बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अध्यापकों को तदर्थ नियुक्ति पत्र दिए जायेंगे

TRE 2 Appointment letter on 13th January

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अध्यापकों को तदर्थ नियुक्ति पत्र दिए जायेंगे

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा द्वितीय चरण (TRE-2) एवं प्रथम चरण (पूरक, TRE-1) द्वारा विद्यालय अध्यापकों के परिणाम की घोषणा कर दी है। अब चरणबद्ध तरीके से सभी विद्यालय अध्यापक जिले में काउंसिलिंग करा रहे हैं। कुल एक लाख से अधिक विद्यालय अध्यापकों की काउंसिलिंग चल रही है. जो कि दिनांक-08.01. 2024 को समाप्त हो जाएगी। काउंसिलिंग के ठीक पश्चात् इन्हें हर जिलों के DIET/PTEC/CTE/SCERT/BIPARD इत्यादि प्रशिक्षण संस्थानों में Orientation हेतु भेजा जा रहा है।

Tre 2 Appointment Letter On 13Th January 1
Tre 2 Appointment Letter On 13Th January 4

इन एक लाख से अधिक विद्यालय अध्यापकों को तदर्थ नियुक्ति पत्र दिनांक 13 जनवरी, 2024 को 3.00 बजे अपराहन बांटा जाएगा, जिसके कार्यक्रम की रूपरेखा और उससे जुड़ी आपकी भूमिका निम्न प्रकार दी जा रही है :-

  1. लगभग एक लाख से अधिक विद्यालय अध्यापकों में से 25 हजार विद्यालय अध्यापकों को पटना स्थित गांधी मैदान में दिनांक 13 जनवरी 2024 को अपराहन 03 बजे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सम्बोधित किया जाएगा। इनमें से लगभग 500 विद्यालय अध्यापकों को माननीय मुख्यमंत्री. माननीय उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण द्वारा व्यक्तिगत रूप से तदर्थ नियुक्ति पत्र हस्तगत कराया जाएगा।
  2. गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न जिलों से विद्यालय अध्यापकों को लाने का विचार है। अतः आप से अनुरोध है कि अनुलग्नक-क में दी हुई संख्या के अनुसार अपने जिले से निर्धारित संख्या में विद्यालय अध्यापकों को गांधी मैदान पहुंचाना सुनिश्चित करें।
  3. 25 हजार विद्यालय अध्यापक गांधी मैदान में आएंगे, किन्तु बचे हुए शेष विद्यालय अध्यापक अपने-अपने जिलों में ही रहेंगे और 13 जनवरी 2024 को अपराहन 3.00 बजे अपना तदर्थ नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। इस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री को भी आमंत्रित किया जाय। अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए। प्रमंडलीय मुख्यालय में प्रमुडलीय आयुक्त को अनुरोध किया जा सकता है कि वे तदर्थ नियुक्ति पत्र समारोह में उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Protest in UP and Lose Job Eligibility? The New Reality Explained Garud Meets Shakti: How a Power Union Transformed the Nation! Haryana Govt Job Alert: Big Update on Major Recruitment Exam Delhi High Court PA & SPA Typing Test Date Out! Check Exam Schedule Why UP MLC Elections Use Paper Ballots, Not EVMs