लेंगे, जो बीएमडब्ल्यू ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (BMW Group Australia and New Zealand) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाल रहे हैं|

3

600 मेगावाट विदर्भ पावर का अधिग्रहण अडानी पावर लिमिटेड ने किया है |

अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) ने 7 जुलाई 2025 को विदर्भ इंडस्ट्रीज़ पावर लिमिटेड (Vidarbha Industries Power Limited (VIPL) के 600 MW (2×300 MW) कोल-फायर्ड थर्मल प्लांट (coal-fired thermal plant )का अधिग्रहण acquisition ₹4,000 करोड़ मे पूरा किया है| यह अधिग्रहण नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (National Company Law Tribunal (NCLT) Mumbai) मुंबई की मंज़ूरी (18 जून 2025) के बाद क्रियान्वित हुआ, जिससे कंपनी की परिचालन क्षमता (operational capacity) बढ़कर 18,150 MW हो गई है| यह महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी में स्थित 2×300 मेगावाट का घरेलू कोयला आधारित बिजली संयंत्र है|

4

परिवार दत्तक ग्रहण कार्यक्रम की पहल के तहत टीबी रोगियों की जांच शामिल करने वाला पहला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी बना है |

पुडुचेरी "परिवार दत्तक ग्रहण कार्यक्रम" की पहल (initiative of “Family Adoption Program”) के तहत तपेदिक (टीबी) रोगियों की जांच (screening for TB patients) को शामिल करने वाला पहला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है| MBBS छात्रों ने गोद लिए गए परिवारों में टीबी लक्षणों के लिए स्क्रीनिंग और निदान में योगदान दिया है|

5

विश्व ऊर्जा 2025 की सांख्यिकीय समीक्षा के अनुसार, के अनुसार, 2024 में भारत ने जैव ईंधन उपभोक्ता की वैश्विक सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है |

विश्व ऊर्जा 2025 की सांख्यिकीय समीक्षा (World Energy Statistical Review 2025) के अनुसार, के अनुसार, 2024 में भारत ने जैव ईंधन उपभोक्ता (biofuel consumer) की वैश्विक सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है| 2024 में भारत की जैव ईंधन खपत में 40% की वृद्धि हुई है| खपत में अमेरिका (USA) सबसे आगे, उसके बाद ब्राजील (Brazil) और इंडोनेशिया (Indonesia) का स्थान है| यह रिपोर्ट किर्नी और केपीएमजी (Kearney and KPMG) के सहयोग से द एनर्जी इंस्टीट्यूट (The Energy Institute (EI)) द्वारा प्रकाशित की गई है| जैव ईंधन में बायोगैसोलीन (biogasoline), जैसे इथेनॉल (ethanol) और बायोडीजल (biodiesel) शामिल हैं, जिसमें टिकाऊ विमानन ईंधन शामिल हैं|

6

भारत सरकार ने "विश्व जैव उत्पाद दिवस" 2025 7 जुलाई को मनाया |

विश्व जैव उत्पाद दिवस (World Bioproducts Day) 7 जुलाई, 2025 को मनाया गया है| विश्व जैव उत्पाद दिवस पहली बार 2021 में मनाया गया था| इस अवसर पर भारत सरकार ने विश्व जैव उत्पाद दिवस - द बायोई 3 वे (World Bioproducts Day – The BioE3) राष्ट्रव्यापी समारोह आयोजित किया| इसका आयोजन जैव प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Biotechnology (DBT) और इसकी एजेंसियों जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (Biotechnology Industry Research Assistance Council (BIRAC) और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और नवाचार परिषद (Biotechnology Research and Innovation Council (IBRIC+) ने किया| भारत ने 2030 तक 300 बिलियन डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था (bioeconomy) का लक्ष्य रखा है|

उद्देश्य : टिकाऊ जैव उत्पादों के बारे में जागरूकता फैलाना |

7

बिहार सरकार ने राज्य की सभी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35% प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है |

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट (Bihar Cabinet) ने राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सभी नौकरियों में 35% क्षैतिज आरक्षण (horizontal reservation) को मंजूरी दे दी है| कैबिनेट ने युवा कल्याण, कौशल विकास और रोजगार (The Cabinet has approved the Youth Welfare, Skill Development and Employment) पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बिहार युवा आयोग (Bihar Youth Commission) के गठन की भी घोषणा की है|

8

टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई अस्पताल ने बिमस्टेक देशों के लिए कैंसर देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है |

टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई (Tata Memorial Hospital, Mumbai) ने हाल ही में बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) देशों (BIMSTEC (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) countries) के लिए एक विशेष कैंसर देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम (specialised cancer care training programme) शुरू किया है| इस पहल के हिस्से के रूप में, चार सदस्य देशों के 21 प्रतिभागी (जिनमें बांग्लादेश से 4, भूटान और म्यांमार से 6-6  और नेपाल से 5) तीन प्रमुख मॉड्यूल में 4-सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा: रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन और रेडियोलॉजी (Radiation Oncology, Nuclear Medicine and Radiology)

9

रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी साहिल किन्नी को नियुक्त किया गया है |

साहिल किन्नी को रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (Reserve Bank Innovation Hub RBIH) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है| उनहोने राजेश बंसल का स्थान लिया है| भारतीय रिज़र्व बैंक की RBIH पहल का उद्देश्य देश में वित्तीय प्रौद्योगिकी (Financial Technology) में नवाचार को बढ़ावा देना है| वह फ़िनटेक कंपनी सेतु (Setu) के सह-संस्थापक हैं और इंडिया सटैक (IndiaStack) की टीम का हिस्सा रहे हैं|

10

हाल ही में “दानस” तूफान ने ताइवान को प्रभावित किया है |

हाल ही में दानस तूफान (Typhoon Danas) के कारण ताइवान (Taiwan) का मुख्य द्वीप तहस-नहस हो गया है| इस तूफान की तीव्रता कम हो गई और इसे उष्णकटिबंधीय तूफान (tropical storm) में बदल दिया गया क्योंकि यह चीन की ओर जाने वाले पूर्वानुमानित मार्ग पर ताइवान जलडमरूमध्य में आगे बढ़ गया|

1

इंडिगो के बोर्ड में गैर‑कार्यकारी निदेशक के रूप में अमिताभ कांत को नियुक्त किया गया है |

इंडिगो (IndiGo) की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) ने नीति आयोग के पूर्व सीईओ और भारत के जी20 शेरपा (former NITI Aayog CEO & India's G20 Sherpa) अमिताभ कांत को गैर-कार्यकारी निदेशक |

2

ICC ने अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता नियुक्त किया है |

हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council ICC) ने संजोग गुप्ता को अपना 7वां मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है| ऑस्ट्रेलियाई ज्योफ एलार्डिस (Australian Geoff Allardice) की जगह लेंगे| वह जियोस्टार में सीईओ (खेल और लाइव अनुभव CEO (Sports & Live Experiences) at JioStar) के रूप में कार्यरत थे|

3

विश्व जूनोसिस दिवस 2025 6 जुलाई मनाया गया है |

विश्व जूनोसिस दिवस (World Zoonoses Day) हर साल 6 जुलाई को मनाया जाता है| 6 जुलाई, 1885 को लुई पाश्चर (Louis Pasteur) ने पहली बार रेबीज का टीका (rabies vaccine) मानव पर सफलतापूर्वक लगाया था|
उद्देश्य : जूनोटिक बीमारियों (Zoonotic Diseases) के बारे में जागरूकता बढ़ाना - जानवरों और मनुष्यों के बीच फैलने वाले संक्रमण, जैसे कि रेबीज, कोविड-19, इबोला, लासा बुखार, गोजातीय तपेदिक और एवियन इन्फ्लूएंजा

4

जेनिफर सिमंस को सूरीनाम देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना गया है |

सूरीनाम की संसद (Suriname’s parliament) ने डॉ. जेनिफर गारलिंग्स‑सिमंस (Dr Jennifer Geerlings-Simons) को मतदान द्वारा चुनाव करके देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना है| नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता जेनिफर गीरलिंग्स-साइमन्स 16 जुलाई को 646,000 से अधिक आबादी वाले डच भाषी देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी| दक्षिण अमेरिकी देश की नेशनल असेंबली दो-तिहाई मतों से राष्ट्रपति का चुनाव करती है|

5

हरविंदर सिंह ने एशियाई पैरा-तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की रिकर्व ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक पदक जीता है |

हरविंदर सिंह ने बीजिंग (Beijing) में आयोजित 2025 एशियाई पैरा-तीरंदाजी चैंपियनशिप (Asian Para-Archery Championship) में रिकर्व पुरुष ओपन (recurve men’s open) में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक (individual gold) जीता|

6

राशन वितरण के लिए आधार-आधारित चेहरे प्रमाणीकरण चेहरा प्रमाणीकरण शुरू करने वाला पहला राज्य हिमाचल प्रदेश बना है |

हिमाचल प्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली राशन वितरण (Public Distribution System ration distribution) के लिए आधार-आधारित चेहरा प्रमाणीकरण (Aadhaar-based face authentication) लागू करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है| डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग (Department of Digital Technologies and Governance) द्वारा विकसित यह प्रणाली मोबाइल ऐप का उपयोग करके प्रत्यक्ष चेहरे की पहचान को सक्षम बनाती है|

7

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना राजस्थान सरकार ने शुरू की है |

राजस्थान सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (Below Poverty Line) रहने वाले ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार (Improvement in the economic condition of rural families) लाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त ग्राम योजना (Pandit Deendayal Upadhyay Poverty-Free Village Scheme)’ शुरू की है| इस योजना के पहले चरण में 300 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय (financial outlay) के साथ 5,000 गांवों को शामिल किया गया है| इस योजना के तहत BPL परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए प्रतिपरिवार ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि (incentive) दी जाएगी, साथ ही कौशल विकास, स्वरोजगार और आधारभूत ढांचा योजनाओं से उन्हें जोड़ा जाएगा|

8

राजनीतिक पार्टी "अमेरीका पार्टी" की घोषणा एलन मस्क की है |

एलन मस्क (Elon Musk) ने "अमेरीका पार्टी (America Party)" नामक एक तीसरी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है |

उद्देश्य : अमेरिकी दो-ध्रुवीय सत्ता व्यवस्था (रिपब्लिकन और डेमोक्रेट American bipolar power system (Republicans and Democrats)) को चुनौती देना |

 

9

‘राष्ट्रीय बायोबैंक’ का उद्घाटन डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया है |

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (Union Minister of State for Science and Technology) और सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (CSIR-Institute of Genomics and Integrative Biology (IGIB)), नई दिल्ली  में फेनोम इंडिया ‘‘नेशनल बायोबैंक’’ (Phenome India "National Biobank") का उद्घाटन किया| यह सुविधा 10,000 भारतीयों के जीनोमिक, जीवनशैली व क्लिनिकल डेटा (genomic, lifestyle and clinical data) को संग्रहित कर देश में लंबी अवधि स्वास्थ्य अध्ययन (long-term health study) हेतु कार्य करेगी — और इससे व्यक्तिगत आनुवंशिक चिकित्सा के क्षेत्र में नई राह खुलेगी|

10

अनंत टेक्नोलॉजीज द्वारा भारत की पहली निजी अंतरिक्ष-आधारित इंटरनेट सेवा शुरू की जाएगी |

हैदराबाद स्थित भारतीय कंपनी अनंत टेक्नोलॉजीज (Anant Technologies) को IN‑SPACe द्वारा ग्रहणीय कक्षा (geostationary orbit (GEO) में संचालित होने वाली भारत की पहली निजी उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवा (private satellite-based internet service) शुरू करने की अनुमति दी गई है| जिस से यह कंपनी भारत की पहली निजी अंतरिक्ष-आधारित इंटरनेट सेवा शुरू करेगी| यह सेवा 2028 में भारतीय निर्मित उपग्रहों का उपयोग करके शुरू होगी|

1

“ऑपरेशन मेड मैक्स” नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चलाया है |

ऑपरेशन मेड मैक्स (Operation Med Max) के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) ने यूनाइटेड स्टेट्स ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (United States Drug Enforcement Administration (US DEA)) और कई देशों की अन्य नशीली दवाओं के विरोधी कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ मिलकर एशिया, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया (Asia, North America, Europe and Oceania) के 10 से अधिक देशों में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल (international drug cartel) का भंडाफोड़ किया है| इसकी शुरुआत 25 मई को एजेंसी की ऑपरेशन यूनिट ने दिल्ली के मंडी हाउस (बंगाली मार्केट) के पास एक कार को रोका जिसमें दो बीफार्मा छात्रों को 3.7 किलोग्राम ट्रामाडोल टैबलेट (Tramadol tablets) के साथ गिरफ्तार करने से हुई|

2

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला पहला देश रूस बना है |

रूस (Russia) 3 जुलाई को अफ़गानिस्तान में तालिबान की सरकार (Taliban government of Afghanistan) को औपचारिक रूप से मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है| तालिबान ने अगस्त, 2021 में सत्ता पर कब्ज़ा किया था| मॉस्को ने तालिबान समूह को अपने गैरकानूनी संगठनों की सूची (list of outlawed organizations) से हटा दिया|

3

टेस्ट मैच में इंग्लैंड में शुभमन गिल भारतीय बल्लेबाज ने सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बनाया है

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम (Birmingham) में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson-Tendulkar Trophy) के दूसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक (269 रन) (double century) बनाया|

4

स्कूलों के लिए "स्कूलों के लिए फुटबॉल (F4S)" कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मेंद्र प्रधान ने किया है |

केंद्रीय शिक्षा मंत्री (Union Education Minister) धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, फोर्ट विलियम, कोलकाता में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा Federation Internationale de Football Association (FIFA)) फुटबॉल वितरित करके स्कूलों के लिए फुटबॉल (Football for Schools (F4S) programme) कार्यक्रम का शुभारंभ किया| 4S कार्यक्रम का उद्देश्य 10 लाख फुटबॉल पूरे भारत में स्कूलों तक पहुँचाना है|

5

भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट आस्था पूनिया बनी हैं |

3 जुलाई 2025 को  लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल और सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने आईएनएस डेगा, विशाखापत्तनम (INS Dega, Visakhapatnam) में दूसरे बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स (2nd Basic Hawk Conversion Course) के स्नातक समारोह में  प्रतिष्ठित 'विंग्स ऑफ गोल्ड (Wings of Gold)' प्रदान किया गया| विंग्स ऑफ गोल्ड बैज इस का प्रतीक है की वह अब MiG‑29K और Rafale‑M लड़ाकू जेट उड़ाने के योग्य पायलट हैं| सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया नौसेना विमानन की फाइटर स्ट्रीम (fighter stream of naval aviation) में शामिल होने वाली पहली महिला बन गई है| भारतीय वायुसेना में पहले से ही लड़ाकू विमान (fighter planes) उड़ाने वाली महिला अधिकारी हैं| वर्तमान में भारतीय वायुसेना में करीब 25 महिला लड़ाकू पायलट हैं| 2016 में, सेवा ने महिलाओं को अपने लड़ाकू स्ट्रीम में शामिल होने की अनुमति दी|

6

भारत का पहला विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त अश्व रोग मुक्त कम्पार्टमेंट उत्तर प्रदेश में स्थापित किया गया है |

भारत का पहला विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त अश्व रोग मुक्त कम्पार्टमेंट (Equine Disease-Free Compartment EDFC) उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिमाउंट वेटरनरी कॉर्प्स (RVC) सेंटर और कॉलेज (Remount Veterinary Corps (RVC) Centre & College) में स्थापित किया गया है, जिसे 3 जुलाई को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (World Organisation for Animal Health WOAH) द्वारा मान्यता दी गई है| इस सुविधा को घोड़ा संक्रामक एनीमिया, घोड़ा इन्फ्लूएंजा, घोड़ा पिरोप्लाज़मोसिस, ग्लैंडर्स और सुर्रा  (equine infectious anaemia, equine influenza, equine piroplasmosis, glanders and surra) सहित प्रमुख घोड़ा रोगों से मुक्त घोषित किया गया है|

7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक" से सम्मानित किया गया है |

4 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की आधिकारिक यात्रा के दूसरे चरण में त्रिनिदाद और टोबैगो (Trinidad and Tobago) पहुंचे| इस दौरान उन्हें देश की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू (President Christine Kangaloo) ने पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित एक समारोह में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ (country's highest civilian honor 'Order of the Republic of Trinidad and Tobago' (ORTT)) से सम्मानित किया| वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता हैं|

8

F1 ऑस्ट्रियाई ग्रैंड प्रिक्स 2025 लैंडो नोरिस ने जीती है |

मैकलारेन के ड्राईवर लैंडो नॉरिस (Lando Norris of McLaren) ने F1 ऑस्ट्रियाई ग्रैंड प्रिक्स 2025 (F1 Austrian Grand Prix 2025) जीती है |
दूसरा स्थान : ऑस्कर पियास्त्री, मैकलारेन (Oscar Piastri, McLaren)
तीसरा स्थान : चार्ल्स लेक्लर, फेरारी (Charles Leclerc, Ferrari)

9

ज़ाग्रेब 2025 ग्रैंड शतरंज टूर में रैपिड इवेंट का खिताब डी गुकेश ने जीता है |

मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने क्रोएशिया के ज़ाग्रेब में 2025 ग्रैंड शतरंज टूर के रैपिड और ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट में रैपिड खिताब (rapid title of the Grand Chess Tour 2025 Rapid & Blitz) जीता| पोलैंड के जान-क्रिज़्टोफ़ डूडा (Poland’s Jan-Krzysztof Duda) दूसरे स्थान पर रहे|

10

सेल ने अपना पहला विदेशी कार्यालय दुबई में खोला है |

हाल ही में, भारत के सबसे बड़े इस्पात उत्पादकों (steel producers) में से एक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल Steel Authority of India Limited (SAIL) ने दुबई (Dubai) में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि कार्यालय (international representative office) का उद्घाटन किया है, यह मध्य एशिया में इसका पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय है|

Exit mobile version